Haryana Abhitak News 10/10/25

एल. ए. स्कूल में सुहागिन महिलाओं के पावन पर्व करवाचैथ के उपलक्ष्य में मेहंदी कम्पीटिशन का किया गया आयोजन
झज्जऱ, 10 अक्तूबर, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में सुहागिन महिलाओं के पावन पर्व करवाचैथ के उपलक्ष्य में मेहंदी कम्पीटिशन का आयोजन किया गया। इस कम्पीटिशन में कक्षा सातवीं से बाहरवीं की छात्राओं ने भाग लिया। सभी छात्राओं ने अपनी कक्षा की इंचार्ज अध्यापिकाओं को मेहंदी लगाई। इस कम्पीटिशन में कक्षा बाहरवी से लक्षया कादयान कक्षा ग्याहरवीं से राशि कक्षा दसवीं से स्नेहा कक्षा नोवीं से खुशी कक्षा आठवीं से वंदना ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी विजेता छात्राओं के कार्य की स्कूल प्राचार्या ने प्रशंसा की। सभी अध्यपिकाओ को करवाचैथ कि कहानी भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व अध्यपिका मंजू शर्मा ने सभी सुहागिन अध्यापिकाओं को सुनाई। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया व स्कूल प्रबंधक के. एम. डागर ने सभी छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मिसिज करवाचैथ का अवार्ड अध्यापिका निकिता अरोड़ा को मिला।

चंडीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज’
आईएएस अमनीत पी कुमार से मिलने के बाद गीता भुक्कल ने दी जानकारी’
परिवार कि यही मांग है निष्पक्ष जांच हो – गीता भुक्कल
हम भी बहुत दुःखी हैं यहां शौक प्रकट करने आए हैं – गीता भुक्कल
इतने बड़े सीनियर अधिकारी के क्या कारण रहे जो इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया – गीता भुक्कल
अमनीत पी कुमार एक आईएएस अधिकारी हैं वो चाहते हैं कि न्याय मिले- गीता भुक्कल
हमारी सांत्वना उनके साथ में हैं लेकिन सरकार से साथ में अपील करतें हैं निष्पक्ष जांच हो – गीता भुक्कल
इस परिवार ने एक बेटा एक पति एक पिता खोया है न्याय मिलना चाहिए- गीता भुक्कल

अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए ड्रोन पायलट प्रशिक्षण का अवसर, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन
झज्जऱ, 10 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ड्रोन पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार इस प्रशिक्षण के लिए 15 अक्टूबर तक निगम के जिला कार्यालय, झज्जर में संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी निगम के प्रबंधक ने सोमवार को दी। प्रबंधक ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए पात्र अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम मैट्रिक उत्तीर्ण होना अनिवार्य रखी गई है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ड्रोन संचालन से जुड़ी नई तकनीक में दक्षता प्राप्त कर युवा कृषि, सर्वेक्षण, निगरानी और औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, जिला कार्यालय झज्जर (पुराना बस स्टैंड के समीप) से संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष नंबर 01251-256476 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कैंपों का आयोजन जारी
आज (11 अक्तूबर) लोहारेड़ी, 12 को जसौर खेड़ी व 13 को न्योला में लगेंगे कैंप

झज्जऱ, 10 अक्तूबर, अभीतक: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में डीएलएसए द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गांवों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के दिशा-निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय तेवतिया और सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) विशाल के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। सीजेएम विशाल ने बताया कि आगामी तीन दिनों में 11 अक्टूबर को गांव लोहारेड़ी, 12 अक्टूबर को गांव जसौर खेड़ी, और 13 अक्टूबर को गांव न्योला में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक बीमारियों से जुड़ी भ्रांतियों और इनसे निपटने के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविरों में मानसिक रूप से बीमार और दिव्यांग व्यक्तियों को कानूनी सहायता एवं नालसा द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। प्रत्येक गांव में कैंप के सुचारू संचालन के लिए पैरा लीगल वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है, जो ग्रामीणों को जानकारी प्रदान करने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय रहें सतर्कः डीसी
बंपर डिस्काउंट और लॉटरी के झांसे से बचेः डीसी
साइबर फ्रॉड का शिकार होते ही डायल करें 1930

झज्जऱ, 10 अक्तूबर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि फेस्टिवल सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ जाता है और इसी दौरान ठग बंपर डिस्काउंट, लॉटरी या इनाम के नाम पर लोगों से ठगी करने का प्रयास करते हैं। यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन ठगी या साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाता है, तो वह तुरंत गृह मंत्रालय की हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराए। डीसी ने कहा कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अंजान कॉल या संदेशों में आए ऑफर पर भरोसा न करें और अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि ऑनलाइन शॉपिंग के लिए हमेशा सुरक्षित और अधिकृत वेबसाइट या ऐप का ही प्रयोग करें। डीसी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करने से राशि को ट्रेस और फ्रीज करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (बलइमतबतपउम.हवअ.पद) पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। हर नागरिक को सजग रहकर डिजिटल सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

डीसी का आह्वानः प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाएं, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाएं
पटाखों से दूर रहकर नागरिक दें पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें
जिले में पटाखों का निर्माण, भंडारण, बिक्री व उपयोग प्रतिबंधित, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

झज्जऱ, 10 अक्तूबर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिलेवासियों से आह्वान किया है कि दीपावली पर आतिशबाजी से दूरी बनाकर स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और प्रकाश का पर्व है, जिसे हमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहते हुए मनाना चाहिए। डीसी ने बताया कि भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन द्वारा एनसीआर क्षेत्र में पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। झज्जर जिला भी एनसीआर क्षेत्र में शामिल है, इसलिए यहां यह प्रतिबंध सख्ती से लागू रहेगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जिले में निगरानी बढ़ाई जाए और किसी भी स्तर पर पटाखों की बिक्री या उपयोग न हो पाए।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए।

सीएम कार्यालय ने की समाधान शिविरों की समीक्षा
झज्जऱ, 10 अक्तूबर, अभीतक: मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जिले में आयोजित समाधान शिविरों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों की बेहतर प्रगति पर जिला प्रशासन की तारीफ सराहना की गई। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त शिकायतों और मांगों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि शिकायतों के निपटान का कार्य निर्धारित अवधि में पूरे हों। डीसी ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य जनता को राहत देना और प्रशासन को जनता से जोड़ना है। इसलिए इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निपटान रिपोर्ट समय पर पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने सभी एसडीएम, बीडीपीओ, तहसीलदार और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लंबित मामलों की गहन समीक्षा करें और जिन मामलों में विभागीय समन्वय की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता से सुलझाया जाए।

जिला में बाजरा खरीद सुचारू रूप से जारी – डीसी
अब तक जिला की मंडियों में 19 हजार 710 मीट्रिक टन बाजरा की आवक दर्ज

झज्जऱ, 10 अक्तूबर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि जिला में खरीद एजेंसियों द्वारा समर्थन मूल्य अनुसार बाजरा की खरीद जारी है। उपायुक्त ने बताया कि जिला में 19 हजार 710 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद भी की जा चुकी है। जिसमें से 8 हजार 894 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा जा चुकी है। डीसी ने कहा कि मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों की खरीद को लेकर अनाज मंडियों में व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने कुरुक्षेत्र में आयोजित नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी देखी
झज्जऱ, 10 अक्तूबर, अभीतक: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर के छात्रों को मेले ग्राउंड, कुरुक्षेत्र में आयोजित नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी देखने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य हाल ही में भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली में हुए सुधारों और प्रमुख बदलावों के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को शिक्षित करना था। दौरे के दौरान, छात्रों ने विभिन्न जानकारीपूर्ण डिस्प्ले और संवादात्मक सत्रों का अवलोकन किया, जिनमें नए कानूनों की न्याय, पारदर्शिता और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भूमिका को दर्शाया गया था। यह अनुभव अत्यंत शिक्षाप्रद रहा और छात्रों को अधिक जागरूक व जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। अंत में, प्राचार्य श्री पंकज वालिया ने छात्रों के लिए इस शैक्षणिक भ्रमण का अवसर प्रदान करने हेतु सीपी राजश्री मैम व झज्जर पुलिस विभाग का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

रोहतक में ट्रक में घुसी कार, मां का शव ला रहे बेटे-मौसी सहित 3 की मौत
रोहतक, 10 अक्तूबर, अभीतक: रोहतक के 152डी फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई, जिसमें एक महिला सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को किसी तरह निकाला। इसके बार पुलिस ने सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा घायल युवक को भर्ती कर लिया गया, जिसका उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय किरत, उसकी मौसी 61 वर्षीय कृष्णा और 27 वर्षीय सचिन के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, किरत की मां राजस्थान में पुलिस में कार्यरत थी। उनकी अचानक मौत की खबर इन लोगों को मिली, जिसकी वजह से ये लोग राजस्थान गए थे। इसके बाद डेड बॉडी लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। तीसरा मृतक महिला पुलिस कर्मी के साथ काम करने वाला पुलिस कर्मी था।

जिला की मंडियों में दुकानों पर बिक्री के लिए आया 19 हजार 710 मीट्रिक टन बाजरा
झज्जऱ, 10 अक्तूबर, अभीतक: जिला में चिन्हित मंडियों में स्थित दुकानों पर बाजरा उपज की प्राइवेट खरीद जारी है। जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अनुसार अब तक 19 हजार 710 मीट्रिक टन बाजरा की आवक दर्ज की गई है,जिसमें से आढ़तियों द्वारा निजी तौर पर 8 हजार 894 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा जा चुकी है। किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित भावांतर दिया जाएगा। मंडियों में खरीफ फसलों की खरीद को लेकर सम्बंधित विभागों द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसान सुगमता के साथ बाजरा बिक्री कर सकते हैं।

रेवाड़ी में समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षात्मक बैठक लेते डीसी अभिषेक मीणा।

समाधान शिविर की शिकायतों को न रखें लंबित – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा की

रेवाड़ी, 10 अक्तूबर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को अधिक समय तक लंबित न रखा जाए। विभागीय अधिकारी समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निदान करवाकर समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट अपडेट करना भी सुनिश्चित करें। वहीं जो शिकायतें रिओपन होती हैं उनका भी जल्द निवारण करवाया जाए। डीसी अभिषेक मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में सभी विभागाध्यक्षों के साथ समाधान शिविर में आई शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ले रहे थे। डीसी मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से जिला और उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। समाधान शिविर के साथ ही जनसेवा के लिए सरकार के ऑनलाइन पोर्टल का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है और लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मुहैया करवाना है। सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक शुक्रवार को प्रदेश स्तर पर समीक्षात्मक बैठक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ली जा रही है और निवारण की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री आमजन से जुड़ी योजनाओं व सेवारत पोर्टल की स्वयं मॉनिटरिंग करते हैं, ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को उक्त पोर्टल पर समाधान सुनिश्चित करने में सक्रियता बरतें। डीसी मीणा ने समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान करें। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा अब सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। साथ ही डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से अनेक पोर्टल जनसेवा को समर्पित किए गए हैं। इसके तहत आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार व सीटीएम जितेन्द्र कुमार सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

डीसी अभिषेक मीणा

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यक्तिगत ऋण योजना – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने दी योजना बारे जानकारी

रेवाड़ी, 10 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा महिला विकास निगम के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए व्यक्तिगत ऋण योजना शुरू की है, जिसके तहत बैंकों के माध्यम से एक लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा व्यक्तिगत ऋण योजना के तहत जिला रेवाड़ी के लिए 2025-26 में 74 केस का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि 1.80 लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाली व हरियाणा की स्थायी निवासी महिला इस योजना के लिए पात्र होंगी। आवेदक के समय महिला उद्यमी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है और आवेदक पहले से लिए गए ऋण का डिफाल्टर न हो। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा महिला विकास निगम के माध्यम से योजना के तहत जनरल श्रेणी की महिला को 10 हजार रुपए तथा अनुसूचित श्रेणी की महिला को 25 हजार रुपए अनुदान राशि दी जाएगी। योजना के तहत उद्योग विभाग की सूची में शामिल नकारात्मक गतिविधियों तथा केवीआईबी को छोडकर अन्य सभी गतिविधियां शामिल है। इन गतिविधियों में परचून की दुकान, कपड़े की दुकान, सैलून, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, हलवाई की दुकान, फूड स्टाल, टिफिन सर्विस, मिट्टी के बर्तन आदि बनाने का काम शुरु कर सकती है। योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेज आवेदन के साथ जमा करवाने होंगे, इन दस्तावेजों में आवेदक पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार फोटो आदि शामिल है और सभी दस्तावेजों की दो-दो प्रतियां आवश्यक है। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम रेवाड़ी कार्यालय नाई वाली चैक, सती कॉलोनी, गली नं 3, रेवाड़ी या दूरभाष नंबर 01274-225294 पर संपर्क कर सकते है।

विदेश निगम के सलाहकार पवन चैधरी को लगाया गया जिला रेवाड़ी का फीडबैक और आउटरीच समन्वयक
समन्वयक लाभार्थियों तक पहुंचते हुए करेंगे योजनाओं के कार्यान्वयन का आकलन

रेवाड़ी, 10 अक्तूबर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से लाभार्थियों तक पहुंचने और योजनाओं के कार्यान्वयन का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को फीडबैक और आउटरीच समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी सहित महेन्द्रगढ़ व गुरुग्राम, के लिए विदेश निगम के सलाहकार पवन चैधरी को फीडबैक और आउटरीच समन्वयक लगाया गया है। डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के नागरिकों के हित के लिए विशेष रूप से समाज के अंत्योदय वर्ग के लिए अनेक प्रकार की अंत्योदय योजनाएं लागू की हुई हैं। इन योजनाओं के कार्यान्वयन, वास्तव में प्राप्त हो रहे लाभों और लोगों के जीवन में होने वाले बदलावों का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को फीडबैक और आउटरीच समन्वयक के रूप में तैनात किया गया है। फीडबैक और आउटरीच समन्वयक क्षेत्र का दौरा करते हुए लाभार्थियों तक पहुंचेंगे और सरकार की ओर से लागू की गई अंत्योदय योजनाओं के कार्यान्वयन का आकलन करेंगे।

विकास कार्यों को तय समय में पूरा करवाएं अधिकारी – विधायक डॉ. कृष्ण कुमार
बावल के विधायक ने विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
अब हर महीने समीक्षा बैठक आयोजित करने का लिया निर्णय

बावल, 10 अक्तूबर, अभीतक: बावल स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार को बावल के विधायक डॉ.कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में बावल क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। बावल के विकास कार्यों को तीव्रता के साथ पूरा करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह की अगुवाई में बावल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होने से क्षेत्र में आमजन को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगी है। विधायक ने कहा कि बावल क्षेत्र के सभी मुद्दों और समस्याओं को खत्म करने के लिए तत्पर है और विधानसभा में भी बावल की आवाज को जोर शोर से उठाया जाता है। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को तय सीमा में पूरा करवाएं, ताकि सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाए। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बनीपुर ओवरब्रिज निर्माण कार्य को गति प्रदान करे और सर्विस लेन को दुरुस्त करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका तुरंत समाधान करवाया जाए। वहीं विधायक ने समीक्षा बैठक अब हर महीने आयोजित करने का निर्णय भी लिया। इस अवसर पर विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने जन समस्याएं सुनकर मौके पर समाधान भी करवाया। बैठक में एसडीएम मनोज कुमार, डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, नायब तहसीलदार श्याम सुंदर, बीडीपीओ संदीप शर्मा और एचएसआईडीसी एजीएम अशोक कुमार सहित पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, नगरपालिका, मार्केट कमेटी आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विशेष बौद्धिक योग्यता वाले बच्चों के लिए लगाया चिकित्सा कैंप
रेवाड़ी, 10 अक्तूबर, अभीतक: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विशेष बौद्धिक योग्यता व्यक्तियों तथा बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना के तहत हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा द्वारा शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आस्था कुंज रेवाड़ी में एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य का चेकअप किया गया। सचिव डीएलएसए अमित वर्मा ने बच्चों से बातचीत की तथा उनके खान-पान तथा पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आस्था कुंज के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बच्चों से संबंधित उचित दिशा निर्देश दिए। सचिव ने बताया की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है, जिस पर आमजन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा आस्था कुंज के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

इंडो अमेरिकन स्कूल में करवा चैथ के उपलक्ष में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
झज्जर, 10 अक्तूबर, अभीतक: दिल्ली गेट पर स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल में करवा चैथ के उपलक्ष में रंगारंग मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय का वातावरण सौंदर्य और पारंपरिक रंगों से सराबोर नजर आया। विद्यालय परिसर को सुंदर फूलों और रंगीन झालरों से सजाया गया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बन गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की निदेशिका श्रीमती बबीता एवं अन्य अध्यापिकाओं द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, जिसमें विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हाथों पर एक से बढ़कर एक सुंदर और आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए। किसी ने पारंपरिक भारतीय आकृतियाँ बनाई, तो किसी ने आधुनिक डिजाइन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। छात्राओं की कला देखकर निर्णायक मंडल को निर्णय लेना कठिन हो गया। सीनियर वर्ग में वंदना, गीतिका प्रथम,भारती, सोनम,नैंसी द्वितीय स्थान पर यांशी, अंशिका और दिशा तृतीय स्थान पर रही। सभी प्रतिभागियों ने करवा चैथ के महत्व को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से खूबसूरती से दर्शाया। विद्यालय की अध्यापिकाओं ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं की घोषणा की गई और उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती बबीता, प्रधानाचार्या, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा छात्राएँ उपस्थित रहीं। पूरे कार्यक्रम में उल्लास और उमंग का माहौल रहा।
इंडो अमेरिकन स्कूल में आयोजित यह मेहंदी प्रतियोगिता करवा चैथ जैसे पारंपरिक पर्व की गरिमा और भारतीय संस्कृति की झलक को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती नजर आई।

एल. ए. स्कूल झज्जर में टेलेंट हंट कम्पटीशन का किया गया आयोजन
झज्जर, 10 अक्तूबर, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में टेलेंट हंट कम्पटीशन रखा गया। इस कम्पीटीशन में बच्चों ने थाली डेकोरेशन, दीया डेकोरेशन, पोस्टर मेकिंग, स्केचिंग, रंगोली मेकिंग, प्रतियोगिता रही। थाली डेकोरेशन में पीस हाउस से हितांशी, रंगोली मेकिंग में रिया कॉर्टसी हाउस से, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट दिव्या पीस हॉउस से ने क्रमशः प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल प्राचार्या ने बच्चों के टेलेंट की दिल खोल के प्रशंसा की। स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर ने ज्यूरी मेम्बर के तौर पर नीलम दहिया, अनीता गुलिया,रितिका, प्रियंका यादव ने अहम भूमिका निभाई। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। स्कूल एचओडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव, सपना अहलावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आर्ट टीचर रितिका, डांस टीचर जितेंद्र का आभार व्यक्त किया।

लगातार की गई कड़ी मेहनत पर ही मिलता है सफलता का ताज: बलराज फौगाट
झज्जर, 10 अक्तूबर, अभीतक: एच. डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में विशेषज्ञों द्वारा कैरियर काउंसलिंग सेमीनार का आयोजन किया गया। चितकारा विश्विद्यालय की तरफ से मिस सुरभि शर्मा, मीस्टर अंकित शर्मा एवं मीस्टर पवन शर्मा की टीम ने असफलता का भय विषय पर 11वीं, 12वीं कक्षा के बच्चों के साथ मिलकर कैरियर काउंसलिंग के द्वारा भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में आप अपने सपने साकार तभी कर सकते हैं जब आप हर दिन अपने निर्धारित लक्ष्य की और लगातार कड़ी मेहनत करते हैं। सुरभि शर्मा ने कहा कि इस देश में जो सबसे सफल व्यक्ति हैं या सफल सेलिब्रिटि हैं वो लगभग उन सभी का असफलता के साथ सामना हुआ था। असफलता के डर से हम विचलित होकर अपना लक्ष्य बदलते रहते हैं। अपना लक्ष्य, आसान या छोटा करते हैं। इन सभी से हमारा आत्मविश्वास खत्म होता है। मीस्टर अंकित शर्मा ने कहा कि यदि आप अपना समय सोशल मीडिया को अधिक दे रहे हैं तो यह आपकी सफलता में बाधक साबित होगा। स्कूल निदेशक बलराज फौगाट ने कैरियर एक्सपर्ट टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार की गई कड़ी मेहनत पर ही मिलता है सफलता का ताज। उन्होनें कहा कि कभी भी अवसर का इन्तजार ना करें। लक्ष्य प्राप्त करने का मैप रोड़ तैयार करें। आज का समय सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत और भविष्य के लिए तैयार होना भी आवश्यक है। प्राचार्या नमिता दास ने कहा कि इस प्रकार की कैरियर काउंसलिंग पहले भी करवाते रहे हैं व भविष्य में भी करवाते रहेंगे। विशेषज्ञों ने छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी, जैसे इंजीनियरिंग, चिकित्सा, वाणिज्य, कला, कानून आदि। उन्होंने बताया कि पारंपरिक करियर विकल्पों के अलावा भी कई रास्ते हैं, जिनमें छात्र अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, उन्होंने विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति के अवसर और विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। सेमिनार में विशेषज्ञों ने छात्रों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया। छात्रों ने भी इस सेमिनार को काफी सराहा। उन्होंने बताया कि यह सेमिनार हमारे लिए बहुत फायदेमंद रहा। असफलता के डर को कैसे संभालना है, यह सीखने को मिला और करियर के बारे में भी हमारी कई शंकाएँ दूर हुईं। हमारे आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। विद्यालय की ओर से उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल ने विशेषज्ञों का धन्यवाद प्रकट किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

शतरंज, कैरम और नृत्य में हुआ कडा मुकाबला, संस्कारम स्कूल में अंतर-सदनीय प्रतियोगिताएँ
झज्जर, 10 अक्तूबर, अभीतक: संस्कारम पब्लिक स्कूल में हाल ही में आयोजित अंतर-सदनीय प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक समापन हुआ, जहाँ छात्रों की बौद्धिक और कलात्मक प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। शतरंज और कैरम की प्रतियोगिताओं को कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विभिन्न वर्गों में आयोजित किया गया, जिसमें ओनेस्ट सदन, करेज सदन, ट्रस्ट सदन, और रेस्पेक्ट सदन के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा रही। कक्षा तीसरी से पांचवी में शतरंज प्रतियोगिता में ओनेस्ट सदन (प्रथम), ट्रस्ट सदन (द्वितीय) और रेस्पेक्ट सदन (तृतीय) ने स्थान पाया, जबकि इसी वर्ग के कैरम प्रतियोगिता में ट्रस्ट सदन (प्रथम), करेज सदन (द्वितीय) और ओनेस्ट सदन (तृतीय) आगे रहे। कक्षा 9वी से 10वी में शतरंज प्रतियोगिता में ओनेस्ट सदन ने प्रथम, ट्रस्ट सदन ने द्वितीय और रेस्पेक्ट सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी से आँठवी के व्यक्तिगत परिणामों में, शतरंज प्रतियोगिता में ओनेस्ट सदन के प्रतीक (प्रथम) और दक्ष (द्वितीय) तथा रेस्पेक्ट सदन के तनुज (तृतीय) रहे, जबकि कैरम प्रतियोगिता में करेज सदन के मनीष (प्रथम), रेस्पेक्ट सदन के आयुष (द्वितीय) और ओनेस्ट सदन के कृष (तृतीय) ने अपनी जगह बनाई। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में, एकल नृत्य में ओनेस्ट सदन (प्रथम), करेज सदन (द्वितीय) और ट्रस्ट सदन (तृतीय) ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया, वहीं समूह नृत्य में ट्रस्ट सदन (प्रथम), रेस्पेक्ट सदन (द्वितीय) और करेज सदनध्ओनेस्ट सदन (संयुक्त तृतीय) का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रतियोगिताओं के समापन पर, विद्यार्थी विज्ञान मंथन (टटड) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को विशेष रूप से मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन, डॉ. महिपाल, ने सभी विजेता छात्रों को उनकी अद्भुत उपलब्धियों के लिए बधाई दी, और इन गतिविधियों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ये सफलताएँ दर्शाती हैं कि संस्कारम के विद्यार्थी खेल, कला और विज्ञानकृतीनों क्षेत्रों में राष्ट्रव्यापी पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं।

माछरौली में चेयरमैन जोगेन्द्र माछरौली का भव्य स्वागत
ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और जयघोषों से गूंज उठा गाँव माछरौली
सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने का संकल्प – जोगेन्द्र माछरौली

झज्जर, 10 अक्तूबर, अभीतक: दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के नवनिर्वाचित चेयरमैन जोगेन्द्र माछरौली का आज उनके पैतृक गाँव माछरौली में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और आतिशबाजी के बीच भव्य स्वागत किया। गाँव में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने उन्हें कंधों पर उठाकर नारे लगाते हुए स्वागत जुलूस निकाला। माताओं- बहनों और बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएँ दीं कि वे जिले के सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देंगे। इस मौके पर भावुक हुए जोगेन्द्र बैनीवाल ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। मैं अपने गाँव, क्षेत्र और जिले की जनता के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। सहकारिता आंदोलन के जरिए ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण को नई ऊँचाई दी जाएगी। बैंक को आधुनिक तकनीक, पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ जनता के हित में कार्यरत रखना मेरा संकल्प है। गाँव के युवाओं और महिलाओं ने भी फूल वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। ग्राम पंचायत अमादलपुर, काहडी, दादनपुर, सुबाना, अहरी, खेड़ा व पटासनी की समस्त पंचायतों के प्रतिनिधियों ने चेयरमैन बैनीवाल को सम्मान-पत्र एवं शॉल भेंट कर अभिनंदन किया। मीडिया प्रभारी पं. लोकेश शर्मा ने बताया कि जोगेन्द्र बैनीवाल के नेतृत्व में झज्जर सहकारी बैंक आने वाले समय में नई ऊँचाइयों को छुएगा। बैंक पहले से ही डिजिटल बैंकिंग, पारदर्शी सेवाओं और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। अब इसमें और तेजी आएगी। चेयरमैन के मार्गदर्शन में बैंक नई शाखाएँ खोलने, मोबाइल एटीएम वैन के दायरे को बढ़ाने और किसानों व स्वयं सहायता समूहों तक सहकारिता की पहुँच मजबूत करने की दिशा में कार्य करेगा।
ये रहे मौजूद:
रतन सिंह, पूर्व सरपंच, काहड़ी, सुमित सरपंच अमादलपुर, रोहित सरपंच, सुबाना, जयभगवान दादनपुर, देवेंद्र माछरौली, ओमपाल भटेड़ा राजवीर देशवाल वाइस चेयरमैन, सहकारी बैंक, जयवीर मोर निदेशक, राकेश जाखड़ निदेशक, सहित अनेक अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। गाँव में जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और पूरे दिन बधाइयाँ देने वालों का तांता लगा रहा।

महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई दिशा
झज्जर, 10 अक्तूबर, अभीतक: वीरवार को पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान झज्जर में महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई दिशा देने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता निदेशक उमेश भूकर गोरिया ने की और राजकुमार, जिला प्रबंधक, महिला विकास निगम का आरसेटी झज्जर में स्वागत किया। राजकुमार, जिला प्रबंधक ने हरियाणा सरकार द्वारा महिला विकास निगम द्वारा संचालित ड्राइविंग स्किल प्रशिक्षण योजना के बारे में उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से महिला ड्राइविंग स्किल प्रशिक्षण योजना की रूपरेखा और इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र में आय 180000 रुपए तक हो, 12वीं कक्षा पास हो, उम्र 18-45 हो, हरियाणा की मूल निवासी हो। जिसमे 1000 रुपए वजीफा भी दिया जाएग। निदेशक उमेश भूकर ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें ड्राइविंग के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाएं न केवल निजी क्षेत्र में बल्कि सरकारी योजनाओं के तहत भी स्वरोजगार प्राप्त कर सकती हैं। इस योजना के तहत निगम से लोन पर 7 प्रतिशत ब्याज की छुट भी है। भूकर ने हरियाणा महिला विकास निगम के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस तरह की पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस अवसर पर संस्थान से आशीष शर्मा, कुसुम, रेखा और शशी कुमार मोजूद रहे। झज्जर में जल्द ही सिलाई और जूट उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण शुरु किया जा रहा है स्वरोजगार हेतु आरसेटी पुरानी तहसील में पंजीकरण करवाए।

चंडीगढ़ः हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उन्हें फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आदेशों की अवहेलना को लेकर अवमानना नोटिस जारी किया है।
दरअसल, एक कॉन्स्टेबल पर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने का आरोप लगा था। इस संबंध में हाईकोर्ट ने पहले ही डीजीपी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। लेकिन आदेश के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। महम निवासी याचिकाकर्ता सोनू ने इस मामले में अवमानना याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया कि डीजीपी कपूर ने कोर्ट के आदेशों का पालन जानबूझकर नहीं किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना कि आदेशों का अनुपालन नहीं हुआ और इसके बाद डीजीपी को नोटिस जारी करते हुए पूछा कि आदेशों को लागू क्यों नहीं किया गया। अब अगली सुनवाई में कपूर को अदालत के समक्ष जवाब दाखिल करना होगा।
इस बीच, आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में भी डीजीपी शत्रुजीत कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर नंबर 156 सेक्टर-11 थाने में दर्ज की है। इस मामले में ठछै की धारा 108, 3(5) और ैब्ध्ैज् एक्ट की धारा 3(1)(त) लगाई गई हैं। यह हरियाणा में पहली बार है जब किसी मौजूदा डीजीपी समेत 14 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर एक साथ एफआईआर दर्ज की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, इन लगातार बढ़ती कानूनी चुनौतियों के बीच डीजीपी कपूर का पद छोड़ना लगभग तय माना जा रहा है। सरकार जल्द ही उनकी जगह एडीजीपी आलोक मित्तल को नई जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रही है।

चंडीगढ़
हरियाणा के आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के बाद बाहरी राज्यों के दलित नेता भी अब चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं
दिल्ली से पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि और रवि कुंडली नाम के दो नेता यहां पहुंचे हैं
इन नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन नहीं लिया तो हम चंडीगढ़ जाम कर देंगे
हमने तमाम दलित संगठनों की एक 31 सदस्य कमेटी बनाई है इस कमेटी की कल चंडीगढ़ में बैठक बुलाई गई है इस बैठक में फैसला लिया जाएगा आगे आंदोलन का क्या रूप होगा
रवि कुंडली ने कहा जिन अधिकारियों के नाम सुसाइड नोट में है वो यहां शोक प्रकट करने आ रहे हैं

आस्था, प्रेम, समर्पण और सौभाग्य के प्रतीक करवा चैथ के पावन पर्व की समस्त सुहागिनों को हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन पर्व पर मैं ईश्वर से सभी माताओं व बहनों के सदा सुहागन एवं खुशहाल दाम्पत्य जीवन की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *