Haryana Abhitak News 04/06/24

झज्जर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई मतगणना – जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न होने पर सभी का जताया आभार
मतगणना के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक गिरीश चंद्रा सिंह और पवन कुमार शर्मा लेते रहे मतगणना का जायजा
झज्जर, 04 जून, अभीतक:- रोहतक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झज्जर जिला में चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। मंगलवार को स्थानीय राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज परिसर में शांति पूर्ण तरीके से मतगणना प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला प्रशासन की ओर से मतगणना प्रक्रिया को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। दिनभर काउंटिंग की प्रभावी रूप से मॉनिटरिंग की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह एडीसी सलोनी शर्मा स्वयं मतगणना केंद्रों का जायजा लेने के साथ ही हर जरूरी गतिविधि पर पैनी नजरें रखे हुए थे। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से झज्जर जिला की मतगणना के लिए नियुक्त किए गए मतगणना पर्यवेक्षक गिरीश चंद्रा सिंह और पवन कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। दोनों पर्यवेक्षकों मलाने बारी बारी से बादली, बहादुरगढ़, बेरी और झज्जर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी मतगणना कार्य की मॉनिटरिंग की। देर शाम तक चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न होने पर मतगणना से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता का आभार जताया। काउंटिंग टीम ने जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी मतगणना संपन्न कराने के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया। उल्लेखनीय है कि जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों नामतरू बेरी, बादली, बहादुरगढ़ और झज्जर विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना नेहरू कालेज परिसर में बने मतगणना केंद्रों पर ठीक सुबह 8 बजे शुरू हुई। एआरओ एवं एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव,, एआरओ एवं एसडीएम बादली सतीश यादव, एआरओ एवं एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल और सहायक रिटर्निंग अधिकारी बेरी एवं एसडीएम रविंद्र मलिक द्वारा अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में सजगता व सतर्कता से मॉनिटरिंग की गई।
मतगणना के दौरान इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर आईपीएस शुभम सिंह, डीएमसी परवेश कादियान, एसीपी शमशेर सिंह, अनिल कुमार, धर्मबीर सिंह, गुलाब सिंह, डीआरओ प्रमोद चहल, डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़, डीआईओ अमित बंसल सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
लगभग हरियाणा से 10 लोकसभा सांसद विजेता
1 अंबाला-वरुण मुलाना (कांग्रेस) (45457़ वोट से जीत)
2 कुरुक्षेत्र – नवीन जिंदल (बीजेपी) (30900 वोट से जीत)
3 सिरसा-कुमारी सैलजा (कांग्रेस) (267826़ वोट से जीत)
4 हिसार-जयप्रकाश जेपी (कांग्रेस) (57081़ वोट से जीत)
5 करनाल-मनोहर लाल खट्टर (बीजेपी) ’(213382़ वोट से जीत)
6 सोनीपत-सतपाल ब्रह्मचारी (कांग्रेस) (20711 वोट से जीत)
7 रोहतक-दीपेन्द्र हुड्डा (कांग्रेस) (321801 वोट से जीत)
8 भिवानी-महेंद्रगढ़-धर्मवीर सिंह (बीजेपी) (40689 वोट से जीत)
9 गुरुग्राम-राव इंद्रजीत सिंह (बीजेपी) (77594 वोट से जीत)
10 फरीदाबाद-कृष्ण पाल गुज्जर (बीजेपी) (161961 वोट से जीत)


दीपेंद्र हुड्डा ने भारी मतों से हासिल की विजय, जीत की खुशी में बांटे लड्डू
झज्जर, 04 जून, अभीतक:- आज लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए। जिसमें लोकसभा सांसद भाई दीपेंद्र हुड्डा ने भारी मतों से विजय हासिल की। उनकी जीत की खुशी में आज मां वैष्णो चैक पर मिठाई और लड्डू बांटे गए। जिसमें स्वर्णकार अजमीढ़ सभा प्रधान रमेश सोनी, भारत भूषण सोनी, रामकरण, मुकेश सोनी, सुशील सोनी, मुकेश सेन तलाव, रमेश रनो, राकेश, लवली रहेजा, नंदू, आशा, हिमांशु सोलंकी, मनोज सोनी, सुरेंद्र सोनी, जग्गी चोपड़ा और आसपास के सभी दुकानदारों ने मिलकर खुशियां मनाई।

एल. ए. सी. सै. स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर सभी अध्यापकों ने मिलकर पेड़ लगाने का दिया शुभ संदेश               झज्जर, 04 जून, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर सभी अध्यापकों ने मिलकर पेड़ लगाने का दिया शुभ संदेश। स्कूल के अध्यापकों ने पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने घरों व आंगन में पेड़ लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर अध्यापकों ने अनेकों एक्टिविटी पर्यावरण को लेकर की। स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर ने बताया कि स्कूल मेंजमेंट सदस्यों ने सभी अध्यापकों को अनेकों फलदार व छायादार पौधे भेंट किए। जिनमे आम, शिसम, अमरुद, पपड़ी, नीम, शहतूत, अम्लतास आदि प्रमुख रहे। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया ने सभी अध्यापकों संदेश दिया की व ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चों को व समाज को मोटिवेट करें की वह अपने इर्द -गिर्द ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ लगाएं व पर्यावरण को बचाएं। इस अवसर पर स्कूल एचऑडी रविंद्र सांगवान, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव के साथ सभी अध्यापक मौजूद रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने टाबर उत्सव का किया निरिक्षण
झज्जर, 04 जून, अभीतक:- हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग व विद्यालय शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में स्कूल स्तर के 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 30 जून तक 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर ‘टाबर उत्सव-2024 का आयोजन राज्य के 22 जिलों के 22 सरकारी विद्यालयों में किया जा रहा है। जिला झज्जर में ये उत्सव राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ. सुदर्शन पुनिया ने बताया की इस शिविर के दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक मूर्तिशिल्प क्ले मॉडलिंग, रिलीफ एवं 3डी स्कल्पचर आर्ट में हरियाणवी संस्कृति पर आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 50 विद्यार्थियों को एक जून से 30 जून तक इस शिविर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्रीष्म कालीन शिविर ‘टाबर उत्सव’ का उद्देश्य हरियाणा राज्य के होनहार छात्र-छात्राओं को मूर्ति शिल्प कला में अपनी प्रतिभा निखारने व राज्य में लुप्त हो रही मूर्तिकला के विकास के उद्देश्य के साथ-साथ राज्य में होनहार कलाकारों को मार्गदर्शन देने के लिए सरकारी स्कूल स्तर के विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में तकनीकी दृष्टिकोण प्रयोगात्मक अभ्यास के साथ लर्निंग बाय डूइंग प्रोसेस के माध्यम से मूर्ति शिल्प व क्राफ्ट की सौंदर्यात्मक एवं विभिन्न माध्यमों में तकनीकी प्रशिक्षण भी मिलेगा। निदेशालय ने इस आयोजन के लिए विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट सहित अन्य सहायक सामग्री खरीदने के लिए बजट जारी कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने शिविर का निरिक्षण किया और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये आपका शौभाग्य है कि आपको इस प्रकार का मौका मिल रहा है। उन्होंने प्रतिभागियों को रुचि से शिविर में भाग लेते इस अवसर का फायदा उठाते हुए नवीन कलाओं को सिखने का आह्वान कियाद्य उन्होंने कहा कि विद्यार्थी हस्तशिल्प कला को अपना कैरियर भी बना सकते है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृति का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्वयं भी बच्चों के समक्ष गीली मिटटी से एक जानवर की प्रतिमूर्ति भी बनाकर दिखाई। खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी साहरण कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा में भी निखार आता है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला संयोजक का शिविर में पधारने पर हार्दिक धन्यवाद दिया और कहा कि वे स्वयं भी उक्त शिविर का समय समय पर निरिक्षण करेंगी ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़ें। इस इवसर पर विद्यालय प्राचार्य सुरेश सैनी, प्राध्यापक जोगेंदर सिंह, रश्मि देवी, राकेश वत्स और ट्रेनर सुनीता छिल्लर और सुनीता देवी भी उपस्थित रहें।


दिल्ली लोकसभा की सभी 7 सीटों पर भाजपा की प्रचण्ड व धमाकेदार जीत                                                                                        झज्जर, 04 जून, अभीतक:- दिल्ली लोकसभा की सभी 7 सीटों पर भाजपा की प्रचण्ड व धमाकेदार जीत के लिए दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रभारी श्री ओम प्रकाश धनखड़ बीजेपी राष्ट्रीय सचिव, पूर्व हरियाणा प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री धनखड के अनुभवी मार्गदर्शन से ही यह जीत संभव हो सकी। उन्होंने जिस प्रकार से दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों के लिए दिन-रात कठिन मेहनत करके सभी लोकसभा उम्मीदवारों का कुशल मार्गदर्शन किया एवं अपनी अनुभवी कार्यशैली से सभी उम्मीदवारों का उनके बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओ तक बेहतर तालमेल एवं सामंजस्य स्थापित करवा कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया। जिससे ने केवल सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ, बल्कि उन्होंने सभी मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करके मतदान करवाया। दिल्ली में विपक्ष की सरकार होने के बावजूद भी भाजपा को सभी सातों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करवाने के लिए आप जैसे वरिष्ठ, अनुभवी एवं कार्यकुशल नेता की ही आवश्यकता थी। आप की इन्ही खूबियों को देखते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व आदरनीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्ढा ने आप को चुना था। जिस पर आप खरे उतरे।

हथियार के बल पर मारुति शोरूम में लूटपाट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 04 जून, अभीतक:- थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चैकी एमआईई के एरिया से हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सज्जन कुमार ने बताया कि मन्दीप छिल्लर निवासी बराही रोड़, बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि मैं औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ में बने मारुति शोरूम में मैनेजर की नौकरी करता हूं। मुझे सुचना मिली थी कि शोरूम में लुटपाट हो गई है। इस सूचना पर मैंने मारुति शोरूम में पहुंच कर देखा तो कैश रूम में तिजोरी नही मिली। जिस बारे में मैनें अपने गार्ड मनोज से पुछताछ की तो उसने बताया कि करीब 3 बजे सुबह तीन लड़के मास्क लगाकर शोरुम के अन्दर आए थे। जिनमें से एक लड़के ने मेरे कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और कहा चुपचाप रहना नही तो गोली मार दुँगा। जो मैं डर के मारे चुप रहा तथा दो लड़के कैश रूम वाले कमरें में घुसे और दरवाजा तोड़कर तिजोरी को लूटकर अपने साथ ले गए। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उपरोक्त मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा ने वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चैकी ने तैनात सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय व राहुल दोनों निवासी मध्य प्रदेश के तौर पर की गई। प्राथमिक पुछताछ में आरोपियों ने उपरोक्त मामले का खुलासा किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

बेरी गेट स्थित क्षतिग्रस्त खंभे की बिजली सप्लाई रात 10 बजे शुरू
झज्जर, 04 जून, अभीतक:- रविवार रात को किसी अज्ञात वाहन ने बिजली के खंभे में टक्कर मारकर क्षति ग्रस्त कर दिया था। बिजली खंभा क्षतिग्रस्त होने के बाद सड़क के एक तरफ झुका गया है। शहर के अंबेडकर चैक से बेरी गेट स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडी एफसी बैंक भोला कॉम्प्लेक्स के बाहर लगे आरसीसी, एच पोल को टक्कर लगने से एक सीमेंट का खंबा जमीन की सतह से क्षति ग्रस्त हो गया। बिजली निगम के अधिकारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत ही कर्मचारियों को टूटे बिजली खंभे को बदलने के आदेश दिए। कार्य शुरू किया गया और नया खंभा लगाया गया। कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत करके सोमवार देर रात 10 बजे तक बिजली सप्लाई बहाल की। स्थानीय निवासियों, एचडीएफसी बैंक के मेनेजर मनीष कादयान एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर जतिन्द्र ने निगम के अधिकारियों, जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार एवं कर्मचारियों ने शीघ्रता से बिजली सप्लाई शुरू करने पर आभार व्यक्त किया।

देर रात तक बिजली सप्लाई का कार्य करते कर्मचारी
दमदमा महोल्ला हनुमान मंदिर में भंडारा 6 जून को
झज्जर, 04 जून, अभीतक:- दमदमा महोल्ला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में 6 जून को हवन एवं भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। मन्दिर के पुजारी वरुण हंस ने बताया कि प्रशांत पंडित भृगुवंशी के संयोजन में श्री शनिदेव जयंती के उपलक्ष्य में 10 बजे हवन के उपरांत 11 बजे से भंडारा शुरू किया जाएगा। समिति के ओम प्रकाश ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें।

शिव मंदिर में बाबा सेवानंद की पुण्यतिथि पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया
झज्जर, 04 जून, अभीतक:- गाँव भदाना के शिव मंदिर में बाबा सेवानंद जी की पुण्यतिथि पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा सेवानन्द जी की विशाल संगमर की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। पंडित गोपी राम शास्त्री के नेतृत्व में प्रातःकालीन समय में एक पावन यज्ञ का आयोजन किया गया व गाँव भदाना के सभी बड़े बुजर्गो ने इस पावन यज्ञ में अपनी सम्पूर्ण आहुति प्रदान की गईं। गाँव के सरपंच पवन कुमार ने बताया कि बाबा सेवानंद जी की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास की द्वादशी को आयोजन किया जाता है। इस वर्ष बाबा सेवानन्द जी के पौत्र राजेश ने अपने परिवार गोच्छी के सदस्यों के साथ मिलकर एक सुंदर संगमरमर की प्रतिमा मंदिर प्रांगण में स्थापित करवाई गईं। गाँव के इर्द -गिर्द के मंदिरों के महंतों के साथ श्रद्धांलुओं ने इस भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गाँव भदाना के हरिओम, जयभगवान, बालकिशन, रामनिवास, बिंटू, मास्टर वेदप्रकाश, धर्मदास, आचार्य धर्मेंद्र मास्टर, अमित शर्मा, भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा, सुभाष शर्मा, सुमित शर्मा, नीरज शर्मा, हरीश शर्मा, ईश्वर शर्मा, गंगादत शर्मा, किशनदत शर्मा, पंडित रमेश हलवाई, बिजेंद्र शर्मा, अश्वनी शर्मा, सतीश शर्मा के साथ समस्त ग्राम वासी मौजद रहे।

जिला में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई मतगणना प्रक्रिया – जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न होने पर सभी का जताया आभार
रेवाड़ी, 04 जून, अभीतक:- रेवाड़ी जिला में जितने शांतिपूर्ण ढंग से 18वें लोकसभा आम चुनाव की मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई उसी शांतिपूर्ण ढंग से मंगलवार को मतगणना प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला प्रशासन की ओर से मतगणना प्रक्रिया की प्रभावी रूप से मॉनिटरिंग की जा रही थी। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा व एसपी शशांक कुमार सावन स्वयं मतगणना से संबंधित हर गतिविधि पर पैनी नजरें रखे हुए थे तथा पल=पल की अपडेट ले रहे थे। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से रेवाड़ी व बावल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए नियुक्त किए गए मतगणना पर्यवेक्षक गुजरात कैडर के अधिकारी इंद्रजीत वाला तथा कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए नियुक्त राजस्थान कैडर के अधिकारी अरुण कुमार हसीजा भी मौजूद रहे। डीसी ने निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न होने पर सभी का आभार जताया। काउंटिंग टीम ने डीसी राहुल हुड्डा के मार्गदर्शन में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी मतगणना संपन्न कराने के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया। रेवाड़ी जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्रों रेवाड़ी, बावल व कोसली विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना ठीक सुबह 8 बजे शुरू हुई। गुडगांव संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 72-बावल व 74-रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर 18 रेवाड़ी में तथा रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 73-कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में हुई। उन्होंने बताया कि बावल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 19 राउंड में, रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 18 राउंड में तथा कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 14 राउंड में पूरी हुई। एआरओ एवं एसडीएम रेवाड़ी विकास यादव, एआरओ एवं एसडीएम बावल मनोज कुमार व एआरओ एवं एसडीएम कोसली उदय सिंह द्वारा अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्र में सजगता व सतर्कता से मॉनिटरिंग की गई।

75079 मतों से भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह जीते, दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर
गुरूग्राम, 04 जून, अभीतक:- गुड़गांव लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर को हराकर 75 हजार 79 मतों से जीत हासिल की है। गुडगांव लोकसभा के निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव की देखरेख में आज स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न किया गया। इस दौरान जनरल ऑब्जर्वर डा. दिलराज कौर व मतगणना के लिए नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर एजाज सराफ भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय में जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र बादशाहपुर, सोहना, पटौदी व गुड़गांव की मतगणना करवाई गई। जबकि रेवाड़ी में रेवाड़ी और बावल विधानसभा क्षेत्र तथा नूंह में फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना व नूंह विधानसभा क्षेत्र की मतगणना करवाई गई। चुनाव में नोटा सहित कुल 24 उम्मीवार थे। जिनमें भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने कुल आठ लाख पांच हजार 161 मत प्राप्त किए। इनके अलावा उनको 1614 मत पोस्टल बैलेट के प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर ने सात लाख 31 हजार 696 वोट प्राप्त किए। गुडगांव सीट के चुनाव परिणाम के अनुसार जजपा उम्मीदवार राहुल फाजिलपुरिया ने 13 हजार 214 मत प्राप्त किए और वह तीसरे स्थान पर रहे। बहुजन समाज पार्टी के विजय खटाना ने 8900, इनेलो के सोराब खान ने 4897, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के अनवर ने 572, भारतीय शक्ति पार्टी के आकाश व्यास ने 436, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी ईश्वर सिंह सुठानी ने 1110 वोट प्राप्त किए। लोकसभा चुनाव में स्वयं शासन पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र ठाकरान ने 1402, भारतीय जवान किसान पार्टी के उम्मीदवार लालचंद यादव ने 2214, राइट टू रिकॉल पार्टी की प्रत्याशी वंदना गुलिया ने 980, जनसेवक क्रांति पार्टी के उम्मीदवार विजय यादव ने 1120, सोशलिस्ट यूनिटी सैंटर ऑफ इंडिया कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी कामरेड श्रवण कुमार गुप्ता ने 1066, राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी के संपूर्ण आनंद ने 911 वोट प्राप्त किए। निर्दलीय उम्मीदवार अक्षत गैत ने 2549, अजय कुमार ने 3527, अशोक जांगड़ा ने 3002, आजाद सिंह ने 2744, कुशेश्वर भगत ने 794, फौजी जयकवार त्यागी ने 469, विष्णु ने 436, समय सिंह ने 1885, सिंह राम ने 789 तथा नोटा को 6377 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना के बाद लघु सचिवालय परिसर में निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह को सांसद के तौर पर उनकी जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। डीसी निशांत कुमार यादव ने मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक माहौल में सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन के सभी अधिकारी, काउटिंग स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों की सराहना की है। मतगणना के लिए आज राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर व आसपास पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। केवल मतगणना से संबधित कर्मचारियों, काउटिंग एजेंट, उम्मीदवार व मीडिया कर्मियों को ही अंदर प्रवेश करने की अनुमति प्रदान की गई।

 

भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल को मिले 5 लाख 42 हजार 175 वोट, 29021 वोटों से विजयी घोषित
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, जिला निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित सांसद नवीन जिंदल को सौंपा प्रमाण पत्र
कुरुक्षेत्र, 04 जून, अभीतक:- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र जिला में मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ। कुरुक्षेत्र जिला में मतगणना केंद्रों पर थ्री-टियर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नवीन जिंदल को 29 हजार 21 वोटों से विजयी घोषित किया गया है। अहम पहलू यह है कि भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल को कुल 5 लाख 42 हजार 175 वोट मिले है। मंगलवार को देर सायं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की सामान्य पर्यवेक्षक डा. माधवी खोड़े चवरे व जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने नवनिर्वाचित सांसद नवीन जिंदल को प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा, नवनिर्वाचित सांसद की धर्मपत्नी शालू जिंदल, भाजपा नेता वेदपाल, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी भी उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 94 हजार 300 मतदाता है। कुरुक्षेत्र लोकसभा में 12 लाख 2 हजार 413 वैध और 3459 पोस्टल बैलेट मतों की मतगणना की गई। उन्होंने बताया कि इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अभय सिंह को 78 हजार 708, भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल को 5 लाख 42 हजार 175, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डा. सुशील गुप्ता को 5 लाख 13 हजार 154, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार दीपक मेहरा को 20944, जजपा के उम्मीदवार पाला राम को 6182, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (एकलव्य) के सतबीर को 3263, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के खजान सिंह को 2859, एकम सनातन भारत दल के महावीर सिंह को 2783, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के इंद्रजीत काम्बोज को 2113, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के ओम प्रकाश को 1812, समता पार्टी के नरेश कुमार को 1032, लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी के सतनाम को 1066, राष्ट्रीय गरीब दल के प्रदीप सैनी को 960 वोट मिले है। उन्होंने कहा कि भारतीय आशा पार्टी के सतीश कुमार को 997, ग्लोबल रिपब्लिकन पार्टी के ओम प्रकाश इंदल को 678, आजाद उम्मीदवारों में अनिल उपाध्याय को 2056, अश्वनी शर्मा हरितवाल को 2029, फूल सिंह को 626, वरूण गुप्ता को 1134, जयप्रकाश शर्मा को 1154, जय कुमार सैनी को 8093, पताशो देवी को 1379, रमेश चंद्र खटकर को 717, अमित मलिक को 1506, सेवा सिंह को 718, महेश चंद को 1340, मंगत राम को 509, रामदिया को 556, विशाल कुमार को 715, सुरेन्द्र सिंह को 1599, सन्नी को 576 और नोटा को 3459 वोट मिले है। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 2 टेंडर वोट भी डाले गए है। इस दौरान नवनिर्वाचित सांसद नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चुनाव का सफलतापूर्वक आयोजन किए जाने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवीन जिंदल ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया, वहीं कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता का भी दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि वे सभी को साथ लेकर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र का जो सपना उन्होंने देखा है, उसे वे पूरा करेंगे। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया और कहा कि निरंतर उनका मार्गदर्शन व सहयोग उनको मिलता रहा। इस अवसर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने भी नवीन जिंदल को बधाई देते हुए कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *