



पुलिस ने जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 से पार्षद संजय जांगड़ा को खाटू श्याम से सुरक्षित बरामद किया
झज्जऱ, 20 अक्तूबर, अभीतक: झज्जर जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 से पार्षद संजय जांगड़ा के लापता होने के मामले में पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देश व पुलिस उपायुक्त क्राइम अमित दहिया के मार्गदर्शन में झज्जर सीआईए और साइबर सैल की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए लापता हुए पार्षद को खाटू श्याम से सुरक्षित बरामद किया है। जानकारी अनुसार इस संबंध में सीआईए की चार टीमें लगातार कार्रवाई कर रही थी। पुलिस की टीमें पार्षद को लेकर जल्द झज्जर पहुंचने वाली हैं और इस मामले की पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 से पार्षद संजय जांगड़ा रविवार को 7 पेज का एक सुसाईड नोट लिखकर लापता हो गया था। संजय जांगडा ने दो भाजपा नेताओं पर तंग करने का आरोप भी लगाया है। सोमवार को परिजन ग्रामीणों व कुछ पार्षदों के साथ डीसीपी से झज्जर में मिले थे और उचित कार्यवाही की मांग की थी।




विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिवाली का पावन त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
झज्जऱ, 20 अक्तूबर, अभीतक: विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में दिवाली का पावन त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक श्री बलवंत सिंह ने मां लक्ष्मी व मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित पुष्प अर्पित करके किया। इस उपलक्ष में अनेक प्रतियोगिता कराई गई जिसमें दीप बनाओ, रंगोली बनाओ, रूम सजावट प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता कराई गई। कक्षा सजावट प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में 11वीं कक्षा प्रथम स्थान पर रही नौवीं कक्षा द्वितीय स्थान पर रही। प्राइमरी वर्ग में कक्षा एलकेजी प्रथम स्थान पर रही ।रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं प्रथम स्थान पर रही, कक्षा छठी की छात्राएं दूसरे स्थान पर रही। इन प्रतियोगिताओं में जो भी विद्यार्थी प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही उनको प्रबंधक ने उचित उपहार देकर सम्मानित किया। सभी अध्यापकों वह अन्य स्टाफ सदस्य को दीपावली उपहार व मिठाई देकर दीपावली के पावन अवसर की बधाइयां दी। सभी अध्यापकों का मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया। अंत में प्रबंधक ने बच्चों को दीपावली के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी प्रबंधक श्री बलवंत ने बच्चों को बताया कि दिवाली एक हिंदू त्योहार है, जिसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। दीपावली का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। आमतौर पर दिवाली अक्टूबर या नवंबर में आता है। इस दिन श्री राम लंकापति रावण को हराने के बाद अपनी नगरी – अयोध्या – लौटे थे। भगवान राम की अयोध्या वापसी अच्छाई की जीत का प्रतीक है। अंत में प्रबंधक श्री बलवंत सिंह ने बच्चों व अध्यापको को दीपावली की शुभकामनाएं दी।




ब्राह्मण महासभा में डीघल-17 प्रधान सत्यनारायण शर्मा ने ब्राह्मण सभा के नए भवन के लिए की गई 51,000 रुपये देने की घोषणा
झज्जऱ, 20 अक्तूबर, अभीतक: झज्जर ब्राह्मण महासभा में डीघल-17 प्रधान श्री सत्यनारायण शर्मा का स्वागत किया। ब्राह्मण महासभा में डीघल-17 प्रधान सत्यनारायण शर्मा ने ब्राह्मण सभा के नए भवन के लिए की गई 51,000 रुपये देने की घोषणा की, जिस पर महासभा प्रधान राजसिंह देवरखाना, महामंत्री संत सुरहेती, पूर्व चैयरमेन मनीष दुजाना ने आभार व्यक्त किया। महासभा के महासचिव पंडित संत सुरेहती ने बताया कि सत्यनारायण शर्मा ने सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं, चाहे वह गरीब कन्याओं की शादी की बात हो या गोशाला में दान देने की। महासभा के प्रधान राज देवरखाना ने भी स्वागत किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष पंडित बालकिशन भदाना, धर्मवीर कार्यालय सचिव, वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप डावला, रविन्द्र उपप्रधान, सुभाष किलोई, योगेश खेडी, सुम्वार, दयानंद कबलाना, पंडित शिव नारायण शर्मा महराना, गौड ब्राह्मण डिग्री कॉलेज रोहतक के पूर्व प्राचार्य डॉ जे. एन. शर्मा, गौड ब्राह्मण डिग्री कॉलेज रोहतक के सीनियर प्रोफेसर डाॅ. दलबीर सिंह कौशिक, जयभगवान सिलानी, जगदीश, जयपाल व अजय सिलानी आदि गणमान्य उपस्थित रहे।





इंडो अमेरिकन स्कूल की दीपावली-रोशनी, उत्सव और एकता का संगम
झज्जऱ, 20 अक्तूबर, अभीतक: दिल्ली गेट पर स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और रंगोली से सजाया गया था, जिससे पूरे वातावरण में उल्लास और उमंग की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विद्यालय में एक भव्य दीपावली कार्निवल का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिए। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और उत्साह का परिचय देते हुए तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों, खेलों और मिट्टी के दीयों की आकर्षक स्टॉल लगाई। इन स्टॉलों को विद्यार्थियों ने अपने हाथों से सजाया, जिससे विद्यालय परिसर का दृश्य अत्यंत मनमोहक बन गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं कृ नृत्य, गीत और नाटक के माध्यम से दीपावली के संदेश और परंपरा को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में स्कूल निर्देशिका बबीता काद्यान ने सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं को उपहार भेंट कर उनको सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सृजनशीलता, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। पूरे विद्यालय में पूरे दिन खुशी, रोशनी और उल्लास का माहौल छाया रहा। कार्यक्रम का समापन सभी के मिलन और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।



एल. ए. स्कूल में दीपावली का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
झज्जऱ, 20 अक्तूबर, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में दीपावली का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने भगवान श्री राम जी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया व कक्षा बाहरवी आर्ट के विद्यार्थियों ने रामयण के सभी सातों खंडो के बारे में स्नेहा, मनीक्षा, प्राची, रिद्धि ने बताया। लतिका ने राम स्तुति, जिया ने भगवान राम जन्म स्तुति कि सुंदर प्रस्तुति की। मिडिल विंग के बच्चों ने रामायण विषय पर क्विज आयोजित कि गई। इस क्विज कि रूपरेखा एचऑडी पिंकी अहलावत तैयार कि। इस क्विज के विजेता करेज हाउस, पीस हाउस व कर्टसी हाउस ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस पर्व पर प्राइमरी विंग स्टॉफ ने एचऑडी सपना अहलावत व पुष्पा यादव के नेतृत्व में अध्यापकों के लिए खान -पान के सुंदर स्टॉल लगाए गए। इस कार्य में निकिता शर्मा, मनीषा, अलका, सपना निशु आदि अध्यापिकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अध्यापकों के इस शानदार कार्य के लिए स्कूल संचालक जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने उनको सम्मानित किया व उनको व सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर, स्कूल प्राचार्या, ने इस अवसर पर अपने विचारों से बच्चों को सम्बोधित किया व सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं भेंट की। इस अवसर पर एचऑडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों बच्चों को एपरिशीयेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया। स्कूल संचालक मंडल की तरफ से सभी स्टाफ मेम्बरों को मिठाइयां वितरित कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं प्रदान की।




धनवंतरी भगवान का किया पूजन
झज्जऱ, 20 अक्तूबर, अभीतक: धनतेरस की पावन पर्व पर मनजीत क्लिनिक, बेरी गेट चैक, झज्जर पर डॉ मंजीत सिंह (कोषाध्यक्ष नीमा मेडिकल संगठन) झज्जर एवं उनके परिवार एवं स्टाफ के द्वारा धनवंतरी पूजन किया गया, जिसमें जनकल्याण एवं जन स्वास्थ्य के लिए कामना की।
हरियाणा दिवस पर गांव कासनी में होगी कबड्डी प्रतियोगिता
लड़कों की ओपन वेट और लड़कियों के 52 किलो वर्ग में होंगे मुकाबले
झज्जऱ, 20 अक्तूबर, अभीतक: कासनी समाज कल्याण सेवा समिति ग्रामीणों एवं पंचायत के सहयोग से हरियाणा दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता करावेगी। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और रामचंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता कराने में ग्राम पंचायत समिति और सभी ग्रामीण सहयोग करेंगे। एक व दो नवंबर होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए पिछले सप्ताह समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें यह प्रतियोगिता पवन कबड्डी अकादमी कासनी में करने का निर्णय लिया गया। दिलबाग सिंह और रामचंद्र ने बताया कि लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता 1 नवंबर को प्रातः है आरंभ होगी और 2 नवंबर को सुबह उनका फाइनल कराया जाएगा जबकि लड़कों की ओपन वेट प्रतियोगिताएं के तहत 2 नवंबर को मुकाबले होंगे शाम के समय उनका फाइनल कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि समिति समय-समय पर गांव के बच्चों को खेलों के प्रति आगे बढ़ाने के लिए आयोजन करती रहती है और इस बार कबड्डी के मुकाबले में हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों की टीम में मुकाबला खेल सकेगी। दिलबाग सिंह और रामचंद्र साहब ने बताया कि लड़को की विजेता टीम को 31000 रुपए का पहला पुरस्कार दिया जाएगा जबकि उपविजेता को 21000 का पुरस्कार मिलेगा। लड़कियों में विजेता रहने वाली टीम को 21 हजार का पहला और 11 हजार का दूसरा पुरस्कार दिया जाएगा। दोनों वर्ग के मुकाबले में बेस्ट कैचर और बेस्ट रेडर के अवार्ड भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिसमें इंट्री फीस नाममात्र 100 रुपये रखी गई है, जो, आनलाईन के लिए 9416320173, 9991339775, 9518093890, 9729834397 पर सम्पर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस मीटिंग में समिति के प्रधान के साथ साथ, उमेद सिंह प्रधान कासनी, समिति के पदाधिकारी में, समिति के सलाहकार हवलदार दलीप सिंह, उपाध्यक्ष हंसराज साहब, महासचिव रामचन्द्र साहब ,कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र बाबुजी, खेल प्रकोष्ठ के संयोजक परमजीत फौजी, निटटु, कुलदीप फौजी, कबड्डी कोच पवन पहलवान, प्रवक्ता रणवीर धनखड़, रामचन्द्र पहलवान के साथ ग्राम पंचायत व गांव के अन्य गणमान्य इस आयोजन के लिये सक्रिय हैं।


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पेलपा की युवा संसद में छात्रों की शानदार प्रस्तुति, जिला स्तर पर भागीदारी
झज्जऱ, 20 अक्तूबर, अभीतक: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पेलपा में युवा संसद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संसदीय प्रक्रिया का सजीव मंचन करते हुए अपने विचारों, तर्कों और वाक्-कौशल से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम ने न केवल छात्रों की प्रतिभा को उजागर किया बल्कि उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ भी विकसित की। इस आयोजन में विशेष भूमिकाएँ निभाने वाले विद्यार्थियों में भूपेंद्र (कक्षा 12वीं) ने संसद अध्यक्ष, खुशी (कक्षा 12वीं) ने प्रधानमंत्री, राधिका (कक्षा 11वीं) ने गृह मंत्री तथा गरिमा (कक्षा 9वीं) ने विपक्ष नेता की भूमिका निभाई। इन विद्यार्थियों के सशक्त प्रदर्शन ने पूरे कार्यक्रम को जीवंतता प्रदान की। छात्रों को प्रशिक्षण देने में राजनीति विज्ञान प्रवक्ता श्री प्रदीप धनखड़ और इतिहास प्रवक्ता श्रीमती पूजा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. कृष्णा कुमारी सांगवान के मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रोत्साहन से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्यों में श्री राजीव देसवाल (डीआईईटी माछरौली), डॉ. संदीप (डीआईईटी माछरौली) एवं श्री सुरेन्द्र छीकरा द्वारा किया गया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रस्तुति शैली की प्रशंसा करते हुए छात्रों को भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी किया। प्रधानाचार्या डा. कृष्णा कुमारी सांगवान ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि “हमारे विद्यार्थी अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से विद्यालय का नाम ऊँचा कर रहे हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में नेतृत्व, संवाद कौशल और लोकतांत्रिक चेतना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।




दीपावली पर सिर्फ ‘ग्रीन क्रैकर्स’ फोड़ने की अनुमति, समय भी तय, जिलाधीश ने जारी किए आदेश
झज्जऱ, 20 अक्तूबर, अभीतक: वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने आदेश जारी करते हुए झज्जर जिले में ग्रीन पटाखों के अतिरिक्त पटाखों के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। आदेश के अनुसार केवल ग्रीन क्रैकर्स (पर्यावरण अनुकूल पटाखे) ही निर्धारित समयावधि में चलाए जा सकेंगे। आदेश के अनुसार अक्टूबर से जनवरी तक के महीनों में प्रदूषण का स्तर अत्यधिक बढ़ जाता है, जिससे जनस्वास्थ्य को गंभीर खतरा होता है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार, झज्जर जिले में सभी प्रकार के पटाखों (सीरिज क्रैकर्स या लड़ी वाले पटाखे आदि) पर रोक रहेगी, क्योंकि ये हवा में अधिक प्रदूषण फैलाते हैं।
ग्रीन क्रैकर्स फोड़ने का समय
दीपावली से एक दिन पहले (19 अक्तूबर 2025) सुबह 6ः00 से 7ः00 बजे तक और शाम 8ः00 से रात 10ः00 बजे तक। दीपावली के दिन (20 अक्तूबर 2025) सुबह 6ः00 से 7ः00 बजे तक और शाम 8ः00 से रात 10ः00 बजे तक। इसके अलावा, ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजन आदि पर किसी भी प्रकार के पटाखों की ऑनलाइन बिक्री, खरीद या डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा।
सख्त निगरानी और कार्रवाई के निर्देश
क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़ को वायु गुणवत्ता की नियमित निगरानी करने और रिपोर्ट केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पुलिस विभाग, एसडीएम, बीडीपीओ, एसीपी, नगरपालिकाओं एवं अग्निशमन अधिकारियों को आदेशों का सख्ती से पालन कराने और उल्लंघन पर छापेमारी करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता 2023, विस्फोटक अधिनियम 1884 और विस्फोटक नियम 2008 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


जिला पुलिस के द्वारा दीपावली त्यौहार में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए – पुलिस कमिश्नर झज्जर
झज्जऱ, 20 अक्तूबर, अभीतक: दीपावली,गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छट पूजा, विश्वकर्मा दिवस आदी त्यौहारिक मौसम के चलते जिला पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के निर्देशानुसार अलर्ट है, तथा भीड़भाड़ वाले बाजारों, मॉल, बस स्टैड आदी सार्वजनिक स्थानों पर चोरी व छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखे हुए है। पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह ने जिला के नागरीकों को दीपावली की शुभकामनाए देते हुए कहा कि वे जिला में कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए सहयोग करें। पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी थाना प्रबंधकों व चैकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर गश्त करने के आदेश दिए गये है। इस दौरान पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए बाजारों व मंदिरों में सादा कपड़ो में अतिरिक्त महिला व पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस कमिश्नर द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ाई पुर्वक पेश आते हुए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाने के आदेश दिए गये है। पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि झज्जर व बहादुरगढ़ के मुख्य बाजारों व भीडभाड़ वाले स्थानों पर जिला पुलिस की सभी राईडर व पीसीआर टीम निरंतर मुस्तैदी पूर्वक गश्त करते हुए अपराधी तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगी। दीवाली व त्यौहारों के चलते बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस बल तैनात किया गया है, जिनमें कुछ कर्मचारी व अधिकारी सादा कपड़ो में डयूटी करते हुए असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। मनचले युवकों, चैन स्नैचर व जेब तराशने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस कडी नजर रखेंगी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दिवाली पर बाजारों में भारी भीड़ उमड़ती है, जो त्यौहार के दृष्टिगत कपड़े, मिठाईयां, सोना-चांदी जेवरात तथा बर्तन आदी की दुकानों पर देर रात तक खरीददारी करती है। इसके चलते हुए सभी थाना प्रबंधकों को रात्रीकालीन गस्त बढ़ाने के आदेश दिए गए है, जिनको सक्षम अधिकारियों द्वारा निरंतर चैक किया जा रहा है। इस दौरान दुपहिया वाहनों पर चलने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस विभाग विशेष नजर रखे हुए है, जिसके लिए पुलिस के खुफिया विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश देते हुए छोटी-बडी सुचनाए एकत्र करने को कहा गया है, ताकी समय रहते कार्रवाई की जा सके। किसी भी संदिग्ध व अजनबी व्यक्ति को अपने पास ठहरने न दें तथा सामाजिक सौहार्दय कायम रखें। किसी असामाजिक तत्व की जानकारी मिलने पर पुलिस स्टेशन, पुलिस चैकी अथवा पुलिस कंट्रोल रुम 7056667275,76 को सुचना दें, ताकी ऐसे तत्वों के खिलाफ समय रहतेे एक्शन लिया जा सके।






पुलिस जवानों ने मिठाई बांटकर आमजन के साथ साजी की दीपावली की खुशियां’
झज्जऱ, 20 अक्तूबर, अभीतक: दीपावली के अवसर पर पुलिस जवानों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए त्योहार की खुशियाँ आमजन के साथ साझा कीं। उन्होंने राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को मिठाई वितरित कर शुभकामनाएँ दीं। इस पहल से जनता और पुलिस के बीच सौहार्द और विश्वास का वातावरण देखने को मिला।पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं दिशा निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने इलाका क्षेत्रों में झुग्गी बस्तियों में पहुँचकर दीपावली की सौगात दी।दीपों का पर्व दीपावली केवल रोशनी का नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और मानवीय संवेदना का प्रतीक है। इसी भावना को साकार करते हुए पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस ने जिले के अलग-अलग क्षेत्र में जाकर खुशियों की दीपावली मनाई। पुलिस की इस पहल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ समाज सेवा भी पुलिस की एक महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस बार दीपावली हमारे लिए खास रही क्योंकि हमें लगा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए नहीं बल्कि हमारे दुख सुख में भी सहभागी है। यातायात प्रभारी झज्जर उप निरीक्षक विजेंद्र कुमार ने बताया कि त्योहारों के मौके पर जरूरतमंदों के साथ खुशी साझा करके उन्हें बहुत सुकून भी मिला है। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि वह मिलजुल कर त्योहार मनाए और यातायात नियमों का भी पालन करें।


ऐतिहासिक विजय: संस्कारम पब्लिक स्कूल ने 4 दिवसीय श्बाल भवन महा-प्रतियोगिताश् की ओवरऑल ट्रॉफी पर किया कब्जा, 39 पदक जीतकर रचा स्वर्ण-अध्याय
बाल भवन के 46 इवेंट्स की महा-प्रतियोगिता पर संस्कारम का कब्जा रहा
स्कूल ने ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर रचा कीर्तिमानय 24 स्वर्ण पदकों के साथ शिक्षा व सांस्कृतिक जगत में स्थापित किया सर्वोच्च मानक
झज्जऱ, 20 अक्तूबर, अभीतक: शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता का पर्याय बन चुके संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास ने एक बार फिर अपनी धाक जमाई है। हाल ही में संपन्न हुई जिला स्तरीय 4 दिवसीय बाल भवन प्रतियोगिताओं में, जहाँ कुल 46 विभिन्न इवेंट्स में जोरदार प्रतिस्पर्धा थी, स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। यह ऐतिहासिक जीत न केवल स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। यह जीत संस्कारम पब्लिक स्कूल की स्वर्णिम यात्रा में एक नया अध्याय है, जो स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान पर स्थापित करता है। स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में 24 स्वर्ण पदकों की झड़ी लगा दी। छात्रों ने न केवल मंच कलाओं में अपनी छाप छोड़ी, बल्कि सोलो डांस, ग्रुप डांस, वन एक्ट प्ले और अभिनय प्रतियोगिता श्बेस्ट ड्रामेबाजश् में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही, रचनात्मक कलाओं जैसे रंगोली, स्केचिंग, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, हैंड राइटिंग और कार्ड मेकिंग में भी महारत हासिल की, जबकि फैंसी ड्रेस और फन गेम्स जैसी स्पर्धाओं में भी अपना दबदबा कायम रखा। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने 24 (प्रथम स्थान), 7 (द्वितीय स्थान) और 5 (तृतीय स्थान) और 3 (चतुर्थ स्थान) हासिल कर एक बार फिर स्कूल को गौरवांवित किया है। यह परिणाम सिद्ध करता है कि स्कूल द्वारा ज्ञान, कौशल और संस्कारों पर जोर देने वाला शिक्षा मॉडल पूरी तरह से सफल है। यह सफलता स्कूल और छात्रों के अथक प्रयास व अनुशासन का प्रमाण है। इतना ही नही, संस्कारम पब्लिक स्कूल के इस प्रदर्शन को बाल भवन के अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने खूब सराहा। उन्होंने विशेष रूप से स्कूल की उत्कृष्ट शिक्षण-प्रणाली और छात्रों के बहुमुखी विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की तारीफ की। संस्कारम पब्लिक स्कूल की यह ऐतिहासिक और धमाकेदार जीत पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि संस्कार और सफलता साथ-साथ चलते हैं। स्कूल की इस असाधारण उपलब्धि पर, संस्कारम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रेरणास्रोत और चेयरमैन डॉ. महिपाल ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने इस जीत को छात्रों के अनुशासन, मेहनत और नैतिक संस्कारों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, ष्यह ओवरऑल ट्रॉफी हमारे संस्कारम परिवार के हर सदस्य के समर्पण का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि छात्रों को सभ्य, संस्कारी और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना है। हमारा स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं और अनुभवी फैकल्टी के माध्यम से हर छात्र की अद्वितीय प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारता है। 46 में से 24 प्रथम स्थान प्राप्त करना दिखाता है कि हमारे बच्चों में जीतने का जुनून और उत्कृष्टता की ललक कितनी प्रबल है।” उन्होंने आगे कहा कि संस्कारम पब्लिक स्कूल भविष्य में भी शिक्षा और खेल के क्षेत्र में ऐसे ही कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा, ताकि हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।




जिला के सभी दिव्यांगजनों से अपील, यूडीआईडी कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यूडीआईडी कार्ड आवश्यक : डीसी अभिषेक मीणा
रेवाड़ी, 20 अक्तूबर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि दिव्यांगजन व्यक्तियों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनवाना अति महत्ववूर्ण है। यूडीआईडी कार्ड भविष्य में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए दिव्यांगजनों की पहचान, सत्यापन का एकल दस्तावेज होगा। डीसी ने जिले के सभी दिव्यांगजन पेंशन लाभपात्रों से अपील की है कि सभी लाभपात्र अपना यूडीआईडी कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। दिव्यांगजन व्यक्तियों को दस्तावेजों की कई प्रतियां बनाने, बनाए रखने और कई दस्तावेजों को ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी, यह कार्ड सभी आवश्यक विवरणों को कैप्चर करेगा, जिससे डिकोड किया जा सकता है। यूडीआईडी कार्ड कार्यान्वयन के पदानुक्रम के सभी स्तरों ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर लाभार्थी की भौतिक और वित्तीय प्रगति की ट्रैकिंग को सुव्यवस्थित करने में भी मदद करेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू बाला ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में इस समय यूडीआईडी के 1188 आवेदन लम्बित है। सभी अपना यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए प्रत्येक माह के हर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रेवाडी में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय अपने मैडिकल सम्बंधित कागजात, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आयुु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड साथ लेकर आये।

अब 6 व 7 नवंबर को होगा जिला युवा महोत्सव का आयोजन: डीसी अभिषेक मीणा
जिला स्तरीय महोत्सव में कोई भी 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा ले सकते हैं भाग
रेवाड़ी, 20 अक्तूबर, अभीतक: जिला युवा एवं खेल विभाग व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से जिला में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए आगामी 6 व 7 नवंबर 2025 को जिला युवा महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। पहले यह आयोजन 29 व 30 अक्टूबर को आयोजित किया जाना था, लेकिन कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय के निर्देशानुसार अब यह आयोजन 6 व 7 नवंबर 2025 को करवाया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा महोत्सव में जिला के पॉलिटेक्निक, विद्यालयों व महाविद्यालयों के अलावा कोई भी 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। दो दिवसीय युवा महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक, कलात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें चित्रकला, लोक नृत्य, गायन, लोक गायन समूह, विज्ञान प्रदर्शनी, कविता लेखन, भाषण, आदि विधाएं शामिल हैं। डीसी ने बताया कि इस महोत्सव में प्रतिभागी बनने के लिए 15 से 29 वर्ष तक आयु वर्ग के युवक-युवतियां जिला की किसी भी राजकीय आईटीआई में अब 4 नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रतिभागी को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ आधार कार्ड, फैमिली आईडी, फोटो व बैंक खाता की प्रति लाना अनिवार्य हैं। उन्होंने बताया कि पटौदी रोड स्थित राजकीय आईटीआई रेवाड़ी में युवा महोत्सव को लेकर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। डीसी ने बताया कि विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 3100, द्वितीय पुरस्कार में 2100 और तृतीय पुरस्कार स्वरूप 1100 रुपए नकद दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह जिला युवा महोत्सव युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सामाजिक चेतना को निखारने का एक सुनहरा अवसर है। अधिक से अधिक युवा इस आयोजन में भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन करें। जिला युवा महोत्सव 2025 जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा, सृजनशीलता और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। यह मंच न केवल कला और संस्कृति को बढ़ावा देगा बल्कि युवाओं में नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता की भावना भी विकसित करेगा।



जिला के सभी दिव्यांगजनों से अपील, यूडीआईडी कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यूडीआईडी कार्ड आवश्यक : डीसी अभिषेक मीणा
रेवाड़ी, 20 अक्तूबर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि दिव्यांगजन व्यक्तियों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनवाना अति महत्ववूर्ण है। यूडीआईडी कार्ड भविष्य में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए दिव्यांगजनों की पहचान, सत्यापन का एकल दस्तावेज होगा। डीसी ने जिले के सभी दिव्यांगजन पेंशन लाभपात्रों से अपील की है कि सभी लाभपात्र अपना यूडीआईडी कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। दिव्यांगजन व्यक्तियों को दस्तावेजों की कई प्रतियां बनाने, बनाए रखने और कई दस्तावेजों को ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी, यह कार्ड सभी आवश्यक विवरणों को कैप्चर करेगा, जिससे डिकोड किया जा सकता है। यूडीआईडी कार्ड कार्यान्वयन के पदानुक्रम के सभी स्तरों ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर लाभार्थी की भौतिक और वित्तीय प्रगति की ट्रैकिंग को सुव्यवस्थित करने में भी मदद करेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू बाला ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में इस समय यूडीआईडी के 1188 आवेदन लम्बित है। सभी अपना यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए प्रत्येक माह के हर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रेवाडी में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय अपने मैडिकल सम्बंधित कागजात, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आयुु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड साथ लेकर आये।





शहीद स्मारक की पहले सफाई, फिर दीप जलाकर किया नमन
दीपावली पर शहीदों और सफाई के नाम दीए जलाने का विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया आह्वान
रेवाड़ी में सफाई अभियान के 52 सप्ताह पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन
देशभक्ति और रामधुन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा
रेवाड़ी, 20 अक्तूबर, अभीतक: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में आई लव रेवाड़ी टीम द्वारा शुरू किए स्वच्छता अभियान के 52 सप्ताह पूरे होने पर रविवार को रेजांगला शहीद स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीम द्वारा पहले शहीद स्मारक की साफ सफाई की गई। इसके बाद दीप जलाकर वीर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें उनकी शहादत को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने लोगों से दीपावली पर 2 दीये और जलाने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें एक दीया वीर शहीदों के नाम का और एक दीया स्वच्छता के नाम जरूर जलाएं। जिस तरह हम दीपावली पर अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों की सफाई करते हैं वैसे ही हमें हर रोज अपने आसपास गली, मोहल्ला, सार्वजनिक स्थानों आदि की भी सफाई करनी चाहिए। विधायक ने आई लव रेवाड़ी टीम के सभी सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि करीब एक साल पहले इस टीम द्वारा चलाए गए सफाई अभियान के परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। अब रेवाड़ी शहर में साफ सफाई नजर आने लगी है। शहर के चैक चैराहे और सड़कों पर कूड़े के ढेर अब नहीं देखते हैं जिसका पूरा श्रय आई लव रेवाड़ी टीम और शहर वासियों को जाता है। उन्होंने ऐसे ही लगातार सफाई अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों की इसमें भागीदारी होने का आह्वान करते हुए लोगों को दीपों के त्यौहार दीपावाली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आई लव रेवाड़ी की टीम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विधायक ने बजाओ ढोल स्वागत में मेरे प्रभु राम आय हैं… सुनाया भजन
इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति गीतों से जोश भरने के साथ-साथ योगासन की विभिन्न क्रियाएं की। वहीं भजन टीम ने रामधुन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भी बजाओ ढोल स्वागत में मेरे प्रभु राम आय हैं… भजन सुनाया। जिनका उपस्थित सभी लोगों ने साथ गाकर भरपूर साथ दिया। आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
सभी सफाई अभियान में हो शामिल
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सभी लोगों से सफाई अभियान में भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब सभी मिलकर सफाई अभियान में अपना योगदान देंगे तो निश्चित ही रेवाड़ी स्वच्छता के मामले में सबसे आगे नजर आएगा। वह रेवाड़ी को साफ और सुंदर बनाने को लेकर संकल्पित है। यह सब केवल सरकार या प्रशासन से संभव नहीं होगा। इसमें सभी की जनभागीदारी बहुत जरूरी है, इसलिए रेवाड़ी को साफ और सुंदर बनाने में हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सहयोग करें।




देवउठनी ग्यारस पर होने वाले बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रशासन सतर्क
बाल विवाह में शामिल सभी व्यक्तियों व संस्थानों पर होगी कानूनी कार्रवाई-डीसी
रेवाड़ी, 20 अक्तूबर, अभीतक: देवउठनी ग्यारस पर सामाजिक प्रथा बाल विवाह होने का अंदेशा बना रहता है, जो बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अन्तर्गत कानूनी अपराध है। डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग द्वारा देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने के लिए अभियान चलाकर खण्ड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेवाड़ी सरिता शर्मा ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व आमजन को बाल विवाह जैसी बुराई को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया जा रहा है, जिसमें सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत 18 वर्ष से कम आयु की लडकी व 21 वर्ष से कम आयु के लडके को नाबालिंग माना जाती है। यदि कम आयु में विवाह किया जाता है तो यह संज्ञेय और गैर जमानती अपराध है, ऐसा कोई भी व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है, उसको बढ़ावा देता है या उसकी सहायता करता है, तो 2 साल तक की सजा और 1 लाख रूपये तक का जुर्माना हो सकता है। उन्होंने विवाह में सेवा देने वाले टेंट, हलवाई, पंडित, केटरर, प्रिटिंग प्रेस वालो से भी आह्वान किया कि ऐसे किसी भी विवाह कार्यक्रम में न तो शामिल हो और न ही अपनी सेवायें दे। अन्यथा उनके विरूद्ध भी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। बाल विवाह के आयोजन से सम्बन्धित जानकारी देने के लिए आमजन बाल विवाह निषेध अधिकारी, पुलिस हेल्पलाइन 112, मैजिस्ट्रेट या चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 पर सम्पर्क कर सूचना दे सकते है, ताकि समय पर हस्तक्षेप करके नाबालिग के विवाह को रुकवाया जा सकें।
दिव्यांग छात्रवृति योजना के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन : डीसी
रेवाड़ी, 20 अक्तूबर, अभीतक: दिव्यांग छात्रों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग केंद्र सरकार द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक, प्री-मैट्रिक व टॉप क्लास एजुकेशन स्कॉलरशिप योजना चलाई जा रही हैं। जिसके तहत दिव्यांग छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने का प्रावधान है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों को पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ेबीवसंतेीपचेण्हवअण्पद पर आवेदन करना होगा। इसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित कर गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र विद्यार्थी समय रहते संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण कर लें।

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने दिवाली की पूर्व संध्या पर देश व प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई दी
चंडीगढ़, 20 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने दिवाली की पूर्व संध्या पर हरियाणा और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। अपने संदेश में, माननीय राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने कहारू ष्दिवाली के पावन अवसर पर, मैं हरियाणा और पूरे देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन को साहस, उत्साह, बुद्धिमत्ता और उत्तम स्वास्थ्य से आलोकित करें। माननीय राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने आगे कहा: जैसा कि राष्ट्र अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव मना रहा है, आइए हम भारत को सद्भाव, समावेशिता और करुणा पर आधारित भविष्य की ओर ले जाने के लिए और अधिक प्रयास करें। माननीय राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि यह पर्व सभी नागरिकों को एकता, बंधुत्व और सद्भावना के बंधन को मजबूत करने और राज्य एवं राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने सभी से त्योहार को सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी से मनाने का आग्रह किया।
सरदार पटेल के संकल्प का भारत बनाने के लिए पूरा देश मोदी के साथ – धनखड़
देशभर में गरिमा और गौरव से मनेगी सरदार पटेल की 150 वीं जयंती – धनखड़
पदयात्रा, स्वास्थ्य जांच शिविर, भाषण, निबंध प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
झज्जऱ, 20 अक्तूबर, अभीतक: पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती समारोह 31 अक्टूबर से शुरू होकर दो महीने तक गरिमा और गौरवमय ढंग से देशभर में बड़े स्तर पर आयोजित होंगे। इस अभियान के सभी पंजीकरण प्रतियोगिताएं और डिजिटल गतिविधियां हमारे क्षेत्र के साथ देशभर में माई भारत पोर्टल के माध्यम से होंगी। जो युवाओं को सक्रिय भागीदारी के लिए एक ही मंच उपलब्ध कराएगा। धनखड़ ने कहा कि सरदार पटेल जी नाम आते ही एक नई ऊर्जा का संचार होता है। भाजपा राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ शुक्रवार को राजकीय पीजी नेहरू कालेज में जयंती आयोजनों से संबंधित जानकारी पत्रकारों से साझा कर रहे थे। देश भर में पदयात्रा, जनजागरण, स्वास्थ्य जांच शिविर, भाषण, निबंध आदि प्रतियोगिता आयोजित होंगी। जिला झज्जर में इन आयोजनों के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना को जिला संयोजक बनाया गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने की दिशा में विकास योजनाओं को गति मिल रहीं है। लौह पुरुष के संकल्प का भारत बनाने के पूरा देश पीएम मोदी जी के साथ है। पदयात्रा सरीखे कार्यक्रमों में स्वच्छता अभियान, विकास कार्यो पर आधरित प्रदर्शनी को भी शामिल किया जाएगा। इस अभियान में माई भारत, एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। भाजपा राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि लोहपुरुष बल्लभ भाई पटेल गर्वित व्यकितत्व व दृढ़ इच्छा शक्ति के धनी थे। उनकी जन्म जयंती से चलने वाला जनजागरण अभियान आगामी दो महीने तक चलेगा। हर भारतवासी का पटेल के प्रति अथाह प्रेम है। प्रत्येक व्यक्ति उनके कार्यक्रमो में भाग लेकर महोत्सव जैसा माहौल बनाएं। उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के नेशन फर्स्ट और एकता व अखंडता की बानगी पदयात्रा में देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने लौह पुरुष जैसी महान शख्सियत की प्रतिमा के लिए देश भर से लोहा और मिट्टी एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी। धनखड़ ने जिले वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि झज्जर जिला में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सबसे ज्यादा भागीदारी होनी चाहिए। झज्जर जिला से वीर सैनिकों ने देश की एकता और अखंडता के लिए सबसे ज्यादा शहादत दी है। हमारे जिलावासी सबसे ज्यादा सरदार पटेल को उनके योगदान के लिए याद करते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कौशिक, संजय कबलाना, जिला महामंत्री दयाकिशन जांगडा, जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस प्रशासन की पारंपरिक छवि को संवेदनशीलता और मानवीय जुड़ाव के नए रंग में रंगा
चंडीगढ़, 20 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने हाल ही में एक ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसने पुलिस प्रशासन की पारंपरिक छवि को संवेदनशीलता और मानवीय जुड़ाव के नए रंग में रंग दिया है। देर रात एक अज्ञात नंबर से आई मिस्ड कॉल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने स्वयं उस नंबर पर कॉल की और सामने वाले व्यक्ति की कुशलक्षेम पूछी। बातचीत में पता चला कि कॉल गलती से एक छोटे बच्चे द्वारा की गई थी। लेकिन इस मामूली घटना को डीजीपी सिंह ने एक बड़े सामाजिक संदेश में बदल दिया। उन्होंने अवसर का लाभ उठाते हुए अभिभावकों से बच्चों के मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग और उससे जुड़ी मानसिक व शारीरिक हानियों पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों के मस्तिष्क पर स्क्रीन टाइम के नकारात्मक प्रभावों को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण वीडियो भी साझा किया। साथ ही, वीडियो का सरल हिंदी सारांश भेजकर यह सुनिश्चित किया कि समाज के हर वर्ग को यह जानकारी सहजता से समझ में आ सके। डीजीपी सिंह ने इस घटना को अपने आधिकारिक ‘ग्’ हैंडल पर साझा करते हुए प्रदेश के सभी माता-पिता से अपील कीकृ“अपने बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखिए, उन्हें प्रकृति और खेल-कूद से जोड़िए। यह कदम हरियाणा पुलिस के उस नए पुलिसिंग मॉडल की झलक देता है, जिसमें कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और मानवीय संबंधों को भी समान महत्व दिया जा रहा है। डीजीपी सिंह की इस पहल ने पुलिस प्रशासन में जनता से सीधे संवाद और सहानुभूति की भावना को और मजबूत किया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने डीजीपी श्री सिंह के इस प्रयास को जनता-केन्द्रित पुलिसिंग का उम्दा उदाहरण बताते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे नेतृत्वकारी कदम समाज और पुलिस के बीच भरोसे की नई नींव रख रहे हैं। यह घटना न केवल एक मानवीय प्रसंग है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण भी है कि हरियाणा पुलिस अब विजन 2025 के अनुरूप हर नागरिक की सुरक्षा व जागरूकता को समान प्राथमिकता दे रही है। डीजीपी ओपी सिंह की यह छोटी-सी पहल राज्य में सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय लिखने जा रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा दिवस एवं भाई दूज दी बधाई
चंडीगढ़, 20 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी नागरिकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा दिवस और भाई दूज के पावन पर्वों के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही, उन्होंने हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों के सहयोग और विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है। श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पवित्र त्यौहार प्रकाश, समृद्धि और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान है। ये हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सहयोग और एकता की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देते है। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की याद दिलाती है। विश्वकर्मा दिवस हमारे कारीगरों, शिल्पकारों और श्रमिकों के अमूल्य योगदान को सम्मान देने का अवसर है, जो प्रदेश की प्रगति की नींव हैं। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते को और सुदृढ़ करता है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत का गौरव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष में जनकल्याण, समावेशी विकास और सुशासन के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। किसानों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए शुरू की गई योजनाओं ने लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धियां प्रदेशवासियों के अटूट समर्थन और सहयोग का परिणाम हैं। श्री सैनी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली के इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति जागरूक रहें, प्रदूषण मुक्त उत्सव मनाएं और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की।
मुख्यमंत्री से हरियाणा मूल के युवा अधिकारियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट की
हरियाणा के युवाओं ने देशभर में अपने परिश्रम और ईमानदारी से राज्य का नाम रोशन किया – मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 20 अक्तूबर, अभीतक: दीपावली के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से आज चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर देश की विभिन्न सेवाओं में कार्यरत हरियाणा मूल के युवा अधिकारियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राज्य के सतत विकास एवं सुशासन की दिशा में उनके नेतृत्व की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी को दीपावली की मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकाश, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से देश और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवाओं ने देशभर में अपने परिश्रम और ईमानदारी से राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता, समर्पण और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी। बैठक के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में राज्य और राष्ट्र के विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का संकल्प देश के युवाओं के समक्ष रखा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आप सभी युवा अधिकारी जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हैं, राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत को अपनाकर इस संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने पिछले 11 वर्षों में हरियाणा की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य ने विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि ई-गवर्नेंस के माध्यम से प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह और सुलभ बनाया गया है। इसके साथ ही बिना पर्ची, बिना खर्ची की नीति के तहत युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां देकर उनके सपनों को साकार किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। इस मुलाकात ने युवा अधिकारियों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया, जिससे वे हरियाणा और देश की प्रगति में और अधिक योगदान देने के लिए प्रेरित हुए।
पर्व प्रकाश दिपावली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक: आरती सिंह
चंडीगढ़, 20 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकाश का त्योहार है, जो अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मंत्री ने लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। आरती सिंह राव ने अपील की कि दीपावली जैसे पावन पर्व को परस्पर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए ताकि समाज में आपसी सहयोग और एकजुटता का संदेश जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार केवल आनंद और उत्सव का अवसर ही नहीं है, बल्कि यह लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और सामूहिक खुशियों को साझा करने का भी माध्यम है। इस मौके पर उन्होंने बाजारों में बिकने वाली मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी स्थिति में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। जो भी दुकानदार या फैक्ट्री संचालक मिलावटी सामान बेचते हुए पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली के अवसर पर विशेष जांच अभियान चलाकर मिठाई की दुकानों, खाद्य पदार्थ बनाने वाली इकाइयों और फैक्ट्रियों की नियमित जांच की जाए। उन्होंने कहा कि नकली और मिलावटी सामान बनाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए ताकि लोग बिना किसी भय और चिंता के त्योहार मना सकें। आरती सिंह राव ने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी तत्परता से आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए काम कर रही है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने सभी से त्योहार को सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी से मनाने का आग्रह किया।