

एल. ए. स्कूल के छात्र दीपक कुमार धारिवाल ने सीए फाइनल को क्वालीफाई कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया
झज्जर, 07 जुलाई, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल के बाहरवीं कक्षा के छात्र दीपक कुमार सुपुत्र सुरेंद्र धारिवाल ने सीए फाइनल को क्वालीफाई कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया बताया कि झज्जर के चैपटा बाजार निवासी के दीपक सुपुत्र सुरेंद्र धारिवाल ने अपने प्रथम प्रयास में ही सीए फाइनल में बेहतरीन अंक हासिल कर क्वालीफाई किया है। स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर व स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि दीपक कुमार ने सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम में बेहतरीन अंक हासिल किए थे। दीपक कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया व स्कूल अध्यापिका ज्योति व मीनाक्षी वर्मा व अपने माँ-बाप को दिया। आज स्कूल प्रांगण में पहुँचने पर दीपक कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एचऑडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव, डीपीई अमित लोहचब, संजीत सांगवान व भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा के साथ अन्य अध्यापकगण मौजूद रहे।

मंगलवार को स्वामी नित्यानंद मिशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित पर्यावरण अभियान में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में घनश्याम शुक्ला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, हरियाणा उपस्थित रहेंगें। इस अवसर पर महंत राजेन्द्र दास ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, वायु प्रदूषण को कम करते हैं, और जीव-जन्तुओं के लिए आवास प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें पेड़ों का संरक्षण करना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। स्वामी नित्यानंद मिशन फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कि इस तरह के अभियान से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे पेड़ों के महत्व को समझेंगे। इस अवसर पर स्वामी नित्यानंद ने अपने विचार व्यक्त किए, पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने प्रयासों के बारे में बताया।

रिलायंस मिशन उदय की निशु दौड़ेगी स्टेट के लिए
झज्जर, 07 जुलाई, अभीतक:- झज्जर की खेल प्रतिभाओं ने विभिन्न खेलों में स्टेट को रिप्रेजेंट करने के लिए अपने-अपने खेल के अनुसार कौशल दिखाया व स्टेट में खेलने का अवसर जीता। इसी प्रकार रिलायंस मॉडल इकोनामिक टाउनशिप कंपनी द्वारा चलाए जा रहे। मिशन उदय के अंतर्गत युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए शारीरिक दक्षता हासिल करने के लिए व प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए स्थापित कैप्टन जिले सिंह अकैडमी में अभ्यासरत निमाना गांव से निशु पुत्री श्रीपाल ने अपना लोहा मनवाते हुए 800 मीटर की रेस में प्रथम स्थान हासिल करके स्टेट लेवल के लिए क्वालीफाई किया। इससे रिलायंस प्रोजेक्ट के क्षेत्र में आसपास के ग्रामीणों में खासा उत्साह है। निशु सेक्टर 5 दादरी तोए स्थित रिलायंस के खेल मैदान पर अभ्यास करती है। कोच आशीष ने इस छात्र की प्रतिभा को निखारा है। निमाना की बेटी की इस उपलब्धि के लिए रिलायंस मॉडल इकोनामिक टाउनशिप कंपनी के सीईओ श्री श्रीवल्लभ गोयल ने भी निशु की राष्ट्रीय स्तर पर सफल होने की कामना की है।


समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।
समाधान शिविर में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारीरू डीसी
एक ही शिकायत बार-बार आने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही होगी तयः डीसी
झज्जर, 07 जुलाई, अभीतक:- जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने आज समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में दस नागरिकों की शिकायतें दर्ज हुई जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। शिविर में एडीसी जगनिवास, सीटीएम रविंद्र मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समाधान शिविर के महत्व को रेखांकित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ये शिविर जिला प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर की शिकायतों के प्रति सरकार बेहद गंभीर है व शिविर में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निवारण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि शिविर में एक ही शिकायत बार-बार आती है, तो उक्त मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर कारण पूछा जाएगा। डीसी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि समस्याओं का समाधान न केवल समय पर हो, बल्कि प्रभावी और संतोषजनक भी हो। समाधान शिविर में पानी, बिजली, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, सड़क, परिवार पहचान पत्र, आवास और अन्य शिकायतें प्राप्त हुईं। कुछ मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों ने समाधान किया, जबकि अन्य को तय समयसीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए।
जमाबंदी से जुड़े मामले का हुआ मौके पर समाधान
समाधान शिविर में पाटोदा निवासी बालकिशन जमाबंदी में रिकॉर्ड दुरुस्त करवाने की शिकायत लेकर समाधान शिविर में आए। शिविर में डीसी ने सुनवाई करते हुए मौके पर ही शिकायत का समाधान करवाया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने संतुष्टि जाहिर की।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।
पर्यावरण बचेगा, किसान की आय बढ़ेगीदृ सरकार की नई योजना से आएगी हरियाली
फसल अवशेष बनेंगे किसानों के लिए ऊर्जा और आय का साधन
धान के फसल अवशेषों के प्रबंधन श्रृंखला हेतु 1.5 करोड़ तक अनुदानः डीसी
फसल अवशेष प्रबंधन की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगी योजनाः डीसी
ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई तक करें आवेदन
झज्जर, 07 जुलाई, अभीतक:- डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि धान की कटाई के बाद खेतों में जलाए जाने वाले फसल अवशेष ऊर्जा और आय का साधन बनें इसे लेकर सरकार द्वारा महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। हरियाणा सरकार की योजना के तहत बायोमास उद्योगों और एग्रीगेटर्स को 1.5 करोड़ रुपये तक की परियोजना पर 65 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। इससे पराली जलाने की घटनाओं में कमी आएगी, किसानों की आय बढ़ेगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उप निदेशक (कृषि) डॉ जितेंद्र अहलावत ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में आरकेवीवाई स्कीम के तहत धान के फसल अवशेषों के प्रबंधन हेतु श्रृंखला (सप्लाई चेन) स्थापित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस परियोजना के तहत इच्छुक बायोमास उद्योगों व एग्रीगेटर्स को 1.0 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये तक की लागत वाले प्रोजेक्ट बनाने की अनुमति होगी, जिसमें से कृषि विभाग कुल परियोजना लागत का 65 प्रतिशत अनुदान देगा। उप निदेशक ने बताया कि परियोजना लागत का 25 प्रतिशत खर्च उद्योग द्वारा तथा शेष 10 प्रतिशत खर्च एग्रीगेटर द्वारा वहन किया जाएगा। यदि कोई एग्रीगेटर सीधे परियोजना प्रस्ताव देना चाहता है, तो वह केवल हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। ऐसे मामलों में एग्रीगेटर को प्रोजेक्ट लागत का 35 प्रतिशत स्वयं वहन करना होगा तथा वित्तीय सहायता बैंक से प्राप्त करनी होगी।
आधुनिक मशीनें और उपकरण होंगे शामिल
इस परियोजना के तहत जिन कृषि यंत्रों की आपूर्ति की जाएगी उनमें 200ः500 किलो क्षमता वाले राउंड या रेक्टेंगुलर बेलर, हेस-रेक, रोटरी स्लैशर, टेडर मशीन, ऑटोमेटिक ट्रॉली, टेली हैंडलर, नमी मापक, वाटर टैंक, जनरेटर व ट्रैक्टर ट्रॉली आदि शामिल रहेंगे। प्रत्येक यूनिट को प्रति वर्ष 3000ः4500 टन फसल अवशेष का प्रबंधन करना होगा।
जिला झज्जर के किसानों को होगा सीधा लाभ
सहायक कृषि अभियंता झज्जर राजीव पाल ने बताया कि जिले में लगभग 3.3 लाख टन धान का फसल अवशेष उत्पन्न होता है। इस परियोजना के स्थापित होने से फसल अवशेषों के कुशल प्रबंधन में मदद मिलेगी और पराली जलाने जैसी घटनाओं में कमी आएगी। परियोजना के लिए कोई भी बायोमास उद्योग किसी भी एग्रीगेटर के साथ समझौता करके अथवा सीधे आवेदन करके ऑनलाइन पोर्टल ूूूण्ंहतपींतलंदंण्हवअण्पद पर दिनांक 15 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकता है।
आवेदन प्रक्रिया और चयन मापदंड
आवेदकों को प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक से वित्तीय सहायता की पुष्टि, तथा अन्य दस्तावेज 21 जुलाई 2025 तक जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे। पात्रता की शर्तों के अनुसार उन्हीं एग्रीगेटर्स को वरीयता दी जाएगी, जिनका उद्योग पराली खरीद पर आधारित हो। इसके अतिरिक्त पिछले दो वर्षों में पराली खरीद का अनुभव रखने वाले एग्रीगेटर्स को भी आवेदन का अवसर मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए उप कृषि निदेशक या सहायक कृषि अभियंता, झज्जर कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।



वित्तीय समावेशन अभियान के तहत आज (मंगलवार को) चार गांवों में लगेंगे कैंप
खेड़ी जासौर, धांधलान, गिरावड़ व सुभाना में लगेंगे कैंप
सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के रजिस्ट्रेशन व जनधन खातों के लिए लगेंगे कैंप
झज्जर, 07 जुलाई, अभीतक:- जिले में विशेष ‘वित्त संतृप्ति अभियान’ के तहत प्रत्येक गांव में कैंपों लगाए जा रहे हैं। मंगलवार 8 जुलाई को जिले के गांव खेड़ी जासौर, धांधलान, गिरावड़ व सुभाना में बैंकों द्वारा कैंप लगाए जाएंगे। आगामी तीन महीनों में जिले में प्रत्येक गांव में चरणबद्ध रूप से शिविर आयोजित किए जाएंगे। अग्रणी जिला प्रबंधक विजय सिंह ने जानकारी दी कि डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के निर्देशानुसार प्रत्येक पात्र ग्रामीण को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं से जोड़ना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह अभियान केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसे सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इन शिविरों में ग्रामीण नया जन-धन खाता खुलवाना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (20 रुपये वार्षिक प्रीमियम) में पंजीकरण, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (436 रुपये वार्षिक प्रीमियम) में पंजीकरण, अटल पेंशन योजना में नामांकन, पुराने जन-धन खातों की केवाईसी (केवाईसी) करवा सकते हैं।
छोटूराम धर्मशाला के आजीवन सदस्यों की सूची पर आपत्तियाँ दर्ज कराने की तिथि बढ़ी
अब 15 जुलाई सांय 5 बजे तक भेज सकते हैं आपत्ति, ईमेल से भी दर्ज करवा सकते हैं सुझाव
बहादुरगढ़, 07 जुलाई, अभीतक:-एसडीएम एवं दीनबंधु छोटूराम धर्मशाला के प्रशासक नसीब कुमार ने बताया कि दीनबंधु छोटूराम धर्मशाला के आजीवन सदस्यों की सूची पर आपत्ति, सुझाव या संशोधन दर्ज कराने की तिथि बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में आपत्तियाँ दर्ज कराने की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 जुलाई 2025 शाम 5 बजे तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला के कार्यालय के बाहर, मुख्य गेट पर सदस्यध्मतदाता सूची सार्वजनिक करते हुए चस्पा कर दी गई है, ताकि सभी आजीवन सदस्य इसे देख सकें और यदि किसी को सूची में दर्ज नाम, पिता का नाम, पता, फोन नंबर आदि में कोई त्रुटि या सुझाव हो, तो वह समय रहते अपनी आपत्ति दर्ज करा सके। एसडीएम नसीब कुमार ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपनी आपत्ति अथवा सुझाव लिखित रूप में प्रशासक के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा ईमेल के माध्यम से कइेबकइण्हंती/हउंपसण्बवउ पर भेज सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति या सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा।


डीसी स्वप्निल रविद्र पाटिल।
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ उठाएं पात्र नागरिकः डीसी
बीसी वर्ग के परिवारों हेतु मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना की राशि 10 हजार बढ़ीः डीसी
बीसी वर्ग के परिवारों को बेटी की शादी पर मिलेंगे 51 हजार रुपये
झज्जर, 07 जुलाई, अभीतक:- डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना भी अंत्योदय उत्थान के उद्देश्य को पूरा करने के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में मिलने वाली राशि में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने बताया कि अब पिछड़ा वर्ग के परिवारों को बेटियों के विवाह के अवसर पर कन्यादान के रूप में 41 हजार बजाए 51 हजार रुपये मिलेंगे। शगुन की राशि में 10 हजार रुपये की उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। जिला कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के इस निर्णय से 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले लाखों पात्र परिवारों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की कन्याओं के विवाह में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले पिछड़े वर्ग के परिवारों को उनकी बेटियों के विवाह हेतु, किसी भी वर्ग की महिला खिलाड़ियों को उनकी स्वयं की शादी हेतु और ऐसे दिव्यांग जोड़ों को, जिनमें पति या पत्नी में से कोई एक भी दिव्यांग हो, उन्हें अब 51 हजार रुपये का कन्यादान मिलेगा। इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति और टपरीवास समुदाय के पात्र परिवारों को 71 हजार रुपये की राशि विवाह के अवसर पर पहले से दी जा रही है। विधवा, तलाकशुदा, अनाथ या बेसहारा महिलाओं के पुनर्विवाह पर (यदि पहली शादी के समय योजना का लाभ नहीं लिया गया हो) 51 हजार रुपये की राशि देने का प्रावधान किया गया है। यदि नवविवाहित दंपती दोनों दिव्यांग हैं, तो उन्हें भी 51 हजार रुपये की राशि मिलेगी। योजना का लाभ उठाने के लिए विवाह के छह माह के भीतर विवाह पंजीकरण कराना अनिवार्य है। योजना के लाभ के लिए आवेदक सरल पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत आज (8 जुलाई को)
आज (8 जुलाई को) झज्जर में लगेगी बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक
झज्जर, 07 जुलाई, अभीतक:- उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में आज (8 जुलाई मंगलवार को) बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से एक बजे तक बिजली अदालत व 11 बजे से 2 बजे तक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम का आयोजन होगा। यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ऑप्रेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा 11 से 2 बजे तक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम का आयोजन भी होगा। यदि कोई उपभोक्ता कार्यकारी अभियंता या एसडीओ की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है, तो वह चेयरमैन और अधीक्षण अभियंता के समक्ष अपनी बात रख सकता है। प्रवक्ता ने कहा कि फोरम उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करता है।


डीसी स्वप्निल रविद्र पाटिल।
सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन
राष्ट्रीय एकीकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्ति, संस्थान व संगठन करें आवेदनः डीसी
झज्जर, 07 जुलाई, अभीतक:- डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2025 के लिए गृह मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आगामी 31 जुलाई तक अवार्ड पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। डीसी ने राष्ट्रीय एकीकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं व संगठनों से नामांकन के लिए आह्वान किया। सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर यह पुरस्कार शुरू किया है। यह पुरस्कार विशिष्ट और प्रेरणादायक व्यक्तियों को पहचान प्रदान करता है, ताकि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही मजबूत और एकजुट भारत के महत्व पर बल दिया जा सके। सभी भारतीय नागरिक और संगठन इसके लिए पात्र हैं। नामांकन केवल आधिकारिक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टलरू ीजजचरूध्ध्ंूंतके.हवअ.पद के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन विंडो 1 जून से 31 जुलाई 2025 तक खुली रहेगी। नामांकन में पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप के अनुसार सभी प्रासंगिक जानकारी शामिल होनी चाहिए।


सोमवार को बेरी में आयोजित समाधान शिविर में जनसमस्या सुनती हुई एसडीएम रेणुका नांदल।
समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का समाधान ही पहली प्राथमिकता: एसडीएम’
एसडीएम रेणुका नांदल ने समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं, सम्बंधित अधिकारियों को दिये समयबद्ध समाधान के निर्देश’
बेरी, 07 जुलाई, अभीतक:- उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल के निर्देशानुसार सोमवार को एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए तत्काल निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों का तत्परता के साथ समाधान ही प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सप्ताह में दो दिन यानि सोमवार और गुरुवार को उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनका समाधान सुनिश्चित किया जाता है,जिससे नागरिकों का शासन-प्रशासन में भरोसा समय के साथ और बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, बिजली निगम, वृद्धावस्था पेंशन बनवाने, राजस्व विभाग से जुड़े इंतकाल व जमाबंदी, अतिक्रमण हटवाने, पंचायती विभाग आदि से संबंधित शिकायत लेकर नागरिक पहुंचे। एसडीएम ने शिविर में विभिन्न प्रकार की शिकायत लेकर आए नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को अविलंब समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार ऋतु रानी,पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषिपाल, बीएओ डॉ अशोक रोहिल्ला,पीडब्लूडी विभाग से जेई प्रवीण अहलावत, जनस्वास्थ्य विभाग से प्रवीण जेई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


बेरी-जहाजगढ़ मार्ग पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बाघपुर ड्रेन का निरीक्षण करते हुए एसडीएम रेणुका नांदल। गांव पलड़ा में ड्रेन नम्बर आठ पर स्थित पंप हाउस में मोटरों और पंप सेट का निरीक्षण करते हुए एसडीएम रेणुका नांदल।
बरसाती सीजन के चलते पानी की निकासी रहे सुचारू, जल भराव की स्थिती ना हो पैदाः एसडीएम’
बरसाती सीजन के चलते फील्ड में सक्रिय रहें अधिकारी’
एसडीएम रेणुका नांदल ने सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बेरी क्षेत्र में विभिन्न ड्रेनों और पंप हाउस पर पानी निकासी का लिया जायजा’
बेरी, 07 जुलाई, अभीतक:- बरसाती सीजन के चलते उपमंडल क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा ना हो,इसके लिए प्रशासन सजग और सतर्क है। एसडीएम रेणुका नांदल ने सोमवार को सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न गांवों से गुजर रही ड्रेनों,बरसाती नालों और पंप हाउस का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने जहाजगढ़- बेरी मार्ग पर वजीरपुर सब लिंक ड्रेन,दूबलधन मार्ग पर ड्रेन नम्बर आठ, दूबलधन लिंक ड्रेन का औचक निरीक्षण कर जल निकासी प्रबंधों का जायजा लिया। इसके उपरांत एसडीएम ने अधिकारियों की टीम के साथ न्यू बाघपुर लिंक ड्रेन,मांगावास ड्रेन, एमपी माजरा ड्रेन, जहाजगढ़-पलड़ा से गुजर रही ड्रेन का निरीक्षण किया और पानी निकासी से जुड़ी जानकारी ली। इस बीच उन्होंने गांव जहाजगढ़-पलड़ा मार्ग पर ड्रेन नम्बर आठ पर बने पंप हाउस का भी निरीक्षण किया और जरूरत अनुसार मोटरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने पंप सेट चलवाकर पानी निकासी का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बेरी उपमंडल क्षेत्र में नालों और ड्रेनों की पानी निकासी व जल स्तर की नियमित रूप से मोनिटरिंग करें। जरूरत अनुरूप पंप सेट और पंप हाउस पर मोटरों की उपलब्धता पूरी रखें, अगर बिजली कनेक्शन नहीं लिए गये हैं,तो तुरंत कनेक्शन लेते हुए निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अगर कहीं अचानक जलभराव की स्थिति पैदा होती है तो पम्प सेट के जरिए तुरन्त पानी निकासी सुनिश्चित की जाए। पानी निकासी को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि बरसात सीजन के दौरान आमजन को किसी प्रकार कि कोई परेशानी नहीं होनी चाहिये। विभिन्न गांवों से गुजर रही ड्रेनों और नालों में किसी प्रकार की पानी की रुकावट ना हो,इसके लिए नियमित मॉनीटिरिंग की जाए,ताकि समय रहते स्थिति से निपटा जा सके। इस अवसर पर सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग से कनिष्ठ अभियंता जतिन कुमार,जलदीप सिंह,मोहित कुमार,संदीप राठी उपस्थित थे।

बेरी में वार्ड14 की पार्षद अंजू बनी उपप्रधान
बेरी, 07 जुलाई, अभीतक:- स्थानीय नगरपालिका कार्यालय परिसर में सोमवार को उपप्रधान पद के लिए चुंनाव को लेकर पार्षदों की विशेष बैठक बुलाई गई। एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि बैठक में सभी 14 पार्षदों ने भाग लिया। इस दौरान उपप्रधान पद के चुंनाव के लिए नांमाकन प्रक्रिया की गई,जिसमें केवल वार्ड 14 से पार्षद अंजू ने नामांकन दाखिल किया। निर्धारित समयावधि के दौरान कोई अन्य नामांकन दाखिल ना होने के कारण पार्षद अंजू को उपप्रधान पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि बेरी नगरपालिका में प्रधान और पार्षद पद के लिए चुनाव पहले ही कराया जा चुका है।


11 जुलाई से जिले में शुरू होगा उज्जवल दृष्टि हरियाणा अभियान – सीएमओ डॉ जयमाला’
1000 से ज्यादा लोगों को बांटे जाएंगे मुफ्त में चश्में
बेरी, 07 जुलाई, अभीतक:- राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम के तहत झज्जर जिले में 11 जुलाई से उज्जवल दृष्टि हरियाणा अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में दृष्टिहीनता की जड़ को समाप्त करना है। सिविल सर्जन डॉ जयमाला ने बताया कि “यह अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से जिले में 40 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की आंखों की जांच की जाएगी एवं जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे। अभियान के अंतर्गत मोतियाबिंद के रोगियों का निरूशुल्क ऑपरेशन भी सरकारी अस्पतालों में किया जाएगा। बच्चों की आंखों की जांच भी की जाएगी, जिससे उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा। नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं उप-सिविल सर्जन डॉ मीनू ने बताया कि जिले में उज्जवल दृष्टि हरियाणा अभियान की शुरुआत 11 जुलाई से जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटील के मार्गदर्शन में की जाएगी। इसके तहत जिला अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सब डिविजनल अस्पतालों में स्क्रीनिंग शिविर लगाए जाएंगे। अब तक जिले में 1157 लोगों की आंखों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से एक हजार को निशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि यह अभियान पहले 10 जुलाई से शुरू होना था, जिसे अब 11 जुलाई से आरंभ किया जा रहा है। इसके सफल क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ कुलदीप सिंह, एनसीबीआईओआई के डीजीएचएस डॉ ब्रह्मदीप और उप-निदेशक डॉ जगदीप ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिविल सर्जन व अन्य अधिकारियों के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए। यह अभियान जिले के नागरिकों की दृष्टि सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और पढ़ने लिखने में भी आसानी रहेगी।



भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर मंथन, द इमरजेंसी डायरीज पुस्तक का भी विमोचन
चंडीगढ़ सीएम आवास पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा रहे मौजूद
चंडीगढ़, 07 जुलाई, अभीतक:- भारतीय जनता पार्टी की सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे। संगठन और अधिक मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने और गुरु पूर्णिमा पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। बैठक में संगठन से जुड़े अहम बिंदुओं के साथ-साथ आगामी कार्य योजनाओं पर मंथन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने भी कांग्रेस शासनकाल में आपातकाल की यातनाओं पर आधारित ’द इमरजेंसी डायरीज’ पुस्तक का विमोचन किया। चंडीगढ़ आवास पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं से निस्वार्थ भाव से पार्टी संगठन के हित मे कार्य करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत कहा और जनता की समस्याओं का निदान करने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने सभी देशवासियों, विशेषकर युवाओं से ’द इमरजेंसी डायरीज’ पुस्तक को पढ़ने का आग्रह किया। वहीं प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया और नायब सरकार की प्रशंसा की। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा की नायब सरकार प्रदेश की उन्नति के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकसित हरियाणा के संकल्प के रूप में अग्रसर है। डा. पूनिया ने कहा कि ’द इमरजेंसी डायरीज’ पुस्तक को जरूर पढ़ना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार नॉन स्टॉप विकास के कार्य करा रही है। हरियाणा की नायब सरकार प्रदेश के हर वर्ग के चहुंमुखी विकास को कटिबद्ध है। ‘द इमरजेंसी डायरीज’ पुस्तक पर श्री बड़ौली ने कहा कि संघर्ष की तपिश में ही नेतृत्व आकार लेता है। ‘आपातकाल’ के विरुद्ध संघर्ष ने मोदी जी जैसे अद्वितीय नेतृत्व को गढ़ने का कार्य किया। आज प्रधानमंत्री मोदी में लोकतंत्र को सशक्त बनाने का जो अदम्य संकल्प है, उसकी नींव आपातकाल के उसी संघर्ष में रखी गई थी। मोहन लाल बड़ौली ने ‘आपातकाल’ के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ब्लूक्राफ्ट द्वारा उस अराजक कालखंड में मोदी जी के संघर्ष को उजागर करती पुस्तक के प्रकाशन के लिए ब्लूक्राफ्ट की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक के रूप में मोदी जी ने उस अन्यायकाल के विरुद्ध युवाओं को संगठित कर जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। यह पुस्तक सभी लोगों को पढ़नी चाहिए।
एंटी व्हीकल थैफ्ट की पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ एक नाबालिक को किया काबू
बहादुरगढ़, 07 जुलाई, अभीतक:- पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी व्हीकल थैफ्ट की पुलिस टीम ने थाना आसौदा के एरिया से एक नाबालिक को अवैध हथियार के साथ काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थैफ्ट प्रभारी निरीक्षण जमील खान ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह ने जिला में अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए एंटी व्हीकल थैफ्ट की पुलिस टीम ने थाना आसौदा के क्षेत्र से एक लड़के को शक कि बिनाह पर काबू किया। जिसकी तलाशी लेने पर उससे एक अवैध हथियार और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए नाबालिक पर थाना आसौदा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।


विद्यार्थियों को झज्जर पुलिस के द्वारा यातायात नियम,साइबर फ्रॉड व नशे के बारे में किया जा रहा जागरूक
बहादुरगढ़, 07 जुलाई, अभीतक:- पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमें आमजन को नशे के दुष्पर्भाव के बारे में जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को बहादुरगढ़ के एक निजी स्कूलों में उप निरीक्षक सत्य प्रकाश की टीम ने विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए समझाया कि आजकल खाते से संबंधित सभी जानकारियां मोबाइल फोन से जुड़ी हुई हैं और बच्चे मोबाइल फोन का ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं। साइबर ठग इसी बात का फायदा उठा सकते हैं कि वह आपके मोबाइल फोन पर ओटीपी या लिंक भेज कर बच्चों के द्वारा आपके खाते को खाली कर सकते हैं इस बारे में उप निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बच्चों को कहा कि आप किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ना ही अपने मोबाइलफोन में कोई एसी एप्लीकेशन डाउनलोड करें जो आपके बारे में जानकारी मांगती हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति का फोन आने पर अपने मोबाइल फोन का ओटीपी किसी को भी न बताएं। आपके ऐसा करने से आपके माता-पिता का खाता खाली हो सकता है। वहीं उन्होंने यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नाबालिक बच्चों को कभी भी वाहन नहीं चलाना चाहिए। वाहन चलाते समय अपने माता-पिता को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जरूर कहें दो पहिया वाहन पर जब आपके माता-पिता बाहर निकलते हैं तो उनको हेलमेट पहनने के लिए जरूर बोले और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करवाये। क्योंकि बच्चों की बातें माता-पिता सबसे ज्यादा मानते हैं। इससे आपके माता-पिता भी सुरक्षित रहेंगे और आपका जीवन भी खुशहाल रहेगा। वहीं उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी तरह के नशे से हमें दूर रहना चाहिए यह एक बहुत ही बुरी बीमारी है, जो समाज में हमारी और हमारे परिजनों की छवि को धूमिल कर देती है।

संस्कारम स्कूल के तीन छात्रों ने सीए फाउंडेशन परीक्षा में लहराया परचम
झज्जर, 07 जुलाई, अभीतक:- संस्कारम स्कूल, खातिवास के तीन विद्यार्थियों ने सीए फाउंडेशन परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में स्कूल के छात्र छात्राओ ने उत्तीर्ण होकर स्कूल व अपने परिवार का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर माता-पिता के साथ साथ पूरे स्कूल में हर्ष का माहौल है। बता दें कि सीए फाउंडेशन की परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले विद्यार्थियों में अच्छेज निवासी हर्ष सुपुत्र श्री सोमबीर, मातनहेल निवासी निशा सुपुत्री श्री सुरेंद्र व झज्जर निवासी प्रिया सुपुत्री श्री सुनील कुमार शामिल है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि वह अपनी परीक्षा के परिणाम से काफी खुश हैं और उनका लक्ष्य कॉर्पोरेट क्षेत्र में बतौर सीए सेवा देना है। बच्चों से बातचीत में उन्होंने बताया कि लगातार मेहनत करना और हार से निराश न होकर दोबारा कोशिश करना ही उन्हें इस परीक्षा के लिए तैयार करता गया। संस्कारम स्कूल के चेयरमैन डॉ महिपाल ने छात्रा को इस सफलता पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने बताया कि सीए फाउंडेशन परीक्षा सिर्फ नंबरों की कहानी नहीं है, बल्कि उन विद्यार्थियों की कहानी है, जिन्होंने मोबाइल से दूरी बनाई, दिन-रात पढ़ाई की और बार-बार रिवीजन कर खुद को निखारा।


सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी पर्व – डॉ राजेश भाटिया
15 जुलाई को जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों का मुर्हूत किया जाएगा – डॉ राजेश भाटिया
फरीदाबाद , 07 जुलाई, अभीतक:- आगामी 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में प्रधान डॉ राजेश भाटिया की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए मंदिर कमेटी के सदस्यों ने विचार विमर्श किया और प्रधान डॉ भाटिया ने कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को जन्माष्टमी पर्व को भव्य रूप देने हेतु कार्यभार सौंपा। इस मौके पर प्रधान डॉ राजेश भाटिया ने कहा कि, 15 जुलाई को मंगलवार शाम आठ बजे बास काटकर जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों का मुर्हूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, जन्माष्टमी पर्व हिन्दू समाज का प्रमुख त्यौहार होता है, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, इसलिए इस खास दिन को मंदिरों द्वारा भव्य तरीके से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि मंदिर द्वारा संचालित डा. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कायकर्म व् मनमोहक झांकियां प्रस्तुत जाएगी और मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाएगा और विशेष पूजा अर्चना भी होगी। डॉ राजेश भाटिया ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियां ना हो, इसके लिए मंदिर कमेटी द्वारा उचित प्रबंध किए जाएंगे। बैठक में मंदिर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी इस पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए अपनी-अपनी राय रखी। इस मौके पर सोमनाथ ग्रोवर, सचिन भाटिया, अनिल चावला, रिंकल भाटिया, प्रेम बब्बर, गगन अरोड़ा,अमित नरूला, भरत कपूर, अजय शर्मा, आशीष अरोड़ा, जतिन गाँधी, अनिल अरोड़ा, नीरज गाँधी, अरविन्द शर्मा, रविंदर गुलाटी, शिवम् तनेजा, सुमित भाटिया, पुनीत भाटिया, संजय कुमार, प्रेम शर्मा व् अन्य सदस्य शामिल रहे।

आमजन को गुमराह न करें अधिकारी व कर्मचारी, शिकायतों पर करें शीघ्र कार्यवाही-लक्ष्मण सिंह
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने डीसी अभिषेक मीणा के साथ समाधान शिविर में सुनी समस्याएं
रेवाड़ी, 07 जुलाई, अभीतक:- विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें शीघ्र राहत पहुंचाने का कार्य करें, कोई भी अधिकारी व कर्मचारी किसी भी नागरिक को गुमराह न करें। शिकायतों का तत्काल समाधान करते हुए तुरंत राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सम्बोधित कर रहे थे। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने डीसी अभिषेक मीणा के साथ समाधान शिविर में आये लोगों की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को समाधान बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है कि नागरिकों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान किया जाए। इन समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि हर नागरिक को सरकारी सेवाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समाधान शिविरों में आई शिकायतों की स्वयं मॉनिटरिंग करते है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी नीतियां आमजन के हित में लागू की जा रही हैं, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में आयोजित समाधान शिविर की सराहना की जा रही है, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एक छत के नीचे मौजूद रहकर उनकी समस्या का निराकरण करते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की सोच है कि हर वर्ग की समस्या को सुना जाए और उनका त्वरित समाधान किया जाए। इसी उद्देश्य से हरियाणा में आयोजित समाधान शिविर आमजन की समस्या के निवारण के लिए अहम साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा लगाए जा रहे समाधान शिविर लोगों की समस्याओं के निदान का केंद्र बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को जिला व उपमंडल स्तरीय पर आयोजित समाधान शिविर में अधिकारी जनसमस्याओं का निराकरण करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन से साझा कर रहे हैं। हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य करते हुए जनसेवा करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
बरसात में अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील
विधायक ने कहा बरसात के मौसम में वन विभाग, पंचायत, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के साथ मिलकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधारोपण करे। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों का सही ढंग से रखरखाव करते हुए उनका संरक्षण भी किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए अहम है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे एक पौधा अवश्य लगाएं और उन्हें संरक्षित करने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बरसात के मौसम में कही भी जलभराव न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएं। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने कार्यालयों व आस-पास सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखे।
अब तक 3473 में से 2900 का किया समाधान – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर समाधान शिविर में आ रहे हैं और जिला प्रशासन समस्याओं के निदान को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। आमजन की समस्याओं को लेकर जिला के अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत को अधिकारी पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं और साथ में समस्या की वर्तमान स्थिति भी पोर्टल पर अपडेट की जा रही है। डीसी ने बताया कि समाधान शिविर में अब तक कुल 3473 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें से 2900 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है और 323 शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है तथा शेष बची शिकायतें अदालती प्रक्रिया में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर के दौरान नागरिक परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, और अन्य सरकारी योजनाओं तथा पुलिस विभाग से जुड़े मुद्दे लेकर पहुंचे थे। इस अवसर पर एसपी हेमेन्द्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह व सीटीएम प्रीति रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
समाधान शिविर में जन समस्याओं को सुनते हुए विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण ङ्क्षसह यादव साथ में डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेन्द्र मीणा।

धान फसल अवशेष प्रबंधन सप्लाई श्रृंखला स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित
विभागीय पोर्टल पर 15 जुलाई तक करें आवेदन
रेवाड़ी, 07 जुलाई, अभीतक:- कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए आर.के.वी.वाई. स्कीम के स्माम घटक के अंतर्गत धान फसल अवशेष प्रबंधन सप्लाई श्रृंखला स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। फसल अवशेष प्रबंधन सप्लाई श्रृंखला स्थापित करने के लिए इच्छुक बायोमास इन्डस्ट्रीज, एफ.पी.ओ., पंचायत, किसान समूह व व्यक्तिगत किसान 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत कोई भी बायोमास इन्डट्रीज किसी भी एग्रीगेटर के साथ द्विपक्षीय समझौता सहित आवेदन कर सकता है। इसके लिए प्रोजेक्ट लागत का 65 प्रतिशत भाग विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। इसके अलावा 10 प्रतिशत एग्रीगेटर द्वारा तथा बाकी हिस्सा इंडस्ट्रीज द्वारा वहन किया जाएगा। अगर कोई एफ.पी.ओ., पंचायत, किसान समूह व व्यक्तिगत किसान यदि द्विपक्षीय समझौते के बिना आवेदन करता है तो प्रोजेक्ट लागत का 35 प्रतिशत हिस्सा स्वयं वहन करना होगा व 65 प्रतिशत भाग विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। सहायक कृषि अभियन्ता रेवाड़ी इंजी. दिनेश शर्मा ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इस स्कीम में 3500 एमटी पैडी स्ट्रा प्रति सीजन के लिए एक करोड़ रुपये प्रोजेक्ट लागत तथा 4500 एमटी पैडी स्ट्रा प्रति सीजन के लिए 1.5 करोड़ प्रोजेक्ट लागत तय की गई है। इस योजना में पैडी सप्लाई चेन के लिए 12 मशीन शामिल की गई हैं, जिसमें कटरध्रोटरी स्लेशर, टेडर मशीन, रेक, ट्रैक्टर 75-110 एच.पी., स्ट्रा बेलर (रेक्टअंगुलर और राउंड बेलर), ट्रैक्टर 50 एच.पी. (टेडर मशीन व रेक के लिए), ट्रॉली (फ्लेट सिंगल, एक्सल, स्थानीय निर्माता, स्वचालित बेल लोडिंग ट्रॉली), टेली हैंडलर, नमी मीटर, वाटर टैंक (5000 लीटर), आग बुझाने का यंत्र, लाईटनिंग अरेस्टर मशीन शामिल की गई है। जो आवेदन स्कीम की गाइड लाइन अनुसार पूर्ण पाए जाएंगे उनका जिला स्तर पर जिला स्तरीय कार्यकारी कमेटी द्वारा चयन कर राज्य स्तरीय चयन कमेटी को भेजा जाएगा।
राज्य शिक्षक पुरस्कार’ 2025 हेतु 11 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन करने के लिए शिक्षक को 15 वर्षों का नियमित शिक्षण अनुभव होना अनिवार्य
रेवाड़ी, 07 जुलाई, अभीतक:- शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से योग्य अध्यापकों से ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक 11 जुलाई तक एक्टिव रहेगा। योग्य और पात्र अध्यापक 11 जुलाई तक लिंक ीजजचरूध्ध्117ण्239ण्183ण्208ध्ैजंजम।ूंतक2025 के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त लिंक पर ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025’ से संबंधित सभी दिशा-निर्देश, निर्धारित मापदंड एवं पुरस्कारों की संख्या तथा अन्य जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि केवल इस लिंक अथवा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाले ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यदि आवेदक शिक्षक को पोर्टल या लिंक पर अपना आवेदन करते समय किसी प्रकार की कोई तकनीकी समस्या आती है तो वह विभाग की ईमेल आईडी ेजंजमजमंबीमतंूंतक2021/हउंपसण्बवउ हेल्पलाइन नंबर 0172-5049801 पर संपर्क कर सकता है।
राज्य शिक्षक पुरस्कार’ के रूप में मिलेंगे एक लाख रुपए
डीसी ने बताया कि राज्य शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षक को प्रोत्साहन राशि के तौर पर एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इनता ही नहीं पुरस्कार पाने वाले शिक्षक को प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ एक रजत पदक, एक प्रमाणपत्र, एक शाल के साथ संपूर्ण भावी सेवा के लिए महंगाई भत्ते के साथ दो अग्रिम वेतन वृद्धियां भी मिलेंगी। उन्होंने बताया कि ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025’ के लिए आवेदन करने के लिए शिक्षक के पास कम से कम 15 वर्षों का नियमित शिक्षण अनुभव होना चाहिए। वहीं 20 वर्षों के नियमित शिक्षण अनुभव के साथ प्रधानाध्यापक एवं प्राचार्य जिनमें से सीडीसी प्रभार सहित हेड मास्टर या प्रिंसिपल के रूप में कम से कम पांच वर्ष की सेवा जरूरी है। डीईओ, बीईओ, बीईईओ और एससीईआरटी व एसएसए के कर्मचारी और निदेशालय में कार्यरत कर्मचारी इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।
यह रहेगी आवेदन प्रक्रिया
आवेदक शिक्षक को प्रवेश पत्र के साथ एक पोर्टफोलियो ऑनलाइन ही जमा करना होगा। पोर्टफोलियो में प्रासंगिक सहायक सामग्री जैसे दस्तावेज, उपकरण, गतिविधियों की रिपोर्ट, क्षेत्र का दौरा, फोटो, ऑडियो व वीडियो आदि शामिल होंगे। प्रत्येक आवेदक को एक वचनबद्धता देनी होगी कि उसकी सभी जानकारी या डेटा सही है। यदि बाद में कुछ भी असत्य पाया जाता है तो वह अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा। शिक्षकों के नाम की अनुशंसा सबसे पहले जिला स्तरीय समिति द्वारा ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। जिला चयन समिति राज्य स्तरीय समिति को नामों की सिफारिश करेगी। जो नीतिगत मानदंडों के आधार पर शिक्षकों के नामों की राज्य सरकार को अंतिम रूप से सिफारिश करेगी।
आवेदन के लिए यह रहेगी योग्यता
एकीकृत समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने वाले शिक्षकों के लिए नियमित शिक्षण अनुभव 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष की नियमित सेवा में किया जाएगा। प्रधानाध्यापकध्प्राचार्य के मामले में इनका पांच वर्ष की सेवा सहित 15 वर्ष का शिक्षण अनुभव जरूरी है। जो कि इस वर्ष 31 मार्च तक पूरा होना जरूरी है। किसी भी सेवानिवृत्त शिक्षक को पुरस्कार के लिए आवेदन करने के लिए अनुमति नहीं होगी। केवल वही शिक्षक पात्र होंगे जिनकी ग्रेडिंग पिछले दस वर्षों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) एध़्ए है। वेबसाइट पर शिक्षक स्वयं नामांकन करने के साथ ही पात्रता सहित अन्य जानकारी ले सकते हैं। आवेदन केवल पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक शिक्षक को पोर्टल पर आवेदन करते समय किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वह विभाग की ईमेल आईडी या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है।


नशा नहीं, शिक्षा चुनें- एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए मिलकर बढ़ाएं कदम
हरियाणा एनसीबी यूनिट ने चलाया नशा विरोधी जागरूकता अभियान
छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से कराया अवगत
रेवाड़ी, 07 जुलाई, अभीतक:- हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेवाड़ी यूनिट द्वारा निजी एकेडमी में एक विशेष नशा विरोधी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा एनसीबी के प्रमुख व पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक पंखुड़ी कुमार के नेतृत्व एवं उप पुलिस अधीक्षक गजेंद्र शर्मा के निर्देशन में संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाना और युवाओं को इसके खतरों से सतर्क करना है। कार्यक्रम के दौरान यूनिट इंचार्ज निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि राज्य सरकार और नारकोटिक्स विभाग नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, पूरे समाज की समस्या है, जिसे मिलकर ही जड़ से खत्म किया जा सकता है। कार्यक्रम में सहायक उप-निरीक्षक सुरेश कुमार एवं एकेडमी के डायरेक्टर जतिन बांगर ने छात्रों और स्टाफ को संबोधित करते हुए नशे की बर्बादी और इसके सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के भविष्य को अंधकारमय बना देती है। निरीक्षक नीरज कुमार ने हरियाणा सरकार और एचएसएनसीबी नशे के खिलाफ केवल कानून का सहारा नहीं ले रही, बल्कि एक जन आंदोलन खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है हर व्यक्ति जागरूक बने, और नशे के खिलाफ एक प्रहरी की भूमिका निभाए। उन्होंने एचएसएनसीबी के प्रमुख पहलों जैसे नमक लोटा अभियान, साइक्लोथॉन मुहिम और नशा मुक्त जीवन-नायाब जीवन (बेकैट चैलेंज) की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये पहले नशे के विरुद्ध एक सशक्त जन आंदोलन का रूप ले चुकी हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि यदि किसी को कहीं भी नशे का अवैध व्यापार होता दिखाई दे, तो वे भारत सरकार के टोल-फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन पोर्टल ूूू.दबइउंदंे.हवअ.पद या हरियाणा एनसीबी के हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 अथवा रेवाड़ी यूनिट इंचार्ज के मोबाइल नंबर 98131-36557 पर तुरंत सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पाकिस्तान झूठ बोलने का कारखाना है, हमेशा यह युद्ध में गलत प्रचार करते हैं – ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज’
महाराष्ट्र में हिंदी बोलने वालों को थप्पड़ मारना और दुकानें तोडना विरोध नहीं तो और क्या है? – अनिल विज’
राहुल गांधी कांग्रेस शासित प्रदेश में क्राइम को क्यों नहीं देख रहे हैं – विज’
हार्ट सेंटर में मरीज को बाहर की दवाएं लिखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – विज’
श्री विज ने गीत गुनगुनाया है, “कस्में वायदे प्यार वफा सब, सब बाते हैं, बातों का क्या
चंडीगढ़, 07 जुलाई, अभीतक:- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान झूठ बोलने का कारखाना है, हमेशा युद्ध में इन्होंने गलत प्रचार किया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हिंदी बोलने वालों को थप्पड़ मारना और दुकानें तोडना विरोध नहीं तो और क्या है?। इधर, विज ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि राहुल गांधी कांग्रेस शासित प्रदेश में क्राइम को क्यों नहीं देख रहे हैं। आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिस कारगिल युद्ध में पाकिस्तान ने अपने सैनिक शेरखां को पहचानने और उसके शव को लेने से भी इंकार कर दिया। अब यह उसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं, इसका मतलब है कि पाकिस्तान ने तब झूठ बोला और आज पाकिस्तान श्रद्धांजलि दे रहा हैं जिसका साफ मतलब है कि वह उनका आदमी था और पाकिस्तान के कहने पर ही उसने कारगिल में घुसने का दुस्साहस किया। वहीं, पाक परस्त आतंकियों द्वारा पहलगाम में हमले व आप्रेशन सिंदूर के सवाल के जवाब पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले अलग-अलग देशों में डेलीगेशन भेजा और उसके बाद कई देशों में दौरा कर सच्चाई बताई। आज ब्रिक्स सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का संकल्प दोहराया और पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा किए गए कत्लेआम की निंदा भी की।
’महाराष्ट्र में हिंदी बोलने वालों को थप्पड़ मारना और दुकानें तोड़ना विरोध नहीं तो और क्या है? – विज’
संजय राउत ने कहा कि हम हिंदी का विरोध नहीं हिंदी थोपे जाने का विरोध करते है, पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंदी बोलने वालों को यह (ठाकरे बंधु के लोग) थप्पड़ मारते हैं उनकी दुकानें तोड रहे हैं व निकल जाने को कह रहे हैं, तो फिर यह क्या है। श्री विज ने सवाल करते हुए पूछा कि महाराष्ट्र में केवल मराठी बोलते है, हमारी भगवद गीताजी संस्कृत व कुरान अरबी में लिखा है, इसका मतलब महाराष्ट्र में गीता और कुरान पड़ने पर ये लोग पाबंदी लगाएंगे व मंदिर और मस्जिदों को बंद करवाएंगे। उन्होंने कहा कि भाषा का विरोध करने वाले देश के संघीय ढांचे का विरोध कर रहे है। जो हिंदी का विरोध कर रहे हैं वह हिंदुस्तान का विरोध कर रहा है जबकि हिंदी हिंदुस्तान की राष्ट्रीय भाषा है।
राहुल गांधी कांग्रेस शासित प्रदेश में क्राइम को क्यों नहीं देख रहे हैं – विज’
बिहार में खेमका हत्या मामले राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी अपने शासित प्रदेश में क्राइम को क्यों नहीं देख रहे हैं, वह बस भाजपा शासित प्रदेश को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में भी क्राइम की खबरें आती है वे उस पर क्यों नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इस हत्या मामले में कार्रवाई कर रही है।
हार्ट सेंटर में मरीज को बाहर की दवाएं लिखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – विज’
अंबाला के सिविल अस्पताल के हार्ट केयर में डाक्टर द्वारा बाहर की दवाएं लिखने के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया है और उन्होंने हार्ट सेंटर अधिकारी व पीएमओ को कहा है कि यह किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो कोई भी मरीज हार्ट सेंटर में एडमिट होता है उसका सिविल अस्पताल का कार्ड जरूर बनाया जाना चाहिए। उसका फायदा यह है कि स्टंट डालने व आप्रेशन के बाद मरीज को लंबे समय से सिविल अस्पताल से निशुल्क दवाएं मिल सकेंगी।
कस्में वायदे प्यार वफा सब, सब बाते हैं, बातों का क्या
वहीं, आज ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला में अपने सदर बाजार टी प्वाइंट पर अपनी मित्र मंडली के साथ गीत गुनगुनाया कस्में वायदे प्यार वफा सब, बाते हैं बातों का क्या
500 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़े तीन अन्य शातिर
गाजियाबाद, 07 जुलाई, अभीतक:- 500 करोड़ रुपये की बड़ी ठगी और कारोबारी पर जानलेवा हमले की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सोशल मीडिया पर लाइक्स से कमाई का झांसा देकर लाखों लोगों से ठगी कर चुका है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए। रामप्रस्था कॉलोनी के व्यापारी अमित किशोर जैन को 18 जून को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। जांच में सामने आया कि यह हमला अनुराग गर्ग की साजिश का हिस्सा था, जिसने अमित जैन से पुरानी रंजिश के चलते उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। अनुराग ने गवाह बनने से रोकने और बदला लेने के लिए हत्या की सुपारी दी थी। बताया जा रहा है कि उसने प्लॉट में मिट्टी डालने का काम करने वाले अमित यादव से संपर्क किया और पांच लाख रुपये में हत्या की बात कही। अमित यादव ने इस योजना में अपने दोस्तों प्रियांशु गौतम, प्रियांशु तेवतिया, और अश्वनी उर्फ दिलावर को शामिल कर लिया। चारों ने 15 अप्रैल को आरडीसी में अनुराग से मुलाकात की, जहां उन्हें अमित जैन की जानकारी वाला मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये एडवांस दिए गए। गिरोह ने पहले अमित जैन के घर की रेकी की और फिर 16 जून को प्रियांशु तेवतिया और अश्वनी ने फायरिंग कर दी, जिसमें कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की मदद से प्रियांशु तेवतिया को 2 जुलाई को गिरफ्तार किया। इसके बाद शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में अमित यादव और अश्वनी उर्फ दिलावर को भी पकड़ लिया गया, जबकि प्रियांशु गौतम को रविवार सुबह लालकुआं से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी अनुराग गर्ग के खिलाफ गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ और लखनऊ के विभिन्न थानों में 56 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, अदालत की अवमानना और भगोड़ा घोषित किए जाने के मामले भी शामिल हैं। अनुराग ने पहले वेबवर्क प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक कंपनी बनाई थी, जिसमें लाइक्स से पैसे कमाने का झांसा देकर करीब 2.5 लाख लोगों से 500 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। इस मामले में अमित किशोर जैन ने भी केस दर्ज कराया था और वह गवाह बनने जा रहे थे। इसी वजह से अनुराग ने हत्या की साजिश रची। 23 अप्रैल को अनुराग गर्ग ने जानबूझकर अपनी पुरानी जमानत तुड़वाकर जेल चला गया, ताकि खुद को हमले से अलग साबित कर सके। गाजियाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें आम जनता के साथ-साथ गवाहों को भी निशाना बनाया जा रहा था। फिलहाल आरोपी जेल में हैं और मामले की जांच जारी है।
एसीबी टीम ने रिश्वतखोर आरोपी को रंगेहाथों पकड़ा
अम्बाला, 07 जुलाई, अभीतक:- राज्य सर्तकता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला द्वारा आज दिनांक 7.7.2025 को आरोपी हाकम सिंह चालक, हरियाणा रोडवेज हैवी लाईसैन्स टेनिंग स्कूल, जिला कैथल को शिकायतकर्ता से 3,000 रूपये (तीन हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए वर्कशाॅप सामान्य बस अड्डा, कैथल से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण में सह आरोपी जोरा सिंह चालक, हरियाणा रोडवेज हैवी लाईसैन्स टेªनिंग स्कूल, जिला कैथल की गिरफतारी अभी बकाया है। शिकायतकर्ता ने राज्य सर्तकता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह हैवी लाईसेन्स बनवाने के लिए हरियाणा रोडवेज हेवी लाईसैन्स टेनिंग स्कूल, जिला कैथल में टेनिंग ले रहा है इस टेªनिंग के लिए उसके द्वारा कुल 3,540 रूप्ये सरकारी फीस जमा की गई है। हैवी लाईसैंस ट्रेनिंग के लिए हरियाणा रोडवेज, कैथल द्वारा हाकम सिंह चालक व जोरा सिंह चालक की डयुटी लगाई गई है। यह दोनों चालक इकटठे रहते है। जोरा सिंह चालक व हाकम सिंह चालक ने उसको कई बार कहा कि उसकी टैनिंग ठीक से हो जाएगी। दिनांक 2.7.2025 को उसके द्वारा हाकम सिंह चालक के मोबाईल फोन पर बात की तो उसने उसकेा कहा कि वह उनको 3000 दे तथा अपनी टैनिंग सैन्टर में हाजिरी लगाकर चला जाया करे उसकी ट्रेनिंग अपने आप पूर्ण हो जाएगी। इसके उपरान्त उसके द्वारा दिनंाक 7.7.2025 को जोरा सिंह चालक के मोबाईल पर बात की जिसने उसको कहा कि वह मुरथल में 15 दिन की ट्रेनिंग के लिए आया हुआ है। तुम 3,000 रूपये नकद हाकम सिंह चालक उपरोक्त को देकर उससे उसकी बात करवा दो। उपरोक्त शिकायत पर राज्य सर्तकता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी को हाकम सिंह चालक, हरियाणा रोडवेज हेवी लाईसैन्स टेªनिंग स्कूल, जिला कैथल को शिकायतकर्ता से 3,000ध्- रूपये (तीन हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए वर्कशाॅप सामान्य बस अड्डा कैथल से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध अभियोग संख्या 22 दिनांक 7.7.2025 धारा 7, पीसी एक्ट के तहत थाना, राज्य सर्तकता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला में दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई।

बाबा लक्खी शाह को नमन
(समर्पित कृ वंजारा समाज के वीर बलिदानी को)
हरियाणा की धरती पर गूँजा आज जयकार,
वंजारा समाज के श्रद्धा में, उमड़ा जन-प्रवाह।
नायब सैनी जी ने श्रद्धा सुमन चढ़ाए,
बाबा लक्खी शाह के त्याग को सबको बतलाए।
ईशरगढ़ गाँव में सजेगी अब नई कहानी,
बावड़ी का सौंदर्य, बनेगी प्रतिमा भवानी।
सामुदायिक केंद्र भी अब होगा वहाँ विशाल,
संस्कृति और सम्मान को मिलेगा नया भाल।
एक चैक, एक सड़क अब बाबा के नाम से होगी,
धर्म और शौर्य की गाथा फिर सबको याद दोगी।
सैनी जी ने की सौगंध, इस मान को न खोने दूँगा,
वंजारा समाज के साथ, हर कदम पर खड़ा रहूँगा।
बाबा ने दी गुरु भक्ति की मिसाल महान,
112 बलिदानों से रचा त्याग का गान।
मुगलों से लड़े, धर्म की रेखा न टूटने दी,
इतिहास में अमर गाथा, साहस की बात कह दी।
वंजारा समाज मेहनती, स्वाभिमानी, तेजस्वी,
व्यापार, रक्षा, संस्कृति की नींव जिनसे बनी सजीव सी।
सरकार ने भी ठाना अब, इनको मुख्यधारा में लाना,
घुमंतू जातियों को भी स्थिर घर का सपना दिखाना।
योजनाओं की बात करें तो कदम हैं नेक,
रसोई गैस, मकान, बिजली कृ जीवन को मिले एक टेक।
सोलर पैनल, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य मुफ्त इलाज,
हर घर में उजियारा हो, ये है सरकार की आवाज।
बाबा की सीख यही कहती, तलवार नहीं काफी,
त्याग से बनती है गाथा, जो देती है मान्यता सच्ची।
हम सबको अब जीवन में, ये मूल्य अपनाने होंगे,
विकसित भारत की राह में, ये दीप जलाने होंगे।
विकास की वाणीरू श्री बेदी का संकल्प
(एक कविता)
हरियाणा की धरती बोली, न्याय की एक गूंज चली,
श्री कृष्ण कुमार बेदी आए, आशा की किरणें साथ में लाए।
कहा दृ विकास रुकेगा नहीं, कोई कमी धन में रहेगी नहीं,
गांव, गरीब, किसान, मजदूर: सबका होगा कल्याण यहीं।
सामूहिक कार्यों को देंगे गति, प्राथमिकता से होगी पहल,
हर जन बेहिचक कहे अपनी बात, समाधान होगा सरल।
पंजाब बॉर्डर के उस छोर से, जहां हालात कठिन बने,
वहीं से मिली जीत उन्हें, अब ऋण उतारने को तत्पर बने।
हंसडैहर की पावन भूमि पर, धन्यवाद सभा की शाम सजी,
ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ, विकास की नयी सुबह बजी।
बिन्दुसर तीर्थ में लंगर हॉल, और ज्योतिबा फुले की शेड बनी,
गुरुद्वारे के संग रखी मांगें, सबको दी स्वीकृति की छँव बनी।
दो करोड़ से ऊपर की योजनाएं, पांचों मांगों को मिला सहारा,
लंगर हॉल, सोलर प्लेटें दृ सब पर बेदी जी का वादा सारा।
एक करोड़ और अलग से, गांव के हित में दी सौगात,
बोले: सुविधाएं बढ़ेंगी यहां, हर दिशा में होगा विकास।
हंसडैहर पांडवों की भूमि, नहीं ये हरियाणा का आखिरी गाँव,
बल्कि पहला है पंजाब ओर से, इसका है गौरवपूर्ण स्थान।
राजकाज की बात अस्थायी, सेवा ही सच्चा प्रमाण,
कहा: देखा जाएगा किसने, किसे कितना दिया सम्मान।
मुख्यमंत्री हैं दिलेर, प्रधानमंत्री शेरों के शेर,
जनता की मांगों को करेंगे पूरा, न होगा कोई फेर।
गांव में सीवर जोड़े जाएंगे, गंदे नाले से सीधा,
मिनी स्टेडियम, ई-लाइब्रेरी, स्कूल में सोलर का वादा सजीव।
रेवर तक चार किमी सड़क, जमीन मिलते ही होगी पक्की,
गांव को विकास की रफ्तार देनी, ये संकल्प न होगा धक्की।
बोले दृ भेदभाव नहीं करेंगे, सबका होगा विकास समान,
जो मिला जन समर्थन चुनाव में, रहेगा उसका सदा सम्मान।
भाईचारे की दी प्रेरणा, पंचायत-प्रशासन संग करें काम,
सरकारी योजनाएं मिलें सभी को, ना रहे कोई अवाम।
बोले दृ दरवाजे हैं खुले, सेवा में तत्पर हर घड़ी,
जनसेवा ही धर्म मेरा, यही मेरी सच्ची जमीं।
फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, शॉल-स्मृति चिन्हों से सम्मान,
युवाओं की आंखों में दिखी उम्मीद, गांव में आए नये प्रस्थान।
नेताओं, समाजसेवियों का मिला साथ, मंच पर सजी एकता की माला,
गूंज उठा हंसडैहर, विकास की ये नई गाथा निराला।
जनता की आवाज
(समर्पित कृ आरती सिंह राव की जनसेवा भावना को)
चंडीगढ़ की सुबह थी खास, उम्मीदों से भरा हर साज,
आरती राव ने खोले द्वार, जनता के लिए जनसुनवाई का यज्ञ रचा आज।
हरियाणा के कोने-कोने से, लोग लेकर आए अपनी बात,
स्वास्थ्य सेवाओं की मांगें, दवाओं की कमी, डॉक्टरों की बात।
हर शिकवा सुना गया गंभीरता से, कोई फर्क नहीं रखा,
मंत्री ने मौके पर ही कुछ हल दिए, निर्णयों को तुरंत लिखा।
न सिर्फ सुनी, पर समझी भी पीड़ा,
हर विभाग को मिला निर्देश दृ न हो जनहित में धीड़ा।
बोलीं मंत्री दृ “जनता की परेशानी का हो त्वरित समाधान,
यही सरकार की प्राथमिकता है, यही है हमारा काम।”
जो भी करेगा लापरवाही, नहीं पायेगा माफी,
जो रोकेगा योजनाओं को, उस पर चलेगी सख्ती साफी।
उत्तरदायी और पारदर्शी हो प्रशासन, हो सेवा में जवाबदेही,
मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में हम देंगे जनसेवा को गहराई सही।
बैठक के बाद स्वास्थ्य सेवा पर फिर से विचार हुआ,
नीतियों में सुधार और जमीनी अमल का संकल्प फिर से मजबूत हुआ।
जनता की आवाज, अब गूंजेगी सत्ता के गलियारों में,
और स्वास्थ्य की रोशनी पहुँचेगी हर गाँव, हर द्वारों में।
जनता का हित है सर्वोपरि,
रणबीर गंगवा की है यही नीति खरी।
करनाल में कष्ट निवारण की बैठक सजाई,
अठारह मुद्दों पर चर्चा गहराई।
आठ शिकायतें वहीं सुलझा दीं,
बाकी दस की जांच फिर से ठानी।
निर्माण कार्य में हो न कोई चूक,
गुणवत्ता पर हो सबसे पहले फूंक।
यदि मटेरियल निकले खराब,
तो दोषी पर हो सख्त जवाब।
जनता की सेवा लक्ष्य हमारा,
हर अधिकारी निभाए फर्ज दोबारा।
शिकायतें न आएं बार-बार,
समाधान हो पहले ही सरकार के द्वार।
गंगवा बोले पत्रकारों से साफ,
बिना पर्ची, बिना खर्ची: रोजगार का सफर है माफ।
नायब सैनी के नेतृत्व में काम हो रहा पारदर्शिता से,
25 हजार नौकरियों की सौगात दी गई जवानी से।
तीसरी बार बनी भाजपा सरकार,
हरियाणा बना फिर विकास का पहरदार।
ड्रेनों की सफाई, नालों का समाधान,
सरकार कर रही है काम ईमानदार।
एसवाईएल पर भी बात उठाई,
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा की बात सच्चाई बताई।
पानी है हक, न होगी देरी,
केंद्र सरकार से होगी जल्द पहल गहरी।
अपराधियों की अब खैर नहीं,
सख्त निर्देश पुलिस को कहीं।
मुख्यमंत्री का आदेश यही,
हरियाणा रहे सुरक्षित, न हो कोई बुराई।
रणबीर गंगवा का संदेश साफ,
जनसेवा से बड़ा न कोई लाफ।
सरकार है प्रतिबद्ध, जनता की रक्षा को,
हर कदम चल रही है सच्चाई की दिशा को।
स्वच्छता का संकल्प फिर जागा, फरीदाबाद में नया उजाला छाया।
विपुल गोयल ने मंच संभाला, स्वच्छता अभियान को बल दिलवाया।
लाल किले से जो स्वर गूंजा था, अब हर गली-मोहल्ला उसी में ढलता जा रहा।
सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ, हर नागरिक को संदेश यही समझाओ।
शपथ लेकर बढ़े सभी हाथ, स्वस्थ भारत का बनाएं साथ।
नागर ने किया ऐलान, फरीदाबाद बनेगा प्रगति का महान स्थान।
सड़क, जल, और परिवहन सुधरे, मुंबई हाईवे से सपने उभरे।
एक्सप्रेसवे जोड़ेगा शहर से देश, व्यापार, उद्योग में आएगा संदेश।
स्वच्छता को सेवा बताया गया, हर योजना में उसका स्थान पाया गया।
प्रवीण जोशी का था यही विचार, घर जैसा शहर भी हो साफ-सुधार।
यह आदत नहीं, जीवनशैली हो, बीमारियों से रक्षा की ढाल बनी हो।
हर हफ्ते दो घंटे करें हम श्रमदान, सौ घंटे साल में देश को दें सम्मान।
घर-ऑफिस के सौ मीटर को चमकाएं, देश को स्वच्छ बनाने में योगदान दिखाएं।
जन आंदोलन बन जाए ये मुहिम, हर नागरिक बने इसका प्रबलनसपउ।
पीपीई किट देकर कर्मियों को किया गया सम्मानित, झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना, स्वच्छता का बना अभिमानित।
साफ हो शहर, स्वस्थ हो जीवन, यही हो हर हरियाणवी का समर्पण।
हर दिन, हर कोना हो स्वच्छ-सुथरा, तभी बनेगा भारत स्वर्णिम, शक्तिशाली और उजियारा।
घरौंडा में विकास की सुनहरी लहर, हर दिन मिल रही तरक्की की खबर।
कल्याण ने ली कमान, चार योजनाओं से किया काम महान।
डबरकी पार और सुभरी गाँव, आज विकास की छांव में हर्षित पाँव।
नगर खेड़ा से यमुना बांध तलक, सड़क बनेगी पक्की, सुंदर और साफ।
पैंतीस सौ फुट लंबा मार्ग बनेगा, एक करोड़ उन्नीस लाख का मूल्य लगेगा।
सामुदायिक भवन का हुआ श्रीगणेश, शौचालय, हॉल संग दीवार विशेष।
एक साल में कार्य पूरा हो, हर गाँव समृद्धि से भरा हो।
सुभरी में भी आई दो सौगातें, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी और महिला बातें।
बीस लाख की दीवार बने, आठ लाख से हॉल सजे।
महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश, हर गाँव में बने महिला चैपाल विशेष।
दिसंबर छब्बीस तक सपना होगा पूरा, बातों, बैठकों का बने नया दूआरा।
घरौंडा में तीन करोड़ से ट्रेनिंग सेंटर शुरू, स्वयं सहायता समूहों का भविष्य अब रु-ब-रु।
एक एकड़ में बने संस्थान, महिलाएं पाएँ प्रशिक्षण महान।
रिंग रोड से बढ़ेगा व्यापार, मेडिकल यूनिवर्सिटी से स्वास्थ्य अपार।
नौकरी के द्वार खुलेंगे नए, हरियाणा बने प्रगति के सवेरे सवेरे।
एससी चैपाल भी मंजूर हुई, सुभरी में नई पहचान शुरू हुई।
अधूरे कामों में आई रफ्तार, कोरोना से जो ठहरे थे, अब होंगे पार।
कल्याण के दरवाजे सदा खुले, जनता के लिए समाधान सुलभ खुले।
शुगर मिल में जनता से भेंट की, समस्याओं पर तुरंत चर्चा की।
यमुना बांध का लिया निरीक्षण, बाढ़ से बचाव का किया संशोधन।
जल शक्ति मंत्री से चर्चा हुई, हरियाणा को अब नयाय की आशा हुई।
पलवल में विकास की बयार, गौरव गौतम की सरकार !
पहुंचे मंत्री गौरव गौतम, विकास की मशाल लिए, एचएसवीपी संग बैठक की, समस्याओं को हल किये।
सेक्टर दो, बारह और ट्रांसपोर्ट नगर की बात चली, बिजली, पानी, सड़कों पर फिर जिम्मेदारी तय हुई भली।
पंद्रह दिन में कार्य पूर्ण हों, आदेश स्पष्ट और सख्त, जनता को मूलभूत सुविधाएं मिलें, यही था लक्ष्य स्पष्ठ।
सेक्टर दो को बताया पॉश, सुविधा वहाँ हो प्रथम, हरीतिमा बढ़े, सौंदर्य निखरे, हो विकास अनुपम।
ट्रांसपोर्ट नगर की दरकार है, जाम से हो छुटकारा, सभी वाहन एक जगह हों, नहीं हो शहर में हंगामा दोबारा।
तीन सप्ताह में रिपोर्ट दो, अधिकारियों को आदेश मिला, व्यवस्थित हो ऑटो मार्किट, सपना अब साकार चला।
स्वच्छ भारत का संकल्प भी, मंत्री ने दिल से दोहराया, हर अधिकारी से दायित्व निभाने का वचन फिर से दिलवाया।
नालों की सफाई पर भी, मंत्री की पैनी नजर रही, हाउसिंग और भाटिया कॉलोनी में सफाई की कड़ी खबर रही।
जलभराव न हो मानसून में, हर नाले की हो देखरेख, कचरे का हो सही निस्तारण, न रह जाए कोई रेख।
हर सप्ताह दो दिन, अधिकारी पलवल में रहें तैनात, समीक्षा बैठकों से हो विकास, जनता रहे साथ।