Haryana Abhitak News 25/05/26

इंडो अमेरिकन स्कूल के पूर्व छात्र राहुल गुढा का चयन भारतीय सेना में हुआ
झज्जर, 25 मई, अभीतक: इंडो अमेरिकन स्कूल झज्जर के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है कि विद्यालय के पूर्व छात्र राहुल, निवासी गांव गुढा का चयन भारतीय सेना में हुआ है। राहुल की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार राहुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इंडो अमेरिकन स्कूल झज्जर से प्राप्त की थी। वह पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, मेहनत और देशभक्ति की भावना के लिए भी जाना जाता था। शिक्षकों ने बताया कि राहुल बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना देखता था और उसने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर कठिन परिश्रम किया। भारतीय सेना जैसी प्रतिष्ठित सेवा में चयन के लिए कठिन शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा और मानसिक क्षमता की जांच से गुजरना पड़ता है। राहुल ने अपनी लगन, आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर सभी चुनौतियों को पार करते हुए यह सफलता हासिल की। विद्यालय के निदेशक बिजेन्दर कादयान ने राहुल को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने का कार्य करता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने भी राहुल की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राहुल की यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुनती हुईं डीसी वर्षा खांगवाल।

प्रत्येक शिकायत का तत्काल निपटारा करें अधिकारी : डीसी वर्षा खांगवाल
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनीं जन समस्याएं ,अधिकारियों को तत्काल समाधान के दिए निर्देश

झज्जर, 25 मई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में जिलाभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में परिवार पहचान पत्र, इंतकाल, बिजली बिल, राशन कार्ड, आय संशोधन तथा राजस्व विभाग से संबंधित 9 शिकायतें प्राप्त हुई। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न विभागों के कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते और एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं पर सुनवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक समस्या को गंभीरता से लेते हुए अविलंब समाधान सुनिश्चित करें। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण शासन -प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का घर द्वार के समीप निवारण हो, इसके लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन इन शिविरों में अपनी शिकायत रख सकते हैं। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट, सीटीएम रितु बंसीवाल, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता अमित श्योकंद, डीडीपीओ निशा तंवर, जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति के गैर सरकारी सदस्य सुरेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश देती हुईं डीसी वर्षा खांगवाल।

पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी
पेयजल आपूर्ति योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें अधिकारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक में की ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस पॉलिसी-2026 की समीक्षा

झज्जर, 25 मई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि सरकार की ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस पॉलिसी-2026 का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सेवाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं टिकाऊ बनाना है। इस नीति के माध्यम से ग्राम स्तर पर सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे जलापूर्ति योजनाओं के रखरखाव एवं संचालन में स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो सके। डीसी सोमवार को लघु सचिवालय में हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित वीसी उपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को अधिक मजबूत, प्रभावी एवं सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस पॉलिसी-2026 का मुख्य उद्देश्य है।इस पॉलिसी के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारी सजगता से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों के साथ कम्युनिटी पार्टनरशिप आधार पर संचालित ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि ग्रामीण नागरिकों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो। डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने जल संरक्षण, जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से संबंधित व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति योजनाओं से जुड़े तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही गांव स्तर पर जल प्रबंधन समितियों के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता अमित श्योकंद, डीडीपीओ निशा तंवर, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता अश्विनी सांगवान सहित सभी खंडों के बीडीपीओ उपस्थित रहे।

राजकीय आईटीआई आसौदा में सत्र 2025-26 के दाखिलों हेतु 6 जून से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया
बहादुरगढ़, 25 मई, अभीतक: कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) आसौदा में सत्र 2025-26 के दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आईटीआई आसौदा के प्राचार्य राजेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं 2 जून 2026 से 15 जून 2026 तक विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट, सीट अलॉटमेंट सहित अन्य शेड्यूल जून के प्रथम सप्ताह में पोर्टल पर जारी किया जाएगा। आवेदन करते समय विद्यार्थियों को अपनी 10वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी तथा पासपोर्ट साइज फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। प्राचार्य राजेश राणा ने बताया कि संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। इनमें ड्रेस मेकिंग, सीओपीए, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, एमएमवी, फिटर तथा रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग (त्-।ब्) ट्रेड शामिल हैं। इन ट्रेडों में कुल 152 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी दस्तावेजों की जानकारी सावधानीपूर्वक भरें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छात्र का नाम, पिता का नाम तथा माता का नाम 10वीं की मार्कशीट के अनुसार ही भरा जाए। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। प्राचार्य ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में तकनीकी शिक्षा से जुडकर रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय में ज्ञान भारतम् मिशन के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देती डीसी वर्षा खांगवाल।

सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को ज्ञान भारतम मिशन से मिलेगी मजबूती: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में की राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान की समीक्षा
जिला भर में आगामी 15 जून 2026 तक चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान

झज्जर, 25 मई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों एवं दुर्लभ अभिलेखों का सर्वेक्षण, प्रलेखन, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण कर उन्हें शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए सुलभ पहुंच बनाने के उद्देश्य से ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ चलाया जा रहा है। जिला में इस अभियान के तहत लगभग 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी पांडुलिपियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह सर्वे कार्य 15 जून तक चलाया जाएगा। डीसी सोमवार को मुख्य सचिव हरियाणा श्री अनुराग रस्तोगी से वीडियो कांफ्रेंसिंग उपरांत अधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा और दर्शन को बौद्धिक धरोहर के महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में पांडुलिपियों के संरक्षण और उन्हें भावी पीढियों तक सुरक्षित पहुंचाने के उद्देश्य से ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को जिला में प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। डीसी ने अभियान की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मिशन न केवल देश की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, बल्कि इससे आने वाली पीढियों को प्राचीन ज्ञान से जोडने का भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों (बीडीपीओ) को निर्देशित करते हुए कहा कि वे ग्राम सचिवों के माध्यम से गांव-गांव में स्थित मंदिरों, गुरुद्वारों, मस्जिदों तथा अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संस्थानों में उपलब्ध हस्तलिखित पांडुलिपियों की जानकारी एकत्रित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि डोर टू डोर भी इस अभियान के तहत लोगों से संपर्क कर पाण्डुलिपियों की जानकारी जुटाएं। यदि किसी स्थान पर पांडुलिपियां उपलब्ध होती हैं, तो उन्हें ‘ज्ञान भारतम् ऐप’ के माध्यम से जियो-टैग कर पोर्टल पर अपलोड किया जाए। वहीं, यदि किसी स्थान पर पांडुलिपियां उपलब्ध नहीं हैं, तो संबंधित महंत, इमाम या प्रबंधक से प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि ज्ञान भारतम मिशन – राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के अंतर्गत जिले में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण कार्य को गंभीरता और तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा अभिलेखागार विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि ज्ञान भारतम् मिशन के तहत आम नागरिक भी अपनी पांडुलिपियों की जानकारी जिला प्रशासन को सीधे रूप से ीजजचेरूध्ध्हलंदइींतंजंउ.बवउध् वेबसाइट या ीजजचेरूध्ध्चसंल.हववहसम.बवउध्ेजवतमध्ंचचेध्कमजंपसे?पक=बवउ.हलंदइींतंजंउ.ंचच-चसप=1 मोबाइल ऐप के माध्यम से साझा कर सकते हैं। चिन्हित पांडुलिपियों को राष्ट्रीय डिजिटल रिपॉजिटरी में सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान में पांडुलिपि धारकों का स्वामित्व पूर्णतया सुरक्षित रहेगा। सर्वेक्षण के तहत सरकारी पुस्तकालयों, विश्वविद्यालयों, संस्कृत पाठशालाओं तथा मंदिरों, गुरुद्वारों और मठों जैसे धार्मिक स्थलों में उपलब्ध पांडुलिपियों की पहचान और दस्तावेजीकरण करने के साथ-साथ पांडुलिपियों की भौतिक स्थिति का आकलन भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट, सीटीएम रितु बंसीवाल, डीडीपीओ निशा तंवर, डीईओ रतिंद्र कुमार, सभी बीडीपीओ सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बेरी स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को जन समस्याएं सुनते हुए एसडीएम रेणुका नांदल।

समाधान शिविर शासन-प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल : एसडीएम
बेरी में आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने सुनी समस्याएं

बेरी, 25 मई, अभीतक: उपमंडल प्रशासन द्वारा सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने नागरिकों की शिकायत सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान तय समय-सीमा में किया जाए और कार्यवाही की रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य है कि नागरिकों की समस्याओं का निवारण उनके घर द्वार के समीप ही त्वरित गति से हो। एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ किया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग से जेई अभिषेक राज, बिजली विभाग से कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार,जनस्वास्थ्य विभाग से जेई प्रवीण कुमार, दीपक कुमार सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत 26 मई को
झज्जर, 25 मई, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में आज 26 मई मंगलवार को बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बिजली अदालत तथा उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ऑपरेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी।

वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।

गर्मी और लू से बचाव के लिए पशुओं की देखभाल जरूरी: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिलाभर के पशुपालकों से आवश्यक सावधानियां बरतने का किया आह्वान

झज्जर, 25 मई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में पशुओं को लू (हीट स्ट्रेस) से बचाना अत्यंत आवश्यक है। अधिक तापमान के कारण पशुओं में दूध उत्पादन पर भी असर पड़ता है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे समय रहते जरूरी सावधानियां अपनाकर पशुओं को सुरक्षित रखें।
छाया और ठंडे वातावरण की पशुओं के लिए करें व्यवस्था
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि पशुपालक अपने पशुओं को हमेशा छायादार स्थान पर रखें। इसके लिए पेड़ों की छाया, शेड या टीन की छत का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शेड की छत पर फूस, घास या सफेद पेंट का प्रयोग करने से गर्मी का प्रभाव कम होता है और पशुओं को राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि गर्मियों में पशु सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक पानी पीते हैं, इसलिए उन्हें 24 घंटे साफ और ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाए। पानी की कमी से पशुओं में कमजोरी और हीट स्ट्रेस की समस्या बढ़ सकती है। डीसी ने कहा कि पशुओं को सुबह और शाम के समय ही चराने या बाहर ले जाने का प्रयास करें। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक पशुओं को छाया में रखना चाहिए ताकि तेज धूप का असर उन पर न पड़े।
पशुओं पर पानी का छिडकाव और पंखों का उपयोग लाभकारी
डीसी ने बताया कि दिन में 2 से 3 बार पशुओं पर पानी का छिडकाव या जरूरत अनुरूप नहलाना लाभकारी होता है। इसके अलावा पंखे या फॉगर्स (मिस्ट स्प्रे) का उपयोग करने से भी पशुओं के शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।
पशुओं को संतुलित आहार और मिनरल मिक्सचर दें पशुपालक
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ मनीष डबास ने बताया कि पशुपालक पशुओं को हरा चारा, अच्छा सूखा चारा और संतुलित खुराक दें। सड़ा-गला या खराब चारा न खिलाएं। साथ ही मिनरल मिक्सचर और नमक चट्टी उपलब्ध कराने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बना रहता है और पशु स्वस्थ रहता है। उन्होंने बताया कि यदि पशु तेज सांस लेने लगे, हांफने लगे, अत्यधिक लार टपकाए, शरीर का तापमान बढ़ जाए, सुस्ती महसूस करे या चारा खाना बंद कर दे, तो यह लू लगने के संकेत हो सकते हैं।
गंभीर स्थिति में तुरंत पशु चिकित्सक से करें संपर्क
उन्होंने बताया कि लू लगने की स्थिति में पशु को तुरंत छायादार और ठंडी जगह पर ले जाएं, उसके शरीर पर ठंडे पानी का छिडकाव करें और साफ पानी पिलाएं। यदि स्थिति गंभीर हो तो तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करें।

झज्जर: सरकारी गेहूं की चोरी करते चार युवक रंगे हाथों काबू
खाद्य आपूर्ति विभाग की सतर्कता से पकड़े गए चोर
गांव सिलाना के स्टेडियम में खरीद के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने रखवा रखे थे गेहूं से भरे 70 हजार कट्टे
जिनके सिर था गेहूं की सुरक्षा का जिम्मा, वही निकले चोर
विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार की चुस्ती और दक्षता से पकड़ी गई चोरी
आरोपियों ने मौके पर गाड़ी में शुरू कर रखा था गेहूं के कट्टो की लोडिंग का काम
चोरी किए हुए गेहूं से भरे 9 कट्टे भी गाड़ी से किए गए बरामद
विभागीय अधिकारियों ने पकड़े गए आरोपियों को किया पुलिस के हवाले, मामला दर्ज
एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
आरोपियों में लक्ष्य व नवीन निवासी गांव सिलाना, सुनील मदीना जिला रोहतक और गाड़ी चालक रमेश निवासी सुनारिया खुर्द जिला रोहतक शामिल
10 करोड़ रुपए के गेंहू हो जाते चोरी, मोके पर पकड़ा चोरो को
सरकारी गेहूं पर डाला डाका, रखवाले ही निकले चोर
सिलाना स्टेडियम में रखे 70 हजार कट्टों में से गेहूं चोरी करते चार युवक रंगे हाथ काबू
खाद्य आपूर्ति विभाग की सतर्कता और इंस्पेक्टर अजय कुमार की चुस्ती से खुला मामला
जिन पर थी सुरक्षा की जिम्मेदारी, वही करने लगे सरकारी अनाज में सेंधमारी
मौके पर गाड़ी में भर रहे थे गेहूं के कट्टे, 9 कट्टे बरामद
विभागीय अधिकारियों ने चारों आरोपियों को पुलिस के हवाले किया
एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की मामले की गहन जांच

हीट वेव से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 25 मई, अभीतक: जिला उपायुक्त वर्षा खनगवाल के मार्गदर्शन एवं सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान के आदेशानुसार आज नागरिक अस्पताल झज्जर में हीट वेव एवं गर्म हवाओं से बचाव को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ओपीडी में उपस्थित मरीजों एवं आमजन को बढ़ती गर्मी से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं तथा स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता तंवर, उप सिविल सर्जन डॉ. बसंत दुबे, उप सिविल सर्जन डॉ. आकृति हुड्डा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. राशि तथा जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि अत्यधिक गर्मी एवं तेज धूप के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए। यदि किसी आवश्यक कार्य से बाहर जाना पड़े तो घर से निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी अवश्य पीना चाहिए तथा सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखना चाहिए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि बाहर खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें तथा घर का ताजा एवं स्वच्छ भोजन ही ग्रहण करें। लंबे समय तक रखा हुआ भोजन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्होंने अधिक मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी, छाछ एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। अधिकारियों ने बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि छोटे बच्चों को तेज धूप में खेलने से बचाएं, उन्हें समय-समय पर पानी पिलाते रहें तथा हल्के एवं सूती कपड़े पहनाएं। यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान का आमजन के नाम संदेश
सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी एवं हीट वेव को गंभीरता से लें और आवश्यक सावधानियां अवश्य अपनाएं। तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं तथा बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें ताकि गर्मी से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सके। इस मौके पर आरएमओ डॉ. अचल त्रिपाठी, जिला आयुष्मान भारत मैनेजर विकास कुमार, मैट्रन कृष्णा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सुदेश राठी, आईसीएन अंजू चाहार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नागरिक अस्पताल झज्जर में धूम्रपान करने वालों के किए चालान, लोगों को किया जागरूक’
झज्जर, 25 मई, अभीतक: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आज नागरिक अस्पताल झज्जर परिसर में धूम्रपान निषेध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के चालान किए गए तथा लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान जिला उपायुक्त वर्षा खनगवाल के मार्गदर्शन में, सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान के आदेशानुसार एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. गुरजीत सिंह सिद्धू के निर्देशानुसार चलाया गया। अभियान में सीनियर डेंटल सर्जन डॉ. इंद्रा धनखड़, डेंटल सर्जन डॉ. कपिल तथा जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा की टीम ने अस्पताल परिसर में निरीक्षण करते हुए धूम्रपान करने वालों के चालान किए और उन्हें भविष्य में तंबाकू एवं धूम्रपान से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर टीम द्वारा लोगों को बताया गया कि तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी, स्ट्रोक तथा अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना कानूनन अपराध है तथा इससे आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए तंबाकू मुक्त वातावरण बनाना अत्यंत आवश्यक है। नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे स्वयं भी तंबाकू का सेवन न करें और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।

गाँव गुभाना में महान स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस की जयंती मनाई
झज्जर, 25 मई, अभीतक: गुभाना गाँव के लोकहित पुस्तकालय में महान स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस की जयंती पर उन्हें किया नमन। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रासबिहारी बोस का जन्म 25मई1886 को बंगाल के वर्धमान जिले के सुभलदा गाँव में हुआ था उन्होंने चांद नगर से अपनी पढाई की। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम गदर आंदोलन ओर आजाद हिंद फौज के गठन में अहम भूमिका निभाई स्कूल के दिनों से ही क्रांतिकारी गतिविधियों की ओर आकर्षित थे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सन 1943 में जापान की सहायता से टोक्यो में रासबिहारी बोस ने भारत को अंग्रेजों के कब्जे से स्वतंत्रत करने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया इस सेना के गठन में मोहन सिंह राज बिहारी बोस निरंजन सिंह गिल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसकी कमान बाद में उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंप थी रासबिहारी बोस का निधन 21 जनवरी 1945 को हुआ।

झज्जर पुलिस ने गांव में नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और डायल 112 को लेकर डोर टू डोर अभियान चलाकर किया जागरूक
झज्जर, 25 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम द्वारा नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, डायल 112 एवं सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम के सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में गांव दुबलधन में डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।इसके साथ घर-घर जाकर नागरिकों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। लोगों को समझाया गया कि किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन कानूनन अपराध है और इससे जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। टीम ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। आगे उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम से हम तभी बच सकते हैं जब हम जागरूक हो। जागरूकता ही साइबर क्राइम को रोक सकती है। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजा गया लिंक, ओटीपी, या किसी भी प्रकार की बैंक से संबंधित जानकारी किसी के साथ भी साझा न करें। आपातकालीन स्थिति में डायल 112 का प्रयोग करें।

हरियाणा में निजी अस्पतालों की तुलना में सरकारी अस्पतालों में बहुत कम खर्च पर इलाज उपलब्ध
ओओपीई (आउट-ऑफ-पॉकेट एक्सपेंडिचर) सरकारी प्रणाली की कमी से नहीं, बल्कि अन्य सामाजिक और स्वास्थ्य कारणों से बढ़ा
हरियाणा में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती, सुलभ और विश्वसनीयरूस्वास्थ्य विभाग

चंडीगढ़, 25 मई, अभीतक: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में इलाज निजी अस्पतालों की तुलना में बहुत सस्ता है। सरकारी अस्पतालों में भर्ती और इलाज का खर्च काफी कम होता है, जिससे यह साफ होता है कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के लिए सस्ती और आसान हैं। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मीडिया रिपोर्टों में राज्य में इलाज पर होने वाले आउट-ऑफ-पॉकेट खर्च (ओओपीई) को लेकर दिए गए निष्कर्षों को गलत बताया है। विभाग ने कहा है कि ये निष्कर्ष राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (एनएसएस) के सही तरीके से डेटा को समझे बिना निकाले गए हैं और इनमें कई महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल नहीं किया गया है। विभाग के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि मीडिया रिपोर्टों में हरियाणा में इलाज के खर्च को गलत तरीके से दिखाया गया है। इन रिपोर्टों में उन बड़े कारणों को शामिल नहीं किया गया है जो इलाज के खर्च को प्रभावित करते हैं। इसलिए ये निष्कर्ष सही नहीं हैं और इनसे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की असली स्थिति का आकलन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इलाज का खर्च बढ़ने का मुख्य कारण अस्पतालों की कमी या व्यवस्था की कमजोरी नहीं है, बल्कि कुछ अन्य कारण हैं, जैसे कि डायबिटीज और दिल की बीमारियों जैसे लंबे समय तक चलने वाले रोग बढ़ना, जांच और दवाओं के लिए निजी लैब और मेडिकल स्टोर पर ज्यादा निर्भरता और मरीजों का बीमारी को देर से चिकित्सक को दिखाना। इन कारणों से इलाज महंगा हो जाता है। विभाग ने कहा कि हरियाणा एक ऐसा राज्य है जहां स्वास्थ्य सेवाएं धीरे-धीरे बेहतर हो रही हैं और ज्यादा लोग सरकारी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। राज्य में लगभग 96 प्रतिशत प्रसव अस्पतालों में हो रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग बढ़ा है और हरियाणा में 66.8 प्रतिशत ग्रामीण सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। प्रदेश में औसतन 61 प्रतिशत से अधिक लोग सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं, जो लोगों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है। प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा में पिछले कुछ वर्षों में अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य केंद्रों और जांच सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है। सड़क, एम्बुलेंस और डिजिटल सेवाओं में भी काफी सुधार हुआ है जिसके चलते ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के मरीजों की सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं तक पहुंच बढ़ी है और उन्हें समय पर इलाज मिल रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार इलाज का खर्च कम करने के लिए कई कदम उठा रही है, जैसे मुफ्त दवाइयां और जांच की सुविधा, अस्पतालों में बेहतर लैब सेवाएं, बीमारियों की जल्दी जांच और इलाज, स्वास्थ्य बीमा में सुधार, निजी जांच और दवाओं के खर्च पर नियंत्रण आदि। इसके साथ ही जिला अस्पतालों को मजबूत किया जा रहा है, अच्छे डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जा रही है और लोगों को समय पर इलाज लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। हरियाणा प्रदेश धीरे-धीरे एक ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है जो सस्ती, मजबूत और सभी के लिए आसान है।

आमजन को सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता: रणबीर गंगवा
बोले: प्रदेशभर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है

चंडीगढ़, 25 मई, अभीतक: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर आमजन को सुचारू पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा प्रदेशभर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पानी से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न होने दिया जाए। जरूरत वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त टैंकरों के माध्यम से भी पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाना है। विभाग द्वारा जल संरक्षण, पाइपलाइन व्यवस्था को मजबूत करने तथा जल निकासी प्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा भी प्रदेशभर में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। नई सड़कों के निर्माण, पुरानी सड़कों के सुदृढ़ीकरण तथा यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार “जनसेवा ही सर्वोपरि” के मूल मंत्र के साथ प्रदेश के विकास और आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला पत्रकारों के साहस और योगदान की सराहना की
बोले- महिला, युवा, किसान और गरीब विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ, हरियाणा में महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार कर रही काम

चंडीगढ़, 25 मई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वुमन जर्नलिस्ट वेल्फेयर ट्रस्ट की महिला पत्रकारों से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पत्रकारिता क्षेत्र की चुनौतियों के बावजूद महिला सशक्तिकरण के साथ आगे बढ़ रही महिलाओं के मनोबल की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता हित में गति और ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है तथा मीडिया जगत से मिलने वाली सूचनाओं और अपडेट पर वह स्वयं संज्ञान लेते हैं। मुख्यमंत्री ने बीते 11 वर्षों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महिला, युवा, किसान और गरीब व्यक्ति चार प्रमुख स्तंभ हैं। महिला सशक्तिकरण पर सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत की थी। हरियाणा सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों को इस मुहिम से जोड़कर सकारात्मक परिणाम हासिल किए हैं। कई पंचायतों में बेटियों की जन्म दर बेटों से अधिक हुई है, जिन पंचायतों को सरकार द्वारा सम्मानित भी किया गया। साथ ही महिला सरपंचों को इन पंचायतों का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों (सेल्फ हेल्प ग्रुप) के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। पंचकूला में आयोजित स्वदेशी मेले का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि एक महिला ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने और बेटी की शादी जैसे खर्चों की चिंता समाप्त होने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अनाज मंडियों में किसानों के लिए खोली गई अटल कैंटीनों का संचालन भी स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं कर रही हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पंजाब को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां बाढ़ की स्थिति के दौरान हरियाणा सरकार ने हर जिले की समस्याओं को चिन्हित कर राहत सामग्री और सहायता पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के नेता किसानों को फसल खराबे के मुआवजे की सही जानकारी तक नहीं दे पाए। अब इसका जवाब आने वाले चुनावों में पंजाब की जनता देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए हर माह 2100 रुपये की सहायता दी जा रही है और यह जनहितकारी कार्य सरकार बनने के पहले वर्ष में ही शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब में महिलाओं को सहायता राशि देने की घोषणा तो की गई, लेकिन अब तक एक रुपया भी महिलाओं के खातों में नहीं पहुंचा, जबकि पंजाब सरकार अपना कार्यकाल लगभग पूरा कर चुकी है। गुरुग्राम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुनक नहर से सीधे गुरुग्राम और नूंह तक पाइपलाइन परियोजना के जरिए जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए लगभग दो हजार करोड़ रुपये के टेंडर की तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही लो लाइन एरिया में एसटीपी बनाकर सोहना क्षेत्र के माध्यम से जल प्रबंधन की योजना पर भी कार्य किया जाएगा। एसवाईएल मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर चर्चा की है। कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि युवा पीढ़ी का इससे कोई जुड़ाव व लेना देना नहीं है और ऐसे आधारहीन आशय की कोई उम्र नहीं होती। वह स्वयं युवाओं से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होते हैं और उनकी समस्याओं के निदान के लिए संबंधित को निर्देश दिए जाते हैं। मुख्यमंत्री के निजी जीवन पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने बच्चों से सप्ताह में बमुश्किल एक या दो बार मिल पाते हैं। बीते दिनों बेटी ने वृंदावन जाने की इच्छा व्यक्त की। योजना बन गयी और सपरिवार दर्शन की तैयारी भी हो गयी। इसी बीच जरूरी बैठक आने के कारण परिजनों को समय नहीं दे पाए।

तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार दिलाना सरकार की मुख्य प्राथमिकता, प्रदेशभर में लगेंगे बड़े रोजगार मेले- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
पंचकूला में शिक्षा मंत्री ने तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
सत्र 2025-26 में तकनीकी संस्थानों में बढ़ा छात्रों का रुझान

चंडीगढ़, 25 मई, अभीतक: हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मुहैया करवाना है और इसके लिए सरकार पूरी गंभीरता व प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में अधिक से अधिक रोजगार मेले (जॉब फेयर) आयोजित किए जाएं, ताकि युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार तुरंत काम मिल सके। शिक्षा मंत्री आज पंचकूला स्थित हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड के कार्यालय में बहु-तकनीकी (पॉलिटेक्निक) शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
संस्थानों में बुनियादी ढांचा और उपकरण दुरुस्त करने के आदेश
बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने विद्यार्थियों की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी राजकीय संस्थानों, सोसाइटी संस्थानों व इंजीनियरिंग कॉलेजों में हॉस्टल, सुलभ शौचालयों और पीने के पानी की व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर व आधुनिक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कॉलेजों की प्रयोगशालाओं में अत्याधुनिक उपकरणों का प्रबंध तुरंत किया जाए ताकि छात्र व्यावहारिक ज्ञान अच्छी तरह हासिल कर सकें। बुनियादी ढांचे और तकनीकी संसाधनों में किसी भी स्तर पर कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तकनीकी शिक्षा की बढ़ी विश्वसनीयता, दाखिलों में हुआ भारी इजाफा
बैठक में अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में हरियाणा के तकनीकी शिक्षण संस्थानों के प्रति छात्रों का रुझान अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। डिप्लोमा फार्मेसी, बी.ई. और बी.टेक जैसे तकनीकी कोर्सों में दाखिलों की संख्या में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी तरह, राजकीय संस्थानों और राज्य विश्वविद्यालय के विभागों में भी प्रवेश का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। शिक्षा मंत्री ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि यह बढ़ोतरी राज्य की तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता और विश्वसनीयता के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।
प्लेसमेंट के आंकड़ों ने दिखाई नई राह, डेटा हुआ अपडेट
बैठक में जानकारी दी गई कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान विभिन्न राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में बड़े स्तर पर जॉब मेले और प्लेसमेंट ड्राइव चलाए गए। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिसके तहत 4,650 विद्यार्थियों का सीधे कैंपस प्लेसमेंट हुआ है, जबकि 1,142 युवाओं को रोजगार मेलों के माध्यम से प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरियां मिली हैं। इसके अलावा, प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए मॉडल ऑनलाइन स्थानांतरण अभियान (एमओटीपी) के तहत कंप्यूटर इंजीनियरिंग में लेक्चरर व प्रोग्रामर, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में लेक्चरर और सिविल इंजीनियरिंग में लेक्चरर सहित कुल 9 अलग-अलग कैडरों का डेटा पूरी तरह अपडेट कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को भविष्य में भी इसी पारदर्शिता और गति के साथ काम करने के निर्देश दिए। बैठक में उच्चतर शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एके सिंह, तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक श्री प्रभजोत सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हरियाणा में 6 आईएएस, 18 एचसीएस अधिकारियों के तबादले
पानीपत और पलवल के डीसी भी बदले

चंडीगढ़, 25 मई, अभीतक: हरियाणा सरकार ने 6 आईएएस और 18 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। पानीपत के उपायुक्त पर्यावरण विभाग के निदेशक तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग में विशेष सचिव वीरेंद्र कुमार दहिया को सचिवालय स्थापना में विशेष सचिव, पर्यावरण विभाग का निदेशक तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान में पलवल के उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को पानीपत का उपायुक्त लगाया गया है। वित्त विभाग में विशेष सचिव तथा हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर को पलवल का उपायुक्त बनाया गया है। सचिवालय स्थापना में अतिरिक्त सचिव, हैफेड में सतर्कता अधिकारी तथा राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक सम्वर्तक सिंह खंगवाल को एचएसवीपी, फरीदाबाद का प्रशासक तथा शहरी संपदा, फरीदाबाद का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के मिशन निदेशक शाश्वत सांगवान को हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें नागरिक संसाधन सूचना विभाग में अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। हिसार के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी उत्सव आनंद को पलवल का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी लगाया गया है। एचसीएस अधिकारियों में, नगर निगम हिसार में अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, हिसार लगाया गया है। नागरिक उड्डयन विभाग, खान एवं भूविज्ञान तथा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग में अतिरिक्त निदेशक मनीष कुमार लोहान को नागरिक उड्डयन विभाग में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। हाउसिंग फॉर ऑल में अतिरिक्त निदेशक (स्थापना) तथा मुख्यमंत्री अन्त्योदय परिवार उत्थान योजना की अतिरिक्त मिशन निदेशक रुचि सिंह बेदी को आबकारी एवं कराधान विभाग में अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आबकारी एवं कराधान विभाग में फ्लाइंग स्क्वाड ऑफिसर आशुतोष राजन को विकास एवं पंचायत विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।
शाहबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शंभू को चकबंदी एवं भू-अभिलेख विभाग में अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे अनिल कुमार यादव को नगर निगम, एनआईटी फरीदाबाद मे संयुक्त आयुक्त लगाया गया है। नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे डॉ. कुलदीप सिंह को व्यासपुर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है। नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे मनोज कुमार-प्रथम को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए नारनौल लगाया गया है। व्यासपुर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जसपाल सिंह को छछरौली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। पेहोवा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अनिल कुमार दून को जिला नगरायुक्त, जीन्द लगाया गया है। हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद, पंचकूला की रजिस्ट्रार अंकिता अधिकारी को स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। छछरौली के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रोहित कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट, हिसार लगाया गया है। फर्म एवं समितियां, गुरुग्राम के जिला रजिस्ट्रार अमित मान को नगर निगम फरीदाबाद का सचिव लगाया गया है। सहकारी चीनी मिल सोनीपत के प्रबंध निदेशक अनमोल को जिला परिषद सोनीपत तथा डीआरडीए सोनीपत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे अप्रतिम सिंह को नूंह का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। करनाल की सिटी मजिस्ट्रेट मोनिका को फ्यूचर डिपार्टमेंट में संयुक्त निदेशक लगाया गया है। गुहला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रमेश सिंह को कैथल का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। कुरुक्षेत्र के सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार को एचएसवीपी कुरुक्षेत्र में संपदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि आईएएस (वेतन) नियम, 2016 के तहत एचएसवीपी, फरीदाबाद के प्रशासक एवं अतिरिक्त निदेशक, शहरी संपदा, फरीदाबाद के पद को आईएएस वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

13 व 14 जून को आयोजित करवाई जाएगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा – बोर्ड अध्यक्ष
चंडीगढ़, 25 मई, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (एचटेट) का आयोजन 13 व 14 जून, 2026 (शनिवार-रविवार) को करवाया जा रहा है। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि 13 एवं 14 जून को आयोजित करवाई जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का समय सायं कालीन सत्र में 3ः00 बजे से 5ः30 बजे तक एवं प्रातःरूकालीन सत्र में 10ः00 बजे से 12ः30 बजे तक रहेगा। परीक्षा से संबंधित सूचना बुलेटिन (प्दवितउंजपवद ठनससमजपद) शीघ्र ही बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट ूूू.इेमी.वतह.पद पर अपलोड कर दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि प्रश्र पत्र की सुरक्षा को लेकर शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रश्र पत्रों पर क्यूआर कोड, अल्फा न्यूमेरिक और हिडन फीचर का फार्मूला अपनाया जाएगा। अगर कोई प्रश्र पत्र परीक्षा केन्द्र से आउट होता है तो तुरंत उसका पता बोर्ड मुख्यालय की टीम को लग जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा हाई सिक्योरिटी कैमरे और जैमर सभी परीक्षा केंद्रों पर लगाए जाएंगे।

हरियाणा सरकार का स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा फैसला: स्वास्थ्य मंत्री
बुजुर्गों के लिए शुरू होगा वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य पोर्टल: आरती सिंह राव
कहा: अस्पतालों में श्संजीवनी योगश् से होगा मरीजों का समग्र इलाज
बुजुर्गों के लिए हर गुरुवार लगेंगे विशेष स्वास्थ्य शिविर
ओपीडी और आईपीडी मरीजों के लिए श्संजीवनी योगश् कार्यक्रम

ओपीडी और वेटिंग एरिया में जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए आयुष डॉक्टरों और योग सहायकों के माध्यम से योग सत्र, प्राणायाम और स्वस्थ जीवन शैली के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। आईपीडी वार्ड यानि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के संबंधित चिकित्सा अधिकारियों और डॉक्टरों की सलाह पर विशेष योग थेरेपी और लाइफस्टाइल काउंसिलिंग (परामर्श) प्रदान की जाएगी।

अग्निवीर जीडी, टेक्निकल ट्रेड मैन 10 और ट्रेड मैन 8 भर्ती 2025-26 के परिणाम घोषित
रेवाड़ी और भिवानी के उम्मीदवार 28 मई को सुबह 5.30 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में करें रिपोर्ट

रेवाड़ी, 25 मई, अभीतक: अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, ट्रेड मैन 10 और ट्रेड मैन 8 भर्ती 2025-26 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल के संदीप ने बताया की अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर रैली जो जनवरी- फरवरी 2026 में भिवानी के भीम स्टेडियम में हुई थी जिसमें चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और भिवानी जिलों के उम्मीदवारों ने भाग लिया था उनके परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम रवपदपदकपंदंतउल.दपब.पद पर देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी सफल उम्मीदवार जो महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी के हैं वो 27 मई 2026 व भिवानी और रेवाड़ी के उम्मीदवार 28 मई को सुबह 5.30 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में रिपोर्ट करें। निदेशक सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी ने सभी उम्मीदवारों के लिया अपना मुबारक वाद व्यक्त किया है।

ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण के संरक्षण का किया जा रहा कायर्रू डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने बैठक कर दिए जरूरी दिशा-निर्देश

रेवाड़ी, 25 मई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि केंद्र सरकार की ज्ञान भारतम मिशन योजना के अंतर्गत देश की प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण के संरक्षण का कार्य देशभर में किया जा रहा है। रेवाड़ी जिला में भी यह कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के 372 वार्डों और गांवों में 325 सर्वेवर पांडुलिपियों की खोज करने के लिए लगाए हुए हैं। अब तक जिला में 126 पांडुलिपियों की पहचान की जा चुकी है। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण के संरक्षण कार्य के संबंध में बैठक की। इससे पहले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी डीसी व अन्य अधिकारियों के साथ पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण को लेकर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिले में उपलब्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में संरक्षित कर राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। डीसी ने बताया कि प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों एवं दुर्लभ अभिलेखों का सर्वेक्षण, प्रलेखन, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण कर उन्हें शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए सुलभ पहुंच बनाने के उद्देश्य से ज्ञान भारतम मिशन चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी पांडुलिपियों को प्राथमिकता दी जा रही है। यह सर्वे कार्य 15 जून तक चलाया जाएगा। इस कार्य में गांवों में मुनियादी आदि करवाने के साथ-साथ सर्वेवर द्वारा नागरिकों को जागरूक भी किया जाए जो गांव व शहर में मिलने वाली पांडुलिपि को ज्ञान भारतम पोर्टल पर अपलोड करवाएंगे। उन्होंने कहा कि पांडुलिपियों के भौतिक संरक्षण के साथ-साथ उनके विषय-वस्तु के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। इसके साथ-साथ उन्होंने स्थानीय विद्वानों, इतिहासकारों और सांस्कृतिक संस्थाओं से भी अपील की है कि वे अपने संग्रह की पांडुलिपियों को इस राष्ट्रीय मिशन में सहयोग हेतु उपलब्ध कराएं। डीसी ने कहा कि ज्ञान भारतम मिशन का उद्देश्य भारत की ज्ञान परंपरा को संरक्षित कर उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। सभी संबंधितों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। पांडुलिपियों से संबंधित जानकारी वेबसाइट या मोबाइल एप से करें सांझा
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि आम नागरिक 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी पांडुलिपि से संबंधित दस्तावेज या जानकारी ीजजचेरूध्ध्हलंदइींतंजंउ.बवउध् वेबसाइट या
ीजजचेरूध्ध्चसंल.हववहसम.बवउध्ेजवतमध्ंचचेध्कमजंपसे?पक=बवउ.हलंदइींतंजंउ.ंचच-चसप=अ मोबाइल ऐप के माध्यम से साझा कर सकते हैं। इसके अलावा जिला संख्याकीय अधिकारी के मोबाइल नंबर 9877793490 पर भी संपर्क कर सकते हैं। चिन्हित पांडुलिपियों को राष्ट्रीय डिजिटल रिपॉजिटरी में सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान में पांडुलिपि धारकों का स्वामित्व पूर्णतया सुरक्षित रहेगा। लघु सचिवालय में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण के संरक्षण कार्य के संबंध में बैठक करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

जनगणना 2027 के लिए जागरूकता प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को डीसी ने किया सम्मानित
जिला में 90 प्रतिशत से अधिक पूरा हुआ हाउस लिस्टिंग का कार्य

रेवाड़ी, 25 मई, अभीतक: जनगणना 2027 के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा करवाई गई पोस्टर मेकिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं के जिला स्तर पर विजेता विद्यार्थियों को डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। डीसी ने इन विजेताओं विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया। डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि 1 मई से शुरू हुआ घर-घर सर्वे अभियान जिला भर में सुचारू रूप से चल रहा है और यह अभियान 31 मई तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिला में यह कार्य प्रगणकों द्वारा 90 प्रतिशत से अधिक पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य भी समय रहते पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से निर्धारित प्रश्नों के आधार पर जानकारी एकत्र कर रहे हैं और उसे ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, परिवारों की स्थिति, आवासीय सुविधाओं तथा सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों से जुड़े आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं और सरकारी नीतियां तैयार की जाती हैं, जिससे विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी तरीके से पहुंच सके।
ये रहे प्रतियोगिताओं में विजेता
जनगणना 2027 को लेकर पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिला स्तर पर पोस्टर मेकिंग राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार की 12वीं कक्षा की वेदिका प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोडिया कमालपुर की दसवीं कक्षा की प्रीति द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हांसाका का बारहवीं कक्षा का लवकुश तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल की बारहवीं कक्षा की चंचल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा की 11वीं कक्षा की दीपिका द्वितीय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डहीना की दसवीं कक्षा की विनीता शर्मा तृतीय स्थान पर रही।

ग्राम पंचायतें गांवों में पेयजल व्यवस्था की संभालेंगी जिम्मेदारी
स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, रखरखाव के साथ नए कनेक्शन देने और बिल भुगतान तक के कार्य पंचायतें करेंगी

रेवाड़ी, 25 मई, अभीतक: ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को एक नई दिशा मिलने जा रही है। अब जिला प्रशासन के साथ मिलकर गांव की पंचायत क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता को लेकर काम करेगी। इसके लिए ग्राम स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाएगा और यह कमेटी पेयजल आपूर्ति से लेकर उसके रखरखाव, नए कनेक्शन देने और बिल भुगतान तक के कार्य को देखेगी। इस संबंध में सोमवार को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रदेश के सभी जिलों के डीसी व संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। वीसी उपरांत डीसी अभिषेक मीणा ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने सराहनीय पहल की है। अब ग्रामीण स्तर पर एक कमेटी पेयजल आपूर्ति के मामलों को संभालेगी। इस कमेटी में विकास एवं पंचायत विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के साथ-साथ ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, युवा, स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल से जुड़े सदस्यों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होने के साथ ही आने वाली समस्याओं या खराबियों को भी यह कमेटी अपने स्तर पर निवारण करवा सकेगी। डीसी ने इस संबंध में ग्राम पंचायतों को विस्तार से जानकारी देने के साथ सभी कार्य करने को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर डीडीपीओ अंकित चैहान, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता रेवाड़ी विनय प्रकाश चैहान, कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार यादव, विभाग के जिला सलाहकार योगेंद्र परमार व एचएसआरएलएम के डीपीएम आफताब अहमद आदि मौजूद रहे।

रेवाड़ी में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

समाधान शिविर: डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में जन समस्याओं का किया निदान
प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को आयोजित किए जा रहे हैं समाधान शिविर

रेवाड़ी, 25 मई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समय पर निदान करने के उद्देश्य से जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा सहित अन्य विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आई शिकायतों का मौके पर ही निपटान करवाया। डीसी ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके। इन शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं। समाधान शिविर में गांव पाडला में प्लाटों पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने पंचायत विभाग के अधिकारी को जांच करते हुए उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। झज्जर रोड से हरी नगर तक बने बाईपास पर बंद लाइट की शिकायत पर डीसी ने लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल डिवीजन के अधिकारी को लाइट ठीक करवाने के निर्देश दिए। गांव जैनाबाद में खेत में बिजली का पोल टूटने की शिकायत पर डीसी ने डीएचबीवीएन के अधिकारी को निर्देश दिए जहां भी टूटे पोल से संबंधित शिकायत मिले वहां तुरंत कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए पोल बदले जाए। सेक्टर-4 में अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर डीसी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी को उचित कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, पेंशन, पुलिस विभाग आदि से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, जिला नगर आयुक्त ब्रह्म प्रकाश, एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटि रहित बनाना विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का उद्देश्य: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

रेवाड़ी, 25 मई, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) का कार्य 5 जून से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध और अघतन, हर पात्र नागरिक का पंजीकरण सुनिश्चित करना, चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष करवाने के लिए एसआईआर जरूरी है। डीसी अभिषेक मीणा सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) कार्य के संबंध में जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे। डीसी ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी राजनैतिक दलों को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने राजनीतिक प्रतिनिधियों से जिला सभी बूथों पर जल्द से जल्द अपने बीएलए-1 और 2 नियुक्त करने का आह्वान किया ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्य पूरी निष्पक्षता से सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। डीसी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का उद्देश्य मतदाता सूची से मृत व्यक्तियों के नाम को हटाना, दोहरी प्रविष्टियां हटाना, स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी अपडेट करना, नए पात्र मतदाताओं को शामिल करना है। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के अनुसार 5 जून से 10 जून तक बीएलओ को प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण किया जाएगा, जबकि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन का कार्य भी 14 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा तथा 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। डीसी ने कहा कि बीएलओ और बीएलए की शुद्ध और स्टीक मतदाता सूची तैयार करने में अहम भूमिका होती है। विशेष गहन पुनरीक्षण में गणना प्रपत्र भरने एवं दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया को सहज एवं सरल बनाने के लिए हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन एवं ऑनलाइन) की व्यवस्था दी गई है। इसके लिए वैबसाइट लिंक ीजजचेरूध्ध्अवजमते.मबप.हवअ.पद एवं क्यूआर कोड को स्कैन करके ऑनलाइन माध्यम से किसी भी व्यक्ति द्वारा गणना प्रपत्र भरा जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के समय बीएलए का महत्वपूर्ण रोल होता है। विशेष गहन पुनरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किया जाएगा। बीएलए का कार्य मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण की स्टीक जानकारी देना, जनचेतना के लिए प्रचार प्रसार करना, दस्तावेजों में से संभावित दस्तावेजों की उपलब्धता का प्रचार प्रसार करना है। इस दौरान वे मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। मतदाताओं द्वारा भरे हुए गणना प्रपत्रों को संग्रहित कर बीएलओ को जमा करवाना भी बीएलए की जिम्मेदारी होगी। इस अवसर पर डीडीपीओ अंकित चैहान, नायब तहसीलदार (चुनाव) अजय कुमार, बीएसपी मास्टर किशोरी लाल व बीजेपी से सतपाल धूपिया आदि उपस्थित रहे।

आईटीआई सहारनवास में तंबाकू का सेवन न करने के लिए किया जागरूक
रेवाड़ी, 25 मई, अभीतक: तंबाकू दिवस 31 मई के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे साप्ताहिक प्रोग्राम के तहत सोमवार को गांव सहारनवास औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काउंसलर कुमारी संदीपा अरोड़ा द्वारा विद्यार्थियों को तंबाकू से होने वाले नुकसान व बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संदीप अरोड़ा ने बताया कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं और अपने परिवारजनों सहित अन्य लोगों को भी तंबाकू का सेवन नहीं करने को लेकर जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों को तंबाकू का जीवन में कभी भी सेवन नहीं करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर सहयोगी पूनम यादव, संगीता, मीनाक्षी, पृथ्वीराज व विनीत सहित संस्थान के स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।

किसानों के लिए सुनहरा अवसर
धान की सीधी बिजाई करने पर 4500 रूपए प्रति एकड़ दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

रेवाड़ी, 25 मई, अभीतक: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा खरीफ 2026 सीजन में धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) मशीन द्वारा करने पर किसानों को 4500 रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। सहायक कृषि अभियन्ता रेवाडी दिनेश शर्मा ने बताया कि धान की सीधी बिजाई प्रदर्शन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए इच्छुक किसान को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना आवश्यक है। इस योजना के तहत किसानों के लिए क्षेत्रफल (एकड़) की अधिकतम कोई सीमा निर्धारित नहीं है। योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। डीएसआर तकनीक से पारंपरिक धान रोपाई विधि की तुलना में 15-20 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा खरीफ 2026 सीजन में प्रदेश में धान की सीधी बिजाई करने वाली कुल 600 मशीन अनुदान पर उपलब्ध करवाई जाएगी। इन मशीनों पर कीमत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 40 हजार रुपए अनुदान दिया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक जितेन्द्र अहलावत ने बताया कि धान की सीधी बिजाई तकनीक में बीज की मात्रा 08 किलोग्राम प्रति एकड़ पर्याप्त रहती है। बीज उपचार के लिए 10 किलोग्राम बीज हेतु 10 ग्राम एमिसान या 10 ग्राम कार्बेन्डाजिम व एक ग्राम स्ट्रेपटोसाइक्लिन या 25 ग्राम पोसा माइसिन को 10 लीटर पानी में घोल बनाकर बीज को 24 घण्टे तक भिगोएं। इसके उपरांत बीज को एक-दो घण्टे तक छाया में सुखाएं ताकि अतिरिक्त नमी खत्म हो जाएं। बतर अवस्था में सीधी बिजाई करने पर खरपतवार नियंत्रण के लिए पेंडीमेथालीन का 1.3 लीटर प्रति एकड़ की दर से 200 लीटर पानी में घोल बनाकर बिजाई के तुरन्त बाद स्पे्र करे, स्प्रे नम भूमि में करें। बिजाई सूखी अवस्था में करने की स्थिति में बिजाई के तुरन्त बाद सिंचाई करने के उपरान्त तीन दिन बाद उपरोक्त स्प्रे करे। बिजाई के 15-25 दिन बाद खरपतवारों की 2-4 पत्ती वाली अवस्था आने पर बिसपाइरीबेक-सोडियम का 100 मी0 लीटर प्रति एकड़ की दर से 120 लीटर पानी में घोल बनाकर स्प्रे करे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाएं और जल संरक्षण में अपना योगदान दें। डीएसआर मशीन अपनाकर किसान अपनी लागत कम करने के साथ-साथ भूजल स्तर को बचाने में भी मदद कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *