Haryana Abhitak News 09/09/23

अपने बहादुरगढ़ के बोंदवाल परिवार के डोडी बोंदवाल को जी-20 में विश्व पटल पर अपनी शिल्पकला को दिखाने का मौका मिला। बोंदवाल परिवार पहले भी शिल्प कला में बहुत बेहतरीन योगदान दे चुके हैं और अपनी कला क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित हैं।

नगर परिषदचैयरमेन जिलेसिंह सैनी बोले, दोषी मिला तो पार्क के लिए अपनी दूंगा भूमि
झज्जर, 09 सितंबर (अभीतक) : स्वतंत्रता सेनानी श्रीराम शर्मा पार्क एवं ओपन थियेटर भूमि विवाद को लेकर झज्जर नगर परिषद के चैयरमेन जिलेसिंह सैनी व स्वतंत्रता सेनानी श्रीराम शर्मा पार्क पुनर्निर्माण संघर्ष समिति प्रधान प्रमोद बंसल ने लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संयुक्त रूप से सम्बोधित किया और अपना पक्ष रखते हुए नगर परिषद के चैयरमेन जिलेसिंह सैनी स्वयं को पूरी तरह से निर्दोष बताया। नगर परिषद के चैयरमेन जिलेसिंह सैनी ने कहा कि उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे केवल उनकी छवी को धुमिल करने का कुछ लोगों का प्रयास। उन्होने कहा कि उनकी कोई गलती व गलत मंशा किसी को मिलती है तो वे पार्क के लिए अपनी भूमि से भूमि देने को तैयार हैं। प्रैस वार्ता में नगर परिषद के चैयरमेन जिलेसिंह सैनी के साथ सर्व समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। जिनमें विकास रामलीला-सुरेंद्र, अधिवक्ता परिषद संदीप, स्वंतत्रता सेनानी पंडित श्री राम शर्मा पुन: निर्माण समिति अध्यक्ष-प्रमोद बंसल, मुलतान सभा-संजय भाटिया, ब्राह्मण महासभा से दीपक कश्यप, पंजाबी धर्मशाला प्रधान-पंडित गुलशन शर्मा, पतंजलि योग समिति से कृष्ण दत्त जाँगड़ा, कपड़ा एसोसिएशन अध्यक्ष-मनोज उर्फ़ शंटी तलवार, विश्व हिंदू परिषद ज़िला उपाध्यक्ष मनु शर्मा, सब्जी मंड़ी प्रधान सुनिल यादव, रामफल सैनी एडवोकेट, सैनी सभा-रघुबीर सैनी, जांगिड़ सभा से मनमोहन, नवीन कुमार, भगवत दयाल मिश्रा, हरि सैनी, कुटुंब प्रबोधन प्रमुख एडवोकेट पंकज शर्मा, अग्रवाल सभा शहरी प्रधान-केशव सिंघल, नगर पार्षद महाबीर सैनी, किशोर सैनी, दिनेश छिक्कारा, जयपाल उर्फ पप्पू, नरेश वाल्मिकी, जयसिंह, हिमांशु हन्नी आदि शामिल रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत सस्ते न्याय का सशक्त माध्यम : अजय तेवतिया
झज्जर और बहादुरगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों में 11 हजार 419 मामलों हुआ निपटारा

झज्जर, 09 सितंबर (अभीतक) : जिला मुख्यालय पर स्थित न्यायिक परिसर और बहादुर गढ़ कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश अनुसार जिला एवं सत्र न्यायधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 15 हजार 640 मामले रखे गए जिसमें से 11 हजार 419 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया,जिनमें कुल सेटलमेंट राशि 2 करोड़ 35 लाख 58 हजार 937 रुपए रही। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार बंसल ने दी। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने कहा कि लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए क्योंकि लोक अदालत में मामले का निपटारा आपसी सहमति से होता है जिससे समय व धन की बचत होती है व आपसी सौहार्द भी बना रहता है। उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों लोक अदालत में कार्यरत सभी कर्मचारियों व अधिवक्ताओं को लोक अदालत को सुचारू रूप से संचालन के लिए धन्यवाद किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों जिला प्रशाशन, पुलिस विभाग, बिजली विभाग आदि के कार्य की सराहना की। डीएलएसए सचिव ने बताया कि लोक अदालत की निगरानी पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जज अरुण पल्ली द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में झज्जर व बहादुरगढ़ की सभी राजस्व व न्यायिक अदालतों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त पी एल ऐ (पी यू एस) में भी लोक अदालत का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार बंसल ने लोक अदालत के सफल आयोजन पर सभी का धन्यवाद किया।

कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।

बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें नागरिक : डीसी
पौष्टिक भोजन लें तथा सुबह शाम योगा एवं ध्यान करें नागरिक

झज्जर, 09 सितंबर (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि दिन प्रतिदिन बदलते मौसम में निरन्तर वातावरण में बदलाव आ रहा है। हमें बदलते मौसम के चलते होने वाली बीमारियों से बचाव को लेकर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ ही आमजन को एहतियात बरतनी चाहिए और शरीर में किसी भी तरह की समस्या होने पर स्वास्थ्य जांच अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन सजग है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में बुखार, खांसी, जुकाम, थायराइड, वजन कम होना, लीवर संबंधित बीमारी, एलर्जी, पेट से जुड़ी बीमारियों, जोड़ों में दर्द आदि कोई भी लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सा केंद्र में करवाएं। नागरिक इस मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पूरी सावधानियां बरतें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक पौष्टिक भोजन करें और सुबह शाम नियमित योगा एवं ध्यान करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले परामर्श की भी अनुपालना करनी होगी।

कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।

सिगरेट व तंबाकू के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी : डीसी
सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करना कानूनन अपराध

झज्जर, 09 सितंबर (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि नशा पर पूरी तरह रोक को लेकर प्रशासन सजग है। इतना ही नहीं जिला में सिगरेट व तंबाकू के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे पर रोक के लिए बारे व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया जाए। डीसी ने आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक रहने का आह्वान करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है और पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति पर 200 रुपए जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही दुकानों पर खुली बीड़ी सिगरेट बेचने पर भी दुकानदार का चालान किया जा सकता है। किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 100 वर्ग गज की दूरी पर किसी भी प्रकार का तंबाकू उत्पाद बेचना दंडनीय अपराध है। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे को भी यदि तंबाकू उत्पाद बेचते पाया जाता है तो उस पर भी उचित चालान किया जा सकता है। डीसी ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों जैसे होटल, रेलवे स्टेशन, सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय, बस स्टैंड, सिनेमा हॉल, विद्यालयों, महाविद्यालयों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट, बीडी या अन्य ढंग से धूम्रपान निषेध है। निषेध क्षेत्र में धूम्रपान करना अपराध है इत्यादि विषय पर चेतावनी बोर्ड लगवाना आवश्यक है ताकि सार्वजनिक स्थान पर लोग धूम्रपान न करें। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थान के सौ गज के दायरे में सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों की बिक्री एक दंडनीय अपराध है जिसका उल्लंघन करने वाले पर 200 रुपये तक जुर्माना हो सकता है। उन्होंने बताया कि धारा 6 के अन्तर्गत 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को तम्बाकू पदार्थ बेचना दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मुख्यत: लोगों को जागरूक करने का है। बीड़ी और सिगरेट से होने वाला धुआं आसपास के लोगों को बीड़ी पीने वाले के जितना ही प्रभावित करता है, हमें इसके उपयोग से बचना चाहिए। तंबाकू के प्रयोग से उत्पन्न होने वाले पदार्थ जैसे सिगरेट बट्स व अन्य तंबाकू पदार्थ भी उतना ही प्रभावित करते हैं। डीसी ने आमजन से नशा जैसी प्रवृत्ति से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा से संबंधित सूचना टोल फ्री नम्बर 8030305020 पर दी जा सकती है।

कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।

सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर तक- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने दी जानकारी
झज्जर, 09 सितंबर (अभीतक) : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों और संस्थानों को वर्ष 2024 के सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के लिए सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए पात्र व्यक्ति एवं संस्थान 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीसी ने बताया कि भारत सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान और नि:स्वार्थ सेवा को मान्यता देने तथा उन्हें सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार नामक एक वार्षिक पुरस्कार की स्थापना की है। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। इस पुरस्कार में चयनित संस्था को 51 लाख रुपये नगद और एक प्रमाण पत्र तथा व्यक्तिगत मामले में 5 लाख रुपये नगद और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। पुरुस्कार के लिए केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही आवेदन के पात्र होंगे। पुरुस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी व आवेदन के लिए केंद्र सरकार की वेबसाइट अवाड्र्सडॉटजीओवीडॉटइन पर विजिट कर सकते हैं।

पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर : डीसी
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने दी जानकारी

झज्जर, 09 सितंबर (अभीतक) : गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों नामत: पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए गृह मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन नामांकन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2023 है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने यह जानकारी शनिवार को यहां दी। डीसी ने बताया कि नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवाड.र्जीओवी.इन पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। नामांकन करने वाले व्यक्ति एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) भी जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और अनन्य उपलब्धियों/सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख हो, प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बताया कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों तथा समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान हेतु मिलकर प्रयास किये जाये, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में सम्मान की हकदार हैं। डीसी ने आगे बताया कि पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोडकऱ सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। इस संबंध में और अधिक विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट एमएचए.जीओवी.इन और पद्म पुरस्कार पोर्टल पदमा अवार्ड डॉट जीओवी.इन पर पुरस्कार और पदक शीर्षक के तहत व कानून और नियम वेबसाइट पर पदमा अवार्डजीओवी.इन/अबाउट अवार्ड एएसपीएक्स पर उपलब्ध कराई गई है।

कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।

बेटियों के स्वर्णिम भविष्य हेतु सुकन्या समृद्धि योजना कारगर : डी सी
डी सी कैप्टन शक्ति सिंह का आह्वान योजना का लाभ उठाएं अभिभावक

झज्जर, 09 सितंबर (अभीतक) : डी सी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि बेटियां समाज का गौरव है और बेटियों को बेहतर शैक्षणिक एवं सुरक्षित माहौल प्रदान करने में सरकार सजगता से अपना दायित्व निभा रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं को लागू करते हुए क्रियान्वित किया गया है। डी सी ने सरकार की योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वरदान है। इस योजना में जमा की गई राशि भविष्य में बेटियों को उच्चतर शिक्षा दिलवाने व उनकी शादी में आर्थिक रूप से मददगार साबित हो रही है। ऐसे में सभी पात्र व्यक्तियों को इस योजना के तहत अपनी बेटी का खाता खुलवाना चाहिए। सुकन्या समृद्धि खाता योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का ही एक भाग है। घरेलू बचत के लिए भी सरकार की यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता एक डाकघर से दूसरे डाकघर में नि:शुल्क ट्रांसफर किया जा सकता है। जमा राशि पर लगने वाला ब्याज पूर्णत: कर रहित है तथा इसमे आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत छूट भी प्राप्त है। डी सी ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत माता-पिता या कानूनी अभिभावक दो लड़कियों के लिए यह खाता खुलवा सकते हैं। बेटी के जन्म से 10 वर्ष तक की उम्र में सुकन्या समृद्धि एकाउंट खोला जा सकता है। यह खाता लडक़ी के नाम से ही खोला जा सकता है। जमाकर्ता माता-पिता (अभिभावक) में से एक होगा जो नाबालिग लडक़ी की ओर से पैसा जमा करेगा। उन्होंने कहा कि मात्र 250 रुपये से खाता खोला जा सकता है लेकिन साल में कम से कम एक हजार रुपये हर खाते में जमा होने चाहिए, अधिकतम एक लाख 50 हजार रुपये वर्ष में जमा किए जा सकते है। एक वित्त वर्ष में पैसे नकद, चैक या ड्राफ्ट के जरिए कितनी बार ही जमा किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि खाता योजना में जमा राशि पर ब्याज की गणना सालाना की जाती है। अभिभावक इस खाते में 14 साल तक ही पैसे जमा करवा सकते हैं और 21 वर्ष में यह खाता परिपक्व हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष के बाद बेटी की उच्चतर शिक्षा के लिए तथा विवाह के समय जमा राशि में से आधा हिस्सा निकलवाया जा सकता है। यह खाता इसके खोले जाने की तिथि से लेकर लडक़ी की आयु 21 वर्ष होने तक तथा उसके विवाह के बाद बंद किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि खाता खुलवाने के लिए बेटी के जन्म का प्रमाण पत्र, अभिभावक के पते का प्रमाण तथा फोटो पहचान पत्र (पैन कार्ड, वोटर आईडी या आधार कार्ड) की जरूरत पड़ती है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत यह खाता पोस्ट ऑफिस या बैंक में खुलवाया जा सकता है।

भारत में लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी : डॉ. अमित
झज्जर, 09 सितंबर (अभीतक) : राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर के राजनीति शास्त्र विभाग में लोकतंत्र और प्रेस विषय पर विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। महाविद्यालय के जनसंचार प्राध्यापक डॉ. अमित भारद्वाज इस अवसर पर मुख्य वक्ता रहे। व्याख्यान का आयोजन राजनीति शास्त्र प्राध्यापक अशोक कुमार ने किया। अपने व्याख्यान में डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी हैं और मजबूत संसदीय व्यवस्था के कारण ही सुगमतापूर्वक देश का शासन चल रहा है। उन्होंने आजादी से पहले भारत की उपनिवेश स्थिति से लेकर संप्रभु राष्ट्र बनने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता अपनी भाग्य विधाता स्वयं होती है और मीडिया का दायित्व लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की निगरानी करना है। लोकतंत्र की अनिवार्य शर्त सहभागिता है और विधायी संस्थाओं में 140 करोड़ नागरिकों के प्रतिनिधि मात्र 4500 हैं। मीडिया ही इनके बीच सेतु का कार्य करता है, जो लोकतंत्र का सजग प्रहरी है और जनमत निर्माण में सहायक है तथा जन सहभागिता का प्रतीक है। डॉ. अमित ने संसदीय प्रक्रिया के मूल तत्वों प्रश्नकाल, शून्य काल, सदन पटल पर प्रस्तुत पत्र, विधायी कार्य, अविश्वास प्रस्ताव, कार्य स्थगन प्रस्ताव और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मीडिया को संसदीय रिपोर्टिंग का कार्य बहुत गंभीरता से करना चाहिए क्योंकि संसदीय कार्यवाही से देश का भविष्य निर्धारित होता है। संसद और विधानसभाओं में बैठकर जन प्रतिनिधि क्या कार्य करते हैं, इसकी जानकारी प्रेस से ही मिलती है। व्याख्यान के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित
झज्जर, 09 सितंबर (अभीतक) : राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में 8 हरियाणा बटालियन, रेवाड़ी के निर्देशानुसार पुनीत सागर अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन का आयोजन किया गया। निबंध लेखन प्लास्टिक प्रदूषण और पोस्टर प्रतियोगिता जी 20 सम्मलेन पर आयोजित की गई। आयोजन लेफ्टिनेंट श्रीकिशन चाहार और प्रियंका ने किया। निबंध लेखन में बीए तृतीय वर्ष की नीलम ने पहला स्थान, बीए तृतीय वर्ष की संजना ने दूसरा स्थान और बीएससी द्वितीय वर्ष के विकास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में बीए द्वितीय वर्ष की जयश्री ने पहला, बीए तृतीय वर्ष की प्रीति ने दूसरा और बीसीए तृतीय वर्ष के रितेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिताओं का निर्णय डॉ. श्रीकृष्ण दूहण, दीपक, डॉ. अमित भारद्वाज, डॉ. पुष्पेंद्र काद्यान, सुनील और डॉ. अंजू बाला ने किया।

स्नातकोत्तर कक्षाओं दाखिले फिर शुरू, 16 तक खुला पोर्टल
झज्जर, 09 सितंबर (अभीतक) : विभिन्न कॉलेजों की एमए, एमएससी और एमकॉम आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिलों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने एडमिशन पोर्टल 16 सितंबर तक खोल दिया है। प्रेस एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि नेहरू कॉलेज में एमए हिंदी की 02, एमए अंग्रेजी की 01, एमए मनोविज्ञान की 05, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 05 और एमएससी गणित की 09 सीटें खाली हैं, जिनमें से अधिकांश सीटें आरक्षित वर्ग की हैं। इनके अलावा एमकॉम की 44 और एमए मास कम्युनिकेशन की 21 सीटें खाली है। उधर द्वितीय और तृतीय वर्ष के पुराने विद्यार्थियों के दाखिले भी 16 सितंबर तक होंगे और फीस ऑफलाइन ली जाएगी।

धर्म के प्रति आस्था को बढ़ावा देने के लिए धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी : अश्विनी दुल्हेड़ा
गांव रोहद के श्रीमहाकाली कंठी माता मंदिर में आयोजित भंडारे में पहुंचे आप नेता अश्विनी दुल्हेड़ा

झज्जर, 09 सितंबर (अभीतक) : संतों की सेवा एवं धर्मस्थलों का रख-रखाव सनातन धर्म की सच्ची सेवा है। आज हमारी संस्कृति संतों एवं धार्मिक स्थलों की बदौलत ही जिंदा है। संस्कृति व धर्म के प्रति लोगों में आस्था बढती रहे, इसके लिए जरूरी है कि समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहे। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी दुल्हेड़ा ने शनिवार को बेरी हल्के गांव रोहद स्थित श्रीमहाकाली कंठी माता मंदिर में लालूवाला जोहड़ कालवान पाना कमेटी द्वारा आयोजित भंडारा कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचकर कही। इस दौरान मंदिर कमेटी ने आप नेता अश्विनी दुल्हेड़ा का फूल-मालाओं, शॉल ओढ़ाकर एवं माता रानी के मंदिर का प्रतीक पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सरपंच भारत, सागर रुहिल, जयपाल रुहिल, सोनू रोहद, पवन रोहद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी दुल्हेड़ा ने कहा कि दान पुण्य व धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से महाफल की प्राप्ति होती है तथा मोक्ष का द्वार खुलता है। इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी कमाई का कुछ हिस्सा निकालकर दान-धर्म के कार्यो में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दान-धर्म करने से एक तरफ जहां पुण्य मिलता है तो वही दूसरी तरफ जरूरतमंदों को भोजन भी मिलता है। इसीलिए दानधर्म के बहाने समाजसेवा के कार्य मेें बढ़-चढकऱ भाग लेना चाहिए।

एडवोकेट बलबीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती हरियाणा।

जी-20 सम्मेलन से अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूती मिलेगी : बलबीर सिंह
एडवोकेट बलबीर सिंह बोले, जी-20 सम्मेलन के माध्यम से भारत पूरी दुनिया को देगा अमन और शांति का संदेश

बहादुरगढ़, 09 सितंबर (अभीतक) : लघु उद्योग भारती हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट बलबीर सिंह ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कुशल नेतृत्व के माध्यम से भारत को दुनिया में सबसे सशक्त देश बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जी-20 सम्मेलन की प्रेसीडेंसी भारत को मिलना इस प्रयास का एक बहुत सफल उदाहरण है। एडवोकेट बलबीर सिंह ने कहा कि जी-20 सम्मेलन से अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के प्रयास से भारत में दुनिया भर के देशों के प्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा है जो देश के भविष्य के लिए स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने कहा कि भारत की राजधानी दिल्ली में चल रही जी- 20 समिट के ऐतिहासिक परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे। जब से भारत को इसकी प्रेसिडेंसी मिली है इसकी तैयारियां देश के कोने कोने पर दिखी है। एडवोकेट बलबीर सिंह ने कहा कि जी -20 देशों में दुनिया की दो तिहाई आबादी है, जिनके पास ग्लोबल अर्थव्यवस्था की 85 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा है कि हमारी भावना एक ऐसी दुनिया के निर्माण की है, जहां साझा लक्ष्य अलगाव की सोच को खत्म कर दे। जी-20 समिट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ओपीनियन पीस लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि जी-20 को लेकर हमारा एक ही मूल मंत्र है- वसुधैव कुटुंबकम, जहाँ वैश्विक कल्याण का लक्ष्य लेकर हम दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचना चाहते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का कहना है कि जी-20 अध्यक्षता विभाजन को पाटने, बाधाओं को दूर करने और सहयोग को गहरा करने का प्रयास साबित होगी। एडवोकेट बलबीर सिंह ने कहा कि इस जी-20 सम्मेलन के माध्यम से भारत पूरा दुनिया को अमन और शांति का संदेश देगा और यही संदेश भारत के कुशल नेतृत्व का परिचायक होगा।

स्वतंत्रता सेनानी जतिंद्र नाथ मुखर्जी की 108 वीं शहीदी दिवस पर विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन
झज्जर, 09 सितंबर (अभीतक) : शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग एवं हरियाणा इतिहास कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. रणवीर सिंह आर्य के दिशा निर्देशन में स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी जतिंद्र नाथ मुखर्जी की 108 वीं शहीदी दिवस पर एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ अमरदीप, जितेंद्र, मनजीत इत्यादि ने पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम के संयोजक एवम इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ अमरदीप ने कहा कि ये जतिंद्र नाथ मुखर्जी बाघा जतिन के नाम से विख्यात थे उन्होंने एक छोटे से चाकू से खूंखार बाघ को ढेर कर दिया था। 7 दिसंबर 1879 को तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी में जन्मे जतिंद्र नाथ युवावस्था से ही आजाद भारत का स्वप्न लिए क्रांतिपथ पा चल पड़े थे। स्वामी विवेकानंद और अरविन्द घोष ने उनके जीवन को सर्वाधिक प्रभावित किया और उन्होंने अपना जीवन को देश के लिए बलिदान करने का प्रण कर लिया था। तत्कालीन समय में क्रांतिकारियों के पास आन्दोलन के लिए धन जुटाने का प्रमुख साधन डकैती था। जतिंद्र नाथ ने उस समय की दो बड़ी डकैतियां डाली जिन्हें इतिहास में गार्डन रीच की डकैती और बलिया घाट के नाम से जाना जाता है। बलिया घाट की डकैती से जतिंद्र नाथ का 52 मौजर पिस्तौलें और 50 हज़ार गोलियाँ प्राप्त हुई थीं। महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉ अनीता रानी ने कहा कि सितम्बर 1915 में पुलिस ने जतीन्द्रनाथ का गुप्त अड्डा काली पोक्ष ढूंढ़ निकाला। 9 सितम्बर 1915 को अंग्रेजी अधिकारियों और सिपाहियों ने जतिन्द्र्नाथ को घेर लिया और भयंकर मुठभेड़ में घायल होने के बाद 10 सितम्बर, 1915 को भारत की आज़ादी के इस महान् सिपाही ने अस्पताल में सदा के लिए आँखें मूँद लीं, परन्तु अपने पीछे आजादी की लड़ाई की धधकती हुई ज्वाला छोड़ गया। इस अवसर पर जितेंद्र,मनजीत इत्यादि उपस्थित रहे।

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा का झज्जर दौरा
प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है आम आदमी पार्टी का संगठन : अनुराग ढांडा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीएम पद की दावेदारी छोड़ी, अब इनका खेल खत्म : अनुराग ढांडा
हरियाणा के सबसे बड़े मुफ्तखोर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर : अनुराग ढांडा
डेढ़ महीने के अंदर प्रदेश के प्रत्येक गांव में होंगे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी : अनुराग ढांडा
जनसंवाद कार्यक्रम में जनता का अपमान करने पर आमादा सीएम खट्टर : अनुराग ढांडा

झज्जर, 09 सितंबर (अभीतक) : आम आदमी पार्टी से पूरे प्रदेश में लोग जुड़ रहे हैं। लोगों का रुझान आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। प्रदेश में विपक्ष की भूमिका केवल आम आदमी पार्टी ही निभा रही है। दूसरी पार्टियों के लोग आपस में हाथापाई करने में, जूते चप्पल चलाने में और पद की लड़ाई में व्यस्त हैं। ये बात आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कही। वे शनिवार को को झज्जर में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हालात देखकर भूपेंद्र हुड्डा भी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से पीछे हट गए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही जनता के मुद्दे उठा रही है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन भी किया। भिवानी के अंदर आम आदमी पार्टी के 4 हजार से ज्यादा पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह ही देख कर विपक्षी पार्टियों के अंदर खलबली मच गई है। सत्तासीन बीजेपी के मंत्रियों को भी आम आदमी पार्टी से डर लगने लगा है। मुख्यमंत्री खट्टर आम आदमी पार्टी के बढ़ते ग्राफ को देखकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर दिल्ली और पंजाब की जनता को मुफ्तखोर कहते हैं। जबकि उनकी खुद की 4 हजार यूनिट बिजली फ्री, पानी फ्री, गाड़ी फ्री, रेल यात्रा फ्री, हवाई यात्रा फ्री हैं। इसलिए हरियाणा में सबसे बड़े मुफ्तखोर मुख्यमंत्री खट्टर हैं। अगर, उन्हें मुफ्तखोरी से इतनी नफरत है तो पहले अपनी सभी योजनाओं का त्याग करें। वे जनता के टैक्स के पैसों से फ्री सुविधाएं ले रहे हैं और जनसंवाद में जनता का ही अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का सपना मुख्यमंत्री, मंत्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को आम जनता के दरवाजे पर लेकर आना है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार तेजी से जारी है। अभी 5 गांव के ऊपर एक सर्कल इंचार्ज की नियुक्ति की गई है। आने वाले डेढ़ महीने में प्रत्येक गांव में 10 सदस्यों की कमेटी बनाने का काम किया जाएगा। इसके बाद बूथ स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी, जोकि घर घर अरविन्द केजरीवाल का संदेश लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जूनियर महिला कोच मामले में पूरी खट्टर सरकार मंत्री संदीप के बचाव में खड़ी हो गई है। जूनियर महिला कोच को जान से मारने की धमकियां भी मिली है। हरियाणा की जनता बेटियों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। खट्टर सरकार में महिलाओं के सम्मान की कोई कद्र नहीं है। पिछले 8 महीने से जूनियर महिला कोच अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रही हैं, वहीं मुख्यमंत्री खट्टर मंत्री संदीप सिंह के सामने ढाल बनकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री खट्टर और मंत्री संदीप सिंह के प्रदेश में जहां भी कार्यक्रम होंगे काले झंडे दिखाने का काम करेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरीश कुमार, अश्विनी दुल्हेड़ा, राजा, अभिथा, सुनीता, सुनील मातनहेल, कुलदीप शर्मा, जे एस तंवर, रणबीर गुलिया, सलेश, नरेश बाल्मिकी, सुरेंद्र नांगल, चंदर भान शर्मा, सुरेंद्र देशवाल, चंदर मोहन, महावीर कटारिया, श्याम सिलाना, जितेंद्र और राजेश मौजूद रहे।

इंडेप्थ विजन फाउंडेशन व हरियाणा रोडवेज़ ने झज्जर बस स्टैंड पर लगाया रक्तदान शिविर
झज्जर, 09 सितंबर (अभीतक) : संस्थाओं इंडेप्थ विजन फाउंडेशन तथा सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया तथा हरियाणा रोडवेज़ कर्मचारियों द्वारा बस स्टैंड झज्जर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 264 रक्तदाताओं ने अपना रक्त कैंसर पीडि़त रोगियों के लिए दान किया। शिविर में हरियाणा रोडवेज़ झज्झर के जीएम नरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने सभी रक्तदाताओं को बैज लगाए तथा उन्हें प्रशंसा पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। कैंप को सफल बनाने में क्रमचारियों के प्रधान रामबीर, उनके साथियों बीजेंद्र, कृष्ण, विक्की तथा अन्य सभी क्रमचारियों का विशेष सहयोग रहा। रक्त एकत्रित करने के लिए राष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान, एम्स बाढ़सा से थी। एम्स से डॉक्टर दीप्तिरंजन ने पोषण अभियान के तहत सभी रक्तदाताओं को पोषण के बारे में बताया। संस्था आईवीएफ़ से रतिदेव ने बताया कि उनकी संस्था ने कैंसर पीडि़तो के लिये ये विशेष अभियान चला रखा है क्योंकि उन्हें अन्य मरीजो की अपेक्षा अधिक रक्त की आवश्यकता होती है। संस्था सेवा ट्रस्ट से पूनम देशवाल ने बताया की उनकी संस्था ने कैंसर पीडि़त के साथ डीएमडी बीमारी से ग्रस्त बच्चों के लिए अभियान भी चला रखा है। उन्होंने संस्था की कॉस्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ़ से सभी को इम्युनिटी बूस्टर किट भी भेट की। इस अवसर पर ऐम्स बाढ़सा रक्तकोष से सहायक प्रोफेसर डॉ दीप्ति रंजन व उनकी टीम, हैप्पी, अमित हूड़ा, छारा गाँव के पंचायत सदस्य अनिल दलाल, संदीप, प्रवीण, राकेश गुलिया, हेमंत, प्रीति, सिमरन, विकास, रति देव, कपिल, पूनम देशवासियों, नवीन, ख़ुशी, विशाल जोशी, सुमित हुड़ा, दिनेश, नित्यानन्द आदि मौजूद रहे।

नौकरियों में डीएससी को लेकर बैठक आज
भिवानी, 09 सितंबर (अभीतक) : नौकरियों में डीएससी को लागू करने की मांग को लेकर 10 सितंबर को प्रात: 9 बजे बावड़ी गेट स्थित शिवधानक धर्मशाला में धानक, ओड, वाल्मीकि, सांसी, सपेले, बंजारे, सरकीबंद, सिंगिकाट, बावरिया आदि समाज के गणमान्य लोगों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संत कबीर देव शिक्षा जागृति मंच के प्रधान भगवान दास कालिया ने बताया कि बैठक में आपसी विचार विमर्श करके आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।

रेवाड़ी के हुंडई शोरूम अग्निकांड से फिर खड़े हो गए हैं अनेक गंभीर सवाल
आग लगने पर तुरंत काबू पाने के करने होंगे सभी संस्थाओं व प्रतिष्ठानों को पक्के इंतजाम
ज्यादातर संस्थाओं, शोरूम्स तथा दुकानों में आग लग जाने पर सुरक्षा की गारंटी रामभरोसे
अगर समय रहते इंतजाम नहीं किए गए तो हो सकता है कोई बड़ा हादसा

रेवाड़ी, 09 सितंबर (अभीतक) : शहर के दिल्ली रोड स्थित हुंडई कारों के शोरूम में घटित अग्निकांड ने जान माल की सुरक्षा को लेकर फिर अनेक गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उक्त शोरूम में खड़ी लगभग तीन दर्जन नई गाडिय़ां पूरी तरह जलकर खाक होने और अन्य कीमती सामान तथा बिल्डिंग के भारी क्षतिग्रस्त होने का समाचार है। शोरूम के प्रबंध निदेशक एवं मालिक प्रदीप चावला ने बताया कि आग लगने के समय वह शोरूम पर नहीं पहुंचे थे, मगर जैसे ही उन्हें पता लगा तो वह तुरंत शोरूम पहुंचे। उन्होंने देखा कि पुलिस पहले ही व्यवस्था बनाने में जुटी थी और उनके शोरूम के आसपास भारी भीड़ थी। उन्होंने बड़े दु:खी अंदाज में बताया कि अज्ञात कारण से भडक़ी आग की तेज लपटों उनके पूरे शोरूम को अपने लपेटे में ले लिया। देखते ही देखते शोरूम में खड़ी लगभग तीन दर्जन नई गाडिय़ां, स्पेयर पाट्र्स का कीमती सामान, जरूरी कागजात तथा विशाल बिल्डिंग आदि को भारी नुकसान हुआ है। नुकसान का पूरा आकलन करने में अभी वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि शोरूम में मौजूद सभी लोगों की जानें बच गई हैं। इधर, हुंडई शोरूम के इस अग्निकांड ने पूरे क्षेत्रवासियों को यह चर्चा करने पर मजबूर कर दिया है कि अगर किसी स्कूल या भीड़भाड़भरे बाजार में स्थित किसी दुकान या शोरूम में अगर ऐसा हादसा हुआ, तो फिर लोगों की जान की सुरक्षा करना बहुत मुश्किल हो सकता है। बताया जाता है कि हुंडई शोरूम में लगी आग को शुरुआत में वहां मौजूद कर्मचारियों ने अग्निरोधी (सिलेंडरों में ) गैस के इस्तेमाल से बुझाने का प्रयास किया । फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंचने में भी थोड़ा वक्त लग गया, जिससे आग पूरी तरह भडक़ गई। फिर भी सघन आबादी एरिया से थोड़ा हटकर बने इस शोरूम की लोकेशन मुख्य सडक़ पर होने के कारण फायर ब्रिगेड गाडिय़ों को पहुंचने में ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ी। अगर अग्नि स्थल किसी भीड़भाडय़ुक, संकरी गली में होता तो और भी देरी से फायर ब्रिगेड पहुंच पाती। लोगों में चर्चाओं अनुसार सवाल ये भी उठ रहे हैं कि सुरक्षा प्रबंधों का समय-समय पर गहराई से जायजा नहीं लिए जाने के कारण ऐसे हादसों पर तुरंत नियंत्रण करना मुश्किल हो गया है।

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा का झज्जर दौरा
प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है आम आदमी पार्टी का संगठन : अनुराग ढांडा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीएम पद की दावेदारी छोड़ी, अब इनका खेल खत्म: अनुराग ढांडा
हरियाणा के सबसे बड़े मुफ्तखोर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर : अनुराग ढांडा
डेढ़ महीने के अंदर प्रदेश के प्रत्येक गांव में होंगे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी : अनुराग ढांडा
जनसंवाद कार्यक्रम में जनता का अपमान करने पर आमादा सीएम खट्टर : अनुराग ढांडा

झज्जर, 09 सितंबर (अभीतक) : आम आदमी पार्टी से पूरे प्रदेश में लोग जुड़ रहे हैं। लोगों का रुझान आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। प्रदेश में विपक्ष की भूमिका केवल आम आदमी पार्टी ही निभा रही है। दूसरी पार्टियों के लोग आपस में हाथापाई करने में, जूते चप्पल चलाने में और पद की लड़ाई में व्यस्त हैं। ये बात आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कही। वे शनिवार को को झज्जर में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हालात देखकर भूपेंद्र हुड्डा भी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से पीछे हट गए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही जनता के मुद्दे उठा रही है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन भी किया। भिवानी के अंदर आम आदमी पार्टी के 4 हजार से ज्यादा पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह ही देख कर विपक्षी पार्टियों के अंदर खलबली मच गई है। सत्तासीन बीजेपी के मंत्रियों को भी आम आदमी पार्टी से डर लगने लगा है। मुख्यमंत्री खट्टर आम आदमी पार्टी के बढ़ते ग्राफ को देखकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर दिल्ली और पंजाब की जनता को मुफ्तखोर कहते हैं। जबकि उनकी खुद की 4 हजार यूनिट बिजली फ्री, पानी फ्री, गाड़ी फ्री, रेल यात्रा फ्री, हवाई यात्रा फ्री हैं। इसलिए हरियाणा में सबसे बड़े मुफ्तखोर मुख्यमंत्री खट्टर हैं। अगर, उन्हें मुफ्तखोरी से इतनी नफरत है तो पहले अपनी सभी योजनाओं का त्याग करें। वे जनता के टैक्स के पैसों से फ्री सुविधाएं ले रहे हैं और जनसंवाद में जनता का ही अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का सपना मुख्यमंत्री, मंत्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को आम जनता के दरवाजे पर लेकर आना है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार तेजी से जारी है। अभी 5 गांव के ऊपर एक सर्कल इंचार्ज की नियुक्ति की गई है। आने वाले डेढ़ महीने में प्रत्येक गांव में 10 सदस्यों की कमेटी बनाने का काम किया जाएगा। इसके बाद बूथ स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी, जोकि घर घर अरविन्द केजरीवाल का संदेश लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जूनियर महिला कोच मामले में पूरी खट्टर सरकार मंत्री संदीप के बचाव में खड़ी हो गई है। जूनियर महिला कोच को जान से मारने की धमकियां भी मिली है। हरियाणा की जनता बेटियों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। खट्टर सरकार में महिलाओं के सम्मान की कोई कद्र नहीं है। पिछले 8 महीने से जूनियर महिला कोच अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रही हैं, वहीं मुख्यमंत्री खट्टर मंत्री संदीप सिंह के सामने ढाल बनकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री खट्टर और मंत्री संदीप सिंह के प्रदेश में जहां भी कार्यक्रम होंगे काले झंडे दिखाने का काम करेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरीश कुमार, अश्विनी दुल्हेड़ा, राजा, अभिथा, सुनीता, सुनील मातनहेल, कुलदीप शर्मा, जे एस तंवर, रणबीर गुलिया, सलेश, नरेश बाल्मिकी, सुरेंद्र नांगल, चंदर भान शर्मा, सुरेंद्र देशवाल, चंदर मोहन, महावीर कटारिया, श्याम सिलाना, जितेंद्र और राजेश मौजूद रहे।

डॉ अर्पित जैन आईपीएस, पुलिस अधीक्षक झज्जर

ऑनलाइन धोखाधड़ी या किसी तरह का साइबर अपराध होने पर तुरन्त हैल्पलाइन नम्बर 1930 अथवा ऑनलाइन पोर्टल cybercrime.gov.in या अपने नजदीकी थाना के साइबर हैल्प डैस्क पर दर्ज कराए शिकायत
ऑनलाइन ठगी/धोखाधड़ी से बचने के लिए जानकारी व जागरूकता अत्यंत आवश्यक: डॉ अर्पित जैन आईपीएस, एसपी झज्जर

झज्जर, 09 सितंबर (अभीतक) : ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी अथवा किसी भी तरह के साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से झज्जर पुलिस द्वारा आम लोगों को जागरूक करने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आम लोगों की सहायता व जागरूकता के लिए साइबर क्राइम थाना झज्जर व जिला के सभी थानों में स्थापित हैल्प डैस्क सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। साइबर क्राइम थाना झज्जर व जिला के अन्य सभी थानों में स्थापित हैल्प डैस्क पर तैनात जवानों द्वारा साइबर क्राइम की शिकायतों पर कार्यवाही करने के साथ-साथ साइबर विशेषज्ञों की टीम द्वारा शिक्षण संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर साइबर क्राइम के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। एसपी डॉ अर्पित जैन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस द्वारा किसी भी तरह के साइबर अपराध अथवा ऑनलाइन ठगी से सुरक्षा व बचाव को ध्यान में रखते हुए आम जन को लगातार जागरूक किया जा रहा है। झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा आम जन को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले ऑनलाइन ठगी के तारीको बारे विस्तृत जानकारी देकर उनसे बचाव बारे जागरूक किया जा रहा है। साईबर अपराधी स्मार्ट फोन से, मोबाइल ऐप व इंटरनेट बैंकिंग व अन्य तरीको से लोगो के साथ धोखाधङी कर पैसे ठगने/हङपने का काम कर रहे हैं। जिला स्तर पर साइबर क्राइम रोकने के लिए लोगों को जागरूक व सजग करने के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर साइबर क्राइम को रोकने में मदद के लिए हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1930 भी जारी किया गया है। किसी भी तरह के साइबर क्राइम अथवा ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया गया है। एसपी डॉ अर्पित जैन ने बताया कि ऑनलाइन तकनीक के इस युग में लगभग हर व्यक्ति कंप्यूटर अथवा मोबाइल से जुड़ा हुआ है। तकनीक के माध्यम से साइबर अपराधी भी अपराध करने के नये-2 तरीके अपना रहे हैं। साइबर अपराध के प्रति आम लोगों को सतर्क व जागरूक करने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की जानकारी व जागरूकता से ही किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी अथवा धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। शातिर अपराधी इंटरनेट उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी करने के लिए मौका की तलाश में रहते हैं। आमजन को साइबर क्राइम से सतर्क रहने व साइबर अपराध होने की सूरत में तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया गया है। उपरोक्त हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी पीडि़त व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। साइबर क्राइम व ऑनलाइन धोखाधड़ी अथवा ठगी से बचने के लिए जरूरी सावधानियां रखी जानी चाहिऐं। जो निम्न प्रकार से हैं

  1. गूगल पर कुछ भी सर्च करते समय रिजल्ट में सबसे ऊपर दिख रही वेबसाइट को ही सही ना माना जाए।
  2. सर्च में सबसे ऊपर के रिजल्ट के साथ यदि  Ad/Sponsored लिखा दिख रहा है तो उस पर क्लिक करने से परहेज करें।
  3. यदि कोई सरकारी वेबसाइट है तो उसके अंत में gov.in या nic.in जरूर होगा। ऐसा है तो वेबसाइट ठीक है।
  4. कोई भी वेबसाइट खोलें तो यह अवश्य जांच लें कि वह सिक्योर है या नहीं। जिस वेबसाइट की शुरूआत में https है तो वह सुरक्षित है।
  5. ट्विटर और फेसबुक पर ब्लूटिक जरूर चेक करें। अगर ये वैरिफायड है तो सुरक्षित हैं।
  6. सोशल मीडिया पर साइबर अपराधी, लोगों की शिकायतों पर नजर रखते हैं। किसी भी व्यक्ति द्वारा शिकायत करते ही इनबॉक्स में कस्टमर केयर बनाकर वे अपना फर्जी नम्बर दे सकते हैं। ध्यान रखें कि कोई भी संस्थान सीधे इनबॉक्स में नहीं आता है।
  7. सबसे महत्वपूर्ण है कि किसी तरह के लालच ना आएं। आज के समय में साइबर अपराधी सस्ता लोन या प्रलोभन इत्यादि किसी भी तरह का ऑफर करने की वेबसाइट बनाकर ठगी कर रहे हैं।
  8. प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत जरूरी है कि किसी से भी अपने एटीएम कार्ड का नम्बर, सीवीवी, कार्ड का पिन, नेट बैंकिंग का पासवर्ड अथवा ओटीपी आदि शेयर ना करें।

9 गूगल पर सर्च करने पर पाये गए मोबाइल नंबर के साथ अपनी बैंक इनफार्मेशन, पर्सनल इनफार्मेशन, क्यूआर (क्तक्र) कोड इत्यादि सांझा ना करें।
10 किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि से संबंधित जानकारी साझा ना करें। कोई भी बैंक अथवा बैंककर्मी कभी भी फोन पर आपके बैंक खातें की डिटेल नही मांगते।
11 साईबर अपराधियो से बचनें के लिए खुद को जागरुक करें औऱ किसी भी फोन काल या एसएमएस पर कोई भी निजी, बैंक खाते या रजिस्टर मोबाइल नंबर से जुड़ी कोई भी जानकारी बिल्कुल ना दें।
साइबर अपराध/ठगी की घटना हो जाने पर ऐसे करें शिकायत :
साइबर क्राइम अथवा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर सबसे पहले संबंधित बैंक को उनकी असल वेबसाइट के माध्यम से या ईमेल के माध्यम से सूचित करें। सभी बैंकों के ऐप में भी शिकायत करने की सुविधा दी जाती है। पेटीएम, फोनपे जैसे ऐप से ठगी होने पर इप कंपनियों को उनकी वेबसाइट या ऐप से बतायें। सरकार द्वारा भी साइबर ठगी को लेकर ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए लोगों की सुविधा के लिए हैल्पलाइन नम्बर 1930 उपलब्ध करवाया गया है। ऑनलाइन धोखाधड़ी/ठगी होने पर इस नम्बर पर तुरन्त शिकायत की जा सकती है अथवा cybercrime.gov.in  पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा अपने नजदीकी पुलिस थाना में भी पीडि़त व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। ठगी का शिकार हुए व्यक्तियों के लिए विशेष ध्यान रखने योग्य बात यह कि घटना के बाद जितने कम समय में शिकायत दर्ज कराई जाएगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी से ठगे गए पैसे वापिस होने की संभावनाएं उतनी ही अधिक हो जाएगी।

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी काबू
झज्जर, 09 सितंबर (अभीतक) : झज्जर पुलिस की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग आरोपी को चोरी शुदा मोटरसाइकिल के साथ काबू किया गया। थाना प्रबंधक शहर झज्जर उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना शहर झज्जर की एक पुलिस टीम झज्जर शहर एरिया में तैनात थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि झज्जर शहर निवासी एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लिये हुए है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सिपाही लालसिंह की पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक को काबू किया गया। कागजात मांगने पर युवक मौका पर मोटरसाइकिल से संबंधित कोई कागजात पेश नहीं कर पाया। मौका पर प्राथमिक पूछताछ में युवक ने उपरोक्त मोटरसाइकिल को प्रसाद गिरी मंदिर के बाहर से चोरी करने के मामले का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान झज्जर शहर निवासी के तौर पर की गई। चोरी शुदा बरामद की गई उपरोक्त मोटरसाइकिल के संबंध में जयपाल निवासी मॉडल टाउन झज्जर की शिकायत पर थाना शहर झज्जर में 08 सितंबर 2023 को चोरी का मामला दर्ज किया गया था। चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़े गए उपरोक्त आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

सतीश मेहरा

चंद्रयान-3 के नायक एस सोमनाथ को भारत रत्न पुरस्कार देने की अविलंब सिफारिश हो
रेवाड़ी, 09 सितंबर (अभीतक) : विदित है कि आगामी 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र आहूत किया गया है। राजनीति के प्रख्यात पंडितों, पत्रकारों और राजनीतिज्ञ द्वारा इस विशेष सत्र में एक दल देश एक चुनाव, यूनिफॉर्म सिविल कोड, महिला आरक्षण, जातीय जनगणना और देश का नाम केवल भारत करने जैसे कई बिल आने व संविधान में संशोधन से संबंधित कई प्रकार के मामले आने की संभावना जताई जा रही है। इन सब मामलों के साथ इस विशेष सत्र में इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को विशेष रूप से बधाई देने के साथ-साथ समिति द्वारा एस सोमनाथ को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास कर राष्ट्रपति को भेजा जाना चाहिए। इस देश के हर नागरिक का तो माथा ऊंचा होगा ही सरकार की भी वाह वाही होगी। युवा वर्ग में साइंस के प्रति और ज्यादा उत्साह होगा और युवाओं को स्पेस साइंस सहित विभिन्न विषयों में करियर बनाने का मौका मिलेगा ।हालांकि भारत रत्न के लिए किसी औपचारिक सिफारिश की जरूरत नहीं होती। भारत के प्रधानमंत्री समिति में प्रस्ताव पारित करवा कर राष्ट्रपति को सीधी सिफारिश भेज सकते हैं, फिर भी सरकार चाहे तो संसद में अनुमोदन करवा सकती है जिससे भारत रत्न प्राप्तकर्ता को नोबेल पुरस्कार पाने का भी रास्ता पुख्ता होगा ।’भारत रत्न’ देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार होता है देश में यह पुरस्कार अब तक 48 विभूतियों को दिया जा चुका है। वर्ष 1954 में शुरू हुए इस प्रकार पुरस्कार से सबसे पहले भारत की अंतिम गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी दूसरे भारत के उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन और नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक वैज्ञानिक सीवी रमन को सम्मानित किया गया था देश में अब तक भारत रत्न पुरस्कार चार वैज्ञानिकों को दिया जा चुका है । भारत रत्न से सम्मानित होने वाले महान वैज्ञानिक सीवी रमन को प्रकाश की पर किरण पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। दूसरे 1955 में भारत के महान अभियंता और राजनीतिक एस विश्वेश्वरय्या को भारत रत्न से विभूषित किया गया था। तीसरे मिसाइल मैन के नाम से विख्यात डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को 1997 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सुशोभित गया था। डॉक्टर कलाम ने डीआरडीओ और इसरो को नेतृत्व दिया साथ ही गाइडेड मिसाइल पर ध्यान केंद्रित कर अग्नि मिसाइल और पृथ्वी मिसाइल का सफल परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति में आत्मनिर्भर बनाया था। चौथे भारतीय रसायनज्ञ चिंतामणि नागम्मा नागेश चंद्र राव को यह पुरस्कार वर्ष 2013 में प्रदान किया गया। इन्होंने रसायन शास्त्र से संबंधित 1500 शोध पत्र और 45 वैज्ञानिक पुस्तक लिखकर युवा वैज्ञानिकों को शोध का विस्तृत क्षेत्र दिया था स्पेस साइंस के क्षेत्र में भारत रत्न पुरस्कार के लिए सबसे पुख्ता दावा इस वर्ष इसरो के वर्तमान अध्यक्ष एस. सोमनाथ का बनता है जिनकी अगुवाई में चंद्रयान 3 ने सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर पूरे विश्व में इतिहास काम किया और भारत का नाम रोशन किया है इससे जहां दुनिया के बड़े-बड़े तुर्रम खां देश अचंभित हैं वहीं वे भारत को एक बड़ी अंतरिक्ष शक्ति के रूप में देखने लगे हैं ।इस चंद्रयान की सफलता से चंद्रमा की सतह और स्पेस से संबंधित चौंकाने वाले खुलासे होंगे जिनका जिनका लाभ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक उठा पाएंगे और विश्व वैज्ञानिकों का ध्यान भारत की ओर आकर्षित होगा तथा अंतरिक्ष खोज के क्षेत्र में दुनिया में भारत का डंका बजेगा। चूंकि भारत सरकार द्वारा एक वर्ष में तीन व्यक्तियों को भारत रत्न पुरस्कार दिए जा सकते हैं पिछले तीन वर्षों से किसी भी विभूति को यह पुरस्कार नहीं दिया गया , इसलिए इस बार भारत रत्न पुरस्कार इसरो की महिला वैज्ञानिक डॉक्टर रितु करिथल इसरो के पूर्व अध्यक्ष श्री के सिवान के नाम की भी सिफारिश की जानी बनती है । श्री सिवान को रॉकेट मैन के रूप में जाना जाता है, ये वैज्ञानिक लंबे समय से चंद्रयान व आदित्य अभियान के कार्य में लगे हुए थे चंद्रयान की सफलता के साथ-साथ अंतरिक्ष में सूर्य की किरणों की खोज के लिए आदित्य की लांचिंग में भी एस सोमनाथ और के सिवान व पूरी वैज्ञानिक टीम का ही योगदान है। भारत सरकार इन तीनों वैज्ञानिकों कि भारत रत्न के लिए सिफारिश करती है तो निसंदेह पूरे देश में विशेष कर युवा वर्ग में सरकार के प्रति और विश्वास पर प्रगाढ़ होगा। किसी भी राजनीतिक पार्टी को इसका श्रेय मिले या ना मिले लेकिन हमारे वैज्ञानिकों का सम्मान बढ़ेगा जिससे भविष्य में वे और अधिक जो जुनून के साथ विभिन्न अनुसंधानों, आविष्कारों व खोज के कार्य में देश का नाम रोशन कर पाएंगे।
लेखक – सतीश मेहरा

सहकारिता मंत्री रविवार व सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों की करेंगे शिरकत
रेवाड़ी, 09 सितंबर (अभीतक) : हरियाणा सरकार में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी व सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल रविवार 10 सितंबर को प्रात: 10 बजे गांव ढाणी कोलाना, प्रात: 11 बजे माजरा तथा दोपहर 12 बजे ढाणी सात्तो में विभिन्न विकास कार्यों का उद्धघाटन करेंगे। डा. बनवारी लाल इस अवसर पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से जनसंवाद भी करेंगे। सहकारिता मंत्री सोमवार 11 सितंबर को प्रात: 11 बजे से सायं 5 बजे तक गांव कुंड स्थित श्री कृष्णा गार्डन में परिवार पहचान पत्र से संबंधित त्रुटियों को दूर करने के लिए क्रिड टीम की ओर से आयोजित किए जाने वाले कैंप का शुभारंभ करेंगे तथा मौके पर आमजन की परिवार पहचान पत्र से संबंधित त्रुटियों का समाधान करवाएंगे। यह जानकारी सहकारिता मंत्री के निजी सचिव ने दी।

रेवाड़ी, कोसली व बावल में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों का आपसी समझौते के अधार पर किया गया निपटारा
मोटर दुर्घटना मुआवजा के 47 मामलों में 3 करोड़ 39 लाख रुपए की राशि की गई स्वीकृत

रेवाड़ी, 09 सितंबर (अभीतक) : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार शनिवार को न्यायिक परिसर रेवाड़ी, बावल व कोसली में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी विमल कुमार की अध्यक्षता और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाडी वर्षा जैन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा किया गया। इस लोक अदालत मेे जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाडी वर्षा जैन सहित अन्य न्यायाधीशों द्वारा मामलों का मौके पर ही आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। समाचार लिखे जाने तक नेशनल लोक अदालत में 47 मोटर दुर्घटना मुवावजा के मामलों का निपटारा करते हुए 3 करोड़ 39 लाख रुपए की राशि मोटर दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों/ घायलों/याचीगण को स्वीकृत की गई। नेशनल लोक अदालत में बिजली से संबंधित 797 मामलों, 27 वैवाहिक मामलों सहित अन्य मामलो का भी निपटारा किया गया।
लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से होता है केस का निपटारा : विमल कुमार
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी विमल कुमार ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निपटारा जल्द कराया जा सकता है। लोक अदालत के माध्यम से निर्णित किये गये मामलों में आगे कोई अपील/पुनरीक्षण दायर नहीं की जा सकती, जिससे समय व धन दोनों की ही बचत होती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है। इससे शीघ्र व सुलभ न्याय, कहीं कोई अपील नहीं, अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत जैसे लाभ मिलते हैं। सीजेएम वर्षा जैन ने बताया कि इस लोक अदालत के माध्यम से जिला रेवाडी, बावल व कोसली की अदालतों व विभिन्न प्राधिकरणो द्वारा विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की हेल्पलाइन 01274-220062 बारे जानकारी देते हुए कहा कि इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

साइक्लोथॉन के माध्यम से पहुंच रहा ‘ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश : डा. बनवारी लाल
सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने साइक्लोथॉन को झंडी दिखाकर रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ जिला के लिए किया रवाना
सहकारिता मंत्री, विधायक, डीसी, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी साइक्लोथॉन में बने भागीदार, जिला की सडक़ों पर साइकिल सवारों ने किया प्रेरित
रेवाड़ी से कोसली तक साइक्लोथॉन का जगह-जगह हुआ ग्रैंड वेलकम
कोसली विस क्षेत्र में पहुंचने पर विधायक लक्ष्मण सिंह ने किया साइक्लोथॉन का अभिनंदन :

रेवाड़ी, 09 सितंबर (अभीतक) : हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला में हरियाणा को ड्रग फ्री बनाने के उद्देश्य पर फोकस करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ‘ड्रग फ्री हरियाणाÓ संदेश के साथ प्रदेश के नागरिकों को जागरूक कर रही साइक्लोथॉन रात्रि ठहराव उपरांत शनिवार की तडक़े पूरे जोश-उत्साह के साथ आमजन को जागरूक करते हुए अपने अगले गंतव्य महेंद्रगढ़ जिला की ओर रवाना हुई। हरियाणा सरकार में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी व सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने साइक्लोथॉन को शहर के राव तुलाराम स्टेडियम के सामने से झंडी दिखाकर रवाना किया। जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल सहित डीसी राहुल हुड्डा, एसपी दीपक सहारण, एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, एसडीएम होशियार सिंह व एसडीएम कोसली जय प्रकाश सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी साइकिल चलाकर साइक्लोथॉन में भागीदार बने और आमजन को ‘ड्रग फ्री हरियाणाÓ का संदेश देते हुए जिला की सडक़ों पर साइकिल चलाई।
हरियाणा को ड्रग फ्री स्टेट बनाने में मील का पत्थर साबित होगी साइक्लोथॉन : डा. बनवारी लाल
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि साइक्लोथॉन से प्रदेश के कोने-कोने में ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि जन-जन को नशे के विरुद्ध जागृत करने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा आयोजित की जा रही साइक्लोथॉन यात्रा एक सराहनीय पहल है। राज्य सरकार द्वारा आयोजित की जा रही साइक्लोथॉन रैली निश्चित रूप से हरियाणा प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने नागरिकों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि नशा एक बीमारी की तरह देश में फैल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी प्रदेश पंजाब की वजह से हरियाणा के युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं और पथभ्रष्ट हो रहे हैं। युवा देश का भविष्य हैं यदि हमारा युवा गलत रास्ते पर चला जाता है तो यह हमारे देश के बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे अपनी ऊर्जा को उपयोग राष्ट्रहित में करें।

पुलिस विभाग जिला में नशे का कारोबार करने वालों के ठिकानों पर मारे रेड :
डा. बनवारी लाल ने कहा कि अभी हरियाणा में ड्रग्स का इतना प्रभाव नही है, लेकिन हरियाणा सरकार ने समय रहते प्रदेश को हर प्रकार के नशे से मुक्त रखने की जो पहल शुरू की है, यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी प्रकार की सामाजिक बुराई को यदि शुरुआती स्तर पर रोक दिया जाए हम हमारी आने वाली पीढिय़ों के भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। उन्होंने प्रदेश की युवा शक्ति से आह्वान करते हुए कहा कि वे हर प्रकार के नशे से दूर रहते हुए अन्य लोगों नशे के खिलाफ जागरूक व प्रेरित करें। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि वे जिला में नशे का कारोबार करने वालों के ठिकानों पर रेड मारते हुए सख्त कार्रवाई करे और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाते हुए युवाओं को नशे से चंगुल से मुक्त करवाएं। उन्होंने जिला प्रशासन को साइक्लोथॉन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

जीवन में कड़वाहट घोल देता है नशा, नशे से करें नफरत : डीसी
डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि नशे की शुरुआत आमतौर पर बाल्यकाल या युवावस्था से होती है। पहले युवा शौक-शौक में पीना शुरू करते हैं, जो धीरे-धीरे आदत बन जाती है। नशा जीवन में कड़वाहट घोल देता है। नशा एक बड़ी सामाजिक बुराई है, जो शारीरिक और मानसिक रूप से हम सबके लिए काफी नुकसानदेह है। यह व्यक्ति, परिवार और समाज सभी पर दुष्प्रभाव डालता है। इसलिए हम सभी को नशे से नफरत करते हुए इससे दूर रहना चाहिए। हरियाणा को ड्रग फ्री बनाने के लिए सामाजिक सहभागिता व एकजुटता के साथ जन जागरूकता अभियान चलाना हरियाणा सरकार की एक सराहनीय पहल है। जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि जिला के हर व्यक्ति तक इस रैली द्वारा दिए गए संदेश बारे जागरूक किया जाए। उन्होंने साइक्लोथॉन में शामिल प्रतिभागियों को आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री हरियाणा ड्रीम व संकल्प को मिलकर करेंगे पूरा : लक्ष्मण सिंह
कोसली विधानसभा स्थित कैंप कार्यालय पहुंचने पर कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, एसडीएम जयप्रकाश सहित गणमान्य व्यक्तियों व ग्रामीणों ने साइक्लोथॉन का गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन करते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाकर साइकिलिस्ट में जोश व उत्साह का संचार किया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने ड्रग फ्री हरियाणा थीम के साथ चल रही साइकिल यात्रा में साइकिल चलाकर भागीदारी निभाते हुए नशे से दूर रहने के लिए जागरूक व प्रेरित किया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि नशा समाज के लिए एक अभिशाप है। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा को ड्रग फ्री बनाने का सपना देखा है। नशे के खिलाफ हरियाणा सरकार की ड्रग फ्री मुहिम एक सराहनीय पहल है। हम सभी मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री हरियाणा के सपने व संकल्प को मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे पहले स्वयं से, फिर घर से और फिर समाज से नशा छुड़वाने का प्रयास करें। जो व्यक्ति नशा नहीं करता वह नशा करने वाले व्यक्तियों का नशा छुड़ाने में सहयोग करें।
जिलावासियों को ‘ड्रग फ्री हरियाणाÓ का सार्थक संदेश दे गई साइक्लोथॉन :
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा कर्ण की नगरी करनाल से 1 सितंबर को हरियाणा प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने के उद्देश्य से रवाना की गई साइक्लोथॉन रेवाड़ी जिलावासियों को ‘ड्रग फ्री हरियाणा का सार्थक संदेश दे गई। साइक्लोथॉन ने जिलावासियों को जागरूक करते हुए आमजन को नशे से दूर रहने और नफरत करने का संदेश दिया। साइक्लोथॉन के प्रति जिलावासियों में अच्छा खासा जोश व उत्साह नजर आया और जिला के आमजन विशेषकर युवाओं ने तन-मन से रेवाड़ी सहित हरियाणा को ड्रग फ्री बनाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की यह सार्थक पहल निसंदेह रेवाड़ी सहित समस्त हरियाणा को नशा मुक्त बनाने में सफल होगी।
साइक्लोथॉन का जगह-जगह हुआ ग्रैंड वेलकम :
सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल द्वारा साइक्लोथॉन को राव तुलाराम स्टेडियम से हरी झंडी दिखाई। इसके उपरांत वे स्वयं व अधिकारीगण साइक्लोथोन में सहभागी बनते हुए साइक्लोथॉन पोसवाल चौक, रणबीर हुड्डा चौक, महाराणा प्रताप चौक, अनाज मंडी गेट, अग्रसेन चौक, नाईवाली, डबल फाटक अंडरपास बेरली रोड, चांदावास, बुढ़पुर, मांढैया खुर्द, बिहारीपुर, बेरली खुर्द, बेरली कलां, बालधन खुर्द, बालधन कलां, खुशपुरा, दड़ौली, कृष्णानगर (लूला अहीर), सुरेहली, नयागांव, कोसली, नाहड़ होते हुए जिला महेंद्रगढ़ की ओर रवाना हुए। रेवाड़ी जिला के गांव बुढ़पुर में एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह की देखरेख में आयोजित ड्रग फ्री जागरूकता कार्यक्रम में एएसआई सतबीर सिंह ने विद्यार्थियों व ग्रामीणों को ड्रग फ्री हरियाणा के उद्देश्य से अवगत कराते हुए जागरूक किया। वहीं आर्टिस्ट एवं प्रवक्ता सुधीर यादव ने कविता की बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थियों को नशा के खिलाफ जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को हरियाणा को ड्रग फ्री बनाने को संकल्प दिलाकर जागरूकता अभियान में भागीदार बनाया गया।
यह रहे मौजूद :
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव, एसडीएम बावल डा. जितेंद्र सिंह, डीएसपी पवन कुमार, डीएसपी संजीव कुमार, सीएमओ डा. सुरेंद्र यादव, रेडक्रॉस सचिव महेश गुप्ता, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीईओ नसीब सिंह, डीईईओ वीरेंद्र नारा, सीएसआर नोडल अधिकारी जितिन शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

रेवाड़ी आईटीआई में सोमवार को होगा प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले का आयोजन
डीसी राहुल हुड्डïा होंगे प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले के मुख्य अतिथि

रेवाड़ी, 09 सितंबर (अभीतक) : जिले की राजकीय आईटीआई रेवाडी में सोमवार 11 सिंतबर को 10 बजे से प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। डीसी राहुल हुड्डïा इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। इस रोजगार मेले में बावल, धारूहेड़ा, मानेसर से लगभग 40 कंपनीया हिस्सा ले रही रही है । इन कंपनियों के माध्यम से लगभग 1500 बच्चो को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य सुनील कुमार यादव ने बताया कि जिले का हर बेरोजगार बच्चा जिसने आईटीआई, पॉलीटेक्निक, डिप्लोमा,स्नातकोत्तर कर रखा है वो सभी इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। इस रोजगार मेले में एक ही स्थान पर छात्र -छात्राओं को अनेक कंपनियों में साक्षात्कार देने का अवसर मिलेगा। अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि रोजगार मेले में आने वाले सभी बच्चे अपना रिज्यूम बनवाकर साथ लाएं। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को सुबह 9 बजे से रोजगार मेले की प्रक्रिया शरू हो जाएगी व दिन भर जारी रहेगी। प्रतिभागियों के पास अपनी मनपसंद कंपनी चुनने का विकल्प रहेगा जिसमे वो अपनी योग्यता के अनुसार कार्य देख सकते हैं।

हरियाणा जेजेपी के महिला प्रकोष्ठ में 90 हलका अध्यक्षों की हुई नियुक्ति
चंडीगढ़, 09 सितंबर (अभीतक) : जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 90 महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, विधायक नैना चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद महिला प्रकोष्ठ में 90 हलका अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। जेजेपी महिला प्रकोष्ठ में अंबाला कैंट में प्रवीन लता, अंबाला सिटी में रीना रानी, नारायणगढ़ में शबनम, मुलाना में सुदेश रानी, भिवानी में रोशनी साई, लोहारू में सुमन मील, तोशाम में शकुंतला सिहाग, बवानी खेड़ा में गुड्डी लांग्यान, दादरी में राजवंती फोगाट, बाढड़ा में शकुंतला झोझू कलां, फरीदाबाद में त्रिपती मित्तल, पृथला में मुनेश, बडख़ल में अनुपमा बख्शी, बल्लभगढ़ में ज्योति, फरीदाबाद एनआईटी में मीनाक्षी शर्मा और तिगांव में राम सखी को हलका अध्यक्ष बनाया हैं। फतेहाबाद हलके में सुलेख रानी, टोहाना में सर्वजीत कौर, रतिया में गुरप्यार कौर, गुरुग्राम में पूनम कुमारी, पटौदी में मीनाक्षी, बादशाहपुर में वीना गुप्ता, सोहना में संतोष धारीवाल, हिसार में दर्शना लाठर, आदमपुर में अनीता ढंढूर, उकलाना में सपना सरसाना, नारनौंद में सेवापति पन्नू, हांसी में सुरेश मलिक, बरवाला में उर्मिला लांबा, नलवा में सुमित्रा मंगाली, झज्जर में कांता खेड़ी, बादली में केलाश पंवार, बहादुरगढ़ में रचिता और बेरी में दयावति महिला हलका अध्यक्ष होगी। जींद में रविला नंबरदार, जुलाना में गुड्डी लाठर, सफीदों में सुमित्रा सैनी, उचाना में मुकेश डूमरखां, नरवाना में सीमा बद्दोवाल, कैथल में शीला मलिक, गुहला में प्रवेश देवी, कलायत में रेनू, पूंडरी में पूनम शर्मा, करनाल में वीनू, नीलोखेड़ी में रोशनी देवी, इंद्री में बबली समोरा, घरोंडा में राजबाला वर्मा, असंध में पूनम देवी, थानेसर में दर्शना देवी, लाडवा में सुषमा शर्मा, शाहाबाद में परमजीत कौर, पिहोवा में परविंदर कौर, महेंद्रगढ़ में उर्मिला कोथल खुर्द, अटेली में सुषमा सराय, नारनौल में सोनिया धनखड़ और नांगल चौधरी में सुनीता यादव को महिला हलका अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। नूंह में कुंती महर, फिरोजपुर झिरका में आगरी, पुन्हाना में तबस्सुम, पानीपत सिटी में कविता, पानीपत ग्रामीण में नसीमा राव, इसराना में सुदेश नौल्था, समालखा में मीनाक्षी चावला, पंचकूला में पूजा, कालका में चंचल सभरवाल, पलवल में सुमन मलिक, हथीन में मनजीत फुलवाड़ी, होडल में पूनम, रेवाड़ी में किरण शर्मा, बावल में सुमन शर्मा, कोसली में मीरापति, रोहतक में सरोज यादव, महम में राजदेवी, गढ़ी सांपला किलोई में राकेश दलाल और कलानौर में सुमन देवी को महिला हलका अध्यक्ष बनाया हैं। सिरसा में अमरजीत कौर, कालांवाली में कमला देवी, डबवाली में शकीला बिश्नोई, रानिया में पूजा महला, ऐलनाबाद में नीलम ज्योति, सोनीपत में सुरेश दलाल, गन्नौर में अनीता वर्मा, राई में कमलेश, खरखौदा में मंजू दहिया, गोहाना में विद्या मोर, बरोदा में पूर्व सरपंच रेनू आंवली, यमुनानगर में हरजीत कौर, साढौरा में कुलजीत कौर उर्फ निशा, जगाधरी में राजेंद्र कौर और रादौर में मीना कुमारी जेजेपी महिला हलका अध्यक्ष होंगी।

रविवार को हिसार में जेजेपी राष्ट्रीय-प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक
चंडीगढ़, 09 सितंबर (अभीतक) : रविवार 10 सितंबर को जननायक जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक हिसार स्थित फ्लेमिंगो टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 बजे होगी। जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि बैठक में जेजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, मंत्री, विधायक, चेयरमैन, सभी जिला अध्यक्ष, सभी हल्का प्रधान, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी, सभी प्रकोष्ठों की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, सभी युवा हलका अध्यक्ष, सभी जिला प्रवक्ता और टीवी पैनलिस्ट हिस्सा लेंगे। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला सहित कई वरिष्ठ नेता पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। बैठक में संगठन मजबूती, संगठन विस्तार, आगामी लोकसभा रैलियां, 25 सितंबर को चौ. देवीलाल जयंती पर होने वाली सीकर रैली जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी।

रोहतक में मेडिकल स्टोर से दिनदहाड़े लूट
संचालक को पिस्तौल दिखाकर डराया
चाकू से किए वार; डर की वजह से छत से कूदा

रोहतक, 09 सितंबर (अभीतक) : रोहतक के गोहाना अड्डा स्थित मेडिकल स्टोर पर दिनदहाड़े 10 हजार रुपए की लूट हो गई। बाइक पर आए 2 बदमाशों ने पहले दवाई मांगी इसके बाद दुकान में घुस आए। दुकान मालिक को छत पर ले जाकर उन्होंने पिस्तौल दिखाकर डराया और चाकू से हाथ पर वार किए। इसके बाद वे उसे छत पर रोककर फरार हो गए। दुकानदार डर की वजह से छत से कूद गया। सूचना पाकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-1 निवासी विनोद ने बताया कि उसकी गोहाना अड्डा पर न्यू सावन मेडिकल स्टोर है। शनिवार को वह अपने मेडिकल स्टोर पर था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर 2 युवक आए। उन्होंने पहले दवाई मांगी। जब वह दवाई लेने स्टोर के अंदर गया तो दोनों बदमाश अंदर घुस आए। उनके हाथ में पिस्तौल और चाकू था। हथियारों के बाद पर बदमाश उसे छत पर ले गए।
चाकू से किया वार
छत पर एक बदमाश ने उसके हाथ पर चाकू मार दिया। गनीमत रही कि चाकू उंगली पर लगा। जिसके कारण चोट आई। हथियार के पर पर जेब से करीब 5 हजार रुपए लूट लिए। वहीं इसके बाद उसे छत पर रोक दिया। बचने के लिए उस छत से कूद गया और उसे चोटें आई। वहीं नीचे आकर बदमाश गल्ले से 5 हजार से अधिक का कैश लेकर फरार हो गए।

बजरंग पूनिया और विशाल कालीरमण पर पंचायत में विवाद, आपस में उलझ गए पंचायती, धक्कामुक्की की, फैसला नहीं
जींद, 09 सितंबर (अभीतक) : बिना ट्रायल पहलवान बजरंग पूनिया का एशियन गेम्स में चयन होने और विशाल कालीरमण का ट्रायल नहीं होने को लेकर उभरा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद को सुलझाने के लिए शनिवार को जाट धर्मशाला में पंचायत हुई लेकिन पंचायती आपस में उलझ पड़े और जमकर धक्कामुक्की हुई। बाद में 11 सदस्यीय कमेटी ने फैसला सुनाया कि इस विवाद का हल पंचायती तौर पर नहीं निकाला जा सकता है। इसका निर्णय लेने का अधिकार कुश्ती फेडरेशन को ही है। पंचायत में दोनों ही पहलवान नहीं पहुंचे। पंचायत की अध्यक्षता कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने की। पंचायत का आयोजन रागी खाप की ओर से किया गया था। इस मामले को लेकर 20 दिन पहले भी पंचायत हुई थी जिसमें दस सितंबर को पंचायत करने की तिथि निर्धारित की गई थी लेकिन एक दिन पहले ही यह पंचायत बुला ली गई। पंचायत में पूनिया खाप से शमशेर नंबरदार, माजरा खाप से गुरविंदर सिंह, प्रेस प्रवक्ता समुंदर फोर, नौगामा खाप से सुरेश बहबलपुर, खटकड़ खाप से हरिकेश व अनीश खटकड़, थुआ खाप से ओमप्रकाश, दाहड़ खाप से सूरजभान, बराहा से राजबीर कटारिया मौजूद रहे।

खाना खाने के बाद परिवार के 4 लोगों की हालत गंभीर, मां-बच्चे की मौत, जहरीला पदार्थ मिला होने की आशंका
हिसार, 09 सितंबर (अभीतक) : हिसार के नई अनाज मंडी में किराए पर रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जिसमें ट्रैक्टर चालक संसार, संतोष को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। संतोष की बेटी आंचल व आंचल के दो माह के बच्चे सूरज की मौत हो गई। दोनों शवों को नागरिक अस्पताल में रखा गया है।वहीं खाने में जहरीला पदार्थ मिले होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिसके प्रभाव के कारण तबीयब खराब हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *