


https://www.facebook.com/share/v/14XQEoe9ABD
https://www.facebook.com/share/v/1824kzCdh9
https://www.facebook.com/share/v/1DsofpvnfG
https://www.facebook.com/share/v/1BTjM2CR4Q
एल. ए. स्कूल में हुआ भव्य स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन
झज्जर, 15 मार्च, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल, दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़, सेक्टर-9 में आज स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया गया। जिसमें पूरे झज्जर जिले से आए बच्चों ने भाग लिया। इस स्कॉलर टेस्ट में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर बच्चों को सम्मानित किया गया। जिसका परिणाम सभी अभिभावकों तक पहुंचाया जाएगा। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय आभारी है उन अभिभावकों का जिन्होंने आज सकॉलरशिप टेस्ट को सफल बनाया, हमारा विद्यालय प्रतिभावान बच्चों को हमेशा सहयोग करता आया है। हमारा उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी बच्चों व अभिभावकों ने इस टेस्ट में भाग लेकर अपनी खुशी का इजहार किया। स्कूल प्रबन्धक के.एम. डागर ने सभी बच्चों का व उनके अभिभावकों का स्कूल प्रांगण में पहुँचने पर स्वागत किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया,नीलम दहिया ने प्रतिभावान बच्चों के कार्य की प्रशंसा की।
भगवान परशुराम भवन की आधारशिला रखेंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविन्द शर्मा
झज्जर, 15 मार्च, अभीतक: आगामी 5 अप्रैल का झज्जर के सैक्टर-9 में कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविन्द शर्मा बतौर मुख्यातिथि भगवान परशुराम भवन की आधारशिला रखेंगे। आधारशिला समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला झज्जर में ब्राह्मण महासभा की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा के प्रधान राज देवरखाना ने की और मंच संचालन ब्राह्मण महासभा के महासचिव पंडित संत सुरेहती भजपा नेता ने किया। उन्होंने बताया कि पाँच अपै्रल को होने वाले कार्यक्रम के लिए सभी गांवों में निमंत्रण दिया जाएगा और सभी दानवीरों को सम्मानित किया जाएगा। आज की बैठक में ब्राह्मण महासभा के सभी सदस्यों में आधारशिला समारोह को लेकर भारी जोश देखने को मिला। इस मौके पर श्री रविन्द्र कौशिक, श्री बालकिशन, धर्मबीर गुढा, आशाराम कौशिक एडवोकेट, आजाद दीवान, ईश्वर, जयपाल खुंगाई, राजेंद्र कोट, हेमचन्द्र भदाना, ढीलू कबलाना, रामकरण, मनीष नंबरदार चैयरमेन आदि गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।



भावांतर भरपाई योजना से मधुमक्खी पालकों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा: डीसी
योजना के तहत शहद के लिए संरक्षित मूल्य तय
रेवाड़ी, 15 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत शहद का संरक्षित मूल्य 120 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इससे मधुमक्खी पालकों को बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव से राहत मिलेगी और उन्हें अपने उत्पाद का उचित मूल्य सुनिश्चित होगा। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने मधुमक्खी पालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भावांतर भरपाई योजना के तहत शहद के लिए संरक्षित मूल्य तय किया है। यह निर्णय सरकार की किसान हितैषी सोच और कृषि से जुड़ी सहायक गतिविधियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी पालन किसानों के लिए आय का महत्वपूर्ण अतिरिक्त स्रोत बनकर उभरा है। यह न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाता है, बल्कि परागण के माध्यम से फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है। हरियाणा सरकार कृषि विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। डीसी ने बताया कि योजना के तहत पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया मधुक्रांति पोर्टल उंकीनातंदजप.पद तथा भावान्तर भरपाई योजना पोर्टल (शहद) ीवतजींतलंदंण्हवअण्पद के माध्यम से की जाएगी। पंजीकरण की अवधि 1 जनवरी से 30 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए हरियाणा राज्य की सीमा के भीतर सत्यापन अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को परिवार पहचान पत्र और बैंक खाते के विवरण के आधार पर सत्यापन कराना होगा। यह प्रक्रिया अधिकृत अधिकारियों द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाएगी, ताकि योजना का लाभ वास्तविक मधुमक्खी पालकों तक पहुंच सके। डीसी ने मधुमक्खी पालकों से आह्वान किया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ उठाएं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2021 पर संपर्क किया जा सकता है।
हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 के तहत गांव पंचायतध्नगर निकाय को दिया जाएगा खेलों का सामान
इच्छुक गांव पंचायत व नगर निकाय 31 मार्च तक दे डिमांड
रेवाड़ी, 15 मार्च, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 के तहत पंचायतोंध्नगर निकायों में खिलाडियों की रुचि के अनुसार वॉलीबाल, फुटबाल, बास्केटबाल, हैंडबाल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, क्रिकेट, योगा व वेटलिफ्टिंग खेलों का सामान दिया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ममता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रेवाड़ी के गांवध्नगर निकाय योजना के तहत खेलों का सामान लेने के लिए इच्छुक हों, वे निर्धारित आवेदन पत्र में अपनी मांग 31 मार्च 2026 तक जिला खेल कार्यालय राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में किसी भी कार्य दिवस में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत इन खेलों के लिए निर्धारित खेल मैदानध्हॉल व सामान रखने के लिए स्टोर उपलब्ध होने चाहिए। इसके अलावा संबंधित ग्राम पंचायतध्नगर निकाय आवेदन के साथ खेल मैदानध्हॉल की जी.पी.एस. (लोकेशन सहित) फोटोग्राफ भी आवेदन के साथ लगाकर जमा करवाएंगें। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों, नगर निकायों को पिछले 02 वर्ष में जो सामान दिया गया है, वह सामान पुनः नहीं दिया जाएगा।



गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने को छापेमारी, पांच सिलेंडर जब्त
बहादुरगढ़, 15 मार्च, अभीतक: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने रविवार को शहर में छापेमारी अभियान चलाया। एएफएसओ सपना के नेतृत्व में टीम ने करीब एक दर्जन दुकानों की जांच की। इस दौरान दो स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा गया। रोहतक-दिल्ली रोड स्थित ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के पास एक फास्ट फूड खोखे से दो और महावीर पार्क क्षेत्र के एक जनरल स्टोर से तीन सिलेंडर बरामद हुए। सभी पांच सिलेंडर जब्त कर राम गैस एजेंसी में जमा करवाए गए। अधिकारियों ने नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
जन समस्याओं के समाधान के लिए आज लगेंगे समाधान शिविर
जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होंगे शिविर: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल
झज्जर, 15 मार्च, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आज (16 मार्च सोमवार को) जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय, झज्जर के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल करेंगे। इस दौरान उपायुक्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनेंगे तथा उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगे, ताकि आमजन को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके। उपमंडल स्तर पर भी संबंधित लघु सचिवालय परिसरों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल तथा बादली में एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता की अध्यक्षता में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में समाधान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिल सके।
स्वप्निल रविंद्र पाटिल, उपायुक्त, झज्जर।



घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग का चैकिंग अभियान जारी
खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शहर में लगभग एक दर्जन दुकानों का किया निरीक्षण
झज्जर, 15 मार्च, अभीतक: जिला मुख्यालय पर घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने तथा आम उपभोक्ताओं तक एलपीजी गैस की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल के निर्देशानुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी (एएफएसओ) अमरजीत सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने लगभग एक दर्जन प्रतिष्ठानों और मिष्ठान भंडार की दुकानों की जांच की। चैकिंग के दौरान गैस सिलेंडरों के उपयोग, रजिस्टर और स्टॉक का भी अवलोकन किया गया। टीम द्वारा की गई जांच में किसी भी प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग अथवा अन्य प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई। एएफएसओ अमरजीत सिंह ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए नियमित रूप से चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित हैं और इनका व्यावसायिक उपयोग करना नियमों के विरुद्ध है। यदि किसी प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है और भविष्य में भी इसी प्रकार अचानक निरीक्षण किए जाते रहेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से आम उपभोक्ताओं तक पहुंचे और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी को रोका जा सके। इस निरीक्षण अभियान में निरीक्षक रंजन यादव, अजय राठी तथा उपनिरीक्षक अजय कबलाना भी शामिल रहे।
झज्जर में रविवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करती खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम।
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया
झज्जर, 15 मार्च, अभीतक: राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 16 मार्च के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग झज्जर द्वारा आमजन को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष संदेश जारी किया गया। सिविल सर्जन झज्जर डॉ. मंजू कादयान एवं कार्यक्रम अधिकारी (उप सिविल सर्जन) डॉ. बसंत दुबे ने बताया कि टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि जिला झज्जर में वर्ष 2025-26 के दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सराहनीय कार्य हुआ है तथा जिले में पूर्ण टीकाकरण कवरेज लगभग 96 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे और छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। इसके साथ ही 14 वर्ष की किशोरियों के लिए एचपीवी वैक्सीन भी स्वास्थ्य संस्थानों पर निशुल्क उपलब्ध है,जो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाव में सहायक है। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे टीकाकरण के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें तथा अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, आशा या एएनएम से संपर्क कर बच्चों और किशोरियों का टीकाकरण अवश्य करवाएं।



सामान खरीदते समय दुकानदार से पक्का बिल अवश्य लें: डीएफएससी
ऑनलाइन खरीदारी के दौरान सावधानी बरतने की दी सलाह
जिलाभर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 15 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में रविवार को जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा ‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जिले भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। सुरक्षित उत्पाद, आत्मविश्वासी उपभोक्ता थीम के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा बाजार में होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जानकारी देना रहा। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) राजेश्वर मुदगिल ने बताया कि पीआर सेंटर में जिला स्तरीय उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम का आयोजन सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी कार्यालय झज्जर में किया गया। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभाग की टीमों ने बेरी, मातनहेल, बादली और बहादुरगढ़ के सार्वजनिक स्थानों तथा अनाज मंडियों में जागरूकता शिविरों का आयोजन कर लोगों को उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी दी। इन कार्यक्रमों के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए “जागो ग्राहक जागो” का नारा भी बुलंद किया गया। डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल ने बताया कि झज्जर जिले में उपभोक्ता अब पहले की तुलना में अधिक जागरूक हो रहे हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने उपभोक्ताओं को उनके छह मौलिक अधिकारोंकृसुरक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, चयन का अधिकार, सुनवाई का अधिकार, निवारण का अधिकार और उपभोक्ता शिक्षा के अधिकारकृके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन अधिकारों की जानकारी होने से उपभोक्ता किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या अनियमितता के खिलाफ प्रभावी कदम उठा सकते हैं। उन्होंने नागरिकों को विशेष रूप से ऑनलाइन खरीदारी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों में ई-कॉमर्स के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए। किसी भी ऑनलाइन लेनदेन से पहले वेबसाइट की विश्वसनीयता की जांच करना आवश्यक है। डीएफएससी ने झज्जर जिले के उपभोक्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का सामान खरीदते समय दुकानदार से पक्का बिल अवश्य लें, क्योंकि बिल उपभोक्ता का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार और शिकायत के समय सबसे मजबूत प्रमाण होता है। इसके अलावा मिठाई, खाद्य पदार्थ या अन्य वस्तुएं खरीदते समय हमेशा आईएसआई, एगमार्क या एफएसएसएआई जैसे गुणवत्ता प्रमाण चिन्ह अवश्य देखें। उन्होंने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता को किसी प्रकार की ठगी, ओवरचार्जिंग या गलत तौल जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो वह विभाग की वेबसाइट या राज्य हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2087 तथा जिला कार्यालय के संपर्क नंबर 01251-252516 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। विभाग द्वारा ऐसी शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को जागरूक बनाना ही इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है, ताकि हर नागरिक अपने अधिकारों को समझे और बाजार में किसी भी प्रकार की अनियमितता के खिलाफ आवाज उठा सके। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी आदित्य कौशिक, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अमरजीत सिंह, सपना, निरीक्षक अजय राठी, रंजन यादव, सुमित हुड्डा, जयदीप तथा उपनिरीक्षक ऋतु, अजय, श्रीकांत और धर्मपाल सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
झज्जर स्थित पीआर सेंटर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते अधिकारी।
हिसार के प्रो. ओपी सांगवान हरियाणा सरकार की उच्च स्तरीय समिति में सदस्य (प्रोफेसर ऑफ टेक्निकल एजुकेशन) नियुक्त
हिसार, 15 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य में एडमिशन एंड फी रेगुलेटरी कमेटी के प्रस्तावित, संशोधित नियमों एवं शर्तों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में यहां के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओपी सांगवान को सदस्य (प्रोफेसर ऑफ टेक्निकल एजुकेशन) के रूप में नामित किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने प्रो. ओपी सांगवान को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय के अनुभवी शिक्षकों को राज्य स्तर की नीतिगत समितियों में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो. सांगवान अपने अनुभव और विशेषज्ञता से समिति के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. विजय कुमार ने भी प्रो. ओपी सांगवान को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति विश्वविद्यालय के लिए सम्मान की बात है और इससे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को और मजबूती मिलेगी। प्रो. ओपी सांगवान वर्तमान में विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष तथा डीन इंटरनेशनल अफेयर्स के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे विश्वविद्यालय में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी विभाग के अध्यक्ष तथा चीफ वार्डन (बॉयज) सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं शैक्षणिक पदों की जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक संभाल चुके हैं। उल्लेखनीय है कि यह समिति राज्य की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था का अध्ययन करेगी तथा प्रवेश एवं शुल्क से संबंधित मानदेय एवं अन्य प्रावधानों की समीक्षा करते हुए एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट एवं सिफारिशें सरकार को प्रस्तुत करेगी।



गाँव भदाना में सरपंच पवन कुमार ने ट्रेक्टर -ट्राली को हरि झंडी दिखा किया कुडा उठान अभियान का श्रीगणेश
झज्जर, 15 मार्च, अभीतक: गाँव भदाना, झज्जर में रविवार को सरपंच पवन कुमार के नेतृत्व में कूड़ा -कर्कट उठाने वाली ट्रेक्टर -ट्राली को हरि झंडी दिखा कर गाँव में कुडा उठान अभियान का श्रीगणेश किया। पवन कुमार सरपंच ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर घर से कूड़ा उठाने वाली गाडी चलेगी। इससे प्रत्येक घर स्वच्छ बनेगा व कूड़े से जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए आज यह कदम उठाया गया। गाँव भदाना से ही भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा,हिंदी प्रोफेसर नीरज कुमार व मनीष नंबरदार ने गांव के सभी व्यक्तियों को एकत्रित कर अपने सम्बोधन में कहा कि हमें अपने इर्द-गिर्द कूड़े को एकत्रित नहीं होने देना है। पंचायत की इस पहल का सभी व्यक्तियों ने स्वागत किया। कूड़े के सही निपटाने से बीमारियों की रोकथाम का प्रयास सभी को जागरूक करेगा व गाँव भदाना स्वच्छ बनेगा। जिसमें गाँव के गणमान्य व्यक्ति पंच धर्मेंद्र, राकेश, धर्मपाल, राधाकृष्ण, संगीता, कामनी, अंजू रानी ने साथ मिलकर इस मुहिम में अपना योगदान दिया।
एसीएस सुधीर राजपाल सरकार ने ट्रैफिक टावर का किया दौरा, बैठक भी ली
चंडीगढ, 15 मार्च, अभीतक: शनिवार को श्री सुधीर राजपाल, एसीएस हरियाणा सरकार ने ट्रेफिक टावर का दौरा किया और मीटिंग की। इस दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री अर्पित जैन, पुलिस उपायुक्त पूर्व श्री गौरव राज पुरोहित, पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन, सभी सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त सदर श्री अमित भाटिया, सहायक पुलिस आयुक्त साइबर श्री प्रियांशु दीवान भ्च्ै सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। श्री सुधीर राजपाल के आने पर ट्रैफिक टावर में उनको गुरुग्राम पुलिस द्वारा सम्मान सलामी दी गई। जिसके पश्चात उन्होंने ट्रेफिक टावर में नवनिर्मित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और ट्रैफिक कंट्रोल रूम में की जाने वाले कार्यों बारे जाना उसके पश्चात उन्होंने बेसमेंट में ज्म्ब् सेंटर (ट्रैफिक इंजीनियरिंग सैंटर) का निरीक्षण किया और ज्म्ब् सेंटर में ही मीटिंग ली। मीटिंग के दौरान गुरुग्राम पुलिस की समस्याओं उनके समाधान व यातायात में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान बारे विचार विमर्श किया गया।



एनएचएम कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगों पर समाधान की अपील’
झज्जर में सीएम से मिले एनएचएम कर्मचारी, डीए व सातवें वेतन आयोग की मांग उठाई’
स्वास्थ्य सेवाओं में वर्षों से कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों की समस्याओं से सीएम को कराया अवगत’
झज्जर, 15 मार्च, अभीतक: झज्जर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को अखिल भारतीय एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा, झज्जर की ओर से एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर एनएचएम कर्मचारियों की ओर से संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी कई वर्षों से आमजन की सेवा में दिन-रात कार्य कर रहे हैं। कोविड काल सहित विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों में एनएचएम कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन इसके बावजूद उनकी कई महत्वपूर्ण मांगें आज भी लंबित हैं। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि एनएचएम कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, वार्षिक वेतन वृद्धि, सातवें वेतन आयोग का लाभ, जॉब सिक्योरिटी तथा नियमितीकरण जैसी मांगों का लंबे समय से इंतजार है स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों की बदौलत कड़ी मेहनत से हरियाणा सरकार पूरे भारतवर्ष में हर बार प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहती है। इसके अलावा हाल के समय में कर्मचारियों को वेतन भी समय पर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एनएचएम कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि उनकी लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि कर्मचारी और अधिक उत्साह के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान दे सकें। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगों को देखा जाएगा और इस संबंध में उचित कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि आप दोबारा से पंचकूला भी मिल सकते हैं और उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली तथा झज्जर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना साथ में मौजूद रहे। एनएचएम कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों को समझते हुए जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेगी।
झज्जर ब्रेकिंग
झज्जर में कांग्रेस विधायक वत्स के यहां पहुंचे सीएम सैनी
अनाजमंडी में आयोजित शादी समारोह में की शिरकत
कुछ रोज पूर्व कांग्रेस विधायक वत्स के भतीजों की हुई थी शादी
रविवार को रखा था इलाके के लिए भोज,इसी में शामिल हुए थे सीएम
भाजपाध्यक्ष बड़ौली के साथ पहुंचे सीएम ने नव-युगल का दिया आर्शीवाद, लेकिन मीडिया से बनाए रखी दूरी
सीएम के अलावा हिमाचल के सीएम सुक्खू ने भी समारोह में शिरकत
पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा की धर्मपत्नी आशा हुड्डा व कांग्रेस के कई पूर्व विधायक भी हुए शामिल
सीएम बोले, यह एक सामाजिक कार्यक्रम, मीडिया से चर्चा ठीक नहीं
विधायक कुलदीप वत्स किया सभी महमानों का स्वागत, कांग्रेस व भाजपाई दिखे एक साथ



रसोई गैस की किल्लत को लेकर हरकत में आया खादय-आपूर्ति विभाग
एक दर्जन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी,दिए आवश्यक निर्देश
छापेमारी के दौरान किसी भी व्यापारिक प्रतिष्ठान पर नहीं मिला घरेलू गैस का उपयोग
चार सदस्यीय टीम ने सभी को दिए व्यवसायिक सिलेंडर उपयोग के निर्देश
कहा: निरन्तर की जाती रहेगी छापेमारी, उपयोग मेें मिला घरेलू सिलेंडर तो होगी कार्यवाहीं
टीम में शामिल रहे डीएफओ अमरजीत, रंजन यादव, अजय व अन्य
डीएफओ अमरजीत बोले, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस का उपयोग करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही
अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेश महिला इकाई का गठन
सुशीला सर्राफ प्रदेश अध्यक्ष तथा वेणू अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
भिवानी, 15 मार्च, अभीतक: अग्रवाल वैश्य समाज ने संगठन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के संकल्प को जारी रखते हुए प्रदेश महिला इकाई का गठन कर सुशीला सर्राफ फतेहाबाद को पुनरू महिला इकाई की कमान सौंपी है। ये जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने बताया कि समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अनुशंसा पर जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सामाजिक रूप से सक्रिय महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों में वेणु अग्रवाल अंबाला को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही डॉ. अंजली जैन पलवल और निशी गुप्ता कुरुक्षेत्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीनू बंसल बाढड़ा, भारती जैन गुरुग्राम तथा नीता गुप्ता नारनौल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पायल गोयल नरवाना को महामंत्री, डिंपल सिंगला सफीदों, ऋतु बंसल नारनौल, अंजू बंसल कैथल तथा डॉ. अंजू अग्रवाल बहादुरगढ़ को सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं निशा मंगल गुहला चीका को कोषाध्यक्ष, संतोष जैन व अंजु मित्तल उकलाना को संगठन सचिव बनाया गया है तथा पिंकी मित्तल जींद को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासचिव बलराम गुप्ता ने बताया कि उनके संगठन में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं की सहभागिता से संगठन और अधिक सशक्त बनेगा तथा राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। नई टीम समाज में एकता, संगठन और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी समाज की एकता, संगठनात्मक कार्यों और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी तथा समाज में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए महिला इकाई विशेष पहल करेगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं, ऐसे में सामाजिक संगठनों में भी उनका नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है।


