Watch “किस किस के घर पहुँच रहे हैं पीले चावल” on YouTube

भारत व हरियाणा सरकार की योजनाओं को सौ प्रतिशत परिपूर्णता तक पहुंचाने में कारगर साबित हो रही विकसित भारत संकल्प यात्रा
मंगलवार को गांव सेहलंगा, साल्हावास, ढलानवास, अंबोली गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आगमन पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा राकेश कुमार,पूर्व चैयरमैन सुनीता चैहान और भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सतवीर एडवोकेट ने ग्रामीणों को दिलाई वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प शपथ
झज्जर, बहादुरगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- जिला के गांवों में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को गांव सेहलंगा, साल्हावास, ढलानवास, अंबोली गांवों में पहुंची, जहां ग्रामीणों ने पीएम मोदी के गारंटी वाली गाड़ी का जोरदार स्वागत किया। मुख्य मेहमानों ने इस दौरान कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को विकसित भारत के संकल्प की शपथ भी दिलाई। गांवों में ग्रामीणों ने सभी मुख्य मेहमानों का पगड़ी और फूल मालाओं से स्वागत किया।
प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच रही सरकार की योजनाएं – कप्तान सिंह
गांव साल्हावास में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने केंद्र सरकार की इस सार्थक पहल को विस्तार देते हुए हरियाणा प्रदेश में इसमे जनसंवाद कार्यक्रम को भी जोड़ा है ताकि लोगों को घर द्वार तक पहुँच रही इस यात्रा के माध्यम से आमजन से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओ का भी निवारण किया जा सके। पीएम मोदी की गारंटी के साथ प्रतिदिन प्रत्येक खंड के दो गांवों में पहुंच रही इस यात्रा वैन व उनके साथ पहुंच रहे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के माध्यम से आमजन को हर घर नल से जल, शौचालय, मुफ्त राशन, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, बैंक खाता, पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत लाभ, पीएम फसल बीमा योजना, पीएम स्वनिधि योजना और पीएम स्वामित्व संपत्ति कार्ड, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान चिरायु कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ देते हुए उन्हें कृषि क्षेत्र में तकनीक का नवाचारों से अवगत कराते हुए ड्रोन के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्विज प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया।
जनकल्याण की दिशा में केंद्र और प्रदेश सरकार सजग – डाॅ राकेश
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा राकेश कुमार ने गांव सेहलंगा में ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकारें जनकल्याण की दिशा में अच्छा कार्य कर रही हैं। यही कारण है कि आज विश्व में भारत का ढंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का काम हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना, स्टार्टअप इंडिया, जल जीवन मिशन,प्रधानमंत्री उज्ज्वला सहित अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि साढ़े नौ वर्ष पहले पूर्व की सरकारों के समय गैस कनैक्शन के लिए लाईनें लगती थी,आज घरों तक गैस कब पहुंचती है किसी को पता नहीं चलता है,यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनहितैषी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह मोदी जी की व्यवस्था परिवर्तन का परिणाम है कि सरकारी अधिकारी गांव गांव जाकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दे रहे हैं।
माई भारत पोर्टल पर ज्यादा से ज्यादा युवा कराएं रजिस्ट्रेशन
गांव ढलानवास में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व चेयरमैन सुनीता चैहान ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम सरकार का लोकप्रिय कार्यक्रम है,इस कार्यक्रम का ग्रामीणों को खासा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के भरपूर अवसर देने के लिए मेरा युवा भारत पोर्टल शुरू किया है। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को माई भारत पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना चाहिए। इस पोर्टल के माध्यम से मेरा भारत संगठन युवाओं को ऐसा अवसर देगा, जिसमें वह अपनी कौशल क्षमताओं को निखारने और उसका उपयोग करने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। इससे युवाओं को दोहरा फायदा होगा, राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनेंगे और स्वयं के विकास में भी मदद होगी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का हो रहा चैतरफा स्वागत – सतवीर सिंह
गांव अंबोली में भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सतवीर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की कल्याणकारी योजनाओं को हर दरवाजे तक पहुंचा रही है, यह सुदूर पंचायत तथा गांव तक और वास्तव में बिना किसी भेदभाव के पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। जिला के गांवों में यात्रा का चैतरफा स्वागत हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार है कि विकास कार्यों व सरकारी योजनाओं का लाभ जाति व धर्म की सीमाओं को लांघकर बिना किसी भेदभाव के देश व प्रदेश के सुदूर कौने तक पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है, ताकि हर योजना सौ प्रतिशत परिपूर्णता तक पहुंच जाए और देश में कोई भी लाभार्थी इससे वंचित न रह पाए।
मेरी कहानी, मेरी जुबानी में लाभार्थियों ने किए अनुभव सांझा
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा- जनसंवाद’ कार्यक्रमों के दौरान ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात लोगों के साथ सांझा करते हुए बताया कि कैसे वह और उनका परिवार सरकार की अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में बदलाव ला रहे हैं। साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने धरती कहे पुकार के नामक गीत की प्रस्तुतियां देकर ग्रामीणें को जागरूक किया।
कार्यक्रमों में इन गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर जिला पार्षद वीरभान व संजय जांगड़ा, भाजपा एससी मोार्चा के जिलाध्यक्ष सतबीर एडवोकेट, ब्लाक समिति चैयरमैन हुकम सिंह, सदस्य नरेंद्र जाखड़, बीडीपीओ राहुल मेहरा, सचिव वीरेंद्र सिंह, गांव सेहलंगा के सरपंच अशोक कुमार, ब्लाक समिति सदस्य उमेद सिंह, राकेश नंबरदार, महाबीर सिंह, शालु राम, कृष्ण ठेकेदार, दयाराम, मास्टर बलवान, डीडीए डा जितेंद्र सिंह अहलावत, एसडीओ सोनी, गांव अंबोली सरपंच भान सिंह, गांव ढलानवास में मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, सरपंच चंद्रभान सहित गांवों के अनेक गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह
पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 दिसंबर अंतिम तिथि – डीसी
विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार विजेताओं को प्रदान किया जाएगा एक प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार
झज्जर, 12 दिसंबर, अभीतक:- जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग ने राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 का शुभारंभ किया है। इन पुरस्कारों के लिए सभी आवेदन लिंक जजचेरूध्ध्ंूंतके.हवअ.पदध्भ्वउमध्।ूंतकचमकपं पर ऑनलाइन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। आम लोग ज्यादा जानकारी के लिए इस पोर्टल या इस विभाग की वेबसाइट ूूू.रंसेींाजप-कवूत.हवअ.पद पर जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2023 है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने पुरस्कारों के लिए पात्रता संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी राज्य, जिला, ग्राम पंचायत, शहरी स्थानीय निकाय, स्कूलध्कॉलेज, संस्थान (स्कूलध्कॉलेज के अलावा), उद्योग, नागरिक समाज, जल उपयोगकर्ता संघ या जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले व्यक्ति आवेदन करने के पात्र है। डीसी ने बताया कि विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। शेष श्रेणियों में -सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ स्कूलध्कॉलेज, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (स्कूलध्कॉलेज के अलावा), सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ-साथ ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। पहले, दूसरे और तीसरे विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार क्रमशरू 2 लाख रुपये, 1.5 लाख रुपये और 1 लाख रुपये हैं। डीसी ने बताया कि राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के लिए प्राप्त सभी आवेदनों की जांच जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय की एक स्क्रीनिंग समिति द्वारा की जाएगी। चुने गए आवेदनों को एक सेवानिवृत्त सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता वाली जूरी समिति के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के संगठनों अर्थात केन्द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) और केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदनों का पता लगाया जाएगा। जूरी समिति रिपोर्ट के आधार पर आवेदनों का मूल्यांकन करेगी और विजेताओं की सिफारिश करेगी। समिति की सिफारिशों को अनुमोदन के लिए केंद्रीय मंत्री (जल शक्ति) को प्रस्तुत किया जाएगा। विजेताओं के नामों की घोषणा एक उपयुक्त दिनांक में की जाएगी और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। डीसी ने बताया कि राष्ट्रीय जल पुरस्कार (एनडब्ल्यूए) की शुरुआत सरकार के दृष्टिकोण जल समृद्ध भारत को पूरा करने में देश भर में राज्यों, जिलों, व्यक्तियों, संगठनों आदि द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्य और प्रयासों को पहचानने और प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया। इसका उद्देश्य जनता को पानी के महत्व के बारे में संवेदनशील बनाना और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार विजेताओं को एक प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय जल पुरस्कारों का उद्देश्य हितधारकों को देश में जल संसाधन प्रबंधन के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है क्योंकि सतही जल और भूजल जल चक्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह
मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को – डीसी
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में चलाया जाएगा स्वीप अभियान
झज्जर, 12 दिसंबर, अभीतक:- निर्वाचन विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं से दावे और आपत्तियां लिए जाने का चरण पूरा हो चुका है। अब विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी 23 दिसंबर तक इन दावे और आपत्तियों का निपटान करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों झज्जर, बादली, बेरी, बहादुरगढ की मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण अभियान गत 27 अक्टूबर को शुरू किया गया था। जिसमें एक जनवरी, 2024 को आधार तिथि मानकर 18 साल की आयु पार करने वाले युवाओं से वोट बनवाने के फार्म लिए गए। इस दौरान सभी बूथों पर बीएलओ की ड्यूटी लगाकर नागरिकों से वोट बनवाने, वोट कटवाने और वोट स्थानांतरित करवाने तथा मतदाता सूची में नाम, पता, फोटो आदि से संबंधित शुद्धि करवाने के लिए फार्म जमा करवाए गए थे। इसके अलावा युवाओं को एनवीपीएस पोर्टल पर भी ऑनलाइन मतदाता सूची से संबंधित आवेदन करने के लिए जागरूक किया गया। डीसी ने बताया कि एसडीएम व निर्वाचन पंजीयन अधिकारी की ओर से इन दावे तथा आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को चारों विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा। विभाग के एनवीपीएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए जिला में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
डीसी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाता है। इस बार जिला निर्वाचन विभाग राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान स्वीप एक्शन प्लान 2023-24 की शुरुआत कर रहा है। इस अभियान के दौरान स्कूल, कालेजों व अन्य शिक्षण संस्थाओं में पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए वोट देने से अच्छा अनुभव और कोई नहीं तथा मैं वोट अवश्य दूंगा, को प्रमुख विषय बनाया गया है। प्रतियोगिता में जीतने वाले छात्र-छात्राओं को खंड स्तर व जिला स्तर पर नकद पुरस्कार के रूप में पारितोषिक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
रोहतक में 15 दिसंबर को सुनी जाएंगी झज्जर जिले के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं
झज्जर, 12 दिसंबर, अभीतक:- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा संपूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके। जिला झज्जर के उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान को लेकर शुक्रवार 15 दिसंबर 2023 को रोहतक स्थित मुख्य अभियंता राजीव गांधी विद्युत भवन कांफ्रैंस हॉल में प्रातरू 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निवारण मंच की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन जोनल सी.जी.आर.एफ. रोहतक करेंगे। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता यशवीर सिंह ने यह जानकारी मंगलवार को यहां दी। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं का आह्वान किया कि वे समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिसंबर को होने वाली बैठक में भाग लेकर बिजली संबधी समस्याओं का समाधान करवाएं।

गांवों में आयोजित कार्यक्रमों को ग्रामीणों को शपथ दिलाते मुख्य अतिथि।

पात्र लाभार्थियों को गैस कनैक्शन प्रदान करते मुख्य अतिथि नवीन बंटी

गांव जहांगीरपुर और खुंगाई में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते मुख्य अतिथि नवीन बंटी।
हर पात्र लाभार्थी का केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर पूरा हक – नवीन बंटी
विकसित भारत संकल्प यात्रा में हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच रही हैं मोदी-मनोहर सरकार की लोक हितैषी योजनाएं
बादली खंड के गांव जहांगीरपुर और खुंगाई गांवों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
बादली, 12 दिसंबर, अभीतक:- भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने कहा कि आगामी 25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल करना पीएम मोदी का सपना है। युवा वर्ग को विकसित भारत के निर्माण में अपना अमुल्य योगदान देना होगा। अपना कौशल निखार कर विकसित भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभानी चाहिए। इस यात्रा में हर पात्र व्यक्ति तक मोदी- मनोहर सरकार की जनहितैषी योजनाओ का लाभ निर्बाध रूप से पहुंचाया जा रहा है। अब किसी को रसोई गैस कनैक्शन लेने के लिए किसी मंत्री व वीआईपी से सिफारिश कराने की जरूरत नहीं रही,ये मोदी का बदला हुआ भारत है। सरकार की योजनाओं पर प्रत्येक लाभार्थी का पूरा हक है। भाजपा नेता नवीन बंटी मंगलवार को बादली खंड के गांव जहांगीरपुर और खुंगाई ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रमों के तहत ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार हर लाभार्थी तक गांव -गांव पहुंच रही है। जनकल्याण की सोच के साथ ऐसा मेगा अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया। मोदी की सोच है कि हर पात्र व्यक्ति को लोक हितैषी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो। उन्होंने जहांगीरपुर और खुंगाई में मोदी-मनोहर सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम उज्जवला योजना से देशभर की करोड़ों माताओं-बहनों के आंखों से निकलने वाले आंसुओं को पोंछने का काम मोदी सरकार ने किया है। जिन पात्र माताओं व बहनों को रसोई गैस नहीं मिला है, उन सभी को गांव -गांव जाकर रसोई गैस दिए जा रहे हैं। उन्होंने लोक हितैषी कार्यों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। विकसित भारत के संकल्प की शपथ दिलाई और सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं गरीब व्यक्तियों तक घर- घर पहुंचाने का कार्य कर रही है अब किसी को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते न ही किसी की सिफारिश लगवानी पड़ती सभी कार्य ऑनलाईन किए गए हैं। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ के पीए नरेंद्र जाखड़, गांव खुंगाई में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बसंत, सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र,् बीडीपीओ युद्धवीर सिंह, नायब तहसीलदार सतबीर कूंडू, ब्लाक समिति सदस्य मंदीप सिंह, ओमप्रकाश, विजेंद्र लोहचब, स्कूल प्राचार्य कृष्ण धनखड़, राकेश, सतबीर, पूर्व सरपंच रामनिवास, देवेंद्र ठेकेदार, जोगेंद्र, नारायण, नीरज पंच, रघुबीर सिंह, तेजपाल सिंह, वेदपाल, फूल सिंह व अनिल कुमार वहीं गांव जहांगीरपुुर में बसंत सूहरा, सरपंच प्रतिनिधि सुखदेव, मनोज, शिवचरण, कर्नल धर्मबीर सिंह, अनिल बीडीसी, मुकेश पूर्व बीडीसी, छोटूराम, अजय गुलिया, सतपाल कादयान, कृष्ण गुलिया, मा सुनील गुलिया, कृष्ण पहलवान, सतप्रकाश, प्राचार्य वेद धनखड़, सतबीर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह
माछरौली, अहरी, खरहर सहित आठ गांवों में आज पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद – डीसी
झज्जर, 12 दिसंबर, अभीतक:- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार 13 दिसंबर को जिला के चार खंडों मातनहेल, माछरौली, झज्जर और बहादुरगढ में पहुंचेगी। डीसी ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह संकल्प यात्रा प्रातरू 10 बजे मातनहेल खंड के गांव खाचरौली स्थित राजकीय विद्यालय में और दोपहर दो बजे गांव बहू का राजकीय स्कूल मैदान ,खंड माछरौली के गांव अहरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रातरू दस बजे और माछरौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक में दोपहर दो बजे,बहादुरगढ खंड के गांव खरहर के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रातरूदस बजे और गांव मातन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दोपहर दो बजे,झज्जर खंड के गांव सूहरा स्थित मंदिर परिसर में प्रातरू दस बजे और गांव कलोई स्थित ई-लाईब्रेरी कैंपस में दोपहर दो बजे पहुुंचेगी और आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं बारे जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मौके पर ही विभिन्न योजनाओं व सेवाओं की स्टॉल लगाकर पात्र व वंचितों को लाभान्वित किया जाएगा।
विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रमों में केंद्र और प्रदेश सरकार की इन योजनाओं का मिल रहा लाभ
डीसी ने बताया कि चार खंडों के सभी आठ गांवों में कार्यक्रमों के दौरान मुख्यतरू आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएल उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा, पीएम किसान सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नैनो यूरिया, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पर विशेष फोकस रहेगा। पीएम विश्वकर्मा, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम मुद्रा लोन, स्टार्ट-अप इंडिया-स्टैंड-अप इंडिया,आयुष्मान भारत जन आरोग्य व चिरायु योजना, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान-शहरी,अमृत अभियान, पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना, परिवार पहचान पत्र , बीपीएल राशन कार्ड, उजाला योजना, सौभाग्य योजना, खेलों इंडिया पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने पात्र नागरिकों का आह्वान किया कि वे कार्यक्रमों में पहुंच कर योजनाओं का लाभ उठाएं।

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में योगेश पंघाल हरियाणा की टीम की करेंगे कप्तानी
झज्जर, 12 दिसंबर, अभीतक:- ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में योगेश पंघाल हरियाणा की टीम की कप्तानी करेंगे। उल्लेनीय है कि की योगेश पंघाल झज्जर के शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में अंग्रेजी के प्राध्यापक के तौर पर कार्य करते हैं। उनको टीम की कप्तानी दिए जाने का पत्र आज खेल विभाग की ओर से जारी किया गया। हरियाणा की टीम का कप्तान बनाए जाने पर योगेश पंघाल को जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना, विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन हसला के राज्य प्रधान सतपाल सिन्धु सहित सभी शिक्षकों ने और क्रिकेट प्रेमियों ने बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर से दिल्ली में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज का क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाना है। इस टीम में योगेश पंघाल को चुने जाने के बाद आज निदेशक खेल विभाग की ओर से जारी पत्र में उन्हें हरियाणा की टीम की कप्तानी सौंपी गई है। विशेष बात यह है कि झज्जर के खेल अधिकारी नवीन सैनी इस टीम के मैनेजर के रूप में तथा हिसार से खेल विभाग से मनोज कुमार इस टीम के कोच के रूप में दौरे के दौरान साथ रहेंगे। झज्जर जिले के लिए यह दोहरी उपलब्धि है कि जब यहां के खिलाड़ी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि यहां के स्पोर्ट्स विभाग में क्रिकेट टीम कोच टीम के मैनेजर के रूप में साथ रहेंगे।

बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 6 टीमों ने राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिये किया क्वालीफाई
झज्जर, 12 दिसंबर, अभीतक:- बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आज राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर की दो टीमों सहित 6 टीमों ने राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिये आज क्वालीफाई कर लिया। आज राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, झज्जर में आयोजित प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में और प्राध्यापक मदन अग्रवाल की देखरेख में जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। जिले के 18 विद्यालयों की टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। जिनमें से 6 टीमों को उनके प्रोजेक्ट के प्रस्तुतीकरण के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। चुनी गई 6 टीमों में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर की अर्बन कैटेगिरी में सीनियर व जूनियर वर्ग में विजेता रही। जिस पर विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह और सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। परिणामों की जानकारी देते हुए प्राध्यापक प्रवीण खुराना ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की सीनियर वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरिया की टीम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना की टीम ने राज्य स्तर पर प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कणोंदा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदर इंडिया की टीम प्रदेश स्तर के लिए क्वालीफाई कर गई। इस कार्यक्रम की आयोजन में मदन अग्रवाल के साथ विकास शर्मा, अमित कुमार, डॉ जय भगवान, वरुण कुमार मोनिका, दिनेश यादव, पंकज नागर, पिंकी दांगी, हेमलता, जय प्रकाश सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया। निर्णायक मंडल में अमित कुमार, मोनिका, जितेंद्र देशवाल व पिंकी दांगी शामिल रहे।

जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद पहुंचे भम्भेवा
हरियाणा सर्कल कबड्डी महाकुंभ और रक्तदान शिविर और आंखो के निशुल्क जांच कैम्प में लिया भाग
झज्जर, 12 दिसंबर, अभीतक:- जैसा कि आप सभी जानते है कि हर साल स्व. प्रधान चैधरी इन्द्रजीत जी की याद में कबड्ड़ी का टूर्नामेंट करवाया जाता है। इस साल भी हरियाणा के झज्जर जिले के भम्भेवा गांव में तीसरा हरियाणा सर्कल कबड्ड़ी महाकुंभ करवाया गया,साथ ही रक्तदान शिविर व आंखों की निशुल्क जांच केंद्र भी खोला गया। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने नवीन जयहिन्द वहां पहुंचे। जयहिन्द ने हरियाणा व पंजाब की महिला वर्ग की प्रत्येक खिलाड़ी को 500 रुपये देकर पुरस्कृत किया। जयहिन्द ने एक संदेश देते हुए कहा कि खेल हमे नशे व क्राइम से दूर रखता है और खेल हमे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। कबड्डी प्रदेश की माटी का पारंपरिक खेल हैं। इसे गांव-गांव में पुराने समय से खेला जा रहा है। इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से हमारा भाईचारा भी मजबूत बनता हैं। जयहिंद ने प्रतियोगिता के आयोजको का धन्यवाद करते हुए कहा की समय समय पर इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि समाज के जरूरत मंद लोगो की सहायता करने के साथ साथ आपसी भाई चारे की भावना बनी रहे रक्तदान शिविर में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किया और सैकड़ों लोगो की आखों की जांच पीजीआई रोहतक से आए डॉ. की टीम द्वारा की गई।

कालानी नगर विद्यालय के विद्यार्थी निरूशुल्क ड्रेस कपड़ा पाकर ख़ुशी से झूम उठे
जोधपुर, 12 दिसंबर, अभीतक:- जोधपुर क्षेत्र की लोड़ता हरिदासोत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालानियों की ढाणी के छात्र – छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही निरूशुल्क विद्यालय गणवेश का कपड़ा वितरित किया गया जिन्हें पाकर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि कक्षा प्रथम से आठवीं तक अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों को राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद (समग्र शिक्षा) द्वारा निरूशुल्क प्रदान की जा रही विद्यालय गणवेश के तहत प्राप्त कपड़ों के पैकेट्स का वितरण किया गया, साथ ही बताया कि ड्रेस सिलाई की राशि के रूप में दो सौ रुपए प्रत्येक विद्यार्थी के जन आधार से लिंक खाते में डाले जाएंगे। इस दौरान अध्यापक रुघ सिंह भाटी, चेना राम बाज्या, मुकेश कुमार, सीता राम, अशोक कुमार, छात्र – छात्रा प्रतिनिधि पिंटू, आयुष, उषा सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

दक्षिण भारत की फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के 74 वें जन्मदिन पर विशाल रंगोली रेखाचित्र बनाकर दी शुभकामनाएं
झज्जर, 12 दिसंबर, अभीतक:- गाँव भदाना की चैपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर दक्षिण भारत की फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के 74 वें जन्मदिन के शुभावसर पर उनका एक विशाल रंगोली रेखाचित्र बनाकर उनको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की। मुकेश शर्मा ने बताया कि रजनीकांत ने अनेकों फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का मनोरंजन किया है। अपनी फिल्मों से एक सार्थक सन्देश दिया है व समाज को जागरूक किया है। अभिनय क्षेत्र में लोग उनकों सदा याद रखेंगे। इस चैपाल रंगोली में भूतपूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, रामवतार शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, संजय शर्मा, पारस शर्मा, हर्ष शर्मा, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा व अलीशा शर्मा ने मौजूद रहकर महान अभिनेता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की।

2047 तक भारत बनेगा ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ राष्ट्र – डा. बनवारी लाल
जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल ने गांव हुसैनपुर व खोरी में लाभार्थियों से किया सीधा संवाद
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में लोगों ने लिया भारत को ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ राष्ट्र बनाने का संकल्प
बावल, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा सरकार में सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को ‘आत्मनिर्भर व विकसित’ राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न को साकार करने की दिशा में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ निर्णायक सिद्ध हो रही है। भारत देश विकास के मार्ग पर चल पड़ा है और हम सब मिलकर 2047 तक भारत को ‘आत्मनिर्भर व विकसित’ राष्ट्र बनाएंगे उसके लिए सभी को स्वदेशी, स्वावलंबी आत्मनिर्भर बनना होगा। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल मंगलवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव हुसैनपुर व खोरी में बतौर मुख्य अतिथि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ का स्वागत करते हुए उपस्थित लाभार्थियों से सीधा संवाद कर रहे थे। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि अंतिम व वंचित व्यक्ति ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ भारत का आधार है। इस महत्वपूर्ण कड़ी को मजबूत करते हुए सरकार की ओर से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की जनता के लिए केन्द्र सरकार द्वारा ‘उज्ज्वला’ गैस कनेक्शन, सुकन्या समृद्धि योजना, जनधन खाता, आयुष्मान भारत, किसान फसल बीमा योजना सहित अनेक योजनाएं समाज के अंतिम व वंचित पात्र व्यक्ति तक सीधे पहुंच रही है।
महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ रहा ‘हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के माध्यम से अपने-अपने अनुभव सांझा करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन को लेकर चलाया जा रहा हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने में कारगर सिद्ध हो रहा है। लाभार्थियों ने बताया कि एचएसआरएलएम के तहत रेवाड़ी जिला में अनेक महिलाओं ने सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हुए उनकी स्थिति को आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया है। वे आज ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई, अटल सेवा केंद्र, मिनी डेयरी जैसे स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर ‘सुझाव’ पेटिका लगाकर लिए जा रहे लोगों के सुझाव विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से ‘सुझाव’ पेटिका लगाकर लोगों के सुझाव भी प्राप्त किए जा रहे हैं ताकि सरकार उनको अमल में ला सके। लोग अपने सुझाव एक कागज पर लिखकर इस सुझाव पेटिका में डाल सकते हैं, जिन्हें बाद में सरकार के पास पहुंचाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति अपने सुझावों को इस ‘सुझाव’ पेटिका में डाल सकते हैं, जिसके बाद हर रोज इस पेटिका खोला जाएगा और इसमें दिन भर में आए हुए सुझावों को पढकर उन पर गौर करते हुए अमल किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति के पास ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए कोई अच्छा सुझाव हो तो वह इस सुझाव पेटिका में डाल सकते हैं। सभी ने मिलकर लिया ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ भारत का संकल्प जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई कि ‘हमारा संकल्प विकसित भारत’ को 2047 तक ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे और नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित हुई ये गतिविधियां
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लोक कलाकारों द्वारा लोकगीतों से आमजन को जागरूक कया गया। प्रगतिशील किसानों व प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के विचार सांझा करने के साथ प्रोत्साहित, कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा ड्रोन प्रदर्शन, नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण, स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, आयुष विभाग की ओर से आरोग्य शिविर, योगाभ्यास सहित अनेक गतिविधियां आयोजित हुईं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, नपा बावल वाइस चेयरमैन अर्जुन चैकन, संदीप शर्मा बीडीपीओ रेवाड़ी, भाजपा खोल मंडलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, भाजपा बावल मंडलाध्यक्ष अमरजीत, दीपक कुमार सरपंच प्रतिनिधि हुसैनपुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व अधिकारीगण मौजूद रहे।

केंद्र व राज्य सरकार किसान, महिला, युवा व गरीब वर्ग की सच्ची हितैषी – विक्रम कादयान
भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान ने गांव दुल्हेड़ा और छुड़ानी में विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद का किया शुभारंभ
गांव दुल्हेड़ा और छुड़ानी में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि विक्रम कादयान ने किया स्टालों का अवलोकन
नागरिकों को दिलाई विकसित भारत बनाने की शपथ
बहादुरगढ़, 12 दिसंबर, अभीतक:- भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान ने कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में सजगता के साथ कार्य कर रही है,इतना ही नहीं केंद्र व राज्य सरकार ने हमेशा किसान, महिला, युवा व गरीब वर्ग का ध्यान रखा है। भाजपा जिलाध्यक्ष मंगलवार को गांव दुल्हेड़ा और छुड़ानी में विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने उपरांत ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। गांवों में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का ग्रामीणों ने पगड़ी व फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान प्रदेश भर में जागरूकता रथ चल रहे हैं,जिसके माध्यम से आमजन को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्य अतिथि विक्रम कादयान ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद प्रदेश में सरकार की प्रमुख योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शुरू की जा रही है,ताकि योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी ओर लाभ देना है। इस मौके पर कृषि विभाग द्वारा ड्रोन का परीक्षण किया गया। उन्होंने विशेष प्रचार वाहन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश व आमजन को आत्मनिर्भर भारत बनाने की शपथ भी दिलाई । इस दौरान विभिन्न विभागों की स्टालों द्वारा उनके विभाग से संबंधित जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उस बारे आमजन को जानकारी उपलब्ध करवाई गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मोबाइल वैन में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम में केंद्र व हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर आधारित शॉर्ट फिल्म का भी प्रसारण किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ के दौरान आयोजित हुई ये गतिविधियां
विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रगतिशील किसानों व प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के विचार सांझा करने के साथ उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा ड्रोन का मुख्य अतिथि एवं किसानों की मौजूदगी में शानदार प्रदर्शन किया गया। नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। निरोगी हरियाणा के तहत स्वास्थ्य जांच, आयुष विभाग की ओर से आरोग्य शिविर, योगाभ्यास, क्रीड द्वारा परिवार पहचान पत्र से संबंधित सेवाओं के लिए हेल्प डेस्क, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा व किसानों के लिए कृषि और बागवानी विभागों की हेल्प डेस्क बनाई गई, स्वामित्व कार्ड पंजीकरण और वितरण डेस्क लगाया गया, यात्रा के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, मेरा भारत स्वयं सेवकों के पंजीकरण के लिए स्टॉल, पीएम उज्ज्वला योजना के तहत एक सौ प्रतिशत परिपूर्णता सुनिश्चित करने के लिए डेस्क, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री हेतु स्टॉल व उनके परिजनों के लिए हेल्प डेस्क, बैंकिंग सेवाओं के लिए स्टाल, ऋण आवेदनों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए।
कार्यक्रम में इन अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर आईएएस राहुल मोदी,एसडीएम बहादुरगढ, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गोयल, समाजसेवी अमित डीघल, गांव के सरपंच मोनू देसवाल,गांव छुड़ानी के सरपंच विनोद सहवाग, खाप प्रधान उमेद सिंह देसवाल, जिला संयोजक प्रिंस देसवाल, बीडीपीओ उमेद सिंह, ब्लाक समिति सदस्य पूनम देवी, अमित सरपंच, मास्टर सूरजभान,राज ङ्क्षसह,ब्लाक समिति सदस्य सुरजीत सिंह, मा विरेंद्र सहवाग, रामकुमार, प्रदीप कुमार, प्रकाश चंद्र,जीत पहलवान, प्रदीप ठेकेदार सहित गांव छुड़ानी और दुल्हेड़ा के अनेक गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य बनीं डॉ. सोनिया त्रिखा
राज्यपाल ने दिलवाई को पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ
कल सायं ही महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं के पद से ली थी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
डॉ. त्रिखा ने प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई
चंडीगढ़, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में मंगलवार को हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य के रूप में डॉ. सोनिया त्रिखा को पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सहित कई गणमान्य भी उपस्थित थे। डॉ. सोनिया त्रिखा स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़ी रही हैं। उन्होंने कल सायं ही हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। अप्रैल 2022 से हरियाणा सरकार के महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा के रूप में डॉ त्रिखा ने प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की सार्वजनिक क्षेत्र की सुविधाओं की देखरेख के लिए राज्य के स्वास्थ्य देखभाल प्रयासों का नेतृत्व किया। स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी नेतृत्वकारी भूमिकाओं में अतिरिक्त महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, कार्यकारी निदेशक राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र, निदेशक राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान और सिविल सर्जन जैसे पद शामिल हैं। विशिष्ट शैक्षिक पृष्ठभूमि और व्यापक पेशेवर अनुभव के साथ डॉ. त्रिखा ने राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों को बदलने और बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। अपने 25 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने ने विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ तथा एशियन डेवलपमेंट बैंक में भी वर्षों तक स्वास्थ्य सलाहकार के रूप में भी सेवाएँ दीं। डॉ. सोनिया त्रिखा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से वर्ष 1991 में गोल्ड मेडल विशिष्टता के साथ एमबीबीएस और वर्ष 1995 में प्रसूतिध्स्त्री रोग विज्ञान में एमडी की डिग्री हासिल की। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से स्वास्थ्य एवं अस्पताल प्रबंधन से वर्ष 2009 में स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन जैसे प्रसिद्ध संस्थान से वर्ष 2013 में सार्वजनिक स्वास्थ्य में एमएससी की डिग्री हासिल की। डॉ. त्रिखा ने अक्टूबर 2014 – अक्टूबर 2015 तक नई दिल्ली में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल विशेषज्ञ के पद पर काम किया। इससे पहले वे न्छप्ब्म्थ् के दिल्ली स्थित कार्यालय में फरवरी 2010 – फरवरी 2012 के बीच एचआईवी एवं एड्स विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत रहीं। इसी कार्यालय में वे जनवरी 2009 – फरवरी 2010 तक स्वास्थ्य अधिकारी (मातृ एवं नवजात देखभाल) के पद पर कार्यरत रहीं। जून 2007 – जुलाई 2008 तक उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भारत के दिल्ली स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय सलाहकार, परिवार एवं प्रजनन स्वास्थ्य के पद पर काम किया। जुलाई 2004 – जून 2007 तक वे राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी, चंडीगढ़ में परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत रहीं। उन्होंने मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, प्रसूतिध्स्त्री रोग विभाग चंडीगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र पंचकूला, स्वच्छ फाउंडेशन, हिंदू चैरिटेबल अस्पताल, सोनीपत में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी। डॉ. सोनिया त्रिखा के समर्पण और रणनीतिक नेतृत्व ने हरियाणा में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों के सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे यहां की आबादी की सेहत पर स्थायी प्रभाव पड़ा है। डॉ. त्रिखा कार्यकाल अनेकों उपलब्धियों से भरा है। खासकर कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने क्षमता निर्माण, प्रयोगशाला परीक्षण, आपूर्ति श्रृंखला समर्थन और आवश्यक सेवाओं की निरंतरता पर ध्यान केंद्रित करते हुए, ब्व्टप्क्-19 महामारी को रोकने में तकनीकी नेतृत्व प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में मार्च से सितंबर 2020 के दौरान कोविड 19 की परीक्षण की नैदानिक क्षमता में प्रति दिन 300 आरटी-पीसीआर परीक्षणों से परीक्षण को बढ़ाकर 15,000 प्रतिदिन किया गया। इस दौरान उनके प्रयासों से माध्यमिक देखभाल सुविधा केंद्रों में विशेष कोविड आपातकालीन विभाग और आईसीयू स्थापित किए गए। उन्होंने जिला अस्पताल पंचकूला में 14 बिस्तरों वाली गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) की स्थापना की पहल और नेतृत्व किया। उन्होंने सेवाओं की गुणवत्ता और देखभाल की निरंतरता में सुधार के लिए 56 सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड (ईएचआर) का उपयोग करके अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (ई-उपचार) के कार्यान्वयन का नेतृत्व किया। नीति आयोग के निकट समन्वय में राज्य स्वास्थ्य सूचकांक (एसएचआई) के विभिन्न संकेतकों की निगरानी और वेलिडेशन में भी उन्होंने भूमिका निभाई। इसके साथ ही सभी हितधारकों के परामर्श से एसडीजी 3 पर विजन 2030 दस्तावेज की तैयारी के लिए नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने ॅभ्व्, ब्क्ब् और श्र-च्।स् सहित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ कई परियोजनाओं का समन्वित कार्यान्वयन किया। डॉ. सोनिया त्रिखा ने अपने शोध और प्रकाशनों के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका काम स्वास्थ्य देखभाल के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं तक फैला हुआ है, जिसमें एंटीबायोटिक निर्धारित करने के पैटर्न से लेकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पहल तक शामिल हैं। महामहिम राज्यपाल हरियाणा की अनुमति से मुख्य सचिव हरियाणा श्री संजीव कौशल ने गरिमापूर्ण शपथ ग्रहण समारोह संचालन की प्रक्रिया का निर्वहन किया।

आप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने खटकड़ टोल पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को दी श्रद्धांजलि’
हमारे साथ नाइंसाफी केवल इस आंदोलन में नहीं, इस सरकार में हर पल किसानों के साथ नाइंसाफी होती रही – अनुराग ढांडा’
’जिस लड़ाई की याद में यहां बैठे हैं, उसका अभी तक नतीजा नहीं मिला – अनुराग ढांडा’
ये लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, कुर्बानी के लिए तैयार रहो – अनुराग ढांडा
कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के हकों की लड़ाई लड़ने का काम करूंगा – अनुराग ढांडा
जींद, 12 दिसंबर, अभीतक:- आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने मंगलवार को खटकड़ टोल पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद किसानों को नमन करते हुए कहा कि हमारे साथ नाइंसाफी केवल इस आंदोलन में नहीं हुई। आम घरों के लोगों के साथ ये नाइंसाफी रोज होती है। कहते हैं जब पानी सिर से ऊपर चला जाए तो फिर हाथ मारने के अलावा कोई चारा नहीं रहता। हमारे बच्चों को न अच्छे स्कूल मिलते, न हमें अपने खेत में बिजली मिलती, किसानों के बच्चे बॉर्डर पर कुर्बान हो जाना चाहते हैं लेकिन ये सरकार कहती है कि चार साल बाद रिटायर हो जाना, किसान खाद मांगने जाए तो नहीं मिलता, फसल का रेट नहीं मिलता और खराब फसल का मुआवजा नहीं मिलता। इस सरकार में हर पल किसानों के साथ नाइंसाफी होती रही। लेकिन यदि कोई हमारे स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करे तो फिर लड़ना जरुरी हो जाता है। उन्होंने कहा कि जिस लड़ाई की याद में यहां बैठे हैं, ये लड़ाई भी ऐसी ही लड़ाई थी। किसानों से उनकी जमीन और स्वाभिमान छिनना चाहते थे। कहते हैं कि यदि स्वभिमान पर बात आए तो टकराना जरूरी है, जो जिंदा हो तो जिंदा आना जरुरी है। ये वही लड़ाई थी, किसान कौम के 19 शहीदों के लिए यहां उनको नमन करते हुए एक श्रद्धांजलि स्थल बना रहे हैं, ताकि इनकी कहानियां सुनाई जा सकें। मैं चाहता हूं कि एक ऐसी सरकार आए, जो सभी 700 शहीद किसानों के गांव और उनकी जगहों पर श्रद्धांजलि स्थल बनाया जाए ताकि सबको उनकी जन्मभूमि पर श्रद्धांजलि दी जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों ने इसलिए कुर्बानी दी ताकि हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। इसका अभी तक नतीजा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जो मांग किसान लेकर बैठे थे, वो अभी तक भी पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि जब किसान दिल्ली पहुंचे थे तो अरविंद केजरीवाल के घर पर सारी रात तमाशा चला था। केंद्र सरकार की तरफ से स्टेडियमों को जेल बनाने का आदेश आया था, धमकी दी गई थी कि सरकार भंग कर देंगे अगर इस आदेश को लागू नहीं किया और फाइल पर साइन नहीं किए। अरविंद केजरीवाल ने फाइलों पर साइन नहीं किए। उन्होंने कहा था चाहे फांसी पर टांग दो, फाइल पर साइन नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि अगर हमारे मां बाप सड़क पर लड़ाई लड़ रहे हैं तो लानत है ऐसी राजनीति पर अगर हम उनके लिए खड़े नहीं हो सकते तो। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, कुर्बानी के लिए तैयार रहो। अभी तो इस लड़ाई का एक छोटा हिस्सा जीता है, अभी तो किसान कौम के हकों के लिए संघर्ष करना बाकी है। मेरी जहां भी जरूरत होगी, तन मन और धन से आपके साथ हूं। कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के हकों की लड़ाई लड़ने का काम करूंगा।

सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देने की गारंटी के साथ गांवों में पहुंच रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा
गांव बाबडौली व भैरमपुर में विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव ने किया ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का स्वागत
गांव बुढ़पुर व गोकलपुर में चेयरमैन डा. अरविंद यादव व नगर पालिका धारूहेड़ा क्षेत्र में पीपीपी कोओर्डिनेटर डा. सतीश खोला ने किया यात्रा का अभिनंदन
आमजन को ‘हमारा संकल्प-विकसित भारत’ का दिलाया जा रहा संकल्प
कोसली, 12 दिसंबर, अभीतक:- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की समाज के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देनेे की गारंटी के साथ ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ मंगलवार को रेवाड़ी जिला के गांव बुढ़पुर, गोकलपुर, बाबडौली, भैरमपुर, हुसैनपुर, खोरी तथा नगर पालिका क्षेत्र में पहुंची और लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ देते हुए जागरूक किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की सेवाओं से आमजन को लाभांवित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल व प्रदर्शनी लगाकर लोगों को योजनाओं व सरकारी सेवाओं की जानकारी दी गई। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की संपूर्ण पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है जिसका आमजन प्रभावी रूप से लाभ उठा रहे हैं।
साकार होता नजर आ रहा ‘आत्मनिर्भर व विकसित’ भारत व अंत्योदय’ का सपना – लक्ष्मण सिंह यादव
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ के कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव बाबडौली व भैरमपुर में पहुंचने पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने यात्रा का गर्मजोशीसे स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई राष्ट्रव्यापी ‘विकसित भारत-संकल्प यात्रा’ के माध्यम से ‘आत्मनिर्भर व विकसित’ भारत व अंत्योदय’ का सपना साकार होता नजर आ रहा है। यह कार्यक्रम जरूरतमंद व विभिन्न योजनाओं के पात्र लोगों के लिए मददगार साबित हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया जा रहा है। हरियाणा में इस यात्रा के दौरान प्रदेशभर में अनेक वाहन चल रहे हैं, जो हर दिन अनेक गांवों को कवर कर रहे हैं। यह यात्रा 25 जनवरी 2024 तक प्रदेश के हर गांव व हर शहर से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के माध्यम से योजनाओं के लाभार्थियों का फीडबैक भी लिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के दूरदर्शी विजन के साथ देश-प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर – डा. अरविंद यादव
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ के गांव बुढ़पुर व गोकलपुर में पहुंचने पर हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डा. अरविंद यादव ने बतौर मुख्य अतिथि यात्रा का स्वागत किया। डा. अरविंद यादव ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रयासों से देश-प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का दौर शुरू हुआ है, जिसके परिणाम स्वरूप अंतिम व्यक्ति को घर बैठे सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति किसी वजह से सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए हैं तो वे अब इस यात्रा के दौरान अपने गांव में ही आवेदन कर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दूरदर्शी विजन के साथ देश-प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर हैं।
अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंच रहा सरकार की योजनाओं का लाभ – खोला
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ के नगर पालिका धारूहेड़ा क्षेत्र में पहुंचने पर परिवार पहचान पत्र कोओर्डिनेटर डा. सतीश खोला ने यात्रा का भव्य तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर डा. सतीश खोला ने लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंच रहा है। इसमें परिवार पहचान पत्र सबसे सशक्त माध्यम साबित हुआ है। इससे न केवल अंत्योदय परिवारों को चिन्हित कर उन्हें विकास योजनाओं से जोड़ा गया है बल्कि उन्हें इन योजनाओं का लाभ भी समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाना भी सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ 2047 तक देश को ‘आत्मनिर्भर व विकसित’ राष्टड्ढ्र बनाने के स्वप्न को साकार करेगी।
स्टॉल लगाकर दिया गया विभिन्न सेवाओं का लाभ
इस अवसर पर नपा चेयरमैन कंवर सिंह ने डा. सतीश खोला को धारूहेड़ा की विभिन्न मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से 18 स्टॉल लगाए गए थे, जिनके माध्यम से 10 उज्ज्वला गैस कनेक्शन, 10 पेंशन लाभ, 27 बीपीएल व 6 गुलाबी कार्ड, 25 परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां ठीक की गईं, 14 आधार कार्ड अपडेट सहित 165 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। मौके पर ही सुझाव पेटिका भी रखवाई गई है तो लोग अपने सुझाव इत्यादि सरकार तक भिजवा सकें। इस दौरान उप प्रधान अजय जांगड़ा, पार्षद नानक, सरोज बाला, कमलेश, त्रिलोक, राहुल, मंडलाध्यक्ष मनोज सैनी, रामपाल यादव, अशोक कोसलिया, अत्तर पांचाल, ईश्वर, सुरेश सैनी, डीएमसी उदय सिंह, सचिव प्रवीण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मुख्यातिथियों ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ के दौरान कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, चेयरमैन डा. अरविंद यादव व पीपीपी कोओर्डिनेटर डा. सतीश खोला ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन भी किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, आयुष विभाग की ओर से आरोग्य शिविर, योगाभ्यास, क्रिड द्वारा परिवार पहचान पत्र से संबंधित सेवाओं के लिए हेल्प डेस्क, प्रश्रोतरी प्रतियोगिता हुई, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा व किसानों के लिए कृषि और बागवानी विभागों की हेल्प डेस्क बनाई गई, यात्रा के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, मेरा भारत स्वयं सेवकों के पंजीकरण के लिए स्टॉल, बैंकिंग सेवाओं के लिए स्टाल, ऋण आवेदनों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।
विभाग स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को कर रहे लाभांवित
संकल्प यात्रा के दौरान एलईडी युक्त वैन में सरकार की विभिन्न योजनाओं को दिखाया गया तथा यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अंत्योदय पर आधारित स्टॉल लगाकर आमजन को जागरूक करते हुए लाभांवित किया गया। विधायक ने अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात लोगों के साथ सांझा करते हुए बताया कि कैसे वह और उनका परिवार सरकार की अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में बदलाव ला रहे हैं।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव, संयोजक बलजीत यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव, रामपाल यादव, सरपंच आशा, अमित यादव, जसवंत नंबरदार, राजकुमार जलवा, बिक्रम यादव, भीम सिंह, संजय कुमार, सोनू, बीडीपीओ अंकित चैहान, सोनू कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व अधिकारीगण मौजूद रहे।

बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तक देगी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा – एडीसी
रेवाड़ी, 12 दिसंबर, अभीतक:- ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ के नोडल अधिकारी एवं एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने बताया कि मंगलवार को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ बुढ़पुर, गोकलपुर, बाबडौली, भैरमपुर, हुसैनपुर, खोरी में पहुंची और आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं बारे जागरूक किया। एडीसी पाटिल ने बताया कि इसी क्रम में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद‘ के तीन प्रचार वाहन बुधवार 13 दिसंबर को निर्धारित शेड्यूल अनुसार प्रातरू 10 बजे से व सायं 3 बजे से गांवों में पहुंचकर लोगों को लाभांवित करेंगे। प्रचार वाहन नंबर 1 रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव लाधुवास अहीर में प्रातरू कालीनसत्र व गंगायचा जाट में सायंकालीन सत्र में, प्रचार वाहन नंबर 2 कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव बालधन खुर्द में प्रातरू कालीन सत्र व बास बटौड़ी में सायंकालीन सत्र में, प्रचार वाहन नंबर 3 बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव आसराका माजरा में प्रातरूकालीन सत्र व गांव बधराना में सायं कालीन सत्र में पहुंचकर आमजन को सरकार की नीतियों व योजनाओं बारे जागरूक करते हुए लाभांवित करेंगे।

रेवाड़ी में रंग ला रहा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान, जिला का लिंगानुपात बढकर हुआ 913 – डा. बनवारी लाल
सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता कार्यक्रम में दिया जन जागरूकता का संदेश
रेवाड़ी, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा सरकार में सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा के एनसीआर जिला रेवाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ मुहिम रंग ला रही है, जिसके परिणाम स्वरूप लोगों में जागरूकता बढने के साथ-साथ लिंगानुपात में भी सुधार दर्ज किया गया है। वर्तमान में रेवाड़ी जिला का लिंगानुपात 913 है, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल मंगलवार को स्थानीय बाल भवन परिसर में हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलन करने उपरांत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
हर फील्ड में अपना लोहा मनवा रही बेटियां – डा. बनवारी लाल
सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि साल 2015 में जब प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा के जिला पानीपत से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरूआत की थी उस समय रेवाड़ी जिले में जिले में एक हजार लडकों के मुकाबले लड़कियों की संख्या महज 837 थी, जो अब बढकर एक हजार लडकों के मुकाबले 913 हो गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार की ओर से महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से लोगों को बेटा-बेटी में फर्क न करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वैसे भी हर क्षेत्र में देखा जाए तो बेटियां, बेटों की तरह काम कर रही हैं. हर फील्ड में बेटियां अपना लोहा मनवा रही हैं और बेटियों को बोझ समझने वालों को करारा जवाब दे रही हैं।
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प को साकार करने वाला है लड़कियों की फीस माफी का निर्णय – सहकारिता मंत्री
सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि सरकार की ओर से भी बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत डाकघरों या राष्ट्रीयकृत बैंकों में खाता खोलने पर बच्ची को ब्याज दर ज्यादा मिलती है. बेटियों को स्कूल से अनुपस्थित रहने या ड्राप आउट न करना पड़े, इसके लिए भी विभाग की ओर से व्यवस्था की गई है। उन्होंने प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को शिक्षित करने के उद्देश्य से निजी और सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाली लड़कियों की फीस माफ करने की घोषणा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प को साकार करने वाला है। साथ ही कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सहकारिता मंत्री ने बेटियों का किया सम्मान
सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी बेटियों व महिलाओं निर्मला, संजना, यशिका, सानिया, पेप्सी, प्रियंका, शर्मिला, प्रमिला, पूजा, कमलेश कुमारी, अनुप्रिया, ईशा, विजेता, हिरल, दुआ, काव्या, तान्या, सोनम, कुसुम, मीनाक्षी आदि को सम्मानित किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, नपा बावल के वाइस चेयरमैन अर्जुन चैकन, बावल मंडल अध्यक्ष भाजपा अमरजीत, जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, सीएमओ डा. सुरेंद्र यादव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

वृद्धजनों व दिव्यांगजनों की सेवा नारायण सेवा के समान – डा. बनवारी लाल
सहकारिता मंत्री ने 550 वरिष्ठजनों व दिव्यांगजनों को वितरित किए 1.20 करोड़ लागत के सहायक उपकरण
वृद्धजनों व दिव्यांगजनों का जीवन सरल व सुगम बना रही सरकार, बोले सहकारिता मंत्री
रेवाड़ी, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा सरकार में सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि वृद्धजनों व दिव्यांगजनों की सेवा नारायण सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि वृद्धजन व दिव्यांगजन हमारे ऊपर किसी प्रकार से बोझ नहीं हैं, बल्कि समाज का वे अभिन्न अंग हैं और इनकी सेवा करना हमारा परम धर्म है। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल मंगलवार को स्थानीय बाल भवन परिसर में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय व अरावली पावर कंपनी प्रा. लि. के तत्वावधान में सीएसआर स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण समारोह का बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलन करने उपरांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। डा. बनवारी लाल ने इस अवसर पर 550 वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों को अपने हाथों से 1 करोड़ 20 लाख रुपए राशि के सहायक उपकरण वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ावा दे रही है।
सरकार का प्रयास वृद्धजन व दिव्यांगजन जुड़े रहें समाज की मुख्यधारा से
सहकारिता मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का प्रयास है कि वृद्धजन व दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा से जुड़े रहें इसके लिए सरकार उनका ‘सहारा’ बनी हुई है और हरसंभव मदद दे रही है। सरकार वरिष्ठजनों व दिव्यांगजनों के जीवन को सरल व सुगम बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बुजुर्गों व दिव्यांगों को हर जरूरी सुविधा दी जाए ताकि उनका जीवन यापन सही ढंग से हो सके। इसी के चलत सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक भवनों पर दिव्यांगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गरीब को उसका हक दिया जा रहा है। सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति को उनके हक से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाए गए कानून अनुसार बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा आमदनी का दो प्रतिशत हिस्सा सीएआर फंड के तहत जरूरतमंदों की मदद में लगाया जा रहा है। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी व एपीसीपीएल को बधाई दी। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, नोडल अधिकारी एसके रथ, सीएसआर नोडल अधिकारी सीएसआर स्मृति, रेडक्रास सचिव महेश गुप्ता, जीएम एफजीडी एपीसीपीएल राकेश शर्मा, डा. योगेश्वर कुमार, जतिन शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Watch “किस किस के घर पहुँच रहे हैं पीले चावल” on YouTube
जेल प्रशासन पर असल के बजाए किसी दूसरे व्यक्ति को जमानत पर छोड़ने का आरोप, शिकायत पर गृह मंत्री अनिल विज ने डीजी जेल को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश
गृह मंत्री अनिल विज ने डीजी जेल को इस मामले में संलिप्त जेल अधिकारियों पर भी कार्रवाई के दिए निर्देश
मंगलवार गृह मंत्री ने अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना व अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा के अम्बाला जेल प्रशासन द्वारा मिलीभगत कर एक व्यक्ति को जमानत पर छोड़ने के बजाए दूसरे व्यक्ति को छोड़ने एवं व्यक्ति पर फर्जी केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए परिवार ने हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज के समक्ष गुहार लगाई। इस संबंध में गृह मंत्री ने डीजी जेल को पूरे मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। श्री विज मंगलवार प्रातः अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। अम्बाला जिले के गांव बलाणा निवासी महिला व परिवार के सदस्यों ने अम्बाला जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनका बेटा झगड़े के मामले में अम्बाला सेंट्रल जेल में था। उसकी गत दिनों जमानत हो गई थी, परिवार सदस्य जब बेटे को लेने जेल पहुंचे तो जेल प्रशासन ने उन्हें बताया कि उनका बेटा पहले ही जमानत पर छूटकर घर चला गया है। उन्होंने बताया कि पूरी रात वह बेटे की तलाश करते रहे, मगर उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद वह फिर सेंट्रल जेल गए, लेकिन जेल प्रशासन द्वारा उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। लगभग सप्ताह बाद उन्हें पता चला कि उनके बेटे को फिर से कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कोर्ट में वह गए तो उनके बेटे ने बताया कि उसकी पहले जमानत हो गई थी, मगर जेल प्रशासन ने उसके स्थान पर जेल में बंद एक अन्य व्यक्ति को छोड़ दिया और अब मिलीभगत को छिपाने के लिए जेल प्रशासन द्वारा उसे फर्जी केस में फंसाकर गिरफ्तार किया गया है। परिवार ने गृह मंत्री अनिल विज से इस मामले में जेल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व उनके बेटे पर दर्ज हुए फर्जी केस को रद्द करने की मांग उठाई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने डीजी जेल से बात की और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। श्री विज ने कहा कि जेल प्रशासन की मिलीभगत के बिना ऐसा संभव नहीं हो सकता है कि एक व्यक्ति के बदले दूसरे व्यक्ति को जेल से छोड़ दिया जाए। उन्होंने डीजी जेल को पूरे मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह काफी गंभीर मामला है और जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने इस संबंध में जेल प्रशासन से भी बात की थी जिन्होंने उनसे कहा कि गलती से किसी अन्य व्यक्ति को छोड़ दिया। श्री विज ने कहा कि यह काफी बड़ा मामला है, यदि इस प्रकार गलतियां हुई तो और भी गलत लोगों को जेल प्रशासन द्वारा छोड़ा जा सकता है। इसी तरह, अम्बाला छावनी में निगार सिनेमा की खरीद-फरोख्त मामले की जांच के लिए गठित कमेटी की कार्रवाई संबंधी पूछे गए सवाल पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि कमेटी में कौन-कौन सदस्य थे और जांच में क्या आया, इसकी जानकारी ली जाएगी।
प्लाट दिलाने के नाम पर 36 लाख रुपए की ठगी, गृह मंत्री ने एसपी पानीपत से अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की
गृह मंत्री अनिल विज ने पानीपत में प्लाट खरीदने के नाम पर 36 लाख रुपए की ठगी मामले में पानीपत एसपी से पूर्व में दर्ज मामले में अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की। परिवार ने अपनी शिकायत देते हुए बताया कि प्लाट खरीदने के लिए 36 लाख रूपए की राशि उन्होंने बिल्डर को दी थी, मगर न तो राशि वापस दी गई और न ही प्लाट दिया गया, केस दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसी तरह, रेवाड़ी निवासी युवती से छेड़छाड़ मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गृह मंत्री ने एसपी रेवाड़ी को फोन लगाते हुए जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों पर तत्परता से पुलिस कार्रवाई करे। करनाल से आए व्यक्ति ने पिता-पुत्र व एक रिश्तेदार को विदेश भेजने के नाम पर 55 लाख रुपए ठगी के आरोप लगाए। गृह मंत्री अनिल विज ने कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को जांच के निर्देश दिए। सोनीपत से आई महिला ने अपने भाई की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत दी। महिला का आरोप था कि एक वर्ष पहले हत्या हुई थी लेकिन अब तक आरोपी फरार है। गृह मंत्री ने इस मामले की छानबीन के लिए सोनीपत पुलिस कमिश्नर को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। इसी तरह अन्य कई मामले आए जिन पर गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

हरियाणा राज्य प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) ब्यूरो ने अवैध खनन को रोकने के लिए 11 जिलों में की छापेमारी – गृह मंत्री अनिल विज
358 वाहनों की जांच की गई, 52 वाहन अवैध खनन में संलिप्त मिलें, इम्पाउंड किए – अनिल विज
गृह मंत्री अनिल विज ने ब्यूरो को अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज करने के दिए निर्देश
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा राज्य में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए हरियाणा राज्य प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) ब्यूरो (एचएसईएनबी) ने 11 और 12 दिसंबर, 2023 की मध्यरात्रि को राज्य के 11 जिलों में लक्षित छापेमारी की। इन छापेमारी अभियानों के दौरान, 358 वाहनों की जाँच की गई, जिसमें 22 हाइवाध्डम्पर, 5 जेसीबीध्पोकलेन एक्सकेवेटर और ट्रैक्टर-ट्रॉलीध्ओवरलोडेड वाहनों सहित 52 वाहनों को जब्त किया गया, जिनका उपयोग अवैध खनन गतिविधियों में किया जा रहा था। इस संबंध में खुलासा करते हुए गृह मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि हाल ही में गठित हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो पूरे राज्य में अवैध खनन कार्यों पर खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रहा है, जिसमें भूमिगत और खुली सतह दोनों गतिविधियों को शामिल किया गया है। इस बारे में विवरण सांझा करते हुए, उन्होंने कहा कि सभी रैंकों के 480 पुलिस कर्मियों सहित कुल 51 टीमों ने कल रात 11.00 बजे से लेकर आज सुबह तक 30 चैकियों और 66 मोबाइल पार्टियों की स्थापना करके सिंक्रनाइज तरीके से छापेमारी की। श्री विज ने बताया कि रेत खनन के लिए पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल और पत्थर खनन के लिए नूंह, भिवानी और चरखी दादरी में छापे मारे गए। कम तापमान (8 डिग्री) और कम दृश्यता की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी, किसी भी स्थान पर विशेष अभियान शांतिपूर्ण और बिना किसी दिक्कत व तनाव के संपन्न हुआ। गृह मंत्री श्री अनिल विज ने हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो को निर्देश जारी कर राज्य में अवैध खनन और अवैध शराब के खिलाफ अभियान को और अधिक कठोरता और प्रभावशीलता के साथ तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ब्यूरो को अधिक अधिकारी, जनशक्ति और संसाधन उपलब्ध कराए जाने के संबंध में परिवहन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, बिजली और सिंचाई विभाग के अलावा अन्य हितधारक विभागों के सहयोग से अभियान शुरू किए जाएंगे। उन्होंने इस संबंध में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी दी कि वे गलत काम करना छोड दें अन्यथा उनके खिलाफ प्रवर्तन ब्यूरो द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी 22 राजस्व जिलों में सफलतापूर्वक इकाइयां बनाई गई हैं। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के एडीजीपी डॉ. ए.एस. चावला ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों को एक साथ कई स्थानों पर निशाना बनाने से सकारात्मक परिणाम मिलना तय है। एसपी करण गोयल के नेतृत्व में समर्पित प्रवर्तन ब्यूरो इकाइयां (जिला खनन अधिकारियों के समन्वय में) विभिन्न कठिनाइयों और बाधाओं को पार करते हुए ईमानदारी से और प्रभावी प्रदर्शन करते हुए अपने निर्धारित कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहीं है।
अंत्योदय और गरीब कल्याण के स्वप्न को साकार करने के लिए केन्द्र व प्रदेश की सरकार संकल्पबद्व है – कश्यप
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- करनाल जिला की इंद्री विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामकुमार कश्यप ने गांव मुरादगढ़ व मनोहरपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और गरीब कल्याण के स्वप्न को साकार करने के लिए केन्द्र व प्रदेश की सरकार संकल्पबद्व है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को हमको मिलकर पूरा करना होगा। कार्यक्रम में विधायक रामकुमार कश्यप एवं ग्रामीणों ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी ली। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं और जब हमारी आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तब हर क्षेत्र में दुनिया में भारत सर्वप्रथम हो, ये संकल्प लेने के उद्देश्य से ही विकसित भारत संकल्प यात्रा देश प्रदेश की प्रत्येक पंचायत में पहुँच रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प जो हम सबने लिया है, यह संकल्प एक शब्द मात्र नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों गरीबों को सबके बराबर लाने का एक पुनीत विचार है और इसमें हमें सबके संकल्प के बल को जोडना है। उन्होंने कार्यक्रम में सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं से संबंधित स्टालों का निरीक्षण किया और बताया कि इन स्टालों के माध्यम से आमजन को केन्द्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा प्रदेश के लाखों पात्र नागरिकों को योजनाओं के साथ जोड़ने का कार्य करेगी – डा अभय सिंह यादव
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- जिला महेंद्रगढ़ में विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा लगातार जन-जन तक सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचा रही है। इसमें शामिल हर नागरिक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ भी ले रहे हैं। मंगलवार को यह यात्रा महेंद्रगढ़ जिला के गांव बलाह खुर्द, दौचाना, नांगल चैधरी खंड के गांव इकबालपुर नंगली, नेहरू नगर, कनीना खंड के गांव नांगल हरनाथ, बुचावास तथा महेंद्रगढ़ खंड के गांव बसई व बास खुडाना गांवों में पहुंची। इस दौरान गांव बलाह खुर्द व दौचाना में नांगल चैधरी विधायक डा. अभय सिंह यादव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। वहीं इकबालपुर नंगली व नेहरू नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष दयाराम यादव, गांव बसई व बास खुडाना में जिला परिषद सदस्य देवेंद्र, नांगल हरनाथ में सरपंच अंग्रेज देवी व बुचावास में एसईपीओ कृष्णपाल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर विधायक डा. अभय सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा यात्रा का मुख्य मकसद आमजन को सरकार की योजनाओं से अवगत करवा कर उनको इन योजनाओं का लाभ देना है। यह यात्रा प्रदेश के लाखों पात्र नागरिकों को योजनाओं के साथ जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने के लिए हर व्यक्ति को विकसित राष्ट्र की सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए पारदर्शी शासन दिया है। संकल्प यात्रा के दौरान पात्र नागरिकों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं लेकिन जो लाभार्थी अभी तक छूट गए हैं, उनके आवेदन भी मौके पर ही करवाए जा रहे हैं। आवेदन के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारी इन गरीबों के कागजात भी पूरे करवा रहे हैं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किसानों को खेती में ड्रोन तकनीक अपनाने के लिए किया जा रहा प्रेरित
सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास वाले सिद्धांत पर कार्य कर रही मोदी – मनोहर सरकार : सत्यप्रकाश जरावता,
ग्रामीणों ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की ली संकल्प शपथ
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आमजन के जीवन में सकारात्मक बलदाव लाकर युवा पीढ़ी के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित किया जा रहा है। भारत व हरियाणा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर शुरू की गई इस पहल ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अब एक अभिनव मोड़ ले लिया है। एक ओर जहां यात्रा के दौरान लोगों को देश के विकास के साथ जोडकर आगे बढने का संदेश दिया जा रहा है तो वही दूसरी ओर कृषि से सम्बंधित गतिविधियों में ड्रोन के इस्तेमाल से देश के अन्नदाता को नई तकनीक के इस्तेमाल के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के मंगलवार को गुरुग्राम जिला के पटौदी खंड के गांव राठीवास व नूरपुर में पहुँचने पर स्थानीय विधायक सत्यप्रकाश जरावता व ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व हरियाणा सरकार की मनोहर सरकार किसी भी भेदभाव के बिना सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास वाले सिद्धांत पर कार्य करते हुए देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाकर विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार का आर्थिक उत्थान करना है। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोहराया कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने 9 वर्ष में जितने भी विकास कार्य किए हैं उन योजनाओं का लाभ लोगों को इस यात्रा के माध्यम से घर पर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम से गांव-गांव आमजन को जहां योजनाओं का लाभ मिल रहा है, वहीं सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र की परिकल्पना को पूरा करने की दिशा में प्रधानमंत्री निरंतर कार्यरत हैं। कार्यक्रम के दौरान गांव में सीएससी वैन की स्टाल पर परिवार पहचान पत्र में आय, नाम, गांव का नाम, आयु, आधार कार्ड नंबर आदि रिकार्ड ठीक करवाने के लिए ग्रामवासियों के आवेदनों को स्वीकार किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों का पीपीपी से संबधित रिकार्ड दुरूस्त करने के लिए उनसे आवश्यक प्रमाण-पत्र की प्रतियां ली गईं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग की ओर से मेडिकल कैंप भी लगाया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन में लगी एलईडी पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई नई-नई योजनाओं व सरकार की उपलब्धियों पर आधारित शार्ट फिल्में दिखाई गई। इन फिल्मों में देश और प्रदेश की प्रगति को खूबसूरती से दर्शाया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जरूरतमंदों को लाभ देने के लिए उनके केवाईसी किए गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संकल्प शपथ भी दिलाई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अवसर पर नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें गांव के सैकड़ों व्यक्तियों ने लाभ उठाया, इसी प्रकार आयुष विभाग की ओर से आरोग्य शिविर, योगाभ्यास, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा व किसानों के लिए कृषि और बागवानी विभागों की हेल्प डेस्क बनाई गई, स्वामित्व कार्ड पंजीकरण और वितरण डेस्क लगाया गया, मेरा भारत स्वयं सेवकों के पंजीकरण के लिए स्टॉल, ऋण आवेदनों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए।
विद्यार्थी जीवन के कठिन परिश्रम से सुखद होगा भविष्य – जे.पी दलाल
कृषि मंत्री ने गुरुग्राम में स्विस कॉटेज स्कूल के वार्षिकोत्सव में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित कर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि मानव जीवन में परिश्रम से बड़ा कोई धन नही है। ऐसे में विद्यार्थी जीवन में जो युवा अपने गुरुजनों व अभिभावकों का सम्मान करते हुए विद्या रूपी धन के लिए निरन्तर मेहनत करेगा आने वाले समय में वह निश्चित रूप से देश का नाम रोशन करेगा। विद्यार्थी जीवन में युवा अपनी प्रतिभा को जितना निखारेंगे आने वाले समय में उनका जीवन उतना ही सुगम होगा। कृषि मंत्री सोमवार देर सायं गुरुग्राम के सेक्टर 23 स्थित स्विस कॉटेज स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जे.पी दलाल ने कहा कि वर्तमान में देश की युवा पीढ़ी निरंतर वैश्विक स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में हमारे देश का नाम रोशन कर रही है। आज दुनिया के जितने भी बहुप्रतिष्ठित संस्थान हैं, उनकी कमान युवा भारतीयों के हाथों में है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज वैश्विक स्तर पर भारत एक ग्लोबल लीडर बनकर उभरा है। आज जब दुनिया प्रदूषण, खाद्यान्नों की कमी सहित कई स्थानों पर युद्ध जैसे विषयों से जूझ रही है, ऐसे समय में समूचा विश्व हमारी ओर एक उम्मीद की नजर से देख रहा है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब हम हमारे देश के कुशल नेतृत्व व हमारी युवा शक्ति की बदौलत पुनः विश्व गुरु कहलाएंगे। कृषि मंत्री ने स्कूल के वार्षिकोत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में इस दिन का बड़ा महत्व होता है, जिसके माध्यम से पूरे वर्ष पढ़ाई में व्यस्त रहने वाले विद्यार्थी अपने गुरुजनों व अभिभावकों को अपनी अन्य प्रतिभाओं से रूबरू कराते हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों से आह्वान किया कि पढ़ाई के साथ साथ आपके अंदर जो अन्य कलाओं को लेकर रुचि है, उसको कभी खत्म न होने दें। कृषि मंत्री ने इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित करते हुए उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर स्विस कॉटेज स्कूल के ट्रस्टी वीरेंद्र डागर, चेयरपर्सन श्रीमती राज डागर, निदेशक अरुण डागर, प्रिंसिपल नीना थिमैया सहित विद्यार्थी व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

विधायक ईश्वर सिंह ने गांव भागल व बलबेहड़ा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में की शिरकत
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- प्रदेश सरकार बेरोजगारों को योग्यता के आधार पर नौकरी देने के अलावा आमजन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद के माध्यम से लाभपात्रों को सरकारी सेवाएं उनके घर द्वार पर उपलब्ध कराने में सरकार अपना दायित्व निभा रही है। संकल्प यात्राओं का गांव-गांव में भव्य स्वागत हो रहा है और लोग इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक सहभागी बन रहे हैं। विधायक श्री ईश्वर सिंह आज गांव भागल व बलबेहड़ा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकार की अंत्योदय की भावना से क्रियान्वित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि आमजन सरकारी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है। यदि किसी भी व्यक्ति के परिवार पहचान पत्र में कोई त्रुटि है तो उसको भी शिविर में ठीक किया जाता है। पात्र व्यक्तियों को गैस-सिलैंडर प्रदान किए जाते हैं, ताकि उनका जीवन सुखमय हो सके। यही नहीं पहले भी अंत्योदय उत्थान मेलों के माध्यम से भी जरूरतमंद व्यक्तियों को स्वयं का कारोबार शुरू करने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव भागल में करोड़ों रुपये के अनेकों विकास कार्य संपन्न करवाए गए हैं। गांव में बड़ी तेजी से सीवर लाईन व पाईप लाईन डालने का कार्य चल रहा है। भागल-मैंगड़ा रोड पर 15 करोड़ रुपये से पुल के निर्माण कार्य चल रहा है। दिवाना वाली सडक पूरी करवाई गई है, जिस पर 1 करोड़ 31 लाख रुपये, चीका वाली सडक पर 2 करोड़ 57 लाख से अधिक की धनराशि से पूरी करवाई गई है। सब यार्ड का निर्माण करवाया गया, जिस पर 4 करोड़ 82 लाख रुपये से अधिक राशि, गे्र्र वाटर वक्र्स योजना पर 1 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि, इसी प्रकार करोड़ों रुपये से ई-लाईब्रेरी, अंबेडकर भवन, मॉडर्न आंगनवाड़ी, मॉडर्न पौंड, कई गलियों, स्कूल में विकास कार्य, आरसीसी पाईप लाईन आदि संपन्न करवाए गए हैं।
अगले वर्ष प्रदेश में सड़कों के नव निर्माण पर होंगे 3700 करोड़ रुपए खर्च – उप मुख्यमंत्री
सिवानी से सिंघानी और लोहानी-ओबरा -बहल सड़क मार्ग पर होंगे 57 करोड़ रुपए खर्च : दुष्यंत चैटाला
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चैटाला ने कहा कि प्रदेश में अगले वर्ष सडकों के नव निर्माण पर 3700 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। भिवानी जिला के गांव सिवानी से सिंघानी और लोहानी-ओबरा- बहल सडक मार्ग पर 57 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर किया जा रहा है। किसानों को उनकी फसल का पूरा भाव मिल रहा है। प्रदेश सरकार 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। सरकार ने किसान की सभी चिंताओं को दूर करने का जिम्मा लिया है। किसानों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उपमुख्यमंत्री श्री चैटाला मंगलवार को भिवानी जिला के गांव कालोद में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गांव सुरपुरा खुर्द, बैराण और सिंघानी में भी ग्रामीणों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। अपने संबोधन में श्री चैटाला ने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लागू कर रही है। सरकार ने महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत में भागीदारी देने का काम किया है। आज हर तीसरा राशन डिपो महिला को मिल रहा है। उन्होंने कहा महिलाओं की उचित भागीदारी होने से महिलाएं स्वावलंबी बनी हैं। उन्होंने कहा कि आज किसानों को फसल का पूरा भाव मिल रहा है और फसलों के दाम 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में भेजे जा रहे हैं। मंडी में जाते ही किसान की फसल ली जाती है जबकि पहले किसानों को कई रात अपनी ट्राली में सो कर ही बितानी पड़ती थी। सरकार ने भावांतर भरपाई योजना और फसल बीमा योजना से किसानों की चिंता दूर कर उनको जोखिम से मुक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसानों का बकाया बीमा व मुआवजा राशि शीघ्र मिलेगी, किसान की चिंता सरकार को है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान खुशहाल हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर कर रही है। सरकार की सोच है कि केवल गली-नालियों तक गांवों का विकास सीमित नहीं रहे बल्कि गांवों में पार्क, व्यायामशाला और ई-लाईब्रेरी बनाकर शहरों जैसी सुविधाएं देने का काम किया रहा रहा है। आज घर बैठे लोगों को ऑनलाइन सुविधाएं मिल रही हैं। सरकार ने 600 सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है, इससे घर के पास से ही लोग सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज 20 रुपए में जमीन की फर्द निकल जाती है। आज घर बैठे बुढ़ापा पेंशन, राशन कार्ड, पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार पारदर्शिता के साथ लोगों सेवाएं प्रदान कर रही है। ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, गली निर्माण, फिरनी, सामुदायिक भवन बनाने, ई- लाईब्रेरी, ओपन जिम, व्यायामशाला व गौशाला में उचित प्रबंध व बकाया बीमा व मुआवजा राशि दिलाने की मांग की, जिस पर उन्होंने जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
केयू और रेखी फाउंडेशन के बीच हुआ अहम समझौता
विश्वविद्यालय में रेखी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस किया जाएगा स्थापित
हरियाणा के विश्वविद्यालयों, कॉलजों व अन्य शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों व विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए शुरूआत की
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के दूरदर्शी नेतृत्व में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में रेखी फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर कुवि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा तथा रेखी फाउंडेशन के मानद अध्यक्ष डॉ. सतिंदर सिंह रेखी द्वारा हस्ताक्षर किए गए। गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हरियाणा के विश्वविद्यालयों, कॉलजों व अन्य शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों व विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए इसकी शुरूआत की है। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने इस एमओयू के लिए बधाई देते हुए कहा कि रेखी सेंटर ऑफ एक्सिलैंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस उत्कृष्टता केंद्रों का उद्देश्य उनको हर हाल में खुश रहना और दूसरों को खुश रखना, परस्पर भाईचारा स्थापित करना तथा मानवता की भावना विकसित करना तथा एकजुट होकर रहने की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में विशेष रूप से, इस पहल की परिकल्पना हरियाणा के अन्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में खुशी के केंद्र स्थापित करने की है। केयू में ’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन हैप्पीनेस’ की सफल स्थापना और कार्यप्रणाली राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी इस केंद्र को स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि केयू में हैप्पीनेस सेंटर स्थापित करने से शिक्षकों एवं छात्रों को अनुसंधान, प्रशिक्षण सहित शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा। रेखी फाउंडेशन के संकाय सदस्य विश्वविद्यालय, कॉलेज एवं संस्थान की फैकल्टी को वेल्यू एडिड कोर्सिज पढ़ाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन शिक्षण में अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही रेखी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फॉर द साइंस ऑफ हेप्पीनेस कोर्स से संबंधित वेब पेज बनाया जाएगा तथा केयू के मनोविज्ञान विभाग में माइंड लैब भी स्थापित की जाएगी। रेखी फाउंडेशन के मानद अध्यक्ष डॉ. सतिंदर सिंह रेखी ने कहा कि इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य “खुशी विज्ञान और सकारात्मक मनोविज्ञान“ के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों से लेकर सभी लोगों के जीवन में व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक एवं पेशेवर जीवन में सुधार करना है ताकि वे एक बेहतर जीवन जीने के साथ राष्ट्र निर्माण में अहम भागीदारी कर सकें। इस अवसर पर कुवि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनिल वशिष्ठ, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शुचिस्मिता, डीन ऑफ कॉलेज प्रो. अनिल वोहरा, प्रो. सुनील ढींगरा, प्रो. एसके चहल, प्रो. रामविरंजन, प्रो. अरविन्द्र मलिक, प्रो. अनिल मित्तल, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. पुष्पा रानी, प्रो. निर्मला चैधरी, प्रो. मनोज जोशी, प्रो. अनामिका गिरधर, प्रो. वनिता ढींगरा, प्रो. आरके मोदगिल, प्रो. बिन्दु शर्मा, प्रो. कृष्णा देवी, प्रो. रश्मि वर्मा, प्रो. फकीर चंद, प्रो. रोहताश, प्रो. जितेन्द्र भारद्वाज, प्रो. अशोक चैहान, प्रो. नरेन्द्र, प्रो. महाबीर नरवाल, प्रो. अनीता दुआ, डॉ. विरेन्द्र, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. नरेश सागवाल, कुलपति के ओएसडी पवन रोहिला व सहायक कुलसचिव डॉ. जितेन्द्र जांगड़ा मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना छात्रवृति के पात्रों की मैरिट कट ऑफ बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना (सैन्ट्रल सैक्टर स्कीम ऑफ स्कोलरशीप फॉर कॉलेज एण्ड यूनिवर्सिटी स्टुडेंट) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की प्रक्रिया 01 अक्तूबर, 2023 से आरम्भ हो चुकी है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के प्रवक्ता ने बताया कि इस स्कीम के लिए फ्रैश छात्रवृति के पात्र छात्रध्छात्राओं की मैरिट कट ऑफ बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट ूूू.इेमी.वतह.पद पर उपलब्ध है तथा रिन्यूवल के पात्र छात्र छात्राएं शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा- निर्देशानुसार आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में दिशा निर्देश छंजपवदंस ैबीवसंतेीपच च्वतजंस (ूूू.ेबीवसंतेीपचे.हवअ.पद) पर उपलब्ध हैं। उन्होंने आगे बताया कि छात्रवृति के लिए पात्र छात्रध्छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ रिन्यूवल हेतु छंजपवदंस ैबीवसंतेीपच च्वतजंस (ूूू.ेबीवसंतेीपचे.हवअ.पद) पर 31 दिसम्बर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी महाविद्यालयों विश्वविद्यालयों संस्थानों को भी निर्देश दिए जाते हैं कि वे अपने स्तर पर छात्र छात्राओं को आवेदन करने के लिए सूचित करते हुए ऐसे आवेदनों का शीघ्र-अतिशीघ्र ऑनलाइन सत्यापन करें ताकि समय पर छात्रवृति का भुगतान किया जा सके।
परिवहन मंत्री ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और नए कार्यों की शुरुआत के बारे में समीक्षा की
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और नए कार्यों की शुरुआत के बारे में समीक्षा बैठक की। परिवहन मंत्री ने आज बल्लभगढ़ में नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न कालोनियों में चल रहे गलियों के निर्माण कार्य, पार्कों के सौंदर्यीकरण के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य आगामी एक माह तक पूरे होने चाहिए। ताकि नए साल में आगे के अन्य विकास कार्य को शुरू किया जा सके। श्री शर्मा ने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बल्लभगढ़ के ऐतिहासिक धार्मिक आस्था के केंद्र पथवारी मंदिर के जीर्णोद्धार के कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनता को मूलभूत सुविधाएं सही समय पर देना उनकी प्राथमिकता है, उसी को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य चले हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी दिशा निर्देश दिए हैं कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जहां उन्हें लोगों की मूलभूत सुविधाओं से सम्बंधित विकास कार्यों की परेशानियों हैं, उन्हें भी ध्यान में रखते हुए दूर करें।
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गेल कंपनी के सुपरवाइजर नरेंद्र को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम टीम द्वारा गेल कंपनी के सुपरवाइजर नरेंद्र को 200000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकडने के लिए योजना बनाई और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडने में सफलता हासिल की। आरोपी सुपरवाइजर नरेंद्र ने भूमि के जिस हिस्से से गैस पाइपलाइन पहले से ही गुजर रही थी वहां से बिजली की लाइन बिछाने की एवज में शिकायतकर्ता से 500000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी जिसमें से 200000 रुपये की राशि लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह पूरी कार्रवाई पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति हरियाणा में लोगों का जबरदस्त रुझान
एक करोड़ से अधिक लोगों के भागीदार होने का अनुमान
एक ही छत के नीचे लोगों को नागरिक सेवाओं की सुविधाएं मिल रही हैं
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति हरियाणा में लोगों का जबरदस्त रुझान है। एक करोड़ से अधिक आबादी का यात्रा का हिस्सा बनने की संभावना है। अब तक 6 लाख 28 हजार से अधिक लोग यात्रा में पहुंच चुके हैं। 2 लाख 59 हजार से महिलाओं ने यात्रा से जुड़कर आधी आबादी का प्रतिनिधित्व किया है। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाकर महिलाएं अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। यहां पर एक ही छत के नीचे लोगों को नागरिक सेवाओं की सुविधाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस यात्रा को जनसंवाद कार्यक्रम से जोड़ा है। हरियाणा को वीरों, किसानों और खिलाड़ियों की धरती के नाम से जाना जाता है। यात्रा के दौरान सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण विभाग सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लिए चलाई जा रही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अब तक 202 लोगों की काउंसलिंग की गई है। किसान भी मेरी फसल, मेरा ब्यौरा, स्वामित्व कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना और पीएम कुसुम योजना के बारे में जानकारी ले रहे हैं। प्राकृतिक खेती के बारे भी सैकड़ों किसान जानकारी लेने के लिए आगे आ रहे हैं। मेरी फसल, मेरा ब्यौरा राज्य सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसके तहत किसान अपने खेत में उगाई गई फसल की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करता है और बाद में जब मंडी में फसल बेचने जाता है तो उसी के अनुसार उसका भुगतान डीबीटी के माध्यम से मिलता है। अब ऐसा समय आ गया है कि किसान को आढ़ती के पास नहीं जाना पड़ता है. बल्कि आढ़त लेने के लिए आढ़ती को किसान के पास आना पड़ता है। प्रदेश में 1300 से अधिक किसानों ने मेरी फसल, मेरा ब्यौरा योजना के तहत आवेदन किए हैं। प्रतिदिन 100 से अधिक पंचायतों में विकसित भारत यात्रा पहुंच रही है। इसके अलावा 1200 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों, 150 से अधिक स्थानीय खिलाड़ियों और लोग कलाकारों को सम्मानित किया जा चुका है। यात्रा के दौरान प्रतिदिन 66 हजार से अधिक लोग वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र के विजन के अनुरूप शपथ ले रहे हैं।
विकसित भारत संकल्प यात्राः हरियाणा में अब तक 1211 ग्राम पंचायतों व वार्डों में पहुंची यात्रा
6 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने की भागीदारी
1.50 लाख से ज्यादा लोगों का किया गया हेल्थ चेकअप
12वें दिन भी 78 हजार से ज्यादा लोगों ने यात्रा में लिया हिस्सा
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से देशभर में जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा में अब तक 1211 ग्राम पंचायतोंध्वार्डों को कवर कर चुकी है, जिसमें 6 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रयासों से विकसित भारत संकल्प यात्रा को जनसंवाद के साथ जोड़ने से नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्हें मौके पर योजनाओं का लाभ देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का भी निदान किया जा रहा है। हरियाणा में 30 नवंबर को शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम को 12 दिन हो चूके हैं और लोग केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को अपार समर्थन भी दे रहे हैं। 12वें दिन भी 141 ग्राम पंचायतोंध्वार्डों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 78 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।
आयुष्मान चिरायु योजना में प्राप्त हुए 26 हजार नए आवेदन
यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति नागरिकों में जागरूकता देखने को मिल रही है। अभी तक आयुष्मान चिरायु योजना 26 हजार से अधिक नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा, विभागों द्वारा लगाए गए कैंपों में 1.50 लाख से ज्यादा लोगों का हेल्थ चेकअप किया गया है। 97 हजार लोगों की टीबी की जांच की गई। इसी प्रकार, निरोगी हरियाणा योजना के तहत भी 90 हजार से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की कुल जनसंख्या का 2 साल में एक बार स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य तय किया गया है।
सेवा कैंपों में की गई 32 हजार लोगों की काउंसलिंग, अधिकतर को ऋण करवाया गया उपलब्ध
मनोहर सरकार अंत्योदय दर्शन के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के लिए अलग से सेवा विभाग बनाया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विभाग द्वारा लगाए गए कैंपों में 32 हजार लोगों की काउंसलिंग की गई और उन्हें विभिन्न योजनाओं व स्व रोजगार हेतु वित्तीय सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। अधिकतर लोगों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया गया है।
गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए धरातल पर लागू की सरकार की योजनाएं – कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने 6 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन किए
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेन्द्र सिंह बबली ने कहा है कि गांव के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार ने योजनाओं को धरातल पर लागू कर नागरिकों को लाभ पहुंचाया है। कैबिनेट मंत्री ने मंगलवार को टोहाना के गांव बुआन, बोस्ती, ढाणी भोजराज, ढाणी सांचला, भट्टू, ढाणी डुल्ट, डुल्ट, जांडली कलां व खुर्द, चंद्रवाल, नाढोड़ी, घोटडू, धोलू, टिब्बी व रहनखेड़ी में 6 करोड़ रुपये की लागत की 40 परियोजनाओं का उदघाटन किया। कैबिनेट मंत्री श्री बबली ने जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों की परेशानियों को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में जरूरत के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर देने से ही धीरे – धीरे गांव विकसित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर चल रही विकास यात्रा प्रदेश के विकास की बुनियाद को और अधिक सशक्त करेगी। उन्होंने कहा कि शहरों की तर्ज पर अब गांवों में भी सामुदायिक केंद्र बनाए जा रहे हैं। विकास एवं पंचायत मंत्री श्री बबली ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचल में बसने वाले नागरिकों को शहरी क्षेत्र की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। गांवों में विकास कार्यों को गली-नालियों तक ही सीमित न रखते हुए अनेक अनूठे कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनमें अमृत सरोवर, ग्रे-वाटर मैनेजमेंट, ई-लाईब्रेरी, इनडोर व आउटडोर जिम, सामुदायिक केंद्रों का निर्माण, सीसीटीवी कैमरे, अत्याधुनिक स्ट्रीट लाईट, आधुनिक पार्क व व्यायामशालाएं, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, महिला सांस्कृतिक केंद्र जैसी अनेक पहल की गई हैं। इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं को क्रियांवित किया – विधायक दुड़ाराम
विधायक दुड़ाराम ने फतेहाबाद के गांव बीघड़, बनावाली आदि क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों को किया संबोधित
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा के विधायक श्री दुड़ाराम ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से नागरिकों को सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इसके साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। यात्रा के दौरान पात्र एवं गरीब परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा यात्रा का हर जगह गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया जा रहा है। विधायक श्री दुड़ाराम जिला फतेहाबाद के गांव बीघड़, बनावाली तथा अन्य गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री दुड़ाराम ने कहा कि फतेहाबाद से बीघड़ के रोड को चैड़ा किया जा रहा है जिस पर सात करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। फतेहाबाद हलके के विभिन्न गांवों में 25 करोड़ रुपये की धनराशि से नई सड़कों का निर्माण, सड़कों को चैड़ा करना तथा अन्य मुरम्मत व रखरखाव के कार्य किए जाएंगे, जिससे यातायात सुगम होगा और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि गांवों की फिरनियों के ऊपर तथा गांवों से खेतों को जाने वाले रास्तों को पक्का करवाने के लिए गांव – गांव में लाखों रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। विधायक ने कहा कि गांव किरढान, बनावाली व बीघड़ आदि में लगभग 600 गरीब एवं पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि जिला में 7605 गरीब परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। आयुष्मान -चिरायु योजना के तहत गांवों के सैकड़ों व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए है। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने साढ़े नौ वर्षों तथा प्रदेश सरकार द्वारा पिछले 9 वर्षों के दौरान जनता के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को क्रियांवित किया है। आज देश का हर परिवार व नागरिक इन योजनाओं का लाभ उठा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रव्यापी आउटरीच पहल है। प्रधानमंत्री के समावेशी विकास की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए हमारे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उत्थान और अंत्योदय को हासिल करने के लिए कई अनूठी योजनाएं आरंभ की हैं और ऐतिहासिक निर्णय लिए है। इस संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों को एलसीडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टॉल्स का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री दुड़ाराम ने उपस्थितजन को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में विधायक ने प्रगतिशील किसानों व पशुपालकों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, योजनाओं के लाभार्थियों तथा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले और प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य बनीं डॉ. सोनिया त्रिखा
राज्यपाल ने दिलवाई पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ
कल सायं ही महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं के पद से ली थी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
डॉ. त्रिखा ने प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में मंगलवार को हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य के रूप में डॉ. सोनिया त्रिखा को पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सहित कई गणमान्य भी उपस्थित थे। डॉ. सोनिया त्रिखा स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़ी रही हैं। उन्होंने कल सायं ही हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। अप्रैल 2022 से हरियाणा सरकार के महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा के रूप में डॉ त्रिखा ने प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की सार्वजनिक क्षेत्र की सुविधाओं की देखरेख के लिए राज्य के स्वास्थ्य देखभाल प्रयासों का नेतृत्व किया। स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी नेतृत्वकारी भूमिकाओं में अतिरिक्त महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, कार्यकारी निदेशक राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र, निदेशक राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान और सिविल सर्जन जैसे पद शामिल हैं।विशिष्ट शैक्षिक पृष्ठभूमि और व्यापक पेशेवर अनुभव के साथ डॉ. त्रिखा ने राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों को बदलने और बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। अपने 25 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने ने विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ तथा एशियन डेवलपमेंट बैंक में भी वर्षों तक स्वास्थ्य सलाहकार के रूप में भी सेवाएँ दीं। डॉ. सोनिया त्रिखा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से वर्ष 1991 में गोल्ड मेडल विशिष्टता के साथ एमबीबीएस और वर्ष 1995 में प्रसूतिध्स्त्री रोग विज्ञान में एमडी की डिग्री हासिल की। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से स्वास्थ्य एवं अस्पताल प्रबंधन से वर्ष 2009 में स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन जैसे प्रसिद्ध संस्थान से वर्ष 2013 में सार्वजनिक स्वास्थ्य में एमएससी की डिग्री हासिल की। डॉ. त्रिखा ने अक्टूबर 2014 – अक्टूबर 2015 तक नई दिल्ली में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल विशेषज्ञ के पद पर काम किया। इससे पहले वे न्छप्ब्म्थ् के दिल्ली स्थित कार्यालय में फरवरी 2010 – फरवरी 2012 के बीच एचआईवी एवं एड्स विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत रहीं। इसी कार्यालय में वे जनवरी 2009 – फरवरी 2010 तक स्वास्थ्य अधिकारी (मातृ एवं नवजात देखभाल) के पद पर कार्यरत रहीं। जून 2007 – जुलाई 2008 तक उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भारत के दिल्ली स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय सलाहकार, परिवार एवं प्रजनन स्वास्थ्य के पद पर काम किया। जुलाई 2004 – जून 2007 तक वे राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी, चंडीगढ़ में परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत रहीं। उन्होंने मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, प्रसूतिध्स्त्री रोग विभाग चंडीगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र पंचकूला, स्वच्छ फाउंडेशन, हिंदू चैरिटेबल अस्पताल सोनीपत में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी। डॉ. सोनिया त्रिखा के समर्पण और रणनीतिक नेतृत्व ने हरियाणा में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों के सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे यहां की आबादी की सेहत पर स्थायी प्रभाव पड़ा है। डॉ. त्रिखा कार्यकाल अनेकों उपलब्धियों से भरा है। खासकर कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने क्षमता निर्माण, प्रयोगशाला परीक्षण, आपूर्ति श्रृंखला समर्थन और आवश्यक सेवाओं की निरंतरता पर ध्यान केंद्रित करते हुए, ब्व्टप्क्-19 महामारी को रोकने में तकनीकी नेतृत्व प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में मार्च से सितंबर 2020 के दौरान कोविड 19 की परीक्षण की नैदानिक क्षमता में प्रति दिन 300 आरटी-पीसीआर परीक्षणों से परीक्षण को बढ़ाकर 15,000 प्रतिदिन किया गया। इस दौरान उनके प्रयासों से माध्यमिक देखभाल सुविधा केंद्रों में विशेष कोविड आपातकालीन विभाग और आईसीयू स्थापित किए गए। उन्होंने जिला अस्पताल पंचकूला में 14 बिस्तरों वाली गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) की स्थापना की पहल और नेतृत्व किया। उन्होंने सेवाओं की गुणवत्ता और देखभाल की निरंतरता में सुधार के लिए 56 सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड (ईएचआर) का उपयोग करके अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (ई-उपचार) के कार्यान्वयन का नेतृत्व किया। नीति आयोग के निकट समन्वय में राज्य स्वास्थ्य सूचकांक (एसएचआई) के विभिन्न संकेतकों की निगरानी और वेलिडेशन में भी उन्होंने भूमिका निभाई। इसके साथ ही सभी हितधारकों के परामर्श से एसडीजी 3 पर श्विजन 2030श् दस्तावेज की तैयारी के लिए नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने ॅभ्व्, ब्क्ब् और श्र-च्।स् सहित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ कई परियोजनाओं का समन्वित कार्यान्वयन किया। डॉ. सोनिया त्रिखा ने अपने शोध और प्रकाशनों के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका काम स्वास्थ्य देखभाल के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं तक फैला हुआ है, जिसमें एंटीबायोटिक निर्धारित करने के पैटर्न से लेकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पहल तक शामिल हैं।
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को एक ही दिन में मिली दो सफलता
अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम को भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए ही दिन में दो बड़ी सफलता मिली। एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम की टीम द्वारा गत दिवस अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इन आरोपियों द्वारा क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण रेवाड़ी तथा नूह के स्टाफ द्वारा वाहनों के चालान न करने की एवज में प्रति माह 6000 रुपये तथा 11000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में तौफीक नामक निजी व्यक्ति द्वारा शिकायतकर्ता से माइनिंग स्टाफ, नूंह द्वारा वाहनों के चालान न करने की एवज में 6000 रुपये प्रति माह की रिश्वत की मांग की गई थी। आरोपी द्वारा यह धनराशि शिकायतकर्ता से फोन पे के माध्यम से प्राप्त की गई। इस पर कार्यवाही करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम की टीम द्वारा तौफीक को 10 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार, एक अन्य मामले में आरोपी मनोज को 11000 रुपये प्रति माह रिश्वत की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण रेवाड़ी स्टाफ द्वारा वाहनों के चालान न करने की एवज में 11000 रुपए प्रति माह रिश्वत की मांग की गई थी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी मनोज को फोन पे के माध्यम से 11000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है।
जेल प्रशासन पर असल के बजाए किसी दूसरे व्यक्ति को जमानत पर छोड़ने का आरोप
शिकायत पर गृह मंत्री अनिल विज ने डीजी जेल को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश
गृह मंत्री अनिल विज ने डीजी जेल को इस मामले में संलिप्त जेल अधिकारियों पर भी कार्रवाई के दिए निर्देश
मंगलवार गृह मंत्री ने अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना व अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा के अम्बाला जेल प्रशासन द्वारा मिलीभगत कर एक व्यक्ति को जमानत पर छोड़ने के बजाए दूसरे व्यक्ति को छोड़ने एवं व्यक्ति पर फर्जी केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए परिवार ने हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज के समक्ष गुहार लगाई। इस संबंध में गृह मंत्री ने डीजी जेल को पूरे मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। श्री विज मंगलवार प्रातः अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। अम्बाला जिले के गांव बलाणा निवासी महिला व परिवार के सदस्यों ने अम्बाला जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनका बेटा झगड़े के मामले में अम्बाला सेंट्रल जेल में था। उसकी गत दिनों जमानत हो गई थी, परिवार सदस्य जब बेटे को लेने जेल पहुंचे तो जेल प्रशासन ने उन्हें बताया कि उनका बेटा पहले ही जमानत पर छूटकर घर चला गया है। उन्होंने बताया कि पूरी रात वह बेटे की तलाश करते रहे, मगर उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद वह फिर सेंट्रल जेल गए, लेकिन जेल प्रशासन द्वारा उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। लगभग सप्ताह बाद उन्हें पता चला कि उनके बेटे को फिर से कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कोर्ट में वह गए तो उनके बेटे ने बताया कि उसकी पहले जमानत हो गई थी, मगर जेल प्रशासन ने उसके स्थान पर जेल में बंद एक अन्य व्यक्ति को छोड़ दिया और अब मिलीभगत को छिपाने के लिए जेल प्रशासन द्वारा उसे फर्जी केस में फंसाकर गिरफ्तार किया गया है। परिवार ने गृह मंत्री अनिल विज से इस मामले में जेल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व उनके बेटे पर दर्ज हुए फर्जी केस को रद्द करने की मांग उठाई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने डीजी जेल से बात की और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। श्री विज ने कहा कि जेल प्रशासन की मिलीभगत के बिना ऐसा संभव नहीं हो सकता है कि एक व्यक्ति के बदले दूसरे व्यक्ति को जेल से छोड़ दिया जाए। उन्होंने डीजी जेल को पूरे मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह काफी गंभीर मामला है और जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने इस संबंध में जेल प्रशासन से भी बात की थी जिन्होंने उनसे कहा कि गलती से किसी अन्य व्यक्ति को छोड़ दिया। श्री विज ने कहा कि यह काफी बड़ा मामला है, यदि इस प्रकार गलतियां हुई तो और भी गलत लोगों को जेल प्रशासन द्वारा छोड़ा जा सकता है। इसी तरह, अम्बाला छावनी में निगार सिनेमा की खरीद-फरोख्त मामले की जांच के लिए गठित कमेटी की कार्रवाई संबंधी पूछे गए सवाल पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि कमेटी में कौन-कौन सदस्य थे और जांच में क्या आया, इसकी जानकारी ली जाएगी।
प्लाट दिलाने के नाम पर 36 लाख रुपए की ठगी, गृह मंत्री ने एसपी पानीपत से अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की
गृह मंत्री अनिल विज ने पानीपत में प्लाट खरीदने के नाम पर 36 लाख रुपए की ठगी मामले में पानीपत एसपी से पूर्व में दर्ज मामले में अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की। परिवार ने अपनी शिकायत देते हुए बताया कि प्लाट खरीदने के लिए 36 लाख रूपए की राशि उन्होंने बिल्डर को दी थी, मगर न तो राशि वापस दी गई और न ही प्लाट दिया गया, केस दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसी तरह, रेवाड़ी निवासी युवती से छेड़छाड़ मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गृह मंत्री ने एसपी रेवाड़ी को फोन लगाते हुए जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों पर तत्परता से पुलिस कार्रवाई करे। करनाल से आए व्यक्ति ने पिता-पुत्र व एक रिश्तेदार को विदेश भेजने के नाम पर 55 लाख रुपए ठगी के आरोप लगाए। गृह मंत्री अनिल विज ने कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को जांच के निर्देश दिए। सोनीपत से आई महिला ने अपने भाई की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत दी। महिला का आरोप था कि एक वर्ष पहले हत्या हुई थी लेकिन अब तक आरोपी फरार है। गृह मंत्री ने इस मामले की छानबीन के लिए सोनीपत पुलिस कमिश्नर को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। इसी तरह अन्य कई मामले आए जिन पर गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
हरियाणा राज्य प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) ब्यूरो ने अवैध खनन को रोकने के लिए 11 जिलों में की छापेमारी – गृह मंत्री अनिल विज
358 वाहनों की जांच की गई, 52 वाहन अवैध खनन में संलिप्त मिलें, इम्पाउंड किए – अनिल विज
गृह मंत्री अनिल विज ने ब्यूरो को अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज करने के दिए निर्देश
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा राज्य में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए हरियाणा राज्य प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) ब्यूरो (एचएसईएनबी) ने 11 और 12 दिसंबर, 2023 की मध्यरात्रि को राज्य के 11 जिलों में लक्षित छापेमारी की। इन छापेमारी अभियानों के दौरान, 358 वाहनों की जाँच की गई, जिसमें 22 हाइवाध्डम्पर, 5 जेसीबीध्पोकलेन एक्सकेवेटर और ट्रैक्टर-ट्रॉलीध्ओवरलोडेड वाहनों सहित 52 वाहनों को जब्त किया गया, जिनका उपयोग अवैध खनन गतिविधियों में किया जा रहा था। इस संबंध में खुलासा करते हुए गृह मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि हाल ही में गठित हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो पूरे राज्य में अवैध खनन कार्यों पर खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रहा है, जिसमें भूमिगत और खुली सतह दोनों गतिविधियों को शामिल किया गया है। इस बारे में विवरण सांझा करते हुए, उन्होंने कहा कि सभी रैंकों के 480 पुलिस कर्मियों सहित कुल 51 टीमों ने कल रात 11.00 बजे से लेकर आज सुबह तक 30 चैकियों और 66 मोबाइल पार्टियों की स्थापना करके सिंक्रनाइज तरीके से छापेमारी की। श्री विज ने बताया कि रेत खनन के लिए पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल और पत्थर खनन के लिए नूंह, भिवानी और चरखी दादरी में छापे मारे गए। कम तापमान (8 डिग्री) और कम दृश्यता की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी, किसी भी स्थान पर विशेष अभियान शांतिपूर्ण और बिना किसी दिक्कत व तनाव के संपन्न हुआ। गृह मंत्री श्री अनिल विज ने हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो को निर्देश जारी कर राज्य में अवैध खनन और अवैध शराब के खिलाफ अभियान को और अधिक कठोरता और प्रभावशीलता के साथ तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ब्यूरो को अधिक अधिकारी, जनशक्ति और संसाधन उपलब्ध कराए जाने के संबंध में परिवहन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, बिजली और सिंचाई विभाग के अलावा अन्य हितधारक विभागों के सहयोग से अभियान शुरू किए जाएंगे। उन्होंने इस संबंध में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी दी कि वे गलत काम करना छोड दें अन्यथा उनके खिलाफ प्रवर्तन ब्यूरो द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी 22 राजस्व जिलों में सफलतापूर्वक इकाइयां बनाई गई हैं। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के एडीजीपी डॉ. ए.एस. चावला ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों को एक साथ कई स्थानों पर निशाना बनाने से सकारात्मक परिणाम मिलना तय है। एसपी करण गोयल के नेतृत्व में समर्पित प्रवर्तन ब्यूरो इकाइयां (जिला खनन अधिकारियों के समन्वय में) विभिन्न कठिनाइयों और बाधाओं को पार करते हुए ईमानदारी से और प्रभावी प्रदर्शन करते हुए अपने निर्धारित कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहीं है।
विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा प्रदेश के लाखों पात्र नागरिकों को योजनाओं के साथ जोड़ने का कार्य करेगी – डा अभय सिंह यादव
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- जिला महेंद्रगढ़ में विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा लगातार जन-जन तक सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचा रही है। इसमें शामिल हर नागरिक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ भी ले रहे हैं। मंगलवार को यह यात्रा महेंद्रगढ़ जिला के गांव बलाह खुर्द, दौचाना, नांगल चैधरी खंड के गांव इकबालपुर नंगली, नेहरू नगर, कनीना खंड के गांव नांगल हरनाथ, बुचावास तथा महेंद्रगढ़ खंड के गांव बसई व बास खुडाना गांवों में पहुंची। इस दौरान गांव बलाह खुर्द व दौचाना में नांगल चैधरी विधायक डा. अभय सिंह यादव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। वहीं इकबालपुर नंगली व नेहरू नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष दयाराम यादव, गांव बसई व बास खुडाना में जिला परिषद सदस्य देवेंद्र, नांगल हरनाथ में सरपंच अंग्रेज देवी व बुचावास में एसईपीओ कृष्णपाल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर विधायक डा. अभय सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा यात्रा का मुख्य मकसद आमजन को सरकार की योजनाओं से अवगत करवा कर उनको इन योजनाओं का लाभ देना है। यह यात्रा प्रदेश के लाखों पात्र नागरिकों को योजनाओं के साथ जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने के लिए हर व्यक्ति को विकसित राष्ट्र की सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए पारदर्शी शासन दिया है। संकल्प यात्रा के दौरान पात्र नागरिकों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं लेकिन जो लाभार्थी अभी तक छूट गए हैं, उनके आवेदन भी मौके पर ही करवाए जा रहे हैं। आवेदन के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारी इन गरीबों के कागजात भी पूरे करवा रहे हैं।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किसानों को खेती में ड्रोन तकनीक अपनाने के लिए किया जा रहा प्रेरित
सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास वाले सिद्धांत पर कार्य कर रही मोदी – मनोहर सरकाररू सत्यप्रकाश जरावता,
ग्रामीणों ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की ली संकल्प शपथ
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आमजन के जीवन में सकारात्मक बलदाव लाकर युवा पीढ़ी के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित किया जा रहा है। भारत व हरियाणा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर शुरू की गई इस पहल ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अब एक अभिनव मोड़ ले लिया है। एक ओर जहां यात्रा के दौरान लोगों को देश के विकास के साथ जोडकर आगे बढने का संदेश दिया जा रहा है तो वही दूसरी ओर कृषि से सम्बंधित गतिविधियों में ड्रोन के इस्तेमाल से देश के अन्नदाता को नई तकनीक के इस्तेमाल के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के मंगलवार को गुरुग्राम जिला के पटौदी खंड के गांव राठीवास व नूरपुर में पहुँचने पर स्थानीय विधायक सत्यप्रकाश जरावता व ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व हरियाणा सरकार की मनोहर सरकार किसी भी भेदभाव के बिना सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास वाले सिद्धांत पर कार्य करते हुए देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाकर विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार का आर्थिक उत्थान करना है। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोहराया कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने 9 वर्ष में जितने भी विकास कार्य किए हैं उन योजनाओं का लाभ लोगों को इस यात्रा के माध्यम से घर पर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम से गांव-गांव आमजन को जहां योजनाओं का लाभ मिल रहा है, वहीं सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र की परिकल्पना को पूरा करने की दिशा में प्रधानमंत्री निरंतर कार्यरत हैं। कार्यक्रम के दौरान गांव में सीएससी वैन की स्टाल पर परिवार पहचान पत्र में आय, नाम, गांव का नाम, आयु, आधार कार्ड नंबर आदि रिकार्ड ठीक करवाने के लिए ग्रामवासियों के आवेदनों को स्वीकार किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों का पीपीपी से संबधित रिकार्ड दुरूस्त करने के लिए उनसे आवश्यक प्रमाण-पत्र की प्रतियां ली गईं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग की ओर से मेडिकल कैंप भी लगाया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन में लगी एलईडी पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई नई-नई योजनाओं व सरकार की उपलब्धियों पर आधारित शार्ट फिल्में दिखाई गई। इन फिल्मों में देश और प्रदेश की प्रगति को खूबसूरती से दर्शाया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जरूरतमंदों को लाभ देने के लिए उनके केवाईसी किए गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संकल्प शपथ भी दिलाई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अवसर पर नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें गांव के सैकड़ों व्यक्तियों ने लाभ उठाया, इसी प्रकार आयुष विभाग की ओर से आरोग्य शिविर, योगाभ्यास, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा व किसानों के लिए कृषि और बागवानी विभागों की हेल्प डेस्क बनाई गई, स्वामित्व कार्ड पंजीकरण और वितरण डेस्क लगाया गया, मेरा भारत स्वयं सेवकों के पंजीकरण के लिए स्टॉल, ऋण आवेदनों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए।
विधायक ईश्वर सिंह ने गांव भागल व बलबेहड़ा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में की शिरकत
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- प्रदेश सरकार बेरोजगारों को योग्यता के आधार पर नौकरी देने के अलावा आमजन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद के माध्यम से लाभपात्रों को सरकारी सेवाएं उनके घर द्वार पर उपलब्ध कराने में सरकार अपना दायित्व निभा रही है। संकल्प यात्राओं का गांव-गांव में भव्य स्वागत हो रहा है और लोग इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक सहभागी बन रहे हैं। विधायक श्री ईश्वर सिंह आज गांव भागल व बलबेहड़ा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकार की अंत्योदय की भावना से क्रियान्वित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि आमजन सरकारी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है। यदि किसी भी व्यक्ति के परिवार पहचान पत्र में कोई त्रुटि है तो उसको भी शिविर में ठीक किया जाता है। पात्र व्यक्तियों को गैस-सिलैंडर प्रदान किए जाते हैं, ताकि उनका जीवन सुखमय हो सके। यही नहीं पहले भी अंत्योदय उत्थान मेलों के माध्यम से भी जरूरतमंद व्यक्तियों को स्वयं का कारोबार शुरू करने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव भागल में करोड़ों रुपये के अनेकों विकास कार्य संपन्न करवाए गए हैं। गांव में बड़ी तेजी से सीवर लाईन व पाईप लाईन डालने का कार्य चल रहा है। भागल-मैंगड़ा रोड पर 15 करोड़ रुपये से पुल के निर्माण कार्य चल रहा है। दिवाना वाली सडक पूरी करवाई गई है, जिस पर 1 करोड़ 31 लाख रुपये, चीका वाली सडक पर 2 करोड़ 57 लाख से अधिक की धनराशि से पूरी करवाई गई है। सब यार्ड का निर्माण करवाया गया, जिस पर 4 करोड़ 82 लाख रुपये से अधिक राशि, गे्र्र वाटर वक्र्स योजना पर 1 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि, इसी प्रकार करोड़ों रुपये से ई-लाईब्रेरी, अंबेडकर भवन, मॉडर्न आंगनवाड़ी, मॉडर्न पौंड, कई गलियों, स्कूल में विकास कार्य, आरसीसी पाईप लाईन आदि संपन्न करवाए गए हैं।
अगले वर्ष प्रदेश में सड़कों के नव निर्माण पर होंगे 3700 करोड़ रुपए खर्च – उप मुख्यमंत्री
सिवानी से सिंघानी और लोहानी-ओबरा -बहल सड़क मार्ग पर होंगे 57 करोड़ रुपए खर्च – दुष्यंत चैटाला
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चैटाला ने कहा कि प्रदेश में अगले वर्ष सडकों के नव निर्माण पर 3700 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। भिवानी जिला के गांव सिवानी से सिंघानी और लोहानी-ओबरा- बहल सडक मार्ग पर 57 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर किया जा रहा है। किसानों को उनकी फसल का पूरा भाव मिल रहा है। प्रदेश सरकार 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। सरकार ने किसान की सभी चिंताओं को दूर करने का जिम्मा लिया है। किसानों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उपमुख्यमंत्री श्री चैटाला मंगलवार को भिवानी जिला के गांव कालोद में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गांव सुरपुरा खुर्द, बैराण और सिंघानी में भी ग्रामीणों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। अपने संबोधन में श्री चैटाला ने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लागू कर रही है। सरकार ने महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत में भागीदारी देने का काम किया है। आज हर तीसरा राशन डिपो महिला को मिल रहा है। उन्होंने कहा महिलाओं की उचित भागीदारी होने से महिलाएं स्वावलंबी बनी हैं। उन्होंने कहा कि आज किसानों को फसल का पूरा भाव मिल रहा है और फसलों के दाम 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में भेजे जा रहे हैं। मंडी में जाते ही किसान की फसल ली जाती है जबकि पहले किसानों को कई रात अपनी ट्राली में सो कर ही बितानी पड़ती थी। सरकार ने भावांतर भरपाई योजना और फसल बीमा योजना से किसानों की चिंता दूर कर उनको जोखिम से मुक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसानों का बकाया बीमा व मुआवजा राशि शीघ्र मिलेगी, किसान की चिंता सरकार को है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान खुशहाल हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर कर रही है। सरकार की सोच है कि केवल गली-नालियों तक गांवों का विकास सीमित नहीं रहे बल्कि गांवों में पार्क, व्यायामशाला और ई-लाईब्रेरी बनाकर शहरों जैसी सुविधाएं देने का काम किया रहा रहा है। आज घर बैठे लोगों को ऑनलाइन सुविधाएं मिल रही हैं। सरकार ने 600 सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है, इससे घर के पास से ही लोग सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज 20 रुपए में जमीन की फर्द निकल जाती है। आज घर बैठे बुढ़ापा पेंशन, राशन कार्ड, पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार पारदर्शिता के साथ लोगों सेवाएं प्रदान कर रही है। ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, गली निर्माण, फिरनी, सामुदायिक भवन बनाने, ई- लाईब्रेरी, ओपन जिम, व्यायामशाला व गौशाला में उचित प्रबंध व बकाया बीमा व मुआवजा राशि दिलाने की मांग की, जिस पर उन्होंने जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
केयू और रेखी फाउंडेशन के बीच हुआ अहम समझौता
विश्वविद्यालय में रेखी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस किया जाएगा स्थापित
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के दूरदर्शी नेतृत्व में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में रेखी फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर कुवि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा तथा रेखी फाउंडेशन के मानद अध्यक्ष डॉ. सतिंदर सिंह रेखी द्वारा हस्ताक्षर किए गए। गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हरियाणा के विश्वविद्यालयों, कॉलजों व अन्य शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों व विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए इसकी शुरूआत की है। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने इस एमओयू के लिए बधाई देते हुए कहा कि रेखी सेंटर ऑफ एक्सिलैंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस उत्कृष्टता केंद्रों का उद्देश्य उनको हर हाल में खुश रहना और दूसरों को खुश रखना, परस्पर भाईचारा स्थापित करना तथा मानवता की भावना विकसित करना तथा एकजुट होकर रहने की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में विशेष रूप से, इस पहल की परिकल्पना हरियाणा के अन्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में खुशी के केंद्र स्थापित करने की है। केयू में ’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन हैप्पीनेस’ की सफल स्थापना और कार्यप्रणाली राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी इस केंद्र को स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि केयू में हैप्पीनेस सेंटर स्थापित करने से शिक्षकों एवं छात्रों को अनुसंधान, प्रशिक्षण सहित शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा। रेखी फाउंडेशन के संकाय सदस्य विश्वविद्यालय, कॉलेज एवं संस्थान की फैकल्टी को वेल्यू एडिड कोर्सिज पढ़ाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन शिक्षण में अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही रेखी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फॉर द साइंस ऑफ हेप्पीनेस कोर्स से संबंधित वेब पेज बनाया जाएगा तथा केयू के मनोविज्ञान विभाग में माइंड लैब भी स्थापित की जाएगी। रेखी फाउंडेशन के मानद अध्यक्ष डॉ. सतिंदर सिंह रेखी ने कहा कि इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य “खुशी विज्ञान और सकारात्मक मनोविज्ञान“ के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों से लेकर सभी लोगों के जीवन में व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक एवं पेशेवर जीवन में सुधार करना है ताकि वे एक बेहतर जीवन जीने के साथ राष्ट्र निर्माण में अहम भागीदारी कर सकें। इस अवसर पर कुवि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनिल वशिष्ठ, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शुचिस्मिता, डीन ऑफ कॉलेज प्रो. अनिल वोहरा, प्रो. सुनील ढींगरा, प्रो. एसके चहल, प्रो. रामविरंजन, प्रो. अरविन्द्र मलिक, प्रो. अनिल मित्तल, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. पुष्पा रानी, प्रो. निर्मला चैधरी, प्रो. मनोज जोशी, प्रो. अनामिका गिरधर, प्रो. वनिता ढींगरा, प्रो. आरके मोदगिल, प्रो. बिन्दु शर्मा, प्रो. कृष्णा देवी, प्रो. रश्मि वर्मा, प्रो. फकीर चंद, प्रो. रोहताश, प्रो. जितेन्द्र भारद्वाज, प्रो. अशोक चैहान, प्रो. नरेन्द्र, प्रो. महाबीर नरवाल, प्रो. अनीता दुआ, डॉ. विरेन्द्र, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. नरेश सागवाल, कुलपति के ओएसडी पवन रोहिला व सहायक कुलसचिव डॉ. जितेन्द्र जांगड़ा मौजूद रहे।
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गेल कंपनी के सुपरवाइजर नरेंद्र को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम टीम द्वारा गेल कंपनी के सुपरवाइजर नरेंद्र को 200000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकडने के लिए योजना बनाई और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडने में सफलता हासिल की। आरोपी सुपरवाइजर नरेंद्र ने भूमि के जिस हिस्से से गैस पाइपलाइन पहले से ही गुजर रही थी वहां से बिजली की लाइन बिछाने की एवज में शिकायतकर्ता से 500000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी जिसमें से 200000 रुपये की राशि लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह पूरी कार्रवाई पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति हरियाणा में लोगों का जबरदस्त रुझान
एक करोड़ से अधिक लोगों के भागीदार होने का अनुमान
एक ही छत के नीचे लोगों को नागरिक सेवाओं की सुविधाएं मिल रही हैं
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति हरियाणा में लोगों का जबरदस्त रुझान है। एक करोड़ से अधिक आबादी का यात्रा का हिस्सा बनने की संभावना है। अब तक 6 लाख 28 हजार से अधिक लोग यात्रा में पहुंच चुके हैं। 2 लाख 59 हजार से महिलाओं ने यात्रा से जुड़कर आधी आबादी का प्रतिनिधित्व किया है। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाकर महिलाएं अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। यहां पर एक ही छत के नीचे लोगों को नागरिक सेवाओं की सुविधाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस यात्रा को जनसंवाद कार्यक्रम से जोड़ा है। हरियाणा को वीरों, किसानों और खिलाड़ियों की धरती के नाम से जाना जाता है। यात्रा के दौरान सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण विभाग सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लिए चलाई जा रही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अब तक 202 लोगों की काउंसलिंग की गई है। किसान भी मेरी फसल, मेरा ब्यौरा, स्वामित्व कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना और पीएम कुसुम योजना के बारे में जानकारी ले रहे हैं। प्राकृतिक खेती के बारे भी सैकड़ों किसान जानकारी लेने के लिए आगे आ रहे हैं। मेरी फसल, मेरा ब्यौरा राज्य सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसके तहत किसान अपने खेत में उगाई गई फसल की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करता है और बाद में जब मंडी में फसल बेचने जाता है तो उसी के अनुसार उसका भुगतान डीबीटी के माध्यम से मिलता है। अब ऐसा समय आ गया है कि किसान को आढ़ती के पास नहीं जाना पड़ता है. बल्कि आढ़त लेने के लिए आढ़ती को किसान के पास आना पड़ता है। प्रदेश में 1300 से अधिक किसानों ने मेरी फसल, मेरा ब्यौरा योजना के तहत आवेदन किए हैं। प्रतिदिन 100 से अधिक पंचायतों में विकसित भारत यात्रा पहुंच रही है। इसके अलावा 1200 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों, 150 से अधिक स्थानीय खिलाड़ियों और लोग कलाकारों को सम्मानित किया जा चुका है। यात्रा के दौरान प्रतिदिन 66 हजार से अधिक लोग वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र के विजन के अनुरूप शपथ ले रहे हैं।
विकसित भारत संकल्प यात्रारू हरियाणा में अब तक 1211 ग्राम पंचायतोंध्वार्डों में पहुंची यात्रा
6 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने की भागीदारी
1.50 लाख से ज्यादा लोगों का किया गया हेल्थ चेकअप
12वें दिन भी 78 हजार से ज्यादा लोगों ने यात्रा में लिया हिस्सा
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से देशभर में जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा में अब तक 1211 ग्राम पंचायतोंध्वार्डों को कवर कर चुकी है, जिसमें 6 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रयासों से विकसित भारत संकल्प यात्रा को जनसंवाद के साथ जोड़ने से नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्हें मौके पर योजनाओं का लाभ देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का भी निदान किया जा रहा है। हरियाणा में 30 नवंबर को शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम को 12 दिन हो चूके हैं और लोग केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को अपार समर्थन भी दे रहे हैं। 12वें दिन भी 141 ग्राम पंचायतोंध्वार्डों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 78 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।
आयुष्मान चिरायु योजना में प्राप्त हुए 26 हजार नए आवेदन
यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति नागरिकों में जागरूकता देखने को मिल रही है। अभी तक आयुष्मान चिरायु योजना 26 हजार से अधिक नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा, विभागों द्वारा लगाए गए कैंपों में 1.50 लाख से ज्यादा लोगों का हेल्थ चेकअप किया गया है। 97 हजार लोगों की टीबी की जांच की गई। इसी प्रकार, निरोगी हरियाणा योजना के तहत भी 90 हजार से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की कुल जनसंख्या का 2 साल में एक बार स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य तय किया गया है।
सेवा कैंपों में की गई 32 हजार लोगों की काउंसलिंग, अधिकतर को ऋण करवाया गया उपलब्ध
मनोहर सरकार अंत्योदय दर्शन के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के लिए अलग से सेवा विभाग बनाया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विभाग द्वारा लगाए गए कैंपों में 32 हजार लोगों की काउंसलिंग की गई और उन्हें विभिन्न योजनाओं व स्व रोजगार हेतु वित्तीय सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। अधिकतर लोगों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया गया है।
गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए धरातल पर लागू की सरकार की योजनाएं – कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने 6 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन किए
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेन्द्र सिंह बबली ने कहा है कि गांव के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार ने योजनाओं को धरातल पर लागू कर नागरिकों को लाभ पहुंचाया है। कैबिनेट मंत्री ने मंगलवार को टोहाना के गांव बुआन, बोस्ती, ढाणी भोजराज, ढाणी सांचला, भट्टू, ढाणी डुल्ट, डुल्ट, जांडली कलां व खुर्द, चंद्रवाल, नाढोड़ी, घोटडू, धोलू, टिब्बी व रहनखेड़ी में 6 करोड़ रुपये की लागत की 40 परियोजनाओं का उदघाटन किया। कैबिनेट मंत्री श्री बबली ने जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों की परेशानियों को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में जरूरत के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर देने से ही धीरे – धीरे गांव विकसित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर चल रही विकास यात्रा प्रदेश के विकास की बुनियाद को और अधिक सशक्त करेगी। उन्होंने कहा कि शहरों की तर्ज पर अब गांवों में भी सामुदायिक केंद्र बनाए जा रहे हैं। विकास एवं पंचायत मंत्री श्री बबली ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचल में बसने वाले नागरिकों को शहरी क्षेत्र की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। गांवों में विकास कार्यों को गली-नालियों तक ही सीमित न रखते हुए अनेक अनूठे कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनमें अमृत सरोवर, ग्रे-वाटर मैनेजमेंट, ई-लाईब्रेरी, इनडोर व आउटडोर जिम, सामुदायिक केंद्रों का निर्माण, सीसीटीवी कैमरे, अत्याधुनिक स्ट्रीट लाईट, आधुनिक पार्क व व्यायामशालाएं, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, महिला सांस्कृतिक केंद्र जैसी अनेक पहल की गई हैं। इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं को क्रियांवित किया – विधायक दुड़ाराम
विधायक दुड़ाराम ने फतेहाबाद के गांव बीघड़, बनावाली आदि क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों को किया संबोधित
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा के विधायक श्री दुड़ाराम ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से नागरिकों को सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इसके साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। यात्रा के दौरान पात्र एवं गरीब परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा यात्रा का हर जगह गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया जा रहा है। विधायक श्री दुड़ाराम जिला फतेहाबाद के गांव बीघड़, बनावाली तथा अन्य गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। दुड़ाराम ने कहा कि फतेहाबाद से बीघड़ के रोड को चैड़ा किया जा रहा है जिस पर सात करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। फतेहाबाद हलके के विभिन्न गांवों में 25 करोड़ रुपये की धनराशि से नई सड़कों का निर्माण, सड़कों को चैड़ा करना तथा अन्य मुरम्मत व रखरखाव के कार्य किए जाएंगे, जिससे यातायात सुगम होगा और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि गांवों की फिरनियों के ऊपर तथा गांवों से खेतों को जाने वाले रास्तों को पक्का करवाने के लिए गांव – गांव में लाखों रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। विधायक ने कहा कि गांव किरढान, बनावाली व बीघड़ आदि में लगभग 600 गरीब एवं पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि जिला में 7605 गरीब परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। आयुष्मान -चिरायु योजना के तहत गांवों के सैकड़ों व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए है। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने साढ़े नौ वर्षों तथा प्रदेश सरकार द्वारा पिछले 9 वर्षों के दौरान जनता के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को क्रियांवित किया है। आज देश का हर परिवार व नागरिक इन योजनाओं का लाभ उठा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रव्यापी आउटरीच पहल है। प्रधानमंत्री के समावेशी विकास की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए हमारे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उत्थान और अंत्योदय को हासिल करने के लिए कई अनूठी योजनाएं आरंभ की हैं और ऐतिहासिक निर्णय लिए है। इस संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों को एलसीडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टॉल्स का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री दुड़ाराम ने उपस्थितजन को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में विधायक ने प्रगतिशील किसानों व पशुपालकों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, योजनाओं के लाभार्थियों तथा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले और प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को एक ही दिन में मिली दो सफलता
अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम को भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए ही दिन में दो बड़ी सफलता मिली। एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम की टीम द्वारा गत दिवस अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इन आरोपियों द्वारा क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण रेवाड़ी तथा नूह के स्टाफ द्वारा वाहनों के चालान न करने की एवज में प्रति माह 6000 रुपये तथा 11000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में तौफीक नामक निजी व्यक्ति द्वारा शिकायतकर्ता से माइनिंग स्टाफ, नूंह द्वारा वाहनों के चालान न करने की एवज में 6000 रुपये प्रति माह की रिश्वत की मांग की गई थी। आरोपी द्वारा यह धनराशि शिकायतकर्ता से फोन पे के माध्यम से प्राप्त की गई। इस पर कार्यवाही करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम की टीम द्वारा तौफीक को 10 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार, एक अन्य मामले में आरोपी मनोज को 11000 रुपये प्रति माह रिश्वत की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण रेवाड़ी स्टाफ द्वारा वाहनों के चालान न करने की एवज में 11000 रुपए प्रति माह रिश्वत की मांग की गई थी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी मनोज को फोन पे के माध्यम से 11000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप, राज्य में जनसंख्या के घनत्व के अनुसार पुलिस थानों, पुलिस चैकियों व पुलिस कर्मियों के घरों को निर्मित करने का होगा सर्वे- गृह मंत्री अनिल विज
हमें हरियाणा की पुलिस को बेहतर बनाने के लिए आज से ही रोडमैप योजना तैयार करनी होगी – अनिल विज
वर्ष 2047 में हरियाणा की पुलिस कैसी हो, इस विजन पर भी अधिकारियों को काम करना होगा – विज
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में जनसंख्या के घनत्व के अनुसार पुलिस थानों, पुलिस चैकियों व पुलिस कर्मियों के घरों को निर्मित करने के लिए एक सर्वे किया जाए ताकि हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत विजन को आज से ही क्रियान्वित करने में अपना सहयोग दे सकें। श्री विज आज यहां हरियाणा गृह विभाग व हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। विज ने आज हरियाणा के पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे प्रत्येक कार्य को बारीकी से करते हुए अंजाम तक पहुंचाने का कार्य करें ताकि राज्य के नागरिकों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध हो सकें। श्री विज ने कहा कि हमें हरियाणा की पुलिस को बेहतर बनाने के लिए आज से ही रोडमैपध्योजना तैयार करनी होगी ताकि आने वाले समय इन योजनाओं के अच्छे नतीजे सामने आ सकें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में हरियाणा की पुलिस कैसी हो, इस विजन पर भी अधिकारियों को काम करना होगा।
पुलिस कर्मियों के हाउसिंग का संतुष्टिकरण 50 प्रतिशत तक लेकर जाए – विज
बैठक में बताया गया कि हरियाणा पुलिस का विभाग में हाउसिंग का संतुष्टिकरण 28 प्रतिशत हैं और 2000 नए मकानों के निर्माण करने के तहत अब तक 479 मकानों का निर्माण कार्य चल रहा है तथा 144 की मंजूरी आनी बाकी हैं। इसके अलावा, 38 पुलिस स्टेशन और 35 पुलिस पोस्ट के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों के हाउसिंग का संतुष्टिकरण 50 प्रतिशत तक लेकर जाए।
महिला पुलिस कर्मियों के लिए अलग से प्रत्येक पुलिस थाना व पुलिस स्टेशन में शौचालय की व्यवस्था हो- विज
श्री विज ने महिला पुलिस कर्मियों के लिए अलग से प्रत्येक पुलिस थाना व पुलिस स्टेशन में शौचालय की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए ताकि महिला पुलिस कर्मियों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। इसके अतिरिक्त, गृह मंत्री द्वारा पुलिस विभाग में भेजी जाने वाली शिकायतों के निपटाने के संबंध में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दोबारा आने वाली शिकायतों को दूसरे क्षेत्र के पुलिस अधिकारी से जांच करवाएं। बैठक में नशामुक्ति केन्द्र के संबंध में श्री विज को अवगत कराया गया कि राज्य में 88 नशामुक्ति केन्द्र संचालित हैं जिनमें से 85 नशामुक्ति केन्द्रों की जांच की गई और इनमें से 80 नशामुक्ति केन्द्र नियमों के अनुसार संचालित पाए गए जबकि चार केन्द्रों पर कमियां पाई गई तथा एक पर कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में गृह मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एक बार पुनः इन नशामुक्ति केन्द्रों का निरीक्षण करें। इसी प्रकार, प्रॉपर्टी एटेचमेंट के संबंध में श्री विज को अवगत कराया गया कि 20 नवंबर से एक दिसंबर तक स्पेशल अभियान चलाकर 338 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाया गया हैं।
राज्य की हर एंट्री प्वाइंट पर चैकिंग की जानी चाहिए – विज
बैठक में गृह मंत्री श्री अनिल विज को बताया गया कि गृह मंत्री के आदेशानुसार राज्य की सीमाओं के पास 307 नाके लगाए गए और इस दौरान पांच लोगों को अवैध कार्यवाही करते हुए पकडा गया। इस पर, श्री विज ने कहा कि राज्य की हर एंट्री प्वाइंट पर चैकिंग की जानी चाहिए लेकिन जनता को भी को कोई दिक्कत न हों, इस अनुसार कार्य को करना होगा। इसी तरह, प्रदेश के 24 पुलिस जिलों में पुलिस-पब्लिक समन्वय कमेटियों का गठन कर दिया गया है और माह की अंतिम सोमवार को इनकी बैठक आयोजित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार, सिक्योरिटी एजेंट की कार्य प्रणाली के संबंध में भी जानकारी गृह मंत्री को दी गई। इस संबंध में गृह मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि सिक्योरिटी एजेंट की कार्य प्रणाली की निगरानी भी की जानी चाहिए।
साइबर सिक्योरिटी से संबंधित पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण हो- विज
गृह मंत्री ने साइबर सिक्योरिटी पर बल देेते हुए कहा कि साइबर सिक्योरिटी से संबंधित पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण करवाया जाए, जिस पर बताया गया कि जनवरी से नवंबर, 2023 तक 3336 पुलिस की सुपरवाइजर आफिसरध्आईओ ने अपना पंजीकरण करवाया है जिनमें से 1389 का प्रशिक्षण पूरा हो चुुका हैं तथा शेष 1947 का प्रशिक्षण चल रहा है। इसके अलावा, प्रत्येक माह के बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस मनाया जाता है और अक्तूबर माह को नेशनल साइबर सिक्योरिटी जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा, साइबर सिक्योरिटी के तहत विभिन्न साफटवेयर तथा ऐप के संबंध में भी चर्चा की गई।
लेन ड्राइविंग के चालान की राशि को बढाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया जाए- विज
बैठक में श्री विज ने निर्देश देते हुए कहा कि लेन ड्राइविंग के चालान की राशि को बढाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया जाए ताकि लेन ड्राइविंग से होने वाले दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकें। इसके अतिरिक्त, उन्हें अवगत कराया गया कि अंबाला से कुंडली तक हाइवे पर कैमरों को स्थापित कर दिया गया है तथा दिल्ली से जयपुर तक जाने वाली सडक पर नारनौल तक कैमरे लगाने के लिए विचार विमर्श किया जा रहा है। इस पर, श्री विज ने कहा कि राज्य के प्रत्येक नेशनल हाइवे और राज्य के हाइवे पर कैमरे लगाए जाएं। इसी प्रकार, बैठक में बताया गया कि 135 ब्लैक स्पाट चिन्हित किए गए हैं जिनमें से 95 को ठीक कर दिया गया है। बैठक में रोड सेफटी तथा सडक दुर्घटनाओं के संबंध में भी गहन चर्चा की गई।
पुलिस द्वारा कुल 12310 पीओध्बेल जंपर अब तक पकडे जा चुके
बैठक में बताया गया कि पुलिस द्वारा कुल 12310 पीओध्बेल जंपर अब तक पकडे जा चुके हैं जिनमें से 7340 पीओ और 4970 बेल जंपर हैं। बैठक में बताया गया कि डायल-112 मंे एंबुलेंस और फायर बिग्रेड को जोेडा गया है और अब इनकी कॉल भी डायल-112 पर एटंेड की जाती है। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद, पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर, पुलिस महानिदेशक (पुलिस हाउसिंग) श्री आर.सी. मिश्रा, एडीजीपी श्री ए.एस. चावला, एडीजीपी श्रीमती ममता सिंह, एडीजीपी श्री ओ.पी. सिंह, आईजी आर.एस दून, आईजी संजय सिंह, आईजी अमिताभ ढिल्लो, आईजी वाई.पूर्ण सिंह, गृह विभाग के सचिव महावीर कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हरियाणा पुलिस द्वारा गत 10 दिसंबर राज्य में आपरेशन आक्रमण संचालित किया गया – गृह मंत्री अनिल विज
आपरेशन आक्रमण में 7079 पुलिस कर्मियों लगाए गए, कुल 1390 टीम तैनात हुई- अनिल विज
उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कुल 653 एफआईआर दर्ज हुई- विज
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि 10 दिसंबर, 2023 को हरियाणा पुलिस द्वारा राज्य में आपरेशन आक्रमण संचालित किया गया। इस आपरेशन में 7079 पुलिस कर्मियों के साथ कुल 1390 टीम तैनात की गई और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कुल 653 एफआईआर दर्ज की गई हैं। श्री विज ने बताया कि कुल 653 एफआईआर में से 50 एफआईआर आईपीसी के तहत दर्ज की गई हैं और कुल 1103 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 385 एफआईआर एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज की गई जिसके तहत अंग्रेजी की 4573, देशी-7302 बोतल, वैध-1107 बोतल, अवैध 464 बोतल, लहान-2346 लीटर, बियर 53 बोतल जब्त की गई। इसी प्रकार, जुआ अधिनियम के तहत 131 एफआईआर दर्ज की गई और 322090 रूपए बरामद किये गये हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत 42 एफआईआर दर्ज की गई जिसके तहत गांजा 4.528 किग्रा, स्मैक 53.01 ग्राम, पपी हस्क 13.025 कि.ग्रा, अफीम 1.415 कि.ग्रा, 720 कैपसूल, 1310 टेबलेट, क्रिस्टल 125 ग्राम, कैम्फर 900 ग्राम, डी. पोस्ट 21.200 किलोग्राम, चरस 1.37 ग्राम, 38 मिलीग्राम, नकद-65200 रूपए, एमध्सी 01, हेरोईन 31.99 ग्राम बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत 56 एफआईआर दर्ज की गई जिसके तहत चाकू 04, पिस्टल-52, रिवॉल्वर 01, मैगजीन 02, गोली खोल 62 और गिरोहों से खतरनाक हथियार बरामद किए गए हैं। इसी तरह, कुल 158 पीओ, 60 बेल जंपर, 8 ईनामी अपराधी, एक चोर और एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 4640 चालान किए गए हैं। अन्य उपलब्धियों में अभियुक्त गिरफ्तारी 163, ट्रैक्टर 11, मोबाइल 05, डंडा 01, एमध्सी 10, कार 03, वांटेड 05, ई-रिक्शा 01, रिक्शा 01 और नकद 28550 रूपए बरामद किए गए है।
जेल प्रशासन पर असल के बजाए किसी दूसरे व्यक्ति को जमानत पर छोड़ने का आरोप, शिकायत पर गृह मंत्री अनिल विज ने डीजी जेल को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश
गृह मंत्री अनिल विज ने डीजी जेल को इस मामले में संलिप्त जेल अधिकारियों पर भी कार्रवाई के दिए निर्देश
मंगलवार गृह मंत्री ने अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना व अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा के अम्बाला जेल प्रशासन द्वारा मिलीभगत कर एक व्यक्ति को जमानत पर छोड़ने के बजाए दूसरे व्यक्ति को छोड़ने एवं व्यक्ति पर फर्जी केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए परिवार ने हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज के समक्ष गुहार लगाई। इस संबंध में गृह मंत्री ने डीजी जेल को पूरे मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। श्री विज मंगलवार प्रातः अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। अम्बाला जिले के गांव बलाणा निवासी महिला व परिवार के सदस्यों ने अम्बाला जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनका बेटा झगड़े के मामले में अम्बाला सेंट्रल जेल में था। उसकी गत दिनों जमानत हो गई थी, परिवार सदस्य जब बेटे को लेने जेल पहुंचे तो जेल प्रशासन ने उन्हें बताया कि उनका बेटा पहले ही जमानत पर छूटकर घर चला गया है। उन्होंने बताया कि पूरी रात वह बेटे की तलाश करते रहे, मगर उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद वह फिर सेंट्रल जेल गए, लेकिन जेल प्रशासन द्वारा उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। लगभग सप्ताह बाद उन्हें पता चला कि उनके बेटे को फिर से कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कोर्ट में वह गए तो उनके बेटे ने बताया कि उसकी पहले जमानत हो गई थी, मगर जेल प्रशासन ने उसके स्थान पर जेल में बंद एक अन्य व्यक्ति को छोड़ दिया और अब मिलीभगत को छिपाने के लिए जेल प्रशासन द्वारा उसे फर्जी केस में फंसाकर गिरफ्तार किया गया है। परिवार ने गृह मंत्री अनिल विज से इस मामले में जेल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व उनके बेटे पर दर्ज हुए फर्जी केस को रद्द करने की मांग उठाई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने डीजी जेल से बात की और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। श्री विज ने कहा कि जेल प्रशासन की मिलीभगत के बिना ऐसा संभव नहीं हो सकता है कि एक व्यक्ति के बदले दूसरे व्यक्ति को जेल से छोड़ दिया जाए। उन्होंने डीजी जेल को पूरे मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह काफी गंभीर मामला है और जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने इस संबंध में जेल प्रशासन से भी बात की थी जिन्होंने उनसे कहा कि गलती से किसी अन्य व्यक्ति को छोड़ दिया। श्री विज ने कहा कि यह काफी बड़ा मामला है, यदि इस प्रकार गलतियां हुई तो और भी गलत लोगों को जेल प्रशासन द्वारा छोड़ा जा सकता है। इसी तरह, अम्बाला छावनी में निगार सिनेमा की खरीद-फरोख्त मामले की जांच के लिए गठित कमेटी की कार्रवाई संबंधी पूछे गए सवाल पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि कमेटी में कौन-कौन सदस्य थे और जांच में क्या आया, इसकी जानकारी ली जाएगी।
प्लाट दिलाने के नाम पर 36 लाख रुपए की ठगी, गृह मंत्री ने एसपी पानीपत से अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की
गृह मंत्री अनिल विज ने पानीपत में प्लाट खरीदने के नाम पर 36 लाख रुपए की ठगी मामले में पानीपत एसपी से पूर्व में दर्ज मामले में अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की। परिवार ने अपनी शिकायत देते हुए बताया कि प्लाट खरीदने के लिए 36 लाख रूपए की राशि उन्होंने बिल्डर को दी थी, मगर न तो राशि वापस दी गई और न ही प्लाट दिया गया, केस दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसी तरह, रेवाड़ी निवासी युवती से छेड़छाड़ मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गृह मंत्री ने एसपी रेवाड़ी को फोन लगाते हुए जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों पर तत्परता से पुलिस कार्रवाई करे। करनाल से आए व्यक्ति ने पिता-पुत्र व एक रिश्तेदार को विदेश भेजने के नाम पर 55 लाख रुपए ठगी के आरोप लगाए। गृह मंत्री अनिल विज ने कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को जांच के निर्देश दिए। सोनीपत से आई महिला ने अपने भाई की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत दी। महिला का आरोप था कि एक वर्ष पहले हत्या हुई थी लेकिन अब तक आरोपी फरार है। गृह मंत्री ने इस मामले की छानबीन के लिए सोनीपत पुलिस कमिश्नर को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। इसी तरह अन्य कई मामले आए जिन पर गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
हरियाणा राज्य प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) ब्यूरो ने अवैध खनन को रोकने के लिए 11 जिलों में की छापेमारी – गृह मंत्री अनिल विज
358 वाहनों की जांच की गई, 52 वाहन अवैध खनन में संलिप्त मिलें, इम्पाउंड किए – अनिल विज
गृह मंत्री अनिल विज ने ब्यूरो को अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज करने के दिए निर्देश
चंडीगढ, 12 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा राज्य में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए हरियाणा राज्य प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) ब्यूरो (एचएसईएनबी) ने 11 और 12 दिसंबर, 2023 की मध्यरात्रि को राज्य के 11 जिलों में लक्षित छापेमारी की। इन छापेमारी अभियानों के दौरान, 358 वाहनों की जाँच की गई, जिसमें 22 हाइवाध्डम्पर, 5 जेसीबीध्पोकलेन एक्सकेवेटर और ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरलोडेड वाहनों सहित 52 वाहनों को जब्त किया गया, जिनका उपयोग अवैध खनन गतिविधियों में किया जा रहा था। इस संबंध में खुलासा करते हुए गृह मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि हाल ही में गठित हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो पूरे राज्य में अवैध खनन कार्यों पर खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रहा है, जिसमें भूमिगत और खुली सतह दोनों गतिविधियों को शामिल किया गया है। इस बारे में विवरण सांझा करते हुए, उन्होंने कहा कि सभी रैंकों के 480 पुलिस कर्मियों सहित कुल 51 टीमों ने कल रात 11.00 बजे से लेकर आज सुबह तक 30 चैकियों और 66 मोबाइल पार्टियों की स्थापना करके सिंक्रनाइज तरीके से छापेमारी की। श्री विज ने बताया कि रेत खनन के लिए पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल और पत्थर खनन के लिए नूंह, भिवानी और चरखी दादरी में छापे मारे गए। कम तापमान (8 डिग्री) और कम दृश्यता की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी, किसी भी स्थान पर विशेष अभियान शांतिपूर्ण और बिना किसी दिक्कत व तनाव के संपन्न हुआ। गृह मंत्री श्री अनिल विज ने हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो को निर्देश जारी कर राज्य में अवैध खनन और अवैध शराब के खिलाफ अभियान को और अधिक कठोरता और प्रभावशीलता के साथ तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ब्यूरो को अधिक अधिकारी, जनशक्ति और संसाधन उपलब्ध कराए जाने के संबंध में परिवहन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, बिजली और सिंचाई विभाग के अलावा अन्य हितधारक विभागों के सहयोग से अभियान शुरू किए जाएंगे। उन्होंने इस संबंध में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी दी कि वे गलत काम करना छोड दें अन्यथा उनके खिलाफ प्रवर्तन ब्यूरो द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी 22 राजस्व जिलों में सफलतापूर्वक इकाइयां बनाई गई हैं। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के एडीजीपी डॉ. ए.एस. चावला ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों को एक साथ कई स्थानों पर निशाना बनाने से सकारात्मक परिणाम मिलना तय है। एसपी करण गोयल के नेतृत्व में समर्पित प्रवर्तन ब्यूरो इकाइयां (जिला खनन अधिकारियों के समन्वय में) विभिन्न कठिनाइयों और बाधाओं को पार करते हुए ईमानदारी से और प्रभावी प्रदर्शन करते हुए अपने निर्धारित कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहीं है।