



फसल अवशेष जलाने पर बढ़ा जुर्माना, प्रशासन ने किसानों से की प्रबंधन योजना अपनाने की अपील
पराली जलाने पर भारी जुर्माना, प्रबंधन करने पर मिलेगा प्रति एकड़ 1000 रुपये का प्रोत्साहन
झज्जर, 11 नवम्बर, अभीतक:- कृषि विभाग के उपनिदेशक जितेंद्र अहलावत ने जानकारी देते हुए कहा कि फसल अवशेष जलाने के मामलों में जुर्माना राशि बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से नए नियमों को लागू कर दिया है। नए नियमों के तहत दो एकड़ से कम जमीन वाले किसानों पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। 2 से 5 एकड़ के बीच भूमि वाले किसानों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों पर पराली जलाने पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। नए नियमों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (पराली जलाने के लिए पर्यावरणीय मुआवजे का अधिरोपण, संग्रह और उपयोग) संशोधन नियम, 2024 के रूप में पारित किया गया है। जिला प्रशासन ने किसानों से आह्वान किया कि वे फसल अवशेष नहीं जलाएं, बल्कि इसका प्रबंधन करके प्रति एकड़ 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में पाएं। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग व संबंधित अधिकारियों द्वारा फील्ड में रहकर कड़ी निगरानी के साथ किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ-साथ टीमों द्वारा ग्राम स्तर पर किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लाभ तथा पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से प्रकृति, जमीन तथा मानव जीवन पर अत्यंत गंभीर व प्रतिकूल प्रभाव पड़ते है, जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति नष्ट होने के साथ-साथ प्राकृतिक प्रदूषण की वजह से मनुष्य भी अनेक जानलेवा बीमारियों का शिकार होता है। किसान किसी भी सूरत में पराली ना जलाएं बल्कि सरकार की ओर से क्रियान्वित की जा रही फसल अवशेष प्रबंधन योजना का लाभ उठाएं और अवशेष प्रबंधन कर जमीन की उर्वरा शक्ति को बनाए रखें।

पीएम- सूर्य घर रू मुफ्त बिजली योजना से सब्सिडी पर सोलर पैनल लगवाए, बिजली खर्च घटाएं
डीसी प्रदीप दहिया की अपील, पीएम- सूर्य घररू मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं
सौर ऊर्जा से घर जगमगाने का सुनहरा मौका, पीएम-सूर्य घररू मुफ्त बिजली योजना में सरकार दे रही विशेष सब्सिडी
गरीब परिवारों के लिए दोहरी सब्सिडी, केंद्र व राज्य दोनों सरकारों से सब्सिडी, 10 हजार कनेक्शन की लक्ष्य
झज्जर, 11 नवम्बर, अभीतक:- पीएम- सूर्य घररूमुफ्त बिजली योजना बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का लाभ उठाते हुए अंत्योदय परिवार अपने घर को आसानी से रोशन कर सकते हैं। डीसी प्रदीप दहिया ने अंत्योदय एवं अन्य कैटेगरी के परिवारों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी 2024 को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की थी। इस योजना के लिए सरकार द्वारा 75021 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है और इस योजना को 2026-27 तक पूर्ण रूप से अमलीजामा पहनाना के लिए रणनीति तैयार की गई है। इस योजना के तहत सामान्य कैटेगरी के उपभोक्ताओं को एक किलोवाट पर 30,000 रुपए की सब्सिडी, दो किलोवाट पर 60,000 रुपए की सब्सिडी और तीन किलोवाट पर 78,000 रुपए की सब्सिडी दी जाती है जोकि सीधा उपभोक्ता के बैंक खाते में भेजी जाती है। अंत्योदय उपभोक्ताओं को उपरोक्त सब्सिडी के अलावा 1 किलोवाट पर 25 हजार, 2 किलोवाट पर 50 हजार रुपये की केंद्र सरकार द्वारा अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान की जाती है। यदि कोई उपभोक्ता तीन किलोवाट से ऊपर सोलर पैनल लगवाते हैं तो भी केवल 78000 रुपए तक ही सब्सिडी दी जाएगी । यह योजना शहरी एवं ग्रामीण सभी घरेलू कनेक्शन के लिए मान्य है। सभी कैटेगरी के उपभोक्ता इस योजना का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। इस योजना की सम्पूर्ण जानकारी https://pmsuryghar.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। यूएचबीवीएनएल के एक्सईएन प्रदीप कुमार ने बताया कि उपायुक्त के दिशा-निर्देशन में योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। 300 से अधिक आवेदन स्वीकार किए जा चुके हैं व योजना के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। आवेदकों को पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है। सोलर पैनल के वेंडरों की संपूर्ण जानकारी आवेदकों को दी जा रही है व बैंक से लोन दिलवाने में भी निगम द्वारा मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही निगम द्वारा एक कैंप भी लगाया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के पोर्टल https://solar connections.uhbvn.org.in पर आवेदन करना होता है।
निःशुल्क अपना घर रोशन कर सकते हैं: उपायुक्त
उपायुक्त ने कहा कि इस योजना को अपना कर गरीब परिवार एक तरह से निःशुल्क अपना घर रोशन कर सकते हैं। अंत्योदय परिवारों को केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सब्सिडी के साथ-साथ हरियाणा सरकार द्वारा दी जा रही अतिरिक्त आर्थिक मदद का भी लाभ मिलता है। अंत्योदय परिवार के तहत आवेदन के लिए फैमिली आईडी का होना आवश्यक है। जिले में करीब 10 हजार कनेक्शन योजना के तहत जारी किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इन नियम के तहत होगा आवेदन
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के साथ ही हरियाणा सरकार ने भी अपने बिजली उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सहायता देने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत विशेष तौर पर गरीब एवं अंत्योदय परिवारों को शामिल किया गया जिसमें 180000 रुपए तक की आय वाले और 300000 रुपए तक की आय वाले उपभोक्ता शामिल हैं, इसके साथ ही इन उपभोक्ताओं के मकान का स्वीकृत लोड केवल 2 किलो वाट तक का ही होना आवश्यक है जिसमे साल भर में केवल 2400 यूनिट तक ही बिजली खपत होनी चाहिए। एक लाख अस्सी हजार रुपए तक की आमदनी वाले उपभोक्ता को प्रति किलो वाट 25000 रुपये तक की सब्सिडी मिलती है और यह केवल 2 किलोवाट तक ही मिलेगी। इसके साथ ही उपभोक्ता को भारत सरकार की सब्सिडी का भी लाभ मिलेगा। यानी सोलर कनेक्शन एक तरह से फ्री में मिलेगा। इसी प्रकार से सोलर कनेक्शन के लिए 180000 रुपए से तीन लाख रुपए तक की आमदनी वाले उपभोक्ता को 10000 प्रति किलो वाट सब्सिडी के रूप मिलेंगे जोकि 2 किलो वाट तक है।
सोलर सिस्टम लगभग कितना लगवाएं
प्रति महीना डेढ़ सौ यूनिट की खपत वाले उपभोक्ता 1 से 2 किलो वाट तक, डेढ़ सौ से 300 यूनिट खपत वाले उपभोक्ता दो से तीन किलोवाट तक और 300 यूनिट से ऊपर की खपत के उपभोक्ता 3 किलोवाट से ऊपर का सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन भी उठा सकते हैं निगम इस योजना का लाभ
बिजली निगम की इस योजना के तहत आम उपभोक्ता के साथ-साथ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को भी शामिल किया गया है जो अपने संस्थान पर इस योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं और सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं।



नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए ईओ केके यादव।
समाधान शिविर में शिकायतों का हो रहा मौके पर समाधान, शिविर का फायदा उठाएं नागरिक – डीसी
समाधान शिविर में 10 शिकायतों का हुआ समाधान
झज्जर, 11 नवम्बर, अभीतक:- ग्रामीण विकास व शहरी स्थानीय निकाय विभागों द्वारा समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है जिससे नागरिकों का शासन-प्रशासन में भरोसा समय के साथ और बढ़ता जा रहा है। शिविर में प्रतिदिन नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनका समाधान सुनिश्चित किया जाता है। जिले में सोमवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में 10 शिकायतें दर्ज हुई। नगर परिषद झज्जर, नगर पालिका बेरी व ब्लॉक स्तर पर शिविर प्रत्येक कार्यदिवस आयोजित किया जा रहा है। डीसी प्रदीप दहिया के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुए शिविरों ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई की। प्रदेश सरकार के निर्देशों पर नागरिकों की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अधिकारी शिविर में उपस्थित रहते हैं और नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाता है। नागरिकों से आह्वान है कि वह अपनी शिकायतों को लेकर समाधान शिविर में आएं।

प्रदीप दहिया, डीसी झज्जर।
जिला की मंडियों में 99 फीसदी बाजरे का उठान दर्ज रू डीसी प्रदीप दहिया
अब तक मंडियों में 36 हजार 427 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद दर्ज
झज्जर, 11 नवम्बर, अभीतक:- डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिला में हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से झज्जर और हैफेड द्वारा बादली, बहादुरगढ़, बेरी, ढाकला, माजरा डी, मातनहेल, पाटोदा अनाज मंडियों में समर्थन मूल्य 2625 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा की खरीद जारी है। उपायुक्त ने बताया कि जिला में 13 हजार 745 किसानों से 36 हजार 427 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की जा चुकी है,जिसके चलते 99 फीसदी बाजरा उपज का उठान भी हो चुका है। मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। जहां राजस्व विभाग के पटवारी, कृषि विभाग का कर्मचारी, मार्केटिंग बोर्ड का कर्मचारी तथा उनके सहयोगी बैठकर किसानों की शिकायतों का निवारण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक हरियाणा वेयरहाउस कारपोरेशन की ओर से झज्जर मंडी में 14 हजार 283, हैफेड द्वारा बादली मंडी में 686, बहादुरगढ़ में 189, बेरी मंडी में 1916 मीट्रिक टन, ढाकला मंडी में 5323, मातनहेल में 14 हजार 29 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा जा चुका है, जबकि 38 हजार 356 मीट्रिक टन बाजरा की आवक हो चुकी है। वहीं 36 हजार तीन मीट्रिक टन बाजरे का उठान हो चुका है।


स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानित
संवाद भवन में चल रहे छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
झज्जर, 11 नवम्बर, अभीतक:- जिला मुख्यालय स्थित संवाद भवन में डीसी प्रदीप दहिया के मार्गदर्शन और एडीसी सलोनी शर्मा के निर्देशानुसार चल रहे सरपंचों, ग्राम सचिव तथा स्वच्छाग्रही का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला के सभी खंडों के सरपंचों,ग्राम सचिव और स्वच्छाग्रही ने भाग लिया। कार्यक्रम में हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान की मास्टर ट्रेनर सुशीला तथा ललिता राठी ने विलेज सेनिटेशन प्लान, वार्ड सभा, ग्राम सभा तथा विभिन्न समितियां, विभागीय अधिकारियों के सहयोग से बनाए जाने वाली योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्राम पंचायत को राज्य, केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने पंचायत के नौ संकल्पों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि कोई भी पंचायत केवल एक संकल्प पर काम करके ढाई करोड़ तक का पुरस्कार प्राप्त कर सकती है यदि कोई पंचायत नौ संकल्पों में से यदि किसी एक संकल्प को ही अपनाती है तो भी तीन, चार संकल्पों पर स्वतरू ही काम हो जाता है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए बताया कि जो भी पंचायत स्वच्छता के लिए उल्लेखनीय कार्य करना चाहेगी उसे जिला प्रशासन की तरफ से पूर्ण सहयोग, मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस बीच स्वच्छ भारत मिशन की डीपीएम मीनू रानी ने बताया कि छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन फेस -दो की भूमिका, विलेज सैनिटेशन प्लान, ठोस तथा तरल कचरा प्रबंधन तथा प्लास्टिक मैनेजमेंट से अवगत कराया। उन्होंने आगामी 19 नवंबर विश्व शौचालय दिवस से दस दिसंबर मानव अधिकार दिवस तक सभी ग्राम पंचायतों मे हमारा शौचालय हमारा सम्मान कार्यक्रम मनाए जाने बारे जानकारी दी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक शौचालय की सफाई,संचालन एवं सौंदर्यीकरण,रेट्रोफिटिंग के कॉम्पिटिशन ग्राम पंचायतों में किए जाएंगे। इस अभियान के दौरान जिन सरकारी भवनों मे सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं हैं उनमें सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी खंडों के खंड समन्वयक, संगीता दलाल, संदीप बोडिया और सविता एवं स्टाफ का अहम योगदान रहा।
झज्जर स्थित संवाद भवन में आयोजित कार्यक्रम मेें स्वच्छता से जुड़ी जानकारी प्रदान करती मास्टर ट्रेनर्स।
आईटीआई गुढ़ा में अअप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेला आज
झज्जर, 11 नवम्बर, अभीतक:- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झज्जर एट गुढ़ा में मंगलवार 12 नवंबर को अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेले का आयोजन होगा,जिसमें अनेक संस्थान अप्रेंटिसशिप हेतु छात्र – छात्राओं का चयन करेंगे। आईटीआई के प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी जीतपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रेंटिसशिपध्रोजगार मेले में बिजली निगम बेरी और अन्य संस्थान अप्रेंटिसशिप हेतु छात्र – छात्राओं का चयन करेंगे। जो आईटीआई पास छात्र – छात्राएं अपरेंटिस करना चाहते हैं, वो छात्र इस अप्रेंटिसशिपध्रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। अप्रेंटिसशिपध्रोजगार मेले में आईटीआई पास-आउट छात्र – छात्राओं का इंटरव्यू व रिटन टैस्ट लिया जाएगा। अप्रेंटिसशिप, रोजगार मेले में भाग लेने वाले छात्र अपने साथ सभी जरुरी दस्तावेज जैसे बायोडाटा, फोटाग्राफ, विद्यार्थी पंजीकरण संख्या,पंजीकृत मोबाइल नंबर,बैेंक पासबुक आदि दस्तावेजों के ओरीजनल व फोटो कॉपी, साथ लेकर तथा फॉर्मल ड्रेस पहन कर निर्धारित समय पर आईटीआई गुढ़ा में पहुंचना सुनिश्चित करें। इच्छुक छात्र छात्राएं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गुढा परिसर में 12 नवंबर (मंगलवार) को प्रातरू नौ बजे से लगने वाले अप्रेंटिसशिपध्रोजगार मेले में बढ़चढ़ कर भाग लें।


गांव माजरी में सोमवार को आयोजित जागरूकता शिविर में किसानों को विभागीय जानकारी प्रदान करते बागवानी विशेषज्ञ।
पोली हाउस व नेट हाउस पर सरकार दे रही है 50 से 85 प्रतिशत अनुदान – डीएचओ
गांव माजरी में आयोजित बागवानी जागरूकता शिविर में विशेषज्ञों ने किसानों दी जानकारी
बादली, 11 नवम्बर, अभीतक:- निकटवर्ती गांव माजरी में सोमवार को बागवानी जागरूकता अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया, जिसमें आसपास के गांवों के किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी डॉ राजेन्द्र सिंह ने किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा की इस जागरूकता कैंप का मुख्य उद्देश्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी देना है ताकि किसान ज्यादा से ज्यादा विभागीय स्कीमों का लाभ ले सकें। उन्होंने किसानों को संरक्षित खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि विभाग द्वारा पोली हाउस व नेट हाउस लगाने पर 50 से 85 प्रतिशत अनुदान राशि किसानों को दी जा रही है। इस बीच उद्यान विकास अधिकारी डा नीतू यादव ने किसानों को बताया कि बागवानी विभाग द्वारा नये बागों हेतू 43 हजार रुपए प्रति एकड़ व मसालों की खेती पर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ फू लों की खेती पर 4000-6400 रुपये प्रति एकड़ एवं एकीकृति सब्जी उत्पादन हेतु 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता प्रदान की जा रही है। पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीकी उत्कृष्टता केन्द्र, मुनीमपुर के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ हेमन्त सैनी ने फूलों की खेती एवं केन्द्र पर चल रही योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, रईया के डॉ सतपाल यादव ने किसानों को सब्जी एवं मसलों की खेती हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दी। डॉ सहरूक खान ने किसानों को बाग लगाने की विधि एवं कौन-2 सी सावधानियां बाग लगाने हेतू ध्यान में रखनी चाहिए बारे विस्तार पूर्वक किसानों को जानकारी दी।

खाटू श्याम जन्मोत्सव पर शहर में धूमधाम से निकली विशाल शोभायात्रा
मेरे खाटू वाले का जन्मदिन आया है.. भजनों पर झूमें भक्त
श्री खाटू श्याम की शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
झज्जर, 11 नवम्बर, अभीतक:- सोमवार को श्री सनातन धर्म प्राईमरी स्कूल स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर से बाबा खाटू श्याम जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। श्री श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री श्याम परिवार द्वारा निकाली गई छठी भव्य शोभा यात्रा मंदिर से आरम्भ होकर चैपटा बाजार, श्री महावीर जैन मंदिर दिल्ली गेट, सिलानी गेट, त्रिमूर्ति मंदिर, चैधरी सुल्तान सिंह मार्ग, बाबा बालक नाथ मन्दिर, पंडित सतगुर दास शर्मा कन्या विद्यालय, अखंड ज्योति मंदिर,अंबेडकर चैक, नेता जी सुभाष चैक, डायमंड चैक, हनुमान बाजार, मां वैष्णों चैक होते हुए वापिस मंदिर परिसर पहुंची। बैंड बाजों के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा में डी जे की मधुर धुनों पर काली कमली वाला मेरा यार है..श्याम जयंती आई सबका मन हर्षाया है, मेरे खाटू वाले का जन्मदिन आया है..चहु दिशा में देखों कैसा आलम छाया है, मेरे खाटू वाले का..मस्ती भरे धार्मिक गीतों पर श्याम भक्त और महिला श्रद्धालु झूमती नजर आई। पूरी यात्रा के दौरान भक्त खाटू श्याम के जयकारे लगा रहे थे। इसकी गूंज चारों दिशाओं में गुंजायमान हो रही थी। बाबा के मधुर भजनों की धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं के मनोरम दृश्य को देखकर शहर भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में खाटू श्याम जी की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। झांकी पालकी बग्घी को फूल मालाओं से सजाया गया था। रंग-बिरंगे परिधान में श्रद्धालु अपने-अपने हाथों में बड़े-बड़े निशान लेकर चल रहे थे। यात्रा के पूर्व पंडित विनय कुमार द्वारा मंत्रोच्चार तथा पूजन विधि से सभी ध्वजा की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर श्री श्याम परिवार के सदस्यों सहित मोहन जिंदल, मनोज तलवार, बिट्टू शर्मा, मनोज दिवान, धीरज शर्मा, मनोज कौशिक सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

पीएनबी आर सेटी में मनाया गया प्रमाण पत्र वितरण दिवस
झज्जर, 11 नवम्बर, अभीतक:- पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान झज्जर ने गाँव बादली में सामान्य विकास उदमिता कार्यक्रम के 35 प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार शुरु करने के लिए प्रशिक्षण दिया। सोमवार को प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक उमेश भूकर गोरिया ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को तभी सार्थक किया जा सकता है। जब युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वरोजगार शुरु करेद्य संस्थान में एक कुशल उधमी बनने के साथ-साथ एक क्रियाशील व्यवसाय स्थापित करने के भी गुण सिखाये जाते हैं। ऐसा करके दुसरों के लिए भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते हैं। उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बताया गया कि प्रशिक्षण पाकर कैसे महिलायें अपने व्यवसाय को बढ़ा सकती हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के जीवन में सुंदरता का क्या महत्त्व है और अपना ब्यूटी पार्लर का काम शुरु करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें। किस प्रकार अपने कार्य को धीरे-धीरे बढ़ाना है और काम शुरू करके अपनी व परिवार की जीवनशैली में सुधार करना है। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को ऋण योजनाओं से सम्बंधित जानकारी दी और उन्हें बैंक से लोन लेकर काम शुरु करने की सलाह दी। सभी प्रशिक्षणार्थियों का फीडबैक भी लिया गया। इस अवसर पर संस्थान से आशीष रोहिल्ला, सतपाल सिंह, आशीष शर्मा भी मोजूद रहे। संस्थान में सिलाई व कंप्यूटर और डेरी फार्मिंग का प्रशिक्षण शुरु किया जाएगा।

’बचपन’
’(अगर मैं भगवान होता तो सबको बच्चों की तरह अबोध बना देता)’
कितना अबोध होता है बचपन
कोमल सा, निर्मल सा
बेरंग पावन जल सा
अबोध सा, अन्जान सा
बचपन होता है निश्छल सा
कितना अबोध होता है बचपन ?
कितना सुन्दर होता है बचपन
जैसे हो पुष्पों का उपवन
व्योमपुंज हो उठता कम्पित
जब करता है ये क्रन्दन
कितना अबोध होता है बचपन ?
बचपन में होती है कितनी मधुरता
जब सावन में वर्षा का पानी बरसता
मन कागज की नाव पर सवार
कल्पित संसार को करता पार
कितना अबोध होता है बचपन ?
कैसा अद्भुत होता है बचपन
ना कपट, ना उलझन
भ्रष्ट राजनीति के जग में नहीं
प्रकृति के साथ खेलता हुआ
कितना अबोध होता है बचपन ?
उर नर-निर्माता के सिंहासन पर
अगर उसकी जगह मैं होता
इस जग में बच्चों की भांति
हर जन को अबोध बना देता
कितना अबोध होता है बचपन ?
मनोज कुमार वशिष्ठ, शिक्षाविद

कालाणी नगर विद्यालय में भारत रत्न मौलाना आजाद की जयंती राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाई
जोधपुर, 11 नवम्बर, अभीतक:- चामू क्षेत्र की लोड़ता हरिदासोता ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालानियों की ढाणी में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती को उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया। संस्था प्रधान शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि अपनी असाधारण नेतृत्व क्षमता के लिए प्रसिद्ध मौलाना आजाद भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं जाने माने स्वतंत्रता सैनानी, पत्रकार, समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ के रूप में विख्यात थे। आइए हम सभी मिलकर शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करें और एक उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं। अध्यापक अजयराज सिंह ने आजाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मौलाना आजाद के विचार आज भी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर संस्था प्रधान बिश्नोई, वरिष्ठ अध्यापक प्रियंका कविया, रूघ सिंह भाटी, चेना राम बाज्या, मुकेश कुमार, सीता राम, अजयराज सिंह, अशोक कुमार, सोमारी देवी, चंपा देवी, छात्र – छात्रा प्रतिनिधि आयुष एवं उर्मिला सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।


ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता, अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि तालमेल से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें – विधायक लक्ष्मण सिंह यादव
रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, सरपंचों तथा अधिकाारियों की बैठक ली
रेवाड़ी, 11 नवम्बर, अभीतक:- विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि बेहतर तालमेल से गांवों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार से समाधान कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेताया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही व कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सोमवार को गढ़ी बोलनी रोड़ स्थित पीडब्ल्युडी रेस्ट हाउस में रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, सरपंचों तथा पंचायत विभाग के अधिकाारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक ने सरपंचों व पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों व समस्याओं को भी सुना तथा क्रमबद्ध तरीके से उनका जल्द समाधान कराने की बात कही। इस मौके पर डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, बीडीपीओ कविता, एक्सईएन नरेंद्र गूलिया, रेवाड़ी खंड सरपंच एसोसिएशन प्रधान जैकी, रेवाड़ी ब्लॉक समिति चेयरमैन रविद्र खोला समेत अनेकों गांवों के सरपंच व अनेकों अधिकारी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग का चहुंमुखी विकास कराने को कटिबद्ध है। असली हरियाणा हमारे गांवों में बसता है। इसलिए ग्रामीण विकास का सरकार पर विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो। उन्होंने सरपंचों व पंचायत प्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वे तमाम मतभेदों को भुलाकर गांवों के विकास में अपना योगदान दें। राजनीति तथा आपसी मनमुटाव के कारण गांवों में विकास कार्य प्रभावित होते हैं। इसलिए सभी प्रतिनिधि एकजुटता का परिचय देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यों को कराएं, सरकार के पास विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। विधायक लक्ष्मण यादव ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल बैठाकर तय समय सीमा में विकास कार्यों को कराना सुनिश्चित करें। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही व लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ समान विकास करा रही है। जिसका लाभ आम आदमी तक पहुंच रहा है।

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम रेवाड़ी पहुंची
सुरक्षित वाहन पॉलिसी की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी
आयोग के सदस्यों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की
स्लम एरिया तथा ईंट भट्टा पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए
शिक्षा के महत्व, पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम विषयों सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी रेवाड़ी, 11 नवम्बर, अभीतक:- हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सुरक्षित वाहन पॉलिसी को सख्ती से लागू करने पर विशेष जोर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को आयोग के सदस्य गणेश कुमार और सुमन राणा ने रेवाड़ी जिले में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। मंगलवार से स्कूल बसों का निरीक्षण आरंभ किया जाएगा। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य गणेश कुमार और सुमन राणा ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशानुसार सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को पूरी तरह से लागू करवाने का प्रयास निरंतर जारी है। इसी उद्देश्य से पुलिस, आरटीए, बाल संरक्षण, शिक्षा आदि विभागों की टीम बनाकर जिला में स्कूल बसों की जांच की जाएगी, जिसमें प्राथमिक उपचार किट, अग्निशामक यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, महिला सहायक की नियुक्ति, जीपीएस, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा मापदंडों का निरीक्षण होगा। आयोग की टीम कुल चार दिन तक जिला में रहेगी। पहले दिन टीम के सदस्यों ने स्लम एरिया तथा ईंट भट्टा पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए और शिक्षा के महत्व, पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम जैसे विषयों सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर डीपीओ शालू यादव, डीसीपीओ दीपिका यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बाईपास किनारे बनेगा बहादुरगढ़ का पहला साइकिल ट्रैक, साथ में विकसित होगा जोगिंग ट्रैक’
1555 मीटर लंबा होगा साइकिल ट्रैक
1575 मीटर लंबाई होगी जोगिंग ट्रैक की
1.62 करोड करोड़ लागत से बनकर तैयार होंगे दोनों ट्रैक
बहादुरगढ़, 11 नवम्बर, अभीतक:- बाईपास किनारे पकौड़ा चैक से लेकर नहर तक बहादुरगढ़ शहर का पहला साइकिल ट्रैक और जोगिंग ट्रैक एक साथ बनाया जाएगा। वैसे जेगिंग ट्रैक एचएल सिटी में बना हुआ है लेकिन दोनों ट्रैक एक साथ शहर में पहली बार बनाए जा रहे हैं। ये दोनों ट्रैक सेक्टर 37 के सामने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टर 13 की जमीन पर बनाए जाएंगे। यहां पर सेक्टर 13 की काफी जमीन बाईपास के साथ है। टेंडर आवंटित होते ही दोनों ट्रैक को बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। यह आगामी कुछ माह में बनकर तैयार हो जाएगा। साइकिल ट्रैक और जोगिंग ट्रैक पर आने वाले शहरवासियों की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी भी की जाएगी ताकि लोग साइकिल चलाते समय किसी दुर्घटना का शिकार भी न हों। यहां शेष जमीन पर सेक्टर की एक पाकेट भी बनाई जाएगी, जिसे नीलामी के माध्यम से बेचा जाएगा।

लघु सचिवालय में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
रेवाड़ी, 11 नवम्बर, अभीतक:- स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कर्मचारियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कहा कि स्वास्थ्य का हमारे जीवन में सबसे अधिक महत्व है। नियमित स्वास्थ्य जांच के अलावा हमें दिनचर्या निर्धारित करनी चाहिए। इससे तनाव घटता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। स्वस्थ रहने में व्यायाम और संतुलित भोजन भी बहुत महत्वपूर्ण है।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन चलाएगा हस्ताक्षर अभियान – नरेश अरोड़ा
चंडीगढ़, 11 नवम्बर, अभीतक:- रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 29 की मीटिंग संगठन के अध्यक्ष नरेश अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सेक्टर की कई समस्याओं पर चर्चा हुई और हाउसिंग बोर्ड की तरफ से शहर के मकान को आ रहे नोटिस पर चर्चा हुई। इस विषय पर बोलते हुए नरेश अरोड़ा ने कहा कि हम एक हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे। जिसको शहर में रहने वाली सभी हाउसिंग बोर्ड निवासियों से हस्ताक्षर करवा कर गृह मंत्रालय को भेजेंगे। जिसमें हमारी मांग रहेगी कि दिल्ली की तर्ज पर चंडीगढ़ के हाउसिंग बोर्ड के मकान का भी फैसला किया जाए। नरेश अरोड़ा ने बताया कि चंडीगढ़ में लगभग 62000 हाउसिंग बोर्ड के मकान हैं। जिनमें से ज्यादातर लोग हाउसिंग बोर्ड के नोटिस की समस्या से चिंता में रहते हैं और उनके ऊपर कैंसिलेशन की तलवार लटकी रहती है। हम सरकार से डिमांड करेंगे कि वह हमें इस समस्या से छुटकारा दे। नरेश अरोड़ा ने बताया कि कुछ सेक्टर के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन हमारे साथ है और बाकी और एसोसिएशंस के साथ भी हम बात कर के उनको इस अभियान में अपने साथ जोड़ेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा हस्ताक्षर करवा कर सरकार को भेजा जाए और सरकार को अपनी मांग रखी जाए। इस मीटिंग में होशियार सिंह, नरेश कोहली, अंकुश गुप्ता, आशीष वर्मा, अरुण कुमार, नलिन जैन, मोहम्मद सलीम, मिककी अरोड़ा, राकेश चैधरी उपस्थित रहे।

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदलय इन आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

कोई भी धर्म प्रदूषण फैलाने को बढ़ावा नहीं देता – सुप्रीम कोर्ट
पटाखों के बैन पर अमल न होने पर जताई नाराजगी
दिल्ली, 11 नवम्बर, अभीतक:- दिल्ली सरकार को ये निर्देश हवा में एक बार फिर प्रदूषण का जहर घुल गया है। राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। वहीं प्रदूषण बढ़ने पर सुप्रीम कोर्ट ने फिर से नाराजगी जाहिर की है। खासकर तब जब दिवाली पर दिल्ली में पटाखों के बैन के आदेश पर पूरी तरह से अमल नहीं हुआ। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की लापरवाही को कड़े शब्दों में जिम्मेदार ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए कहा कि, दिल्ली पुलिस ने पटाखों के बैन पर अमल करने को लेकर गंभीरता से काम नहीं किया। जिसके चलते आज हालत यह है कि, लोग खराब हवा में सांस लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को एक व्यक्तिगत हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है और कहा कि, पटाखों पर बैन सुनिश्चित करने के लिए उनकी ओर से उठाए गए कदमों को रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाये। वो हलफनामा दाखिल कर ये बताएं कि पटाखों पर बैन सुनिश्चित करने के लिए उनकी ओर से क्या कदम उठाए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ऐसा लगता है कि पटाखों पर बैन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने अपनी ओर से कोई गम्भीर प्रयास नहीं किए। दिल्ली पुलिस को सभी लाइसेंस धारकों और अवैध बिक्रेताओं को सख्ती से सूचित करना चाहिए था कि वे पटाखों की बिक्री तुरंत बंद कर दें। हलफनामा दाखिल करने के साथ ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पटाखों के बैन को पूरी तरह से प्रभावी करने के लिए एक स्पेशल सेल के गठन का निर्देश दिया गया है। कोर्ट का कहना है कि, बैन पर अमल को लेकर अलग-अलग इलाकों में स्थानीय ैभ्व् की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। स्थानीय ैभ्व् की यह जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह अपने इलाके में पटाखों की बिक्री को तुरंत प्रभाव से रोके।
दिल्ली सरकार को दिए ये निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को भी निर्देश दिया है कि वह 25 नवंबर से पहले पटाखों पर सालभर स्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला करे। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा है कि दिल्ली में सालभर पटाखा बैन पर 25 नवंबर से पहले फैसला कर लिया जाए। दरअसल, अभी पटाखों को बनाने, स्टोरेज और चलाने पर 14 अक्टूबर से 1 जनवरी तक दिल्ली सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं कोर्ट ने एनसीआर के अंतर्गत आने वाले राज्यों को भी पटाखो पर बैन को लेकर 25 नवंबर तक हलफनामा दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी एनसीआर राज्यों को निर्देश दिया कि वे उसके सामने आएं और प्रदूषण को न्यूनतम रखने के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में सूचित करें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारा मानना है कि कोई भी धर्म प्रदूषण फैलाने वाली किसी भी गतिविधि को बढ़ावा नहीं देता है और न ही लोगों के स्वास्थ्य के साथ समझौता करता है। आर्टिकल 21 के तहत ये लोगों का मौलिक अधिकार है कि लोगों को जीने के लिए प्रदूषण मुक्त वातावरण मिले। उन्हें शुद्ध और साफ हवा नसीब हो। लेकिन अगर इस तरह से पटाखे जलाए जाते हैं, तो इससे नागरिकों के स्वास्थ्य के मौलिक अधिकार पर असर पड़ता है।

श्याम सिंह राणा ने कांग्रेस के डीएपी की कमी के आरोपों को किया खारिज, किसानों को निर्बाध आपूर्ति का दिया भरोसा
चण्डीगढ़, 11 नवम्बर, अभीतक:- हरियाणा के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने रा’य में डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) उर्वरक की उपलब्धता को लेकर उठाए गए सवालों पर स्पष्ट किया कि किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध है और उसकी आपूर्ति में कोई रुकावट नहीं है। विपक्षी दलों पर ‘भ्रामक बयानबाजी’ का आरोप लगाते हुए राणा ने कहा कि सरकार किसानों को समय पर उर्वरक आपूर्ति और फसल खरीद में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस नेताओं द्वारा डीएपी की कमी के आरोपों का खंडन करते हुए राणा ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 2-,748 मीट्रिक टन डीएपी स्टॉक में है और 15 नवंबर तक अतिरिक्त 9,519 मीट्रिक टन आने की संभावना है। कृषि मंत्री ने इस संदर्भ में अधिकारियों के साथ बैठक भी की और सभी किसानों को डीएपी उपलब्ध कराने और रा’य में एक भी एकड़ भूमि को डीएपी की कमी के कारण अनबोया न रहने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, ‘हमारे किसानों के लिए डीएपी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य मंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार देश की एकमात्र सरकार है जो न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 24 फसलों की खरीद करती है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में डीएपी का स्टॉक मांग के अनुरूप है और पिछले वर्ष की खपत के स्तर से मेल खाता है। पिछले रबी सीजन में कुल 2,29,086 मीट्रिक टन डीएपी का उपयोग हुआ था। इस वर्ष 11 नवंबर तक राज्य में 1,86,658 मीट्रिक टन डीएपी प्राप्त हुआ है, जिसमें पहली अक्टूबर को शुरुआती 5-,970 मीट्रिक टन का स्टॉक शामिल था। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पहली से 10 नवंबर के बीचराज्य में डीएपी की कुल खपत 5-,164 मीट्रिक टन रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह खपत -2,441 मीट्रिक टन थी। मंत्री ने कहा कि डीएपी के अलावा हरियाणा के किसान कई प्रकार के उर्वरकों का उपयोग करते हैं, जिसमें एनपीके (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम) और सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 65,200 मीट्रिक टन एनपीके प्राप्त हुआ है, जिसमें से वर्तमान में 2-,749 मीट्रिक टन रा’य में स्टॉक में है, जिससे किसानों को विभिन्न पोषक तत्व विकल्प उपलब्ध हो रहे हैं। श्री राणा ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उस समय किसान अपनी फसल बिना सरकारी समर्थन के बेचने में संघर्ष करते थे। कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है जिसने 24 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने के कदम उठाए हैं। राणा ने बताया कि रा’य एजेंसियों ने पहले ही 50 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की है और जोर देकर कहा कि ‘मंडियों में लाए गए हर एक दाने की खरीद की जाएगी।’ कांग्रेस के धान खरीद में कमी के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘कोई भी किसान नहीं छूटा हैय पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है।’कृषि मंत्री ने बताया कि हरियाणा की मंडियों में धान और बाजरा खरीद की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। भुगतान के संदर्भ में उन्होंने पुष्टि की कि सरकार ने किसानों को खरीद के 72 घंटों के भीतर भुगतान जारी करने का प्रावधान किया है और अब तक 11,522 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित की गई है। इसमें से 10,510.79 करोड़ रुपये धान के लिए और 1,011.-1 करोड़ रुपये बाजरा के लिए हैं। उन्होंने किसानों को शीघ्र भुगतान और सुचारू लेनदेन का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री ने कृषि क्षेत्र के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए विपक्षी नेताओं से झूठी जानकारी फैलाने से बचने का आग्रह किया। सरकार हरियाणा के किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से समर्पित है। उन्होंने कहा और राजनीतिक विवादों के बीच भाजपा सरकार के ग्रामीण विकास और किसान कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने का उल्लेख किया।
विधायक व पूर्व मंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
अपने कार्यालय पर सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के दिए दिशा निर्देश
भाजपा के प्रति लोगों के स्नेह का परिणाम, केंद्र व राज्य में तीसरी बार बनी सरकार – ओमप्रकाश यादव
नारनौल, 11 नवम्बर, अभीतक:- नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने आज करोड़ों रुपए की लागत से विभिन्न वार्डों में बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम से पहले विधायक ने अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के दिशा निर्देश दिए। विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव सोमवार को महावीर चैक से बसंती देवी धर्मशाला वाया आजाद चैक तक 181.09 लाख रुपए से बनने वाली सड़क, अग्रसेन चैक से महिला थाने 100.75 लाख रुपए लागत से (अधूरे कार्य का) पूरा निर्माण करने वाले कार्य, नारनौल-रेवाड़ी से वाया यदुवंशी स्कूल पटीकरा तक (40.31 लाख रुपए) की लागत से बनने वाली मुख्य सडक व मांदी में सती माता मंदिर के पास 60.93 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पार्क के निर्माण का शिलान्यास किया। शिलान्यास अवसर पर विधायक ओमप्रकाश यादव ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि महावीर चैक से लेकर आजाद चैक तक के सड़क निर्माण के कार्य में किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। जैसा व्यापारी चाहेंगे वैसे ही यह सड़क का कार्य पूरा करवाया जाएगा। सड़क निर्माण का कार्य महावीर चैक मैन बाजार से शुरू नहीं होकर बसंती देवी धर्मशाला किला रोड़ से करवाया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि जनता का पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति स्नेह का परिणाम है कि केंद्र और राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। पिछले दस वर्षों में भाजपा के शासन में देश बुलंदियों को छू रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। चुनाव के समय भाजपा ने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा किया जा रहा है। प्रदेश में पिछले दस वर्षों से पारदर्शी शासन व्यवस्था के चलते युवाओं को बिना पर्ची व बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही हैं। यह सिलसिला भविष्य में लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा एडवोकेट, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी, सुदर्शन बंसल, प्रवीण चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष मनीष संघी, किशन बोहरा पार्षद, बंटी उर्फ राजेश ठेकेदार, पूर्व पार्षद पवन डीसी, नरेंद्र झिमरिया, जितेंद्र जोशी, राम जी लाल मित्तल, राजू खासपुर, त्यागी, योगेश, सुरेश, गर्जुर, सुशील चैटाला आदि उपस्थित थे।
किसानों को एमएसपी व खाद के लिए तरसाना और जुर्माना लगाना ही नई सरकार की उपलब्धि- हुड्डा
चंडीगढ़, 11 नवम्बर, अभीतक:- जिस तरह पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं, उसी तरह नई बीजेपी सरकार की कुनीतियां शुरुआत में ही उजागर हो गई हैं। किसानों को एमएसपी व खाद के लिए तरसाना और पराली के नाम पर जुर्माना लगाना ही इस सरकार की उपलब्धि है। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा अपने आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगातार दावा किया जा रहा है कि खाद की कमी नही है। लेकिन सच्चाई ये है कि जरूरत के मुकाबले अबतक किसानों को आधा खाद भी नही मिल पाया है। खाद की किल्लत के चलते थानों में डीएपी बांटा जा रहा है। बीजेपी सरकार की कुनीतियां किसानों के लिए जानलेनवा साबित हो रही है। खाद नहीं मिलने से परेशान एक किसान की मौत की खबर से पूरा हरियाणा आहत है। किसानों को कई-कई दिन, कई-कई घंटे कतारों में इतजार के बावजूद खाद नही मिल पा रही है। जबकि ब्लैक में धड़ल्ले से डीएपी बेचा जा रहा है। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए हुड्डा ने बताया कि हाईकमान जल्द ही नेता प्रतिपक्ष का फैसला करेगा। फिलहाल, महाराष्ट्र व झारखंड चुनावों की व्यस्ता के चलते इसपर फैसला नहीं हो पाया है। लेकिन इसपर जल्द फैसला ले लिया जाएगा। पार्टी द्वारा जल्द ही आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा भी तैयार की जाएगी और जल्द ही हलका स्तरीय कार्यक्रम करके कार्यकर्ताओं के साथ संवाद व मंथन किया जाएगा।
विधानसभा सत्र में विपक्ष के पास नहीं है कोई मुद्दा – संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा
चंडीगढ़, 11 नवम्बर, अभीतक:- हरियाणा के संसदीय कार्य मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने कहा कि 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा का शीतकालीन सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस सत्र के लिए विपक्ष के पास कोई विशेष एजेंडा नहीं है। श्री ढांडा आज यहां विधानसभा सत्र के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास सदन में उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। वो आपस में ही झगड़ रहे हैं। अब तक नेता प्रतिपक्ष का चयन भी नहीं कर पा रहे हैं। सदन में नेता प्रतिपक्ष का होना जरूरी होता है तभी हम सार्थक चर्चा कर पाते हैं। लोगों को भी न केवल सरकार से बल्कि विपक्ष के नेताओं से भी विधानसभा सत्र के बारे खास लगाव रहता है और वे चाहते हैं कि उनके क्षेत्र की मांगें सदन में उठाई जाएं, परंतु विपक्ष का कोई नेता ही नहीं है तो जनता को विपक्ष से क्या उम्मीद हो सकती है। मंत्री ने कहा कि सरकार पूरी तरह से सदन चलाने को तैयार है। अनुपूरक मांगों के अलावा कुछ अध्यादेश भी सदन में पारित किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य विधायी प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सदन में एक नई परिपाटी लागू की है। इसके तहत हर विधायक को बजट सत्र हो या फिर शीतकालीन सत्र हो, बोलने का मौका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के हर मुद्दे का जबाव सदन में पुख्ता तौर पर दिया जाएगा। बेहतर होता कि विधानसभा सत्र से पहले विपक्ष अपने नेता प्रतिपक्ष का नाम तय कर लेते। इससे सदन की गरिमा बनी रहती। विपक्ष महाराष्ट्र चुनाव के बाद विपक्ष के नेता का चयन करने की बेतुकी बात कर रहा है। विधानसभा सत्र हरियाणा का है, जिसका महाराष्ट्र चुनाव से कोई लेनादेना नहीं है। कांग्रेस सदन के नाम पर लीपापोती कर जनता को गुमराह कर रही है। हालांकि जनता पहले ही कांग्रेस को आईना दिखा चुकी है।

हरियाणा सरकार ने 11 डीआईपीआरओ के किए तबादले
अमित पवार को डिप्टी डायरेक्टर चंडीगढ़ लगाया गया
सतीश कुमार को डीआईपीआरओ झज्जर लगाया गया
नसीब सैनी को कैथल का डीआईपीआरओ लगाया गया

15 नवंबर से स्कूलों के समय मे होगा बदलाव’
स्कूलों का समय सुबह 09ः30 से दोपहर 03ः30
डबल शिफ्ट में पहली शिफ्ट का समय सबुह 07ः55 से दोपहर 12ः30 तक
दूसरी शिफ्ट दोपहर 12ः40 से सायं 05ः15 तक