Haryana Abhitak News 13/01/26

8 घंटे के भीतर बहादुरगढ़ सामूहिक दुष्कर्म मामले में झज्जर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चार आरोपी गिरफ्तार’
सीसीटीवी फुटेज, फोन रिकॉर्ड, सोशल मीडिया और गुप्त सूत्रों की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस’
पेटीएम ट्रांजैक्शन से खुला राज, शराब के ठेके पर किया था भुगतान’

बहादुरगढ, 13 जनवरी, अभीतक: बहादुरगढ़ में एक महिला के साथ हुए जघन्य सामूहिक दुष्कर्म के मामले में झज्जर पुलिस ने त्वरित, सतर्क और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र 8 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर बहादुरगढ़ डॉ. राजश्री सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला काम की तलाश में अपने फूफा के साथ बस के माध्यम से बहादुरगढ़ आई थी। दिनांक 12 जनवरी 2026 की रात करीब 2ः00 बजे वह श्रीराम मेट्रो स्टेशन, बहादुरगढ़ पर उतरी। इसी दौरान पांच युवकों ने उसका पीछा किया और रात करीब 2रू30 बजे दिल्लीदृरोहतक रोड स्थित एक ढाबे पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।घटना की सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया और महिला थाना बहादुरगढ़, थाना शहर बहादुरगढ़ तथा सीआईए की विशेष टीमों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। गठित पुलिस टीमों ने बिना किसी देरी के पीड़िता के बयान दर्ज किए और थाना शहर बहादुरगढ़ में आरोपियों के खिलाफ बलात्कार जैसे संगीन अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला थाना बहादुरगढ़ की ओर से पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया तथा इलाका मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए गए। इसके साथ ही पीड़िता को मानसिक एवं कानूनी सहयोग प्रदान करने के लिए लीगल एडवाइजर की सहायता से काउंसलिंग भी करवाई गई। वहीं दूसरी ओर, सीआईए टीम ने पेशेवर तरीके से कार्य करते हुए घटनास्थल एवं आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वारदात से पहले आरोपियों द्वारा शराब के ठेके पर पेटीएम के माध्यम से भुगतान किया गया था, जिसका डिजिटल ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड पुलिस जांच में अत्यंत सहायक साबित हुआ। इस डिजिटल साक्ष्य के साथ-साथ फोन रिकॉर्ड, सोशल मीडिया और गुप्त सूत्रों की सहायता से छोटू रामनगर क्षेत्र के किराए पर रहने वाले मूल रूप से बिहार निवासी आरोपियों को मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों को कल माननीय अदालत, बहादुरगढ़ में पेश किया जाएगा।

झज्जर में मंगलवार को आयोजित अधिकारियों की बैठक में चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा करते डीसी उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

सुदृढ़ जांच से अपराधियों को मिले समयबद्ध सजा: डीसी
चिन्हित अपराधों में लापरवाही अस्वीकार्य, त्वरित व प्रभावी न्याय सुनिश्चित किया जाए
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

झज्जर, 13 जनवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चिन्हित अपराधों की जांच, साक्ष्य संकलन और अभियोजन में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ जांच और प्रभावी पैरवी के माध्यम से ही अपराधियों को समयबद्ध सजा सुनिश्चित की जा सकती है। उपायुक्त मंगलवार को आयोजित चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की बैठक में समीक्षा कर रहे थे। बैठक में डीसीपी (मुख्यालय) जसलीन कौर भी उपस्थित रहीं। डीसी ने कहा कि तकनीकी त्रुटियों अथवा अपूर्ण साक्ष्य श्रृंखला के कारण गंभीर मामलों में भी अभियोजन कमजोर पड़ता है। ऐसे में प्रारंभिक चरण से ही केस फाइल को मजबूत किया जाए तथा अभियोजन पक्ष प्रत्येक सुनवाई में सशक्त पैरवी सुनिश्चित करे। उन्होंने निर्देश दिए कि जांच रिपोर्ट निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत की जाए और गवाहों की सुरक्षा व उनकी समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। बैठक में पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित अपराधों से संबंधित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की गई। उपायुक्त ने दोहराया कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कठोर कार्रवाई के साथ-साथ जांच एवं अभियोजन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही अनिवार्य है। बैठक में एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे आईएएस, बहादुरगढ़ के एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस, बादली के एसडीएम डॉ रमन गुप्ता, जिला ड्रग नियंत्रक वीसी से जुड़े। इस अवसर पर जिला न्यायवादी संजय सुहाग, जेल अधीक्षक सेवा सिंह, डीईओ रतेंद्र सिंह, डीईईओ राजबाला, पीओ आईसीडीएस सपना रानी, जिला अटॉर्नी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक
जिला में केमिस्ट की सभी दुकानों पर सीसीटीवी लगवाने के साथ मॉनीटिरिंग जरूरी : डीसी
स्वस्थ समाज ही देश की प्रगति का आधार, नशे के खिलाफ युवाओं में जागरूकता बढ़ाने पर जोर

झज्जर, 13 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय नार्को समन्वय (एनसीओआरडी) समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। पुलिस व अन्य अधिकारियों के साथ नशे को समाज से खत्म करने के विषय पर गंभीरता से चर्चा की करते हुए नशे की लत से समाज को दूर रखने के लिए अहम निर्देश देते हुए नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि केमिस्ट की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। जिन मेडिकल स्टोर संचालकों ने सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए हैं उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करने की सख्त हिदायत दी है। डीसी ने कहा कि सिविल अस्पताल में नशे के आदि लोगों के लिए जरूरी दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि नशे के आदि लोगों का समय पर इलाज करते हुए उन्हें एक स्वस्थ जीवन दिया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में नशे की बुराई के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल क्लब के जरिये विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक किया जाए। डीसी ने कहा कि स्वस्थ समाज ही देश की प्रगति का आधार होता है व जिला प्रशासन द्वारा समाज से नशे की प्रवृति को खत्म करने के लिए पूरी गंभीरता के साथ प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

आपूर्ति से पूर्व पेयजल की शुद्धता करें सुनिश्चित: अमित श्योकंद
पेयजल का क्लोरीनेशन नहीं मिला तो होगी कार्रवाई: एसई अमित श्योकंद

झज्जर, 13 जनवरी, अभीतक: पेयजल की शहरी व ग्रामीण उपभोगताओं को आपूर्ति से पूर्व उसकी शुद्धता सुनिश्चित करें सभी अधिकारी और कर्मचारी। यह बात जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता श्री अमित श्योकंद ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के गुरुग्राम रोड स्थित झज्जर परिमंडल कार्यालय के सभागार में अधिकारीयों की बैठक को स्मोधित करते हए कही। इस बारे में जानकारी देते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तहत कार्यरत डब्ल्यूएसएसओ के जिला सलाहकार श्याम अहलावत ने बताया कि अधीक्षक अभियंता श्री अमित श्योकंद झज्जर परिमंडल कार्यालय में विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। इसी दौरान श्री श्योकंद ने जिले के विभिन्न गाँव में विभाग के प्रगति पर चल रहे निर्माण व मूलभूत सुविधा सुधार कार्यों की जानकारी ली व सम्बन्धित अधिकारीयों को उन कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीँ सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की सम्बन्धित अधिकारीयों को विशेष हिदायत दी। इस दौरान विभिन्न सभी अधिकारीयों और कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी का पहला कर्तव्य है कि वह आम जन को पीने के लिए शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें चाहे व ग्रामीण हो या शहरी। श्री अमित श्योकंद ने उपस्थित अधिकारीयों को इस सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक जल घर पर उचित क्लोरीनेशन का किया जान सुनिश्चित करें। इसके लिए यथा समय क्लोरिन सिलेंडर सप्लाई व बिलिचिंग पाउडर का होना सभी अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने मीटिंग के दौरान उपस्थित उपमंडल अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को इस सम्बन्धित स्पष्ट हिदायत देते हुए निर्देश दिए कि यदि किसी जल घर में क्लोरिन गैस सिलेंडर और बिलिचिंग की उचित आपूर्ति नही मिलती है तो सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं श्री श्योकंद ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई पम्प ओपरेटर पेयजल के क्लोरीनेशन को लेकर कोई गुस्ताखी या अनदेखी करता मिला तो उसे आम जन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने पर बख्शा नहीं जाएगा और उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एसई श्री अमित श्योकंद ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने साथ ओटी किट लेकर फिल्ड में जाए और जल घर सहित पेयजल आपूर्ति के दौरान गाँव में भी विभिन्न स्थानों पर उपभोगताओं के पेयजल कनेक्शन पर पेयजल के क्लोरीनेशन की जाँच करे ताकि उपभोगताओं के बीच यह मेसेज जाए कि विभाग उनको शुद्ध पानी आपूर्ति के लिए कितना सजग है यही नहीं साथ ही यह सुनिश्चित किया जा सके कि आम जन के घर तक विभाग शुद्ध पेयजल पंहुचा रहा है। फिल्ड में पेयजल की जांच के लिए उन्होंने विशेष तौर पर सम्बन्धित उपमंडल अभियंता, कनिष्ट अभियंता और डब्ल्यूएसएसओ स्टाफ को निर्देश देते हुए कहा कि विजिट के दौरान जांचे गए पेयजल के उपभोगता का नाम व पता नोट करंे ताकि कार्य में पारदर्शिता रहे। इसके साथ ही उन्होंने सभी सम्बन्धित उपमंडल अभियंता, कनिष्ट अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिए कि गाँव व शहरी क्षेत्र में कार्यरत फिल्ड स्टाफ भी क्लोरीनेशन किट साथ रखे और हर रोज कम से कम चार पेयजल उपभोगताओं के घर क्लोरीनेशन की जांच करें और उपभोगताओं को क्लोरीनेशन के बारे में जानकारी दे यही नहीं उनके नाम व पते की सूचि बनाये। ताकि आम जन के बीच विभाग की कार्यशैली को लेकर एक सकारात्मक दृष्टिकोण बने। इस समीक्षा मीटिंग के दौरान कार्यकारी अभियंता अश्वनी सांगवान व अमन मोर के अलावा विभिन्न उपमंडल अभियंता, कनिष्ट अभियंता, लेब केमिस्ट सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियो व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक लेते अधीक्षक अभियंता श्री अमित श्योकंद

गांव सिलानी में मंगलवार को आयोजित कैंप में किसानों को फार्मर आईडी के लिए जागरूक करते अधिकारी

फार्मर आईडी से ही मिलेगा किसानों को अनुदान योजनाओं का लाभ: डीसी’
एग्री स्टैक योजना के अंतर्गत गावों में आयोजित किए जा रहे कैम्प
प्रत्येक किसान फार्मर आईडी बनवाएं
गांव सिलानी में एग्री स्टैक फॉर्मर आईडी को लेकर कैम्प आयोजित

झज्जर, 13 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि एग्री स्टैक सरकार द्वारा विकसित एक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है, जो कृषि क्षेत्र के लिए एकीकृत डेटाबेस एवं सेवाओं का समूह है। इसके माध्यम से किसान की पहचान, भूमि रिकॉर्ड एवं अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों को डिजिटल रूप से जोड़ा जाता है। इससे किसानों को सटीक जानकारी प्राप्त होती है तथा सरकारी संस्थाओं को किसानों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि जिला के गांवों में संबंधित विभागों की टीम फार्मर आईडी जनरेट कार्य में लगी हुई है, प्रत्येक किसान यह आईडी जरूर से जरुर बनवाए। उन्होंने जिलाभर के किसानों से एग्री स्टैक आईडी बनवाने का आह्वान किया। डीसी ने कहा कि फार्मर आईडी से किसानों को कृषि अनुदान आधारित योजनाओं का लाभ मिलेगा। पीएम किसान सम्मान निधि भी फार्मर आईडी से ही मिलेगी। दूसरी ओर मंगलवार को निकटवर्ती गांव सिलानी में किसानों की एग्री स्टैक आईडी बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कृषि विभाग के एसएमएस डॉ रमेश लांबा ने बताया कि इन कैम्पों का उद्देश्य किसानों को एग्री स्टैक से जोडकर उन्हें सरकारी योजनाओं, कृषि सेवाओं एवं बाजार संबंधी सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है। वहीं सहायक कृषि अभियंता राजीव चावला ने किसानों को एग्री स्टैक के उद्देश्य, लाभ एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा किसानों की मौके पर ही एग्री स्टैक आईडी बनाने की प्रक्रिया पूर्ण करवाई। उन्होंने बताया कि जिस भी व्यक्ति के नाम कृषि आधारित भूमि है केवल उसी किसान की आईडी बनेगी। इस अवसर पर कृषि सुपरवाइजर सहित अन्य ग्रामीण व संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र में 6 से 8 फरवरी तक लगेगी राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी
जिला के पशुपालकों के लिए मेला के लिए बसों की सुविधा

झज्जर, 13 जनवरी, अभीतक: कुरुक्षेत्र स्थित कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड मेला ग्राउंड में आगामी 06 फरवरी से 08 फरवरी तक तीन दिवसीय 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदेश भर से लगभग 1500 उन्नत नस्ल के पशु विभिन्न श्रेणियों में भाग लेंगे। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उत्तम नस्ल के पशुओं का प्रदर्शन कर नस्ल सुधार के लिए पशुपालकों को प्रेरित करना, दूध उत्पादन में वृद्धि कर किसानों की आय बढ़ाना है। यह जानकारी पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के उपनिदेशक डॉ. मनीष डबास ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पशुपालकों से संपर्क कर आयोजन की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने पशुपालकों से भी आग्रह किया कि वे अपने उत्तम नस्ल के पशुओं का विवरण संबंधित पशु चिकित्सक को उपलब्ध कराएं तथा पशु प्रवेश याचिका समय रहते पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में मुर्राह भैंस, देशी नस्ल की गायें (हरियाणा, साहीवाल, गिर, थारपारकर, राठी, बेलाही), क्रॉस ब्रीड गाय, घोड़े व गधे, ऊंट, भेड़ (नाली नस्ल, हिसार डेल नस्ल), बकरी एवं गौशाला पशु भाग लेंगे। प्रदर्शनी में चयनित सर्वश्रेष्ठ पशुओं को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पशु मालिकों को प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, कैंसिल चैक तथा परिवार पहचान पत्र (पीपीपी आईडी) अनिवार्य रूप से लाने होंगे। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग झज्जर द्वारा पशुपालकों को प्रदर्शनी स्थल तक ले जाने व वापस लाने के लिए प्रतिदिन 10 बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने जिला के पशुपालकों से प्रदर्शनी में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया

स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर।

डीसी ने जिलावासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं
झज्जर, 13 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने लोहड़ी व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिलावासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार लोगों के जीवन में खुशहाली व समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उत्सव जहां एक ओर परिजनों के साथ खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं, वहीं इनसे आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार उत्सव एवं खुशियों के साथ-साथ नई फसल के आगमन का भी प्रतीक है। उन्होंने मकर संक्रांति पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने जिलावासियों से आपसी भाईचारे और परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया।

सहकारिता के प्रचार प्रसार में मुख्य कड़ी हरको फैड – एस एन कौशिक
पंचकुला, 13 जनवरी, अभीतक: दी सिलानी एम पैक्स के प्रांगण में हरको फैड पंचकुला के तत्वाधान में एक किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिला झज्जर में नियुक्त हरको फैड शिक्षा अनुदेशक एस एन कौशिक ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बताया कि हरको फैड, सहकारिता विभाग में कार्यरत सभी सहकारी संस्थाओं की कार्ययोजनाओं व गति विधियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार का कार्य करती है। आज के इस किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि उपस्थित किसानों को उन्नत कृषि तकनीक व सरकार की किसान हितैषी योजना फार्मर्स रजिस्ट्रेशन बारे, सी एम पैक्स गठन करने व समितियों के संचालन बारे व बैंकिग में मोबाइल के प्रयोग में रखने वाली सावधानियों से अवगत करवाया जा सके। मांगे राम, रिटार्यड सुप्रीटेंडेंट ने सी एम पैक्स गठन, इसकी कार्य प्रणाली व सहकारिता से विकास एवं स्मृद्धि पर प्रकाश डाला और समय पर ऋण अदायगी करके ब्याज में छूट योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। कृषि विभाग से रमेश लाम्बा उप मंडल कृषि अधिकारी, झज्जर ने वर्तमान में बोई गई मुख्यतः फसल गेहूं व सरसों में होने वाली बिमारियों व उनसे बचाव के उपाय बताएं और उपस्थित किसानों के प्रश्नों के उत्तर दिए। इस अवसर पर कृषि अधिकारी श्री राजीव पाल चावला ने वर्तमान में किसानों के लिए सरकारी द्वारा चल रही योजनाओं से अवगत कराया और तकनीकी जानकारी भी दी। साथ ही पराली न जलाने के लिए किसानों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में गेहूं कटाई के उपरांत भी नालवाध्फांस न जलाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सी बी शाखा सिलानी प्रबंधक जगत सिंह अहलावत, जवाहर मल एम पैक्स प्रबंधक, श्रीकृष्ण प्रधान पैक्स कार्यकारिणी, रामकुमार कटारिया, राजेन्द्र सिंह, बलवान सिंह, सिद्धार्थ, मुकेश गहलावत, चंदन व सकैड़ो किसानों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में एस एन कौशिक शिक्षा अनुदेशक हरको फैड झज्जर द्वारा आभार व्यक्त करते कार्यक्रम का समापन किया।

डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस: एसडीएम
समारोह की 24 जनवरी की होगी फाइनल रिहर्सल

बहादुरगढ़, 13 जनवरी, अभीतक:एसडीएम अभिनव सिवाच ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह के उपमंडल स्तरीय आयोजन की तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में गणतंत्र दिवस के आयोजन से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। उपमंडल स्तर पर आयोजित समारोह राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुसार डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और सम्मान समारोह होगा। एसडीएम ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व अ पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति और अपनी संस्कृति से ओत- प्रोत रहेंगे समारोह में शहीदों के की युद्ध वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों व पूर्व योद्धाओं को भी उपमंडल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। परेड मार्च फास्ट के लिए पुलिस ,एनसीसी तथा होमगार्ड की टुकड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शिक्षा विभाग की जिम्मेवारी रहेगी। समारोह की फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को होगी। एसडीएम ने कहा कि सभी अधिकारी राष्ट्रीय पर्व के समारोह की तैयारी अभी से शुरू कर दें। विशेषकर नप को समारोह स्थल और आस पास के क्षेत्र को साफ और सुंदर रखें। बैठक में कार्यकारी अभियंता अनिल रोहिल्ला, तहसीलदार सुदेश मेहरा, बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री, नगर परिषद सचिव प्रवीण कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह, एसडीओ सुनील कौशिक और अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

संस्कारम पब्लिक स्कूल में एनसीसी कैडेट्स को डॉ. महिपाल और विशेषज्ञों ने किया संबोधितय सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
झज्जर, 13 जनवरी, अभीतक: खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल में 11 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित होने वाले 10 दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान आज एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्कारम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए उनके भीतर अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा के जज्बे को सराहा। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक के रूप में भी तैयार करते हैं। शिविर के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी और रेवाड़ी के सब-फायर ऑफिसर पवन कुमार ने भी कैडेट्स को संबोधित किया और अग्नि सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपना व्याख्यान दिया। डीडीएमए के मास्टर ट्रेनर्स आशीष, कुलदीप और गोविंद ने कैडेट्स को आपदा प्रबंधन की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। इस सत्र में कैडेट्स को विशेष रूप से अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कैडेट्स ने विशेषज्ञों की देखरेख में स्वयं आग बुझाने का अभ्यास किया और आपदा के समय बचाव के विभिन्न तरीकों को सीखा। डॉ. महिपाल ने कहा कि विशेषज्ञों का यह मार्गदर्शन कैडेट्स के जीवन में बेहद उपयोगी साबित होगा। यह 10 दिवसीय शिविर 20 जनवरी तक जारी रहेगा, जिसमें सैन्य ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

बैनर लगाकर सभी को चाइना डोर का प्रयोग न करने के लिए जागरूक करते ग्रुप सदस्य

सर्वभद्र ग्रुप ने शुरू किया जागरूकता अभियान
चाइनीज डोर की जगह सूती डोर का करें उपयोग

झज्जर, 13 जनवरी, अभीतक: मकर संक्रांति पर शहर में पतंग उड़ाने की परंपरा है, लेकिन चीनी मांझे के कारण कई हादसे होते हैं। चीनी मांझे को लेकर सर्वभद्र ग्रुप ने एक अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य चीनी मांझे के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाना है। अभियान के तहत ग्रुप के सदस्यों ने अपने शरीर पर जागरूकता संदेश लिखकर, पोस्टर व बैनर लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर आम लोगों को जागरूक कर रहे है। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने मकर संक्रांति की शुभकामना दी और कहा कि पतंग उड़ाने में चाइना डोर का उपयोग ना करें। वह लोगों से अपील कर रहे हैं कि लोग इस बार पतंग उड़ाते समय चीनी मांझे का उपयोग न करें और इसके बजाय सुरक्षित विकल्पों का उपयोग करें। सदस्यों ने आम नागरिकों से अपील की हैं कि वे मकर संक्रांति के दौरान चाइनीज डोर की जगह सूती डोर का उपयोग करें। ग्रुप के सदस्यों ने जगह-जगह बैनर लगाकर सबको चाइनीज डोर का प्रयोग न करने की भी सलाह दी। मकर संक्रांति पर शहरभर में पतंगबाजी का उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। कुछ लोग पतंगबाजी के लिए चाइना की डोर का उपयोग करते हैं जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। वहीं अगर उनको कहीं भी कोई घायल पक्षी या व्यक्ति दिखाई दे, तो उनकी मदद करें या फिर उन्हें सूचित करें। इस दौरान अभियान में अजित कुमार, लक्ष्य वर्मा, प्रतीक, दिनेश दुजाना, डॉ.शंकर ग्रोवर, व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा मौजूद रहे।

स्वामी का मानना था कि मनुष्य जैसा सोचता है,वैसा ही बन जाता है: प्रवीण गर्ग
भिवानी झज्जर, 13 जनवरी, अभीतक: उठो, जागो और तब तक न रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न कर लो। स्वामी विवेकानंद जी के इन प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात करते हुए स्थानीय डोभी तालाब चैक स्थित स्वामी विवेकानंद छात्रावास में राष्ट्रीय युवा सप्ताह एवं स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी प्रवीन गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रवीन गर्ग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए सच्चे अर्थों में प्रेरणास्रोत हैं। उनका संपूर्ण जीवन युवाओं को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और राष्ट्र सेवा की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को नकारात्मकता से दूर रखते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मबल से परिपूर्ण बनाते हैं। स्वामी जी व्यक्ति को अनंत शक्ति का स्रोत मानते थे और उनका मानना था कि मनुष्य जैसा सोचता है, वैसा ही बन जाता है। इसलिए हमें सदैव सकारात्मक और रचनात्मक विचारों को अपनाना चाहिए। गर्ग ने स्वामी विवेकानंद के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि “हम वही हैं, जो हमारे विचारों ने हमें बनाया है, इसलिए यह अत्यंत आवश्यक है कि हम अपने विचारों की दिशा सही रखें। उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी विवेकानंद दूसरों के लिए जीने को ही सच्चा जीवन मानते थे। इसी भावना को केंद्र में रखते हुए स्वामी विवेकानंद छात्रावास का संचालन किया जा रहा है, जहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्रवीन गर्ग ने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता उसके उद्देश्य और सेवा भाव पर निर्भर करती है। संस्थान जितना बड़ा होगा, उसकी उपलब्धियां उतनी ही शानदार होंगी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद का यह संदेश भी याद दिलाया कि कोई भी व्यक्ति हमें पढ़ा या आध्यात्मिक नहीं बना सकता, यह कार्य हमें स्वयं अपने भीतर से करना होता है। आत्मा से बड़ा कोई शिक्षक नहीं है, इसलिए स्वयं पर विश्वास रखना और अपनी क्षमताओं को पहचानना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद छात्रावास समिति के महासचिव विजय टुटेजा, कोषाध्यक्ष नवीन, दिनेश कुमार सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

आज हरियाणा भवन चंडीगढ़ में भाजपा हरियाणा द्वारा आयोजित मीडिया व सोशल मीडिया वर्कशॉप में मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी,आदरणीय प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, संगठन मंत्री श्री फणींद्रनाथ शर्मा व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु द्विवेदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

झज्जर पुलिस का पुलिस कर्मचारियों के वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी कदम’
पुलिस लाइन झज्जर में सेविंग व निवेश पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन’

झज्जर, 13 जनवरी, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा पुलिस कर्मचारियों को आर्थिक रूप से सशक्त, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस लाइन झज्जर में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जसलीन कौर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों में बचत, निवेश एवं वित्तीय योजना को लेकर जागरूकता और समझ विकसित करना रहा।इस कार्यक्रम में देश की प्रख्यात लेखिका एवं फाइनेंस कोच अल्पा शाह ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर पुलिस कर्मचारियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल नियमित वेतन प्राप्त करना ही आर्थिक सुरक्षा की गारंटी नहीं है, बल्कि आय का सुव्यवस्थित प्रबंधन, नियमित बचत एवं विवेकपूर्ण निवेश अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस कर्मचारी अपने सेवा काल के दौरान ही ठोस वित्तीय योजना तैयार कर लें, तो वे भविष्य में आने वाली आर्थिक चुनौतियों से आत्मविश्वास के साथ निपट सकते हैं।अल्पा शाह ने टाटा ग्रुप एवं एसबीआई ग्रुप में अपने 23 वर्षों के समृद्ध अनुभव के आधार पर पुलिस कर्मचारियों को वेतन प्रबंधन की प्रभावी रणनीतियाँ, खर्चों की प्राथमिकता तय करने के तरीके, दीर्घकालीन निवेश के विकल्प, आपातकालीन फंड की आवश्यकता, बीमा योजनाओं की महत्ता तथा सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी एवं निजी वित्तीय योजनाओं, पेंशन योजनाओं तथा कर-बचत से जुड़े विकल्पों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए सेविंग एवं निवेश से संबंधित अपने अनुभव और प्रश्न साझा किए। संवादात्मक सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ सही वित्तीय निर्णय लेने की समझ विकसित करने में सहायता मिली। उपस्थित कर्मचारियों ने इस सत्र को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताया।अल्पा शाह द्वारा म्अमतल ॅवउंद ैीवनसक प्दअमेज एवं ज्ीम ठनेपदमेे ॅवउंद नामक दो चर्चित पुस्तकें लिखी गई हैं, जिनके माध्यम से वे देशभर में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा दे रही हैं। इन पुस्तकों के जरिए वे आमजन को सरल भाषा में बचत, निवेश एवं वित्तीय योजना की जानकारी प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास को झज्जर पुलिस द्वारा प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में भविष्य में भी इस प्रकार के वित्तीय, मानसिक एवं व्यावसायिक जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि पुलिस कर्मचारी न केवल कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी कुशलता से निभाएं, बल्कि अपने व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जीवन में भी आर्थिक रूप से सुरक्षित एवं सशक्त बन सकें।कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने मुख्य वक्ता अल्पा शाह को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मान स्वरूप शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान डीसीपी मुख्यालय जसलीन कौर भी मौजूद रही।

गांव बाघपुर में मंगलवार को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के तहत योगाभ्यास करते ग्रामीण।’

गांव बाघपुर के ग्रामीणों ने किया सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में योगाभ्यास’
बेरी, 13 जनवरी, अभीतक: आयुष विभाग तथा हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में एसडीएम अंकित कुमार चैकसे के मार्गदर्शन व जिला योग संयोजक डॉ पवन कुमार के दिशा निर्देशन में गांव बाघपुर में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. पवन देशवाल ने बताया कि योग को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से गत 12 जनवरी (स्वामी विवेकानंद जयंती) से 12 फरवरी (महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती) तक एक माह का सूर्य नमस्कार अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य योग, विशेषकर सूर्य नमस्कार, के वैज्ञानिक, शारीरिक और मानसिक लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा उन्हें नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित करना है। वहीं योगाचार्य गीता कादयान ने ग्राम वासियों को योग करवाते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार केवल एक योग अभ्यास नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, ऊर्जा, सकारात्मकता और आत्म-अनुशासन का संपूर्ण माध्यम है। यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और तनाव कम करने में सहायक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वयं तथा अपने परिवार, मित्रों, विद्यार्थियों, सहकर्मियों और ग्रामीणों को इस अभियान से जोड़ें और सूर्य नमस्कार को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ और खुशहाल हरियाणा के निर्माण में सहभागिता निभाएं।

बीजेपी ने गरीब, मजदूर के वोट लेकर केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाई, अब मनरेगा को खत्म करने की साजिश रच उन्हीं को दे रही है धोखा: रामपाल माजरा
पहले मनरेगा के लिए 90 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार देती थी, अब केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत धनराशि देगी
राज्य सरकार पहले से ही 4.5 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी हुई है, ऐसे में 40 प्रतिशत हिस्सा देना बहुत बड़ी चुनौती है, अगर राज्य सरकार 40 प्रतिशत हिस्सा नहीं दे पाएगी तो केंद्र सरकार अपना 60 प्रतिशत हिस्सा नहीं देगी तो गरीबों को काम नहीं मिलेगा और मनरेगा योजना पूरी तरह से खत्म कर दी जाएगी

चंडीगढ़, 13 जनवरी, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदल कर वीबीजीरामजी करने पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि यह मनरेगा योजना को पूरी तरह से खत्म करने की बीजेपी की एक बड़ी साजिश है। यह योजना 1977 में चैधरी देवीलाल ने काम के बदले अनाज के रूप में शुरू की थी। उसके बाद कांग्रेस ने इसका नाम बदल कर नरेगा और फिर मनरेगा कर दिया था। अब बीजेपी ने फिर से इसका नाम बदल दिया है।
रामपाल माजरा ने कहा कि बीजेपी ने गरीब, मजदूर के वोट लेकर केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाई है और अब उन्हीं को धोखा दे रही है। केंद्र सरकार ने सिर्फ नाम ही नही बदला है बल्कि कई नई शर्तें भी लगा दी हैं। पहले मनरेगा के तहत जो काम दिया जाता था उसके लिए 90 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार देती थी। लेकिन अब केंद्र सरकार को 60 प्रतिशत और राज्य सरकार को 40 प्रतिशत धनराशि देनी होगी। राज्य सरकार पहले से ही 4.5 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी हुई है और तनख्वाह देने के लिए भी कर्ज लेना पड़ता है। ऐसे में 40 प्रतिशत हिस्सा देना बहुत बड़ी चुनौती है। अगर राज्य सरकार 40 प्रतिशत हिस्सा नहीं दे पाएगी तो केंद्र सरकार अपना 60 प्रतिशत हिस्सा नहीं देगी तो गरीबों को काम नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार ने अब 100 की बजाय 125 दिनों का रोजगार देने की बात कही है। अगर 125 दिन में से कुछ दिनों का रोजगार नहीं मिलेगा तो उन दिनों का पूरा भत्ता राज्य सरकार को देना होगा। राज्य सरकार के पास 40 प्रतिशत हिस्सा देने को ही नहीं है तो भत्ता कैसे देगी?। पहले मनरेगा कार्य की मंजूरी के लिए ग्राम पंचायत को 10 प्रतिशत कोरम पूरा करना होता था लेकिन अब यह जिम्मा ग्राम सभा को दे दिया गया है और उसके लिए 40 प्रतिशत कोरम पूरा करना जरूरी कर दिया गया है जो लगभग असंभव है। ऐसे में मनरेगा के कार्य को मंजूरी ही नहीं मिलेगी। अगर यह काम ग्राम सभा करेगी तो चुनी हुई ग्राम पंचायत क्या करेगी?। मतलब साफ है कि ग्राम पंचायत की शक्तियां भी कम की जा रही हैं। ये 40 प्रतिशत का वित्तीय भार राज्यों पर डाला जा रहा है यह सरासर गलत है क्योंकि राज्य यह वित्तीय भार सहन नहीं कर पाएंगे जिसके कारण यह योजना पूरी तरह से खत्म कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस जो संविधान बचाओ, मनरेगा बचाओ और वोट चोरी की बात करते हैं वो हकीकत में इन मुद्दों पर गंभीर नहीं है। इसका उदाहरण सभी के सामने है जब कांग्रेस ने मनरेगा की खिलाफत करने के लिए जिला स्तरीय प्रदर्शन किए थे उसके लिए कांग्रेस किसी भी जिले में 20 लोग भी इक्ऋा नहीं कर पाई थी। रामपाल माजरा ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों की नियत में खोट है जिसका पर्दाफाश इनेलो 15 जनवरी से सभी जिलों में शुरू होने वाले युवा सम्मेलनों में करेगी।

गौसेवा कार्य के लिए जिला प्रशासन है प्रतिबद्ध- डीसी अभिषेक मीणा
जाटूसाना शिव मोहन गौशाला के वार्षिकोत्सव में समाज सेवकों ने की लाखों की राशि दान
डीसी ने कहा- दान राशि का गौसेवा में किया जाएगा सदुपयोग

रेवाड़ी, 13 जनवरी, अभीतक: प्रदेश में गोवंश का संरक्षण करने के लिए हरियाणा सरकार ने जो महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, रेवाड़ी जिला प्रशासन उनका पूरी तरह से निर्वाह कर रहा है। गौशालाओं के माध्यम से की जा रही गौ सेवा का हम सम्मान करते हैं और इस दिशा में प्रशासन अपना सक्रिय सहयोग दे रहा है। जाटूसाना शिव मोहन गौशाला के वार्षिकोत्सव को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए डीसी अभिषेक मीणा ने आज ये शब्द कहे। उन्होंने कहा कि गौशाला में गायों को रखने की केवल औपचारिकता ना हो, अपितु उनकी उचित देखभाल तथा गौवंश का अच्छी तरह से लालन-पालन होना चाहिए। गायों की सेवा को एक बड़ा पुण्य कार्य माना गया है। इसलिए गौ सेवा में किसी प्रकार की कमी ना रखें। उनके स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच करवाई जाए। डीसी ने कहा कि दुग्ध उत्पादन में भी गौशालाएं अपना अप्रतिम योगदान दे रही हैं। शिव मोहन गौशाला प्रबंधन समिति का सदस्य होने के नाते डीसी ने उत्सव में आए दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि जो भी सहयोग राशि शिव मोहन गौशाला को दी गई है, उसमें बढ़ोतरी करके उसका गौ सेवा कार्य में सदुपयोग किया जाएगा। समारोह में शिव मोहन गौशाला की ओर से डीसी को दिए गए मांगपत्र में शेड बनवाने, गौशाला में स्टाफ के लिए कमरे बनवाने आदि मांगे रखी गईं। जिनको मुख्य अतिथि ने प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का आश्वासन दिया। डीसी अभिषेक मीणा ने सभी उपस्थित जनों को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस समारोह में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, यज्ञ-हवन तथा भंडारे का भी आयोजन किया गया। वार्षिक उत्सव में जाटूसाना और आसपास के हजारों लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठेकेदार, गौ रक्षा सेवा समिति रेवाड़ी के प्रधान अजय मित्तल, टी.सी. राव, गौशाला प्रधान जयसिंह, प्रेमनाथ गेरा, शिव कुमार शर्मा, संजय डाटा, विजय मोहदीपुर, कैप्टन वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष ताजेंद्र सिंह, आईटीबीपी के सेकेंड कमांड अधिकारी विजेंद्र सिंह, एजुडेंट अनूप कुमार गुप्ता, नगर पार्षद राजेंद्र सिंह, अशोक फौजी इत्यादि मौजूद रहे।

जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

डीसी ने जरुरतमंद लोगों को वितरित किए कंबल
जरुरतमंदों का सहयोग करना सबकी नैतिक जिम्मेदारी: डीसी अभिषेक मीणा

रेवाड़ी, 13 जनवरी, अभीतक: जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं डीसी अभिषेक मीणा ने लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को जरुरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने आमजन से भी जरूरतमंदों का सहयोग करने का आह्वड्ढान करते हुए इसे सबकी नैतिक जिम्मेदारी बताया। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व देशभर में पूरी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इन त्योहारों को सभी लोग मिल जुलकर मनाते हैं। वहीं सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ आमजन भी जरूरतमंदों लोगों की मदद करके उनके जीवन में खुशहाली लाने का कार्य करते हैं। उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों के सहयोग का सहयोग करने का आह्वड्ढान भी किया।

अभिषेक मीणा, डीसी रेवाड़ी।

समाज में प्रेम एवं भाईचारे की मिसाल कायम करते हैं लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने जिलावासियों को दी लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

रेवाड़ी, 13 जनवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने लोहड़ी व मकर संक्रांति पर जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इन त्योहारों के माध्यम से विभिन्न समुदायों के बीच आपसी प्यार-प्रेम व सौहार्द की मजबूती की कामना की। उन्होंने कहा कि लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व समाज में प्रेम एवं भाईचारे की मिसाल कायम करने वाले त्यौहार हैं। उन्होंने कहा कि ये त्यौहार भारत की विविधता में एकता के प्रतीक हैं और ये हमारी संस्कृति के संवाहक हैं। डीसी ने कहा कि ये त्योहार देश के अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न तरीके से मनाए जाते हैं लेकिन इनका मकसद सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाना है। हम इन पर्वों को मनाकर प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता भी प्रकट करते हैं। ये पर्व सही मायने में समाज में प्रेम व भाईचारे की अनूठी मिसाल कायम करते हैं। उन्होंने इन त्योहारों के माध्यम से सभी समुदायों के बीच प्रेम, सौहार्द और स्नेह के बंधन को मजबूत होने की कामना की।

डीसी अभिषेक मीणा

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना और पीएम-यशस्वी घटक-।। के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
पात्र छात्र शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एनएसपी पोर्टल पर करें आवेदन

रेवाड़ी, 13 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना और पीएम-यशस्वी घटक-।। के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग, विमुक्त जनजाति के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र छात्र शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एनएसपी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं को अब राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर लागू करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) तथा विमुक्तध्घुमंतू (डीएनटी) वर्गों के विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि छात्र पीएमएस-एससी के लिए अनुसूचित जाति श्रेणी और पीएम-यशस्वी घटक-।। के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग या विमुक्त जनजाति श्रेणी से संबंधित होना चाहिए। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्र की पारिवारिक वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए, छात्र हरियाणा का अधिवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पात्र छात्र शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एनएसपी पोर्टल ीजजचरूध्ध्ेबीवसंतेीपचे.हवअ.पद के माध्यम से पर आवेदन कर सकते हैं।

सेना भर्ती में प्रवेश परीक्षा पास उम्मीदवारों की होगी शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा
28 जनवरी से 12 फरवरी तक भीम स्टेडियम भिवानी में होगा परीक्षा का आयोजन

रेवाड़ी, 13 जनवरी, अभीतक: सेना भर्ती 2025 -2026 अग्निवीर स्कीम और स्थायी श्रेणी के तहत ऑनलाइन परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए 28 जनवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 के बीच शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी ने अग्निवीर श्रेणी, अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन में सामान्य प्रवेश परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों को सूचित किया है कि उनको शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा के लिए 28 जनवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 के बीच एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार भीम स्टेडियम, भिवानी में उपस्थित होना होगा। यह भर्ती रैली उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने सीईई परीक्षा जून 2025 में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षा संबंधी सभी जानकारी अधिसूचना में उल्लेखित है जिसे रवपदपदकपंदंतउल.दपब.पद या सम्बंधित भर्ती कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। जो उम्मीदवार शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षा पास होंगे उन्हें अगले चरण के लिए चुना जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने एक या एक से अधिक श्रेणियों में पंजीकरण किया है और सामान्य प्रवेश परीक्षा पास की है उनके लिए एक ही बार दौड़ में भाग लेने की अनुमति होगी और ऐसे उम्मीदवारों को एक ही एडमिट कार्ड मिलेगा जिसमें सभी श्रेणियों को दर्शाया होगा। एडमिट कार्ड को शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षा में साथ लाना अनिवार्य है। सभी उम्मीदवार अपने साथ दस्तावेज का सत्यापन करने के लिए 10वीं एवं 12वीं पास की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र (ऑनलाइन), चरित्र प्रमाण पत्र (ऑनलाइन), पुलिस वेरिफिकेशन (ऑनलाइन), एनसीसी, खेल प्रमाण पत्र, सेना से संबंधित प्रमाण पत्र (रिलेशन सर्टिफिकेट) और एडमिट कार्ड में सूचित अन्य दस्तावेज लाने होंगे। इसके अलावा उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटीफिकेशन को भी जरुर चेक कर ले। इसकी सूचना लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार कि धोखाधड़ी या दलाल से सावधान रहे। भर्ती प्रक्रिया पुर्णतः पारदर्शी एवं योग्यता पर आधारित होगी।

सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के तहत करवाई गई योग क्रियाएं
12 फरवरी तक जिला में चलाया जाएगा सूर्य नमस्कार अभियान

रेवाड़ी, 13 जनवरी, अभीतक: हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद जयंती से 12 फरवरी महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती तक सूर्य नमस्कार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. बसंत कुमार ने बताया कि डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के तहत जिला रेवाड़ी में योग संस्थाओं द्वारा व्यायाम व योग क्रियाएं करवाई जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में योग संस्थाओं द्वारा व्यायाम व योग क्रियाएं करवाई गई। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की बड़ी ताकत है, योग को प्रतिदिन अपनी जीवनशैली में अपनाया जाए तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत रेवाड़ी जिला में एक लाख लोगों को सूर्य नमस्कार करवाया जाएगा जिसके तहत सभी स्कूलों, विश्वविद्यालयों, संस्थाओं व सभी गांवों में नियमित रूप से हर घर परिवार-सूर्य नमस्कार का रजिस्टे्रशन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में इस अभियान को सफल बनाने के लिए योग विशेषज्ञ राकेश छिल्लर द्वारा जिला के सभी आयुष योग सहायकों को प्रशिक्षण भी करवाया गया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं ने हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर कहर बरपाया हुआ है। बर्फीली हवाओं से अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गए हैं। यही नहीं रेवाड़ी के बावल के तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री रहा, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम है। बावल में एचएयू का कृषि विज्ञान केंद्र है, जहां यह तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री रहा। इस वजह से शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति के साथ पाला जमने की गतिविधियां भी देखने को मिल रही हैं। वहीं दिन के तापमान भी सामान्य से नीचे बने हुए हैं। प्रदेश में इस सीजन में पहली बार रात का तापमान शून्य से दर्ज किया गया। रेवाड़ी के बावल में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि 19 जनवरी को सक्रिय होने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ से बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

कंडक्टर को रिटायर करना भूल गया विभाग
7 दिन करवाई नियमित कनजल
31 दिसम्बर को करना था रिटायर
संबंधित क्लर्क को किया चार्जशीट
मामला करनाल डिपो से

सर्दी ने पिछले 48 साल का रिकॉर्ड तोड़ा’
समूचा हरियाणा कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। किसी किसी जगह पर न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 48 साल पहले 22 जनवरी 1977 को 0.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, 11 जनवरी को 1971 को 0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। चैधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया है कि 16 जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा।

फरीदाबाद जिले के गांव आलमपुर में बिजली चोरी को रोकना जेई और लाइनमैनों को भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने सभी को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर डाली। हद तो तब हो गई, जब उनकी सरकारी गाड़ी छीन ली और मोबाइल से सभी बिजली चोरी के सारे सबूत डिलीट कर दिए। जिसके बाद सूचना पाकर पहुंच डायल 112 की टीम ने उनको वहां से छुड़वाया। पुलिस ने तीन नामजद सहित 50 के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया है। धौज पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

चंडीगढ़ में 17 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ाई गई कड़ाके की ठंड के चलते प्रशासन ने लिया फैसला
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शीतकालीन अवकाश और टाइमिंग रेगुलेशन को 17 जनवरी 2026 तक बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
खराब मौसम और शीतलहर के चलते यह फैसला लिया गया है ताकि बच्चों को ठंड के प्रकोप से बचाया जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पिछले आदेशों में दी गई सभी हिदायतें इस बढ़ी हुई अवधि के दौरान भी लागू रहेंगी।

नारनौल में इलेक्ट्रिक स्कूटी में ब्लास्ट, एक की मौत
चार्जिंग लगाकर सो रहा था, बैटरी फटी,
आग लगीय पत्नी-बच्चे दूसरे कमरे में होने से बचे

सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के मामले में सुनवाई’
मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया कड़ा रुख
बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन? – सुप्रीम कोर्ट
डॉग बाइट के मामलों में राज्य को भारी मुआवजा देना होगा – सुप्रीम कोर्ट
कोर्ट ने जिम्मेदारी तैयार करने के संकेत दिए
सुप्रीम कोर्ट ने डॉग फीडर्स की भूमिका पर भी सवाल उठाए
मामलों में मुआवजे की जिम्मेदारी तय की जा सकती है

चंडीगढ़ – स्कूलों की बढ़ाई गई छुट्टी’
17 जनवरी 2026 तक बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टी
कड़ाके की ठंड के चलते प्रशासन ने लिया फैसला

चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं का ट्रेनिंग सेशन जारी’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोंली, प्रदेश महामंत्री ले रहे पहले सेशन
प्रदेश भर के प्रवक्ता कार्यशाला में मौजूद
दोपहर बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी बैठक में करेंगे शिरकत
विजन डॉक्यूमेंट 2047 समेत कई मुद्दों पर चर्चा

अगर बच्चों या बुजुर्गों को कुत्तों के काटने से चोट या मौत होती है, तो राज्य सरकार को भारी मुआवजा देना पड़ेगा
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मामले में सुनवाई करते हुए कहा

कुत्ते के काटने पर मौत हुई तो राज्य सरकार को भारी मुआवजा देना होगा: सुप्रीम कोर्ट’
नई दिल्ली, 13 जनवरी, अभीतक: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि कुत्ते के काटने और किसी बच्चे, बड़े या बूढ़े, कमजोर व्यक्ति की मौत या चोट लगने पर, वह भारी मुआवजा तय कर सकता है, जिसका भुगतान राज्य सरकार करेगी। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने मामले में सुनवाई की। पीठ ने कहा कि 75 साल से सरकारों ने आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए कुछ नहीं किया। अदालत ने कहा कि वह इस लापरवाही के लिए राज्य सरकारों को जिम्मेदार ठहराना चाहती है. पीठ ने कहा कि ष्इसके लिए उनसे जवाब तलब करें। जस्टिस नाथ ने कहा, हर कुत्ते के काटने और बच्चे, बड़े या बूढ़े, कमजोर व्यक्ति की मौत या चोट के लिए, हम सरकार की तरफ से भारी मुआवजा तय कर सकते हैं। पिछले 75 वर्षों से कुछ नहीं किया गया। एक पशु कल्याण संगठन की तरफ से वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने कहा, माय लॉर्ड्स, आपको ऐसा करना चाहिए, आपको बिल्कुल करना चाहिए। जस्टिस नाथ ने कहा, साथ ही, उन सभी लोगों की जिम्मेदारी और जवाबदेही है जो दावा करते हैं कि वे कुत्तों को खाना खिला रहे हैं। उनकी रक्षा करें, उन्हें घर ले जाएं। उन्हें अपने परिसर में, अपने घर में रखें. उन्हें हर जगह कूड़ा क्यों फैलाना चाहिए और लोगों को डराना और काटना, जिससे मौत हो। जस्टिस मेहता ने कुत्तों द्वारा लोगों का पीछा करने के बारे में भी कहा। जस्टिस नाथ ने कहा कि कुत्ते के काटने का प्रभाव जिंदगी भर रहता है। गुरुस्वामी ने कहा कि वह भी कुत्ते के हमले का शिकार हो चुकी हैं। जस्टिस मेहता ने कहा कि भावनाएं और चिंताएं सिर्फ कुत्तों के लिए होती हैं। गुरुस्वामी ने जवाब दिया कि उन्हें इंसानों की भी उतनी ही चिंता है। गुरुस्वामी ने कहा कि जो तरीके काम करेंगे, वे हैं कुत्तों का रोगाणुनाशन और उनके साथ मानव व्यवहार। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नियामक अपना काम करने में विफल रहे। पीठ के सामने यह तर्क दिया गया कि ऐसे नियामक या केंद्र फंड का कम इस्तेमाल कर रहे हैं, और ।ठब् रूल्स सिर्फ कुत्तों की जनसंख्या नियंत्रण के बारे में नहीं हैं, बल्कि ये जानवरों को बंद रखने के खिलाफ एक कोशिश है। सुप्रीम कोर्ट ने मौखिक रूप से पूछा, जब नौ साल के बच्चे को आवारा कुत्ते मार देते हैं, जिन्हें कुत्ता प्रेमी संगठन खाना खिला रहे हैं, तो किसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए? पीठ ने आगे पूछा, क्या इस कोर्ट को अपनी आंखें बंद कर लेनी चाहिए और चीजों को होने देना चाहिए? पीठ ने कहा कि उसके पास केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से गंभीर सवाल हैं, वह उन्हें कब सुनेगी. पीठ ने यह भी कहा कि जानवरों से इंसानों को होने वाले दर्द का क्या, अगर जानवर इंसानों पर हमला कर दे तो कौन जिम्मेदार होगा?

बिना तैयारी के नए श्रम कानून लागू करना श्रमिकों के साथ धोखा, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार
नई दिल्ली, 13 जनवरी, अभीतक: दिल्ली हाईकोर्ट ने नये श्रम कानूनों को स्थगित करने के केंद्र सरकार के ताजा नोटिफिकेशन में बदलाव करने में हीलाहवाली भरे रुख पर केंद्र सरकार को फटकार लगाई है। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने केंद्र सरकार से कहा कि आपने हमारे पिछले आदेश का पालन नहीं किया है। मामले की अगली सुनवाई 30 जनवरी को होगी। सोमवार को इस मामले पर हाईकोर्ट में तीन बार सुनवाई हुई। सुबह जब सुनवाई हुई तो याचिकाकर्ता के वकील रविंद्र एस गरिया ने कहा कि केंद्र ने 8 दिसंबर के नोटिफिकेशन में कोई सुधार नहीं किया है। अगर नोटिफिकेशन में कोई सुधार नहीं होगा तो नये कानून कैसे लागू हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पेमेंट ऑफ ग्रेच्यूटी एक्ट, ट्रेड यूनियन एक्ट समेत कई कानूनों पर नया नोटिफिकेशन मौन है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आपके नोटिफिकेशन में कई कमियां थीं। उसे ठीक कर आपको नया नोटिफिकेशन जारी करना था, जिसे आपने नहीं किया। आखिर पिछले कानून को निरस्त किए बिना और नए कानून के लिए नियम बनाये बिना आप नया कानून कैसे लागू कर सकते हैं। इसके बाद केंद्र की ओर से पेश एएसजी चेतन शर्मा ने कहा कि इस मामले की सुनवाई के लिए दूसरे वकील को नियुक्त किया गया है. तब कोर्ट ने इसे दोबारा सुनवाई के लिए रखा। मामले की दूसरी सुनवाई में नये वकील कोर्ट के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद कोर्ट ने एएसजी चेतन शर्मा के और श्रम मंत्रालय के अधिकारी को तलब किया। शाम को जब तीसरी बाद सुनवाई हुई तो चेतन शर्मा ने कहा 8 दिसंबर के केंद्र के दूसरे नोटिफिकेशन में गलतियां थी। इसे सरकार मान रही है, लेकिन कई वजहों से इसे सरकार वापस नहीं ले पा रही है। ऐसे में कोर्ट को इस मामले का हल करते हुए आदेश पारित करना चाहिए। तब चीफ जस्टिस ने कहा कि इसे केंद्र सरकार को ही ठीक करना चाहिए। तीसरी बार श्रम मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी भी पेश हुए। कोर्ट ने डिप्टी सेक्रेटरी से कहा कि इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड की धारा 104 में साफ लिखा है कि पहले के कानून को निरस्त किए बगैर आप नया कोड नहीं ला सकते, फिर आपको उस पर नया नोटिफिकेशन जारी करना होगा। बता दें कि, 11 दिसंबर 2025 को हाईकोर्ट ने केंद्र के नये नोटिफिकेशन को नाकाफी बताया था। कोर्ट ने कहा था कि केंद्र सरकार के अधिकारियों ने जल्दबाजी में नोटिफिकेशन जारी करवाया है। लगता है कि केंद्र के अधिकारियों ने श्रम न्यायालयों में अपने अधिकारों के लिए लड़ने वाले श्रमिकों और श्रम न्यायालयों में बैठे जजों की परेशानियों को समझें बिना हड़बड़ी में नोटिफिकेशन जारी कर दिया। कानूनों में केंद्र सरकार को चाहिए कि वो याचिकाकर्ताओं या श्रम कानूनों की बेहतर समझ रखने वाले वकीलों से सलाह लेकर नोटिफिकेशन जारी करवाएं।

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, अभी अभी हादसा हुआ’
रेवाड़ी, 13 जनवरी, अभीतक: रेवाड़ी से पटौदी रोड पर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव डोहकी के नजदीक यदुवंशी शिक्षा निकेतन के पास रोड पर एक युवक नरेश पुत्र दुल्ली चंद उम्र करीब 25 साल अपनी ई रिक्शा लेकर अपने गांव डोहकी जा रहा था। जो कि अचानक उसकी ई रिक्शा का बैलेंस बिगड़ने के कारण वो पलट गई। जिस कारण से इस नरेश नामक युवक को चोटें लगी। जिसको सरकारी एंबुलेंस डायल 112 के द्वारा मौके से ट्रॉमा सेंटर रेवाड़ी लाया गया। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।

सीकर में रींगस-खाटूश्यामजी रोड़ पर भीषण सड़क हादसा’
सीकर, 13 जनवरी, अभीतक: श्याम भक्तों से भरे टेम्पो को स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर, टेम्पो में सवार सांचैर से आए श्याम भक्त हुए घायल, कुल नौ श्याम भक्त हुए घायल, पांच गंभीर घायलों को किया हायर सेंटर के लिए रेफर, रींगस-खाटूश्याम जी रोड़ पर दादिया मोड़ के पास हुआ हादसा, एएसआई सावंता राम गुर्जर ने दी जानकारी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2 दिवसीय असम दौरा’
प्रधानमंत्री मोदी 17-18 जनवरी को असम का दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री 17 जनवरी को गुवाहाटी पहुंचेंगे
गुवाहाटी में च्ड मोदी करेंगे रोड शो
18 जनवरी को एलिवेटेड कॉरिडोर कार्यक्रम में होंगे शामिल
काजीरंगा नेशनल पार्क एलिवेटेड कॉरिडोर कार्यक्रम में होंगे शामिल
पीएम मोदी सुबह 11 बजे ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जोधपुर दौरा’
जोधपुर प्रवास पर पहुंचने पर की गई अगवानी
रामनाथ कोविंद 15 जनवरी तक रहेंगे जोधपुर प्रवास पर
जोधपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर ताज हरिमहल के लिए रवाना
राज हरिमहल में रात्रि विश्राम करने का कार्यक्रम
कल पूर्व राष्ट्रपति प्रातः 11ः15 बजे सोजत सिटी (पाली) के लिए करेंगे प्रस्थान
श्रीमद् भागवत कथा समिति, सोजत सिटी द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा और
सहस्त्र चंडी महायज्ञ में करेंगे सहभागिता
कल रात्रि 7ः30 बजे पुनः जोधपुर पहुंचकर ताज हरिमहल में करेंगे रात्रि विश्राम
15 जनवरी को श्री रामनाथ कोविंद अपराह्न 3ः30 बजे पहुंचेंगे जोधपुर एयरपोर्ट
4 बजे दिल्ली के लिए करेंगे प्रस्थान।

जयपुर-गुलाबी नगरी की खादी जैकेट मल्लिकार्जुन खरगे की बनी पहली पसंद’
कांग्रेस अध्यक्ष को रास आने लगी है जयपुर की खादी की जैकेट
पिछले तीन साल से मल्लिकार्जुन खरगे पहन रहे हैं जयपुर में बनी जैकेट
अब तक करीब एक दर्जन जैकेट का खरगे दे चुके हैं ऑर्डर
ब्लू,ब्लैक और बादामी कलर की जैकेट है मल्लिकार्जुन खरगे को बेहद पसंद
बिना मशीन के हाथ के हुनर से तैयार होती है यह खास खादी जैकेट
ट्रेडिशनल डिजाइन के चलते खरगे जयपुर की इस जैकेट के हुए मुरीद।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जयपुर दौरा प्रस्तावित’
16 जनवरी को शाम 4 बजे जयपुर पहुंचना प्रस्तावित
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी जयपुर पहुंचेंगे
15 जनवरी को दोपहर 3 बजे के बाद पहुंचेंगे जयपुर
कल रिहर्सल प्रस्तावित, विस्तृत कार्यक्रम जल्द हो सकता है जारी।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो ट्रालों की भिड़ंत,’
रेवाड़ी, 13 जनवरी, अभीतक: एक चालक की हालत गंभीर दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे दो ट्रालों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर साबन चैक के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगे चल रहे ट्राले ने अचानक दूसरी लेन से पहली लेन में कट मारा, जिससे पीछे चल रहा ट्राला अनियंत्रित होकर हाईवे के साथ बनी बरसाती पानी की नाली में जा फंसा। इसी दौरान पीछे वाले ट्राले का अगला हिस्सा आगे वाले ट्राले से टकरा गया, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग, पेट्रोल पंप के कर्मचारी और राहगीर मौके पर पहुंच गए। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। ट्राला चालक अपनी सीट पर ही बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने पर बावल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने क्रेन की सहायता से ट्राले में फंसे चालक को बाहर निकलवाया और उसे तुरंत बावल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद दूसरा ट्राला चालक मौके से ट्राला छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घायल चालक ट्राले में चावल भरकर गुजरात के अमृता जा रहा था। पुलिस ने दोनों ट्रालों को सड़क किनारे हटवाकर लगभग आधे घंटे बाद हाईवे पर यातायात सुचारु कराया। समाचार लिखे जाने तक चालक की हालत गंभीर बनी हुई थी।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी बोर्ड प्रशासन की नीतियों और अपनी लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठे
भिवानी, 13 जनवरी, अभीतक: मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी संगठन-1016 (संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ) ने बोर्ड प्रशासन की नीतियों और अपनी लंबित मांगों को लेकर द्वार सभा का आयोजन किया। कर्मचारियों ने ना केवल प्रशासन के रवैये की निंदा की, बल्कि दो टूक शब्दों में अल्टीमेटम देते हुए 16 जनवरी से भूख हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। सभा की अध्यक्षता प्रधान सत्यवीर स्वामी ने की, जबकि मंच का संचालन महासचिव सोमवीर पूनिया ने किया। बैठक के दौरान महासचिव ने प्रशासन के उस फैसले का कड़ा विरोध किया जिसमें उत्तरपुस्तिका मुद्रण का कार्य पुरानी पद्धति के अनुसार प्रकाशन शाखा को नहीं सौंपा जा रहा है। कर्मचारियों में इस बात को लेकर भी भारी रोष है कि जायज मांगें मानने के बजाय प्रशासन दमनकारी नीति अपना रहा है। संगठन के प्रधान को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस की कड़े शब्दों में निंदा की गई। वरिष्ठ उप प्रधान देवेन्द्र श्योराण ने इसे प्रशासन की कमजोर मानसिकता और कर्मचारियों की आवाज दबाने वाली ओछी हरकत करार दिया। मंच के माध्यम से संगठन नेताओं ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 को लेकर राजनीतिक नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का प्रैस वार्ता करते हुए खंडन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बोर्ड के मुखिया होने के नोत उनकी यह नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि बोर्ड के खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहों का तथ्यों सहित जवाब दे। इसके अलावा यह भी मांग की कि इसकी निष्पक्ष जांच हो, ताकि बोर्ड की छवि धूमिल ना हो। साथ में मंच से प्रशासन को चेताया कि बोर्ड कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलयमान रखा जाए, अर्थात किसी प्रकार की अनावश्यक दखलअंदाजी या अनियमित्ता ना बरती जाए। इस मौके पर प्रधान सत्यवीर स्वामी उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड में सचिव स्थायी तौर पर नहीं बैठते, जिसके चलते कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न कार्य अधर में लटके रहते है, जिसके कारण कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा परीक्षा संबंधी कार्य भी बाधित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि अगले दो दिनों के भीतर कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया और दमनकारी नोटिस वापस नहीं लिए गए तो बोर्ड के सभी कर्मचारी 16 जनवरी से सामूहिक आंदोलन शुरू करेंगे और भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान होने वाले किसी भी व्यवधान की पूरी जिम्मेदारी बोर्ड प्रशासन की होगी। इस मौके पर वरिष्ठ पदाधिकारी जोगेंद्र, अशोक लांबा, अरुण, सोनू, अशोक पिलानिया, भारतदीप, अनूप खेदड़, अमनदीप, संदीप जांगड़ा, संदीप शर्मा, सत्येंद्र और कुलदीप सहित संगठन के सभी प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

हिसार में एक ज्वेलर को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली
भिवानी, 13 जनवरी, अभीतक: हिसार के गांधी चैक के पास एक ज्वेलर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। ज्वेलर को गंभीर हालत में हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान करीब 38 वर्षीय कपिल सोनी के रूप में हुई है। वह इकलौता बेटा था। उसकी गांधी चैक पर दुकान है। कपिल रोजाना सुबह दुकान खोलता था। मंगलवार सुबह भी वह दुकान पर आया। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे उसकी दुकान में गोली चली। अंदर जाकर देखा तो उसकी लाइसेंसी पिस्टल उसके पास पड़ी थी और कपिल के पेट में गोली लगी थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय ज्वेलर के पिता भगत सोनी बाहर बैठे थे। घटना के बाद गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सहकारिता के प्रचार प्रसार में मुख्य कड़ी हरको फैड – एस एन कौशिक
पंचकुला, 13 जनवरी, अभीतक: दी सिलानी एम पैक्स के प्रांगण में हरको फैड पंचकुला के तत्वाधान में एक किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिला झज्जर में नियुक्त हरको फैड शिक्षा अनुदेशक एस एन कौशिक ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बताया कि हरको फैड, सहकारिता विभाग में कार्यरत सभी सहकारी संस्थाओं की कार्ययोजनाओं व गति विधियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार का कार्य करती है। आज के इस किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि उपस्थित किसानों को उन्नत कृषि तकनीक व सरकार की किसान हितैषी योजना फार्मर्स रजिस्ट्रेशन बारे, सी एम पैक्स गठन करने व समितियों के संचालन बारे व बैंकिग में मोबाइल के प्रयोग में रखने वाली सावधानियों से अवगत करवाया जा सके। मांगे राम, रिटार्यड सुप्रीटेंडेंट ने सी एम पैक्स गठन, इसकी कार्य प्रणाली व सहकारिता से विकास एवं स्मृद्धि पर प्रकाश डाला और समय पर ऋण अदायगी करके ब्याज में छूट योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। कृषि विभाग से रमेश लाम्बा उप मंडल कृषि अधिकारी, झज्जर ने वर्तमान में बोई गई मुख्यतः फसल गेहूं व सरसों में होने वाली बिमारियों व उनसे बचाव के उपाय बताएं और उपस्थित किसानों के प्रश्नों के उत्तर दिए। इस अवसर पर कृषि अधिकारी श्री राजीव पाल चावला ने वर्तमान में किसानों के लिए सरकारी द्वारा चल रही योजनाओं से अवगत कराया और तकनीकी जानकारी भी दी। साथ ही पराली न जलाने के लिए किसानों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में गेहूं कटाई के उपरांत भी नालवाध्फांस न जलाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सी बी शाखा सिलानी प्रबंधक जगत सिंह अहलावत, जवाहर मल एम पैक्स प्रबंधक, श्रीकृष्ण प्रधान पैक्स कार्यकारिणी, रामकुमार कटारिया, राजेन्द्र सिंह, बलवान सिंह, सिद्धार्थ, मुकेश गहलावत, चंदन व सकैड़ो किसानों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में एस एन कौशिक शिक्षा अनुदेशक हरको फैड झज्जर द्वारा आभार व्यक्त करते कार्यक्रम का समापन किया।

चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में मनाया गया लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का त्यौहार
भिवानी, 13 जनवरी, अभीतक: चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के प्रेम नगर स्थित नए कैंपस व ओल्ड कैंपस में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कमचारियों द्वारा कुलगुरु प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी एवं कुलसचिव डॉ जितेन्द्र भारद्वाज के संग लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया और विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारियों ने लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के त्यौहार के पारंपरिक मंगल गीत गाए और लोहड़ी की परिक्रमा कर मूंगफली व रेवड़ी की आहुति दी। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने कहा कि लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के दोनों त्यौहार सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के प्रतीक हैं। हमारे पारंपरिक त्योहार एवं रीति रिवाज विश्व में सर्वश्रेष्ठ एवं निराले हैं जो हमें संगठित करते हैं और आपसी प्रेम एवं भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। कुलसचिव डॉ जितेन्द्र भारद्वाज ने लोहड़ी एवं मकर संक्रांति को सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार हमें एकता एवं आपसी प्रेमभाव का संदेश देते हैं। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी एवं कुलसचिव डॉ जितेन्द्र भारद्वाज ने संयुक्त रूप से सभी कर्मचारियों के जीवन में सुख, शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी।

हरियाणा लोक भवन में लोहड़ी मनाई गई, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शुभकामनाएं दीं
चंडीगढ़, 13 जनवरी, अभीतक: मंगलवार को हरियाणा लोक भवन में पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक उमंग के साथ लोहड़ी मनाई गई, जो फसल उत्सव से जुड़ी समृद्ध विरासत और एकजुटता की भावना को दर्शाती है। इस अवसर पर, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दीं। राज्यपाल ने कहा “लोहड़ी फसल, गर्मजोशी और एकजुटता का उत्सव है, जो प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामुदायिक भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष, माननीय राज्यपाल के सचिव श्री डीके बेहेरा, राज्यपाल के एडीसी स्क्वाड्रन लीडर मोहन कृष्ण पी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने इस बात पर जोर दिया कि लोहड़ी न केवल फसल के मौसम का प्रतीक त्योहार है, बल्कि भारत के गहरे सांस्कृतिक मूल्यों की अभिव्यक्ति भी है, जहाँ लोग समृद्धि, सद्भाव और आपसी सम्मान का जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे त्योहार सामाजिक बंधनों को मजबूत करते हैं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के बीच एकता की भावना को बढ़ावा देते हैं। यह अवसर एक गर्मजोशी भरे और उत्सवपूर्ण माहौल से भरा था, जो कृतज्ञता, एकजुटता और भविष्य के लिए आशावाद के शाश्वत संदेश को दर्शाता है, जिसका प्रतिनिधित्व लोहड़ी करती है।

चंडीगढ़
चंडीगढ़ में 17 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ाई गई कड़ाके की ठंड के चलते प्रशासन ने लिया फैसला
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शीतकालीन अवकाश और टाइमिंग रेगुलेशन को 17 जनवरी 2026 तक बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
खराब मौसम और शीतलहर के चलते यह फैसला लिया गया है ताकि बच्चों को ठंड के प्रकोप से बचाया जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पिछले आदेशों में दी गई सभी हिदायतें इस बढ़ी हुई अवधि के दौरान भी लागू रहेंगी।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का दिल्ली दौरा’
दिल्ली दौरे पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात

दिल्ली – बीजेपी को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष’
20 जनवरी को बीजेपी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
नितिन नबीन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त होंगे
19 जनवरी को नितिन नबीन नामांकन दाखिल करेंगे
बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली में रहने के निर्देश

जींद – बीजेपी राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का बयान’
जी राम जी योजना को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
जी राम जी योजना को लेकर कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार – सुभाष बराला
बीजेपी ने कांग्रेस से ज्यादा मनरेगा पर खर्च किया – सुभाष बराला
भाजपा ने कांग्रेस से ढाई गुना ज्यादा खर्च किया – सुभाष बराला
बीजेपी की नियत और नीति दोनों साफ है – सुभाष बराला
पीएम ने सवा 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया- सुभाष बराला

चंडीगढ़ – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली का बयान’
मीडिया विभाग सोशल मीडिया आईटी विभाग और प्रवक्ताओं की बैठक हुई – मोहनलाल बडोली
सरकार की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचा जा सके इसको लेकर चर्चा की- मोहनलाल बडोली
हमारा सरल ऐप है जिस पर पार्टी के कार्यकर्ता की जानकारी होती है- मोहनलाल बडोली
हमारे कई कार्यक्रमों की सीधी रिपोर्टिंग सरल ऐप पर होती है- मोहनलाल बडोली
कांग्रेस के प्रशिक्षण कैंप पर मोहनलाल बडोली का निशाना’
कांग्रेस में बड़ी उम्र के नेता युवा कहलाते हैं – मोहनलाल बडोली

लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने झुग्गी -झोपड़ी के रहवासियों के बीच मनाया लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व, बांटी मिठाइयां’
झुग्गीवासियों के बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए किया प्रेरित’
जरूरतमंदों व निर्धनों की यथासंभव सहायता करना हर सक्षम नागरिक का कर्त्तव्य: अशोक प्रधान लोक सेवा मंच’

रेवाड़ी, 13 जनवरी, अभीतक:ऐतिहासिक पर्व लोहड़ी एवं सनातन आस्था के प्रसिद्ध त्योहार मकर संक्रांति के सिलसिले में मिठाइयां बांटने एवं सामाजिक सरोकार के तहत जनसमस्याएं जानने के लिए राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारीगण स्थानीय सेक्टर- 4 में क्षुग्गी झोपड़ियां के रहवासियों के बीच पहुंचे। क्षुग्गी झोपड़िया में रहकर गुजर बसर कर रही मेहनतकश महिलाओं और बच्चों ने मंच के पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया और अपनी ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित मंच की कोर कमेटी के सदस्य एवं सीनियर सिटीजन बीके राम सिंह , कंवर सिंह सैनी ने झुग्गी-झोपड़ी वासियों का कुशलक्षेम पूछा और उनमें मिठाइयां वितरित कीं । उपस्थित अनेक महिलाओं ने बताया कि सर्दी के इस ठिठुरते मौसम में उन्हें और उनके बच्चों को गर्म कपड़ों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि टाट-चटाई बनाने के उनके पुश्तैनी कार्य और आसपास दिनभर की कड़ी मेहनत मजदूरी के बावजूद उनके परिवारों का गुजारा मुश्किल से हो पा रहा है। मगर उनके लिए संतोष की बात यह है कि उनके सभी बच्चे अब पढ़ने लगे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भविष्य को लेकर उम्मीदें हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर वर्तमान के कठिनाईभरे हालातो में बदलाव ला सकेंगे और कामयाब होंगे।’ प्रगतिशील विचारक अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें मन लगाकर पढ़ना चाहिए। उन्होंने बच्चों से जीवन में हमेशा अच्छी आदतों को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्राप्ति शेरनी के दूध के समान है। शिक्षा पाकर न केवल उनकी कठिनाइयां दूर होंगी बल्कि बड़े होकर वे देश और समाज की मनचाही ढंग से सेवा भी कर सकेंगे। उन्होंने लोक सेवा मंच की ओर से सभी देशवासियों एवं उपस्थित जनों को ऐतिहासिक पर्व लोहड़ी व हिंदू पर्व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं। कंवर सिंह सैनी ने अच्छे बच्चे बनना है, मिलकर आगे बढ़ना है, कभी किसी से डरना -झगड़ना नहीं धर्म की राह चलनी है, जय शिक्षा ज्योति जय सामाजिक क्रांति आदि के जोरदार नारे लगवाएं। सीनियर सिटीजन बीके राम सिंह ने उपस्थित महिलाओं से अपने बच्चों को खूब पढ़ाने तथा उनमें अच्छे संस्कारों का निर्माण करने का विनम्र अनुरोध किया। झुग्गीवासियों ने कहा कि वे सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से जनहित में कमजोर, वृद्ध और निर्धन लोगों से निरंतर मेलजोल रखने, उनकी हरसंभव सहायता करने और जनहित में जायज हकों के लिए लगातार चलाए जा रहे जनसम्पर्क अभियान से बहुत खुश हैं और बुलंद किए जा रहे सभी जनहितकारी मुद्दों का भरपूर वे जोरदार समर्थन करते हैं।

9वीं एलीट महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी, पूजा रानी बोहरा का किया गया जोरदार स्वागत
भिवानी, 13 जनवरी, अभीतक: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित 9वीं एलीट महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर भिवानी लौटी पूजा रानी बोहरा का जोरदार स्वागत किया। घर पहुंचते ही वह अपनी मां के गले लगी और मां ने उसका मुंह मीठा करवाया और फूल माला के साथ स्वागत किया। इस दौरान काफी लौग मौजूद रहे, जिन्होंने पूजा बोहरा का स्वागत किया। वहीं घर में काफी खुशी का माहौल है। 4 से 10 जनवरी तक हुई इस चैंपियनशिप में अपनी प्रतिद्वद्वी को एकतरफा मुकाबलों हराते हुए गोल्ड मेडल जीता है। इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद देश के पहली महिला बॉक्सर बन गई हैं, जिनके नाम 10 सीनियर राष्ट्रीय खिताब हैं। पूजा बोहरा ने बताया कि उनकी राष्ट्रीय यात्रा में 2011, 2012, 2013, 2015, 2017, 2018, 2021, 2023 और 2024 में स्वर्ण पदक शामिल हैं, जो 2025 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रिकॉर्ड तोड़ 10वें खिताब के साथ आगे भी जारी है। अपनी निरंतरता, जुझारूपन और तकनीकी उत्कृष्टता के लिए जानी जाने वाली पूजा ने वर्षों से राष्ट्रीय सर्किट पर अपना वर्चस्व बनाए रखा है। 2009 में सीनियर स्तर पर पदार्पण करने के बाद से, पिछले 17 वर्षों में उन्होंने हर एक वर्ष राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता है, जो उनके अनुशासन का असाधारण प्रमाण है। वर्तमान में भारतीय महिला एलीट टीम की सबसे वरिष्ठ सक्रिय मुक्केबाज पूजा रानी राष्ट्रीय एलीट सेटअप में एकमात्र सक्रिय विवाहित महिला मुक्केबाज भी हैं। उनकी मुक्केबाजी यात्रा 2009 में शुरू हुई, जब भिवानी के आदर्श महिला महाविद्यालय में पढ़ाई के दौरान उनकी शिक्षिका मुकेश श्योराण ने उनकी प्रतिभा को पहचाना। इसके बाद उन्हें कैप्टन हवा सिंह बॉक्सिंग अकादमी में कोच संजय श्योराण से परिचित कराया गया, जहां उनकी क्षमता को सहेजते हुए निरंतर उत्कृष्टता में ढाला गया। सीनियर राष्ट्रीय खिताबों की अधिकतम संख्या के पुरुष और महिला दोनों रिकॉर्ड एक ही कोचिंग परंपरा से जुड़े हैं। संजय श्योराण के पिता अर्जुन व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित पुरुष वर्ग में 11 राष्ट्रीय खिताबों के साथ रिकॉर्ड धारक हैं, जबकि उनकी शिष्या पूजा रानी अब महिला वर्ग में 10 राष्ट्रीय खिताबों के साथ सर्वोच्च स्थान पर हैं।

लोहड़ी का वैज्ञानिक महत्व
लोहड़ी केवल लोक पर्व ही नहीं, बल्कि इसका गहरा वैज्ञानिक आधार भी है। यह पर्व शीत ऋतु के अंत और सूर्य के उत्तरायण की ओर बढ़ने का संकेत देता है। इस समय सूर्य की किरणें पृथ्वी पर अधिक प्रभावी होती हैं, जिससे तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगती है। लोहड़ी पर अग्नि जलाना वैज्ञानिक दृष्टि से उपयोगी है, क्योंकि आग से वातावरण की नमी और हानिकारक कीटाणु कम होते हैं। तिल, गुड़, मूंगफली जैसे पदार्थों का सेवन शरीर को ऊर्जा देता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और ठंड के प्रभाव को कम करता है। सामूहिक रूप से अग्नि के चारों ओर बैठना सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है, क्योंकि इससे सकारात्मक ऊर्जा, आपसी संवाद और मानसिक सुकून मिलता है। इस प्रकार लोहड़ी प्रकृति, शरीर और समाजकृतीनों के संतुलन का संदेश देती है।
आपके ही परिवार से -राजबीर राहड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *