Haryana Abhitak News 07/10/23

अध्यापक एवं अभिभावक मिलन समारोह विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा- बलराज फौगाट
झज्जर, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। अभिभावकों एवं अध्यापकों के सहयोग से ही छात्रों का सर्वांगीण विकास संभव है। अभिभावकों का सहयोग अधिगम प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह बात एच0डी0 विद्यालय के संचालक बलराज फौगाट ने स्कूल में आयोजित अभिभावक अध्यापक मिलन समारोह के दौरान कही। शैक्षणिक स्तर के आरंभ से ही विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य के प्रति सजग करने के लिए अभिभावकों के सहयोग की अपेक्षा की जाती है। एच0डी0 विद्यालय बिरोहड़ में अध्यापक अभिभावक मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें छात्रों के शैक्षिक, सामाजिक एवं मानसिक विकास के लिए विचार विमर्श किया गया। दोनो पक्षों से इस विषय पर अनुभव साझा किए गए। अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास ने कहा कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी प्रतिभा के भंडार हैं, परंतु उचित मार्गदर्शन एवं मूल्यपरक शिक्षा के अभाव में वे अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालें। उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। पौष्टिक आहार दें और जंक फूड से दूर रहने के लिए कहें। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है इसलिए शिक्षा के साथ खेलों में भी बच्चों की रुचि जागृत करें। सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों को प्रेरित करें। बच्चे की रुचि के अनुसार कार्य करने का अवसर दें। आज 80 प्रतिशत से अधिक अभिभावकों ने एचडी विद्यालय बिरोहड़ पहुँच कर अपने बालक-बालिकाओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय निदेशक बलराज फौगाट ने विद्यालय परिवार की ओर से विश्वास दिलाया कि हम सभी बच्चों के सामूहिक एवं व्यक्तिगत विकास के लिए सदैव तत्पर हैं। विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकीय शिक्षा के साथ-साथ समाज से जोड़ने के लिए व अच्छा नागरिक बनाने के लिए प्रयासरत हैं। बच्चे की बुराई न करें बल्कि शिक्षक से विचार-विमर्श करें कि बच्चे की कैसे मदद कर सकते हैं। शिक्षक से मतभेद न कर अपने बच्चे की किसी दूसरे बच्चे से तुलना न करें। सकारात्मक सोच के साथ किए गए निरंतर प्रयास के परिणाम हमेशा सार्थक होते हैं। विद्यालय का हर बच्चा हमारे लिए खास है। बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापक और अभिभावक मिलकर प्रयास करें। पीटीएम का उदेश्य स्कूल में बच्चे की दिनचर्या समझने का अवसर, शैक्षिक, सामाजिक, एवं मानसिक विकास की जानकारी होता है। शिक्षक – अभिभावक के बीच खुली बातचीत का अवसर। विद्यालय में पाठ्यसहगामी क्रियाओं, स्मार्ट क्लास रुम, रोबोटिक्स लैब, भाषा प्रयोगशालाएं और विभिन्न विषयों की प्रयोगशालाओं का उचित प्रबंध किया गया है। उन्होंनें आशा व्यक्त की कि अभिभावक छात्रों के सर्वांगीण विकास के पवित्र कार्य में विद्यालय का सहयोग करेंगें। अभिभावकों ने भी प्रतिकिया व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रयास को सार्थक बताया। एचडी मैनेजमेंट ने सभी का धन्यवाद किया और सभी स्टाफ सदस्यों का कार्य सराहनीय रहा।

विधायक गीता भुक्कल ने झज्जर विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों की बैठक की
झज्जर, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। रविवार, 8 अक्तूबर को महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी में रोहतक लोकसभा क्षेत्र के ब्राह्मण समाज द्वारा चै. भूपेंद्र सिंह हुड्डा नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा राज्यसभा सांसद के सम्मान समारोह हेतु श्रीमती गीता भुक्कल विधायक झज्जर व पूर्व शिक्षा मंत्री ने झज्जर विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों की बैठक की और समाज से अपील कि वो इस सम्मान समारोह मे बढ चढ कर हिसा लें और चै. भूपेंद्र सिंह के हाथ मजबूत करें। विधायक गीता भुक्कल ने ब्राह्मण समाज का धन्यवाद किया कि समाज ने हमेशा कांग्रेस पार्टी का साथ दिया है। इस बैठक का आयोजन विधायक झज्जर के निवास स्थान पर किया। सभी उपस्थित सम्मानित साथियों ने सम्मान समारोह भाग लेने के लिए आश्वासन दिया। इस मौके पर वीरेंद्र कौशिक प्रेस प्रवक्ता, मुन्ना हरित, मुकेश हरित,गोविंद भार्गव, मामन भारद्वाज, संजय शर्मा, शिव ओम शर्मा, रमेश शर्मा, रविंद्र शर्मा, हवा सिंह शर्मा, अजय शर्मा पूर्व सरपंच बहु, रमेश शर्मा, राजेश शर्मा सासरौली, हरिहर स्वरूप शर्मा, दिनेश शर्मा, रामल शर्मा, सुरेश शर्मा पूर्व सरपंच, श्याम लाल शर्मा, प्रमोद शर्मा व अन्य सभी साथी मौजूद रहे।

डॉ आर के मुदगिल चुने गए हरियाणा चार्टर्ड एसोसिएशन आफ फिजियोथैरेपिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष
डॉ आर के मुदगिल लगातार छठी बार बने हरियाणा चार्टर्ड एसोसिएशन आफ फिजियोथैरेपिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष

झज्जर, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। वर्ष 2023- 26 के लिए हरियाणा चार्टर्ड एसोसिएशन आफ फिजियोथैरेपिस्ट के चुनाव चुनाव अधिकारी एडवोकेट संदीप खटक की देखरेख में संपन्न हुए इस दौरान फिर से डॉ आर के मुदगिल, हरियाणा चार्टर्ड एसोसिएशन आफ फिजियोथैरेपिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए साथ ही इस दौरान एसोसिएशन की उप प्रधान डॉ अंजलि मेहरा, सेक्रेटरी डॉ अमित सहगल, जॉइंट सेक्रेटरी डॉ पुष्पेंद्र राणा, कैशियर डॉ अमित वत्स, एवम् डॉक्टर मनीष वर्मा और डॉ अमित दहिया एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर के रूप में निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट संदीप खटक ने बताया कि चुनाव समिति एवं रजिस्टर एक्ट के तमाम नियम व कानून को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण कराए गए हैं और आज रजिस्ट्रार कार्यालय में परिणाम जमा करवा दिया है। इस दौरान उनके साथ अन्य एडवोकेट साथी एडवोकेट रोहित कुमार, एडवोकेट रोहिणी, एडवोकेट प्रवीण कौशिक भी मौजूद रहे। चुनाव का परिणाम आने पर एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित पधाधिकारियों का स्वागत फूलमालाओं द्वारा किया गया व इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आर मुदगिल ने कहा कि यह तमाम साथियों का विश्वास ही है जो वह इस बार लगातार छठी बार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं और वह आश्वासन देते हैं कि आगामी वर्षों में भी गत वर्षो की भांति प्रदेश के फिजियोथैरेपी चिकित्सकों व छात्रों के हितों की बात को सरकार के समक्ष उठाने का कार्य करते रहेंगे। उन्होंने यह भी साझा किया के गत वर्षो में किस तरह एसोसिएशन के सभी साथियों ने मिलकर हरियाणा सरकार से बातचीत करके प्रदेश में भी अन्य प्रदेशों की भांति हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर फिजियोथैरेपी का गठन करवाया और आगामी वर्षों में भी फिजियोथैरेपी चिकित्सकों व छात्रों को इस दिशा में मजबूत कार्य करने की आवश्यकता है जिस से प्रदेश में पहले झोलाछाप फिजियोथैरेपी चिकित्सकों पर लगाम लगाई जा सके और आमजन को जो की जानकारी के अभाव में बिना उपयुक्त डिग्री के कार्य कर रहे ऐसे झोलाछाप फिजियोथैरेपी चिकित्सकों के चंगुल में फंस जाते हैं और अपना नुकसान करवा बैठते हैं। आम जन को बचाना अति आवश्यक है इसके लिए फिजियोथैरेपी काउंसिल को भी अपने कानूनी शक्तियों का इस्तेमाल करके कड़े कदम उठाने होंगे और पूर्व वर्षों की भांति वर्तमान में भी एसोसिएशन इन तमाम कार्यों को सबके सहयोग से गति देगी। साथी उन्होंने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से यह सब संभव हो पा रहा है। इस अवसर पर संगठन की तरफ से डॉ अभिषेक मेहरा, डॉ अमित वत्स, डॉ पुष्पेंद्र राणा, डॉ रवीना, डॉ मनोज, डॉ देवेंद्र इत्यादि मौजूद रहे।

नेहरू कॉलेज के प्रबंधन विभाग में आदित्योत्सव कार्यक्रम आयोजित
विपिन को मिस्टर फ्रेशर और प्रिया को मिस फ्रेशर चुना गया

झज्जर, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के प्रबंधन विभाग में आदित्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने नवागुंतक विद्यार्थियों को महाविद्यालय की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिये प्रेरित किया तथा कहा कि विद्यार्थी समस्या होने पर अपने सीनियर्स से मदद लेने में संकोच ना करें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थी अपना उद्देश्य निर्धारित कर उसको पूरा करने के लिए समर्पित रहें। प्रबन्धन विभाग के अध्यक्ष सौरभ जैन ने विभाग में उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की। प्राध्यापक डॉ. रविन काद्यान ने स्वागत भाषण में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। बीबीए प्रथम वर्ष से विपिन को मिस्टर फ्रेशर और प्रिया को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम प्रबंधन विभाग के प्राध्यापक प्रदीप, डॉ. रविन काद्यान, पूनम, सविता, डॉ. नरेंद्र, डॉ. अदिति की देखरेख में आयोजित किया गया।

जेजेपी एससी सेल में विस्तार, 90 हलका अध्यक्ष घोषित’
चंडीगढ़, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 90 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चैटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला, राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रीतम मेहरा कौलेखां, प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक रमेश खटक व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद एससी सेल में 90 हलका अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। जेजेपी एससी प्रकोष्ठ में अम्बाला सिटी हलके में सुरजीत जलबेड़ा, अम्बाला कैंट में राहुल सोनकर, मुलाना में सुनील दत्त, नारायणगढ में रणदीप कुराली, भिवानी में देवा खटीक, बवानी खेड़ा में रजत रतेरा, लोहारू में ओम प्रकाश मेहरा, तोशाम में कपूर सिंह, दादरी में बलवान, बाढडा में अत्तर सिंह सरपंच, फरीदाबाद में राम अवतार लाला, फरीदाबाद एनआइटी में सुरेंद्र कुमार, बडखल में तेजपाल सिंह, बल्लभगढ़ में दरियाव सिंह टांक, तिगांव में पूर्व सरपंच नकुल जाटव, पृथला में मुकेश कुमार को हलका अध्यक्ष बनाया गया है। फतेहाबाद हलके में राजकुमार नागर, रतिया में गुरतेज सिंह नागपुर, टोहाना में रामचंद्र, गुरुग्राम में मनोज कुमार, बादशाहपुर में हंसराज, पटौदी में शशी कपूर, सोहना में सुंदर सिंह, हिसार में श्रवन बागड़ी, आदमपुर में उमेद बालसमंद, नलवा में संदीप बाडया ब्राह्मण, बरवाला में अजीत सिंह, उकलाना में सतपाल राठी, नारनौंद में रामफल गुराना, हांसी में मनोज सोरखी, झज्जर में अजीत कबलाना, बेरी में बंटी डीघल, बादली में दीपक सिलानी, बहादुरगढ़ में मुकेश मंडोठी जेजेपी एससी सेल में हलका अध्यक्ष होंगे। इसी तरह जेजेपी एससी प्रकोष्ठ में जींद हलके में मुकेश सरपंच, जुलाना में पालेराम सूबेदार, सफीदों में पूर्व सरपंच बालकिशन, नरवाना में शमशेर सिंह बदोवाल, उचाना में नरेश छातर, कैथल में रामकरण सजुमा, पुंडरी में हरिकेश पाई, गुहला में सुरेंद्र चीका, कलायत में राजपाल सिसला, करनाल में राम मेहर शास्त्री, नीलोखेड़ी में रिंकू निगदू, इंद्री में साहब सिंह, घरौंडा में अनिल कुमार, असंध में बालकिशन, थानेसर में अमित गिल, लाडवा में जरनैल सिंह, शाहबाद में प्रिंस कुमार, पिहोवा में कर्मबीर लौटनी, महेंद्रगढ़ में सोमबीर पाल, अटेली में थावर सिंह, नारनौल में रवि शंकर, नांगल चैधरी में पप्पू प्रेमी, नूंह में भूप सिंह, फिरोजपुर झिरका में नरेश कुमार, पुन्हाना में हंसराज, पलवल में सतपाल मेंदवाल, होडल में सौदान सिंह, हथीन में श्रीचंद गहलोव, पंचकुला में अनील कुमार और कालका में विवेक सोनकर को हलका अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। इनके अलावा पानीपत शहरी हलके में नरेश बाल्मीकि, पानीपत ग्रामीण में राजेश डाहर, समालखा में विनोद नंबरिया, इसराना में उमेद सिंह, रेवाड़ी में विपिन झंजोरिया, बावल में देशराज, कोसली में राम अवतार, रोहतक में अनिल नागर, महम में राजा सींसर, गढ़ी सांपला किलोई में सुनील चमरिया, कलानौर में संदीप मोरवाल, सिरसा में संजीव कुकू, रानिया में जगसीर सिंह, ऐलनाबाद में कपिल देव, डबवाली में दीपा सिंह गंगा, कालांवाली में विकास कुमार, सोनीपत में प्रवीन सौदा, गन्नौर में सुभाष बैगा, राई में हवा सिंह कुंडली, खरखौदा में दिलबाग रोहना, गोहाना में राजकुमार बबलू, बरोदा में पूर्व सरपंच बिजेंद्र चहल, यमुनानगर में संजय कुमार, जगाधरी में रोशन लाल छछरोली, रादौर में सतीश कुमार गुडीयानी और सढौरा में जसपाल नंबरदार एससी सेल के हलका अध्यक्ष होंगे।

गुरु गोविंद सिंह की पुण्यतिथि पर भाईचारे एकता का दिया संदेश
झज्जर, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने गुरु गोविंद सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में ग्रामीणों युवाओं व समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम के माध्यम से श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर नमन किया समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरुजी ने लोगों को भाईचारे व एकता का संदेश दिया उन्होंने जात पात ऊंच-नीच के भेद को मिटाने का काम किया उन्होंने संपूर्ण मानव जाति को दीन दुखियों की सेवा करने जीवो से प्रेम करने का संदेश दिया श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया हमें उनके आदर्शों पर चलकर उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए श्री गुरु गोविंद सिंह जी एक युगपुरुष महान गुरु और महान विचारक थे इस अवसर पर समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक फूल कुमार बिट्टू साहिल जयवीर विनोद कुमार राहुल मनीष आदि उपस्थित रहे

जनसंवाद कार्यक्रम में सांसद डॉ अरविंद शर्मा, युवा नेता आदित्य धनखड़ का स्वागत करते ग्रामीण युवा।
बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव पाटौदा में जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते सांसद डॉ अरविंद शर्मा। साथ में हैं,युवा नेता आदित्य धनखड़।
जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू होते सांसद डॉ अरविंद शर्मा।

जनसंवाद कार्यक्रम जनता के बीच जन समस्याओं के निवारण में लाभकारी – सांसद
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने जनसंवाद कार्यक्रम में सुनी ग्रामीणों की शिकायतें व समस्याएं
झज्जर जिलावासियों को खाटू श्याम के लिए सीधी ट्रेन का दिया नायाब तोहफा

झज्जर, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि जनसंवाद सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है,जोकि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं के निवारण में सहायक सिद्ध हो रहा है। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा शनिवार को बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव पाटोदा,खुड़न,दादरी तोय, बादली और बुपनिया में गांवों में ग्रामीणों से जनसंवाद करते हुए उनकी शिकायतें व समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव लुहारी में फिरनी की समस्या का त्वरित समाधान करना सुनिश्चित करें। वहीं गांव पाटोदा में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सांसद ने गांव कोका के ग्रामीणों की रेलवे स्टेशन की मांग पर चर्चा करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन को लेकर प्रक्रिया जारी है। उन्होंने ग्रामीणों को कोका गांव में रेलवे स्टेशन बनवाने का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि किसी भी कार्य को अगर रूचि लेकर किया जाए तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है,इसका प्रमुख उदाहरण खाटू श्याम के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करवाना है। उन्होंने रेल मंत्री से मिलकर मात्र सात घंटे में इस ट्रेन को मंजूर कराया और शनिवार को रोहतक और झज्जर से इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन से जुड़े कार्यों को रूचि और लगन के साथ पूरा कराएं। साथ ही योजनाओं को लेकर विभागीय पत्राचार के साथ -साथ संबंधित ग्राम पंचायत को भी वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाए। इससे पहले जनसंवाद कार्यक्रमों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने पगडियों व फूल मालाओं से सांसद डा. अरविंद शर्मा,भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य धनखड़ का गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य शिकायतें व समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों व समस्याओं का त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए।
झज्जर से होकर नियमित रूप से खाटू श्याम के लिए शुरू हुई रेल सेवा
सांसद ने कहा कि बाबा खाटू श्याम का मेला वर्ष में दो बार यानि फाल्गुन और कार्तिक मास में लगता है,मगर अब पूरा साल श्याम भगत दर्शन करने खाटू श्याम जाते हैं,ऐसे में रेल सुविधा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे खाटूश्याम रेल सेवा के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले और इस योजना का मंजूर कराया। शनिवार से इस ट्रेन की शुरूआत हो चुकी है,जोकि नियमित रूप से यह गाड़ी जींद से चलकर रोहतक,झज्जर,रेवाड़ी के रास्ते रिंगस जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई समस्या ऐसी नहीं है,जिसका कोई समाधान ना हो, हमें धैर्य के साथ कार्य करना होगा।
देश और प्रदेश में हुआ सुदृढ़ आधारभूत ढांचागत विकास
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश और प्रदेश में आधारभूत ढांचागत विकास सुदृढ़ हुआ है। रेल-सड़क तंत्र की मजबूती पूरे देश में विकास का आधार बन रही है। उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, कृषि, सड़क, बिजली, पानी, किसान कल्याण, रक्षा क्षेत्र, महिला सशक्तिकरण सहित अन्य क्षेत्रों में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों की केंद्र सरकार की नीतियों व योजनाओं में पूरी आस्था है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र व प्रदेश में एक फिर से हमारी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक के सेवाकाल में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित होकर कार्य करवाएं हैं, जिससे विकास पटल पर देश हर क्षेत्र में अग्रणी बना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है और जनकल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित करते हुए अंत्योदय की भावना से कार्य किए हैं। समाज का हर वर्ग सरकार की कार्यप्रणाली से संतुष्ट है।
धरातल पर सरकार की योजनाओं का हो रहा बेहतर क्रियान्वयन – आदित्य
युवा नेता आदित्य धनखड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की शिकायतें, मांगें व सुझाव लेने के लिए सीधे लोगों के बीच जाने की जनसंवाद कार्यक्रम के रूप में सराहनीय पहल शुरू की गई है। आज यह कार्यक्रम जन-जन की आवाज बन चुका है। जहां जन संवाद कार्यक्रम आयोजित होता है, उसमें स्थानीय लोग तो शामिल होते ही हैं बल्कि आस-पास के गांवों के लोग भी अपनी बात रखने के लिए पहुंचते हैं। सरकार की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम धरातल पर सरकारी की योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों से सीधे फीडबैक लेने के लिए शुरू किया गया है।
कार्यक्रम में इन गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति
जनसंवाद कार्यक्रम में सरपंच गोविंद राम, दिव्यांगजन आयोग के पूर्व चेयरमैन दिनेश शास्त्री, रोहतक लोकसभा संयोजक आनंद सागर, संत सुरेहती, धर्मेंद्र माछरौली, विनोद भटेड़ा, तेजपाल लुहारी, प्रदीप कुमार, अजय, प्रकाश धनखड़, शमशेर सिंह, जयभगवान, मोहन पाटोदा, तरुण कुमार, नरेंद्र लुहारी, हनुमंत यादव के अलावा जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम झज्जर विशाल कुमार, बीडीपीओ युद्धवीर सिंह,एक्सईएन पीडब्लुडी सुमित कुमार, पंचायतीराज के कार्यकारी अभियंता संजीव शर्मा, सिंचाई विभाग से एसडीओ अनिल कादयान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।

शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए 09 अक्टूबर से चलेगा मिशन इंद्रधनुष का तीसरा चरण – डीसी
जिलाभर में गर्भवती महिलाओं और जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को अवश्य लगवाएं वैक्सीन

झज्जर, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम केंद्र सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम है,जिसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और शुन्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए वैक्सीन दी जाती है। जिला में अभियान का तीसरा चरण 09 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि इस वर्ष के अंत तक मीजल्स रूबेला यानी खसरा की बीमारी मुक्त समाज का निर्माण हो। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। टीकाकरण सभी सरकारी अस्पतालों व आंगनबाड़ी केंद्रों में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक लगाए जाएंगे। अपने नजदीक के टीकाकरण केंद्र की जानकारी आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स से ले सकते हैं। डीसी ने आगे बताया कि जिले में आगामी 09 अक्टूबर यानी सोमवार से टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के तहत टीकाकरण से वंचित रहे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विशेष तौर पर लाभान्वित किया जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार टीकाकरण से वंचित रहे बच्चों की सूची तैयार की गई है। इस अवधि के दौरान पूरे जिले में नागरिकों की सुविधा के अनुसार टीकाकरण सेंटर बनाए गए हैं। डीसी ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है,जिसमें छह कार्य दिवस हैं,इस दौरान पूरे जिले को कवर करना है,जिसमें नियमित टीकाकरण दिवस सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 5 वर्ष तक के लेफ्ट आउट और ड्रॉप आउट बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं जिनकी वैक्सीन की डोजेज छूट गई है को सम्मिलित किया जाएगा। साथ ही यूपीआई के तहत अन्य टीकों के साथ मीजल्स एवं रूबेला वैक्सीन, पीसीवी एवं एफआईवीपी वैक्सीन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही इन चिन्हित लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन एवं टीकाकरण यू-विन के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों और गर्भवती महिलाओं को मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण का आह्वान किया।

लघु सचिवालय सभागार में आईआईएम रोहतक छात्रों को संबोधित करते हुए उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह।

डिजिटल प्रणाली से प्रशासनिक व्यवस्था मेंं आई पारदर्शिता,समयबद्धता व निष्पक्षता – डीसी
आईआईएम रोहतक के छात्रों ने किया जिले का चार दिवसीय स्टडी टूर
लघु सचिवालय सभागार में छात्रोंं ने प्रशासन के साथ किए स्टडी टूर के अनुभव सांझा

झज्जर, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने लघु सचिवालय सभागार मेंं आईआईएम रोहतक के छात्रों के दल के साथ मुलाकात की। आईआईएम रोहतक के 20 छात्रों का दल झज्जर जिले में चार दिवसीय स्टडी टूर पर आया हुआ है। आईआईएम रोहतक के छात्रों ने शनिवार को स्टडी टूर पूरा करने उपरांत जिला प्रशासन के साथ अपने चार दिवसीय टूर के अनुभव सांझा किए। डीसी ने बताया कि मेरी फसल मेरा -ब्यौरा पोर्टल पर शत-प्रतिशत आंकड़े सही समय पर दर्ज होने से कृषि संबंधित अनुदान आधारित योजनाओं को और बेहतर तरीके से लागू किया जा सकता है। फसली नुकसान को रोकने के उपाय समय पर किए जा सकते हैं। फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि आईआईएम के छात्रों ने स्टडी टूर के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा लोकहित मेंं चलाई जा रही स्वास्थ्य, शिक्षा ,कृषि आदि क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के उद्देश्य, क्रियान्वयन प्रणाली और सार्थकता के बारे मेंं विस्तार से जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर संबंधित अधिकारियों और लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। छात्रों ने बताया कि डिजिटल प्रणाली से प्रशासनिक व्यवस्था मेंं पारदर्शिता, समयबद्धता व निष्पक्षता आ रही है, साथ ही जवाबदेही भी तय हो रही है। आईआईएम के छात्रों ने जिले के राजकीय स्कूलों में डेस्क, साईंस लैब को बेहतरीन बताया । एक छात्रा ने कहा कि शहरी क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों से बेहतर साईंस लैब उन्होंने राजकीय स्कूल देखी। आईआईएम के छात्रों ने आयुष्मान भारत के तहत प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतरीन बताया। शिक्षा से संबंधित प्रोजेक्ट प्रतिभा मंथन, बुनियाद सुपर 100 कार्यक्रम की भी प्रशंसा की। डीसी ने बताया कि सुपर 100 कार्यक्रम के तहत पिछले वर्ष 45 बच्चों ने आईआईएम, आईआईटी और एमबीबीएम की प्रवेश परीक्षाओं को पास किया है। स्टडी टूर के अनुभव सांझा करते हुए एक छात्र ने डीसी को बताया कि डिजिटल युग में युवा भी खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह अच्छा अनुभव हुआ है। डीसी ने सभी छात्रों को सफल टूर करने और अपने अनुभव प्रशासन के साथ सांझा करने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आईआईएम रोहतक के प्रोफेसर डॉ अंकित केसरवानी ने टूर के दौरान मदद व मार्गदर्शन के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान एसडीएम झज्जर विशाल कुमार और डीआईपीआरओ सतीश कुमार मौजूद रहे।

वायु प्रदूषण नियंत्रण में भागीदार बनें नागरिक – डीसी
वायुमंडल में धूल व धुआं न फैलाएं
जिला में ग्रेप स्टेज वन के तहत प्रतिबंध लागू, एक्यूआई 265 पंहुचा
एनजीटी की गाइडलाइन की अवहेलना पर होगी नियमानुसार दंडनीय कार्यवाही

झज्जर, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने आमजन का आह्वान करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण नियंत्रण करने में सक्रिय रूप से भागीदार बनें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे धूल व धुंआ वायुमंडल में न फैले। ऐसा करना एनजीटी की गाइडलाइन की अवहेलना है और दंडनीय भी है। उन्होंने कहा कि सांस लेने के लिए शुद्ध हवा हमारी सबकी पहली जरूरत है। इसलिए सभी नागरिकों का दायित्व बनता है वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने में शासन-प्रशासन के साथ सक्रिय रूप भागीदारी निभाएं। डी सी ने बताया कि शनिवार को जिले का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 265 तक पहुंच गया है जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। इसलिए जनहित एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार ग्रेप वन की स्टेज लागू हो गई है। निर्माणाधीन कार्यों पर लगातार पानी का छिडकाव जरूरी है ताकि धूल न पैदा हो। खुले में कूड़ा या अन्य तरह की आग लगाना जिससे धुआं उत्पन्न होता है पर प्रतिबंद है। डस्ट या निर्माण सामग्री वाले वाहन चालक निमार्ण सामग्री को ढककर आवागमन करेेंगे। शहरी क्षेत्रों में यातायात जाम न लगे इसलिए जरूरी है कि सडक मार्र्गों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश पहले संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैंं। इमरजेंसी सेवाओं को छोडकर डीजल जनरेटर सेट का उपयोग करने की मनाही है। होटल व रेस्ट्राओं में बिजली या क्लीन ईंधन का उपयोग करना होगा। कोयला, लकड़ी का उपयोग करना मना है। डीसी ने कहा कि खुले मेंं स्टोर की गई निर्माण सामग्री पर पानी का छिडकाव कर ढककर रखना होगा। उन्होंने कहा कि सी एंड डी साइटों पर एंटी स्मॉग गन का उपयोग करना जरूरी है इसके अतिरिक्त 500 वर्ग गज या बड़ी निर्माण साइट का एनजीटी के डस्ट पोर्टल पंजीकरण कराना अनिवार्य है, यह निःशुल्क है। सडकों की सफाई करने से पहले पानी छिडकाव करना है। डीसी ने कहा कि एनजीटी की गाइडलाइन की अवहेलना करने पर नियमानुसार दंडनीय कार्यवाही अमल लाने के संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है रचनात्मक गतिविधियां – डीसी
बाल दिवस के उपलक्ष्य में 17 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होगीं विभिन्न प्रतियोगिताएं

झज्जर, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। डीसी एवं अध्यक्ष जिला बाल कल्याण परिषद कैप्टन शक्ति सिंह व हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वाधान में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिताएं 17 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक बाल भवन झज्जर में आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियागिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। डीसी ने बताया कि बाल महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। जिला स्तर के विजेताओं को मंडल स्तर तथा राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। साथ ही जिला स्तर के विजेता बच्चों को दिनांक 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा। दूसरी ओर प्रतियोगिताओं की विस्तार से जानकारी देते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेन्द्र मलिक ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को चार समूहों में विभाजित किया गया है। पहले समूह में 5 वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है। इसी प्रकार दूसरे समूह में छठी से आठवीं कक्षा तथा तीसरे समूह में 9वीं व 10वीं और चैथे समूह में 11वीं व 12 वीं के विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया है। प्रतियोगिताओं का आयोजन 17 अक्टूबर से संवाद भवन में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को द्वितीय ग्रुप, 18 अक्टूबर को तृतीय ग्रुप और 19 अक्टूबर को चतुर्थ ग्रुप 20 अक्टूबर को फर्स्ट ग्रुप के बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा दीया कैंडल डेकोरेशन, स्केचिंग अॉन द स्पॉट, पोस्टर मेकिंग, ग्रुप डांस, सोलो डांस सोलो सांग, पैट्रियोटिक ग्रुप सॉन्ग, क्वीज कंपटीशन, बेस्ट ड्रामेबाज, क्ले मॉडलिंग, रंगोली, डेक्लेमेशन, फन गेम्स एवं हैंड राइटिंग, आर्ट प्ले विधाओं का भी आयोजन होगा। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि विभिन्न स्पर्धाओं के लिए विषयों का निर्धारण किया गया है। इससे संबंधित और अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में बाल भवन कार्यालय दूरभाष नंबर 01251,254859 व 01251,480639 संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कबूवररत@हउंपस.बवउ मेल भेज कर सरकारी, गैर सरकारी स्कूल अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिभागी को आयु प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड व कैटेगरी प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटो कॉपी साथ लानी होगी। रंगोली, क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग स्पर्धाओं के लिए प्रतिभागी को सामान खुद लाना होगा। ड्राइंग सीट कार्यालय द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं (नृत्य एवं गायन) में वल्गर गीतध् नृत्य की अनुमति नहीं होगी। जिला स्तर पर विजेता बच्चे 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मंडल स्तर पर रोहतक में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

रेवाड़ी को बनाएंगे पूर्णतया नशा मुक्त, अपराध मुक्त व महिलाओं के लिए सुरक्षित – पुलिस महानिदेशक
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने रेवाड़ी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों की बैठक में पुलिस प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश’
महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए मनचलो पर की जाएगी सख्त कार्यवाही
पुलिस महानिदेशक ने रेवाड़ी दौरे में मीडियाकर्मियों के साथ भी सांझा की अपनी प्राथमिकताएं, पुलिस अधिकारियों को बैठक में बताया अपना एक्शन प्लान

रेवाड़ी, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। इस कड़ी में पुलिस की साऊथ रेंज के जिला रेवाड़ी को पूर्णतया नशा मुक्त बनाने का जिम्मा पुलिस अधिकारियों को सौंपा गया है। उन्होंने यह बात शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कही। पुलिस महानिदेशक का पदभार संभालने के उपरांत श्री शत्रुजीत कपूर पहली बार रेवाड़ी पहुंचे थे। उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ अपनी प्राथमिकताएं सांझा करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी जिलों में लॉ एंड अॉर्डर कंपनियां तैनात की जाएंगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति पर तुरंत काबू पाया जा सके।
इसके उपरांत, पुलिस महानिदेशक ने केएलपी कॉलेज सभागार में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, थाना व चैकी प्रभारियों की बैठक लेेते हुए कहा कि रेवाड़ी को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाने के लिए एक बेहतर कार्य योजना के तहत समर्पित होकर काम करें। ग्राम प्रहरी ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में नशा बेचने वाले तथा नशा करने वालों की सूची तैयार करें और नशा बेचने वालों के खिलाफ उचित कदम उठाए। इसके साथ ही नशे की लत से जूझ रहे लोगों का नशा मुक्ति केन्द्रों में पहुंचाते हुए उनका उपचार करवाये। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त जिला बनाने के लिए ग्राम प्रहरियों से नशा करने वालों व तस्करों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। हमें नशे की तस्करी करने वाले लोगों की जड़ों तक पहुंचने के लिए काम करना है जिसमें ग्राम प्रहरियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नशा मुक्ति को लेकर रेवाड़ी जिला में किए जा रहे कार्यों को लेकर पुलिसकर्मियों से फीडबैक भी लिया। बैठक में ग्राम प्रहरियों ने नशे की तस्करी करने वाले लोगों को पकडने संबंधी भी अपनी कार्य योजना सांझा की।
मनचलों पर शिकंजा कसने व महिला सुरक्षा को लेकर तैयार की कार्य योजना – डीजीपी, हरियाणा
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करते हुए मनचले तथा छेड़छाड़ करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करे । इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कॉलेजो तथा शिक्षण संस्थानों के बाहर व अन्य हॉटस्पॉट क्षेत्रो में भी पुलिस की टीमें लगाएं ताकि उन्हें सुरक्षित वातावरण दिया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले तथा मनचले लोगों की सूची बनाकर नियम अनुसार उन पर कार्यवाही करें। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए जिला में अॉटो, ई रिक्शा सहित प्राइवेट बसों आदि का डाटा तैयार किया जा रहा है व इनपर स्टिकर लगवाए जा रहे हैं।
साइबर सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम – पुलिस महानिदेशक
श्री कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए है। प्रदेश के हर जिले में साइबर थाना खोलने के साथ-साथ पंचकूला स्थित साइबर हेल्प लाइन 1930 के मुख्यालय में संसाधनों व श्रम शक्ति को बढ़ाया गया है। साथ ही बैंकों व एटीएम मशीनों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ भी बैठक की जा रही है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिला में भी पुलिस अधीक्षक जल्द ही बैंकों के प्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। इसके साथ-साथ मोबाइल कंपनियों के साथ भी समन्वय स्थापित करते हुए साइबर अपराधियों के खिलाफ एक्शन की तैयारी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों की भी जवाबदेही होगी तय – पुलिस महानिदेशक
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस की कार्य प्रणाली को सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को भ्रष्टाचार मुक्त तथा पारदर्शी बनाने को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बिजली वितरण निगम में अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए बताया कि पुलिस में भी संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली का मूल्यांकन किया जाएगा तथा जवाबदेही तय की जाएगी।
थाने चैकी में शिकायतकर्ताओं के साथ करें अच्छा व्यवहार
उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी निष्पक्ष भाव से अपनी जिम्मेवारी को पूरा करें। थाने या चैकी में शिकायतकर्ता के साथ व्यवहार अच्छा रखें और पारदर्शी तरीके से उचित कार्यवाही करते हुए उसे आश्वस्त करें। साथ ही शिकायत की पावती भी अवश्य दें। एक सप्ताह के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य लें। आपके कार्य से गरीब व्यक्ति के मन में संतुष्टि का भाव पैदा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि थाना व चैकी प्रभारी प्रतिदिन शिकायतों की जानकारी लें और उन पर आवश्यक कार्यवाही करें। बैठक में श्री कपूर ने शिकायतो के निपटारे को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
पुलिस महानिदेशक ने बैठक के दौरान रेवाड़ी जिला में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने इंस्पेक्टर विद्यासागर, निरीक्षण सतेंद्र, निरीक्षक सुमेर, उप निरीक्षक अरुण ,एसआई अशोक कुमार, एएसआई अरुण, प्रधान सिपाही आकाश, एसपीओ सुरेश कुमार को प्रशस्ति पत्र व नकद राशि से सम्मानित किया। पुलिस लाइन में गार्ड अॉफ अॉनर से किया डीजीपी का स्वागत पुलिस महानिदेशक के रेवाड़ी जिला में आगमन पर पुलिस लाइन परिसर में भव्य गार्ड अॉफ अॉनर दिया गया। साउथ रेंज के आईजी राजेंद्र कुमार, डीसी राहुल हुड्डा तथा एसपी दीपक सहारन ने डीजीपी का स्वागत किया।

संस्कारम के एनडीए क्वालीफाई करने वाले 17 विद्यार्थियों का हुआ भव्य सम्मान समारोह
स्कूल करवाएगा फ्री एसएसबी की ट्रैनिंग, अभिभावक हुए अभिभूत

बागपत, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। खातीवास गांव स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए शनिवार का दिन बहुत अहम् रहा। मौका था भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा एनडीए क्वालीफायर्स विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का। गौरतलब है कि हाल ही में घोषित किये गये परिणामों में संस्कारम के 17 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा को पास कर भारतीय सेना में अफसर बनने के सफर की शुरुआत की और संस्कारम हर कदम पर अपने विद्यार्थियों के साथ खड़ा रहता है। संस्कारम समूह सैदव अपने अभिनव प्रयासों और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों की श्रृंखला शुरू करने के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में रिटायर्ड कर्नल छिक्कारा और उनकी टीम संस्कारम के विद्यार्थियों को स्कूल की तरफ से बिना किसी शुल्क के एसएसबी की ट्रेनिंग करवाएंगे और अंतिम चयन तक विद्यार्थियों के साथ बने रहेंगे। सम्मान समारोह की शुरुआत शिक्षा की देवी माँ सरस्वती के आगे दीप प्र्वजलन के साथ साथ माँ शारदे की वंदना से हुई। तत्पश्चात संस्कारम के नौनिहालों द्वारा शिव तांडव के रूप में अद्भुत प्रस्तुती देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत महाभारत मंचन के रूप में डांस ड्रामा की ऊर्जा सम्पूर्ण पंडाल में स्फूर्ति और उत्साह का संचार कर गई।

रोहतक से रीगंस वाया झज्जर प्रतिदिन स्पेशल रेल चलवाने हेतु रेल मन्त्री श्री अश्विनी वैष्णव से अथक प्रयास करने के लिए लोकसभा सांसद श्री अरविंद शर्मा का व्यापार मंडल झज्जर के प्रतिनिधियों ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। व्यापार मंडल झज्जर ये कामना करता है कि खाटू नरेश बाबा श्याम जी की कृपा दृष्टी प्रत्येक प्राणी मात्र पर बनी रहे।

खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को भारतीय रेलवे ने दी एक और नई ट्रेन की सौगात
दिल्ली, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा से खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को भारतीय रेलवे ने एक और नई ट्रेन की सौगात दी है। शुक्रवार यानी आज से रूणिचा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है, जो दिल्ली से रवाना होकर वाया गुरुग्राम, रेवाड़ी और रींगस होते हुए जैसलमेर का सफर तय करेगी। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के संचालन से हजारों लोगों को फायदा पहुंचेगा। बता दें कि नई दिल्ली से राजस्थान के जैसलमेर तक चलने वाली इस एक्सप्रेस ट्रेन का पहली बार संचालन हो रहा है। इससे पहले दिल्ली से जैसलमेर जाने के लिए जयपुर पहुंचकर दूसरी ट्रेन का सहारा लेना पड़ता था। रूणिचा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी, डेगाना और जोधपुर स्टेशनों पर होगा।
ये रहेगा शेड्यूल
रूणिचा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14087 सुबह 08ः55 बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। सुबह 09ः25 बजे दिल्ली कैंट से चलकर 09।41 बजे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद, यह ट्रेन रेवाड़ी, नीम का थाना होते हुए दोपहर 12ः59 बजे रींगस पहुंचेगी। इसके बाद, रेनवाल, फुलेरा होते हुए सुबह करीब 4 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन जैसलमेर से शाम 19ः00 बजे रवाना होकर सुबह 05ः45 बजे रींगस और सुबह 09ः21 बजे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

गांव कानोंदा के मेन बस स्टैंड वाली गली में कई महीनों से गंदा पानी हो रहा है खडा
बहादुरगढ, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। बहादुरगढ़ उपमंडल के गांव कानोंदा की मेन बस स्टैंड वाली गली में पिछले कई महीनों से गंदा पानी हो रहा है। सप्लाई पिछले लगभग 1 वर्ष से टूटी पड़ी है। वाटर सप्लाई की लाइन कई बार शिकायत करने के बाद भी आज तक किसी ने नहीं ली। गांव में आकर शुद्ध गांव में 5 दिन में एक बार आता है वाटर सप्लाई का पानी गांव वाले पानी को लेकर बहुत ही परेशान हैं यह कहना है। दलित महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र लूखड़ का उन्होंने बताया कि उनके गांव कानोंदा में वाटर सप्लाई की लाइन कई जगह से टूटी हुई है। पिछले काफी समय से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। जिसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से ग्रामीणों द्वारा की गई है। परंतु इस टूटी हुई लाइन का आज तक कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। जिससे ग्रामीणों में रोस बना हुआ है। विजेंद्र लुखड़ ने बताया कि उन्होंने कई दिन पहले उनके निवास स्थान पर शोक प्रकट करने पहुंचे। बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश कौशिक को बताया था कि गांव में कई दिनों में पानी आता है और पानी को फिल्टर करने वाली सभी मोटर ब्लॉक हो चुकी है। जिसके कारण गांव में पिछले काफी समय से पानी की सप्लाई 5 दिन में एक बार होती है। इस बारे में पूर्व विधायक ने अधिकारियों से फोन पर बात भी की थी और इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए अधिकारियों को कहा गया था। परंतु आज इस बारे में कोई भी सुनवाई नहीं हो पाई ह।ै जिससे टूटी हुई लाइन को लेकर गांव में रोस बनता जा रहा है और अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह गली कभी भी नीचे धस सकती है। विजेंद्र लूकड़ के साथ इस अवसर पर नवरंग प्रजापति, धर्मवीर प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, सुरेश वाल्मीकि, सतबीर सिंह बाल्मीकि, सुंदर सिंह प्रजापति, आजाद सिंह प्रजापति आदि ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके मकान के सामने वाली गली में बिछी हुई लाइन को तुरंत ठीक किया जाए एवं पानी को हर दूसरे या तीसरे दिन छोड़ा जाए।

रिश्ते नाते बणै मानसिक कुछेक बणै गरज की मार।
संबंध बणते जहां आत्मिक चलते नर खांडे की धार।।
चलते नर खांडे की धार सिद्धांत आन का राखैं ध्यान।
भीड -भरी दुनियादारी में इज्जतदार को देत हैं मान।।
बीज से पौधा जैसे बनता सम्बंधों से जग होत है मेल।
ष्मदनलालष् ये सब लगता है पूर्वजन्म संस्कारी खेल।।
धन्यवाद-धन्यवाद…..।

साहित्य के क्षेत्र में एक ऐसे साहित्यकार जिसने उ०प्र० के जिला बागपत का नाम रोशन किया
विभिन्न विषयों पर अपनी काव्यात्मक रचनाएं रच ’विश्वकर्मा साहित्य समागम २०२३’लखनऊ में अपना स्थान सुनिश्चित किया

बागपत, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। ग्राम-इदरीसपुर थाना दोघट जिला बागपत निवासी साहित्यकार,कवि श्रीपाल शर्मा विश्वकर्मा (सुपुत्र सुखबीर सिंह) का लेखन का क्रम कालिज के समय से ही जारी रहा। समय समय पर गीत, गजल, भजन व विभिन्न विषयों पर काव्य रचना करते रहें। कवि, पेशे से अध्यापक तथा धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सेवा में तल्लीन अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं।कवि श्रीपाल इदरीसपुरी को उ०प्र० के विश्वकर्मा साहित्य समागम समारोह में एक अक्टूबर २०२३ को लखनऊ के हिन्दी संस्थान में आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समय समय पर पहले भी विभिन्न समारोह में सम्मानित लोगों द्वारा इन्हें सम्मानित किया जा चुका है। सूचना से (जिले शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ व बागपत) सभी विश्वकर्मा बंधु व क्षेत्र के सभी गणमान्य क्षेत्रवासी खुशी से अभिभूत हैं।

वन्यजीव सप्ताह पर किया गया चित्रकला का आयोजन
पवई, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में वन्य जीव सप्ताह पर चित्रकला का आयोजन किया गया इसमें प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र. छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सतानंद पाठक ने वन्य जीव सप्ताह के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं को बताया कि हमारा यह भारतवर्ष संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। हमारे देश में प्रत्येक दिन को महत्वता दी गई है. जिसे हम किसी न किसी रूप में मनाते है। इसी के चलते हमारे देश में अक्टूबर महीने की 2 से 8 तारीख तक वन्यजीव सप्ताह के रूप में मनाते है .वन्यजीव पर्यावरण का एक अभिन्न अंग है। हमारे देश के धन का गठन इन्ही से होता है। इसमें जंगली जानवर, पक्षी, पौधे आदि शामिल हैं। वन्य जीवन प्रकृति की अमूल्य देन है। भविष्य में वन्य प्राणियों की समाप्ति की आशंका के कारण भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई, 1955 को श्वन्य प्राणी दिवसश् मनाया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष 2 अक्तूबर से पूरे सप्ताह तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाएगा। वर्ष 1956 से वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। भारत के संरक्षण कार्यक्रम की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक मजबूत संस्थागत ढांचे की रचना की गयी है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य
प्रत्येक समुदायों व परिवारों को प्रकृति से जोड़ना, मानव के अंदर संरक्षण की भावना पैदा करना, वन्यजीव व पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक रहना, इस अभियान की उद्देशिका यह है कि हमें हमेशा प्रत्येक वन्य-प्राणी, पशु -पक्षियों और पौधों को पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान करना चाहिए। इसके लिए केन्द्र सरकार ने कुछ क्षेत्रों को अभयारण्य या राष्ट्रीय उद्यान के रूप में भी घोषित किया है। सरकार ने अधिनियम के तहत सभी जंगली जानवरों और पक्षियों आदि के शिकार पर रोक लगाईं और सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के उल्लंघन के लिए दंड का प्रावधान भी रखा गया। प्रकृति के अनुसार मानव,पर्यावरण और वन्यजीव एक दुसरे से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए है। मनुष्य के शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रखने, शुद्ध ऊर्जा प्राप्त करने के लिये हमारे पर्यावरण को शुद्ध व साफ सुथरा रखना बेहद ही जरूरी है। पर्यावरण से ही मानव का जीवन सम्भव है और पर्यावरण को शुद्ध व साफ सुथरा रखना है तो वन व वन्यजीवों की सुरक्षा करना जरूरी है।
वन्यजीव सप्ताह क्यों मनाया जाता है
वन्यजीवों के बिना मनुष्य का कोई अस्तित्व ही न रह जाएगा, उसका जीवन संकट में पड़ जायेगा। इसलिए वन्यजीवों के महत्व को समझने व इनके प्रति जागरूक रहने के लिए सम्पूर्ण विश्व में एक अभियान के रूप में वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है। वन्य जीवों की सुरक्षा के लिये प्रत्येक व्यक्ति को आगे लाने के लिए भारतीय वन्य जीव बोर्ड ने वन्यजीव सप्ताह मनाने का निर्णय लिया और तब से यह 2 से 8 अक्टूबर तक प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। आज प्रकृति से जो भी प्राप्त हो रहा है। सबकी कुछ न कुछ महत्वता है। चाहे वह जीव हो या पेड़ -पौधे, सभी एक दूसरे से जुड़े हुए है। आज यदि वृक्ष है तो ही मानव और प्राणियों का जीवन सम्भव है आज की कार्यक्रम में शाला के समस्त शिक्षक एवं वन विभाग से सरोज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

साइबर अपराध से बचाव के प्रति विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए पुलिस की टीम

साइबर अपराध से बचाव व सुरक्षा बारे पुलिस की टीम ने किया विद्यार्थियों को जागरूक
झज्जर, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। आमजन को साइबर अपराध से सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा जिला में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान के दौरान शनिवार को आईटीआई गुड्डा व गवर्नमेंट स्कूल दुजाना के विद्यार्थियों तथा विभिन्न स्थानों पर आमजन को साइबरक्राइम से बचाव के तरीकों बारे जागरूक किया गया। साइबर क्राइम की घटनाओं को रोकने तथा आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा एसपी डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आमजन को साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए थाना साइबर क्राइम झज्जर व थाना स्तर पर स्थापित किए गए साइबर हैल्प डैस्क तथा पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा विद्यार्थियों व आमजन को अॉनलाइन साइबर अपराधों की जानकारी देने व लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से जिला में चलाया जा रहा विशेष जागरूकता अभियान लगातार जारी है। एसपी डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार साइबर क्राइम थाना झज्जर की देखरेख में विशेष अभियान के तहत जिला के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला के विभिन्न स्थानों पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम के दौरान साइबर हेल्प डेस्क की अलग-अलग टीमों द्वारा आम लोगों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले ठगी के तौर-तरीकों तथा उनसे बचाव व सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां रखने बारे जागरूक किया गया। शनिवार को जिला के विभिन्न स्थानों पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस की टीमों द्वारा विद्यार्थियों व आम लोगों को जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी सूरत में अपने बैंक खाता से संबंधित कोई भी जानकारी अथवा पासवर्ड या ओटीपी इत्यादि को किसी से भी शेयर ना करें। किसी के कहने पर कोई भी ऐप डाउनलोड ना करने व तत्काल लोन के संबंध में कोई भी एप्लीकेशन डाउनलोड ना करने बारे जागरूक किया गया। ओएलएक्स पर कुछ भी सामान खरीदने या बेचने की सुरत में रुपये प्राप्त करने या देने वाले लिंक पर क्लिक न करने, किसी अनजान के कहने पर कोई भी अॉनलाइन ट्रांजैक्शन न करने, किसी भी अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव ना करना तथा साइबर अपराध से सुरक्षा के अन्य तौर-तरीकों बारे जागरूक किया गया। उपरोक्त के अलावा उन्होंने आव्हान करते हुए कहा कि अनजान नम्बर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल को रिसीव नही करना। फेसबुक पर अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नही करनी। अनजान फोन कॉल आने पर कोई व्यक्तिगत जानकारी शेयर ना करने बारे सजग किया गया। व्हाट्सएप या ईमेल पर अज्ञात नंबर से आए संदिग्ध किसी भी लिंक को ओपन ना किया जाए। किसी तरह के साइबर क्राइम की घटना हो जाए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। साइबर जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान राहगीर व आमजन मौजूद रहे। साइबर क्राइम के प्रति आम लोगों को जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद
बेरी, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को काबु किया गया। थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित दोषियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ काबू किया। नाकाबंदी के दौरान चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ दुबलधन चैक से पकड़े गए आरोपी की पहचान अश्वनी निवासी बाघपुर जिला झज्जर के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने सांपला से चोरी की थी। जिसके संबंध में थाना सांपला में मोटरसाइकिल चोरी का अपराधिक मामला दर्ज है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अपराधिक मामले में वांछित एक उदघोषित आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। अपराधिक मामले में वांछित एक उद्धघोषित आरोपी को झज्जर पुलिस की एक टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करके काबु करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए वांछित आरोपी को माननीय अदालत द्वारा वर्ष 2023 में उदघोषित आरोपी घोषित किया गया था। सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक जयबीर ने बताया कि जुलाई 2019 में थाना आसौदा में दर्ज लड़ाई झगड़ा के मामले में वांछित एक उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वांछित एवं उदघोषित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में एसपी झज्जर डॉ अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा-निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए एक उद्घोषित आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की गई। उन्होंने बताया कि सीआईए में तैनात मुख्य सिपाही देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए आपराधिक मामले में वांछित एक उद्घोषित आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान हंसराज निवासी गांव आसंडा के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माननीय अदालत द्वारा आरोपी को 2023 में उदघोषित आरोपी घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अवैध शराब के साथ एक आरोपी काबू, अवैध शराब की 15 पेटी बरामद
बहादुरगढ़, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया से अवैध शराब के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। सीआईए वन बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि जिला में अपराधिक गतिविधियों व नशे के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने तथा वांछित आरोपियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ की टीम द्वारा एक आरोपी को गाड़ी सहित 15 पेटी शराब के साथ काबू किया गया है। सीआईए में तैनात सहायक उप निरीक्षक मनजीत सिंह की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि झज्जर की तरफ से अवैध शराब की पेटियों से भरी एक अॉल्टो गाड़ी आ रही है। जिसे गाड़ी चालक बेचने के लिए दिल्ली ले जाने की फिराक में है। गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से नाकाबंदी करके आने जाने वाली गाडि़यों पर निगरानी रखी गई। कुछ समय बाद झज्जर की तरफ से आरती दिखाई दी एक आल्टो गाड़ी को इशारा करके रुकवाया गया। गाड़ी को चेक किया गया तो उसमे से 10 पेटी देसी शराब, एक अंग्रेजी शराब व 04 बियर की पेटिया बरामद हुई। बरामद शराब की पेटियों के संबंध में मौका पर पकड़ा गया आरोपी कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाया। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान संजीव उर्फ सोनू निवासी ढांसा दिल्ली के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में अपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी सीआईए टु बहादुरगढ़ की टीम के साथ

अवैध हथियारों के साथ अलग-अलग स्थानो से तीन आरोपी काबु, एक आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
बहादुरगढ़, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों के अवैध असलाह के साथ काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व अवैध हथियार रखने वालों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देशानुसार दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ काबू किया गया। मुख्य सिपाही रविंद्र कुमार की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा के एरिया से एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक के कब्जे से अवैध हथियार देसी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान सचिन निवासी मांडोठी के तौर पर हुई। वही पुलिस चैकी मांडोठी में तैनात मुख्य सिपाही विक्रम की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चैकी के एरिया से अवैध हथियार के साथ काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान योगेश निवासी निदाना हाल लाईनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। वही सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही जोगिंदर की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनिल उर्फ भौपाली निवासी सिरसरी मध्य प्रदेश के तौर पर की गई। पकड़े गए उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित एरिया के थानों में अलग-अलग अपराधिक मामले दर्ज किए गए। गिरफ्त में आए आरोपियों के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई अमल मिलाई गई। सीआईए टू बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी अनिल उर्फ भोपाली व योगेश को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार एक आरोपी योगेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी अनिल को पूछताछ के लिए 03 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ बेरी से पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद
बहादुरगढ़, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को काबु किया गया। थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित दोषियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य सिपाही रामवीर के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ काबू किया गया। चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ किसान चैक से पकड़े गए आरोपी की पहचान मनीष निवासी खरहर जिला झज्जर के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने नजफगढ़ दिल्ली से चोरी की थी। जिसके संबंध में थाना नजफगढ़ दिल्ली में मोटरसाइकिल चोरी का अपराधिक मामला दर्ज है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

डॉ अर्पित जैन आईपीएस, पुलिस अधीक्षक झज्जर

अवैध हथियार रखने के शौकीनों पर झज्जर पुलिस ने कसा शिकंजा
अवैध असलाह के साथ बीते 09 माह के दौरान हथियार सप्लायर सहित 129 आरोपी गिरफ्तार,

झज्जर, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। अवैध हथियार रखने के शौकीनों पर कड़ा प्रहार करते हुए झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा बीते करीब 09 माह के दौरान 04 हथियार सप्लायर सहित अनेक आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ काबू करने में सफलता हासिल की गई है। एसपी डॉ अर्पित जैन के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के मध्येनजर जिला में अवैध असलाह रखने वाले दोषियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार चलाए गए अभियान के तहत झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा बीते 09 माह के दौरान जिला के अलग-अलग स्थानों से 129 आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। अभियान के तहत नाजायज असलाह रखने वाले तथा अवैध असलाह की सप्लाई करने वाले दोषियों की धरपकड़ के लिए झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा विशेष रूप से कड़ी निगाह रखते हुए सख्ती से कार्रवाई अमल में लाई गई। अवैध हथियारों को बनाने, उनका वितरण करने, बेचने अथवा खरीदने की गतिविधियों में संलिप्त दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा थाना व चैकी स्तर पर विशेष रूप से कड़ी निगाह रखी गई। अवैध हथियार बनाने, रखने अथवा बेचने के अवैध धंधे में लिप्त दोषियों की धरपकड़ के लिए जनवरी 2023 से विशेष अभियान चलाया गया। अवैध हथियार रखने वालों को नाजायज असलाह के प्रति हतोत्साहित करने तथा अवैध असलाह की बरामदगी के लिए झज्जर पुलिस द्वारा विशेष अभियान की शुरुआत एक जुलाई से की गई थी। अभियान की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए संदिग्ध स्थानों पर कड़ी नजर रखने तथा अवैध हथियार रखने के दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए गंभीरता से कार्रवाई करने के संबंध में जिला के सभी थाना प्रबंधको, चैकी प्रभारियों तथा अपराध अन्वेषण टीमों को कड़े दिशा निर्देश किए गए थे। पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर के दिशा निर्देश अनुसार व पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन के कुशल नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत झज्जर पुलिस द्वारा अवैध असलाह के साथ अनेक आरोपियों को काबू किया गया। अवैध हथियार रखने वालों तथा नाजायज हथियार खरीदनेध्बेचने के अवैध धंधे व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त दोषियों के खिलाफ कारवाई करने के लिए जिला के सभी थाना प्रबन्धकों, चैकी प्रभारियों तथा अपराध जांच शाखा झज्जर व बहादुरगढ़ के प्रभारियों को विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश किए गए थे। विशेष अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा चिन्हित संदिग्ध व सार्वजनिक स्थानो पर लगातार निगरानी रखते हुए औचक कार्यवाही अमल में लाई गई। विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अलग अलग स्थानों पर असामाजिक, शरारती तत्वों तथा संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखते हुए चैकिंग गई। जिला स्तर पर पीसीआर, राइडर्स व गश्त पार्टियों की तैनाती तथा चिन्हित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी करके कड़ी नजर रखी गई। अभियान के तहत बीते करीब 09 माह की अवधि के दौरान जिला के अलग-अलग स्थानों पर तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा 128 मामलों में नाजायज असलाह के साथ 129 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की गई। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 143 देशी पिस्तौल, 02 देशी राइफल (डोगा) व 223 जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिला के विभिन्न स्थानों से अवैध असलाह के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार संबंधित एरिया के थाना में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज किए गए। अभियान के तहत नाजायज असलाह की सप्लाई चैन को तोड़ने के लिए विभिन्न टीमों द्वारा सख्ती से कार्रवाई अमल में लाई गई। गिरफ्त में आए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। एसपी डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार नाजायज असलाह को पकड़ने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान सख्ती के साथ लगातार जारी है। स्थानीय पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अपने-2 निर्धारित एरिया में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियो को रोकने तथा नाजायज हथियारों की बरामदगी के लिये सतर्कता के साथ कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों के साथ एक आरोपी काबु
बहादुरगढ़, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ काबु किया गया है। एंटी नारकोटिक्स सैल झज्जर की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करके नशीले इंजेक्शनों के साथ एक आरोपी को शहर बहादुरगढ़ के एरिया से गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए। एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मादक एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने तथा नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त दोषियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को नशीले इंजेक्शनों के साथ काबू किया गया। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल झज्जर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बहादुरगढ़ शहर के एरिया में तैनात थी। गुप्त सूचना के आधार पर सतर्कता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया से काबू किया गया। पकड़े गये व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिस के पश्चात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष नियम अनुसार तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 09 प्रतिबन्धित नशीले इंजेक्शन बरामद हुये। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनीष निवासी टीचर कॉलोनी बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से बरामद नशीले इंजेक्शनांे की पुष्टि के लिए ड्रग्स इंस्पेक्टर व सरकारी डॉक्टर से राय ली गई तो उन्होंने बताया कि यह इंजेक्शन नशीले हैं और सरकार द्वारा इन पर रोक लगाई गई है। प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़े गये आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इंडियन एयरफोर्स डे की पूर्व संध्या पर रंगोली रेखाचित्र तैयार कर वायु सेना को किया सलाम
झज्जर, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। गाँव भदाना की चैपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर इंडियन एयरफोर्स डे की पूर्व संध्या पर एक रंगोली रेखाचित्र तैयार कर वायु सेना को अपना सलाम किया। हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है, 8 अक्टूबर वायु सेना दिवस मनाने के पीछे कारण यही है कि 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना की स्थापना हुई थी। और इस साल भारतीय वायुसेना की यह 88 वीं वर्षगांठ है। भारतीय वायु सेना एक सशस्त्र सेना है जो देश के लिए हवा में युद्ध, सुरक्षा, और चैकसी का काम करती है। इस चैपाल रंगोली का शीर्षक हमें अपने सैनिकों पर गर्व है, रहा। इस चैपाल रंगोली में भूतपूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, रामवतार शर्मा, रमेश कौशिक, अमीर सिंह कौशिक, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा, अलीशा शर्मा आदि ने उपस्थित रहकर अपने वीर सैनिकों को सलाम किया।

हरियाणा सरकार शिक्षा के स्तर में और अधिक सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत ः डीसी
रेवाड़ी जिला के 5 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को मिला मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा
प्रदेश में मॉडल संस्कृति विद्यालयों की संख्या 138 से बढकर हुई 205

रेवाड़ी, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा के स्तर में और अधिक सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश में विद्यार्थियों के शौक्षणिक स्तर, बौद्धिक विकास, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, कौशल विकास और नवाचार पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार ने प्रदेशभर के 67 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा देने का निर्णय लिया है, जिनमें रेवाड़ी जिला के बावल, जाटूसाना, खोल, नाहड़ व रेवाड़ी खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। डीसी राहुल हुड्डड्ढा ने जिला के पांच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा दिए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालयों के प्राचार्यों व विद्यार्थियों को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक खंड में एक मॉडल संस्कृति स्कूल बनाया हुआ है। इन मॉडल संस्कृति स्कूलों में विद्यार्थियों को सीबीएसई पैटर्न आधार पर पढ़ाई कराई जा रही है। इसी के अंतगर्त प्रदेश में 67 स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा दिया गया हैं। प्रदेश में अब मॉडल संस्कृति स्कूलों की संख्या 138 से बढकर 205 हो गई है।
रेवाड़ी के इन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को मिला मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा – राहुल हुड्डा
डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से रेवाड़ी जिला के खंड बावल के जीएसएसएस नांगल तेजू, खंड जाटूसाना के जीएसएसएस जाटूसाना, खंड खोल के जीएसएसएस बीकानेर, खंड नाहड़ के एसजे जीएसएसएस नाहड़ तथा खंड रेवाड़ी के जीएसएसएस कुंड को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा दिया गया है। इनके साथ ही जिला हिसार व करनाल के 6-6, जिला भिवानी, जींद, कुरूक्षेत्र व सोनीपत के 5-5, जिला गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ व रोहतक के 4-4, जिला पलवल व यमुनानगर के 3-3, जिला अंबाला, चरखी दादरी, कैथल व पानीपत के 2-2 तथा जिला फरीदाबाद, फतेहाबाद, झज्जर व सिरसा के 1-1 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा प्रदान किया गया है।

युवा व महिलाएं नया वोट बनवाकर लक्की ड्रा में जीतें लैपटॉप, स्मार्टफोन और पैन ड्राइव रू डीसी
चुनाव आयोग द्वारा 9 दिसंबर तक किया जा रहा है वोट बनाने का कार्य

रेवाड़ी, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। निर्वाचन आयोग की तरफ से युवाओं एवं महिलाओं को नए वोट बनवाने पर आकर्षक उपहार देने की अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत पहली अक्टूबर से 9 दिसंबर तक नया वोट बनवाने वालों को 5 जनवरी 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची से निकाले जाने वाले लक्की ड्रा में लैपटॉप, स्मार्टफोन और पेन ड्राइव दिए जाएंगे। इसके अलावा इस अवधि के दौरान नए वोट बनवाने वाले मतदाताओं को टी-शर्ट प्रदान की जाएगी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता बनने का शुरू हुआ त्योहार ‘आओ भाग लेकर पाएं आकर्षक उपहार’ की पहल प्रदेश के पात्र युवाओं एवं महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि जिनका जन्म 2 जनवरी 2004 से एक जनवरी 2006 के बीच हुआ है और उन्होंने अपना वोट नहीं बनवाया है। ऐसे व्यक्ति वोटर हेल्पलाइन पर अॉनलाइन फार्म 6 भरकर मतदाता बन सकते हैं। इसके साथ ही आकर्षक इनाम भी जीत सकते है। उन्होंने बताया कि जिनकी आयु जनवरी, अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर में 18 वर्ष हो जाती निवार्चन आयोग द्वारा उन्हें नए वोट बनवाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। सभी पात्र व्यक्तियों को अपने वोट अवश्य बनवा लेेने चाहिए। डीसी ने बताया कि मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कि जिनकी आयु 18 वर्ष हो गई है, और अपना वोट बनवाने के लिए पात्र है। उन्हें वोट बनवाने के लिए स्थाई आवास का पता, जन्म तिथि तथा पासपोर्ट साईज का फोटो सहित तीनो की फोटो प्रतियां फार्म 6 के साथ लगानी होंगी। उन्होंने बताया कि अॉनलाईन मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से तथा अॉफलाइन बीएलओ के माध्यम से वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि वोट बनवाने के लिए किसी भी तरह की दिक्कतें आती हैं तो वे वोटर हेल्पलाइन नम्बर 1950 तथा वोटर हेल्पलाइन एप पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विशेष अभियान चलाकर बनाए जाएंगे नए वोट रू जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान चलाकर शनिवार 4 नवंबर व रविवार 5 नवंबर तथा शनिवार 2 दिसंबर व रविवार 3 दिसंबर को पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनवाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने के लिए फार्म-6 भरवाने का कार्य करेंगे। इसके बाद 5 जनवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शी वोटर लिस्ट ही पारदर्शी चुनाव का आधार है। आयोग का मुख्य ध्येय पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्तियों को आयोग की ओर से एक और मौका दिया गया है। जिसके तहत एक जनवरी 2024 को क्वालिफाइंग तिथि मानकर 27 अक्टूबर से लेकर 9 दिसंबर 2023 तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा नई वोट बनाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित न रहे। इसके अलावा यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो गई है। तो इसकी सूचना संबंधित बीएलओ को दी जाए ताकि मृतक मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया जा सके।

विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को दिए जाएंगे राज्य स्तरीय पुरस्कार – डीसी
आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार

रेवाड़ी, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर है। इच्छुक महिलाएं महिला एवं बाल विकास कार्यालय रेवाड़ी में 20 नवंबर तक अपने आवेदन जमा करवा सकती हैं। यह पुरस्कार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रदान किए जाएंगे। डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विभिन्न आठ श्रेणियां में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पहली श्रेणी में एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू तथा नर्स शामिल है। दूसरी श्रेणी में महिला खिलाड़ी, तीसरी श्रेणी में साक्षर महिला समूह सदस्य, चैथी श्रेणी में राजकीय कर्मचारी, पांचवीं श्रेणी में सामाजिक कार्यकर्ता, छठी श्रेणी में महिला उद्यमी, सातवीं श्रेणी में स्त्री शक्ति पुरस्कार तथा आठवीं श्रेणी में आंगनबाड़ी कर्मी शामिल हैं। इन श्रेणियां में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी अपना संपूर्ण बायोडाटा साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस को महिला एवं बाल विकास कार्यालय में आकर कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डब्लूसीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर विजिट करें।

डा. भीमराव अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना के लिए अॉनलाइन आवेदन आमंत्रित
31 जनवरी 2024 तक सरल पोर्टल पर कर सकते हैं अॉनलाइन आवेदन

रेवाड़ी, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से वर्ष 2023-24 की अवधि के लिए डा. भीमराव अम्बेडकर मेधावी संशोधित छात्रवृति योजना के तहत सरल पोर्टल पर अॉनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। छात्र आगामी 31 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी डीसी राहुल हुड्डा ने दी। डीसी ने योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित वर्ग के जिन शहरी विद्यार्थियों के कक्षा दसवीं में 70, कक्षा बारहवीं में 75 व स्नातक कक्षाओं में 65 प्रतिशत अंक हैं वे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार गांवों में अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थी के कक्षा दसवीं में 60, बारहवीं में 70 व स्नातक कक्षा में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग-ए के शहर में रहने वाले विद्यार्थी ने मैट्रिक में 70 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। पिछड़ा वर्ग-बी के शहरी छात्र या छात्रा के मैट्रिक में 80 एवं ग्रामीण विद्यार्थी के 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए तभी वह योजना का पात्र होगा। उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों को आठ हजार रुपए दसवीं पास होने पर, एससी आवेदक को बारहवीं पास करने पर आठ से दस हजार रुपए तथा स्नातक पास होने के बाद 9 से 12 हजार रुपए आगे की पढ़ाई के लिए दिए जाएंगे।
आवेदन के साथ लगाने होंगे ये दस्तावेज – डीडब्ल्यूओ
जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि डा. भीमराव अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपए से कम का प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, वर्तमान अध्ययनरत कक्षा का आईडी कार्ड या प्रमाण, मार्कशीट, फैमिली आईडी आदि दस्तावेज आवेदन के साथ लगाने होंगे।

एचएयू हिसार में आज से लगेगा तीन दिवसीय हरियाणा कृषि विकास मेला – डीसी
किसानों को नई कृषि तकनीकों व नवाचारों बारे दी जाएगी जानकारी
डीसी ने किया आह्वान मेले में बढ़चढकर भागीदारी करें जिला के किसान

रेवाड़ी, 07 अक्तूबर ;अभीतकद्ध। आजादी अमृत काल में चैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा के साथ मिलकर रविवार 8 अक्टूबर से मंगलवार 10 अक्टूबर तक हरियाणा कृषि विकास मेला-2023 का आयोजन किया जाएगा। डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला चैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मेला ग्राउंड, गेट नं. 3 के सामने लगाया जाएगा। मेले में आगंतुक किसानों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा श्री अन्न की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही मेले में बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि मशीनें व कृषि यंत्र निर्माता कंपनियां भाग लेंगी। किसानों को विभिन्न कृषि कार्यों के लिए मशीनों, यंत्रों एवं उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानने का अवसर भी मिलेगा। इसके अलावा मेले में हरियाणा के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा। मेले में आयोजित होने वाले हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने जिला के किसानों से आह्वान किया कि वे हरियाणा कृषि विकास मेले में बढ़चढकर भागीदारी करते हुए मेले में नई कृषि तकनीकों व नवाचार बारे जानकारी प्राप्त करें और मेले का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *