Haryana Abhitak News 06/04/24

हर वर्ग के लिए न्याय और उचित भागीदारी सुनिश्चित करने का रोडमैप साबित होगा कांग्रेस का घोषणापत्र – गीता भुक्कल
पूर्व सीएम हुड्डा की कमेटी के सुझाव न्यायपत्र में शामिल, किसानों के लिए होगी एमएसपी की गारंटी व कर्जमाफी- गीता भुक्कल
हुड्डा की कमेटी के सुझाव न्यायपत्र में शामिल करने के लिए कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद, किसानों को मिलेगा फायदा- गीता भुक्कल
बेरोजगारी पर नकेल कसेगी कांग्रेस, 30 लाख युवाओं को मिलेगी पक्की नौकरी- गीता भुक्कल
न्यायपत्र के हरेक वादे को अमलीजामा पहनाएगी कांग्रेस सरकार- गीता भुक्कल
झज्जर, 06 अप्रैल, अभीतक:- कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कांग्रेस द्वारा जारी चुनावी घोषणापत्र की जमकर सराहना करी है। उन्होंने कहा कि यह घोषणापत्र हर वर्ग के लिए न्याय और उचित भागीदारी सुनिश्चित करने का रोडमैप साबित होगा। इसलिए इसे न्यायपत्र का नाम दिया गया है। कांग्रेस सरकार बनने पर इसके हरेक वादे को अमलीजामा पहनाया जाएगा। गीता भुक्कल ने इस बात को लेकर भी खुशी जाहिर की कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कमेटी ने पार्टी के उदयपुर और रायपुर महाधिवेशन में किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए जो सुझाव दिए थे, उन्हें न्यायपत्र में स्थान मिला है। इसके लिए गीता भुक्कल ने पार्टी हाईकमान व घोषणापत्र समिति का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस ने किसानों की सबसे बड़ी मांग को मानते हुए कर्ज माफी और एमएसपी की कानूनी गारंटी का वादा किया गया है। साथ ही हरेक गरीब परिवार की महिला को सालाना 1 लाख की मदद व मनरेगा मजूदरों को 400 रुपए रोज दिहाड़ी देने का ऐलान भी न्यायपत्र में शामिल है। गीता भुक्कल ने बताया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व में चली “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” में युवा, किसान, नारी, श्रमिक और हिस्सेदारी न्याय की घोषणा की गयी थी। उसी को जमीन पर उतारने के लिए पार्टी ने 25 गारंटियों को घोषणापत्र में स्थान दिया है। देश व प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर नकेल कसने के लिए पार्टी ने युवा न्याय ये तहत युवाओं को 30 लाख सरकारी पदों पर तत्काल स्थायी नियुक्ति की गारंटी दी गई है। साथ ही हर ग्रेजुएट और डिप्लोमाधारी को एक लाख रूपया प्रतिवर्ष स्टाइपेंड के अप्रेंटिसशिप की गारंटी, पेपर लीक रोकने के लिए नया कानून बना कर विश्वसनीय ढंग से परीक्षा के आयोजन की गारंटी, 5000 करोड़ के राष्ट्रीय कोष से जिला स्तर पर युवाओं को स्टार्ट-अप फंड देकर उन्हें उद्यमी बनाने की गारंटी भी न्यायपत्र में शामिल है। सामाजिक-आर्थिक समानता के लिए पार्टी ने हर व्यक्ति और हर वर्ग की गिनती या जातीय जनगणना का ऐलान किया है। न्यायपत्र में संवैधानिक न्याय खंड में लोकतंत्र बचाओ, भय से मुक्ति से लेकर मीडिया, न्यायपालिका की आजादी, भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम जैसे मुद्दे हैं। इसमें अर्थव्यवस्था से लेकर कला, संस्कृति जैसे तमाम विषयों को स्थान दिया गया है। गीता भुक्कल ने बताया कि न्यायपत्र में आर्थिक न्याय के लिए आर्थिक नीतियों में बदलाव, बेरोजगारी पर नकेल कसने व टैक्स सुधारों पर ठोस विजन रखा गया है। राज्य न्याय के तहत संघीय ढांचे को मजबूती देने के लिए केंद्र तथा राज्यों के संबंधों में और व्यापकता लाने की बात भी इसमें शामिल है। देश की प्रति रक्षा और आंतरिक सुरक्षा के महत्व को ध्यान में रखकर रक्षा न्याय का भी खंड है, जिसमें विदेश नीति भी है।

रोहतक बिग ब्रेकिंग’
रोहतक – हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो एवम सिरसा विधायक गोपाल कांडा का बयान’
’रोहतक में बीजेपी और एचएलपी की बैठक के बाद बोले गोपाल कांडा’
– प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का बढ़ा गौरव।
– चुनाव 2024 में भी छक्। को मिलेगा प्रचंड बहुमत।
– बोले गोपाल कांडा, मेरा समर्थन और सहयोग बिना शर्त भाजपा के साथ।
– NDA के सहयोगी के रूप में हरियाणा लोकहित पार्टी मजबूती के साथ खड़ी।
– मुझे जो भी दायित्व सौंपा जाएगा उसका करूंगा निर्वहन – कांडा
– श्री मनोहर लाल ने सिरसा के विकास कार्य करवाए।
– जो मैंने कहा वो हमेशा किया – गोपाल कांडा
– रोहतक में बीजेपी – एचएलपी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और एचएलपी सुप्रीमो गोपाल कांडा रहे मौजूद
– बैठक में बीजेपी के संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा भी रहे शामिल।
– बैठक में सिरसा के बीजेपी उम्मीदवार अशोक तंवर भी रहे मौजूद
– लोकसभा चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
– एनडीए का सहयोगी दल है हरियाणा लोकहित पार्टी
हर वर्ग के लिए न्याय और उचित भागीदारी सुनिश्चित करने का रोडमैप

एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की दो अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ चार आरोपी काबू, 66 पेटी देसी शराब बरामद
बादली, 06 अप्रैल, अभीतक:- झज्जर पुलिस के द्वारा नशा विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र ने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी नाकोटिक सेल की दो अलग-अलग टीमों द्वारा दो अलग-अलग स्थान से गाड़ी में अवैध शराब भरकर ले जाते हुए चार आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि एंटीनार्कोटिक सेल में तैनात सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अमित निवासी उत्तर प्रदेश अपनी बैलोरो गाड़ी में अवैध शराब भरकर बादली से खेडी जट की तरफ जाएगा जिस सूचना पर पुलिस की टीम ने बादली बाईपास खेड़ी जट रोड पर नाकाबंदी करके एक बैलेरो गाड़ी को काबू किया। जिसको चेक करने पर उसमें अवैध देशी शराब की 34 पेटी बरामद हुई जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जिनकी पहचान अमित निवासी इमलीगढ़ महम व विशाल निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई। वही एंटी नारकोटिक की दूसरी टीम में तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बादली बाईपास बुपनिया मोड के नजदीक से एक बैलेरो गाड़ी में अवैध शराब की 32 पेटियो के साथ दो आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए दो आरोपियों की पहचान रोहित व मोहित निवासी बादली के तौर पर की गई। अलग-अलग मामलों में पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बादली में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

 

भाजपा का 44वा स्थापना दिवस मनाया
नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट
माचाड़ी अलवर, 06 अप्रैल, अभीतक:- राजगढ़-भारतीय जनता पार्टी मण्डल राजगढ़ की और से एक निजी गार्डन में भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस मण्डल अध्यक्ष राहुल दीक्षित की अध्यक्षता में मनाया गया। अतिथियो ने भारत माता, पार्टी के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी,संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। मण्डल महामन्त्री प्रदीप शर्मा, अजय यादव ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे विजय समर्थलाल मीणा ने सभी कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस पर अपने-अपने घर पर झंडा लगाने का आह्वान किया। साथ ही लोकसभा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव के समर्थन में चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। जिला महामंत्री शिवलाल मीणा ने भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव के पक्ष में जनसंपर्क कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को अपने बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया। वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व चेयरमैन प्रभु दयाल शर्मा ने पार्टी की स्थापना से लेकर पार्टी की रीति नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।एडवोकेट अजय शर्मा ने जनसंघ के समय से भारतीय जनता पार्टी बनने के सफर के बारे में बताया की किन परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई कितनी यातनाएं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सहन की उसी का नतीजा है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी प्रेमनाथ धामानी, महंत प्रकाशदास महाराज,सुभाष पालीवाल,बाबूलाल शर्मा,गिर्राज बटवाडा,महेश आकड,उमा सिद्ध, मांगेलाल सैनी,रामजीलाल कोली, एडवोकेट रमेश मुकुट,श्याम सुंदर, सतीश विजय,रामजीवन मीना, बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिलाध्यक्ष नागपाल शर्मा,नंदलाल, मण्डल उपाध्यक्ष हुकुम,नंद किशोर सैनी,प्रभाती लाल कोली,सीमा विजय,चंद्रशेखर सैनी,मंत्री महावीर सैन,सुखराम सैनी,फूलचंद प्रजापत, दिनेश सैन,प्रदीप विजय, पार्षद रूप नारायण मीना,बेनी सैनी, एडवोकेट विश्वास मित्तल,लोकेश रावत,रमेश शर्मा,मुरारी लाल शास्त्री, जगमोहन शर्मा,एडवोकेट देवेंद्र शर्मा, कैलाश साहू,उमेश मंडावरा,विनोद मिश्रा व तुलसी शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोसली के एक गांव में आयोजित जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद का स्वागत करते ग्रामीण।

इस बार डेढ़ लाख से अधिक वोटों से होगी विजय: अरविंद शर्मा
दस की दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा और तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बननी तय
डॉ अरविंद शर्मा ने राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा से पूछा सवाल, कांग्रेस शासन काल में युवाओं को कैसे मिलती थी नौकरियां
सांसद ने कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में की शिरकत, बोले- इस बार चार सौ पार
कोसली, 06 अप्रैल, अभीतक:- भाजपा सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि जनता के जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से इस बार वे डेढ़ लाख से अधिक वोटों से विजय श्री हासिल करेंगे, जिसे प्रदेश की जनता ने यह तय कर दिया है। सांसद ने कहा कि जनता कांग्रेस के कुशासन को नहीं भूली है और अब देश व प्रदेश में कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं बचा है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास पर पार्टी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर अटल विश्वास है और 2024 में देश व प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने दोहराया कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार जनता से झूठे वायदे नहीं करती, बल्कि जनता की मांग पर जो घोषणाएं की हैं,उन्हें पूरा करके जनता को लाभ पहुंचाने में विश्वास करती है। सांसद शर्मा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान देती है। शनिवार को सांसद अरविंद शर्मा ने कोसली विधानासभा क्षेत्र के गांव झाडौदा, दखौरा, कवाली, रामपुरी, मसीत, सीहा सहित अन्य गांव में आयोजित जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सांसद ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस दो गुटां में बटी हुई है और जो लोग किसी मुद्दे पर एक साथ नहीं बैठ सकते वो लोग प्रदेश को क्या दिशा देंगे। कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है, इस झूठ को अब बिकने नहीं देंगे। सांसद ने दीपेंद्र हुड्डा से सवाल पूछते हुए कहा कि वे हरियाणा की राजनीति में 10 साल मुख्य रूप से रहे हैं। दीपेंद्र बता सकते हैं कि उनके पिता भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब मुख्यमंत्री थे तो, युवाओं को रोजगार कैसे मिलता था, हरियाणा के युवा को यह बता सकता है कि जब नौकरी लगती थी तो कितना भ्रष्टाचार उसके अंदर होता था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और नायब की प्रदेश सरकार ने जो विकास किया उससे आमजन को फायदा हुआ है। सांसद ने इंडिया गठबंधन पर कहा कि यह घमंडिया गठबंधन है, इसका कोई जनाधार नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि मोदी-नायब सरकार ने अनेकों योजनाएं लागू की हैं जिनसे गरीबों को लाभ मिल रहा है। गरीब परिवार मोदी-नायब सरकार की योजनाओं के जरिए समाज की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान और चिरायु योजना ने गरीबों को बीमारी के समय खर्चें की चिंता से मुक्त किया है, अब गरीब व्यक्ति 5 लाख रुपये तक का इलाज फ्री में करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में बिना पर्ची और खर्ची के एक लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता जर्नादन के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के दम पर हरियाणा की दस की दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा और तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बननी तय है।


विश्व स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर गाँव भदाना में रंगोली रेखाचित्र के माध्यम से हमेशा खुश रहने का सन्देश दिया                                                                                                                     झज्जर, 06 अप्रैल, अभीतक:- शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर गाँव भदाना की चैपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर रंगोली रेखाचित्र के माध्यम से हमेशा खुश रहने का सन्देश दिया। उन्होंने अपनी इस रंगोली का शीर्षक (सादा खाओ,सादा पीयो, आफत ना सिर पर आएगी,चार दिन की जिंदगानी आराम से कट जाएगी) रखा। पहला सुख निरोगी काया। के शुभ सन्देश को आम जन तक पहुंचाने का कार्य अपनी कला के माध्यम से पूरा किया। प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को पूरे विश्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है । जागरूकता ही बचाओ है। हमें सन्तुलित आहार ग्रहण करना चाहिए। इससे हमारा स्वास्थ ठीक रहेगा। हमें प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए और हमेशा खुश रहना चाहिए, जिससे हम अनेकों बीमारियों से दूर रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा,सूबेदार सुभाष शर्मा,रामवतार शर्मा,रमेश कौशिक,केशव शर्मा,अर्जुन शर्मा,अलीशा शर्मा ने मिलकर अपने आप को स्वस्थ व खुश रखने का संकल्प लिया।


कालाणी नागर विद्यालय में आयोजित किया गया श्री कृष्ण भोग
बच्चों की खुशी ही हमारी खुशी – बिश्नोई
जोधपुर, 06 अप्रैल, अभीतक:- जोधपुर ग्रामीण, क्षेत्र की लोडता हरिदासोता ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालानियों की ढाणी में छात्र-छात्राओं के लिए मध्याह्न भोजन में श्री कृष्ण भोग का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि पीएम पोषण योजना के तहत मध्याह्न भोजन व्यवस्था में कुछ विशेष एवं स्वादिष्ट भोजन के अंतर्गत भामाशाह, जनप्रतिनिधियों तथा प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा विद्यालय में मध्यान भोजन के उपलक्ष में श्री कृष्ण भोग का आयोजन किए जाने की योजना प्रारंभ की गई है जिसके तहत स्थानीय विद्यालय के स्टाफ द्वारा सुनहरी पहल की शुरुआत की गई, विद्यालय स्टाफ द्वारा समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया जिसमें कलाकंद मिष्ठान, दाल – बाटी तथा सलाद का बच्चों ने आंनद उठाया, विशेष व स्वादिष्ट भोजन का सेवन करने पर बच्चों ने खुशी जताई। आरपी शिव प्रताप बिश्नोई ने विद्यालय स्टाफ द्वारा श्री कृष्ण भोग की शानदार पहल की प्रशंसा करते हुए समय समय पर विद्यालय के विद्यार्थियों हेतु स्वादिष्ट भोजन के लिए भामाशाहों तथा प्रतिष्ठित व्यक्तियों को प्रेरित करने का सुझाव दिया। इस मौके पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय चामू से आरपी शिव प्रताप बिश्नोई, एसएमसी अध्यक्ष भोमा राम, ठाडिया पीईईओ सुभाष चंद्र बिश्नोई, पीईईओ लोड़ता से ओम प्रकाश बिश्नोई, दुर्गेश विज्जल, रूघ सिंह भाटी, चेनाराम बाज्या, स्वरूप सिंह, आईदान राम, समाज सेवी सुख राम, शिव लाल, सतपाल, ईश्वर, मुकेश कुमार, सीताराम, अजयराज सिंह, अर्जुन सिंह, गोरधन लाल, राधे लाल, लिखमा राम, प्रकाश, गोमंद राम, सोमारी, चंपा, छात्र छात्रा प्रतिनिधि आयुष एवं रवीना सहित विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी पर रहेगी कड़ी नजर – जिला निर्वाचन अधिकारी
सी-विजिल एप के माध्यम से आमजन भी कर सकते हैं आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत
रेवाड़ी, 06 अप्रैल, अभीतक:- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि आगामी 18वें लोकसभा आम चुनावों के दौरान जिला में अवैध शराब की बिक्री पर कड़ी नजर रहेगी। आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी इस संबंध में कड़ी निगरानी रखें और समय-समय पर अधिकृत शराब ठेकों का रिकार्ड भी जांचें। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान शराब की अवैध बिक्री, भंडारण एवं आपूर्ति पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाये गये हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं कि चुनाव के दौरान कहीं भी शराब की अवैध बिक्री या भंडारण नहीं होना चाहिए। यदि कोई इस कृत्य में संलिप्त पाया जाए तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बाहर से आने वाली अवैध शराब को रोकने के लिए अंतरराज्यीय नाकों पर पुलिस अधिकारियों, एफएसटी और एसएसटी टीमों का भी गठन किया गया है जो वाहनों की जांच करेंगे। आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा मुख्य कार्यालय, पंचकूला द्वारा राज्य स्तर पर नियंत्रण रखने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
सी-विजिल मोबाइल एप के माध्यम से आमजन भी कर सकते हैं आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन की शिकायत
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर नागरिकों को भी सतर्क होकर चुनाव में भाग लेना होगा। सीविजल मोबाइल एप के माध्यम से आमजन को चुनाव ऑब्जर्वर के समान एक शक्ति प्रदान की गई है, जिस पर वे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। नागरिक अपने मोबाइल से फोटो व वीडियो, ऑडियो भी सी-विजिल एप पर भेज सकते हैं। 100 मिनट के अंदर-अंदर संबंधित शिकायत पर एक्शन लिया जाता है।
यहां से करें डाउनलोड
उन्होंने बताया कि नागरिक गूगल प्ले स्टोर से इस एप्लिकेशन को एंड्राइड फोन तथा एप स्टोर से आई फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। आमजन फोटो खींच सकते हैं या दो मिनट की वीडियो भी रिकॉर्ड करके इस एप पर अपलोड कर सकते हैं। वह फोटो और वीडियो जीपीएस लोकेशन के साथ एप पर अपलोड होती है और शिकायत दर्ज करने के 100 मिनटों में शिकायत का समाधान किया जाता है।


केवाईसी ऐप से मतदाता देखें अपने उम्मीदवार की प्रोफाइल – डीसी
केवाईसी एप मतदाता के अधिकारों को बनाती है सशक्त
प्रत्याशी की जानकारी प्राप्त करने में एप सहायक
रेवाड़ी, 06 अप्रैल, अभीतक:- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सर्वोपरि होता है और मतदाता को सशक्त बनाने के लिए चुनाव आयोग ने तकनीक के युग में बड़े कदम उठाए हैं। चुनाव में मतदाता अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं की प्रोफाइल से अवगत हों, इसके लिए आयोग ने स्पेशल केवाईसी (नो योर कैंडिडेट) एप की शुरुआत की है जिसके मतदाता चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन में दर्ज जानकारी को देख सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी ऐप के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। आयोग द्वारा केवाईसी ऐप शुरू की गई है जो चुनाव प्रक्रिया में काफी अहम रोल रखती है। इस ऐप के जरिये कोई भी व्यक्ति स्वयं के लोकसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि समूचे भारत की लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन पत्र देख सकता है। उम्मीदवारों द्वारा नामांकन में दर्ज की गई विस्तृत जानकारी इस ऐप के माध्यम से देखी जा सकती है। नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) नाम की यह ऐप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से फ्री में डाउनलोड की जा सकती है। इस ऐप पर उम्मीदवार का नाम, पिताध्पति, पार्टी, उम्र, लिंग, पता, राज्य, विधानसभा, लोकसभा की जानकारी मेन डिस्प्ले में दिखाई देती है। इसके साथ ही उम्मीदवार द्वारा नामांकन के दौरान दिया गया हलफनामा इस ऐप में अपलोड किया जाता है। मतदाता सीधे उम्मीदवार के हलफनामे में दी गई जानकारी प्राप्त सकते हैं। इसके अलावा ऐप पर चुनाव के दौरान सभी नामांकन, स्वीकार नामांकन, निरस्त हुए नामांकन और नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों की भी जानकारी मिलती है।

मतदान व मतदान के पहले दिन प्रकाशित होने वाले प्रिंट मीडिया विज्ञापन का प्रमाणीकरण अनिवार्य – डीसी
मीडिया में प्रकाशित-प्रसारित समाचारों की एमसीएसी करेगी निगरानी
रेवाड़ी, 06 अप्रैल, अभीतक:- भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार मतदान के दिन और मतदान से एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित कराने से पहले उम्मीदवार या राजनीतिक दल को एससीएमसी से प्रमाण पत्र लेना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि जिला में 25 मई को लोकसभा के लिए मतदान होगा, इसलिए मतदान से पहले 24 मई व मतदान के दिन 25 मई के दिन प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित कराने से पहले उम्मीदवार प्रस्तावित विज्ञापन का प्रमाण पत्र अवश्य लें। अन्यथा यह आदर्श आचार सहिंता की अवहेलना मानी जाएगी। उन्होंने बताया कि टीवी और लोकल केबल टीवी में विज्ञापन प्रसारित कराने के लिए नामांकन करते ही एमसीएमसी से प्रमाणित कराना होगा। विज्ञापन प्रमाणित कराने के लिए विज्ञापन छपवाने व प्रसारित करने की तिथि से दो दिन पहले एमसीएमसी के पास निर्धारित प्रोफार्मा में जमा कराना होगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में निर्देशन में मीडिया मॉनिटरिंग एवं सर्टिफिकेशन कमेटी का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एमसीएमसी पूरी गंभीरता से अपना कार्य कर रही है। पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र व निपक्ष चुनाव संपन्न करवाने में नागरिक सबसे अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। नागरिक जितना सजग होता है व लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है। एमसीएमसी चुनाव के दौरान ऐसे समाचारों पर पैनी नजर रखेगी, जो पेड न्यूज की श्रेणी में आते हैं।


रेवाड़ी, बावल व कोसली अनाज मंडी में एमएसपी पर सरसों की खरीद का आगामी रोस्टर जारी
एसडीएम एवं प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी विकास यादव ने दी जानकारी
रेवाड़ी, 06 अप्रैल, अभीतक:- एसडीएम एवं प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी विकास यादव ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए रेवाड़ी, बावल व कोसली स्थित नई अनाज मंडी में किसानों की सरसों की सरकारी खरीद सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650- रुपए प्रति क्विंटल की दर से जारी किए गए गावों के रोस्टर के हिसाब से की जाएगी ताकि किसानों को समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी बारी अनुसार ही अपनी फसल को मंडियों में बचने के लिए लाएं।
इस प्रकार रहेगा रेवाड़ी, बावल व कोसली अनाज मंडी का रोस्टर
एसडीएम एवं प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी ने बताया सोमवार 8 अप्रैल को गढी, बोलनी, भूडला, गूजरीवास, जाटूवास, पंचगांव, मुरादपुरी, जीतपुरा, माजरा श्योराज, निगांनियावास, सुबासेडी, प्राणपुरा, खेडी मोतला, गोबिन्दपुर, धनिया, तुम्बाहेड़ी, लुखी, शादीपुर (नजदीक गुड़ियानी), साल्हावास, स्तनथल, मोतला खुर्द, मंगलवार 9 अप्रैल को काकोडिया, भूस्थल ठेठर, भूरथल जाट, सहारनवास, कान माजरा, रामपुरा, लाघुवास अहीर, खरसानकी, मंगलेश्वर, रघुनाथपुरा, टीकंला, रणसी माजरी, बिदावास, लड़ायन, भुरावास, नांगल पठानी, टुमना, पृथ्वीपुरा, नयागांव जाटों वाला, सिहास, बुधवार 10 अप्रैल को गोकलगढ, शेखपुर शिकारपुर, किशनगढ, बालावास जमापुर, तुर्कियावास, फदनी, खुरर्मपुर, इब्राहीमपुर, आसलवास, रानौली, खेडी (नागंल), लुहाना, नठेड़ा, सुरेहली, मुमताजपुर, लाला, नांगलिया रणमोख, गुरूवार 11 अप्रैल को गोलियाकी, मामडीया अहीर, मामडीया आसमपुर, मामडीया ठेठर, भोतूवास अहीर, बिकानेर, गंगायचा अहीर, राजियाकी, पुण्सिका, संगवाडी, सैदपुर उर्फ जैतपुर, शाहपुर, शेखपुर, भगवानपुर, खेडी डालूसिंह, जैनाबाद, धारौली, पाल्हावास, कोहारड़, नाहड़, नागंल (खेडी) रोझुवास, 12 अप्रैल को चिल्हड, बोडिया कमालपुर, राजपुरा खालास, बुडाना, बुडानी, भाण्डौर, नांग्ल तेजू, धरचाना, आन्नदपुर, बिशनपुर, जीवड़ा, जटवाड़ा, उष्मापुर, श्यामनगर, लिलोढ, चक खारजी बहु, मुसेपुर तथा शनिवार 13 अप्रैल को जाडरा, ढाकिया, करावरा मानकपुर, नूरपुर, जैतपुर शेखपुर, जाट, जांटी, राजावास, करनावास, शादीपुर, खेडा मुरार, पांवटी, जैतडावास, कसौला, कसौली, मुबारिकपुर, शहादतनगर, नेहरुगढ, सुधराना, रोहड़ाई, गोरिया व मोतला कलां, आम्बोली के किसानों की सरसों की पैदावार की निर्धारित एमएसपी पर खरीद की जाएगी। प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी ने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी सरसों की फसल को अच्छी तरह सुखाकर व साफ करके जिस दिन उनके गांव का नम्बर हो उसी दिन सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक किसी भी समय ला सकता है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन ई-खरीद में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर करवाया हुआ है केवल वही किसान अपनी सरसों लेकर आएं ताकि किसानों को को अपनी सरसों बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि गेट पास कटवाने के लिये किसान अपना आधार कार्ड अवश्य साथ लेकर आएं।

किसान, मजदूर और कमेरों के मसीहा थे चै देवीलाल – अभय सिंह चैटाला
जननायक स्वर्गीय चै. देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करना ही हमारा सर्वप्रथम उदेश्य – अभय सिंह चैटाला
नई दिल्ली स्थित स्वर्गीय ताऊ देवीलाल की समाधि संघर्ष स्थल पर पहुंच श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
चै देवीलाल ने देश में बुजुर्गों के लिए 100 रूपए मासिक पेशंन, कर्ज में डूबे किसानों के कर्जे माफ, किसानों के ट्रैक्टर को कमर्शियल वाहन से हटा कर गड्डा घोषित करना, हरिजन चैपालों का निर्माण तथा अनुसुचित जाति के लिए जच्त्रा बच्चा भत्ता जैसी लोक भलाई योजनाओं को लागू किया
चंडीगढ़, 06 अप्रैल, अभीतक:- स्वर्गीय जननायक चै. देवीलाल की 23 वीं पुण्यतिथि शनिवार को हरियाणा समेत पूरे देश में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और पूर्व उपप्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित स्वर्गीय चै. देवीलाल की समाधि संघर्ष स्थल पर आयोजित किया गया जिसमें प्रधान महासचिव अभय सिंह चैटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, इनेलो के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष हरि सिंह राणा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रधान महासचिव सुनैना चैटाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, पूर्व विधायक बलवंत मायना, पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, समेत पूरे प्रदेश से आए इनेलो नेता, कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले अभय सिंह चैटाला ने संसद भवन स्थित चै. देवीलाल की मूर्ति पर भी जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। संघर्ष स्थल पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए अभय सिंह चैटाला ने कहा कि स्वर्गीय चै. देवीलाल ने सदैव किसान, मजदूर और कमेरों के हकों के लिए आवाज बुलंद की और प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने छतीस बिरादरी के लोगों के उत्थान वाली नीतियों को अमलीजामा पहनाते हुए प्रदेश के सभी शोषित वर्गों को उनकी अपेक्षा के अनुरूप लाभ पहुंचाया। चै. देवीलाल ने देश में बुजुर्गों के लिए 100 रूपए मासिक पेशंन की, कर्ज में डूबे किसानों के कर्जे माफ किए, किसानों के ट्रैक्टर को कमर्शियल वाहन से हटा कर गड्डा घोषित किया, हरिजन चैपालों का निर्माण तथा अनुसुचित जाति के लिए जच्त्रा-बच्चा भत्ता जैसी लोक भलाई योजनाओं को लागू किया जो आज भी चालू हैं। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि जननायक स्वर्गीय देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करना ही इनेलो पार्टी का सर्वप्रथम उदेश्य है। सभी वर्गों और सर्व समाज के लोगों का उत्थान सिर्फ जननायक ताऊ देवीलाल के पदचिन्हों पर चल कर ही किया जा सकता है और देवीलाल जी के आदर्शों को उनकी बताई नीतियों पर चलकर ही हरियाणा प्रदेश में लोकराज की पुनर्स्थापना की जा सकती है।


भारतीय मजदूर संघ का अधिवेशन गांव खानपुर खुर्द में हुआ
झज्जर, 06 अप्रैल, अभीतक:- भारतीय मजदूर संघ जिला झज्जर का अधिवेशन गांव खानपुर खुर्द में हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने की और संचालन प्रदेश महामंत्री श्री हवा सिंह महला ने की। साथ में जितेंद्र वत्स और बहन छोटा देवी
आंगनबाड़ी से झाड़ली से संदीप की मौजुदगी में जिला स्तरीय की कार्यकारणी गठित की गई। जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष नीरज झाड़ली, उपाध्यक्ष कर्मबिर डांगर, उपाध्यक्ष सुनिता खानपुर, जिला मंत्री प्रदीप गोच्छी, सहमंत्री प्रवीन व सुनीता, कोषाध्यक्ष निश्चल ढाकला, सदस्य संदीप को चुना गया।

रोवर दुष्यंत के घर हुआ बेटी का कुंआ पूजन कार्यक्रम
कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद अविन्द शर्मा व राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़
झज्जर, 06 अप्रैल, अभीतक:- 17वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक विजेता रोवर दुष्यंत चैहान के घर कुछ दिन पहले बेटी का जन्म हुआ था। बेटी के जन्म की खुशी में दुष्यंत ने अपने पैतृक गांव कुलाना में वीरवार को कुआं पुजन उत्सव मनाया। कार्यक्रम में रोहतक लोकसभा सांसद अरविन्द शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ मुख्य रूप से कन्या को आर्शीवाद देने पहुंचे। वहीं इलाके की सरदारी व राजपूत सभा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर रोवर दुष्यंत चैरान के पिता जगत सिंह ने बताया कि करीब पैंतीस साल के बाद उनके घर कन्या के रूप में लक्ष्मी ने जन्म लिया है। जिसको लेकर उनके घर में उत्सव जैसा माहौल है। उन्होंने बताया कि आज के समय में बेटी बेटों से कम नही हैं। आज हर क्षेत्र में बेटी पहली पंक्ती में खड़ी दिखाई देती हैं। उन्होंने बताा कि उनके बेटे रोवर दुष्यंत की पत्नि पूनम देवी ने पिछले वर्ष यूपीएससी पास किया था,जो टे्रनिंग पर हैं। उन्होंने कहा कि उनके घर जन्मी उनकी पौती भी आगे चलकर उनका नाम रोशन करेगी। बता दें कि जिले के गांव कुलाना में एक किसान के बेटे रोवर दुष्यंत चैहान ने 17वीं एशियाई खेल 2018 में पुरुषों की रोईंग सिंगल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर देशवासियों को गौराविंत किया था। उस समय में दुष्यंत का एशियाई खेलों में रोइंग स्पर्धा में पहला मेडल था। उसके बाद दुष्यंत ने पुणे में आयोजि हुई नैशनल रोइंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीत कर एक बाद फिर शानदार सफलता का इतिहास रचा। उन्होंने बताया कि फिलहाल दुष्यंत भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात रहकर देश की रक्षा कर रहे हैं कार्यक्रम में पूर्व दिव्यांग आयुक्त दिनेश शास्त्री, भाजपा जिला प्रभारी महेश चैरान, योगेश सिलानी, पूर्व सरपंच समशेर कोका, कांग्रेस नेता सतपाल पहलवान कोका, बिट्टू सरपंच अमादलपूर, सरजीत पूर्व सरपंच खेड़ी सुलतान सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रोवर दुष्यंत चैहान की बेटी के कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान कन्या को आर्शीवाद देते सांसद अविन्द शर्मा।

 

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी काबू,चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद
बहादुरगढ़, 06 अप्रैल, अभीतक:- थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि चोरी शुदा मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि धीरज निवासी आसौदा ने शिकायत देते हुए बताया कि 23 फरवरी 2024 को मैं अपने किसी निजी काम से बहादुरगढ़ सरकारी अस्पताल के पास गया हुआ था और मैंने अपनी मोटरसाइकिल को सरकारी अस्पताल के पास खड़ी कर दी थी। कुछ समय के पश्चात जब मैंने आकर अपनी मोटरसाइकिल को देखा तो वहां पर नहीं मिली। जिसको कोई नाम पता नहीं मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में अपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा ने अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वंछित दोषियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही सुरेंद्र की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पुलिया नंबर दो बहादुरगढ़ से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुमित निवासी खरखोदा जिला सोनीपत के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से चोरी सुधा मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त ने ली यातायात कर्मचारियों की मीटिंग और दिए आवश्यक दिशा निर्देश
झज्जर, 06 अप्रैल, अभीतक:- वीरवार को पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार सहायक पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने यातायात थाना शहर झज्जर के कर्मचारियों की मीटिंग लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि यातायात बल पुलिस का एक विशेष अंग है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं कि वह यातायात को सुगम बनाए रखें जिसके लिए प्रत्येक कर्मचारी को अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से करते हुए मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देनी चाहिए और साथ ही सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहन चालकों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर अपना शिकंजा कसा जा रहा है। ताकि कोई व्यक्ति ऐसी गाड़ियों में किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके। पुलिस सहायक आयुक्त द्वारा सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से करने बारे हिदायत दी गई और हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के अधिक से अधिक चालान करने व यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर भी अपना शिकंजा कसने के आदेश दिए हैं। क्योंकि यातायात नियमों की पालन करवाना यातायात पुलिस की अहम ड्यूटी है इसलिए इन बातों पर विशेष ध्यान रखें की ड्यूटी के दौरान किसी के साथ गलत व्यवहार न करे। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्थाओं के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और यातायात व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

डिस्टलरी से निकलने वाली गाडियों की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग – जिला निर्वाचन अधिकारी
स्पेशल नाके लगाकर इन्फोर्समेंट बढ़ाएं आबकारी, कराधान व एसएसटी टीमें
लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में डीसी ने अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
झज्जर, 06 अप्रैल, अभीतक:- लोकसभा चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने आबकारी एवं कराधान विभाग व एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) एफएसटी (फ्लाईंग स्कवाड टीम) के अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए अवैध तरीके से शराब की बिक्री व आवाजाही की पूर्ण रोकथाम के लिए सख्त रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता की अनुपालना कराने में एफएसटी और एसएसटी टीमों का अहम रोल है। आदर्श आचार संहिता को मूर्त रूप से लागू करने के लिए चुनाव आयोग बहुत की गंभीर है। इस दौरान टीमों को सी-विजिल एप और ईइसएमएस एप के बारे और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डीसी ने कहा कि डिस्टलरी से शराब लेकर निकलने वाली गाडियों में जीपीएस अनिवार्य है। आवागमन के रूट भी तय किए जा रहे हैं। अगर चेकिंग के दौरान गाड़ी बगैर जीपीएस के मिलती है या निर्धारित रूट पर नहीं मिलती है तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि झज्जर की सीमा पर चैकिंग अभियान तेज करें व गांवों से होकर जाने वाले मार्गों पर विशेष चैकसी बरती जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आबकारी व कराधान नियमों के खिलाफ कोई गतिविधि मिलती है तो त्वरित कार्रवाई करते हुए एक्शन लिया जाए। जिला में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मल्टी लेयर सिस्टम तैयार किया गया है जिससे की प्रभावी मॉनिटरिंग होगी। इसके अलावा एसएसटी टीमों को निर्धारित नाकों के अलावा सरप्राइज नाके लगाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मीटिंग में रविंद्र यादव एसडीएम झज्जर, सीटीएम शीतल, डीटीसी (एक्साइज) अनिरुद्ध, व डीटीसी (एसटी) आदित्येंद्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

चुनाव का पर्व-देश का गर्व
सभी पात्र 26 अप्रैल तक वोट बनवाने के लिए करें आवेदन – रविंद्र मलिक
मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग ने शुरू किया वोटर हेल्पलाइन ऐप
बेरी, 06 अप्रैल, अभीतक:- 67 बेरी विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रविंद्र मलिक ने बेरी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के सभी व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम जरूर दर्ज करवाएं। मतदाता सूची में नए नाम दर्ज करने की प्रक्रिया 26 अप्रैल तक चालू रहेगी। उन्होंने नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई भी पात्र व्यक्ति 26 अप्रैल तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए फार्म 6 भरकर संबंधित बीएलओ या निर्वाचन कार्यालय में आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रकाशित मतदाता सूची को सभी मतदान केन्द्रों के बीएलओ को उपलब्ध करवा दिया गया है और कोई भी मतदाता बीएलओ से संपर्क करके सूची में अपना नाम चैक कर सकता है। साथ ही संबंधित मतदान केन्द्र के बीएलओ को नए वोट बनवाने या मतदाता सूची से नाम कट जाने की स्थित में दोबारा नाम जोडने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि वोट बनवाने सहित मतदाता से संबंधित अन्य कार्यों के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर हेल्पलाइन नामक एप भी संचालित की जा रही है। इस एप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए उपमंडल प्रशासन का प्रयास रहेगा कि प्रत्येक पात्र मतदाता अपने मत का प्रयोग करे और बिना लोभ लालच या डर के वोट डाले। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नए वोट बनवाने और क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
रविंद्र मलिक, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बेरी।

सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो
नारे लिखी तख्तियों को हाथों में ले विद्यार्थियों ने निकाली रैली
झज्जर, 06 अप्रैल, अभीतक:- स्वीप अभियान के तहत मेरी शान, मेरा वोट, छोड़ो अपने सारे काम, पहले करो मतदान आदि रचनात्मक नारों के साथ दादरी तोय स्थित पीएम-श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन और स्वीप की जिला नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने व वोट बनवाने को लेकर जागरूक करने के लिए जिलेभर में स्वीप अभियान के तहत एक्टिविटी आयोजित करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को दादरी तोय के पीएम-श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव में जागरूकता हेतु प्रभात फेरी निकाल ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेंद्र ने विद्यार्थियों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्टाफ सदस्यों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने नारे एवं स्लोगन के माध्यम से जन-जन में जागरूकता फैलाने का कार्य किया।

चुनाव का पर्व, देश का गर्व
हर मतदाता करे अपने मताधिकार का उपयोग – एडीसी
लघु सचिवालय सभागार में स्वीप कार्यक्रम को लेकर वर्कशाप आयोजित
शिक्षण संस्थानों के एनएसएस व एनसीसी प्रभारियों की बैठक में स्वीप अभियान को सफल बनाने पर चर्चा
झज्जर, 06 अप्रैल, अभीतक:- स्वीप अभियान की नोडल ऑफिसर एवं एडीसी सलोनी शर्मा के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूप में स्वीप ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ट्रेनिंग प्रोग्राम में जिला के शिक्षण संस्थानों के एनसीसी, एनएसएस, कोऑर्डिनेटर शामिल हुए। इस दौरान स्वीप (मतदाता जागरूकता अभियान) के बारे में विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से साझा की गई। एडीसी ने बताया कि स्वीप गतिविधियों में शैक्षणिक संस्थानों का अहम रोल है और इसी के मद्देनजर जिला के शिक्षण संस्थानों के एनसीसी व एनएसएस विंग को शामिल किया गया है। ट्रेनिंग के दौरान जागरूकता अभियान चलाने के लिए रणनीति तैयार की गई जिसके तहत प्रभावी तरीके से समाज के विभिन्न वर्गों को जागरूक किया जाएगा। एडीसी ने बताया कि सेमिनार व रैली का आयोजन करके सार्वजनिक स्थलों पर वोटर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए। इसके अलावा समाज के विभिन्न वर्गों जैसे महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं दिव्यांगजनों आदि के लिए अलग से रणनीति तैयार कर इन्हें जागरूक किया जाएगा। जिला के सरकारी विभागों से जारी होने वाले पास व टिकट पर भी स्वीप गतिविधियों से जुड़ी जानकारी प्रकाशित की जाएगी। एडीसी ने कहा कि समाज में प्राध्यापकों की अहम भूमिका होती है व विद्यार्थी अपने गुरु की बात को गंभीरता से लेते हैं। ऐसे में शिक्षण संस्थान वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने व 18 वर्ष की उम्र से अधिक युवाओं के वोट बनवाने में सबसे अहम भूमिका अदा करते हुए समाज के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।
कम मतदान वाले बूथों पर करें फोकस
ट्रेनिंग दौरान इन बूथों की भी जानकारी दी गई जिस पर बीते चुनाव में अपेक्षाकृत कम पोलिंग हुई थी। प्राध्यापकों को ऐसे बूथों पर विशेष तौर पर कार्य करने के लिए कहा गया ताकि मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। सुबह के वक्त पार्क में जाकर बुजुर्गों व अन्य वर्ग के लोगों को जागरूक किया जाएगा व महिलाओं के समूहों को भी जागरूक करने के लिए महिला प्राध्यापकों से अपील की गई है।
स्वीप के तहत होगा ईवीएम का डेमोंस्ट्रेशन
स्वीप अभियान आमजन व मतदाता दोनों को जागरूक करने के लिए है। इसके तहत जिला के सार्वजनिक स्थानों पर ईवीएम का डेमोंस्ट्रेशन किया जाएगा। इस गतिविधि को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बुजुर्ग मतदाताओं को वोटिंग मशीन में वोट डालने की प्रक्रिया से अवगत करवाना है।


पोस्टर प्रतियोगिता और डॉक्यूमेंट्री का आयोजन
झज्जर, 06 अप्रैल, अभीतक:- राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में नशा निषेध क्लब के तत्वावधान में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वाधान में डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह के मार्गदर्शन में इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। धूम्रपान एवं तंबाकू उत्पाद नियंत्रण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप, शिवशंकर तथा सुदेश कुमारी ने पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में एमए हिंदी द्वितीय वर्ष की छात्रा कमलेश ने पहला स्थान प्राप्त किया। एमए हिंदी द्वितीय वर्ष की छात्रा बिमल दूसरे स्थान पर रही। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नीलम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उधर सड़क सुरक्षा क्लब प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और उनको सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत करवाने के लिए डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन का आयोजन किया।

 

मजबूत लोकतंत्र प्रणाली में सभी मतदाता निभाए अपनी भागीदारी – विक्रम सिंह
लोकसभा चुनाव में व्यापारी वर्ग बढ़चढकर करेगा मतदान – राजेश भाटिया
जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यापार मंडल के साथ मीटिंग कर मतदान के प्रति किया जागरुक
फरीदाबाद, 06 अप्रैल, अभीतक:- जिला निर्वाचन अधिकारी कम डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के पर्व में जिला फरीदाबाद में हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत लोकतंत्र प्रणाली का भागीदार बने। उन्होंने कहा कि शहर के व्यापारियों, दुकानदारों, नौकरीपेशा, बुजर्गो व युवाओं को इसमें बढ़चढकर अपनी भागेदारी निभानी चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर उन्हें मतदान करने के प्रति जागरुक कर रहे थे। इस मौके पर मुख्य रूप से व्यापार मंडल के प्रधान राजेश भाटिया, बंसीलाल कुकरेजा, गगन अरोड़ा सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे। विक्रम सिंह ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को मतदान केंद्र में अपने मत की गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य है। यह मतदाता की नैतिक जिम्मेवारी भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मतदाता के पास पुराना एपिक कार्ड है तो भी वह वोट डाल सकता है, बशर्ते कि उसका नाम उस क्षेत्र की मतदाता सूची में होना चाहिए। यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वह वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर अपना आधार कार्ड या वोटर कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र दिखाता है तो उसे वोट डालने नहीं दिया जाएगा। कोई भी मतदाता केवल तभी वोट डाल सकता है जब उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। व्यापार मंडल के प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि प्रजातंत्र प्रणाली में मतदान जरुरी है, वोट ही हमें सरकार चुनने की ताकत देता है। सभी व्यापारियों को भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिये। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह को विश्वास दिलाया कि शहर के व्यापारी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़चढकर हिस्सा लेकर मजबूत सरकार चुनेंगे। इस अवसर पर ब्यापार मंडल फरीदाबाद के पदाधिकारी नीरज मिगलानी, बंसीलाल कुकरेजा, गगन अरोड़ा, नंदराम पाहिल, आई.एस जैन, हरिराम सरोत, आलोक कुमार, राकेश पुरुथी, नीरज भाटिया, राम मेहर, रिंकल भाटिया, सुनील दत्त तंवर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे

चुनाव का पर्व-देश का गर्व
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आचार संहिता की अनुपालना प्रभावी ढंग से करें अधिकारी – डीसी
डीसी राहुल हुड्डा ने आदर्श आचार संहिता की पालना करवाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
लोकसभा चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक मॉनिटरिंग रखें सुनिश्चित
रेवाड़ी, 06 अप्रैल, अभीतक:- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आचार संहिता की पालना प्रभावी ढंग से हो। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लागू की गई आदर्श चुनाव आचार संहिता की अवहेलना किसी भी रूप से न हो इसका ध्यान रखें। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा गुरूवार को जिला में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे सी-विजिल एप (सीटीजन विजिल) पर आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए 100 मिनट के अंदर-अंदर उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता व सख्ती से पालना करवाना सुनिश्चित करें और इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में आए तो उस पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए मामले का निपटारा करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद, नगर पालिका व ग्रामीण क्षेत्रों में डीडीपीओ व बीडीपीओ इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करें। डीसी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में व्यवस्थापूर्ण ढंग से सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभाएं। उन्होंने एआरओज को निर्देश दिए कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में नियमित दौरा करें और जहां कहीं भी किसी भी रूप से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन दिखे उसका निपटान करें। बैठक में एडीसी एवं नोडल अधिकारी स्वीप अनुपमा अंजलि, एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी 74-रेवाड़ी विकास यादव, एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी 73-कोसली उदय सिंह, सीटीएम लोकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।


चुनाव का पर्व-देश का गर्व
जिलाभर में स्वीप गतिविधियां प्रभावी रूप से जारी
स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा है मतदान के प्रति प्रेरित व जागरूक
रेवाड़ी, 06 अप्रैल, अभीतक:- लोकसभा आम चुनाव में मतदाताओं को जागरूक कर बढ़चढकर मतदान करने व मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रचार टीम गांव-गांव जाकर जिला प्रशासन की ओर से जिला में चलाए जा रहे स्वीप अभियान के तहत आमजन को वोट बनवाने के साथ ही वोट डालने के लिए प्रेरित व जागरूक कर रही है। विभाग के पार्टी कलाकार ढोलक, चिमटा व हारमोनियम की धुनों पर मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले गीत व भजन गाते हुए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। भजन मंडली कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता गीतों व भजनों के माध्यम से लोगों को बढ़चढकर मतदान करने के लिए प्रेरित व जागरूक किया जा रहा है। भजन मंडली कलाकारों ने ग्रामीणों से वोट बनवाने का आह्वड्ढान करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में वोट का शत प्रतिशत प्रयोग करने बारे जागरूक किया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोट बनवाने व मतदान करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला में स्वीप अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं तथा विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों के द्वारा लोगों को जागरूक किया रहा है। स्वीप गतिविधियों के लिए एडीसी अनुपमा अंजलि बतौर नोडल अधिकारी कार्य करते हुए गतिविधियों के सफल आयोजन की मॉनिटरिंग कर रही हैं। जिले के प्रत्येक मतदाता को प्रेरित व जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए एक-एक मतदाता तक पहुंच कर उनके वोट की महता और लोकतंत्र के महापर्व के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि चुनाव पर्व देश का गर्व थीम को सही मायनों में चरितार्थ किया जा सके। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। जिला में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 25 मई तक स्वीप गतिविधियां जारी रहेंगी।

फसल खरीद के दौरान किसानों की सुविधाओं का रखा जा रहा है पूरा ख्याल – डीसी
डीसी राहुल हुड्डा ने रेवाड़ी अनाज मंडी में पहुंचकर फसल खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा
खरीद एजेंसियां फसल उठान कार्य में लाए तेजी रू राहुल हुड्डा
रेवाड़ी, 06 अप्रैल, अभीतक:- डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से फसल खरीद के दौरान मंडियों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही है। प्रशासन की ओर से किसानों की सुविधाओं व आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी राहुल हुड्डा गुरूवार को रेवाड़ी स्थित अनाज मंडी पहुंचे और मंडी में फसल खरीद के दौरान किसानों के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फसल खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे फसल उठान कार्य में तेजी लाएं ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, बिजली, छाया, गेट पास सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने बारे भी जरूरी निर्देश दिए। डीसी इस दौरान किसानों से रूबरू हुए और उनसे बातचीत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि मंडी में फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने फसल में नमी की मात्रा की भी जांच की और बताया कि जिला में हैफेड, वेयर हाउस, खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा निर्धारित नमी से ऊपर की फसल की खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की पूरी व्यवस्था की जाए ताकि फसल उठान में परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी विकास यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।


कक्षा 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा अंक 25 अप्रैल तक करें अपलोड – डीसी
डीसी राहुल हुड्डा ने दी जानकारी
रेवाड़ी, 06 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से सम्बद्धता प्राप्त राजकीय व अराजकीय विद्यालयों, गुरूकुलों, विद्यापीठों द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9वीं व 11 वीं के छात्रोंध्छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक अपलोड करने की प्रक्रिया गुरूवार से शुरू हो गई है जो 25 अप्रैल, 2024 तक जारी रहेगी। डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय, अराजकीय विद्यालयों, गुरूकुलों, विद्यापीठों के 9वीं व 11वीं के शैक्षिक सत्र 2023-24 के छात्रोंध्छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक 25 अप्रैल 2024 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ूूू.इेमी.वतह.पद पर दिए गये लिंक पर लॉगिन आई.डी. व पासवर्ड से लॉगिन करते हुए ऑनलाइन भरना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि यदि किसी विद्यालय द्वारा छात्रों के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए जाते हैं तो ऐसे छात्रों व छात्राओं को बोर्ड की आगामी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

न्यायिक परिसर में 11 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत – सीजेएम
आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा केस का निपटारा
रेवाड़ी, 06 अप्रैल, अभीतक:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार 11 मई को रेवाड़ी स्थित न्यायिक परिसर सहित बावल व कोसली में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। परिवादी राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह व समझौते के आधार पर स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से केस का निपटारा करा सकते हैं। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव वर्षा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, एनआई एक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उसका निस्तारण करा सकता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है। इससे शीघ्र व सुलभ न्याय, कहीं कोई अपील नहीं, अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत जैसे लाभ मिलते हैं।

सुण ले काकी सुण ले ताई-बोट घणी अणमोल बताई…
सीहा स्थित विद्यालय में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
रेवाड़ी, 06 अप्रैल, अभीतक:- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा के मार्गदर्शन में जिले में चल रही स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिले के गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य सत्यवीर नाहडिया की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें जागरूकता रैली, निबंध, भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहे। इस अवसर पर आयोजित मतदाता जागरूकता रैली में स्वयंसेवकों ने लोकतंत्र की आन-बान व शान-मत, मतदाता और मतदान, आया है लोकतंत्र का पर्व, जिस पर हर वोटर को गर्व, सबको सुनें-फिर मन से चुनें, लोकतंत्र का सच्चा मान- हर मतदाता करे मतदान, सुण ले काकी, सुण ले ताई- बोट घणी अणमोल बताई जैसी पट्टिकाओं के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। इस अवसर पर पेंटिंग, निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहडिया ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता का जागरूक होना आवश्यक ही नहीं, अपितु अनिवार्य है, जिसके लिए सभी को आगे आना होगा। इस अवसर पर प्राध्यापक नरेश कुमार, सरपंच सरिता यादव, नरेश भारद्वाज, प्रदीप यादव, महाराज शंकरदास, यशपाल आर्य, प्रह्लाद सिंह, लक्ष्मी यादव, सतपाल सिंह, बाबू रवि कुमार, शक्ति सिंह, छात्रा अंशु सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र हिसार में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, हॉकी तथा कुश्ती चयन स्पर्धा 8 अप्रैल से
चंडीगढ़, 06 अप्रैल, अभीतक:- भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र द्वारा संचालित परिक्षण केंद्र हिसार में चयन स्पर्धा परीक्षण कार्यक्रम 8 अप्रैल से 10 अप्रैल 2024 तक आयोजित किए जाएंगे। इसमें 8 अप्रैल को एथलेटिक्स तथा बॉक्सिंग, 9 अप्रैल को बॉक्सिंग तथा हॉकी एवं 10 अप्रैल को हॉकी तथा कुश्ती स्पर्धा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्पर्धा में 9 से 18 वर्ष की आयु के लडके एवं लड़कियां दोनों भाग ले सकते हैं। यह जानकारी देते हुए चैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र हिसार के सहायक निदेशक निशांत कुमार मौर्य ने बताया कि युवा मामले और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में भारतीय खेल प्राधिकरण खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (कीर्ति) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एथलीट ीजजचेरूध्ध्उलइींतंज.हवअ.पदध् पोर्टल पर पंजीकरण कर अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ, जन्म तिथि प्रमाण पत्र हेतु दसवीं कक्षा की मार्कशीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट या अन्य कोई वैध सरकारी प्रमाण पत्र तथा एक वैध फोन नंबर के साथ भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र हिसार में मूल रूप में जमा करवाने होंगे। इसके अलावा एथलीट अपने सभी दस्तावेज लेकर केंद्र पर भी जाकर भी अपना पंजीकरण करवाकर कीर्ति कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी एथलीटों को इन परीक्षणों से गुजरना होगा। परीक्षण के आधार पर ही उनका मूल्यांकन होगा और उनके प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें कीर्ति रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा।

 

केयू ने यूजी व पीजी वार्षिक परीक्षाओं में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई
अब बिना विलम्ब शुल्क के विद्यार्थी 10 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
चण्डीगढ़, 06 अप्रैल, अभीतक:- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के यूजीध्पीजी वार्षिक प्राइवेट परीक्षाओं में मईध्जून 2024 में नए, कम्पार्टमेंट, इम्प्रेवमेंट, एडिशनल, पूर्व-छात्रों के लिए केयू आईयूएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को बढ़ाया है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अब विद्यार्थी 10 अप्रैल तक बिना विलम्ब शुल्क के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल 11 अप्रैल से 20 अप्रैल तक 500 रुपये लेट फीस के साथ, 21 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 1000 रुपये लेट फीस के साथ, 30 अप्रैल से 4 मई, 2024 तक 5000 रुपये लेट फीस के साथ तथा 5 मई से 9 मई,2024 तक 10 हजार रुपये लेट फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन के लिए खुला रहेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट व आईयूएमएस पोर्टल पर उपलब्ध है।

राजनीतिक दल व उम्मीदवार डूज एंड डोंट्स का कड़ाई से करें अनुपालन – मुख्य निर्वाचन अधिकारी
चुनाव के दौरान, अन्य राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की आलोचना केवल उनकी नीतियों, कार्यक्रमों, पिछले रिकॉर्ड और कार्यों तक ही होनी चाहिए सीमित
शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी चुनाव अधिकारियों का करें सहयोग- अनुराग अग्रवाल
चंडीगढ़, 06 अप्रैल, अभीतक:- भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव -2024 लड़ने वाले उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों के लिए चुनाव के दौरान क्या करना है और क्या नहीं (डूज एंड डॉन्ट) के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों का चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक अनुपालन किया जाना आवश्यक है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सभी दलों और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को सार्वजनिक स्थानों जैसे कि मैदान और हेलीपैड निष्पक्ष रूप से उपलब्ध होना चाहिए। चुनाव के दौरान, अन्य राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की आलोचना केवल उनकी नीतियों, कार्यक्रमों, पिछले रिकॉर्ड और कार्यों तक ही सीमित रहनी चाहिए। इसके अलावा, शांतिपूर्ण और अविवेकपूर्ण घरेलू जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति के अधिकार की पूरी तरह से रक्षा की जानी चाहिए। स्थानीय पुलिस अधिकारियों को पूरी तरह से सूचित किया जाना चाहिए और प्रस्तावित बैठक के समय व स्थान की आवश्यक अनुमति समय रहते सही तरीके से ली जानी चाहिए। श्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि प्रस्तावित बैठक के स्थान पर यदि कोई प्रतिबंधात्मक या निषेधात्मक आदेश लागू है तो उन आदेशों का सम्मान किया जाना चाहिए। इसी प्रकार, प्रस्तावित बैठकों के लिए लाउडस्पीकर या ऐसी किसी अन्य सुविधा के उपयोग के लिए अनुमति प्राप्त की जानी चाहिए और बैठकों में गड़बड़ी या अव्यवस्था पैदा करने वाले व्यक्तियों से निपटने में पुलिस सहायता प्राप्त की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी भी जुलूस को शुरू करने और समाप्त करने के समय व स्थान तथा मार्ग को अग्रिम रूप से फाइनल किया जाना चाहिए और पुलिस अधिकारियों से पूर्व अनुमति प्राप्त करनी चाहिए। जुलूस का मार्ग यातायात को बाधित नहीं करना चाहिए।
शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी चुनाव अधिकारियों का करें सहयोग
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी चुनाव अधिकारियों को सहयोग किया जाना चाहिए। साथ ही, चुनाव में लगे सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को बैज या पहचान पत्र दिखाना होगा। मतदाताओं को जारी अनौपचारिक पहचान पर्ची सादे (सफेद) कागज पर होनी चाहिए और जिस पर पार्टी का कोई नाम और निशान या उम्मीदवार का नाम नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, प्रचार अभियान की अवधि के दौरान और मतदान के दिन वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए। चुनाव के संचालन के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या को निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक, रिटर्निंग अधिकारी, जोनलध्सेक्टर मजिस्ट्रेट, मुख्य निर्वाचन अधिकारी या भारत निर्वाचन आयोग के संज्ञान में लाया जाना चाहिए। श्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि चुनाव के विभिन्न पहलुओं से संबंधित सभी मामलों में निर्वाचन आयोग या रिटर्निंग ऑफिसर या जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश या दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाना चाहिए। चुनाव प्रचार अवधि के समाप्त होने के उपरांत, यदि कोई व्यक्ति मतदाता या चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार या उम्मीदवार का चुनाव एजेंट नहीं है तो उस व्यक्ति को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र को छोड़ना होगा।
चुनाव की पवित्रता व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों को यह सलाह दी जाती है कि वे नकद लेन-देन से बचें
चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को क्या नहीं करना चाहिए, इसकी जानकारी देते हुए श्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि किसी भी आधिकारिक काम को चुनाव प्रचार या चुनावी गतिविधियों के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए और वित्तीय या अन्य किसी प्रकार का कोई प्रलोभन मतदाता को नहीं दिया जाना चाहिए। मतदाताओं की जाति या सांप्रदायिक भावनाओं के आधार पर कोई अपील नहीं की जानी चाहिए और न ही कोई ऐसी गतिविधि जो मौजूदा मतभेदों को बढ़ा सकती है या विभिन्न जातियों, समुदायों, धार्मिक और भाषायी समूहों के बीच आपसी द्वेष पैदा करती हो या तनाव पैदा करती हो, ऐसी कोई गतिविधि नहीं की जानी चाहिए।
वाहनों पर रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लाउडस्पीकरों का उपयोग नहीं होना चाहिए
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव की पवित्रता व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों को यह सलाह दी जाती है कि वे नकद लेन-देन से बचें और अपने उम्मीदवारों, एजेंट, कर्मियों और पदाधिकारियों को निर्देश दें कि चुनाव के दौरान वे बड़ी मात्रा में नगद राशि अपने साथ न रखें। इसके अलावा, अन्य राजनीतिक दलों या उम्मीदवारों द्वारा आयोजित सार्वजनिक बैठकों या जुलूसों में बाधा नहीं डालनी चाहिए। अन्य राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा लगाए गए पोस्टरों को हटाना या विकृत नहीं किया जाना चाहिए। वाहनों पर रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लाउडस्पीकरों का उपयोग नहीं होना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *