



विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया
झज्जर, 02 फरवरी, अभीतक:- रविवार को विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक बलवंत सिंह ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके की। बसंत पंचमी के पर्व पर बच्चों ने पीला भोजन किया और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यापकों और बच्चों ने संगीत, स्लोगन, कविता और भाषण के माध्यम से बसंत पंचमी के पर्व की महत्व के बारे में बताया और मां सरस्वती को याद किया। कक्षा आठवीं से उर्वशी ने मां सरस्वती की पोशाक पहनकर सबका मनमोह लिया। अंत में स्कूल प्रबंधक श्री बलवंत सिंह ने बसंत पंचमी के पर्व पर मां सरस्वती को याद करते हुए बताया कि बसंत पंचमी हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। यह त्योहार बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। बसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा कहा जाता है, क्योंकि इस समय प्रकृति अपने पूरे शबाब पर होती है। पेड़-पौधे नए पत्तों से लद जाते हैं, खेतों में सरसों के पीले फूल खिल उठते हैं, और चारों ओर मधुर महक फैल जाती है। यह मौसम न केवल प्रकृति को सजाता है, बल्कि मनुष्य के हृदय में भी नई उमंग और उत्साह भर देता है। बसंत पंचमी का महत्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी है। यह त्योहार हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीने की प्रेरणा देता है। बसंत ऋतु हमें यह सिखाती है कि जीवन में परिवर्तन अवश्यंभावी है, और हमें हर परिस्थिति में खुश रहना चाहिए। जिस तरह बसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रकृति में नवजीवन का संचार होता है, उसी तरह हमें भी अपने जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

एल. ए. स्कूल में वसंत पंचमी महोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया
झज्जर, 02 फरवरी, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में वसंत पंचमी महोत्सव बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कक्षा प्री-नर्सरी से पांचवीं के सभी बच्चे पीतांबर वस्त्र पहनकर इस कार्यक्रम में पहुँचे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, स्कूल प्रबन्धक के.एम. डागर व स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने ललित कलाओं की देवी माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष धूप-दीप प्रज्ज्वलित किए। इसके बाद कक्षा फोर्थ की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में बच्चों ने पारम्परिक गीतों पर मनोहरम प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में एचऑडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत व पुष्पा यादव ने सभी बच्चों व उनके अभिभावकों को वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनायें भेंट की।



इंडो अमेरिकन स्कूल में कक्षा 9वी व ग्यारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया
झज्जर, 02 फरवरी, अभीतक:- रविवार को इंडो अमेरिकन स्कूल में कक्षा 9वी व कक्षा ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। सभी विद्यार्थियों का परिणाम शत- प्रतिशत रहा। अभिभावकों के चेहरे पर खुशी के भाव थे। स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने इस अवसर पर अभिभावकों से कहा कि स्कूल में होने वाली पेरेंट्स- टीचर- मीटिंग को केवल टाइम वेस्ट समझ कर हल्के में ना लें, यह बच्चे के विकास के लिए जरूरी है। माता-पिता को लगता है कि उनके बच्चे तो बहुत अच्छा कर रहे हैं, उन्हें वहां जाने की क्या जरूरत है? हमें इस सोच को बदलने की जरूरत है। आजकल माता-पिता को अपने बच्चे को सफलता दिलाने के लिए खुद भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। रिपोर्ट कार्ड पर अच्छे अंक हासिल करने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपको अपने बच्चों पर ध्यान देने की बिलकुल जरूरत नहीं है। अगर आपका बच्चा पढ़ाई में अच्छा कर रहा है तब भी आपको उनके अध्यापकों से मिलकर बात करनी चाहिए कि आपका बच्चा स्कूल में दूसरे बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करता है, सबसे घुल- मिलकर रहता है या चुपचाप किसी कोने में बैठा रहता है। इन सब बातों का पता लगाने के लिए पेरेंट्स- टीचर- मीटिंग में जरूर जाए। उन्होंने सभी अभिभावकों को और स्कूल स्टाफ को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।


चिमनी गांव में पुस्तकालय का शिलान्यास करते हुए डीसी प्रदीप दहिया व साथ में मौजूद आईएएस पवन कादयान व आईपीएस अधिकारी अभिजीत कादयान।’ कार्यक्रम में युवाओं को प्रेरित करते हुए डीसी प्रदीप दहिया व साथ में मौजूद आईएएस पवन कादयान व आईपीएस अधिकारी अभिजीत कादयान।’चिमनी गांव में आयोजित पुस्तकालय के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होते डीसी प्रदीप दहिया व साथ में मौजूद आईएएस पवन कादयान व आईपीएस अधिकारी अभिजीत कादयान।’
चिमनी गांव में पुस्तकालय व शहीद स्मारक का शिलान्यास, आईएएस, आईपीएस अधिकारियों ने युवाओं को किया प्रेरित
झज्जर, 02 फरवरी, अभीतक:- जिले के चिमनी गांव में पुस्तकालय एवं शहीद सैनिक स्मारक भवन का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर डीसी प्रदीप दहिया व गांव से ही संबंध रखने वाले आईएएस पवन कादयान और आईपीएस अभिजीत कादयान विशेष रूप से उपस्थित रहे। शहीद सैनिक स्मारक समिति के तत्वावधान मेंआयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में गांव के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। गांव में स्थिति च्यवन ऋषि के मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सभी अधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। समिति के प्रधान रिटायर्ड सूबेदार मेजर रघुवीर कादयान ने कहा कि गांव से मूल रूप से गांव से ही संबंध रखने वाले सिविल सेवा के अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए जो गांव के बेहद गर्व की बात है कि गांव के युवा देश सेवा अपना योगदान दे रहें हैं। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं में पढ़ाई को लेकर काफी क्रेज है और इसे देखते हुए गांव में प्रशासन के सहयोग से पुस्तकालय एवं शहीद सैनिक स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस भवन का काफी लाभ होगा व यहां से पढ़ाई करके जीवन में सफलता हासिल कर सकेंगे। इस दौरान डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि समिति द्वारा समाजिक दृष्टि बेहद सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। समिति के यह प्रयास युवाओं के लिए काफी सार्थक सिद्ध होंगे। आईएएस अधिकारी पवन कादियान ने कहा कि युवाओं को अपनी प्रतिभा को पहचानते हुए जीवन में मेहनत करनी चाहिए और बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा हर किसी में होती है, बस उसे पहचानकर सही दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। वहीं, आईपीएस अधिकारी अभिजीत कादयान ने कहा कि युवा प्रेरणा लें और ऊंचा सोचें। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत करें व मेहनत का कोई शार्ट कट नहीं होता। गांव से ही संबंध रखने वाली आईआरएस अधिकारी निशा गहलोत ने युवाओं को जीवन में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत चिमनी, च्यवन ऋषि मंदिर समिति सर्व जातीय कादयान खाप द्वारा सभी अधिकारियों को सम्मानित किया गया। समिति के प्रधान रघुवीर कादयान ने कहा कि गांव से संबंध रखने वाले आईएएस, आईपीएस एवं आईआरएस अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए और युवाओं को जीवन में मेहनत करते हुए सफलता हासिल करते हुए देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा किऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को मार्गदर्शन व प्ररेणा मिलती है। इस मौके पर डीसी प्रदीप दहिया, आईएएस पवन कादयान, आईपीएस अभिजीत कादयान, आईआरएस निशा गहलोत, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, तहसीलदार जयवीर, सरपंच नीरज तथा सामाजिक संस्थाओं की तरफ से रघुवीर कादयान, नफे सिंह कादयान, मा. जगदीश सांगवान, रिट. सूबेदार सुखीराम, एडवोकेट रुद्रप्रताप सिंह, रिटा.इंस्पेक्टर सूरजमल, अरूण, अजीत, देवेंद्र , अमरजीत सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
गांव में शिक्षा व राष्ट्रसेवा का नया अध्याय
चिमनी गांव का यह प्रयास शिक्षा और राष्ट्रसेवा को समर्पित एक महत्वपूर्ण कदम है। जहां एक ओर पुस्तकालय युवाओं को ज्ञान अर्जित करने का अवसर देगा, वहीं शहीद स्मारक उन्हें अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देगा। इस ऐतिहासिक पहल से गांव के युवा सशक्त बनेंगे और भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।


आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक पद्धति से असाध्य से असाध्य रोगों का भी इलाज संभव – श्री महंत स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज
तपोभूमि जटेला धाम माजरा में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
झज्जर, 02 फरवरी, अभीतक:- स्वामी नितानन्द महाराज की तपोभूमि जटेला धाम माजरा में आयुष विभाग एवं स्वामी नितानन्द फाउंडेशन द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन पीठाधीश्वर महंत श्री राजेंद्र दास महाराज के परम सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर महंत श्री राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि भारतीय आयुर्वेद पद्धति विश्व में सर्वश्रेष्ठ है, संपूर्ण विश्व भारतीय आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति का अनुसरण कर रहा है। आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक पद्धति में असाध्य से असाध्य रोगों का भी इलाज संभव है और यह पद्धति पूर्णतया सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इन दोनों चिकित्सा पद्धतियों के कोई हानिकारक दुष्प्रभाव नहीं हैं। उन्होंने आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक पद्धति को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर आश्रम में आयुष विभाग एवं स्वामी नितानंद फाउंडेशन द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सकों द्वारा बाव, साइटिका, घुटनों के दर्द सहित अनेक बीमारियों के लगभग 403 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा गया और उन्हें आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाई निःशुल्क दी गई। इस अवसर पर डॉ जितेन्द्र एएमओ, डॉ प्रमोद एएमओ, डॉ मनीषा एएमओ, डॉ प्रदीप डाबोदिया एचएमओ, फार्मासिस्ट उज्ज्वल, राजपाल, दीपक आयुष योग सहायक प्रदीप कुमार, गीता व सपना सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

डीसी प्रदीप दहिया।
क्षति पूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का 3 फरवरी आखिरी दिन’
किसान स्वयं या सीएससी पोर्टल के जरिए कर सकते हैं आवेदन -डीसी’
झज्जर, 02 फरवरी, अभीतक:- वर्षा और जलभराव के कारण जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, उनके लिए क्षति पूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ाई गई थी, किसान आज (3 फरवरी) तक अपने नुकसान की रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। पहले यह पोर्टल 1 फरवरी तक खुला था, लेकिन 25 और 26 जनवरी को तकनीकी कारणों से पोर्टल बंद रहने के कारण डीसी प्रदीप दहिया ने सरकार से इसकी अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया था। डीसी प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि जिन किसानों की फसलें भारी बारिश और जलभराव से प्रभावित हुई हैं, उनके आवेदन समय पर पोर्टल पर दर्ज हों। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्रभावित किसानों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करना है। डीसी ने बताया कि जिले के किसान स्वयं या नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर पोर्टल पर अपनी रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर दर्ज नुकसान की रिपोर्ट को जल्द सत्यापित किया जाए, ताकि मुआवजा राशि किसानों के बैंक खातों में जल्द से जल्द भेजी जा सके। सरकार द्वारा निर्धारित नीति के तहत मुआवजा सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। जिले में करीब आठ दर्ज गांव हैं जो क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। ये वो गांव हैं जहां बारिश व जलभराव के कारण से फसलों को नुकसान हुआ था।


हर घर – हर गृहिणी योजना के तहत लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन करते हुए कर्मचारी।’

डीसी प्रदीप दहिया’
हर घर – हर गृहिणी योजना का पंजीकरण जारी, आज लगेंगे विशेष कैंप’
जिले में ‘हर घर – हर गृहिणी’ योजना के लिए विशेष शिविर जारी, अब तक 62 हजार 836 पंजीकरण’
हर घर – हर गृहिणी योजना के लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन में जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर
झज्जर, 02 फरवरी, अभीतक:- हर घर दृ हर गृहिणी योजना के लाभार्थियों के पंजीकरण में जिला पूरे प्रदेश में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले में लाभार्थियों के पंजीकरण का कार्य विशेष शिविरों के माध्यम से जारी है। डीसी प्रदीप दहिया के दिशा-निर्देशन में यह अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। अब तक जिले में करीब 62 हजार 836 पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण हो चुका है।
3 फरवरी को यहां लगेंगे कैंप’
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार, 3 फरवरी को जिले के विभिन्न ब्लॉकों में राशन डिपो पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें झज्जर ब्लॉक के पाटौदा, रामपुरा, दुजाना, शेखुपुर जट, सिलानी जालिम, वार्ड दस, बहादुरगढ़ ब्लॉक में मतान, रेवाड़ी खेड़ा, लुकसर, गोयला कलां, वार्ड सात, वार्ड आठ, बेरी ब्लॉक में अच्छेज, धांधलान, पहाड़ीपुर, मातनहेल ब्लॉक में बिरहोड़, नियौला, सुबाना, लडायन, बादली ब्लॉक में कुकड़ोला, लाडपुर में विशेष कैंप आयोजित होंगे।
योजना का लाभ और पंजीकरण प्रक्रिया
यह योजना बीपीएल और एएवाई श्रेणी के परिवारों को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। पात्र परिवारों को 500 रुपये वार्षिक शुल्क पर 12 एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाते हुए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल ीजजचेरूध्ध्मचके.ींतलंदंविवक.हवअ.पद के माध्यम से आवेदन की सुविधा दी है। आवेदन के लिए लाभार्थी को सिर्फ गैस कनेक्शन की कॉपी, परिवार पहचान पत्र और मोबाइल नंबर देना होगा।
डीसी ने दिए निर्देश
उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि जिले में 1,77,649 लाभार्थी इस योजना के पात्र हैं और अब तक करीब 35 प्रतिशत पंजीकरण पूरा किया जा चुका है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचे, इसके लिए शिविरों का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया रहा है व कैंप लगाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तेज की गई है।

तीन मूर्ति मंदिर के पास बनी तीन दुकानों से चोरी करने के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
झज्जर, 02 फरवरी, अभीतक:- थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम ने तीन मूर्ति मंदिर के पास मैन रोड पर बनी तीन दुकानों से चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक निरीक्षक बलदेव ने बताया कि प्रवीन निवासी सीतराम गेट झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि मैने तीन मुर्ती मन्दिर के पास मैन रोड पर इलैक्ट्रीकल्स सैन्टरी के नाम से दुकान कर रखी है।मेरे साथ मे लगती दुकान जसबीर निवासी चिमनी ने बैट्री हाऊस के नाम से दुकान कर रखी है तथा साथ मे ही इलैक्ट्रीकल्स दुकान जो की भूपेन्द्र निवासी भट्टी गेट झज्जर ने कर रखी है। 06 जनवरी2025 को हम तीनों अपनी दुकानें शाम 7.30 बजे बढाकर घर चले गऐ थे। जो सुबह करीब 9 बजे जब हमने अपनी दुकान खोली तो दुकान का सामान बिखरा हुआ मिला जो दुकान के गल्ले खुला हुआ था और उपर जाकर देखा तो उपर वाली छत कि सिल्ली टुटी हुई मिली रात के समय कोई नाम पता ना मालूम व्यक्ति ने हमारी दुकानों कि छत की सिल्ली तोड़कर सामान व नगदी चोरी कि है। जिस शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में दुसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद सायम अंसारी निवासी नगली लाइन जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल सुल्तानपुरी दिल्ली के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पकड़े गए आरोपी से वारदात में लोहे की सब्बल आरोपी की निशानदेही से बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बिजली मंत्री अनिल विज ने रोहतक के बिजली सेवा केंद्र में छापा मारा’
शिकायतकर्ताओं से खुद फोन पर बात कर शिकायत पर कार्रवाई की जानकारी मांगी’
बिजली मंत्री अनिल विज ने एसई को निर्देश देते हुए कहा कि जो शिकायतें 4 घंटे से ज्यादा तक हल नही हुई उनकी जांच करते हुए सम्बन्धित स्टाफ से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश’
एक शिकायतकर्ता की शिकायत 24 घंटे बीतने के बाद हल नही होने पर एसई को जांच कर सम्बन्धित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की निर्देश दिए’
बिजली मंत्री के छापे से मचा हड़कंप
गैंगस्टर जोगेंद्र ग्योंग पहुंचा दिल्ली
जोगेंद्र को स्वदेश लाने में हरियाणा पुलिस की बड़ी भूमिका’
हरियाणा एसटीएफ लगातार गैंगस्टर जोगेंद्र ग्योंग को कर रही थी ट्रैक’
फिलीपींस में गिरफ्तारी करवाने के बाद डिपोर्ट कराने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका’
एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट से जोगेंद्र को दिल्ली पहुंचाने का किया इंतजाम’
जोगेंद्र के आगमन को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली व हरियाणा पुलिस की टीम रही मौजूद, तुरन्त लिया हिरासत में’
आज दोपहर को दिल्ली या गुड़गांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए हो सकती है जोगेंद्र की गिरफ्तारी की घोषणा’

38वें राष्ट्रीय खेलों के वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भाई कर्ण सिंह चैटाला की उपस्थिति ने किया गर्वित
दिल्ली, 02 फरवरी, अभीतक:- उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भाई कर्ण सिंह चैटाला की उपस्थिति ने सभी को गर्वित किया। उपस्थित वरिष्ठ खिलाड़ियों और साथियों ने जब बताया कि खेल, खिलाड़ियों और ओलंपिक पदों के सफर में चैधरी अभय सिंह चैटाला ने महत्वपूर्ण योगदान निभाया है। भाई कर्ण सिंह चैटाला ने भी उनसे वादा करते हुए कहा कि वह भी उसी राह पर चलकर सदैव अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। चैधरी अभय सिंह चैटाला का समर्पण और नेतृत्व खेलों के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत है। उनकी दूरदर्शी सोच और प्रयासों ने सदैव खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है। उनकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कर्ण सिंह जी चैटाला का यह संकल्प खेलों के विकास और खिलाड़ियों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस अवसर पर कर्ण सिंह चैटाला ने अपने वचन को दोहराते हुए कहा कि वह खेलों के क्षेत्र में अपने पिता की तरह ही समर्पित रहेंगे और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

भिवानी,
भिवानी के भीम स्टेडियम में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार लाने वाले बसंत पंचमी महोत्सव का हुआ आगाज
महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चैधरी ने महिला सशक्तिरण में भूमिका निभाने वाली 153 महिलाओं को किया सम्मानित , भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ भी रहे उपस्थित
शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वयं सहायता समूह व व्यक्तिगत उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं को बसंत पंचमी समारोह में मिला सम्मान
केबिनेट मंत्री श्रुति चैधरी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का किया निरीक्षण, चूडियां खरीदने के साथ ही बसंत पंचमी पर झूला झूलने व पतंग उड़ाने की प्रथा का किया निर्वहन
केबिनेट मंत्री श्रुति चैधरी बोली रू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा से किया था बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित 324 क्रैच जनता को समर्पित किए
केंद्रीय बजट में टैक्स का दायरा सात लाख से 12 लाख बढ़ाकर आमजन को सरकार ने दिया तोहफा
दिल्ली में भाजपा की बनेगी सरकार, आप का यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप हास्यास्पद: श्रुति चैधरी
पुरूस्कृत महिलाओं ने कहा: महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रदेश सरकार कर रही कार्य

डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स 3 और 4 फरवरी को आयोजित कर रहा है इंटरनेशनल वर्कशॉप
इटली और अमेरिका’ के एक्सपर्ट विद्यार्थियों का करेंगे मार्गदर्शन – कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी
भिवानी, 02 फरवरी, अभीतक:- चैधरी बंसी लाल विश्विद्यालय अपने विद्यार्थियों को एक्सपेरिमेंटल लर्निंग और फन एक्टिविटी द्वारा विज्ञान को सरल बनाने का काम करती रही है। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि बढ़े और विश्विद्यालय से वैज्ञानिक और विज्ञान में कुछ नया करने वाले विद्यार्थियों की संख्या पूरे दुनिया को मिले इसी उद्देश्य के साथ डिपार्मेंट ऑफ फिजिक्स दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय विज्ञान कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। इस बारे विश्विद्यालय की कुलपति प्रो. धर्माणी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित है और वैज्ञानिक प्रयोग हमारे जीवन-शैली का हिस्सा रहे हैं। जहां खेल और हर गतिविधि वैज्ञानिकता पर आधारित है। इसी वैज्ञानिकता को किताबों में पढ़ना और उसे स्वयं कर के देखना विज्ञान को आत्मसात करने जैसे है। विद्यार्थी फिजिक्स के बहुत से प्रयोगों को इस कार्यशाला में एक्सपर्ट्स से सीख कर खुद से करके देखेंगे जिससे उनमें विषय की समझ बेहतर होगी और अंतराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों से पढ़ना और सीखना विद्यार्थियों को विज्ञान और शोध के क्षेत्र में बेहतर बनाने का काम करेगा। इस अवसर पर इस कार्यशाला के संयोजक डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशाला पहली बार आयोजित की जा रही है जिसमें छात्रों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार हमारा विभाग एक्टिविटी बेस लर्निंग को बढ़ावा देने का काम कर रहा है जिससे विद्यार्थियों में शोध दृष्टि विकसित हो सके। इस कार्यशाला में देश भर से विद्यार्थी और शिक्षक बड़ी से ऑनलाइन और ऑफलाइन जुड़ सकेंगे।


नेशनल गेम्स की स्विमिंग स्पर्धा में दिल्ली को दो गोल्ड
भव्या सचदेवा और कुशाग्र रावत ने भी अपने नाम दो-दो गोल्ड किए
नई दिल्ली झज्जर, 02 फरवरी, अभीतक:- 38वें नेशनल गेम्स में दिल्ली के लिए आज का दिन शानदार रहा। महिलाओं में भव्य सचदेवा ने तो कुशाग्र रावत ने अपने-अपने इवेंट के स्वर्ण पदक दिल्ली के नाम किए। जिसकी शुरुआत भव्या सचदेवा ने 1500 मी महिलाओं की फ्री स्टाइल स्पर्धा में 17 मिनट 42.81 का समय निकालकर स्वर्ण अपने नाम किया। आदित्य को दूसरा और शिरीन को तीसरा स्थान मिला। भव्या का यह प्रतियोगिता में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। इसी तरह कुछ कुशाग्र रावत ने पुरुषों की 400 मीटर फ्री स्टाइल में 3 मिनट 57.89 का समय निकालकर अपना भी दूसरा पदक जीता। अनीश एस गोडा ने दूसरा और आर्यन नेहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 मी पुरुषों की बटरफ्लाई में इनका एकमात्र मीट रिकॉर्ड तमिलनाडु के रोहित ने 2439 का समय निकालकर यह रिकॉर्ड सर्च किया। रोहित ने श्रेष्ठ करते हुए अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। मिहिर आमरे ने दूसरा और हर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मी लड़कियों की बैक स्टॉक में एस मॉडल बंगाल ने 1 मिनट 06.66 का समय निकालकर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि महाराष्ट्र की पी पी डांगी ने दूसरा और उड़ीसा की तीसरा स्थान पाया। 100 मी पुरुषों की बैक स्ट्रोक में कर्नाटक के श्री हरि ने 56.26 का समय निकालकर पहला स्थान पाया। जबकि कर्नाटक के आकाशवाणी ने दूसरा और महाराष्ट्र के ऋषभ दास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की 50 मीटर बटरफ्लाई में कर्नाटक की नैना वेंकटेश ने 28.38 का समय निकालकर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि कर्नाटक की दिनिधि ने दूसरा और रुजुता ने महाराष्ट्र की तीसरा स्थान प्राप्त किया।
