



प्रशिक्षण पाकर स्वरोजगार को अपनायें
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक:- पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान झज्जर ने गाँव इस्माइलपुर में उधमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाये भी मोजूद रही। जिन्हें आरसेटी के द्वारा दी जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। संस्थान से सतपाल सिंह संकाय ने बताया कि संस्थान द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 63 तरह के अलग-अलग प्रशिक्षण दिए जा रहे है और सभी प्रशिक्षण नि।शुल्क है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के कामयाब होने की अहम् कड़ी प्रशिक्षण ही होते हैं। प्रशिक्षण इंसान को इस काबिल बनाता है कि वह अपने निर्धारित लक्ष्य तक पहुँच पाए और कामयाबी के उच्च स्तर को अर्जित कर पाए। इसको ध्यान में रखते हुए पंजाब नेशनल बैंक आर सेटी ने एक ऐसी रूप रेखा तय की है। जिसके तहत बेरोजगार कि समस्या युवा वर्ग के समक्ष न आए। झज्जर में जल्द ही पशुपालन और सिलाई का प्रशिक्षण शुरु किया जा रहा है। स्वरोजगार हेतु आरसेटी पुरानी तहसील में पंजीकरण करवाए।

जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन गंगा इंटरनेशनल स्कूल कबलाना में किया गया
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक:- वीरवार को जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन गंगा इंटरनेशनल स्कूल कबलाना में किया गया। कानूनी साक्षरता मिशन के इस कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ. सुदर्शन पुनिया ने बताया कि किसी भी प्रतियोगिता का हिस्सा होना बहुत महत्वपूर्ण है। हार व जीत अलग पहलू है, बच्चे जो इस मंच पर सीखते हैं वह प्रतियोगिता में भाग लिए बिना नहीं सीख सकते हैं। छात्र कानूनी साक्षरता मिशन के तहत स्कूल स्तर से शुरुआत करके राज्य स्तर तक हर वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। छात्र कानूनी साक्षरता मिशन के तहत होने वाली इस प्रतियोगिता में न केवल बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं बल्कि विविध मामलों में कानूनी पक्ष से भी परिचित होते हैं । प्रोत्साहन स्वरूप विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप कैश अवॉर्ड भी उनके बैंक खाते में दिया जाता है। इस प्रतियोगिता में जिला झज्जर के सभी पाँच खण्ड से तकरीबन 300 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चे डिवीजन स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय विशाल ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति देखकर मुझे भी अपने स्कूल के दिनों की याद ताजा हो गई। आज हम सीनियर सिटीजन डे मना रहे हैं। एक कानून के तहत हर जिले में वृद्ध आश्रम हैं किंतु हमारे घरों में इस प्रकार की शिक्षा होनी चाहिए कि किसी भी वृद्धजन को इनमें जाने की नोबत न आए। फिर भी अगर किसी को कोई समस्या है तो जिला विधिक प्राधिकरण की तरफ से मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। जरूरतमंद उसका लाभ उठा सकते हैं। हरियाणा राज्य विधि सेवा प्राधिकरण के तहत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करती हैं। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने उपस्थित जन-समूह, बच्चों व शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विभिन्न कानूनी विषयों पर बच्चों व आमजन को जागरूक करने के लिए भाषण, पैंटिंग, स्लोगन व निबंध लेखन, कविता वाचन, नाटक, पीपीटी व डॉक्यूमेंट्री आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिनमें बच्चे कानूनी धाराओं से तो परिचित होते ही हैं इसके साथ ही अपनी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवाते हैं। जिससे बच्चों का आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है, उनमें समन्वयता, सहयोग जैसे कौशलों का विकास भी होता है। हम सब जानते हैं कि कानूनी साक्षरता मानव अधिकारों को प्रदर्शित करने का प्रभावी उपकरण है और ये प्रतियोगिताएं अधिकारों व कर्तव्यों को बच्चों के माध्यम से घर-घर तक पहुँचाने का बेहतरीन माध्यम। यह जन-मानस को उनके नागरिक, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों को पहचानने में मदद करता है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से किसी भी पीड़ित को उनके अधिकारों से अवगत कराया जा सकता है तथा कानून उन्हें जो सहायता प्रदान कर सकता है वह भी बता सकते हैं। क्योंकि माता-पिता व परिवारों तक किसी भी सूचना को पहुँचाने का बच्चे सबसे सशक्त माध्यम हैं। इसके साथ ही दूसरे लोगों के प्रति असंवेदनशीलता का प्रदर्शन करने वाले लोग भी इस जागरूकता अभियान से परिचित होंगे तो उनके मन में कानून का थोड़ा डर रहेगा। इन प्रतियोगिताओं से एक तरफ परिवारों व बच्चों में अधिकारों के प्रति जागरूकता आ जाती है और वे इस जागरूकता का उपयोग अन्याय से लड़ने के लिए एक उपकरण के रूप में कर सकते हैं और किसी पीड़ित के जीवन की धारा को बदल सकते हैं तो दूसरी तरफ इससे जो अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं जो कानून को अपने हाथों में लेने का बार-बार प्रयास करते हैं उन पर अवश्य कुछ न कुछ अंकुश लगेगा।
उपरोक्त प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे
निबंध लेखन
प्रथम स्थान – प्रिया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती।
द्वितीय स्थान- भविष्य, एच. डी स्कूल साल्हावास।
तृतीय स्थान – महक, मदर इंडिया स्कूल मारौत।
स्लोगन लेखन
प्रथम – आरजू, एच-डी साल्हावास
द्वितीय – वर्षा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती।
तृतीय – हर्षिता, विजया सीनियर सेकेण्डरी स्कूल बहादुरगढ़।
भाषण प्रतियोगिता
प्रथम- भूमिका, एच. डी, साल्हावास।
द्वितीय -ध्वनि , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती।
तृतीय- प्रीत, त्रिवेणी स्कूल बहादुरगढ़।
कविता वाचन
प्रथम – पलक कुमारी, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़।
द्वितीय – प्राची, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिलानी।
तृतीय- यशस्विनी, विजया सीनियर सेकेण्डरी स्कूल बहादुरगढ़।
पेंटिंग प्रतियोगिता
प्रथम – साक्षी, संस्कारम स्कूल खातिवास
द्वितीय- योगिता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती।
तृतीय -लोकेश, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी।
डॉक्यूमेंट्री फिल्म
प्रथम -कुनाल, एच. डी स्कूल साल्हावास ।
द्वितीय – विशाखा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती।
तृतीय- अन्नू, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहु।
डिबेट
प्रथम- शगुन व अंशिका, एच. डी। स्कूल साल्हावास।
द्वितीय – नियति व सृष्टि, बालभारती स्कूल साल्हावास।
तृतीय – सोनी व भूमिका, विजया सीनियर सेकेन्डरी स्कूल बहादुरगढ़।
क्विज
प्रथम- अंशु, मोहित, सिवानी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढराणा, बेरी।
द्वितीय – प्रतिभा, अनुष्का, मितुल, विजय सीनियर सेकेन्डरी स्कूल बहादुरगढ़।
तृतीय-परी, अनुज, शीतल, एच. डी स्कूल साल्हावास।
नाटक प्रतियोगिता
प्रथम स्थान- एच. डी. स्कूल साल्हावास।
द्वितीय -राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़
तृतीय – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिद्धिपुर।


माजरा डी में बनेगा 225 बैड का आधुनिक अस्पताल
स्वामी नितानन्द महाराज को समर्पित इस अस्पताल की 4 सितम्बर को रखी जाएगी नींव – महंत राजेंद्र दास
अस्पताल के लिए दान देने की संगत व ग्रामीणों में लगी होड़
एक ही दिन में मिला सवा करोड़ का दान, ओमप्रकाश के परिवार ने एक एकड़ भूमि की अस्पताल को दान
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक:- त्याग व दान की असंख्य गाथाएं इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों दर्ज हैं और समय-समय पर लोग अच्छे कार्यों के लिए दान देते आ रहे हैं और दानी सज्जन दान देने का एक नया अध्याय इतिहास के इन पन्नों में समय -समय पर जोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में दान की एक शानदार पहल गांव माजरा-डी स्थित तपोभूमि जटेला धाम में शुरू हुई है। स्वामी श्री नितानन्द मिशन फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं जटेला धाम के श्री महंत राजेंद्र दास महाराज द्वारा 225 बेड का सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधायुक्त एक अस्पताल बनाने का संकल्प लिया गया। आगामी 4 सितम्बर को अस्पताल की नींव रखी जाएगी। माजरा दुबलधन क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाएं नाम मात्र की हैं और काफी समय से अस्पताल की आवश्यकता इस क्षेत्र में महसूस की जा रही है स्वामी नितानन्द जी महाराज की इस क्षेत्र में बड़ी मान्यता है। इसी कड़ी में तपोभूमि जटेला धाम की संगत व महंत राजेंद्र दास ने ग्रामीणों से विचार- विमर्श के उपरांत नितानन्द जी महाराज के 225 वें निर्वाण दिवस पर 225 बैड का अस्पताल बनाने का संकल्प लिया। श्री महंत राजेंद्र दास के इस संकल्प को पूरा करने के लिए संगत व ग्रामीण भी मन से आगे आये हैं। खबर है कि रविवार को संगत व ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें दिल खोल कर दान दिया और करीब सवा करोड़ रूपये अस्पताल के लिए लोगों ने दान। अस्पताल के लिए दान देने की इस प्रक्रिया में गांव माजरा का एक परिवार तो अन्य दानदाताओं से चार कदम आगे बढ़ गया और ओमप्रकाश पुत्र श्री सरदारा के परिवार ने अपनी एक एकड़ कीमती भूमि दान की घोषणा की और दान देने में कोई कंजूसी नहीं दिखाई। ओमप्रकाश के परिवार ने एक एकड़ जमीन, जिसकी कीमत लाखों रुपए में आँकी जाती है। जिसे किसान परिवार ने अस्पताल के लिए दान कर दी। ओमप्रकाश के पुत्र बिंटू ने बताया कि अस्पताल बनाने के लिए उनके परिवार ने खुले मन से एक एकड़ जमीन दान देने का निर्णय लिया। जिसकी आज रजिस्ट्री स्वामी नितानन्द मिशन फाउंडेशन के नाम करा दी गई। महंत राजेंद्र दास ने ओमप्रकाश पुत्र श्री सरदार के परिवार के साथ-साथ सभी दानदाताओं का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि महाराज स्वामी नितानन्द जी महाराज को समर्पित ये अस्पताल माजरा व आसपास के अनेक गांवों के लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने में मिल का पत्थर साबित होगा। महाराज राजेंद्र दास ने बताया कि लोग स्वेच्छा से अस्पताल के लिए सहयोग को आगे आ रहे हैं। जिसके लिए वे सभी दानदाताओं व सहयोगियों के के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पुण्य के प्रत्येक कार्य में संगत व ग्रामीण हर वक्त आगे खड़े मिलते हैं। ये स्वामी नितानन्द महाराज तपोभूम भूमि जटेला धाम के प्रति लोगों की श्रद्धा, विश्वास व आस्था का प्रतीक है। स्वामी नितानन्द मिशन फाउंडेशन के संस्थापक श्री महंत राजेन्द्र दास तपोभूमि जटेला धाम, तहसीलदार जोगेन्द्र धनखड़, मास्टर चांद, दर्शन, भुपेंद्र, रविन्द्र, संजय नम्बरदार, ईश्वर, प्रदीप, मोनू, मोमित उपस्थित रहे।

झज्जर पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, यातायात नियम व नशे को लेकर किया जागरूक
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक:- झज्जर पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराध से बचाव यातायात नियमों का पालन तथा नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है। साइबर क्राइम, यातायात के नियम व नशे के प्रति आमजन व विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन के दिशा निर्देशानुसार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वीरवार को नित्यानन्द ग्लोबल रेजीडेन्सल स्कूल बहराणा झज्जर में यातायात समन्वय उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश की टीम द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर अपराध से सुरक्षा, यातायात के नियमों का पालन व नशे के दुष्प्रभाव बारे विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश ने कहा कि आपके माता-पिता बहुत मेहनत से पैसे कमाते हैं। जरा सी लापरवाही के कारण अक्सर लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसलिए हमें किसी भी सूरत में बैंक खातों से संबंधित कोई भी जानकारी व पासवर्ड या ओटीपी किसी के साथ भी शेयर नहीं करनी चाहिए। किसी के पास किसी भी प्रकार का कोई अज्ञात मैसेज आता है तो उस पर क्लिक नहीं करना है। अगर फिर भी किसी के साथ साइबर क्राइम की घटना घट जाती है तो तुरंत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करके हम सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशा एक भयानक बीमारी है हम सभी को इससे दूर रहना चाहिए।क्योंकि युवा नशा करके अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो जाते है। हमें अपने समाज को नशे व साइबर क्राइम से बचाना है।इस दौरान प्रिंसिपल संगीता नैन व बड़ी संख्या में अध्यापक और विद्यार्थी भी मौजूद रहे।


कैब चालक पर चाकू से हमला करके छीना-झपटी करने के मामले में दो आरोपीय गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 08 अगस्त, अभीतक:- बीते दिनों बहादुरगढ़ बाईपास के नजदीक कैब चालक पर चाकू से जानलेवा हमला करके पैसे फोन और नगदी छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि एक कैब चालक पर जानलेवा हमला करके उसके पैसे गाड़ी और फोन छीनने के मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। जिसमें शाकिब के चाचा ने शिकायत देते हुए बताया कि उसका भतीजा ओला कैब में गाड़ी चलाता है 5 अगस्त को बहादुरगढ़ से सापला के लिए दो व्यक्तियों द्वारा गाड़ी को बुक किया गया जब वह उनको गाड़ी में बैठकर सांपला के लिए चला तो एचएल सिटी बहादुरगढ़ के करीब एक किलोमीटर दूरी पर पहुंचने पर गाड़ी में बैठे दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने गाड़ी को जबरदस्ती रूकवा लिया और शाकिब को चाकू दिखाकर उससे पैसे छीनने की कोशिश करने लगे, विरोध करने पर उपरोक्त दोनों व्यक्तियों ने उसे पर चाकू से हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल करके उसके पैसे छीन लिए, फोन के स्कैनर के माध्यम से उन्होंने पैसों को अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया और उसका मोबाइल फोन और गाड़ी छीन कर मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त झज्जर श्री सतीश बालन द्वारा उपरोक्त मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशन और पुलिस उपायुक्त क्राइम शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए। सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात उप निरीक्षक विजयपाल की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले के दो आरोपियों को जिला रोहतक क्षेत्र से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उमेश निवासी नौत्था पानीपत व हिमांशु निवासी आर्य नगर रोहतक के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों से छीननी गई स्विफ्ट कार, मोबाइल फोन, चाकू और एटीएम कार्ड बरामद किये गये। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने उपरोक्त मामले का खुलासा किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी हिमांशु को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया वहीं दूसरी आरोपी उमेश को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

क्लस्टर खेलों में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल झज्जर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम जीते 13 स्वर्ण पदक
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक:- रोहतक में आयोजित डीएवी क्लस्टर खेलों में झज्जर के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। जिसमें पुलिस लाइन स्थित दयानंद एंग्लो वैदिक पुलिस पब्लिक स्कूल झज्जर के खिलाड़ियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 11 स्वर्ण पदक कुश्ति में व 02 स्वर्ण पदक मुक्केबाजी में जीत कर इतिहास रच दिया। जिसमें कुश्ति में आयुवर्ग 14 की दो छात्रा पलक व जाह्नवी तथा तीन छात्र जतिन, हर्ष व गौरव आयुवर्ग 17 में तीन छात्र तनिश, अमरजीत व हरीश आयुवर्ग 19 में तीन छात्र प्रतीक, परीक्षित व रीतिक तथा बॉक्सिंग में आयुवर्ग 17 के दो छात्र अभिनव व अंशुल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। इस अवसर पर झज्जर पुलिस आयुक्त श्री बी. सतीश बालन, भा.पु.से ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय के खेलों के प्रति रुझान को सराहते हुए कहा कि पूरे क्लस्टर में एक ही विद्यालय का लगभग सभी गोल्ड मेडल जीतना अपने आप में इतिहास रचने जैसा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार तिवारी ने इसका श्रेय विद्यालय के शारीरिक शिक्षकों व विभिन्न खेलों के कोच को दिया और कहा कि इन्हीं के अथक प्रयासों व मेहनत से यह संभव हो पाया है। साथ ही सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेलों में भी शानदार प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दी।

झज्जर पुलिस द्वारा लेन चैंज की उल्लघंना करने वाले के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर लेन चैंज के 122 चालानों सहित यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 213 वाहन चालकों के काटे गए चालान
बहादुरगढ़, 08 अगस्त, अभीतक:- पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन के आदेशानुसार और यातायात पर्यवेक्षण अधिकारी एसीपी शुभम सिंह आईपीएस के नेतृत्व में बहादुरगढ़ पुलिस ने लेन चैंज का उल्लघंना करने वालो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जिस संबंध में जानकारी देते हुए यातायात प्रबंधक निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा बृहस्पतिवार को लेने चैंज के संबंध में एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत लेन चैंजिंग के वाहन चालको के चालान काटे गए है। इसके अतिरिक्त मोटर वाहन अधिनियमो के तहत नियमो की उल्लघना करने वाले लैंन चेंज के 122 चालान सहित 213 वाहन चालको के चालान काटे गये है व यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहन चालको को जागरुक किया गया है। उन्होने वाहन चालको को बताया कि भारी वाहनो को अपनी निर्धारित बाई लेन मे चलांए। वाहन चालक लेन चैंज करने का उलंलघन ना करे। निर्धारित लेन मे चलाने से खुद की व दूसरो की जिंदगी सुरक्षित रहती है। गाडी चलाते समय हमेशा स्पीड का ध्यान रखे। तेजध्ओवर स्पीड मे चलाने से एक्सीटेंड की सम्भावन ज्यादा होती है। अपनी गाडी को धीमी व निर्धारित गति मे चलाये ताकि सब सुरक्षित रहे। मोटर वाहन अधिनियमो की पालना करे। दुपहिया वाहन चलाते हुए प्रत्येक व्यक्ति हेलमेट का प्रयोग करें। कार व अन्य फोर व्हीलर में सीट बेल्ट का प्रयोग करें। गाड़ी को चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग न किया जाए। गाड़ी को अपनी लाइन में रखें। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। वाहन को ओवर स्पीड व ओवरलोड न करें। चालक के पास उपयुक्त वाहन को चलाने का लाइसेंस होना चाहिए। झज्जर पुलिस की तरफ से आमजन से अपील है कि सभी यातायात नियमों का पालन करे व झज्जर पुलिस का सहयोग करे।
हरियाणा सरकार ने सोसायटियों के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन नम्बर प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाई’
चंडीगढ़, 08 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत मौजूदा सोसायटियों द्वारा नए पंजीकरण नम्बर प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाकर हरियाणा सोसायटी पंजीकरण एवं विनियमन नियम, 2012 में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की गई। संशोधन के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा एचआरआरएस नियम, 2012 के नियम 8(1) में संशोधन करने का निर्णय लिया गया ताकि सोसायटियों को अपना नया पंजीकरण नम्बर प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जा सके। यह विस्तार अधिसूचना के माध्यम से लागू किया जाएगा और एचआरआरएस नियम, 2012 की अनुसूची-1 में निर्धारित पुनरू पंजीकरण शुल्क के भुगतान के अधीन होगा। यद्यपि सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत सोसायटी एचआरआरएस अधिनियम, 2012 के तहत पंजीकृत मानी जाती हैं, लेकिन नया पंजीकरण नंबर यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि उनके ज्ञापन और उपनियम एचआरआरएस अधिनियम, 2012 के प्रावधानों के अनुरूप हों। इसके अलावा, प्रत्येक मौजूदा सोसायटी परिशिष्ट-1 में निहित शुल्क की अनुसूची में निर्धारित शुल्क के भुगतान पर फॉर्म-टप् में एक नए पंजीकरण नंबर आवंटित करने के लिए जिला रजिस्ट्रार को आवेदन करेगी। सोसायटी एक आवेदन दाखिल करेगी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ-साथ शासी निकाय द्वारा विधिवत अधिकृत पदाधिकारी के प्रमाण पत्र के साथ अपेक्षित दस्तावेज जमा करेगी कि सोसायटी का ज्ञापन और उपनियम, जैसा कि जिला रजिस्ट्रार के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, अधिनियम और मॉडल उपनियमों के प्रावधानों के अनुरूप है। हरियाणा सोसायटी पंजीकरण और विनियमन (संशोधन) नियम, 2024 में संशोधन से सोसायटी को नए पंजीकरण नम्बर प्राप्त करने के लिए समय सीमा बढ़ाकर पुनरू पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाया जाएगा। सोसायटी को एचआरआरएस अधिनियम, 2012 का अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एक आवेदन दाखिल करना होगा और अधिकृत पदाधिकारी से प्रमाण पत्र के साथ अपेक्षित आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। कई विस्तारों और प्रयासों के बावजूद, बड़ी संख्या में सोसायटियों ने अभी तक नए नियामक ढांचे में परिवर्तन नहीं किया है। प्रारंभ में, सोसायटी पंजीकरण अधिनियम,1860 के तहत 86,717 सोसायटियां पंजीकृत थीं। इनमें से केवल 12,923 सोसायटियों ने एचआरआरएस अधिनियम, 2012 के तहत पुनःरू पंजीकरण कराया तथा 73,981 सोसायटियां पंजीकरण हेतु लंबित रह गयी हैं।


ओमेक्स बहादुरगढ की आरडब्ल्यू ग्रीन फिल्ड के सदस्यों हरियाली तीज पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया
बहादुरगढ, 08 अगस्त, अभीतक:- ओमेक्स बहादुरगढ की आरडब्ल्यू ग्रीन फिल्ड के सदस्यों हरियाली तीज पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट बलबीर सिंह ने मुख्यातिथि के रूप् में शामिल रहे। हरियाली तीज के इस पर्व पर एडवोकेट बलबीर सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया और हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए और पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया। एडवोकेट बलबीर सिंह ने अपने संबोधन में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया और सभी को पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने एकता और सामूहिकता का संदेश दिया और सभी के साथ मिलकर त्योहार की खुशियों को साझा किया।

एनएचएम कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया एकता का संदेश, कर्मचारियों को कमजोर ना समझे सरकार – संदीप जांगड़ा’
हड़ताल के चलते 14वें दिन एनएचएम कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन जताया विरोध’
एनएचएम कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल प्रांगण में बनाई मानव श्रृंखला किया विरोध प्रदर्शन
एनएचएम कर्मचारियों की 15वें दिन जारी रहेगी हड़ताल होगा प्रदर्शन’ ’जिला प्रधान अरुण वर्मा’
बड़ी धूमधामएनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार से अड़े हुए हैं लगातार आज 14वें दिन हड़ताल में नारेबाजी की गई एवं जिला स्तर 14वें दिन हड़ताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम डीआईईसी मैनेजर अंजू की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर विरोध कर मानव श्रृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया।
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक:- एनएचएम कर्मचारी संगठन के जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ विरोध जताने का कार्य कर रहे हैं हड़ताल के आज 14वें दिन जिले के सभी एनएचएम कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल प्रांगण में मानव श्रृंखला बनाकर हरियाणा सरकार को कर्मचारी एकता का संदेश देते हुए विरोध करते हुए रोष प्रदर्शन किया और सरकार को कहा की हरियाणा सरकार यह ना समझे की एनएचएम कर्मचारियों की एकता को तोड़ा जाए लेकिन एनएचएम कर्मचारियों में एकता है और एकता के बल पर ही अपनी मांगों को लेकर रहेंगे इसीलिए आज हरियाणा सरकार के प्रति विरोध जताते हुए मानव श्रृंखला बनाकर हरियाणा सरकार को एनएचएम कर्मचारी एकता का संदेश दिया। हड़ताल में कर्मचारी न्याय संघर्ष समिति जिला कोऑर्डिनेटर रमेश जाखड़ व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों द्वारा की जारी हड़ताल में अपना समर्थन देते हुए सरकार को कड़े शब्दों कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर इनको नियमित करें नहीं तो प्रदेश के सभी संगठन एनएचएम कर्मचारियों के साथ लड़ने के लिए तैयार है और जब तक एनएचएम कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता तब तक सरकार के साथ लड़ने के लिए तैयार है। 14वें दिन की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम डीआईईसी मैनेजर अंजू ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष है, इसलिए एनएचएम कर्मचारियों को पक्का कर उनकी मांगों को सिरे चढ़ाते हुए मांगों को जल्दी पूरा करें। एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अरुण वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा कई बार बुलावा आ चुका है लेकिन एक बार भी सहमति नहीं बन पाई जब तक एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सहमति नहीं बन जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी इसलिए सरकार हमारी मांगों को जल्दी पूरा करें ताकि कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष कम हो और कर्मचारी अपने कार्य पर लौट सकें।
सट्टा खाई वाली करने के मामले में चार आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 08 अगस्त, अभीतक:- झज्जर पुलिस की टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर पर्चियां के माध्यम से सट्टा खाई वाली करने के मामले में चार आरोपियों को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ उप निरीक्षक योमेश ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मंयक मिश्रा आईपीएस द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश किए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देश अनुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर पर्चियां के माध्यम से चार्ट पर पशु पक्षियों के चित्र लगाकर सट्टा खाई करने के मामले में थाना मे तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार की पुलिस टीम द्वारा चार आरोपियों को लाइनपार बहादुरगढ़ गली नंबर 7 से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिजेंद्र इस्माइला जिला रोहतक, राजीव शंकर गार्डन लाइनपार बहादुरगढ़, वेदपाल लाइनपार बहादुरगढ़ व संदीप किला मोहल्ला झज्जर के तौर पर की गई।आरोपियों की मौका पर तलाशी ली गई तो, उनके कब्जे से 2580 रुपये नगद और पोस्ट चार्ट बरामद हुआ। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में जुआ अधिनियम के तहत अपराधिक मामले दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


बीते एक माह के दौरान अवैध हथियारों,नशीले पदार्थ, अवैध शराब के अलग-अलग मामलों में 48 आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक:- आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से झज्जर पुलिस द्वारा अवैध असलाह रखने, नशीली पदार्थ का कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त झज्जर श्री बी सतीश बालन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वाराअवैध हथियार रखने वालों तथा नाजायज हथियार खरीदने ध् बेचने के अवैध धंधे, नशीली पदार्थ का कारोबार करने वालों व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त दोषियों के खिलाफ कारवाई करने के लिए जिला के सभी थाना प्रबन्धकों, चैकी प्रभारियों, एंटी नारकोटिक सेल, अपराध जांच शाखा झज्जर व स्पेशल स्टाफ झज्जर के प्रभारियों को विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश किए गए थे। दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा चिन्हित संदिग्ध व सार्वजनिक स्थानो पर लगातार निगरानी रखते हुए औचक कार्यवाही भी अमल में लाई गई। विभिन्न टीमों द्वारा अलग अलग स्थानों पर असामाजिक, शरारती तत्वों तथा संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखते हुए चैकिंग की गई। पीसीआर, राइडर्स की तैनाती तथा चिन्हित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी करके कड़ी नजर रखी गई और पिछले एक माह के दौरान जिला के अलग-अलग स्थानों पर शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 18 मुकदमों में 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।जिनसे 20 अवैध पिस्तौल सहित 36 जिंदा कारतूस बरामद हुए। वही नशीले पदार्थो के अलग-अलग मामलों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे नशीला पदार्थ 46.97 किलोग्राम (अफीम, चरस, स्मैक, गांजा, हीरोइन) सहित सात नशीले इंजेक्शन बरामद। वही अवैध शराब के मामलों में 11 आरोपियों को गिरफतार करके उनसे अंग्रेजी व देसी की 133 बोतल बरामद कि गई। और सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाई वाले करने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 19670 रुपए बरामद किए गए।

शहीद मेजर अमित देशवाल राजकीय विद्यालय सुरेहती के विद्यार्थियों ने 10 प्रतियोगिताओं में से पांच में स्थान पाकर जिले में अग्रणी रहा
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक:- डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के तत्वाधान में आज गंगा इंटरनेशनल स्कूल कबलाना में जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें शहीद मेजर अमित देशवाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती के विद्यार्थियों ने 10 प्रतियोगिताओं में से पांच में अपना स्थान पाकर जिले के राजकीय विद्यालय की अग्रणी सूची में रहा है। श्री सोमबीर बेनीवाल गणित प्रवक्ता हरियाणा राज्य पुरस्कार 2021 से सम्मानित ने बताया कि प्रिया सुपुत्री श्री धर्मवीर 11वीं कक्षा विज्ञान संकाय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम रही, वर्षा सुपुत्री अशोक कुमार कक्षा 11वीं विज्ञान से निकाय स्लोगन लेखन में रही, विशाखा सुपुत्री महेंद्र सिंह कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय डॉक्युमेंट्री में जिले में द्वितीय स्थान पर रही। ध्वनि सुपुत्री श्री योगेंद्र कुमार 11वीं कक्षा विज्ञान संकाय भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रही और योगिता सुपुत्री श्री योगेंद्र कुमार कक्षा बारहवीं पेंटिंग प्रतियोगिता में जिले भर में द्वितीय स्थान पर रहकर अपने विद्यालय का व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। श्री सोमवीर विज्ञान अध्यापक ने बताया कि कोई भी प्रतियोगिता हो शहीद मेजर अमित देशवाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती अग्रणी विद्यालयों में रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सुरेंद्र सिंह धनखड़ ने सभी छात्रों अभिभावकों व स्टाफ मेंबर्स को बधाई दी एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए जो की स्टेट लेवल पर होगी उनके लिए शुभकामनाएं दी। श्री सोमवीर ने बताया कि यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और स्टाफ मेंबर्स श्री तनुमाल शर्मा, श्री रणवीर सुहाग, श्रीमती कमलेश देवी,की कड़ी मेहनत का परिणाम हैं।


एससी समाज के संगठनों ने मिलकर मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा को ज्ञापन सौंपा
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक:- एससी समाज के सभी संगठनों ने मिलकर मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार से आग्रह किया गया कि वह 1 अगस्त 2024 को जो सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है। एससी-एसटी में वर्गीकरण को मानते हुए हरियाणा में जल्द से जल्द एससी नौकरियों में लागू किया जाए। ताकि समाज के सभी लोगों को आरक्षण का फायदा मिल सके। एससी समाज हमेशा ही भाजपा के साथ रहा है और आगे भी अगर सरकार एससी नौकरियों में लागू कर देती है तो हम विश्वास दिलाते हैं कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन जाएगी। झज्जर जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा से विशेष रूप से आग्रह किया गया कि वे इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं हरियाणा सरकार तक पहुंचाएं।

पौधारोपण कर सार संभाल की जिम्मेदारी ली
जोधपुर, 08 अगस्त, अभीतक:- चामू क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोड़ता हरिदासोता स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालानियों की ढाणी में राजस्थान सरकार की मुहिम हरियालो राजस्थान के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सघन पौधारोपण किया गया। संस्था प्रधान शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि विद्यालय परिसर, खेल मैदान एवं सार्वजनिक स्थान पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विद्यालय स्टाफ द्वारा जिओ टैगिंग की गई। पर्यावरण एवं हरित विद्यालय प्रभारी चेना राम बाज्या ने पेड़ – पौधों को धरती का श्रृंगार बताते हुए रोपित पौधों के संरक्षण हेतु विद्यार्थियों को कक्षावार सार संभाल की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान वरिष्ठ अध्यापिका प्रियंका कविया, अध्यापक रुघ सिंह भाटी, चेनाराम बाज्या, मुकेश कुमार, सीताराम, अजयराज सिंह, अशोक कुमार, चंपा देवी, सोमारी देवी, छात्र छात्रा प्रतिनिधि पिंटू एवं रवीना बेनीवाल सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

समाधान शिविर में जन समस्याओं का हो रहा है सजगता से समाधान – एडीसी
जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक कार्य दिवस पर समाधान शिविर के माध्यम से हो रहा समस्याओं का समाधान
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक:- प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में सम्बंधित अधिकारियों की मौजूदगी प्रतिदिन कार्य दिवस में जन समस्याओं का सजगता से समाधान किया जा रहा है। एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन शिविर में पहुंच रहे लोगों की समस्याएं सुनकर तत्परता से नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के निवारण के लिए समाधान शिविर कारगर साबित हो रहे हैं। प्रत्येक कार्यदिवस में जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में सुबह 9 से 11 बजे तक लिखित शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं और उनके की समस्याओं का निराकरण करते हुए पोर्टल पर भी अपडेट किया जा रहा है। गुरुवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में 15 शिकायतें दर्ज हुई। एडीसी ने कहा कि पारिवारिक आय, सामाजिक पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, पानी, नगर परिषद से जुड़ी समस्या या फिर अन्य कोई समस्या हो उसकी सुनवाई समाधान शिविर में की जा रही है और उसका जल्दी से जल्दी निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से समाधान शिविर के माध्यम से समस्या का समाधान का आह्वान किया है। अभी तक जिला स्तर पर आयोजित हुए समाधान शिविर में दर्ज हुई 2487 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।

पत्रकार यूनियन की शेष मांगों को भी पूरा करें सरकार – एचयूडब्ल्यूजे
परिवार के दो सदस्यों को पेंशन देने के निर्णय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार
कैशलेस मेडिकल की सुविधा जल्द प्रदान करें सरकार
कहा, लंबित मांगों को लेकर यूनियन का संघर्ष लगातार रहेगा जारी
रोहतक, 08 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (एचयूडब्ल्यूजे) ने आज चंडीगढ़ में आयोजित कैबिनेट बैठक में पत्रकारों के हित में कुछ निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथूरिया व संरक्षक सोमनाथ शर्मा ने हाल ही में यूनियन ने रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा था। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने यूनियन की इस मांग को पूरा कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि परिवार में अगर 2 लोग भी पत्रकारिता कर रहे हैं, तो दोनों को पेंशन की सुविधा प्रदान की जाए। मनमोहन कथूरिया व सोमनाथ शर्मा ने बताया कि पहले परिवार में केवल 1 सदस्य को ही पेंशन देने का प्रावधान किया गया था। यूनियन ने इस शर्त पर आपत्ति जताई थी। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में यूनियन की मांग के अनुसार सरकार ने यह निर्णय भी लिया है कि अगर किसी पत्रकार पर कोई मामला दर्ज है तो भी पेंशन का हकदार होगा। उल्लेखनीय है कि पहले की शर्तों के अनुसार किसी पत्रकार पर आपराधिक मामला दर्ज होने पर पेंशन नहीं मिलती थी। यूनियन ने सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का स्वागत किया है। लेकिन साथ में यह भी कहा है कि यूनियन की कुछेक मांगे अभी भी लंबित है। इनमें सबसे प्रमुख मांग पत्रकारों को कैशलेस मेडिकल सुविधा देने की है। मनमोहन कथूरिया व सोमनाथ शर्मा ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आश्वासन दिया था कि कर्मचारियों के साथ ही पत्रकारों को भी कैशलेस मेडिकल की सुविधा प्रदान कर दी जाएगी। लेकिन अभी तक इस मांग पर सरकार ने गौर नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यूनियन पत्रकारों के हित में लगातार अपने संघर्ष को जारी रखेगी।

जिले में 11 अगस्त से चलेगा तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा अभियान – डीसी
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में हुआ बदलाव, अब 2 नहीं ढाई लाख पौधे लगेंगे
12 अगस्त के बजाए 16 अगस्त से जिले में चलेगा अभियान में जिला भर में लगेंगे दो लाख पौधेरू डीसी
जिला झज्जर को हरा भरा बनाने के लिए 16 अगस्त को विशेष पौधारोपण अभियान में हिस्सा लें आमजन
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक:- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि जिले में 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और 11 व 14 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा जिसमें सभी विभाग सक्रियता से कार्य करेंगे। 15 अगस्त के दिन गांवों में अमृत सरोवरों व ध्वजा रोपण व पौधारोपण होगा। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा के लिए विभिन्न विभागों की ड्यूटी लगाई गई है। डीसी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ अमित कुमार अग्रवाल व एसीएस आनंद मोहन शरण के साथ वीसी उपरांत अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान अब 12 के बजाए 16 अगस्त को चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पूर्व में 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था जिसे अब बढ़ाते हुए ढाई लाख कर दिया गया है। उन्होंने आह्वान किया कि जन भागीदारी से चलने वाले इस अभियान में हर वर्ग पौधा रोपण के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि देश भर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित किए जा रहे हैं, जिला में इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति पौधा रोपित करते हुए अभियान में सहभागी बने। डीसी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में पौधारोपण अभियान को लेकर विशेष रूप रेखा तैयार की जाए, खाली पड़ी भूमि को चिन्हित करते हुए व अमृत सरोवर के किनारों पर पौधारोपण की तैयारी पहले से ही कर ली जाए, जिससे 16 अगस्त को आमजन के सहयोग से पौधारोपण कार्य संपन्न कराया जा सके। उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला के लिए ढाई लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य है,जिसके चलते सरकारी विभागों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं,स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पौधे रोपित किए जाएंगे। इन सभी पौधों की जियो टैगिंग की जाएगी जिसके द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने में वन मित्रों का सहयोग लिया जाएगा।
जिले में जोर-शोर से चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
डीसी ने बताया कि जिले में पूरे उत्साहपूर्ण तरीके से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पूरे जिला वासियों से राष्ट्रिता की भावना को आत्मसात करते हुए अपने घरों पर तिरंगा लगते हुए अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों महिला एवं बाल विकास, विकास एवं पंचायत, खेल, पुलिस व अन्य संबंधित विभागों द्वारा 11 से 14 अगस्त तक प्रतिदिन जिले में तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी।


जनभागीदारी के साथ आगे बढ रहा विशेष स्वच्छता अभियान
स्वच्छ भारत मिशन के तत्वावधान में बेरी खंड के गांवों में प्रतिदिन आयोजित हो रही जागरूकता गतिविधि
बेरी, 08 अगस्त, अभीतक:- खंड के गांवों में चलाए जा रहा विशेष स्वच्छता अभियान जनभागीदारी के साथ आगे बढ रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त सलोनी शर्मा के दिशा-निर्देशन तथा एसडीएम रविंद्र मलिक के मार्ग-दर्शन में समस्त ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान पूरे जोर जोर से चल रहा है। बेरी ब्लाक की समन्वयक पूनम सैनी ने बताया कि खंड की समस्त ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का शेड्यूल बनाया गया है। ग्राम सभा शेड्यूल के अनुसार हो रही है,जिसमें ग्रामीणों को सिंगल युज प्लास्टिक बैन व कपड़े, जुट के बैग, प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ग्राम पंचायत ढराणा में स्वच्छाग्रही सावित्री के नेतृत्व में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दुकानदारों व घर घर जाकर कपडे थैले उपयोग में लाने के लिए जागरूक किया गया। ग्रामीणों को जुट, कपड़े के थैले का प्रयोग करने की भी शपथ दिलवाई। ग्राम पंचायत मलिकपुर में पंच प्रवीण ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई, जिसमें पूर्व सरपंच फुलपति, दुबलधन गांव में पवन, मंजीत पंच, मांगावास में स्वयं सहायता समूह की प्रधान सविता, प्रेमलता, मंजू, अंजू इत्यादि ने ग्रामीणों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डीएलएसए सचिव सीजेएम विशाल ने बुजुर्गों के साथ की चर्चा
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक:- विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी के सचिव सीजेएम विशाल गांव कबलाना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की आर्थिक और स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने और वृद्धजनों की भावनात्मक जरूरतों के प्रति संवेदनशील सामाजिक वातावरण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ओल्ड एज पेंशन (बुढ़ापा पेंशन) जैसी कई योजना बुजुर्गों के हित में शुरू कर रखी हैं जिनका बुजुर्गों को लाभ लेना चाहिये। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए लीगल सर्विस अथॉरिटी द्वारा निशुल्क में कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज का अहम हिस्सा होते हैं और समाज को भी बुजुर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों के बारे में भी वृद्धजनों को जागरूक किया।
फोटो- ग्रामीणों से बात करते सीजेएम विशाल।


समाधान शिविर में जन समस्याओं का हो रहा है सजगता से समाधान – डीसी
जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक कार्य दिवस पर समाधान शिविर के माध्यम से हो रहा समस्याओं का समाधान
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक:- प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में सम्बंधित अधिकारियों की मौजूदगी प्रतिदिन कार्य दिवस में जन समस्याओं का सजगता से समाधान किया जा रहा है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि प्रतिदिन शिविर में पहुंच रहे लोगों की समस्याएं सुनकर तत्परता से नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के निवारण के लिए समाधान शिविर कारगर साबित हो रहे हैं। प्रत्येक कार्यदिवस में जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में सुबह 9 से 11 बजे तक लिखित शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं और उनके की समस्याओं का निराकरण करते हुए पोर्टल पर भी अपडेट किया जा रहा है। गुरुवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में 15 शिकायतें दर्ज हुई। डीसी ने कहा कि परिवारिक आय, सामाजिक पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, पानी, नगर परिषद से जुड़ी समस्या या फिर अन्य कोई समस्या हो उसकी सुनवाई समाधान शिविर में की जा रही है और उसका जल्दी से जल्दी निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से समाधान शिविर के माध्यम से समस्या का समाधान का आह्वान किया है। अभी तक जिला स्तर पर आयोजित हुए समाधान शिविर में दर्ज हुई 2487 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।

स्वच्छता के नारों से सजी गांवों की दीवारें, वॉल पेंटिंग ने ग्रामीणों में किया स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संचार
स्वच्छता के संदेशों से सजीं गांवों की दीवारें, वॉल पेंटिंग्स ग्रामीणों को दे रही स्वच्छता का संदेश
गांवों में चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान, 15 तक चलेगी स्वच्छता की मुहिम – एडीसी
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक:- जिले के गांवों में चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान ने स्वच्छता के मामले में गांवों की सूरत बदल दी है। यह अभियान 15 अगस्त तक निरंतर चलेगा और इसका उद्देश्य गांवों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता के नारे लिखी वॉल पेंटिंग करवाई जा रही है व ग्रामीणों में स्वच्छता जागरूकता सामग्री बांटी जा रही है। इसके अलावा डोर टू डोर कैंपेन के जरिये प्रत्येक ग्रामीण तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाने का प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है। एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह के दिशा-निर्देशन में स्वच्छता अभियान पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। ग्रामीण भी इस मुहिम में बढ़-चढकर हिस्सा ले रहे हैं और अपने गांव को साफ-सुथरा बनाने के लिए पूरी मेहनत से मुहिम में सहभागिता निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बीते दो दिनों में गांवों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनमें सबसे अधिक ध्यान वॉल पेंटिंग्स पर दिया गया। गांवों के पांच प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता को लेकर सुंदर और संदेशात्मक वॉल पेंटिंग बनाई गई हैं। ये पेंटिंग्स न केवल गांव की दीवारों को सुंदर बना रही हैं, बल्कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। इन चित्रों के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को बड़े ही रोचक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। एडीसी ने बताया कि साफ-सफाई के साथ-साथ इस अभियान का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू प्लास्टिक के प्रयोग को कम करना है। गांवों में प्लास्टिक बैग के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए ग्रामीणों को जूट बैग के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्रामीणों के बीच स्वच्छता संबंधी सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है, जिसमें स्वच्छता के महत्व पर आधारित पुस्तिकाएं और पोस्टर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह विशेष स्वच्छता अभियान गांवों में न केवल स्वच्छता को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि ग्रामीणों के सहयोग से यह एक सफल और प्रेरणादायक मुहिम बनती जा रही है। इस अभियान के माध्यम से गांवों में स्वच्छता की नई मिसाल कायम हो रही है और यह संदेश फैल रहा है कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है।

जिला कारागार में लगी लोकअदालत, सात मामलों का हुआ निपटारा
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक:- गुरूग्राम मार्ग स्थित जिला कारागार में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल के समक्ष 12 मामले रखे गए जिसमें से 7 मामलों का निपटारा किया गया। इस बीच सीजेएम ने जेल का निरीक्षण कर कैदियों व बंदियों की समस्याएं सुनी व उनके उचित समाधान हेतु दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सेवा सिंह,उप जेल अधीक्षक जंगशेर अमित,पीएलवी कर्मजीत सिंह मौजूद रहे।

हैप्पी कार्ड वितरण में तेजी लाने के लिए गांवों में लगाए जा रहे कैंप
जिले में अभी तक 14643 कार्ड का हुआ वितरण
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक:- उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बसों में 1 हजार कि.मी की मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए 1 लाख रुपये कम आय वाले परिवारों के सदस्यों को हैप्पी कार्ड वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोडवेज डिपो द्वारा जिले में कार्ड वितरण में तेजी लाने के लिए गांवों में स्पेशल कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंपों के माध्यम से रोडवेज विभाग द्वारा जिले में 14 हजार 643 कार्ड पात्र लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किये जा चुके हैं। जीएम संजीव तिहाल ने बताया कि डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के दिशा-निर्देशन में गांवों में क्लस्टर बनाकर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। कैंपों के माध्यम से काफी बड़ी संख्या में कार्ड वितरण हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की यह बेहतर पहल है जिसके तहत गांवों में हैप्पी कार्ड वितरण किया जा रहा है। कार्ड वितरण के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया गया है जो गांवों में जाकर कार्ड बनाने व उसके वितरण का कार्य कर रही है। इससे पात्र परिवारों को काफी सहूलियत हुई है और गांवों में ही उनके कार्ड बनाए जा रहे हैं। जीएम ने बताया कि कोई भी पात्र लाभार्थी सीएसी सेंटर पर जाकर या फिर स्वयं वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि यह स्मार्ट कार्ड सीधे ई-टिकटिंग प्रणाली से कनेक्ट होंगे। योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) माध्यम से की जाएगी। हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और ऑनलाइन है। उन्होंने बताया कि कार्ड के लिए आवेदक को 50 रुपये वन टाइम एक्टिवेशन चार्ज के रूप में देने होंगे व बाकी खर्च सरकार वहन करेगी।
फोटो कैप्शन दृ गांवों में लगे विशेष कैंपों में ग्रामीणों के हैप्पी कार्ड बनाते हुए रोडवेज कर्मचारी।
विशेष प्रचार अभियान के दूसरे चरण के तहत प्रचार मुहिम में जुटी भजन पार्टियां
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की सांस्कृतिक टीमें लोक शैली में आमजन को कर रही है सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक:- प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में शुरू किया गया विशेष प्रचार अभियान द्वितीय चरण के तहत 1 अगस्त से 31 अगस्त तक चलाया जाएगा। विभाग के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़ के नेतृत्व में व झज्जर के डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में दूसरे चरण के तहत एक माह तक चलने वाले विशेष प्रचार अभियान में आमजन को हरियाणवी लोक शैली में सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। डीआईपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि विशेष प्रचार अभियान के मद्देनजर विभागीय भजन पार्टी द्वारा लोगों को वर्तमान सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से रूबरू कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर रोज होने वाले जागरूकता कार्यक्रम में आमजन को हरियाणा सरकार द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली सुविधाओं, सेवाओं व योजनाओं के साथ ही जनहितकारी उपलब्धियों के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आमजन को सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं व सेवाओं की जानकारी उनके घर द्वार तक जागरूकता माध्यम से पहुंचाना ही विशेष प्रचार अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

रेवाड़ी हॉफ मैराथन को लेकर उत्साहित नजर आ रहा हर वर्ग
जिला प्रशासन की ओर से 11 को कराया जा रहा है रेवाड़ी हॉफ मैराथन का आयोजन
मुख्यमंत्री नायब सिंह रेवाड़ी हॉफ मैराथन को दिखाएंगे हरी झंडी, स्वयं भी लगाएंगे दौड़, बढ़ाएंगे धावकों का हौसला
रेवाड़ी, 08 अगस्त, अभीतक:- डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत रेवाड़ी जिला प्रशासन की ओर से पीतल नगरी रेवाड़ी में रविवार, 11 अगस्त को ‘एक दौड़ देश के नाम’ थीम पर रेवाड़ी हॉफ मैराथन नाम से बड़े इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा इवेंट में धावक अलग-अलग श्रेणियों में भागीदारी करेंगे। रेवाड़ी हॉफ मैराथन को लेकर बच्चों व युवाओं के साथ ही हर वर्ग में भारी जोश व उत्साह नजर आ रहा है और वे हॉफ मैराथन का हिस्सा बनने के लिए पोर्टल ूूू.तमूंतपींसउिंतंजीवद.बवउ पर बढ़चढकर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रेवाड़ी हॉफ मैराथन को बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और प्रतिभागियों के साथ दौड़ते हुए उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे। हॉफ मैराथन के विजेताओं को राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने जिलावासियों से रेवाड़ी हॉफ मैराथन में पूरे जोश व उत्साह से भाग लेते हुए अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया।
रेवाड़ी हॉफ मैराथन को लेकर 9 व 10 को होगा एक्सपो का आयोजन
डीसी ने बताया कि रेवाड़ी हॉफ मैराथन को लेकर 9 व 10 को एक्सपो का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी हॉफ मैराथन में भागीदारी कर रहे प्रतिभागी धावक शुक्रवार 9 अगस्त को प्रातःरू 11 बजे से सायं 6 बजे तक तथा शनिवार 10 अगस्त को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी से अपनी-अपनी हॉफ मैराथन से संबंधित किट प्राप्त कर सकते हैं ताकि उन्हें रविवार 11 अगस्त को हॉफ मैराथन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
रेवाड़ी हॉफ मैराथन इवेंट में होंगी तीन श्रेणियां
डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी हॉफ मैराथन इवेंट को तीन श्रेणियों में बांटा गया है. जिसमें पहली श्रेणी में 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन, दूसरी श्रेणी में 10 किलोमीटर रन व तीसरी श्रेणी 5 किलोमीटर की रन फॉर फन होगी। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी हॉफ मैराथन में भागीदारी के लिए ूूू.तमूंतपींसउिंतंजीवद.बवउ पर पंजीकरण कराना होगा। डीसी ने बताया कि 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन व दूसरी श्रेणी में 10 किलोमीटर रन में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम विजेताओं को क्रमशरू 1.21 लाख, 1 लाख, 75 हजार, 51 हजार व 11 हजार रूपए तथा 10 किलोमीटर रन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम विजेताओं को क्रमशरू 1 लाख, 75 हजार, 51 हजार, 21 हजार व 11 हजार रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा।
रेवाड़ी हॉफ मैराथन में हरियाणवी सिंगर बिखेरेंगे हरियाणवी कला-संस्कृति का जलवा
हॉफ मैराथन कार्यक्रम के दौरान राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में सांस्कृतिक मंच सजेगा जिस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा जिसमें प्रदेश के लोक कलाकार विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के उद्देश्यों से भी अवगत कराते हुए हरियाणवी कला एवं संस्कृति का जलवा बिखेरेंगे और प्रतिभागियों में जोश व उत्साह का संचार करेंगे। कार्यक्रम में रेणुका पंवार सहित मशहूर हरियाणवी सिंगर प्रदीप बूरा व पूजा हुड्डा व अन्य लोक कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। हॉफ मैराथन के समापन अवसर पर विजेता रहे प्रतिभागियों को मुख्य मंच से नगद इनाम राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। रेवाड़ी हॉफ मैराथन का उद्देश्य आमजन में भाईचारे और सौहार्द प्रेम की भावना का संदेश देते हुए स्वास्थ्य लाभ लेकर विकास में भागीदार बनना है।
यह रहेगा हॉफ मैराथन का रूट
रविवार, 11 अगस्त की सुबह रेवाड़ी हॉफ मैराथन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राव तुलाराम स्टेडियम के दिल्ली रोड़ एंट्री गेट से करेंगे। हॉफ मैराथन दिल्ली रोड से शुरू होकर अभय सिंह चैक, राजेश पायलट चैक होते हुए गढ़ी बोलनी रोड, आउटर बाईपास से वापिस इसी रूट से होते हुए राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में पहुंचेगी। तीन श्रेणियों के अनुरूप धावकों को दिशा सूचक से 5, 10 व 21 किलोमीटर से अवगत कराया जाएगा।
समाधान शिविर
विभागों द्वारा आपसी तालमेल से किया जा रहा समस्याओं का समाधान – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की लगातार कर रहे मॉनिटरिंग
रेवाड़ी, 08 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा सरकार ने जनता की शिकायतों के समाधान के लिए समाधान शिविर के रूप में नई पहल जनसेवा को समर्पित होकर शुरू की है। सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से जिला में ‘समाधान शिविर’ लगाकर लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर हैं और समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने गुरूवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ समाधान शिविर लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। डीसी ने समाधान शिविर में आम नागरिकों की प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, बिजली, पानी तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं आदि समस्याएं सुनी गई। उन्होंने मौके पर ही मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के माध्यम से नागरिकों से प्राप्त कई समस्याओं का तत्परता से समाधान करते हुए शिकायतकर्ताओं को राहत पहुंचाई। समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा के साथ एडीसी अनुपमा अंजलि भी उपस्थित रही।
सिंगल प्लेटफार्म पर समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन का दायित्व
डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को उनकी समस्याओं के निदान के लिए एक सिंगल प्लेटफार्म उपलब्ध कराकर उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किए जाए ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करें। नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो और उनको एक ही समस्या के समाधान के लिए बार-बार अधिकारियों के पास न आना पड़े।
शिकायतकर्ता से फोन पर लिया जा रहा है फीडबैक – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का निदान करना प्रशासन का दायित्व है और सभी नैतिकता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा की समाधान शिविर से संबंधित शिकायतों के निवारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फोन पर फीडबैक भी लिया जाए ताकि वास्तविक रूप से उसकी शिकायत का समाधान हुआ है अथवा नहीं इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सही रिपोर्ट ही पोर्टल पर अपलोड की जाए।
जिला में मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन अभियान प्रभावी रूप से जारी – डीसी
विशेष अभियान के तहत 10 व 11 अगस्त के दिन भी बूथ पर बैठकर वोट बनाएंगे बीएलओ
रेवाड़ी, 08 अगस्त, अभीतक:- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन अभियान के तहत जिला में एक जुलाई 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन अभियान प्रभावी रूप से जारी है। यह अभियान शुक्रवार 16 अगस्त तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान चलाकर शनिवार 10 अगस्त व रविवार 11 अगस्त को पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनवाने का कार्य किया जाएगा। जहां संबंधित बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने के लिए फार्म नंबर-6 भरवाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पात्र व्यक्तियों को वोट बनवाने का अवसर दिया जा रहा है, जिसके तहत एक जुलाई 2024 को क्वालीफाई तिथि मानकर सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा नई वोट बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित न रहे।
27 अगस्त को किया जाएगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन – जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 16 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। जबकि सोमवार 26 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियों का निपटारा करने उपरांत मंगलवार 27 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार नई पहल शुरू करते हुए परिवार पहचान पत्र के डाटा का बूथ स्तर के डाटा से मिलान किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान के तहत बीएलओ का सहयोग करते हुए सही जानकारी उपलब्ध करवाकर उनका सहयोग करते हुए सत्यापन का कार्य करवाएं। उन्होंने बताया कि त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति जिसका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वह अपना फार्म भरकर संबंधित बीएलओ को दे सकते हैं ताकि उनका नाम भी मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
विशेष प्रचार अभियान
नॉन स्टॉप हरियाणा के तहत सरकार की उपलब्धियां गिनवा रहे भजन पार्टी कलाकार
जिला में 31 अगस्त तक जारी है विशेष प्रचार अभियान का द्वितीय चरण
रेवाड़ी, 08 अगस्त, अभीतक:- रेवाड़ी जिला में नॉन स्टॉप हरियाणा थीम के साथ हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में शुरू किया गया विशेष प्रचार अभियान का द्वितीय चरण में नॉन स्टॉप जारी है। विशेष प्रचार अभियान का द्वितीय चरण जिला में 31 अगस्त तक जारी रहेगा। विभाग के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़ के नेतृत्व में व रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में दूसरे चरण के तहत एक माह तक चलने वाले विशेष प्रचार अभियान में भजन पार्टी कलाकार रेवाड़ी जिला के ग्रामीण क्षेत्र को कवर करते हुए आमजन को हरियाणवी लोक शैली में नॉन स्टॉप हरियाणा सरकार की योजनाएं व उपलब्धियां गिनाते हुए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि विशेष प्रचार अभियान के मद्देनजर एक विभागीय भजन पार्टी तथा 5 सूचीबद्ध भजन पार्टी द्वारा लोगों को वर्तमान सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से रूबरू कराया जा रहा है। विशेष प्रचार अभियान के तहत रेवाड़ी जिला के सभी विकास खंडों रेवाड़ी, बावल, नाहड़, जाटूसाना, खोल, डहीना व धारूहेड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि विभागीय व सूचीबद्ध भजन पार्टी द्वारा प्रत्येक दिवस पर एक गांव में प्रभावी रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते हुए विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रम में आमजन को हरियाणा सरकार द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली सुविधाओं, सेवाओं व योजनाओं के साथ ही जनहितकारी उपलब्धियों के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार के द्वारा जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आमजन को सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं व सेवाओं की जानकारी उनके घर द्वार तक जागरूकता माध्यम से पहुंचाना ही विशेष प्रचार अभियान का मुख्य उद्देश्य है। 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष प्रचार अभियान के प्रथम चरण में जिला के 155 गांवों को कवर किया जा चुका है और शेष गांवों को द्वितीय चरण में कवर करने का लक्ष्य है।
आज गांव दुल्हेड़ा कलां, बुड़ाना, गुर्जरवास, गोपालपुर गाजी, चिमनावास व गढ़ी में दस्तक देंगी भजन पार्टी – डीआईपीआरओ
डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने विशेष प्रचार अभियान के द्वितीय चरण के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 9 अगस्त को दुल्हेड़ा कलां, बुड़ाना, गुर्जरवास, गोपालपुर गाजी, चिमनावास व गढ़ी में तथा शनिवार 10 अगस्त को दुल्हेड़ा खुर्द, बुड़ानी, जाहिदपुर, खडगवास, गोलियाकी व ढ़ाकिया में, सोमवार 12 अगस्त को गांव हरचंदपुर, चांदावास, जखाला, खुशपुरा, गोठड़ा व डूंगरवास में, मंगलवार 13 अगस्त को कालड़वास, छुरियावास, खुर्शीदनगर, मालियाकी, कुंड व डवाना में, बुधवार 14 अगस्त को इब्राहिमपुर, डाबड़ी, नठेड़ा, मांढईया खुर्द, पीथड़ावास व महेनियावास में, शुक्रवार 16 अगस्त को जलियावास, डालियाकी, नया गांव, मस्तापुर, मामडिया अहीर व जीतपुर इस्तमुरार में तथा शनिवार 17 अगस्त को खरखड़ी, देवलावास, बास रतनथल, मुरलीपुर, मामडिया ठेठर व जोनियावास में, मंगलवार 20 अगस्त को खेड़ामुरार, ढालियावास, सहादतनगर, मुसेपुर, मामडिया आसमपुर व कसौली में, बुधवार 21 अगस्त को मंगलेश्वर, गंगायचा अहीर, शादीपुर, नांगलिया रणमौख, मायन व काठूवास में, गुरूवार 22 अगस्त को गांव मोहम्मदपुर, गिंदोखर, सुर्खपुर, रसूली, नांधा व खलियावास में, शुक्रवार 23 अगस्त को नरसिंहपुर गढ़ी, गोकलपुर, उष्मापुर, शाीदपुर, राजपुरा इस्तमुरार व पंच गांव में तथा शनिवार 24 अगस्त को पनवाड़, हुसैनपुर, भोतवास अहीर, सीहास, शहबाजपुर इस्तमुरार व राजपुरा आलमगीरपुर में, सोमवार 26 अगस्त को गांव पातूहेड़ा, रामगढ़, बोहका, सूमाखेड़ा, आलियावास व साल्हावास में, मंगलवार 27 अगस्त को रघुनाथपुरा, रामपुरा, डहीना, टहना, बांस व सुनारिया में, बुधवार 28 अगस्त को साबन, जाट सायरवास, दखौरा, जैनाबाद, बिटौड़ी व ततारपुर खालसा में, गुरूवार 29 अगस्त को गांव सांझरपुर, जाटी, देहलावास, मोतला कलां, औलांत व फतेहपुरी में, शुक्रवार 30 अगस्त को शेखपुर, कालाका, ढाणी ठेठरबाद, मोतला खुर्द, सुंदरोज व गोठड़ा में तथा शनिवार 31 अगस्त को सूबासेड़ी, कालूवास, दीदौली, मूंदी, ढाणी सुंदरोज व गुलाबपुरा में पहुंचकर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों बारे जागरूक किया जाएगा।
सीएचजेयू की मांगे स्वीकार करने पर सीएम का जताया आभार, अन्य मांगे स्वीकार करने का आग्रह
अब पति- पत्नी दोनों होंगे पेंशन के हकदार, आपराधिक मामला दर्ज होने पर बंद नहीं होगी पेंशन
सरकार से प्रदेश के सभी पत्रकारों को कैशलेस मेडिकल कार्ड जल्द प्रदान किए जाने की मांग की
चंडीगढ़, 08 अगस्त, अभीतक:- चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन (सीएचजेयू) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सीएचजेयू की मांग स्वीकार करते हुए पति- पत्नी दोनों को पेंशन सुविधा देने, पत्रकारों के खिलाफ कभी भी कोई आपराधिक मामले दर्ज होने की स्थिति में पेंशन बंद करने के नियम को हटाने, मीडियाकर्मी का आचरण पत्रकारिता के निर्धारित सिद्धांतों नैतिकता के विरूद्ध पाये जाने पर उनकी पेंशन बंद करने व परिवार पहचान पत्र के अनुसार प्रति परिवार केवल एक सदस्य ही मासिक पेंशन के लिए पात्र होने के नियम को हटाने का स्वागत किया है। यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह बराड़ व प्रदेश चेयरमैन बलवंत तक्षक ने कहा कि सीएचजेयू ने 5 जुलाई, 2024 व 5 अप्रैल 2024 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों को लेकर ज्ञापन दिया था। मुख्यमंत्री ने यूनियन की मांगों को सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया था। सीएचजेयू की मांगों में से दैनिक, सायं, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक समाचार पत्रों, के पत्रकारों को मान्यता कार्ड जारी किए जाने और पति- पत्नी दोनों के पत्रकार पेंशन के योग्य होने पर दोनों को पेंशन देने, पेंशन में बढ़ोतरी करने, मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार सभी पत्रकारों को कैशलेस मेडिकल सुविधा के कार्ड प्रदान करने और किसी भी पत्रकार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने पेंशन बंद करने के नियम को हटाने, मीडियाकर्मी का आचरण पत्रकारिता के निर्धारित सिद्धांतों नैतिकता के विरुद्ध पाये जाने पर उनकी पेंशन बंद करने जैसे नियम हटाए जाने की मांग जैसी अनेक मांगे शामिल थी। सीएचजेयू ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐलान किया था और उसी के अनुसार कर्मचारियों की तरह पत्रकारों के लिए भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए सभी पत्रकारों के कैशलेस मेडिकल कार्ड बनाए जाएं, ताकि मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार सभी पत्रकारों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। सीएचजेयू ने यूनियन की तीन प्रमुख मांगों को प्रदेश सरकार द्वारा पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। इससे पहले सीएचजेयू की मांग पर पत्रकार पेंशन 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए करने व हरियाणा डिजिटल मीडिया विज्ञापन नीति को मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दी गई थी। सीएचजेयू के प्रदेशाध्यक्ष राम सिंह बराड़, प्रदेश चेयरमैन बलवंत तक्षक ने कहा कि यूनियन पिछले लंबे समय से पत्रकारों की मांगों को लेकर निरंतर संघर्षरत थी। सीएचजेयू ने सभी पत्रकारों के 10-10 लाख के कैशलेस कार्ड तुरंत बनाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों के अलावा गैर- मान्यता प्राप्त पत्रकारों, डेस्क जर्नलिस्टों, लघु व मध्यम समाचार पत्रों व डिजिटल मीडिया, वेब मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को भी मान्यता प्राप्त पत्रकारों के समान सभी सुविधाएं देने व मान्यता नियम सरल बनाने की भी मांग की। सीएचजेयू ने पत्रकारों को आवास सुविधाएं प्रदान करने के लिए शहरी विकास प्राधिकरण व आवास बोर्ड के मकानों व प्लाटों में पत्रकारों का कोटा तय किए जाने की भी मांग की।
सीएचजेयू प्रदेशाध्यक्ष राम सिंह बराड़ व सीएचजेयू प्रदेश चेयरमैन बलवंत तक्षक
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत बहादुर चंद वकील साहिब को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री संत वकील साहिब के अंतिम अरदास कार्यक्रम में हुए शामिल
चंडीगढ़, 08 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीरवार को सिरसा के डेरा जगमालवाली पहुंचे। उन्होंने डेरा प्रमुख संत बहादुर चंद वकील साहिब के समाधी स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि गत दिनों संत वकील साहिब का निधन हो गया था। वीरवार को उनका अंतिम अरदास कार्यक्रम रखा गया। अरदास कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत वकील साहिब को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की।
15 अगस्त के बाद अम्बाला शहर में एक भी अवैध पोस्टर तथा होर्डिंग्स दिखाई नहीं देने चाहिए रू असीम गोयल नन्यौला
कहा: एक सप्ताह में पूरे शहर से कूड़ा -कर्कट तथा गंदगी साफ हो जानी चाहिए
चंडीगढ़ में नगर निगम , अम्बाला शहर के विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की
चंडीगढ़, 08 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा के परिवहन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्री असीम गोयल नन्यौला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 अगस्त के बाद अम्बाला शहर में अवैध पोस्टर तथा होर्डिंग्स दिखाई नहीं देने चाहिए ताकि शहर का सौंदर्य बना रहे, साथ ही उन्होंने एक सप्ताह में पूरे शहर से कूड़ा -कर्कट तथा गंदगी का सफाया करने के भी निर्देश दिए। परिवहन मंत्री आज चंडीगढ़ में नगर निगम, अम्बाला शहर के विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर नगर निगम अंबाला के आयुक्त श्री आर के सिंह के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बातचीत की और कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी कीमत पर गुणवत्ता में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी अधिकारी ने जानबूझकर अपने फर्ज में कोताही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी सम्मानित किये जाएंगे। उन्होंने एक -एक करके विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की और कहा कि सभी प्रोजेक्ट्स को निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए। उन्होंने पूरे शहर में पुरानी तथा खराब स्ट्रीट लाइटें बदलकर तुरंत नई लगाने के निर्देश दिए, जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। श्री असीम गोयल नन्यौला ने यह भी कहा कि बरसाती मौसम को देखते हुए अंबाला शहर से पानी की निकासी का उचित प्रबंध हो ताकि कहीं भी जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए कहा कि कहीं भी सड़क और गलियों में कूड़ा कर्कट दिखाई नही देना चाहिए, अगर आवश्यकता पड़े तो अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को लगाया जा सकता है। प्रदेश सरकार की ओर से धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
हरियाणा सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु के मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों के लिए पेंशन नियमों को बनाया आसान
मंत्रिमंडल ने नियमों में संशोधनों को दी मंजूरी
चंडीगढ़, 08 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा में मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों को सहायता प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आज यहां हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में 60 वर्ष से अधिक आयु के मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों के लिए पेंशन योजना में महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई। इन संशोधनों में लाभार्थी मीडियाकर्मी के खिलाफ कभी भी कोई आपराधिक मामले दर्ज होने की स्थिति में पेंशन बंद करने के नियम को हटा दिया गया है। इसी प्रकार, मीडियाकर्मी का आचरण पत्रकारिता के निर्धारित सिद्धांतों नैतिकता के विरूद्ध पाये जाने पर उनकी पेंशन बंद करने के नियम को भी खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा, परिवार पहचान पत्र के अनुसार प्रति परिवार केवल एक सदस्य ही मासिक पेंशन के लिए पात्र होगा, अब इस नियम को भी हटा दिया गया है। वर्तमान में, राज्य सरकार द्वारा दैनिक, सायं, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक समाचार पत्रों, समाचार एजेंसियों, रेडियो स्टेशनों, समाचार चैनलों के मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों को 15,000 रुपये की मासिक पेंशन प्रदान की जा रही है।
हरियाणा मंत्रिमंडल ने हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) अध्यादेश, 2024 को दी मंजूरी
चंडीगढ़, 08 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशों के अनुरूप पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग ‘बी’ के व्यक्तियों को आनुपातिक आरक्षण देने के उद्देश्य से सरकार ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 9, 59 और 120 में संशोधन करने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 में संशोधन करने के लिए हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) अध्यादेश, 2024 लाने का निर्णय लिया है। इस प्रगतिशील परिवर्तन से पिछड़े वर्ग (बी) के वंचित व्यक्तियों के सशक्तिकरण और उत्थान में सहायता मिलेगी। चूंकि अभी हरियाणा विधानसभा का सत्र नहीं है, इसलिए मंत्रिमंडल ने अध्यादेश लाने को मंजूरी दी है। इससे पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचित पदों के लिए पिछड़े वर्ग (बी) के सदस्यों के लिए सीटों का आरक्षित किया जा सकेगा।
हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 6 और 11 तथा हरियाणा नगरपालिका अधिनियम, 1973 की धारा 10 में संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की
चंडीगढ़, 08 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 6 और 11 तथा हरियाणा नगरपालिका अधिनियम, 1973 की धारा 10 में संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए, नगर पालिकाओं में चुनाव लड़ने के लिए पिछड़ा वर्ग ‘बी’ हेतु सीटों के आरक्षण के संबंध में प्रावधान अधिनियम, 1994 की धारा 6 और 11 तथा अधिनियम, 1973 की धारा 10 में किए जाने हैं। इसके अलावा, पिछड़ा वर्ग ‘बी’ के लिए आरक्षित किए जाने वाले वार्डों में महिलाओं के लिए कम से कम एक तिहाई सीटों के आरक्षण का प्रावधान भी अधिनियम, 1994 की धारा 11 और अधिनियम, 1973 की धारा 10 में किया जाना है, जो इन धाराओं के तहत पिछड़ा वर्ग ‘ए’ के लिए आरक्षित वार्डों में महिलाओं के लिए सीटों के आरक्षण के लिए किए गए प्रावधान के समान है।
हरियाणा के सभी पंजीकृत बीपीएल परिवारों को 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर
इस योजना से 49 लाख से अधिक परिवार होंगे लाभान्वित
मंत्रिमंडल ने इस संबंध में दी मंजूरी
योजना 1 अगस्त, 2024 से लागू होगी
चंडीगढ़, 08 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत एलपीजी उपभोक्ता के रूप में पंजीकृत परिवारों के लिए राज्य में नई एलपीजी योजना के कार्यान्वयन को मंजूरी दी गई। यह योजना 1 अगस्त, 2024 से लागू होगी। इस योजना के तहत हरियाणा राज्य के सभी पंजीकृत बीपीएल परिवारों को 500 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर) की दर से प्रति वर्ष 12 सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने हरियाणा में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उक्त योजना शुरू की है। इस नई योजना के अनुसार एलपीजी की सब्सिडी-राशि परिवार की सबसे बड़ी महिला सदस्य के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। यदि परिवार में 18 वर्ष से अधिक आयु की कोई महिला सदस्य नहीं है, तो यह राशि परिवार के सबसे बड़े पुरुष सदस्य के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी। प्रदेश सरकार की इस योजना से 49 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे। इससे राज्य की गरीब महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवन में सुधार होगा। हरियाणा सरकार बीपीएल परिवारों को लाभान्वित करने के लिए 1.417 करोड़ रुपये का खर्च वहन करेगी। गौरतलब है कि कल ही मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जींद में हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए घोषणा की थी कि प्रदेश में लाभार्थी परिवारों को अब 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। इसी घोषणा को आज कैबिनेट की बैठक में अमलीजामा पहनाकर तुरंत लागू कर दिया गया।
हरियाणा सरकार ने सोसायटियों के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन नम्बर प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाई
चंडीगढ़, 08 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत मौजूदा सोसायटियों द्वारा नए पंजीकरण नम्बर प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाकर हरियाणा सोसायटी पंजीकरण एवं विनियमन नियम, 2012 में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की गई। संशोधन के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा एचआरआरएस नियम, 2012 के नियम 8(1) में संशोधन करने का निर्णय लिया गया ताकि सोसायटियों को अपना नया पंजीकरण नम्बर प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जा सके। यह विस्तार अधिसूचना के माध्यम से लागू किया जाएगा और एचआरआरएस नियम, 2012 की अनुसूची-1 में निर्धारित पुनरू पंजीकरण शुल्क के भुगतान के अधीन होगा। यद्यपि सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत सोसायटी एचआरआरएस अधिनियम, 2012 के तहत पंजीकृत मानी जाती हैं, लेकिन नया पंजीकरण नंबर यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि उनके ज्ञापन और उपनियम एचआरआरएस अधिनियम, 2012 के प्रावधानों के अनुरूप हों। इसके अलावा, प्रत्येक मौजूदा सोसायटी परिशिष्ट-1 में निहित शुल्क की अनुसूची में निर्धारित शुल्क के भुगतान पर फॉर्म-टप् में एक नए पंजीकरण नंबर आवंटित करने के लिए जिला रजिस्ट्रार को आवेदन करेगी। सोसायटी एक आवेदन दाखिल करेगी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ-साथ शासी निकाय द्वारा विधिवत अधिकृत पदाधिकारी के प्रमाण पत्र के साथ अपेक्षित दस्तावेज जमा करेगी कि सोसायटी का ज्ञापन और उपनियम, जैसा कि जिला रजिस्ट्रार के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, अधिनियम और मॉडल उपनियमों के प्रावधानों के अनुरूप है। हरियाणा सोसायटी पंजीकरण और विनियमन (संशोधन) नियम, 2024 में संशोधन से सोसायटी को नए पंजीकरण नम्बर प्राप्त करने के लिए समय सीमा बढ़ाकर पुनः पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाया जाएगा। सोसायटी को एचआरआरएस अधिनियम, 2012 का अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एक आवेदन दाखिल करना होगा और अधिकृत पदाधिकारी से प्रमाण पत्र के साथ अपेक्षित आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। कई विस्तारों और प्रयासों के बावजूद, बड़ी संख्या में सोसायटियों ने अभी तक नए नियामक ढांचे में परिवर्तन नहीं किया है। प्रारंभ में, सोसायटी पंजीकरण अधिनियम,1860 के तहत 86,717 सोसायटियां पंजीकृत थीं। इनमें से केवल 12,923 सोसायटियों ने एचआरआरएस अधिनियम, 2012 के तहत पुनःरू पंजीकरण कराया तथा 73,981 सोसायटियां पंजीकरण हेतु लंबित रह गयी हैं।
नायब सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के हित में लिया बड़ा ऐतिहासिक फैसला
अनुबंधित कर्मचारियों को मिली जॉब सिक्योरिटी
प्रदेशभर में लगभग 1 लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 और पार्ट-2 सहित एचकेआरएन के तहत कार्यरत कच्चे कर्मचारियों पर लागू होगा फैसला
चंडीगढ़, 08 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आज अनुबंधित कर्मचारियों के हित में बड़ा ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अनुबंधित कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का फैसला किया है। इससे प्रदेशभर में लगभग 1 लाख 20 हजार अनुबंधित कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलेगा। सरकार का यह निर्णय आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 और पार्ट-2 सहित एचकेआरएन के तहत कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों पर लागू होगा। इस संबंध में आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाओं को सेवानिवृत्ति की तिथि तक सुरक्षित रखने की गारंटी और उन्हें अधिक सुविधाएं देने के लिए अध्यादेश लाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। इस अध्यादेश के अनुसार, राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न विभागों सहित हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत सभी अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाओं को सेवानिवृति की अवधि तक सुरक्षित करने का प्रावधान किया है। 15 अगस्त, 2024 तक जिन अनुबंधित कर्मचारियों को 5 वर्ष पूरे हो जाएंगे वे इस नीति के तहत पात्र होंगे। अनुबंधित कर्मचारियों को पे-स्केल का बेसिक वेतन प्रदान किया जाएगा। साथ ही, महंगाई भत्ते (डीए) अलाउंस के अनुरूप नियमित कर्मचारी की तर्ज पर हर जनवरी और हर जुलाई की पहली तारीख को अनुबंधित कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि करने का भी प्रावधान किया है। अनुबंधित कर्मचारियों को 1 साल की सेवा के बाद सालाना वेतन वृद्धि देने का भी प्रावधान किया गया है। ऐसे सभी कर्मचारियों को डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी का लाभ भी मिलेगा। इतना ही नहीं, अनुबंधित कर्मचारी मेटरनिटी एक्ट के तहत मिलने वाले सभी लाभ के लिए भी पात्र होंगे। पीएम-जन आरोग्य योजना-चिरायु एक्सटेंशन योजना के तहत अनुबंधित कर्मचारियों के परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। 50,000 रुपये प्रतिमाह से अधिक वेतन लेने वाले अनुबंधित कर्मचारी इस नीति के तहत पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा, केंद्रीय प्रायोजित स्कीमों के तहत कार्यरत कर्मचारियों पर यह फैसला लागू नहीं होगा। जिन्हें 5 साल और अधिक वर्ष काम करते हुए हो गए हैं, उन्हें मानदेय के अतिरिक्त समान पद के अनुसार उस पद के न्यूनतम पे लेवल से 5 प्रतिशत अधिक मिलेगा। इसी प्रकार, जिन्हें 8 साल और अधिक वर्ष काम करते हुए हो गए हैं, उन्हें मानदेय के अतिरिक्त समान पद के अनुसार उस पद के न्यूनतम पे लेवल से 10 प्रतिशत अधिक मिलेगा। जिन कर्मचारियों को 10 साल और अधिक वर्ष काम करते हुए हो गए हैं, उन्हें मानदेय के अतिरिक्त समान पद के अनुसार उस पद के न्यूनतम पे लेवल से 15 प्रतिशत अधिक मिलेगा।
गेस्ट टीचर्स को भी अब मिलेंगे अतिरिक्त लाभ
मंत्रिमंडल की बैठक में एक और बड़ा निर्णय लिया गया जिसमें उपरोक्त सुविधाओं और लाभों में से जो लाभ गेस्ट टीचर्स एक्ट में नहीं मिलते, अब वे लाभ गेस्ट टीचर्स को भी दिए जाएंगे। राज्य सरकार लगातार कर्मचारियों के हितों को लेकर कटिबद्ध है, इसी दिशा में आज मंत्रिमंडल में यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।
मंत्रिमंडल ने हरियाणा में खरीफ फसलों पर बोनस देने को दी मंजूरी
खरीफ फसलों सहित बागवानी फसलों के लिए किसानों को मिलेगा 2,000 रुपये प्रति एकड़ बोनस
चंडीगढ़, 08 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा में खरीफ फसलों पर बोनस देने को मंजूरी दी गई। इस फैसले के बाद खरीफ फसलों सहित बागवानी फसलों के लिए किसानों को 2,000 रुपये प्रति एकड़ बोनस मिलेगा। राज्य के किसानों और अन्य किसान संगठनों ने इस वर्ष प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण खरीफ फसलों के लिए अधिक इनपुट लागत पड़ने का मुद्दा उठाया था और सरकार से सहयोग की मांग की थी। इस वर्ष गर्मी के कारण पानी की अधिक खपत हुई, जिससे अन्य फसल-रखरखाव इनपुट की आवश्यकता पड़ी। इसके अलावा बारिश में भी 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है और इस कारण भी फसल की इनपुट लागत बढ़ी है। कीट और रोग भी फसल को नुकसान पहुंचाते हैं, जो अप्रत्यक्ष रूप से जलवायु स्थितियों से संबंधित है। फसलों में कीट और रोग की घटनाएं बदलते मौसम के अनुरूप होती हैं। इन कीट व रोगों के प्रभावों से फसलों को बचाने के लिए भी किसानों की इनपुट लागत अधिक लगानी पड़ी है। इसलिए राज्य के किसानों की मांग को स्वीकार करते हुए सरकार ने खरीफ फसलों के लिए बोनस देने का फैसला किया है।
खरीफ फसलों के लिए किसानों को मिलेगा 2,000 रुपये प्रति एकड़ बोनस
मंत्रिमंडल ने खरीफ फसलों सहित बागवानी फसलों के लिए 2,000 रुपये प्रति एकड़ एकमुश्त बोनस को मंजूरी दी है। खरीफ 2023 के दौरान मेरी फसल मेरा ब्यौरा (एमएफएमबी) के तहत पंजीकृत क्षेत्र को देखते हुए वित्तीय भार लगभग 1300 करोड़ रुपये होगा। किसानों द्वारा 14 अगस्त, 2024 तक मेरी फसल मेरा ब्यौरा (एमएफएमबी) पर पंजीकरण करवाने पर सभी किसानों को बोनस की पहली राशि 15 अगस्त, 2024 तक दी जाएगी। इसके अलावा, जैसे-जैसे एमएफएमबी पंजीकरण आगे बढ़ेगा, नए किसानों को भी बोनस मिलेगा।
नौकरियों में अनुसूचित जाति के आरक्षण में वर्गीकरण पर आए फैसले के आधार पर अपनी सिफारिशें शीघ्र भेजने के लिए हरियाणा अनुसूचित आयोग से अनुरोध का लिया निर्णय
चंडीगढ़, 08 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा सरकार ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के नौकरियों में अनुसूचित जाति के आरक्षण में वर्गीकरण पर आए फैसले के आधार पर सभी आंकड़ों का अध्ययन करके अपनी सिफारिशें शीघ्र भेजने के लिए हरियाणा अनुसूचित आयोग को अनुरोध करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
हरियाणा सरकार ने किसान हित में लिया ऐतिहासिक फैसला
खरीफ और बागवानी फसलों के लिए किसानों को प्रति एकड़ 2000 रुपये का मिलेगा बोनस
एक एकड़ से कम जोत वाले किसान को भी मिलेगा 2000 रुपये का बोनस
चंडीगढ़, 08 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी वर्तमान केंद्र व हरियाणा सरकार सदैव किसान हित में फैसले लेती आई है। इसी कड़ी में आज मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों के हित को सर्वोपरि रखते हुए खरीफ फसलों सहित बागवानी फसलों पर 2000 रुपये प्रति एकड़ की दर से बोनस देने का निर्णय लिया है। किसानों को दिए जाने वाले एक मुश्त बोनस पर सरकार का 1300 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि इस बार 4 जून से 29 जुलाई तक 87 मिलीमीटर ही बारिश हुई और किसान को ट्यूबवेल व अन्य संसाधनों पर खर्च अधिक करना पड़ा। फसल उत्पादन के लिए हुए अतिरिक्त खर्च के कारण फसलों की लागत भी बढ़ी है। इसलिए सरकार ने किसानों के हित में यह बड़ा फैसला लिया है।मुख्यमंत्री आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारवार्ता कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे एक गरीब किसान के बेटे हैं और किसान की पीड़ा को बखूबी समझते हैं। खरीफ फसल सीजन में हमारे अन्नदाता को कई प्रकार की कठिनाई से जूझना पड़ा है। सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी खरीफ फसलों के साथ-साथ फल, फूल व अन्य फसलों पर भी प्रति एकड़ 2000 रुपये बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं जो छोटे किसान हैं, जिनके पास एकड़ से कम जमीन है उन्हें भी 2000 रुपये बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी मई में 48.6 मिलीमीटर, जून में 86.6 और जुलाई में 265 मिलीलीटर बारिश हुई थी और इस बार उससे कम बारिश हुई है। अन्नदाता के हित में आज की मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वसम्मति से बोनस देने का निर्णय लिया है। इससे पहले भी हुई मंत्रिमंडल की बैठक में अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाना को खत्म किया था। उन्होंने किसानों से अपील की है कि जो किसान अब तक मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए हैं, वे 15 अगस्त 2024 तक फसल का रजिस्ट्रेशन अवश्य करवा लें। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की हर बात पर राजनीति करने की आदत है। वे झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का काम करते हैं। भूपेंद्र हुड्डा ने अपने कार्यकाल के दौरान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को भी डस्टबिन में फेंक दिया था और वे किसान हित की बातें करते हैं। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस की किसानों के लिए कुछ करने की न ही नीति और न ही नीयत है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जन कल्याण के फैसले ले रही है, चाहे वह किसान हित के हों, चाहे कर्मचारी हित के हों और चाहे मीडिया कर्मियों की भलाई के लिए हों।
विनेश फौगाट को हरियाणा सरकार देगी ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता के लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि विनेश फौगाट हरियाणा की बेटी है और उनके ओलंपिक में किए गए प्रदर्शन पर हमें बहुत गर्व है। विनेश फौगाट ने न केवल हरियाणा का बल्कि भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रौशन किया है। उन्होंने कहा कि किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हों लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है। इसलिए हरियाणा सरकार ने फैसला किया है कि विनेश फौगाट को ओलंपिक रजत पदक विजेता के समान ईनाम और सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को भी ओलंपिक में पदक हासिल करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सविच श्री अनुराग रस्तोगी, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री मंदीप सिंह बराड़, मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए की गई राजस्तरीय मीडिया कोर्डिनेशन कमेटी गठित- पंकज अग्रवाल
चंडीगढ़, 08 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि आगामी होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार राज्यस्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं मीडिया कोर्डिनेशन कमेटी गठित की गई है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती हेमा शर्मा चेयरपर्सन होंगी, जबकि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री मोहम्मद शाईन, केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ की उपनिदेशक सुश्री संगीता जोशी तथा हारट्रोन के सहायक महाप्रबंधक अरूण बंसल इस कमेटी के सदस्य होंगे।
नए ग्रुप-डी कर्मचारियों की ज्वाइनिंग के बाद पुनः नियुक्त हो सकेंगे एचकेआरएनएल या आउटसोर्स कर्मचारी
चंडीगढ़, 8 अगस्त- हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर ग्रुप-डी के नए कर्मचारियों के भर्ती होने के परिणामस्वरूप उस पद के समक्ष पहले से लगे एचकेआरएनएल या आउटसोर्स कर्मचारियों को किसी अन्य उपयुक्त रिक्त पद पर फिर से नियुक्त करने के लिए सम्बन्धित विभागाध्यक्ष को अधिकृत किया है। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को लिखे एक पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार ने विज्ञापन संख्या 01-2023 के समक्ष नए भर्ती हुए कॉमन कैडर ग्रुप-डी कर्मचारियों को जिलेध्पद आवंटित करने का निर्णय लिया है। ऐसे में यदि ग्रुप-डी कर्मचारियों की ज्वाइनिंग के कारण किसी एचकेआरएनएल या आउटसोर्स कर्मचारी को हटाया जाता है, तो विभागाध्यक्ष को ऐसे कर्मचारी को किसी अन्य उपयुक्त पद पर ज्वाइन करवाने की अनुमति होगी।