Haryana Abhitak News 12/03/26

https://www.facebook.com/share/r/1H6ZPbb6So

https://www.facebook.com/share/v/17RfvaaFyB

https://www.facebook.com/share/v/1DM3fJzZ21

https://www.facebook.com/share/v/1C61RuTcKR

https://www.facebook.com/share/v/17ddqcKvnT

https://www.facebook.com/share/v/1Edk7cs9Nw

पहली कुश्ती के लिए पहलवान रजत हिन्द केसरी सोनू अखाडा मांडोठी व पहलवान मोहित लीलू अखाडा लाडपुर के बीच हाथ मिलवाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़।

मेले व कुश्ती दंगल हमारी संस्कृति और वीरता के प्रतीक: धनखड़
सर्वजातीय 36 जाखड़ खाप के चबूतरे पर आयोजित कुश्ती दंगल में पहुंचे औम प्रकाश धनखड़
कुश्ती दंगल में पहली कुश्ती के लिए पहलवानों के हाथ मिलवाए

झज्जर, 12 मार्च, अभीतक: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ लड़ायन में सर्वजातीय 36 जाखड़ खाप के चबूतरे पर आयोजित भव्य कुश्ती दंगल में पहुंचे। उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि परंपरा अनुसार पहली कुश्ती के लिए पहलवानों के हाथ मिलवाए। उन्होंने पहलवानों को खेल भावना के साथ मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पहुंचने में क्षेत्र की सरदारी ने मुख्य अतिथि औम प्रकाश धनखड़ का जोरदार स्वागत किया। धनखड़ ने बुद्धों माता मंदिर कमेटी को 51 हजार रूपए का अनुदान दिया। धनखड़ ने कहा कि मेले और कुश्ती दंगल हमारी पुरानी परंपरा है। ऐसे सामूहिक तौर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम युवा पीढ़ी को भाईचारे के साथ मिलजुल कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमारी युवा पीढ़ी और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने अच्छा अवसर मिलता है। आज यहां अच्छे पहलवान आएं हैं। मैं कामना करता हूं कि ये सभी पहलवान आगे बढ़ें। इनका भविष्य उज्ज्वल हो। कुश्ती के क्षेत्र में नाम रोशन करें। धनखड़ ने आगे कहा कि दंगल हमारी हरियाणवी संस्कृति, परंपरा और वीरता का प्रतीक है, जो युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को मजबूत करता है। ऐसी परंपराएँ हमारी संस्कृति और समाज की ताकत हैं। इस अवसर पर क्षेत्र की सरदारी, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना, ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक कुमार, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, धरमवीर सिंह, सतबीर सिंह, विनोद बाढसा, संदीप हसनपुर, सरपंच प्रतिनिधि बीर रसिंह, एक्स सरपंच राजरूप जाखड़, राकेश जाखड़, सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

आलिंगबद्ध हो रेल के आगे कूदे पति-पत्नी, दोनों की हुई मौत
झज्जर, 12 मार्च, अभीतक: वीरवार को गांव जौन्धी निवासी युवा होमगार्ड दंपति द्वारा रेल के सामने कूद कर आत्महत्या कर लिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जानकारी अनुसार 28 वर्षीय सुनील व उसकी पत्नी हिमांशी घर से रोहतक के लिए दवाई लेने के लिए जाने की बात कह कर मोटरसाइकिल से चले थे। गुड्डा के पास स्थित रेलवे फाटक पर उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को रोका और दोनों ही आलिंगबद्ध हो रोहतक से खाटू श्याम जी जा रही रेल के सामने कूद गए, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण भी बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए। सूचना के बाद पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों के अनुसार सुनील पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात था और उसकी पत्नी ग्रहणी थी। बताया जाता है 28 वर्ष से सुनील की हिमांशी के साथ करीब 3 साल पहले शादी हुई थी। सुनील के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और दंपति के एक छोटी बच्ची भी है। ग्रामीणों ने बताया कि हिमांशी बीमार चल रही थी और उसकी दोनों ही किडनी खराब हो चुकी थी। आत्महत्या के पीछे की असली कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन हिमांशी की बीमारी को मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों रेल के टाइम पर वहां पहुंचे और जैसे ही फाटक बंद हुई, मोटरसाइकिल से उतरकर दोनों फाटक पर खड़े हो गए और रेल आने के बाद रेल के आगे कूद गए।

Little Angels Senior Secondary School में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों का वार्षिक फोटो सेशन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया
झज्जर, 12 मार्च, अभीतक: झज्जर के Little Angels Senior Secondary School में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों का वार्षिक फोटो सेशन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर नर्सरी, एल.के.जी. और यू.के.जी. के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी आकर्षक और रंग-बिरंगे परिधानों में अत्यंत उत्साहित दिखाई दिए। विद्यालय परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, जहाँ बच्चों की विभिन्न मनमोहक मुद्राओं में फोटो खींची गईं। एल. ए. स्कूल झज्जर में वार्षिक सम्मानित फोटो कार्यक्रम हुआ। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि प्राइमरी कक्षाओं में क्लास इंचार्ज के साथ बच्चों का सम्मानित फोटो हुआ। स्कूल प्रबंधक के. एम. डागर ने बताया कि स्कूल परम्परा को बनाएं रखते हुए आज यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया ने सभी बच्चों के साथ क्लास इंचार्ज को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बचपन की यादगार झलकियों को संजोना और विद्यालय जीवन के सुंदर पलों को सुरक्षित रखना था। बच्चों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में अलग-अलग थीम और पृष्ठभूमि के साथ फोटो खिंचवाए। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ विद्यालय के प्रति लगाव को भी मजबूत करती हैं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ फोटो सेशन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने बहुत आनंद लिया और यह फोटो सेशन उनके लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

श्री राम धर्मशाला में जगन्नाथ आनंद उत्सव 15 मार्च को
झज्जर, 12 मार्च, अभीतक: मोहल्ला हरिपुरा स्थित श्री राम धर्मशाला में

अंतर्राष्ट्रीय कृष्णामृत संघ इस्कॉन झज्जर द्वारा जगन्नाथ आनंद उत्सव मनाया जाएगा। राहुल राधा नाम दास ने बताया कि रविवार 15 मार्च को सायं 5 बजे संकीर्तन, पुष्प अभिषेक, छप्पन भोग, कृष्ण कथा, ग्रंथ वितरण पुरस्कार के उपरांत एकादशी प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने आव्हान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर आनंद उत्सव कार्यक्रम में शामिल हो।

एचडी स्कूल में शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्कूल ओलम्पियाड सीनियर स्कूल स्टेज-एक एवं स्टेज-दो में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
झज्जर, 12 मार्च, अभीतक: बिरोहड़ स्थित एचडी स्कूल में शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्कूल ओलम्पियाड सीनियर स्कूल स्टेज-एक एवं स्टेज-दो में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, बौद्धिक विकास तथा निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा देना रहा। समारोह के दौरान सीनियर कक्षा 6वीं से 12वीं तक के उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न विषयों के ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओलम्पियाड जैसी प्रतियोगिताएँ बच्चों की बौद्धिक क्षमता को निखारने का सशक्त माध्यम होती हैं। इनसे विद्यार्थियों में तार्किक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता तथा आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा से ही विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की मेहनत का ही परिणाम नहीं है, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और अन्य विद्यार्थियों को भी इसी प्रकार मेहनत कर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

https://www.facebook.com/reel/4351215328487097?mibextid=9drbnH&s=yWDuG2&fs=e

हरियाणा सरकार ने पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस को लेकर स्थिति की साफ
चंडीगढ़, 12 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में वर्तमान में मिडिल ईस्ट में उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने संबंधी फैल रही अफवाहों की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंडरू, महानिदेशक श्री अंशज सिंह तथा ऑयल कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने अवगत करवाया कि भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा 9 मार्च को जारी एक आदेश में प्राथमिक क्षेत्रों के लिए घरेलू एलपीजी की आपूर्ति तथा उसके समुचित एवं समान वितरण एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा – निर्देश जारी किये गए हैं। ऑयल कंपनियों के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है तथा ऑयल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त गैस की आपूर्ति निरंतर रूप से प्राप्त हो रही है। हालाँकि कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में अस्थाई रूप से बाधा आ रही है। कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में प्राथमिकता शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों को दी जा रही है और शेष आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए ऑयल कंपनियां लगातार प्रयास कर रही हैं। सरकार द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि घरेलू एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे तथा किसी भी प्रकार की चोरी या कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से राज्य के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और जिला खाद्य एवं आपूर्ति तथा पूर्ती नियंत्रकों को आवश्यक दिशा – निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्य सरकार ने आमजन से अपील की है कि एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक घबराहट एवं भण्डारण से बचें क्यूंकि राज्य में आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है।

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
जुलाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जींद, 12 मार्च, अभीतक: पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल दिशा-निर्देशन में थाना जुलाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है। थाना जुलाना के प्रभारी निरीक्षक विक्रम जोशन ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना जुलाना में शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा दुकान से वापस घर आ रहा था। रास्ते में आरोपी राजबीर वासी निडाना बच्चे को अपने घर के अंदर खींच लिया और गेट बंद कर लिया। जब बच्चे के परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और घर का गेट खोलकर अंदर घुसे तो वहां उन्होंने देखा कि आरोपी बच्चे के साथ अश्लील हरकतें व गलत काम करने का प्रयास कर रहा था। इसी शिकायत के आधार पर आरोपी राजबीर वासी निडाना के खिलाफ थाना जुलाना में च्व्ब्ैव् ।बज की विभिन्न धाराओं सहित बीएनएस कि अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके दिनांक 10.03.2026 को आरोपी राजबीर वासी निडाना को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। जींद पुलिस महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।

ईरान-इज़राइल-अमेरिका युद्ध से प्रभावित खाड़ी देशों में हरियाणा के युवा, छात्र, नाविक, कामगार आदि भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी की मांग को लेकर आज भारत के विदेश मंत्री श्री एस. जयशंकर जी से मुलाकात कर पत्र सौंपा। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे को सरकार शीर्ष प्राथमिकता पर लेकर अपने राजनयिक चैनलों, कूटनीतिक माध्यम से हल कराए ताकि सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित एवं शीघ्र वतन वापसी सुनिश्चित हो सके। ईरान में लापता नाविक रवि सोलंकी निवासी गांव अच्छेज (बेरी, झज्जर), मेडिकल छात्रा रशीना रशीक की सुरक्षित वतन वापसी के अलावा, अबू धाबी (UAE) से गांव गुढ़ा, जिला झज्जर निवासी भारतीय नाविक सुजीत कुमार के शव को वापस लाने में परिवाजनों को तुरंत मदद दिलाने की मांग की।

मादक पदार्थ 120 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 12 मार्च, अभीतक: नशा विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम द्वारा एक आरोपी को थाना आसौदा के एरिया से मादक पदार्थ गांजा के साथ काबू किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक दिनकर ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की एक टीम आसौदा के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि अजय निवासी बिहार हाल जाखोदा नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है आज वह मादक पदार्थ बेचने की फिराक में जाखोदा मोड के पास खड़ा हुआ है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक सोहन कुमार की टीम ने उपरोक्त स्थान से एक व्यक्ति को शक की बिनाह पर काबू करके मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 120 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

https://www.facebook.com/share/v/1Edk7cs9Nw

झज्जर पुलिस की बड़ी कामयाबीरू गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार, संभावित हत्या की वारदात टली
रोहतक के नोबल हार्ट अस्पताल के सामने फायरिंग, बक्करवाला दिल्ली में एक व्यक्ति को गोली मारी और गुरुग्राम में गोलीकांड में रहे थे शामिल, बहादुरगढ़ सीआईए-2 टीम ने गुप्त सूचना पर दबोचा’

झज्जर, 12 मार्च, अभीतक: झज्जर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग से संबंध रखने वाले दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर संभावित हत्या की एक बड़ी वारदात को टाल दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस कार्रवाई का खुलासा किया।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बहादुरगढ़ सीआईए-2 टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर दोनों आरोपियों को बहादुरगढ़ सदर थाना क्षेत्र से काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नितिन पुत्र मनोज निवासी गांव जसराना जिला सोनीपत (हाल निवासी बालंद, रोहतक) और दीपक उर्फ टाइगर पुत्र राजेश निवासी गांव बादली जिला झज्जर के रूप में हुई है।पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह और डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि आरोपी नितिन गैंग के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था और कई गंभीर आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 16 फरवरी 2026 को दिल्ली स्थित नोबल हार्ट हॉस्पिटल के सामने गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था और बकरवाला दिल्ली में गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया था।इसके अलावा 7 मार्च 2026 को गुरुग्राम के हीरो होंडा चैक स्थित बिग बॉयज टॉयज शोरूम के बाहर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की घटना में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है।वहीं दूसरे आरोपी दीपक उर्फ टाइगर के बारे में बताया कि वर्ष 2018 में उसने जमीन विवाद के चलते अपने चाचा की हत्या कर दी थी, जिसमें अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। फिलहाल वह पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था और पुलिस जांच में सामने आया है कि वह अपने दूसरे चाचा की हत्या की साजिश रच रहा था।झज्जर पुलिस की टीम काफी समय से दोनों आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। जैसे ही सूचना मिली कि आरोपी बहादुरगढ़ क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं, ब्प्।-2 टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित हत्या की वारदात को टाल दिया गया।इस दौरान डीसीपी क्राइम अमित दहिया की भूमिका का भी उल्लेख किया गया। बताया गया कि उनके मार्गदर्शन में झज्जर अपराध शाखा लगातार टेक्निकल सर्विलांस और साइबर क्राइम की मदद से अपराधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। डीसीपी क्राइम अमित दहिया के नेतृत्व में अपराध शाखा लगातार सक्रिय कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने का कार्य कर रही है।पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों, उनके नेटवर्क और अब तक की वारदातों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली पुलिस, हरियाणा ैज्थ् सहित संबंधित थानों को भी दे दी गई है।प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि युवा वर्ग अपराध और नशे जैसी बुरी प्रवृत्तियों से दूर रहे। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों की उम्र छोटी होती है, जबकि अच्छे संस्कार और सही दिशा के बल पर युवा जीवन में बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। साथ ही अभिभावकों से बच्चों को अच्छे संस्कार देने और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की अपील की।

5 करोड़ की फिरौती वसूलने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, 1.12 करोड़ रुपये बरामद
बहादुरगढ़, 12 मार्च, अभीतक: झज्जर जिले के गांव बराणी से 9 वर्षीय बालक के अपहरण कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने के मामले में एसटीएफ बहादुरगढ़ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कंसाला निवासी गोविंद के रूप में हुई है। एसटीएफ प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके बंद मकान से फिरौती की रकम में से 1 करोड़ 12 लाख 90 हजार 500 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। गौरतलब है कि 4 मार्च को होली के दौरान बराणी गांव से 9 वर्षीय बालक हुनरजीत का स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था और परिजनों से पांच करोड़ रुपये लेकर बच्चे को रोहतक में छोड़ दिया था। इस मामले में एसटीएफ पहले ही अंतरराष्ट्रीय पैरा जूडो खिलाड़ी मोनू और उसके साले मनीष को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

रेवाडी में 13 मार्च 2026 को ज्योर्तिलिंग के अवशेष के दर्शन सांय 6 बजे – आर्ट आफ लिविंग
रेवाडी, 12 मार्च, अभीतक: आर्ट आफ लिविंग रेवाडी व पंजाबी समाज रेवाडी के सहयोग से दिनांक 13 मार्च 2026 को सायं 6 बजे से रूद पूजा, संतसंग व भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजको ने बताया की इस ऐतिहासिक उत्सव को लेकर सभी तैयारिया पूरी कर ली गई है। सभी स्वयं सेवक व भक्तों में पूरे उत्साह में है कि सोमनाथ ज्योर्तिलिंग के ऐतिहासिक अवशेष रेवाडी में आ रहे है। आर्ट आफ लिविंग के शिक्षक व स्वयंसेवक सुमन यादव, सुषमा यादव, जीतेन्द्र मैहन्दीरता, करण सिंह, सजय गेरा, चरत अग्रवाल, हितेश गाबा, राजीव शर्मा, विपीन ढिगंरा, नवीन अदलखा, अनिल मखिजा, दिनेश गोयल, ब्रहमप्रकाश भारद्वाज व पंजाबी समाज के प्रधान सचिन मलिक व अन्य स्वयं सेवक इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग कर रहे है।

कलेक्टर रेट निर्धारण को लेकर एसडीएम का दौरा
बालौर, नूना माजरा, सराय औरंगाबाद,नया गांव सहित कई गांवों में पहुंचकर किया निरीक्षण
एसडीएम ने कलेक्टर रेट निर्धारण से पहले लिया वास्तविक तथ्यों का जायजा

बहादुरगढ़, 12 मार्च, अभीतक: उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अभिनव सिवाच ने कलेक्टर रेट के निर्धारण से संबंधित प्रक्रिया के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर मौके पर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने गांव बालौर, नूना माजरा, खेड़का मुसलमान,नया गांव सराय औरंगाबाद सहित कई गांवों में पहुंचकर जमीनों की वर्तमान स्थिति, बाजार भाव तथा संबंधित पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर क्षेत्र में प्रचलित भूमि दरों का अवलोकन किया तथा कलेक्टर रेट तय करने के लिए आवश्यक तथ्यों का जायजा लिया। एसडीएम अभिनव सिवाच ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार कलेक्टर रेट के निर्धारण की प्रक्रिया को पारदर्शी और तथ्यात्मक बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि जमीनों के वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप कलेक्टर रेट निर्धारित किए जा सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में भूमि मूल्यों से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी एकत्रित कर नियमानुसार रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि आगामी प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। इस अवसर पर तहसीलदार सुदेश मेहरा, गिरदावर रमेश और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याएं सुनते उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल। साथ में हैं पीपीपी स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ सतीश खोला।

समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें – डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल
आमजन की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर
पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला समाधान शिविर में पहुंचे

झज्जर, 12 मार्च, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में गुरुवार को डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान पीपीपी के स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ सतीश खोला भी उपस्थित थे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल छ: शिकायतें प्राप्त हुईं। इस अवसर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे सुशासन की अवधारणा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। उपायुक्त ने सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार और वीरवार प्रातरू 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय के साथ-साथ बहादुरगढ़, बेरी और बादली उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री स्वयं करते हैं मॉनिटिरिंग: डॉ खोला
समाधान शिविर के दौरान पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने शिविर में पहुंचे नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नागरिकों की समस्याओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं और उनका स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी व्यक्ति की शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिहं सैनी निरंतर स्वयं समाधान शिविरों व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के समाधान की मॉनिटिरिंग करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि लोगों की समस्याओं का समाधान उनके नजदीक ही एक ही छत के नीचे आयोजित हो रहे समाधान शिविरों के माध्यम से किया जाए, ताकि उन्हें बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम अंकित कुमार चैकसे, सीटीएम नमिता कुमारी, सीएमजीजीए खुशी कौशल, डीआरओ मनबीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, एसीपी प्रदीप कुमार, डीआईओ अमित बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पेट्रोल, डीजल, सीएनजी व एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
डीसी ने अधिकारियों को दिए सख्त निगरानी व समन्वय के आदेश
जिला स्तर पर निगरारी के लिए एडीसी नोडल अधिकारी नियुक्त
पैनिक न होकर जरूरत से ज्यादा पैट्रोलियम प्रोडक्ट न खरीदें उपभोक्ता

झज्जर, 12 मार्च, अभीतक: जिला में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी व एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता और आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जारी निर्देशों के संदर्भ में यह आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को इनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। जारी आदेशों के अनुसार अतिरिक्त उपायुक्त को जिला स्तर पर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी की उपलब्धता व आपूर्ति की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिले के सभी उपमंडल अधिकारियों (एसडीएम) को अपने-अपने उपमंडलों में इन पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी प्रकार की बनावटी कमी या अनियमितता न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए हैं कि घरेलू एलपीजी गैस का व्यावसायिक उपयोग के लिए दुरुपयोग न हो । किसी भी स्तर पर जमाखोरी, निर्धारित रेट ज्यादा पैसे लेने या कालाबाजारी जैसी गतिविधियां न होने दी जाएं। सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों, पेट्रोलियम डीलर्स और एलपीजी वितरकों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पेट्रोलियम उत्पादों के स्टॉक, आपूर्ति, वितरण और खुदरा कीमतों की नियमित निगरानी करेगा, ताकि किसी प्रकार की बनावटी कमी की स्थिति पैदा न हो। साथ ही अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों सहित आवश्यक संस्थानों के लिए एलपीजी, पीएनजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अतिरिक्त उपायुक्त जिला स्तर पर पेट्रोलियम उद्योग के समन्वयक के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें, ताकि जिले की सभी गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर जमाखोरी, कालाबाजारी, जिला के उपभोक्ता के लिए भेजे गए स्टॉक का दूसरे स्थान पर लेकर जाना, या अधिक कीमत वसूलने जैसी शिकायत सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 तथा अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने कहा कि पैनिक होकर जरूरत से ज्यादा पेट्रोलियम प्रोडक्ट ना खरीदें। सरकार के स्तर पर सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पेट्रो प्रोडक्ट की कमी नहीं होने जाएगी। डीसी ने निर्देश दिए कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां और अन्य संबंधित पक्ष प्रतिदिन इस संबंध में रिपोर्ट अतिरिक्त उपायुक्त को भेजेंगे। जिसे संकलित कर उपायुक्त कार्यालय को प्रति दिन प्रस्तुत किया जाएगा।

इंट्रा हरियाणा पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित
झज्जर, 12 मार्च, अभीतक: जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में इंट्रा हरियाणा पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में पोर्टल के माध्यम से दी जा रही सेवाओं तथा कर्मचारियों से संबंधित ऑनलाइन प्रक्रियाओं, विशेषकर अवकाश (लीव) आवेदन की व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी विभाग इंट्रा हरियाणा पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का पूर्ण रूप से उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि कर्मचारियों से संबंधित सेवाएं पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो सकें। उपायुक्त ने कहा कि कर्मचारियों की छुट्टियों सहित अन्य सेवाओं के लिए पोर्टल का उपयोग बढ़ाने से कार्य प्रणाली अधिक सुव्यवस्थित और डिजिटल होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन विभागों में पोर्टल के उपयोग में किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक कठिनाई आ रही है, उन्हें चिन्हित कर समय रहते समाधान किया जाए। साथ ही सभी विभागों से पोर्टल के पूर्ण या आंशिक क्रियान्वयन से संबंधित एक्शन टेकन रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में इंट्रा हरियाणा पोर्टल के उपयोग की स्थिति से अवगत कराया और सामने आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी, जिस पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एडीसी जगनिवास, एसडीएम अंकित कुमार चैकसे, सीटीएम नमिता कुमारी, डीईओ रतिंद्र सिहं, डीआईओ अमित कुमार बंसल, सीएमजीजीए खुशी कौशल सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मेले में लगाया जाएगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता स्टॉल
लोगों को दी जाएगी निःशुल्क विधिक सेवाओं व योजनाओं की जानकारी

झज्जर, 12 मार्च, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) झज्जर द्वारा माता भीमेश्वरी देवी मंदिर, बेरी में आयोजित होने वाले मेले के दौरान विधिक जागरूकता स्टॉल लगाया जाएगा। यह मेला 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित होगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मेले में आने वाले श्रद्धालुओं व आमजन को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके लिए पैरा लीगल वालंटियर्स को विभिन्न तिथियों में स्टॉल पर उपस्थित रहने की ड्यूटी लगाई गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च से 21 मार्च तक सरोज देवी, शिवधन तथा रोशनी, 22 मार्च से 24 मार्च तक सरोज देवी, नवीन कुमारी व प्रेमवती तथा 25 मार्च से 27 मार्च तक सरोज देवी, बबीता कुमारी व अमला स्टॉल पर उपस्थित रहकर लोगों को कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी देंगी।

16 मार्च को होगा ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन: डीसी
झज्जर, 12 मार्च, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की एसबी-89 योजना के तहत अनुसूचित श्रेणी के किसानों को ट्रैक्टर पर अनुदान देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए चयनित किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन 16 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह सत्यापन सहायक कृषि अभियंता कार्यालय, झज्जर में प्रातरू 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना के तहत 27 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस दौरान अनुसूचित श्रेणी के कुल 222 किसानों ने आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों में से 20 फरवरी को ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से 11 किसानों का चयन किया गया। चयनित किसानों द्वारा अपने-अपने ट्रैक्टर के बिल विभागीय पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं। अब निदेशालय के निर्देशानुसार इन चयनित किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद योजना के तहत अनुदान जारी करने की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उपायुक्त ने चयनित किसानों से निर्धारित तिथि व समय पर सहायक कृषि अभियंता कार्यालय, झज्जर में अपने ट्रैक्टर सहित उपस्थित होने का आह्वान किया है, ताकि भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जा सके।

डीसी के समक्ष निरस्त क्लेम एवं आपति की 16 मार्च तक कर सकते है अपील
27 मार्च को होगा नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा की वार्डवाइज अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन

रेवाड़ी, 12 मार्च, अभीतक: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव के मदद्देनजर वार्ड वाईज मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन के दावे व आपत्ति की अपील डीसी अभिषेक मीणा रेवाडी के समक्ष 13 से 16 मार्च 2026 तक की जा सकती है। अपील उपायुक्त कार्यालय रेवाडी के कमरा न. 113 (नगराधीश, रेवाडी कोर्ट रूम) में ली जाएगी। नगराधीश जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा की वार्ड वाइज मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार करने उपरांत रिवाईजिंग अथोरिटी के समक्ष दावे और आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। रिवाईजिंग अथोरिटी के द्वारा निरस्त दावे व आपत्ति की अपील जिला उपायुक्त के समक्ष 16 मार्च की जा सकेंगी तथा 19 मार्च तक उपायुक्त द्वारा अपीलों का निपटारा किया जाएगा। उसके उपरांत 27 मार्च को अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा।

जिले में घरेलू एल.पी.जी. गैस की निर्बाध आपूर्ति एवं पर्याप्त स्टॉक – नितिश सिंगला
कालाबाजारी या वितरण में अनियमितता बरतने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

रेवाड़ी, 12 मार्च, अभीतक: जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक नितिश कुमार सिंगला ने आधिकारिक ब्यान जारी करते हुए आम जनता को जानकारी दी है कि मध्य पूर्व की वर्तमान परिस्थितियों के कारण एल.पी.जी. आपूर्ति बाधित होने की जो भी अफवाहें सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही हैं, ये पूरी तरह से निराधार और भ्रामक है। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक ने बताया कि जिले में घरेलू एल.पी.जी. सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सभी गैस एजेंसियों के पास मांग के अनुसार उक्ति मात्रा में सिलेंडर मौजूद हैं तथा आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है। केन्द्र सरकार और तेल कम्पनियों (ओएमसीएस) के माध्यम से गैस की आपूर्ति निरंतर जारी है। जिले में आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) में किसी भी प्रकार की कोई कमी या रूकावट नहीं है। उन्होंने बताया कि नियमित होम डिलिवरी उपभोक्ताओं को उनके बुक में क्रम के अनुसार सिलेंडरों की होम डिलीवरी सामान्य रूप से की जा रही है।
अफवाहों पर ध्यान न दें नागरिक: डीएफएससी
डीएफएससी नितिश कुमार सिंगला ने आम जनता से अपील की है कि एलपीजी बुकिंग को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के पोर्टल पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण बुकिंग में अस्थाई समस्या आ रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि गैस एजेंसियों पर अनावश्यक रूप से न जाएं तथा पोर्टल पर भीड़ से बचने के लिए ऑफ-पीक समय में एलपीजी बुकिंग करें। उन्होंने कहा कि नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की अपुष्ट खबरों या अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है कि ये अनावश्यक रूप से सिलेंडरों का भंडारण न करें। घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण न केवल नियमों के विरूद्ध है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत खतरनाक है। पैनिक बुकिंग में से बचें, केवल जरूरत पड़ने पर ही सिलेंडर बुक करें ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है। यदि कोई गैस एजेंसी संचालक कालाबाजारी या वितरण में अनियमितता बरतता पाया गया, तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते डीसी अभिषेक मीणा।

खाद्य सुरक्षा मानकों की अनुपालना करें सुनिश्चित: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने ली खाद्य सुरक्षा और स्वस्थ आहार को लेकर जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक
जिला में खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने और जागरूकता कार्यक्रम करवाने को लेकर दिए दिशा-निर्देश

रेवाड़ी, 12 मार्च, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलएसी) के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला में खाद्य सुरक्षा तथा स्वस्थ आहार को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला स्तर पर आयोजित बैठक खाद्य सुरक्षा को लेकर की जा रही कार्रवाई और जागरूकता कार्यक्रम करवाने को लेकर जानकारी ली। डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को जिला में फूड सेफ्टी मानकों तथा सुरक्षा को लेकर सैंपलिंग करने और लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला में खाद्य सुरक्षा उपायों की वर्तमान स्थिति तथा नागरिकों को सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य की दृष्टि से खाद्य सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। जिला के बाजारों में गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निरीक्षण टीमों द्वारा समय-समय पर खाद्य उत्पादों की वैज्ञानिक पद्धति से सैंपलिंग लेकर लैब द्वारा जांच करवाई जाए और कमियां पाई जाने पर उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने फूड सेफ्टी एक्ट का उल्लंघन करने वाले फूड बिजनेस संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में लोगों को पोषणयुक्त खाद्य सामग्री के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के उप-निदेशक अमित पंवार, डीएफएससी नितिश सिंगला, महिला एवं बाल कल्याण अधिकारी शालू यादव व जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनते हुए एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार।

समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जा रहा निवारण
समाधान शिविर में एसडीएम सुरेश कुमार ने सुनी जन समस्याएं

रेवाड़ी, 12 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करते हुए निवारण किया जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समय पर निपटान हो, इसके लिए समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण कर नागरिकों को राहत पहुंचाई जा रही है। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में एसडीएम सुरेश कुमार व सीटीएम जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से प्राथमिकता से निवारण करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में गांव खरखड़ा व बाम्मण में रास्ते पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर एसडीएम ने डीडीपीओ को जांच करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र, पेंशन, बिजली, जल आपूर्ति, राशन कार्ड व पुलिस सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें आई। जिनका एसडीएम सुरेश कुमार ने मौके पर ही निवारण करवाया। वहीं लंबित शिकायतों का भी प्राथमिकता से समाधान करवाने के संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण व जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रातरू 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को एक स्थान पर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया जा सके।

गांव गोठड़ा टप्पा डहीना में प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम आज
डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ग्रामीणों से करेंगे संवाद

रेवाड़ी, 12 मार्च, अभीतक: जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार, 13 मार्च को गांव गोठड़ा टप्पा डहीना में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगराधीश जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। सीटीएम ने बताया कि सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी देने के लिए विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

महिला चालक प्लेटफॉर्म के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया महिला चालक प्लेटफॉर्म
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा चयन

रेवाड़ी, 12 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार महिलाओं को मोबिलिटी क्षेत्र में और अधिक अवसर प्रदान को लेकर कार्य कर रही है। इसी के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग, कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला चालक प्लेटफार्म शुरू किया गया है। जिसके लिए इच्छुक महिलाएं 13 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकती है। जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए महिला के पास वैलिड टू व्हीलर ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है, जिस पर कोई सस्पेंशनध्डिसक्वालिफिकेशन न हो, एक से दो साल का राइडिंग अनुभव, जिला रेवाड़ी का रिहायशी पता, महिला की आयु 18 से 50 वर्ष, मोबाइल एप्लीकेशन व नेविगेशन का इस्तेमाल करना और बेसिक सेफ्टी इंस्ट्रक्शन की काबिलियत हो वह इच्छुक महिला आवेदन कर सकती है। उन्होंने बताया कि एससीध्बीसी कैटेगरी की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं जो निर्धारित मापदंडों को पूर्ण करती हो वह 13 मार्च 2026 तक अपना आवेदन पत्र जिला कल्याण अधिकारी, रेवाड़ी नजदीक अम्बेडकर चैक, रेडक्रॉस भवन, रेवाड़ी में जमा करवा सकती हैं तथा अन्य जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01274-221758 पर संपर्क करें।

रेडक्रॉस सोसायटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
रेवाड़ी, 12 मार्च, अभीतक: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के जन्मदिन पर गुरुवार को जिला रेडक्रॉस कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा के उपाध्यक्ष व महासचिव के निर्देशानुसार डीसी एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन व जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव बिजेंद्र सोरोत की देखरेख में लगाया गया। शिविर में प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 42 प्रशिक्षुओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए सेवानिवृत्त उप सिविल सर्जन डॉ बसंत कुमार ने बताया कि रक्त शरीर के अंदर ही बनता है। इसे अन्य उत्पाद की तरह नहीं बनाया जा सकता है। रक्तदाता द्वारा दिया गया रक्त किसी को जीवनदान दे सकता है। युवा वर्ग को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए ताकि रक्त के अभाव में किसी भी मनुष्य की जान न जाए। जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेम प्रकाश व सतीश कुमार ने सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को महापुरुषों की जयंती एवं अन्य महत्वपूर्ण दिवसों पर रक्तदान करना चाहिए। इस रक्तदान शिविर में प्राथमिक चिकित्सा के प्रशिक्षार्थियों के द्वारा बढ़-चढकर भाग लिया गया। इस रक्तदान शिविर में नागरिक अस्पताल रेवाड़ी की टीम ने रक्त इकाईयां एकत्रित की। इस अवसर पर ब्लड बैंक की टीम तथा मोनिका, मोतीराम, पवन, अनिल सहित रेडक्रॉस स्टाफ के सभी कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

ग्राम पंचायत से 60 एकड़ जमीन हस्तांतरण का प्रस्ताव पारित किया जाएगा
चंडीगढ़, 12 मार्च, अभीतक: हरियाणा के सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण विभाग के मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि झज्जर जिले के मातनहेल गांव में पीपीपी मोड पर सैनिक स्कूल खोलने की मंजूरी रक्षा मंत्रालय द्वारा दे दी गई है। इसके लिए ग्राम पंचायत से 60 एकड़ जमीन हस्तांतरित करने का प्रस्ताव पारित किया जाना है। राव नरबीर सिंह आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में विधायक गीता भुक्कल द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में सदन में बोल रहे थे। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि वर्ष 1987 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय देवी लाल द्वारा मातनहेल में सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा की गई थी। इसके बाद यह मांग वर्ष 2024 तक लंबित रही। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चैटाला ने एक बार तथा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दो बार रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर सैनिक स्कूल खोलने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हरियाणा में सैनिक स्कूल कुंजपुरा (करनाल) और सैनिक स्कूल रेवाड़ी संचालित हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा छोटा प्रदेश होने के बावजूद यहां के युवाओं में सेना में जाने का विशेष उत्साह और जज्बा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब रक्षा मंत्रालय ने मातनहेल में पीपीपी मोड पर सैनिक स्कूल खोलने की मंजूरी प्रदान की है। राव नरबीर सिंह ने कहा कि सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए स्थानीय गांव के लिए प्रावधान तय करना रक्षा मंत्रालय के नियमों के अनुसार होता है। उन्होंने यह भी कहा कि माननीय विधायक द्वारा ग्रुप-डी में स्थानीय लोगों को रोजगार देने का जो मुद्दा उठाया गया है, उस पर भी सरकार विचार करेगी।

एचसीएस अधिकारियों की एपीआर अब ऑनलाइन दर्ज होगी
चंडीगढ़, 12 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार ने सभी विभागों को हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के अधिकारियों की वर्ष 2025दृ26 की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) राज्य के इंट्रानेट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में जारी एक पत्र के अनुसार एचसीएस अधिकारियों की पीएआर वेबसाइट ीजजचरूध्ध्पदजतंीतलण्हवअण्पद पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी और इसे 31 दिसंबर, 2026 तक अंतिम रूप देना अनिवार्य होगा। सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों तथा बोर्डों और निगमों के प्रमुखों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। पत्र के अनुसार, अधिकारी एचआरएमएस पोर्टल पर उपलब्ध अपने पेयी कोड और पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे। सत्यापन के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) अथवा स्कैन किए गए हस्ताक्षर अपलोड कर भी प्रमाणीकरण किया जा सकेगा। अधिकारियों को 31 मई तक अपना स्व-मूल्यांकन प्रस्तुत करना होगा। रिपोर्टिंग प्राधिकारी को 31 जुलाई तक मूल्यांकन पूरा करना होगा। रिव्यूइंग प्राधिकारी को 30 सितंबर तक समीक्षा करनी होगी, जबकि स्वीकार करने वाले प्राधिकारी द्वारा 31 दिसंबर, 2026 तक रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। 40 वर्ष से अधिक आयु के एचसीएस अधिकारियों के लिए स्वास्थ्य जांच अनिवार्य की गई है और स्व-मूल्यांकन के साथ मेडिकल रिपोर्ट का सारांश भी अपलोड करना होगा। पत्र के अनुसार कार्य निष्पादन का मूल्यांकन 1 से 10 के पैमाने पर संख्यात्मक ग्रेडिंग प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। इसमें कार्य निष्पादन, व्यक्तिगत गुणों तथा कार्यात्मक दक्षताओं को शामिल किया जाएगा। ऑनलाइन प्रणाली में यह व्यवस्था भी की गई है कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित प्राधिकारी द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है तो रिपोर्ट स्वतः अगले स्तर पर अग्रेषित हो जाएगी, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

प्रदेश में 100 स्वास्थ्य संस्थान बने फर्स्ट रेफरल यूनिट: आरती सिंह राव
फआरयू के सुदृढ़ होने से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा
पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार होगा

चंडीगढ़, 12 मार्च, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत प्रदेश में द्वितीयक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 100 स्वास्थ्य संस्थानों को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के रूप में नामित किया है। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर मामलों में मरीजों को त्वरित उपचार मिल सके। उन्होंने बताया कि इन एफआरयू को 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने के लिए विकसित किया जा रहा है। इन केंद्रों पर प्रसूति सेवाएं, नवजात शिशु देखभाल तथा रक्त भंडारण जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे माताओं और नवजात शिशुओं से जुड़ी आपात स्थितियों में तुरंत और प्रभावी चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये फर्स्ट रेफरल यूनिट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और तृतीयक अस्पतालों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करेंगी। सरकार द्वारा इन केंद्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, विशेषज्ञ चिकित्सा स्टाफ की तैनाती करने और रेफरल व्यवस्था को तेज व प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस पहल के माध्यम से राज्य सरकार का लक्ष्य हरियाणा में मातृ और नवजात मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी लाना है। इन एफआरयू के सुदृढ़ होने से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा, जिससे पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार होगा। प्रदेश में जिन 100 स्वास्थ्य संस्थानों को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के रूप में नामित किया है उनमें अंबाला जिला के 5 संस्थान हैं। इनके अलावा, भिवानी के 4, चरखी दादरी के 2, फरीदाबाद के 5, फतेहाबाद के भी 5, गुरुग्राम के 4, हिसार के 5, झज्जर के 6, जींद के 6, कैथल के 4, करनाल के 6, कुरुक्षेत्र के 5, महेंद्रगढ़ के 4, नूंह के 5, पलवल के 4, पंचकूला के 4, पानीपत के 4, रेवाड़ी के 4, रोहतक के 4, सिरसा के 5, सोनीपत के 5 तथा यमुनानगर जिला के 4 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को एफआरयू के तौर पर नामित किया गया है।

डॉ० पवन कुमार ने संभाला तीसरी बार बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार
अध्यक्ष नियुक्त करने पर माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का जताया हार्दिक आभार
नई शिक्षा नीति पर सक्रिय रूप से कार्य कर शिक्षा प्रणाली को आधुनिक,लचीला और समावेशी बनाया जाएगा

भिवानी, 12 मार्च, अभीतक: डॉ० पवन कुमार ने तीसरी बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष के पद पर कार्य ग्रहण कर लिया है। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए डॉ० पवन कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी एवं माननीय शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उसे सार्थक सिद्ध करेंगे तथा बोर्ड उपाध्यक्ष, बोर्ड सचिव व अधिकारियों के साथ मिलकर बोर्ड को और उच्च मुकाम पर ले जाएंगे। इस अवसर पर बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों, शिक्षा जगत से जुडे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व शिक्षाविदों ने बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार का फूल-मालाओं से स्वागत किया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बोर्ड की लॉबी में स्थापित माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करने उपरांत कार्यग्रहण किया। उन्होंने आज यहाँ शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर पुन: कार्यभार ग्रहण करने उपरांत कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोको अभियान व बोर्ड की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार लाने के अथक प्रयास किए जाएंगे। शैक्षिक क्षेत्र में अभूतपूर्व दीर्घकालीन अनुभवों के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने कहा कि प्रदेश की शैक्षिक क्षेत्र में बहुआयामी व सार्थक सुधार लाकर इसका स्तर और ऊँचा उठाएंगें। उन्होंने कहा कि शिक्षा-परीक्षा में गुणात्मक सुधार, परीक्षाओं में नकल पर पूर्ण अंकुश लगाने तथा शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली को ओर अधिक उत्तरदायी, त्वरित, पारदर्शी व विद्यार्थियों, शिक्षकों के लिए संतुष्टिपूर्ण बनाने के लिए सतत व सार्थक प्रयास जारी रहेंगे। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में बोर्ड की परीक्षाएं सुचारू रूप से चल रही है और जो भी नकल से संबंधित मामले हमारे सामने आ रहे हैं उन पर बोर्ड तुरन्त प्रभाव से कड़ी कार्रवाई कर रहा है। वर्तमान में चल रही परीक्षाओं में कुछ जगहों पर जहां भी नकल के मामले सामने आ रहे हैं, आरोपी लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है, इसके अलावा संलिप्त कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए लिखा जा रहा है। शिक्षा बोर्ड का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं को पूर्णतया नकल रहित संचालित करवाना है। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति पर सक्रिय रूप से कार्य करते हुए शिक्षा प्रणाली को आधुनिक, लचीला और समावेशी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिक्षार्थियों के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी कौशल शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।

राज्यपाल प्रो. असीम घोष के जन्मदिवस पर 56 युवाओं ने किया रक्तदान
हमें किसी भी अवसर पर रक्तदान की मुहिम को अपनाना होगा : जगदीश मिताथल

भिवानी, 12 मार्च, अभीतक: स्थानीय लोहारू रोड स्थित डाबर कॉलोनी क्षेत्र में वीरवार को परोपकार और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। अवसर था राज्यपाल एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी प्रो. असीम घोष का जन्मदिवस, जिसे सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट ने 22वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर बेहद खास बनाया। यह शिविर राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की डा. हिमांशी तंवर की अगुवाई में संपन्न हुआ। चिकित्सा टीम ने रक्तदाताओं की जांच कर पूरी सावधानी के साथ रक्त एकत्रित किया। इस दौरान युवाओं में रक्तदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया और कुल 56 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इस मौके पर सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश मिताथल ने शिविर की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि ट्रस्ट लगातार सामाजिक सरोकारों में जुटा रहता है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन वंशिका फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष वर्मा के विशेष सहयोग से संभव हो पाया। शिविर की संपूर्ण देखरेख और प्रबंधन का जिम्मा विख्यात शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने संभाला, जिन्होंने अपनी देखरेख में रक्तदाताओं का मार्गदर्शन किया। इस पुनीत कार्य के साक्षी बनने और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से रविश, बिजेंद्र सिंह, साहिल, विक्रम, नवीन और नरेंद्र तंवर सहित अन्य सदस्य शामिल थे। इस मौके पर सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश मिताथल, वंशिका फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष वर्मा व शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने कहा कि प्रोफेसर असीम घोष के जन्मदिवस पर इससे बड़ी भेंट और कोई नहीं हो सकती कि हम किसी का जीवन बचाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि 56 युवाओं का आगे आना यह दर्शाता है कि आज की पीढ़ी स्वास्थ्य और सेवा के प्रति जागरूक है। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी अवसर पर रक्तदान की मुहिम को अपनाना होगा, क्योंकि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिसके माध्यम से हम किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाने में अपनी भूमिका निभा सकते है। ऐसे में प्रत्येक जन को किसी भी अवसर पर रक्तदान की मुहिम को अपनाना चाहिए।

गेहूं खरीद केंद्र और सरसों की फसल की खरीद की तारीख 12 मार्च करने को लेकर इनेलो के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सैनी का कार्यकाल सिर्फ पंजाब विधानसभा चुनाव तक: अभय सिंह चैटाला
पंजाब भाजपा के मेनिफेस्टो में कहते हैं कि हरियाणा को पानी की एक बूंद भी नहीं देंगे, मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में जाकर बीजेपी के लिए वोट मांगते हैं
भूपेंद्र हुड्डा द्वारा इनेलो के बारे में राज्यसभा चुनाव को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा – इस चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की टिका के तसल्ली करवा दूंगा, हुड्डा से बड़ा गद्दार कोई नहीं है
इनेलो को बीजेपी की बी टीम कहने से पहले हुड्डा अपनों को संभाले: अभय सिंह चैटाला

चंडीगढ़, 12 मार्च, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा की मंडियों के खरीद केंद्रों में मार्केट कमेटियों द्वारा लाइसेंस न देने के कारण किसानों को उनकी फसल बेचने में आ रही मुश्किलों के मुद्दे को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर मुलाकात की। साथ ही खरीद केंद्रों को तुरंत शुरू करने बारे ज्ञापन भी सौंपा।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद चैधरी अभय सिंह चैटाला ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे बुढ़ापा पेंशन वाला मुद्दा था वैसा ही एक किसानों की गेहूं की फसल बेचने के लिए खरीद केंद्रों का बड़ा मुद्दा है। सरकार ने एक आदेश जारी कर दूरदराज के इलाकों में बने खरीफ के गेहूं खरीद केंद्रों को बंद करने और पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगा दी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक देवीलाल ने इन खरीद केंद्रों की शुरुआत की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चैटाला ने किसानों के हित में इन खरीद केंद्रों बढ़ावा दिया था। गेहूं परचेज सेंटर बंद होने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। सरकार ने इस बार में स्थानीय गेहूं खरीद केंद्रों पर बायोमेट्रिक को अनिवार्य कर दिया है जो संभव नहीं है। बायोमेट्रिक खरीद वहां पर हो सकती है जहां पर चारदीवारी हो। 9000 लाइसेंस धारक हैं जिससे एक लाइसेंस पर अलग अलग काम करने वाले 9 आदमियों को रोजगार मिलता है। मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया है कि खरीद केंद्रों को बंद नहीं किया जाएगा और इस पर अधिकारियों से बात करेंगे। यह एक गंभीर मामला है और हम एक हफ्ते का इंतजार करेंगे। वरना इनेलो पार्टी एक हफ्ते बाद प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगी। इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री को आदेश लेना नहीं है। मुख्यमंत्री को आदेश देना है। वह अधिकारियों को बुलाएं और आदेश वापस लेने के लिए कहें। अभय सिंह चैटाला ने प्रदेश में सरसों की खरीद को लेकर भी मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की। इनेलो पार्टी ने हरियाणा में 12 मार्च से सरसों की खरीद की मांग की है। हरियाणा में कई ऐसे जिले हैं जिनमें सरसों वक्त से पहले पक जाती है। भिवानी, महेंद्रगढ़ गुरुग्राम, पलवल और नूह में सरसों की फसल तैयार हो चुकी है। इस पर भी मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया है।
राज्यसभा चुनाव को लेकर अभय सिंह चैटाला ने नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तसल्ली करवा दूंगा। इंडियन नेशनल लोकदल को बीजेपी की बी टीम कहने से पहले हुड्डा अपनों को संभालें। हुड्डा अपनों को बेच देंगे और इल्जाम हमारे ऊपर लगाएंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्व कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई और किरण चैधरी को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया था। हुड्डा ने किरण चैधरी और कुलदीप बिश्नोई को राज्यसभा चुनाव से बिल्कुल ठीक पहले प्रताड़ित किया था जिसके चलते राज्यसभा चुनाव के नतीजे बदले थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को स्याही कांड भी याद रखना चाहिए। स्याही किसने बदली थी। इस पर भी जवाब दें। हुड्डा से बड़ा गद्दार कोई नहीं है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री और वकील भी हैं। फिर भी राज्यसभा चुनाव में अपने बैलट को खाली छोड़ कर आए थे। आज हरियाणा की जनता मानती है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ही बीजेपी की सरकार तीसरी बार बनवाई है। हरियाणा के आगामी वित्त वर्ष के बजट में सतलुज अपना लिंक नहर निर्माण को लेकर 100 करोड़ रुपए राशि का प्रावधान नहीं करने पर अभय सिंह चैटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस बार के बजट में नहर निर्माण को लेकर प्रावधान नहीं करने से साबित होता है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। नायब सैनी को हरियाणा के हितों से कोई मतलब नहीं है। वहीं पंजाब भाजपा के मेनिफेस्टो में भी एक बात कही गई है कि हरियाणा को पानी की एक बूंद भी नहीं देंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में जाकर बीजेपी के लिए वोट मांगते हैं। इसलिए कि अपने आकाओं को खुश किया जा सके। मुख्यमंत्री नायब सैनी का कार्यकाल पंजाब विधानसभा चुनाव तक ही है। एलपीजी गैस की काला बाजारी रोकना सरकार की जिम्मेवारी है। सरकार अफवाहों पर रोक लगाकर लोगों को राहत दे वरना हालात ज्यादा खराब हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *