


https://www.facebook.com/share/v/1cPbDCVbYQ
https://www.facebook.com/share/v/18eMsktGqa
https://www.facebook.com/share/v/1CQgAuCvKP
https://www.facebook.com/share/v/1Cv9WDYGF4
https://www.facebook.com/share/v/18Ur4jWC8S



एल. ए. सी. सै. स्कूल में टेलेंट हंट कम्पटीशन का साप्ताहिक कार्यक्रम हुआ
कम्पीटीशन में बच्चों ने थाली डेकोरेशन, दीया डेकोरेशन, पोस्टर मेकिंग, स्केचिंग, रंगोली मेकिंग, डांस प्रतियोगिता रही
झज्जर, 07 मई, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में टेलेंट हंट कम्पटीशन साप्ताहिक कार्यक्रम हो रहा है। इस कम्पीटीशन में बच्चों ने थाली डेकोरेशन, दीया डेकोरेशन, पोस्टर मेकिंग, स्केचिंग, रंगोली मेकिंग,डांस प्रतियोगिता रही। स्कूल प्राचार्या ने बच्चों के टेलेंट की दिल खोल के प्रशंसा की। स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर ने ज्यूरी मेम्बर के तौर पर अनीता गुलिया, नीलम दहिया, अमित बाला जी डांस कोरियोग्राफर, आर्ट टीचर रितिका, प्रियंका यादव, डांस टीचर जितेंद्र ने अहम भूमिका निभाई। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। स्कूल एचओडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव, सपना अहलावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अमित बाला जी डांस कोरियोग्राफर अमित बाला जी आर्ट टीचर रितिका, डांस टीचर जितेंद्र का आभार व्यक्त किया।

यादव महासभा के पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव दरोगा ने गांव मुंडाहेड़ा पहुंच कर स्वर्गीय बलवंत यादव को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिवार को ढाढस बंधाया
झज्जर, 07 मई, अभीतक: यादव महासभा झज्जर के पूर्व प्रधान श्री वीरेंद्र यादव दरोगा ने गांव मुंडाहेड़ा पहुंच कर स्वर्गीय बलवंत यादव को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए व परिवार को ढाढस बंधाया। गौरतलब है कि गांव मुंडाहेड़ा के बेटे बलवंत यादव जो कि हरियाणा विद्युत ऊर्जा निगम में बतौर अकाउंट ऑफिसर कार्यरत थे व गत दिनांक 4 मई को हरियाणा सचिवालय चंडीगढ़ की आठवीं फ्लोर से कूद कर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाबत वो एक सुसाइड नोट भी लिख कर गए हैं जिसमें बलवंत ने अपने 3 उच्च अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं व उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। जानकारी देते हुए श्री वीरेंद्र दरोगा ने बताया कि स्वर्गीय बलवंत यादव बहुत शरीफ व ईमानदार व्यक्ति था जिसने बड़ी ईमानदारी व लगन के साथ ऊर्जा विभाग में 18 साल नौकरी करी है। लेकिन बलवंत के विभाग के तीन उच्चाधिकारी जिसमें अमित दीवान ,राजेश बंसल व आशीष गोगिया ने उसको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया व भ्रष्टाचार में शामिल करना चाहा।लेकिन बलवंत यादव ने भ्रष्टाचार करने से मना कर दिया व इस बाबत अन्य उच्चाधिकारियों से उनकी शिकायत करनी चाही। इसके पश्चात उक्त तीनों व्यक्तियों ने बलवंत यादव के फर्जी हस्ताक्षर करके घोटाला किया लेकिन बाद में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बलवंत यादव को क्लीन चीट दे दी। आगे जानकारी देते हुए श्री वीरेंद्र दरोगा ने बताया कि बलवंत को क्लीन चीट मिलने के बाद अमित दीवान के शागिर्दों ने बलवंत को अत्यधिक परेशान करना शुरू कर दिया व नौकरी छुड़वाने और बदनामी का डर दिखाना शुरू कर दिया। एक ईनामदार व्यक्ति इस बदनामी को झेल न सका व बलवंत ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जिससे पूरे गांव व इलाके में शौक की लहर दौड़ गई। जानकारी देते हुए श्री वीरेंद्र दरोगा ने बताया कि अति शीघ्र एक महापंचात का आयोजन किया जाएगा जिसमें 36 बिरादरी की सरदारी को आमंत्रित किया जाएगा व स्वर्गीय बलवंत यादव को न्याय दिलाने के लिए सर्व समाज की तरफ आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर श्री वीरेंद्र दरोगा के साथ नाहर सिंह पूर्व पार्षद, मास्टर मक्खन, श्री शेर सिंह, सहदेव यादव, सुरेश कुमार, राकेश यादव व गांव और इलाके के मौजीज व्यक्ति मौजूद रहे।




इंडो अमेरिकन विद्यालय में विश्व एथलेटिक्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
झज्जर, 07 मई, अभीतक: वीरवार को इंडो अमेरिकन विद्यालय में विश्व एथलेटिक्स दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर खेल भावना, अनुशासन और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि विकसित करना, शारीरिक फिटनेस के महत्व को समझाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए किया गया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं और प्रत्येक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ और सशक्त बनाते हैं, बल्कि मानसिक विकास, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, ऊँची कूद, बाधा दौड़ तथा अन्य खेल गतिविधियाँ प्रमुख रहीं। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेल मैदान में विद्यार्थियों का उत्साह, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा की भावना देखने योग्य थी। दौड़ प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी गति और सहनशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं लंबी कूद और ऊँची कूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी शारीरिक क्षमता और संतुलन का परिचय दिया। रिले रेस ने विशेष रूप से टीम भावना और समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। दर्शक दीर्घा में उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों ने खिलाड़ियों का तालियों और उत्साहवर्धन के नारों के साथ मनोबल बढ़ाया, जिससे पूरे वातावरण में रोमांच और ऊर्जा बनी रही। विद्यालय के खेल शिक्षक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नियमित व्यायाम, योग तथा खेल गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अत्यंत महत्वपूर्ण है और खेल दोनों को संतुलित रखने का सर्वोत्तम माध्यम हैं। इस अवसर पर योग प्रदर्शन, फिटनेस जागरूकता गतिविधियाँ तथा खेलों से संबंधित प्रेरणादायक भाषण भी आयोजित किए गए, जिनसे विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन, खेल भावना और सकारात्मक ऊर्जा के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर यह सिद्ध किया कि खेल जीवन में सफलता प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों, विजेता विद्यार्थियों, खेल शिक्षकों तथा आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाते हैं। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी खेल गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने खेल भावना बनाए रखने, नियमित व्यायाम करने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। पूरा कार्यक्रम उत्साह, ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मक संदेश से भरपूर रहा तथा विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ।

सीआईए-2 बहादुरगढ़ का नशा तस्करों पर बड़ा वार, लाखों रुपये के नशीले पदार्थ अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार
1 किलो 895 ग्राम अफीम बरामद, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में नशे के नेटवर्क पर लगातार प्रहार
बहादुरगढ़, 07 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के सशक्त नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए-2 बहादुरगढ़ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भारी मात्रा में अफीम सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। सीआईए की पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 895 ग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए-2 बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम और नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह द्वारा विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए उप निरीक्षक पवन वीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना लाइनपार बहादुरगढ़ क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सुरेश और कन्हैयालाल नामक व्यक्ति अफीम बेचने के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं और नाहरा-नाहरी रोड स्थित चोर प्याऊ मोड़ के पास स्कूटी सहित मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को काबू कर लिया।नियमानुसार कार्रवाई करते हुए राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया गया। अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। वजन करने पर बरामद अफीम 1 किलो 895 ग्राम पाई गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश निवासी चित्तौड़गढ़, राजस्थान हाल निवासी सेक्टर-23 पालम विहार गुरुग्राम तथा कन्हैयालाल निवासी चित्तौड़गढ़, राजस्थान के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया, जहां अदालत के आदेशानुसार आरोपी कन्हैयालाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि आरोपी सुरेश को नेटवर्क और सप्लाई चैन से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।




राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव
लोक अदालत के लिए सात बैंचों गठन किया
झज्जर, 07 मई, अभीतक: जिला झज्जर एवं बहादुरगढ़ परिसर में 09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के चेयरमैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है लोक अदालत में ट्रैफिक चालान बैंक रिकवरी मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम पारिवारिक विवाद दीवानी एवं फौजदारी मामले श्रम विभाग भूमि अधिग्रहण बिजली पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा। राजकुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सात बैंचों का गठन किया है जिसमें प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट श्री प्रवीण कुमार लाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज राणा, अतिरिक्त सिविल जज सिनियर डिवीजन मोनिका खनगवाल, सिविल जज जूनियर डिवीजन जितेश शर्मा, सिविल जज जूनियर डिवीजन नीलम, सिविल जज जूनियर डिवीजन आसिमा गर्ग, सिविल जज जूनियर डिवीजन हरसिमरन कौर की कोर्ट मामलों की सुनवाई करेगी। राजकुमार यादव ने आमजन से अपील की हैं कि शनिवार 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं।



एसीपी अखिल कुमार ने दादा बूढ़ा कुश्ती अकादमी मांडोठी में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश’
बहादुरगढ़, 07 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के मार्गदर्शन में एसीपी अखिल कुमार ने गांव मांडोठी में दादा बूढ़ा कुश्ती अकादमी मांडोठी में पहुंचकर गांव के मौजूदा गणमान्य व्यक्तियों और खिलाड़ियों से मुलाकात की। बच्चोंध्युवाओं और लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है। इसे मिटाने के लिए जन आंदोलन की आवश्यकता है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने गांव, मोहल्ला तथा वार्ड की जिम्मेदारी लेगा और ना ही स्वयं नशा करेगा और ना ही अपने क्षेत्र में नशे को बिकने देगा तभी हम अपने क्षेत्र से नशे को दूर भगाने में कामयाब होंगे। युवा नशे की चपेट में आकर अपराध की तरफ बढ़ रहा है इसलिए माता-पिता को भी अपने बच्चों की दैनिक गतिविधि पर ध्यान रखना चाहिए और उन्हें शिक्षा खेल-कूद तथा सामाजिक हित की गतिविधियों में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि झज्जर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ की खरीद फिरोख्त करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इसके साथ ही नशा तस्करों को काबू करने के अलावा नशे की सप्लाई की चैन को तोड़ने के लिए भी पुलिस द्वारा प्रभावी प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपके आसपास में कोई व्यक्ति नशा करता है तो आप उसे सिविल अस्पताल के एडिशन सेंटर में काउंसलिंग करवा कर दवाई दिला सकते हो। नशा हंसते खेलते परिवार को तबाह कर देता है नशा एक सामाजिक बुराई है इसकी जड़ से खत्म करने के लिए हर वर्ग को मिलकर इसके खिलाफ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी और उन्होंने आगे कहा कि हमें खेलकूद और पढ़ाई लिखाई में ध्यान देना चाहिए। खेल से हम हमारे गांव देश प्रदेश का नाम भी हम रोशन कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नशे की खरीद फिरौत कर रहा है तो इसकी सूचना मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें आपके द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी और आपकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा। इस दौरान गांव के गणमान्य व्यक्ति बल्लू प्रधान गौशाला मांडोठी, महावीर, ओम,पालू, जय सिंह, जग्गे, खजान पहलवान, सुभाष, सुनील, सुनील कोच आदि व्यक्ति मौजूद रहे।

गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में राष्ट्रगान के रचयिता रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर किया नमन
झज्जर, 07 मई, अभीतक: गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई गई समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने कहा कि भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता और साहित्यिक सम्राट रविंद्र नाथ टैगोर का जन्म 7 मंई 1861 को कोलकाता में हुआ। उन्होंने अपने 80 वर्षीय जीवन काल में करीब 1000 कविताएं आठ उपन्यास 8 कहानी संग्रह 2200 से अधिक गीत और विभिन्न विषयों पर अनेक लेख लिखने वाले गुरु रवींद्रनाथ टैगोर एक उच्च कोटि के साहित्यकार उपन्यासकार और नाटककार थे। वह विश्व के एकमात्र महान शख्सियत है। जिनके लिखे गीतों की छाप तीन देशों के राष्ट्रगान में है। रविंद्र नाथ टैगोर एशिया के प्रथम ऐसे व्यक्ति थे। जीन्हे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था 7 अगस्त 1941 में उनका कोलकाता में निधन हुआ।




पहली मई को मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, बाबा प्रशाद गिरी मंदिर में होगा जिला स्तरीय आयोजन
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने दी जानकारी
झज्जर, 07 मई, अभीतक: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में 11 मई को शहर के बाबा प्रशाद गिरी मन्दिर में जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने गुरुवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा तथा जिला स्तर पर इसका आयोजन बाबा प्रसादगिरी मंदिर परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। यात्रा मंदिर परिसर पहुंचेगी, जहां शिवलिंग पर विधिवत जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिसे उपस्थित श्रद्धालु लाइव देख और सुन सकेंगे। इसके अलावा मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना का वातावरण बनेगा। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, यातायात और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

गोबर थापने वाले भी जानते हैं कौन बिका है और कौन बिकाऊ: धनखड़
ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य ताकत का प्रतीक: बोले धनखड़
निकाय चुनाव का माहौल भाजपा के पक्ष में: बोले धनखड़
कांग्रेस ने बदलते भारत को नहीं समझा तो कांग्रेस की और भी ज्यादा होगी दुर्गति: बोले भाजपा राष्ट्रीय सचिव
झज्जर, 07 मई, अभीतक: कांग्रेस पार्टी की उनकी अपनी अंदर की बात है कौन बिका है और कौन बिकाऊ है। लेकिन, जनता जनार्दन बहुत समझदार है सब जानती है। गोबर थापने वाले भी जानते है कि कौन बिका है और कौन बिकाऊ है। भारत बदल रहा है, कांग्रेस बदलते भारत को नहीं समझ रही है। कांग्रेस का रवैया ऐसा ही रहा तो, इनकी और भी ज्यादा दुर्गति होगी। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने विवेक से दूर जा रही है।
सेना के साहस और पराक्रम को स्मरण करने का दिन: धनखड़
भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर सशस्त्र बलों के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति और सैन्य ताकत का प्रतीक है। पूरी दुनिया ने देखा कैसे हमारी बहादुर सेना ने मात्र 25 मिनट में दुश्मन की सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया। फिर पाक सेना के ठिकानों को तबाह किया। केंद्र में मोदी सरकार की देश हित में आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति और हमारी बहादुर सेना की सटीक और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है कि दुश्मन दो दिन में ही घुटनों पर आ गया। आज का दिन भारत की बहादुर सेना के साहस और पराक्रम को स्मरण करने का दिन है।
टीएमसी अराजकता फैलाने वाली पार्टी
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ममता बनर्जी की टीएमसी अराजकता फैलाने वाली पार्टी है। टीएमसी ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के पद का भी सम्मान नहीं किया। चुनाव में जनता ने नकार दिया है फिर भी कहती है त्यागपत्र नहीं दूंगी। भाजपा का मुख्यमंत्री बनते ही बंगाल में सारी व्यवस्थाएं हो ठीक जाएगी। पूरा बंगाल अब मोदी जी के साथ है। बंगाल में विकास का नया दौर शुरू होगा।
निकाय चुनाव का माहौल भाजपा के पक्ष में – बोले धनखड़
हरियाणा में हो रहे निकाय चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा की प्रचंड जीत होगी। राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कल सोनीपत और सांपला में चुनाव प्रचार किया था। आज झज्जर में हूं और शाम को पंचकुला में पार्टी का प्रचार करूंगा। लोगों में भाजपा के प्रति जबरदस्त उत्साह का माहौल है। झज्जर में वार्ड 13 से भाजपा प्रत्याशी सुधांशु शर्मा अच्छे मतों से जीतेंगे। भाजपा जन सेवा की राजनीति करती है इसलिए लोग लगातार भाजपा का साथ दे रहे हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि,जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।



सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में 11 मई को शहर के बाबा प्रशाद गिरी मन्दिर में जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा
झज्जर, 07 मई, अभीतक: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में 11 मई को शहर के बाबा प्रशाद गिरी मन्दिर में जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने गुरुवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा तथा जिला स्तर पर इसका आयोजन बाबा प्रसादगिरी मंदिर परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। यात्रा मंदिर परिसर पहुंचेगी, जहां शिवलिंग पर विधिवत जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिसे उपस्थित श्रद्धालु लाइव देख और सुन सकेंगे। इसके अलावा मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना का वातावरण बनेगा। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, यातायात और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

गुरु-शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना से कलाओं के संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा: डीसी
एकयोजना के तहत गुरु को 7,500 रुपये, प्रति संगतकार को 3,750 रुपये तथा प्रत्येक शिष्य को 1,500 रुपये प्रतिमाह मिलेगी
झज्जर स्थित डीआईपीआरओ कार्यालय में सोमवार 11 मई दोपहर 3 बजे तक जमा करवाएं जरूरी दस्तावेज
झज्जर, 07 मई, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज द्वारा गुरु-शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना 2026-27 के तहत लुप्त होती लोक कलाओं एवं पारंपरिक विधाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विशेष पहल की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना तथा नई पीढ़ी को पारंपरिक कला विधाओं से जोड़ना है। डीसी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ऐसे गुरु, जो दुर्लभ एवं पारंपरिक कलाओं का प्रशिक्षण दे रहे हैं, उनसे तथा उनके शिष्यों से संबंधित नाम, पता, दूरभाष नंबर एवं अन्य आवश्यक विवरण 11 मई को दोपहर 3ः00 बजे तक जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय, झज्जर में जमा करवाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत चयनित गुरु, संगतकार एवं शिष्यों को मासिक छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। योजना के अनुसार गुरु को 7,500 रुपये प्रतिमाह, प्रति संगतकार को 3,750 रुपये प्रतिमाह तथा प्रत्येक शिष्य को 1,500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
50 वर्ष से कम हो आवेदक की आयु
उन्होंने बताया कि आवेदक के पास अपने कला क्षेत्र का कम से कम 20 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
आवेदक अपने बायो-डाटा व नवीनतम छायाचित्र के साथ प्रार्थना पत्र भेजें।
अपने कला क्षेत्र में मिले प्रमाण पत्रों की स्वयं द्वारा प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
सरकार या प्रमुख कला एवं संस्कृति से जुड़ी संस्थाओं से मिले पुरस्कार अथवा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्रों की प्रतियां भी संलग्न करें।
विद्या के प्रशिक्षण हेतु एक गुरु, चार शिष्य (लोकगायन, लोकगाथा, लोक चित्रकला, दुर्लभ वाद्ययंत्रों एवं लोक नृत्यों के लिए) निर्धारित किए गए हैं। लोक नृत्यों में अधिकतम आठ शिष्य तथा जिन विधाओं में संगतकार की आवश्यकता होगी, उनमें एक या दो संगतकार रखने का प्रावधान है।
डीसी ने जिले के कलाकारों, लोक कला विधाओं से जुड़े गुरुओं एवं संबंधित संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र में लुप्त होती कलाओं का प्रशिक्षण देने वाले गुरुओं एवं उनके शिष्यों की जानकारी एवं जरूरी दस्तावेज शीघ्र जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय झज्जर में जमा करवाएं, ताकि पात्र कलाकारों को इस योजना का लाभ दिलाया जा सके।




वृद्धजनों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: डीसी
वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम की सख्ती से हो पालना
झज्जर, 07 मई, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों और अभिभावकों के सम्मानजनक जीवन, सुरक्षा एवं कल्याण को सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए शासन प्रशासन प्रतिबद्ध है। डीसी ने यह जानकारी मुख्य सचिव हरियाणा की वीसी उपरांत गुरूवार को यहां दी। उन्होंने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007 तथा नियम-2009 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर निर्देश दिये। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा संबंधित विभागों के माध्यम से शिकायतों के निपटान की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा अधिनियम के तहत प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बुजुर्गों को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए वृद्धजनों को त्वरित राहत एवं न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि प्रशासन वृद्धजनों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सरकार की योजनाओं व कानूनों का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल और एसडीएम बादली विशाल कुमार भी वीसी से जुड़े।


प्रतिभा मंथन कार्यक्रम से विद्यार्थियों को मिल रही नई दिशा: सीटीएम
झज्जर स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय विद्यार्थी करियर मंच में प्रतिभगियों ने प्रस्तुत किए करियर मॉडल
झज्जर, 07 मई, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को प्रतिभा मंथन जिला स्तरीय विद्यार्थी करियर मंच का आयोजन किया गया। सीटीएम रितु बंसीवाल ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सीटीएम रितु बंसीवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कौशल एवं रुचि के अनुरूप बेहतर करियर विकल्पों की जानकारी उपलब्ध करवाना है। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विभिन्न सवाल पूछे और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एवं नौकरी के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी। डीईओ रतेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि रितु बंसीवाल का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतिभा मंथन कार्यक्रम के माध्यम से जिला झज्जर के 177 सरकारी विद्यालयों में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को नए करियर अवसरों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं कौशल की पहचान कर स्वयं करियर का चयन करने में सहायता मिल रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिभा मंथन कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के बाद कॉलेज, आईटीआई, डिप्लोमा तथा विभिन्न उद्योगों से जुड़े पाठ्यक्रमों के बारे में भी मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष प्रतिभा मंथन कार्यक्रम के तहत दस विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। जिला स्तरीय विद्यार्थी करियर मंच के दौरान जिले के 30 चयनित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी करियर योजनाओं एवं प्रतिभा मंथन कार्यक्रम से मिली सीख को मॉडल और वर्कशीट के माध्यम से प्रस्तुत किया। डीईईओ राजबाला मलिक ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए अपने जीवन अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने तथा निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस बीच मुख्य मेहमानों ने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देते हुए उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अपनी रुचि, कौशल एवं भविष्य की करियर योजनाओं से संबंधित मॉडल, वर्कशीट और प्रस्तुतियां प्रदर्शित की।
यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर सीएमजीजीए खुशी कौशल, खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल दहिया, सुनीता देवी, एफएलएन डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. सुदर्शन पूनिया, प्राचार्य जोगेंद्र, रिलायंस मेट सिटी के कर्नल रोमेल, लोकेश कापसे, प्रतिभा मंथन टीम सदस्य श्वेता, मुजतबा, सुरभि, आमरीन, आर्या, वंशिका, परिणीता, हरसिमरन सहित जिला झज्जर के 30 विद्यालयों के चयनित विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


जिला की मंडियों में एक लाख 91 हजार 116 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग: डीसी
झज्जर, 07 मई, अभीतक: जिले की अनाज मंडियों में जारी गेहूं की लिफ्टिंग प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने स्पष्ट किया कि मंडियों में उपज का नियामानुसार उठान व समुचित भंडारण बेहद जरूरी है ताकि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था उत्पन्न न हो और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि जिला की मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक दो लाख 37 हजार 537 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज, जबकि दो लाख 19 हजार 344 मीट्रिक टन से अधिक की खरीद व एक लाख 91 हजार 116 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। उन्होंने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 65 हजार मीट्रिक टन, बादली में 16 हजार 854 मीट्रिक टन, ढाकला में 15 हजार 880 मीट्रिक टन, बेरी में 51 हजार 117 मीट्रिक टन, मातनहेल में 35 हजार 780 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 21 हजार 399 मीट्रिक टन, छारा में 15 हजार 49 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में दो हजार 02 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 13 हजार 956 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार खरीद के आंकड़ों के अनुसार झज्जर मंडी में 59 हजार 746 मीट्रिक टन, बादली में 14 हजार 925 मीट्रिक टन, ढाकला में 14 हजार 861 मीट्रिक टन, बेरी में 47 हजार 949 मीट्रिक टन, मातनहेल में 33 हजार 57 मीट्रिक टन, माजरा डी में 20 हजार 597 मीट्रिक टन, छारा में 12 हजार 325 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 979 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 13 हजार 905 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि झज्जर मंडी में 53 हजार 937 मीट्रिक टन, बादली में 11 हजार 816 मीट्रिक टन, ढाकला में दस हजार 611 मीट्रिक टन, बेरी में 42 हजार 789 मीट्रिक टन, मातनहेल में 31 हजार 380 मीट्रिक टन, माजरा डी में 20 हजार 63 मीट्रिक टन, छारा में आठ हजार 288 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 738 मीट्रिक टन तथा आसौदा में दस हजार 494 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है।




जनसमस्याओं का समाधान उपमंडल प्रशासन की प्राथमिकता: एसडीएम
बेरी में आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने सुनी समस्याएं
बेरी, 07 मई, अभीतक: उपमंडल प्रशासन द्वारा गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने नागरिकों की शिकायत सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान तय समय-सीमा में किया जाए और कार्यवाही की रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य है कि नागरिकों की समस्याओं का निवारण उनके घर द्वार के समीप ही त्वरित गति से हो। एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ किया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, पशुपालन विभाग से एसडीओ डॉ ऋषिपाल, लोक निर्माण विभाग से जेई प्रवीण अहलावत, पब्लिक हेल्थ से एसडीओ वीरेंद्र सिंह, धनराज, कष्ट निवारण समिति सदस्य रविन्द्र कौशिक दूबलधन, बिजली निगम से जेई योगेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

दहेज मांगने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई, शिकायत मिलते ही प्रशासन करेगा तुरंत एक्शन
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने दिए निर्देश -जागरूकता बढ़ाने के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें अधिकारी
झज्जर, 07 मई, अभीतक: जिला प्रशासन दहेज प्रथा के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अब शिकायत मिलने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करेगा। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्पष्ट किया कि दहेज मांगने, लेने या देने से जुड़े मामलों में किसी भी तरह का दबाव किसी पक्ष पर न हो इसका विशेष ध्यान रखें। डीसी मुख्य सचिव हरियाणा की वीसी उपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश दे रहे थे। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत दहेज लेना, देना या इसके लिए उकसाना एक दंडनीय अपराध है, जिसमें कड़ी सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनुपालना में जिला स्तर पर दहेज निषेध अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है, ताकि मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित हो सके। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि दहेज मामलों में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और आमजन को इस संबंध में अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। उन्होंने बताया कि दहेज से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत पीड़ित महिला या उसके परिजन जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, जिला के सभी एसडीएम को दहेज निषेध अधिकारी नियुक्त किया गया है, जहां भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। डीसी ने महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दहेज से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि दहेज न केवल एक सामाजिक कुप्रथा है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है, जिसे जड़ से खत्म करने के लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा के उन्मूलन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक संस्थाओं और पंचायत विभाग के सहयोग से समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए ताकि समाज में इस कुप्रथा के खिलाफ मजबूत माहौल तैयार किया जा सके। इस अवसर पर सीटीएम रितु बंसीवाल, सीएमजीजीए खुशी कौशल,डीपीओ सपना होलकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।




समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटारा: डीसी
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन निरंतर कर रहा समाधान शिविरों का आयोजन
झज्जर, 07 मई, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। समाधान शिविर में पांच शिकायतें पंजीकृत की गई। समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि समाधान शिविर सरकार की जनहितकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, संवेदनशील एवं संतोषजनक निपटारा किया जाए, ताकि नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जिला मुख्यालय सहित बहादुरगढ़, बेरी और बादली उपमंडल मुख्यालयों पर नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान उनके नजदीकी स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आमजन को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। डीसी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के दौरान संबंधित शिकायतकर्ता से लगातार संवाद बनाए रखें तथा समाधान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुरुवार को जिला मुख्यालय के अलावा बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार तथा बेरी मेएसडीएम रेणुका नांदल ने भी आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट,सीटीएम रितु बंसीवाल, डीडीपीओ निशा तंवर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुमित कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अश्वनी सांगवान, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बेरी निगम कार्यालय में उपभोक्ता कष्ट निवारण की बैठक व बिजली अदालत 08 मई
बेरी, 07 मई, अभीतक: बिजली निगम डिवीजन बेरी के उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए आज (08 मई, शुक्रवार) को बिजली अदालत और उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक की आयोजित की जाएगी। बिजली निगम के एसडीओ सुनील कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएनएल) के बेरी कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में बिजली उपभोक्ताओं की बिजली बिल, कनेक्शन, लोड संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा और उनका मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

मतदाता 10 मई को चुनाव में निभाएं अपना दायित्व, अवश्य करें मतदान : डीसी
शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव के लिए किए गए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
रेवाड़ी, 07 मई, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने मतदाताओं से आह्वान किया कि 10 मई 2026 को आयोजित होने वाले नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनावों में प्रत्येक मतदाता अपने संबंधित बूथ पर पहुंच कर मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि एक-एक मत लोकतंत्र की मजबूती तथा अपने क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है। मतदाता अपना दायित्व निभाते हुए मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मतदाता बिना किसी भय या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने कहा कि चुनावों को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष सम्पन्न करवाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 लागू की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार के आग्नेय अस्त्र और शस्त्र ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। डीसी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए है। वहीं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई है। अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा शराब लाइसेंस नियम 1970 के तहत चुनाव क्षेत्र व चुनाव क्षेत्र से तीन किलोमीटर के निकट स्थित शराब की दुकानों, होटलों, रेस्तरां, क्लबों, बार, पब, माइक्रोब्रुअरी और शराब बेचनेध्परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठानों में शराब की बिक्री और परोसने पर भी रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध 8 मई 2026 को शाम 6 बजे से शुरू होकर 10 मई 2026 को मतदान समाप्त होने तक लागू रहेगा। यदि पुनर्मतदान होता है तो 12 मई 2026 को भी मतदान समाप्ति तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। इसके अलावा मतगणना के दिन 13 मई 2026 को सुबह 8 बजे से मतगणना समाप्त होने तक भी शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिलाधीश ने कहा कि इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्यवाही की जाएगी।





आमजन की शिकायतों को लंबित न रखते हुए तुरंत समाधान करें अधिकारी: एसडीएम
एसडीएम सुरेश कुमार ने समाधान शिविर में सुनी शिकायतें
रेवाड़ी, 07 मई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में गुरुवार को लघु सचिवालय में एसडीएम सुरेश कुमार ने सीटीएम जितेंद्र कुमार के साथ समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान शिविर में आई शिकायतों को लंबित न रखते हुए तुरंत समाधान के करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में गांव बोडिया कमालपुर में सरकारी स्कूल के समीप जोहड़ में दूषित पानी भरा होने की शिकायत पर एसडीएम ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को जोहड़ की सफाई करवाने के निर्देश दिए। गांव खोल की फिरनी पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर एसडीएम ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को जांच करते हुए कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। गांव नंदरामपुर बास में घर के ऊपर से हाईवोल्टेज लाइन हटवाने की शिकायत पर एसडीएम ने डीएचबीवीएन के अधिकारियों को घर की छत से हाईवोल्टेज लाइन हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में बिजली, पुलिस, परिवार पहचान पत्र, पेंशन व पानी से संबंधित शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों प्राथमिकता से निवारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम सुरेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को जिला और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में आमजन की शिकायतें सुनने के लिए सभी विभागों के अधिकारी एक छत के नीचे मौजूद रहकर आमजन की शिकायतें सुनते है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटान करना है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखकर निवारण करवाएं।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को
लोक अदालत में आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे मामले- सीजेएम डा. रेनू सोलखे
रेवाड़ी, 07 मई, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. रेनू सोलखे ने बताया कि रेवाड़ी जिला स्थित न्यायिक परिसर में 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी में कुल 7 बेंच बनी है, जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। डालसा सचिव एवं सीजेएम डा. रेनू सोलखे ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है। लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, पारिवारिक विवाद, दीवानी एवं फौजदारी मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम डा. रेनू सोलखे ने आमजन से अपील की है कि शनिवार, 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं। कोर्ट में अपने लंबित मामलों को आपसी सहमति से हल करवा लेने में ही फायदा है, जिससे कि समय कम लगे और मामूली खर्च में ही विवाद का निपटारा हो जाए। कोई भी केस में कोर्ट में चलता है तो लोगों को उसके लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं और धन व समय भी खर्च होता है। लोक अदालत में आदमी आकर विवाद को सुलझा ले तो यह वहीं समाप्त हो जाता है।




जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को उपलब्ध करवाई कानूनी सहायता
डीएलएसए सचिव डा. रेनू सोलखे की अध्यक्षता में जेल लोक अदालत का आयोजन
रेवाड़ी, 07 मई, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव डा. रेनू सोलखे ने उच्चतम न्यायालय के मुलाकात से न्याय तक मिशन के तहत जिला जेल रेवाड़ी के मुलाकाती एरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डा. रेनू सोलखे ने कानूनी सहायता हेल्प डेस्क स्थापित करने के बारे में उपस्थित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव डा. रेनू सोलखे की अध्यक्षता में जिला जेल रेवाड़ी में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जेल लोक अदालत में मौके पर ही जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आमजन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है।


सचिव डा. रेनू सोलखे ने नशा मुक्ति केंद्र व वन स्टॉप सेंटर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रेवाड़ी, 07 मई, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ड्रग जागरूकता और कल्याण नेविगेशन (डॉन योजना) के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव डा. रेनू सोलखे ने नशा मुक्ति केंद्र व वन स्टॉप सेंटर का दौरा किया। डीएलएसए सचिव डा. रेनू सोलखे ने निरीक्षण के दौरान नशा मुक्ति केंद्र के कार्यों की समीक्षा की। नशा मुक्ति केंद्र में वोकेशनल काउंसलर ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में 6 रोगी फिलहाल उपस्थित हैं। उन्होंने बताया कि संदीपा काउंसलर द्वारा रोगियों की समय-समय पर काउंसलिंग की जाती है तथा उन्हें नशा छोड़ने के प्रति जागरूक किया जाता है। सीजेएम डा. रेनू सोलखे ने कहा कि कानूनी सहायता और उनकी सेवाओं के बारे में सभी को जागरूक किया जाए ताकि कानून की सहायता का लाभ उठा सके। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सेवाओं की पेशकश करना व साथ में उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास करता है। इस दौरान उन्होंने सभी को नशा न करने के बारे में प्रेरित किया तथा उससे होने वाले नुकसान के बारे में उनको अवगत करवाया। इसके अलावा डा. रेनू सोलखे ने वन स्टॉप सेंटर का दौरा करते हुए कहा कि वन स्टॉप सेंटर का गठन समाज में किसी भी प्रकार की हिंसा का शिकार हुई महिलाओं के लिए किया गया है। यह केंद्र पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श और आश्रय जैसी सेवाएं मुफ्त में प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण में न्याय और पुनर्वास दिलाना है डा. रेनू सोलखे ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी लेते हुए उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लीगल एड द्वारा सीनियर सिटीजन, महिलाएं, बच्चों, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों व तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले सभी व्यक्तियों को निशुल्क में कानूनी सहायता दी जाती है और कोई भी जन कानूनी सहायता के लिए उपमंडल विधिक सेवा समिति या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। इसके अलावा डा. रेनू सोलखे ने यह भी बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220 062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हरियाणा में चलेगा दहेज के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान
एसडीएम होंगे दहेज निषेध अधिकारी
चंडीगढ़, 07 मई, अभीतक: हरियाणा सरकार ने दहेज जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस ली है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे खास तौर पर युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और ग्रामीण समुदायों को लक्षित करते हुए दहेज के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करें। इसके लिए हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण का सहयोग लिया जाए। जिला प्रशासन को दहेज जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता अभियान तथा प्रवर्तन तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में दहेज मांगने की प्रवृत्ति के खिलाफ मजबूत जनमत तैयार करना और यह संदेश देना है कि दहेज लेना या देना कानूनन दंडनीय अपराध है। श्री अनुराग रस्तोगी आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में दहेज निषेध अधिनियम, 1961 के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में गृह, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्टेट ऑफ यू.पी. बनाम अजमल बेग एवं अन्य मामले में दिए गए निर्देशों में सभी राज्यों को दहेज निषेध कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, दहेज निषेध अधिकारियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए हैं। यह समीक्षा बैठक इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में बुलाई गई थी। बैठक के दौरान श्री रस्तोगी ने कहा कि दहेज से जुड़े उत्पीड़न और अपराधों को रोकने के लिए समन्वित और जन-केंद्रित रणनीति अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि दहेज निषेध अधिकारियों की भूमिकाएं और जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित की जाएं ताकि कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। श्री रस्तोगी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अक्टूबर 2015 में जारी अधिसूचना के तहत प्रदेश में सभी सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को दहेज निषेध अधिकारी नामित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ये अधिकारी शिकायतों के निपटारे, जागरूकता फैलाने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि दहेज निषेध अधिकारियों के नाम, संपर्क नंबर और आधिकारिक ईमेल आईडी जिला तथा उपमंडल स्तर पर प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएं और उनका व्यापक रूप से प्रचार किया जाए, ताकि पीड़ित और उनके परिवार आसानी से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों के लिए समय-समय पर संवेदनशीलता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि दहेज मृत्यु से संबंधित धारा 304-बी तथा विवाहित महिलाओं के साथ क्रूरता से संबंधित धारा 498-ए के मामलों की प्रारंभिक स्तर से ही गंभीरता से जांच की जाए, ताकि वास्तविक पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित हो। महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री शेखर विद्यार्थी ने बताया कि दहेज निषेध अधिकारियों के लिए विधिक प्रावधानों, पुलिस समन्वय, पीड़ित सहायता तंत्र और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने हेतु हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा), गुरुग्राम को अनुरोध भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारियों को आंगनवाड़ी नेटवर्क और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और अभिभावकों को दहेज प्रथा के कानूनी और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा सके। इस दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेशभर में लगभग 17,000 जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों, पंचायती राज संस्थाओं, धार्मिक नेताओं, सामाजिक संगठनों और नागरिक समाज समूहों से भी दहेज-मुक्त हरियाणा के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया जाएगा, ताकि समानता, गरिमा और आपसी सम्मान पर आधारित विवाह को बढ़ावा दिया जा सके। नागरिकों से भी अपील की गई है कि दहेज से संबंधित उत्पीड़न, धमकी या अवैध मांग की किसी भी घटना की सूचना बिना भय के निकटतम दहेज निषेध अधिकारी, स्थानीय प्रशासन, पुलिस या महिला एवं बाल विकास विभाग को दें। सरकार ने स्पष्ट किया है कि दहेज मांगने या महिलाओं एवं उनके परिवारों को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल और हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य परियोजना निदेशक श्रीमती वर्षा खांगवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन समितियों की सशक्त भूमिका से शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
चंडीगढ़, 07 मई, अभीतक: केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समितियों के लिए दिशा-निर्देश-2026 का शुभारंभ किया। इस आयोजन में हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा वर्चुअल जुड़े। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने बताया कि समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन शिक्षा के भविष्य के नजरिये से कारगर है। उन्होंने कहा कि ये समितियां केवल कागजी निकाय नहीं हैं, बल्कि शिक्षा के स्तर को धरातल पर सुधारने में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। मंत्री ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समितियों में स्थानीय अधिकारियों के प्रतिनिधि, प्रख्यात शिक्षाविद, विषय विशेषज्ञ और विशेष रूप से वंचित समूहों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, छात्रों के माता-पिता की भागीदारी इसे और अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाती है। उन्होंने कहा कि एसएमसी एक महत्वपूर्ण वैधानिक निकाय के रूप में कार्य करती हैं। यह एक ऐसा मंच है जहां अभिभावक, शिक्षक और समुदाय के सदस्य मिलकर विद्यालय के प्रभावी संचालन के लिए साझा रणनीति तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय नियोजन, संसाधनों के उचित आवंटन और छात्रों के अधिगम परिणामों में सुधार के लिए समितियों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। यह तंत्र न केवल बुनियादी ढांचे की निगरानी करता है, बल्कि छात्रों के समग्र कल्याण को भी सुनिश्चित करता है। श्री ढांडा ने जानकारी दी कि विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, समग्र शिक्षा और आरटीई अधिनियम, 2009 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए इन समितियों की स्थापना और कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत किया है। बैठक के दौरान श्री ढांडा ने केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से विभिन्न शैक्षिक पहलुओं पर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया और विश्वास दिलाया कि हरियाणा सरकार प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए रोडमैप तैयार- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की है सर्वोच्च प्राथमिकता
चंडीगढ़, 07 मई, अभीतक: हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य राजकीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के अंतिम पायदान पर खड़े विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए वे भरसक प्रयास करें। मंत्री आज यहां सिविल सचिवालय में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (डीईईओ) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कैथल की उपायुक्त सुश्री अपराजिता ने कैथल के कई राजकीय स्कूलों में शुरू की गई ैजनउइसम स्ंइ का प्रस्तुतिकरण दिया।
कुशल शिक्षकों की टीमें शिक्षा सुधार में निभाएंगी अहम भूमिका
शिक्षा मंत्री ने एक नई कार्ययोजना के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक जिले से 15 से 20 ऐसे प्रतिभाशाली शिक्षकों को चिन्हित किया जाए जो अपने कार्य में बेहद कुशल और अनुभवी हैं। इन शिक्षकों की एक विशेष टीम गठित की जाएगी, जो अपने नवाचारों और अनुभवों के माध्यम से स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस मॉडल को पहले जिला स्तर पर परखा जाएगा और सफल होने के बाद इसे पूरे प्रदेश के राजकीय स्कूलों में लागू किया जाएगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा को दिया जाए बढ़ावा
मंत्री ने कहा कि कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने श्राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020श् को सबसे पहले लागू किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस नीति के मूल उद्देश्यों को ध्यान में रखकर ही विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम और शिक्षण पद्धति का अनुशरण किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग का लक्ष्य ऐसे प्रतिभावान छात्र तैयार करना है जो न केवल प्रदेश, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी देश का नाम रोशन कर सकें।
अभिभावकों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
शिक्षा मंत्री ने निजी और सरकारी दोनों प्रकार के स्कूलों में अभिभावकों को आने वाली समस्याओं पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभिभावकों की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में माध्यमिक शिक्षा के महानिदेशक श्री जितेंद्र दहिया, स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद श्रीमती वर्षा खांगवाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



नगर निकाय चुनावों में मतदाताओं की सुविधा के व्यापक इंतजाम: राज्य निर्वाचन आयोग
दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था के निर्देश
चंडीगढ़, 07 मई, अभीतक: हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में आयोजित होने वाले आगामी स्थानीय नगर निकाय चुनावों के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मतदान केंद्रों पर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मतदान केंद्रों पर साइनज, हेल्प डेस्क की विशेष सुविधाएं सुनिश्चित
प्रवक्ता ने बताया कि आयोग द्वारा सभी उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मतदान दिवस पर मतदाताओं को सुगम एवं व्यवस्थित मतदान का अनुभव प्रदान किया जाए। इसके तहत मतदान केंद्रों पर स्पष्ट संकेतक (साइनज), हेल्प डेस्क, पेयजल, शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि मतदाता आसानी से अपने बूथ तक पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं अस्वस्थ मतदाताओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। ऐसे मतदाताओं के लिए रैंप, व्हीलचेयर तथा अलग कतारों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उन्हें बिना किसी परेशानी के मतदान का अवसर मिल सके। प्रवक्ता ने बताया कि महिलाओं की सुविधा एवं गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए महिला स्टाफ की नियुक्ति, पृथक कतारें तथा आवश्यकतानुसार अलग व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर प्राथमिक उपचार (फर्स्ट-एड) की सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा जरूरत पड़ने पर पैरामेडिकल स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर भीड़ अधिक रहने की संभावना है, वहां विशेष प्रबंधन किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ, वाहनों की उपलब्धता तथा एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों की सहायता ली जाएगी, ताकि कतारों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं मतदाता कल्याण उपायों की निगरानी करेगा। सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
हरियाणा में 11 मई से प्रदेशव्यापी पशु टीकाकरण महाअभियान का होगा आगाज: कृषि मंत्री
कहा, पशुओं को जानलेवा छूत की बीमारियों से बचाना है मुख्य उद्देश्य
चंडीगढ़, 07 मई, अभीतक: हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि राज्य के पशुपालकों के हितों और प्रदेश के पशुधन की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आगामी 11 मई 2026 से पूरे राज्य में मुंहखुर और गलघोंटू जैसी घातक बीमारियों के विरुद्ध एक विशेष प्रदेशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। एक महीने तक चलने वाले इस व्यापक अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुओं को इन जानलेवा छूत की बीमारियों से बचाकर पशुपालकों को संभावित आर्थिक नुकसान से सुरक्षित करना है। श्री राणा ने बताया कि इस टीकाकारण अभियान में पशुपालकों की सुविधा के लिए विभाग की विशेष टीमें सीधे पशुपालकों के घर-द्वार पर पहुँचेंगी। पशुपालकों को अपने पशुओं को लेकर अस्पतालों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि विभाग के कुशल पशु चिकित्सक और सहायक घर-घर जाकर इस सेवा को सुनिश्चित करेंगे। सरकार के निर्देशानुसार, यह टीकाकरण-सेवा पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जाएगी, ताकि प्रदेश के छोटे से छोटे पशुपालक पर भी कोई आर्थिक बोझ न पड़े। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत 4 महीने से अधिक आयु की सभी गायों और भैंसों का टीकाकरण किया जाएगा। पहले इन रोगों के लिए अलग-अलग टीके लगाए जाते थे, लेकिन अब हरियाणा देश का पहला और एकमात्र ऐसा राज्य बन गया है जहाँ इन दोनों बीमारियों से बचाव के लिए एक ही संयुक्त टीके का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे पशुओं को बार-बार होने वाली पीड़ा से राहत मिली है और पशुधन का प्रबंधन भी सुगम हुआ है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक डॉ० प्रेम सिंह ने बताया कि ने इस महा-अभियान की सफलता के लिए वैक्सीन के परिवहन और भंडारण हेतु पुख्ता इंतजाम किए हैं। टीकों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए श्आइस लाइन्ड रेफ्रिजरेटरोंश् (प्स्त्े) और कोल्ड चैन का विशेष प्रबंधन किया गया है। उन्होंने आह्वान किया कि वे इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें। जब भी विभाग की टीम उनके गांव या घर पर आए, तो अपने सभी पात्र पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवाएं। पशुपालकों को समझना होगा कि समय पर किया गया यह टीकाकरण न केवल उनके पशुधन को सुरक्षा कवच प्रदान करेगा, बल्कि प्रदेश की डेयरी अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती देगा। उल्लेखनीय है कि मुंहखुर रोग एक खतरनाक वायरस के कारण होता है, जिससे पशुओं के मुंह और खुरों पर छाले पड़ जाते हैं, जिससे वे खाना-पीना छोड़ देते हैं और उनके दुग्ध उत्पादन व कार्य क्षमता पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वहीं, गलघोंटू रोग एक गंभीर बैक्टीरिया जनित बीमारी है, जिसमें पशु के गले में सूजन आ जाती है और सांस लेने में भारी तकलीफ के कारण चंद घंटों में ही पशु की मृत्यु हो सकती है। उन्होंने बताया कि अभियान से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए पशुपालक अपने नजदीकी राजकीय पशु चिकित्सालय या औषधालय में संपर्क कर सकते हैं।
हरियाणा में बढ़ी अनुबंध कर्मचारियों के आवेदनों के सत्यापन की समय-सीमा
डीडीओ 15 मई तक कर सकेंगे आवेदनों का सत्यापन
चंडीगढ़, 07 मई, अभीतक: हरियाणा सरकार ने आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) द्वारा हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 तथा हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) नियम, 2025 के तहत प्राप्त आवेदनों के सत्यापन की समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है। पत्र के अनुसार राज्य सरकार के संज्ञान में आया है कि पोर्टल ूूू.ेमबनतमकमउचसवलमम.बेींतलंदं.हवअ.पद पर बड़ी संख्या में आवेदन वर्तमानध्संबंधित डीडीओ के स्तर पर सत्यापन के लिए लंबित हैं। इसको देखते हुए लंबित आवेदनों के सत्यापन की समय-सीमा बढ़ाई गई है, ताकि सभी संबंधित विभाग और संगठन प्रक्रिया को समय पर पूरा कर सकें। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार वर्तमानध्संबंधित डीडीओ कर्मचारी विवरण और विभागीय सेवा रिकॉर्ड की जांच करते हुए लंबित आवेदनों का सत्यापन 15 मई, 2026 तक करेंगे। इसके बाद वित्त विभाग पात्र कर्मचारियों के लिए 15 मई, 2026 तक सुपरन्यूमरेरी पदों का सृजन करेगा। इसके उपरांत संबंधित विभागाध्यक्ष पात्र अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान करते हुए पोर्टल पर 15 जून, 2026 तक अंतिम स्वीकृति प्रदान करके ऑफर लेटर जारी करेंगे। राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि इन आदेशों को सभी संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
हरियाणा सरकार ने मांगी 50 हजार प्रतिमाह से अधिक पारिश्रमिक पाने वाले अनुबंध कर्मचारियों की जानकारी
विभागों को 30 मई तक देना होगा डेटा
चंडीगढ़, 07 मई, अभीतक: हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और प्राधिकरणों में ऐसे पदों की पहचान करने और आंकड़े जुटाने का निर्णय लिया है जहां अनुबंध कर्मचारी प्रतिमाह 50,000 रुपये से अधिक पारिश्रमिक ले रहे हैं। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डोंध्निगमोंध्प्राधिकरणों के प्रबंध निदेशकों एवं मुख्य प्रशासकों, मंडलायुक्तों तथा उपायुक्तों को ऐसे कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है, जिन्होंने 15 अगस्त, 2024 तक अनुबंध आधार पर 5 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है। सभी संबंधित विभागों और संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित प्रारूप में आवश्यक जानकारी 30 मई, 2026 तक ई-मेल हमदमतंसेमतअपबमे0001/हउंपस.बवउ पर भेजना सुनिश्चित करें। मांगी गई जानकारी में विभागध्बोर्डध्निगमध्प्राधिकरण का नाम, पद का नाम, ऐसे पदों पर कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों की संख्या, कर्मचारी जिस पद के विरुद्ध कार्यरत है वह स्वीकृत है या नहीं, नियुक्ति का तरीका, मासिक पारिश्रमिक, कार्य की प्रकृति, अनुबंध की अवधि तथा आवश्यक औचित्य संबंधी टिप्पणियां शामिल हैं। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि इन निर्देशों को सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के संज्ञान में लाया जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।
अनाज भंडारण के लिए शाहबाद-अंबाला के बीच बनाया जाए बड़ा साइलो: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में अनाज भंडारण तथा पलवल व नूंह क्षेत्र में जलापूर्ति के संबंध में किया मंथन
चंडीगढ़, 07 मई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनाज को खराब होने से बचाने के लिए जरूरी है कि प्रदेश में पर्याप्त संख्या में वेयरहाउस व साइलो उपलब्ध हों। इसके लिए संबंधित विभाग विस्तृत कार्ययोजना बनाकर जल्द से जल्द अनाज भंडारण की समस्या का स्थाई समाधान निकालें। उन्होंने निर्देश दिए कि अनाज भंडारण के लिए शाहबाद व अंबाला के बीच साइलो (विशाल वेयरहाउस) बनाने की योजना तैयार की जाए। श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रदेश में अनाज भंडारण तथा पलवल व नूंह क्षेत्रों में जलापूर्ति के प्रबंधों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारीगण उपस्थित थे।
साइलो के लिए रेल व सड़क के बीच 100 एकड़ तक भूमि चिह्नित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे किसानों द्वारा अनाज उत्पादन के लिए दिन-रात मेहनत की जाती है। इस अनाज के सुरक्षित भंडारण के लिए पर्याप्त संख्या में वेयरहाउस भी होने आवश्यक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शाहबाद व अंबाला के बीच किसी ऐसे स्थान पर साइलो (विशाल वेयरहाउस) के निर्माण की योजना बनाई जाए जो रेलवे लाईन व सड़क मार्ग के बीच हो। ऐसा करने से कम खर्च में पूरे देश के साथ साइलो की कनेक्टिविटी संभव हो सकेगी। उन्होंने कहा कि साइलो के लिए रेलवे लाईन व सड़क के बीचों-बीच आवश्यकता अनुसार 100 एकड़ तक जमीन अधिगृहीत कर ली जाए। उन्होंने अधिकारियों को जमीन अधिगृहण व साइलो निर्माण की योजना तैयार करने का कार्य एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए।
हिसार में फल-सब्जियों के सुरक्षित भंडारण की कार्ययोजना पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के मद्देनजर वहां सब्जियों व फलों की काफी अधिक मांग है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन को हिसार एयरपोर्ट के समीप भी एक साइलो अथवा बड़े वेयरहाउस की स्थापना की कार्ययोजना तैयार करने को कहा जहां सब्जियों व फलों का सुरक्षित भंडारण किया जा सके और इन्हें हिसार एयरपोर्ट के माध्यम से मिडिल ईस्ट में सप्लाई किया जा सके। ऐसा करके प्रदेश के सब्जी व फल उत्पादक किसानों को उनके उत्पादों के अधिक दाम मिल सकेंगे।
नहरी पानी की जलापूर्ति की योजना बनाएं अधिकारी
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पलवल व नूंह क्षेत्र के 108 गांवों तथा पुन्हाना नगर में ट्यूबवेल आधारित पेयजल आपूर्ति की जाती है। इसलिए भूमिगत जलस्तर को बनाए रखने के लिए जमीन को रिचार्ज करने हेतु विभाग द्वारा 7 रैनी वेल व बूस्टिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इस कार्य पर 765 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ-साथ जिन क्षेत्रों में ट्यूबवेल से जलापूर्ति की जाती है उन क्षेत्रों में नहरी पानी से जलापूर्ति की योजना बनाई जाए, क्योंकि आने वाले समय में नूंह व पलवल एरिया में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे और वहां जनता को अधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता होगी।
एक पेड़ मां के नाम’ योजना के तहत बड़ी संख्या में पौधे लगाने के निर्देश
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर पूरे प्रदेश में अधिक से अधिक पौधारोपण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ योजना के माध्यम से अभी से बड़ी संख्या में पेड़ लगवाने शुरू कर दिए जाएं ताकि प्रदेश के हरित क्षेत्र को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगवाए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पौधों को समय पर पानी मिले ताकि वे पूर्ण विकसित हो सकें। इसके लिए अधिकारी समुचित कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री जे.गणेशन तथा हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी डॉ. शालीन सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
प्रदेश में कहीं भी पीने के पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी- श्रुति चैधरी
सरकार प्रदेशवासियों को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध
चंडीगढ़, 07 मई, अभीतक: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी पीने के पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार प्रदेशवासियों को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी ने यह बात आज सिंचाई विभाग एवं जन अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कही। श्रीमती चैधरी ने प्रदेश में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पंप लगाकर पानी के टैंकों को समय पर भरना सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संसाधनों या धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ करें, यदि किसी ने ड्यूटी में कोताही की तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी ने प्रदेश के नागरिकों से भी अपील की कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए पानी का उपयोग जरूरत के अनुसार करें। उन्होंने कहा कि पानी एक अमूल्य संसाधन है, इसलिए इसका दुरुपयोग न करें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही इस्तेमाल करें, ताकि सभी को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि हांसी ब्रांच में सोमवार 4 मई, 2026 को पानी छोड़ दिया गया था, यह पानी सुंदर सब ब्रांच होते हुए भिवानी शहर के पानी के टैंकों तक पहुंच गया है। इससे भिवानी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा।
हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट किया लॉन्च
सेवाओं की जानकारी और अपील प्रक्रिया होगी आसान
चंडीगढ़, 07 मई, अभीतक: हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग ने नागरिकों के लिए आवेदन की स्थिति ट्रैक करने और अपील दाखिल करने की प्रक्रिया को सरल व सुलभ बनाने के उद्देश्य से व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट लॉन्च किया है। प्रवक्ता ने बताया कि यह चैटबॉट आयोग द्वारा पारदर्शिता बढ़ाने और डिजिटल तकनीक के माध्यम से नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से नागरिक अब अपने आवेदनों की स्थिति आसानी से जान सकते हैं, ऑटो अपील सिस्टम (।।ै) के तहत अपील दर्ज कर सकते हैं तथा अपने आवेदन व अपील से संबंधित सभी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म नागरिकों को व्हाट्सएप के जरिए तेज, सरल और बिना किसी परेशानी के सेवाएं उपलब्ध कराएगा, जिससे वे अपने मोबाइल फोन से ही आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और अपील प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि नागरिक इस चैटबॉट का उपयोग किसी भी समय व्हाट्सएप नंबर 6239466937 पर संदेश भेजकर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन समयबद्ध सेवा वितरण और शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार डिजिटल पहल करता आ रहा है।
शोधार्थी समाजोपयोगी शोध को दें प्राथमिकता: कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया
चंडीगढ़, 07 मई, अभीतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक के कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया ने शोधार्थियों से आह्वान किया कि वे ऐसा शोध कार्य करें जो समाज और राष्ट्र के लिए प्रत्यक्ष रूप से उपयोगी साबित हो। कुलपति ने विभिन्न विभागों के शोधार्थियों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने गुणवत्ता-आधारित और उद्देश्यपूर्ण शोध पर जोर दिया। प्रो. मिलाप पूनिया ने कहा कि विश्वविद्यालय का मूल उद्देश्य ऐसे शोध को बढ़ावा देना है, जो जमीनी समस्याओं के समाधान प्रस्तुत करे। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर शोध करने के लिए प्रेरित करते हुए भरोसा दिलाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन बेहतर शोध वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद के दौरान शोधार्थियों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए रिसर्च सुविधाओं के विस्तार, संसाधनों की उपलब्धता और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इस कार्यक्रम में भूगोल, इमसार, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, वाणिज्य, हिंदी और बायोटेक्नोलॉजी विभाग के शोधार्थी शामिल रहे। शोधार्थियों में वंदीक ढिल्लों और आशीष तंवर (अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग), दीपक लोहचब व सुबोध यादव (भूगोल विभाग), देव कुमार (इमसार), सुधीर घनघस (अर्थशास्त्र विभाग), अजय रेड्डू (समाजशास्त्र विभाग) तथा सुशील (बायोटेक्नोलॉजी विभाग) शामिल रहे।
हरियाणा सरकार की कर्मचारियों को हिदायत
22 मई तक दाखिल करें वार्षिक संपत्ति विवरण
चंडीगढ़, 07 मई, अभीतक: हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को वर्ष 2025-2026 के लिए अपना वार्षिक संपत्ति विवरण (एनुअल प्रॉपर्टी रिटर्न) 22 मई, 2026 से पहले दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार हरियाणा सिविल सेवाएं (सरकारी कर्मचारी आचरण) नियम, 2016 के नियम 24 के तहत प्रत्येक सरकारी कर्मचारी के लिए प्रत्येक वित्त वर्ष के अंत में वार्षिक संपत्ति विवरण दाखिल करना अनिवार्य है। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि उन्होंने पूर्व वर्षों का विवरण अभी तक दाखिल नहीं किया गया है तो उसे भी निर्धारित समय सीमा तक सरकार के आधिकारिक पोर्टल पदजतंीतल.हवअ.पद पर ऑनलाइन भरना सुनिश्चित करें।
भिवानी: पराली प्रबंधन को लेकर हरियाणा हुई अलर्ट
पराली जलाने वाले किसानों की सरकारी रिकॉर्ड में होगी रेड एंट्री, सरकार से मिलने वाली सब्सिडियां होंगी खत्म: अधिकारी
पराली जलाने से मित्र कीट, केंचुएं हो जाते है खेत से नष्ट
अगली फसल की उत्पादक क्षमता व जमीन की उर्वरता क्षमता मेें आती है कमी: अधिकारी
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड व एग्रीकल्चर वेलफेयर एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से पराली प्रबंधन को लेकर प्रयास किए शुरू
राज्य सरकार पराली प्रबंधन को लेकर प्रति एकड़ 1200 रूपये दे रही प्रोत्साहन राशि
किसानों के लिए जागरूकता कैंप मंडियों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए बैनर
जिला स्तर, सब डिविजन, ब्लॉक स्तर पर पटवारी, कानूनगो व सरपंच की देखरेख में रखी जा रही पराली जलाने की घटनाओं पर नजर
भिवानी जिले में इंटरनेट के माध्यम से 74 मामले पराली के हुए दर्ज, 18 मामलों में एफआईआर, एक मामले में 5 हजार का जुर्माना लगा: पॉल्यूशन कंट्रोल भिवानी क्षेत्रीय अधिकारी
तबादलों पर हरियाणा सरकार के नए निर्देश
एक साल के अंदर रिटायर होने वाले कर्मचारियों को ही मिलेगी पाँच वर्ष से अधिक कार्यकाल की छूट
जनहित में 20 किलोमीटर दायरे में हो सकेगा तबादला
चंडीगढ़, 07 मई, अभीतक: हरियाणा सरकार ने मुख्य सचिव के 19 नवंबर, 1998 के निर्देशों में संशोधन किया है। संशोधित निर्देशों के अनुसार भविष्य में किसी स्टेशन पर पाँच वर्ष से अधिक अवधि तक कार्य करने की छूट केवल उन कर्मचारियों को ही दी जाएगी, जो एक वर्ष के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले हैं। हालांकि ऐसे कर्मचारियों का जनहित में एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर 20 किलोमीटर की परिधि के भीतर तबादला किया जा सकेगा। इस प्रकार के तबादले में निवास स्थान में परिवर्तन शामिल नहीं होगा और इसे हरियाणा सिविल सेवा नियम, 2016 के प्रावधानों के तहत यात्रा भत्ता (टीए), दैनिक भत्ता (डीए) तथा ज्वाइनिंग टाइम के लिए तबादला नहीं माना जाएगा। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों,निगमों, प्राधिकरणों के प्रबंध निदेशकों व मुख्य प्रशासकों तथा सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं।
आईआईएचएम से किसानों को वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादों को बेचने का अवसर मिलेगा: श्री श्याम सिंह राणा
हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 37वीं बैठक आयोजित
चंडीगढ़, 07 मई, अभीतक: हरियाणा के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्किट (आईआईएचएम) गनौर परियोजना राज्य में बागवानी क्षेत्र को नई दिशा देने वाली एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिससे किसानों को बेहतर बाजार, आधुनिक सुविधाएं और वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादों को बेचने का अवसर मिलेगा। श्री राणा आज यहां हरियाणा निवास में हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 37वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार , एचएसएएमबी के मुख्य प्रशासक श्री मुकेश कुमार आहूजा, बागवानी विभाग के महानिदेशक श्री रणबीर सिंह, कृषि विभाग के महानिदेशक श्री राजनारायण कौशिक, हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अनीश यादव, मुख्य अभियंता श्री मोहिंदर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सोनीपत जिले के गनौर में स्थापित किए जा रहे इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट के संचालन और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ट्रांजैक्शन एडवाइजर एवं कंसल्टेंट (ज्।ब्) के चयन से संबंधित प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। बोर्ड ने आईआईएचएम गनौर के संचालन में सहायता हेतु एकीकृत परामर्श सेवाएं प्रदान करने के लिए आरएफपी (त्मुनमेज वित च्तवचवेंस) को मंजूरी प्रदान की, ताकि आगे की प्रक्रिया को शीघ्रता से आगे बढ़ाया जा सके। इसके अलावा, बोर्ड ने एमध्एस ईआईएल (।नजीवतपजल म्दहपदममत) के अनुबंध को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी, जिससे परियोजना से संबंधित गतिविधियों का सुचारू संचालन जारी रह सके। बैठक में आईआईएचएम परियोजना में पेनल्टी स्थगित करने के अनुरोध पर भी विचार किया गया। विस्तृत चर्चा के बाद बोर्ड ने परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन और संचालन को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही, बैठक में अन्य विविध विषयों पर भी चर्चा की गई और परियोजना के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईआईएचएम गनौर परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करते हुए इसे किसानों और व्यापारियों के लिए एक आधुनिक और विश्वस्तरीय बाजार के रूप में विकसित किया जाए।
हरियाणा सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत: आरती सिंह राव
खोरी कलां और खातोदड़ा में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र
चंडीगढ़, 07 मई, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री द्वारा नूंह जिला के गांव खोरीकलां तथा महेंद्रगढ़ जिला के गांव खातोदड़ा में दो नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि गांव खोरीकलां में उप-स्वास्थ्य केंद्र (सब हेल्थ सेंटर) तथा गांव खातोदड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्थापित किया जाएगा। इन स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से आसपास के गांवों के हजारों लोगों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक को उसके नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों, ताकि लोगों को उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों में न जाना पड़े। नए स्वास्थ्य केंद्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, सामान्य रोगों का उपचार, प्राथमिक जांच तथा आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर नए अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र और चिकित्सा सुविधाएं विकसित कर रही है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है, जिससे आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नए स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से नूंह और महेंद्रगढ़ जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक मजबूत होगी तथा लोगों को राहत मिलेगी।
हरियाणा सरकार दहेज प्रथा के खिलाफ चलाएगी राज्यव्यापी जागरूकता अभियान
चंडीगढ, 07 मई, अभीतक: मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सभी उपायुक्तों को युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और ग्रामीण समुदायों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं, ताकि समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत जनमत तैयार किया जा सके। प्रदेश के सभी एसडीएम दहेज निषेध अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे और शिकायतों के निपटारे, जागरूकता फैलाने तथा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि दहेज मांगना और देना दोनों कानूनन दंडनीय अपराध हैं तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए तैयार होगा नया रोडमैप: शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा
शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के अंतिम पायदान पर खड़े विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजकीय स्कूलों में शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। प्रत्येक जिले से कुशल और अनुभवी शिक्षकों की विशेष टीम गठित कर शिक्षा सुधार की दिशा में नवाचारों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
हरियाणा में 11 मई से प्रदेशव्यापी पशु टीकाकरण महाअभियान का होगा शुभारंभ: कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा
चंडीगढ, 07 मई, अभीतक: पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा मुंहखुर और गलघोंटू जैसी जानलेवा बीमारियों से पशुधन की सुरक्षा के लिए एक महीने तक चलने वाला विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभाग की टीमें घर-घर जाकर 4 महीने से अधिक आयु की गायों और भैंसों का निःशुल्क टीकाकरण करेंगी। हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है जहां इन दोनों बीमारियों से बचाव के लिए संयुक्त टीके का प्रयोग किया जा रहा है। सरकार ने पशुपालकों से अभियान को सफल बनाने और समय पर पशुओं का टीकाकरण करवाने की अपील की है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर में लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
हरियाणा सरकार ने 10 मई, 2026 (रविवार) को नगर निकायों के आम चुनाव के मद्देनजर संबंधित क्षेत्रों में पंजीकृत मतदाताओं के लिए वेतन सहित अवकाश घोषित किया है।
