



क्लेरिकल एसोसिएशन के आह्वान पर तीसरे दिन भी ज्यादातर लिपिक रहे हड़ताल पर
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : झज्जर जिले के सभी विभागों, निगम व बोर्डों सहित अन्य संस्थानों के लिपिक वर्ग के कर्मचारी तिसरे दिन भी हड़ताल पर रहे, जिसके चलते प्रशासनिक कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुए। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर लिपिक लघु सचिवालय के सामने धरना देकर बैठे रहे। हसला समेत कई अन्य संगठनों ने भी क्लर्कों की मांगों का समर्थन किया है। एसोसिएशन जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एसोसिएशन की तिसरे दिन दूसरे दिन से काफी अधिक संख्या में हड़ताल पर रहे हैं। लिपिकों की सिर्फ एक ही मांग है कि लिपिकों के कार्य व योग्यता के आधार पर न्यूनतम वेतन 19900 से बढ़ा कर 35400 किया जाए। वहीं दूसरे दिन जिलाभर के अनेक संगठनों ने अपना समर्थन लिपिकों की हड़ताल को दिया। हडताल के दौरान जिला एसोसिएशन के प्रधान आनंद कुमार, दिनेश कुमार, मीडिया प्रभारी सतेंद्र, अमित कुमार, मीना देवी, प्रीति सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। आनंद कुमार ने बताया कि जब से हरियाणा प्रदेश का गठन हुआ है तब से हरियाणा सरकार ने समय-समय पर विभिन्न पदों जैसे अध्यापक, फार्मासिस्ट, एमपीएचडब्लयू, जीएनएम, नर्सिंग स्टाफ, जूनियर इंजीनियर एवं अन्य पदों के कार्यों की समीक्षा के उपरांत या अन्य किसी दूसरे कारणों से उनके वेतनमान मे सम्मानजनक बढ़ोत्तरी की है। बस लिपिक वर्ग को इससे अछूता रखा गया है। एसोसिएशन कार्य समीक्षा के आधार पर वेतनमान 35400 निर्धारित करने की मांग कर रही है। एसोसिएशन की सिर्फ एक ही मांग लिपिकों के कार्य व योग्यता के आधार पर न्यूनतम वेतन 19900 से बढ़ा कर 35400 किया जाए। इसे लेकर एसोसिएशन के पिछले तीन वर्ष से चल रहे धरने व प्रदर्शन के बावजूद सरकार जायज मांग को नजरंदाज कर रही है। एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के सभी सांसदों विधायकों व अन्य सरकारी प्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के बावजूद सरकार उनकी मांगों को लेकर बातचीत नहीं कर रही है।
आम जनता को हो रही है परेशानी
क्लेरिकल स्टाफ के हड़ताल पर चले से अपने काम के लिए आने वाले लोगों को परेशानी होनी लगी है। लोग घर से किराया फूंक कर अपने काम के लिए आते हैं लेकिन यहां आने के बाद उन्हें बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ता है। नगर परिषद में प्रोपर्टी से संबंधित, तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री से संबंधित परेशानी आ रही हैं।


एल. ए. स्कूल झज्जर में मनाया वन महोत्सव, बच्चों ने किया पौधरोपण
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : एल. ए. सीनियर सैकेन्डरी स्कूल झज्जर में वन महोत्सव के अंतर्गत बच्चों के द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित गया। कोलिन्स पब्लिशर के माध्यम से इस कार्यक्रम में बच्चों को पौधे वितरित किए गए। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बच्चों को इस वर्षा के मौसम में वन महोत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर ने बच्चों को अपने एरिया व सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण के लिए कहा। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने बच्चों के साथ मौजूद रहकर स्कूल प्रांगण में पौधे लगवाए। स्कूल एचओडी योगेश्वर कौशिक, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव, पिंकी शर्मा ने बच्चों को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की रक्षा का भी संकल्प दिलवाया।



बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोडऩे में पीएमएफएमई योजना लाभकारी : डीसी
सूक्ष्म उद्योग लगाने के लिए एक करोड़ तक के ऋण का प्रावधान
जरूरतमंद का रोजगार शुरू करवाना पुण्य का कार्य- बोले कैप्टन शक्ति सिंह
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) बेरोजगार लोगों को स्वरोजगार से जोडऩे बेहद मददगार साबित होती जा रही है। डीसी ने कहा कि अधिकारी जरूरतमंदों का रोजगार शुरू करवाकर एक तरह का पुण्य का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी अमृत महोत्सव के दौरान विभिन्न योजनाओ के तहत व्यक्तिगत तौर पर पुरुष, महिला, किसान उत्पादन संगठन, स्वयं सहायता समूह व सहकारी समिति ऋण योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
विभागीय अधिकारी करें युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित
डीसी ने कहा कि पशुपालन, कृषि, बागवानी व स्वयं सहायता समूहों का सीधा जुड़ाव स्वरोजगार की योजनाओं से है। इसलिए इन विभागों में आने वाले बेरोजगार युवाओं को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना के स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित करें। योजना के तहत ग्रेजवेट युवाओं को डिस्ट्रिक रिसोर्स पर्सन रखें जो युवाओं को प्रेरित करें।
35 प्रतिशत अनुदान पर एक करोड़ रूपये तक लोन का प्रावधान
डीसी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह को मशीन की खरीद के लिए प्रत्येक सदस्य के हिसाब से 40 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। बुनियादी ढांचा खड़ा करने के लिए 35 प्रतिशत अनुदान पर ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपए तक का ऋण दिया जाता है, जिसमें 35 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाता है। इससे संबंधित जानकारी के लिए एमएसएमई सेंटर से संपर्क किया जा सकता है।
आय के लिए ये कार्य शुरू किए जा सकते हैं
युवाओं द्वारा खाद्ïय प्रसंस्करण उद्योग जैसे बेकरी, आटा मिल, सरसों तेल मिल, मसाला पीसने की पसीन लगाना, खाद्ïय सामग्री को पैकिंग करने की मशीन लगाना, मिठाई, जूस, पेठा, पापड़, फ्रूट, जैम, शहद, मशरूम, बिस्किट, केक, पिज़्ज़ा, टमाटर सॉस, चिप्स, नमकीन, गजक, गुड़, आचार व मखाना आदि से संबंधित खाद्य पदार्थ को बनाने व उत्पादन की यूनिट लगाई जा सकती है।



आने वाली पीढिय़ों के लिए जल संरक्षण बेहद जरूरी : डीसी
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जिलावासियों से किया जलसंरक्षण का किया आह्वान
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जिला के प्रत्येक नागरिक से जल संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा है कि पानी की एक-एक बूंद बचाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। जल संरक्षण का विषय जहां भविष्य के जीवन से जुड़ा है वहीं जल संसाधनों और प्रभावी जल प्रबंधन के बिना विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा किसमय रहते जल संरक्षण को लेकर सचेत होने और पानी बचाने का संकल्प लेना जरूरी है। जल संरक्षण करने और लोगों के घर द्वार पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ही हरियाणा सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना को भी क्रियान्वित किया है। उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन करके हम आने वाली पीढिय़ों के लिए जल संचय करने में अपना योगदान दे सकेंगे। उपायुक्त ने कहा कि जल एक ऐसा दुर्लभ प्राकृतिक संसाधन है, जो सिर्फ कृषि कार्यों के लिए ही नहीं बल्कि पृथ्वी पर जीवन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन चिंतनीय स्थिति यह है कि जल की कमी का संकट न केवल भारत बल्कि दुनिया के लगभग सभी देशों की एक विकट समस्या बन चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों को जल का महत्व बताने और कैसे अलग-अलग तरीकों से उसे संरक्षित किया जा सकता है इसके लिए यह दिन मनाया जाता है।



विदेश जाने के लिए अधिकृत एजेंसी से ही सम्पर्क करें : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह
कबूतरबाजों से बचने के लिए जनहित में टोल फ्री नंबर 8053003400 जारी
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि अभिभावकों को शिक्षा, रोजगार व अन्य उद्देश्यों के लिए विदेश भेजने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने वाले अनाधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वे सरकार की ओर से अधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों से ही विदेश जाने के लिए संपर्क करें और अच्छी तरह से पूछताछ कर लें। हरियाणा सरकार कबूतरबाजी को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की ओर से कबूतरबाजों से बचने के लिए जनहित में टोल फ्री नंबर 8053003400 जारी किया गया है। डीसी ने कहा कि सरकार प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार इस बारे लोगों को जागरूक व सावधान किया जाता है। प्राय: देखने में आता है कि विदेश भेजने के नाम पर लोगों से पैसे ठगने वाले एजेंट पंजीकृत नहीं होते हैं। इसलिए ऐसे एजेंटों से आमजन को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे नकली या अनाधिकृत एजेंट विभिन्न प्रचार माध्यमों में अपना विज्ञापन प्रकाशित व प्रसारित करवाते हैं, जिससे आमजन उनके झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई, अन्य संपत्ति या गहने इत्यादि गंवा बैठते हैं। उन्होंने बताया कि अनाधिकृत एजेंट व एजेंसी विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति को लक्षित देश की बजाय किसी अन्य देश एवं जगहों पर भेज देते हैं। ऐसे अनेक मामलों में कई बार विदेश जाने वाले व्यक्ति की जान को भी खतरा हो जाता है। इसलिए ऐसे कबूतरबाज ट्रैवल एजेंट व एजेंसियों से सावधान रहें और सरकार की ओर से अधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों के माध्यम से ही विदेश जाने का प्लान बनाएं। उन्होंने बताया कि सरकार की और से अधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों की सूची जारी की हुई है। अधिक जानकारी हरियाणा ओवरसीज प्लेसमेंट पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।




जिलाभर में आयोजित विशेष शिविरों में चिन्हित नागरिकों ने कराया पीपीपी में जन्म तिथि सत्यापन : एडीसी सलोनी शर्मा
जिला में ग्राम स्तर और शहरों में जन्मतिथि डाटा सत्यापन को लेकर 08 व 09 जुलाई को भी लगेंगे विशेष शिविर
तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन अलर्ट मोड में रहा प्रशासन
शिविरों में प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा पीपीपी में जन्म तिथि डाटा सत्यापन कार्य
तीन दिवसीय शिविरों में जिलाभर के चिंहित 16 हजार 756 नागरिकों की जन्मतिथि का होगा सत्यापन
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत कल्याणकारी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए हरियाणा सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम परिवार पहचान पत्र में जिला भर के चिन्हित नागरिकों के जन्म तिथि सत्यापन को लेकर तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन यानि शुक्रवार को जिला भर में आयोजित विशेष शिविरों में पहुंचकर नागरिकों ने पीपीपी में जन्म तिथि सत्यापन कार्य कराया। कैंपों में केवल जिलाभर के 16 हजार 756 चिंहित नागरिकों की जन्म तिथि का सत्यापन कार्य होगा। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में जिला में शुक्रवार को लगाए गए शिविरों में टीम लीडरों के सहयोग से परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि से संबंधित डाटा सत्यापन का कार्य सुचारू रूप से किया गया। एडीसी एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी सलोनी शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा चिंहित व्यक्तियों के परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि संबंधी डाटा सत्यापन के लिए नागरिक संसाधन सूचना विभाग व फैमिली इंफॉर्मेशन डाटा रिपॉजिटरी, हरियाणा परिवार नियोजन प्राधिकरण (एचपीपीए) के माध्यम से प्रात: नौ बजे से शाम चार बजे तक विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन जिला प्रशासन सुचारू ढंग से शिविर आयोजित करने के लिए दिन भर सजग रहा। वाट्सएप गु्रप के माध्यम से सभी शिविरों की रियल टाइम मॉनिटरिंग दिन भर की गई। कैंप में आने वाली समस्याओं की जानकारी मिलने पर जिला स्तर से तुरंत समाधान भी किया गया।
शनिवार व रविवार को भी होगा डाटा सत्यापन का कार्य
एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि शनिवार 08 जुलाई व रविवार 09 जुलाई को जिला में निर्धारित समय प्रात: नौ बजे से सायं चार बजे तक विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। दोनों दिन कैंपों में पीपीपी में चिन्हित नागरिकों की जन्म तिथि का सत्यापन किया जाएगा। यह कार्य पूरी तरह निशुल्क किया जा रहा है। उन्होंने जन्म तिथि सत्यापन के लिए चिन्हित नागरिकों से जल्द से जल्द जन्म तिथि सत्यापित करवाने के लिए कैंपों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आह्वान किया।
गांव माछरौली स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कैंप में पीपीपी में जन्मतिथि सत्यापन कराती महिला।
बागवानी संबंधी अनुदान योजनाओं के लिए सरकार ने लांच किया पोर्टल
बागवानी योजनाओं के तहत दिया जा रहा 25 से 100 प्रतिशत तक अनुदान
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : प्रदेश सरकार द्वारा आजादी अमृत महोत्सव वर्ष में बागवानी से संबंधित सभी प्रकार की अनुदान योजनाओं के लिए केवल एक पोर्टल (https://hortnet.gov.in) पर आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। यह जानकारी जिला बागवानी अधिकारी डॉ राजेन्द्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बागवानी क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत 25 से 100 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है, जिनमें एकीकृत बागवानी मिशन, एकीकृत बागवानी विकास योजना, अनुसूचित जाति योजना, रेशम जैसी योजनाएं भी मुख्य रूप से शामिल हैं। इस बारे में अधिक जानकारी टोल फ्री नंबर 18001802021 पर संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।





विधुरो-कुंवारों को मिली मनोहर सौगात : विक्रम कादियान
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : हरियाणा देश में पहला ऐसा राज्य हो गया है, जहां कुंवारों-विधुरों को सरकार पेंशन देगी। इस पेंशन योजना के तहतलाभार्थियों को 2750 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। सरकार की यह पहल पंडित दीनदयाल के अंतोदय के सपने के साकार करने कीमहत्वपूर्ण कड़ी है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने बेरी के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनने के उपरांत कार्यकर्ताओंको संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल जनसंवाद कार्यक्रमों में जनता की फरियाद सुन करके जन हितैषीयोजनाओं को क्रियाविंत कर रहे हैं। अब इंतकाल व रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बना दिया गया है। अब रजिस्ट्री होने केबाद अगर कोई विवाद नहीं है तो दस दिन के भीतर इंतकाल हो जाएगा। वहीं तहसीलदारों के अलावा डीआरओ व एसडीएम को रजिस्ट्रीकरने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। इससे लोगों को रजिस्ट्री करवाने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा और व्यर्थ में तहसीलकार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को भी जवाबदेही बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बेरी ब्लॉक की भूमि को ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से लवणता व जलभराव से मुक्त किया जाएगा। हरियाणा सरकार की जलभृत लवणता के इन सीटू उपचार जैसी मृदा समृद्धि योजना का लाभ बेरी हलके के किसानों को होगा। इस परियोजना के सर्वे सर्वाकी जिम्मेवारी सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता विजेंद्र नारा को दी गई है जो इस इलाके की जमीन की प्रकृति और प्रवृत्ति से पूर्णतया वाकिफ हैं। इससे धौड़, डीघल, धांधलान, गोच्छी, बेरी, बिसाहन, दूबलधन, माजरा, अच्छेज, पहाड़ीपुर, बाकरा, छारा, मांडोठी की धरती को जलभराव से मुक्ति मिलेगी। जिसके लिए उन्होंने सीएम मनोहर लाल का आभार भी जताया। इस दौरान सरपंच ढराना सुरेंद्रकादयान ,सरपंच वजीरपुर नरेंद्र कादयान, सरपंच बाकरा सुरेंद्र मास्टर, ज़िला उपाध्यक्ष संजीव कादयान, नगर पार्षद जितेंद्र उर्फ जीतू, नगर पार्षद प्रवीण सलूजा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री अजय कुमार, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक दिनेश कुमार, रोबिन ब्लॉक समिति मेम्बर पहाड़ीपुर, जयपाल भम्भेवा, राज सिंह बाघपुर, रणबीर सिंह धाँधलान, बुधराम दुबलधन, नवीन रूहिल रोहद, बलराम दुबलधन, जगबीर मांगावास, दलजीत पहलवान बाघपुर, मेहताब सिंह बाघपुर, तेजपाल राठी भापड़ौदा, कुलदीप कादयान बेरी, हरपाल डबास, अमित डबास, रामनिवास दुबलधन, सुरेश कुमार तथा अन्य सैंकड़ों जन मौजूद रहे।
रविवार को भिवानी में आयोजित विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में भिवानी पहुँचेंगेे कार्यकर्ता : विधायक राजेंद्र जून
बहादुरगढ़, 07 जुलाई (अभीतक) : कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून ने बहादुरगढ़ हलके के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 9 जुलाई रविवार को भिवानी में कांग्रेस पार्टी के विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने बताया कि 9 जुलाई रविवार को भिवानी की नई अनाज मंडी में सुबह 10 बजे आयोजित विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा आमजन की समस्याओं को सुनेंगे। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता बहादुरगढ़ हलके से रविवार 9 जुलाई को ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीधा भिवानी की नई अनाज मंडी में पहुंचकर विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पार्टी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ मजबूत करने का काम करें।




पंचायत उप चुनाव के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त : जिला निर्वाचन अधिकारी
डीसी मो. इमरान रजा ने कहा-शांतिप्रिय ढंग से चुनाव संपन्न कराना प्रशासन का दायित्व
रविवार को होंगे पंचायत उप चुनाव
रेवाड़ी, 07 जुलाई (अभीतक) : जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिला में 9 जुलाई को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के मदï्ïदेनजर बूथ अनुसार डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शांतिप्रिय ढंग से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में प्रशासन पूरी तरह से सजग एवं सतर्क है। डीसी ने कहा कि जिला रेवाड़ी में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अधिकारियों को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के तहत बावल खंड की ग्राम पंचायत ओढी के बूथ 1, वार्ड नं-8 में पंच पद के लिए लियाकत अली, एसडीओ, बिजली विभाग धारूहेड़ा मो0नं0-9992110816, इसी प्रकार धारूहेड़ा की ग्राम पंचायत आकेडा के बूथ 2, वार्ड नं-17 में पंच पद के लिए आशीष मित्तल, एसडीओ, बिजली विभाग मो0नं0-7419660301, डहीना की ग्राम पंचायत गोठडा टप्पा डहिना के बूथ 3, वार्ड नं-3 व 4 में पंच पद के लिए नंदकिशोर एसडीओ जेएलएन कोसली मो0नं0-9812497790, डहीना की ग्राम पंचायत मन्दौला के बूथ 4, वार्ड नं-10 में पंच पद के लिए अरविन्द एसडीओ निर्माण मण्डल रेवाडी मो0नं0-9818316811, जाटूसाना की ग्राम पंचायत कन्हौरी के बूथ 5 व 6 वार्ड नं-1-5 व 6-9 में सरपंच पद के लिए वरूण कुमार एजीएम एसडीओ, हैफेड रेवाडी मो0नं0 -9416118124, जाटूसाना की ग्राम पंचायत बोडिया कमालपुर खुशपुरा के बूथ 7, वार्ड नं-9 में पंच पद के लिए पृथ्वी सिंह, बीआरसी, रेवाड़ी मो0- 9416237529, जाटूसाना की ग्राम पंचायत खुशपुरा के बूथ 8, वार्ड नं-5 में पंच पद के लिए अभिमन्यू, आईटी, डीईटीसी (सैल टैक्स), रेवाड़ी मो0 9468348476, जाटूसाना की ग्राम पंचायत पहराजवास के बूथ 9, वार्ड नं-5 में पंच पद के लिए रोहताश ङ्क्षसह, आईटी, डीईटीसी (सैल टैक्स), रेवाड़ी मो0 9416424529, खोल की ग्राम पंचायत राजपुरा इस्तद्गमुरार के बूथ 10, वार्ड नं-2 में पंच पद के लिए रामस्वरूप, आईटी, डीईटीसी (सैल टैक्स), रेवाड़ी मो0 9416262039, नाहड की ग्राम पंचायत झाडौदा के बूथ 11, वार्ड नं-3 में पंच पद के लिए रोहित, एसडीओ, बिजली विभाग मो0 9992111811, नाहड की ग्राम पंचायत खुर्शीदनगर के बूथ 12, वार्ड नं-4 व 6 में पंच पद के लिए हर्ष कुमार कार्यकारी अभियन्ता, बिजली विभाग कोसली मो0 8059989393 के अलावा रिर्जव में विकासदीप एसडीओ, बिजली विभाग कोसली मो0 9992111805, रविन्द्र एसडीओ बिजली विभाग पाल्हावास, मो0 9992111807 व उपेन्द्र कुमार एसडीओ बिजली विभाग पाली टप्पा गोठडा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
गृहकार्य अवलोकन हेतु राजकीय विद्यालयों में पीटीएम का हुआ आयोजन
रेवाड़ी जिला के शिक्षकों ने अभिभावकों से किया संवाद
रेवाड़ी, 07 जुलाई (अभीतक) : जनभागीदारी कार्यक्रम के तहत बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान दिए गए गृहकार्य के अवलोकन के लिए शुक्रवार को सभी राजकीय विद्यालयों में अभिभावकों के साथ मेगा पीटीएम का आयोजन हुआ। डीसी मोहम्मद इमरान रजा के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग की ओर से रेवाड़ी जिला के विद्यालयों में शिक्षकों ने अभिभावकों से सीधा संवाद किया। जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम हरियाणा के सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में मनाया गया और इस कार्यक्रम में ग्रीष्मकाल में बच्चों को दिए गए गृहकार्य का उनके माता-पिता द्वारा ही अवलोकन किया जाना था। इस कार्य में बच्चों के माता-पिता द्वारा बढचढकर भाग लिया। इससे पता चलता है कि सरकार द्वारा शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूलों में बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं बच्चों के लिए कितना लाभदायक साबित हो रही है। इसी कड़ी में आज सभी प्राथमिक स्कूलों में अभिभावक व अध्यापकों के बीच मिटिंग करवाई गई जिसमें अभिभावकों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने विचारों का आदान प्रदान किया। जिन बच्चों के माता-पिता, अभिभावक के अलावा जो भी इस कार्यक्रम में आज उपस्थित नहीं हो सके वो आने वाली 10 जुलाई, सोमवार को होने वाली मीटिग में शामिल हो सकते हैं।



इलेक्ट्रिक वाहन पोलिसी का लाभ लेने के लिए जमा करवाएं अपना स्वामित्व प्रमाण पत्र : एसडीएम
एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह ने की अपील
रेवाड़ी, 07 जुलाई (अभीतक) : एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह ने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन आयुक्त द्वारा सभी इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों से आह्वïान किया है कि जिन वाहन मालिकों ने 10 जुलाई, 2022 से 21 जून 2023 तक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदें हैं और वाहन मालिक इलेक्ट्रिक वाहन पोलिसी का लाभ लेना चाहते हैं वे सभी अपने-अपने वाहन की रजिस्ट्रेशन अथोरिटी (एमवी) रेवाड़ी से जारी आरसी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व वाहन खरीद करते समय डीलर द्वारा दिये गये वाहन के दस्तावेजात की छाया प्रति उपमण्डल अधिकारी (ना0) एवं रजिस्ट्रींग अथोरिटी (एम0वी0), रेवाड़ी में एक सप्ताह के अन्दर- अन्दर किसी भी कार्यदिवस में प्रात: 09 बजे से सांय 05 बजे तक वाहन स्वामी स्वयं या उसका कोई भी प्रतिनिधि जमा करवा सकता है। एसडीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई निर्धारित समय अवधि उपरान्त कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लें कर्मचारी: डॉ भूप सिंह
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा भूप सिंह ने सहारनवास सिथत पशु अस्पताल में किया पौधरोपण
रेवाड़ी, 07 जुलाई (अभीतक) : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पशुपालन विभाग द्वारा विशेष पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते पौधारोपण का सिलसिला जारी है। विभाग के उपनिदेशक डॉ भूप सिंह यादव ने शुक्रवार को जाटूसाना, गुरावडा, बिशोहा सहित अन्य पशु चिकित्सा संस्थानों में पौधा रोपण करते हुए स्टाफ सदस्यों से उनका संरक्षण का आह्वान किया। उपनिदेशक ने कहा कि इस अभियान के तहत जिले के 52 पशु अस्पताल व 63 पशु औषधालय में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा यह मुहिम वन क्षेत्र को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण स्वच्छता की दिशा में उठाया गए एक सराहनीय कदम है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन व ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता जाहिर की तथा कहा कि पौधारोपण व संरक्षण कर पर्यावरण संतुलन को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ऐसे वृक्ष लगाने चाहिए जो ईंधन के लिए लकड़ी और खाने के लिए फल तथा छायादार हो। उन्होंने विभाग के कर्मचारियों को उनके जन्मदिन सहित अन्य किसी भी खास दिन को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया । उन्होंने पशुओं के नियमित टीकाकरण अभियान की मॉनिटरिंग करने के निर्देश वेटनरी सर्जन को दिए,ताकि पशुओं द्वारा इंसानों में होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। इस मौके पर एसडीओ बावल डॉ. विनोद यादव, कोसली एसडीओ डॉ अनिता यादव, सारहनवास जिला अस्पताल के पशु चिकित्सक डा प्रदीप जांगड़ा,डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ. सरिता, बीरसिंह, अमित, प्रमोद, सुखबीर, सुदेश सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।




भूमि अधिग्रहण मामलों को लेकर हुआ विशेष लोक अदालत का आयोजन : वर्षा जैन
रेवाड़ी, 07 जुलाई (अभीतक) : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला व जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेवाड़ी विमल कुमार के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा जैन की देखरेख में आज भूमि अधिग्रहण मामलों की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत का आयोजन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉक्टर सुशील कुमार गर्ग की अदालत में किया गया जिसमें लोक अदालत मेंबर के तौर पर नितिन वर्मा उपस्थित रहे। इस स्पेशल लोक अदालत में भूमि अधिग्रहण संबंधी सभी मामले रखे गए जिनमें समझौता करवाने के भरसक प्रयास किए गए तथा कुछ का मौके पर ही निपटारा भी किया गया। लोक अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ सुशील कुमार गर्ग ने वादकारियो से बातचीत की और उनके मुकदमो तथा किसी कठिनाई के बारे में जाना तथा सभी को ज्यादा से ज्यादा समय देकर उनके केसों के निपटारे के लिए भरसक प्रयास किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वर्षा जैन ने परिसर का दौरा किया तथा उन्होंने बताया कि लोक अदालत के निर्णय से ना किसी की जीत ना ही किसी की हार होती है बल्कि दोनों पक्षों के साथ उचित न्याय हो जाता है उन्होंने बताया कि लोक अदालत का निर्णय दोनों पक्षों पर बाध्यकारी व अंतिम होता है तथा लोक अदालत के निर्णय के विरुद्ध अपील नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में सुलह द्वारा प्राप्त निर्णय से आपसी द्वेष भावना मिटती है तथा इसमें लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी होनी चाहिए। श्रीमती जैन ने बताया कि लोक अदालत विवादों के सस्ते और त्वरित तरीके से सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए प्रभावी माध्यम है, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लगातार लोक अदालतों का आयोजन करता रहा है जिसमे कई वादियों को लाभ हुआ है और इसके परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में मामलों का समाधान हुआ है। इस मौके पर अधिवक्तागण व कोर्ट स्टाफ मेंबर उपस्थित रहे।



जीबन लाल घोषाल मात्र 18 वर्ष की आयु में आज़ादी के लिए हुए थे शहीद : डा. अमरदीप
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग एवं हरियाणा इतिहास कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी जीबन लाल घोषाल की 111 वीं जयंती के अवसर पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं मुख्य वक्ता इतिहास विभागाध्यक्ष डा. अमरदीप ने कहा कि जिबन लाल उर्फ माखनलाल घोषाल देश की आज़ादी के लिए मास्टर सूर्यसेन द्वारा गठित चटगांव क्रांतिकारी समूह के जाबांज सदस्य थे। 1912 में अविभाजित बंगाल के चटगांव में सदरघाट में जन्में जिबन लाल बचपन से ही देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थे। 18 अप्रैल 1930 की दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक अविस्मरणीय दिन था, उस दिन मास्टरदा सूर्यसेन के नेतृत्व में चटगांव विद्रोह हुआ और जिबन लाल चटगांव सहायक बल शस्त्रागार पर छापा मारने के लिए लोकनाथ बल की टीम में थे, जिस पर उन्होंने बिना किसी विरोध के शस्त्रागार पर कब्जा कर लिया था; लेकिन रास्ते में ही उनका साथी हिमांगशु गंभीर रूप से झुलस गया। सूर्य सेन ने अनंत सिंघा और गणेश घोष को आनंदप्रसाद गुप्ता और जीबन लाल के साथ हिमांगशु को एक कार में सुरक्षित छोडऩे का निर्देश दिया। इस प्रकार चारों मुख्य समूह से दूर हो गये। पर बंगाल की अंग्रेजी सरकार इस कार्यवाही से तिलमिला उठी और क्रांतिकारियों को पकडऩे के लिए स्थान-स्थान पर छापेमारी होने लगी और जिबन लाल के समूह के कई क्रांतिकारी साथी शहीद भी हो चुके थे। इसी तरह 1 सितंबर 1930 को चाल्र्स टेगार्ट ने एक बड़ी सेना के नेतृत्व में उनके आश्रय स्थल पर छापा मारा। एक जोरदार मुठभेड़ में जिबन लाल मात्र 18 साल की आयु में शहीद हो गया। जिबन लाल की शहादत पर अगली सुबह 2 सितम्बर को, चंदननगर में एक सार्वजनिक हंगामा हुआ, जिसके कारण पुलिस को उनके शरीर को उचित सम्मान के साथ दाह संस्कार के लिए लोगों के बीच छोडऩे के लिए मजबूर होना पड़ा। उनके अंतिम संस्कार में लोगों की बड़ी भारी उमड़ी, जिससे आज़ादी के आन्दोलन को बल मिला। इस विशेष कार्यक्रम में प्रोफेसर पवन कुमार, जितेन्द्र इत्यादि उपस्थित रहे।
हरियाणा सरकार ने नो लिटिगेशन पॉलिसी-2023 की मंजूर
गुरुग्राम जिले की मानेसर तहसील के कासन, कुकरोला और सेहरावां गांवों की राजस्व संपत्ति में मानेसर औद्योगिक मॉडल टाउनशिप विस्तार के लिए जारी की गई नीति
चंडीगढ़, 07 जुलाई (अभीतक) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुग्राम जिले की मानेसर तहसील के कासन, कुकरोला और सेहरावां गांवों की राजस्व संपदा में मानेसर औद्योगिक मॉडल टाउनशिप विस्तार के लिए नो लिटिगेशन पॉलिसी-2023 को मंजूरी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने 9 अगस्त, 2022 को विधानसभा में इस विषय के समाधान को लेकर आश्वसत किया था। इस नीति का उद्देश्य विकास को तेजी से आगे बढ़ाना और भूमि मालिकों को विकास प्रक्रिया में भागीदार बनाना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को उचित लाभ मिले। जो भूमि मालिक नो लिटिगेशन पॉलिसी 2023 के तहत विकल्प नहीं चुनते हैं, वे भूमि मालिकों के लिए पुनर्वास और पुनस्र्थापन और भूमि अधिग्रहण विस्थापित नीति (आर एंड आर) के तहत लाभ के लिए पात्र होंगे। राज्य सरकार ने मानेसर औद्योगिक मॉडल टाउनशिप विस्तार के विकास के उद्देश्य से 10 जनवरी, 2011 को भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 1894 की धारा 4 के तहत जिला गुरुग्राम की मानेसर तहसील के गांवों कासन, कुकरोला और सेहरावां में लगभग 1810 एकड़ जमीन को अधिसूचित किया था। भूमि अधिग्रहण अधिनियम 1894 की धारा 4 के तहत अधिसूचना जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 25 अप्रैल, 2011 के आदेश के तहत उपर्युक्त अधिग्रहण कार्यवाही पर रोक लगा दी। न्यायालय द्वारा दिया गया स्टे 2 दिसंबर, 2019 को हटा दिया गया और उसके बाद उक्त भूमि को 17 अगस्त, 2020 को भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 1894 की धारा 6 के तहत अधिसूचित किया गया और बाद में 8 अगस्त, 2022 को अवार्ड की घोषणा की गई थी। 2011 में शुरू किए गए अधिग्रहणों पर भूमि मालिकों के बीच असंतोष था। इस मुद्दे को लेकर प्रभावित भूमि मालिकों के साथ कई बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया कि इस तरह की देरी के कारण, 16 अगस्त, 2022 को स्टे हटने के बाद 10 जनवरी 2011 की अधिसूचना के समय कलेक्टर दर के आधार पर मुआवजा राशि निर्धारित की गई। 9 अगस्त, 2022 को हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था कि विस्थापित भूमि मालिकों का उचित पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए इस अधिग्रहण की कार्यवाही के लिए पुनर्वास और पुनस्र्थापन नीति 2010 को संशोधित किया जाएगा। उसी के अनुसरण में, अब उन भूस्वामियों के पुनर्वास के लिए एक विशिष्ट नीति तैयार की गई है, जिनकी भूमि 16 अगस्त 2022 के अवार्ड संख्या 1, 2 और 3 के तहत क्रमश: कसान, कुकरोला और सेहरावां गांवों के लिए 1758 एकड़ क्षेत्रफल के लिए अधिग्रहित की गई। इस नीति का लाभ उन भूमि मालिकों के लिए लागू होगा जिनकी भूमि को भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 1894 की धारा 4 के तहत अनिवार्य अधिग्रहण के लिए 10 जनवरी, 2011 को अधिसूचित किया गया था, जिनकी भूमि के संबंध में अधिनियम की धारा 9 के तहत अवार्ड संख्या 1,2 और 3 दिनांक 16 अगस्त, 2022 के माध्यम से क्रमश: कसान, कुकरोला और सेहरावां गांवों के लिए मुआवजा घोषित किया गया था। यदि वे मानेसर के तहसीलदार सह कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा विधिवत सत्यापित निर्धारित प्रारूप में एक अंडरटेकिंग प्रस्तुत करते हैं तो पॉलिसी बेहतर लाभ प्राप्त करने का विकल्प प्रदान करती है।
योजना का लाभ
नो लिटिगेशन पॉलिसी-2023 समानुपातिक आधार पर एक एकड़ भूमि के बदले 1000 वर्गमीटर विकसित भूमि/भूखंड की पात्रता की अनुमति देती है। किसानों/भूमि मालिकों को इसकी अधिसूचना और पोर्टल के लॉन्च से 6 महीने की अवधि के भीतर योजना का विकल्प चुनने का अधिकार होगा। भूमि मालिकों को तत्काल लाभ सुनिश्चित करने के लिए, एचएसआईआईडीसी योजना के बंद होने से 3 महीने की अवधि के भीतर भूमि मालिकों के आवंटन हिस्से के आधार पर आवासीय या औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने का आश्वसन देते हुए भूमि पात्रता प्रमाण पत्र जारी कर सकता है। भूमि मालिकों या भूमि पात्रता प्रमाण पत्र धारकों को भूमि पात्रता प्रमाण पत्र का व्यापार करने, खरीदने या बेचने की स्वतंत्रता होगी। इसका तात्पर्य यह है कि भूमि मालिक खुले बाजार में प्रमाणपत्र का मुद्रीकरण कर सकता है या एचएसआईआईडीसी को वापस बेच सकता है। इस प्रमाणपत्र को किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान में स्थानांतरित या गिरवी रखा जा सकता है। आवंटित की जाने वाली साइट के संबंध में बुनियादी ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद भूमि पात्रता प्रमाण पत्र धारकों को पोजेशन के साथ एचएसआईआईडीसी द्वारा विकसित भूखंडों की पेशकश की जाएगी। भूमि पात्रता प्रमाण पत्र के अनुसार, पॉलिसी किसी भी उपयोग यानी औद्योगिक और आवासीय के लिए भूखंड के आवंटन का आश्वासन देती है। भूमि मालिक अधिग्रहीत प्रत्येक एक एकड़ भूमि के लिए 1000 वर्ग मीटर के बराबर विकसित आवासीय या विकसित औद्योगिक भूखंड लेने के विकल्प का प्रयोग करने के पात्र होंगे। विकसित आवासीय भूखंडों या औद्योगिक भूखंडों जैसा भी मामला हो, के लिए पात्र भूमि मालिकों को एचएसआईआईडीसी द्वारा पहले फ्लोटेशन के समय निर्धारित आरक्षित मूल्य के बराबर आवंटन मूल्य पर भूखंड की पेशकश की जाएगी। एचएसआईआईडीसी द्वारा ऑफर किए जाने वाले प्लॉट का आकार मानक आकार का होगा यानी विकसित आवासीय उपयोग के लिए 100 वर्गमीटर और 150 वर्गमीटर के प्लॉट तथा विकसित औद्योगिक उपयोग के लिए 450 वर्गमीटर का प्लॉट। ऐसे मामले में आवासीय भूखंडों का आवंटन सुनिश्चित किया जाएगा जहां अपरिहार्य कारणों से स्व-कब्जे वाले आवासीय का अधिग्रहण किया गया था। इस श्रेणी के तहत, सरकार द्वारा अधिग्रहित स्व-कब्जे वाली आवासीय संरचना/घरों के मालिक, जो 10 जनवरी, 2011 को अधिसूचित भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 4 के तहत अधिसूचना पर या उससे पहले अस्तित्व में थे, उन्हें प्रस्तावित आवंटन हिस्सेदारी के अलावा अतिरिक्त आवासीय भूखंड के आवंटन का आश्वासन दिया जाएगा। भूमि मालिक 33 वर्ष की अवधि के लिए प्रदान किए जा रहे वार्षिकी भुगतान का लाभ उठाने का भी हकदार होगा। वार्षिकी भुगतान (एन्युटी पेमेंट) 33 वर्ष की अवधि के लिए 21,000 प्रति एकड़ प्रति वर्ष होगा। इस वार्षिकी राशि में हर साल 750 रुपये की एक निश्चित राशि से वृद्धि की जाएगी।
भूमि पात्रता प्रमाणपत्र के बाय बैक का प्रावधान
नीति को अधिक स्वीकार्य बनाने और लैंड पूलिंग पॉलिसी 2022 की तर्ज पर भूमि मालिक/भूमि पात्रता प्रमाण पत्र धारक एचएसआईआईडीसी से वैध भूमि पात्रता प्रमाण पत्र वापस खरीदने का अनुरोध कर सकते हैं। नीति को अधिक स्वीकार्य बनाने और लैंड पूलिंग पॉलिसी 2022 की तर्ज पर किसानों को लाभान्वित करने के लिए भूमि मालिक/भूमि पात्रता प्रमाण पत्र धारक एचएसआईआईडीसी से भूमि पात्रता प्रमाण पत्र को 35,400 रुपये प्रति वर्ग मीटर की कीमत पर वापस खरीदने का अनुरोध कर सकते हैं, यदि वह वार्षिकी भुगतान प्रोत्साहन का लाभ नहीं उठाता है। यदि भूमि मालिक/भूमि पात्रता प्रमाण पत्र धारक वार्षिकी भुगतान प्रोत्साहन का लाभ उठाता है तो बाय बैक का मूल्य 35,100 रुपये प्रति वर्गमीटर होगा।








प्रशासन उदासीन : नरकीय जिंदगी जी रहे झज्जर शहरवासी
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : प्राचीन कहावत है अंधी पीसे, कुत्ते खाएं …। झज्जर में प्रशासन की उदासीनता के चलते झज्जर में यह कहावत इन दिनों चरितार्थ हो रही है। कहने को तो सरकार द्वारा झज्जर शहर के विकास के लिए बड़ी धनराशि कई बार दी जा चुकी है लेकिन अधिकारियों व ठेकेदारों की भ्रष्ट कार्यशैली व विकास कार्यों की राशि की बांट के चलते झज्जर शहर विकास को तरसता ही रहा है। इन दिनों पूरा झज्जर नगर नरक बना हुआ है और शहरवासी नरकीय जिंदगी जी रहे हैं। स्थिति यह है कि बरसात में जहां पूरा शहर पानी-पानी हो जाता है, वही बिना बरसात के भी शहर की सडक़ों व गलियों में सीवर का गंदा पानी बह रहा है और कई सडक़े तो गंदे पानी के जलाश्य में तब्दील हो रही हैं। जिससे पूरा शहर गंदगी से सड़ रहा है और बीमारियां फैलने की आशंका बलवती हो रही है। यूं तो झज्जर नगर की साफ सफाई के लिए बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी भी लगाए गए हैं और कुड़ा उठान का ठेका भी दिया गया है। लेकिन शहर की सफाई न गलियों की हो रही है और ना नालों-नालियों व मुख्य सडक़ों की। जबकि सफाई के नाम पर नगर परिषद हर महीने लाखों रुपए की भारी-भरकम राशि खर्च कर रही है। पानी निकासी व सीवरेज व्यवस्था को ठीक करने की दिशा में भी केवल वही काम उसी स्थान पर हो रहा है। जहां का करोड़ों रुपए का बजट सरकार द्वारा आवंटित किए गए हैं और टेंडर जारी किए गए हैं। जबकि झज्जर के महाराजा अग्रसेन चौक, पुराना बस अड्डा रोड़, बर्फ खाना रोड, अंबेडकर चौक, यादव धर्मशाला चौक, जहाजगढ़ रोड़ आदि की स्थिति दयनीय बनी हुई है। कई रोड पर तो बरसात के अलावा सीवर का गंदा पानी बह रहा है। महाराजा अग्रसेन चौक करीब 5 साल से बदहाल हैं और यहां भरे पानी और टूटी हुई 3 फुट गहरे गड्ढे वाली सडक़ शहरवासियों के लिए ही नहीं बल्कि झज्जर से दिल्ली व बहादुरगढ़ आने जाने वाले वाहन चालकों के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है। मजेदार बात यह है कि झज्जर के आला अधिकारी अपने वातानुकूलित कमरों से निकलकर शहर की सुध लेने को कभी भी सडक़ों पर आना भी उचित नहीं समझ रहे हैं। जबकि सरकार को हर व्यक्ति कोस रहा है और चुनाव भी सिर पर हैं। ऐसे में अधिकारियों की उदासीनता भाजपा सरकार पर भी भारी पड़ रही है। वहीं आमजन के लिए परेशानी भी साबित हो रही है। झज्जर नगर के उच्च अधिकारियों के तबादले की मांग भी लोग कर रहे हैं। जिला मुख्यालय होने के बावजूद जिला उपायुक्त, डीएमसी व नगर परिषद के अधिकारी शहर की सुध लेने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं और लोगों की बात मानी जाए तो अधिकारियों का रवैया विपक्ष से सांठगांठ का साफ नजर आ रहा है।




करगिल योद्धा परमवीर चक्र कैप्टन विक्रम बत्रा के शहीदी दिवस पर विशाल रेखाचित्र बनाया कर किया सैल्यूट
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : गाँव भदाना की चौपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर करगिल युद्ध के महान योद्धा व परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा के शहीदी दिवस पर उनका एक विशाल रेखाचित्र बनाया कर उनकों दिल से सैल्यूट किया। इस रेखाचित्र का शीर्षक था – सोल्जर नेवर डाई (सैनिक कभी नहीं मरता। आज से 24 साल पहले भारतीय सेना का एक जवान अपने साथी ऑफिसर को बचाते हुए अपनी जान दे दी थी, जिसका नाम था कैप्टन विक्रम बत्रा। विक्रम बत्रा ने कारगिल युद्ध में अभूतपूर्व वीरता का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की और उसके बाद उन्हें भारत के वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया. उस वीर की पुण्यतिथि पर जानते हैं उनकी वीरता के वो किस्से, जिन्हें आज भी देश याद रखता है…। पालमपुर में जी. एल. बत्रा और कमलकांता बत्रा के घर 9 सितंबर 1974 को दो बेटियों के बाद दो जुड़वां बच्चों का जन्म दिया। उन्होंने दोनों का नाम लव-कुश रखा। लव यानी विक्रम और कुश यानी विशाल। शुरुआती पढ़ाई के लिए विक्रम किसी स्कूल में नहीं गए थे। उनकी शुरुआती पढ़ाई घर पर ही हुई थी और उनकी टीचर थीं उनकी मां। 19 जून, 1999 को कैप्टन विक्रम बत्रा की लीडरशिप में इंडियन आर्मी ने घुसपैठियों से प्वांइट 5140 छीन लिया था। ये बड़ा इंपॉर्टेंट और स्ट्रेटेजिक प्वांइट था, क्योंकि ये एक ऊंची, सीधी चढ़ाई पर पड़ता था। वहां छिपे पाकिस्तानी घुसपैठिए भारतीय सैनिकों पर ऊंचाई से गोलियां बरसा रहे थे। इसे जीतते ही विकम बत्रा अगले प्वांइट 4875 को जीतने के लिए चल दिए, जो सी लेवल से 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था और 80 डिग्री की चढ़ाई पर पड़ता था। 7 जुलाई 1999 को एक जख्मी ऑफिसर को बचाते हुए वह शहीद हो गए थे। इस ऑफिसर को बचाते हुए कैप्टन ने कहा था, ‘तुम हट जाओ। तुम्हारे बीवी-बच्चे हैं.Óअक्सर अपने मिशन में सक्सेसफुल होने के बाद कैप्टन विक्रम बत्रा जोर से चिल्लाया करते थे, ‘ये दिल मांगे मोर। Óउनके साथी नवीन, जो बंकर में उनके साथ थे, बताते हैं कि अचानक एक बम उनके पैर के पास आकर फटा। नवीन बुरी तरह घायल हो गए। पर विक्रम बत्रा ने तुरंत उन्हे वहां से हटाया, जिससे नवीन की जान बच गई। पर उसके आधे घंटे बाद कैप्टन ने अपनी जान दूसरे ऑफिसर को बचाते हुए बलिदान कर दी। इस चौपाल रंगोली में पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, रामवतार शर्मा, रमेश कौशिक, नशीब कौशिक, गोपाल कौशिक, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा, अलीशा शर्मा आदि ने उपस्थित रहकर अमर शहीद विक्रम बत्रा को सलाम कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
झज्जर शहर में तार बदलने के कार्य मे बिजली रहेगी बाधित
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : शनिवार 08 जुलाई और रविवार 09 जुलाई को 33 केवी पुराने पावर हाउस से सिटी न. 3 फीडर सिटी न. 4 फीडर सिटी न.7 फीडर, रेस्ट हाउस फीडर, सिविल हॉस्पिटल फीडर इन सभी फीडर पर पावर हाउस के तार बदलने के कार्य के कारण सप्लाई सुबह 05 से 11 बजे तक सप्लाई नहीं रहेगी। नीचे लिखे इलाको की इस कार्य के चलते सप्लाई बंद/बाधित रहेगी। जनता से अपील है की शांति बनाए रखें। शहर के आर्य नगर, सुभाष नगर, कोसली रोड, तहसील रोड मॉडल टाउन, गवालीसन रोड रेस्ट हाउस, भगत सिंह चौक पुराने बस अड्डे के सामने बाजार, छिकारा चौक, धौड़ चौक, रोहतक रोड के क्षेत्र में सुबह 11 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।


झज्जर में नगर में बढ़ रही चोरी की घटनाएं, नाकाम साबित हो रही पुलिस
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : झज्जर में नगर में बढ़ती चोरी की घटनाएं पुलिस नाकामी का नया अध्याय लिख रही है और हर चौराहे पर दुपहिया वाहन चालकों पर झपटने वाली पुलिस चोरी की घटनाओं को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। पशुओं की चोरी की घटनाएं तो विभिन्न गांवों से पिछले दिनों के दौरान प्रकाश में आती रही हैं। अब चोरों ने शहर की नालियों पर डाले गए लोहे के जालों को चुराने की नई मुहिम शुरू की है। एक दर्जन से अधिक स्थानों से नालियों पर डाले गए लोहे के जाल चोरी कर लिए गए हैं। स्थानीय लोगों की बात पर विश्वास किया जाए तो शहर के बाहरी क्षेत्रों में झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे रोहिंग्या व कूड़ा बीनने वाले बंग्लादेशियों द्वारा लोहे व अन्य सामान की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और चोरी कर कबाडिय़ों के यहां बेचा जा रहा है। झज्जर के जय हिंद कॉलोनी, लाल सिंह कॉलोनी, कुलदीप चौक सहित विभिन्न स्थानों से नगर परिषद द्वारा गलियों के निर्माण के बाद नालियों को ढकने के लिए डाले गए लोहे के जाल को चोरी कर लिया गया है। मजेदार बात यह है कि नगर परिषद द्वारा चोरों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत दर्ज ना होने और कार्रवाई न किए जाने के कारण इन चोरों के हौसले दिनों दिन बढ़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पहले भी कूड़ा बीनने वाले झज्जर शहर में काफी संख्या में फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि के आधार पर रोहिंग्या व बंगलादेशी विभिन्न स्थानों पर झुग्गी झोपडिय़ों में आकर बसे लोगों द्वारा पूर्व में भी सार्वजनिक स्थानों से लोहे व अन्य सामान की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा है लेकिन पुलिस व प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई इनके खिलाफ न किए जाने के कारण हौसले दिनों दिन बढ़ रहे हैं और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। झज्जर नगर परिषद द्वारा कुछ समय पूर्व शहर भर में लोहे के सार्वजनिक डस्टबिन अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए थे, जो अधिकांश चोरी कर लिए गए हैं और कोई भी शिकायत नगर परिषद द्वारा दर्ज नहीं कराई गई जबकि लाखों रुपए का खर्च इन डस्टबिन लगाने पर किया गया था।
कॉलेजों में दाखिलों के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि फिर बढ़ी
10 जुलाई तक करें आवेदन
12 जुलाई को आएगी पहली मेरिट लिस्ट
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : विभिन्न कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं में दाखिलों के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी गई है। आवेदनों की ऑनलाइन जांच 11 जुलाई तक की जाएगी। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के संशोधित शेड्यूल के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट 12 जुलाई को जारी होगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 13 से 16 जुलाई तक फीस भर सकेंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट 18 जुलाई को जारी होगी और इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 19 से 20 जुलाई तक फीस भर सकेंगे। खाली सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग 22 जुलाई से होगी और इसी दिन नए आवेदनों के लिए एडमिशन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। वीरवार को शाम तक पूरे हरियाणा से 8050 नए आवेदन किए गए। अब तक पूरे राज्य से एक लाख 26 हजार 727 आवेदन किए जा चुके हैं। इनमें से लडक़ों के आवेदन 59355 और लड़कियों के आवेदन 67372 हैं। आरक्षित वर्ग के आवेदन 65154 हैं और हरियाणा से बाहर के 11131 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में यूजी कक्षाओं की 1160 सीटों के लिए अब तक 1820 आवेदन किए गए हैं। इनमें से बीए की 480 सीटों के लिए 986, बीकॉम की 80 सीटों के लिए 93, बीएससी नॉन मेडिकल की 300 सीटों के लिए 208, बीएससी मेडिकल की 80 सीटों के लिए 130, बीकॉम ऑनर्स की 60 सीटों के लिए 43, बीबीए की 80 सीटों के लिए 93 तथा बीसीए की 80 सीटों के लिए 267 आवेदन किए गए हैं।
टॉप टेन कॉलेज
उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल पर दर्शाई गई सूची के अनुसार इन कॉलेजों में सर्वाधिक आवेदन किए गए हैं
- पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, रोहतक : 11090
- राजकीय महाविद्यालय, हिसार : 9112
- द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय गुरूग्राम : 8838 4.राजकीय महाविद्यालय सेक्टर- 09 गुरुग्राम : 8174
- राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद : 8062
6.दयानंद कॉलेज,
हिसार : 6715 - राजकीय महाविद्यालय, करनाल : 6243
- जाट कॉलेज, रोहतक : 6173
- राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14, गुरुग्राम : 5519
- राजकीय महिला महाविद्यालय, रोहतक : 5186
टॉप टेन कोर्स
यदि पूरे राज्य की बात करें तो अब तक बीए में सर्वाधिक 81190, बीकॉम के 18269, बीसीए के 14939, बीएससी नॉन मेडिकल के 9676, बीबीए के 7607, बीएससी मेडिकल के 4797, बीकॉम ऑनर्स के 4779, बैचलर ऑफ फिजिकल साइंस के 3265, बीए अंग्रेजी ऑनर्स के 2517 और बैचलर ऑफ लाइफ साइंस के 1793 आवेदन किए गए हैं।
अब अविवाहित लोगों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन, इस राज्य में किया गया ऐलान
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : हरियाणा में अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा का चुनाव होना है। सभी दलों ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार एक के बाद एक कई घोषणाएं कर रही है। अब हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में अविवाहित लोगों को पेंशन देने की घोषणा की है। इस पेंशन का लाभ वही लोग उठा सकते हैं, जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुछ समय पहले करनाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अविवाहित लोगों के लिए पेंशन योजना शुरू करने की बात कही थी। गुरुवार को उन्होंने ऐलान किया है कि अब हरियाणा के ऐसे अविवाहित लोगों को हर महीने पेंशन दी जाएगी जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है।
केसे मिलेगी पेंशन?
उन्होंने बताया कि जिन अविवाहित लोगों की सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उन्हें हर महीने 2750 रुपये पेंशन के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने इस पेंशन के दायरे में समान आयु वर्ग के उन सभी लोगों को रखा है, जिनकी पति / पत्नी का देहांत हो गया है। इस कैटेगरी में पेंशन का लाभ लेने के लिए सालाना आय 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि इस पेंशन स्कीम से राज्य सरकार पर 240 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में अविवाहित लोगों की संख्या करीब 65,000 है। विधवा / विधुर कैटेगरी में पेंशन का लाभ लेने वालों की संख्या करीब 6 हजार रहने का अनुमान है। सीएम ने बताया कि पेंशन योजना का लाभ लेने वाले इन लोगों की उम्र जैसे ही 60 साल होगी, इन लोगों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलने लगेगा।



प्राथमिक विद्यालयों में जनभागीदारी पीटीएम का आयोजन किया गया
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : निदेशालय विद्यालय शिक्षा विभाग हरियाणा के आदेशानुसार राज्य भर के सभी प्राथमिक विद्यालयों में जनभागीदारी पीटीएम का आयोजन किया गया। ग्रीष्मकालीन अवकाश में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को टी वी और मोबाइल से दूर रखते हुए परिवार से लगाव की परम्परा, प्रकृति एवं पर्यावरण, संगीत एवं कला से लगाव, फूलों पौधों पशु पक्षियों के प्रति संवेदनशील बनाना और जीवन कौशल का विकास करवाने हेतु कुछ अलग तरह का अनूठा गृहकार्य प्रदान किया गया था। जिला एफएलएन समन्वयक डॉ. सुदर्शन पुनिया ने बताया कि गृहकार्य के अंतर्गत दी गई गतिविधियाँ अभिभावकों के सहयोग से ही करवाई जानी थी। हर्ष का विषय है कि पुरे तीन सप्ताह तक अभिभावकों ने इन गतिविधियों के आयोजन में बच्चो का भरपूर सहयोग किया है और उनके लिए गुरु, मार्गदर्शक, कोच, मेंटर तथा परामर्शदाता की भूमिका निर्वहन किया है। ईन गतिविधियों के माध्यम से हुई प्रगति के मूल्याङ्कन, पर्यवेक्षण तथा आंकलन के लिए विभाग द्वारा एक कक्षा अनुसार प्रश्न पत्र का निर्माण किया गया है जो कक्षा अध्यापक द्वारा अभिभावकों के साथ साँझा किया गया। इस प्रश्न पत्र के परीक्षक, निरीक्षक और मूल्याङ्कनकर्ता अभिभावक ही है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने कहा कि इस मूल्याङ्कन का उद्देश्य फ़ैल या पास करना नहीं है अपितु अभिभावकों को अनुभव करवाना है की बच्चे की पढाई में उनकी कितनी महतवपूर्ण भूमिका है और अध्यापक के साथ उनका सहयोग कितना जरुरी है। ये एक ऐसा पेपर था जो 72 घंटे तक बिना किसी दबाव या दिखावे के चला और पीटीएम के दौरान इसकी मूल्याङ्कन शीट वापिस कक्षा प्रभारी को सौंपी गई और बच्चे के प्रगति पर चर्चा की गई। पी टी एम के दौरान सभी मेंटर और जिला एवं खंड स्तर केअधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया और अभिभावकों एवं अध्यापकों से परिचर्चा की। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, प्राचार्य डाइट बी पी राणा और डीपीसी विनोद लाम्बा ने सफल पीटीएम आयोजन के लिए सभी अभिभावकों एवं अध्यापकों को बधाई दी और निपुण हरियाणा कार्यक्रम की सभी गतिविधियाँ प्रभावशाली रूप से आयोजित करते हुए निपुण हरियाणा और निपुण झज्जर के सपने को साकार करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया तथा जो अभिभावक उक्त पीटीएम में शामिल नहीं हो सकें उनको 10 जुलाई तक का समय देने का भी आह्वान किया।

भारत हरित धरा अभियान के तहत गाँव कोट में लगाई त्रिवेणी
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : इंडेप्थ विजन फ़ाउंडेशन तथा सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा हरित भारत हरित धरा अभियान के तहत गाँव कोट (उखलचना) में त्रिवेणी लगाई। संस्था से राकेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने ग्रामवासियों के सहयोग से गाँव के मंदिर, जोहड़, खेल का मैदानों में कुल 12 त्रिवेणी लगाई है। उन्होंने बताया कि मैंने जीवन में 108 त्रिवेणी लगाने का संकल्प लिया हुआ है। उन्होंने बताया कि त्रिवेणी को शास्त्रों में स्थाई यज्ञ की संज्ञा दी गई है। त्रिवेणी का आशय तीन प्रकार के पेड़ यानि बड़, नीम, पीपल से है। इन्हें पौधे के रूप में त्रिकोणीय आकार में लगाते हैं। थोड़ा बढऩे पर यानि करीब छह या सात फुट होने पर इन्हें आपस में मिला देते हैं। जब इनका संगम हो जाता हैं तो यह त्रिवेणी कहलाती है। त्रिवेणी को खुले एवं सार्वजनिक स्थानों पर ही लगाया जाता है। संस्था से जयप्रकाश ने बताया कि ये पौधें जटेला धाम से प्राप्त हुए है। उन्होंने मौजूद गाँव के युवाओं को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि प्राकृतिक पर्यावरण में पेड़, झाडिय़ां, नदी, जल, सूर्य प्रकाश, पशु, हवा आदि शामिल है। पर्यावरण ना केवल हमारे स्वास्थ्य का ख्याल रखता है बल्कि एक मां की तरह हमें सुख-शांति भी प्राप्त करता है। घने वृक्ष पशु-पक्षी का निवास स्थान है। शिव मंदिर के प्रधान पदम् ने भी त्रिवेणी लगाई तथा इसके पालन करने की शपथ ली। उन्होंने युवाओं को बताया कि हमे गाँव के नये तथा पुराने वृक्षों को गोद लेकर उनकी देखभाल करनी चाइए ।संस्था सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया से मंजित सिंह ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर नरेश, राकेश, पदम्, जयप्रकाश, विनोद, पुजारी, मुन्नीलाल तथा अन्यग्रामवासी मौजूद रहे।
आप सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आह्वान पर जनता से सीधा संवाद करने, उनके दु:ख-दर्द व समस्याओं को सुनने के लिये दिनांक 9 जुलाई, 2023, दिन-रविवार, सुबह 10 बजे विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम का आयोजन नई अनाज मण्डी, भिवानी में किया गया है। आप सभी से अनुरोध है कि अपने साथियों के साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हों।
निवेदक:-श्रीमती गीता भुक्कल विधायक झज्जर व पूर्व शिक्षा मंत्री



हरियाणा में बिजली गुल – बिल फूल और आम आदमी पार्टी की सरकार में नो कट – नो बिल – हरीश कुमार
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : हरियाणा में लगातार चल रही बिजली की समस्याओं पर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस की जिसमे जिला अध्यक्ष हरीश कुमार ने बताया की हरियाणा में हवा व छूट मूट बारिश की आहट से ही बिजली का लंबा कट लग जाता है जबकि पड़ोसी राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकारों में एक नारा है। 24 घंटे बिजली – नो कट – नो बिल.. और वहां मौसम का बिजली पर कोई प्रभाव नहीं होता। हरियाणा में आज भी बिजली की समस्याएं जस की तस बनी हुई है इन समस्याओं की तरफ न खट्टर सरकार का ध्यान है और ना ही इससे पहले कभी हुड्डा सरकार ने कोई ध्यान दिया
खट्टर सरकार ने हमेशा अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए हरियाणा के लोगों का नुकसान किया गया। 2008 में जो अनुबंध हुआ था अडानी की कम्पनी से 2.94 रूपये पर यूनिट परंतु खट्टर ने मोदी के दोस्त को फायदा देने के लिए 9 प्रतिशत वृद्धि कर दी जिसे अब 3.20 रूपये पर यूनिट के हिसाब से भुगतान किया गया। झज्जर में थर्मल प्लांट लगने के बाद उम्मीद जगी थी झाड़ली के इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पावर प्लांट में बिजली के उत्पादन के लिए 500–500 मेगावाट की तीन यूनिटों की स्थापना की गई है, जबकि खानपुर के महात्मा गांधी सुपर थर्मल पावर प्लांट में 660-660 बिजली उत्पादन के लिए परंतु भूपेंद्र हुड्डा और बीजेपी सरकार मिलकर हरियाणा के लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं । तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने थर्मल प्लांट लगने पर कहा था झज्जर वासियों को 24 घंटे बिजली मिलने का वादा झूठा साबित हो गया। अभी धान के सीजन में भी किसान 8 घंटे बिजली को तरस रहे हैं। इस दौरान भी काफी कट लगते हैं। खट्टर सरकार के नौ साल बीतने के बाद भी बिजली बिल फुल और बती गुल है जिले के सिविल अस्पतालों में कई कई घंटे बिजली नहीं आती स्मार्ट मीटरों के नाम पर लोगों के साथ धोख़ा किया जा रहा हैं फ्लाइंग लोगों के मीटर उखाड़ कर चेकिंग के नाम पर उन्हें डरा कर मीटर की गड़बड़ बताकर उन्हें लूटा जा रहा है प्रदेश में गलत बिजली के बिलों को लोगों को थमाया जा रहा बिजली समस्याओं पर जनता की आवाज बनेगी आम आदमी पार्टी। उमराव कादयान ने बताया की जिले में हर रोज सात सात घंटे तक बिजली के कट लग रहे हैं। कई कई महीनों से खट्टर सरकार लोगों को ट्यूबवेल के कनेक्शन नहीं दे रही है। आज प्रदेश के ज्यादातर शहरों में इंडस्ट्री जनरेटर पर आधारित हो चुकी है। वहीं पंजाब सरकार 10 से 12 घंटे बिजली किसानों को दे रही है। पंजाब और दिल्ली में 87 प्रतिशत घरों को बिजली बिल जीरो आ रहा है और 24 घंटे बिजली मिल रही है। लेकिन हरियाणा की खट्टर सरकार जनता को स्मार्ट मीटर के जरिए लूटने का काम कर रही है। वहीं बिलों में ग़लत रीडिंग के कारण जनता को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेंद्र नागल, कुमारी अभिता, श्याम सिलाना, जोगिंदर तवर, हैप्पी लोहचब, एडवोकेट धर्मपाल, भीम सिंह, नरेश वाल्मीकि, संदीप वाल्मीकि, राजा बुपनिया, स्लेश, ललित वालिया विकास दुहण आदि उपस्थित रहें।

पदमा के तहत निवेशकों का हरियाणा की तरफ तेजी से बढ़ा है झुकाव : दुष्यंत चौटाला
कलस्टर-लैंड को 25 एकड़ करने का दिया सुझाव
डिप्टी सीएम ने ‘पदमाÓ लागू करने की रणनीति की समीक्षा की
चंडीगढ़, 07 जुलाई (अभीतक) : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पदमा स्कीम के तहत राज्य में निवेशकों का झुकाव बढ़ा है, इससे जहां युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी वही प्रदेश में संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। डिप्टी सीएम, जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है, ने यह जानकारी आज यहां ‘पदमाÓ की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद दी। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री श्री अनूप धानक भी उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि पदमा के तहत जो कलस्टर बनाए जाते हैं उनकी भूमि की शर्त को 100 एकड़ की बजाए 25 एकड़ कर दिया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक निवेशक इसके लिए आवदेन कर सकें। उन्होंने बैठक के बाद यह भी जानकारी दी कि हरियाणा सरकार द्वारा पदमा (प्रोग्राम टू एक्सीलेरेट डिवलेपमैंट फॉर एमएसएमई एडवान्समैंट) में भी वेंचर कैपिटल फंड स्थापित किया जाएगा ताकि वन ब्लॉक वन प्रोडक्ट के तहत अधिक से अधिक युवा इंटरप्रेन्योर बन सकें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बजट में राज्य सरकार ने युवाओं को स्टार्टअप स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 5 करोड़ रुपए तक के 200 करोड़ के वेंचर कैपिटल फंड की योजना बनाई है, ठीक इसी प्रकार ‘पदमा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए भी वेंचर कैपिटल फंड बनाया जाएगा। श्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि केंद्र सरकार की ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्टÓ योजना के तहत पदमा स्कीम शुरू की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्लस्टर दृष्टिकोण का लाभ उठाकर और संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देकर ब्लॉक स्तर पर सूक्ष्म और लघु उद्यमों को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के बजट में भी अगले 5 वर्षों में ‘पदमाÓ के लिए 1,000 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए हुए हैं जिससे डिजाइनिंग, ब्रांडिंग, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट प्रमोशन स्कीम जैसे नए इनोवेटिव इंसेंटिव पेश किए जाएंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि जहां युवाओं को स्टार्टअप स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने तथा अपेक्षित कौशल, व्यक्तित्व और संचार कौशल के साथ युवाओं में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए इन्क्यूबेशन केंद्रों की स्थापना की जाएगी और बैंकों, वित्तीय संस्थानों और उद्यम पूंजी निधियों से ऋण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी, वहीं ‘पदमाÓ के तहत विशेषकर ग्रामीण युवाओं को इंटरप्रेन्योर बनाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री को बैठक में जानकारी दी गई कि ‘पदमाÓ के तहत उद्योग लगाने हेतु कई ब्लॉक्स में स्थानों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही बाकी ब्लॉकस में भी जगहों को अंतिम रूप देकर निवेशकों को उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।



आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने क्लर्कों के धरने को दिया समर्थन
आम आदमी पार्टी क्लर्कों की 35400 वेतन दर की मांग के साथ: अनुराग ढांडा
क्लर्कों की पे ग्रेड की मांग जायज, मांगों को पूरा करें सीएम खट्टर : अनुराग ढांडा
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : आम आदमी पार्टी की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय स्थित अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरने पर बैठे हरियाणा क्लेरिकल स्टाफ को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि 35400 पे स्केल की मांग के साथ आम आदमी पार्टी साथ है। तीन दिन से क्लेरिकल कर्मचारी हर जिले में अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत्त हैं। तीन दिन से कहीं भी पोर्टल नहीं चल रहे, सरकार के काम ठप पड़े है, लेकिन हरियाणा सरकार इनसे बात तक करने को तैयार नहीं हैं। आम आदमी पार्टी इस लड़ाई में कर्मचारियों के साथ खड़ी है। इससे पूर्व उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संघर्ष का एक ही रास्ता होता है आर या पार। आपका ये संघर्ष कामयाब होगा नहीं तो आप लोग भी फाइलों में गुम हो जाओगे। आपको धमकियां भी मिलेंगी और आप लोगों पर कार्रवाई भी होगी, लेकिन अब इस लड़ाई को पूरा लडऩा होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में पहले एक साथ कई वर्ग थे। इनमें जेबीटी और डिप्टी रेंजर भी शामिल हैं। इनका सभी का एक ही स्केल होता है फिर हर पेय स्केल के बाद बाकियों की तनख्वाह बढ़ती रही और इनको वहीं पर रखा। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी कार्यालय बिना क्लर्क के नहीं चलता। खट्टर सरकार द्वारा इनकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार में कार्यरत सभी क्लर्कों की 35,400 पे ग्रेड की मांग तर्कपूर्ण व जायज है। उन्होंने सीएम खट्टर को इनकी मांगों को तुरंत मंजूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार कर्मचारियों का दमन करने में लगी है। क्लर्कों के ही सहारे पूरे प्रदेश की सरकारी व्यवस्था की जिम्मेदारी है। अगर, जल्द से जल्द मांगें नहीं मानी गई तो आम आदमी पार्टी क्लर्कों के साथ उनको हकों की लड़ाई लडऩे का काम करेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरीश कुमार, सुरेंद्र नागल, जोगिंदर तंवर, श्याम सिलाना, उर्मिला, अभिता, अनिल रंगा, डॉ. परमेल, सनी खगनवाल और दुष्यंत रंगा मौजूद रहे।

आपराधिक प्रवृत्ति व नशा के अवैध धंधे में लिप्त दोषियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 16 टीमों ने की थाना दुजाना क्षेत्र में निर्धारित 16 टारगेट पर छापेमारी
झज्जर, 07 जुलाई (अभीतक) : झज्जर पुलिस द्वारा वांछित बदमाशों व उनके सहयोगी की धरपकड़ के अतिरिक्त युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने के लिए नशे के धंधे में संलिप्त एवं आपराधिक प्रवृति के लोगों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने को मध्येनजर रखते हुए थाना दुजाना क्षेत्र में विशेष कांम्बिंग एवं सर्च अभियान चलाया गया। शुक्रवार को झज्जर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष सर्च अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार झज्जर पुलिस द्वारा थाना दुजाना के एरिया में अलग-अलग स्थानों पर रेड करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के संबंध में जांच पड़ताल की गई। थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस की 16 टीमों द्वारा 16 टारगेट निर्धारित करके औचक छापेमार कार्रवाई की गई। पुलिस की अलग-अलग 16 टीमों में महिला पुलिस कर्मचारियों सहित करीब 96 जवानों ने औचक कार्रवाई करते हुए विशेष सर्च अभियान चलाया। यह सर्च अभियान सुबह 7:00 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चला। इस अभियान के तहत गांव दुजाना, बहराणा, खेड़ी खुम्मार, खातीवास, डीघल, भंम्भेवा, मदाना कला, गुड्डा व गिरावड़ में अलग अलग टारगेट पर जाकर पुलिस जवानों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की छानबीन की गई। पुलिस टीमों द्वारा थाना दुजाना क्षेत्र के अंतर्गत उपरोक्त गांवो मे निर्धारित टारगेट पर छापेमारी की गई। छापामारी के दौरान पुलिस की टीमों द्वारा एक मोबाइल फोन व चार आधार कार्ड बरामद किए गए।
मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 07 जुलाई (अभीतक) : झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मादक पदार्थ स्मैक के साथ काबू किया गया है। एन्टी नारकोटिक सैल झज्जर की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करके नशीले पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया से काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एन्टी नारकोटिक सैल प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मादक एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने तथा नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त दोषियों की धरपकड़ के लिए एसपी झज्जर डॉ अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए एक आरोपी को नशीले पदार्थ स्मैक के साथ काबू किया गया। उन्होंने बताया की एन्टी नारकोटिक सैल झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक जय भगवान के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया में तैनात थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियमानुसार तलाशी ली गई तो उपरोक्त व्यक्ति से नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 02 ग्राम 80 मिलीग्राम पाया गया। पकड़े गये आरोपी की पहचान गौरव निवासी मातन हाल विकासनगर लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
अवैध हथियार के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 07 जुलाई (अभीतक) : झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। सीआईए टू बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ के क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबु करने में सफलता हासिल की गई। विशेष रुप से नाजायज असला पकडऩे तथा वांछित दोषियो की धरपकड़ के संबंध में कार्यवाही करके सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम द्वारा एक आरोपी को थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया से गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त की गई। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ अर्पित जैन आईपीएस द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले दोषियों को पकडऩे के संबंध में कड़े दिशा निर्देश किए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम द्वारा अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को काबु किया गया। उन्होंने बताया कि सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही जोगिंदर के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया में तैनात थी। मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान यशवंत पुत्र बलवान निवासी गोयला कलां के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।
सट्टा खाईवाली करता एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 07 जुलाई (अभीतक) : झज्जर पुलिस कि टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में एसपी झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश किए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा एक आरोपी को सट्टा खाईवाली करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया से काबू किया गया। सीआईए वन बहादुरगढ़ मे तैनात मुख्य सिपाही धर्मेंद्र की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सट्टा खाईवाली करते हुए कबाड़ी मार्केट बहादुरगढ़ के एरिया से काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1060 रुपए नगद व सट्टा पर्चियां बरामद हुईं। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास निवासी बहादुरगढ़ के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ मे मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।
शराब पीकर हुड़दंग करता एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 07 जुलाई (अभीतक) : झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा एक आरोपी को सर्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने के मामले में काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक जसवीर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ अर्पित जैन द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने के मामले में एक व्यक्ति को काबू किया गया। थाना में तैनात मुख्य सिपाही विनोद कुमार की पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मंजीत निवासी रोहद को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करते हुए को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाही करते हुए थाना आसौदा में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।
मंदिर का दानपात्र तोडक़र नगदी चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दानपात्र से चोरीशुदा 46573 रूपये तथा वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद
बहादुरगढ़, 07 जुलाई (अभीतक) : थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर 09 बहादुरगढ़ के एरिया मे स्थित चौगान माता मंदिर से दानपात्र तोडक़र नगदी चोरी करने के मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी सेक्टर 09 बहादुरगढ़ प्रभारी उप निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि रमेश निवासी जटवाड़ा मोहल्ला बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि 06 जुलाई 2023 को कोई नाम पता ना मालूम व्यक्ति चौगान माता मंदिर में रखें दानपात्र को तोडक़र उसमें से नगदी चोरी करके ले गया है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में चोरी का आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों की सुचना पर तत्परता से कार्रवाई करके वांछित दोषियों को काबु करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए नगदी चोरी के मामले में दो आरोपियों को काबु किया गया। उन्होंने बताया कि चौकी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक ललित कुमार की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबु किया गया। पकड़े गए आरोपियो की पहचान रवि निवासी शास्त्री नगर व हरिचरण निवासी सैनीपुरा बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियो ने प्राथमिक पूछताछ में उपरोक्त मामले का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दानपात्र से चुराए हुए 46573 रुपए तथा वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनो को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।