




एल. ए. स्कूल में लोहड़ी व मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
झज्जर, 12 जनवरी, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में लोहड़ी व मकर संक्रांति का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी स्टॉफ सदस्यों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। प्रातः कालीन अध्यापकों की सभा में स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने सभी स्कूल सदस्यों, बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई प्रदान की। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने मकर संक्रांति के पर्व को मनाने की विधि व इतिहास के बारे मैं सभी को बताया। स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर ने सभी जनमानस को अपने हाथों से मूंगफली व रेवड़ियां वितरित कर इस पर्व की सार्थकता को सिद्ध किया।

अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 12 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए-2 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए-2 बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत सीआईए-2 की टीम नूना माजरा से मेहंदीपुर डाबौदा मार्ग पर पावर हाउस के नजदीक नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी।इसी दौरान नूना माजरा की ओर से आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान विनोद, निवासी नूना माजरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एंटी नारकोटिक सेल ने गांजा सहित महिला को किया गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 12 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला को नशीला पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी निरीक्षक दिनकर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना लाइन पार बहादुरगढ़ क्षेत्र से एक महिला को काबू किया गया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से 220 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में एनडीपीएस एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।




चंद घंटों में सीआईए झज्जर पुलिस का बड़ा एक्शन, जानलेवा हमले के चार आरोपी दबोचे
झज्जर, 12 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सीआईए झज्जर की टीम ने जानलेवा हमले के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह मामला झज्जर जिले के गांव रेढूवास का है, जहां पुरानी जमीन संबंधी रंजिश के चलते एक युवक पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री नगर, बहादुरगढ़ निवासी हर्ष कुमार गौतम 10 जनवरी को अपनी नानी को लेने के लिए गांव रेढूवास गया था। इसी दौरान गांव में पहले से चली आ रही जमीन विवाद की रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले हर्ष कुमार के साथ मारपीट की और बाद में उस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान हर्ष बाल-बाल बच गया और उसे कोई गोली नहीं लगी।इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर हर्ष की गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हर्ष के बयान के आधार पर थाना साल्हावास में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए झज्जर की टीम ने विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेंद्र निवासी कसौली, जिला रेवाड़ी, दीपांशु निवासी छुरियावास, जिला रेवाड़ी, नवीन निवासी रेढूवास और प्रवीण निवासी भिंडावास के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार नवीन को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया और अन्य तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीआईए झज्जर प्रभारी कर्मवीर का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी और पूरी साजिश का खुलासा करने के लिए मामले की गहन जांच की जा रही है। उपरोक्त मामले के किसी भी दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किया नमन
झज्जर, 12 जनवरी, अभीतक: गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आवाहन किया और बताया कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। भारत में उनके जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी जी की बुद्धिमानी और हाजिर जवाबी की पूरी दुनिया कायल थी। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी, जो आज भी अपना काम कर रही है। विवेकानंद बड़े ही संपन्न दृष्टा थे। उन्होंने एक नए समाज की कल्पना की थी। ऐसा समाज जिसमें धर्म और जाति के आधार पर मनुष्य मनुष्य से कोई भेदभाव नही रहे।

समाधान शिविर जनसेवा का सशक्त माध्यम: डीसी
हर शिकायत का समयबद्ध व स्थायी समाधान सुनिश्चित करें सभी विभागाध्यक्ष
झज्जर, 12 जनवरी, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में डीसी ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान 10 शिकायतें पंजीकृत हुई हैं। इस दौरान डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जो शिकायतें दोबारा खुली हैं, उनके कारणों की जांच की जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण निपटान किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष स्वयं ऐसी शिकायतों पर संज्ञान लें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए समाधान करवाएं, ताकि वही शिकायत दोबारा न खुले। उन्होंने कहा कि आमजन प्रशासन पर विश्वास करके अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर लोगों की छोटी से छोटी समस्या का भी समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर को केवल औपचारिकता न मानते हुए जनसेवा का माध्यम समझें और हर शिकायत का समयबद्ध व स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित दिन पर समाधान शिविर में पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। उपमण्डल स्तर पर बहादुरगढ़ ,बादली व बेरी उपमण्डल स्तरीय समाधान शिविरों में आमजन की शिकायतें सुनी गई। जिला स्तरीय समाधान में एडीसी जगनिवास, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, डीआरओ मनबीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी खुशी कौशल, एक्सईएन लोक निमार्ण विभाग सुमित कुमार ,जिला महामंत्री दयाकिशन जांगड़ा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।



बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत आज मंगलवार (13जनवरी) को
झज्जर, 12 जनवरी, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में आज 13 जनवरी मंगलवार को बिजली अदालत का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ऑप्रेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी।



स्वामी दयानंद और क्रिकेट स्टेडियम के ढांचागत विकास को प्रशासन सजग: डीसी
रैडक्रास सोसायटी परिसर और नया बस स्टैंड पर चल रहे रैन बसेरों का लिया जायजा
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों के साथ किया खेल स्टेडियमों व रैनबसेरों का निरीक्षण, मूुलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई और ढांचागत विकास पर दिया जोर
झज्जर, 12 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित झज्जर शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महर्षि दयानंद खेल स्टेडियम, रेडक्रॉस कॉम्प्लेक्स परिसर, रेडक्रॉस कॉम्प्लेक्स व बस स्टैंड पर संचालित रैन बसेरे, नया बस स्टैंड परिसर तथा राजकीय पीजी कॉलेज के क्रिकेट ग्रांउड का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्टेडियमों के ढांचागत विकास को लेकर शासन प्रशासन सजग है। उन्होंने अधिकारियों को स्टेडियम में आवश्यक सुधारीकरण, नवीनीकरण और सामान के साथ परिसर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएसआर स्कीम के अंतर्गत स्टेडियमों में डिमांड अनुरूप सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उपायुक्त ने सर्वप्रथम रेडक्रॉस कॉम्प्लेक्स एवं वहां संचालित रैनबसेरा के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा आगुंत्कों के ठहरने की सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैनबसेरा में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और साफ-सफाई व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नया बस स्टैंड परिसर में स्थापित रैन बसेरे का भी जायजा लिया। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों की लोकेशन की जानकारी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करें। डीसी ने महर्षि दयानंद खेल स्टेडियम और राजकीय पीजी कालेज के क्रि केट मैदान का निरीक्षण करते हुए खिलाडियों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्टेडियमों का समुचित विकास खिलाडियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं की तैयारी का अवसर प्रदान करेगा। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खेल सुविधाओं के रखरखाव और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्रि केट मैदान की चार दीवारी व पैबिलियन बनाने की दिशा में सजगता से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियमों का होना जरूरी है। जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में मौजूदा खेल परिसरों में मौजूद सुविधाओं को भी दुरस्त किया जाएगा। डीसी महर्षि दयानंद स्टेडियम में चल रही स्टेट बॉक्सिंग टीम चयन प्रतियोगिता में खिलाडियों को प्रोत्साहित करने पंहुचे। उन्होंने कोच हितेश देशवाल, एसीपी दिनेश कुमार सहित कोच और खिलाडियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
निरीक्षण के दौरान यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे आईएएस, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग सुमित कुमार, रोडवेज महाप्रबंधक संजीव तिहाल, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

गैर-अधिकृत कॉलोनियों में प्लाट खरीदारी ना करें नागरिक : डीसी
बहादुरगढ क्षेत्र में संबंधित विभाग ने अधिसूचित किए खसरा नंबर
बहादुरगढ़, 12 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में बिना लाइसेंस, सीएलयू, एनओसी प्राप्त किए अवैध रूप से कॉलोनी को विकसित करने की रिपोर्ट प्रशासन के संज्ञान में आई है। जिला में अवैध कालोनियों को नहीं पनपने दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के कुछ किलाध्खसरा नंबरों में अवैध निर्माण की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नवीनतम राजस्व अभिलेख (जमाबंदी, इंतकाल आदि) उपलब्ध कराएं और साथ ही इन खसरा नंबरों में किसी भी प्रकार की बिक्री, एग्रीमेंट टू सेल, फुल पेमेंट एग्रीमेंट या पावर ऑफ अटॉर्नी का पंजीकरण या क्रियान्वयन न करें। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ में खसरा नंबर 240, 241, 242, 259, 260, 953 मिन, 954 मिन, 998 मिन, 999 में कोई भी व्यक्ति जमीन की खरीदारी न करें। उन्होंने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि चिन्हित क्षेत्र में किसी प्रकार के बिजली कनेक्शन जारी ना किए जाएं। डीसी ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के विकसित की जा रही किसी भी कॉलोनी को ढहा दिया जाएगा। ऐसे मामलों में शहरी क्षेत्र नियोजन विभाग द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन का आहवान किया कि अवैध कॉलोनी में जमीन या प्लॉट की खरीद फरोख्त न करें। प्लाट खरीदने से पहले राजस्व, डीटीपी,शहरी निकाय सहित संबंधित विभाग से पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें।




डीसी ने सेंसेस गु्रपिंग एक्सरसाइज मूल्यांकन में शानदार प्रगति पर निपुण मिशन टीम और विद्यार्थियों को दी बधाई
झज्जर जिले के विद्यार्थियों ने सेंसेस गु्रपिंग एक्सरसाइज-2 में दर्ज की शानदार उपलब्धि
झज्जर, 12 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने निपुण हरियाणा मिशन के तहत सेंसेस असेसमेंट के दूसरे चरण में झज्जर जिले के कक्षा 2 एवं 3 के विद्यार्थियों के सराहनीय प्रदर्शन पर सभी हितधारकों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस गति को बनाए रखते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें। डीसी ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई इस अनूठी पहल के परिणाम आज सभी जिलों के साथ सांझा कर दिए गए हैं। झज्जर सहित सभी जिलों में उल्लेखनीय प्रगति दृष्टिगोचर हो रही है। यह पहल नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप आधारभूत साक्षरता एवं गणितीय योग्यताओं को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध हो रही है। डीईओ रतिंद्र सिंह ने सभी हितधारकों – जिला एवं खंड अधिकारियों, सीआरसी, मेंटर, डीएसटी टीम, शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों – को बधाई संदेश देते हुए सराहनीय प्रदर्शन को सामूहिक परिश्रम का परिणाम बताया। डीईईओ राजबाला मलिक ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रगति जिले के लिए गौरव का विषय है। सभी हितधारकों का अमूल्य सहयोग सराहनीय है। विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से निरंतर मूल्यांकन एवं सुधार से शैक्षिणक उत्कृष्टता सुनिश्चित करेंगे।
निपुण कार्यक्रमों में यह रही वृद्धि की दरें
जिला निपुण समन्वयक डॉ सुदर्शन पुनिया ने बताया कि गु्रपिंग एक्सरसाइज-1 से एक्सरसाइज-2 के मध्य प्रमुख प्रगति में वाक्य पठन में दोनों कक्षाओं में उल्लेखनीय वृद्धि कक्षा दूसरी में 57 प्रतिशत से 76.84 प्रतिशत में 20 प्रतिशत वृद्धि, कक्षा तीसरी में 71 प्रतिशत से 82.32 प्रतिशत में 11 प्रतिशत वृद्धि, कक्षा तीसरी में दो अंकों के घटाव में 62 प्रतिशत से 81.85 प्रतिशत में 20 प्रतिशत वृद्धि तथा ओरल रीडिंग फ्लुएंसी (ओआरएफ) में सतत सुधार दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि यह आंकड़े जिले भर में निपुण मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की सफलता को दर्शाते हैं। डाइट प्राचार्य अनिल श्योराण ने कहा कि निपुण मिशन में यह उन्नति हम सबको गौरवान्वित करने वाली है। हम सब मिलकर प्रयास करेंगे कि अगले सत्र में सभी विद्यार्थी निपुण होकर अगली कक्षा में जाएं। जिला परियोजना संयोजक अनिल शर्मा ने भी इस प्रगति का श्रेय सभी हितधारकों को दिया।


झज्जर गुरूकुल परिसर से हुआ सूर्य नमस्कार अभियान का आगाज
झज्जर, 12 जनवरी, अभीतक: हरियाणा योग आयोग,आयुष विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन तथा जिला आयुष अधिकारी डा संगीता के दिशा निर्देशन में सोमवार से झज्जर सिथत गुुरूकुल परिसर में सूर्य नमस्कार अभियान का विधिवतत शुभारंभ हो गया। यह आयोजन 12 फरवरी तक एक माह के लिए चलेगा। जिले में कार्यरत सभी योग सहायकों द्वारा सभी व्यायाम शालाओं में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला योग संयोजक डॉ पवन कुमार ने बताया कि प्रत्येक योगशाला में प्रतिदिन सूर्य नमस्कार का अभ्यास 12 फरवरी तक करवाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि ूूूण्ेनतलंदंउंेांतींतलंदंण्पद वेबसाइट पर जाकर स्वयं व परिवार का रजिस्ट्रेशन करें। उन्होंने बताया कि सोमवार को गुरुकुल क्षेत्र में पतंजलि योग समिति, ब्रह्माकुमारी,योग भारती तथा आरोग्य भारती के संस्थाओं के सहयोग से सूर्य नमस्कार का अभ्यास विद्यार्थियों को करवाया गया तथा नियमित रूप से इस अभ्यास को करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार संपूर्ण शरीर के लिए एक उत्तम शारीरिक व मानसिक व्यायाम है जो सांसों की लय के अनुसार शरीर के आकुंचन और प्रसारण को करने से शरीर में रक्त संचालन तथा शरीर की मांसपेशियों में लचीलापन पैदा कर उनके कार्य में सुधार करता है। इस दौरान मनीष कुमार द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन तथा शिक्षाओं के बारे में विद्यार्थियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर गुरुकुल झज्जर के आचार्य विजयपाल, खेमचंद, कुलदीप और नरेंद्र सिंह ने योग प्राणायाम, सूर्य नमस्कार तथा स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक संस्थाएं ब्रह्मा कुमारीज से पवन कुमार तथा धर्मवीर, योग भारती से मनीष व मोहित तथा आरोग्य भारती से कर्मजीत ने भाग लिया।
झज्जर स्थित गुरूकुल परिसर में सोमवार को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में योग विधाओं का प्रदर्शन करते प्रतिभागी।









संस्कारम स्कूल में एनसीसी कैडेट्स के लिए कौशल विकास और आपदा मित्र शिविर का शानदार आयोजन
झज्जर, 12 जनवरी, अभीतक: संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास में हरियाणा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए एनसीसी कैडेट्स के लिए 10 दिवसीय श्कौशल विकास एवं आपदा मित्रश् प्रशिक्षण शिविर का विधिवत आगाज किया गया। 11 जनवरी से 20 जनवरी तक चलने वाले इस कैंप के दौरान कैडेट्स को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार किया जा रहा है। शिविर के मुख्य सत्र में आज कैडेट्स को मैकेनिकल मोटर इंजीनियरिंग और पेंटिंग के गुर सिखाए गए, साथ ही आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बारीकियों से रूबरू कराया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता 8 बटालियन हरियाणा एनसीसी रेवाड़ी के कमांडिंग ऑफिसर वीरेंद्र मोहन सिंह द्वारा की जा रही है, जिनके साथ सूबेदार मेजर राकेश कुमार, हवलदार किशन सिंह, सुरेंद्र व सरवन, एएनओ डॉ. अल्पना और ब्ळप् प्रियंका जैसे अनुभवी अधिकारियों की टीम कैडेट्स का मार्गदर्शन कर रही है। कार्यक्रम के दौरान संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ष्शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तविक शिक्षा वह है जो हमें समाज की सेवा और देश की सुरक्षा के लिए सक्षम बनाए। एनसीसी का यह शिविर युवाओं में न केवल अनुशासन पैदा करता है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए तकनीकी कौशल भी प्रदान कर रहा है। डॉ. महिपाल ने जोर देकर कहा कि आज के दौर में कौशल विकास ;ैापसस क्मअमसवचउमदज) युवाओं के लिए सफलता की कुंजी है और श्आपदा मित्रश् के रूप में प्रशिक्षित होकर ये कैडेट्स किसी भी संकट के समय समाज के लिए एक ढाल का काम करेंगे। उन्होंने सभी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और एनसीसी अधिकारियों के इस प्रयास की सराहना की। एनसीसी कार्यवाहक मनीष योगी ने बताया कि शिविर के आगामी दिनों में कैडेट्स को और भी कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव का विकास हो सके।
प्रयागराज माघ मेले में सेवा का मिला है मौका: आचार्य उपेंद्र कृष्ण
झज्जर, 12 जनवरी, अभीतक: संगम की रेती पर माघ मेले में श्रद्धालु प्रवेश करते है तो मन में आधात्मिक चेतना, जिज्ञासा और भक्ति भाव का जागृत होना स्वाभाविक है। माघ मेला ज्ञान, आस्था, अनुष्ठान और विज्ञान का अदभुत संगम है। यहां आधात्मिक शक्ति के साथ आत्मिक मिलन की अनुमति होती है। प्रयागराज त्रिवेणी तट पर लगे आस्था के मेले में स्नान, ध्यान के साथ ज्ञान की धारा प्रवाहित हो रही है। स्कंद पुराण के अनुसार माघ माह में समस्त तीर्थो का समागम प्रयाग में होता है। प्रयागराज में 3 से 15 फरवरी तक होने वाले माघ मेले के लिए भागवत परिवार नाम संकीर्तन समिति के नाम झज्जर के आचार्य उपेंद्र कृष्ण को जमीन मिली है। आचार्य उपेंद्र कृष्ण ने बताया कि प्रयागराज में माघ मेला हर वर्ष आयोजित किया जाता हैं। माघ मेला पहला स्नान पर्व बीत गया, अब दूसरे की तैयारी हो रही है। माघ मेले को मिनी कुंभ भी कहा जाता हैं। आचार्य ने बताया कि माघ मेले में पहली बार सेवा का मौका मिला है। इससे पहले प्रयागराज महाकुंभ में सेवा कर चुके है। माघ मेला के आगामी प्रभुख स्नान पर्वो मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के लिए विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग घाटों पर स्नान की व्यवस्था की जा रही है। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा से आने वाले श्रद्धालुओं को सेक्टर एक, सेक्टर दो व पांच तथा छह के घाटों पर श्रद्धालु पूण्य डुबकी लगा सकेंगे। भागवत परिवार नाम संकीर्तन समिति सेवा शिविर झज्जर में अन्न क्षेत्र, भागवत कथा व सुंदरकांड पाठ में आप सादर आमंत्रित हैं।

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की छात्राओं का राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन, एक रजत व एक कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान झज्जर, 12 जनवरी, अभीतक: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर के लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय की होनहार छात्राओं जानवी एवं पलक ने डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 10 एवं 11 जनवरी 2026 को नोएडा में आयोजित की गई अंडर-14 बालिका वर्ग की 36 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा में मिस पलक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग की 73 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा में मिस जानवी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया। इन दोनों छात्राओं की उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह सिद्ध कर दिया है कि डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर की बेटियाँ भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान पंकज वालिया एवं समस्त स्टाफ ने जानवी और पलक को इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में और अधिक उपलब्धियों की कामना की।



महिला सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त कदम, महिलाओं ने सीखी सेल्फ डिफेंस तकनीक
बहादुरगढ़, 12 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायक नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सेल्फ डिफेंस झज्जर टीम में तैनात मुख्य सिपाही टीना द्वारा बहादुरगढ़ सेक्टर-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें किसी भी आपात स्थिति में स्वयं की रक्षा करने के लिए सक्षम करना था। मुख्य सिपाही टीना ने महिलाओं को आसान और प्रभावी सेल्फ डिफेंस तकनीकों की जानकारी दी, जिसमें अचानक होने वाले हमलों से बचाव, हाथ पकड़ने पर छुड़ाने के तरीके, संतुलन बनाए रखना तथा मानसिक रूप से सतर्क रहने के उपाय शामिल रहे। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक बल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सूझबूझ और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता है।इस कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण के दौरान अभ्यास कर तकनीकों को सीखा। महिलाओं ने इस पहल को बेहद उपयोगी बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें निडर और आत्मविश्वासी बनाते हैं।
पीएमएफएमई, पीएमईजीपी और पीएम विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
बावल 12 जनवरी, अभीतक: खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय बावल में महिलाओं के स्वरोजगार एवं सूक्ष्म उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य पीएमएफएमई, पीएमईजीपी और पीएम विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में जिला एमएसएमई केंद्र रेवाड़ी के औद्योगिक प्रसार अधिकारी करण सिंह द्वारा पीएमएफएमई, पीएमईजीपी और पीएम विश्वकर्मा योजना से संबंधित मुख्य उद्देश्यों, पात्रता, अनुदानध्सब्सिडी प्रावधानों, आवेदन प्रक्रिया एवं उद्यम स्थापना के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पीएमएफएमई योजना सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को तकनीकी उन्नयन, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग सहायता हेतु लाभ प्रदान करती है। पीएमईजीपी योजना ग्रामीण एवं शहरी युवाओं को सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने हेतु बैंक ऋण पर सब्सिडी (अनुदान) उपलब्ध कराती है। पीएम विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण सहायता, टूलकिट समर्थन एवं कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराती है। कार्यक्रम में बैंकों की भूमिका, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन पोर्टल पंजीकरण, मार्केट लिंकिंग एवं योजनाओं के व्यावहारिक लाभों पर भी चर्चा की गई।
एसएचजी सदस्यों के साथ प्रश्न-उत्तर सत्र
मुख्य संबोधनों के पश्चात प्रश्नदृउत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें एसएचजी सदस्यों ने योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे। अधिकारियों द्वारा महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया एवं उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर महिला उद्यमिता, खाद्य प्रसंस्करण एवं सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

समाधान शिविर जनसमस्याओं के निवारण का बने प्रभावी माध्यम: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं
सोमवार और वीरवार को जिला और उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर
रेवाड़ी, 12 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी पहल ‘होगा हर शिकायत का निदान के तहत समाधान शिविर जन समस्याओं के निवारण का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। डीसी ने लोगों की शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही निवारण करवाया और लंबित शिकायतों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों प्राथमिकता से निवारण करवाने के निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में महावीर नगर रेवाड़ी में सीवरेज लाइन ब्लॉक होने की शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्परता से समाधान करवाने के निर्देश दिए। आदर्श नगर में अतिक्रमण की शिकायत पर नगर परिषद के अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं गांव भांडोर में अवैध रूप से भट्ठा संचालित किए जाने की शिकायत पर डीएफएससी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। गांव नांगल जमालपुर में राजकीय विद्यालय में बायोलॉजी लैब का निर्माण कार्य पूरा करवाने की शिकायत पर संबंधित विभाग को निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में आई प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, पेंशन और पुलिस संबंधित शिकायतों का भी प्राथमिकता से निवारण करवाने के निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि समाधान शिविर का लाभ उठाते हुए अपनी शिकायतों का समाधान करवाएं। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेश कुमार व डीएसपी पवन कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।





सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2027 के लिए आवेदन आमंत्रित: डीसी
केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र
रेवाड़ी, 12 जनवरी, अभीतक: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा भाव को पहचानने और सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से वार्षिक पुरस्कार दिया जाता है। उन्होंने बताया कि केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। संस्थानों, स्वैच्छिक संगठनों, कॉर्पोरेट संस्थाओं, शैक्षणिकध्अनुसंधान संस्थानों, प्रतिक्रियाध्वर्दीधारी बलों या किसी अन्य संस्थान के लिए पुरस्कार के लिए एक संस्था के रूप में आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए उम्मीदवार ने भारत में आपदा प्रबंधन जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधानध्नवाचार के क्षेत्र में काम किया हो। डीसी ने बताया कि आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का विवरण होना चाहिए। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पोर्टल पर उपलब्ध है।

हरियाणा सरकार की मधुमक्खी पालकों के लिए बड़ी पहल: डीसी
शहद को भी भावांतर भरपाई योजना में किया शामिल
रेवाड़ी, 12 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने मधुमक्खी पालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भावांतर भरपाई योजना के तहत शहद के लिए संरक्षित मूल्य तय किया है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि यह निर्णय हरियाणा सरकार की किसान हितैषी सोच और कृषि से जुड़ी सहायक गतिविधियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत शहद का संरक्षित मूल्य 120 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इससे मधुमक्खी पालकों को बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव से राहत मिलेगी और उन्हें अपने उत्पाद का उचित मूल्य सुनिश्चित होगा। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी पालन किसानों के लिए आय का महत्वपूर्ण अतिरिक्त स्रोत बनकर उभरा है। यह न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाता है, बल्कि परागण के माध्यम से फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है। हरियाणा सरकार कृषि विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। डीसी ने बताया कि योजना के तहत पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया मधुक्रांति पोर्टल (उंकीनातंदजपण्पद) तथा भावान्तर भरपाई योजना पोर्टल (शहद) ीवतजींतलंदं.हवअ.पद के माध्यम से की जाएगी। पंजीकरण की अवधि 1 जनवरी से 30 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए हरियाणा राज्य की सीमा के भीतर सत्यापन अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को परिवार पहचान पत्र और बैंक खाते के विवरण के आधार पर सत्यापन कराना होगा। यह प्रक्रिया अधिकृत अधिकारियों द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाएगी, ताकि योजना का लाभ वास्तविक मधुमक्खी पालकों तक पहुंच सके। डीसी ने मधुमक्खी पालकों से आह्वान किया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ उठाएं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2021 पर संपर्क किया जा सकता है।
बादली गांव में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया
झज्जर, 12 जनवरी, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के अन्तर्गत सीजेएम के मार्गदर्शन में बादली गांव में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वामी विवेकानंद जी के जीवन मूल्यों, आदर्शों व राष्ट्रनिर्माण में योगदान पर विचार व्यक्त किए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया गया, साथ ही साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, लैंगिक समानता व नशीली दवाओं के दुरुपयोग, किशोर न्याय पर कानूनी जागरूकता विषय पर चर्चा की।












गुरुग्राम में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की युवाओं से अपील- विकसित भारत बनाने में योगदान दें देश के युवा’
हरियाणा के युवा मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है: नितिन नबीन’
प्रेरणा पुरूष स्वामी विवेकानंद ने हमेशा युवा शक्ति पर भरोसा किया: नितिन नबीन’
युवा शॉर्ट कट से बचें, शॉर्ट कट परेशानी का कारण होता है: नबीन
भाजपा में वंशवाद की नहीं, कर्मठता और योग्यता की पूजा होती है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’
स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्र भक्ति का मंत्र दिया: बड़ौली’
चंडीगढ़, 12 जनवरी, अभीतक: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि हमारे प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद ने हमेशा युवा शक्ति पर भरोसा किया है। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि जब-जब देश आगे बढ़ेगा और नई ऊंचाइयों को छूएगा उस ऊंचाई का नेतृत्व युवा करता दिखाई देगा। युवाओं से अपील की कि देश का युवा विकसित भारत बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत विजन को पूरा करने में अपना योगदान दें। श्री नबीन सोमवार को गुरुग्राम में स्वामी विवेकानंद जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले गुरुग्राम पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और खेल मंत्री गौरव गौतम ने भी संबोधित किया। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि आज हम इस बात के साक्षी हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के युवाओं को प्रेरणा और नेतृत्व दिया है। युवाओं का आह्वान करते हुए श्री नबीन ने कहा कि हम सभी को मिलकर विकसित भारत बनाना है और युवाओं को नेतृत्व के लिए आगे आना होगा। राष्टीय युवा दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम श्री नबीन ने युवाओं के प्रेरणा पुरूष स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीएम सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि आज मैं उस ऊर्जा को महसूस कर रहा हूं जो भारत का युवा देश को विकसित करने में नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में युवा आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें रोजगार भी मिल रहा है। देश की 65 प्रतिशत आबादी की उम्र 35 वर्ष से कम है और आने वाले समय में हमारा देश युवाओं का देश होगा। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेकों ऐसी योजनाएं चल रही है जिनका लाभ लेते हुए हमारे युवा रोजगार देने वाले बन रहे हैं। देश के युवा भारत की तकनीकी क्रांति को आगे बढ़ा रहे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि पीएम मोदी युवाओं के जोश को दिशा दे रहे हैं। युवाओं को अब राजनीतिक जीवन में सकारात्मक सोच से आना होगा। उन्होंने कहा कि आज कई पार्टी पार्ट टाइम राजनीति करती है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता कर्मठता से फुल टाइम राजनीति करता है। उन्होंने युवाओं को शॉर्टकट से बचने की सलाह दी। श्री नबीन ने कहा कि शॉर्टकट परेशानी का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि पूरी ताकत और धैर्य के साथ सही दिशा के साथ हमें आगे बढ़ना है। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक समय था जब भारत में निवेश की संभावनाओं पर कम विचार होता था। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार में निवेशक भारत को सुरक्षित मानते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत की तस्वीर बनी है। उन्होंने कहा कि पहले मोबाइल की मैन्यूफैक्चरिंग बाहर होती थी, लेकिन आज भारत में हो रही है यह भारत का नया प्रभाव है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को बढ़ाने का काम मोदी सरकार में हो रहा है। नितिन नबीन ने कहा कि एक हजार साल पहले सोमनाथ को रौंदने का काम हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वाभिमान गौरव को बढ़ाया जिस पर हमें गर्व है। सोमनाथ मंदिर आज पुनः भव्य और स्वाभिमान के साथ खडा है। उन्होंने कहा कि देश भर में युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। पीएम मोदी का विकसित भारत का सपना सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए हमें पूरा करना है। श्री नबीन ने कहा कि हम महापुरूषों की जयंतियां एक दिन नहीं बल्कि पूरे वर्ष मनाते हैं और उनकी प्रेरणा से काम करते हैं। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राजनीतिक तंज करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दिलों के लोग जब विदेशों की धरती पर जाते हैं तो भारत के संविधान को गाली देकर भारत के संविधान को अपमानित करने का काम करते हैं। 2011 में जब भाजपा ने राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा निकाली तो कश्मीर के लाल चैक पर तिरंगा फहराना चाहते थे लेकिन दिल्ली में बैठी मनमोहन सिंह की सरकार और उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि इससे कश्मीर की शांति भंग हो जाएगी। अब भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार बनी तो धारा 370 को तोड़ा गया और कश्मीर में तिरंगा फहराकर भारत की तस्वीर को बदलने का काम किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाकर सनातन परंपरा को ताकत देने का काम किया। नितिन नबीन ने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने राम मंदिर निर्माण को रोकने का काम किया। सनातन परम्पराओं को चोट पहुंचाई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर बना। भगवान राम हमारे आदर्श हैं। भगवान राम के दिखाए मार्ग पर हम चलते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अब नए भारत के निर्माण का समय है। 2047 तक हमें हरियाणा और भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है जिसमें हम सभी का योगदान होना चाहिए।


भाजपा में वंशवाद की नहीं, कर्मठता और योग्यता की पूजा होती है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
स्वामी विवेकानंद ने भारत की आत्मा को विश्व मंच पर स्थापित किया: नायब सिंह सैनी’
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज विवेकानंद की जन्म जयंती का दिन हमारे लिए गर्व का दिन है। उन्होंने मां शीतला और गुरु द्रोण की पवित्र धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि श्री नबीन के आने से हरियाणा के युवाओं में नई उर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की आत्मा को विश्व मंच पर स्थापित किया। भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संयासी नहीं, बल्कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि युवाओं को खुद पर विश्वास होना चाहिए। भगवान भी उस व्यक्ति की ही सहायता करते हैं जिनका खुद पर विश्वास हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन सभी युवाओं को विवेकानंद जी के शब्दों उनके चरित्र और जीवन को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम युग पुरूष स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मना रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह सुखद अनुभूति है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नबीन को सरकार और संगठन का बड़ा अनुभव है। श्री नबीन युवाओं के लिए एक प्रेरणा के रूप में है। उन्होंने कहा कि भाजपा में वंशवाद की नहीं कर्मठता और योग्यता की पूजा होती है। हमारी सरकार ने 11 वर्षों में हरियाणा की राजनीति की एक नई तस्वीर बनाई है। एक लाख 80 हजार से अधिक युवाओं को नौकरियां देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से हमारी सरकार ने युवा नीति को गति दी है। युवाओं का सम्मान हो इसके लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि मैने विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि सरकार बनते ही 24 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और यह वादा हमारी सरकार ने निभाया। श्री सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त होगी: मोहन लाल बड़ौली
स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्र भक्ति का मंत्र दिया: बड़ौली’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन युवा और उर्जावान हैं। श्री नबीन ने कम उम्र में ही राजनीति में कदम रखा और जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाया। 2006 में पहली बार विधायक बनने के साथ ही जनता की आवाज बनें और बिहार में मंत्री के रूप में विकास कार्य को गति दी। उन्होंने कहा कि श्री नबीन कार्यकर्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त होगी। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आज का दिन अत्यंत गौरव और प्रेरणा का दिन है। आज हम युग पुरूष स्वामी विवेकानंद की जयंती मना रहे हैं। स्वामी विवेकानंद जी ने सम्पूर्ण विश्व को भारत की आध्यात्मिक शक्ति से परिचित कराया और युवाओं को राष्ट्र भक्ति का मंत्र दिया। स्वामी जी कहते थे लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाए तक हमें रूकना नहीं है। संगठन की तरफ से श्री नबीन का स्वागत करते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष नबीन के नेतृत्व युवाओं को नई दिशा देगा। श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार ने हरियाणा में पादर्शी व्यवस्था और स्वरोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आज का युवा नौकरी लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया विकसित भारत के संकल्प को साकार कर रहे हैं। नायब सैनी सरकार ने युवाओं को केंद्र में रखकर नीतियां बनाई है। स्वामी जी का सपना था कि भारत का युवा साहसी हो भाजपा उस सपने को साकार कर रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें अपने भविष्य के साथ-साथ भारत के भविष्य के बारे में देश प्रथम की भावना से आगे बढ़ना है।
नायब सैनी सरकार में युवाओं को योग्यता से मिलती है नौकरियां: गौरव गौतम खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सर्वश्रेष्ठ खेल नीति बनाई गई है। हमारे खिलाड़ी विश्व में भारत और हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पॉलिसियां पैरालाइज हो जाती थी। कांग्रेस सरकार में नौकरियां बांटी जाती थी, परिवार के लोग ही सरकारी नौकरियों में लगते थे। गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में युवाओं को योग्यता से नौकरियां मिल रही है। खेलों के क्षेत्र में भारत का तिरंगा दुनिया में लहरा रहा है। हर क्षेत्र में हरियाणा का युवा आगे बढ़ रहा है।
स्वामी विवेकानंद का जीवन करोड़ों युवाओं को प्रेरित करने वाला: तेजस्वी सूर्या
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने भारत के कौने-कौने में प्रवास कर भारत को जगाने का काम किया। आज भी स्वामी विवेकानंद का जीवन करोड़ों युवाओं को प्रेरित करने वाला है। स्वामी जी की संकल्प शक्ति के कारण ही अंग्रेजों को भारत से भगाया गया। श्री सूर्या ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं को ताकवर बनने के लिए प्रेरित करते थे। वो बार-बार युवाओं की तुलना शेर से करते थे। विवेकानंद ने अपने संदेश में कहा है कि युवाओं को ईश्वर से ज्यादा खुद पर विश्वास होना चाहिए। अपने जीवन में कोई भी काम चाहे खेल हो या फिर पढ़ाई हो पूरे विश्वास के साथ करें। श्री सूर्या ने कहा कि स्वामी का दूसरा संदेश था कि युवा सशक्त बनें तेज दिमांग और लोहे जैसा शरीर हो। उन्होंने कहा कि युवा स्पोर्ट को अपनाएं और ड्रग्स से दूर रहे और नई चीजें सीखने का प्रयास करें। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि विवेकानंद जी का तीसरा संदेश गरीब की सेवा करें और उनमें भगवान को देखें। उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पीएम मोदी के जो काम हैं वे भी गरीबों की सेवा के काम हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल बहुत ही महत्वपूर्ण है। विवेकानंद की जन्म जयंती के अवसर पर सभी युवाओं को भारत को सूपर पॉवर और विश्व गुरू बनाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह, भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, मंत्री राव नरबीर सिंह, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, राज्य मंत्री राजेश नागर, युवा अधिकारिता मंत्री गौरव गौतम, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा अभिनव प्रकाश, महामंत्री सुरेंद्र पुनिया तथा डॉक्टर अर्चना गुप्ता, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी एवं अजीत यादव, मेयर राजरानी मल्होत्रा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने नूंह के गांव हिंगनपुर में ₹1.37 करोड़ की लागत से बने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन का उद्घाटन किया।’
इस दौरान उन्होंने गांव के मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में अपग्रेड करने तथा गांव औथा में स्थित 12वीं तक के विद्यालय का नाम शहीद नसरुद्दीन के नाम पर रखने की घोषणा की
हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं सुरक्षित शिक्षा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। – शिक्षा मंत्री

दूबलधन गांव में सूर्य नमस्कार अभियान का शुभारंभ, एक माह तक चलेंगे योग कार्यक्रम’
बेरी (झज्जर), 12 जनवरी, अभीतक: निकटवर्ती गांव दूबलधन स्थित व्यामशाला में सोमवार को सूर्य नमस्कार अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. पवन कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें योगाचार्य गीता कादयान ने ग्रामवासियों को विधिवत सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह सूर्य नमस्कार अभियान 12 जनवरी से 12 फरवरी तक यानी पूरे एक माह तक लगातार चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित- करना है। कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य गीता कादयान ने सूर्य नमस्कार की सही विधि के साथ-साथ इसके महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी। योगाचार्य गीता कादयान ने बताया कि नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ती है तथा यह श्वसन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक है। इसके साथ ही सूर्य नमस्कार से पाचन क्रिया में सुधार होता है,- मानसिक तनाव कम होता है और शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि जिले भर में इस प्रकार के योग कार्यक्रम आयोजित कर- लोगों को योग से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या- का हिस्सा बनाएं, ताकि एक स्वस्थ और सकारात्मक समाज का निर्माण हो सके। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने का संकल्प भी लिया।
जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता: शेखर
बेरी में आयोजित उपमण्डल स्तरीय समाधान शिविर में तहसीलदार ने सुनी जनसमस्याएं’
बेरी, (झज्जर), 12 जनवरी, अभीतक: लघु सचिवालय स्थिति एसडीएम कार्यालय में सोमवार को एसडीएम अंकित कुमार चैकसे के मार्गदर्शन में आयेजित समाधान शिविर में तहसीलदार शेखर कुमार ने जनसमस्याएं सुनते हुए समाधान के निर्देश दिए। तहसीलदार शेखर कुमार ने समाधान शिविर की अध्यक्षता करते कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की पहल पर उपमण्डल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों का समाधान करवाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। समाधान शिविर में नागरिकों को एक ही स्थान पर अपनी शिकायतों व समस्याओं का समाधान करवाने का अवसर मिल रहा है।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद’
इस अवसर पर उपाधीक्षक राजेश रानी,पशु पालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषिपाल, पीडब्लूडी जेई अभिषेक शर्मा, जनस्वास्थ्य विभाग से प्रवीण जेई मनीष शर्मा, बिजली निगम से योगेश यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुनते तहसीलदार शेखर कुमार।
वाई-ब्रेक से तनाव मुक्त होकर कार्य करने की बढ़ती है कार्य क्षमता: राजेश रानी’
बेरी स्थित एसडीएम कार्यालय में वाई ब्रेक के चलते कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास’
बेरी (झज्जर), 12 जनवरी, अभीतक: आयुष विभाग द्वारा कार्यस्थल पर माहौल को अनुकूल बनाने और अधिकारियों-कर्मचारियों को तनाव मुक्त रह कर कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘वाई-ब्रेक’ देने का निर्णय वाकई में लाभदायक है। उपाधीक्षक राजेश रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों को अब कार्यस्थल पर प्रत्येक कार्यदिवस पर कुछ ऐसी क्रियाएं और सरल योग के आसन करने के लिए समय दिया गया है, जिससे वह तनाव से मुक्त होकर और बेहतर तरीके से काम कर सकें। वाई-ब्रेक पांच मिनट का होगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को एसडीएम कार्यालय बेरी में आयुष विभाग के तत्वावधान में योगाचार्य गीता व योगाचार्य प्रदीप कुमार द्वारा योग ब्रेक कराया गया। राजेश रानी ने बताया कि वाई-ब्रेक में शरीर को राहत के लिए आंखों, कंधों, कमर और अन्य अंगों के लिए क्रिया कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य कार्यस्थल पर माहौल को अनुकूल बनाने और अधिकारियों-कर्मचारियों को तनावमुक्त रह कर कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करना है।
ब्लैक फिल्म व पटाखा छोड़ रही बुलेट पर शिकंजा
झज्जर में पटाखा छोड रही बुलेट का चालान काटा 32 हजार
नम्बर प्लेट पर लिखी जाति के प्रति दिखाई थोड़ी नरमी
मनचलों पर शिकंजा कसने की थी ट्रैफिक पुलिस की पूरी तैयारी
झज्जर में करीब सात दर्जन लोगोें के काटे ट्रैफिक पुलिस ने चालान
पुलिस की हिदायत मनचले रहे सावधान,कभी भी आ सकते है पुलिस की गिरफ्त में
कहा: मनचलों के कानून तोड़ने की वजह से आमजनता को होती है काफी परेशानी

गुरुग्राम: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गुरुग्राम पहुंचे’
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नितिन नबीन का एंबियंस मॉल के पास पहुंचकर किया स्वागत’
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम सैनी और प्रदेश अध्यक्ष खुली जीप में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रास्ते भर भाजपा का झंडा अपने हाथों में थामे रखा’
भाजपा युवा मोर्चा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लगी बाइकों से की राष्ट्रीय अध्यक्ष अगुवाई’
पूरे रास्ते भारत माता की जय, मोदी जिंदाबाद, नायब सैनी जिंदाबाद के लगते रहे नारे’
भाजपा कार्यालय गुरुकमल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, ड्रोन ने की ’मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पर पुष्प वर्षा’

गुरुग्राम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में प्री-बजट बैठक शुरू’
वित्त वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण को लेकर सभी पक्षकारों से सुझावों और परामर्श का दौर जारी
गुरुग्राम के सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में महिला उद्यमियों एवं शिक्षाविदों के साथ बजट-पूर्व विचार-विमर्श
संतुलित, समावेशी और प्रभावी बजट तैयार करने के उद्देश्य से पिछले वर्षों की तरह प्री-बजट कंसल्टेशन पर जोर
बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चैधरी भी उपस्थित.

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन’
गुरुग्राम, 12 जनवरी, अभीतक: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में गुरुग्राम स्थित एसपीआर रोड पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद एवं भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी, भाजपा गुरुग्राम महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल यादव, निगम पार्षद कुलदीप यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

नैतिकता, पारदर्शिता और जनकल्याण को सर्वोपरि रखते हुए स्वास्थ्य लक्ष्यों में सहभागी संस्थाओं का हरियाणा में स्वागत: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया प्रेम सागर हृदय रोग चिकित्सालय का उद्घाटन’
मुख्यमंत्री ने कहा, हरियाणा सरकार का निरंतर प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएँ सस्ती, सुलभ और प्रभावी हों’
गुरुग्राम, 12 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नैतिकता, पारदर्शिता और जनकल्याण को सर्वोपरि रखते हुए राज्य के स्वास्थ्य लक्ष्यों में सहभागी बनने वाली सभी जिम्मेदार संस्थाओं का हरियाणा में स्वागत है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के मजबूत ढांचे के साथ-साथ निजी क्षेत्र की जांच एवं चिकित्सा सेवाओं की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम में स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती पर सेक्टर 12ए स्थित भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप न्यास गुरुग्राम द्वारा संचालित श्विवेकानंद आरोग्य केंद्रश् में प्रेम सागर हृदय रोग चिकित्सालय के लोकार्पण समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द जी के 163वें जन्म दिवस पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रान्ति तथा पौंगल पर्व की शुभकामनाएं भी दी। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघ चालक पवन जिंदल, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन, विवेकानंद आरोग्य केंद्र के अध्यक्ष विनोद मित्तल तथा सहयोगी मुकेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत व अभिनंदन किया।
हरियाणा सरकार का निरंतर प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएँ सस्ती, सुलभ और प्रभावी हों
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सस्ती, सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हों। विवेकानंद आरोग्य केंद्र जैसे संस्थान इन प्रयासों को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के फिट इंडिया के संदेश से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने हरियाणा में आधुनिक जांच एवं उपचार सुविधाओं को आमजन तक पहुँचाया है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि धन के अभाव में कोई भी गरीब नागरिक इलाज से वंचित न रहे। प्रदेश में आयुष्मान भारतदृचिरायु योजना के अंतर्गत अब तक 1 करोड़ 34 लाख कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से लगभग 25 लाख मरीजों के इलाज पर 4,500 करोड़ रुपये के क्लेम दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये वार्षिक तक निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है, जिसके अंतर्गत अब तक 26,513 बुजुर्गों के इलाज पर 53 करोड़ 57 लाख रुपये के क्लेम प्रदान किए गए हैं।
सरकारी अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से किया जा रहा सशक्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है कि प्रत्येक जिले के सरकारी अस्पतालों में वही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों, जो निजी अस्पतालों में मिलती हैं। इसी दिशा में पहले चरण में 10 जिला अस्पतालों में ऐसी सुविधाएं शुरू की जा चुकी हैं, जबकि 12 अन्य जिला अस्पतालों में इन सुविधाओं को विकसित करने का कार्य प्रगति पर है। सरकार का उद्देश्य है कि आम नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ उपचार अपने जिले में ही उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संस्था को सहयोग करने वाले गणमान्य को सम्मानित करने के साथ- साथ संस्था को 31 लाख रूपये की सहयोग राशि देने को घोषणा भी की। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय सह संघचालक प्रताप यादव, प्रांत प्रचारक डॉ सुनील कुमार, गुरूग्राम विधायक मुकेश शर्मा, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा व अन्य मौजूद रहे।

राउमावि गिलाकोर में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया
जोधपुर, 12 जनवरी, अभीतक: चामू क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिलाकोर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राध्यापक शैताना राम बिश्नोई एवं किशोर कुमार ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय और राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता और खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पुरस्कार प्राप्त किए। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस एवं कैरियर डे पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में शिक्षकों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राध्यापक ओम प्रकाश ने सभी को युवा दिवस एवं कैरियर डे की शुभकामनाएं देते हुए स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करते हुए सच्ची लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। वरिष्ठ अध्यापक बाबू सिंह राजपुरोहित ने कैरियर डे के अवसर पर विद्यार्थियों को जीवन में कक्षा दसवीं और बारहवीं अध्ययन उत्तीर्ण करने के पश्चात सफलता के शिखर पर पहुंचने की विशिष्ट जानकारी प्रदान की। इस मौके पर देवी लाल सोनी, रावल सिंह, भगवान सिंह गिलाकोर, ओम प्रकाश, रमेश बामनिया, भैरा राम बरबड़, रूपा राम, खुशाल राम, नरेंद्र कुमार, समू कंवर सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।















राष्ट्रीय चेतना एवं आत्मगौरव को सुदृढ़ करता है स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग प्राचार्य -डॉ. रोहित दत्त
स्वदेशी से सशक्त भारत का संदेश: जी.एम.एन. कॉलेज में रन फॉर स्वदेशी’ का भव्य आयोजन
अम्बाला, 12 जनवरी, अभीतक: जी. एम. एन. कॉलेज, अम्बाला कैंट एवं जी. एम. एन. कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अम्बाला कैंट के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘रन फॉर स्वदेशी’ कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करना रहा। रन फॉर स्वदेशी का आयोजन कॉलेज परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में किया गया, जिसमें एन.सी.सी. कैडेट्स, शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र, एन.एस.एस. स्वयंसेवक, जी.एम.एन. कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थी, महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएँ, सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वदेशी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों को अपनाना न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि राष्ट्रीय चेतना एवं आत्मगौरव को भी सुदृढ़ करता है। उन्होंने युवाओं से स्वदेशी को अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया तथा इसके दूरगामी लाभों को विस्तारपूर्वक समझाया। संबोधन के उपरांत डॉ. दत्त द्वारा दौड़ को हरि झंडी दिखाकर आरंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में प्रेरणादायक तख्तियाँ लेकर स्वदेशी अपनाएं, देश को सशक्त बनाएं जैसे नारों के माध्यम से आमजन को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया तथा स्वदेशी के विचार को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम ने समाज में स्वदेशी अपनाने का एक सशक्त संदेश दिया और पूरे वातावरण को देशभक्ति एवं सामाजिक जागरूकता से ओत-प्रोत कर दिया।
दोस्ती बनी जानलेवा साजिश, युवक पर सुआ से किया हमला
सोशल मीडिया जाल में फंसाकर बुलाया, 6 युवकों ने मिलकर किया हमला
फरीदाबाद, 12 जनवरी, अभीतक: सोशल मीडिया पर बनी दोस्ती कब खतरे में बदल जाए, इसका ताजा उदाहरण फरीदाबाद के सेक्टर-89 में सामने आया है। डबुआ कॉलोनी निवासी इशान के साथ इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर उसे मिलने के बहाने बुलाया गया और फिर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन पहचान और मुलाकातों को लेकर सुरक्षा सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता इशान की पहचान प्देजंहतंउ के माध्यम से एक कथित लड़की से हुई थी। बातचीत के बाद 4 जनवरी को उसे सेक्टर-89 में मिलने के लिए बुलाया गया। इशान जैसे ही बताए गए स्थान पर पहुंचा, वहां हालात अचानक बदल गए। घटनास्थल पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के इशान के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर सुआ से भी हमला किया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद किसी तरह इशान ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की शिकायत पर बीपीटीपी पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच ब्तपउम ठतंदबी ब्मदजतंस को सौंपी गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी चिंटू, निवासी गांव जटवारी, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी खेड़ीपुल फरीदाबाद और सूरज दिवाकर, निवासी गांव नगला इमली, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी नई कॉलोनी भूपानी को दबोच लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपियों का साथी देव कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता इशान से किसी बात को लेकर उलझ गया था। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए देव ने चिंटू, सूरज और तीन अन्य युवकों को साथ लेकर 4 जनवरी को सेक्टर-89 बुलाया और हमला करवाया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 1 दिन के चवसपबम तमउंदक पर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

संघयात्रा के 100 वर्ष: आयोजित हुई पंच परिवर्तन से समाज परिवर्तन संगोष्ठी
संगोष्ठी में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संगठक श्रीमान कुलदीप पुनिया व रोहतक विभाग प्रचारक श्रीमान प्रदीप रहे मुख्य वक्ता
बॉक्सिंग कोच हितेश देशवाल मुख्य अतिथि व सेवानिवृत्ति जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना रहे विशिष्ट अतिथि
झज्जर, 12 जनवरी, अभीतक: झज्जर के संवाद भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रबुद्ध जनों की एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित पंच परिवर्तन से सामाजिक परिवर्तन संगोष्ठी में नगर के अलावा जिले भर के काफी संख्या में लोगों ने भाग दिया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संगठक श्रीमान कुलदीप पुनिया व रोहतक विभाग प्रचारक श्रीमान प्रदीप शामिल रहे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बॉक्सिंग कोच हितेश देशवाल व विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना रहे। संगोष्ठी में समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व कर रहे लोगों ने वक्ताओं से संवाद भी किया और अपनी शंकाओं का समाधान किया, कई रचनात्मक सुझाव भी लोगों ने दिए। रोहतक विभाग प्रचारक श्रीमान प्रदीप ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के उद्देश्य, संघ के समक्ष आई चुनौतियांे, संघ पर प्रतिबंध लगाने के कारणों और विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए किस प्रकार से हिंदू समाज को संगठित करने के अभियान को जारी रखा आदि विषयों पर प्रकाश डाला। श्रीमान प्रदीप ने कहा कि आज 100 वर्ष के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पंच परिवर्तन से समाज परिवर्तन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग ही समाज के लिए कार्य करें यहीं संघ की मूल धारणा है। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संगठक श्रीमान कुलदीप पूनिया ने बतौर वक्ता संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि संघ समाज को साथ लेकर ही समाज के लिए काम करता है और शताब्दी वर्ष में सामाजिक समरसता, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य व कुटुंब प्रबोधन कोे मूल मंत्र के रूप में अपनाते हुए समाज के लिए काम कर रहा है। श्री कुलदीप पूनिया ने पंच परिवर्तन के महत्व और समाज में उसकी आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में अब किसी प्रकार का भेदभाव जाति व धर्म के आधार पर नहीं होना चाहिए और समाज को हर प्रकार के भेदभाव को मिटाते हुए सामाजिक समरसता का भाव पैदा करना होगा। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने और युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर पैदा करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को स्वीकारने पर बल दिया और कहा कि स्वदेशी के जरिए ही न केवल स्वयं बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आज परिवारों विघटन व टूट की स्थिति बन रही है, जिसे मजबूत करने के लिए हमें भागदौड़ भरी जिंदगी में समय निकाल कर परिवार को देना होगा और परिवार को संस्कार व संस्कृति को अपनाना होगा। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संगठक श्रीमान कुलदीप ने कहा कि हम अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन जोे कर्तव्य समाज व राष्ट्र के प्रति हमारे हैं उन्हें भी हम अपने जीवन में धारण करें। उन्होंने बढ़ती पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर भी चिंता जताई और कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें न केवल पौधारोपण अधिक से अधिक करना होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक छोटे-छोटे कार्य हम कर सकते हैं। जिससे पूरे वातावरण को हम स्वच्छ बना सकते हैं और आने वाली पीढियां को शुद्ध सांसे दे सकते हैं। मुख्य अतिथि हितेश देशवाल कोच ने भी संघ द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि संघ को उन्होंने पहले नजदीक से नहीं देखा था और न ही संघ के नजदीक जाने का अवसर मिला था लेकिन जब सघ को थोडी नजदीक से देखा तो समझ आया कि संघ सच्ची राष्ट्र भक्ति में लगा है और समाज व राष्ट्र के लिए बेहतरीन कार्य कर रहा है। सेवानिवृत्ति जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने कहा कि वे बाल्यकाल से स्वयं सेवक हैं और संघ से बड़े प्रभावित हैं, जो कार्य समाज में संघ कर रहा है। उस कार्य को और ज्यादा गति के साथ समाज में कार्य करने की आज आवश्यकता है। इस मौके पर जिला प्रचारक श्रीमान राहुल, डाॅ सुमित्रा धनखड, गुरूदास, अभिषेक, नवीन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


राजकीय महाविद्यालय दुजाना में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन
झज्जर, 12 जनवरी, अभीतक: सोमवार 12 जनवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय दुजाना की एनएसएस यूनिट द्वारा महान विचारक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के मार्गदर्शन में तथा एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. गौतम राम के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में एक विशेष व्याख्यान (लेक्चर) का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता श्री कृष्ण दत्त ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को स्वदेशी के प्रति प्रेम, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण, युवाओं में शारीरिक सुदृढ़ता, अनुशासन, टीमवर्क, राष्ट्रीय एकता, चरित्र निर्माण एवं आत्मविश्वास जैसे गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान के माध्यम से युवाओं को जागरूक करते हुए यह संदेश दिया गया कि स्वदेशी अपनाकर ही राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभाई जा सकती है। साथ ही विद्यार्थियों को वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. नरेश चहल, डॉ. सुमित नरवाल, डॉ. सीमा, डॉ. सिल्की जैन, डॉ. सुनीता छिकारा सहित महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट के सभी स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।




विधायक गीता भुक्कल ने दानवीर बल्ला जाखड़ 36 खाप गौशाला के 7वें सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया
झज्जर, 12 जनवरी, अभीतक: सोमवार को श्रीमती गीता भुक्कल विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने गाँव साल्हावास में दानवीर बल्ला जाखड़ 36 खाप गौशाला’ के 7वें सांस्कृतिक कार्यक्रम’ में भाग लिया। संबोधित करते हुए नववर्ष व मकर संक्रांति की बधाई दी। अच्छे संचालन की प्रशंसा की व भविष्य में गौशाला की प्रगति के लिए हर तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके प्रधान एसीपी राजबीर सिंह जाखड़, उप प्रधान राजेश, सैक्ट्री महावीर शर्मा, ठेकेदार शमशेर जाखड़, श्री रोहतास सिंह, समस्त गौशाला समिति व ग्रामवासी उपस्थित रहे।



विधानसभा क्षेत्र – गाँव मातनहेल
आज श्रीमती गीता भुक्कल विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने गाँव मातनहेल में दादा मथुरा पुरी गौशाला के वार्षिक सम्मेलन में भाग लिया, संबोधित करते हुए नववर्ष व मकर संक्रांति की बधाई दी। अच्छे संचालन की प्रशंसा की व भविष्य में गौशाला की प्रगति के लिए हर तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सरपंच विजयलता, प्रधान मुन्ना, सचिव सुरेश शर्मा, पूर्व प्रधान राजपाल सुहाग, कैप्टन बिजेंद्र सिंह, श्री जय प्रकाश सुहाग , प्रधान लायक राम जी, श्री अजीत सुहाग, पूर्व सरपंच सुमेर, समस्त गौशाला कमेटी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

नवोदित कवि व साहित्यकार कुमार विकाश ने पूर्व जिला पार्षद आजाद सिंह नान्धा को भेंट की अपनी काव्यकृति अनुभूतियों के दीप
रेवाड़ी टाइम्स: टीआर राहुल कुमार मंदोला’
खोल, 12 जनवरी, अभीतक: नवोदित कवि व साहित्यकार कुमार विकाश ने अपनी ताजा प्रकाशित काव्यकृति ‘अनुभूतियों के दीप’ को पूर्व जिला पार्षद आजाद सिंह नान्धा को भेंट किया। इस अवसर पर दोनों केऊ बीच साहित्य, संस्कृति और समाज में कविता की भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई। कुमार विकाश ने बताया कि यह काव्य संग्रह जीवन के सूक्ष्म अनुभवों, मानवीय संवेदनाओं और आंतरिक भावनाओं को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज के मनोबल और सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाने की शक्ति रखता है। पूर्व जिला पार्षद आजाद सिंह नान्धा ने पुस्तक की सराहना करते हुए नवोदित कवि को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि नए लेखक समाज की आवाज को नई ऊंचाइयां देते हैं व ऐसी रचनाएं समाज में साहित्यिक चेतना को मजबूत करती हैं। भेंट का यह क्षण सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर स्वदेशी संकल्प दौड़ एवं संगोष्ठी का किया आयोजन
रोहतक, 12 जनवरी, अभीतक: आज गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर स्वदेशी संकल्प दौड़ एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के समक्ष ष्स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का महत्व विषय पर मुख्य वक्त के रूप में अपने विचार रखने एवं शपथ दिलवाने का अवसर प्राप्त हुआ। यह जानकारी डॉ गीता पाठक
जिला महिला संयोजिका स्वदेशी जागरण मंच रोहतक ने दी।
गुरुग्राम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की प्री बजट कंसल्टेशन बैठक की अध्यक्षता’
गुरुग्राम में शिक्षा जगत से जुड़े सम्मानित शिक्षाविदों, अभिभावक प्रतिनिधिगण और महिला प्रतिनिधियों से हुई बैठक- मुख्यमंत्री
सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर किया उन्हें नमन और लोहड़ी और मकर संक्रांति के पावन पर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं- मुख्यमंत्री
यदि शिक्षा मजबूत है और महिलाएं सशक्त हैं तो कोई भी प्रदेश प्रगति की दौड़ में पीछे नहीं रह सकता- मुख्यमंत्री
शिक्षा वह नींव जिस पर आने वाली पीढियां का चरित्र, कौशल, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की चेतना होती है खड़ी- मुख्यमंत्री
पिछले वर्ष शिक्षा जगत से हुई बैठक में सभी से हमें 170 बहुमूल्य सुझाव मिले- मुख्यमंत्री
इनमें से 63 महत्वपूर्ण सुझावों को हमने बजट 2025-26 में किया था शामिल- मुख्यमंत्री
शिक्षा विभाग के लिए पिछले वर्ष 21 हजार 893 करोड रुपए का बजट प्रावधान किया गया था- मुख्यमंत्री
हमने चालू वित्त वर्ष में हरियाणा में 20 करोड रुपए का हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष बनाया – मुख्यमंत्री
प्रदेश में 22 मॉडल संस्कृति महाविद्यालय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी प्रावधानों को वर्ष 2026-27 में पूरी तरह कर देंगे लागू- मुख्यमंत्री
गत 8 जनवरी को पंचकूला में नींव पोर्टल का किया गया शुभारंभ, यह पोर्टल इंटेलिजेंट डाटा ड्रिवन डिसीजन सपोर्ट सिस्टम है- मुख्यमंत्री
नीव पोर्टल को पहले चरण में विश्वविद्यालयों में किया जा रहा है लागू- मुख्यमंत्री
इसके बाद महाविद्यालयों और आगे चलकर स्कूलों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक इसका किया जाएगा विस्तार- मुख्यमंत्री
बजट 2026 27 में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सार्थक, व्यावहारिक और दूरदर्शी सुझावों को पूरी प्राथमिकता के साथ आगामी बजट में किया जाएगा शामिल- मुख्यमंत्री
महिला कल्याण की बात करें तो पिछले वर्ष 20 जनवरी 2025 को पंचकूला में बजट 2025 -26 को लेकर विस्तृत विचार विमर्श हुआ- मुख्यमंत्री
पिछले वर्ष प्राप्त 85 सुझावों में से 39 सुझावों को अपने बजट 2025- 26 में किया था शामिल- मुख्यमंत्री
बजट 2025 26 में महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 2 हजार 101 करोड़ 55 लाख रुपए का किया गया था- मुख्यमंत्री
सरकारी संस्थानों में चल रही कैंटिनो के एक तिहाई टेंडर महिला स्वयं सहायता समूहों को दिए जा रहे हैं- मुख्यमंत्री
प्रदेश के 2000 आंगनवाड़ी केंद्रो को सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में बदला जा रहा है- मुख्यमंत्री


नितिन नबीन के स्वागत में उमड़ी भाजपा की युवा शक्ति, जेसीबी और ड्रोन से बरसाए फूल, जय जयकार के नारों से गूंजा एनएच-48’
भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे को हरियाणा भाजपा ने बनाया ऐतिहासिक’
एंबियंस मॉल से लेकर भाजपा कार्यालय तक पुष्पवर्षा व जयकारों के साथ किया नितिन नबीन स्वागत’
भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने स्वागत को यादगार बनाने में निभाई अहम भूमिका’
गुरुग्राम, 12 जनवरी, अभीतक: पहली बार हरियाणा पहुंचे भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में सोमवार को भाजपा की युवा शक्ति उमड़ पड़ी। नितिन नबीन ने भी युवाओं का मान बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। युवा कार्यकर्ता जहां नितिन नबीन के जयकारें लगा रहे थे, वहीं प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली खुद भाजपा का झंडा लेकर नितिन नबीन के बगल में खड़े थे। गुरुग्राम में प्रवेश करते हुए एम्बियंस मॉल के पास एक खुली गाड़ी में नितिन नबीन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और भाजपा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या चढ़े, वैसे ही युवाओं ने उनके उपर चार जेसीबी से फूल बरसाएं। फूल बरसाने में युवाओं में होड़ लगी थी। कुछ युवा अपने-अपने ड्रोन उड़ाकर चारों नेताओं पर गुलाब की पंखूडियां बखेर रहे थे। सैंकड़ों मोटरसाइकिल नितिन नबीन के काफिले की अगुवाई कर रही थी। पहली बार हरियाणा की धरती पर कदम रखने वाले कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने युवाओं नेताओं की भीड़ की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा किए गए इस स्वागत से मैं अभिभूत हूं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के इस स्वागत के लिए कई किलोमीटर तक भव्य तैयारियां की गई थी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर दिल्ली बॉर्डर से लेकर सिगनेचर टावर स्थित भाजपा कार्यालय तक के रास्ते को भाजपा के झंडों से सजाया गया था। रंग-बिरंगे फूलों से सजी गाड़ी में सवार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली रास्तेभर हाथ हिलाते हुए लोगों व कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते रहे। भगवा पगड़ियां पहने युवाओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से आसमान गुंजायमान रहा। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया है सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात’
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बजट पूर्व कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न पक्षों से किया विस्तृत संवाद, प्राप्त सुझावों की रिपोर्ट वित्त मंत्री को सौंपी’
नई दिल्ली, 12 जनवरी, अभीतक: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह ने आज दिल्ली में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। श्री चैहान ने हाल के सप्ताहों में देश के विभिन्न राज्यों का दौरा किया और राज्यों के अलावा दिल्ली में भी प्रगतिशील किसानों, कृषि विशेषज्ञों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी संस्थाओं तथा ग्रामीण उद्योगों एवं दोनों मंत्रालयों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से व्यापक संवाद स्थापित किया। इन चर्चाओं से प्राप्त विचारों और सुझावों को एक समग्र कृषि एवं ग्रामीण विकास के सुझाव के रूप में तैयार कर उन्होंने वित्त मंत्री को सौंपा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है। श्री चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में आगामी आम बजट किसानों और ग्रामीण समाज के लिए प्रेरक होगा। उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रधानमंत्री के “समृद्ध किसान, सशक्त गांव” के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
सतबीर सिंह को लगाया सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के लिए मेला प्रशासक
चंडीगढ़, 12 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी श्री सतबीर सिंह को 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 के लिए मेला प्रशासक नियुक्त किया है।
लोहड़ी पर्व जीवन, प्रकृति और सामूहिक खुशियों का उत्सव: प्रो० असीम कुमार घोष
सोनीपत के जिला बाल भवन में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्तरीय लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने प्रदेशवासियेां को दी लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं’
चंडीगढ़, 12 जनवरी, अभीतक: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा जिला सोनीपत के बाल भवन में आयोजित राज्य स्तरीय लोहड़ी समारोह में राज्यपाल एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष प्रो० असीम कुमार घोष, उनकी धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा मित्रा घोष तथा मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने लोहड़ी की पवित्र अग्नि में आहुति देकर प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक बधाई दी। राज्यपाल प्रो० असीम कुमार घोष ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोहड़ी के इस आनंदमय अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में आप सभी के साथ शामिल होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी केवल फसल का त्योहार नहीं, बल्कि जीवन, प्रकृति और सामूहिक खुशियों का उत्सव है। यह सर्दियों के अंत और नए कृषि चक्र की शुरुआत का प्रतीक है, जो आशा, समृद्धि और नई शुरुआत का संदेश देता है। राज्यपाल ने कहा कि लोहड़ी की पवित्र अग्नि हमें गर्मजोशी, एकता और प्रकृति की प्रचुरता के प्रति कृतज्ञता की याद दिलाती है। हरियाणा समृद्ध परंपराओं, गहरी जड़ों वाले मूल्यों और जीवंत सांस्कृतिक विरासत की भूमि है। लोकगीतों, नृत्यों और पारंपरिक उत्सवों के माध्यम से यहां की सांस्कृतिक आत्मा झलकती है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि जब युवा अपनी जड़ों, संस्कृति और विरासत से जुड़ते हैं, तो संस्कृति जीवंत रहती है। लोहड़ी जैसे पर्व साझा करने, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामूहिक जिम्मेदारी के मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। अंत में राज्यपाल ने किसानों की समृद्धि, परिवारों की खुशहाली तथा राज्य व देश की प्रगति की कामना करते हुए कहा कि लोहड़ी की अग्नि की गर्माहट हर घर को शांति, स्वास्थ्य और आनंद से भर दे। समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
लोहड़ी का त्यौहार देश की विविधता में एकता की सुंदर मिसाल – मित्रा घोष
इस दौरान लेडी गर्वनर एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा मित्रा घोष ने लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी कृतज्ञता, प्रकृति और लोगों के साथ हमारे गहरे रिश्ते का उत्सव है। यह पर्व हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोगों के बीच एकता की भावना को भी उजागर करता है।
लोहड़ी हमारी संस्कृति और परंपराओं की आत्मा, यह पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है – उपाध्यक्षा सुमन सैनी
समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी एवं राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी हमारी संस्कृति और परंपराओं की आत्मा है। यह पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है और मेहनतकश लोगों के जीवन में खुशियां भरता है। अग्नि के चारों ओर एकत्रित होकर गीत गाना, मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ अर्पित करना हमें अपनी जड़ों से फिर से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का पर्व एकता और भाईचारे का संदेश देता है, जहां जाति-धर्म, अमीर-गरीब का कोई भेद नहीं होता, केवल इंसानियत और खुशियां होती हैं। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय युवा दिवस भी है जो स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद भारत के महान संन्यासी, विचारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उनका अमर संदेश उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए आज भी हम सभी को निरंतर आगे बढने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को देश की असली शक्ति बताया था। यदि युवा मजबूत हैं तो देश भी मजबूत होता है। उन्होंने इस अवसर पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि वर्ष 1971 से परिषद बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि नारी परिवार की रीढ़ होती है। जहां नारी सशक्त होती है, वहां परिवार और समाज दोनों सशक्त होते हैं।
31 जनवरी को हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती : कृष्ण लाल पंवार
कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल होंगे मुख्य अतिथि
चंडीगढ़, 12 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाएगी। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र जिले के उमरी में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार स्वयं करेंगे। समारोह के भव्य आयोजन के प्रबंध के लिए ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहाकार श्री सुदेश कटारिया उनके साथ विशेष सहयोग करेंगे। श्री कृष्ण लाल पंवार सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों, विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ-साथ प्रदेशभर के सामाजिक, धार्मिक संगठनों और आम नागरिकों को भी इस समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा, ताकि गुरु रविदास जी के विचारों और संदेशों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान संत थे। उन्होंने अपने उपदेशों और वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और जातिगत असमानता के विरुद्ध सशक्त आवाज उठाई। गुरु रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और समानता का संदेश देने के लिए प्रेरणास्रोत हैं। श्री पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार संत-महापुरुषों की शिक्षाओं और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘संत-महापुरुष विचार प्रसार एवं सम्मान योजना’ के तहत निरंतर उनकी जयंती और स्मृति समारोह आयोजित करती आ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी महान विभूतियों की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार का उद्देश्य है कि नई पीढ़ी संत-महापुरुषों के जीवन, विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेकर सही दिशा में आगे बढ़े। इस अवसर पर श्री पंवार ने भारतीय संस्कृति के महान अग्रदूत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया तथा प्रदेशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति और नववर्ष की भी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। आगामी बजट के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी किसानों, उद्योगपतियों और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से बजट पूर्व सुझाव लेने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे और व्यावहारिक सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा तथा यह बजट जन-सहमति से तैयार होकर हरियाणा के समग्र विकास का मार्गदर्शक बनेगा। उन्होंने आशा जताई कि विकास एवं पंचायत विभाग के लिए भी आगामी बजट में मुख्यमंत्री विशेष ध्यान देंगे।
5 एकड़ में होगा गुरु रविदास मंदिर, छात्रावास और धर्मशाला का निर्माण: पंवार
श्री कृष्ण लाल पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि जीटीरोड स्थित कुरुक्षेत्र के उमरी में ही संत गुरु रविदास जी के मंदिर, छात्रावास और उनके नाम पर ही धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने बीते दिनों कैबिनेट में 5 एकड़ जमीन संस्थान को फ्री में देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उक्त 5 एकड़ जमीन पर संत शिरमोणि गुरु रविदास जी के नाम से भव्य संस्थान बनाने का फैसला हरियाणा सरकार ने लिया है।
अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर मिलेगा 3 लाख तक का अनुदान
चंडीगढ़, 12 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को सशक्त बनाने हेतु वर्ष 2025-26 के लिए ट्रैक्टर अनुदान योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। किसान 15 जनवरी तक विभागीय पोर्टल ूूू.ंहतपींतलंदं.हवअ.पद पर आवेदन कर सकते हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत अनुसूचित जाति के वे किसान, जिनके नाम कृषि भूमि है (परिवार पहचान पत्र – च्च्च्ध्थ्ंउपसल प्क के अंतर्गत परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर भूमि मान्य) 45 हॉर्स पावर या उससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टर पर ₹3,00,000 लाख प्रति इकाई अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थियों का चयन जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर की खरीद एवं भौतिक सत्यापन के उपरांत अनुदान राशि सीधे लाभार्थी के उस बैंक खाते में जमा की जाएगी, जो मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत होगा। लाभार्थी हरियाणा राज्य का निवासी एवं अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित होना चाहिए। लाभार्थी ने पिछले पांच वर्षों में विभाग की किसी भी योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर पर अनुदान का लाभ न लिया हो। लाभार्थी ट्रैक्टर की खरीद तिथि से पाँच वर्षों तक ट्रैक्टर को बेच नहीं सकेगा।
राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री’
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की’
चंडीगढ़, 12 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी कल्याणकारी योजना के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, बशर्ते कि उपलब्ध बजट का सही, पारदर्शी और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुँचना चाहिए। श्री श्याम सिंह राणा आज चंडीगढ़ में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं के अंतर्गत पिछले वर्ष आवंटित बजट के उपयोग, वर्तमान वित्तीय स्थिति तथा आगामी वर्ष में संभावित खर्चों को लेकर विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक के दौरान श्री राणा ने मेरा पानी मेरी विरासत योजना की प्रगति की समीक्षा की और जल संरक्षण को प्रदेश की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि धान जैसी अधिक पानी लेने वाली फसलों के विकल्पों को प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों के प्रति जागरूक किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने धान की पराली एवं अन्य फसल अवशेषों के वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए किसानों को मशीनरी, तकनीकी सहायता और प्रोत्साहन राशि समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि पर्यावरण प्रदूषण को रोका जा सके। कृषि मंत्री ने सॉयल हेल्थ कार्ड योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि मिट्टी की जांच केवल औपचारिकता न रह जाए, बल्कि इसके माध्यम से किसानों को बिजाई से लेकर फसल कटाई तक उर्वरक उपयोग, फसल चयन और उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक मार्गदर्शन मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सॉयल हेल्थ कार्ड के सुझावों का पालन सुनिश्चित करने के लिए किसानों के साथ नियमित संवाद किया जाए। श्री श्याम सिंह राणा ने खेतों को खाद और पानी के मामले में आत्मनिर्भर बनाने पर बल देते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग ही टिकाऊ कृषि का आधार है। उन्होंने किसानों को ऑर्गेनिक खेती की ओर प्रेरित करने के निर्देश भी दिए, ताकि खेती की लागत घटे, मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और उपभोक्ताओं को जहरमुक्त एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है कि किसान आर्थिक रूप से सशक्त हों, उनकी आमदनी बढ़े और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सके। इसके लिए विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ काम करें और जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करे। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक श्री राजनारायण कौशिक, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री मुकेश कुमार आहूजा के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
शिवालिक की गोद में आयुर्वेद और आधुनिक नवाचार का समावेश
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला आयुर्वेदिक ज्ञान और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान को दे रहा नई गति
ओपीडी में प्रतिदिन 500 से ज्यादा रोगी आयुर्वेद उपचार और पंचकर्म सेवाओं से हो रहे लाभान्वित
पंचकूला, 12 जनवरी, अभीतक: शिवालिक की गोद में स्थापित हो रहा राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) पंचकूला आयुर्वेदिक चिकित्सा को नई पहचान दिलाने के साथ आधुनिक नवाचार को गति दे रहा है। संस्थान की ओपीडी में हर रोज 500 से ज्यादा रोगी आयुर्वेद उपचार और पंचकर्म सेवाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। यही नहीं, संस्थान के अस्पताल में कुल 12 बहिरंग इकाई और 100 शय्या वाली अंतरंग इकाई हैं। इसके साथ, एनआईए में बीएएमएस पाठ्यक्रम विदेशी छात्र भी आयुर्वेद की पद्धतियां सीख रहे हैं। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर (मानद विश्वविद्यालय) के तत्वाधान में आयुष मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत माता मनसा देवी परिसर में स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला की परिकल्पना आयुर्वेद शिक्षण, प्रशिक्षण अनुसंधान, आधुनिक चिकित्सा ज्ञान और समग्र स्वास्थ्य प्रणाली केंद्र के रूप में की गई है। कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में उत्तर भारत का समग्र स्वास्थ्य सेवाओं एवं आधुनिक शैक्षणिक चिकित्सा का अनूठा केंद्र तैयार हो रहा है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला का शिक्षण संस्थान में बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसन एंव सर्जरी) पाठ्यक्रम के तहत देश-विदेश के विद्यार्थियों को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय के साथ उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान कर रहा है। आधुनिक आधारभूत सरंचना, अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आयुर्वेद संस्थान में विद्यार्थी उत्कृष्ट शिक्षा एवं व्यवहारिक अनुभव प्राप्त कर रहे है। संस्थान में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी भी आयुर्वेद की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
हर रोज पंचकर्म, ईसीजी और निशुल्क ब्लड शुगर की जांच
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला द्वारा सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना को साकार करते हुए 16 अक्टूबर 2023 से स्वास्थ्य सेवाओं में बहिरंग इकाई, पंचकर्म, ईसीजी और निशुल्क ब्लड शुगर की हर रोज जांच की जा रही है। वर्तमान में संस्थान के अस्पताल में कुल 12 बहिरंग इकाई, 100 शय्या वाली अंतरंग इकाई हैं। चिकित्सालय में रोगियों को निःशुल्क उच्च गुणवता युक्त औषधियों का वितरण किया जा रहा है। चिकित्सालय में काय- चिकित्सा, शालाक्य तंत्र (नेत्र), शालाक्य तंत्र (ईएनटी), प्रसूति तंत्र और स्त्री रोग, शल्य तंत्र, पंचकर्म, कौमारभृत्य, इमरजेंसी, स्वास्थ्यरक्षण, विष चिकित्सा, त्वक और सौंदर्य प्रसाधन अन्य ओपीडी के साथ साथ पंचकर्म थैरपी, फिजियोथेरेपी, शल्य ओटी, योगा, ईसीजी, लैब टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की भी सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। चिकित्सालय की बहिरंग इकाई में औसत रूप से 500 रोगी दिन प्रतिदिन उच्च गुणवत्ता वाले परामर्श, चिकित्सा, पंचकर्म सेवाएं इत्यादि से लाभान्वित हो रहे हैं।
आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है पंचकर्म कक्ष
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से भी सुसज्जित है। पंचकर्म कक्ष मे वमन, विरेचन, बस्ती, शिरोधारा, अभ्यंग आदि उपचार की सेवा उपलब्ध है। चिकित्सालय में भर्ती रोगियों के लिए प्रतिदिन निःशुल्क पंचकर्म थैरपी, फिजियोथेरेपी, ईसीजी, लैब टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, योग इत्यादि सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि बड़ी संख्या में हर रोज बड़ी संख्या में रोगी चिकित्सालय में उपचार एवं सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।



नए संकल्प के साथ शिक्षा उत्थान व महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है सरकार – मुख्यमंत्री’
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में बजट पूर्व परामर्श बैठक में शिक्षा व महिला उत्थान की दिशा में प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद’
ज्ञान की शक्ति के साथ मातृ शक्ति के लिए आए सुझाव’
गुरुग्राम, 12 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मजबूत शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत 2047 की अवधारणा के साथ हरियाणा सरकार नए संकल्प के साथ देश की प्रगति में सहभागी बन रही है। मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम में शिक्षाविद् व महिला प्रतिनिधिगण के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक में सीधा संवाद कर रहे थे। बैठक में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी व गुरुग्राम विधायक श्री मुकेश शर्मा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बैठक में भारतीय संस्कृति के अग्रदूत स्वामी विवेकानंद जी की जंयती पर उन्हें नमन किया और उपस्थित प्रतिनिधिगण को लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व की भी शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज ज्ञान की शक्ति के साथ मातृ शक्ति के समागम में आगामी बजट में विशेष पहलुओं के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज की आत्मा है और आने वाली पीढ़ियों के चरित्र, कौशल, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की चेतना में शिक्षा सुधार करते हुए विकसित भारत 2047 का शास्वत रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि विगत वित्त बजट में हरियाणा सरकार ने शिक्षा जगत के लिए बजट पूर्व परामर्श में आए 63 महत्वपूर्ण सुझावों को शामिल करते हुए 21 हजार 893 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया। उन्होंने कहा कि उस दौरान मिले सुझावों में हरियाणा सरकार ने आधुनिक मॉडल संस्कृति स्कूलों की संकल्पना, दो पारी में स्कूलों का संचालन, स्टैम लैब्स की स्थापना, छात्रों को इसरो, डी.आर.डी.ओ. जैसे राष्ट्रीय संस्थानों से जोड़ा गया। इसके अलावा, बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के कार्यक्रम, हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना और उद्योग एवं अकादमिक साझेदारी जैसी पहल भी इसी सहभागिता का परिणाम है।
अनुसंधान एवं शोध में बसती है उच्चतर शिक्षा की आत्मा’
श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि उच्चतर शिक्षा की आत्मा अनुसंधान एवं शोध कार्य में बसती है। इसलिए प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष में हरियाणा में 20 करोड़ रुपये का हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष बनाया है। हर जिले में एक राजकीय महाविद्यालय को मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया था। ये 22 मॉडल संस्कृति महाविद्यालय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी प्रावधानों को वर्ष 2026-27 में पूरी तरह लागू कर देंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीतिदृ2020 ने देश की शिक्षा प्रणाली को 21वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप ढालने की स्पष्ट रूपरेखा दी है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए गत 8 जनवरी को पंचकूला में नीव पोर्टल का शुभारंभ भी किया गया। यह पोर्टल एक इंटेलिजेंट, डेटा-ड्रिवन डिसीजन सपोर्ट सिस्टम है, जो नीति निर्माण और संस्थागत क्रियान्वयन के बीच की दूरी को समाप्त करता है।
महिला कल्याण से जुड़े बजट को दी जाएगी प्राथमिकता’
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महिला कल्याण से जुड़े बजट को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने मातृ शक्ति को प्रेरित करते हुए कहा कि वह समाज की धुरी हैं और हरियाणा की आधी आबादी की आवाज को नीति और बजट से जोड़ने के सश्क्त प्रयास में भी सहभागी हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार व आत्मनिर्भता के साथ महिलाओं के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे समाज और प्रदेश तरक्की की राह दोगुनी गति से अग्रसर हो रहे हैं। बीते वर्ष बजट में महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 2 हजार 101 करोड़ 55 लाख रुपये का प्रावधान किया था। इसमें से अब तक 975 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की शुरूआत की। इसके साथ-साथ किशोरी योजना को प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया गया है। महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षित आवास की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 6 जिलों में महिला छात्रावासों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से सरकारी संस्थानों में चल रही कैंटीनों के एक-तिहाई टेंडर इन समूहों को दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के 2 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में बदला जा रहा है। इनसे माताओं और बच्चों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 में शिक्षा व महिला कल्याण से जुड़े जो भी सकारात्मक व सार्थक सुझाव प्राप्त होंगे, उन्हें बजट में शामिल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत गर्ग, महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ राज नेहरू, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री यशपाल, उपायुक्त श्री अजय कुमार, पुलिस आयुक्त श्री विकास अरोड़ा व नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया मौजूद रहे।