


https://www.facebook.com/share/v/1J5ig98XMj
https://www.facebook.com/share/v/1Hksy4TC3b

आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी: राव नरबीर सिंह
उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता की
16 में से 10 परिवादों का निपटारा किया उद्योग मंत्री ने
झज्जर, 12 जून, अभीतक: हरियाणा के उद्योग, वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी जिम्मेदारी निभाएं और सरकार की सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करे। उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह शुक्रवार को संवाद भवन में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। परिवेदना समिति की बैठक में कुल 16 परिवाद रखे गए, जिनमें से दस का मौके पर निपटान किया गया। बैठक में झज्जर की विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून, बादली के विधायक कुलदीप वत्स, पुलिस आयुक्त डॉ.राजश्री, डीसी वर्षा खांगवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना,नगर परिषद झज्जर के चेयरमेन जिले सिंह सैनी, बेरी नगरपालिका चेयरमैन देवेंद्र कादयान, पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चैहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी मौजूद रहे। परिवेदना समिति की बैठक में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मानसून सीजन शुरु होने से पहले झज्जर जिला के सभी सडक मार्गों को दुरुस्त किया जाए। जहां भी सडक पर गड्डे बने हुए हैं, उनकी मरम्मत का कार्य तुरंत प्रभाव से किया जाए। गांव भंभेवा निवासी रामनिवास ने शिकायत रखी कि उनकी गली में कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। बेरी के बीडीपीओ ने बताया कि इस कब्जे का हटा दिया गया है। मंत्री राव नरबीर सिंह ने निर्देश दिए कि भविष्य में दोबारा कब्जा हो तो दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। गांव महराना निवासी धर्मबीर सिंह ने बताया कि उनके घरों के आसपास दूषित जलभराव की समस्या बनी हुई है। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा कि एक सप्ताह में यहां मिट्टी की भरत कर समस्या का निवारण किया जाए। बैठक में गांव डीघल निवासी बुधराम ने बताया कि चार साल पहले उसके भाई का सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। इस मामले में शिकायत की गई तो जिला स्तर पर गठित किए गए बोर्ड से उसकी जांच करवाई गई, जिससे वह संतुष्ट नहीं है। उद्योग मंत्री ने कहा कि डीसी अपने स्तर पर एक बार इस मामले का परीक्षण करे। बैठक में विधायक गीता भुक्कल ने ग्रामीण रूट पर बसें ना चलने का मामला रखा। जिस पर जीएम रोडवेज ने डिमांड आने पर बस सर्विस दिए जाने का आश्वासन दिया। बादली के विधायक कुलदीप वत्स ने गांवों में बरसात के मौसम में जलभराव होने की शिकायत रखी। जिस पर मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग, बिजली विभाग, पंचायती राज, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बारिश के दौरान किसी गांव में जलभराव ना होने पाए। उन्होंने गांवों के जोहड़ और पंचायती भूमि से नाजायज कब्जे हटवाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, डीसीपी धारणा यादव, बहादुरगढ़ के एसडीएम एवं जिला नगर आयुक्त अभिनव सिवाच, झज्जर के एसडीएम रवि मीणा, बादली के एसडीएम विशाल, बेरी की एसडीएम रेणुका नांदल, नगराधीश रितु सहित समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
प्रशासन सजग – डीसी
बैठक की कार्यवाही शुरू होने से पहले उद्योग, वाणिज्य एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने जिला के सभी अधिकारियों से परिचय लिया। डीसी वर्षा खांगवाल ने मंत्री राव नरबीर सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री इस बैठक की अध्यक्षता करने के लिए पहली बार यहां आए हैं, वे जिला प्रशासन को जो भी दिशा-निर्देश देंगे, उनकी पूरी तरह से पालना की जाएगी। डीसी ने कहा जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के निवारण में पूरी तरह से सजग है।


बाजीतपुर व बुपनिया में चला जल संरक्षण अभियान
बाजीतपुर में अवैध कनेक्शनों पर चला पीला पंजा,10 अवैध कनेक्शन काटे
बुपनिया में 58 अवैध कनेक्शन धारकों को थमाये विभाग ने नोटिस
तीन दिन का मौका, नहीं तो कनेक्शन काटेगा विभाग
झज्जर, 12 जून, अभीतक: शुक्रवार को जिला झज्जर के गांव बाजीतपुर व बुपनिया में गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला सलाहकार श्याम अहलावत के नेतृत्व में जल सरंक्षण जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मौके पर विभाग की टीम व जेई नवीन चैहान द्वारा के गांव में खाली प्लाटों ,खाली मकानों में व मेन लाइन में लगे 10 अवैध कनेक्शनों को काटा गया। वहीं डबल्यूएसएसओ टीम द्वारा जल संरक्षण, जल प्रबंधन के साथ साथ अन्य मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गयी। वहीं दूसरी ओर गांव बुपनिया में अभियान के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के विभिन्न उपाय करने के बारे में जानकारी देते हुए बीआरसी मीनू वत्स ने बताया कि दैनिक कार्यों जैसे नहाने, गाड़ी धोने, कपड़े धोने आदि में खुले नल या मोटर का प्रयोग करने की बजाय बाल्टी व कप का प्रयोग करना चाहिए, जिससे की पानी की बचत की जा सके। वहीं उन्होंने अन्य घरेलू कार्यों में भी पेयजल का संयमित प्रयोग करने की ग्रामीणों को सलाह दी। इसके साथ ही पानी की शुद्धता एवम गुणवत्ता की जांच की जानकारी दी गई और इसके साथ -साथ पीने के पानी से सम्बंधित शिकायत के निवारण हेतु टोल फ्री न. 1800-180-5678 व व्हाट्सअप न. 9041741800 बारे जागरूक किया गया। इस मौके पर गांव में पेयजल की बर्बादी का कारण बन रहे 58 अवैध पेयजल कनेक्शन धारको को कनेक्शन वैध कराने और नलों पर टूटी लगाने के नोटिस जारी किये गए। अभियान के बारे में जानकारी देते हुए जिला सलाहकार श्याम अहलावत बताया कि इस अभियान के दौरान विभिन्न गांव में 2600 से ज्यादा अवैध पेयजल कनेक्शन धारको व पेयजल की बर्बादी करने वाले लोगों को नोटिस जारी किये जा चुके हैँ। उन्होंने बताया कि वहीं इस दौरान डबल्यूएसएसओ टीम द्वारा गांव में नुक्कड़ सभा,ग्रुप मीटिंग व डोर टू डोर विजिट कर बढ़ती गर्मी में आम जन जल संरक्षण, खुले चल रहे नलों पर टूंटी लगाने, पानी को व्यर्थ न बहाने के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है। अभियान के दौरान गांव बुपनिया में जिला कंसलटेंट श्याम अहलावत, बीआरसी मीनू वत्स, सरला, दिनेश, सुनील व आपरेटर सोमबीर, प्रदीप, सोनू मौजूद रहे। वहीं बाजीतपुर में जेई नवीन चैहान, बीआरसी प्रमिला, पूजा, विक्रम पम्प चालक प्रवीण, नवनीत व अनूप, कीमैन जयवीर प्रदीप व विभाग के अन्य कर्मचारियों सहित आने ग्रामीण उपस्थित रहे।



सीजेएम विशाल के आदेश पर बाल श्रम करवाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज
झज्जर, 12 जून, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के चेयरमैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजकुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन मे सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल के आदेश अनुसार बाल श्रम के विरूद्ध एक अभियान चलाया गया है जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल द्वारा एक टीम गठित की गई है जो समय समय पर बाल श्रम कर रहे बच्चों की चेकिंग करते हैं इस कड़ी में आज टीम द्वारा शहर बहादुरगढ़ के एरिया में चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान पंकज जरनल स्टोर बहादुरगढ़ में एक बच्चा बाल श्रम करता हुआ रेस्क्यू किया गया। बच्चे की उम्र लगभग 11 वर्ष है बच्चा उत्तर प्रदेश का रहने वाला हैं सीजेएम श्री विशाल के आदेश पर पंकज जरनल स्टोर के मालिक संजय के खिलाफ श्रश्र ंबज की धारा 75,79 व चाइल्ड लेबर एक्ट की धारा 3 व 14 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई।

विकास कार्यों की राशि का हो समुचित सदुपयोग: उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह
जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित
झज्जर, 12 जून, अभीतक: हरियाणा के उद्योग, वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि का समुचित सदुपयोग होना चाहिए। यह राशि ऐसे कामों पर खर्च हो, जो कि सीधे आम जन से जुड़े हुए हों। उद्योग एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह आज स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में डी- प्लान वर्ष 2026-27 की विवेचना करने के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं झज्जर की विधायक गीता भुक्कल, बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून, बादली के विधायक कुलदीप वत्स, डीसी वर्षा खांगवाल, एडीसी जगनिवास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों से काम के प्रस्ताव एक सप्ताह में लेकर आगामी जिला आयोजना की रूपरेखा तैयार की जाए। जिसे स्वीकृति प्रदान कर आगे कार्य शुरू करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि गांवों में श्मशान घाट की ओर जाने वाले सभी रास्ते पक्के होने चाहिए। यहां शेड लगे हों और पानी, बिजली का उचित प्रबंध हो। गांवों के श्मशान घाट पर पौधारोपण करवाया जाए। बैठक में विधायक गीता भुक्कल, बादली के विधायक कुलदीप वत्स और बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने भी अपने सुझाव दिए। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी मापदंडों के अनुसार ही विकास कार्य होने चाहिए। उनमें किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। एडीसी जगनिवास ने बताया कि विगत वर्ष 2025-26 के डी-प्लान के लिए सरकार ने 15 करोड़ 12 लाख 19 हजार रुपए की राशि प्रदान की थी, इसमें से 14 करोड़ 90 लाख 72 हजार रुपए खर्च की जा चुकी है। वर्ष 2026-27 के लिए 15 करोड़ 12 लाख 19 हजार रुपए का बजट भिजवाया गया है। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, एसडीएम रवि मीणा, एसडीएम अभिनव सिवाच, एसडीएम विशाल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।





योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं अधिकारी-कर्मचारी: एसडीएम
एसडीएम रवि मीणा ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का दिलाया संकल्प
महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय योगाभ्यास प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी
झज्जर, 12 जून, अभीतक: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय योगाभ्यास प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में जारी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और योग प्रशिक्षकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगासन व प्राणायाम करते हुए सभी को योग को अपनी दैनिक जीवन शैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि तन और मन को स्वस्थ रखने वाली संपूर्ण जीवन शैली है। योग व्यक्ति को शारीरिक मजबूती प्रदान करने के साथ मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा भी देता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ष्योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणाष् के संकल्प को जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं सहित सभी वर्गों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए जागरूक करना है।
स्वयं योग के साथ परिवार जनों को भी योग से जोडें अधिकारी
एसडीएम ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढने का संदेश है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नियमित योग करें और अपने परिवार, मित्रों व समाज के अन्य लोगों को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित करें, ताकि स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण के लक्ष्य को साकार किया जा सके।
वरिष्ठ नागरिकों को योग से जोडकर स्वस्थ वृद्धावस्था की दिशा में बढ़ाए जा रहे कदम
एसडीएम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ष्स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योगष् निर्धारित की गई है। इसी के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों को योग गतिविधियों से जोड़ने के लिए विशेष जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती आयु में योग शरीर को सक्रिय रखने के साथ मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग हर आयु वर्ग के व्यक्ति के लिए लाभकारी है और इसे नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगाभ्यास प्रशिक्षण शिविर का आज अंतिम दिन
जिला आयुष अधिकारी डॉ संगीता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार 13 जून को भी अंतिम दिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला योग समन्वयक डॉ पवन देसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, थींम को लेकर आगे बढ़ रही सरकार
आम जन का विश्वास जीत रही केन्द्र सरकार : कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह
पीएम श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और दुनिया मे मजबूत हुईं भारत की साख- बोले कैबिनेट मंत्री
हरियाणा के उद्योग, वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने पत्रकार सम्मेलन को किया संबोधित
झज्जर, 12 जून, अभीतक: हरियाणा के उद्योग, वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि विगत 12 सालों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास और आत्मनिर्भरता के जो आयाम स्थापित किए हैं, उनकी पूरी दुनिया में सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा राज्य में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा का सत्ता में आना जनता के विश्वास का सबसे बड़ा प्रमाण है। उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह शुक्रवार को केन्द्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित पत्रकार सम्मेलन संबोधित कर रहे थे।
केन्द्र सरकार की नीतियों और योजनाओं से आम जन खुश
राव नरबीर सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की भारी बहुमत से सरकार बनना यह दर्शाता है कि पूरे देश में भाजपा पर आम जनता भरोसा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक 25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकल चुके हैं। बहुआयामी गरीबी 29 प्रतिशत से घटकर 11 प्रतिशत पर आ गई है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत नल से जल की पहुँच 2019 में 3.23 से बढकर 2026 में 15.85 हो गई है। करोड़ गाँवों में अब शत प्रतिशत नल जल कनेक्शन है।
महिलाओं को रसोई में धुंए से मुक्ति दिलाने में कारगर साबित हो रही पीएम उज्ज्वला योजना
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पीएम उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रही 10.57 करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार की आलोचना करना होता है, लेकिन असली फैसला आम जनता के वोट से ही होता है। जनता ने लगातार तीसरी बार देश में और प्रदेश में भाजपा को चुना है। जिससे स्पष्ट है पारदर्शी सुशासन की राह पर चल रही इस सरकार के कार्यों व नीतियों से आम जन पूरी तरह खुश हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज के दिन दुनिया में भारत की साख मजबूत हुई है। इस अवसर पर डीसी वर्षा खांगवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, बेरी नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र कादयान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करना एसआईआर का मुख्य उद्देश्य : डीसी
झज्जर जिला में सोमवार 15 जून से डोर टू डोर जाएंगे बीएलओ- डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल का आह्वान-एसआईआर सर्वे में सहयोग करें सभी नागरिक एवं राजनैतिक पार्टियां
झज्जर, 12 जून, अभीतक: निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में 15 जून से सघन पुनरीक्षण अभियान 2026 (एसआईआर) को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संचालित किया जाएगा। एसआईआर का मुख्य उद्देश्य एक शुद्ध एवं वास्तविक मतदाता सूची तैयार करना है। यह जानकारी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने शुक्रवार को यहां दी। जिलाभर में चारों विधानसभा क्षेत्रों में 8 लाख 15 हजार 711 मतदाता
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि इस समय जिला में कुल 8 लाख 15 हजार 711 मतदाता हैं, जिनमें बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 52 हजार 866, बादली में एक लाख 88 हजार 662, झज्जर में एक लाख 89 हजार 592 और बेरी में एक लाख 84 हजार 591 वोटर हैं। जिला में 807 पोलिंग बूथ और इतने ही बीएलओ एवं 82 सुपरवाइजर हैं। उन्होंने कहा कि जो युवा एक जुलाई, 2026 को 18 साल या इससे अधिक आयु के हो जाएंगे, वे अपना वोटर फार्म अवश्य भरें। जिला में स्वीप गतिविधियां चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एसआईआर को लेकर जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र बेरी, झज्जर, बहादुरगढ़ व बादली में तैयारियां चल रही हैं। इस अभियान में सभी मतदाता एवं राजनैतिक दलों का सहयोग जरूरी है।
एक जुलाई को निर्धारण तिथि मानकर चलेगा अभियान
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि एक जुलाई, 2026 को निर्धारण तिथि मानकर यह अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बीएलए, बीएलओ, सुपरवाइजर को प्रशिक्षण तथा फार्म प्रकाशित करने का कार्य 14 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। सोमवार 15 जून से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को वोटर फार्म वितरित करेेंगे। जिन्हें मतदाताओं को स्वयं भरना है और उन्हें हस्ताक्षर कर अगले राउंड में बीएलओ जब घर आए तो उसे वापस करना है।
चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन 21 जुलाई को
डीसी ने बताया कि 21 जुलाई को चारो विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। जिस पर मतदाताओं से दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। ये दावे एवं आपत्ति मतदाता 20 अगस्त, 2026 तक जमा करवाई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर तक इन दावे और आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। इसके पश्चात 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य एक त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करना है। इसे लेकर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या प्रचार के अन्य किसी माध्यम से भ्रामक खबरें फैलाता है तो डीआईपीआरओ बतौर नोडल अधिकारी इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
एसआईआर में आम नागरिकों के सहयोग के लिए लघु सचिवालय परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से एसआईआर में आम नागरिकों के सहयोग के लिए लघु सचिवालय परिसर में एक हेल्प डेस्क बनाया गया है। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है, जो कि सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक कार्यशील रहेगा। किसी मतदाता को एसआईआर के बारे में पूछना है तो वह इस नंबर पर कॉल कर सकता है। उन्होंने एसआईआर को लेकर वोटरों और राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की है।


झज्जर: पूर्व मंत्री भुक्कल व कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स का विपक्षी पार्टियों से आहवान
कहा: एसआईआर के समय सजग रहकर हर वोट पर दे ध्यान
रूसत्ताधारी भाजपा पर लगाया कई प्रदेशों में लाखों वोट योजनाबद्ध तरीके से काटने का आरोप
संविधान में सभी को वोट का अधिकार,पात्र व्यक्ति की किसी की भी नही कटनी चाहिए वोट
चुनाव आयोग और जिला प्रशासन को एसआईआर पर दिखानी चाहिए गंभीरता
हरियाणा में बढ रहे क्राईम को लेकर भी साधा प्रदेश सरकार पर निशाना
कहा: बढ़ रही है बेरोजगारी,इसीलिए बिगड़ रही है हरियाणा में कानून व्यवस्था
सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा को लेकर भी उठाए सवाल,कहारू सरकार को दिखानी चाहिए गंभीरता
कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने भी एसआईआर को लेकर उठाए सवाल
कहारू एसआईआर पर भाजपा को एजेंडा फिक्स,हर मतदाता अपने मत की करे खुद रखवाली
कुलदीप वत्स बोले,मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में दर्जनभर सवाल जरूर खड़े है
महंगाई,भ्रष्टाचार,बढ़ता अपराध और बढ़ती बेरोजगारी भाजपा से पूछ रही है अनेक सवाल
प्रदेश ही नहीं पूरे विश्व में भारत की बदनामी करने का काम किया है भाजपा ने
कुलदीप वत्स बोले,जब तक हरियाणा में नहीं होंगे बीस-तीस एनकाउंटर तब तक अपराध रूकने वाला नही
झज्जर: पर्यावरण मंत्री अंदर लेते रहे बैठक, बाहर लोग करते रहे हंगामा
बैठक में परिवाद न रखने से नाराज दिखाई दिए लोग
अंदर जाने के लिए पुलिस कर्मियों से भी लोग उलझे
नीचे सुलझाने वाले विवाद को परिवेदना समिति की बैठक में रखे से नाराज दिखे मंत्री राव नरवीर
कहा: प्रशासन को दिए है आदेश,परिवेदना समिति की बैठक में रखे जाए केवल बड़े मामले
मीडिया को बैठक में न आने के सवाल का मंत्री महादेय ने दिया जवाब
मंत्री बोले, कुछ मामले ऐसे जिनकी गोपनियता जरूरी, मीडिया करेगी सवाल तो वह खुद देंगे जवाब
प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवव्था को लेकर दिया जवाब,कहारूसमय रहते कानून कर रहा है अपना काम
भाजपा की प्रदेश व केन्द्र की कार्यशैली को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर भी बोले मंत्री
कहा: विपक्ष का काम केवल आलोचना करना,सरकार कर रही है अपने ढंग से लोगों के काम
कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल व कुलदीप वत्स ने भी लिया परिवेदना समिती की बैठक में भाग
भुक्कल बोली,बैठक में रखने वाले मामलों का समय रहते हो निदान



चंडीगढ़: हरियाणा महिला आयोग में हुई अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति’
उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष बनाया गया’
मीना परमार को महिला आयोग में उपाध्यक्ष लगाया गया
इसके साथ ही महिला आयोग में पांच सदस्य भी नियुक्त हुई
आयोग में भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला ,अनुकंपा गर्ग और सुनीता चैहान झज्जर सदस्य बनी
राजपुरा – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सैनी समाज के विशाल महासम्मेलन में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत’
पंजाब के राजपुरा में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री का संबोधन’
सैनी समाज के इस विशाल महासम्मेलन में आकर हो रही है अत्यंत खुशी और गौरव की अनुभूति- मुख्यमंत्री
इस महासम्मेलन के आयोजन के लिए सैनी समाज वेलफेयर कमेटी और इसके सभी पद अधिकारियों को दिल से बधाई
राजपुरा का अपना एक महान धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व
यहां स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर हमारी अगाध आस्था, समृद्ध संस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना का जागृत केंद्र- मुख्यमंत्री
यह पूरा क्षेत्र पंजाब हरियाणा और पूरे देश की प्रगति को आपस में जोड़ने वाला एक मजबूत प्रवेश द्वार
सैनी समाज का इतिहास कोई साधारण इतिहास नहीं बल्कि संघर्ष, त्याग, तपस्या और अटूट सेवा का इतिहास- मुख्यमंत्री
इस समाज ने हमेशा शिक्षा, कृषि, रक्षा और राष्ट्र निर्माण में सबसे आगे रहकर निभाई अपनी भूमिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय केवल चुनाव का नारा बनकर नहीं रहा बल्कि सरकार की नीति और नियत दोनों में ईमानदारी से किया गया लागू
पंजाब से ओबीसी समाज के वरिष्ठ नेता सरदार इकबाल सिंह लालपुरा जी को पार्टी के सर्वोच्च नीति निर्धारक संसदीय बोर्ड में किया गया शामिल
हमारी पार्टी ने ओबीसी समाज को कभी सिर्फ वोट बैंक नहीं माना बल्कि नेतृत्व सौंप कर उन्हें सशक्त बनाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया जो की एक ऐतिहासिक और युगांतकारी कदम- मुख्यमंत्री
जो समाज अपनी मेहनत प्रतिभा और संघर्ष के लिए जाना जाता है उसे यहाँ उसके बुनियादी अधिकारों से किया जा रहा है वंचित
हमें इस व्यवस्था और अन्याय के खिलाफ संगठित होकर उठानी होगी आवाज- मुख्यमंत्री
हरियाणा में हमारी सरकार का एक ही नियम, जो वादा किया उसे पत्थर के लकीर मानकर किया पूरा
समाज के कल्याण, आपके अधिकारों की रक्षा और नीतिगत रूप से या व्यक्तिगत रूप से जो भी बन पड़ेगा उसे करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी- मुख्यमंत्री
हरियाणा में बने 2 नए एटीएस पुलिस स्टेशन’
हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 10 जून 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार पंचकूला और गुरुग्राम में एंटी-टेररिज्म स्क्वाड के पुलिस स्टेशन बनाए गए हैं।
क्षेत्राधिकार कैसे बंटेगा?
एटीएस पंचकूला: पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, कैथल, हिसार, हांसी, फतेहाबाद, जींद, सिरसा, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी
एटीएस गुरुग्राम: सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़
अब आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच इन विशेष पुलिस थानों में होगी। हरियाणा को और सुरक्षित बनाने की तरफ एक मजबूत कदम।



अवैध हथियार और एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार
झज्जर, 12 जून, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने थाना थाना शहर झज्जर के एरिया से एक आरोपी को अवैध हथियार और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिला में अवैध असला रखने वाले तथा अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के संबंध में पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही नवीन कुमार की पुलिस टीम थाना शहर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की शंकर निवासी स्वतंत्र नगर नरेला दिल्ली अवैध हथियार लिए हुए छोटा बाईपास बेरी मोड बेरी रोड पर एक नौजवान लड़का खड़ा हुआ है।पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहा पर एक नौजवान लड़का खड़ा दिखाई दिया। जिसकी संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अदालत झज्जर पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


भागलपुरी गांव में झज्जर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,ग्रामीणों को डायल-112 और नशे के दुष्प्रभावों से करवाया अवगत
झज्जर, 12 जून, अभीतक: झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में नशा मुक्ति टीम द्वारा जिले के गांव भागलपुरी में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों,आपातकालीन सेवा डायल-112 तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पुलिस टीम द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों को गंभीरता से सुना। अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम में तैनात मुख्य सिपाही सपना और उनकी टीम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को बर्बादी की ओर ले जाता है। नशे की लत से न केवल व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है,बल्कि उसका परिवार और समाज भी इसके दुष्परिणामों का सामना करता है। उन्होंने बताया कि नशा आर्थिक स्थिति को कमजोर कर देता है और पारिवारिक रिश्तों में भी तनाव पैदा करता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके नुकसान के प्रति जागरूक करे। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। युवाओं को विशेष रूप से नशे के दुष्चक्र से बचाने के लिए परिवार,समाज और प्रशासन को मिलकर कार्य करना होगा। ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम के दौरान आपातकालीन सेवा डायल-112 के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिक तत्काल डायल-112 पर संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा लोगों की सुरक्षा और त्वरित मदद के लिए चैबीसों घंटे उपलब्ध है। इसके अलावा साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी कॉल,संदेश और लिंक के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। नागरिकों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने,ओटीपी या बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई। टीम ने कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही नशे एवं साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।





8 लाख रुपये लूटकांड का खुलासा, थाना असौदा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार’
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई, वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद’
बहादुरगढ़, 12 जून, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा एसीपी प्रदीप नैन के निर्देशन में थाना असौदा पुलिस टीम ने क्षेत्र में हुई 8 लाख रुपये की लूट की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना आसौदा पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिया है।मामले की जानकारी देते हुए एसीपी प्रदीप नैन ने बताया कि एक महिला शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके परिजन 8 लाख रुपये नकद लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रोहद टोल के पास एक स्विफ्ट कार में सवार युवकों ने उनकी गाड़ी को रुकवाया। आरोपियों ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर डराया-धमकाया तथा नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। जिस सूचना पर थाना आसौदा में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशानुसार विशेष टीमों का गठन किया गया। एसीपी प्रदीप नैन के नेतृत्व में थाना असौदा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए मामले में शामिल एक आरोपी पंकज निवासी जौंधी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी की निशानदेही से वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को बरामद कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।गिरफ्तार आरोपी को कल माननीय अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया जाएगा तथा आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। झज्जर पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर में स्वच्छता व जनकल्याण गतिविधियों का आयोजन
स्वच्छता अभियान, जनसंवाद, प्रदर्शनी और किसान सम्मेलनों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की दी जा रही जानकारी
डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चल रहा विशेष जन जागरूकता अभियान
झज्जर, 12 जून, अभीतक: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्र एवं हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिलेभर में विशेष जनसंपर्क, जनकल्याण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों, जनसंवादों, प्रदर्शनी, किसान सम्मेलनों, जनकल्याण शिविरों तथा स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से आमजन को सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर परिषद झज्जर द्वारा शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों, चैकों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सफाई गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान एसडीएम झज्जर रवि मीणा ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम रवि मीणा ने बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों तथा शहरी क्षेत्रों में शहरी स्थानीय निकायों के माध्यम से सफाई गतिविधियों का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया गया है। नालों, जल निकासी मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और बाजार क्षेत्रों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण विकास में आमजन की सक्रिय सहभागिता राष्ट्रहित के प्रति समाज की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
झज्जर शहर में चलाए जा रहे अभियान में स्वच्छता गतिविधियों का जायजा लेते एसडीएम रवि मीणा।





विश्व रक्तदाता दिवस पर एमईटी सिटी में रक्तदान शिविर का आयोजन एवं 124 यूनिट रक्त संग्रहित
झज्जर, 12 जून, अभीतक: विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में एमईटी सिटी (डम्ज् ब्पजल) साइट कार्यालय, दादरी तोए में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला रेड क्रॉस सोसाइटी झज्जर एवं ब्लड बैंक दिल्ली के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। शिविर में एमईटी सिटी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी झज्जर के प्रतिनिधि दीपक के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 124 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्त संग्रहण का कार्य दिल्ली ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिल्ली ब्लड बैंक के डॉ. पर्व, शिवेंद्र अधिकारी एवं जन्मेजय सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। रक्तदान से पूर्व सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा निर्धारित मानकों के अनुसार सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रक्तदान को मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। शिविर में रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रिलायंस की ओर से सिक्योरिटी एवं सीएसआर प्रमुख कर्नल रोमेल राज्यान, लोकेश कापसे, नीलम, अक्षय, चंचल, राजकुमार, संजय तथा त्रिशान पंडित सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।


सीएम विंडो की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करें अधिकारी- डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने सीएम विंडो की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
रेवाड़ी, 12 जून, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन डिजीटल प्लेटफार्म पर प्रभावी रूप से किया जा रहा है। ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित समस्याओं व शिकायतों का निवारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। डीसी अभिषेक मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में सीएम विंडो की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। बैठक से पहले शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों को सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निवारण के लिए जरूरी निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का तत्काल निवारण सुनिश्चित करें तथा इन पर प्राथमिकता के आधार पर एक्शन लें। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लें, इसमें कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर जिन विभागों की शिकायतें ज्यादा समय से लंबित हैं, उनका तुरंत प्रभाव से समाधान सुनिश्चित करते हुए एटीआर अपलोड करें। डीसी ने कहा कि सीएम विंडो सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसकी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री शिकायत निवारण पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के संदर्भ में सही दस्तावेज ही पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। सभी अधिकारी सीएम विंडो के संबंध में अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की रोजाना व्यक्तिगत तौर पर निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों में कोताही किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।




व्यक्तिगत ऋण योजना से महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर: डीसी
1.80 लाख रुपए से कम वार्षिक आय व हरियाणा की स्थायी निवासी योजना की पात्र
डीसी अभिषेक मीणा ने दी योजना के बारे में जानकारी
रेवाड़ी, 12 जून, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला विकास निगम के माध्यम से व्यक्तिगत ऋण योजना शुरू की है, जिसके तहत बैंकों के माध्यम से 1.50 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा व्यक्तिगत ऋण योजना के तहत जिला रेवाड़ी के लिए 2026-27 में 74 केस का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि 1.80 लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाली व हरियाणा की स्थायी निवासी महिला इस योजना के लिए पात्र होंगी। आवेदक के समय महिला उद्यमी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है और आवेदक पहले से लिए गए ऋण का डिफाल्टर न हो। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा महिला विकास निगम के माध्यम से योजना के तहत अन्य श्रेणी की महिला को 10 हजार रुपए तथा अनुसूचित श्रेणी की महिला को 25 हजार रुपए अनुदान राशि दी जाएगी। योजना के तहत उद्योग विभाग की सूची में शामिल नकारात्मक गतिविधियों तथा केवीआईबी को छोडकर अन्य सभी गतिविधियां शामिल है। इन गतिविधियों में परचून की दुकान, कपड़े की दुकान, सैलून, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, हलवाई की दुकान, फूड स्टाल, टिफिन सर्विस, मिट्टी के बर्तन आदि बनाने का काम शुरु कर सकती है।
आवेदन के साथ जमा करवाने होंगे निर्धारित दस्तावेज
योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेज आवेदन के साथ जमा करवाने होंगे, इन दस्तावेजों में आवेदक पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार फोटो आदि शामिल है और सभी दस्तावेजों की दो-दो प्रतियां आवश्यक है। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम रेवाड़ी कार्यालय लोटस गार्डन के सामने, नसियाजी रोड़, शांति नगर, रेवाड़ी या दूरभाष नंबर 01274-225294 पर संपर्क कर सकते हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना
रेवाड़ी, 12 जून, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अन्तर्गत गणना प्रपत्रो की छपाई एवं वितरण का कार्य निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जिला रेवाड़ी में रेवाड़ी, कोसली व बावल तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है जिनपर निर्वाचन पंजीयन अधिकारी नियुक्त है। इन प्रपत्रो को निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों के माध्यम से सभी बीएलो को वितरित किया जा रहा है ताकि वह अपने अपने मतदान क्षेत्रों में घर घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं आवश्यक जानकारी एकत्रित कर सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए बीएलओ प्रत्येक परिवार से संपर्क कर पात्र मतदाताओं का विवरण प्राप्त करेंगे तथा नए मतदाताओं का पंजीकरण मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का सत्यापन और आवश्यक संशोधन संबंधी जानकारी एकत्र करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों का वितरण समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए तथा बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाए जिससे पुनरीक्षण कार्य प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे बीएलओ को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करें ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।



विशेष अभियान के तहत 16 जून को राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला
रेवाड़ी, 12 जून, अभीतक: केन्द्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय एवं राजकीय आई.टी.आई.,(बाल) द्वारा 16 जून, 2026 को राजकीय आई.टी.आई. (बाल) रेवाड़ी में प्रातरू 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी मनीता यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगें। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में लगभग 20-25 कम्पनियां भाग लेंगी, जिसमें कम्पनियों द्वारा मैट्रिक, इन्टरमीडिएट, स्नातक (सभी संकाय), आईटीआई, डिप्लोमा व अन्य तकनीकी डिग्री धारक पास लडके व लड़कियों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए जायेंगे। उन्होंने जिले के सभी रोजगार के इच्छुक प्रार्थियों से आह्वड्ढान किया कि वे इस रोजगार मेले में नौकरी का अवसर प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। सभी प्रार्थी अपने साथ अपना रिज्यूम एवं आवश्यक दस्तावेज अवश्य साथ लेकर आए।
प्रत्येक शुक्रवार को होगा दिव्यांजन व वरिष्ठ नागरिकों के लिए जांच-माप शिविर का आयोजन
रेवाड़ी, 12 जून, अभीतक: जिला रेडक्रॉस सोसायटी रेवाड़ी के सचिव बिजेंद्र सोरोत ने जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार जिले के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों की सुविधा के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को जांच माप शिविर लगाया जाएंगे। सचिव बिजेंद्र सोरोत ने बताया कि जिला रेडक्रास सोसायटी रेवाड़ी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों की सुविधा के लिए प्रत्येक शुक्रवार (कार्य दिवस) को रेडक्रॉस कार्यालय, गढ़ी बोलनी रोड नजदीक अंबेडकर चैक रेवाड़ी में एलिम्को की सहायता से जांच-माप शिविर लगाए जाएंगे तथा दस्तावेज पूरे होने उपरांत वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजन को उनकी जरूरत के उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि डीसी अभिषेक मीणा की अक्षमता से सक्षमता की ओर मुहिम के तहत रेवाड़ी जिले के दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं ताकि जिले मे कोई भी ऐसा दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक ना रहे जिसे सहायक उपकरण ना मिला हो।
केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम
किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए लगाए गए शिविर
रेवाड़ी, 12 जून, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, मॉडल टाउन सहित जिला के गांव मनेठी, परखोतमपुर, बालावास, नंगली परसापुर, दुल्हेड़ा खुर्द व सुर्खपुर में प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अरावली किसान क्लब, रेवाड़ी (हरियाणा) द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, मॉडल टाउन, रेवाड़ी में एक दिवसीय प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों, कृषि विशेषज्ञों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम बावल संजीव कुमार ने अरावली किसान क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक, पर्यावरणीय एवं कृषि विकास संबंधी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा पौधारोपण, पशु-पक्षी संरक्षण, प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण एवं प्रतिभाओं को सम्मानित करने जैसे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने प्राकृतिक कृषि को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोडने पर बल दिया। साथ ही सम्मानित प्रतिभाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर यशपाल खोला कंवाली (राष्ट्रपति, किसान रत्न अवार्डी एवं प्रधान, अरावली किसान क्लब) ने प्राकृतिक कृषि विषय पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, प्राकृतिक कीट प्रबंधन, भूमि की उर्वरता बढ़ाने के उपाय तथा खरीफ सीजन में प्राकृतिक कृषि अपनाने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। खोला ने कहा कि प्राकृतिक कृषि केवल खेती की पद्धति नहीं बल्कि स्वस्थ समाज, सुरक्षित पर्यावरण एवं आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है। उन्होंने किसानों को विभागीय योजनाओं, सहकारिता, कृषि विपणन, पोषक एवं संतुलित आहार के महत्व, समाज के प्रति दायित्व तथा प्राकृतिक कृषि में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बढ़ती लागत और रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों को देखते हुए प्राकृतिक कृषि किसानों के लिए लाभदायक एवं टिकाऊ विकल्प बनकर उभर रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. जितेंद्र अहलावत, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर, रेवाड़ी ने कहा कि कृषि विभाग किसानों की आय बढ़ाने एवं प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने किसानों से विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्राकृतिक कृषि से उत्पादन लागत कम होने के साथ-साथ मिट्टी, जल एवं पर्यावरण का संरक्षण भी संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष, अरावली किसान क्लब ने की।
उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को विशेष सम्मान
इस अवसर पर समाज, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक कृषि, पशुपालन, खेल एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में राजसिंह जैनाबाद, (पशु-पक्षी संरक्षण), गोपीचंद पूर्व सरपंच जैनाबाद (वृक्षारोपण एवं संरक्षण), दिनेश कुमार मास्टर (शिक्षा क्षेत्र), दीपिका मेघवाल गांव जाट (दसवीं कक्षा में हरियाणा में प्रथम स्थान), अनीता देवी गांव चिमनावास(मिलेट्स उत्पाद निर्माण), पायल यादव गांव कंवाली (राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल), शीला देवी गांव महोम्मदपुर बावल,(पशुपालन एवं प्राकृतिक कृषि), सत्यवान धनखड़ गांव बुडौली (गृहवाटिका एवं क्लब गतिविधियां), नरवीर खोला खलियावास (प्राकृतिक कृषि एवं क्लब सहयोग) तथा तमन्ना गांव गोलियां की (आईआईटी रुडकी से शिक्षा प्राप्त कर सेल्सफोर्स, बेंगलुरु में चयनित) प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर डा. अनिल लाम्बा, डा. अजित ग्रेवाल, सुरेंद्र कुमार क्लब सचिव, महेश कुमार, सुरेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, रामनिवास, मास्टर बीर सिंह, उदमीराम, रतिराम, उधम सिंह, मोहित कुमार, मास्टर राकेश, बुधराम,संदिप, छत्रपाल सहित अरावली किसान क्लब, रेवाड़ी (हरियाणा) समस्त टीम व किसान मौजूद रहे।
मलेरिया रोकथाम हेतु 20 स्वैच्छिक ब्रीडिंग चेकर से लिया जाएगा काम:
586 प्रतिदिन के हिसाब से माह में केवल 20 दिन के कार्य हेतु लेबर रेट्स दिया जाएगा
भिवानी, 12 जून, अभीतक: उप सिविल सर्जन डॉ. राकेश खटक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जून महीने को मलेरिया रोधी माह बनाया जा रहा है, जिसमें मच्छरजनित बिमारिया जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया आदि के बचाव तथा रोकथाम व नियन्त्रण हेतु प्रभावी कदम उठाये जा रहे है। जिसमे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के नेतृत्व में घर घर जाकर ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में बुखार के मरीजों की ब्लड स्लाइड बना रहे है तथा आमजन को मच्छरजनित बिमारियों के पैदा होने का कारण लक्षण और उनसे बचाव के बारे में जागरूक कर रहे है द्यउन्होंने बताया कि मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया फैलाने वाला मच्छर साफ खड़े हुए पानी में पनपता है। घर में या आसपास कहीं पानी जमा है (कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने का पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, नारियल का खोल,टूटे हुए बर्तन व टायर इत्यादि) तो नियमित तौर पर साफ-सफाई करते रहें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर गांव के तालाबों में गंबूजिया मछली डालने का अभियान चलाया गया है। शहरी क्षेत्र के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता की 14 टीमें कार्य कर रही है। आमजनता से अनुरोध करते हुए कहा है कि मच्छरजनित बिमारियों के लिए जागरूकता अभियान चलाए तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग करें। इसी कड़ी में शहरी क्षेत्र में मच्छरजनित बिमारियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु जिला भिवानी के मुल निवासी पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर 20 टवसनदजममत क्वउमेजपब ठतममकपदह ब्ीमबामते त्े. 586 प्रतिदिन के हिसाब से माह में केवल 20 दिन के कार्य हेतु लेबर रेट्सध्मेस्ट्रोल पर भिवानी शहर में कार्य करवाया जाएगा द्य इनके आवेदन मलेरिया विभाग कार्यालय उपसिविल सर्जन (टठक्ध्प्क्ैच्) भिवानी की ई-मेल आई.डी कीे.पकेचइीू/ीतल.दपब.पद पर स्वैच्छिक आवेदन पत्र भेजने हैं इनका परियोजन जून 2026 से नवम्बर 2026 तक होगा व जिनकी योग्यता तथा शर्ते निम्न प्रकार से होगी
आज हरियाणा शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष श्री शंकर धुपड़ गांव जाटू लुहारी में इंडिया न्यूज हरियाणा के विशेष संवाददाता रवि जांगड़ा के चाचाजी श्री रामसिंह जांगड़ा के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख सहन करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
बोर्ड अध्यक्ष ने विभिन्न शाखाओं, छात्र सुविधा केन्द्र व कैंटीन का किया औचक निरीक्षण
कर्मचारी, अधिकारी बोर्ड के कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता को दें सर्वोच्च प्राथमिकता
भिवानी, 12 जून, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने आज बोर्ड कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, छात्र सुविधा केन्द्र व कैंटीन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें और जनता से संवाद के दौरान विनम्र एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार बनाए रखें। निरीक्षण के दौरान श्री शंकर लाल धूपड़ ने कहा कि बोर्ड के कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में जाकर लंबित मामलों का जायजा लिया तथा अधिकारीध्कर्मचारियों को समय रहते कार्यों के निपटान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बोर्ड अध्यक्ष ने बोर्ड परिसर स्थित कार्यालय कैंटीन का निरीक्षण करते हुए भोजनध्चाय एवं अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन कर स्वयं गुणवत्ता की जांच की तथा उपस्थित कर्मचारियों को कैंटीन की साफ सफाई के साथ-साथ बेहतर गुणवत्ता वाले पदार्थों को तैयार करने बारे निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त बोर्ड अध्यक्ष द्वारा छात्र सुविधा केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। बोर्ड कार्यालय में अपने-अपने कार्यों से आए विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से भी संवाद किया तथा बोर्ड की कार्यशैली, कर्मचारियों के व्यवहार, शिकायत निवारण व्यवस्था व अन्य सुविधाओं बारे विस्तार से बातचीत की तथा उनकी राय भी जानी। आगन्तुकों ने बोर्ड अध्यक्ष से अपने अनुभव साझा किए, जिनमें से कई ने बोर्ड की कार्यप्रणाली की सराहना की, वहीं कुछ ने सुधार संबंधी सुझाव भी दिए। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रदेशभर के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के हित में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने की आड़ में रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने सीएमओ कार्यालय के ड्राइवर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 12 जून, अभीतक: जींद में नागरिक अस्पताल में हैंडिकैप्ड (दिव्यांग) सर्टिफिकेट बनवाने की आड़ में रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो सिरसा की टीम ने सीएमओ कार्यालय के ड्राइवर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगदीश के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि हैंडिकैप्ड सर्टिफिकेट बनवाने की ऐवज में उससे 44 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। इस शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने जाल बिछाया और योजना के तहत शिकायतकर्ता ने नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के पास स्थित वीटा बूथ के नजदीक आरोपी को रिश्वत की राशि दी। आरोपी के राशि लेते ही शिकायतकर्ता ने टीम को संकेत दिया, जिसके बाद ।ब्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी जगदीश को रंगे हाथों दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से रिश्वत के 44 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए।