


https://www.facebook.com/share/v/1D1XBtosbx
https://www.facebook.com/share/v/14dqmVEz9DZ
https://www.facebook.com/share/v/1NAcG3c8bW





तपोभूमि जटेला धाम आश्रम में पूर्णिमा महोत्सव में पधारे आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक बड़े दिनेश’
आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक बड़े दिनेश ने आश्रम से माजरा मंडी तक बनने वाली सड़क एवं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का किया उद्घाटन’
तपोभूमि जटेला धाम आश्रम देश भर मे अध्यात्म, योग, आयुर्वेद,के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की जगा रहा अलख: बड़े दिनेश
झज्जर, 31 मई, अभीतक: स्वामी नितानंद महाराज की तपोभूमि जटेला धाम आश्रम में पीठाधीश्वर महंत श्री राजेंद्र दास महाराज के परम सानिध्य में पूर्णिमा महोत्सव में आरएसएस राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य,वरिष्ठ प्रचारक एवं विश्व हिन्दू परिषद् के संरक्षक माननीय श्री बड़े दिनेश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। महंत श्री राजेंद्र दास महाराज के परम सानिध्य में आरएसएस राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, वरिष्ठ प्रचारक माननीय श्री बड़े दिनेश ने आश्रम से माजरा मंडी तक बनने वाली सड़क एवं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण अभियान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तपोभूमि धाम आश्रम स्वामी नितानंद महाराज जी की तपोस्थली है। आश्रम द्वारा देश भर में अध्यात्म योग आयुर्वेद चिकित्सा के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई जा रही है जोकि बहुत ही सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि हमारा धर्म एवं संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ है, हमें अपने राष्ट्र,सनातन एवं संस्कृति पर पूर्णतया गर्व करना चाहिए। उन्होंने पीठाधीश्वर महंत श्री राजेंद्र दास महाराज के परम सानिध्य में आश्रम द्वारा संचालित कार्यों की अत्यंत सराहना की और इन्हें राष्ट्र और समाज हित में जरूरी बताया। पीठाधीश्वर महंत श्री राजेंद्र दास महाराज ने इस अवसर पर कहा कि हमें प्रकृति से मैत्रीपूर्ण भाव रखना चाहिए। हमें अपने संसाधनों का सदुपयोग करना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। हमें राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पित भाव से काम कर विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने के में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें मानव जीवन को यदि सार्थक बनाना है तो प्रभु का सुमिरन करते हुए जीवों की सेवा करते हुए प्रकृति संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन गोबिंद भारद्वाज, आर्यावर्त सेवा न्यास के संस्थापक विनीत पिलानिया, सुप्रसिद्ध समाजसेवी संजय अग्रवाल, हाजी मोहम्मद स्किल सैफी ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। पूर्णिमा महोत्सव में अनेक गणमान्य नागरिकों सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



गवाही की कीमत जान से चुकाई
झज्जर के गांव में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या
बेटे सुनील के साथ खेत में पानी देने आया था 65 वर्षीय मृतक विजय
बिरधाना गांव में अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी संजय पर है हत्या का शक
दो बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने चलाई थी ताबड़तोड़ गोलियां
तीन साल पहले बेरी में मृतक के बेटे अनिल की भी गोलियों से भूनकर की जा चुकी है हत्या
अपने बेटे की हत्या का मुख्य गवाह था गांव दुजाना निवासी मृतक विजय कुमार
घटना के बाद से हमलावर फरार,मौके पर पहुंची पुलिस,शुरू की छानबीन
मृतक के परिवार को जिला पुलिस द्वारा पहले ही मुहैया करवाई हुई थी पुलिस सुरक्षा
पुलिस ने मौके पर बुलाई एफएसएल की टीम,हत्या से जुड़े जुटाए गए साक्ष्य
फाग वाले दिन अपनी पत्नी की हत्या किए जाने के बाद से ही फरार चल रहा है बिरधाना गांव का संजय
हत्या का शक संजय पर, एसीपी शमशेर सिंह ने की पुष्टि
झज्जर क्राईम डीसीपी शुभम सिंह स्पेशल स्टाफ की टीम, सीआईए टीम मौके पर
झज्जर पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी कंगाल रही है।
आरोपी संजय ने होली त्यौहार पर अपनी पत्नी की की थी हत्या।
तब से चल रहा था आरोपी फरार

झज्जर के दुजाना गांव मे दिनदहाड़े व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या
सुरक्षाकर्मी बचाने दौड़ा तो बदमाश भागेय मृतक का बेटा बोला- बिरधाना निवासी आरोपी ने इस होली पर अपनी पत्नी मारी थी तथा 5 साल पहले मेरा भाई
झज्जर, 31 मई, अभीतक: रविवार को दोपहर लगभग 2 बजे एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक व्यक्ति अपने खेत से साइकिल पर घर जा रहा था तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने व्यक्ति पर फायरिंग कर दी जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दुजाना निवासी विजय सैनी (65) के रूप में हुई है। व्यक्ति को पुलिस सिक्योरिटी भी मिली हुई थी। सुरक्षाकर्मी बदमाशों की तरफ दौड़ा, लेकिन इससे पहले ही वे फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक विजय के बेटे के मुताबिक, बिरधाना गांव के संजय ने जमीनी विवाद में यह हत्या की है। कुछ साल पहले मेरे छोटे भाई की भी हत्या हुई थी, तथा इस साल 3 मार्च को होली पर आरोपी संजय ने अपनी पत्नी की भी 9 गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। मृतक के बेटे सुनील ने बताया कि आज वह और उनके पिताजी खेत में पानी देने के लिए आए थे। दोपहर में पिताजी ने कहा कि वे घर से चाय लेकर आते हैं और साइकिल पर चले गए। कुछ ही देर में दो बाइकों पर सवार दो-दो युवक आए तथा उनसे कुछ दूरी पर एक कार भी खड़ी थी। आगे बताया कि बाइक सवारों ने पिताजी पर गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनकर उनका सुरक्षाकर्मी आरोपियों की तरफ भागने लगा, लेकिन उससे पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए। जब वे पिताजी के पास गए तो उन्हें 6 से 7 गोलियां लगी हुई थीं, जिनमें से ज्यादा गोलियां सीने पर लगी थीं। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सुनील ने बताया कि पिता की बिरधाना गांव निवासी संजय ने जमीनी विवाद में हत्या की है। इसी साल 3 मार्च को उसने अपनी पत्नी अंजलि की भी 9 गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 5 साल पहले संजय ने विजय के छोटे बेटे अनिल सैनी की भी होली पर दुजाना चैक पर गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद ही परिवार को पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई थी। 3 मार्च की रात बिरधाना गांव में अंजलि की उसके पति संजय ने घर के बाहर गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी संजय पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज थे और वह एक हत्या के मामले में जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते संजय ने उसे 9 गोलियां मारीं। अंजलि की हत्या के बाद उसके खिलाफ एक और हत्या का मामला दर्ज किया गया तथा वह फरार चल रहा था।





शिक्षक डॉ प्रवीण खुराना कई वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के उपरांत हुए सेवानिवृत्त
झज्जर, 31 मई, अभीतक: झज्जर के शहीद रमेश चंद्र राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक डॉ प्रवीण खुराना अपनी उल्लेखनीय सेवाओं के उपरांत आज सेवानिवृत्त हो गए। डॉ प्रवीण खुराना को साथी शिक्षकों के अलावा विद्यार्थियों ने सम्मान सहित विदाई दी। इस मौके पर विद्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह में भाग लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, झज्जर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल, नगर परिषद चैयरमेन जिलेसिंह सैनी, पूर्व चैयरमेन उमेश नंदवानी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष केशव सिंघल, लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक नीरज टुटेजा, जिला शिक्षा अधिकारी रितेंद्र सुहाग, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना, प्राचार्य जोगिंदर सिंह, जिला लोक संपर्क अधिकारी दिनेश शर्मा, कांग्रेस नेता सुभाष गुर्जर, पूर्व चैयरमेन सूरजभान जाखड़, बीजू शर्मा, जहाजगढ़ के सरपंच उदय यादव के अलावा अनेक अधिकारी, जिले भर के पत्रकार, शिक्षक व परिजन कार्यक्रम में शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि डॉ प्रवीन खुराना पूर्व में अमर उजाला के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं और हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। यही नहीं भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ के कृषि मंत्री रहते डॉ प्रवीण खुराना उनके मीडिया प्रभारी रह चुके हैं। डॉक्टर प्रवीन खुराना को मिलनसार व कर्तव्य निष्ठ व्यक्तित्व के रूप में पूरे जिले भर में विशेष रूप से जाना जाता है।



झज्जर: पूर्व मंत्री भुक्कल को एक बार फिर सरकार पर निशाना
क्हा: बहुत हो लिया सीएम साहब,अब हरियाणा के विकास के लिए दिखाए गंभीरता
झज्जर में एक कार्यक्रम में भाग लिए जाने के दौरान मीडिया से कर रही थी भुक्कल बातचीत
कांग्रेस विधायक बोली, बिहार और पंजाब पर दे लिया ध्यान,अब हरियाणा के विकास पर भी दे सीएम ध्यान
झज्जर नगर परिषद और जिला परिसद को बताया भ्रष्टाचार का अड्डा,विस में मामला उठाने की कही बात
मुख्यमंत्री के 2029 तक संकल्प पत्र के सभी संकल्प पूरे किए जाने के वायदे पर किया कटाक्ष
कहा: स्कूलों में शिक्षक नहीं,अस्पतालों में नहीं है डॉक्टर और कानून व्यवस्था को पिट चुका है दिवाला
भुक्कल बोली, हर चुनाव जीतने की स्टर्जी बनाती है भाजपा, कहा: पूरे तंत्र का इस्तेमाल कर जीत जाते है चुनाव
पूर्व सीएम चैटाला पर भाजपा विधायक गौतम द्वारा की गई टिप्पणी पर बोली पूर्व मंत्री
कहा: बुजुर्ग है दादा गौतम,लेकिन भाषा पर रखना चाहिए ध्यान, नेताओं व समाज पर टिप्पणी करने से चाहिए बचना
पैट्रोल व डीजल के बढ़ रहे दामों और निरन्तर बढ़ रही मंहगाई पर भी बोली कांग्रेस विधायक भुक्कल
कहा: रसोई भी हो चली है महंगी,जहा



गाँव गोछी, विधानसभा बेरी, झज्जर’
आज दिनांक 31.05.26 को ’श्रीमती गीता भुक्कल विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने गाँव गोछी में स्व. श्रीमती सुशीला कुमारी पत्नी श्री श्याम सिंह अहलावत (पत्रकार) के घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवारजनों से संवेदना प्रकट की।



संस्कारम पब्लिक स्कूल में एनसीसी कैंप की तैयारियां तेज : 8 बटालियन हरियाणा के कर्नल सुमेर सिंह व सैन्य दल ने किया निरीक्षण, 600 कैडेट्स लेंगे हिस्सा’
झज्जर, 31 मई, अभीतक: संस्कारम पब्लिक स्कूल में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए 8 बटालियन हरियाणा से एक उच्च स्तरीय सैन्य दल निरीक्षण करने पहुँचा, जिसकी अगुवाई कर्नल सुमेर सिंह और सूबेदार मेजर राकेश कुमार ने की। इस निरीक्षण दल में सूबेदार पंडित चोगले, सूबेदार मीर सिंह, सूबेदार सोमवीर साहब, नायक सूबेदार सुरेंद्र सिंह, हवलदार अनिल, हवलदार विकास, हवलदार रवि कुमार और बटालियन हवलदार मेजर रोहतास जैसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल रहे, जिन्होंने स्कूल परिसर में कैडेट्स के ठहरने, भोजन, सुरक्षा और परेड ग्राउंड की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संस्कारम पब्लिक स्कूल के एनसीसी कार्यवाहक मनीष योगी ने कैंप की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह कड़ा प्रशिक्षण शिविर महीने की 1 तारीख से लेकर 20 तारीख तक निरंतर चलेगा, जिसमें विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स हिस्सा लेकर भारतीय सेना के कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग (हथियार चलाना), मानचित्र अध्ययन, आपदा प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता जैसे महत्वपूर्ण सैन्य गुर सीखेंगे ताकि युवाओं में देश सेवा, कड़े अनुशासन और निस्वार्थ भावना का विकास किया जा सके।
बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में जूते और गद्दा बनाने वाली2 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, 2 श्रमिक झुलसे।
झुलसी हुई हालत में दोनों श्रमिकों को इलाज के लिए पहले लाया गया बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल।
गम्भीर हालत को देखते हुए दोनों को पीजीआई रोहतक किया गया रैफर।
उत्तर प्रदेश के शहजानहापुर निवासी मोनू और कानपुर निवासी दीपक काम के दौरान झुलसे।
एचएसआइआइडीसी सेक्टर 17 की 261 नम्बर फेक्ट्री में झुलसे श्रमिक।
262 नम्बर फैक्ट्री में भी लगी आग।
शांति इंटरप्राइजेज नाम की फैक्ट्री में बनाये जाते हैं गद्दे।
काम के दौरान हुआ हादसा।
फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर, आग बुझाने के प्रयास जारी।
झज्जर, रोहतक और दिल्ली से भी बुलाई गई फायर ब्रिगेड को गाड़ियां।




चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 31 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को चोरी करने के मामले में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक अजय ने मामले की जानकारी देती हो बताया कि सूबे निवासी परनाला बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि नाहरा नाहरी रोड पर राम भारती स्कूल के पास एक फार्म हाउस बना रखा है। अभी उसमें हमारा परिवार नहीं रहता। दिनांक 19 में 2025 की रात को समय फार्म हाउस पर पहुंचा तो वहां पर समान चोरी हुआ मिली। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक महावीर की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धनंजय निवासी लाइन पर बहादुरगढ़, दिनेश निवासी गोपाल नगर नजफगढ़ दिल्ली हाल माया विहार लाइनपार बहादुरगढ़ व दीपक निवासी बैसौर जिला पानीपत हाल लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपीयो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार दीपक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तथा धनंजय और दिनेश को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से दो एलईडी वारदात में प्रयोग स्कूटी और मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस रिमांड के पश्चात दोनों आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत की आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


12वीं में हरियाणा में चैथा और झज्जर जिले में पहला स्थान हासिल करने वाली बुपनिया की बेटी अंजलि का हुआ भव्य स्वागत
अंजलि ने 496 अंक हासिल कर रचा इतिहास, गांव पहुंचने पर टॉपर बेटी का फूल-मालाओं के साथ ग्रामीणों ने किया सम्मान
झज्जर, 31 मई, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में हरियाणा में चैथा और झज्जर जिले में पहला स्थान हासिल करने वाली गांव बुपनिया की होनहार बेटी अंजलि का भव्य स्वागत किया गया। सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने टॉपर बेटी का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। गांव बुपनिया में डॉ. बीआर अंबेडकर विचार मंच बहादुरगढ़ और रविदास विकास समिति बुपनिया की ओर से अंजलि का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सरपंच डॉ. आजाद ने कहा कि गांव की बेटी अंजलि की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। अंजलि ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अंजलि को 5100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, थानेदार रामबीर ने कहा कि अंजलि की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी, उन्होंने भी 2100 रुपये की राशि पुरस्कार के तौर पर भेंट की। अंजलि ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी पिता त्रिलोकचंद और माता सरिता को दिया। अंजलि ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है। नियमित अध्ययन और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने से लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है। ग्रामीणों ने अंजलि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और 12वीं में नया कीर्तिमान हासिल करने पर बधाई दी। सम्मान समारोह में अंजलि को डॉ. बीआर अंबेडकर विचार मंच बहादुरगढ़ ने 5100 रुपये, रविदास सभा बहादुरगढ़ ने 2100 रुपये, सत्ता ठेकेदार ने 5100 रुपये और रविदास विकास समिति बुपनिया की ओर से 1100 रुपये की राशि पुरस्कार के तौर पर भेंट की गई। अंजलि के पिता त्रिलोक चंद ने बताया कि एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुपनिया की छात्रा उनकी बेटी ने 500 में से 496 अंक हासिल न केवल नया कीर्तिमान बनाया, बल्कि झज्जर जिले में पहला और हरियाणा में चैथा स्थान हासिल कर गांव का नाम रोशन किया।

















श्री श्याम अखंड ज्योति मन्दिर में 17 वां वार्षिकोत्सव आयोजित
जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम..भजन पर मंत्र मुग्ध श्रद्धालु
बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय..भजन पर झूमें भक्त
बेटियां परिवार और समाज की होती है शान: मनीष बंसल
अतिथियों व श्याम प्रेमियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित
झज्जर, 31 मई, अभीतक: रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम भज प्यारे तू सीता राम..भजन सम्राट संजय मितल ने शांति धुन और अन्य भजनों की प्रस्तुति से भक्तजनों को भक्ति में डूबो दिया। श्रद्धालु पूरी रात खाटू श्याम के भजनों पर देर रात तक मस्ती में झूमते रहे। श्री श्याम अखंड ज्योति मन्दिर में श्यामलीन सुभाष दीवान की प्रेरणा से 17 वां वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें मनीष बंसल प्रसिद्ध समाजसेवी, पुनीत कुमार, नरेंद्र धनखड़, रविंद्र सोनी एस एस ज्वेलर्स, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी गितांशु नरेंद्र चावला, मुकेश गुलिया, मंजीत फोगाट चेयरमैन पैरामाउंट एजुकेशन सोसाइटी, मांगे राम ने शिरकत की। धर्मेंद्र बसवाल ने मंच का संचालन किया। जय श्री श्याम और खाटू नरेश के जयकारों से पंडाल गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। समिति के सदस्यों ने मुख्यतिथि, वशिष्ठ अतिथियों व श्याम प्रेमियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। अतिथिगणों ने भव्य आयोजन के लिए समिति सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यतिथि समाजसेवी मनीष बंसल ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने की अपील की और कहा कि बेटियां परिवार और समाज की शान होती है। जागरण में श्याम बाबा का आलौकिक श्रृंगार किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजित कार्यक्रम में कोलकाता से संजय मित्तल, चंडीगढ़ से मोनू दुआ, दामिनी पांचाल झज्जर, दिल्ली से साक्षी व संदीप सहानी ने श्याम बाबा के भजनों से गुणगान किया। इससे पूर्व विधिवत पूजन कर साक्षी संदीप सहानी ने मेरे लाड़ले गणेश प्यारे प्यारे गणेश स्तुति, जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम..मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मन्दिर के पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई। इसके बाद श्याम बाबा की पावन ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। चंडीगढ़ से मोनू दुआ ने दरबार मेरे श्याम का, सबको बुला रहा, किस्मत में जिनके श्याम है, बस वो ही आ रहा..दामिनी पांचाल ने बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय..खाटू श्याम के भजनों से श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। समिति आजाद दिवान ने बताया कि श्री श्याम बाबा अखंड ज्योति मन्दिर एवं धर्मशाला समिति के द्वारा देसी घी के भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दिवान ने आयोजन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। पंडाल के बाहर श्याम भक्तों ने श्रद्धालुओं के लिए ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ठंडा शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर आजाद दिवान, ब्रजमोहन कौशिक, बाल किशन गुप्ता, मनोज कौशिक सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं श्याम भक्त मौजूद रहे।




एल. ए. स्कूल में सीबीएसई की तरफ से बिलंडिग कैपेसीटी इन हाउस प्रोग्राम की तरफ से वैल्यू एजुकेशन को लेकर वर्कशाप का किया गया आयोजन
झज्जर, 31 मई, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में एक दिवसीय सीबीएसई की तरफ से बिलंडिग कैपेसीटी इन हाउस प्रोग्राम की तरफ से वैल्यू एजुकेशन को लेकर वर्कशाप का आयोजन किया गया’। इसमें स्कूल के सभी टिचिंग स्टॉफ ने भाग लिया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य सभी अध्यापकों को वैल्यू एजुकेशन को अच्छे तरिके से समझना रहा। इस पॉलसी के तहत बच्चों को सार्थक शिक्षा प्रदान करना रहा। सीबीएसई रिसोर्स पर्सन सरिता दलाल नें सभी अध्यापको को एक नए अंदाज से बच्चों को वैल्यू एजुकेशन के तहत पढ़ाने के तरिके बताए। स्कूल प्रबंधक के.एम. डागर ने बताया कि इस नए सत्र से कक्षा नर्सरी से बाहरवीं के बच्चों को अध्यापकों के माध्यम से वैल्यू एजुकेशन के तहत बच्चों को शिक्षा प्रदान करवाएंगे। स्कूल प्राचार्या नें बताया कि सीबीएसई रिसोर्स प्रश्न सरिता दलाल नें अध्यापकों को आज के समय के अनुसार बच्चोँ को वैल्यू एजुकेशन के तहत सभी बच्चोँ को एक सरल तरीके से शिक्षा प्रदान करवाना है । इस वर्कशाप की अध्यक्षता स्कूल प्रचार्या निधि कादयान ने की । स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया ने इस सफल वर्कशाप के लिए सीबीएसई रिसोर्स प्रश्न व सभी अध्यापकों की प्रशंसा की।




जिला न्यायालय परिसर में एनआई एक्ट धारा 138 से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया
झज्जर, 31 मई, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल के आदेशनुसार शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में एनआई एक्ट धारा 138 से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 181 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें से 55 मामलों का आपसी सहमति से मौके पर निपटारा किया गया सचिव ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए इन विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को भी विशेष समझौता अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए याचिकाकर्ताओ और प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया जा रहे हैं प्राधिकरण ने पक्षकारों से अपील की है कि वह लोक अदालत के माध्यम से समय और धन की बचत करें।
डॉ. साक्षी माइंड केयर के द्वितीय स्थापना दिवस पर आईएमए ने दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश
भिवानी, 31 मई, अभीतक: आई एम ए भिवानी के तत्वाधान में साक्षी माइंड केयर ने 31 मई को अपना द्वितीय स्थापना दिवस हुडा सेंट्रल पार्क, भिवानी में योग एवं जुम्बा सत्र के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दैनिक जीवन में व्यायाम के महत्व को रेखांकित करना था। प्रतिभागियों को यह संदेश दिया गया कि नियमित योग एवं व्यायाम हमारी तनाव से निपटने की क्षमता (ब्वचपदह ैापससे) को बढ़ाने के साथ-साथ मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। इस अवसर पर आईएमए के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें डॉ. नरेश गर्ग (प्रधान), डॉ. राज महता (सचिव), डॉ. करण पूनिया, डॉ प्रेम चराया, डॉ. वंदना पूनिया, डॉ. चंचल धीर, डॉ. रुचिका धीर, डॉ. सविता खासा, श्रीमती सुषमा दीक्षित एवं श्रीमती सुचेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। योग एवं जुम्बा सत्र का आयोजन बॉनसांते जिम के सहयोग से किया गया। जिम के प्रशिक्षकों श्री विजय पन्नू, पूनम, मोनी एवं मोहित तथा उनकी पूरी टीम ने उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक सत्रों का संचालन किया। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. साक्षी भारद्वाज, मनोचिकित्सक एवं संस्थापक, डॉ. साक्षी माइंड केयर ने घोषणा की कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 2 जून 2026 को निःशुल्क ओपीडी (थ्तमम व्च्क्) का आयोजन किया जाएगा। इस दिन मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति परामर्श सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी, ताकि अधिक से अधिक लोग विशेषज्ञ सलाह का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. सत्यवीर भारद्वाज, निदेशक, डॉ. साक्षी माइंड केयर ने सभी उपस्थित अतिथियों, वरिष्ठ चिकित्सकों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही डॉ. सीमा भारद्वाज, डॉ. अभिनव भारद्वाज एवं डॉ. विवेक भारद्वाज ने भी कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, आईएमए के वरिष्ठ सदस्यों तथा बॉनसांते जिम की पूरी टीम के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने सभी के सहयोग, उत्साह एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से यह आयोजन सफल एवं यादगार बन सका। डॉ. साक्षी माइंड केयर परिवार सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है।





भगवान आदिनाथ दिगम्बर जैन रानीला में केबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात का 134 वा एपिसोड को सुना
चरखी दादरी, 31 मई, अभीतक: आज भगवान आदिनाथ दिगम्बर जैन रानीला में जिला चरखी दादरी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत हरियाणा केबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी व हरियाणा शिक्षा बोर्ड चैयरमेन श्री शंकर धुपड़ व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’का 134 वा एपिसोड को सुना। प्रधानमंत्री जी के विचार समाज सेवा, राष्ट्र प्रथम और जनभागीदारी की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों के विचारों, प्रेरणाओं और संकल्पों का सशक्त मंच है।

जन समस्याओं के समाधान के लिए आज (01 जून) को लगेंगे समाधान शिविर: डीसी
जिला मुख्यालय सहित बेरी, बहादुरगढ़ और बादली उपमंडलों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होंगे शिविर
झज्जर, 31 मई, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 01 जून सोमवार को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में लगेगा। इस दौरान उपायुक्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगी, ताकि आमजन को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके। उपमंडल स्तर पर बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल,बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच और बादली में एसडीएम विशाल कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय परिसरों में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में समाधान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिल सके।



एकमुश्त निपटान योजना-2026 से व्यापारियों को मिलेगी पुराने बकाया टैक्सों से राहत: डीईटीसी
1 जून से 120 दिनों के लिए लागू होगी स्कीम, 20 सितम्बर तक कर सकेंगे आवेदन
झज्जर, 31 मई, अभीतक: राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025 में छोटे व्यापारियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई एकमुश्त निपटान योजना (ओटीएस) को व्यापारियों का अभूतपूर्व समर्थन मिला था। सरकार द्वारा एक बार फिर एकमुश्त निपटान स्कीम-2026 लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे पुराने कर बकायों का निपटान, न्यायालयों एवं अपीलीय मंचों पर लंबित मामलों का समाधान तथा करदाताओं को नई कर व्यवस्था में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकेगा। यह जानकारी उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 1 जून 2026 से 120 दिनों के लिए एकमुश्त निपटान स्कीम-2026 लागू की गई है, जिसके तहत करदाता 20 सितम्बर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह स्कीम सात कराधान अधिनियमों के अंतर्गत निर्धारित बकाया देय राशियों के निपटान के लिए लाई गई है। यदि किसी करदाता पर किसी संबंधित अधिनियम के अंतर्गत किसी एक वर्ष के लिए एक लाख रुपये तक का बकाया है तो उसे स्कीम में आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे मामलों में संबंधित वर्ष के लिए देय कर, ब्याज एवं जुर्माना स्वतः माफ माना जाएगा। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त ने बताया कि करदाता अपने बकाया देयों के निपटान के लिए किसी भी अधिनियम और किसी भी वर्ष के लिए आवेदन कर सकते हैं। विशेष रूप से हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम, 1973 के अंतर्गत बकाया मामलों के लिए अतिरिक्त राहत प्रदान की गई है। चूंकि यह अधिनियम 1 अप्रैल 2003 से हरियाणा मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2003 लागू होने के बाद समाप्त हो गया था और इसके अंतर्गत अधिकांश बकाया बहुत पुराने हैं, इसलिए एक लाख रुपये से अधिक कर बकाया वाले सभी मामलों में 70 प्रतिशत कर छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में कर मांगें फार्म-सी, फार्म-एच, फार्म-ई-1, फार्म-ई-2, टैक्स इनवॉइस, वैट-सी-4 तथा अन्य वैधानिक प्रपत्र समय पर प्रस्तुत न किए जाने के कारण लंबित हैं। ऐसे मामलों के समाधान के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। यदि कोई करदाता अब आवश्यक वैधानिक प्रपत्र प्रस्तुत करने में सक्षम है और वे तीन माह के भीतर सत्यापित हो जाते हैं तो उसके कर की मांग में नियमानुसार राहत प्रदान की जाएगी। हालांकि यह लाभ फर्जी या नकली प्रपत्रों से जुड़े मामलों तथा उन मामलों में उपलब्ध नहीं होगा जिनमें प्राधिकारियों द्वारा पहले ही प्रपत्र अस्वीकार किए जा चुके हैं। यह प्रावधान हरियाणा मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2003 तथा केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम, 1956 से संबंधित बकाया मामलों पर लागू होगा। डीईटीसी अजय कुमार ने बताया कि स्कीम के तहत कर छूट की विभिन्न श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम, 1973 के अंतर्गत एक लाख रुपये तक के बकाया मामलों में 100 प्रतिशत कर, ब्याज एवं जुर्माना माफ होगा, जबकि अन्य मामलों में कर राशि पर 70 प्रतिशत तथा ब्याज एवं जुर्माना पर 100 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। वहीं अन्य छह अधिनियमों के अंतर्गत एक लाख रुपये तक के मामलों में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। एक लाख रुपये से अधिक बकाया वाले मामलों में निर्धारित स्लैब के अनुसार कर छूट उपलब्ध होगी तथा ब्याज एवं जुर्माना पर पूर्ण छूट प्रदान की जाएगी। प्रत्येक करदाता को अपने स्लैब तक पूर्ववर्ती सभी स्लैबों में उपलब्ध छूट का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिन मामलों में कर निर्धारण आदेश के विरुद्ध अपील या न्यायालय में मुकदमा लंबित है, वे करदाता भी लंबित अपील या मुकदमा वापस लेने के शपथ-पत्र के साथ इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। स्कीम के अंतर्गत निपटान राशि जमा करने के लिए किस्तों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। पांच लाख रुपये तक की निपटान राशि का भुगतान एकमुश्त करना होगा। पांच लाख रुपये से अधिक तथा 25 लाख रुपये तक की निपटान राशि के लिए दो समान किस्तों का प्रावधान है। पहली किस्त आवेदन के साथ तथा दूसरी किस्त अंतरिम आदेश जारी होने की तिथि से 60 दिनों के भीतर जमा करनी होगी। इसी प्रकार 25 लाख रुपये से अधिक की निपटान राशि वाले मामलों में तीन किस्तों की सुविधा दी गई है। पहली किस्त आवेदन के समय, दूसरी किस्त अंतरिम आदेश की तिथि से 60 दिनों के भीतर तथा शेष राशि की तीसरी किस्त अंतरिम आदेश की तिथि से 120 दिनों के भीतर जमा करनी होगी। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त अजय कुमार ने कहा कि जिन मामलों में आवेदन सही पाए जाएंगे और स्वीकार कर लिए जाएंगे, उनमें आवेदक के विरुद्ध संबंधित बकाया देय राशि के संबंध में कोई आगे की कार्यवाही नहीं की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाकर अपने पुराने कर विवादों एवं बकायों का निपटान करें।

जिला अस्पताल झज्जर में स्थापित होगी अमृत फार्मेसी: सीएमओ
मरीजों को मिलेंगी सस्ती और ब्रांडिड दवाइयों की सुविधा
झज्जर, 31 मई, अभीतक: राज्य सरकार द्वारा आमजन को किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल झज्जर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में अमृत फार्मेसी बनाने की दिशा में सजगता से कार्य किया जा रहा हैं। इस स्टोर के बनने से मरीजों को सस्ती दरों पर दवाएं मिलेंगी। गत शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा पंचकूला से झज्जर सहित प्रदेश के जिला अस्पतालों में इस महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास किया गया है। सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से संचालित अमृत फार्मेसी का उद्देश्य मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयां, सर्जिकल सामग्री तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद रियायती दरों पर उपलब्ध करवाना है। यह पहल मरीजों के उपचार पर होने वाले आर्थिक बोझ को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में अमृत फार्मेसी स्थापित करने के लिए स्थान आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अमृत फार्मेसी शुरू होने के बाद मरीजों को बाजार मूल्य की तुलना में कम दरों पर आवश्यक एवं जीवनरक्षक दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। इससे विशेष रूप से कैंसर, हृदय रोग, किडनी रोग तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अमृत फार्मेसी देश के विभिन्न राज्यों में सफलतापूर्वक संचालित हो रही है तथा लाखों मरीज इसका लाभ उठा चुके हैं। झज्जर में भी इसके शुरू होने के बाद आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। सिविल सर्जन के अनुसार अमृत फार्मेसी के शीघ्र संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है ।
जिले के नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।
अमृत फार्मेसी की पहल सराहनीय, मरीजों को मिलेंगी सस्ती दवाईयां
झज्जर जिला अस्पताल में सरकार की अमृत फार्मेसी बनाने की पहल सराहनीय है। इस पहल से सरकारी अस्पतालों में उपचार पर लोगों का भरोसा और बढ़ेगा। वर्तमान में कई मरीजों को मेडिकल स्टोरों से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। झज्जर जिला अस्पताल में अमृत फार्मेसी शुरू होने से यह बोझ कम होगा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर किफायती दरों पर दवाईयां मिल सकेंगी। झज्जर जिला अस्पताल परिसर में अमृत फार्मेसी प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य हो रहा है। इसके चालु होने से निश्चित रूप से मरीजों को खासा लाभ मिलेगा।




मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर एवं बीएलए का प्रशिक्षण कार्यक्रम पहली जून से
बेरी, झज्जर, बादली और बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 807 मतदान केंद्रों से जुड़े बीएलओ एवं सुपरवाइजर होंगे प्रशिक्षित
राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के लिए भी आयोजित होंगी ओरिएंटेशन कार्यशालाएं
झज्जर स्थित संवाद भवन में बेरी, झज्जर और बादली तथा बहादुरगढ़ आईटीडीटी ऑडिटोरियम हॉल में बहादुरगढ़ विस क्षेत्र के लिए होगा प्रशिक्षण
सीटीएम एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी रितु बंसीवाल ने दी जानकारी
झज्जर, 31 मई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों के चलते जिला के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी प्रशिक्षण सत्र प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक आयोजित होंगे, जबकि बीएलए ओरिएंटेशन कार्यशालाएं दोपहर 2ः00 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। यह जानकारी सीटीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रितु बंसीवाल ने दी। सीटीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर कराए जाने वाले मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय, झज्जर द्वारा बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के प्रशिक्षण कार्यक्रम का विस्तृत शेड्यूल जारी किया गया है। यह कार्यक्रम 1जून से शुरु होकर 11 जून तक चलेंगे।
सभी मतदान केंद्रों से जुड़े बीएलओ,सुपरवाइजर और बीएलए होंगे प्रशिक्षित
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 807 मतदान केंद्र हैं जिनसे संबंधित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित दिशा-निर्देशों, मतदाता पंजीकरण, नाम संशोधन, नाम विलोपन, स्थानांतरण तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 64-बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 233 मतदान केंद्र हैं। यहां बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आईटीडीटी ऑडिटोरियम हॉल, बहादुरगढ़ में आयोजित किया जाएगा। 2 जून को मतदान केंद्र संख्या 1 से 90, 3 जून को 91 से 180 तथा 4 जून को 181 से 233 तक के मतदान केंद्रों से संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके अतिरिक्त 2 जून को भारतीय जनता पार्टी के बीएलए तथा 3 एवं 4 जून को अन्य राजनीतिक दलों के बीएलए के लिए ओरिएंटेशन कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार बादली, बेरी और झज्जर विधानसभा क्षेत्रों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए झज्जर लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन निर्धारित किया गया है। 65-बादली विधानसभा क्षेत्र में कुल 198 मतदान केंद्र हैं जिनमें 1 जून को मतदान केंद्र संख्या 1 से 65, 2 जून को 66 से 130 तथा 3 जून को 131 से 198 तक के मतदान केंद्रों से जुड़े बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 2 जून को भाजपा के बीएलए तथा 1 और 3 जून को अन्य राजनीतिक दलों के बीएलए के लिए ओरिएंटेशन एवं रिजर्व सत्र आयोजित किए जाएंगे। सीटीएम रितु बंसीवाल ने बताया कि 66-झज्जर (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में कुल 190 मतदान केंद्र हैं। इस क्षेत्र के बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को भी शैड्यूल के अनुरूप संवाद भवन, झज्जर में 4 जून को मतदान केंद्र संख्या 1 से 65, 5 जून को 66 से 125 तथा 8 जून को 126 से 190 तक के मतदान केंद्रों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। 4 जून को भाजपा, 5 जून को कांग्रेस तथा 8 जून को अन्य राजनीतिक दलों के बीएलए के लिए ओरिएंटेशन कार्यशालाएं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि 67-बेरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 186 मतदान केंद्र हैं। यहां 9 जून को मतदान केंद्र संख्या 1 से 72, 10 जून को 73 से 141 तथा 11 जून को 142 से 186 तक के मतदान केंद्रों से संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार 9 जून को भाजपा, 10 जून को कांग्रेस तथा 11 जून को अन्य राजनीतिक दलों के बीएलए के लिए ओरिएंटेशन कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलए की प्रशिक्षण कार्यक्रम में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को करवाई जाएगी निःशुल्क यात्रा
बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिक 6 जून तक सरल पोर्टल पर करें आवेदन
श्रद्धालुओं को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में मिलेगी बुकिंग, मेडिकल प्रमाण पत्र अनिवार्य
झज्जर, 31 मई, अभीतक: भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा देशभर में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक मनाए जा रहे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम के तहत हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर के श्रद्धालुओं को श्री सोमनाथ की धार्मिक यात्रा करवाने का निर्णय लिया गया है। इच्छुक श्रद्धालु यात्रा का लाभ उठाने के लिए 6 जून तक सरल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। श्रद्धालुओं को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में बुकिंग मिलेगी। आठ जून को कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। डीसी वर्षा खांगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल ट्रेन सहित धार्मिक स्थल पर किसी भी प्रकार का नशा प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराने उपरांत ही स्पेशल ट्रेन में बैठने की अनुमति दी जाएगी। कोई भी श्रद्धालु विभाग द्वारा जारी आईडी कार्ड के बिना स्पेशल ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकेंगे। यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना अति अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत सोमनाथ यात्रा पर जाने से पहले अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानकारी भी साझा करनी होगी ताकि बाद में कोई परेशानी न आए। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे यात्रा के लिए अपना अधिकृत और योग्य चिकित्सक द्वारा प्रमाणित मेडिकल प्रमाण पत्र अवश्य लगाएं। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं, जिनमें वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की स्वयं घोषणा तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा शामिल है। डीसी ने पात्रता की जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक का हरियाणा का निवासी होना और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। आवेदक 60 वर्ष से अधिक आयु और 1.80 लाख तक वार्षिक आय वाले वरिष्ठ नागरिक योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति हर तीन वर्षों में केवल एक बार ही इस सुविधा का लाभ ले सकता है। पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित इस योजना में आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है और हर तीन वर्ष में एक बार ही इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।





राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस, विद्यार्थियों ने ली तंबाकू निषेध की शपथ’
रेवाडी, 31 मई, अभीतक: विश्व स्वास्थ्य संगठन के आह्वान पर आज विद्यालय में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ का आयोजन प्राचार्य श्री विनोद यादव के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री मनोज वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को तंबाकू निषेध दिवस के महत्व व उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर समस्त विद्यार्थियों व स्टाफ को तंबाकू का सेवन न करने व समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि तंबाकू का सेवन मानव जीवन के लिए सबसे बड़ा खतरा है। यदि हम अपने युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर दें, तो हम एक स्वस्थ और शक्ति सम्पन्न राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। विद्यालय परिवार का दायित्व है कि वह बच्चों को नशे से दूर रखकर उन्हें देश का सशक्त नागरिक बनाए। नोडल अधिकारी मनोज वशिष्ठ ने कहा कि आज का युवा कल का भविष्य है। तंबाकू सेवन से न केवल कैंसर व हृदय रोग जैसी घातक बीमारियाँ होती हैं, बल्कि देश की उत्पादकता भी घटती है। इसलिए जरूरी है कि हम युवजन को इस कुरीति से बचाकर राष्ट्र को शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं। शपथ का उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवनभर इसे निभाना है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक जितेन्द्र दखोरा, राजेश यादव, विकास, भूपेंद्र व अशोक बेरवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।





शहीदों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता: राव इंद्रजीत सिंह
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गांव खण्डोडा में अमर शहीद अरुण कुमार यादव की प्रतिमा का किया अनावरण
केंद्रीय मंत्री ने गांव के विकास के लिए की 21 लाख रुपए देने की घोषणा
रेवाड़ी, 31 मई, अभीतक: केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) तथा संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को रेवाड़ी जिला के गांव खण्डोडा में अमर शहीद अरुण कुमार यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री का गांव के द्वार से ग्रामीण युवाओं द्वारा बाइक तिरंगा रैली से अनुगवाई करते हुए आयोजन स्थल तक लाया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं अभिवादन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव व भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली विशेष रूप से मौजूद रही। केंद्रीय मंत्री ने गांवों के विकास के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शहीद अरुण कुमार यादव ने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व समर्पित कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनको अपना सर्वश्रेष्ठड्ढ देने के लिए सेना द्वारा 8 मेडल भी प्रदान किए गए जो इनके अदम्य साहस को दर्शाते है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के तहत लेबनान देश में एक साल साहस और वीरता के साथ अपनी सेवाएं भी दी। सिक्किम में डयूटी के दौरान आई प्राकृतिक आपदा में आमजन और अपने साथियों को बचाने के प्रयास में अपने शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए 4 अक्तूबर 2023 को देश सेवा करते हुए शहीद हो गए। देशवासी उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखेंगे और आने वाली पीढियां उनसे राष्ट्रभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमेशा से ही दक्षिणी हरियाणा के युवा सेना में भर्ती होकर देश की हिफाजत के लिए आगे रहे हैं। उन्होंने उन माताओं-बहनों की भी सरहाना की जिन्होंने अपने बच्चों और भाइयों को सेना में भर्ती कर देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात किया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने शहीद अरुण कुमार यादव की माता, पत्नी और बच्चों को भी विश्वास दिलाया कि सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है। समारोह के दौरान ग्रामीणों द्वारा राजकीय विद्यालय का नामकरण शहीद अरुण कुमार यादव के नाम पर करने, गांव के जोहड़ों को नहरी पानी से जोडने तथा अन्य विकासात्मक मांगों का ज्ञापन भी प्रस्तुत किया गया। केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में मेडल लाने वाले खिलाडियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने भी शहीद अरुण कुमार यादव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूत सदैव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहते हैं। उन्होंने युवाओं से शहीद के आदर्शों एवं उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कोसली के विधायक अनिल यादव ने भी शहीद के योगदान को नमन करते हुए कहा कि ऐसे वीरों के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और नागरिक निर्भय होकर अपना जीवन व्यतीत कर पाते हैं। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल कुमार रायपुर, चेयरमैन छत्तर पाल, मंडल अध्यक्ष रमेश झाबुआ, सरपंच पूनम, एसडीएम संजीव कुमार, बीडीपीओ शुभम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के तीर्थ दर्शन के लिए जाएगी स्पेशल ट्रेन
बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिक 6 जून तक सरल पोर्टल पर करें आवेदन
मुख्यमंत्री 8 जून को कुरुक्षेत्र से करेंगे स्पेशल ट्रेन को रवाना
रेवाड़ी, 31 मई, अभीतक: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशों अनुसार हरियाणा सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए धार्मिक तीर्थ स्थानों की निशुल्क यात्रा करवाने का निर्णय लिया है। इस यात्रा के तहत सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे ताकि गरीब परिवारों के बुजुर्गों के भी तीर्थ स्थलों के दर्शन करने के सपने साकार हो सके। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रदेश सरकार बीपीएल परिवारों के बुजुर्गों को श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की मुफ्त धार्मिक यात्रा करवाने जा रही है। इसके लिए आगामी 8 जून को कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन से एक स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। इस ट्रेन को मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इच्छुक श्रद्धालु 6 जून तक सरल पोर्टल पर यात्रा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह यात्रा पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होगी। डीसी ने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की शौर्य एवं धैर्यगाथा, अटूट आस्था’ कार्यक्रम के तहत चलाई जाने वाली यह स्पेशल ट्रेन कुरुक्षेत्र से चलकर करनाल, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली होते हुए श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग तक जाएगी। सोमनाथ मंदिर भारत के लोगों की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अति आवश्यक है। श्रद्धालुओं को सुरक्षा के दृष्टिगत श्री सोमनाथ यात्रा पर जाने से पहले अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में भी जानकारी साझा करनी होगी ताकि बाद में कोई परेशानी न आए। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे पंजीकरण के समय यात्रा के लिए अपना अधिकृत और योग्य चिकित्सक द्वारा प्रमाणित मेडिकल प्रमाण पत्र अवश्य लगाएं। इस योजना के तहत तीर्थयात्रियों के रहने, खाने और स्थानीय परिवहन की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी। डीसी ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में धार्मिक स्थल पर किसी भी प्रकार का नशा प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराने उपरांत ही स्पेशल ट्रेन में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
श्री सोमनाथ यात्रा पर जाने के लिए पात्रता
डीसी ने बताया कि यात्रा के आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं। इसके लिए आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने तथा पिछले तीन वर्षों में तीर्थ योजना का लाभ न लेने की स्वयं घोषणा पत्र शामिल है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक और 1.80 लाख तक वार्षिक आय होनी चाहिए। वरिष्ठ नागरिक अपने जीवनसाथी को मुफ्त साथ ले जा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत पात्र श्रद्धालु लघु सचिवालय स्थित कमरा नंबर 307 में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, कार्यालय में अपनी सूचना अवश्य दें।
विलुप्त होती सांझी कला को मिलेगा नया जीवन
महिलाओं को मिलेगा निरूशुल्क प्रशिक्षण, सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की है अनूठी पहल
रेवाड़ी, 31 मई, अभीतक: हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर एवं पारंपरिक लोक कला ‘सांझी’ के संरक्षण और पुनर्जीवन के उद्देश्य से कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंडल स्तर पर तीन दिवसीय कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे इस प्राचीन लोक कला को संरक्षित करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल तथा महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग के मार्गदर्शन में प्रदेश के विभिन्न मंडलों में सांझी 2 से 4 जून तक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यशालाओं में महिलाएं भाग लेकर सांझी कला के विभिन्न स्वरूपों को सीखेंगी तथा अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सांझी का निर्माण करेंगी। डीसी ने बताया कि सांझी केवल एक कला नहीं, बल्कि हरियाणा प्रदेश की लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की जीवंत अभिव्यक्ति है। इस कला के माध्यम से युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रह सकेगी। शहरीकरण और आधुनिक जीवनशैली के कारण युवा पीढ़ी इस पारंपरिक कला से दूर होती जा रही है। जिसके कारण विभाग मंडल स्तर पर महिलाओं और युवाओं को इस कला के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित कर रहा है। इस निशुल्क कार्यशाला में सांझी सीखने की इच्छुक महिलाएं सांझी बनाने की कला के गुर सीख सकती हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने महिलाओं से अपील की है कि वे इस कार्यशाला में बढ़-चढकर भाग लें और हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे इस लोक कला को सीखकर आने वाली पीढियों तक पहुंचा सकें।
हरियाणा सरकार ने शुरू की एकमुश्त निपटान स्कीम
एकमुश्त निपटान स्कीम के तहत पुराने बकायों का किया जाएगा निपटान
रेवाड़ी, 31 मई, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2025 में छोटे व्यापारियों को लाभ देने के लिए शुरू की गई एकमुश्त निपटान स्कीम को व्यापारियों ने हाथो-हाथ लिया और उसका 115223 व्यापारियों ने पुरजोर लाभ उठाया। इस स्कीम की अभूतपूर्व कामयाबी को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर निपटान स्कीम लाने का विचार किया है जिसके द्वारा पुराने बकायों को निपटाया जा सके तथा अदालतों में लंबित मुकदमों का समाधान किया जा सके। जीएसटी में कम से कम बकाया राशियों के साथ आगे बढ़ा जाए ताकि जीएसटी संग्रह को बढ़ाने में अधिक से अधिक समय और ध्यान दिया जा सके। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रीति चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने 1 जून 2026 से 120 दिनों के लिए 28 सितंबर 2026 तक एक मुश्त निपटान स्कीम, 2026 शुरू की है। जिसके तहत सात कराधान अधिनियमों के तहत निर्धारित बकाया देय राशि के निपटान का प्रावधान है। यदि किसी करदाता पर किसी संबंधित अधिनियम के अंतर्गत एक वर्ष में 1 लाख रुपये तक का कर बकाया है तो उसे इस स्कीम में आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उसका उस वर्ष के लिए उस अधिनियम में संपूर्ण कर, ब्याज एवं जुर्माना राशि माफ हो जाएगी। आवेदक अपने बकाया देय राशि के निपटान के लिए किसी भी अधिनियम में किसी भी वर्ष के लिए आवेदन कर सकता है। पूर्ववर्ती हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम, 1973 के तहत बकाया राशि के निपटान के लिए विशेष छूट उपलब्ध है। हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम, 1973 को 1 अप्रैल, 2003 से हरियाणा मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2003 के लागू होने के साथ निरस्त कर दिया गया था। हरियाणा सामान्य बिक्री कर के तहत बकाया देय बहुत पुराने हैं, इसलिए 1 लाख से अधिक कर बकाया वाले सभी मामलों में 70 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। प्रीति चैधरी ने बताया कि फार्म सी, फार्म एफ, फार्म एच, फार्म ई1, फार्म ई2, टैक्स इनवॉइसध्वैट सी-4, वैट डी1, वैट डी2 आदि जैसे वैधानिक प्रपत्रों के न जमा करने के कारण बड़ी संख्या में बकाया राशि देय है। इन मामलों में से कुछ विभिन्न अपील स्तरों पर हैं। इन बकाया को विशेष रूप से लक्षित करने के लिए एक नई छूट प्रस्तावित की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति अब ऐसे प्रपत्र प्रस्तुत करने में सक्षम है, तो उसके कर की मांग उन प्रपत्रों के प्रस्तुत करने से प्राप्त होने वाली छूट की राशि से घटा कर कम कर दी जाएगी, बशर्ते ये प्रपत्र तीन महीने के भीतर सत्यापित हो जाएं। यह लाभ ऐसे फर्जीध्नकली फर्मों को उपलब्ध नहीं होगा जिनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की गई है। यह लाभ उन वैधानिक प्रपत्रों के लिए भी उपलब्ध नहीं होगा जिन्हें पहले प्राधिकरणों द्वारा अस्वीकार कर दिया गया था। यह केवल हरियाणा मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2003 और केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम, 1956 से संबंधित बकाया राशि पर लागू होगा। उन्होंने बताया कि स्कीम के तहत हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम, 1973 के तहत प्रदान की गई कर छूट में एक रुपए से एक लाख रुपये तक कर छूट का 100 प्रतिशत, अन्य मामले में कर छूट का 70 प्रतिशत है। अन्य अधिनियमों के अधीन उपलब्ध छूट में एक रुपये से एक लाख रुपये तक कर छूट का 100 प्रतिशत, 1 लाख से 10 लाख तक 60 प्रतिशत, 10 लाख से 1 करोड़ तक 50 प्रतिशत, 1 करोड़ से 10 करोड़ तक 40 प्रतिशत, 10 करोड़ रुपये से 30 करोड़ तक 35 प्रतिशत, 30 करोड़ रुपये से 60 करोड़ तक 30 प्रतिशत, 60 करोड़ रुपये से अधिक पर 0 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत ब्याज तथा जुर्माना राशि पर 100 प्रतिशत छूट दी गई है। प्रीति चैधरी ने बताया कि आवेदक को प्रत्येक पूर्ववर्ती स्लैब में दी गई छूट का पूर्ण लाभ उसके बकाया कर राशि की स्लैब तक मिलेगा। बकाया राशि निर्धारित करने वाले किसी भी आदेश के विरूद्ध अपील या मुकदमे में शामिल आवेदक भी लंबित अपीय या मुकदमे को वापस लेने की शर्त के साथ इस स्कीम के तहत आवेदन कर सकते है। निपटान की राशि का भुगतान किस्तों में करने की भी सुविधा स्कीम में दी जा रही है। पांच लाख रुपए तक के निपटान की राशि के लिए कोई किस्त नहीं। पांच लाख रुपए से अधिक और पच्चीस लाख रुपए तक के निपटान की राशि के लिए दो समान किस्तें। एक किस्त आवेदन जमा करते समय और दूसरी अंतरिम आदेश की तिथि से 60 दिनों के भीतर। पच्चीस लाख रुपए से अधिक के निपटान की राशि के लिए तीन किस्तें होगी। आवेदन जमा करते समय निपटान राशि का 40 प्रतिशत, अंतरिम आदेश की तिथि से 60 दिनों के भीतर दूसरी किस्त, निपटान राशि का 30 प्रतिशत और अंतरिम आदेश की तिथि से 120 दिनों के भीतर शेष राशि की तीसरी किस्त। ऐसे मामलों में जहां निपटान के लिए आवेदन सही पाया गया है और स्वीकार कर लिया गया है तो आवेदक के खिलाफ कोई आगे की कार्यवाही शुरू नहीं की जाएगी।
नगर परिषद रेवाड़ी चेयरपर्सन व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज
रेवाड़ी, 31 मई, अभीतक: एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि सोमवार 1 जून को प्रातरू 10 बजे नगर परिषद रेवाड़ी परिसर में नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनीता पीपल और वार्डों पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। इस अवसर पर केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) तथा संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।