



कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।
चुनाव का पर्व-देश का गर्व
चुनाव के दौरान पेड न्यूज और भ्रामक समाचारों पर रहेगी पैनी नजर – डीसी
झज्जर, 02 अप्रैल, अभीतक:- लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स हेंडल आदि का राजनीतिक दल और प्रत्याशियों को सावधानी के साथ प्रयोग करना होगा। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया व अन्य मीडिया भ्रामक समाचार या सूचना भारत चुनाव आयोग सहित जिला निर्वाचन कार्यालय की पैनी नजर रहेगी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि भारत चुनाव आयोग ने 18वें लोकसभा आम चुनाव में सोशल मीडिया की बढ़ती उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए जिला से लेकर प्रदेश स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग के लिए टीम गठित की है। टीम न केवल जारी सूचना की जांच करेगी, बल्कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर कार्रवाई भी करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी तरह का भ्रामक पोस्ट करने से बचें। पोस्ट करने या फॉरवर्ड करने से पहले अपने स्तर पर तथ्यों की सही से जांच कर लें।
भ्रामक खबरों पर रखी जा रही है कड़ी नजर
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया के जरिए आने वाली भ्रामक खबरों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके दायरे में मीडिया के किसी भी माध्यम से आने वाली सूचना शामिल है। इसके लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट और आयोग के निर्देशानुसार जिला स्तर मीडिया सर्टिफिकेशन व मॉनिटरिंग कमेटी गठित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में आईटी एक्सपर्ट ,मीडिया क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी शामिल हैं। विभिन्न समाचार चैनल और अखबारों में आने वाली खबरें भी इसके दायरे में है। हर दिन जिला स्तर पर अखबार और टीवी चैनल में प्रकाशित खबरों की समीक्षा भी की जाएगी। अगर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का कोई मामला जिला प्रशासन की नजर में आएगा तो सम्बन्धित को नोटिस जारी किया जाएगा।
कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।


कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।
मतदाताओं की मदद के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 जारी
झज्जर, 02 अप्रैल, अभीतक:- लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा टोल फ्री नंबर 1950 जारी कर दिया गया है। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर चुनाव से सम्बन्धित सुझाव व शिकायत कर सकता है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना करने वाले व्यक्ति पर तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करें और अन्य मतदाताओं को भी जागरूक करें। मतदान हर पात्र का लोकतांत्रिक अधिकार है। अगर कोई व्यक्ति आपको वोट के लिए किसी प्रकार का प्रलोभन देता है तो उसकी भी सूचना जिला प्रशासन को करें ताकि उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जा सके। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव को लेकर 1950 नंबर पर शिकायत की जा सकती है।

करनाल में आज सुनी जाएंगी झज्जर जिले के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं
झज्जर, 02 अप्रैल, अभीतक:- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर 3 अप्रैल को करनाल में कष्ट निवारण फोरम की बैठक होगी। मंगलवार 03 अप्रैल को करनाल स्थित राजीव गांधी विद्युत भवन कांफ्रेंस हॉल में प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चलने वाली इस बैठक में झज्जर जिला के उपभोक्ता भी भाग ले सकते हैं। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता यशवीर सिंह ने यह जानकारी यहां दी।

गांव बुपनिया में वोट के प्रति जागरूकता रैली निकालते स्कूली विद्यार्थी।
एक दो तीन चार-लोकतंत्र की जय-जयकार के नारों के साथ विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
गांव बुपनिया स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बादली, 02 अप्रैल, अभीतक:- जिलाभर में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन और स्वीप की जिला नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आमजन को वोट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों का आयोजन जारी है। इसी कड़ी में नजदीकी गांव बुपनिया स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव में जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने छात्रों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा आयोजित स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। रैली के रूप में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के नारे जैसे जन-जन को बतलाना है-वोट डालने जाना है,सत्य और ईमान से-सरकार बने मतदान से,एक दो तीन चार-लोकतंत्र की जय-जयकार आदि नारे लगाते हुए बुपनिया ग्रामवासियों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का आधुनिक युग प्रजातंत्र का युग है और हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने का गौरव प्राप्त है। जनता अपने प्रतिनिधि चुनती है और वे प्रतिनिधि उसकी इच्छा अनुसार शासन चलाते हैं। इस संपूर्ण व्यवस्था में शासन चलाने की समस्त जिम्मेदारी जनता के हाथों में निहित है,इसलिए जरूरी है कि हर वयस्क चाहे स्त्री हो या पुरुष जिसकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है अपना वोट अवश्य बनवाएं और अपनी पसंद की अच्छी सरकार का चुनाव करके देश को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर रूप में रेखा रानी, सुमन मलिक, सीमा देवी, प्रवीण कुमार, सुनीता, दयानंद, संतोष, योगपाल, सुमन सहित अन्य स्टाफ सदस्यों, छात्र, अभिभावक के अलावा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान सभी के लिए जरूरी – रविंद्र यादव
झज्जर स्थित सरल केंद्र में एसडीएम एवं झज्जर विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी रविंद्र यादव ने सेल्फी पॉइंट का किया शुभारंभ
झज्जर, 02 अप्रैल, अभीतक:- जिला के मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शत प्रतिशत मतदान को लेकर सरल केंद्रों में प्रशासन द्वारा सेल्फी पॉइंट लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित सरल केंद्र में झज्जर विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रविन्द्र यादव ने स्वयं सेल्फी लेते हुए सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियों को निरन्तर बढ़ावा दिया जा रहा है,जिसका मुख्य उद्देश्य वोट बनवाने से लेकर मतदान में भाग लेने के लिए लोगों को जागरूक व प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा जिनकी आयु एक अप्रैल 2024 18 वर्ष हो गई है वे सभी युवा वोट बनवाकर अपना मतदाता सूची में शामिल करवा लें। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान सभी के लिए बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे और मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर लें। अगर नाम नहीं है तो अभी 26 अपै्रल तक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं।
झज्जर लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेते एसडीएम रविंद्र यादव।


झज्जर पुलिस ने 15 दिन में किए 118 वांछित उद्घोषित एवं बेल जंपर आरोपियों गिरफ्तार
वांछितध्अति वांछित दोषियों की धरपकड़ के लिए झज्जर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारीरू पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन
झज्जर, 02 अप्रैल, अभीतक:- झज्जर पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिस अभियान के तहत बीते एक पखवाड़े के दौरान वांछित 118 पीओ व बेलजम्पर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की जिस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर श्री बी सतीश बालन के दिशा निर्देश अनुसार झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए झज्जर पुलिस द्वारा वांछित आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है। 15 मार्च से 31 मार्च 2024 तक झज्जर पुलिस द्वारा विभिन्न टीमों द्वारा विभिन्न मामलों के 118 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें 33 पीओ व 85 बेल जंपर हैं। पुलिस उपायुक्त ने वांछित आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने में हासिल किया गया अपेक्षित परिणाम जिला पुलिस द्वारा उनकी कड़ी मेहनत के कारण संभव हो पाया है जिन्होंने बेहतर ड्यूटी का प्रदर्शन करते हुए वांछित पीओ, बेल जंपर व अन्य आरोपियों को सलाखों के पीछे डालकर उनके अंजाम तक पहुंचा है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि झज्जर पुलिस अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी और मोस्ट वांटेड, पीओ बेल जंपर पैरोल जंपर व अन्य दोषियों की दर पकड़ के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


विशेष अभियान के तहत झज्जर पुलिस ने बीते दो दिन के दौरान 32 ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के किए चालान
झज्जर, 02 अप्रैल, अभीतक:- झज्जर पुलिस द्वारा 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2024 तक ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर विशेष निगरानी रखते हुए चालान करने का अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिलेभर में 32 ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के चालान किए गए इसके साथ ही यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 504 अन्य वाहन चालकों के चालान भी किए गए। जिस संबंध में पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन ने कहा कि चालक गाड़ियों में काले सीसे नहीं लगवा सकते इसके पीछे वजह यह है कि ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों का इस्तेमाल आपराधिक कामों में ना हो। इसलिए कार के शीशों पर काली फिल्म लगाना यातायात के नियमों के विरुद्ध हैं। यातायात के नियमों का पालन न करने वाले और अपराधिक गतिविधियों में लिप्त दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत बीते दो दिन के दौरान झज्जर पुलिस द्वारा ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के 32, बिना पैट्रन की नंबर प्लेट लगे 38, रोंग साइड में व्हीकल चलने पर 123 चालान सहित यातायात के नियमों का पालन न करने वाले कुल 536 व्हीकल के चालको के चालान किए गए। झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों से विशेष चेकिंग अभियान चला कर यातायात के नियमों का पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जिस संबंध में पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कानून कारवाई अमल मे लाई जाएगी।

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा राजकीय विद्यालय धान्दलान में विज्ञान आधारित गतिविधियाँ व प्रोजेक्ट करवाये गए
झज्जर, 02 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा पारित आदेशों की अनुपालना करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धान्दलान में विज्ञान आधारित गतिविधियाँ व प्रोजेक्ट करवाये गए। इसमें प्राचार्या श्रीमती सुनीता देवी ने विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व के विषय में बताया। इसी विषय को अधिक रोचक तरीके से समझाने व अधिक रूचि पैदा करने के लिए विशेष तौर पर श्रीमती अनीता अमानी, एसोसिएट प्रोफेसर, रसायन शास्त्र (राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा), ने छात्र छात्राओं के साथ अपने अनुभवों को साझा किया तथा विज्ञान विषय के बारे में, विद्यार्थियों को भविष्य संबंधित रोजगारोन्मुखी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में श्री राजेश किलानिया, प्राध्यापक वाणिज्य, श्रीमती आशा, प्राध्यापिका रसायन शास्त्र, श्रीमती सुमन, प्राध्यापिका, भौतिकी व विद्यालय के सभी स्टाक सदस्य मौजूद रहे।

सीबीएलयू से संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों से नकल रहित परीक्षाओं के सफल संचालन को लेकर कुलपति ने की बैठक
नकल रहित पूर्ण पारदर्शी परीक्षाओं के सफल संचालन में सभी कॉलेजों का सहयोग जरूरी – कुलपति
भिवानी, 02 अप्रैल, अभीतक:- चैधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय पूर्ण पारदर्शी एवं नकल रहित परीक्षाओं के सफल संचालन को कृत संकल्पित है और इसमें विश्वविद्यालय से संबंधित सभी कॉलेजों का पूर्ण सहयोग जरूरी है यह विचार कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी ने विश्वविद्यालय के संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि कि किसी विश्वविद्यालय का संपूर्ण विकास सबके सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि कॉलेज अपने स्तर पर विद्यार्थियों की समस्याओं के हल निकाले और जिन समस्याओं का हल विश्वविद्यालय के स्तर पर होना है उनका हल शीघ्र एवं प्राथमिकता से निकाला जाएगा। उन्होंने नकल रहित परीक्षाओं के सफल संचालन, परीक्षा परिणाम, मूल्यांकन, पूर्व मूल्यांकन, समय से परिणाम घोषित करना, डीएमसी एवं डिग्री का समय पर प्रकाशन एवं मुद्रण,वितरण को लेकर प्राचार्यों से रूबरू हो सीधा संवाद कर सुझाव एवं सहयोग की मांग की। उन्होंने सभी कॉलेज प्राचार्यों को आश्वस्त किया कि पिछली जो भी कमियां रहीं हैं उन सबको दुरस्त कर आप सभी के सहयोग से पूर्ण पारदर्शिता के साथ नकल रहित परीक्षाओं का सफल संचालन किया जायेगा। समय पर परीक्षा संचालन,मूल्यांकन,पूर्व मूल्यांकन, परिणाम घोषणा सहित प्रक्रियाओं को दुरस्त एवं समयवधि में किया जाएगा। उन्होंने कॉलेज प्राचार्यों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने विश्वविद्यालय की सभी प्रक्रियाओं का समय से सही एवं सफल संचालन के लिए संबंधित कॉलेज प्राचार्यों से आवश्यक सुझाव एवं सहयोग की अपेक्षा जताई। बैठक में मौजूद कॉलेज प्राचार्यों ने सकारात्मक सुझाव दिए जिनकी कुलपति ने सराहना की। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ ऋतु सिंह, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो डीके मदान, परीक्षा नियंत्रक डॉ पवन गुप्ता, डीन ऑफ कॉलेज प्रो मयंक किंगर,कॉलेज ब्रांच सलाहकार राजकुमार शर्मा, प्राचार्य डॉ यशवीर सिंह, डॉ संजय गोयल, डॉ राकेश भारद्वाज, डॉ डीएस गोदारा, डॉ पवन शर्मा, डॉ महेंद्र कुमार सहित सभी संबंधित कॉलेज प्राचार्यों एवं कॉलेज प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।


स्पोर्ट्स डे एवं कल्चरल डे के बारे में
आर.एच.आई. मैग्नीष्ठा एवं इनाया फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला में बच्चों को दी जानकारी।
नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट
माचाड़ी अलवर, 02 अप्रैल, अभीतक:- अलवर जिले के तिजारा ब्लॉक के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मे आर.एच.आई. मैग्नीष्ठा एवं ईनाया फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला स्पोर्ट्स डे एवं कल्चरल डे के रूप में आयोजित की गई। कार्यशाला में पहले दिन खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें चम्मच दोड़, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर जैसे खेल आयोजित हुए। जिसमे छात्रा वर्ग मे पहला पुरस्कार काव्या दूसरा पुरस्कार पूर्वी और तीसरा पुरस्कार अंकिता को एव छात्र वर्ग मे पहला पुरस्कार सुमित कुमार,दूसरा पुरस्कार शिवा एवं तीसरा पुरस्कार हरीश कुमार को दिया गया।इस अवसर अध्यापकों को दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को उसके गोल्डन हावर्स मे दी जाने वाली सी पी आर का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला दूसरे दिन कल्चरलडे के रूप में मनाया गया। जिसमे बच्चों ने मत छुओ रे रंगीलो म्हारो डोलना तलवारों पे सर वार दिया योगा डांस और हम होंगे कामयाब जैसे गीतों पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर आर एच आई कंपनी की एच. आर. एडमिशन ऐश्वर्या ने कहा कि कंपनी एवं ईनाया फाउंडेशन द्वारा पूरे राजस्थान में समझ स्पर्श की चुप्पी तोड़ो कार्यक्रम के तहत बच्चों को जीटी बीटी, गुड टच, बैड टच, पॉस्को ऐक्ट, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन को लेकर जो प्रयास किए जा रहे हैं वो सराहनीय है।आर एच आई मैग्नीष्ठा कंपनी के एच एस हेड सुरेंद्र शर्मा ने कहा इनाया फाउंडेशन द्वारा करीब 11 साल से सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यक्रम से करीब 05 लाख लोगों को जागरूक किया जा चुका।निरंतर आम जन को सड़क सुरक्षा की जानकारी दिए जाने को एक मिशाल बताया। कार्यक्रम में कठपुतली डांस द्वारा भी संदेश दिया गया। दो दिन तक चलने वालीं कार्यशाला मे प्रतिभागियों को कंपनी के एच एस हेड सुरेंद्र शर्मा व एच आर एडमीन ऐश्वर्या द्वारा मेडल एवं ट्रोफी इत्यादि दे कर पुरस्कृत किया गया साथ ही विधालय स्टाफ मेंबर को भी सम्मानित किया गया। बाद में विधालय के सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री और फल वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश यादव ने आर एच आई कंपनी एवं ईनाया फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्यो से सीख कर बच्चे समाज को एक नई दिशा देंगे जिससे दुर्घटनाओं के समय दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ती के जीवन को बचाने मे सहायता मिलेगी साथ ही समझ स्पर्श की चुप्पी तोड़ो कार्यक्रम से सुरक्षित वातावरण बनेगा इस अवसर पर ईनाया फाउंडेशन के टीम मेंबर रोहित शर्मा,योगेन्द्र कुमार, अर्पण भट्ट, दीपक चैधरी सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश यादव, सत्येन्द्र यादव, नेहा कम्बोज, सुनीता कुमारी मीना, सुमनलता, पुष्प कंवर, विनोद कुमार, प्रीति सहित विधालय के छात्र छात्राऐ और आम लोग मौजूद रहे।


राजगढ़ में लाइब्रेरी स्थापना के 100 वर्ष पूर्णय साल 1924 में घर से शुरू हुआ था पुस्तकालय
नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट
माचाड़ी अलवर, 02 अप्रैल, अभीतक:- राजगढ़ कस्बे के राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में मंगलवार को पंचायती पुस्तकालय एवं वाचनालय राजगढ़ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर प्राचार्य प्रो. के.एल. मीना की अध्यक्षता में विद्यार्थी जीवन में पुस्तकालय का महत्व विषय पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत एवं वाचनालय, राजगढ़ के अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा रहे, उन्होने अपने उद्बोधन में कहा कि वाचनालय के संस्थापक स्व. कृष्ण जसराज ने सन् 1924 में अपने घर से पुस्तकालय की शुरूआत की। आज पंचायती पुस्तकालय में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं दुर्लभ पुस्तकें प्राचीन इतिहास-संस्कृति, साहित्य, जीवनियाँ आदि पुस्तके उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पुस्तकालय में जाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर खेमसिंह आर्य उपाध्यक्ष ने विद्यार्थियों से रूबरू होने के अवसर के लिए प्राचार्य को धन्यवाद देते हुए पुस्तकों के बिना जीवन अधूरा बताया इसलिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकालय से लाभांवित होते रहना चाहिए। ’एन एल. वर्मा’ ने नैतिक एवं चारित्रिक विकास में वैदिक साहित्य एवं दार्शनिक साहित्य के महत्व पर प्रकाश डाला। विरेन्द्र आर्य ने विद्यार्थियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी पुस्तकों को महत्वपूर्ण बताया। ’राजेश शर्मा ने पुस्तकों को विद्यार्थी जीवन में प्राणवायु बताया और पुस्तकालय में जाने के लिए प्रेरित किया। किशोर मुखर्जी’ ने विद्यार्थियों को तकनीक के दुष्प्रभावों से दूर रहने की सलाह दी। मदन लाल शर्मा ने पुस्तकालय को विद्यार्थी जीवन में अनुशासन एवं मितव्ययता जैसे सद्गुणों के विकास का मार्ग बताया। प्राचार्य’ ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि पुस्तकें व्यक्ति का सच्चा मित्र होती है, पुस्तकें जीवन में मार्गदर्शक का कार्य करती है। पुस्तकें सर्वकालिक शिक्षक है जो वैज्ञानिक एवं तार्किक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होती है। व्यख्यानमाला का संचालन डॉ. ऑचल मीना ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
भिवानी–प्राईवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने अकादमियों के खिलाफ खोला मोर्चा
कहा: केंद्र सरकार के कानून का पालन करें शिक्षा अधिकारी
स्कूल के समय में अकादमियों में स्कूली बच्चें पढ़ाना गैर कानूनी, शिक्षा अधिकारी करें कार्रवाई।
बोले: प्राईवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष रामअवतार शर्मा
प्राईवेट स्कूलों की तीन साल की मांग को केंद्र ने कानून बनाकर किया पूरा
अब दाखिलों के समय उसे लागू करवाने का अवसर: प्रदेशाध्यक्ष रामवअतार शर्मा
भिवानी में चल रहे 170 के लगभग गैर कानूनी प्ले स्कूलों पर करें शिक्षा अधिकारी कार्रवाई: रामअवतार शर्मा
प्रदेश के 930 अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों को राज्य सरकार दे मान्यता – प्राईवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन
अकादमियों में नहीं, बल्कि स्कूलों में होता बच्चों का सर्वांगीण् विकास – प्राईवेट स्कूल
नियमावली 134ए के तहत बकाया 34 करोड़ रूपये सरकार ने किए जारी, प्राईवेट स्कूलों ने जताया आभार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मान समारोह आयोजित कर करेंगे धन्यवाद रू प्राईवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन

खेलों में हिस्सा लेने से स्वस्थ रहता है शरीर – नवीन बंटी’
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित’
गद्दी खेड़ी की टीम ने 6 अंक से जीता कबड्डी का फाइनल मुकाबला’
बहादुरगढ़, 02 अप्रैल, अभीतक:- खेलों में हिस्सा लेने से एक तरफ जहां शरीर स्वस्थ रहता है वही मानसिक विकास को भी बढ़ावा मिलता है। बच्चों व युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी ने डाबोदा कलां मेहंदीपुर में आयोजित तीसरी मिनी सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में शिरकत करते हुए कही। गांव के पुराना स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे उपाध्यक्ष नवीन बंटी का सदस्य फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा पगड़ी बांधकर सम्मान किया। आयोजकों ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में पहला इनाम 31000 रुपये की धनराशि का रखा गया है। कबड्डी का फाइनल मुकाबला गद्दी खेड़ी बनाम मोखरा की टीम के बीच हुआ। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में 6 पॉइंट से गद्दी खेड़ी की टीम विजयी रही। कबड्डी प्रतियोगिता का मुकाबला शुरू करने से पहले खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए नवीन बंटी ने कहा कि आज खेलों में रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध हैं। सरकार द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पदक अनुसार सरकारी नौकरी,नकद ईनाम धनराशि तथा मान सम्मान देने का काम किया जा रहा है। नवीन बंटी ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार भी खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। नवीन बंटी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई बेहतर खेल नीति से प्रभावित होकर बच्चों व युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ा है। इस अवसर पर कबड्डी टीमों के खिलाड़ी व ग्रामवासी मौजूद रहे।
खिलाड़ियों से परिचय लेने के उपरांत कबड्डी टीम के खिलाड़ियों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी।

राजकीय व अराजकीय विद्यालय कक्षा 9वीं व 11 वीं के छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक 25 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन अपलोड -बोर्ड अध्यक्ष’
भिवानी, 02 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से सम्बद्धता प्राप्त राजकीय व अराजकीय विद्यालयों, गुरूकुलों, विद्यापीठों द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9वीं व 11 वीं के छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक 04 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2024 तक अपलोड किए जाने हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी. यादव ने आज यहां जारी एक प्रेस-वक्तव्य में बताया कि राजकीय व अराजकीय विद्यालयों, गुरूकुलों, विद्यापीठों के 9वीं व 11वीं के शैक्षिक सत्र 2023-24 के छात्रोंध्छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक 04 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2024 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ूूू.इेमी.वतह.पद पर दिये गये लिंक पर लॉगिन आई.डी. व पासवर्ड से लॉगिन करते हुए ऑनलाइन भरना सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे बताया कि यदि किसी विद्यालय द्वारा छात्रों के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए जाते हैं तो ऐसे छात्र-छात्राओं को बोर्ड की आगामी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
रेलवे स्टेशन परिसर से महिला,पुरुष, मंदबुद्धि व्यक्ति सहित लापता 3 का कोई सुराग नही, मुकदमा दर्ज
रेवाड़ी, 02 अप्रैल, अभीतक:- स्टेशन परिसर से 20 मार्च को मंदबुद्धि व्यक्ति लक्ष्मण सिंह उम्र 35 वर्ष के लापता हो गया था, जिसका घर पर पहुंचने का अंदेशा भी था। इसलिये उसकी माता ने वापिस अपने घर जाकर उसको आस-पास व रिश्तेदारियो मे भी तलाश किया। आखिरकार लक्ष्मण की माता गीता देवी गांव पातड़ा मंडी जिला पटियाला (पंजाब) ने गत 27 जनवरी को वापिस रेवाडी आकर थाना जी.आर.पी रेवाडी मे अपने बेटे की गुमशदगी की दरखास्त दी। जीआरपी महिला एएसआई रेखा ने बताया कि परिवार व ड्यूटी स्टाफ ने स्टेशन परिसर क्षेत्र में व्यक्ति की खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नही मिला। जिस पर जीआरपी ने दरखास्त के आधार पर 27 मार्च को ही इस संबंध मे धारा 346 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। गुमशुदा लक्ष्मण हुलिया इस प्रकार है – चेहरा गोल, गेहुआ रंग, शरीर पतला शरीर कद 5,5 फुट उम्र 35 वर्ष हाथ पर टैटू सिर के बीच से बाल उडे हुए है तथा गुम होने के समय हरा मुंगिया रंग का कुर्ता पजामा,हरा शाल डब्बीदार व चप्पल पहने हुए है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मण के परिजन गत महीने 19 से 23 मार्च तक रेवाड़ी में हुई शिवपुराण कथा में इस विश्वास से लेकर आए थे कि वह कथा में ठीक हो जायेगा। कथा में शामिल होने से पहले स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद लक्ष्मण अपनी माता के साथ रात्रि में स्टेशन के विश्रामालय में ठहरा था लेकिन अचानक लक्ष्मण कहीं निकल गया। वहीं रेलवे स्टेशन बावल से भी 5मार्च को एक 42वर्षीय रायपुर जिला रेवाड़ी निवासी मिंटू पुत्र सुभाष चंद लापता हो गया था। जिसकी बाबत एक दरखास्त गुमशुदगी की बीना देवी पत्नी मिंटू ने जीआरपी को 7मार्च को दी थी। जीआरपी एसआई सतपाल सिंह ने बताया कि मिंटू बावल रेलवे स्टेशन पर टिकट का एसयूवी काउंटर है। उन्होंने जांच में पता चला कि उसने स्टेशन कार्यलय में टिकट का कैश भी जमा किया है मोबाइल व मोटरसाइकिल भी वहीं छोड़ गया है। मिंटू की गुमशुदगी का मुकदमा धारा 346 आईपीसी के अनुसार दर्ज करके खोजबीन जारी है। मिंटू ने काले रंग की जैकेट,स्लेटी रंग लोवर व स्पोर्ट्स जूते पहने हुए है। जिसकी अभी खोजबीन जारी है। इसी प्रकार सूंडाना थाना कलानौर जिला रोहतक निवासी सुरेंद्र ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी प्रियंका के रेलवे स्टेशन रेवाड़ी से लापता होने की सूचना जीआरपी को 13 दिसंबर 2023 को दी थी जीआरपी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया रविन्द्र अपनी पत्नी प्रियंका के साथ सजाड़ा धाम जाने के लिए 13 दिसंबर 2023 को रेवाड़ी स्टेशन आए थे वह स्टेशन प्लेटफार्म 4-5 पर आराम कर रहे थे तो रविंद्र को नींद आ गई। इसी दौरान उसकी पत्नी प्रियंका मोबाइल लेकर कहीं निकल गई। उसने काफी तलाश करने के बाद जीआरपी में रिपोर्ट दी। प्रियंका ने पिंक रंग जैकेट, आसमानी सूट व सफेद जूते पहने हुए है। जिसकी काफी खोजबीन की जा रही है लेकिन अभी तक कोई जानकारी नही मिली है। जीआरपी ने आमजन से आग्रह किया है कि गुमशुदा व्यक्ति की कोई जानकारी मिले तो जी.आर.पी रेवाड़ी के दूरभाष 01274-225213 पर सूचना दे।


चुनाव का पर्व-देश का गर्व
एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही विज्ञापनों का प्रसारण करेंगे केबल ऑपरेटर व सिनेमाघर संचालक रू जिला निर्वाचन अधिकारी
नियमों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई
रेवाड़ी, 02 अप्रैल, अभीतक:- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में जिला में जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) बनाई गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वयं इस कमेटी के चेयरमैन हैं। जिला में कोई भी केबल ऑपरेटर व सिनेमा घर संचालक बिना एमसीएमसी कमेटी की अनुमति व प्रमाण पत्र के केबल व सिनेमा घर में किसी भी प्रकार का विज्ञापन नहीं चला सकता है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 को पारदर्शिता, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी नागरिकों को भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन आयोग हरियाणा के आदेशों की पालना करनी होगी। इसके साथ ही जिला के सभी केबल ऑपरेटरों को एमसीएमसी कमेटी के माध्यम से समय-समय पर दिए जाने वाले निर्देशों का पालन निर्धारित समय पर करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कमेटी केबल चैनलों की गहनता से मॉनिटरिंग करेगी और केबल पर चलने वाले प्रत्येक विज्ञापन पर एमसीएमसी कमेटी की कड़ी नजर रहेगी। इसी प्रकार प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को भी अपने द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले पंफलैट, पोस्टर, बैनर आदि का विवरण जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाना होगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान केबल ऑपरेटर और सिनेमा हॉल संचालक एमसीएमसी कमेटी के प्रमाण पत्र के बगैर किसी भी विज्ञापन का प्रसारण नहीं कर सकते। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि केबल ऑपरेटर व सिनेमा घर संचालक द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है या केबल ऑपरेटर व सिनेमा संचालक के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो तुरंत उस केबल ऑपरेटर व सिनेमा संचालक के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कमेटी द्वारा विज्ञापन के लिए जारी किए जाने वाले प्रमाण पत्र पर संबंधित सक्षम अधिकारी की मोहर व हस्ताक्षर होंगे और साथ ही विज्ञापन की सीडी पर भी मोहर व हस्ताक्षर होंगे। केबल ऑपरेटर को विशेष ध्यान रखना है कि केवल मोहर व हस्ताक्षर वाली सीडी को ही विज्ञापन के तौर पर चलाना है। सभी केबल ऑपरेटरों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों सहित केबल टीवी नेटवर्क रेगुलेशन एक्ट की पालना सुनिश्चित करनी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विज्ञापन प्रसारण के लिए संबंधित उम्मीदवार को एनेक्सचर-ए में आवेदन करना होगा, जिस पर विचार करके एमसीएमसी कमेटी विज्ञापन प्रसारण के लिए एनेक्सचर बी फार्म में प्रमाण पत्र देगी। विज्ञापन प्रसारण का प्रमाण पत्र लेने के लिए आवेदनकर्ता को प्रसारित किए जाने वाले विज्ञापन की दो प्रतियां सीडी में देनी होंगी। साथ ही सीडी में दी गई प्रचार सामग्री की स्क्रिप्ट की दो प्रतियां भी आवेदन के साथ जमा करवानी होंगी। राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पंजीकृत राजनीतिक पार्टी व उनके उम्मीदवारों को विज्ञापन प्रमाण पत्र के लिए प्रसारण के कम से कम तीन दिन पहले आवेदन करना होगा। विज्ञापन प्रमाण पत्र के लिए प्राप्त आवेदनों पर एमसीएमसी कमेटी तीन दिन के अंदर फैसला लेगी। अगर किसी विज्ञापन के प्रसारण पर कमेटी को आपत्ति है तो वह आवेदन को निरस्त कर सकती है या फिर विज्ञापन को दुरुस्त करने के लिए संबंधित उम्मीदवार को लिख सकती है। इसके लिए संबंधित पक्ष को 24 घंटे का समय दिया जाएगा और उसे विज्ञापन को दुरुस्त करके दोबारा आवेदन कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।
रेवाड़ी जिले में अधिक से अधिक मतदान करवाने को लेकर हर मतदाता तक पहुंचने का लक्ष्य किया निर्धारित
जिला में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को लगातार किया जा रहा जागरूक
लोक गीतों व शपथ दिलाकर मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में वोट डालने के लिए किया जा रहा प्रेरित
रेवाड़ी जिला में आगामी 25 मई तक जारी रहेंगी स्वीप गतिविधियां
रेवाड़ी, 02 अप्रैल, अभीतक:- जिला प्रशासन की ओर से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला में लगातार स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रचार टीम द्वारा लोक गीतों, भजनों सहित विभिन्न विभागों की ओर से व्याख्यान, ग्राम सभा बैठक, मतदाता जागरूकता शपथ दिलाकर विभिन्न माध्यम से जिला के मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में वोट डालने के लिए प्रेरित व जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन रेवाड़ी व विभाग की ओर से विभिन्न प्रचार माध्यमों व सोशल मीडिया के माध्यम से भी मतदाताओं को वोट डालने के प्रति उत्साहित किया जा रहा है ताकि जिला में मतदान प्रतिशत में प्रभावी बढ़ोतरी हो। स्वीप गतिविधियों के लिए एडीसी अनुपमा अंजलि बतौर नोडल अधिकारी कार्य करते हुए गतिविधियों के सफल आयोजन की मॉनिटरिंग कर रही हैं। जिले के प्रत्येक मतदाता को प्रेरित व जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए एक-एक मतदाता तक पहुंच कर उनके वोट की महता और लोकतंत्र के महापर्व के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि चुनाव पर्व देश का गर्व थीम को सही मायनों में चरितार्थ किया जा सके।
शहरी क्षेत्रों जागरूकता वाहन मतदाताओं को मतदान के प्रति कर रहे प्रेरित
जिले में मतदाता जागरूकता वाहनों द्वारा तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को ‘म्हारो कहणो-वोट देणो’ व ‘मतदाता जब पहुंचे बूथ, लोकतंत्र करे मजबूत’ जैसे स्लोगन, नारों व टैगलाइन व उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने एवं मतदान से संबंधित प्रक्रिया को सुलभ रूप से समझाया जा रहा है। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन रेवाड़ी की ओर से मतदाता जागरूकता वाहनों पर प्रचार सामग्री लगाई गई है। प्रचार वाहन द्वारा बावल, कोसली व रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। जिला रेवाड़ी में हरियाणा राज्य परिवहन की बसें भी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। रोडवेज बसों पर लगने वाली मतदाता जागरूकता प्रचार सामग्री मतदाताओं को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने के लिए जागरूक कर रही हैं।
मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी के लिए किया जा रहा है जागरूक
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रेवाड़ी जिला प्रशासन की ओर से लोकसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बावल व रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र तथा रोहतक लोकसभा क्षेत्र में आने वाले वाले कोसली विधानसभा क्षेत्र में स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) गतिविधियां प्रभावी रूप से जारी हैं। 18वें लोकसभा आम चुनाव में पिछले चुनाव की अपेक्षा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय और जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं। मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित करने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दे रहे हैं। स्वीप गतिविधियों के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रचार टीम द्वारा गांव-गांव जाकर ग्रामीण मतदाताओं को लोकगीतों, भजनों व आम बोलचाल की भाषा में 25 मई को मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डालने के लिए प्रेरित व जागरूक किया गया। इसके अलावा स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न विभागों की ओर से डोर-टू-डोर संपर्क करते हुए, मुनादी करवाकर, मतदाता जागरूकता शपथ दिलाकर, व्याख्यान, हस्ताक्षर अभियान, मानव श्रृंखला, रंगोली, नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

शहरी क्षेत्रवासियों को स्वच्छ वातावरण देना शहरी निकाय की प्राथमिकता – डीएमसी
डीएमसी अनुपमा अंजलि ने ली संबंधित अधिकारियों की बैठक
शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर है पूरा फोकस
ईओ ने बताया-मंगलवार को दोपहर बाद हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन
रेवाड़ी, 02 अप्रैल, अभीतक:- जिला नगर आयुक्त एवं एडीसी अनुपमा अंजलि ने कहा कि शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर पूरा फोकस है और नियमित रूप से जिला के शहरी क्षेत्रों में सफाई कार्य सुचारू रहे इसके लिए मॉनिटरिंग की जा रही है। मंगलवार को जिला नगर आयुक्त ने अपने कार्यालय में शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था व डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की स्थिति बारे संबंधित अधिकारियों की बैठक ले आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएमसी अनुपमा अंजलि ने कहा कि आमजन को शहरी क्षेत्र में कूड़ा करकट के कारण परेशान न हो इसके लिए शहरी निकाय अधिकारी व कर्मचारी सतर्कता का परिचय दें। उन्होंने कहा कि किसी भी रूप से कूड़ा उठाने सहित नियमित शहरी क्षेत्र में सफाई कार्य प्रभावित न हो इसके लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीएमसी ने शहरी निकाय के संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्व का निर्वहन प्रभावी रूप से करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी रूप से आमजन को कूड़ा करकट के फैलाव के कारण असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रवासियों को स्वच्छ वातावरण मिले इसके लिए वे पूर्ण रूप से प्रयासरत हैं और शहरी क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता की इस मुहिम में सहभागी बनने की अपील भी उन्होंने की। बैठक में नगरपरिषद रेवाड़ी ईओ संदीप मलिक ने बताया कि मंगलवार को डोर टू डोर कूड़ा उठाने की प्रक्रिया दोपहर बाद शुरू की गई चूंकि संबंधित ठेकेदार के यहां पारिवारिक परिस्थितियों के मद्देनजर सभी संबंधित कर्मचारी सुबह कूड़ा नहीं उठा पाए ऐसे में दोपहर बाद नियमित रूप से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की प्रक्रिया को अमल में लाते हुए सफाई कार्य भी शहरी क्षेत्र में दुरूस्त किया गया है।
चुनाव का पर्व-देश का गर्व
मतदाताओं को जागरूकता रैली के माध्यम से दिया गया मतदान करने का संदेश
पीएम श्री विद्यालय बावल में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
रेवाड़ी, 02 अप्रैल, अभीतक:- लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल में विद्यार्थियों द्वारा डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा के मार्गदर्शन में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के 8वीं कक्षा के विद्यार्थी वंश कुमार पुत्र राकेश कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय से शुरू होकर बावल शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई वापस विद्यालय परिसर में पहुंची। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने वाले नारे लिखी तख्तियां हाथ में लिए और नारा लगाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों द्वारा पहले मतदान-फिर जलपान, चाहे नर हो या नारी-मतदान सबकी जिम्मेदारी, वोट डालने जाना है-अपना फर्ज निभाना है, सत्य और ईमान से सरकार बनाएंगे, अब जागो प्यारे मतदाता, वोट हमारा अधिकार-कभी न करें इसका बहिष्कार जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है, भारत के नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदान देकर एक सशक्त सरकार का निर्माण करने में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। हर नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो गई है उन सभी को 25 मई को लोकसभा आम चुनाव मतदान के दिन मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए। कोई भी व्यक्ति मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए।

कक्षा 9वीं व 11 वीं के छात्रोंध्छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक 25 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन अपलोड
चंडीगढ़, 02 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से सम्बद्धता प्राप्त राजकीयध्अराजकीय विद्यालयोंध्गुरूकुलोंध्विद्यापीठों द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9वीं व 11 वीं के छात्रोंध्छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक 04 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2024 तक अपलोड किए जाने हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि राजकीयध्अराजकीय विद्यालयोंध्गुरूकुलोंध्विद्यापीठों के 9वीं व 11वीं के शैक्षिक सत्र 2023-24 के छात्रोंध्छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक 04 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2024 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ूूू.इेमी.वतह.पद पर दिये गये लिंक पर लॉगिन आई.डी.ध्पासवर्ड से लॉगिन करते हुए ऑनलाइन भरना सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे बताया कि यदि किसी विद्यालय द्वारा छात्रों के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए जाते हैं तो ऐसे छात्रोंध्छात्राओं को बोर्ड की आगामी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी की अंडर ग्रेजुएट वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट
15 मई से आरम्भ होगी अंडर ग्रेजुएट (यूजी) वार्षिक परीक्षाएं चंडीगढ़, 02 अप्रैल, अभीतक:- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र द्वारा अंडर ग्रेजुएट (यूजी) वार्षिक पार्ट- प्प्प् की परीक्षाओं की डेटशीट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की यूजी वार्षिक पार्ट- प्प्प् की परीक्षाएं आगामी 15 मई से आरंभ करवाने का निर्णय लिया गया है। ऑफलाइन मोड में होने वाली इन सभी परीक्षाओं में संबंधित केंद्रों व संस्थानों में ऑब्जर्वर व केन्द्र अधीक्षक की नियुक्ति भी की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई जा चुकी है। 15 मई से ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाली यूजी वार्षिक परीक्षाओं में बीएध्बीएससी पार्ट- प्प्प् (एनुअल सिस्टम), बीकॉम पार्ट- प्प्प् (एनुअल सिस्टम), बीसीए पार्ट- प्प्प् (एनुअल सिस्टम), शास्त्री पार्ट- प्प्प् (एनुअल सिस्टम) की परीक्षाएं शामिल है।

एसीबी की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में गत दिवस दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 02 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम मंडल की टीम ने भ्रष्टाचार में संलिप्त आरोपी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा 9 दिसंबर 2023 को भ्रष्टाचार संबंधी मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की पुष्टि की और आरोपी को 1 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी गुरुग्राम में अपने सह आरोपी के साथ मिलकर ट्रकों से मासिक तौर पर पैसा लेता था जिसे वह तत्कालीन मोटर व्हीकल ऑफिसर को देता था। इसी प्रकार, एक अन्य मामले में गुरुग्राम मंडल की एसीबी टीम ने जीएसटी निरीक्षक जितेंद्र बरवड़ को भी रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में सीजीएसटी कार्यालय गुरुग्राम में कार्यरत है। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से लंबित सरकारी काम करने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा था। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
कर्मचारियों की कार्यप्रणाली एवं दक्षता में किया जाएगा सुधार-मुख्य सचिव
कार्यालयों में पूर्ण रूप से स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश
कर्मचारियों से कार्यप्रणाली में सुधार करने के लिए मांगे सुझाव
चंडीगढ़, 02 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा के मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों की कार्यप्रणाली एवं दक्षता में सुधार किया जाएगा ताकि सरकारी कार्य तत्परता के साथ पूरे किया जा सके। उन्होंने कार्यालयों में पूर्ण रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव आज हरियाणा सिविल सचिवालय में औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की वर्किंग बारे जानकारी ले रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने कार्यालयों में पूर्ण रूप से स्वच्छता बनाए रखें। यदि उन्हें किसी प्रकार के इन्फ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता है तो उस बारे तुरंत अपने उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाएं ताकि उसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। मुख्य सचिव ने सचिवालय में कर्मचारियों की कार्य प्रणाली बारे गहनता से जाना और इसमें सुधार करने के लिए अपने सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कार्यालय में समय पर आए और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा अपने कार्य को पूर्ण जिम्मेवारी और दायित्व के साथ निभाएं। यदि कर्मचारी अपने कार्य में किसी प्रकार की कोताही बरतेंगे तो उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से कार्यप्रणाली में सुधार करने के लिए सुझाव भी मांगे। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों को नैतिकता एवं सिद्धांत के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने हेतु कर्मयोगी कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें लगभग 3 लाख से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है ताकि कर्मचारी निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें। इस प्रशिक्षण से कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में अवश्य ही सुधार आएगा। मुख्य सचिव ने राजनैतिक एवं संसदीय कार्य शाखा, कैबिनेट शाखा, मानव संसाधन शाखा, सेवाएं शाखा, प्रशिक्षण शाखा, मुख्यमंत्री सचिवालय शाखा सहित अन्य शाखाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष सचिव पर्सनल श्री प्रभजोत सिंह, विशेष सचिव मानव संसाधन श्री आदित्य दहिया, संयुक्त सचिव गृह राधिका सिंह, डीएसीएस अनिल भारद्वाज सहित कई अधिकारी साथ रहे।
चैधरी देवीलाल विश्वविद्यालय का 22वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित
विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग एवं दिशा निर्धारित करके जीवन में आगे बढ़ना चाहिए – सरदार हरभजन सिंह
चंडीगढ़, 02 अप्रैल, अभीतक:- विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग एवं दिशा निर्धारित करके जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। विद्यार्थी जीवन में की गई तपस्या जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में काम आती है। ज्ञान एवं शिक्षा परिवर्तन के व्यापक माध्यम हैं। ये विचार नई दिल्ली स्थित जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट के चीफ ऑफ स्ट्रेटजी एंड एचआर सरदार हरभजन सिंह ने चैधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के 22वां स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने की।सरदार हरभजन सिंह ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में जो भी कार्य करते हैं उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करें। इस अवसर पर उन्होंने अपने जीवन से जुड़े अनेक अनुकरणीय उदाहरण उपस्थित जनों के साथ साझा किए। सरदार हरभजन सिंह ने विद्यार्थियों को शॉर्ट एनालिसिस तथा व्यक्तित्व विकास की विभिन्न पद्धतियों के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य वक्ता के रूप में मिनिस्ट्री ऑफ रूरल डेवलेपमेंट के पूर्व निदेशक डॉ महिपाल पंवार उपस्थित थे। उन्होंने भारत के पूर्व उप -प्रधानमंत्री चैधरी देवीलाल जी के जीवन की उपलब्धियों एवं वर्तमान परिपेक्ष्य में उनकी विचारधारा की प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए कहा कि शोध के क्षेत्र में उच्चतर शिक्षण संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शोध का अर्थ केवल अकादमिक जगत को फायदा पहुंचाना नहीं होता बल्कि समाज हित को केंद्र में रखते हुए भी शोध विषयों का चयन भी समय की मांग है। उन्होंने संचार व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और कहा कि अपनी बात को बेहतर तरीके से रखकर विद्यार्थी जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। उन्होंने ग्रामीण समाज के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि चैधरी देवीलाल विश्वविद्यालय अपने उच्चतर शिक्षा के विभिन्न मानदंडों की प्राप्ति की दिशा में नित नये प्रयास कर रहा है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
भावी पीढियों को रसायन मुक्त भोजन उपलब्ध करवाना प्राथमिकता – प्रो. बी.आर. काम्बोज
हकृवि में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक-किसान विचार विमर्श संगोष्ठी का आयोजन
चंडीगढ़, 02 अप्रैल, अभीतक:- चैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने कहा कि भावी पीढियों को रसायन मुक्त व पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना वैज्ञानिकों व किसानों की मुख्य प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने कहा कि किसान शुरूआत में कम जगह पर प्राकृतिक खेती को अपनाए और धीरे-धीरे उसका क्षेत्रफल बढ़ाते जाएं। उन्होंने वैज्ञानिकों से आह्वान किया वे आधुनिक युग में आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जब भी शोध करें तो विभिन्न प्राकृतिक संसाधनों, पानी की उपलब्धता तथा गुणवत्ता, श्रमिकों की उपलब्धता, वर्षा, जमीन का आर्गेनिक कार्बन, खरपतवार, पूरे साल का फसल चक्र, कीट तथा बीमारियों के प्रबंधन संबंधित बातों पर मंथन जरूर करें। प्रो. काम्बोज आज विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक-किसान विचार विमर्श संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने इस मीटिंग की अध्यक्षता की। इस मीटिंग में प्रबंधन मंडल के भूतपूर्व सदस्य सी.पी. आहूजा, शरद बतरा व शिवांग बतरा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती कर रहे विभिन्न जिलों के प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने आधुनिक युग में प्राकृतिक खेती के विस्तार से लेकर उसकी महत्वता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक-किसान विचार विमर्श संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों की समस्याओं को जानकर उनका हल करना व शोध कार्यों को उनके अनुरूप बनाना है। कुलपति ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के उत्पादों को बेहतर मूल्य दिलवाने के लिए उपभोक्ताओं से सामंजस्य व सीधे तौर पर जुडकर आपस में विश्वास पैदा करना जरूरी है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से पाठ्यक्रम बनाना, अधिक से अधिक प्रशिक्षणों का आयोजन व कृषक समुदाय द्वारा तैयार किए गए कृषि मॉडल की प्रदर्शनी भी लगाने पर जोर दिया। प्राकृतिक खेती कर रहे किसान व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जिसमें वे अपनी समस्याएं व समाधान शेयर करें ताकि उसका तुरन्त एक दूसरे को लाभ पंहुच सके, साथ ही आपस में तकनीकों का भी आदान-प्रदान हो। इस अवसर पर अतिरिक्त अनुसंधान निदेशक डॉ. राजेश कुमार गेरा, मीडिया एडवाइजर डॉ. संदीप आर्य सहित सहायक निदेशक डॉ. सुरेन्द्र यादव, संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. सुमित देशवाल, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. किशोर कुमार, डॉ. दीपिका, मंजीत सहित प्रगतिशील किसान जिनमें सुधीर महता, सुभाष बेनीवाल, कमल वीर, पंकज माचरा, मुल्कराज चावला, सुरेन्द्र कुमार, राजेन्द्र कुमार, रणधीर सिंह, मनोज कुमार, सुरजभान, धर्मवीर पूनिया, सुरजीत सिंह, नरेश कुमार, अमनदीप, वीरेन्द्र कुमार, कृष्ण, दलजीत सिंह, गौरव तनेजा, मुकेश कंबोज, आशीष महता, डॉ. बलविंदर सिंह, संजय व दिलेर भी उपस्थित रहे।
अंधता निवारण महाभियान के तहत अशोका फाउंडेशन का 32वाँ निरूशुल्क शिविर माह के पहले गुरुवार 04 अप्रेल को
नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट
माचाड़ी अलवर, 02 अप्रैल, अभीतक:- रैणी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ी सवाईराम कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे वृद्धा आश्रम पर अशोका फाउंडेशन की ओर से संचालित श्अंधता निवारण महाभियानश् के तहत 32 वाॅं निरूशुल्क नेत्र रोग जांच व उपचार शिविर का आयोजन गुरुवार 04 अप्रेल को सुबह 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक वृद्धा आश्रम,बस स्टैंड के पास गढ़ी सवाईराम में किया जाएगा। फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि फाउंडेशन सघन अभियान चलाकर अलवर परिक्षेत्र में अंधता के अंत के लिए महाभियान चला रहा है। इसी कड़ी में यह 32वाॅं निरूशुल्क शिविर होगा। शिविर में आने वाले सभी नेत्र रोगियों की जांच और उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निरूशुल्क किया जाएगा तथा मोतियाबिंद के रोगियों का चयन कर निरूशुल्क ऑपरेशन जयपुर में कराए जाएंगे। शिविर में लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की 02 फोटो कोपी साथ लाएं। मार्च में हरसाना शिविर के माध्यम से जिनकी आंख का ओपरेशन हुआ उन मरीजों की जाँच और निःशुल्क चश्मा वितरण भी गढ़ी सवाईराम में होगा।

भाजपा कार्यकर्ताओ ने अप्रैल माह में होने वाले चुनाव के लिए जनसंपर्क किया
’नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट’
माचाड़ी अलवर, 02 अप्रैल, अभीतक:- भाजपा मंडल माचाड़ी बूथ,पाटन,ओडपूर,गूगडोद, खिरकडी चावंडसिंह,मोरोड़ कला, नवलपूरा,मोरोड़ खुर्द,बारा भडकोल, छिलोडी,राजपूर छोटा, मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क किया ओर अप्रैल में होने वाले चुनाव के बारे में जानकारी दी तथा भाजपा पार्टी के लिए मतदान करने की अपील की ओर मोदी सरकार द्वारा करवाए विकास कार्य की जानकारी दी गई। जिसमें महामंत्री पूरण सिंह नरूका, माचाड़ी मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल मीणा,हरबकस यादव,जसराम यादव,राजकुमार धवल,लालाराम पोसवाल,शेर सिंह,जयचंद सिंह, सहित अनेक कार्य करता मोजूद रहे।
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव के जनसम्पर्क कार्यक्रम की तैयारी को लेकर राजगढ क्षेत्र मे बन्नाराम मीना व भागचन्द टाकडा, ने हर गांव मे जाकर किया जनसम्पर्क
नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट’
माचाड़ी अलवर, 02 अप्रैल, अभीतक:- अलवर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव 03 अप्रैल बुधवार को राजगढ- लक्षमणगढ विधानसभा क्षेत्र मे जनसम्पर्क के लिए दौरे पर रहेंगे। इसलिए मंगलवार को ही भाजपा विधायक प्रत्याशी बन्नाराम मीना ने अपने साथ बांदीकुई विधायक भागचन्द टाकडा,महंत प्रकाश दास महाराज को एवं भाजपा कार्यकर्ताओ को साथ लेकर क्षेत्र मे जनसम्पर्क किया और आमजन से मुलाकात कर भाजपा के समर्थन मे वोट डालकर भूपेन्द्र यादव को लोकसभा मे चुनकर भेजने की अपील करते हुए बुधवार को यादव के जनसम्पर्क कार्यक्रम के बारे मे आमजन को अवगत कराया। भाजपा विधायक प्रत्याशी बन्नाराम मीना ने कार्यकर्ताओ के साथ मंगलवार को कोठीनारायणपुर,मीन भगवान मन्दिर भजेडा,भाखरी, भजेड़ा,चितोस,इन्दपुरा,गोविन्दपुरा, राजगढ कोलेज,पंचायत समिति राजगढ,ठिकाना गंगा बाग, मेला चैराहा,अभिभाषक मण्डल,सराय बाजार,हनुमान मंदिर, गोल सर्किल, चैपड बाजार, पं.भवानी सहाय चैक,गणेश पोल, पुराना राजगढ, कलेशान,ठेकडीन, भूलेरी,मालीबास, सालोली,थोसड़ी, जामडोली,डगडगा सहित अनेक गांवो मे जनसम्पर्क किया और भाजपा के समर्थन मे यादव को वोट करने की अपील की। इस दौरान सभी गांवो मे जनसम्पर्क के दौरान आमजन के द्वारा भी भाजपा विधायक प्रत्याशी मीना का और बांदीकुई विधायक टाकडा व महंत प्रकाश दास महाराज ओर भाजपा कार्यकर्ताओ का भी खूब जोरदार स्वागत सत्कार किया गया।