


https://www.facebook.com/share/v/1B7z4qYNDd

हीटवेव से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतें नागरिक: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिलावासियों से किया आह्वान
झज्जर, 21 मई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने झज्जर जिलेवासियों से भीषण गर्मी और हीटवेव के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए नागरिक अपनी दिनचर्या में आवश्यक बदलाव करें और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को गंभीरता से अपनाएं, ताकि लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। डीसी ने कहा कि नागरिक अनावश्यक रूप से दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बचें तथा अधिकतर समय छायादार और ठंडी जगहों पर रहें। यदि किसी कारणवश बाहर जाना जरूरी हो तो सुबह और शाम ठंडे समय में ही बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि बाहर जाते समय छाता, टोपी, गमछा अथवा तौलिये का प्रयोग अवश्य करें, ताकि शरीर को सीधी धूप से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, जिससे शरीर को आराम और ठंडक मिल सके। साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने दें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, लस्सी, ओआरएस एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। उन्होंने नागरिकों से मौसमी फल एवं पानी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे तरबूज, खीरा, संतरा आदि का अधिक सेवन करने की भी अपील की। उपायुक्त ने कहा कि नागरिक समय-समय पर ठंडे पानी से स्नान करें तथा घरों में पर्दे, पंखे और उचित वेंटिलेशन की व्यवस्था रखें ताकि कमरे का तापमान नियंत्रित रह सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, चक्कर, बेहोशी जैसी स्थिति महसूस हो तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर ले जाकर प्राथमिक उपचार दें और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि हीटवेव के दौरान बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। साथ ही पक्षियों और बेसहारा पशुओं के लिए भी पानी और दाने की व्यवस्था करें, ताकि इस भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति लू से प्रभावित दिखाई दे तो तुरंत सहायता प्रदान करें तथा आपात स्थिति में 108 अथवा 112 एम्बुलेंस सेवा पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सावधानी अपनाकर हीटवेव के दुष्प्रभावों से काफी हद तक बचाव संभव है।



हरको फैड द्वारा आयोजित विद्यार्थी चेतना कार्यक्रम एक सार्थक पहल: एस एन कौशिक
झज्जर, 21 मई, अभीतक: मानव विकास में, सहकारिता का योगदान एक आधार है, जिस पर सबको आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, लोकतांत्रिक व आधार भूत ढ़ांचे के रूप में एक मंच मिला है। विकासशील भारत ने विश्व पटल पर सहकारिता से स्मृद्धि की मिसाल पेश की है। कृषि प्रधान प्रदेश हरियाणा में श्री नायब सिंह सैनी जी, मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के कुशल नेतृत्व में किसानों, मजदूरों, कामगारों, दुकानदारों, स्वयं सहायता समूहों, संयुक्त देयता समूहों, एवं सभी प्रकार की सहकारी समितियों के उत्थान के लिए, डाक्टर अरविन्द शर्मा जी सहकारिता मंत्री हरियाणा सरकार द्वारा दिन रात एक करके सहकारी विभाग को एक नई दिशा प्रदान की है। सभी सहकारी समितियों व संस्थाओं में हरको फैड एक कड़ी के रूप में कार्यरत हैं जो कि सहकारिता का निरंतर प्रचार एवं प्रसार का कार्य कर रही है। जिला झज्जर में नियुक्त एस एन कौशिक, शिक्षा अनुदेशक द्वारा हरको फैड पंचकुला के तत्वाधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों माजरा (डी), पी एम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जहाजगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिसान व पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना में, विद्यार्थी चेतना कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन स्कूलों में पढ़ रहे नौवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा की विद्यार्थियों में सहकारिता व सहयोग का बीज अंकुरित करने, सहकारिता के इतिहास व विषय वस्तु से अवगत करवाकर सहकारिता को अपनाने का आह्वान किया गया। इन कार्यक्रमों में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यो व आचार्य गणों का विशेष योगदान रहा। चारों स्कूलों में कुल 644 छात्र व छात्राओं द्वारा विद्यार्थी चेतना कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान हरको फैड शिक्षा अनुदेशक




समाधान शिविर जन समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच रू डीसी
जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसी वर्षा खांगवाल ने सुनी जनसमस्याएं
जनसमस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए जिला प्रशासन की पहल जारी, आमजन को मिल रहा राहत का मंच
झज्जर, 21 मई, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसी वर्षा खांगवाल ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी 8 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर डीसीपी शुभम सिंह भी उपस्थित थे। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि समाधान शिविर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच है। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय सहित बहादुरगढ़, बेरी और बादली उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक ही मंच पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें तथा शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि नागरिकों को समयबद्ध राहत प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की सुविधा और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहा है। समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासनिक सेवाओं को अधिक जवाबदेह व पारदर्शी बनाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक को सहज एवं प्रभावी प्रशासनिक सहयोग प्राप्त हो सके। गुरुवार को जिला मुख्यालय के अलावा बहादुरगढ़, बेरी और बादली उपमंडल स्तर पर भी अधिकारियों द्वारा समाधान शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, सीएमजीजीए खुशी कौशल, एसडीएम रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट, सीटीएम रितु बंसीवाल, डीआरओ मनवीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, उपनिदेशक अमित पंवार, सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान, एमिनेंट पर्सन सुरेंद्र शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
चंडीगढ़ : हरियाणा में 21 HPS पदोन्नति के बाद बने IPS बने
लंबे इंतजार के बाद एचपीएस अधिकारियों की आईपीएस पदोन्नति की अधिसूचना जारी हुई
इस सूची में 2020 ,2021 ,2022 ,2023 , 2024 औऱ 2025 के 21 HPS की IPS पदोन्नति हुई है

गर्मी से बचाव को लेकर व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करें विभाग: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी निर्देश
बैठक में गर्मी के मद्देजनर पर्याप्त पेयजल उपलब्धता, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, स्कूल भवनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ की विस्तार से चर्चा
झज्जर, 21 मई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि दिन प्रतिदिन बाद रही गर्मी के मद्देनजर जिला प्रशासन आमजन को राहत पहुंचाने के लिए पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को गर्मी से बचाव को लेकर प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित करने निर्देश दिए। डीसी वर्षा खांगवाल लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक में डीसीपी शुभम सिंह भी उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि पर्याप्त पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, पशुओं के लिए पानी तथा सरकारी भवनों की सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी जलघरों में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्धता सुनिश्चित हो । इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रखी जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखी जाए और जहां भी पानी की कमी की शिकायत मिले वहां तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत सतर्कता बरती जाए। उन्होंने बाजारों में कटे-फटे फलों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने तथा खुले में फल बेचने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए क्योंकि लापरवाही आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को यह भी निर्देश दिए कि जिला अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस, ग्लूकोज, जरूरी दवाइयों तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि हीट स्ट्रोक एवं गर्मी जनित बीमारियों से प्रभावित मरीजों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके। डीसी वर्षा खांगवाल ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के दौरान पशुओं के लिए भी पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं एवं सार्वजनिक स्थलों पर पशुओं के लिए विशेष जल प्रबंध किए जाएं ताकि तेज गर्मी के कारण पशुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी सरकारी स्कूल भवनों का निरीक्षण किया जाए और जो भवन जर्जर स्थिति में हैं उन्हें नियमानुसार कंडम घोषित करवाने की कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय भवनों का निरीक्षण कर नए भवन निर्माण संबंधी प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को भेजना सुनिश्चित करें। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी असुरक्षित भवन में विद्यार्थियों को बैठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अतिरिक्त बैठक में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास,एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीएमजीजीए खुशी कौशल,सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट, सीटीएम रितु बंसीवाल, डीडीपीओ निशा तवर, डीआरओ मनवीर सिंह,उपनिदेशक अमित पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय सीमा में कार्य पूर्ण करें प्रगणक व सुपरवाइजर: ईओ
देविंदर कुमार
निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं करने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
झज्जर, 21 मई, अभीतक: नगर परिषद झज्जर के कार्यकारी अधिकारी देविंदर कुमार ने कहा कि जनगणना 2027 का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं शहरहित से जुड़ा हुआ है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं करने वाले प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के विरुद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद झज्जर के शहरी क्षेत्र में जनगणना 2027 का कार्य प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की देखरेख में तेजी से चल रहा है। कार्य को समय पर पूरा करवाने के उद्देश्य से सभी प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की लगातार समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं तथा कार्य की प्रगति पर नियमित निगरानी रखी जा रही है। ईओ देविंदर कुमार ने बताया कि नगर परिषद झज्जर की सीमा में कुल 26 हजार 269 जनगणना हाउस चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से अब तक 22 हजार 275 घरों की हाउस लिस्टिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है, जो कुल कार्य का लगभग 84.80 प्रतिशत है। जनगणना कार्य के लिए नगर परिषद क्षेत्र में 103 ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनमें 103 प्रगणक तथा 19 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठकों के दौरान कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। जिन प्रगणकों के पास केवल 20 से 30 घरों का कार्य शेष है, उन्हें 23 मई 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया गया है। वहीं जिन प्रगणकों के पास लगभग 300 घरों का कार्य लंबित है, उन्हें 25 मई 2026 तक कार्य पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समयावधि में जनगणना कार्य पूरा नहीं किया गया तो संबंधित प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के विरुद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
केंद्रीय विद्यालय झज्जर में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
25 मई तक होंगे पंजीकरण, विज्ञान व वाणिज्य संकाय में रिक्त सीटों पर मिलेगा प्रवेश
झज्जर, 21 मई, अभीतक: केंद्रीय विद्यालय झज्जर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) में प्रवेश हेतु कुछ सीटें रिक्त हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी प्रवेश सूचना के अनुसार इच्छुक विद्यार्थियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मई 2026 निर्धारित की गई है। विद्यालय की प्राचार्या मीता अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक विद्यार्थी अपने पंजीकरण फॉर्म के साथ 10वीं कक्षा की अंकतालिका की प्रतिलिपि संलग्न कर विद्यालय में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जमा कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रवेश दिशा-निर्देश 2026-27 के अनुसार पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजीकरण एवं प्रवेश प्रपत्र विद्यालय की वेबसाइट रींररंतणअेण्ंबण्पद से डाउनलोड किए जा सकते हैं। वहीं प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देश केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट ाअेंदहंजींद.दपब.पद पर उपलब्ध हैं। प्राचार्या मीता अधिकारी ने अभिभावकों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रवेश के समय विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इनमें जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो, 10वीं की मार्कशीट, अभिभावक का सेवा प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (एससी, एसटी एवं ओबीसी-एनसीएल), वर्तमान निवास प्रमाण, माता-पिता के आधार कार्ड तथा ब्लड ग्रुप रिपोर्ट शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।




मादक पदार्थ स्मैक 7.36 ग्राम के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 21 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम द्वारा एक व्यक्ति को मादक पदार्थ स्मैक के साथ काबु किया गया। एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि हंसराज निवासी मेला ग्राउंड बहादुरगढ़ नशीला पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। जो अब मेला ग्राउंड नजदीक गौशाला बहादुरगढ़ के पास खड़ा हुआ है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार की पुलिस टीम उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहा पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया।जो पुलिस पार्टी ने संदेह के आधार पर उपरोक्त व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उपरोक्त के तौर पर हुई। पकड़े गये व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गए उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 7.36 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध बियर भरकर ले जाते हुए दो आरोपियों को किया काबू
झज्जर, 21 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध बियर भर कर ले जाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल स्टॉप झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही अमरजीत की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी की एक स्कॉर्पियो गाड़ी जिसमें अवैध बियर भरी हुई है जिसे कृष्ण और जयवीर बेरी की तरफ से जहाजगड़ होते हुए झाड़ली की तरफ जाएंगे। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टॉप झज्जर की पुलिस टीम ने भागलपुरी चैक पर नाकाबंदी की जो कुछ समय के बाद मिली सूचना के अनुसार उपरोक्त गाड़ी आती दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम ने रुकवा कर चेक किया तो गाड़ी को कृष्ण निवासी नौगांवा जिला झज्जर चला रहा था और उसके साथ में जयवीर निवासी सुंदरेहटी जिला झज्जर बैठा हुआ था। गाड़ी को खुलवकर जब चेक किया गया तो उसमें अवैध बियर भरी हुई थी जिनकी गिनती करने पर कुल 768 बियर की बोतल बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आप आबकारी अधिनियम के तहत थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।







ग्रामीण दंगलों से युवाओं को मिल रही नई दिशा, खेलों के जरिए नशे से दूर रहने का संदेश: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह’
गांव खुड़न में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में पहुंचीं पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह’
झज्जर, 21 मई, अभीतक: झज्जर जिले के गांव खुड़न में आयोजित पहला विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिताओं में उस समय उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला जब पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। दंगल में आसपास के अनेक गांवों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दमखम, प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, खेल प्रेमियों, युवाओं तथा गणमान्य लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही।पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने पहलवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल युवाओं के जीवन में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच विकसित करने का सबसे बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले पारंपरिक कुश्ती दंगल युवाओं को नशे और गलत गतिविधियों से दूर रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि समाज का हर वर्ग खेलों को बढ़ावा देने के लिए आगे आए, ताकि युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में लग सके। ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और गांवों की सांस्कृतिक परंपराएं भी जीवित रहती हैं।दंगल के दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर मुकाबलों की शुरुआत करवाई। इस दौरान मौजूद लोगों ने तालियों की गूंज के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कई रोमांचक मुकाबलों में पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।गांव खुड़न में ग्रामीणों व आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह का फूलमालाओं, स्मृति चिन्ह तथा उनकी तस्वीर भेंट कर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने पुलिस विभाग द्वारा समाज में सुरक्षा, जागरूकता और युवा मार्गदर्शन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।इस दौरान गांव खुड़न में आयोजित पहले विशाल कुश्ती दंगल के आयोजक अंकित पहलवान, अजीत सिंह एवं समस्त ग्रामीणों ने पुलिस कमिश्नर का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर एसीपी अखिल कुमार, एसीपी सुरेंद्र कुमार, महंत राजेंद्र दास, संत अमर दास, प्रकाश दयाल, महेंद्र, आजाद शास्त्री, सुरेंद्र मेंबर, राकेश वकील, भीमल पटवारी, हवा सिंह, भारत नंबरदार, विजेंद्र मास्टर, रामकिशन वाल्मीकि, नरवीर, मनजीत, भगत जी, अनिल, चांद, मनवीर, संजीत फौजी, गंगा नाई, रमेश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।इस कार्यक्रम के दौरान भाईचारे, खेल भावना और उत्साह का माहौल देखने को मिला। अंत में पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने आयोजन समितियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को जारी रखने का आह्वान किया।

झज्जर: भ्रष्टाचार, महंगाई, नीट परीक्षा व बढ़ते पैट्रोल-डीजल के दाम को लेकर कांग्रेस भड़की
झज्जर में प्रदर्शन के बाद सौंपा जिला प्रशासन को ज्ञापन, जमकर की नारेबाजी
लघु सचिवालय गेट पर रोकती रही पुलिस,आगे बढ़ता रहा कांग्रेसियों का काफिला
आईसीसी के सचिव दीपेन्द्र भघेल,मनोज बागड़ी और कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स रहे मौजूद
कहा: देश में बढ़ती महंगाई, बढ़ते भ्रष्टाचार, नीट परीक्षा और बढ़ते पैट्रोल डीजल के दाम से आमजन दुखी
कांग्रेस विधायक वत्स बोले,नीट परीक्षा की पेपर लीक से दो युवा कर चुके है सुसाईड़
क्हा: देश के जेएनजी का गुस्सा उफान पर, युवाओं का आक्रोष चरम सीमा पर
देश का हर व्यक्ति और आमजन दुःखी, देश में केवल हम दो की सरकार, केवल अंबानी और अडानी के हित सुरक्षित
विदेशी धरा पर पीएम मोदी द्वारा टॉफी दिए जाने पर ली चुटकी, कहा: पहले देश की जनता को और अब विदेश में दे रहे है टाॅफी
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांग उठाई और सौंपा प्रशासन को ज्ञापन
कांग्रेस नेता बोले, पैट्रोल और डीजल, रसोई गैस को बढ़े दामों को लेकर सरकार वापिस
मंहगाई के इस दौर में मोदी पर लगाया विदेशी धरती पर गलबईया करने का आरोप
कहा: कांग्रेस कर रही है एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने की तैयारी, सरकार से नीट के परीक्षार्थियों के लिए मांगा न्याय

झज्जर: इंस्टाग्राम और फेशबुक पर अश्लीलता परोसने वालों के खिलाफ एकजुट हुए लोग
झज्जर में प्रदर्शन के बाद अनिल धानक के साथ सरकार के नाम सौंपा जिला प्रशासन को ज्ञापन
व्यूज के चक्कर में हर रोज फेशबुक और इंस्टाग्राम पर परोसी जा रही है अश्लीलता
इंस्टाग्राम और फेशबुक पर अश्लीता व अभद्रता फैलाने वालों को बताया समाज का हत्यारा
कहा: ऐसी हरकतों से समाज के साथ-साथ मासूम बच्चों पर भी पड़ रहा है दुष्प्रभाव
गनकल्चर की भांति ऐसी विडियों को रोकने के लिए की फिल्टर लगाने की मांग
गन कल्चर की भांति ऐसा फिल्टर लगने से इस प्रकार की विडियो नहीं हो पाएगी अपलोड़
फेशबुक व इंस्टाग्राम पर गंद फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाहीं करने की उठाई मांग
प्रदर्शनकारी बोले, हरियाणा के 23 जिलों में अब तक ऐसा प्रदर्शन कर वह उठा चुके है मांग, मांग न माने जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने की दी चेतावनी




सरकारी खरीद टेंडर में आईएसआई मार्क युक्त उत्पादों की अनिवार्यता विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आज
रेवाड़ी, 21 मई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि आईएसआई मार्क योजना और सरकारी खरीद टेंडर में आईएसआई मार्क युक्त उत्पादों की अनिवार्यता विषय पर 22 मई शुक्रवार को दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय, रेवाड़ी के कमरा नंबर 203 में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डीसी ने बताया कि भारत मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महेंद्र कुमार प्रमाणिक वैज्ञानिक ई एवं निदेशक भारत मानक ब्यूरो उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार तथा मानक पदोन्नति अधिकारी गौरव कुमार आईएसआई मार्क योजना और सरकारी खरीद टेंडर में आईएसआई मार्क युक्त उत्पादों की अनिवार्यता विषय पर प्रशिक्षित करेंगे। डीसी ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि वें इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें।


समाधान शिविर : डीसी ने मौके पर किया जन समस्याओं का निदान
कार्य दिवस के प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को लग रहे हैं समाधान शिविर
रेवाड़ी, 21 मई, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे समाधान शिविर सार्थक सिद्घ हो रहे है। समाधान शिविर में जिला प्रशासन की कुशल प्रशासनिक शैली व व्यवहार लोगों में विश्वास और संतोष का प्रतीक बन रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने आमजन की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुनते हुए समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया। समाधान शिविर के दौरान जल आपूर्ति, पेंशन, भूमि संबंधी विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें सामने आइ। डीसी अभिषेक मीणा ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निदान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में बच्चों को प्राइवेट स्कूलों द्वारा एसएलसी न दिए जाने की शिकायत पर डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे बच्चों की पढ़ाई का ध्यान रखते हुए निजी स्कूलों से बच्चों की एसएलसी दिलवाए। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा ऐसा किए जाने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। सेक्टर-3 पार्ट-2 में हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने एचएसवीपी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तुरंत कार्यवाही करते हुए कब्जा हटवाया जाए। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को एक स्थान पर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया जा सके। उन्होंने आमजन से समाधान शिविर में अपनी समस्याओं का निवारण करवाने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार व डीएसपी पवन कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।





सावधानी रखते हुए गर्मी में धूप और लू से करें बचाव – डीसी
जिला प्रशासन द्वारा बढ़ती गर्मी के मद्देनजर जारी की गई एडवाइजरी
रेवाड़ी, 21 मई, अभीतक: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि दिनों दिन बढ़ती गर्मी के मौसम में गर्म हवाओं और बढ़े हुए तापमान से लू (हीट वेव) लगने का खतरा बढ़ जाता है, लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है, हम लू से बचे रहें और सावधानी रखते हुए स्वयं जागरूक होकर सरकार की एडवाइजरी की अनुपालना सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर गर्मी के मौसम में गर्म हवा और बढ़ते तापमान-लू से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जनहित में एडवाइजरी जारी की गई है, जिसका सभी पालन करें। उन्होंने बताया कि गर्म लहर की स्थिति में लू के प्रभाव को कम करने तथा लू के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं। हीटवेव यानी लू की चपेट में आने के कारण शरीर में पानी की कमी, हीट स्ट्रोक, उल्टी, चक्कर आना, बुखार, सिरदर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कई बार हीट वेव जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे में कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। हीट वेव से सुरक्षित रहने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो कर अपना व परिवार का बचाव रख सकते है।
हीट वेव से बचने के लिए क्या करें
हीट वेव से बचने के लिए अपने शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। इसके लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। इसके अलावा, आप नारियल पानी, नींबू पानी, ओआरएस और छाछ जैसे प्राकृतिक पेय का सेवन कर सकते हैं। अपने घर को ठंडा रखें, इसके लिए पर्दे, शटर या सनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें। घर से बाहर धूप में निकलते समेत चश्मा, टोपी, जूते या चप्पल पहनें और छाते का प्रयोग करें। शरीर को अच्छी तरह कवर करके ही घर से बाहर निकलें। हीटवेव से बचने के लिए सूती, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें। सूती कपड़े आपके शरीर को ठंडा रखने में मददगार साबित होते हैं। ताजे फलों और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। पशुओं को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए पर्याप्त पानी दें। अगर आप ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
हीट वेव से बचने के लिए क्या न करें
एडवाइजरी के अनुसार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में न निकलें। शराब, कोल्ड-ड्रिंक्स जैसी कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन न करें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन ना करें। पालतू जानवरों या बच्चों को कभी भी बंद कारों जैसे पार्क किए गए वाहनों में न छोड़ें, नंगे पांव बाहर न जाएं। बहुत गर्मी में तुरंत ठंडे पानी से नहाने से बचें, इससे तबीयत खराब हो सकती है। अगर आप देर तक बाहर रहते हैं, तो इससे आप लू की चपेट में आ सकते हैं, इसलिए इस स्थिति से बचना चाहिए।
विद्यालयों का समय प्रातः 7 से 12 बजे तक
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में भीषण गर्मी के चलते सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों का समय 20 मई 2026 से आगामी आदेशों तक प्रातः 7ः00 बजे दोपहर से 12ः00 बजे तक निश्चित किया गया है।

डीसी अभिषेक मीणा।
नगर निकाय और पंचायत सदस्य जनगणना कार्य में करें पूर्ण सहयोग: डीसी
डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी अभिषेक मीणा ने दिए निर्देश, अवहेलना या असहयोग की स्थिति में की जाएगी नियमानुसार कार्रवाई
रेवाड़ी, 21 मई, अभीतक: डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी अभिषेक मीणा ने जनगणना 2027 के सफल एवं समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला की नगर निकाय और ग्रामीण पंचायतों के सभी सदस्यों को जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग देने के निर्देश जारी किए। डीसी ने जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 7 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनगणना प्रगणकों, पर्यवेक्षकों सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहयोग और सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 1 मई से शुरू हुआ घर-घर सर्वे अभियान जिला भर में सुचारू रूप से चल रहा है और यह अभियान 31 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से निर्धारित प्रश्नों के आधार पर जानकारी एकत्र कर रहे हैं और उसे ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, परिवारों की स्थिति, आवासीय सुविधाओं तथा सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों से जुड़े आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं और सरकारी नीतियां तैयार की जाती हैं, जिससे विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी तरीके से पहुंच सके। डीसी ने सभी नगर परिषदों, नगर पालिकाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, सरपंचों, पंचों तथा गांव के नंबरदारों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना प्रगणकों, पर्यवेक्षकों एवं अन्य अधिकारियों को आवश्यक सहयोग और सहायता प्रदान करें। साथ ही संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की बाधा, विलंब या अवरोध उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्देशों की अवहेलना अथवा असहयोग की स्थिति में जनगणना अधिनियम, 1948 एवं अन्य लागू नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।



महाभारत अनुभव केंद्र में आधुनिक तकनीक से दर्शाया जा रहा भारतीय संस्कृति, गीता का संदेश और महाभारत का इतिहास: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने की शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं युवा समूहों से महाभारत अनुभव केंद्र का भ्रमण करने की अपील
महाभारत काल की घटनाओं, पात्रों और जीवन मूल्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है महाभारत अनुभव केंद्र
रेवाड़ी, 21 मई, अभीतक: कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में स्थित महाभारत अनुभव केंद्र को भारतीय संस्कृति, गीता के संदेश और महाभारत के गौरवशाली इतिहास को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जोड़ा गया है। शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन एवं युवा समूह इस केंद्र का भ्रमण कर न केवल इतिहास को समझ सकेंगे, बल्कि नैतिकता, कर्तव्य और राष्ट्रहित जैसे मूल्यों से भी प्रेरणा प्राप्त करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्योतिसर वह पावन स्थल है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य उपदेश दिया था। इसी ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा यहां अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित महाभारत अनुभव केंद्र स्थापित किया गया है। इस केंद्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में एडवांस्ड ऑडियो-विजुअल तकनीक के माध्यम से महाभारत काल की घटनाओं, पात्रों और जीवन मूल्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। डीसी ने जिला के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, युवा संगठनों तथा सांस्कृतिक संस्थाओं को विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यह केंद्र केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि शोधकर्ताओं, विद्वानों और युवाओं के लिए ज्ञान एवं प्रेरणा का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने बताया कि ऐसे शैक्षणिक और सांस्कृतिक भ्रमण युवाओं में भारतीय विरासत के प्रति सम्मान, सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होंगे।

पेयजल कनेक्शन के पुराने बिलों पर सरचार्ज से मिलेगी राहत
मीटर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 31 मई तक मिलेगा योजना का लाभ
बकाया बिल नहीं भरा तो कटेगा पेयजल कनेक्शन
रेवाड़ी, 21 मई, अभीतक: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए पेयजल और सीवरेज बिलों के भुगतान के नियमों में बदलाव के साथ 31 दिसंबर 2025 तक के बकाया बिलों पर शत-प्रतिशत सरचार्ज माफी की घोषणा की है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार योगेंद्र परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की इस योजना से जिला के 168217 उपभोक्ता जिन पर 8 करोड़ 46 लाख रुपए का बिल बकाया है, उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि उपभोक्ताओं को 31 मई, 2026 तक अपना पुराना व मौजूदा पूरा बकाया बिल जमा कराना होगा। हरियाणा सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि के बिलों पर लगे सरचार्ज में 100 फीसदी की एकमुश्त छूट दी जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को 31 मई तक अपना पूरा बकाया बिल चालू बिल के साथ जमा करना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि तक भुगतान न करने पर विभाग द्वारा संबंधित उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुराने नियमों के तहत देरी से भुगतान करने पर कुल बिल राशि पर जुर्माना लगता था, जिससे राशि काफी बढ़ जाती थी। अब नए संशोधन के तहत यदि देय तिथि तक बिल नहीं भरा जाता है तो चालू बिल पर ही एक बार 10 प्रतिशत की दर से जुर्माना लगाया जाएगा। अगले बिलों में पिछली कुल बकाया राशि पर दोबारा जुर्माना नहीं जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में जनस्वास्थ्य विभाग के 168217 उपभोक्ता हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र में 127813 और शहरी क्षेत्र में 40404 उपभोक्ता शामिल है। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर 2 करोड़ 90 लाख रुपए तथा ग्रामीण उपभोक्ताओं पर 5 करोड़ 55 लाख रुपए का बिल बकाया है। इसमें बड़ी राशि सरचार्ज की लगाई हुई है और यह सरचार्ज माफी होने से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
मीटर लगवाना होगा अनिवार्य रूयोगेंद्र परमार
जिला सलाहकार योगेंद्र परमार ने बताया कि इस माफी योजना में प्रमुख शर्त यह है कि छूट केवल मीटर युक्त कनेक्शन वालों को मिलेगी, जिनके पास वर्तमान में मीटर वाला कनेक्शन नहीं है और वह इस सरचार्ज माफी का लाभ लेना चाहते हैं। उन्हें पहले कनेक्शन पर मीटर लगवाना अनिवार्य होगा।



सेना भर्ती: एक से 12 जून के बीच होगा कॉमन एंट्रेंस परीक्षा 2026 का आयोजन
उम्मीदवार वेबसाइट से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
रेवाड़ी, 21 मई, अभीतक: भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी ने बताया कि कॉमन एंट्रेस परीक्षा 2026 का आयोजन एक जून से 12 जून 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों के कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) के एडमिट कार्ड 15 मई 2026 को ीजजचेरूध्ध्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पदध् वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सभी उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र का पता एडमिट कार्ड पर दर्शाया गया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ीजजचेरूध्ध्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पदध् वेबसाइट से डाउनलोड करें। सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ठीक से पढ़े और उनका पालन करे। रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का टाइम एडमिट कार्ड पर दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी में आकर समस्या का निवारण करवा सकते है।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में
कानूनी जागरूकता कार्यक्रम के लिए नालसा स्कीम ग्रामीण स्कूलों तक पहुंचाने का प्रयास
रेवाड़ी, 21 मई, अभीतक: सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी की ओर से गांव बोडिया कमलपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्रों और शिक्षकों को जागरूक किया गया। यह जिला का पहला सरकारी स्कूल है जिसमें शूटिंग अकादमी भी संचालित है और बच्चों को शूटिंग सिखाई जाती है। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे, पैनल एडवोकेट मीनाक्षी कुमारी और एनजीओ एमडीडी ऑफ इंडिया टीम से तुषार शर्मा मौजूद रहे। सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे ने शिक्षकों और बच्चों को नालसा योजनाओं, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार और नालसा हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने डीएलएसए टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. रेनू सोलखे ने बच्चों को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनसे इस विषय पर विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि ऐसे मामलों में उन्हें कैसा महसूस होता है और उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बच्चों के सभी सवालों और शंकाओं का समाधान करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी डीएलएसए द्वारा इसी तरह स्कूलों में कैंप आयोजित कर बच्चों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाएगा। इस दौरान डा. रेनू सोलखे ने स्कूल में संचालित शूटिंग अकादमी का भी जायजा लिया और बच्चों से बातचीत की। इसके बाद एडवोकेट मीनाक्षी कुमारी ने शिक्षकों और बच्चों को पॉक्सो अधिनियम और साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया। एमडीडी ऑफ इंडिया टीम, रेवाड़ी से तुषार शर्मा ने बाल यौन शोषण, साइबर अपराध, नालसा हेल्पलाइन नंबर और नालसा योजनाओं के बारे में जानकारी दी। डीएलएसए से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया गया। कानूनी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 15100 का इस्तेमाल कर बच्चे लाभ उठा सकते हैं और सभी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
पॉक्सो अधिनियम पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रेवाड़ी, 21 मई, अभीतक: सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी की ओर से वीरवार को रेवाड़ी के होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में छात्रों और शिक्षकों को पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे, पैनल एडवोकेट दिव्या राजपाल और एनजीओ एमडीडी ऑफ इंडिया टीम से तुषार शर्मा मौजूद रहे। सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे ने बच्चों को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनसे इस विषय पर विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि ऐसे मामलों में उन्हें कैसा महसूस होता है और उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बच्चों के सभी सवालों और शंकाओं का समाधान करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी डीएलएसए द्वारा इसी तरह स्कूलों में कैंप आयोजित कर बच्चों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाएगा। इसके बाद एडवोकेट दिव्या राजपाल ने शिक्षकों और बच्चों को पॉक्सो अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। एमडीडी ऑफ इंडिया टीम, रेवाड़ी से तुषार शर्मा ने बाल यौन शोषण के संदर्भ में पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि कानूनी मदद के लिए डीएलएसए टोल फ्री नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और पुलिस कंट्रोल नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही यह भी बताया गया कि पॉक्सो अधिनियम से संबंधित किसी भी केस के बारे में प्रशासन को शिकायत की जा सकती है। बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी परेशानी में तुरंत इन नंबरों पर मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।
एमडीयू में पीजी समेत 100 पाठ्यक्रमों में दाखिले शुरू, 4000 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ
कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने प्रवेश विवरणिका का किया लोकार्पण
पीजी प्रोग्राम्स, एलएलबी ऑनर्स, बीपीएड, एम्प्लॉयबिलिटी एनहांसमेंट सर्टिफिकेट कोर्सेज, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, एमटेक प्रोग्राम्स, दो वर्षीय डीटीआईएसएल तथा डीआईएसएलआई पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा दाखिला
रोहतक, 21 मई, अभीतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स तथा एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी), एलएलबी ऑनर्स तीन वर्षीय, बीपीएड, एम्प्लॉयबिलिटी एनहांसमेंट सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, एम्प्लॉयबिलिटी एनहांसमेंट सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, एमटेक प्रोग्राम्स, दो वर्षीय डीटीआईएसएल तथा डीआईएसएलआई पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने 100 पाठ्यक्रमों की करीब 4000 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने शुक्रवार को कुलपति कार्यालय के कांफ्रेंस कक्ष में सत्र 2026-27 की प्रवेश विवरणिका (प्रॉस्पेक्ट्स) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विद्यार्थी 10 जून तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर किए जाएंगे। डीन, एकेडमिक एफेयर्स प्रो. ए.एस. मान ने सत्र 2026-27 के पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश विवरणिका बारे जानकारी दी। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, डीन, फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंसेज प्रो मीनाक्षी वशिष्ठ, डीन ह्यूमैनिटीज प्रो. रणदीप राणा, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. बी. नरसिम्हन, निदेशक सीडीओई प्रो. राजेश धनखड़, प्रो. केके शर्मा, प्रो. अनिल ओहलान, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, शैक्षणिक शाखा के सहायक कुलसचिव तेजपाल, कुलपति कार्यालय के अधीक्षक खैराती लाल, कंप्यूटर सेंटर से यशपाल हुड्डा, मुकेश सेतिया उपस्थित रहे।
100 पाठ्यक्रमों में 4000 सीटें उपलब्ध
पीजी, एलएलबी ऑनर्स तीन वर्षीय, बीपीएड, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा के 100 पाठ्यक्रमों की लगभग 4000 सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थी 10 जून तक विश्वविद्यालय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। उल्लेखनीय है कि एमडीयू के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स में संचालित पाठ्यक्रमों- एमए-एजुकेशन में 30 सीटें, एमएड में 50 सीटें, एमपीएड में 40 सीटें, बीपीएड में 100 सीटें, एमए अंग्रेजी में 60 सीटें, एमए हिन्दी में 60 सीटें, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार में 40 सीटें, एमए संस्कृत में 75 सीटें, एमए संगीत वोकल में 15 सीटें, एमए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल सितार में 15 सीटें, एमए फाइन आर्ट्स ड्राइंग एंड पेंटिंग में 15 सीटें, एमए योगा साइंस में 50 सीटें, एमए डिफेंस एंड स्ट्रेटिजिक स्टडीज में 50 सीटें, एमए इकोनोमिक्स में 60 सीटें, एमए ज्योग्राफी में 50 सीटें, एमए हिस्ट्री में 70 सीटें, एम.लिब एंड इंफोर्मेशन साइंस में 45 सीटें, एमए. पॉलिटिकल साइंस में 60 सीटें, एमए साइकोलोजी में 40 सीटें, एमए लोक प्रशासन में 50 सीटें, एमए सोशियोलोजी में 50 सीटें, एमएससी फोरेंसिक साइंस में 25 सीटें, एलएलबीए आनर्स तीन वर्षीय में 120 सीटें, एलएलएम में 30 सीटें, एलएलएम एसएफएस में 60 सीटें उपलब्ध हैं। एमएससी-बायोइंफोर्मेटिक्स में 20 सीटें, बायोटैक्नोलोजी में 20 सीटें, एग्रीकल्चर बायोटैक्नोलोजी में 20 सीटें, मेडिकल बायोटैक्नोलोजी में 30 सीटें, बायोकैमिस्ट्री में 40 सीटें, बॉटनी में 40 सीटें, एनवायरमेंटल साइंसेज में 35 सीटें, इनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी में 20 सीटें, फूड टैक्नोलोजी में 20 सीटें, जेनेटिक्स में 30 सीटें, माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी में 20 सीटें, माइक्रोबायोलोजी में 25 सीटें, जूलोजी में 40 सीटें, मास्टर ऑफ होटल मैनजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलोजी में 30 सीटें, मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में 40 सीटें, एमबीए में 180 सीटें, एम.कॉम में 60 सीटें उपलब्ध हैं। एम.फार्मेसी- इंडस्ट्रीयल फार्मेसी में 10 सीटें, फार्मास्यूटिकल कैमिस्ट्री में 15 सीटें, फार्माकोगनोसी में 10 सीटें, ड्रग रेगुलेटरी अफेयर्स में 10 सीटें, एमएससी कैमिस्ट्री में 90 सीटें, एमसीए में 60 सीटें, एमएससी-कंप्यूटर साइंस में 40 सीटें, एमएससी कंप्यूटर साइंस-डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग में 40 सीटें, एमटेक कंप्यूटर साइंस में 30 सीटें, एमएससी गणित में 60 सीटें, एमएससी गणित एफएफएस में 120 सीटें, एमएससी फिजिक्स में 60 सीटें, एमएससी स्टैटिसटिक्स में 50 सीटें, एमए हिन्दू स्टडीज में 30 सीटें, एमबीए बिजनेस साइकोलॉजी में 60 सीटें तथा एमए-गाइडेंस एंड काउंसलिंग में 30 सीटें उपलब्ध हैं। एमटेक बायोटेक्नोलॉजी में 18 सीटें, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 24 सीटें, एमटेक कंप्यूूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 30 सीटें, एमटेक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग) में 24 सीटें, एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 18 सीटें, एमटेक मैन्युफैक्चरिंग एंड ऑटोमेशन में 24 सीटें, एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 24 सीटें, एमटेक स्टै्रक्चरल इंजीनियरिंग में 24 सीटें, एमटेक पावर सिस्टम्स में 24 सीटें उपलब्ध हैं। वर्किंग प्रोफेशनल के लिए एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, पावर सिस्टम और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रत्येक में 15 सीटें उपलब्ध हैं। एमडीयू-सीपीएएस, गुरूग्राम में एमबीए में 180 सीटें, एमबीए एग्जीक्यूटिव इवनिंग में 30 सीटें, एलएलबी आनर्स तीन वर्षीय में 120 सीटें, एलएलएम शिफ्ट एक में 45 तथा एलएलएम शिफ्ट दो में 45 सीटें उपलब्ध हैं। एम्प्लॉयबिलिटी एनहांसमेंट सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, एमटेक प्रोग्राम्स, दो वर्षीय डीटीआईएसएल (केवल डेफ के लिए) तथा डीआईएसएलआई (केवल हियरिंग के लिए) पाठ्यक्रमों समेत अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्ट्स से प्राप्त की जा सकती है।

शिकायतकर्ता को धमकी देने वालों पर केस और एसडीओ ने रास्ते में खंभे और ट्रांसफार्मर लगवाए उसके खिलाफ होगी कार्रवाई: नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान 338 शिकायतों को सुना
नागरिकों के बार-बार चक्कर लगाने वाले अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई अमल में लाएगी सरकार
सरकार ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर पिछले साढ़े 11 वर्षों में खर्च किए 807 करोड़ रुपये
74 सीएम अनाउंसमेंट में से 38 का काम हो चुका पूरा
पीएम आवास योजना के तहत 364 मकानों का करवाया निर्माण
चंडीगढ़, 21 मई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस एसडीओ ने गांव बकाली में खेत के रास्ते के बीच में खंभे और ट्रांसफार्मर लगाए, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस मामले की एसडीएम लाडवा जांच करेंगे। इसके साथ ही पुलिस को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता को धमकी देने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। इतना ही नहीं आम नागरिकों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश का विकास हो और हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा के शिवाला रामकुंडी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में आमजन के बीच पहुंचकर सीधा संवाद कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नागरिकों को कहा कि सभी नागरिक शिकायत पत्र पर अपना मोबाइल नंबर जरुर लिखें, ताकि विभाग उनसे संपर्क कर सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान 338 शिकायतों को सुना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का यह मंच हमारे क्षेत्र के सतत विकास, जनकल्याण और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का प्रतीक है। लाडवा विधानसभा क्षेत्र में बीते समय के दौरान जो विकास कार्य हुए हैं, वे यह सिद्ध करते हैं कि सरकार की नीति और नियत दोनों जनहित के लिए समर्पित हैं। सरकार का उद्देश्य सिर्फ एक है, इस क्षेत्र का विकास और यहां के हर नागरिक का उत्थान करना। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि कोई भी नागरिक जब शिकायत लेकर आता है तो उनकी सुनवाई कर शिकायत का निदान करें। उस शिकायत को लेकर किसी भी नागरिक को दोबारा से चक्कर ना लगाना पड़े। मुख्यमंत्री के समक्ष शिकायतकर्ता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने कई वर्ष पहले बकाली में करीब 7 एकड़ जमीन ली थी। इसकी मलकियत में ही रास्ता भी तय था लेकिन कुछ लोगों ने एसडीओ से मिलकर उनके खेत के रास्ते में बिजली का ट्रांसफार्मर व खंभे लगवा दिए। अब उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने शिकायत पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धनौरा जाटान निवासी जसबीर सिंह की शिकायत पर सुनवाई करते हुए कहा कि स्कूल की फिजिबल्टी चैक करने के उपरांत 12वीं तक का किया जाएगा। इसी तरह नरेश पाल की शिकायत पर मार्केटिंग बोर्ड को निर्देश दिए कि बरसात का सीजन शुरू होने से पहले खिडकी विरान से रुडकी गांव के बीच का रास्ता तैयार किया जाए, ताकि इस रास्ते से होकर जाने वाले लगभग 6 गांवों के नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और पीडब्ल्यूडी विभाग को गांव कनीपला की सडक का निर्माण बरसात के सीजन से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जल्द से जल्द ऑनलाइन नाम ठीक करने की प्रक्रिया को पूरा करने के उपरांत आरटीई के तहत बच्चे का प्राइवेट स्कूल में दाखिला करवाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कालीरानो निवासी बलविंद्र सिंह के खेत में ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य तत्काल पूरा किया जाए। इसके साथ ही मुनियार पुर निवासी भगत सिंह के चोरी हुए ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए।
16.20 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है एसडीएम कार्यालय का निर्माण
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के 65 गांवों में 11 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया है। लाडवा शहर में सहारनपुर-कुरुक्षेत्र सडक को चार-मार्गी करने का काम 10 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इसी तरह एसडीएम कार्यालय का निर्माण 16 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका लाडवा को सीएम अनाउंसमेंट से विभिन्न विकास कार्यों के लिए 16 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि दी गई है। इसमें से 7 करोड़ 52 लाख रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। शेष राशि के विकास कार्य जारी हैं। इसी तरह दिव्य नगर योजना में 2 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि से विकास कार्य किए गए हैं।
पीएम आवास योजना के तहत 364 मकानों का करवाया निर्माण
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 364 मकानों का निर्माण किया गया है और 249 मकान निर्माणाधीन हैं। हर घर गृहिणी योजना में 9 हजार 240 परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। आयुष्मान चिरायु योजना में 1 लाख 59 हजार लोग पात्र पाए गए हैं, इनमें से 1 लाख 20 हजार लोगों के चिरायु कार्ड बन चुके हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए राक्षी नदी पर तीन स्थानों पर पक्के पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इनकी लागत 1 करोड़ 35 लाख 72 हजार रुपये है। इसी नदी पर 2,200 फीट लंबी आर.सी.सी. ट्रैक परियोजना 3 करोड़ 12 लाख 25 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि सिंचाई व्यवस्था बेहतर होने से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय बढ़ेगी।
74 सीएम अनाउंसमेंट में से 38 का काम हो चुका पूरा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने लाडवा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, सामाजिक समरसता, सिंचाई, स्वास्थ्य, पशुपालन, खेल, पर्यावरण संरक्षण और नगरीय सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि लाडवा हलके के विकास के लिए 74 सीएम अनाउंसमेंट हुई , जिनमें से 38 का काम पूरा हो चुका और बाकी पर काम जारी है। सरकार ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर पिछले साढ़े 11 वर्षों में 807 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 310 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। लाडवा शहर में 26 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया व सीवरेज लाइन बिछाई गई।
बरसात से पहले सड़कें चकाचक होनी चाहिए, काम को लेकर बहाने नहीं चलेंगे: रणबीर गंगवा
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिखाई सख्ती
गुणवत्ता से समझौता नहीं, देरी करने वाली एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
चंडीगढ़, 21 मई, अभीतक: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश की सड़कों पर सरकार की कार्यशैली दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी बरसात के मौसम से पहले सड़क मरम्मत, गड्ढा भराई एवं लंबित कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं ताकि जनता को राहत मिल सके और सड़कों पर आवागमन सुरक्षित बना रहे। श्री रणबीर गंगवा आज लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के वर्क प्रोग्राम, सड़क एवं पुल परियोजनाओं, गुणवत्ता नियंत्रण, “म्हारी सड़क” एप तथा विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री हितेश कुमार मीणा, इंजीनियर इन चीफ श्री योगेश मेहरा और इंजीनियर्स मौजूद थे। इसके अलावा सभी जिलों के सुपरीटेंडेंट इंजिनियर और एसडीओ तथा जेई वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। मंत्री श्री गंगवा ने जिलावार सभी से रिपोर्ट ली। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन कार्यों की गति धीमी है, उनमें तुरंत तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में प्राप्त बजट का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि विकास कार्यों में देरी से न केवल परियोजनाएं प्रभावित होती हैं बल्कि सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ भी बढ़ता है। लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में कई स्थानों पर सड़क के बीच अथवा किनारों पर लगे बिजली एवं अन्य विभागों के खंभे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे खंभों को प्राथमिकता के आधार पर हटाने अथवा शिफ्ट करवाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने म्हारी सड़क एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि धरातल पर परिणाम दिखाई देने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए। बैठक में 20 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सड़क एवं पुल परियोजनाओं की विशेष समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि बड़े प्रोजेक्ट्स की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। हरसेक परियोजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभाग की लैबों में निर्माण सामग्री की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि बिटुमेन सहित सभी सामग्री का उपयोग गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही किया जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह सड़कों एवं प्लांट्स का निरीक्षण किया जाए और उसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए। साथ ही कार्यों में देरी करने वाली एजेंसियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि फील्ड में लापरवाही, अनुपस्थिति या कार्य में कोताही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों और निर्देशों को गंभीरता से लिया जाए, क्योंकि वे जनता से सीधे जुड़े होते हैं और जमीनी स्तर की समस्याओं से भलीभांति परिचित रहते हैं।
हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा डॉ. जय भगवान शर्मा की हरियाणवी कृति सकुंतला का लोकार्पण
चंडीगढ़, 21 मई, अभीतक: हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा संस्कृत हिंदी एवं हरियाणवी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जय भगवान शर्मा की हरियाणवी कृति ष्सकुंतलाष् का लोकार्पण अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रोफेसर कुलदीप चंद अग्निहोत्री ,सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक नीरज कुमार एवं अकादमी के सदस्य सचिव मनजीत सिंह द्वारा अकादमी भवन पंचकूला में किया गया। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रोफेसर कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि यह कृति संस्कृत साहित्य को हरियाणवी भाषा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने हरियाणवी भाषा में किए गए भाव अनुवाद की गुणवत्ता की विशेष सराहना की। डॉ. जय भगवान शर्मा ने बताया कि संस्कृत के अभिज्ञान शाकुंतलम नाटक की भाषा को दैनिक बोलचाल की हरियाणवी भाषा में प्रयुक्त होने वाले ऐसे शब्द जो अब प्रचलन से बाहर हो गए हैं उन्हें इस अनुवाद में पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया है। इसके अतिरिक्त, इस भावानुवाद में हरियाणवी परिवेश और बोलचाल की भाषा का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि नाटक को समझना और उसका मंचन करना आसान हो सके। पुस्तक में हरियाणवी भाषा के कई पुराने और क्षेत्रीय शब्दों को भी शामिल किया गया है, जो अब धीरे-धीरे बोलचाल से कम होते जा रहे हैं। इस अवसर डॉ. बिजेंदर, नरेश कुमार व रमन हारित सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
22 सितंबर को होगा अंतिम प्रकाशन
चंडीगढ़, 21 मई, अभीतक: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने घोषणा की है कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मतदाता सूचियों का यह विशेष गहन पुनरीक्षण 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक शुरू होने जा रहा है, और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। श्री ए. श्रीनिवास आज चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित नए हरियाणा सिविल सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सूचित किया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन मामलों में गणना फॉर्म वापस नहीं मिले हैं, वहां बूथ स्तर के अधिकारी पड़ोस के निवासियों से पूछताछ कर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, या ष्डुप्लिकेटष् जैसे संभावित कारणों की पहचान कर सकते हैं और उसी के अनुसार रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं। बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि वे जानकारी एकत्र करने के लिए ऐसे प्रत्येक घर का कम से कम तीन बार दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं हैं, उनकी बूथ-वार सूची पंचायत भवनों, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालयों और ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारियों के कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी ताकि जनता की इन सूचियों तक पहुंच सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही नाम शामिल न होने के संभावित कारण भी प्रदर्शित किए जाएंगे। आयोग ने सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इन सूचियों को संकलित करने और उन्हें सीईओ की वेबसाइट पर सुलभ प्रारूप में अपलोड करने के साथ-साथ संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों की वेबसाइटों पर भी ऐसी ही सूचियां अपलोड करने का निर्देश दिया है। घर-घर जाकर गणना की प्रक्रिया के दौरान, बीएलओ को नए मतदाताओं के नामांकन की सुविधा के लिए कम से कम 30-40 खाली फॉर्म-6 आवेदन और खाली घोषणा पत्र (अनुबंध-4) साथ ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। सीईओ ने राजनीतिक दलों से बूथ स्तर के एजेंट 1 और 2 नियुक्त करने का आग्रह किया। अब तक, सीईओ कार्यालय को 14,520 बीएलए का विवरण प्राप्त हुआ है, जिनमें भाजपा से 6,438, कांग्रेस से 7,704, माकपा से 165 और बाकी अन्य राजनीतिक दलों के हैं। बीएलए भी मतदाताओं से गणना फॉर्म एकत्र कर बीएलओ को सौंप सकते हैं। एक सवाल के जवाब में श्री श्रीनिवास ने बताया कि हरियाणा में आखिरी बार विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2002 में आयोजित किया गया था। गणना फॉर्म 15 जून, 2026 से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी जिला मुख्यालयों और निर्वाचन क्षेत्रों में एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर 1950 स्थापित किया गया है। यह हेल्पलाइन सुबह 7ः00 बजे से रात 9ः00 बजे तक दो पालियों में काम करेगी। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि यदि घर-घर सर्वेक्षण के दौरान कोई मतदाता मौजूद नहीं है, तो परिवार का कोई भी वयस्क सदस्य फॉर्म पर हस्ताक्षर करके उसे बीएलओ को सौंप सकता है। सीईओ ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में हरियाणा के चुनावी डेटा में लगभग 18 प्रतिशत तार्किक त्रुटियां हैं, जिनमें गलत नाम और वर्तनी (स्पेलिंग) की गलतियां शामिल हैं। 21 मई, 2026 तक हरियाणा में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 2,06,52,760 है, जबकि मतदान केंद्रों की कुल संख्या 20,629 है। उन्होंने बताया कि अब तक 1,32,51,717 मतदाताओं की चुनावी मैपिंग) पूरी हो चुकी है, जो कुल मतदाताओं का 64.16 प्रतिशत है। फतेहाबाद 86.56 प्रतिशत मैपिंग के साथ सबसे आगे है, इसके बाद चरखी दादरी 82.36 प्रतिशत, सिरसा 80.82 प्रतिशत, कैथल 78.59 प्रतिशत, महेंद्रगढ़ 77.20 प्रतिशत, नूह 77.01 प्रतिशत, भिवानी 76.61 प्रतिशत, यमुनानगर 75.81 प्रतिशत, रेवाड़ी 74.98 प्रतिशत, हिसार 73.82 प्रतिशत और जींद 71.93 प्रतिशत पर हैं। इसी तरह कुरुक्षेत्र ने 69.71 प्रतिशत, करनाल 68.13 प्रतिशत, पलवल 67.04 प्रतिशत, झज्जर 64.07 प्रतिशत, अंबाला 63.45 प्रतिशत, रोहतक 59.72 प्रतिशत, पानीपत 58.88 प्रतिशत, सोनीपत 58.39 प्रतिशत, पंचकुला 51.20 प्रतिशत, गुरुग्राम 35.06 प्रतिशत और फरीदाबाद 29.66 प्रतिशत मैपिंग हासिल की है। श्री श्रीनिवास ने कहा कि सभी उपायुक्तों-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों को विशेष रूप से फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत और पंचकुला की ऊंची इमारतों, सोसायटियों में बीएलओ की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दोहराया कि एसआईआर कार्य में लगे अधिकारियों पर कोई अनुचित दबाव नहीं होगा और यह अभ्यास सुचारू रूप से आयोजित किया जाएगा। राज्यों के मुख्य सचिवों को जारी ईसीआई के निर्देशों के अनुसार, जिला निर्वाचन अधिकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी या सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के रूप में अधिसूचित कोई भी पद खाली नहीं रहेगा। इसके अलावा, एसआईआर कार्य से जुड़े किसी भी अधिकारी व कर्मचारी तबादला आयोग की पूर्वानुमति के बिना नहीं किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रितु, श्री अपूर्व, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री राज कुमार लोहान और सीईओ कार्यालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
पिछले 4 दिनों में इनेलो के 16 प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक की है, इनेलो पार्टी के प्रकोष्ठों ने जिला और हलका के स्तर पर संगठन को मजबूत किया है
बजाय साइकिल पर चलने की नौटंकी करने के सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करे, झूठ बोलना और ड्रामेबाजी बंद करें: अभय सिंह चैटाला
एसआइआर शुरू किए जाने पर अभय सिंह चैटाला ने कहा कि हरियाणा में घुसपैठ नहीं है सिर्फ बीजेपी की घुसपैठ है, आरएसएस से जुड़े बाहर के प्रदेशों के लोगों को सरकारी नौकरियों पर लगाया जा रहा है और आरएसएस के लोगों को बाहर से लाकर प्रशासन के ऊपर बैठाया जा रहा है
हरियाणा में कर्जा बढकर 4 लाख करोड़ रूपए हो चुका है : रामपाल माजरा
चंडीगढ़, 21 मई, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने वीरवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता की। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि पिछले 4 दिनों में इनेलो के 16 प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक की है। संगठन बनाने की जो जिम्मेदारी पार्टी ने प्रकोष्ठों की लगाई थी उस पर चर्चा की गई। इनेलो पार्टी के प्रकोष्ठों ने जिला और हलका के स्तर पर संगठन को मजबूत किया है। अब इस संगठन को बूथ स्तर पर लेकर जाएंगे और हर बूथ पर दो पदाधिकारियों की नियुक्ति करेंगे। संगठन के साथ प्रदेश के लोगों को तमाम मुद्दों पर साथ जोड़ेंगे। अभय चैटाला ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल के कम खर्च को लेकर अपील की थी। प्रधानमंत्री को दिखाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने एक दिन साइकिल पर चलने का नाटक किया। मुख्यमंत्री और मंत्रियों को बताना चाहिए कि साइकिल खुद की है या सरकारी पैसे की खरीदी हुई है। एक साइकिल की कीमत 25 हजार रूपए से शुरू होती है जिससे सरकारी खजाने की लूट की गई है। मंत्री साइकिल पर चलते है फोटो खींचने के लिए गाडियों का लाव लश्कर पीछे चलता है। बजाय साइकिल पर चलने की नौटंकी करने के सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करें और झूठ बोलना और ड्रामेबाजी बंद करें। हरियाणा में एसआइआर शुरू किए जाने पर अभय सिंह चैटाला ने कहा कि हरियाणा में घुसपैठ नहीं है सिर्फ बीजेपी की घुसपैठ है और बीजेपी औछे हथकंडों को अपनाकर इसको बढ़ा रही है। आरएसएस से जुड़े बाहर के प्रदेशों के लोगों को सरकारी नौकरियों पर लगाया जा रहा है और आरएसएस के लोगों को बाहर से लाकर प्रशासन के ऊपर बैठाया जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर चर्चा में है इस पर अभय सिंह चैटाला ने कहा कि लोग बीजेपी की नीतियों से परेशान है।
प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा
बीजेपी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के झूठे आंकड़ों को पेश करती है। एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देकर कहा कि आज हरियाणा लड़कियों की खरीद फरोख्त में नम्बर एक पर आया है। 2024 के आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 1659 लड़कियों की तस्करी के मामले दर्ज हुए थे। इसमें से 736 हरियाणा के थे। 2024 के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में कुल 1,15,000 मामले दर्ज हुए थे जिनमें से 44741 मामले झूठे पाए गए। जो देश में सबसे ज्यादा है। इसका मतलब पुलिस झूठे मामले दर्ज करती है। 37761 मामले अनट्रेस्ड रहे। प्रदेश झूठे मुकदमे दर्ज करने में भी हरियाणा एक नम्बर पर है। रामपाल माजरा ने कहा एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अपराध बढ़ा है। 2024 में हरियाणा के अंदर प्रतिदिन 9 लोगों ने आत्महत्या की। रामपाल माजरा ने कहा हरियाणा में कर्जा बढकर 4 लाख करोड़ रूपए हो चुका है। प्रदेश में बीजेपी के विधायक और नेता वैध अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं।
हरियाणा में 25 मई से 30मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित: निर्मल दहिया
भिवानी, 21 मई, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय पंचकूला द्वारा राज्य के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार 25 मई 2026 (सोमवार) से 30 जून 2026 (मंगलवार) तक सभी विद्यालय बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 (बुधवार) से विद्यालय पुनः निर्धारित समयानुसार खुलेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय मुखियाओं तथा निजी स्कूल संचालकों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के आदेशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जाए। निर्मल दहिया ने कहा कि विद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अवकाश की जानकारी सूचना-पट्ट, एसएमएस, व्हाट्सएप संदेश तथा अन्य संचार माध्यमों के जरिए अवश्य उपलब्ध करवाएं। साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान गृहकार्य, एसएमसी बैठक, पीटीएम एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों के संबंध में समयानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के आदेश उल्लंघन की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अम्बाला छावनी में आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक का अवलोकन करते हुए। साथ में हैं ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज।
मीडिया विभाग ने श्स्पोर्टिंग बज विद धीरेनश् के ग्रैंड फिनाले सीजन के लिए आधिकारिक टी-शर्ट की लॉन्च
लगातार 90 एपिसोड पूरे कर इतिहास रचने की ओर अग्रसर, तैयारी में जुटी टीम
फरीदाबाद, 21 मई, अभीतक: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग ने अपने सबसे लोकप्रिय और सफल साप्ताहिक शो श्स्पोर्टिंग बज विद धीरेनश् के अंतिम (ग्रैंड फिनाले) सीजन के लिए आधिकारिक टी-शर्ट लॉन्च कर दी है। खेल संबंधित खबरों के लिए यह पसंदीदा शो अपने सफर में लगातार 90 एपिसोड सफलतापूर्वक पूरे कर चुका है। अब अपने ऐतिहासिक 100 एपिसोड के श्ग्रैंड सेंचुरीश् मार्क की ओर बढ़ रहा है। स्पोर्टिंग बज विद धीरेन ने जे सी बोस विश्वविद्यालय और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाई है। यह शो खेल प्रेमियों के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन रहा है। जिसमें लोकप्रिय और उभरते हुए खिलाड़ियों के इंटरव्यू, खेल आयोजनों की लाइव कवरेज, मैच एनालिसिस, सटीक प्रेडिक्शन और खेल इतिहास से जुड़ी अनकही कहानियों को बेहद शानदार अंदाज में दिखाया जाता रहा है। यह शो हर शनिवार शाम 5 बजे विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्लेटफॉर्म श्वाईएमसीए संचारश् पर प्रसारित किया जाता है। इस विशेष उपलब्धि और टी-शर्ट लॉन्च के अवसर पर मीडिया विभाग के चेयरपर्सन प्रो.पवन सिंह ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि 90 एपिसोड का सफर बिना रुके और एक ही जज्बे के साथ पूरा करना हमारे विभाग और विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम का प्रमाण है। स्पोर्टिंग बज केवल एक शो नहीं, बल्कि हमारे मीडिया छात्रों की रचनात्मकता और खेल पत्रकारिता के प्रति उनके जुनून की जीती-जागती मिसाल है। मुझे पूरा विश्वास है कि धीरेन और उनकी पूरी टीम जल्द ही श्वाईएमसीए संचारश् के माध्यम से 100 एपिसोड का ऐतिहासिक शतक पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। विभाग हमेशा अपने छात्रों के ऐसे इनोवेटिव प्रयासों को प्रोत्साहित करता रहेगा।
स्वयं सहायता समूहों और एफपीओ के उत्पादों को बाजार देने के लिए हर महीने लगेंगे विशेष मेले – रजनी कांथन’
वित्त विभाग के आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा बैठक
चंडीगढ़, 21 मई, अभीतक: हरियाणा के वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा नाबार्ड के निदेशक मंडल के सदस्य सी.जी. रजनी कांथन ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर किसी उपयुक्त स्थान पर राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक द्वारा समर्थित स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों के उत्पादों की सीधी बिक्री के लिए हर महीने विशेष वन-डे स्पेशल सेल ड्राइव और मेलों का आयोजन किया जाएगा।
आयुक्त एवं सचिव सी.जी. रजनी कांथन वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में इस कार्य योजना की समीक्षा कर रहे थे। जिले में इन योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का पूरा खाका प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप ग्रामीण समुदायों के आर्थिक सशक्तिकरण और विशेषकर महिलाओं की आजीविका को एक स्थायी और सुदृढ़ मॉडल में बदलने के लिए यह पहल मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि नाबार्ड पिछले चार दशकों से हरियाणा के विकास में एक मजबूत भागीदार रहा है, जिसने ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास कोष (आरआईडीएफ) के तहत बीते पांच वर्षों में ही राज्य को करीब 7,840 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास, विपणन, प्रदर्शनियों और भौगोलिक संकेतक (जीआई) सपोर्ट के लिए 14.64 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान सहायता दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों और एफपीओ के सदस्यों के सामने आने वाली सबसे चुनौतियों को दूर करना है। जिला प्रशासन इस जनहितैषी योजना को धरातल पर लागू करने के लिए मुस्तैदी से पूरी तैयारी करे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर ऐसे उपयुक्त एवं मुख्य स्थानों का चयन किया जाए, जहां आम जनता की आवाजाही सबसे अधिक हो, ताकि इन मेलों में आने वाले ग्रामीण कारीगरों और किसानों को अधिकतम ग्राहक मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक को प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है, जो हर आयोजन के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर सभी लॉजिस्टिकल व्यवस्थाएं संभालेंगे। नागरिक इन मासिक मेलों में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीद कर और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने में अपना बहुमूल्य योगदान देंगें।