Haryana Abhitak News 09/05/26

https://www.facebook.com/share/v/19i27ZeCqW

https://www.facebook.com/share/v/1HEhDxzfFT

https://www.facebook.com/share/v/1EKBYon2wY

एल. ए. स्कूल में हुआ मदर्स डे सेलिब्रेशन
झज्जर, 09 मई, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल, दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़, सेक्टर-9 झज्जर में मदर्स-डे सेलिब्रेशन किया गया। इस अवसर पर कक्षा प्रि-नर्सरी से कक्षा पाँचवी तक के बच्चों व उनकी माताओं ने भाग लिया। प्ले ग्रुप में शिट एंड स्टैंडअप एक्टिविटी में बच्चों की माताओं ने में पार्टिसिपेट किया। कक्षा नर्सरी की माताओं का म्यूजिकल चेयर व फन एक्टिविटी में बेलून बेलेंस, सर्किट आउट एंड इन, रेम्प वॉक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वर्ड्स कम्बीनेशन खेलों का आयोजन किया गया। कक्षा पाँचवी के बच्चों ने माँ सॉन्ग पर एक सुंदर गीत पर डांस परफॉर्मेंस की। पहले स्कूल प्रबन्धक के.एम. डागर, स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी माताओं का अपने स्कूल में पहुँचने पर स्वागत किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने इस बेहतरीन आयोजन के लिए सभी बच्चों व उनकी माताओं का आभार जताया व उनकों पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। एक्टिविटी इंचार्ज रितिका, जितेंद्र ने अपने रचनात्मक कार्य से सभी को प्रभावित किया। संगीत प्राध्यापक सतीश रोहिला ने अपनी संगीत प्रस्तुति के आधार पर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। एचऑडी पुष्पा यादव, सपना अहलावत ने सेल्फी पॉइंट पर पेरेंट्स के साथ फोटो लेकर सभी को प्रभावित किया। भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व प्रियंका यादव, सपना अहलावत ने इस कार्यक्रम में स्टेज संचालन का कार्य किया।

इंडो-अमेरिकन स्कूल में मदर्स डे पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
झज्जर, 09 मई, अभीतक: मदर्स डे के अवसर पर में विद्यार्थियों के लिए विशेष रचनात्मक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मातृ सम्मान, प्रेम और संस्कारों की भावना को प्रोत्साहित करना था। विद्यालय परिसर उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों से भर गया। विद्यालय में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए मां का हमारे जीवन में महत्व विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपने विचारों को भावनात्मक एवं प्रभावशाली शब्दों में प्रस्तुत करते हुए मां के त्याग, प्रेम, संघर्ष और प्रेरणा को विस्तार से वर्णित किया। कई विद्यार्थियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मां के प्रति अपनी भावनाओं को बेहद संवेदनशील ढंग से व्यक्त किया। वहीं कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। नन्हे विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे और आकर्षक कार्ड बनाकर अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट किया। बच्चों द्वारा बनाए गए कार्ड्स में सुंदर संदेश, चित्रकारी और रचनात्मकता देखने को मिली। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।
ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता
कक्षा पहली से वंदना ने प्रथम, हेजल ने द्वितीय तथा कुशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दूसरी से ईशानवी और आदि ने प्रथम, ऋद्धि और अविश्का ने द्वितीय तथा दिविशा और सुहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा तीसरी से मानवी ऋषिकां ने प्रथम, मानवी ध्रुव ने द्वितीय तथा देवन, लावण्या और तनिष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चैथी से पुलकित और जियांशी ने प्रथम, युवराज और दीप्ती ने द्वितीय तथा युवराज और करिश्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पाँचवीं से निकुंज और समक्ष ने प्रथम, केशव और रुद्र ने द्वितीय तथा मिधावी और काव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी से सनाया ने प्रथम, राशि ने द्वितीय तथा यशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं से दिव्यांशी ने प्रथम, ख्वाहिश ने द्वितीय तथा कनिष्का और शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठवीं से भारती ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय तथा मान्या और बिनिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता
कक्षा नौवीं से सोनम और दिव्यांशी ने प्रथम, आदित्य सोनी और करणप्रीत ने द्वितीय तथा नारायण और दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं से लावण्या ने प्रथम निशू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा बारहवीं से बेबू ने प्रथम, दीपिका सेरावत ने द्वितीय तथा वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि बच्चों की पहली गुरु भी होती हैं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन ने विद्यालय में भावनात्मक और प्रेरणादायक वातावरण बना दिया।

एचडी स्कूल बिरोहड़ में पहली अभिभावक – शिक्षक बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई
झज्जर, 09 मई, अभीतक: एचडी स्कूल बिरोहड़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पहली अभिभावक – शिक्षक बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में नर्सरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की। विद्यालय परिवार द्वारा आए हुए अभिभावकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में निदेशक बलराज फौगाट ने कहा कि विद्यालय केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों का विकास भी संस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के अध्ययन के साथ-साथ उनके व्यवहार, समय प्रबंधन और डिजिटल उपकरणों के संतुलित उपयोग पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक और अभिभावक मिलकर ही विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य तैयार कर सकते हैं। प्राचार्या नमिता दास ने नई शिक्षा नीति, विद्यालय की शैक्षणिक योजनाओं तथा आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने हेतु स्मार्ट क्लास, सूटिंग रेंज, स्विमिंग पूल, गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल, कला एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने नियमित उपस्थिति, गृहकार्य तथा परीक्षा तैयारी में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया। बैठक के दौरान अभिभावकों ने कक्षा शिक्षकों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार, रुचियों तथा प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की क्षमताओं और सुधार के क्षेत्रों के बारे में उपयोगी सुझाव दिए। विद्यालय परिसर में सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि एचडी स्कूल बिरोहड़ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर समर्पित रहेगा। अभिभावकों ने भी बच्चों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त सौहार्दपूर्ण वातावरण प्रदान करने पर विद्यालय प्रशासन की प्रशंसा की।

जहाँ भगवान स्वयं नहीं पहुँच पाते वहाँ पहुँचने के लिए उसने माँ बनाई है
झज्जर, 09 मई, अभीतक: माँ बच्चे की प्रथम शिक्षिका होती है। वह अपने-आप में एक सम्पूर्ण पाठशाला है, जहाँ बच्चा जीवन जीने का प्रत्येक सही तरीका सीखता है। माँ का स्थान ईश्वर से भी ऊँचा है। कहते हैं-जहाँ भगवान स्वयं नहीं पहुँच पाते वहाँ पहुँचने के लिए उसने माँ बनाई है। मनुष्य आजीवन माँ के ऋण से उऋण नहीं हो सकता। माँ त्याग व बलिदान की प्रतिमूर्ति है। माँ की ममता शिशु के लिए अभेद्य सुरक्षा कवच का काम करती है। एक अबोध बालक को सभ्य नागरिक बनाने में माँ का योगदान अतुलनीय होता है। दुनिया में अगर कोई रिश्ता बिना स्वार्थ के है, तो वो माँ का है। माँ का प्यार न शब्दों में बंधता है, न किसी तोहफे में। फिर भी, समाज ने माँ के त्याग को याद रखने के लिए एक दिन तय किया है मदर्स डे। यह दिन हमें याद दिलाता है कि माँ ने हमारे लिए क्या-क्या किया है, और हमें उसके लिए क्या करना चाहिए। बच्चा जब पैदा होता है, तो सबसे पहले माँ की गोद देखता है। माँ ही उसे चलना, बोलना, खाना सिखाती है। माँ की लोरी में ही जीवन का पहला संगीत है। माँ जीवन की पहली पाठशाला है। माँ की डांट में भी प्यार छिपा होता है। वो हमें गिरने नहीं देती, और अगर गिर जाएँ तो खुद से पहले हमें उठाती है। माँ के आँचल में जो सुरक्षा मिलती है, वो दुनिया की किसी ताकत में नहीं। मां त्याग की मूर्ति होती है। माँ का जीवन त्याग से बना है। रात-रात भर जागकर बच्चे की सेवा करना, अपनी इच्छाओं को मारकर बच्चों की इच्छाएँ पूरी करना, खुद कम खाकर बच्चों को खिलाना- ये सब माँ के लिए सामान्य है। माँ को ‘धरती’ कहा जाता है, जो सब सहकर भी सबको सहारा देतीं है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम माँ के लिए समय नहीं निकाल पाते। फोन, ऑफिस, दोस्तों में उलझकर हम ये भूल जाते हैं कि माँ इंतजार कर रही है। मदर्स डे हमें सोचने पर मजबूर करता है। माँ ईश्वर का दूसरा रूप है। माँ के बिना घर, घर नहीं लगता। ‘माँ’ कहने से ही होंठों पर मुस्कान आ जाती है। ‘माँ तुम हो तो मैं हूँ।’मातृ-दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपरोक्त विचार प्रकट करते हुए स्कूल निदेशक बलराज फौगाट ने मातृ-शक्ति को कोटिशः श्रद्धानत प्रणाम किया। संस्कार सभागार में आयोजित कार्यक्रम का आरंभ माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय सभागार में पधारे अभिभावकों विशेष रूप से मातृशक्ति का हार्दिक अभिनंदन किया गया। विद्यालय की प्राथमिक कक्षाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्या नमिता दास ने बताया कि माँ के सम्मान में बच्चों ने विभिन्न कविताएँ, भाषण व नृत्य गीत प्रस्तुत किए। ‘ओ माँ तू कितनी अच्छी है,’ गीत पर बैठी माताओं की आंखों में प्यार के आंसू दिखाई दिए। ‘तु इतने लाड लडा माँ याद कर-कर के रोवैगी’ पर नन्हें-नन्हें बच्चों ने खूब धमाल मचाया। ‘ये बन्धन तो प्यार का बन्धन है, जन्मों का संगम है’, ‘माँ ही मन्दिर, माँ ही पूजा, माँ से बढ़कर कोई ना दुजा’, ’पास बुलाती है, कितना रुलाती है’, ‘मेरी माँ, प्यारी माँ, मम्मा’, आदि मनमोहक नृत्यगीत प्रस्तुत कर छोटे-छोटे बच्चों ने खुब तालियां बटौरी। माताओं ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि माताओं का सम्मान पूरी सृष्टि का सम्मान है। हम सब एचडी स्कूल का हृदय से स्वागत करते हैं। एचडी स्कूल निदेशक बलराज फौगाट लगातार कई वर्षों से मातृ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कराते रहे हैं। इससे बच्चों के मन में माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना बढ़ती है। अन्त में सभी प्रतिभागियों को विद्यालय की तरफ से मोमेंटों भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राईमरी हैड प्रिति, मीनु, कविता, नितु, सरिता, वीना, सैफाली, शालीनी, मंजु जाखड़, साक्षी, जयभगवान कोरियोग्राफर, वेद सर संगीतकार आदि समस्त स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

एनडीए के रण में संस्कारम् का विजय घोष: 26 जांबाजों ने फहराया परचम, होनहार बेटी ने सफलता को बताया श्मदर्स डेश् का अनमोल उपहार
झज्जर, 09 मई, अभीतक: शिक्षा और राष्ट्रभक्ति के अद्वितीय केंद्र के रूप में उभरे संस्कारम् पब्लिक स्कूल, खातीवास ने इस शैक्षणिक सत्र में रक्षा सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित कर दिया है। स्कूल के कुल 26 होनहार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (छक्।) की लिखित परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता हासिल कर यह सिद्ध कर दिया है कि संस्कारम् अब सैन्य अधिकारियों को तैयार करने वाली देश की सबसे भरोसेमंद संस्था बन चुका है। हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों में स्कूल के 12 छात्रों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है, जिनमें अमन सुपुत्र श्री राकेश (मुनीमपुर), परवीन सुपुत्र श्री राजेंदर (दूबलधन), नैन्सी सुपुत्री श्री परवीन (माजरा), चिराग सुपुत्र श्री रणबीर (गिरावड़), साक्षी सुपुत्री श्री नवीन (झज्जर), यश सुपुत्र श्री जगबीर (एम.पी. माजरा), दिनेश सुपुत्र श्री संजय (बिरोहड़), जिवेश सुपुत्र श्री सोनू (खेड़ी खुमार), अक्षय सुपुत्र श्री देविंदर (झज्जर), रवि सुपुत्र श्री सतबीर (रोहतक), रोहित सुपुत्र श्री रण सिंह (बेरी) और अंजलि सुपुत्री श्री रामकिशन (झज्जर) शामिल हैं। इसी शानदार सफर को जारी रखते हुए, इसी सत्र के पिछले चरण में भी स्कूल के 14 सितारों ने अपनी जगह पक्की की थी। इन सफल छात्रों में अमन (बिरोहर), लेखदीप (रेवाड़ी खेरा), राहुल (बेरी), रक्षित जांगड़ा (झज्जर), शुभम (मांगावास), चिराग (चिमनी), यश कादयान (बेरी), दैविक (झज्जर), लक्षय (सिलाना), जीवेश (भापरोदा), दिनेश (भापरोदा), साहिल (सिवाना), अक्षय (झज्जर) और साहिल (बहादुरगढ़) का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। एक ही साल में 26 छात्रों का चयन संस्थान की शिक्षा प्रणाली की मजबूती को दर्शाता है। सफल छात्रों में शामिल नैन्सी (सुपुत्री श्री परवीन, निवासी माजरा) ने अपनी जीत का श्रेय अपनी माँ और स्कूल की अनुशासित कार्यप्रणाली को दिया। नैन्सी ने भावुक होते हुए कहा, मदर्स डे के इस पावन अवसर पर, मैं अपनी इस सफलता को अपनी माँ के चरणों में समर्पित करती हूँ। एक माँ के लिए उसकी संतान की उपलब्धि से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता। मेरी इस कामयाबी के पीछे संस्कारम् संस्थान का बहुत बड़ा हाथ है, जहाँ हमें केवल पढ़ाया नहीं गया, बल्कि मानसिक रूप से एक योद्धा की तरह तैयार किया गया। यहाँ के गुरुजनों और अनुशासन ने ही मुझे इस काबिल बनाया कि मैं आज अपनी माँ का मस्तक गर्व से ऊँचा कर सकी हूँ। लिखित परीक्षा के इस अहम पड़ाव को पार करने के बाद, प्रिंसिपल डॉ. प्रीति गोयल ने इन सभी भावी अधिकारियों के लिए कैंपस के भीतर ही विशेष एसएसबी इंटरव्यू ट्रेनिंग का खाका तैयार किया है। डॉ. प्रीति गोयल की देखरेख में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों और अनुभवी प्रशिक्षकों की एक उच्च-स्तरीय टीम इन छात्रों को ग्रुप डिस्कशन, साइकोलॉजिकल टेस्ट और मॉक इंटरव्यू के लिए कड़ा अभ्यास करा रही है। डॉ. प्रीति गोयल ने स्वयं ट्रेनिंग मॉड्यूल का निरीक्षण करते हुए सुनिश्चित किया है कि छात्रों को ऑफिसर लाइक क्वालिटीज में निपुण बनाया जाए, ताकि वे भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी पद पर अपना चयन सुनिश्चित कर सकें। इस असाधारण सफलता पर प्रिंसिपल उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, ष्एक ही सत्र में 26 बच्चों का एनडीए क्वालीफाई करना हमारी कड़ी मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम है। हमारा लक्ष्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि छात्रों को देश सेवा के लिए एक सम्पूर्ण और सुसज्जित अधिकारी के रूप में तैयार करना है। कैंपस में ही एसएसबी की तैयारी इसी संकल्प का हिस्सा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये छात्र जल्द ही सेना की प्रतिष्ठित वर्दी पहनकर देश का गौरव बढ़ाएंगे।

जानलेवा हमले के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार’
झज्जर, 09 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना बेरी पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक उप निरीक्षक विनोद ने बताया कि शिकायतकर्ता जय भगवान निवासी गांव गोच्छी, जिला झज्जर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिक्षा विभाग से क्लर्क पद से सेवानिवृत्त हैं। 25 अप्रैल 2026 की रात को उनके मकान के पास गली में मनमोहन गली को उखाड़ रहा था। जब उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका, तो मनमोहन और विजय ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने पुलिस को बुलाने की बात कही, तो मनमोहन घर से रिवाल्वर लेकर आया और उन पर फायर करने का प्रयास किया। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर उसे पकड़ने की कोशिश की, जिससे गोली हवा में चल गई और शिकायतकर्ता की जान बच गई। आरोपी ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के विरोध के चलते वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने आरोपी विजय निवासी गोच्छी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

10 मई के उपचुनाव को लेकर झज्जर पुलिस अलर्ट,सभी मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम
शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह

झज्जर, 09 मई, अभीतक: झज्जर जिले में 10 मई को होने वाले पंचायती,नगर परिषद झज्जर तथा ब्लॉक समिति सदस्य के उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या कानून व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न न हो। पुलिस कमिश्नर कहा कि उपचुनाव के दौरान संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा डीसीपी और एसीपी रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है,जो लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। थाना और चैकी प्रभारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करवाने के आदेश दिए गए हैं स पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि मतदान केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ या गैरजरूरी गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी ताकि मतदाता बिना किसी दबाव और भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने,अफवाह फैलाने या किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही पुलिस द्वारा जिले में लगातार गश्त भी बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। चुनाव के दौरान शराब तस्करी,अवैध हथियारों और असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी नागरिक शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि झज्जर पुलिस निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विद्यार्थियों को नशा, मुक्ति सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और डायल 112 के प्रति किया गया जागरूक
झज्जर, 09 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में हाई सेकेंडरी स्कूल बेरी में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों तथा नशे के दुष्प्रभाव, साइबर क्राइम और डायल 112 बारे जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। नशा मुक्ति टीम के सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार ने यातायात नियमों की जानकारी व उनका पालन करने तथा नशे के दुष्प्रभाव के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार की नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए और ना ही नशे में वाहन चलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि पढ़ाई का कितना महत्व है पढ़ लिखकर आप अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के साथ साथ अपने देश का भी नाम रोशन कर सकते हो। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी बहुत ही महत्व है इसलिए खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग ले। नशे और शरारती तत्वों से दूर रहे। पढ़ाई खेलकूद के साथ अपने माता-पिता के साथ भी टाइम बिताएं, अपने पूरे दिन की दिनचरियां अपने माता-पिता को बताएं और उनकी बातों पर पूरा अमल करें। आपके माता-पिता ही हैं जो कभी भी आपका बुरा नहीं चाहेंगे। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता ही साइबर क्राइम को रोक सकती है। इसलिए हमें किसी के साथ भी ओटीपी या किसी अनजान लिंक और बैंक से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। आगे उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति में डायल 112 का प्रयोग करें।

गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में लोकहित समिति ने महाराणा प्रताप व गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर किया याद
झज्जर, 09 मई, अभीतक: गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में महाराणा प्रताप व गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर उन्हें याद करते हुए पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जन्म 9 में 1540 को मेवाड़ के उदयपुर में हुआ था। वे सिसोदिया राजपूत वंश के राजा थे। जिनका नाम इतिहास में वीरता के लिए अमर है। उन्होंने अपने जीवन काल में कभी मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की बल्कि मुगलों के साथ कई बार युद्ध करते हुए उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया और हराया और युद्ध में हमेशा उनके साथ उनका सबसे प्रिय घोड़ा जिसका नाम चेतन था। वह रहता था हमेशा उनका साथ देता था। साथ ही गोपाल कृष्ण गोखले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म 9 में 1866 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ था। वह भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया था । उन्होंने बताया कि गोपाल कृष्ण गोखले एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी के साथ-साथ समाजसेवी विचारक समाज सुधारक थे। जिन्होंने समाज कल्याण हित में अनेकों कार्य किये वह उस समय के नरमपंथी दल से संबंध रखते थे और हिंसा के खिलाफ थे स्वतंत्रता सेनानियों के बीच उन्हें पाल के नाम से जाना जाता है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,030 मामलों का हुआ आपसी सहमति से निपटारा
2 करोड़ 31 लाख से अधिक राशि के मामलों का हुआ समाधान

झज्जर, 09 मई, अभीतक: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजकुमार यादव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर द्वारा झज्जर एवं बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विशाल ने बताया कि लोक अदालत का आयोजन फिजिकल मोड में किया गया, जिसमें झज्जर एवं बहादुरगढ़ की सभी राजस्व एवं न्यायिक अदालतों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त पीएलएध्पीयूएस कोर्ट में भी लोक अदालत आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में 38 लंबित मामलों का निपटारा किया गया। वहीं ट्रैफिक शाखा द्वारा लंबित 6,386 चालान मामलों का समाधान किया गया तथा राजस्व अधिकारियों द्वारा 4,346 मामलों का निपटारा किया गया। लोक अदालत में कुल 17,409 मामले रखे गए, जिनमें से 12,030 मामलों का आपसी सहमति से समाधान किया गया। निपटाए गए मामलों की कुल राशि 2 करोड़ 31 लाख 33 हजार 975 रुपये रही। लोक अदालत में प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट श्री प्रवीण कुमार लाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज राणा, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) मोनिका खनगवाल, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) जितेश शर्मा, नीलम, हरसिमरन कौर एवं आसिमा गर्ग की अदालतों द्वारा मामलों का समाधान किया गया। सीजेएम श्री विशाल ने कहा कि लोक अदालत तेजी से न्याय प्राप्त करने का एक प्रभावी माध्यम है, जहां मामलों का समाधान आपसी सहमति से किया जाता है, जिससे समय एवं धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने आमजन से लोक अदालतों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने लोक अदालत के सफल संचालन में सहयोग देने वाले पीठासीन अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं तथा जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों की सराहना करते हुए सभी सहयोगी विभागों का धन्यवाद किया।

पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की सरकारों द्वारा तीनों सरकारी गजट अधिसूचनाएँ जारी किए जाने के बाद, बार काउंसिल ऑफ पंजाब और हरियाणा के सदस्य के रूप में मेरे नए कार्यकाल के पहले दिन, मुझे 250 नए नामांकित वकीलों को लाइसेंसध्नामांकन प्रमाण पत्र वितरित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मेरे साथ नवनिर्वाचित सदस्य सुश्री अमरजीत कौर खुराना, सुश्री शर्मिला शर्मा, श्री राजिंदर जुनेजा और श्री प्रद्युमन गर्ग भी उपस्थित थे। ठब्च्भ् के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई और हमारे इस प्रतिष्ठित पेशे में शामिल होने वाले सभी युवा वकीलों का हार्दिक स्वागत है। – डाॅ बिजेन्द्र अहलावत

कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष
चंडीगढ़, 9 मई – हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनके दूरदर्शी नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने पर बधाई एवं शुभकामनायें दी। साथ ही, नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में राज्य विकास, पारदर्शी प्रशासन और समावेशी प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर होगा। राज्यपाल ने कहा कि नई सरकार जनकल्याण के प्रति नई प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में नया नेतृत्व जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए राज्य को शांति, प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ाएगा।

झज्जर नगर परिषद वार्ड-13 उपचुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान के लिए व्यापक प्रबंध: डीसी
फाइनल रिहर्सल में सहायक रिटर्निंग अधिकारी रितु बंसीवाल ने पोलिंग पार्टियों को दिए निर्देश

झज्जर, 09 मई, अभीतक: नगर परिषद झज्जर के वार्ड नंबर-13 में रविवार 10 मई को होने वाले उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। डीसी ने बताया कि उपचुनाव के सुचारू संचालन, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान सतर्क निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 16(1) एवं 17(2) के तहत अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में उपचुनाव के मद्देनजर 2 मतदान केंद्र बनाए गए है, जहां मतदाताओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। एसडीएम झज्जर रवि मीणा को रिटर्निंग अधिकारी तथा नगराधीश रितु बंसीवाल को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त एटीपी सतीश कुमार को रिजर्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं राकेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर को रिजर्व सेक्टर सुपरवाइजर की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। यदि आवश्यक हुआ तो पुनर्मतदान 12 मई को कराया जाएगा, जबकि मतों की गणना 13 मई को प्रातः 8 बजे संबंधित मतगणना केंद्र पर की जाएगी तथा परिणाम तुरंत घोषित किए जाएंगे। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदान दिवस पर संबंधित क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश संबंधित क्षेत्र में आने वाली फैक्ट्रियों, औद्योगिक इकाइयों, दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य संस्थानों पर लागू रहेगा, ताकि कर्मचारी एवं मतदाता निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जा रही है। सभी विभागों एवं अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, उपचुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू की गई है। आदेशों के अनुसार मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर रोक रहेगी। साथ ही किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार या घातक वस्तु लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेशों की उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दूसरी ओर शनिवार को सीटीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी रितु बंसीवाल ने पोलिंग पार्टियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी वार्ड 13 के मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना, रविवार 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
बेरी खंड के गांव धांधलान और बादली खंड के गांव बाढ़सा में सरपंच तथा बहादुरगढ़ में पंचायत समिति सदस्य वार्ड 14 के लिए पड़ेंगे वोट

झज्जर, 09 मई, अभीतक: रविवार 10 मई को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत गांव धांधलान, गांव बाढ़सा और पंचायत समिति बहादुरगढ़ वार्ड 14 में समिति सदस्य के उप चुनाव के लिए चुनाव सामग्री लेकर सभी पोलिंग पार्टियां संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए भेजी जा चुकी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के बेरी खंड के गांव धांधलान,बादली खंड के गांव बाढ़सा और पंचायत समिति बहादुरगढ़ वार्ड 14 में समिति सदस्य के लिए होने वाले उप चुनाव को लेकर शनिवार को पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित कर मतदान केन्द्र के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात पीठासीन व पोलिंग अधिकारियों सहित पोलिंग पार्टियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, पीठासीन अधिकारी डायरी, सील, ग्रीन पेपर सील, बैलेट पेपर व स्ट्रीप सील आदि दस्तावेज वितरित किए गए। रविवार को प्रातरू 8 बजे मतदान शुरू हो जाएगा और सायं-6 बजे तक चलेगा। मतदान की शुरूआत से 90 मिनट पहले प्रत्याशियों के बूथ स्तर के एजेंटों की उपस्थिति में संबंधित पीठासीन अधिकारी द्वारा मॉक पोल भी करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पीठासीन अधिकारी समय-समय पर मतदान संबंधी जानकारी संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी और चुनाव आयोग को एस.एम.एस. के माध्यम से उपलब्ध करवाते रहेंगे। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य वार्ड-14 बहादुरगढ़ उपचुनाव के लिए 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं गांव धांधलान में सरपंच पद के लिए 3 उम्मीदवार तथा गांव बाढ़सा में सरपंच पद के लिए 9 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उधर पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 लागू कर दी गई है। बहादुरगढ़ पंचायत समिति सदस्य के लिए वार्ड14में आने वाले गांव कसार, सराय औरंगाबाद, टांडा हेड़ी के अलावा गांव बाढ़सा एवं धांधलान में रविवार 10 मई मतदान दिवस पर किसी भी मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर रोक रहेगी। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के घातक हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा-223 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी, झज्जर।

गेहूं उपज की समुचित भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी
अब तक दो लाख दो हजार 773 मीट्रिक टन गेहूं का हो चुका उठान

झज्जर, 09 मई, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि गेहूं उपज के समुचित भंडारण और लिफ्टिंग व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके लिए सभी खरीद एजेंसियों के अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने बताया कि जिला की मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक दो लाख 37 हजार 826 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज, जबकि दो लाख 20 हजार 776 मीट्रिक टन से अधिक की खरीद व दो लाख दो हजार 773 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। उन्होंने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 65 हजार मीट्रिक टन, बादली में 16 हजार 854 मीट्रिक टन, ढाकला में 16 हजार 240 मीट्रिक टन, बेरी में 51 हजार 117 मीट्रिक टन, मातनहेल में 35 हजार 790 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 21 हजार 399 मीट्रिक टन, छारा में 15 हजार 49 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में दो हजार 15 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 14 हजार 362 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार खरीद के आंकड़ों के अनुसार झज्जर मंडी में 60 हजार 24 मीट्रिक टन, बादली में 15 हजार 262 मीट्रिक टन, ढाकला में 14 हजार 963 मीट्रिक टन, बेरी में 47 हजार 949 मीट्रिक टन, मातनहेल में 33 हजार 665 मीट्रिक टन, माजरा डी में 20 हजार 704 मीट्रिक टन, छारा में 12 हजार 325 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 979 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 13 हजार 905 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि झज्जर मंडी में 57 हजार 681 मीट्रिक टन, बादली में 12 हजार 720 मीट्रिक टन, ढाकला में 11 हजार 350 मीट्रिक टन, बेरी में 44 हजार 943 मीट्रिक टन, मातनहेल में 33 हजार 269 मीट्रिक टन, माजरा डी में 20 हजार 531 मीट्रिक टन, छारा में नौ हजार 125 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 805 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 11 हजार 350 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल,डीसी झज्जर।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर झज्जर में तैयारियां जोरों पर: डीसी
बाबा प्रसाद गिरी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया होंगे मुख्य अतिथि, जबकि बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
पर्व के उपलक्ष्य में झज्जर शहर में निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

झज्जर, 09 मई, अभीतक: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में 11 मई को झज्जर स्थित बाबा प्रसादगिरी मंदिर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कार्यक्रम के लिए शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओ की सक्रिय भागीदारी रहेगी। यह जानकारी डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने दी। उन्होंने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व जिला स्तर पर शहर के बाबा प्रसाद गिरी मंदिर परिसर में श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके साथ साथ सभी उप मंडलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था, परंपरा और आत्मगौरव का प्रतीक है। यह पर्व देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा तथा लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का कार्य करेगा। डीसी ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे जबकि बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। डीसी ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिसे श्रद्धालु लाइव देख और सुन सकेंगे। इसके अतिरिक्त भजन, मंत्र जाप, धार्मिक कथाओं का वाचन तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना, धार्मिक सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दूसरी ओर जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 11 मई सोमवार को सुबह 9 बजे महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, यह कलश यात्रा बाबा प्रसाद गिरी मन्दिर से शुरू होकर चैपटा बाजार, डायमंड चैक, गोपाल मंदिर होते हुए वापिस मंदिर परिसर में जलाभिषेक के साथ सम्पन्न होगी। इसके उपरांत भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक अनुष्ठानों एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के माध्यम से श्रद्धालुओं को भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने झज्जर शहरवासियों से भी अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर का हिस्सा बनने की अपील की।

गुढा स्थित आइटीआई परिसर में प्रधानाचार्य, वर्ग अनुदेशक तथा शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारियों की बैठक लेते उपनिदेशक।

कौशल विकास के जरिये विकसित भारत बनाने की दिशा में जुटें संस्थान : उपनिदेशक
हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के उपनिदेशक का तीन दिवसीय झज्जर दौरा
उपनिदेशक अनिल कुमार गोयल ने सभी आइटीआई प्रधानाचार्यों, वर्ग अनुदेशक इंचार्जों व प्लेसमेंट अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

झज्जर, 09 मई, अभीतक: हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, के उपनिदेशक अनिल कुमार गोयल ने अपने तीन दिवसीय दौरे में विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को कौशल विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने सभी संस्थानों में तीन दिवसीय दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा प्रशिक्षण गतिविधियों की समीक्षा की। शनिवार को दौरे के अंतिम दिन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झज्जर एट गुढ़ा में जिला के सभी राजकीय आईटीआई संस्थानों के प्रधानाचार्यों, वर्ग अनुदेशक इंचार्जों तथा शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। प्रधानाचार्य जीतपाल ने उपनिदेशक अनिल कुमार गोयल का स्वागत करते हुए संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की. इस अवसर पर उपनिदेशक अनिल कुमार गोयल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को सशक्त बनाने के लिए युवाओं का कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि युवा तकनीकी रूप से दक्ष होंगे तो राष्ट्र भी विकसित और आत्मनिर्भर बनेगा। ऐसे में प्रशिक्षण संस्थानों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाएं। उपनिदेशक ने कहा कि वर्तमान औद्योगिक तकनीकों के अनुरूप संस्थानों में आधुनिक संसाधनों और तकनीकी व्यवस्थाओं को विकसित करना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जीतपाल ने कहा कि जिला की छह आईटीआई में सीएसआर के तहत विभिन्न कंपनियों द्वारा विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र तक सभी प्रशिक्षण संस्थानों में सीएसआर के तहत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा में सीएसआर के तहत विभिन्न कार्यशालाओं का निर्माण कराया गया है तथा वर्तमान में असेंबली लाइन स्थापित की जा रही है, जिसका उपयोग आगामी सत्र से विद्यार्थियों के प्रशिक्षण में किया जाएगा। इस अवसर पर आईटीआई मातनहेल के प्रधानाचार्य अनिल दलाल, आईटीआई भापड़ोदा के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार, आईटीआई महिला झज्जर एट गुढ़ा की इंचार्ज सत्यवती सहित जिला के सभी संस्थानों के प्रधानाचार्य, वर्ग अनुदेशक इंचार्ज तथा शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारी उपस्थित रहे।

पहले मतदान, फिर जलपान और करे रक्तदान – आर्ट आफ लिंविंग
रेवाडी, 09 मई, अभीतक: आर्ट आफ लिविंग रेवाडी द्वारा कल सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर के माॅडल टाउन स्थित राघा कृष्ण मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक ब्रहमप्रकाश भारद्वाज ने जानकरी देते हुए कहा कि आर्ट आफ लिविंग संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के 70वे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है साथ ही कल हरियाणा मे कई जगह नगरपालिका परिषद के चेयरमेन व पार्षद के चुनाव भी हो रहे है इसलिए सभी नागरिक पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करे ,जलपान करे और उसके बाद रेवाडी में रक्तदान कर महादान में सहयोग कर किसी की जान बचाने का काम करे। उन्होने बताया रक्तदान महादान है, रक्त का कोई विकल्प नही है और हमारे थोडे से सहयोग से किसी की की जान बच सकती है। अतः हर स्वस्थ व्यक्ति जो 18 से 60 साल तक की उम्र के है साल में कम से कम दो बार रक्तदान जरूर करे। मतदान और रक्तदान दोनो ही सामाजिक जिम्मेदारियां है, एक और मतदान देश के बेहतर भविष्य के निर्माण में सहायक है, वही रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का माध्यम बनता है। इसी अवसर पर सायं 6 बजे राधा कृष्ण मन्दिर माडल टाउन-रेवाडी सत्संग संध्या का भी आयोजन किया जायेगा और प्रसाद का वितरण होगा। संस्था ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सेवा कार्य में भाग लेने की अपील की है। इसी अवसर पर संस्था से जुड़े स्वयंसेवक सुधीर मेहंदीरत्ता, अनिल ठकराल, राजीव शर्मा, डा॰ सुमन सैनी, संजय गेरा, सुमन यादव, सुषमा यादव, नवीन अदलखा, भूपेंद्र बंकल, हितेश गाबा व शक्ति नैनावत बढचढ कर भाग ले रहे है। और सहयोग कर रहे है।

राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: प्राचार्य विनोद यादव’
रा.व.मा.वि. रेवाड़ी के चार होनहारों ने गाड़े सफलता के झंडेय सुपर-100 में चयन होने पर स्वर्ण पदक से हुआ भव्य अभिनंदन

रेवाड़ी, 09 मई, अभीतक: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी श्सुपर-100श् योजना में विद्यालय के चार विद्यार्थियों के शानदार चयन पर विद्यालय परिसर में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले गौरव
विद्यालय के गौरव बढ़ाने वाले विद्यार्थियों में हिमांशु (सुपुत्र विजय सिंह), जतिन (सुपुत्र श्रीमती मंजू कुमारी), खुशवंत (सुपुत्र श्रीमती रोशन कुमारी) और मोहन (सुपुत्र श्रीमती सीमा रानी) शामिल हैं। इन चारों विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को विद्यालय कार्यालय में बुलाकर माला पहनाई गई और प्राचार्य द्वारा उन्हेंहै स्वर्ण पदक (ळवसक डमकंस) प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
प्रमुख व्यक्तित्वों के आधिकारिक वर्जन
प्राचार्य विनोद कुमार यादवरू ष्इन विद्यार्थियों की सफलता केवल इनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार और रेवाड़ी जिले का गौरव है। सुपर-100 में चयन होना इस बात का प्रमाण है कि राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हम इनके उज्ज्वल भविष्य और उच्च संस्थानों में प्रवेश की कामना करते हैं।
व्याख्याता नम्रता सचदेवा:
एक शिक्षक के लिए इससे बड़ी खुशी और कोई नहीं हो सकती कि उसके पढ़ाए हुए बच्चे राज्य स्तर की प्रतिष्ठित योजनाओं में स्थान बनाएँ। इन बच्चों की मेहनत और एकाग्रता ने आज रंग दिखाया है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
शिक्षाविद मनोज कुमार वशिष्ठ:
आज विद्यालय में उत्सव का माहौल है। इन होनहारों का स्वर्ण पदक से अभिनंदन करना वास्तव में उनकी कड़ी मेहनत और माता-पिता के त्याग का सम्मान है। श्सुपर-100श् के माध्यम से ये बच्चे अब देश के सर्वश्रेष्ठ तकनीकी और मेडिकल संस्थानों की ओर कदम बढ़ाएंगे। यह रेवाड़ी की शैक्षणिक मिट्टी की उर्वरता का परिणाम है।
विद्यालय परिवार में खुशी की लहर:
इस अवसर पर जितेन्द्र दखोरा, विकास, भूपेंद्र, कोमल, राजेश यादव,अशोक बेरवाल सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों की आँखों में खुशी के आँसू और गौरव का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर राजकीय महाविद्यालय बहू में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
झज्जर, 09 मई, अभीतक: विश्व रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय बहू में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानव सेवा, प्राथमिक उपचार (फस्ट ऐड) तथा आपदा के समय सहायता प्रदान करने के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर आयोजित व्याख्यान में रेड क्रॉस यूनिट प्रभारी डा. रविन्द्र सांगवान द्वारा यूथ रेड क्रॉस के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता प्रो. नरेंद्र कुमार ने बताया कि किसी भी दुर्घटना अथवा आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार किस प्रकार किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। विद्यार्थियों को चोट, जलने, बेहोशी तथा अन्य सामान्य परिस्थितियों में दी जाने वाली प्रारंभिक सहायता के बारे में व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रोफेसर डा. सुनील कुमार एवं डा. पंकज ने मानव सेवा, सहानुभूति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों को रेड क्रॉस के सिद्धांतों से अवगत कराया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डस. मोहन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रेड क्रॉस जैसी संस्थाएँ समाज में मानवता एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करने का कार्य करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे सामाजिक कार्यों एवं सेवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें। कार्यक्रम के अंत में प्रो.रेखा ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। डा. सुचित्रा एवं प्रो. कुलबीर सिंह ने छात्राओं को समाज सेवा एवं मानव कल्याण के प्रति सदैव तत्पर रहने का संकल्प दिलवाया।

विभागाध्यक्ष समाधान शिविर की लंबित शिकायतों का शीघ्र करें समाधान : डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने की समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा

रेवाड़ी, 09 मई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली सभी लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, इसके साथ ही शिकायतों का समाधान होने उपरांत पोर्टल पर एटीआर अवश्य अपलोड करें। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए। बैठक से पहले हरियाणा सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की शिकायतें लंबित हैं उनका शीघ्र समाधान करें। समाधान शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को अधिकारी अच्छे से जांच करके समाधान करें और इसकी रिपोर्ट भी भिजवाएं। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों को जल्द से जल्द समाधान करके पूर्ण एटीआर के साथ पोर्टल पर भी अपडेट करें। अधिकारी हर शिकायत को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द उनका निवारण सुनिश्चित करें। इसके अलावा अधिकारी समाधान शिविर के पोर्टल की निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का समय सीमा में निवारण करें ताकि आमजन को सुविधा का लाभ मिल सके। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से निदान करवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
समाधान शिविर की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए।अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए डीसी अभिषेक मीणा। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

रेडक्रॉस का सेवा भाव और समर्पण सभी के लिए अनुकरणीय: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स को दी अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं

रेवाड़ी, 09 मई, अभीतक: डीसी एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी रेवाड़ी अभिषेक मीणा ने अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर सभी रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स व जिला वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें संकटग्रस्त लोगों की मदद एवं उनके जीवन की रक्षा के लिए समर्पित रहना चाहिए। रेडक्रॉस बिना किसी भेदभाव के विश्व भर में मानवता के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहता है। डीसी अभिषेक मीणा अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर शुक्रवार को जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस का सेवा भाव और समर्पण हम सबके लिए अनुकरणीय है। विश्व रेडक्रॉस दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को रेडक्रॉस के जनक जीन हेनरी ड्यूनैंट की जयंती के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युद्ध में घायल सैनिकों और नागरिकों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस एक इंटरनेशनल संस्थान है, जो महामारी, प्राकृतिक आपदा, युद्ध और इमरजेंसी में बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद करती है। इस संस्था के गठन का मकसद ही किसी भी हालात में मानवता की सेवा करना है। रेडक्रॉस ने हमेशा ही मानवता की रक्षा के लिए तत्पर होकर काम किया है। डीसी ने कहा कि यह दिन स्वयंसेवकों और कर्मचारियों के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देता है जो संघर्षों, प्राकृतिक आपदाओं और स्वास्थ्य आपात स्थितियों के दौरान मानव-सहायता प्रदान करते हैं। इस दिन का उद्देश्य मानवता, सेवा और मदद की भावना को बढ़ावा देना है। यह दिन रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़े लोगों को सम्मान देने के लिए भी मनाया जाता है, जो युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं और संकट के समय किसी भी भेदभाव के लोगों की सहायता के बिना करते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने मानवता में एकता थीम पर आधारित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर दिव्यांगों और वरिष्ठ जनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए।

जिला में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 10 मई को वेतन सहित अवकाश घोषित
संबंधित क्षेत्रों में पंजीकृत मतदाताओं के लिए रहेगा अवकाश

रेवाड़ी, 09 मई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 10 मई, 2026 (रविवार) को होने वाले नगर निकायों के आम चुनाव के मद्देनजर संबंधित क्षेत्रों में पंजीकृत मतदाताओं के लिए वेतन सहित अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव हरियाणा द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है। डीसी ने बताया कि रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव तथा धारूहेड़ा नगर पालिका में अध्यक्ष एवं पार्षदों के चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-बी के तहत राज्य सरकार के उन कर्मचारियों, जो उपरोक्त क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता हैं, के लिए हरियाणा सरकार के सभी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों तथा शैक्षणिक संस्थानों में वेतन सहित अवकाश रहेगा, ताकि वे मतदान कर सकें। इसके साथ ही हरियाणा में स्थित कारखानों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत ऐसे कर्मचारीध्श्रमिक, जो उक्त क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता हैं, उन्हें भी मतदान करने के लिए वेतन सहित अवकाश प्रदान किया जाएगा।

रामगढ़ भगवानपुर में लंबे समय से चल रहा धरना समाप्त करवाने पर जिला प्रशासन का आभार जताने पहुंचे ग्रामीण
डीसी अभिषेक मीणा से मिले ग्रामीण, बोले – जिला प्रशासन ने सरकार और धरना दे रहे ग्रामीणों के बीच किया महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पहुंचे थे धरना दे रहे ग्रामीणों के बीच, मेडिकल कॉलेज और खेल स्टेडियम बनवाने का दिया था आश्वासन

रेवाड़ी, 09 मई, अभीतक: जिला के गांव रामगढ़ भगवानपुर में लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे धरने के समाप्त होने पर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीसी अभिषेक मीणा से मिला और प्रशासन द्वारा निभाई गई सकारात्मक भूमिका की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन ने सरकार और धरना दे रहे लोगों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हुए संवाद स्थापित कराया, जिसके परिणामस्वरूप समाधान का रास्ता निकला। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी मांगों को गंभीरता से सुनने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे थे। गांव गोकलपुर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने धरनारत ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपयुक्त भूमि उपलब्ध होने पर 200 बिस्तरों का आधुनिक अस्पताल, आयुर्वेदिक कॉलेज बनवाने के साथ-साथ आधुनिक खेल स्टेडियम स्थापित करवाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर हरियाणा के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह तथा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी मौजूद रहे थे। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार और प्रशासन की सकारात्मक पहल से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा लंबे समय से चला आ रहा धरना सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाप्त हो सका। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी अभिषेक मीणा का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली और निरंतर संवाद के कारण ही यह समाधान संभव हो पाया। इस अवसर पर सरपंच सतीश, वीरेंद्र फौजी, अभय सिंह, खेमचंद, सतीश, सुधीर और देवेंद्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

डीसी अभिषेक मीणा।

इच्छुक नागरिक सीएससी के लिए 25 मई तक करें रजिस्ट्रेशन
ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए खोले जाएंगे सीएससीरू डीसी
स्वयं सहायता समूह से जुड़े सदस्यों को उपलब्ध कराई जाएगी निरूशुल्क सुविधा

रेवाड़ी, 09 मई, अभीतक: ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल पहुंच को मजबूत करने के उद्देश्य से कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) खोलने के लिए इच्छुक लोग 25 मई तक सीएससी रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।
डीसी अभिषेक मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में सीएससी सेंटर सक्रिय नहीं है, वे 25 मई तक सीएससी रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़े सदस्यों को यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव का कोई भी योग्य व्यक्ति, जिसे कंप्यूटर की सामान्य जानकारी हो और जो सभी योग्यताएं पूरी करता हो वह सीएससी के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, बैंकिंग, बीमा, पैन कार्ड और बिजली पानी बिल भुगतान जैसी सेवाएं अपने गांव में ही एक जगह मिलेंगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक ीजजचेरूध्ध्तमहपेजमतण्बेबण्हवअण्पदध् पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने सरपंचों से भी आह्वान किया कि जिन गांवों में सीएससी सेंटर नहीं वहां वे अपने गांव में इच्छुक एवं योग्य व्यक्तियों को इसके बारे में जानकारी दें और आवेदन के लिए प्रेरित करें। सीएससी जिला प्रबंधक जगदीप ने बताया कि सीएससी केंद्रों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ, बैंकिंग और बीमा सेवाएं, पैन कार्ड, बिजली-पानी के बिल भुगतान सहित विभिन्न डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों को शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय व धन की बचत होगी।
सीएससी पंजीकरण के लिए पात्रता मानदंड
जिला प्रबंधक जगदीप ने बताया कि वीएलई के रूप में पंजीकरण करने के लिए नागरिक उस क्षेत्र में रहता हो जहां सीएससी का संचालन होगा। आवेदक की आयु न्यूनतम आयु 18 वर्ष, कम से कम कक्षा 10 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। डिजिटल साक्षरता के रूप में कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान अनिवार्य है। सेंटर के संचालन में कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट कनेक्शन शामिल हैं। सीएससी पंजीकरण करने के लिए पहचान सत्यापन के लिए आधार कार्ड, वित्तीय और कर संबंधी प्रक्रियाओं के लिए पैन कार्ड, राजस्व साझाकरण निपटान के लिए बैंक खाता विवरण, प्रोफाइल बनाने के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, पते का प्रमाण के लिए बिजली बिल या मतदाता पहचान पत्र और पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

डीएलएसए सचिव एवं सीजेएम डा. रेनू सोलखे।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज, जिला में 7 बेंचों का गठन
आमजन अधिक संख्या में भाग लेकर राष्ट्रीय लोक अदालत का उठाएं लाभ: सीजेएम डा. रेनू सोलखे

रेवाड़ी, 09 मई, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. रेनू सोलखे ने बताया कि रेवाड़ी जिला रेवाड़ी में शनिवार 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी में कुल 7 बेंचों का गठन किया गया है, जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। डालसा सचिव एवं सीजेएम डा. रेनू सोलखे ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन के लिए एक प्रभावी मंच है, जहां मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निपटारा संभव है। लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, पारिवारिक विवाद, दीवानी एवं फौजदारी मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा। सचिव डा. रेनू सोलखे ने बताया कि रेवाड़ी कोर्ट में केसो का निपटारा करने के लिए पांच बेंचो का गठन किया गया है जिसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेवाड़ी नरेंद्र पाल, अतिरिक्त प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट रेवाड़ी प्रदीप चैधरी, अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन रेवाड़ी अर्चना, सिविल जज जूनियर डिवीजन रेवाड़ी आकाश सरोहा तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन रेवाड़ी आदित्य सैनी की बैंचो का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कोसली न्यायालय में सिविल जज जूनियर डिवीजन निशा तथा बावल न्यायालय में सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रदीप की बैंचो का गठन किया गया है, ताकि आम जनता अधिक से अधिक अपने केसों का निपटारा करवा सके। डा. रेनू सोलखे ने बताया की गत दिवस 7 मई को स्थाई लोक अदालत, जन उपयोगी सेवाएं में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था जिसमें अध्यक्ष जग भूषण गुप्ता द्वारा काफी केसो का निपटारा किया गया। सीजेएम डा. रेनू सोलखे ने आमजन से अपील की है कि शनिवार, 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने केस रखकर नेशनल लोक अदालत के द्वारा सुलझाएं।

श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर व सत्संग की तैयारी
रेवाड़ी, 09 मई, अभीतक: पंजाबी भवन में बीते सायंकाल आर्ट ऑफ लिविंग रेवाड़ी के स्वयंसेवकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री श्री रविशंकर के आगामी 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राधा कृष्ण मंदिर, मॉडल टाउन में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। साथ ही, सायंकाल में भव्य सत्संग का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी। बैठक में अन्य सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों ने अधिक से अधिक लोगों से इन कार्यक्रमों में भाग लेकर सेवा एवं आध्यात्मिकता के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर संस्था से जुड़े स्वयंसेवक सुधीर मेहंदीरत्ता, अनिल ठकराल, संजय गेरा, सुमन यादव, सुषमा यादव, नवीन अदलखा, भूपेंद्र बंकल, हितेश गाबा व शक्ति नैनावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *