







एल. ए. स्कूल में गणित अध्यापिका पिंकी अहलावत के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया
झज्जर, 29 मई, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में 12 वर्ष तक कार्य करने वाली गणित अध्यापिका पिंकी अहलावत के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। पिंकी अहलावत के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। फेयरवेल पार्टी में अध्यापकों ने पिंकी अहलावत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्कूल प्रबंधक के.एम. डागर व प्राचार्या निधि कादयान के नेतृत्व में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया,नीलम दहिया ने अपने हाथों से पिंकी अहलावत के कार्यों के लिए उनकों गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया। मंच संचालन का कार्य निधि कादयान व भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने किया। स्कूल एचओडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव व म्यूजिक टीचर जितेंद्र ने पूरी फेयरवेल पार्टी के संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


17 वाँ विशाल जागरण एवं भंडारा, 30 मई को
रात्रि 7 बजे से प्रभु इच्छा तक होगा जागरण
झज्जर, 29 मई, अभीतक: 30 मई 2026 को श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर में श्यामलीन सुभाष दीवान जी की प्रेरणा से 17 वाँ वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है! जिसमें विशाल देसी घी का भंडारे के साथ-साथ बाबा श्याम जी के भजनों की भी आनंद वर्षा होगी। बाबा श्याम के महोत्सव में कोलकाता से संजय मित्तल, चंडीगढ़ से मोनू दुआ, दिल्ली से श्रीमती साक्षी संदीप साहनी व झज्जर से सुश्री दामिनी पांचाल बाबा को रिझाएंगे, मंच संचालक धर्मेंद्र बसवाल द्वारा किया जाएगा। मंदिर संरक्षक श्री आजाद दीवान ने बताया कि हर वर्ष श्याम प्रेमी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और पुण्य के भागीदार बनते हैं। इसके अलावा इस अनुष्ठान में भारत दीवान, बृजमोहन कौशिक, तुषार दीवान, मनोज दीवान, कृष्ण पहलवान, बाल किशन गुप्ता, सोमवीर अत्रि, गोपाल दीवान, रमाकांत मिश्रा, हिमांशु वशिष्ट, भगवान, महेश, मंदीप दीवान, भावेश, युवराज दीवान, इशांत दीवान, मोहित सिंघला व शहरवासी मुख्यरूप से सेवा में सम्मिलित रहते हैं।




पत्नी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में पति गिरफ्तार
झज्जर, 29 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना की पुलिस टीम ने पत्नी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में पति को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक दुजाना उप निरीक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि 28 मई 2026 को परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर जमीन की खेवट को अलग करने के लिए बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मेरा पति मेरे लड़के को गाली गलौज करने लगा तो मैंने अपने लड़के को घर से बाहर भेज दिया। इसी बात को लेकर मेरे पति ने जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर गोली चला दी। जिससे मैं बाल बाल बच गई। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना दुजाना में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जयप्रकाश निवासी बिरधाना जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से वारदात में प्रयोग लाइसेंसी पिस्तौल, दो मैगजीन व 19 जिंद कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।






परिवहन शाखा झज्जर से सेवानिवृत हुए निरीक्षक रविकांत को पुलिस अधिकारियों ने दी शुभकानाएं
झज्जर, 29 मई, अभीतक: पुलिस विभाग जिला झज्जर के परिवहन शाखा में कार्यरत पुलिस कर्मचारी के सेवानिवृत होने के उपलक्ष्य मे एक सादा विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त होने पर सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अनिरुद्ध चैहान द्वारा परिवहन शाखा में तैनात निरक्षक रविकांत को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए गए। अपनी सेवा के दौरान शानदार एवं सरहानीय तथा लग्न से ड्यूटी करते हुए सेवानिवृत्त होने पर रविकांत को बधाई दी गई। उन्होंने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि आप ने ड्यूटी का बखूबी पालन किया है। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त अनिरुद्ध चैहान ने कहा कि सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का एक विभागीय पड़ाव है। मानसिक तौर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी पुलिस विभाग से हमेशा जुड़े रहेंगे। बतौर सिपाही भर्ती होने के बाद स्टेट विजिलेंस, रेवाड़ी,अब झज्जर जिला में तैनात सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मचारी निरक्षक रविकांत जो आज 36 वर्ष 08 महीने की सेवा के बाद पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए।इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त अनिरुद्ध चैहान, परिवहन शाखा प्रभारी रविंद्र कुमार, उप निरीक्षक राकेश, उप निरीक्षक कुलदीप, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार कुमार, तथा सेवा निवृत होने वाले कर्मचारी सहित उनके पारिवारिक सदस्य व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।





लीगल सर्विस कैंप का आयोजन गांव छोछी में किया गया: सीजेएम विशाल
झज्जर, 29 मई, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के चेयरमैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन में सचिव एवं सीजेएम विशाल के आदेश अनुसार गांव छोछी मे लीगल सर्विस कैंप का आयोजन किया गया। सीजेएम विशाल ने बताया कि इस कैंप में का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को कानूनी जानकारी घर-घर तक पहुंचाना। और सरकारी योजनाओं का लाभ एक छत के नीचे मिले। इस कैंप में आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बिजली, पानी, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, राशन कार्ड, वन स्टॉप सेंटर, जिला स्वास्थ्य विभाग, जिला आयुर्वेदिक विभाग की ओर से हेल्थ चेकअप कैंप का भी का भी आयोजन किया गया। लोगो ने अपनी समस्याओं को सीजेएम के सामने रखा। सीजेएम विशाल ने लोगों की समस्याओं को सुना और कुछ समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया तथा कुछ समस्याओं को संबंधित विभाग में भेजा गया। लोगो ने इस कैंप में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और लोगों ने आग्रह किया कि यह कैंप तो समय समय पर लगने चाहिए। इस मौके एसएचओ धर्मेंद्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर से सोमबीर, कर्मजीत छिल्लर, सरोज, प्रेमवती और विभागों के अधिकारियों कर्मचारी मौजूद रहे।


समस्याओं से घिरे सीनियर सिटीजंस ने सरकार से लगाई मदद की गुहार’
मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत सीनियर सिटीजंस का कुशलक्षेम जानने पहुंचे लोक सेवा मंच के पदाधिकारी’
जीवित सीनियर सिटीजंस की वृद्धावस्था पेंशनें न काटी जाएं,काटी गई पेंशनें तुरंत बहाल की जाएं
सामाजिक तौर पर कठिन हालातों से गुजर रहे सीनियर सिटीजंस,राहत देना जरूरी: अशोक प्रधान’
रेवाडी, 29 मई, अभीतक: जनहित में जारी श्मेगा मिशन जनसंपर्क अभियानश् के तहत सीनियर सिटीजंस के सामाजिक हालात जानने के लिए राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने स्थानीय सेक्टर-1 स्थित नेहरू पार्क में बैठक की। बैठक में सीनियर सिटीजंस ने अपनी ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया तथा समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए सरकार से जोरदार गुहार की। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित कोर कमेटी के सदस्यों महेश कौशिक, बीके राम सिंह आदि ने सीनियर सिटीजंस से कुशलक्षेम पूछा। सीनियर सिटीजंस ने बताया कि वृद्धावस्था में शारीरिक एवं आर्थिक कमजोरी के कारण वे सरकार और समाज पर अधिक निर्भर हो गए हैं। उन्हें मेडिकल सुविधाओं और देखरेख की बहुत आवश्यकता है। मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के माध्यम से उन्हें सरकार से राहत मिलने का पूरा भरोसा है। सीनियर सिटीजंस ने आगे कहा कि लोक सेवा मंच ने देश- प्रदेश के हर जिले में डेडिकेटिड सीनियर सिटीजंस रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्डएज होम, इमरजेंसी में सहायता के लिए सीनियर सिटीजंस हेल्पलाइन तुरंत शुरू करने, मेडिकल जांच व इलाज निरूशुल्क उपलब्ध कराने तथा ट्रेन -बस व हवाई यात्रा किरायों में 70 फीसदी की छूट, कार्यालयांें- न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल तत्काल लागू करने, हर सीनियर सिटीजन को पेंशन पाने का मौलिक अधिकार देने सहित प्रत्येक गांव में व शहर के हर वार्ड- सेक्टर में सीनियर सिटीजंस क्लब खोलने आदि की जो मांगें उठाईं। जा रही हैं, वे पूर्णतया जायज हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारों को व्यापक जनहित में इन पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मांग उठाई कि इन दिनों अनेक जीवित सीनियर सिटीजंस गलत तरीके से अपनी वृद्धावस्था पेंशनें काटे जाने से बहुत निराश, परेशान हैं जिनकी पेंशनों को जनहित में तुरंत बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 3 वर्ष या अधिक समय के बाद किसी भी जीवित सीनियर सिटीजन की वृद्धावस्था पेंशन काटा जाना वैसे भी अमानवीय, नाजायज तथा नियम विरुद्ध है। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक अशोक प्रधान ने कहा कि सीनियर सिटीजंस के सामाजिक हालात सुखद नहीं हैं। देश- प्रदेश की सरकारों को संवेदनशील ढंग से वर्तमान कठिन हालातों में सुधार लाकर सीनियर सिटीजंस का जीवन खुशहाल बनाना चाहिए। इस मसले को लेकर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री, मुख्यमंत्री व पीएम मोदीजी को पत्र लिखे जाएंगे। मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान को लोगों का जोरदार समर्थन मिल रहा है। सीनियर सिटीजंस रामचंद्र अग्घी, के.के. बंसीवाल ,पुरुषोत्तम दास आदि ने उम्मीद जताई कि देश प्रदेश की सरकारें लोक सेवा मंच के माध्यम से उठाई जा रही उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक अवश्य विचार करेगी।






स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत झज्जर को मिली स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शुभारंभ
आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विधायक राजेश जून
बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 29 मई, अभीतक: प्रदेश सरकार द्वारा आमजन को बेहतर, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ष्स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियानष् के तहत शुक्रवार को झज्जर जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलीं। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की गरिमामयी उपस्थिति में वर्चुअल माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शुभारंभ किया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुँचने पर डीसी वर्षा खांगवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान मुख्य अतिथि बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने गांव डाबोदा खुर्द में लगभग 67.19 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए सब हेल्थ सेंटर का उद्घाटन किया गया। बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा का भी शुभारंभ,नागरिक अस्पताल झज्जर में अमृत फार्मेसी स्टोर का शिलान्यास, महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित ष्स्वस्थ नारी-सशक्त परिवारष् क्लिनिक की शुरुआत और टरुनेट मशीन का शुभारंभ किया। अपने वर्चुअल संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित और समृद्ध हरियाणा की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा को भी सुदृढ़ करने की दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने राजेश जून ने कहा कि संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों में इन सुविधाओं के शुरू होने से मरीजों को आधुनिक जांच सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और उन्हें जांच के लिए अन्य शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वहीं अमृत फार्मेसी स्टोर बनने से आमजन को ब्रांडेड एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयां किफायती दरों पर उपलब्ध होंगी। ष्स्वस्थ नारी-सशक्त परिवारष् क्लिनिक की शुरुआत से जहां महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, जांच और उपचार की विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी। टरुनेट मशीनो के जरिए विभिन्न बीमारियों की जांच प्रक्रिया अधिक तेज और प्रभावी हो सकेगी। मुख्य अतिथि विधायक राजेश जून ने कहा कि पीएम श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज झज्जर जिले में जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ हुआ है, वे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। विधायक राजेश जून ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक समय हरियाणा में केवल 6 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि आज उनकी संख्या बढ़कर 17 हो गई है। इसी प्रकार पहले प्रदेश में केवल 700 एमबीबीएस सीटें थीं, जिन्हें बढ़ाकर 2710 कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा शुरू होने से हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा तथा उन्हें जांच के लिए निजी संस्थानों या अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। वहीं डाबोदा खुर्द में सब हेल्थ सेंटर शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि डाबोदा खुर्द में नए सब हेल्थ सेंटर के शुरू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
भाजपा नेता संजय कबलाना ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था किसी भी समाज के विकास की आधारशिला होती है और प्रदेश सरकार इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज शुरू की गई स्वास्थ्य परियोजनाएं जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगी तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और चिकित्सा सुविधाओं के आधुनिकीकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, सचिव नरेंद्र जाखड़, पूर्व चेयर पर्सन सुनीता चैहान,धर्मवीर सिंह के अलावा जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट, सीटीएम रितु बंसीवाल, सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
21 जून को सुबह रोडवेज वर्कशॉप परिसर में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ की तैयारियों की समीक्षा
उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने योग दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
झज्जर, 29 मई, अभीतक: 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ष्स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग और योग युक्त और नशा मुक्त हरियाणा थीम ष् के साथ जिला, ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि योग को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 21 जून को प्रातरू 7 बजे रोडवेज वर्कशॉप परिसर में आयोजित किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि योग दिवस कार्यक्रमों को जनआंदोलन के रूप में आयोजित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुडकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की तथा अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि लोगों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम है। नियमित योग से तनाव कम होता है, शरीर स्वस्थ रहता है तथा व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहता है। प्रशासन का प्रयास है कि गांव-गांव और शहर-शहर तक योग का संदेश पहुंचे। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आठ जून को जिला स्तरीय कॉमन योगा प्रोटोकॉल कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आयुष विभाग एवं कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग सहित विभिन्न विभागों की सहभागिता रहेगी। योगाभ्यास के साथ-साथ योग के महत्व एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि 21 जून के मुख्य कार्यक्रम से पूर्व जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। गांवों में व्यायामशालाओं में नियमित योग शिविर लगाए जाएं ताकि आमजन को योग के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि 8 से 10 जून तक गांवों में योग जागरण यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके बाद 11 से 13 जून तक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के लिए योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, लोगों को योग के प्रति जागरूक करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देने के उद्देश्य से प्रतीकात्मक मैराथन भी आयोजित की जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 19 जून को योग के महत्व पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जाएं, जबकि 20 जून को मुख्य कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल होगी ताकि आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
ब्लाक स्तर पर इन स्थानों पर होंगे कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि ब्लाक स्तर पर बेरी में खेल स्टेडियम, बादली में सीआरआईवाईएन ग्राउंड, बहादुरगढ़ में डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम, साल्हावास में आईटीआई कैंपस, मातनहेल एवं माछरौली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम होंगे।
योग दिवस कार्यक्रमों में अधिक से अधिक हो जनभागीदारी: डीसी
उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग कार्यक्रमों में आपदा मित्रों, रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों, सीनियर सिटीजन, आरडब्ल्यूए, सामाजिक संस्थाओं, महिला समूहों एवं आम नागरिकों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खंड स्तर पर भी व्यापक कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को योग अभियान से जोड़ने पर बल दिया।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में डीसीपी दीप्ति गर्ग, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, डीएफओ साहिती रेड्डी, एसडीएम बादली विशाल, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, सीटीएम रितु बंसीवाल, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, डीआरओ मनवीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. संगीता, डॉ. पवन देसवाल, डीआईओ अमित बंसल, डीईओ रतिन्द्र सिंह, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कार्य करे विभाग: डीसी
म्हारी सडक ऐप पर अपलोड शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें विभाग
डीसी वर्षा खांगवाल ने सडक सुरक्षा समिति की बैठक में रोड सेफ्टी से जुड़े विषयों पर की विस्तार से चर्चा
झज्जर, 29 मई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि सडक सुरक्षा को लेकर सभी विभाग गंभीरता से कार्य करें। सडक दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय और ठोस प्रयास जरूरी हैं। डीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय सभगार में सडक सुरक्षा और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी व म्हारी सड़क ऐप की मासिक बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रही थी। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि सडक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में विभाग अपने स्तर पर निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करें। सडक दुर्घटना की संभावित लोकेशन की पहचान करें। सडक के डिजाइन में कोई गलती है तो उसकी रिपोर्ट तैयार करें। उक्त स्थानों पर भविष्य में सडक दुर्घटनाएं घटित ना हों इस दिशा में ठोस कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि सडक सुरक्षा के विषयों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सडक सुरक्षा के तहत योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए आमजन को जागरूक करने के लिए भी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। डीसी ने रोड सेफ्टी से जुड़े मामलों में विभागों की एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) की समीक्षा की। सडक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा करते हुए डीसी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सडक सुरक्षा बेहद गंभीर विषय है और सडक दुर्घटनाओं को रोकना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
म्हारी सडक ऐप पर अपलोड होने वाली हर शिकायत का सुनिश्चित हो समाधान
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि म्हारी सडक ऐप पर अपलोड होने वाली हर शिकायत का प्राथमिक स्तर पर गंभीरता से वेरिफिकेशन किया जाए और तत्पश्चात संबंधित विभागीय अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का अलग-अलग वर्गीकरण कर उनकी प्रकृति के अनुरूप प्राथमिकता तय करें, ताकि निर्धारित समयावधि में प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके। डीसी ने कहा कि म्हारी सडक एप के प्रभावी क्रियान्वयन से न केवल सडक संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा, बल्कि विकास कार्यों की निगरानी भी अधिक मजबूत होगी।डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे ब्लाइंड व शार्प मुड़ाव को चिन्हित करें जहां दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। ऐसे स्पॉट पर सडक दुर्घटनाएं रोकने के लिए तत्काल और स्थायी समाधान की रिपोर्ट तैयार करें। इसके अलावा सडकों पर टहनियों की ट्रिमिंग और ब्लाइंड मोड पर झाडियों की सफाई सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। शहरों के सभी प्रवेश व निकास प्वाइंट पर रोड मार्किंग, सेफ्टी डिवाइस जैसे रोड स्टैंड्स, कैट्स आई लगाए जाएं। जहां सडक मार्ग, अंडर पास, फ्लाइओवर आदि के निर्माण के लिए प्रक्रिया चल रही हैं वहां साइन बोर्ड व अन्य जरूरी व्यवस्था की जाएं ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो।
सुरक्षित स्कूल वाहन नीति का अनुपालन अनिवार्य
डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी स्कूल बसों की सुरक्षा जांच निरंतर जारी रखें , सुरक्षित स्कूल वाहन नीति को पूर्ण कड़ाई से लागू करते हुए सभी स्कूलों के वाहनों का निरीक्षण किया जाए। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से भी अपील की कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों का पालन करें।
ट्रैफिक नियम तोडने वालों का करें चालान: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि ट्रैफिक नियम तोडने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जाएं। ओवर स्पीड, मोबाइल यूज, ड्रंकन एंड ड्राइव, बिना सीट बेल्ट आदि से संबंधित चालान अधिक से अधिक किया जाए ताकि आमजन सडक सुरक्षा से संबंधित नियमों का गंभीरता से पालन करें।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रीतू बंसीवाल, एसीपी शमशेर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग सुमित कुमार, आरटीए सचिव रवीश हुड्डा व एनएचआई, आरटीए विभाग की टीम तथा पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निपटारा प्रशासन की पहली प्राथमिकता : डीसी
समाधान शिविरों में अभी तक कुल शिकायतें 6079 प्राप्त केवल 209 पेंडिंग
झज्जर, 29 मई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा करते हुए कहा कि आम जन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के लिए प्रशासन सजग है। डीसी ने बताया कि जिला में आयोजित हो रहे समाधान शिविरों में अभी तक कुल 6079 शिकायत प्राप्त हुई हैं इनमें से केवल 209 पेंडिंग हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निपटारा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। डीसी वर्षा खांगवाल ने शुक्रवार को समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा उपरांत जिलाभर के अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान शिविरों के संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्रत्येक शिकायत का समाधान संवेदनशीलता व गंभीरता से करें। नागरिकों की बातों को ध्यान से सुनें और उनको बताएं कि आपकी समस्या का समाधान तय समय सीमा में कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को केवल सुनना ही काफी नहीं, बल्कि उनका पोर्टल पर स्थाई समाधान सुनिश्चित करना भी जरूरी है तथा समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सार्थक पहल का हिस्सा बनकर जनता को राहत देने का कार्य करें, साथ ही उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अगली बैठक में अपने विभाग से संबंधित सभी शिकायतों का अद्यतन एवं संपूर्ण डाटा साथ लेकर पहुंचे, ताकि लंबित शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा संभव हो सके। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, डीडीपीओ निशा तंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटि रहित बनाना विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का उद्देश्य: डीसी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
झज्जर, 29 मई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) का कार्य 5 जून से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध और अघतन, हर पात्र नागरिक का पंजीकरण सुनिश्चित करना, चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष करवाने के लिए एसआईआर जरूरी है। डीसी वर्षा खांगवाल शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) कार्य के संबंध में जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रही थीं। डीसी ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी राजनैतिक दलों को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने राजनीतिक प्रतिनिधियों से जिला सभी बूथों पर जल्द से जल्द अपने बीएलए-1 और 2 नियुक्त करने का आह्वान किया ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्य पूरी निष्पक्षता से सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। डीसी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का उद्देश्य मतदाता सूची से मृत व्यक्तियों के नाम को हटाना, दोहरी प्रविष्टियां हटाना, स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी अपडेट करना, नए पात्र मतदाताओं को शामिल करना है। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के अनुसार 5 जून से 10 जून तक बीएलओ को प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण किया जाएगा, जबकि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन का कार्य भी 14 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा तथा 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि बीएलओ और बीएलए की शुद्ध और स्टीक मतदाता सूची तैयार करने में अहम भूमिका होती है। विशेष गहन पुनरीक्षण में गणना प्रपत्र भरने एवं दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया को सहज एवं सरल बनाने के लिए हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन एवं ऑनलाइन) की व्यवस्था दी गई है। इसके लिए वैबसाइट लिंक ीजजचेरूध्ध्अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद एवं क्यूआर कोड को स्कैन करके ऑनलाइन माध्यम से किसी भी व्यक्ति द्वारा गणना प्रपत्र भरा जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के समय बीएलए का महत्वपूर्ण रोल होता है। विशेष गहन पुनरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किया जाएगा। इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, इंडियन नेशनल लोक दल के जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान, बसपा के जिला प्रभारी सत्यप्रकाश, सीपीआईएम से राजेंद्र व सतबीर सिंह वहीं प्रशासन की ओर से एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीटीएम रीतू बंसीवाल, नायब तहसीलदार चुनाव कुलदीप सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को करवाई जाएगी निःशुल्क यात्रा
बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिक 6 जून तक सरल पोर्टल पर करें आवेदन
श्रद्धालुओं को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में मिलेगी बुकिंग, मेडिकल प्रमाण पत्र अनिवार्य
झज्जर, 29 मई, अभीतक: भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा देशभर में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक मनाए जा रहे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम के तहत हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर के श्रद्धालुओं को श्री सोमनाथ की धार्मिक यात्रा करवाने का निर्णय लिया गया है। इच्छुक श्रद्धालु यात्रा का लाभ उठाने के लिए 6 जून तक सरल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। श्रद्धालुओं को पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में बुकिंग मिलेगी। आठ जून को कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ट्रेन को झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे। डीसी वर्षा खांगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल ट्रेन सहित धार्मिक स्थल पर किसी भी प्रकार का नशा प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराने उपरांत ही स्पेशल ट्रेन में बैठने की अनुमति दी जाएगी। कोई भी श्रद्धालु विभाग द्वारा जारी आईडी कार्ड के बिना स्पेशल ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकेंगे। यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना अति अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत सोमनाथ यात्रा पर जाने से पहले अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानकारी भी साझा करनी होगी ताकि बाद में कोई परेशानी न आए। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे यात्रा के लिए अपना अधिकृत और योग्य चिकित्सक द्वारा प्रमाणित मेडिकल प्रमाण पत्र अवश्य लगाएं। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं, जिनमें वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की स्वयं घोषणा तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा शामिल है। डीसी ने पात्रता की जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक का हरियाणा का निवासी होना और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। आवेदक 60 वर्ष से अधिक आयु और 1.80 लाख तक वार्षिक आय वाले वरिष्ठ नागरिक योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति हर तीन वर्षों में केवल एक बार ही इस सुविधा का लाभ ले सकता है। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित इस योजना में आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है और हर तीन वर्ष में एक बार ही इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।



विटा बूथ आवंटन के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते एचएसवीपी का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
चंडीगढ, 29 मई, अभीतक: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए कैथल में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के क्लर्क संजय को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अंबाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर संख्या 09 दिनांक 29 मई 2026 दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ैट-।ब्ठ को शिकायत दी थी कि भ्ैटच् कैथल में कार्यरत क्लर्क संजय उसके विटा बूथ के आवंटन से संबंधित कार्य को पूरा करने के बदले 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी सरकारी कार्य करने के लिए अवैध रूप से धनराशि की मांग कर रहा था और बिना रिश्वत दिए उसका कार्य करने से इंकार कर रहा था। शिकायत प्राप्त होने के बाद ब्यूरो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत का सत्यापन कराया। आरोपों की पुष्टि होने पर हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की फतेहाबाद इकाई ने एक सुनियोजित ट्रैप की योजना बनाई। निर्धारित योजना के अनुसार टीम ने आरोपी पर नजर रखी और जैसे ही उसने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत की राशि प्राप्त की, ब्यूरो की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। ट्रैप के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का नियमानुसार पालन किया गया। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया और उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 एवं 1064 पर दें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
हैरिटेज एंड सिटी वाक युवाओं में भरेगी जोश, पर्यटन मंत्री पहुंचेंगे खालसा मैमोरियल
शनिवार को प्रदेश में 7 टूरिस्ट काम्प्लेक्सों व ऐतिहासिक स्थलों पर होगा वॉक का आयोजन
सोनीपत, 29 मई, अभीतक: हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा 30 मई को हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा आयोजित दूसरी हैरीटेज एंड सिटी वॉक में एथनिक इंडिया राई, सोनीपत में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। आओ चलें अपनी विरासत के साथ मुहिम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों से युवाओं व पर्यटकों को जोड़ना है। आज यहां जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि हैरीटेज एंड सिटी वॉक शनिवार सुबह 6 बजे से 8 बजे तक प्रदेश के सात प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर आयोजित की जाएगी। सोनीपत स्थित एथनिक इंडिया राई से खालसा मेमोरियल तक विशेष वॉक आयोजित होगी, जहां पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा प्रतिभागियों के साथ ऐतिहासिक स्थल का दौरा करके ऐतिहासिकता से रूबरू होंगे। हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा पिंजौर, मोरनी हिल्स, कुरुक्षेत्र, सूरजकुंड, रेवाड़ी, वल्लभगढ़ और एथनिक इंडिया राई सहित सात स्थानों को इस कार्यक्रम के लिए चिन्हित किया गया है। प्रत्येक स्थल पर हैरीटेज गाइड की व्यवस्था की गई है, जो प्रतिभागियों को ऐतिहासिक स्थलों की विशेषताओं और उनके गौरवशाली इतिहास की जानकारी देंगे। पिंजौर में यादवेंद्र गार्डन, गुरुद्वारा मंजी साहिब, भीमा देवी टेंपल साइट म्यूजियम, धारामंडल पिंजौर और प्राकृतिक बावड़ी का भ्रमण करवाया जाएगा। मोरनी हिल्स में ऐतिहासिक मोरनी किला, कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर तीर्थ स्थल, विराट स्वरूप और महाभारत अनुभव केंद्र संग्रहालय को शामिल किया गया है। वहीं सूरजकुंड में ऐतिहासिक जलाशय से असोला-भाटी वन्यजीव अभ्यारण्य तक भ्रमण होगा।



रेवाड़ी में सैंडपाइपर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स से बड़ा तालाब तक तथा वल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह महल से रानी की छतरी तक वॉक आयोजित की जाएगी
हरियाणा पर्यटन निगम ने इस कार्यक्रम के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। प्रतिभागियों को पानी, चाय, कॉफी, रिफ्रेशमेंट और एक विशेष कैप उपलब्ध करवाई जाएगी।
मांग में अचानक और तेजी से वृद्धि के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) हरियाणा में निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित कर रही’
चंडीगढ, 29 मई, अभीतक: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) – इंडियनऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल – देश भर में परिचालन और लॉजिस्टिक्स समन्वय जारी रखे हुए हैं ताकि कई क्षेत्रों में ईंधन की मांग में अचानक और तीव्र वृद्धि के बावजूद पेट्रोल (एमएस), डीजल (एचएसडी) और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। हाल के दिनों में, ओएमसी ने कई राज्यों में मौसमी कृषि गतिविधियों और कटाई कार्यों के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की उल्लेखनीय रूप से अधिक खपत देखी है। अन्य आपूर्तिकर्ताओं की तुलना में कम कीमत के कारण खुदरा ग्राहकों के सार्वजनिक क्षेत्र के खुदरा आउटलेट्स की ओर रुख करने और संस्थागत और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के खुदरा ईंधन आउटलेट्स की ओर स्पष्ट रुझान के कारण भी अतिरिक्त मांग का दबाव उत्पन्न हुआ है। सार्वजनिक क्षेत्र की ओएमसी अपने टर्मिनलों, डिपो, पाइपलाइनों, एलपीजी बॉटलिंग संयंत्रों और खुदरा आउटलेट्स के व्यापक राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के माध्यम से निर्बाध आपूर्ति बनाए हुए हैं। आपूर्ति दल, परिवहन नेटवर्क, टर्मिनल संचालन और चुनिंदा खुदरा आउटलेट्स बाजारों में निर्बाध उत्पाद आवागमन और समय पर पुनःपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 24Û7 कार्यरत हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां निर्बाध ईंधन आपूर्ति के लिए राज्य प्रशासन के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए हुए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां स्टॉक की स्थिति की लगातार समीक्षा कर रही हैं और बढ़ी हुई मांग को कुशलतापूर्वक पूरा करने के लिए रसद और वितरण योजना पर घनिष्ठ समन्वय स्थापित कर रही हैं। अनिल कुमार सिंह, राज्य स्तरीय समन्वयक, हरियाणा, नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सामान्य खरीदारी जारी रखें और अनावश्यक रूप से घबराकर खरीदारी करने से बचें। उपभोक्ताओं से यह भी अनुरोध है कि वे ईंधन की उपलब्धता से संबंधित सटीक जानकारी के लिए केवल अधिकृत एजेंसियों और तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।



अतिथि अध्यापकों पर आए हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश की जनता से माफी मांगे बीजेपी सरकार: दीपेन्द्र हुड्डा
बीजेपी सरकार अब एक पल की देरी किये बिना 12700 गेस्ट टीचर्स को स्थाई नियुक्ति का पत्र जारी करे: दीपेन्द्र हुड्डा
केवल शिक्षा जगत ही नहीं, बल्कि हरियाणा का जन-जन कोर्ट के इस फैसले का स्वागत कर रहा है: दीपेन्द्र हुड्डा
अदालत ने कांग्रेस की नियमितीकरण नीति को न केवल सही बताया, बल्कि भर्ती प्रक्रिया को भी नियमानुसार कहा: दीपेन्द्र हुड्डा
चुनाव में 1.25 लाख कच्चे कर्मचारियों के परिवारों से झूठे वादे कर वोट लेने वाली बीजेपी की पोल खुली: दीपेन्द्र हुड्डा चंडीगढ, 29 मई, अभीतक: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने 12700 गेस्ट टीचर्स को नियमित करने के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए उसका स्वागत किया और कहा कि केवल शिक्षा जगत ही नहीं, बल्कि हरियाणा का जन-जन कोर्ट के इस फैसले का स्वागत कर रहा है। ये फैसला कोर्ट द्वारा हरियाणा की बीजेपी सरकार के मुंह पर करारी चपत है, जो पिछले 12 साल से कांग्रेस सरकार द्वारा की गई इस भर्ती की प्रक्रिया पर सवाल उठा रही थी और इसे नियमानुसार नहीं मान रही थी। इतना ही नहीं, कोर्ट में हरियाणा सरकार ने अतिथि अध्यापकों के विरुद्ध अपना वकील भी खड़ा किया था। अपनी पूरी ताकत लगाने के बावजूद बीजेपी सरकार कोर्ट में कोई अनियमितता साबित नहीं कर पाई। बीजेपी सरकार विगत 12 साल से भर्ती और पर्ची की आड़ में जो दुष्प्रचार कर रही थी, हाईकोर्ट के फैसले ने उसपर से भी पर्दा उठा दिया है। उन्होंने मांग करी कि हरियाणा की बीजेपी सरकार अब एक पल की देरी किये बिना गेस्ट टीचर्स को स्थाई नियुक्ति का पत्र जारी करे। साथ ही अतिथि अध्यापकों पर आए हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश की जनता से माफी मांगे। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि हजारों गेस्ट टीचर्स के संघर्ष और कांग्रेस सरकार की नीति की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट भी कांग्रेस सरकार की 2014 की नियमितीकरण (त्महनसंतप्रंजपवद) नीति पर मुहर लगा चुका है। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 2014 में नियमितीकरण की नीति बनाई थी, भाजपा सालों तक इसमें अड़ंगा लगाकर भर्ती हुए कर्मियों को अस्थायी और ठेका प्रथा के हवाले करने की कोशिश कर उनका शोषण करती रही और नियमितीकरण नीति का क्रियान्वयन रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाती रही। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि 9000 जेबीटी की भर्ती से लेकर हजारों गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति और कच्चे कर्मचारियों के नियमितीकरण में बार-बार कोर्ट ने कांग्रेस सरकार की नीति, मेरिट, व प्रक्रियाओं को पूरी तरह सही ठहराया है। जबकि बीजेपी सरकार ने इन भर्तियों को रद्द करवाकर, कर्मचारियों की नौकरी छीनने के लिए पूरा जोर लगा रखा था। कोर्ट ने भाजपा सरकार की हर उस दलील को खारिज कर दिया, जिसके जरिए वो लोगों का रोजगार छीन लेना चाहती थी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि इस फैसले ने बीजेपी सरकार के उस झूठ का भी पर्दाफाश कर दिया जिसमें वो लगातार नियुक्तियों को नियमविरुद्ध बताकर कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही थी। अदालत ने कांग्रेस की नियमितीकरण नीति को सही बताया और स्पष्ट किया कि सार्वजनिक प्रक्रिया के माध्यम से पारदर्शी ढंग से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया था। अदालत के फैसले से ये भी स्पष्ट हो गया कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मेरिट के आधार पर भर्तियाँ बिना पर्ची खर्ची के हुई। इसके उलट, बीजेपी सरकार की कोई भी नीति कोर्ट में नहीं टिकती। बीजेपी सरकार न तो पक्की नौकरियां दे पा रही है और न ही कौशल निगम के तहत रखे गए कर्मचारियों को पक्का कर पा रही है। चुनाव में 1.25 लाख कच्चे कर्मचारियों के परिवारों से झूठे वादे करके वोट लेने वाली बीजेपी की पोल खुल चुकी है।



12 वर्षों में स्वास्थ्य विभाग का बजट बढ़ा 5 गुना: आरती सिंह राव’
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में दी कई बड़ी सौगातें मिलीं
चंडीगढ, 29 मई, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य केवल बीमारी का इलाज करना नहीं है, बल्कि राज्य के हर नागरिक तक बेहतर, सस्ती और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। स्वास्थ्य मंत्री आज पंचकूला में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ अवसर पर बोल रही थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य विभाग की 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। आरती सिंह राव ने सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा साझा करते हुए बताया कि पिछले 12 वर्षों में हरियाणा के स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2014 में जो स्वास्थ्य बजट मात्र 2,600 करोड़ रुपये हुआ करता था, वह आज हमारी सरकार के प्रयासों से 5 गुना से अधिक बढ़कर 14,000 करोड़ रुपये से पार हो चुका है। सरकार ने न केवल बजट बढ़ाया है, बल्कि अस्पतालों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और लैब टेक्नीशियनों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी की है। इसी कड़ी में पिछले वर्ष जहां 777 मेडिकल ऑफिसर नियुक्त किए गए थे, वहीं अब 450 और नए मेडिकल ऑफिसरों की भर्ती की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सरकार ने 15वें वित्त आयोग के तहत 766 स्वास्थ्य सुविधाओं के निर्माण को मंजूरी दी है। इसके तहत राज्य भर में 597 डीएचसी, 51 पीएचसी, 7 सीएचसी और 111 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर्स का जाल बिछाया जा रहा है, साथ ही पुरानी व जर्जर हो चुकी स्वास्थ्य इमारतों की मरम्मत करके उन्हें नया रूप दिया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने लंबे समय तक महिलाओं की स्वास्थ्य जरूरतों को नजरअंदाज किया, लेकिन हमारी सरकार ने हर उम्र की महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की है। इसी उद्देश्य से राज्य के सभी जिला अस्पतालों में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” महिला क्लीनिक की शुरुआत की गई है, जहां महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर, एनीमिया, रजोनिवृत्ति और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों की जांच व इलाज की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र विंग का भी तेजी से विस्तार किया जा रहा है। आरती सिंह राव ने कहा कि तकनीक और आधुनिकता के मामले में हरियाणा अब स्वास्थ्य सेवाओं के अगले चरण में प्रवेश कर रहा है, जिसके तहत एआई स्क्रीनिंग, डायलिसिस व कैथ लैब का विस्तार और डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि ई-संजीवनी टेली-परामर्श सेवा के जरिए अब तक 11 लाख से अधिक मरीज घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह ले चुके हैं और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत राज्य में 1.85 करोड़ से अधिक आभा आईडी जारी की जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों, नर्सों, आशा वर्कर्स और अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे सामने अभी भी नशामुक्ति, गैर-संचारी रोगों के बढ़ते बोझ, लैंगिक असमानता, मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने जैसी चुनौतियां हैं, जिनसे हमें मिलकर लड़ना है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर एक स्वस्थ, मजबूत और विकसित हरियाणा बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
HTETएग्जाम सूचना: विभिन्न यूनिवर्सिटी एग्जाम होने के कारण हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा पोस्टपोन’
पुराने चेयरमैन का 4 दिन पुराना फैसला बदला, 13-14 जून को होनी थी, 2.45 लाख युवाओं का बढ़ा इंतजार’
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (ठैम्भ्) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को पोस्टपोंड कर दिया है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए डॉ. पवन कुमार शर्मा ने 25 मई को परीक्षा की तारीखों की घोषणा की थी। इसके तहत परीक्षा का आयोजन 13 और 14 जून को होना था। मगर, इसके बाद शर्मा को चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह शंकर धुप्पड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 26 मई को ही पदभार संभालने के तीन दिन बाद ही शंकर धुप्पड़ ने एचटेट परीक्षा पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। अभी नई तारीखों को भी ऐलान नहीं किया गया है। इस फैसले का असर उन 2.45 लाख युवाओं पर पड़ेगा, जो परीक्षा की तैयारी में जुटे है।’





तंबाकू छोड़ें, जीवन जोड़ें युवाओं को नशामुक्त बनने का दिया संदेश’
राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई जहांगीरपुर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
झज्जर, 29 मई, अभीतक: राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग झज्जर द्वारा नशा मुक्ति एवं तंबाकू निषेध अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। विश्व तंबाकू निषेध दिवस प्रत्येक वर्ष 31 मई को मनाया जाता है। इसी कड़ी में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा आईटीआई जहांगीरपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को तंबाकू एवं अन्य नशों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीआई जहांगीरपुर के प्राचार्य अनिल दलाल ने की। इस अवसर पर जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की नर्सिंग ऑफिसर सुनीता ने किशोर स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों को दी। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा सकारात्मक सोच अपनाकर नशे से दूरी बनाए रखें तो समाज को स्वस्थ और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन शरीर के लिए अत्यंत हानिकारक है और इससे कैंसर, हृदय रोग एवं मानसिक तनाव जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए सभी को तंबाकू एवं नशे से दूर रहकर दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। यह कार्यक्रम जिला स्तर पर सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान के मार्गदर्शन में लगातार चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं एवं आमजन को तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से विद्यार्थियों को जागरूकता सामग्री वितरित की गई तथा सम्मान स्वरूप रजिस्टर भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में इंचार्ज इंस्ट्रक्टर रूपेंद्र कादयान, इंस्ट्रक्टर प्रदीप कुमार, इंस्ट्रक्टर मोहन लाल, इंस्ट्रक्टर प्रवेश कुमार, इंस्ट्रक्टर दयानन्द सहित संस्था का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।




रेवाड़ी जिला अस्पताल में अमृत फार्मेसी व स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री ने
पंचकूला में आयोजित हुए समारोह में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव रही मौजूद
लोक निर्माण विश्रामगृह सभागार में कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
सांसद रेखा शर्मा ने वर्चुअली जिला स्तरीय समारोह को किया संबोधित
आधुनिक चिकित्सा सेवाओं से लाभान्वित होंगी रेवाड़ी की जनता- विधायक डा. कृष्ण कुमार
रेवाड़ी, 29 मई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला से हरियाणा प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आम जनमानस को उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 105 करोड़ रुपए की लागत की नौ परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चैधरी भी मौजूद रहीं। रेवाड़ी के लोक निर्माण विश्रामगृह में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य सांसद रेखा शर्मा वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़ी तथा सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार समारोह में मौजूद रहे। रेवाड़ी जिला अस्पताल में अमृत फार्मेसी तथा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लिनिक का विधायक डा. कृष्ण कुमार ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया सहित प्रमुख अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। हरियाणा की राज्यसभा सदस्य सांसद रेखा शर्मा ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इन परियोजनाओं के लिए रेवाड़ी की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह प्रयास रहा है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालओं में नागरिकों को आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उनके घर के नजदीक ही सुलभ हों। इसी उद्देश्य से सभी जिला अस्पतालों में मुख्यमंत्री ने पहली कलम से डायलिसिस की सुविधा शुरु की। अब सीटी स्कैन, एमआरआई, मॉडर्न लैब जैसी सुविधाएं जिला अस्पतालों में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश और प्रदेश को विकास की दृष्टि से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता पर आंका जाता है। हरियाणा इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि महिलाओं की सेहत का ध्यान रखने के लिए अस्पतालों में अलग क्लिनिक की व्यवस्था की गई है। बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने इस मौके पर कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक के लिए रेवाड़ी जिला अस्पताल में रजिस्ट्रेशन से लेकर बाहर गार्ड और लैब आदि सेवाओं के लिए महिला कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि अमृत फार्मेसी से मरीजों को सस्ते दामों पर ब्रांडेड दवाइयां मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि टेली ईसीजी जो सेवा शुरु की गई है, उसमें इस बात का ध्यान रखा जाए कि ईसीजी एक चिकित्सक के द्वारा ही की जाए। इसके अलावा मरीज की पहचान के लिए पुख्ता प्रमाण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब पीएचसी में भी मरीज की ईसीजी जांच होगी और इसे कार्डियोलॉजिस्ट के पास तत्काल भेजा जाएगा। कोई मरीज हृदय रोगी मिला तो उसका तात्कालिक प्रभाव से इलाज आरंभ कर दिया जाएगा। समारोह में भाजपा के जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल व कुलदीप चैहान, सचिव दिनेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा, जिला कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, योगेश बंटी, पीएमओ डा. सुरेंद्र यादव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक अमित पंवार, डिप्टी सीएमओ डा. दीपक वर्मा, डा. विनीत, एसएमओ डा. विक्रम आदि मौजूद रहे।


12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026
स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर केंद्रित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की वीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रेवाड़ी, 29 मई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ उपमंडल और ग्राम पंचायत स्तर तक विशेष योग कार्यक्रम किए जाएंगे, ताकि योग को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग पर आधारित होगा। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्त के साथ बैठक कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि योग दिवस कार्यक्रमों को जनआंदोलन के रूप में आयोजित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुडकर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों, कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं को भी योग दिवस कार्यक्रमों से जोड़ा जाए, ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके। डीसी ने बताया कि जिला स्तरीय के साथ-साथ कोसली और बावल उपमंडल एवं ब्लॉक स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से तनाव कम होता है, शरीर स्वस्थ रहता है और व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहता है। इसलिए प्रशासन का प्रयास है कि गांव-गांव और शहर-शहर तक योग का संदेश पहुंचाया जाए। डीसी ने बताया कि 21 जून के मुख्य कार्यक्रम से पहले जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। गांवों की योगशालाओं एवं व्यायामशालाओं में नियमित योग शिविर लगाए जाएंगे ताकि आमजन को योग के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि 8 से 10 जून तक गांवों में योग जागरण यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके बाद 11 से 13 जून तक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ये शिविर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर लगाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग के महत्व को लेकर 19 जून को जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जाएं, 20 जून को मुख्य कार्यक्रम की पायलट रिहर्सल करवाई जाएगी ताकि आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। डीसी अभिषेक मीणा ने संगठनों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है ताकि योग को जन-जन तक पहुंचाया जा सके और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिले। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीआईओ सचिन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


एक से 30 जून 2026 तक चलाया जाएगा एनीमिया उन्मूलन माह
डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में एनीमिया उन्मूलन माह अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
रेवाड़ी, 29 मई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जिला समन्वय एवं कन्वर्जेंस समिति (डीसीसीएम) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें एनीमिया मुक्त हरियाणा मिशन के तहत जिले में 1 से 30 जून तक विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान गांवों और शहरों में कैंप लगाकर लोगों के खून की जांच की जाएगी। इस अभियान में टी-4 मॉडल यानी टेस्ट, टॉक, ट्रीटमेंट और ट्रैकिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि एनीमिया एक गंभीर जन स्वास्थ्य समस्या है, विशेषकर महिलाओं, गर्भवती माताओं, किशोरियों एवं बच्चों में इसकी उच्च दर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी ब्लॉक स्तर की माइक्रो प्लानिंग निर्धारित समयसीमा में पूर्ण की जाए तथा आयरन फोलिक एसिड (एएफए) दवाओं एवं एचबी जांच उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव, स्कूल या आंगनवाड़ी क्षेत्र को अभियान से वंचित नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम के माध्यम से घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा गंभीर एनीमिया से पीड़ित मरीजों का तत्काल रेफरल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ने संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि एनीमिया मुक्त, आयरन युक्त के लक्ष्य को जनभागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है। नोडल अधिकारी डा. ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि अभियान टी-4 मॉडल-टेस्ट, ट्रीट, टॉक एवं ट्रैक के आधार पर संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले में 76 हजार से अधिक लाभार्थियों की हीमोग्लोबिन जांच, उपचार, पोषण परामर्श एवं नियमित फॉलोअप किया जाएगा। अभियान के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों तथा सामुदायिक स्थलों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान में 6 महीने से 59 महीने तक के बच्चे, 5 से 9 साल तक के बच्चे, 10 से 19 साल तक के किशोर-किशोरियां, 20 से 49 साल तक की महिलाएं, गर्भवती महिलाएं और दूध पिलाने वाली महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सभी का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया जाएगा, जिसमें गंभीर खून की कमी वाले मरीजों को आयरन, फोलिक एसिड की गोलियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि अभियान से संबंधित रिकॉर्ड प्रतिदिन ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।

शिकायतों के निवारण उपरांत पोर्टल पर एटीआर अपलोड करें: नगराधीश
नगराधीश जितेंद्र कुमार ने समाधान शिविर की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
रेवाड़ी, 29 मई, अभीतक: नगराधीश जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के निवारण उपरांत पोर्टल पर एटीआर अवश्य अपलोड की जाएं। सीटीएम जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीटीएम ने कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि लंबित शिकायते ज्यादातार पंचायत व राजस्व विभाग से संबंधित है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी इन सभी लंबित शिकायतों का अधिकारी शीघ्र निपटान करें और समाधान करने उपरांत एटीआर के साथ पोर्टल पर भी अपडेट करे। नगराधीश ने कहा कि संयुक्त विभागों की शिकायतों का समाधान आपसी तालमेल के साथ करते हुए कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का समाधान उच्च स्तर पर किया जाना है, ऐसी शिकायतों का उच्च अधिकारियों के साथ फॉलोअप करते हुए संबंधित कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।

महिलाओं ने बदली अपनी पहचान, दौना-पत्तल बनाकर बनी आत्मनिर्भर
एचएसआरएलएम से जुडकर महिलाएं आर्थिक रूप से हो रही सशक्त
रेवाड़ी, 29 मई, अभीतक: हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) के अंतर्गत संचालित जिला रेवाड़ी के गांव नांगल उगरा के लड्डड्ढू गोपाल महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर एक प्रेरणादायक कदम बढ़ाया है। इस समूह में कुल 10 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जिनमें से 5 सदस्यों ने समूह से जुडकर दौना-पत्तल निर्माण कार्य शुरू किया और अपनी स्वयं की आजीविका स्थापित की। आज ये महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी बना रही हैं। महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे दौना-पत्तल की स्थानीय स्तर पर अच्छी मांग है, जिससे उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है। इस आय के माध्यम से महिलाएं अपने परिवार के खर्चों में सहयोग कर रही हैं तथा बच्चों की शिक्षा एवं घरेलू जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर पा रही हैं। महिला समूह की सदस्यों का कहना है कि स्वयं सहायता समूह से जुडने के बाद उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे अपने निर्णय स्वयं लेने लगी हैं। समूह के माध्यम से बचत, आपसी सहयोग एवं आजीविका गतिविधियों ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक आफताब अहमद ने बताया कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बना रही हैं। यह समूह आज अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्षा डॉ.अर्चना गुप्ता को दूरभाष पर दी बधाई
डॉ अर्चना गुप्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों को पूरे प्रदेश में पहुंचाएगी प्रो.रामबिलास शर्मा
महेंद्रगढ़, 29 मई। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रो.रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा पूरे देश में जन-जन की पार्टी बनती जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता प्रदेश में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए शहर, गांव, गली, मोहल्ले और बस्तियों तक पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में जो विकास कार्य किए जा रहे हैं, उनकी योजनाओं और नीतियों को भी प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने में भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉक्टर अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रो.रामबिलास शर्मा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष कार्यकाल की यादें साझा करते हुए बताया कि उन्हें वर्ष 1990 और 2013 में केंद्रीय नेतृत्व के आशीर्वाद से दो बार हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने का अवसर मिला था। उस समय पार्टी और उसकी नीतियों को गांव-गांव, गली-गली और मोहल्लों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की थी। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब विपक्षी दल भाजपा और उसकी नीतियों का मजाक उड़ाया करते थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि हरियाणा गठन के बाद भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में सत्ता में आई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने उनसे जल्द मुलाकात कर आशीर्वाद लेने की बात भी कही है।
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने फिल्म देखी नालंदा महाविहार की विशेष स्क्रीनिंग
चंडीगढ़, 29 मई, अभीतक: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को यहाँ लोक भवन में फिल्म ‘नालंदा महाविहार’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी। हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने इस फिल्म को सिनेमा के सशक्त माध्यम से देश की समृद्ध विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने का एक ईमानदार और सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि नालंदा केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं था, बल्कि ज्ञान का एक वैश्विक केंद्र था जिसने विश्वभर से हजारों विद्वानों, भिक्षुओं और ज्ञान के जिज्ञासुओं को अपनी ओर आकर्षित किया। यह भारत की बौद्धिक एवं सांस्कृतिक श्रेष्ठता का एक शाश्वत प्रतीक रहा है। इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता उत्पन्न करना तथा लोगों को उन शाश्वत मूल्यों पर चिंतन के लिए प्रेरित करना है, जो एक बेहतर, अधिक जिम्मेदार और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि ‘नालंदा महाविहार’ मनोरंजन के साथ-साथ एक सशक्त सामाजिक संदेश भी प्रस्तुत करती है, जो इसे सांस्कृतिक महत्व एवं समकालीन प्रासंगिकता की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण फिल्म बनाती है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर श्री दीपक दीवान है, जबकि इसका निर्देशन श्री अरविंद गुप्ता ने किया है। इस अवसर पर हरियाणा की पूर्व मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा, राज्यपाल के सचिव श्री विजयकुमार भाविकट्टी, राज्यपाल के एडीसी श्री धीरज सेतिया तथा फिल्म की कास्ट एवं क्रू के सदस्य भी उपस्थित रहे।
विकसित भारत-2047 के विजन को साकार करने की दिशा में हरियाणा की बड़ी पहल
2030-31 तक का विभागवार रोडमैप तैयार करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य
1 जून को गुरुग्राम से नई हरियाणा औद्योगिक नीति-2026 का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री : राव नरबीर सिंह
चंडीगढ़, 29 मई, अभीतक: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने ‘विकसित हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार कराया है, जिसके तहत हर विभाग के लिए वर्ष 2030-31 तक का स्पष्ट रोडमैप और चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक नीति दस्तावेज नहीं, बल्कि हरियाणा को आने वाले वर्षों में औद्योगिक, तकनीकी, कृषि एवं रोजगार के क्षेत्र में राष्ट्रीय नेतृत्व दिलाने की व्यापक रणनीति है। मुख्यमंत्री स्वयं आगामी 5 वर्षों की कार्ययोजनाओं की नियमित समीक्षा कर रहे हैं, ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। प्रथम चरण में वर्ष 2030-31 तक की विकास योजना तैयार की जा रही है, जिसके बाद प्रत्येक 5 वर्ष के लिए अलग-अलग चरणबद्ध कार्ययोजनाएं बनाई जाएंगी। राव नरबीर सिंह ने बताया कि हाल ही में मंत्रिमंडल ने निवेश, रोजगार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, निर्यात और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 नई औद्योगिक नीतियों को मंजूरी प्रदान की है। इन सभी नीतियों को समाहित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 1 जून, 2026 को गुरुग्राम से नई हरियाणा औद्योगिक नीति-2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। यह नई नीति भ्म्म्च्-2020 का स्थान लेगी। उन्होंने बताया कि नई नीतियों में मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति-2026, हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण नीति-2026, हरियाणा फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइसेज विनिर्माण नीति-2026, हरियाणा टॉयज एवं स्पोर्ट्स इक्विपमेंट विनिर्माण नीति-2026, हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स वेस्ट रीसाइक्लिंग नीति-2026, हरियाणा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स नीति-2026, हरियाणा आईटीध्आईटीईएस, एआई एवं उभरती प्रौद्योगिकी नीति-2026, हरियाणा एवीजीसी-एक्सआर नीति-2026, न्यू हरियाणा डेटा सेंटर नीति-2026 तथा हरियाणा एग्री बिजनेस एवं एग्रो प्रोसेसिंग नीति-2026 शामिल हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि इन नई औद्योगिक नीतियों के माध्यम से वर्ष 2030-31 तक राज्य में लगभग 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश तथा 10 लाख से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025-26 के बजट भाषण में 10 नई आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की थी, जिनमें से 5 को मंजूरी दी जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि तोशाम, जींद, रेवाड़ी, फरीदाबाद और राई में प्रस्तावित आईएमटी के लिए ई-भूमि पोर्टल पर किसानों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। साथ ही, छोटे एवं मध्यम निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए एचएसआईआईडीसी ने अपने औद्योगिक प्लॉट्स में ‘लैंड ऑन लीज’ नीति लागू करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत निवेशकों को लंबी अवधि के लिए औद्योगिक भूखंड लीज पर उपलब्ध कराए जाएंगे। राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रस्तावित 10 आईएमटी में से 3 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विकसित की जाएंगी, जिनकी धुरी केएमपी एक्सप्रेसवे रहेगा। इसके अतिरिक्त विकसित किए जाने वाले 5 नए शहर विकसित भारत के आकर्षण केंद्र बनेंगे और दिल्ली पर बढ़ते जनसंख्या दबाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हरित क्रांति का अग्रदूत रहा हरियाणा आज गुरुग्राम को आईटी हब के रूप में स्थापित कर वैश्विक पहचान बना चुका है। आने वाले समय में जब 10 नई आईएमटी विकसित होंगी, तब हरियाणा देश की औद्योगिक क्रांति का सिरमौर बनकर उभरेगा।
भूजल दोहन के लिए बोरवेल अनुमति अब 45 दिन में मिलेगी
हरियाणा सरकार ने सेवा को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में लाया
चंडीगढ़, 29 मई, अभीतक: हरियाणा सरकार ने भूजल दोहन के लिए बोरवेल निर्माण की अनुमति से संबंधित एक महत्वपूर्ण सेवा को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के अंतर्गत शामिल कर लिया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा जल संसाधन (संरक्षण, विनियमन एवं प्रबंधन) प्राधिकरण द्वारा भूजल दोहन हेतु बोरवेल निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) अथवा अनुमति प्रदान करने की सेवा अब निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी।अधिसूचना में इस सेवा के लिए 45 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके तहत संबंधित प्राधिकरण को आवेदन प्राप्त होने के बाद 45 दिनों के भीतर अनापत्ति प्रमाण-पत्र अथवा अनुमति जारी करनी होगी।अधिसूचना के अनुसार, इस सेवा के लिए मुख्य तकनीकी अधिकारी को नामित अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, मुख्य हाइड्रोलॉजिस्ट को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी नामित किया गया है।

योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
योग से स्वस्थ हरियाणा का संकल्प साकार कर रही सरकार रू मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक, पंचकूला में होगा राज्य स्तरीय भव्य आयोजन
गांव से शहर तक योगमय होगा हरियाणा, हर व्यक्ति तक योग पहुंचाने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को विश्वभर में मिली नई पहचान और सम्मान
इस वर्ष योग दिवस का थीम, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग
चंडीगढ़, 29 मई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पूरे प्रदेश में व्यापक जनभागीदारी के साथ भव्य स्तर पर आयोजित किया जाए। इस वर्ष योग दिवस का थीमष् स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योगष् होगा। सभी जिला उपायुक्त ऑन लाइन माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम इस बार पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जबकि जिला, उपमंडल और ग्राम पंचायत स्तर तक विशेष योग कार्यक्रमों का आयोजन कर योग को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग निर्धारित की गई है। इसी थीम के अनुरूप प्रदेशभर में योग शिविर, जागरूकता अभियान और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को योग के प्रति प्रेरित किया जा सके और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिले। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व पहचान और सम्मान मिला है। आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन संस्कृति और जीवन पद्धति को अपना रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हुए स्वस्थ भारत और स्वस्थ हरियाणा के निर्माण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग दिवस कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रहें, बल्कि इसे एक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ा जाए। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा ने बैठक में बताया कि योग दिवस के सफल आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं उन्होंने विस्तार से योग दिवस मनाने की रूपरेखा रखी। हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष जयदीप आर्य ने बताया कि योग दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी की भागीदारी होना आवश्यक है। योग से स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद, सामाजिक धार्मिक संस्थाओं को जोड़ा गया है योग पर जागरूकता के लिए रैलियां निकाली जाएगी। 19 जून को योग दिवस के लिए फाइनल रिहर्सल का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 8 जून से 10 जून तक योग जागरण यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके अलावा 15 जून को योग मैराथन का आयोजन होगा। 16 जून से 18 जून तक प्रशिक्षण रिसीवर लगाए जाएंगे, जहां योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।