Haryana Abhitak News 12/12/24

श्री विशाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी झज्जर

 

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन झज्जर व बहादुरगढ़ में 14 दिसंबर को – सचिव
सचिव विशाल ने कहा-राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पांच बैंच गठित’
झज्जर, 13 दिसम्बर, अभीतक:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार झज्जर व उपमंडल बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार 14 दिसंबर को किया जाएगा। इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री विशाल ने आह्वान किया राष्ट्रीय लोक अदालत को एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए और इसमें अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करवाने के लिए सभी को बढ़ चढकर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों इत्यादि के उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया गया जिसमें आम जनता को अधिकतम छूट एवं वाहन बिजली विभाग, सिंचाई विभाग व पंचायती राज, जिससे आम जनता को लोन रिकवरी केस में अधिकतम छूट वाहन दुर्घटना मुआवजा में अधिकतम मुआवजा आपसी सहमति के आधार पर दिया जा सके। छोटे अपराधों में ट्रैफिक चालान व फैक्ट्री इत्यादि मामलों के निपटारे में रियायत एवं नरमी बरती जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन फिजिकल तरीके से किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विशाल ने लोगो से लोक अदालत का लाभ उठाने का आह्वान किया हैं।
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पांच बैंच गठित
सचिव श्री विशाल ने बताया कि शनिवार 14 दिसंबर को लगने वाली लोक अदालत के लिए पांच बैंचों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि चार बैंच झज्जर के लिए व एक बैंच उपमंडल बहादुरगढ़ के लिए गठित की है। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट न्यायाधीश भावना जैन की बेंच पारिवारिक मामलों की सुनवाई करेगी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविन्द कुमार बंसल की बेंच अन्य मामलों जैसे वाहन दुर्घटना मुआवजा की सुनवाई करेगी, तथा इलेक्ट्रिसिटी मैटर्स आदि की भी सुनवाई करेंगे। अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन मोनिका खनगवाल व सिविल जज जुनियर डिवीजन विनीत कुमार की बेंच ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, दीवानी आदि मामलों की सुनवाई करेंगी। बहादुरगढ़ के मामलों की सुनवाई सिविल जज जूनियर डिवीजन मनीषा की बेंच करेगी।

संस्कारम स्कूल के छह विद्यार्थियों ने क्लैट परीक्षा में बाजी मारी
झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक:- संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा शनिवार को क्लैट यानि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का परिणाम घोषित किया गया। यह बड़े ही गौरव की बात है कि झज्जर शहर के खातीवास में स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल के छह विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास कर सफलता का परचम लहराया है। क्लैट की इस परीक्षा को पास कर विद्यार्थियों ने स्कूल व अपने परिवार का नाम रोशन किया है। इन विद्यार्थियों में यशस्वी झज्जर, छवि बेरी, वैभव झज्जर, मानसी मतानहैल, अलका दुबल्धन माजरा, रितिका धनखड़ झिंझर व राशि छारा सम्मिलित है। संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन डॉ महिपाल ने छात्रों, उनके अभिभावकों व शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि संस्कारम स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न परीक्षाओं जैसे नीट, आईआईटी एडवांस, जेईई मेंस, एनडीए, क्लैट, सीए, सीएस की तैयारी के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं जो सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए लाभकारी है। विद्यार्थियों को समय-समय पर विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित काउंसलिंग व गाइडेंस भी दी जाती है जिसके परिणामस्वरूप संस्कारम के विद्यार्थी शिक्षा के हर क्षेत्र में उभर कर आ रहे हैं।

 

विजय दिवस के अवसर पर युद्ध स्मारक पर आयोजित होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम
झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक:- भारत की वर्ष 1971 में पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत की वर्षगांठ विजय दिवस के अवसर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आगामी 16 दिसंबर को डीसी प्रदीप दहिया सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय परिसर में युद्ध स्मारक पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह गौरव की बात है कि हरियाणा प्रदेश वीरों की भूमि है और देश की रक्षा में तैनात सैनिकों में झज्जर जिले की उल्लेखनीय भागीदारी है। विजय दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

उपयुक्त प्रदीप दहिया

 

बेरी नगर पालिका मतदाता सूची का पुन निरीक्षण कार्य शुरु
17 दिसंबर को होगा वार्ड वाइज ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन
23 दिसंबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे दवे व आपत्ति
झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक:- बेरी नगर पालिका मतदाता सूची के पुन निरीक्षण प्रक्रिया के संदर्भ में राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालन के लिए एसडीएम बेरी को जिला उपायुक्त द्वारा रिवाइजिंग अथॉरिटी (पुनरीक्षण प्राधिकारी) नियुक्त किया है। डीसी ने कहा कि नगर पालिका बेरी के लिए मतदाता सूची के पुन निरीक्षण नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। विधानसभा आम चुनाव 2024 मतदाता सूची को आधार मानकर इन चुनावों की मतदाता सूची तैयार की जाएगी। डीसी ने बताया कि आगामी 16 दिसंबर तक संबंधित क्षेत्र में ड्राफ्ट मतदाता सूची वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी 17 दिसंबर को इन वार्ड वाइज ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही इसी दिन से इस मतदाता सूची से संबंधित दावे में आपत्तियां मांगी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस मतदाता सूची के संबंध में अगर कोई नागरिक अपने दावे पर आपत्तियां दर्ज करना चाहता है तो वह रिवाइजिंग अथॉरिटी के समक्ष 23 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकता है। इसके बाद 27 दिसंबर तक रिवाइजिंग अथॉरिटी इन दावे व आपत्तियों का निपटारा करेंगे। आगामी 31 दिसंबर तक अगर कोई नागरिक रिवाइजिंग अथॉरिटी के फैसले से संतुष्ट नहीं है तो वह उपायुक्त के समक्ष अपील कर सकता है। इसके बाद 3 दिसंबर तक दावे व आपत्तियों का निपटारा करते हुए 6 जनवरी 2025 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस बैठक में डीएमसी परवेश कादियान, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, नगर पालिका सचिव ललित गोयल के अलावा शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारी उपस्थित थे।
इन जगहों पर देख सकते हैं ड्राफ्ट मतदाता सूची
उपयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि बेरी नगर पालिका की मतदाता सूची विभिन्न कार्यालय प्रदर्शित की जाएगी। कोई भी नागरिक इन कार्यालय में जाकर मतदाता सूची को देख सकता है। उन्होंने बताया कि यह मतदाता सूची उपायुक्त कार्यालय, संबंधित नगर पालिका के सचिव के कार्यालय, एसडीएम कार्यालय संबंधित तहसील कार्यालय, रिवाइजिंग अथॉरिटी के कार्यालय में मिलेगी। इसके अलावा वोटर नगर पालिका बेरी में स्थापित इनफॉरमेशन एंड कलेक्शन सेंटर पर यह मतदाता सूची देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि यह ड्राफ्ट मतदाता सूची जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है।

महिला सरपंच की बेटी प्रिया ने क्लेक्ट परीक्षा में ऑल इंडिया में 1741वां रैंक हासिल कर किया गांव का नाम रोशन
झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक:- गांव बराणी की महिला सरपंच श्रीमती कृष्णा देवी की बेटी प्रिया ने क्लेक्ट परीक्षा में ऑल इंडिया में 1741वां रैंक हासिल कर अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन किया है। प्रिया की माता श्रीमती कृष्णा देवी गांव बराणी की सरपंच हैं और पिता संजय कुमार हरियाणा राज्य परिवहन विभाग झज्जर डिपो में परिचालक के पद पर सेवारत है। पढ़ाई में पहली कक्षा से ही हौनहार प्रिया ने नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटीज द्वारा आयोजित कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट-2025 की परीक्षा दी और शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लेक्ट ऑल इंडिया रैंक 1741 हासिल किया। प्रिया की शानदार सफलता पर जेजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश जाखड़ ने उनके घर जाकर प्रिया को बधाई व आशीर्वाद दिया। पिता संजय कुमार परिचालक व सरपंच श्रीमती कृष्णा देवी ने बताया कि प्रिया की शानदार उपलब्धि पर उन्हें गर्व है और पढ़ाई में हमेशा प्रिया अव्वल रही है।

 

 

गांव माजरा-बी में वीएलएससी का किया गया गठन
झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक:- गांव बेरी खंड के गांव माजरा-बी में वीएलएससी का गठन किया गया। पंचायत चुनाव के बाद सदस्यों में बदलाव करने के उद्देश्य से वीएलएससी का नए सिरे से गठन किया गया और पुरानी वीएलएससी को भंग कर दिया गया। खाता संचालन के लिए सोनिया महिला पंच, पूनम महिला पंच व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शीला कन्वीनर को रखा गया है जबकि वीएलएससी में जिन सदस्यों को शामिल किया गया है। उनमें सोनिया पंच, निशा जिला पार्षद, सोनिका पंच, पूनम पंच, अनीता एएनएम, सुदेश, शीला कन्वीनर आंगनवाड़ी वर्कर, मनजीत अध्यापिका, रितु आशा वर्कर, रजवंती आशा वर्कर, रेखा आशा वर्कर, पूर्व सरपंच सरोज, प्रभा किशोरी, दर्शन आंगनवाड़ी वर्कर, समीक्षा किशोरी व गांव की सरपंच को शामिल किया गया है।


गीता महोत्सव के तहत ग्राम पंचायतों में आयोजित हुआ दीपोत्सव
घरों, मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर दीपोत्सव कर गीता प्रकाश फैलाया
गीता महोत्सव के समापन के सायंकाल ग्रामीण आंचल में दीपों की अद्भुत झिलमिलाहट
गीता जयंती के शानदार आयोजन पर डीसी ने जिला वासियों को दी बधाई
झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक:- गीता महोत्सव के तहत बुधवार सायंकाल जिले के ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को अलौकिक और भक्तिमय बना दिया। गांवों में ग्रामीणों ने गीता जयंती के उपलक्ष्य में घरों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए, जिससे चारों ओर आधात्मिक दिव्यता और उल्लास का वातावरण रहा। दीपोत्सव के भव्य आयोजन से जिले के ग्रामीण अंचल में एकजुटता और आध्यात्मिक उल्लास का आकर्षक नजारा दिखा। गांवों में ग्रामीणों ने अपने घरों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर दीप जलाकर गीता के ज्ञान का प्रकाश फैलाया। दीपों की अद्भुत झिलमिलाहट से पूरा ग्रामीण अंचल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। ग्रामीणों ने दीपोत्सव को विशेष बनाते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए दीप जलाए और गीता जयंती को उल्लास से मनाया। दीपोत्सव के दौरान ग्रामीण समुदाय ने मिल-जुलकर गीता के संदेशों को आत्मसात करने की प्रेरणा ली। मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भजन-कीर्तन और गीता पाठ का आयोजन भी किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और एकता को बढ़ावा मिलता है।
दीपोत्सव से जन-जन तक पहुंचा गीता ज्ञान का प्रकाश, गीता महोत्सव के शानदार आयोजन पर जिला वासियों को बधाई
डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि गीता महोत्सव का दीपोत्सव आयोजन न केवल आध्यात्मिक अनुभव रहा, बल्कि गांवों में सांस्कृतिक एकता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक भी बना। ग्रामीणों के सहयोग से दीपोत्सव गीता के ज्ञान का प्रकाश जन-जन तक पहुंचाने का अद्भुत माध्यम बना। उन्होंने कहा कि जिला वासियों के सहयोग से जिला स्तरीय गीता महोत्सव 2024 का सफल आयोजन रहा। इस महोत्सव के सफल आयोजन पर जिला वासियों को जिला प्रशासन की तरफ से हार्दिक बधाई।

समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए सीटीएम।

समाधान शिविर में 16 शिकायतें दर्ज, त्वरित समाधान के निर्देश
समाधान शिविर में सीटीएम ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक:- जिले में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस किया जा रहा है। गुरुवार को आयोजित शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कुल 16 शिकायतें दर्ज की गईं। उपायुक्त प्रदीप दहिया के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस शिविर में सीटीएम प्रवेश कादयान ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान शिविर में मुख्य रूप से जल आपूर्ति, पेंशन, सड़क मरम्मत और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। सीटीएम प्रवेश कादयान ने मौके पर ही कई शिकायतों का समाधान किया और शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीटीएम ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है ताकि नागरिकों का प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हो। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। शिविर में उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त मंच मिला है। इस आयोजन ने प्रशासन और जनता के बीच संवाद को और बेहतर बनाया है।

 

फसल अवशेष प्रबंधन में किसानों का बढ़ता विश्वास, 5622 किसानों ने कराया पंजीकरण
जागरूकता रंग लाई ,पराली प्रबंधन को लेकर जिले के किसानों में उत्साह
5622 किसानों ने किया फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत आवेदन
बीते वर्षों की तुलना में कई गुना बढ़ी किसानों की संख्या
झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक:- जिले में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर किसानों में जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। फसल अवशेष प्रबंधन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले किसानों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। यह सकारात्मक बदलाव सरकार और जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियानों का परिणाम है, जिससे किसानों को पराली जलाने के विकल्पों के प्रति संवेदनशील और जागरूक किया है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ जितेंद्र अहलावत ने बताया कि उपायुक्त प्रदीप दहिया के दिशा-निर्देशन में जिले में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर प्रभावी तरीके से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष फसल अवशेष प्रबंधन के लिए 5622 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है,  जिसके तहत 41 हजार 919 एकड़ कृषि भूमि का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से किसानों को पराली प्रबंधन करने के लिए जोर दिया जा रहा है। पराली का इन सीटू तथा एक्स सीटू प्रबंधन करने वाले किसानों को सरकार द्वारा प्रति एकड़ एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आखिरी तारीख 8 दिसंबर थी। उन्होंने कहा कि किसान पराली प्रबंधन को लेकर जागरूक हो रहे हैं जो बेहद सकारात्मक है। किसानों को अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम स्तर की टीमें किसानों को जागरूक कर रही हैं और उन्हें फसल अवशेष प्रबंधन के लाभ तथा पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बता रही हैं।
बीते वर्ष की तुलना में बढ़े किसान
उपनिदेशक डॉ जितेंद्र अहलावत ने बताया कि वर्ष तक जिले में करीब 900 किसानों ने करीब 9300 एकड़ का फसल अवशेष प्रबंधन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। उन्होंने कहा कि किसान लगातार जागरूक हो रहे हैं जो पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बेहद अहम है। बीते साल की तुलना में इस वर्ष अधिक आवेदन जमा हुए हैं जो जागरूकता अभियान का परिणाम है।

पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए थाना स्तर पर बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन विंग
महिलाओं और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित’
झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक:- पुलिस कमिश्नर झज्जर श्री बी सतीश बालन ने लघु सचिवालय झज्जर के प्रथम तल पर बने कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के सभी डीसीपी, एसीपी, थाना प्रबंधक चैकी प्रभारी और क्राइम यूनिट की मीटिंग ली। जिसमें उन्होंने आमजन को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए थाना स्तर पर इन्वेस्टिगेशन विंग बनाने, मनचलो पर कार्रवाई करने, ऐसे स्थान पर जहां पर महिलाओं के साथ किसी प्रकार की छेड़खानी होने की संभावना है महिला पुलिस कर्मचारियों की सादे कपड़ों में ड्यूटी लगाने, सुदखौरो पर कार्रवाई करने, यातायात के नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई करने, वांछित, अति वांछित आरोपियों को पकडने वाली टीम और अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
सूदखोरी का धंधा करने वाले सूदखोरो पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश
बगैर लाइसेंस के अधिक ब्याज दर पर सूदखोरी का धंधा करने वाले सूदखोरों के विरूद्ध कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने दिशा निर्देश देते हुए थाना प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि सूदखोर जनता को अत्यधिक दर पर राशि ब्याज पर देते है और इसके लिए उससे पहले ही कोई बहुमुल्य संपत्ति जैसे मकान, दुकान, वाहन व गहने गिरवी रखवा लेते है। गिरवी रखाई गई संपत्ति की कीमत उधार ली गई रकम से कहीं ज्यादा होती है जो की पूरी तरीके से अवैध है।यदि कर्जदार व्यक्ति रकम चुका नहीं पता है तो उस पर इतना ब्याज लगा दिया जाता है कि कर्ज लेने वाला व्यक्ति ब्याजखोरी के चंगुल में फंस जाता है और सूदखोर उसे प्रताडित करना शुरु करते हैं। ऋण ना देने की स्थिति में सूदखोर एजेंट उसके साथ मारपीट व अन्य अपराध भी कारित करते है। जिससे परेशान होकर कर्ज लेने वाला व्यक्ति अपनी जमीन या गहने बेचने को मजबूर हो जाता है। अगर किसी थाना क्षेत्र में इस तरह की कोई शिकायत आती है तो एसे सूदखोरों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जा सके।
थानों में बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन विंग
क्राइम मीटिंग में पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन द्वारा सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश देते हुए कहा कि थाने इन्वेस्टिगेशन विंग बनाई गई है जिसका मुख्य कार्य थाने में आने वाले शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने और पीड़ित पक्ष को जल्द से जल्द न्याय दिलाने का है। स्पेशल विंग में केवल इन्वेस्टिगेशन ऑफीसरों को रखा गया है। जिनके कार्यशैली को और बेहतरीन तरीके से करने के लिए पुलिस लाइन झज्जर में समय-समय पर अनुसंधान कर्ता को प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा उनकी कार्यशैली के लिए प्रशिक्षण दिया भी दिया जा रहा है। ताकि कोई भी अपराधी अपराध करने के बाद बच ना सके। इस दौरान उन्होंने थानों में लंबित शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करने तथा कोई भी शिकायत लंबित ना रखने के सम्बन्ध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए । मीटिंग में सभी थानों में दर्ज अपराधिक मुकदमों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित मामलों पर तुरंत कार्रवाई करने के दिशा निर्देश देते हुए लंबित मामलों के वांछित दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व लंबित मामलों का शीघ्रता से निपटारा करने के सख्त निर्देश दिए गए।
वांछित, अति वांछित व उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने वाले कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित
क्राइम मीटिंग में पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने सभी थाना प्रबंधकों, चैकी प्रभारियों व क्राइम यूनिट को अपने अपने थाना के वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए गंभीरता से कार्रवाई करने के दिशा निर्देश किए। उन्होंने कहा कि वांछित, अति वांछित तथा उदघोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए थाना स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाए। विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करते हुए वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाए । थाना स्तर पर प्रत्येक अनुसंधान अधिकारी के लिए उद्घोषित अपराधी व बैल जंपर आरोपियों को पकड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए और जो भी पुलिस कर्मचारी किसी भी मोस्ट वांटेड अपराधी को पकडर लाता है तो उसे पुलिस कर्मचारियों को पुलिस विभाग द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
हॉटस्पॉट एरिया, कॉलेजों, स्कूलों और बसों में सादे कपड़ों में रहेंगे पुलिस कर्मचारियों’
पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने मीटिंग के दौरान निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे असामाजिक शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई करे जो महिलाओं, छात्राओं पर अभैदर टिप्पणी करते हुए पाए जाते हैं या दो पहिया वाहन पर तीन सवारी मिलती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए
पुलिस कर्मचारी के वेलफेयर के लिए पुलिस हेल्प डेस्क बनाया गया है
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों को अपने अधिकारों और सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी न होने के कारण वे इन सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। जिन बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस उपायुक्त कार्यालय झज्जर में पुलिस हेल्प डैक्स बनाया गया है अब किसी भी कर्मचारी को अपने किसी कार्य के लिए जगह-जगह जाने की आवश्यकता नहीं है केवल महिला हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी से संपर्क करके आप अपना काम समय पर पूरा करवा सकते हैं। अगर आपके कार्य में किसी प्रकार की देरी होती है तो उस संबंध में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
किसी भी तरह की वैरिफिकेशन नहीं रहेगी पेंडिंग
पुलिस वेरिफिकेशन की कार्रवाई में ढिलाई को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने सभी थाना प्रबंधकों को किसी भी तरह की पुलिस वैरीफिकेशन को लम्बित ना रखने के संबंध में सख्त दिशा-निर्देश किए । थाना व चैकियों में लंबित वेरिफिकेशन पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उन्होंने प्राइवेट चरित्र सत्यापन , हथियार लाइसेंस अथवा सर्विस सहित किसी भी प्रकार की पुलिस वेरिफिकेशन को किसी भी सूरत में लंबित न रखने के कड़े निर्देश किए। उन्होंने सभी थाना प्रबंधकों को चेतावनी देते हुए दो दिन के अंदर अंदर सभी लंबित पुलिस वेरिफिकेशन के मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए।
क्राइम मीटिंग में रहे मौजूद
क्राइम मीटिंग में पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन की मुख्य मौजूदगी में डीसीपी मुख्यालयध्क्राइम झज्जर सहरान डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, डीसीपी झज्जर लोगेश कुमार, एसीपी शुभम सिंह, एसीपी धर्मवीर सिंह, एसीपी राजेंद्र कुमार, एसीपी गुलाब सिंह, एसीपी प्रदीप कुमार, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, एसीपी अनिल कुमार और सभी थाना प्रबंधक चैकी प्रभारी, क्राइम यूनिट मौजूद रही।

 

स्कूल की छात्राओं को डायल 112, दुर्गा शक्ति ऐप साइबर क्राइम बारे किया गया जागरूक
बहादुरगढ़, 12 दिसम्बर, अभीतक:- झज्जर पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति जागरूकता का अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत वीरवार को दुर्गा शक्ति झज्जर की विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिस टीम द्वारा शहर बहादुरगढ़ में स्थित वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के संबंध में जानकारी दी गई। विपरीत समय में स्वयं की सुरक्षा करने में लड़कियां कदम बढ़ाते हुए आगे बढ़े और हर क्षेत्र में सशक्त बने इसी उद्देश्य को लेकर झज्जर के पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन के दिशा निर्देशानुसार दुर्गा शक्ति टीम झज्जर द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के विशेष अभियान के तहत वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें झज्जर पुलिस की विशेष रूप से प्रशिक्षित महिला पुलिस की टीम द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए दुर्गा शक्ति एप तथा साइबर क्राइम से बचाव के तरीकों बारे जानकारी दी गई। महिला पुलिस की टीम द्वारा छात्राओं को सशक्त बनने के लिए दुर्गा शक्ति एप को डाउनलोड करना तथा विपरीत समय में एप का इस्तेमाल करने के संबंध में जागरूक किया गया। महिला विरुद्ध अपराध को रोकने के लिए महिलाओं व छात्राओं का सशक्त व जागरूक होना अति आवश्यक है। झज्जर पुलिस की ओर से महिलाओं की सहायता व सुरक्षा के लिए टोल फ्री डायल 112 नम्बर उपलब्ध हैं। लड़कियां उपरोक्त नंबरों पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकती हैं। छात्राएं स्वरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति एप को भली प्रकार से समझ कर स्वयं को सुरक्षित व मजबूत बनाएं। छात्राओं को परिस्थितियों के अनुसार अपनी सुरक्षा के लिए खुद भी सशक्त व जागरूक होना पडेगा। महिला दुर्गा शक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक सुनीता के नेतृत्व में दुर्गा शक्ति टीम झज्जर की विशेष रूप से प्रशिक्षित महिला पुलिस की टीम ने छात्राओं को स्वरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति एप के संचालन की बारीकियों बारे बतलाया व समझा गया। इस दौरान साइबर क्राइम से बचाव के लिए विशेष सावधानियां रखने बारे भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी महिला पुलिस की टीम द्वारा विस्तारपूर्वक दिए गए। स्कूल के महिला स्टाफ को दुर्गा शक्ति ऐप डाउनलोड करवा कर समझाया गया। निरीक्षक सुनीता ने बताया कि पुलिस कमिश्नर झज्जर बी सतीश बालन के दिशा निर्देशानुसार झज्जर पुलिस द्वारा चलाए गए महिला सशक्तीकरण एवं जागरूकता अभियान के तहत स्कूल एवं कालेज छात्राओं को स्वरक्षा तथा दुर्गा शक्ति एप के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान यातायात समन्वय सत्य प्रकाश ने छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने और अपने माता-पिता से भी यातायात के नियमों का पालन करवाने के लिए प्रेरित किया।

जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके भेजा जेल
बहादुरगढ़, 12 दिसम्बर, अभीतक:- जाखौदा निवासी एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना आसौदा की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक आसौदा प्रोविजनल एसीपी प्रनय कुमार ने बताया कि सुरज निवासी जाखौदा ने शिकायत देते हुए बताया कि मै और मेरा मामा कृष्ण अपने घर के सामने दुकान पर खङे थे। अचानक सत्यप्रकाश ने आकर मेरे ऊपर पिस्टल से गोली चला दी, गोली मुझे छु कर निकली है। करीब 1 साल पहले सत्यप्रकाश ने शराब पीकर हमारे साथ पहले भी लङाई की थी। आज फिर उसने मुझे जान से मारने की कोशिश की है। जिस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना आसोदा में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करने के कड़े दिशा निर्देश दिए थे। पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार की पुलिस टीम ने एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपी की पहचान बलदेव निवासी जाखौदा के तौर पर की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि उपरोक्त वारदात में प्रयोग हथियार को बलदेव ने ही दिया था।आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


चाय की दुकान से पैसे व कानों की बाली चोरी करने के मामले में एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 12 दिसम्बर, अभीतक:- थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चैकी सेक्टर 9 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने चाय की दुकान से पैसे व कानौ की बाली चोरी करने के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी सेक्टर 9 बहादुरगढ़ उप निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि उसने सैनीपुरा मोहल्ला नजदीक चैहान माता के पास चाय की दुकान कर रखी है। 7ध् 8 दिसंबर 2024 की रात को मैं सत्संग में दिल्ली गई हुई थी। मैं वहां से आकर देखा तो मेरी दुकान का ताला खुला हुआ मिला और बक्से में रखें दो जोड़ी कानों की बाली व नगदी नहीं मिली। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में अपराधी मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा आईपीएस द्वारा उपरोक्त मामले की छानबीन करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त की दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चैकी की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित निवासी शास्त्री नगर बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से करीब चार हजार रुपए नगद व दो जोड़ी कानौ की बाली बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गौ आधारित जैविक खेती किसानों के लिए लाभकारी – सतीश छिकारा
झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक:- भारतीय किसान संघ झज्जर जिला की मासिक जिला बैठक बाबा प्रसादगिरि मंदिर में जिला अध्यक्ष धर्मवीर गुलिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस मौके पर जिला मंत्री देवदत यादव द्वारा पिछली बैठक दौरान मुद्दों की समीक्षा की गई।ओर आगे की कारवाही बैठक में विशेष रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ता सभी खंडों में अपने प्रवास तय करे ओर नियमित रूप से खंड के कार्यकर्ताओं से मिलकर ग्राम समितियों का गठन करे ताकि आने वाले समय पर भारतीय किसान संघ अपनी पांच लाख सदस्यता का लक्ष्य पूरा कर पाए। सतीश छिकारा ने कहा कि भारतीय किसान संघ का लक्ष्य प्रदेश के किसानों को गौ आधारित जैविक खेती की तरफ ले जाने का रहेगा ताकि किसानों को फसल का उचित भाव मिले,हर जीव का बीमारियों से बचाव हो।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में भारतीय किसान संघ ने पूरे देश के 800 जिलों से सभी सांसदों,राज्यसभा सांसदों,पर्यावरण मंत्री,लोकसभा अध्यक्ष ओर राज्य सभा अध्यक्ष को ळ ड बीजों के खिलाफ ज्ञापन दिए गए क्योंकि ये बीज जीव लिए,ओर पर्यावरण के लिया बहुत ही घातक है, इनसे कैंसर, हार्ट अटैक, नपुंसकता जैसी बीमारियों होने की आशंका रहती है। किसानों के आंदोलन के बारे उन्होंने कहा कि सरकार को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य का कानून बनाना चाहिए।ओर भारतीय किसान संघ राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए किसानों की लड़ाई लड़ता रहा है और लड़ता रहेगा।इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं चिव, विपणन, रोजगार आयाम सदस्य संजय जाखड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यवीर आर्य, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र धनखड़, बलवान मालिक, प्रेम सिंह तलाव, खंड अध्यक्ष-बादली अशोक गुलिया, बेरी सतीश गर्ग, माछरौली परवीन सरोला, बहादुरगढ़ वेद सुहाग छुड़ानी, खंड मंत्री तरुण यादव, हवासिंह कोट, सतबीर सिंह, रणबीर सिंह, सज्जन सिंह, खेल सिंह, जगदीप डबास सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

पूर्व गिरफ्तारी कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने बारे सीजेएम अमित वर्मा ने सभी पुलिस एस एच ओ के साथ की मीटिंग
रेवाडी, 12 दिसम्बर, अभीतक:- हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के द्वारा आज रेवाड़ी जिले के सभी पुलिस स्टेशन हाउस ऑफिसर के साथ प्री अरेस्ट यानी गिरफ्तारी पूर्व कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने बारे में एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी एवं सचिव अमित वर्मा ने सभी स्टेशन हाउस ऑफिसर को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति के गिरफ्तार करने से पूर्व उनके अधिकारों के बारे में उनको बताएं तथा उनको कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जो की हर किसी का अधिकार है। इस बैठक में सीजेएम अमित वर्मा ने हिट एंड रन मामलों के बारे में भी सभी एस एच ओ को भी निर्देश दिए कि वो मुकदमों को क्लेम इंक्वायरी अधिकारी तक समय पर भिजवाए। इस मीटिंग में डीएसपी विनोद शंकर भी उपस्थित थे, जिन्होंने भी बैठक में सभी को गिरफ्तारी पूर्व कानूनी जानकारी के बारे निर्देश दिए तथा इस की अनुपालना पर जोर दिया। उन्होंने क्लेम इंक्वारी अधिकारी होने के नाते सभी को हिट एंड रन मामलों को गंभीरता से लेने को कहा। इस बैठक में लीगल एट डिफेंस काउंसिल हरीश शर्मा भी मौजूद रहे। जिन्होंने बताया कि लीगल एट डिफेंस काउंसिल सभी पुलिस स्टेशंस में रेगुलर विजिट करके जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता पहुंचाने का कार्य करते हैं तथा इसको सफल बनाने में लीगल एट डिफेंस काउंसिल की भूमिका के बारे में बताया तथा सभी को आश्वासन दिलाया की गिरफ्तारी पूर्व कानूनी सहायता में वो पूरा प्रयास करेंगे। इस मीटिंग में रेवाड़ी जिले से सभी एस एच ओ व डीएसपी उपस्थित रहे।

 

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार की अनुकरणीय पहल हैं समाधान शिविर – डीसी
समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
रेवाड़ी, 12 दिसम्बर, अभीतक:- डीसी अभिषेक मीणा ने बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित हुए समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनी। जिला स्तरीय समाधान शिविर में नागरिक विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे। डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर प्रदेश सरकार की अनुकरणीय पहल है। शिविर न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता का प्रतीक हैं, बल्कि आमजन और अधिकारियों के बीच संवाद का एक मजबूत माध्यम बन गए हैं। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनता की शिकायतें प्राथमिकता से सुनी जाएं और मौके पर ही समाधान प्रदान करते हुए नागरिकों को राहत दी जाए। समाधान शिविर के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से जुड़ी सेवाएं और जानकारी मिलती है। समाधान शिविर जनता की समस्याओं को हल करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाता है। समाधान शिविर में एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह व नगराधीश प्रीति रावत भी उपस्थित रही।


किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी बागवानी – डा. सुरेश कुमार
जिला के गांव पावटी में हुआ में बागवानी जागरूकता कैंप का आयोजन
रेवाड़ी, 12 दिसम्बर, अभीतक:- जिला उद्यान विभाग रेवाड़ी की ओर से बृहस्पतिवार को प्रोजेक्ट अधिकारी एसएमएस मुनीमपुर (झज्जर) डा. सुरेश कुमार की अध्यक्षता में गांव पावटी में बागवानी जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बागवानी अधिकारियों द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं से रूबरू करवाया गया तथा किसानों को योजनाओं के पम्पलेट्स भी वितरित किए गए ताकि किसान ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ ले सके। इस अवसर पर किसानों को सब्जी की पौध उत्पादन की तकनीकों तथा विभाग द्वारा दिए जा रहे अनुदान के बारे में जानकारी दी गई। प्रोजेक्ट अधिकारी डा. सुरेश कुमार ने कहा कि बागवानी किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। किसान बागवानी को अपनाकर अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से अनेक स्कीम चलाई हुई हैं। योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करना जरूरी है। सरकार की ओर से बागवानी स्कीमों के तहत 85 प्रतिशत तक अनुदान राशि दी जाती है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे नई-नई फसलों की खेती करें, पैदावार में तकनीक का इस्तेमाल करके गुणवत्तापरक उत्पादन करें। उन्होंने कहा कि किसान बागवानी और आधुनिक खेती का रुख कर रहे हैं, जिससे न केवल किसानों को लाभ मिल रहा है, बल्कि किसानों के साथ-साथ प्रकृति को भी फायदा हो रहा है। जिला बागवानी अधिकारी डा. मनदीप यादव ने बागवानी विभाग की मुख्य योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की ओर से सब्जी उत्पादन पर 15000 रूपए प्रति एकड़, मल्चिंग 6400 रुपए प्रति एकड़, टनल 20000 से 25000 प्रति एकड़ (कवर्ड क्षेत्र के आधार पर), बांस स्टैकिंग पर 31250 रुपए प्रति एकड़, आयरन स्टैकिंग पर 70500 रुपए प्रति एकड़, अनुदान दिया जाता है। इसके अतिरिक्त किनू व अमरूद के नए बाग लगाने पर 50000 प्रति एकड़, बेर पर 32500 रुपए प्रति एकड़ (3 साल तक), खजूर पर 140000 रुपए प्रति एकड़, अनार पर 50000 रूपए प्रति एकड़, पैक हाउस पर 165000 रूपए प्रति इकाई, कम लागत प्याज भंडारण पर 87500 रूपए प्रति इकाई, मधुमक्खी पालन पर 85 प्रतिशत तक अनुदान राशि प्रदान की जाती है। डीएचओ ने बताया कि सरकार की अन्य योजना एससीएसपी के तहत अनुसूचित जातिध् जनजाति के किसानों के लिए मशरूम उत्पादन पर 25500 रूपए प्रति 100 ट्रै, बांस स्टैकिंग पर 53125 रुपए प्रति एकड़, आयरन स्टैकिंग पर 119850 रुपए प्रति एकड़ अनुदान राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि किसान बागवानी करके दोगुनी आय प्राप्त कर सकते हंै। उन्होंने बताया कि जिला बागवानी विभाग रेवाड़ी में 50 प्रतिशत अनुदान पर धनिया, पालक व मैथी की मिनी किट आई हुई है। अतरू सभी किसानों को सूचित किया जाता है कि जो भी किसान 50 प्रतिशत अनुदान राशि पर धनिया, पालक व मेथी की मिनीकिट लेना चाहते हैं वे किसान किसी भी कार्यदिवस सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक जिला बागवानी विभाग रेवाड़ी में अपना आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9812340039 पर संपर्क कर सकते हंै। उद्यान विकास अधिकारी प्रवीण चोयल द्वारा किसानों को मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना व भावांतर भरपाई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *