



एचडी विद्यालय बिरोहड़ की लाडली होनहार बेटियों ने नीट परीक्षा में बड़ी सफलता पाकर बढाया क्षेत्र का बढ़ाया मान
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- एचडी विद्यालय बिरोहड़ की लाडली होनहार बेटियों ने नीट परीक्षा में बड़ी सफलता पाकर अपना, अपने माता-पिता, अपने स्कूल एवं अध्यापकों का नाम रोशन कर अपने क्षेत्र का बढ़ाया मान। नीमली की लाडो पुत्री सुरेन्द्र ने 720 में से 672 अंक लेकर नीट परीक्षा पास कर अपनी कड़ी मेहनत का परचम लहराने का काम किया। सीमा की माँ फुलवती देवी गृहणी, दादी संतोष देवी एवं दादा धर्म सिंह सफलता पर खुश नजर आए। सीमा ने सोशल मीडिया से दूरी एवं कड़ी मेहनत की सलाह दी। खाचरौली की लाडली लाडो तन्नु पंवार पुत्री पवन कुमार ने 720 में से 665 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा में सफलता का झंडा गाड़ दिया। तन्नु की माँ सावित्री देवी गृहणी एवं पिता किसान हैं। कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक एच.डी. स्कूल बिरोहड़ की छात्रा रही हैं। बचपन से ही डाॅक्टर बनने का सपना सजाए हुए थी। मेरी बेटी तन्नु कभी खेल-खेल में डॉक्टर का अभिनय करने वाली तन्नु पंवार अब डॉक्टर बन गई है। तन्नु ने अपनी इस विशेष सफलता का श्रेय अपने स्कूल गुरुजनों एवं माता-पिता के सहयोग को दिया है। सोशल मीडिया से सदैव दूरी बनाए रखी। कक्षा नौवीं में ही ठान लिया था डाॅक्टर बनुंगी। अपने जुनिर्यस को कड़ी मेहनत, लगातार पढ़ाई करने की सीख देते हुए कहा कि आप ‘‘लोग क्या कहेंगे,’’ इसका जवाब केवल सफलता पर ही मिलता है। जीवन में केवल सकारात्मक सोंचे, निरंतर मंजिल की ओर बढ़ें, सफलता कदम चुमेगी। दादा, दादी हेमकौर भी खुश थी। विद्यालय समिति रमेश गुलिया, बलराज फौगाट, बलजीत नेहरा एवं सुरेन्द्र फौगाट ने बच्चों एवं अभिभावकों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इंडो अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थियों ने पोस्टर बना कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- इंडो अमेरिकन स्कूल में 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य प्रगति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ आकर्षक पोस्टर बनाकर भेजें। प्रतियोगिता तीन ग्रुप में करवाई गई। तीसरी से पांचवी कक्षा तक ग्रुप एक, छठी से आठवीं कक्षा तक ग्रुप दो, और नौवीं से 12वीं कक्षा तक ग्रुप 3 के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्रुप एक में कक्षा चैथी से सनाया ने प्रथम, कक्षा तीसरी से सक्षम ने द्वितीय और रुद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप 2 में सातवीं कक्षा से चीनू ने प्रथम, आठवीं कक्षा से वीथिका ने द्वितीय और करणप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, ग्रुप 3 में कक्षा ग्यारहवीं से याशिता ने प्रथम, नैन्सी ने द्वितीय व कार्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने पर्यावरण असंतुलन और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा व देखभाल करनी चाहिए ताकि भविष्य में हमें प्रकृति का भयानक रूप ने देखना पड़े। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है।

कैप्सूल ट्रक व रोडवेज बस टक्कर में एक की मौत, दो दर्जन घायल
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- वीरवार को झज्जर-कलानौर मार्ग पर गांव ढराणा मोड के पास कैप्सूल ट्रक एचआर 63जीवी 1133 व झज्जर से भिवानी रोडवेज बस एचआर 67 सी 1505 में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीष्ण थी कि बस के परखच्चें उड गए और कैप्सूल ट्रक चालक 45 वर्षीय राजबहादुर पुत्र सुख राजभर सवाजपुर जिला बलिया उत्तर प्रदेश की मौके ही मौत हो गई। जबकि बस के चालक अजीत चालक संदीप पुत्र अजीत व परिचालक सहित 22 यात्रियों को गहरी चोटें आई हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस व एम्बुलैंस मौके पर पहुंची। राहगिरों ने घायलों को बस से निकाल कार झज्जर, बेरी के राजकीय अस्पताल भिजवाया। चालक व परिचालक सहित आधा दर्जन को गंभीर रूप से घायल होने के कारण पीजीआईएमएस रोहतक रैफर किया गया है। घायलों में हरियाणा रोड़वेज बस के ड्राइवर अजीत सिंह पुत्र हरिद्वार लाल, संदीप पुत्र अजीत सिंह, वजीर सिंह पुत्र दयानंद, सुखबीर पुत्र भोला सिंह, आशा पत्नी सुखबीर, सुमन पत्नी पवन, विमल पत्नी शीशपाल, संतोष पत्नी राजेश, अशोक पुत्र रतीराम, पुलकित पुत्र मोतीलाल, सहीबाला पत्नी दिलावर, पूनम पत्नी रोहित, जयवीर पुत्र रामलाल, रितिका पुत्री वीरेंद्र, पुष्पा पत्नी सुखबीर, राम अवतार पुत्र चांदीराम, लाली पत्नी मदन, रामभतेरी पत्नी नोयोदाराम, जहान पुत्र साहिल, पांडेराम पुत्र भूगल, सोनिया पत्नी साहिल, सानिया पुत्री जयप्रकाश, हर्षित पुत्र शिवकुमार को बेरी सामान्य अस्पताल से उपचार के लिए जाया गया। रोडवेज बस में सवार आधा दर्जन सवारियां गम्भीर रूप ये घायल हुई हैं। जिन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रैफर किया गया हैै। बताया जाता है कि हादसे के समय बस व कैप्सूल ट्रक की स्पीड काफी तेज थी। ट्रक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। बस के ड्राइवर व कंडक्टर की हालत गंभीर है।


रेयर ब्लड गु्रप ऐबी नेगेटिव के दो रक्तदाताओं ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान
रक्त का किसी भी फैक्ट्री में निर्माण नहीं किया जा सकता – राजेश डुडेजा
भिवानी, 06 जून, अभीतक:- स्थानीय चुघ अस्पताल में दाखिल डायलिसिस मरीज के लिए रेयर ब्लड गु्रप ऐबी नेगेटिव रक्त की जरूरत पडने पर परिवार द्वारा रक्तवीर राजेश डुडेजा को दी गई। जिसके बाद शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने बताया कि भिवानी व दादरी जिला में इस गु्रप के मुश्किल से 25 ब्लड डोनर है। उन्होंने तुरंत अपनी टीम के सभी साथियों को सूचित किया। जिनमे से गांव ढाणी माहू से दीपक कुमार व भिवानी से वेदपाल ने निरूस्वार्थ भाव से रक्तदान किया। शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने बताया कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का एहसास हमे तब होता है, जब हमारा कोई अपना रक्त के लिए जिंदगी और मौत से जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते है और उसे बचाने के लिए रक्त के इंतजाम के लिए जदोजहद करते है। अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममे में से कोई भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज हम शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है जो केवल अपनी नही दुसरो की भलाई के सोचते है तो क्यों नहीं हम रक्तदान के कार्य में अपना सहयोग करे और लोगो को जीवनदान दे। इस अवसर पर डा. मंदीप पंघाल, लैब टेक्नीशियन राहुल तंवर, योगेश जांगड़ा ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।


एल. ए. स्कूल झज्जर ने दिया एक बार फिर नीट में बेहतरीन परिणाम’
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर, ने दिया एक बार फिर नीट में बेहतरीन परिणाम’ एल.ए.सी.सै.स्कूल झज्जर की छात्रा अंशुल शर्मा, दिव्यांशी, काजल, गरिमा व युगांजलि ने नीट ,2024 में 620 से अधिक मार्क्स लेकर क्वालीफाई कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर ने बताया कि अंशुल शर्मा , द्वियांशी,गरिमा, काजल व युगांजलि स्कूल की होनहार छात्राएं रही हैं । एल.ए. स्कूल की प्राचार्या निधि कादयान ने अंशुल शर्मा ,द्वियांशी,काजल , गरिमा व युगांजलि के बारे में सभी को विस्तार से बताया । उन्होनें कहा कि ये छात्राएं प्रतिदिन 15 घण्टे से भी ज्यादा समय पढाई के लिए देती थी । उन्होंने ने अपनी इस कड़ी मेहनत के आधार पर पहले ही प्रयास में इस कड़ी परीक्षा को पास किया । स्कूल के सभी अध्यापकों ने इन विद्यार्थियों को नीट एक्जाम के लिए तैयार करने के लिए अपनी पूर्ण क्षमता का इस्तेमाल किया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि अंशुल शर्मा ,द्वियांशी,काजल, गरिमा व युगांजलि सभी अनुशासित छात्राएं रही हैं। इन्होंने अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए आज नीट एक्जाम में एक इतिहास रचकर अपने स्कूल व झज्जर जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया, अनिता गुलिया,नीलम दहिया ने अंशुल शर्मा, द्वियांशी,काजल, गरिमा व युगांजलि को इस सुनहरी सफलता पर शुभकामनाएं दी। इस सफलता पर अपनी खुशी को इजहार करते हुए। आने वाले समय में अन्य बच्चों को भी इन छात्राओं से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व स्कूल एचओडी रविंद्र लोहचब ,पिंकी अहलावत,पुष्पा यादव,स्कूल डीपीई अमित लोहचब के साथ सभी अध्यापक मौजूद रहे ।


मेन बाजार के हनुमान मंदिर में प्रसाद वितरण के दौरान श्रद्धालु
मेन बाजार के हनुमान मंदिर में किया इमरती का प्रसाद वितरित
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- मैन बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर में हर वर्ष की भांति ज्येष्ठ मास अमावस्या को श्री शनि जयंती के उपलक्ष्य में उड़द की दाल के ब्रेड पकौड़ों एवं देसी घी की इमरती का प्रसाद वितरित किया गया। जिसमें समाजसेवी प्रवीन जुनेजा का योगदान रहा। प्रवीन जुनेजा ने शनि जयंती की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि इस दिन शनिदेव की सच्चे मन से पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होती हैं। आयोजन समिति के सदस्य वरुण जिंदल ने बताया कि श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर सेवा समिति एवं हनुमान भक्तजनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सभी के सहयोग से किया जाता हैं।

दमदमा महोल्ला हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु
दमदमा महोल्ला के हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा आयोजित
शनि से ही हमारा कर्म जीवन संचालित होता है रू प्रशांत पंडित
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- झज्जर शहर में न्याय के देवता भगवान शनिदेव की जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर को फूलों से सजाया गया। शनिदेव की प्रतिमा का विशेष रूप से श्रृंगार किया गया। गुरुवार ज्येष्ठ अमावस्या को दमदमा महोल्ला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने हवन और भंडारे का आयोजन मंदिर के पुजारी वरुण हंस एवं प्रशांत पंडित भृगुवंशी के संयोजन में किया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने हवन में आहुतियां डाली व शनिदेव भगवान से सुख शांति की प्रार्थना की। इस दौरान शनि चालीसा एवं आरती की गई। प्रशांत पंडित ने हवन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शनि से ही हमारा कर्म जीवन संचालित होता है। शनि महाराज भगवान श्रीकृष्ण के भक्त माने जाते हैं। भगवान श्री कृष्ण के दर्शनों के लिए शनि महाराज ने कठोर तपस्या की थी। शनि की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान श्री कृष्ण ने वन में कोयल के रूप में शनि महाराज को दर्शन दिए। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन को बहुत महत्वपूर्ण और शुभ दिन माना जाता है। इस दिन शनि महाराज की विशेष पूजा-अराधना की जाती है। आज के दिन जो भक्त शनि देव की पूजा करते हैं, मंत्रों का जाप करते हैं और दान-पुण्य के कार्य करते हैं, उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मंदिर के पुजारी वरुण हंस ने कहा कि शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या के दिन हुआ था। शनिदेव को कृष्ण वर्ण का बताया जाता हैं। इसलिए इन्हें काला रंग अति प्रिय है। यह न्याय के देवता हैं। शनि ही जीवों को सभी कर्मों का फल प्रदान करते हैं। हर वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन शनिदेव की पूजा-उपासना की जाती है। हंस ने भंडारे में सहयोग करने वाले भक्तों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संरक्षक ओम प्रकाश, प्रिंस सैनी, अजय बेरागी, मुकेश सोनी सहित सेवादारों ने भंडारे में सेवा की।


सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करना व दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य -एसीपी अखिल कुमार
यातायात के नियमों का पालन न करने से होने वाली हानि का खामियाजा आपके परिवार को भी भुगतना पड़ता है
बहादुरगढ़, 06 जून, अभीतक:- यातायात पर्यवेक्षण अधिकारी एसीपी श्री अखिल कुमार ने यातायात के नियमों का पालन करने व यातायात के नियमों का पालन न करने से आमजन को होने वाली हानी के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी शहर का यातायात सुव्यवस्थित रह सके। इसके लिए यातायात नियमों का पालन करके सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना हम सभी का दायित्व है, क्योंकि छोटी सी भी गलती हो जाने से किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है। यातायात के नियमों के पालन के अभाव में किसी की भी जान जा सकती है जिसका खामियाजा परिवार के लोगों को भुगतना पड़ सकता है। इसके साथ ही यातायात के नियमों का पालन करने से ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात पायी जा सकती है।अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटना की संभावना भी कम होगी और सही-सलामत आप अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं। विशेष कर मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख मागों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला रखा है।वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें। मार्गों पर वाहनों की गति को नियंत्रण में रखें। कभी ओवरटेक न करें।आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज और अनियंत्रित रफ्तार के कारण ही होती हैं।यातायात नियमों का उल्लंघन भी इसमें एक बड़ा कारण है। यातायात के निर्देशों का पालन करने से खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरे भी सुरक्षित रख सकते हैं।जो चालक नियमों का पालन नहीं करते हैं, ऐसे लोगों पर कानूनी शिकंजा कसा जाता है। जो लोग यातायात नियमों को तोड़ते हुए पाए जाते हैं, उन पर जुर्माना लगाया जाता है। यह अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग मोटरसाइकिल पर पूरे परिवार को ही बिठा लेते हैं। चार-चार बच्चों को एक साथ बिठा लेते हैं। यह उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। खुद व परिवार की सुरक्षा के साथ औरों की सुरक्षा का भी ख्याल रखना जरूरी है। किसी भी दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत भर नहीं होती, पूरा परिवार उजड़ जाता है।
वाहन चलाते समय निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखें
1.वाहन चलाते वक्त हेलमेट का उपयोग जरूर करें
2.शराब पीकर कभी भी वाहन नहीं चलाएं।
3.वाहन नियंत्रित गति में व निर्धारित साइड में ही वाहन चलाएं।
4.कभी भी वाहन को ओवरटेक न करें।
5.यातायात नियमों का पालन करें।
6.जेब्रा क्रासिंग का पालन करें।
7. चैराहे और दो मुहान पर स्पीड कम रखें।
8. वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग न करें।
एसीपी अखिल कुमार ने बताया कि सुरक्षित यात्रा करने के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यातायात के नियमों कि अनदेखी नहीं करनी चाहिए। ओवरटेक कभी नहीं करें। ओवरटेक और लहरिया कट वाहन चलाने पर जुर्माना का प्रावधान है। आप यातायात के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित अपने परिवार के पास पहुंचे इसके लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता के अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

अवैध हथियार देशी पिस्तौल, दो मैगजीन, नौ जिंदा कारतूसो के साथ एक आरोपी काबू
भिवानी, 06 जून, अभीतक:- पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की टीम द्वारा अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक माछरौली निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि थाना मे तैनात सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार की पुलिस टीम अपने एरिया में गस्त पर थी। जब पुलिस की टीम गांव कोका से अहरी की तरफ जा रही थी तभी उन्हें अहरी की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस की गाड़ी को सामने देखकर वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा जिसे शक की बिना पर पुलिस टीम ने मौके पर काबू करके उपरोक्त व्यक्ति की पहचान पता कि तो आरोपी की पहचान जितेंद्र निवासी अहरी के तौर पर की गई। काबू किए गए व्यक्ति की मौके पर तलाशी ली गई तो उससे एक देशी पिस्तौल एक मैगजीन और चार जिंदा रोंद बरामद हुए। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शस्त्र अधिनियम के तहत थाना माछरौली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उपरोक्त मामले पर आगामी करवाई थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक राजीव कुमार के द्वारा अमल में लाई गई। जिसमें आरोपी से प्राथमिक पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर एक मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पर अपने साथियों के साथ मिलकर गांव अहरी निवासी एक व्यक्ति को चोट मारने के संबंध में एक अभियोग थाना माछरौली में दर्ज है वही एक दुकान पर ताला लगाकर अपना कब्जा करने के संबंध में भी आरोपी पर थाना माछरोली में अभियोग दर्ज है। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अवैध हथियार देसी पिस्तौल दो मैगजीन नौ जिंदा कारतूस के मामले का आरोपी
दो पहिया वाहन पर हेलमेट पहनना अनिवार्य एसीपी अखिल कुमार


भ्रष्ट कर्मचारियों व भूमाफियाओं के खिलाफ फूटा शहरवासियों का गुस्सा
फर्जी पीआईडी रद्द करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र
नप के भ्रष्ट कर्मचारियों के सहयोग से भूमाफियाओं द्वारा गली पर कब्जा करने की कोशिश – प्रदर्शनकारी
भ्रष्ट कर्मचारियों व भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 11 को करेंगे नप का घेराव – प्रदर्शनकारी
भिवानी, 06 जून, अभीतक:- भूमाफिया व भिवानी नगर परिषद के भ्रष्टाचार के खिलाफ वीरवार को शहरवासियों का गुस्सा फूटा तथा उन्होंने प्रदर्शन करते हुए भिवानी के नगराधीश को मांगपत्र सौंपकर भ्रष्टाचारी अधिकारियों व भू-माफियाओं की गिरफ्तारी की मांग की है। वीरवार को भिवानी संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ो लोगों ने प्रदर्शन करके उपायुक्त के नाम नगराधीश को मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में कुछ भूमाफिया द्वारा नगर परिषद के कर्मचारी व अधिकारियों से मिली बात करके महम रोड चैखानी ईस्टेट में एक गली की फर्जी की पीआईडी-3सीएमएनसीवाईएन7 बनवाई गई तथा भूमाफिया द्वारा गली पर नाजायज कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। जिससे उस क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुरारी सैनी का परिवार पिछले 100 वर्षो से चोखानी परिवार की जमीन पर काश्तकार था, लेकिन चोखानी परिवार के कहने पर मुरारी सैनी ने जमीन चैखानी परिवार को वापस कर दी तथा मुरारी सैनी ने चैखानी परिवार से 1005 गज जमीन 2019 में मोल ले ली। उन्होंने कहा कि उस समय जो नक्शा दिखाया गया, उसमें मुरारी के घर के सामने से महम रोड को जोड़ती गली दिखाई गई थी, जो नक्शा आज भी उनके पास है। उन्होंने कहा कि अब चैखानी परिवार के सदस्य पवन चैखानी की बदनीयत से उसे गली को प्लॉट दिखाकर भूमाफिया सुरेंद्र पुत्र रामकिशन को बेच दिया, जिसकी नगर परिषद के कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी पीआईडी बनाई गई। इस पीआईडी की लोकेशन कही और की दिखा दी गई है। भिवानी संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की की दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए तथा फर्जी पीआईडी को रद्द कर भूमाफिया व भ्रष्टाचारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वे 11 जून को विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व अन्य नागरिकों को साथ लेकर भिवानी नगर परिषद कार्यालय का घेराव करेंगे तथा जरूरत पड़ी तो क्रमिक अनशन से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर राजेंद्र तंवर, सुरेश प्रजापति, रणवीर भाटी, रोहित शर्मा, जोरावर अली, विनोद सांगा, विनोद जांगड़ा, सुरेश सैनी, राजकुमार बग्गी वाले, इंजीनियर सुरेश सैनी, कृष्ण, महेंद्र, रमेश, रामकिशन, संजय, उदयभान, प्रकाश, रविंद्र, अमित, हरिचंद, विजय, प्रकाश, सुशीला, शकुंतला ओमकार सैनी, मुरारी, रोशनी, शारदा, विमल मोनिका, गीता, लक्ष्मी, दया, प्रेमा, सरोज, मुकेश, निर्मला, माया, भतेरी, सुशीला, गीता, प्रीति सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

लघु सचिवालय सभागार में गुरूवार को सडक सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते डीसी कैप्टन शक्ति सिंह।
रोड सेफ्टी की मासिक मीटिंग आयोजित
रोड सेफ्टी मीटिंग में जारी दिशा-निर्देशों की पालना तय समय में सुनिश्चित करें अधिकारी – डीसी
सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दुर्घटना वाले स्पॉट को चिह्नित करे तकनीकि समस्या दूर करें
रोडवेज व आटो रिक्शा चालकों की मेडिकल जांच करने के आदेश, मेडिकल में अनफिट ड्राइवरों के लाइसेंस होंगे रद
यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ होगी नियमानुसार कार्यवाही- बोले डीसीपी
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों की पालना करनी होगी, जिससे सडक दुर्घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य सडक मार्गों पर दुर्घटनओं को रोकने के लिए दिशानिर्देश दिए। डीसी लघु सचिवालय स्थित सभागार में गुरूवार को सडक सुरक्षा की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। डीसीपी मयंक मिश्रा ने बैठक में यातायात संबंधी नियमों की अनुपालना बारे निर्देश दिए। डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ट्रैफिक लाईटों की मरम्मत कराते हुए तुरन्त चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेसक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है,लेकिन स्कूली बसों की भौतिक जांच की जानी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा रोडवेज बसों व आटो रिक्शा चालकों की मेडिकल फिटनेस जांची जाए। जिन ड्राइवरों की मेडिकल फिटनेस सही नहीं मिलती है उनके लाइसेंस रद करने की संबंधित एसडीएम कार्यालय में सिफारिश की जाए। डीसी ने कहा कि शहरों के सभी प्रवेश व निकासी प्वाइंट पर रोड मार्किंग, सेफ्टी डिवाइस जैसे रोड स्टैंड्स, कैट्स आई बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से सडक पर वाहनों को न खड़े रहने दिया जाए चूकि दुर्घटनाओं का सबब ऐसे अवैध तरीके से खड़े हुए वाहन बनते हैं। उन्होंने सरकारी व निजी बसों को निर्धारित स्थान पर ही रोकने के निर्देश दिए। डीसी ने ई-रिक्शा का पंजीकरण शत-प्रतिशत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग विभाग को सभी स्पीड ब्रेकर को पेंट करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला भर में चल रही सडकों की मुरम्मत और निर्माण कार्य में तेजी लाने के अधिकारियों को हिदायतें दी।
सडक मार्गों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं – डीसी
डीसी ने मोटर वाहन नियम के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के साथ ही सडक सुरक्षा संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया। साथ ही सडक दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मुहिम में आमजन को सहभागी बनाने के लिए प्रेरित करने की बात दोहराई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिले की सभी सडकों से पोट होल्स को सही कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सडक सुरक्षा एजेंडे में शामिल बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि जिला की सीमा के भीतर से गुजरने वाले राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर अवैध कटों को तुरंत बंद कराया जाए। सभी तीनों टोल प्लाजा पर कैमरों का अवलोकन करते हुए उन्हें चालु रखा जाए। डीसी ने अधिकारियों को ट्रैफिक साईन बोर्डों पर लगे विज्ञापनों को हटवाते हुए संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने एरिया से संबंधित उपमंडल अधिकारी (ना.) व संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सडकों को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाए। ओवर स्पीड, मोबाइल यूज, ड्रंकन ड्राइव, सीट बेल्ट, बिना हेलमेट राइडिंग आदि से संबंधित चालान अधिक से अधिक किया जाए ताकि आमजन सडक सुरक्षा से संबंधित नियमों का गंभीरता से पालन करें।
बैठक में इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, डीएफओ विपिन कुमार सिंह, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बहादुरगढ परमजीत सिंह चहल, डीएमसी परवेश कादियान, बेरी के एसडीएम रविंद्र मलिक, सिविल सर्जन डा ब्रह्मदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


हैप्पी योजना के तहत कार्ड वितरण समारोह 7 जून को
झज्जर व बहादुरगढ़ के बस स्टैंड पर आयोजित होगा कार्यक्रम
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि हैप्पी योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के लिए कार्ड वितरण समारोह का आयोजन स्थानीय बस स्टैंड परिसर में 7 जून को किया जाएगा। इसके अलावा बहादुरगढ़ में भी बस स्टैंड परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। झज्जर में कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे व बहादुरगढ़ के कार्यक्रम में अटेली से विधायक सीता राम यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सैनी कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। डीसी ने बताया कि समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही प्रदेश सरकार ने हैप्पी (हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना) योजना की शुरुआत की है जिसके तहत एक लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार के सदस्य हर साल हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर तक निःशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि लाभार्थी परिवार के सदस्यों को मोबिलिटी स्मार्ट कार्ड जारी किए गए हैं। कार्ड वितरण के लिए झज्जर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सैनी कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।
राजकीय आईटीआई भापड़ौदा में नए सत्र से दाखिले के लिए आवेदन शुरु
आईटीआई भापड़ौदा में युवाओं के लिए कौशल विकास का अवसर, नए सत्र के लिए आवेदन शुरू
स्वरोजगार और नौकरी के लिए आईटीआई के कोर्स करें युवा,
लड़कियों के लिए विशेष प्रोत्साहन, इंजीनियरिंग कोर्स करने पर मिलेंगे 500 रुपये प्रति माह
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- राजकीय आईटीआई भापड़ौदा में नए सत्र से दाखिले के आवेदन शुरू हो गए हैं। संस्थान में आवेदन प्रक्रिया 7 जून से शुरु होगी व 21 जून तक चलेगी। दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। भापड़ौदा स्थित आईटीआई में दस ट्रेड में दाखिले होंगे। आईटीआई में लड़कियों के लिए कोपा व स्टेनो ट्रेड में एक-एक यूनिट आरक्षित रहेगी व उन्हें दाखिला लेने पर 500 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि मिलेगी। आईटीआई के वर्ग अनुदेशक कृष्ण कुमार ने बताया कि आईटीआई में कई प्रकार के कौशल विकसित करने वाले कोर्स हैं, जिन्हें करके युवा स्वरोजगार कर सकेंगे और सरकारी व प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी हासिल कर सकते हैं। इच्छुल विद्यार्थी एडमिशनडॉटआईटीआईहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर जाकर आवेदन करने के साथ ही कोर्स की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में कुल 10 ट्रेडस हैं जिनमें 328 सीटें हैं। खास तौर पर इंजीनियरिंग की ट्रेड में दाखिला लेने वाली लड़कियों को 500 रुपये प्रति महीने प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा कौशल आधारित पढ़ाई की तरफ युवाओं को आकर्षित किया जा रहा है ताकि युवाओं के जीवन में स्वरोजगार के अवसर खुले।
ट्रेड अनुसार सीटें
कारपेंटर – 24, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिक – 72, स्टेनोग्राफर इंग्लिश – 48, सिविल टेक्नोलॉजी – 20, वेल्डर – 40, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड – 20, फिटर – 20, मशीनिस्ट – 20, टेकिनशीयन पावर इलेक्ट्रोनिक्स सिस्टम -24, वायरमैन – 40
लड़कियों के लिए स्ट्राइव योजना, पासपोर्ट के लिए मिलेंगे 1500 रुपये लड़कियों में कौशल विकास की भावना को बढ़ाने के लिए स्ट्राइव योजना की शुरुआत की है। इसके तहत इंजीनियरिंग ट्रेड में जो लड़कियां दाखिला लेंगी उन्हें 500 रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य लड़कियों की इंजीनियरिंग ट्रेड में रुचि बढ़ाना है व उन्हें बेहतरीन रोजगार मुहैया करवाना है। इस योजना के तहत लड़कियों को 1000 रुपये की टूलकिट, 500 रुपये एनसीटीवी व 1500 रुपये पासपार्ट के लिए प्रशिक्षण के दौरान दिए जाएंगे।


एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान मौजूद सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार बंसल व अन्य अधिकारी।
पोक्सो एक्ट पर एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पॉक्सो एक्ट के प्रति संवेदनशीलता जरूरी – सीजेएम
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) के निर्देश अनुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री अरविंद कुमार बंसल के मार्गदर्शन में एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था के सहयोग से प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन लघु सचिवालय स्थित जिला एडीआर सेंटर में किया गया। वर्कशॉप में डॉ राज सिंह सांगवान के द्वारा पोक्सो एक्ट को लेकर जानकारी प्रदान की गई है। इस दौरान जिला के पुलिस अधिकारियों के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम को लाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को यौन शोषण से बचाना व दोषी व्यक्ति को कठोर से कठोर सजा दिलाना है। इस अधिनियम में 18 वर्ष से कम उम्र के लडका हो या लडकी सभी को बच्चा माना गया है। यदि किस बच्चे के साथ यौन शोषण होता है तो बिना डर भय के वे अपने अभिभावक, शिक्षक, मुखिया, सरपंच, थाना इत्यादि स्थानों पर समस्या दर्ज करा सकते है। उन्होंने कहा कि पोक्सो एक्ट को लेकर पुलिस अधिकारियों व अन्य विभागों को संवेदनशील होना बेहद जरूरी है।
उन्होने कहा कि पोक्सो अधिनियम का उद्देश्य बच्चों के संरक्षण पर जोर देना है। समाज का यह दायित्व है कि बच्चों को उचित शिक्षा और संस्कार दें, ताकि वह भविष्य में अच्छे नागरिक बन सकें। उन्होंने पीडितों से संवेदनशील व्यवहार और उन्हें उचित पीडित प्रतिकर उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने बताया कि पोक्सो के मामलों में तुरंत उपचार जांच व मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान है। जिसका पालन अस्पतालों में पूर्ण रूप से किया जाता है। पोक्सो अपराध की जांच में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण होती है व जांच के दौरान अधिकारियों को पीडिता से चाइल्ड फेन्डली एप्रोच अपनाकर पूछताछ करनी चाहिए और जांच को 60 दिन के अन्दर खत्म करना चाहिए। कार्यशाला के आयोजन में एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था का प्रमुख सहयोग रहा।

आफिसर कालोनी में पौधारोपण करती प्रिंसिपल जज भावना जैन।
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी – जज भावना जैन
आफिसर कालोनी में फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज भावना जैन ने पौधारोपण कर आमजन से किया पौधे लगाने का आह्वान
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- जिला न्यायालय कोर्ट में प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट भावना जैन ने आफिसर कालोनी में पौधारोपण करते हुए आमजन से जीवन में एक पौधा अवश्य लगाने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण को अपना कर्तव्य समझना चाहिए। पर्यावरण सुरक्षा और उसमें संतुलन हमेशा बना रहे इसके लिए हमें जागरूक और सचेत रहना होगा। हर प्रकार के हानिकारक प्रदूषण जैसे जल, वायु, ध्वनि, इन सब खतरनाक प्रदूषण से बचने के लिए अगर हम धीरे-धीरे भी प्रयास करें तो धरा सुंदर बन सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण का ध्यान रखना और संरक्षण करना हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाली चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। आज लगाए गए पौधे से हमारा आने वाला कल बेहतर बनेगा। हर व्यक्ति को पौधरोपण का संकल्प लेना चाहिए। हमें आने वाली पीढियों के लिए ऑक्सीजन रूपी संजीवनी को सहज कर रखना होगा, जिसके लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने बहुत जरूरी हैं। उन्होंने आमजन से अपने आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाने व सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति दिलाने के लिए पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वन विभाग से अनिल कुमार,पीएलवी कर्मजीत छिल्लर,समाजसेवी संदीप जांगड़ा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

खेल महाकुंभ को लेकर खेल विधाओं के लिए ट्रायल सात जून से
जिला खेल अधिकारी ने दी जानकारी
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- खेल विभाग, हरियाणा, पंचकुला द्वारा 15 जून से 18जून तक खेल महाकुम्भ के अन्र्तगत विभिन्न खेलों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। जिला स्तर पर राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ के लिये खेल आर्चरी की ट्रायल पार्थ आर्चरी अकादमी धौड़ में 9 जून को प्रातरू आठ बजे ली जाएगी। खेल एथलैटिक्स में राजीव गांधी खेल परिसर खरहर में 8 जून को लडके व 9 जून को सुबह सात बजे लड़कियों की ट्रायल होगी। जिला खेल अधिकारी ललिता मलिक ने यह जानकारी गुरूवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन खेल विधा के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में 10 जून को प्रातरू 8 बजे ट्रायल होगी व टेबल टैनिस खेल में महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में 10 जून को दोपहर 2 बजे ट्रायल होगी। मुक्केबाजी में ट्रायल महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में 8 जून को प्रातरू 9 बजे बाउट तथा प्रातरू 7 बजे वजन लिए जाएंगे। खेल बास्केटबॉल में राजीव गांधी खेल परिसर, छारा में 7 जून को सायं 4 बजे ट्रायल ली जाएगी। खेल साइकलिंग में राजीव गांधी खेल परिसर, पलड़ा में 7 जून को सायं 4 बजे ट्रायल ली जाएगी। खेल फेंसिंग में एफएसएस स्कूल बिरधाना में 8 जून को प्रातरू 9रू00 बजे ट्रायल ली जाएगी। उन्होंने बताया कि खेल फुटबॉल राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय, जहांगीपूर में 8 जून सायं 4 बजे लड़कियों तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बादली में 9 जून को सायं 4 बजे लडकों की ट्रायल होगी। खेल जिमनास्टिक में महर्षि दयानन्द सरस्वती स्टेडियम, झज्जर दिनांक 08 जून को प्रातरू 9 बजे ट्रायल ली जाएगी। खेल हाकी की ट्रायल राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय, परनाला में 8जून को प्रातरू 8 बजे लडकियां तथा लडकों के लिए 8 जून को सांय 4 बजे ली जाएगी। खेल जूडो की ट्रायल ईन्डोर स्टेडियम, बराही में 10 जून को प्रातरू 8 बजे वजन लिए जाएंगे तथा प्रातरू 9 बजे बाउट होगी। डीएसओ ने बताया कि खेल कबड्डी में लडके तथा लड़कियों की ट्रायल महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में 8 जून को प्रातरू 8 बजे होंगे। खेल तैराकी की ट्रायल चैमपियन एक्वेटिक अकादमी एचएल सिटी बहादुरगढ़ में प्रातरू 11 बजे 9 जून को होगी। लॉन टेनिस खेल की ट्रायल महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में 10 जून को प्रातरू आठ बजे होगी। खेल कुश्ती की ट्रायल जयबीर अखाड़ा, बुपनियां में आठ जून को प्रातरू 7ः30 बजे से 8ः30 बजे तक वजन लिए जाएंगे तथा वजन लेने के बाद बाउट आरम्भ की जायेगी। इसी प्रकार वेटलिफिटिंग की ट्रायल डॉ. भीम राव अम्बेडकर, बहादुरगढ़ में आठ जून को प्रातः 8 बजे लडकों के वजन व बाउट प्रातः 10 बजे होगी, 10 जून को प्रातः 8 बजे लडकों के वजन व प्रातः 10 बजे ट्रायल होगी। खेल वॉलीबॉल की ट्रायल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल में 7 जून को सायं 4 बजे लड़कियों के 8 जून को सायं 4 बजे लडकों के ट्रायल होंगे। खेल हैंडबॉल की ट्रायल राजीव गांधी, बरहाना में 8 जून को सायं 5 बजे होगी। खेल ताईक्वांडो खेल की ट्रायल महर्षि दयानन्द सरस्वती स्टेडियम झज्जर में 10 जून को प्रातः 9 बजे से दस बजे तक वजन लिए जाएंगे तथा उसके बाद ट्रायल आयोजित की जाएंगी। खेल क्रिकेट की ट्रायल नेहरू कालेज क्रिकेट मैदान झज्जर में 10 जून को सायं 4 बजे आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि खेल क्याकिंग व क्नोईंग की ट्रायल जय दादा खन्दडा स्पोर्टस कलब, साल्हावास में 9 जून को प्रातः 7 बजे ट्रायल आयोजित की जायेगी। खेल रोविंग की ट्रायल जय दादा खन्दडा स्पोर्टस कलब, साल्हावास में 9 जून को प्रातः 7 बजे ट्रायल आयोजित की जायेगी। खेल शूटिंग की ट्रायल ओलम्पियाड शूटिंग अकादमी, झज्जर में 10 जून में प्रातः 9 बजे ट्रायल आयोजित की जायेगी। डीएसओ ने स्पष्टड्ढ किया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडी के पास जन्मतिथि की प्रमाणिकता हेतू जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र व पासपोर्ट, इनमें से कोई दो दस्तावेज तथा परिवार पहचान पत्र की प्रति अवश्य लेकर आयें। ट्रायल के लिये सभी खिलाड़ी अपना खेल सामान स्वयं लेकर आएंगे।

पॉक्सो एक्ट में दोष सिद्ध होने पर है कड़ी सजा का प्रावधान – वाधवा
जिला वैकल्पिक समाधान केंद्र रेवाड़ी में पॉक्सो एक्ट पर हुआ कार्यशाला का आयोजन
रेवाड़ी, 06 जून, अभीतक:- जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी गुरविंदर सिंह वाधवा के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा की देखरेख में गुरुवार को जिला वैकल्पिक समाधान केंद्र रेवाड़ी में पॉक्सो एक्ट पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश व पॉक्सो विशेष न्यायलय जज लोकेश गुप्ता रहे। इस कार्यशाला की अध्यक्षता गुरविंदर सिंह वाधवा डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज व चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने की। इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पॉक्सो एक्ट के तहत न सिर्फ बालिकाओं बल्कि नाबालिग लड़कों के साथ भी कोई अश्लील छेड़छाड़ होती है तो उसे भी अपराध की ही श्रेणी में माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति पर एक्ट के अंतर्गत दोष सिद्ध हो जाता है तो उसे अपराधी मानते हुए कड़ी सजा देने का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने बताया कि आप या आपका कोई जानने वाला यौन शोषण का शिकार हुआ है तो आप एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओ, जिला न्यायवादी,अनुसंधान अधिकारियों से कहा कि वो अपना कार्य समय पर और सही तरीके से करें जिससे पीड़ित को समय पर और उचित न्याय मिल सके। इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश व पॉक्सो विशेष न्यायालय के जज लोकेश गुप्ता ने कहा कि पॉक्सो एक्ट के बनने के 12 साल के बाद यह परिचर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि अपेक्षा के अनुरूप इस एक्ट का अनुपालन नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दरअसल गरीबी ही नहीं, बल्कि मनौवैज्ञानिक पहलु भी बालकों के साथ लैंगिक अपराध का प्रमुख कारण है. सभी प्रण लें कि वह बच्चों के जीवन में बदलाव लाएंगे और अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे, दूसरों पर नहीं थोपेंगे। उन्होंने बताया की बाल यौन शोषण एवं अपराध की घटनाएं केवल आज ही नहीं, पहले भी होती रही हैं। आज लोगों में इसके प्रति जागृति बढ़ी है। हम इस विषय में खुलकर बात कर पाते हैं। उन्होंने बताया कि निर्भया कांड के उपरान्त भारत में इस तरह के अपराध पर कानून बहुत सख्त हो गया है। 2018 में पोक्सो एक्ट में संशोधन करके 12 वर्ष से कम आयु के बच्चे के साथ यौन अपराध पर फाँसी की सजा का प्रावधान किया गया है। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ यौन अपराध के लिए उम्रकैद की सजा दी जाती है और पोक्सो के अंतर्गत उम्रकैद की सजा का अर्थ आजीवन कैद है। कार्यशाला के माध्यम से यह संवेदना जगाने का सफल प्रयास किया गया कि हम सब किस प्रकार सचेत रहकर अपने आस-पास रहने वाले बच्चों को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। कोई भी गलत कृत्य होने पर तुरंत पुलिस में सूचना दें। ऐसा अपराध छिपाना भी अपराध है। भारत सरकार द्वारा बाल संरक्षण के लिए हेल्पलाइन नम्बर 1098 जारी किया गया है। इस मौके पर सचिव जिला विधिक प्राधिकरण अमित वर्मा ने पोक्सो एक्ट पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि बाल यौन शोषण एवं अपराध के प्रति लोगों में संवेदनशीलता जगाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी समय-समय पर विभिन्न कार्यशाला का आयोजन करता रहता है ताकि जनसामान्य को इस तरह के अपराध के प्रति स्वेंदनशील बनाया जा सके और ऐसे अपराधों कि तुरंत सूचना देने की प्रति जागरूक किया जा सके। ऐसे अपराधों कि जानकारी ना देना भी अपने आप में अपराध है। इस कार्यशाला में पॉक्सो मुकदमों में नियुक्त अनुसंधान अधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, अतिरिक्त जिला अटॉर्नी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता मौजूद रहे। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित वर्मा ने कहा कि किसी भी कानूनी सहायता के लिए महिलाएं ऑफिस के हेल्पलाइन नंबर 01274 2200 62 पर कॉल कर सकते हैं तथा कोई भी कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।


उम्मीदवारों को एक माह के अंदर जमा करना होगा चुनावी खर्च का ब्यौरा – डीसी
ब्यौरा न देने वाले उम्मीदवारों को भविष्य में चुनाव लड़ने के लिए घोषित किया जा सकता है अयोग्य
रेवाड़ी, 06 जून, अभीतक:- लोकसभा आम चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम 4 जून को मतगणना उपरांत घोषित किए जा चुके हैं। अब चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को 4 जून, 2024 से एक माह के अंदर-अंदर अपने चुनावी खर्च का ब्यौरा जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को जमा करना होगा। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार तय समयावधि में चुनावी खर्च का ब्यौरा न देने वाले उम्मीदवारों को भविष्य में चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार लोकसभा आम चुनाव के लिए चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 95 लाख रुपए प्रति उम्मीदवार तय की गई थी। उन्होंने बताया कि नियमानुसार उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र भरने के साथ ही चुनावी खर्च की गणना शुरू हो जाती है। इसके लिए उम्मीदवार को अलग से एक डायरी में अपने रोजाना के चुनावी खर्च का हिसाब रखना होता है और अलग से बैंक खाता भी खुलवाना होता है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक खर्च की गणना चलती है। इस दौरान कोई भी उम्मीदवार तय सीमा से ज्यादा पैसा नहीं खर्च कर सकता। उन्होंने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं तथा अब चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव परिणाम तिथि से एक माह के अंदर-अंदर उम्मीदवारों को अपने चुनाव खर्च का ब्योरा देना अनिवार्य है।


सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 15 सितंबर तक करें आवेदन – डीसी
गणतंत्र दिवस पर की जाएगी पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री की घोषणा
रेवाड़ी, 06 जून, अभीतक:- डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों नामतः पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए गृह मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन नामांकन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2024 है। नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड.जीओवी.इन पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। नामांकन करने वाले व्यक्ति एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) भी जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्रध्विषय में विशिष्ट और अनन्य उपलब्धियोंध्सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख हो, प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बताया कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों तथा समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान हेतु मिलकर प्रयास किये जाये, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में सम्मान की हकदार हैं। डीसी ने बताया कि कि पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रोंध्विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियोंध्सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। इस संबंध में और अधिक विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट एमएचए.जीओवी.इन और पद्म पुरस्कार पोर्टल पदमा अवाड.र्जीओवी.इन पर पुरस्कार और पदक शीर्षक के तहत व कानून और नियम वेबसाइट पर पदमा अवार्डं.ओवी.इनध्अबाउट अवार्ड एएसपीएक्स पर उपलब्ध कराई गई है।


पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें नामांकन – डीसी
चयनित बच्चों को राष्ट्रपति द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत
रेवाड़ी, 06 जून, अभीतक:- डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीक पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चे जिनकी आयु 31 जुलाई को 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक हो, को वर्ष 2025 के जनवरी माह में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवार्ड की घोषणा 26 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी। डीसी ने बताया कि बाल पुरस्कार को दो श्रेणियों नामतरू बाल वीरता पुरस्कार व बाल उत्कृष्टता पुरस्कार में विभाजित किया गया है। दोनों श्रेणियों में कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। दोनों ही पुरस्कारों में एक-एक लाख रुपए की राशि एवं एक मैडल सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी उसके उपरांत फाइनल नामों का सिलेक्शन नेशनल कमेटी द्वारा किया जाएगा। डीसी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, जिला कलेक्टरध्जिला मजिस्ट्रेट, पंचायती राज संस्थाएं। सभी केंद्रीय और राज्य स्कूल बोर्ड, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय संगठन, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राष्ट्रीय जन सहयोग और बाल विकास संस्थान, सामाजिक न्याय मंत्रालय, विकलांग विभाग, शिक्षा मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा के सभी राज्य विभाग, युवा मामले मंत्रालय, खेल विभाग, भारतीय खेल प्राधिकरण, संस्कृति मंत्रालय, विज्ञान मंत्रालय और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और प्रेस सूचना ब्यूरो सहित राष्ट्रीय चयन समिति नॉमिनेट कर सकती हैं। पुरस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी अवाड्र्सडॉटजीओवीडॉटइन पर देखी जा सकती हैं।