Haryana Abhitak News 27/05/26

एचडी स्कूल बिरोहड़ में नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन एवं कैरियर गाइडेंस विषय पर सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
झज्जर, 27 मई, अभीतक: बदलते शैक्षिक परिवेश और विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई के तत्वावधान में एचडी स्कूल बिरोहड़ में ‘नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन एवं कैरियर गाइडेंस विषय पर सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा नीति आधुनिक शिक्षण पद्धतियों तथा विद्यार्थियों के कैरियर मार्गदर्शन से संबंधित नवीन जानकारियों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में सीबीएसई रिसोर्स पर्सन अमीत दहिया ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के प्रमुख बिंदुओं, अनुभवात्मक शिक्षण, कौशल आधारित शिक्षा, गतिविधि आधारित अधिगम तथा विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति केवल पाठ्य ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता तार्किक चिंतन, संवाद कौशल और नैतिक मूल्यों के विकास पर भी विशेष बल देती है। उन्होंने कैरियर गाइडेंस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार सही मार्गदर्शन मिलना आवश्यक है। शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि वे विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में मार्गदर्शक की भूमिका भी निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को विभिन्न कैरियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विद्यार्थियों की काउंसलिंग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की भी जानकारी दी गई। विद्यालय निदेशक बलराज फौगाट ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की कार्यक्षमता और शिक्षण गुणवत्ता को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। विद्यालय प्राचार्या नमिता दास ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं रिसोर्स पर्सन का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नई शिक्षण अवधारणाओं और कैरियर मार्गदर्शन संबंधी जानकारियों को आत्मसात किया। उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे और प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

घर-घर कूड़ा उठान व्यवस्था में सहभागी बनें शहरवासी: डीएमसी
डीएमसी अभिनव सिवाच ने नगर परिषद अधिकारियों के साथ किया शहर का दौरा
हर घर पर लगाए जा रहे टैग, सफाई व्यवस्था मामले में कोताही बर्दाश्त नहीं

झज्जर, 27 मई, अभीतक: नगर परिषद झज्जर द्वारा शहर में घर-घर से कूड़ा उठान व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से घरों के बाहर आरएफआई टैग लगाने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को डीएमसी अभिनव सिवाच ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आरएफआई टैगिंग कार्य का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएमसी अभिनव सिवाच ने बताया कि नगर परिषद द्वारा घर-घर से नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के लिए यह टैगिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टैग लगाने का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संबंधित एजेंसी के कर्मचारी प्रत्येक घर से समय पर एवं नियमित रूप से कूड़े का उठान कर रहे हैं या नहीं। डीएमसी ने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि संबंधित एजेंसी अथवा उसके कर्मचारियों द्वारा घर – घर से कूड़ा कार्य में कोताही बरती गई तो उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएमसी अभिनव सिवाच ने कहा कि शहर की स्वच्छता एवं बेहतर सफाई व्यवस्था नगर परिषद की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए नगर परिषद लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि शहरवासी कूड़ा इधर उधर ना डालकर केवल नगर परिषद द्वारा लगाए गए टीपर में ही डालें और अपने गली मोहल्ले को स्वच्छ व सुंदर बनाने में योगदान दें। इस मौके पर ईओ दविंदर कुमार मौजूद रहे।

वर्षा खंगवाल, डीसी झज्जर।

श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को करवाई जाएगी निःशुल्क यात्रा
बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिक 6 जून तक सरल पोर्टल पर करें आवेदन
श्रद्धालुओं को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में मिलेगी बुकिंग, मेडिकल प्रमाण पत्र अनिवार्य श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को करवाई जाएगी निःशुल्क यात्रा
बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिक 6 जून तक सरल पोर्टल पर करें आवेदन
श्रद्धालुओं को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में मिलेगी बुकिंग, मेडिकल प्रमाण पत्र अनिवार्य

झज्जर, 27 मई, अभीतक: भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा देशभर में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक मनाए जा रहे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम के तहत हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर के श्रद्धालुओं को श्री सोमनाथ की धार्मिक यात्रा करवाने का निर्णय लिया गया है। इच्छुक श्रद्धालु यात्रा का लाभ उठाने के लिए 6 जून तक सरल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। श्रद्धालुओं को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में बुकिंग मिलेगी। डीसी वर्षा खांगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल ट्रेन सहित धार्मिक स्थल पर किसी भी प्रकार का नशा प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराने उपरांत ही स्पेशल ट्रेन में बैठने की अनुमति दी जाएगी। कोई भी श्रद्धालु विभाग द्वारा जारी आईडी कार्ड के बिना स्पेशल ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकेंगे। यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना अति अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत सोमनाथ यात्रा पर जाने से पहले अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानकारी भी साझा करनी होगी ताकि बाद में कोई परेशानी न आए। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे यात्रा के लिए अपना अधिकृत और योग्य चिकित्सक द्वारा प्रमाणित मेडिकल प्रमाण पत्र अवश्य लगाएं। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं, जिनमें वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की स्वयं घोषणा तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा शामिल है। डीसी ने पात्रता की जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक का हरियाणा का निवासी होना और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। आवेदक 60 वर्ष से अधिक आयु और 1.80 लाख तक वार्षिक आय वाले वरिष्ठ नागरिक अपने जीवनसाथी को मुफ्त साथ ले जा सकते हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति को पूर्ण भुगतान पर साथ ले जाने की अनुमति है। वहीं 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग या 1.80 लाख से अधिक आय वाले लोग इस योजना का लाभ पूर्ण भुगतान पर उठा सकते हैं। योजना के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति हर तीन वर्षों में केवल एक बार ही इस सुविधा का लाभ ले सकता है। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित इस योजना में आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है और हर तीन वर्ष में एक बार ही इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
02 जून से 15 जून तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
18 विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी ट्रेडों में मिलेगा विद्यार्थियों को प्रवेश

बहादुरगढ़, 27 मई, अभीतक: हरियाणा सरकार के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बहादुरगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। संस्थान की प्रधानाचार्या गीता आर. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण की मांग निरंतर बढ़ रही है। कौशल आधारित शिक्षा आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। नोडल अधिकारी उमा रानी ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए संस्थान में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कारपेंटर, ब्व्च्।, स्टेनोग्राफर हिन्दी, स्टेनोग्राफर अंग्रेजी, वेल्डर, टर्नर, प्लम्बर, ड्राफ्ट्समैन सहित कुल 18 ट्रेडों (छब्टज्ध्ैब्टज्) में प्रवेश उपलब्ध रहेगा। विभिन्न ट्रेडों की अवधि एक वर्ष एवं दो वर्ष निर्धारित की गई है। प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः मेरिट आधारित होगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 02 जून से प्रारम्भ होकर 15 जून तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र (च्च्च्), शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन हेतु विभागीय वेबसाइट ंकउपेेपवदे.पजपींतलंदं.हवअ.पद पर विजिट किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अधिकाधिक संख्या में आवेदन करने का आह्वान किया ताकि वे कौशल आधारित प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकें।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में मानसून सीजन पूर्व तैयारियों एवं ड्रेन-नाला सफाई कार्यों की समीक्षा करती हुईं डीसी वर्षा खांगवाल।

मानसून सीजन से पूर्व ड्रेनों व नालों की सफाई जरूरी: डीसी
संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष मॉनिटरिंग के निर्देश, सभी विभागों को तय समय में कार्य पूर्ण करने के आदेश
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में की बाढ़ नियंत्रण उपायों की समीक्षा

झज्जर, 27 मई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 15 दिनों के भीतर जिलेभर में ड्रेनों एवं नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से बचाव के लिए समय पर तैयारी और सतत निगरानी अत्यंत आवश्यक है। जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है और इस दिशा में सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। डीसी वर्षा खांगवाल बुधवार को लघु सचिवालय में बाढ़ नियंत्रण उपायों को लेकर अधिकारियों की बैठक में तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने कहा कि बरसात के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्रेन एवं नालों की सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण किए जाएं। बैठक के दौरान जिले में चल रहे सफाई कार्यों, जल निकासी प्रबंधन, पंपिंग व्यवस्था तथा संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने कहा कि सरकार मानसून सीजन के दौरान जलभराव सम्बन्धी समस्या के समाधान को लेकर गंभीरता के साथ कार्य कर रही है और जिला प्रशासन भी इसी दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। डीसी ने बताया कि जिले में ऐसे सभी स्थानों एवं क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया जाए,जहां जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना रहती है। इन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में समय रहते आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं ताकि बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न न हो। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं नगर परिषद अधिकारी समय से पूर्व ड्रेनों एवं नालों की सफाई कार्य सुनिश्चित करें। सफाई कार्यों की गुणवत्ता एवं गति बनाए रखने के लिए अधिकारी नियमित रूप से फील्ड विजिट करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेन, सीवर लाइन एवं नालों में जमा गाद एवं कचरे को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए ताकि बरसात के दौरान पानी की निकासी में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही, जिन क्षेत्रों में मशीनरी अथवा अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता है वहां तुरंत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी पंप हाउस एवं डीजी सेट पूरी तरह कार्यशील स्थिति में हों, इसके लिए नियमित जांच की जाए। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी जल निकासी कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं डीजल पम्प सैट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मानसून पूर्व तैयारियों एवं सफाई कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवा, एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीटीएम रितु बंसीवाल, डीआरओ मनवीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर,सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार जनावा, एक्सईएन खिवलेश भारद्वाज, रामनिवास, पुनीत, प्रतिभा मुदगिल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

वर्षा खांगवाल, डीसी, झज्जर।

डीसी की अध्यक्षता में गांव बिठला में रात्रि ठहराव कार्यक्रम 29 मई को
राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय स्टॉल व स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से मिलेगी योजनाओं की जानकारी

झज्जर, 27 मई, अभीतक: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह आयोजित किए जाने वाले रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन इस बार 29 मई को खंड साल्हावास के गांव बिठला स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी वर्षा खांगवाल करेंगी और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगी। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को गांव स्तर तक पहुंचाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निवारण करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां नागरिकों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। डीसी ने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से अधिकारियों को गांव की जमीनी स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन करने और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलता है। इससे शासन और जनता के बीच संवाद और अधिक सुदृढ़ होता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और अपनी समस्याएं, सुझाव प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को और गति मिल सके।

पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण: एडीसी
जिला में 29 मई व 1 जून को ब्लाक अनुसार आयोजित होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम-
ज्ञान भारतम् मिशन के तहत होगा राष्ट्रीय पांडुलिपियों का सर्वेक्षण

झज्जर, 27 मई, अभीतक: जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में ज्ञान भारतम् मिशन के तहत धार्मिक स्थलों, सामाजिक संस्थानों तथा अन्य स्थानों पर उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों के सर्वेक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न ब्लॉकों एवं नगर निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। यह जानकारी एडीसी जगनिवास ने दी। एडीसी जगनिवास ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से संबंधित कर्मचारियों को पांडुलिपि सर्वेक्षण की प्रक्रिया, दस्तावेजों के संकलन, रिकॉर्ड संधारण, जियो टैगिंग, पोर्टल अपलोडिंग तथा रिपोर्टिंग संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि सर्वेक्षण कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत धार्मिक स्थलों, मंदिरों, गुरुद्वारों, मस्जिदों, मठों एवं अन्य संस्थानों में सुरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों का दस्तावेजीकरण एवं डिजिटलीकरण किया जा रहा है, जिससे देश की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 मई को प्रातः 11 बजे ब्लॉक झज्जर एवं बेरी का प्रशिक्षण संवाद भवन में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में अनिल पीओ, अरविंद असिस्टेंट तथा नवीन डीईओ प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इसी दिन दोपहर 2 बजे एमसी झज्जर एवं बेरी का प्रशिक्षण भी संवाद भवन में आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त 29 मई को ही प्रातः 11 बजे ब्लॉक मातनहेल एवं साल्हावास का प्रशिक्षण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुशील कुमार एसीईओ, राहुल डीपीएम तथा भूपेश एडीपीएम मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित रहेंगे। एडीसी ने बताया कि 1 जून को प्रातः 11 बजे ब्लॉक बादली, माछरौली एवं बहादुरगढ़ का प्रशिक्षण संवाद भवन में आयोजित किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 2 बजे एमसी बहादुरगढ़ का प्रशिक्षण भी संवाद भवन में आयोजित होगा। इन दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अनिल पीओ, अरविंद असिस्टेंट तथा नवीन डीईओ प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उपस्थित होकर पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को सफल बनाने में सहयोग का आह्वान किया। एडीसी ने कहा कि ज्ञान भारतम् मिशन के माध्यम से जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने में मदद मिलेगी।

भीषण गर्मी व हीट वेव से बचाव को लेकर सर्तकता जरूरी : डीसी
लू के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने का आह्वान

झज्जर, 27 मई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है और आमजन को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। डीसी ने कहा कि प्रशासन द्वारा सरकारी कार्यालयों, उपमंडल सचिवालयों तथा बीडीपीओ कार्यालय परिसरों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही प्रचार सामग्री के जरिए आम नागरिकों को गर्मी और लू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें तथा मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान पर नियमित नजर रखें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें तथा ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, लस्सी एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। बाहर निकलते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें तथा सिर को टोपी, छाते, पगड़ी या दुपट्टे से ढककर रखें। लंबे समय तक धूप में रहने से बचें और अपने साथ पानी अवश्य रखें। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यस्थलों पर ठंडे पेयजल और विश्राम की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच श्रमिकों से सीधे धूप में कार्य न करवाने तथा कठिन कार्य सुबह या शाम के समय करवाने की सलाह दी गई है।
पालतु पशुओं को बंद वाहनों में अकेला ना छोड़ें पशुपालक
उन्होंने कहा कि बच्चों और पालतू पशुओं को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें तथा परिवार के बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें ताकि हीट वेव के दुष्प्रभावों से बचा जा सके। वहीं सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में गर्मी एवं लू से बचाव को लेकर जागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं। नागरिक अस्पताल झज्जर में हीट वेव कॉर्नर एवं ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए गए हैं, जहां मरीजों एवं उनके परिजनों को गर्मी से बचाव संबंधी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी तथा हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें तथा केवल ताजा एवं शुद्ध भोजन का ही सेवन करें। सतर्कता से ही गर्मी व लू से बचाव सम्भव है।

माहवारी स्वच्छता अपनाकर किशोरियां रह सकती हैं स्वस्थ: सीएमओ डॉ मंजू कादयान’
’राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के पूर्व नागरिक अस्पताल झज्जर में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम’

झज्जर, 27 मई, अभीतक: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के पूर्व नागरिक अस्पताल झज्जर में माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सही जानकारी देकर जागरूक करना रहा ताकि अधिक से अधिक किशोरियां माहवारी स्वच्छता अभियान से जुड़ सकें। राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस हर वर्ष 28 मई को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के माध्यम से किशोरियों को स्वच्छता अपनाने, सही खान-पान रखने, एनीमिया एवं संक्रमण से बचाव तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। साथ ही उन्हें यह संदेश दिया जाता है कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी भ्रांतियों एवं झिझक को दूर करना आवश्यक है ताकि किशोरियां पूरे वर्ष स्वस्थ एवं आत्मविश्वास के साथ जीवन जी सकें। सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान के मार्गदर्शन में तथा स्कूल हेल्थ कार्यक्रम अधिकारी उप सिविल सर्जन डॉ ममता त्यागी एवं नागरिक अस्पताल झज्जर के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ गुरजीत सिद्धू के दिशा-निर्देशन अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने ओपीडी में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
माहवारी को लेकर भ्रांतियां दूर करना जरूरी
जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और जीपे दौरान स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। सही जानकारी एवं जागरूकता से संक्रमण, एनीमिया एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है। उन्होंने किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नागरिक अस्पताल कार्यक्रम अधिकारी एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ राशि, महिला विशेषज्ञ डॉ जागृति जांगड़ा, महिला विशेषज्ञ डॉ अमन खंडेलवाल, नर्सिंग ऑफिसर अनीता तथा अन्य स्वास्थ्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।
किशोरियों को वितरित की गई जागरूकता सामग्री
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किशोरियों एवं महिलाओं को जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई तथा माहवारी से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया गया।

आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाकर समय पर उपचार करवाएं: सीएमओ डॉ. मंजू कादयान’
।च्ब्च्स् के ब्ैत् प्रयासों एवं डीसी एवं सीएमओ के मार्गदर्शन में सिविल अस्पताल झज्जर में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवा का हुआ शुभारंभ’

झज्जर, 27 मई, अभीतक: क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक एवं सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में नागरिक अस्पताल, झज्जर में अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाओं का शुभारंभ किया गया। यह सुविधा ।च्ब्च्स् के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रयासों के अंतर्गत जिला उपायुक्त वर्षा खनगवाल व सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, जिसे मिनिमली इनवेसिव सर्जरी भी कहा जाता है, इस पद्धति में छोटे चीरे के माध्यम से सर्जरी की जाती है, जिससे मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव, संक्रमण का कम खतरा तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होता है। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अब जिलेवासियों को आधुनिक सर्जरी सुविधाओं के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। नागरिक अस्पताल झज्जर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोग समय पर जांच एवं उपचार करवाकर स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस नई सुविधा के शुरू होने से अब झज्जर एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को जटिल सर्जरी के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक उपकरणों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहायता से गुणवत्तापूर्ण सर्जरी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सीएसआर नोडल अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि जिला उपायुक्त वर्षा खनगवाल एवं सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान के कुशल मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग एवं ।च्ब्च्स् की सामाजिक प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ब्ैत् के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे। अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अजय धनखड़ ने बताया कि लेप्रोस्कोपिक तकनीक का उपयोग गॉलब्लैडर, अपेंडिक्स, हर्निया सहित विभिन्न सामान्य एवं जटिल सर्जरी प्रक्रियाओं में किया जाएगा। नागरिक अस्पताल द्वारा शुरू की गई यह पहल क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे हजारों मरीजों को किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार का लाभ मिलेगा। इस मौके पर नागरिक अस्पताल मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. गुरजीत सिद्धू, डॉ. यशपाल मोनिया, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अजय सिंगला, उप अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र दहिया, नेत्र विशेषज्ञ सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. मीनू, बायो मेडिकल इंजीनियर मृदुला शर्मा, जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश’ उद्घाटन – होटल खाना किंग’
आज दिनांक 27.05.26 को श्रीमती गीता भुक्कल, विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा व श्री राजेश धर्मानी, तकनीकी शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश के द्वारा जिला बिलासपुर’ में श्री मंजीत दिवाकर के होटल खाना किंग का उद्घाटन किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर झज्जर पुलिस लाइन में हुआ योग अभ्यास
झज्जर, 27 मई, अभीतक: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले झज्जर पुलिस लाइन में योग शिविर आयोजित किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में एसीपी दिनेश कुमार सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर में योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस दौरान एसीपी दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस ड्यूटी के दौरान मानसिक तनाव और लगातार व्यस्त दिनचर्या के बीच योग शरीर और मन को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों को नियमित योग के फायदे बताए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर एसीपी दिनेश कुमार ने पुलिस कर्मचारियों व आमजन से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।

हत्या करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 27 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अंकित निवासी गोरिया जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 27 मार्च 2026 को मेरे पास सोनू का फोन आया कि तेरे चाचा हवा सिंह मृत अवस्था में घर के नजदीक गली में पड़ा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचा तो मैंने देखा कि मेरे चाचा मृत अवस्था में गली में पड़ा है और उसे देखकर ऐसा लगता है कि किसी ने चोट मार कर हत्या की है। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करने के संबंध में तथा वांछित आरोपियों को पकड़ के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर में तैनात उप निरीक्षक मोहित कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोमवीर निवासी गोरिया जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकडे गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

झज्जर पुलिस की टीम ने कंपनी के कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभाव और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक
बहादुरगढ़, 27 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में आर एन एस फुटवियर कंपनी बहादुरगढ़ के कर्मचारियों को नशा मुक्ति और यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान यातायात बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने कंपनी के कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान यातायात किसी भी प्रकार का नशा न करने के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि नशे की अवस्था में व्यक्ति का ध्यान भटक जाता है, निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो जाती है और इससे न केवल आपकी स्वयं की सुरक्षा खतरे में पड़ती है बल्कि आपके साथ कार्य करने वाले साथियों, मशीनरी और कंपनी की सम्पत्ति पर भी गंभीर जोखिम उत्पन्न हो सकता है। विशेष रूप से मशीनों पर कार्य करते समय नशा करना अत्यंत खतरनाक है, क्योंकि भारी मशीनरी को संचालित करने में पूरी सतर्कता की आवश्यकता होती है।आपसे अपेक्षा है कि आप स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। टीमवर्क तभी सफल होता है जब सभी कर्मचारी स्वस्थ, सतर्क और जिम्मेदार हों। किसी साथी के नशे में होने की स्थिति दिखाई देने पर उसे समझाएँ और आवश्यकता पड़ने पर प्रबंधन को सूचित करें, ताकि किसी भी दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके।इसके साथ ही, सभी कर्मचारी कंपनी परिसर के अंदर और बाहर आते-जाते समय यातायात नियमों का अवश्य पालन करें। हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएँ तथा मोबाइल फोन का प्रयोग ड्राइविंग करते समय न करें। आपका सुरक्षित पहुँचना ही आपके परिवार, कंपनी और समाज के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।हम सब मिलकर एक सुरक्षित, अनुशासित और नशामुक्त कार्य वातावरण का निर्माण करें, जिससे कंपनी की प्रगति के साथ-साथ प्रत्येक कर्मचारी का जीवन भी सुरक्षित और सफल बने। इसलिए नशे से दूर रहे और अगर आपके आसपास में कोई नशे की खरीद फिरौख्त करता है तो उसकी सूचना तुरंत मानस हेल्पलाइन नंबर या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में दे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

मानसून से पहले सभी नालों की सफाई की जाए सुनिश्चित: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय सडक सुरक्षा समिति की बैठक

रेवाड़ी, 27 मई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने निर्देश देते हुए कहा कि मानसून के मौसम से पहले नालों की सफाई होना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा किसी भी सडक के निर्माण कार्य के बाद सडक पर मिट्टी या अन्य वेस्ट सामग्री को भी हटाना सुनिश्चित करने के साथ सडक के दोनों साइड में लेवल सही करने के साथ-साथ गड्डे आदि सही प्रकार से भरे जाएं, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न आए। डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय सडक सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिला में चले रहे नेशनल हाईवे सहित अन्य सडक निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बनीपुर चैक, धारूहेड़ा, कापड़ीवास में नेशनल हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस समय अवधि में वाहनों को सही प्रकार से आवागमन हो सके इसके लिए उनके सर्विस लेन को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाए। इसके अलावा जिले में सडकों पर लाइट का भी उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि संबंधित विभाग द्वारा जिन सडकों को दुरूस्त किया जाना है उन्हें भी शीघ्र दुरुस्त किया जाए तथा जिन सडकों पर ब्लैक स्पॉट हैं, उनको प्राथमिकता से दूर किया जाए। साथ ही जिन सडकों पर अवैध कब्जे है उन्हें भी हटवाने का कार्य किया जाए। इस मौके पर उन्होंने सडक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के चालान सहित वाहन इंपाउड की कार्रवाई भी अमल में लाई जाए। इसके साथ-साथ उन्होंने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की भी समीक्षा करते हुए स्कूली वाहनों की समय-समय पर चेकिंग करें और खामियां पाई जाने पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिला में नहीं पनपने दी जाए अवैध कॉलोनी, माइनिंग को लेकर भी करें कार्रवाई
डीसी अभिषेक मीणा ने डीटीपी, माइनिंग, चिन्हित अपराध और एनकॉर्ड को लेकर भी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी ने जिला योजनाकार अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला में अवैध कॉलोनी नहीं पनपने दी जाए। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तुरंत प्रभाव से ध्वस्त किया जाए। इसके साथ-साथ उन्होंने अवैध खनन को लेकर भी नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीसी ने चिन्हित अपराध के मामलों में जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनकोर्ड से संबंधित बैठक लेते हुए सभी मेडिकल स्टोर पर सुचारु रूप से कैमरे होने के साथ-साथ रजिस्टर मेंटेन होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में भी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, एसडीएम बावल संजीव कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जिला में जनगणना-2027 का कार्य हुआ 98.62 प्रतिशत
रेवाडी, 27 मई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला रेवाड़ी में जनगणना का कार्य पूरी जिम्मेदारी और सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण किया जा रहा है। सभी चार्ज अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से फील्ड में पहुंचकर मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए जांच भी की जा रही है। चार्ज अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्रगणकों से संवाद कर सर्वे कार्य की जानकारी ले रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। साथ ही कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि जनगणना का कार्य तय समय सीमा के भीतर प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सके। डीसी ने बताया कि जिला में मकान सूचीकरण गणना का कार्य 98.82 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जनगणना प्रगति रिपोर्ट के अनुसार तहसील कोसली, नगर पालिका धारूहेड़ा व नगर पालिका बावल में 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि तहसील बावल में 98.48 प्रतिशत, तहसील रेवाड़ी में 99.11 प्रतिशत व नगर परिषद रेवाड़ी में 97.11 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। डीसी ने जिला के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को पूर्ण सहयोग प्रदान कर इस राष्ट्रीय दायित्व के कार्य के सफल संचालन में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि वे जनगणना कार्य में प्रशासन का सहयोग करें और प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्य देश की योजनाओं और विकास से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। डीसी ने प्रगणकों को निर्देश दिए कि जहां कार्य पूरा हो चुका है वो अपनी रिपोर्ट सबमिट करें। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को करवाई जाएगी निःशुल्क यात्रा
बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिक 6 जून तक सरल पोर्टल पर करें आवेदन
श्रद्धालुओं को पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में मिलेगी बुकिंग, मेडिकल प्रमाण पत्र अनिवार्य
मुख्यमंत्री 8 जून को कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन से स्पेशल ट्रेन को श्री सोमनाथ के लिए करेंगे रवाना

रेवाड़ी, 27 मई, अभीतक: भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से देशभर में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक मनाए जा रहे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की धैर्यगाथा, अटूट आस्था’ कार्यक्रम के तहत हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर के श्रद्धालुओं को श्री सोमनाथ ज्योर्तिलिंग की धार्मिक यात्रा करवाने का निर्णय लिया है। इच्छुक श्रद्धालु यात्रा का लाभ उठाने के लिए 6 जून तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। श्रद्धालुओं को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में बुकिंग मिलेगी। स्पेशल ट्रेन कुरुक्षेत्र से चलकर करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली आदि रेलवे स्टेशनों से होते हुए श्री सोमनाथ तक जाएगी। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल ट्रेन सहित धार्मिक स्थल पर किसी भी प्रकार का नशा प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराने उपरांत ही स्पेशल ट्रेन में बैठने की अनुमति दी जाएगी। कोई भी श्रद्धालु विभाग द्वारा दिए गए आईडी कार्ड के बिना स्पेशल ट्रेन में चढ़ जाता है तो चेकिंग टीम द्वारा श्रद्धालु को बीच रास्ते में ही उतार दिया जाएगा, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई श्रद्धालु पंजीकरण करने और कंसेंट देने के उपरांत यात्रा पर नहीं जाता है तो सरकार द्वारा उसे यात्रा पर जाया हुआ मानकर अगले तीन साल तक उसे इस प्रकार की किसी भी यात्रा पर जाने का अवसर नहीं दिया जाएगा, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा। डीसी ने बताया कि यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना अति अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को सुरक्षा के दृष्टिगत श्री सोमनाथ यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं को अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानकारी भी साझा करनी होगी ताकि बाद में कोई परेशानी न आए। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे यात्रा के लिए अपना अधिकृत और योग्य चिकित्सक द्वारा प्रमाणित मेडिकल प्रमाण पत्र अवश्य लगाएं। इस योजना के तहत तीर्थ यात्रियों के रहने, खाने और स्थानीय परिवहन की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं, जिनमें वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की स्वयं घोषणा तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा शामिल है। डीसी ने पात्रता की जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक का हरियाणा का निवासी होना और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। आवेदक 60 वर्ष से अधिक आयु और 1.80 लाख तक वार्षिक आय वाले वरिष्ठ नागरिक अपने जीवनसाथी को मुफ्त साथ ले जा सकते हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति को पूर्ण भुगतान पर साथ ले जाने की अनुमति है। वहीं 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग या 1.80 लाख से अधिक आय वाले लोग इस योजना का लाभ पूर्ण भुगतान पर उठा सकते हैं। योजना के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति हर तीन वर्षों में केवल एक बार ही इस सुविधा का लाभ ले सकता है। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित इस योजना में आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है और हर तीन वर्ष में एक बार ही इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।

12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026
हरित योग के रूप में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – सुरेश कुमार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए एसडीएम सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक

रेवाड़ी, 27 मई, अभीतक: आयुष विभाग व हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से 21 जून को 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि इस बार आयोजन को लेकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वन विभाग के सहयोग से हरित योग के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत जिला में अधिक से अधिक औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वन विभाग की नर्सरियों से आमजन पौधे ले सकते हैं। वहीं 2 जून को खेल विभाग, शिक्षा विभाग और हरियाणा योगासन खेल एसोसिएशन द्वारा ब्लॉक स्तर पर योगासन प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। वहीं 21 जून तक विभिन्न विभागों के द्वारा योग से संबंधित गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी। एसडीएम ने बताया कि जारी किए गए कार्यक्रम के अनुरूप विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण, योग जागरूकता यात्राएं, रिहर्सल और जिला स्तरीय आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 8 जून से 10 जून 2026 तक ‘योग जागरूकता यात्राएं’ निकाली जाएंगी तथा प्रत्येक जिले के प्रत्येक गांव में यह यात्रा पहुंचकर लोगों को योग के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के अनुसार 11 जून से 13 जून 2026 तक तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें जिला तथा ब्लॉक स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, पुलिस विभाग, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड और नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। वहीं 15 जून 2026 को जिला स्तर पर योग संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, जन स्वास्थ्य संस्थान, पुलिस विभाग, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट एवं गाइड सहित विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा 16 जून से 18 जून 2026 तक जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, एनसीसी, स्काउट-गाइड, नेहरू युवा केंद्र और स्वयंसेवी संगठनों को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्य आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों तथा खेल विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा कराया जाएगा। सुरेश कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्य क्रमानुसार 19 जून 2026 को योग संगोष्ठी एवं सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इनमें मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के सहयोग से विशेषज्ञ योग एवं स्वास्थ्य विषयों पर जानकारी देंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन से पहले 20 जून को फुल रिहर्सल आयोजित की जाएगी ताकि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित किया जा सके। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम रविवार 21 जून को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों, संस्थानों और आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी। उन्होंने सभी विभागों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है ताकि योग को जन-जन तक पहुंचाया जा सके और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिले।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के संबंध में बीएलए-1 के साथ बैठक करते हुए एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार व एसडीएम बावल संजीव कुमार।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के संबंध में बीएलए-1 के साथ बैठक आयोजित
रेवाड़ी, 27 मई, अभीतक: जिला रेवाड़ी के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार नामतरू 72-बावल (अजा.), 73-कोसली तथा 74-रेवाड़ी विधान सभा के निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों एवं उपमंडल अधिकारियों द्वारा बुधवार को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में बूथ लेवल एजेंट-1 (बीएलए-1) के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में बैठक आयोजित की। सभी संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा बूथ लेवल एजेंट-1 को विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है और बूथ लेवल एजेंट-1 को विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों की अधिक से अधिक सहयोग करने और अपने कार्यकर्ता को प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार चुनाव अजय यादव, राजनीतिक प्रतिनिधियों में चुनाव कानूगो संजय कुमार, कांग्रेस पार्टी से महेंद्र सिंह व गजराज सिंह, बीएसपी से मास्टर किशोरी लाल व गोपाल सिंह, बीजेपी से जितेंद्र कुमार, आनंद राठौड़ व जीवन हितैषी मौजूद रहे।

फसल अवशेष प्रबंधन के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाए जाएंगे कृषि यंत्र
किसान 15 जून तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करें आवेदन

रेवाड़ी, 27 मई, अभीतक: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पराली जलाने की घटनाओं एवं वायु प्रदुषण को कम करने के लिए चालू वित्त वर्ष 2026-27 में फसल अवशेषो को खेत में मिलाने व पराली प्रबंधन के लिए व्यक्तिगत श्रेणी के किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल ूूूण्ंहतपींतलंदंण्हवअण्पद पर 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीसी एवं जिला कार्यकारिणी समिति अध्यक्ष अभिषेक मीणा ने बताया कि इस स्कीम के तहत विभिन्न फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों जैसे सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, सुपर सीडर, सरफेस सीडर, हैप्पी सीडर, पैडी स्ट्रा चोपरध्स्रेडरध्मल्चर, शर्ब मास्टरध्रोटरी स्लेशर, हाईड्रोलिक रिवर्सिबल एम बी प्लॉव, जीरो टील सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, बेलिंग मशीन (बेलर व स्ट्रा रैक), स्वचालित व ट्रैक्टर चालित क्रॉप रीपर, स्वचालित रीपर बाईन्डर (3 व्हील व 4 व्हील), ट्रैक्टर चालित लोडर व ट्रैक्टर चालित टेडर मशीन पर अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक जितेंद्र अहलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल ूूू.ंहतपींतलंदंण्हवअण्पद पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसानों की वरिष्ठता सूची जिला कार्यकारीणि समिति द्वारा किसानों की उपस्थिति में ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से निर्धारित की जाएगी। सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने विस्तार से बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए किसान का खरीफ व रबी सीजन 2025-26 मे मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। आवेदक किसान के स्वयं या उसके परिवार पहचान पत्र में किसी सदस्य के नाम हरियाणा राज्य में पंजीकृत ट्रैक्टर की वैध आर.सी, (केवल ट्रैक्टर चालित कृषि यंत्र के लिए), पैन कार्ड, परिवार पहचान पत्र एवं आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। आवेदन करने वाले किसान को खेत में फसल अवशेष नहीं जलाने बारे व पिछले 3 वर्षों में उसी कृषि यंत्र पर स्वयं या परिवार पहचान पत्र के किसी सदस्य द्वारा अनुदान का लाभ न लेने बारे शपथ पत्र भी देना होगा। लघु एवं सीमान्त किसान श्रेणी में लाभ लेने के लिए पटवारी द्वारा जारी जमीन संबंधित रिपोर्ट अनिवार्य है। ये दस्तावेज किसानों को विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करते समय अपलोड भी करने होंगे। एक परिवार पहचान पत्र से केवल एक आवेदन स्वीकार्य किया जाएगा। एक किसान केवल एक ही कृषि यंत्र पर अनुदान के लिए आवेदन कर सकता है। किसान को केवल एक ही मशीन पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा। बेलर मशीन के लिए चयन होने पर किसान स्ट्रा-रैक व रोटरी स्लेशर भी खरीद सकता है। उन्होंने बताया कि निदेशालय द्वारा निर्धारित लक्ष्यों अनुसार चयनित किसानों को उपरोक्त दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रति 7 दिन के अंदर सहायक कृषि अभियन्ता रेवाड़ी के कार्यालय में जमा करवानी होगी। पिछले दो सीजन में फसल अवशेष जलाने के कारण जिन किसानों के मेरी फसल मेरा ब्यौरा रिकार्ड रेड एन्ट्री दर्ज है वे किसान इस स्कीम के अन्तर्गत आवेदन के लिए पात्र नहीं है। चयनित किसान को कृषि यंत्र की खरीद कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा अधिकृत कृषि यंत्र निर्माता से करके बिल व अन्य दस्तावेज विभाग द्वारा निर्धारित तिथि 5 अगस्त, 2026 तक डीलर के माध्यम से विभागीय पोर्टल पर अपलोड करवाना अनिवार्य है अन्यथा प्रतीक्षारत सूची में से अगले आवेदक का चयन कर लिया जाएगा। किसान को स्वयं के बैंक खाते से ऑनलाइन मोड, बैंक, चेक द्वारा कृषि यंत्र की पेमेंट करनी होगी, कैश अदायगी मान्य नहीं होगी। इच्छुक किसान अधिक जानकारी के लिए उप कृषि निदेशक, सहायक कृषि अभियन्ता रेवाड़ी कार्यालयध्उप मंडल कृषि अधिकारी कार्यालयध्अपने गांव के कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते है।

पर्यावरण बचाओ, भविष्य बनाओ’ पृथ्वी को हरा-भरा रखने की सामूहिक पहल शुरू
रेवाड़ी, 27 मई, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डा. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बुधवार को जिला एडीआर सेंटर में विश्व पर्यावरण दिवस के संदर्भ में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में डा. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के बारे में रूपरेखा तय की तथा उचित दिशा निर्देश दिए। इस मीटिंग में अतिरिक्त उपायुक्त ऑफिस से अधिकारी, वन क्षेत्र अधिकारी, रोटरी क्लब से अधिकारी पंचायत अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, म्यूनिसिपल कमेटी रेवाड़ी के अधिकारी उपस्थित रहे। डा. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने मीटिंग में उपस्थित सदस्यों को आने वाली 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस, पर जिला एडीआर सेंटर में होने वाले प्रोग्राम में बढ़-चढकर हिस्सा लेने को भी आह्वान किया।

पंचकूला में 29 मई को पत्रकारों के लिए एआई ट्रेनिंग का शुभारंभ करेंगे स्पीकर हरविंदर कल्याण’
पत्रकारों को एआई की ट्रेनिंग के लिए सेवानिवृत्त खुफिया अधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह देंगे
आधुनिक पत्रकारिता पर होगी विशेष संगोष्ठी’
पत्रकारों को मिलेंगी मुफ्त कैशलेस हेल्थ, एक्सीडेंटल और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसियां’

चंडीगढ, 27 मई, अभीतक: बदलते तकनीकी दौर में पत्रकारिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से मीडिया वेलबींग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। संस्था की ओर से 29 मई को पंचकूला स्थित रेड बिशप में पत्रकारों के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ट्रेनिंग कार्यक्रम की लॉन्चिंग की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के करकमलों द्वारा किया जाएगा। एम डब्ल्यू बी द्वारा पत्रकारों को एआई की ट्रेनिंग के लिए सेवानिवृत्त खुफिया अधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। मनमोहन सिंह वर्तमान में अध्यक्ष, ऑल इंडिया समाज सेवा केंद्र’ः पिछले 27 वर्षों से हैं। चेयरमैन, सांझा रेडियो: पिछले 15 वर्षों से हैं। यह प्रोड्यूसर-डायरेक्टर, yestvee.in भी हैं।इन्होंने 35 पुस्तकों के लेखन का कार्य किया है।
पत्रकारिता तेजी से डिजिटल और तकनीकी बदलावों के दौर से गुजर रही है: धरणी
मीडिया वेलबींग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने बताया कि पत्रकारिता तेजी से डिजिटल और तकनीकी बदलावों के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में पत्रकारों को नई तकनीकों, विशेषकर एआई से जोड़ना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि एआई आधारित तकनीकें भविष्य की पत्रकारिता का अहम हिस्सा बनने जा रही हैं और पत्रकारों को इसके प्रयोग की जानकारी देना समय की मांग है। उन्होंने बताया कि इस विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, डिजिटल कंटेंट निर्माण, तथ्य जांच, तेज और प्रभावी समाचार लेखन तथा आधुनिक मीडिया तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इससे पत्रकारों को अपने कार्य को अधिक प्रभावी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।
आधुनिक पत्रकारिता की चुनौतियों पर होगी चर्चा
कार्यक्रम के दौरान “आधुनिक पत्रकारिता में चुनौतियां” विषय पर विशेष संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी। संगोष्ठी में डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, फेक न्यूज, सोशल मीडिया के दबाव, तकनीकी बदलावों और पत्रकारों की सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता दैनिक ट्रिब्यून के संपादक नरेश कौशल करेंगे, जबकि दैनिक उत्तम हिन्दू के प्रधान संपादक इरविन खन्ना गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं समाजसेवी अजय वीर सहगल वेलकम कमेटी के चेयरमैन होंगे।
पत्रकारों को मिलेंगी मुफ्त हेल्थ और इंश्योरेंस पॉलिसियां
धरणी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान देश में पहली बार किसी संस्था द्वारा पत्रकारों के लिए शुरू की गई मुफ्त कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का वितरण भी किया जाएगा। इसके साथ ही एमडब्ल्यूबी द्वारा पिछले पांच वर्षों से करवाई जा रही मुफ्त एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी तथा पिछले चार वर्षों से जारी टर्म इंश्योरेंस पॉलिसियों का लाभ भी पत्रकारों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीडिया वेलबींग एसोसिएशन केवल बीमा योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि पत्रकारों और उनके परिवारों की कठिन परिस्थितियों में भी हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहती है। संस्था का उद्देश्य पत्रकारों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है ताकि वे बिना किसी दबाव और चिंता के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
पत्रकारों की आर्थिक सहायता में निभाई अहम भूमिका
धरणी ने बताया कि संस्था ने कई जरूरतमंद पत्रकारों और उनके परिवारों की आर्थिक सहायता भी की है। उन्होंने कहा कि प्रसार भारती के एडवाइजर ज्ञानेंद्र भरतिया के निधन के बाद संस्था द्वारा करवाई गई इंश्योरेंस पॉलिसी के माध्यम से उनके परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई थी। इसके अलावा संस्था ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित तीन पत्रकारों की सहायता करने के साथ-साथ करीब 28 पत्रकारों को समय-समय पर आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा तथा सम्मान सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है।
वरिष्ठ पत्रकारों का किया जाता है सम्मान
धरणी ने बताया कि मीडिया वेलबींग एसोसिएशन हरियाणा में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को प्रत्येक कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मानित करती है। इसके साथ ही उत्कृष्ट पत्रकारिता सेवाओं के लिए हर वर्ष तीन पत्रकारों को विशेष सम्मान भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था अब केवल हरियाणा तक सीमित नहीं रही, बल्कि कई राज्यों में अपनी इकाइयों का विस्तार कर चुकी है। संस्था लगातार पत्रकारों के लिए मुफ्त एक्सीडेंटल और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसियां उपलब्ध करा रही है और हर वर्ष उनका निशुल्क नवीनीकरण भी कराया जाता है।
सरकार से मनवाई कई महत्वपूर्ण मांगें
धरणी ने बताया कि हाल ही में मीडिया वेलबींग एसोसिएशन ने सरकार से पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण मांगें मनवाई हैं। इनमें किसी पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर पेंशन रोकने के प्रावधान को समाप्त करवाना तथा एक ही परिवार में एक से अधिक मीडिया कर्मियों होने की स्थिति में केवल एक सदस्य को पेंशन देने की शर्त खत्म करवाना प्रमुख उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के कल्याण से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी संस्था की कोर कमेटी विचार-विमर्श कर रही है और आने वाले समय में पत्रकार हित में कई बड़े निर्णय लिए जाएंगे।

हरियाणा में अपराध दर में आ रही गिरावट, डीजीपी अजय सिंघल ने जारी किए बड़े आंकड़े
हरियाणा में बनेगा अलग एटीएस, आतंकवाद से निपटने के लिए तैयार होगी स्पेशल फोर्स
नशा नेटवर्क तोड़ने के लिए हरियाणा पुलिस का बड़ा अभियान, 150 अपराधियों पर कार्रवाई

चंडीगढ़, 27 मई, अभीतक: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राज्य की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा में अपराध दर में लगातार कमी दर्ज की गई है और पुलिस आधुनिक तकनीक व विशेष अभियानों के जरिए अपराध नियंत्रण को और मजबूत कर रही है। डीजीपी के अनुसार वर्ष 2023 में अपराध दर में 0.7 प्रतिशत, 2024 में 13.3 प्रतिशत और 2025 में अब तक 5.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं पिछले चार महीनों में अकेले 9.8 प्रतिशत की कमी सामने आई है। अजय सिंघल ने बताया कि चोरी, डकैती और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी आई है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों और अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों में भी करीब 5 से 7 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और विभिन्न जिलों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। डीजीपी ने बताया कि पिछले पांच महीनों के दौरान हरियाणा में कुल 70 एनकाउंटर हुए हैं। इन अभियानों के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए, जबकि गुरुग्राम में एक आरोपी की मौत हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है ताकि राज्य में शांति व्यवस्था बनी रहे। डीजीपी अजय सिंघल ने जानकारी दी कि हरियाणा सरकार आतंकवाद से निपटने के लिए अलग एटीएस का गठन कर रही है। यह विशेष दस्ता आधुनिक संसाधनों और प्रशिक्षित जवानों से लैस होगा। उन्होंने बताया कि पंचकूला और गुरुग्राम में एटीएस के अलग थाने खोले जाएंगे, जहां आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच की जाएगी। इस यूनिट की अगुवाई एक प्देचमबजवत ळमदमतंस व िच्वसपबम स्तर के अधिकारी करेंगे और उनके साथ 2 से 3 एसपी स्तर के अधिकारी भी तैनात रहेंगे।
अभेद्य ऐप से कम हुए Extortion Calls
डीजीपी ने बताया कि हरियाणा पुलिस का मोबाइल ऐप Abhedya App विदेशी नंबरों से आने वाले जबरन वसूली के कॉल और साइबर अपराधों को रोकने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि एसटीएफ ने विदेशों में छिपे 20 कुख्यात अपराधियों को वापस भारत लाने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा नशा नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष पुलिस टीमें बनाई गई हैं। अजय सिंघल ने बताया कि PIT NDPS Act के तहत 150 आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने दावा किया कि इस श्रेणी में हरियाणा देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कई जिलों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 750 करोड़ मंजूर
डीजीपी के अनुसार हरियाणा विजन 2030 और 2047 के तहत पुलिस ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए अगले दो वर्षों में 750 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इस राशि से पुलिस विभाग में नई तकनीक और बेहतर सुविधाओं को शामिल किया जाएगा।
दुष्यंत चैटाला विवाद पर भी दिया जवाब
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला और हिसार पुलिस विवाद से जुड़े सवाल पर डीजीपी ने कहा कि मामला अब पुराना हो चुका है। जांच रिपोर्ट कोर्ट में जमा कर दी गई है और अदालत के फैसले के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शंकर लाल धूपड़ के अनुभवों से हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान: दीपक अग्रवाल तौला
भिवानी, 27 मई, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पद पर शंकर लाल धूपड़ की नियुक्ति के बाद शिक्षा जगत और राजनीतिक गलियारों में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में जनकल्याण सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक अग्रवाल तौला ने नवनियुक्त चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ से मुलाकात कर उन्हे बधाई दी। मुलाकात के दौरान दीपक अग्रवाल तौला ने उन्हे संकटमोचन भगवान हनुमान का चित्र व पुष्प गुच्छ भेंट किया और मुंह मीठा कराकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक अग्रवाल तौला ने कहा कि शंकर लाल धूपड़ का जीवन शिक्षा, समाजसेवा और संगठन को मजबूत करने में बीता है। उनके पास जमीन से जुड़े होने का लंबा अनुभव है। उन्होंने कहा कि शंकर लाल धूपड़ जी की कार्यशैली और उनका लंबा अनुभव हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। बोर्ड को एक ऐसे कुशल नेतृत्व की जरूरत थी जो न केवल प्रशासनिक स्तर पर सुधार कर सके, बल्कि छात्र हित में बड़े फैसले भी ले सके। तौला ने उम्मीद जताई कि नए चेयरमैन के मार्गदर्शन में बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन, पाठ्यक्रम में आधुनिक बदलावों और पारदर्शी मूल्यांकन प्रणाली को और अधिक मजबूती मिलेगी, जिसका सीधा लाभ प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं को होगा। शंकर लाल धूपड़ की नियुक्ति को लेकर दीपक अग्रवाल तौला ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि योग्यता और निष्ठा को सम्मान देने की भाजपा की परंपरा एक बार फिर सिद्ध हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मवीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ व भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक सहित तमाम शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस नियुक्ति से न केवल भिवानी बल्कि पूरे हरियाणा के शिक्षा क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश गया है। तौला ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त चेयरमैन के आने से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक नई और बेहतर पहचान बनाएगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक व रोजगारपरक बनाने में शंकर लाल धूपड़ की भूमिका बेहद अहम होने वाली है। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य मामनचन्द अग्रवाल, समाजसेवी श्यामलाल गोटे वाला, भाजपा भिवानी पूर्व जिला महामंत्री शिवकुमार पाराशर, भाजपा माधव मण्डल भिवानी अध्यक्ष शिवराज बागड़ी भी मौजूद रहे।

हरियाणा में सफाई आयोग के चैयरमैन-वाइस चैयरमैन और सदस्यों की हुई नियुक्ति’
चंडीगढ़: कोर्ट से न्याय की 20 साल लंबी लड़ाई जीते गेस्ट टीचर’
कोर्ट बोला – स्पेयर पार्ट नहीं हैं मास्टर, दो महीने में करो नियमित
20 साल का वनवास खत्मरू हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – 2 महीने में सभी गेस्ट टीचर होंगे पक्के
गेस्ट टीचरों पर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 20 साल से न्याय की गुहार लगा रहे शिक्षकों को मिली जीत, 2 महीने में मिलेगा पक्की नौकरी का तोहफा
20 साल तक स्टॉप-गैप कहकर किया शोषण, अब कोर्ट ने दिया इंसाफ: गेस्ट टीचर होंगे नियमित
मीडिया प्रभारी डॉ अजय लोहान बोले रू 20 साल बाद हुई न्याय की जीत, सच्चे राष्ट्र के निर्माताओं को मिला कोर्ट से न्याय’
प्रदेश के हजारों गेस्ट टीचर्स करते है कोर्ट के इस फैसले का दिल से स्वागत’
गेस्ट टीचर्स को उम्मीद रू हाई कोर्ट के फैसले को जल्द लागू करेगी हरियाणा सरकार’
इससे पहले भी हरियाणा सरकार ने एक्ट बनाकर गेस्ट टीचर की नौकरी को किया था सुरक्षित: अजय लोहान
हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद बीजेपी सरकार 2014 के नियमित करने के वायदे को करेगी पूरा: अजय लोहान’
कोर्ट बोला: गेस्ट टीचर स्पेयर पार्ट नहीं – हाईकोर्ट की फटकार, 20 साल से लड़ रहे गेस्ट टीचरों की जीत’
सुप्रीम कोर्ट के बाद हाईकोर्ट की मुहर: 2014 पॉलिसी वैध, 20 साल से इंतजार कर रहे गेस्ट टीचर होंगे पक्के
गेस्ट का टैग हटेगा: 2005 से न्याय की गुहार लगा रहे हजारों शिक्षकों की जीत, कोर्ट बोला – रिक्त पदों पर 20 साल से पढ़ा रहे हैं तो हकदार हैं’

मदनसिंह जजमेंट के बाद सबसे बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने कहा – 20 साल तक शोषण नहीं चलेगा, गेस्ट टीचरों को दो सभी सेवा लाभ’
20 साल से न्याय की दहलीज पर खड़े गेस्ट टीचरों के लिए खुला इंसाफ का दरवाजा

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने देश की पहली हाइड्रोजन डेमू ट्रेन हरियाणा को देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार जताया। जींद से सोनीपत के बीच 10 कोच वाली हाइड्रोजन डेमू ट्रेन को रेलवे द्वारा मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा विकास और रेल इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा। भविष्य की परियोजनाओं को देखते हुए यह हाइड्रोजन डेमू ट्रेन मील का पत्थर साबित होगी।

खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 21 नए खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही फर्जी खेल नर्सरियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 15 दिनों के भीतर जिला खेल अधिकारियों से ग्राउंड रिपोर्ट मांगी गई है। बैठक में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए ‘खेलो हरियाणा ऐप’ और ‘खिलाड़ी बीमा योजना’ जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा हर जिले में सिंथेटिक ट्रैक विकसित करने और खेल परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया।

ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के साथ आयोजित बैठक में स्पष्ट कहा कि बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और किसी भी कर्मचारी का जीवन किसी भी मुआवजे से अधिक मूल्यवान है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जोखिमपूर्ण कार्यों में लगे प्रत्येक कर्मचारी को आधुनिक सेफ्टी किट उपलब्ध कराई जाए और इसके उपयोग के लिए सर्कल स्तर पर प्रशिक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक में बिजली चोरी रोकने, लंबित पदोन्नति मामलों के शीघ्र निपटारे तथा कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज ‘हरियाणा विजन 2047’ के अंतर्गत एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्रम, खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग की आगामी योजनाओं और अगले पांच वर्षों के रोडमैप पर विस्तृत चर्चा हुई। आने वाले समय में विश्वस्तरीय सुविधाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को और अधिक सशक्त किया जाएगा। युवाओं को स्किल से जोड़कर अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि प्रदेश में सभी सिविल कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए उच्च स्तरीय लैब विकसित की जाए तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चल रहे विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट हरियाणा इंजीनियरिंग पोर्टल पर अपलोड की जाए तथा प्रत्येक कार्य में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालकों ने एक जून से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। पंप संचालकों का कहना है कि सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंप संचालकों पर पेट्रोल एवं डीजल बेचने की अलग-अलग लिमिट तय की है। साथ ही कंपनियां पेट्रोल पंपों से ब्रांडेड फ्यूल बेचने को लेकर दबाव बना रही है। वहीं आम उपभोक्ता सामान्य पेट्रोल एवं डीजल की मांग करता है। ऐसा नहीं करने पर पट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति नहीं की जा रही है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने साफ चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने 1 जून 2026 से पहले उनकी मांगों पर बातचीत नहीं की, तो प्रदेशभर के पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर जा सकते हैं. डीलर्स का कहना है कि हालात अब ऐसे हो चुके हैं कि कारोबार चलाना मुश्किल होता जा रहा है. सबसे बड़ा मुद्दा राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर ज्यादा वैट का बताया जा रहा है, जिसकी वजह से यहां ईंधन दूसरे राज्यों के मुकाबले महंगा बिक रहा है। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भाटी ने आरोप लगाया कि तेल कंपनियां एवं सरकारी विभाग पंप संचालकों को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। राज्य सरकार का माप-तोल विभाग के अधिकारी पेट्रोल -डीजल कम मात्रा में देने का आरेाप लगाकर बेवजह परेशान करते हैं। भाटी ने कहा कि काफी समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों के समय वाहनों में उधार दिए गए डीजल का भुगतान अब तक नहीं किया जा रहा है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर कई मांगें रखी हैं. उनका कहना है कि पंजाब के बराबर वैट दरें लागू की जाएं और कम से कम 5 प्रतिशत वैट कम किया जाए. डीलर्स का आरोप है कि लगातार पत्र और ईमेल भेजने के बावजूद सरकार की तरफ से कोई गंभीर बातचीत नहीं हो रही।

पूर्व आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी ने 27.3 एकड़ में फैले दिल्ली जिमखाना क्लब को केंद्र सरकार की ओर से खाली करने के आदेश पर अपनी नाराजगी जताई है। बेदी ने कहा कि इस आदेश को सुनने के बाद उन्हें ऐसा लगा, जैसे उन्हें अपने घर से बेदखल किया जा रहा हो। किरण बेदी ने श्आउटलुकश् को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ‘जब मैंने पहली बार बेदखली के आदेश के बारे में सुना तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैंने अपना घर खो दिया हो। एक ऐसी जगह जहां मैं 14 साल की उम्र से खेलती हुई बड़ी हुई थी। उस समय मैं टेनिस के टूर्नामेंट खेलने अमृतसर से दिल्ली आया करती थी। उन्हीं दौरों की वजह से मुझे दिल्ली से प्यार हो गया। मैंने यह सपना देखा कि एक दिन मैं यहीं काम करूंगी और यहीं रहूंगी। बता दें कि आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने हाल ही में दिल्ली जिमखाना क्लब को बेदखली नोटिस जारी किया था। मंत्रालय के अधीन आने वाले भूमि और विकास कार्यालय ने 1928 की मूल लीज डीड के क्लॉज 4 का हवाला देते हुए संवेदनशील सफदरजंग रोड क्षेत्र में रक्षा बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सुरक्षा की जरूरत बताई है। इस क्लब के पास 5 जून तक का समय है। हालांकि, यह मामला अभी कोर्ट में है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *