Haryana Abhitak News 14/03/26

https://www.facebook.com/share/v/1Gw47b3H2B

https://www.facebook.com/share/v/18NWVPFatM

https://www.facebook.com/share/v/1BK5U2b8EG

एचडी स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच समानता एवं संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेंडर सेंसिटिविटी इन स्कूल विषय पर कार्यशाला का किया गया आयोजन
झज्जर, 14 मार्च, अभीतक: बिरोहड़ स्थित एचडी स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच समानता एवं संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेंडर सेंसिटिविटी इन स्कूल विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला के रिसॉर्स पर्सन शिक्षा विशेषज्ञ कुलदीप सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। कार्यशाला के दौरान सीबीएसई रिसॉर्स पर्सन कुलदीप सिंह ने जेंडर सेंसिटिविटी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक मूल्यों के निर्माण का भी प्रमुख स्थान है। उन्होंने बताया कि बच्चों में प्रारंभ से ही समानता, सम्मान और सहयोग की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बन सकें। उन्होंने शिक्षकों को कक्षा में सकारात्मक वातावरण बनाने, विद्यार्थियों के साथ निष्पक्ष व्यवहार करने तथा किसी भी प्रकार के भेदभाव से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में विभिन्न उदाहरणों, गतिविधियों और संवाद के माध्यम से यह समझाया गया कि विद्यालय में लड़के और लड़कियों के बीच समान अवसर उपलब्ध कराना क्यों आवश्यक है। साथ ही यह भी बताया गया कि जेंडर सेंसिटिविटी से न केवल विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि विद्यालय का शैक्षिक वातावरण भी अधिक सकारात्मक और समावेशी बनता है। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने कहा कि एचडी स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक मूल्यों के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की कार्यशालाएँ शिक्षकों को नई दृष्टि प्रदान करती हैं और शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाती हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास व उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल ने रिसॉर्स पर्सन कुलदीप सिंह को विद्यालय की ओर से स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके महत्वपूर्ण मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी शिक्षकों को इस कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान को अपने शिक्षण कार्य में लागू करने के लिए प्रेरित किया। इस प्रकार यह कार्यशाला ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और सफल रही, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 18,869 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा
झज्जर, 14 मार्च, अभीतक: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर द्वारा झज्जर और बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने बताया कि लोक अदालत का आयोजन फिजिकल मोड में किया गया, जिसमें झज्जर व बहादुरगढ़ की सभी राजस्व एवं न्यायिक अदालतों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त पीएलएध्पीयूएस कोर्ट में भी लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 07 लंबित मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक शाखा द्वारा लंबित चालान मामलों में से 7,953 मामलों का समाधान किया गया, वहीं राजस्व अधिकारियों द्वारा 8,622 मामलों का निपटारा किया गया। इस लोक अदालत में कुल 23,368 मामले रखे गए थे, जिनमें से 18,869 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल 2 करोड़ 68 लाख 80 हजार 734 रुपये की राशि से संबंधित समझौते किए गए। लोक अदालत के दौरान प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट प्रवीण कुमार लाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) मीनू, अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) विनीत कुमार तथा अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सुमन की अदालतों में भी मामलों का समाधान किया गया। सीजेएम विशाल ने कहा कि लोक अदालत तेजी से न्याय प्राप्त करने का एक प्रभावी माध्यम है, जहां मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे लोक अदालतों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने लोक अदालत के सफल संचालन में सहयोग देने वाले पीठासीन अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं तथा जिला प्रशासन, पुलिस, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों की सराहना की और सभी सहयोगी विभागों का धन्यवाद किया।

दिल्ली-NCR में अब लकड़ी जलाकर भी खाना बना सकेंगे होटल-ढाबे, उद्योगों को मिली वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल की अनुमति
CAQM ने दिल्ली-एनसीआर में उद्योगों, होटलों और रेस्टोरेंट्स को एलपीजी/प्राकृतिक गैस संकट के चलते बड़ी राहत दी है। आयोग ने अस्थायी रूप से वैकल्पिक ईंधनों जैसे हाई-स्पीड डीजल, बायोमास, आरडीएफ पेलेट्स, कोयला और मिट्टी के तेल के उपयोग की अनुमति दी है।

बाहरी दिल्लीः सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई की छापेमारी
सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में सुल्तानपुरी थाने के दो हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, तीनों पुलिसकर्मियों को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि सट्टा चलाने के लिए रिश्वत मांगी गई थी। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों के नाम हेड कांस्टेबल अजय, हेड कांस्टेबल राजेश और कांस्टेबल विजय मलिक बताए जा रहे हैं। फिलहाल सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है।

रोड़वेज बस की टक्कर से ड्यूटी से घर लौट रहे एसपीओ की मौत , बहादूरगढ़ में डीसीपी कार्यालय मंे एसपीओ के पद पर कार्यरत था विजयभान
झज्जर, 14 मार्च, अभीतक: बेरी-दुजाना रोड़ पर गांव दुजाना में शराब ठेके के पास रोड़वेज बस द्वारा एक स्कूटी को टक्कर मार दी गई। जिसमें हरियाणा पुलिस के कार्यरत एसपीओ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विजयभान 48 वर्षीय पुत्र जयसिंह निवासी गांव शेरिया के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर झज्जर के सामान्य नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयभान हरियाणा पुलिस में ैच्व् के पद पर कार्यरत थे व बहादुरगढ़ में डीसीपी कार्यालय में तैनात थे। वे ड्यूटी खत्म करके स्कूटी से अपने घर गांव शेरिया लौट रहे थे। इसी दौरान दुजाना शराब ठेके के पास हरियाणा रोडवेज की बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विजयभान बहादुरगढ़ में डीसीपी मयंक मिश्रा की सुरक्षा में तैनात थे। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई अशोक ने बताया कि विजयभान ड्यूटी से वापस घर आ रहा था। जैसे ही वह दुजाना-बेरी रोड़ पर पहुंचा, रोडवेज बस चालक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। अशोक का आरोप है कि हादसे के बाद विजयभान का शव करीब तीन घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची और शव को अस्पताल लाने में भी काफी देर हुई। परिजनों के अनुसार विजयभान ने 2014 में झज्जर पुलिस में ैच्व् के पद पर जॉइन किया था। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां और एक छोटा बेटा अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पत्नी गृहिणी है। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताई जा रही है।

पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 14 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक साइबर क्राइम झज्जर निरीक्षक सोमवीर ने बताया कि झज्जर निवासी ने शिकायत देते हुए बताया कि मेरे मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक मैसेज आया कि आप घर पर बैठे टास्क पूरा करके मुनाफा कमा सकते हैं। शुरुआत में उन्होंने मुझे प्रॉफिट भी दिया और मैं उनके कहे अनुसार उनके खाता में पैसे डालता गया। फिर में पैसे निकालने लगा तो पैसे नहीं निकले और उन्होंने कहा कि अपने पैसे निकालने में गलती की है इसलिए आपका अकाउंट फ्रीज हो गया है फिर मुझे शक हुआ की मेरे साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपीयो के खिलाफ थाना साइबर क्राइम झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दर्ज मामले पर गहनता से छानबीन करने तथा वांछित आरोपियों को पकड़ने संबंध में पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान हीरालाल निवासी पाड़वा शेरी नानरबाडा सिरोही राजस्थान के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नशा मुक्ति टीम ने गांव गोच्छी में नशा मुक्ति,साइबर क्राइम व डायल 112 को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
झज्जर, 14 मार्च, अभीतक: झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में नशा मुक्ति टीम द्वारा गांव गोच्छी में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों,आपातकालीन सेवा डायल 112 तथा साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और टीम द्वारा दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना। नशा मुक्ति टीम में तैनात सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार और उनकी टीम ने बताया कि नशा व्यक्ति के जीवन को अंधकार की ओर धकेल देता है। इससे न केवल शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है,बल्कि परिवार और समाज भी प्रभावित होता है। नशे की लत व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को कमजोर करती है और पारिवारिक संबंधों में दरार पैदा कर देती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करे। सामूहिक प्रयासों से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है। टीम ने आपातकालीन परिस्थितियों में डायल 112 का उपयोग करने की अपील की और बताया कि यह सेवा नागरिकों की त्वरित सहायता के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने समझाया कि आज का युग तकनीकी युग है,जिसमें इंटरनेट और मोबाइल फोन का व्यापक उपयोग हो रहा है। साइबर ठग लोगों को फर्जी लिंक,कॉल या संदेश भेजकर ठगी का शिकार बनाते हैं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी के साथ ओटीपी साझा न करें स जागरूकता ही नशे और साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। सतर्क और जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की नींव रख सकते हैं।नशा संबंधी गतिविधियों की सूचना ड।छ।ै हेल्पलाइन नंबर 1933 पर देने की अपील की गई और साइबर ठगी की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत करने की सलाह दी गई।

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
झज्जर, 14 मार्च, अभीतक: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में शिक्षकों के व्यावसायिक विकास तथा शिक्षण गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (ब्ठच्) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 13 व 14 मार्च 2026 को विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया है, जिसमें विभिन्न विषयों के शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों, नवीन तकनीकों तथा प्रभावी कक्षा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ।त्व् श्री वी. के. मित्तल के मार्गदर्शन में हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर परिवर्तन हो रहे हैं, इसलिए शिक्षकों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है। क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पंकज वालिया ने क्।ट के ।त्व् ्रवदम ळ श्री वी. के. मित्तल, श्रीमती सुनीता बहल जॉन, ।त्व् श्रीमती दीप्ति जगोटा जॉन के सान्निध्य में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों का स्वागत किया गया। इनमें कार्यशाला सह प्रशिक्षण प्रमुख राजेश कुमार एवं सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य रेखा वर्मा, रीना हरजाई, शंकर लाल, सुमिता, विजय पाल, दीपमाला, मीनू शर्मा, पंकज वालिया शामिल हैं। इस दौरान शिक्षा से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण एवं शिक्षाप्रद विषयों पर विचार साझा किए गए। कार्यक्रम ने शिक्षकों को नई और लाभप्रद शिक्षण तकनीकों को सीखने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

भेड़ चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 15 भेड़ बरामद
झज्जर, 14 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना बादली की टीम ने भेड़ चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक बादली निरीक्षक सुरेश ने बताया कि प्रेमाराम निवासी गांव पादरली जालौर राजस्थान ने शिकायत देते हुए बताया कि हम भेड़ बकरी चराते हैं। हम रात को पाहसौर मोड पर भेड़ बकरियों के साथ सोए हुए थे। सुबह के करीब 3 बजे नाम पता नहीं मालूम व्यक्ति हमारे 15 भेड़ चोरी करके ले गए। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से छानबीन करने तथा वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना बादली में तैनात मुख्य सिपाही सुनील कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मिथुन निवासी माना मोहल्ला कानोड़ जिला नीमच मध्य प्रदेश के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से 15 भेड़ बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

फार्मर आईडी बनवाना सुनिश्चित करें किसान: उपायुक्त
पीएम किसान सम्मान निधि सहित कृषि योजनाओं के लिए फार्मर आईडी होगी अनिवार्य

झज्जर, 14 मार्च, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने डिजिटल एग्री स्टैक के तहत फार्मर आईडी बनाने के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी के माध्यम से ही प्रदान किया जाएगा, इसलिए जिले का कोई भी पात्र किसान इस प्रक्रिया से वंचित नहीं रहना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल एग्री स्टैक अभियान को मिशन मोड में लागू किया गया है और सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान की फार्मर आईडी भविष्य में कृषि क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहचान के रूप में कार्य करेगी। इसी आईडी के आधार पर किसानों को सब्सिडी, सरकारी योजनाओं, अनुदानों, फसल बीमा, ऋण सुविधाओं सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल सकेगा। बिना फार्मर आईडी के किसानों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। फार्मर आईडी बनने से लाभार्थियों की पहचान अधिक सटीक होगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव विशेष शिविर आयोजित कर किसानों को फार्मर आईडी के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए तथा मौके पर ही उनकी आईडी तैयार की जाए। साथ ही तकनीकी अथवा दस्तावेज संबंधी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि अभियान की गति प्रभावित न हो और अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

सेवानिवृत राजस्व अधिकारियों से मांगे आवेदन
लंबित तकसीम केसों का निपटारा करने के लिए रखे जाएंगे कॉन्ट्रैक्ट पर।
बहादुरगढ़ में भूमि विभाजन मामलों के शीघ्र निपटान के लिए सेवानिवृत राजस्व अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित
संयुक्त खातेदारी वाले मामलों में आपसी सहमति से समाधान कराने के लिए संविदा आधार पर की जाएगी नियुक्ति

बहादुरगढ़, 14 मार्च, अभीतक: उपमंडल बहादुरगढ़ में लंबित भूमि विभाजन (तकसीम) मामलों के त्वरित निपटान के लिए प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस संबंध में अभिनव सिवाच, कलेक्टर एवं उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बहादुरगढ़ की अदालत द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त द्वारा जारी अर्ध-सरकारी पत्र के तहत संयुक्त खातेदारी वाले भूमि मालिकों के बीच अनिवार्य विभाजन से संबंधित संशोधित धारा 111 ए को प्रभावी रूप से लागू करने तथा लंबित भूमि विभाजन मामलों के शीघ्र निपटान के लिए वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली के माध्यम से कार्यवाही की जाएगी। इस व्यवस्था के अंतर्गत भूमि विभाजन मामलों में आपसी सहमति के आधार पर समाधान कर मुकदमों की संख्या कम करने और लंबित मामलों के त्वरित निपटान के उद्देश्य से सेवानिवृत राजस्व अधिकारियों को संविदा आधार पर नियुक्त करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये अधिकारी भूमि मालिकों के बीच सहमति बनाकर मामलों के निपटान में सहयोग करेंगे। उपमंडल बहादुरगढ़ क्षेत्राधिकार के अंतर्गत इच्छुक सेवानिवृत राजस्व अधिकारी अपना आवेदन इस न्यायालय में 18 मार्च 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। साथ ही इच्छुक अधिकारी न्यायालय में उपस्थित होकर नियुक्ति से संबंधित नियम व शर्तों का अवलोकन भी कर सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि इस पहल से लंबित भूमि विभाजन मामलों के निपटान में तेजी आएगी और भूमि संबंधी विवादों में कमी लाने में सहायता मिलेगी।

बेरी हल्के में नहरी तंत्र की स्थिति चरमराई: विक्रम कादयान
झज्जर, 14 मार्च, अभीतक: बेरी हल्के में नहरी तंत्र की लगातार बिगड़ती स्थिति को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम कादयान ने सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जो बेरी क्षेत्र कभी अपने बेहतर नहरी प्रबंधन के लिए जाना जाता था, वही आज सरकारी उपेक्षा के कारण बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। विक्रम कादयान ने बताया कि झज्जर सब ब्रांच, बाकरा हेड, गुड्डा हेड, धांधलान हेड, बहराणा और छुड़ानी सहित कई हेडों के पंप हाउसों पर लिफ्टिंग सिस्टम बेहद खराब हालत में है। इसके चलते किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में सिंचाई का पानी नहीं मिल पा रहा, जिससे खेती पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दूबलधन माइनर, सिवाना माइनर, मलिकपुर माइनर और छोछी माइनर की हालत भी अत्यंत खराब है और लंबे समय से इन माइनरों की टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। वहीं बरसात और जलभराव के समय इन माइनरों में अवैध रूप से पानी छोड़ दिया जाता है, जिससे खेतों में पानी भर जाता है और फसलें खराब हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि बेरी हल्के में नहरी तंत्र सिंचाई का साधन बनने के बजाय कई स्थानों पर बाढ़ और जलभराव का कारण बन गया है, जिसके चलते किसान भगवान भरोसे खेती करने को मजबूर हैं। कादयान ने मांग की कि बेरी हल्के के नहरी तंत्र तथा झज्जर सब ब्रांच को तुरंत सुदृढ़ किया जाए। साथ ही ड्रेन नंबर-8 को खराब डिस्पोजल चैनल बताते हुए उसके समुचित रखरखाव की भी मांग की। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए प्रस्तावित बजट भी पर्याप्त नहीं है। जलभराव के कारण चिमनी, सिवाना, माजरा दूबलधन, अछेज, पहाड़ीपुर, बाघपुर, छारा और छुड़ानी मातन जैसे गांवों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बेरी हल्के के नहरी तंत्र के सुधार, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान और संबंधित परियोजनाओं के नवीनीकरण के लिए पर्याप्त बजट जारी किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन
लोक अदालत में 14,934 मामलों का निपटारा, लगभग 11,49,52,590 रुपये की राशि का हुआ समझौता

रेवाड़ी, 14 मार्च, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणयपंचकूला के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेवाड़ी गुरविंदर सिंह वाधवा के संरक्षण में शनिवार को जिला न्यायालय रेवाड़ी, उपमंडल न्यायालय बावल तथा उपमंडल न्यायालय कोसली में इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत तथा इसके अंतर्गत आयोजित प्री-लोक अदालतों के माध्यम से प्री-लिटिगेटिव स्टेज तथा विचाराधीन कुल 14,934 मामलों का निपटारा किया गया, जिनमें लगभग 11,49,52,590 रुपये की राशि का आपसी समझौते के आधार पर समाधान किया गया। रेवाड़ी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की बेंचों की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जतिन गर्ग, परिवार न्यायालय प्रिंसिपल जज अरविंद, नाशिएर, सिविल न्यायाधीश वरिष्ठ खंड सह अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जोगिंदरी, आकाश सरोहा तथा सिविल जज जूनियर डिविजन सह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विश्वास खटक ने की। उपमंडल न्यायालय कोसली में अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश वरिष्ठ खंड सह उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार तथा उपमंडल न्यायालय बावल में सिविल जज जूनियर डिविजन सह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में बेंचों ने कार्य किया। लोक अदालत में चेक बाउंस, दीवानी, मोटर वाहन अधिनियम, बैंक रिकवरी, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस आयोजन से न्याय प्रणाली को अधिक सुलभ, सरल और त्वरित बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली। इसके माध्यम से न केवल पक्षकारों को शीघ्र न्याय मिला, बल्कि न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम हुआ। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा ने लोक अदालत में भाग लेने वाले सभी नागरिकों एवं न्यायिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई।

स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश
बावल, 14 मार्च, अभीतक: चैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय बावल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर की शुरुआत योग सत्र के साथ हुई जिसमें विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। योग के पश्चात स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया और महाविद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। इस दौरान विद्यार्थियों ने गाजर घास को उखाड़ा, प्लास्टिक की थैलियों एवं अन्य कचरे को एकत्रित किया तथा उसका सुरक्षित निपटान किया। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छ वातावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया और समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मवीर यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उनके विचारों ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूक एवं प्रेरित किया। इसके पश्चात शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत नृत्य, गायन, काव्य पाठ तथा अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया बल्कि आपसी सहयोग, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमरजीत तथा डॉ. राम स्वरूप ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बच्चों के हितों की आवाज बुलंद करेगा राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच’
जनसंपर्क अभियान के तहत मंच के पदाधिकारी हजारों बच्चों, अभिभावकों से जल्द करेंगे मुलाकात: अशोक प्रधान’

रेवाड़ी, 14 मार्च, अभीतक: जनहित में सक्रिय राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच बच्चों के हितों को लेकर जोरदार अभियान चलाएगा। मंच की कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में निर्णय लिया गया कि समाज एवं राष्ट्र को मजबूती के लिए बच्चों की सही परवरिश होना बहुत लाजिमी है। बैठक में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि मंच की ओर से सीनियर सिटीजंस के हितों को लेकर चलाए जा रहे जोरदार संपर्क अभियान से उत्साहित होकर उनसे बातचीत में सैकड़ो बच्चों ने भी अपनी प्रमुख समस्याओं और हितों की आवाज बुलंद करने का आग्रह किया है। बच्चों का कहना है कि सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को सरकार की ओर से निरूशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इससे बच्चों, खासकर निर्धन परिवारों के विद्यार्थियों को समय पर अपने घरों- विद्यालयों तक सुरक्षित ढंग से पहुंचने में मदद मिलेगी। बड़ी संख्या में बच्चों ने बताया कि उनके गली- मोहल्लों में न तो खेल के मैदान की व्यवस्था है और न ही उनके बर्थडे कार्यक्रम, सेलिब्रेशन की कोई सार्वजनिक जगह हैं। ऐसे में हर गांव में व शहर के हर वार्ड- सेक्टर में चिल्ड्रन क्लब एवं प्लेग्राउंड की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। बच्चों की पुरजोर मांग है कि उन्हें वर्ष में दो बार देश के भीतर अभिभावकों अथवा टीचर्स के साथ टूर पर जाने की बस, ट्रेन व एरोप्लेन में निरूशुल्क छूट प्रदान की जानी चाहिए। इससे उन्हें सीखने और राष्ट्रीय एकता के लिए विभिन्न स्थानों की संस्कृति- सभ्यता को आत्मसात करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि जनहित में स्वस्थ एवं मजबूत नागरिक तैयार करने के लिए यह आवश्यक है कि बच्चों को ऑन कॉल स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स व मेडिकल चेकअप- ट्रीटमेंट की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस युग में शुरुआती बीमारी का इलाज सही समय पर नहीं हो पाने के कारण अनेक बच्चे गंभीर रूप में अस्वस्थ हो रहे हैं और उनकी पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लोक सेवा मंच बच्चों के हितों को लेकर विशेष अभियान चलाएगा। जल्द ही मंच के पदाधिकारी समाज के हजारों बच्चों व उनके अभिभावकों से जनसंपर्क करते हुए उनके सुझाव लेकर अन्य मुद्दों को भी अपने अभियान का हिस्सा बनाने के काम करेंगे। बैठक में अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, मंच की महिला राष्ट्रीय प्रभारी योगिता एडवोकेट व संगठन सचिव अभिषेक कुमार आदि ने भी अपने विचार रखें।

समाज सेवा की मिसाल बने वीरेंद्र उर्फ बुल्लड़ पहलवान, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सम्मानित
समाजसेवी बुल्लड़ पहलवान को एक दशक से अधिक समय से बहादुरगढ़ क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा, खेलों को बढ़ावा और जरूरतमंदों की मदद के लिए मिला सम्मान

बहादुरगढ, 14 मार्च, अभीतक: शहर के प्रमुख समाजसेवी वीरेंद्र उर्फ बुल्लड़ पहलवान की समाज सेवा को देखते हुए हरियाणा सरकार ने उन्हें सम्मानित किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित एक समारोह के दौरान बुल्लड़ पहलवान को सम्मान प्रदान किया। बुल्लड़ पहलवान पिछले एक दशक से भी अधिक समय से बहादुरगढ़ क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। वे छोटूराम खेल संस्था के माध्यम से लड़के-लड़कियों को निःशुल्क कुश्ती, कबड्डी सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिलवाकर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इसके साथ-साथ वे जरूरतमंद परिवारों की मदद, गरीब बेटियों की शादी में सहयोग, विकलांग एवं मूक-बधिर लोगों की सहायता जैसे अनेक सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर बुल्लड़ पहलवान हर वर्ष जरूरतमंद बहनों के घर-घर जाकर उनसे राखी बंधवाते हैं। इसके अलावा वे गोसेवा, धार्मिक कार्यों में दान, होनहार छात्रों और खिलाड़ियों को सम्मानित करने तथा झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों के बीच त्योहारों पर फल और मिठाई बांटकर खुशियां साझा करने का कार्य भी करते हैं। बुल्लड़ पहलवान ने धारा 370 हटने से पहले जान जोखिम में डालकर श्रीनगर के लाल चैक पर तिरंगा फहराया और आतंकवाद के खिलाफ भी मुखर होकर आवाज उठाई। कोरोना काल में जब उद्योग बंद हो गए थे, तब उन्होंने क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों और राहगीरों के लिए कई महीनों तक भंडारे का आयोजन किया। उस समय उनकी माता जी गंभीर बीमारी के चलते आईसीयू में भर्ती थीं, फिर भी उन्होंने समाज सेवा का कार्य जारी रखा। समारोह में बुल्लड़ पहलवान के लंबे समय से सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दर्ज समाजसेवा के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें संवेदनशील, संघर्षशील और निडर समाजसेवी बताया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समाजसेवियों को आने वाली किसी भी समस्या में सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री डॉ अरविंद शर्मा और कृष्ण बेदी ने भी बुल्लड़ पहलवान को बधाई दी। सम्मान मिलने पर बुल्लड़ पहलवान ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए इस सम्मान का श्रेय अपने गुरु ईश्वर पहलवान, परिवार और अपने साथियों को दिया।

भीषण सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत
चंडीगढ़, 14 मार्च, अभीतक: डेराबस्सी के पास देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक परिवार कार में सवार होकर दिल्ली से हिमाचल प्रदेश की ओर जा रहा था। जानकारी के अनुसार, रात करीब 2ः30 बजे जब कार डेराबस्सी के पास पहुंची तो आगे चल रहे एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि हादसे में वैभव बवेजा (28) निवासी दिल्ली की मौत हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे। घायलों में मृतक की पत्नी समेत तीन अन्य लोग शामिल हैं। डॉक्टरों ने जांच के बाद वैभव को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार जिस ट्रक से कार की टक्कर हुई, उसका चालक हादसे के बाद वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि वैभव बवेजा अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 17406 केसो का निपटान किया: सीजेएम पवन कुमार
जिला मुख्यालय के अलावा तोशाम, सिवानी व लोहारू न्यायिक परिसर में आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत

भिवानी, 14 मार्च, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवायें प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के अलावा तोशाम, सिवानी व लोहारू न्यायिक परिसर में इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि शनिवार को लोक अदालत वैकल्पिक विवाद समाधान की एक प्रणाली है जो भारत में बदलते समय के साथ एक प्रणाली के रूप में स्थापित हुई है। लोक अदालतें न केवल लंबित विवाद या पार्टियों के बीच उत्पन्न होने वाले विवादों को सुलझाती हैं, बल्कि यह सामाजिक सद्भाव को भी सुनिश्चित करती है क्योंकि विवाद करने वाले पक्ष अपने मामलों को अपनी पूर्ण संतुष्टि के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाते हैं। इससे अदालतों के लंबित मामलों में कमी आती है, क्योंकि अपील और संशोधन के रूप में आगे की कार्यवाही को भी समाप्त कर पक्षों की सहमति से मामलों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया जाता है और त्वरित और प्रभावी तरीके से न्याय दिलाने के लिए उन्हें उपलब्ध कराया जाता है। विवाद के निपटारे के अलावा, पक्षकारों को मामलों की उनके द्वारा भुगतान की गई अदालती फीस की वापसी का लाभ होता है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि लोक अदालत में अपराधिक मोटर वाहन दुर्घटना, पारिवारिक मामले, चालान, बैंक ऋण, दीवानी मामले, चेक बाउंस, राजस्व आदि से संबंधित मामले रखे गए। उन्होंने बताया इस आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में भिवानी की लोक अदालत में रखे गए कुल 20374 में से 17406 मामलों का निपटारा गया तथा 129340960 रुपये की कुल राशि का निपटान किया गया। जो कि लोहारू में 141 में से 45, तोशाम में 70 में से 53, सिवानी में 165 में से 64 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट भिवानी रुपम, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार, एसीजेएम जोगिंद्र सिंह, सीजे (जेडी)-कम-जेएमआईसी भिवानी अंतरप्रीत सिंह, सीजे (जेडी)-कम-जेएमआईसी भिवानी हार्दिक सचदेवा, एसीजे(एसडी)-कम-एसडीजेएम सिवानी धर्मपाल, एसीजे(एसडी) -कम-एसडीजेएम तोशाम सुनील कुमार तथा एसीजे (एसडी)-कम- एसडीजेएम लोहारु देवेंद्र सिंह-1 आदि की कोर्टों में मामले रखे गए। इस दौरान दोनों पक्षों के अभिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण, अधिकार मित्र (पीएलवी) और कानून के विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

सर्वे भवन्तु सुखिन: थीम पर लाला पन्नालाल स्मृति व्याख्यानमाला के तहत सेमिनार आज
साध्वी रितंभरा होंगी मुख्य वक्ता

नई दिल्ली, 14 मार्च, अभीतक: सनातन मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए प्रतिबद्ध और हर देशवासी को भारतीयता की संस्कृति से रुबरू व एकाकार करवाने के मिशन में वर्षों से कार्यरत संस्था चेतना (सुरभि सनातन की) की ओर से रविवार, 15 मार्च को एक और दिव्य, भव्य एवं विराट कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। चेतना के अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि राजेश चेतन ने यहां जारी प्रेस बयान में बताया कि चेतना की ओर से लाला पन्नालाल सिंघल स्मृति व्याख्यान माला (10.0) के तहत 76 वें सेमिनार का आयोजन रविवार 15 मार्च को इस्कॉन मंदिर, रोहिणी सैक्टर 25, दिल्ली में किया जाएगा। इसमें मुख्य वक्ता विश्व प्रसिद्ध धर्म प्रचारक, उपदेशक, सामाजिक ताने-बाने की कुशल शिल्पकार और वात्सल्य ग्राम की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा होंगी। सेमिनार की थीम रखी गई है सर्वे भवन्तु सुखिन। गोल्डन मसाले के निर्माताओं ने सेमिनार के प्रायोजक का दायित्व संभाला है। सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होने वाले सेमिनार की अध्यक्षता एकल संस्थान की चेयरपर्सन मंजू श्रीवास्तव करेंगी तथा इस्कान, रोहिणी के अध्यक्ष केशव मुरारी दास विशिष्ट अतिथि होंगे। रोहिणी के पूर्व विधायक जयभगवान अग्रवाल दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। गोल्डन मसाले के चेयरमैन अनिल सिंघल इस कार्यक्रम में स्वागताध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहेंगे।

झज्जर जिले के दुजाना के पास सड़क हादसे में एसपीओ की मौत
रोडवेज बस ने मारी टक्कर हुई मौत
मृतक के भाई ने मीडिया में बताया 3 घण्टे में पहुँची एम्बुलेंस।
पुलिस ने मौके पर पहुँच कर की कार्रवाई।
रोडवेज बस को लिया कब्जे में।
मृतक एसपीओ बहादुरगढ डीसीपी सुरक्षा में तैनात था।
अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने गाँव शेरिया जा रहा था।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माताजी के निधन पर गहरा शोक जताया’
चंडीगढ़, 14 मार्च, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण की माताजी श्रीमती प्रेम कौर कल्याण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में श्री विज ने कहा कि श्रीमती प्रेम कौर कल्याण के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है और उनका साया परिवार के लिए शक्ति, संस्कार और मार्गदर्शन का स्रोत होता है। उनका निधन न केवल परिवार के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ी क्षति है। श्री विज ने कहा कि माता-पिता जीवनभर अपने बच्चों को संस्कार, शिक्षा और जीवन की सही दिशा देने का कार्य करते हैं। श्रीमती प्रेम कौर कल्याण ने भी अपने परिवार को सुदृढ़ संस्कार दिए और उनके मार्गदर्शन में ही उनके पुत्रों ने समाज व सार्वजनिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनका स्नेह, त्याग और आशीर्वाद सदैव परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं कल्याण परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा समाज और उनके शुभचिंतक कल्याण परिवार के साथ खड़े हैं और सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि श्रीमती प्रेम कौर कल्याण (धर्मपत्नी स्व. चैधरी देवी सिंह कल्याण) का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज 14 मार्च 2026 (शनिवार) को दोपहर 2ः30 बजे शिवपुरी, गांव कुटेल, करनाल में किया जाएगा। अंतिम यात्रा कल्याण फार्म, मधुबन, करनाल स्थित निवास स्थान से दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेगी।

हरियाणा में गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से
हरियाणा की नायब सरकार द्वारा राज्य में गेहूं की सरकारी खरीद आगामी 1 अप्रैल से आरंभ होगी
भाजपा सरकार द्वारा गेहूं की खरीद सुचारु रूप से करने हेतु राज्य में 416 मंडियांध्खरीद केंद्र खोले गए हैं
भाजपा सरकार किसानों के हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसानों को अपनी उपज की बिक्री में नॉनस्टॉप सरकार किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देगी।

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने की नियुक्तियां
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को चुनाव एजेंट बनाया गया
कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा और विधायक योगेंद्र राणा को काउंटिंग एजेंट नियुक्त किया
पार्टी प्रतिनिधि एवं पार्टी एर्जेंट के तौर पर खेल मंत्री गौरव गौतम और विधायक सुनील सांगवान जिम्मेदारी दी गई
बीजेपी ने काउंटिंग एजेंट के तौर पर चेतन मित्तल और घनश्याम को लगाया है

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में वाहन स्क्रैपिंग और रीसाइक्लिंग उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग एंड रीसाइक्लिंग फैसिलिटी इंसेंटिव पॉलिसीदृ2024 के अंतर्गत विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की।
बैठक में इस नीति के माध्यम से राज्य में वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुकूल तरीके से पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग तथा रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ निवेश आकर्षित करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर जोर दिया गया।

प्रदेश सरकार ने एक बार फिर गेहूं का समर्थन मूल्य 160 रुपए बढ़ा दिया है जिससे किसानों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ किसान सरकार द्वारा बढ़ाए गए समर्थन मूल्य से काफी खुश है तो कुछ इसे कम बता रहे है। किसानों का कहना है कि फसल पर लेबर बढ़ रही है और मार्च के महीने की शुरुआत में ही तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है जिससे गेहूं की फसल की पैदावार में काफी कमी आएगी। उनका कहना है कि रात के समय तापमान में गिरावट आती है और दिन में तापमान काफी बढ़ जाता है जिसकी वजह से फसल में बीमारी की संभावना बनी रहती है। किसानों का कहना है कि बढ़ते तापमान से गेहूं की फसल में दाना पूरी तरह से ग्रोथ नहीं कर पाएगा और जहां प्रति एकड़ से 20 से 22 क्विंटल गेहूं की फसल होती थी, अब 12से 15 क्विंटल के बीच रह सकती है। वहीं कुछ किसानों का कहना है कि सरकार ने जो समर्थन मूल्य बढ़ाया है, वो ठीक है लेकिन जब तक फसल पककर बिक नहीं जाती तब तक चिंता सताती रहती है कि कुछ अनहोनी न हो जाए। आने वाले समय में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है जिस पर किसानों का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होगा। अगर बारिश अभी पड़ती है तो लेकिन अगर एक हफ्ते बाद पड़ती है तो फिर नुकसान हो सकता है। अगर ओलावृष्टि हो जाती है तो फिर काफी नुकसान होगा।

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने की नियुक्तियां
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को चुनाव एजेंट बनाया गया
कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा और विधायक योगेंद्र राणा को काउंटिंग एजेंट नियुक्त किया
पार्टी प्रतिनिधि एवं पार्टी एर्जेंट के तौर पर खेल मंत्री गौरव गौतम और विधायक सुनील सांगवान जिम्मेदारी दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *