Haryana Abhitak News 19/03/26

https://www.facebook.com/share/v/1B3wSctjzD

https://www.facebook.com/share/v/1B3wSctjzD

शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बदलाव हो रहे हैं, इसलिए शिक्षकों का समय-समय पर प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है: बलराज फौगाट
झज्जर, 19 मार्च, अभीतक: बिरोहड़ स्थित एच.डी. स्कूल में सीबीएसई के तत्वावधान में क्लासरुम मैनेजमेंट विषय पर इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों एवं प्रभावी कक्षा प्रबंधन के कौशल से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन अमित दहिया ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने शिक्षकों को कक्षा में अनुशासन बनाए रखने, विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने तथा सकारात्मक शिक्षण वातावरण तैयार करने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से शिक्षकों को व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान किया। विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षकों के कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और छात्रों के समग्र विकास में सहायक होते हैं। विद्यालय निदेशक बलराज फौगाट ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बदलाव हो रहे हैं, इसलिए शिक्षकों का समय-समय पर प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षकों को इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने शिक्षण कार्य में लागू करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों सीबीएसई रिसोर्स पर्सन अमित दहिया का विद्यालय की ओर से मोमेंन्टो भेंट कर धन्यवाद किया गया।

झज्जर में खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी निरंतर जारी
नए बस स्टैंड पर कई दुकानों पर मारा छापा, 11 घरेलू गैस सिलेंडर रखिए बरामद
सूचना व शिकायत के आधार पर मिले इनपुट के बाद हुई कार्रवाई
विभाग की तरफ से फिर दिए गए निर्देश, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग न करें प्रतिष्ठान
पकड़े गए सिलेंडरों को गैस एजेंसी पर जमा कराया गया
निरीक्षक रंजन यादव के नेतृत्व में टीम ने की छापामारी

भगवान श्री परशुराम का स्मृति स्थल एवं पार्क के लिए 4 एकड़ भूमि रोहतक में देने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का जताया आभार
बेरी, 19 मार्च, अभीतक: आज बेरी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा की मांग पर मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी ने स्वीकारते हुए भगवान श्री परशुराम जी का स्मृति स्थल एवं पार्क 4 एकड़ सैक्टर 26, रोहतक में हरियाणा शहरी प्राधिकरण के माध्यम से बनाए जाने की घोषणा की ब्राह्मण सभा, ब्राह्मण समाज, एवम सर्व समाज व बेरीवासियो की तरफ से मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा जी द्वारा ब्राह्मण समाज को इतनी बड़ी सौगात देने पर सर्व समाज की तरफ से आभार एवं धन्यवाद करते हैं। इस अवसर पर बेरी धर्मशाला के प्रधान सुभाष कौशिक, मार्किट कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा बाघपुर, दिनेश शर्मा बेरी, संजय शांडिल्य, सतीश हारित, सत्यनारायण, सुरेश कादयान, बलजीत रोहिल्ला, रवि सैन, राजकूमार उपप्रधान, किशोरीलाल आहूजा, पंडित सुनील तिवारी, सुरेश शर्मा, मैनपाल वशिष्ट कुलदीप सैन, सुभाष वत्स आदी मौजूद रहे।

बहादुरगढ़ में गुरुवार को उधमियों की समस्याएं सुनते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

औद्योगिक नगरी के समग्र विकास के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: डीसी’
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बहादुरगढ़ में सुनी उद्यमियों की समस्याएं’
उधमियों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान: डीसी’

बहादुरगढ़, 19 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि औद्योगिक नगरी बहादुरगढ़ के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उद्योगों का सुदृढ़ होना न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है, बल्कि रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से प्रशासन द्वारा उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उपायुक्त गुरुवार को बहादुरगढ़ में आयोजित उद्यमी संवाद बैठक के दौरान औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने व्यापारियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और सम्बंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच भी उपस्थित थे। इस बीच डीसी ने पुराना उपमंडल सचिवालय परिसर और जिमखाना क्लब के दौरा किया। बैठक में उद्यमियों ने डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल को अपनी समस्याओ से अवगत कराया। डीसी ने संबंधित विभागोंकृबिजली निगम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पुलिस विभाग एवं श्रम विभागकृके अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का विभागवार संज्ञान लेकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की मॉनिटरिंग की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण अभियान चलाया जाए, ताकि समस्याओं की पहचान मौके पर ही हो सके और उनका तत्काल समाधान किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए, जिसमें सड़क मरम्मत, जल निकासी, सफाई व्यवस्था एवं स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि प्रशासन और उद्योग जगत के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए नियमित अंतराल पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि संवाद बना रहे और समस्याओं का समाधान समय रहते किया जा सके। उन्होंने उद्यमियों से अपील की कि वे प्रशासन के साथ सहयोगात्मक रवैया बनाए रखें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन बहादुरगढ़ को एक आदर्श औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा और उद्योगों से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से किया जाएगा। इस अवसर पर बीसीसीआई के अध्यक्ष सुभाष जग्गा, महासचिव नरेंद्र छिकारा, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अनिल रोहिल्ला, ईओ संजय रोहिल्ला, एचएसवीपी के ईओ विजय राठी, आरटीए राजेश मलिक, जिला उधोग केंद्र के अधिकारी गण, बीसीसीआई और कोबी के समस्त पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बहादुरगढ़ स्थित लघु सचिवालय में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।

समाधान शिविरों से प्राप्त समस्याओं का हो त्वरित समाधान – डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बहादुरगढ़ में आयोजित समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं

बहादुरगढ़, 19 मार्च, अभीतक: स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में गुरुवार को डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। उपायुक्त ने आमजन की शिकायतें सुनते हुए अविलंब समाधान के निर्देश दिए। समाधान शिविर में एसडीएम अभिनव सिवाच उपस्थित रहे। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में कुल 20 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), पेंशन, नगर परिषद, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, फायर विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा भूमि से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से शामिल रहीं। उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक मामले में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरती जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रहे हैं, जिनके माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल लोगों की समस्याओं का शीघ्र निवारण हो रहा है, बल्कि प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास भी सुदृढ़ हो रहा है, जो सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी प्रकार अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास ने झज्जर में, एसडीएम रेणुका नांदन ने बेरी में व एसडीएम डॉ रमन गुप्ता ने बादली में लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर समाधान किया। इस अवसर पर एसीपी प्रदीप खत्री, तहसीलदार सुदेश मेहरा, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री, सीएमओ डॉ. मंजू कादयान, डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल लोक निर्माण विभाग से अनिल रोहिल्ला,ईओ नगर परिषद संजय रोहिल्ला,संजीव सैनी, संजीव सैनी प्रदेश संयोजक (लाभार्थी योजना) सहित संबंधित अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सटीक प्रशिक्षण ही जनगणना की सफलता की कुंजी: डीसी
जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
झज्जर स्थित संवाद भवन में 3 दिवसीय प्रशिक्षण में 34 फील्ड ट्रेनर ले रहे भाग

झज्जर, 19 मार्च, अभीतक: प्रदेश भर में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के कुशल मार्गदर्शन में गुरुवार से जनगणना विभाग द्वारा 3 दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ हो चुका है। आगामी 21 मार्च तक संवाद भवन सभागार में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि जनगणना देश का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके आधार पर सरकार की नीतियां और विकास योजनाएं तय होती हैं। उन्होंने कहा कि फील्ड ट्रेनर की भूमिका बेहद अहम है, क्योंकि यही प्रशिक्षक आगे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज प्राप्त किया जा रहा प्रशिक्षण जनगणना कार्य की सफलता के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जितना बेहतर प्रशिक्षण फील्ड स्तर तक पहुंचेगा, जनगणना का कार्य उतना ही प्रभावी और त्रुटिरहित होगा। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक 30 दिनों की अवधि में किया जाएगा। इससे पूर्व 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों को ‘जनगणना पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे लोग स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके पश्चात दूसरे चरण में फरवरी 2027 के दौरान जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण के बाद प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण चार्ज स्तर पर आयोजित किया जाएगा, ताकि फील्ड स्तर पर कार्य पूरी तरह व्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना से जुड़े सभी कार्यों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक स्तर पर स्पष्ट निर्देश और तकनीकी जानकारी उपलब्ध हो, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। दूसरी ओर सीटीएम नमिता कुमारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान निर्धारित समयसीमा में पारदर्शिता, सटीकता और दक्षता के साथ पूरा किया जा सके। सीटीएम ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 34 फील्ड ट्रेनर भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर डॉ.ललित कुमार व जसबीर सिंह द्वारा जनगणना 2027 के निर्धारित मानकों के अनुरूप विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसमें मकान सूचीकरण, परिवार विवरण, डिजिटल डेटा संकलन, मोबाइल एप के उपयोग तथा फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों से निपटने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है।

ट्रैक्टरों का आज होगा भौतिक सत्यापन
झज्जर, 19 मार्च, अभीतक: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की एसबी-89 योजना के तहत जिला के चयनित किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन शुक्रवार 20 मार्च को किया जाएगा। यह सत्यापन सहायक कृषि अभियंता कार्यालय, झज्जर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता राजीव चावला ने बताया कि इस योजना के तहत 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस दौरान अनुसूचित श्रेणी के कुल 222 किसानों ने आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों में से 20 फरवरी को ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से 11 किसानों का चयन किया गया। चयनित किसानों द्वारा अपने-अपने ट्रैक्टर के बिल विभागीय पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं। अब निदेशालय के निर्देशानुसार इन चयनित किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद योजना के तहत अनुदान जारी करने की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने चयनित किसानों से निर्धारित तिथि व समय पर सहायक कृषि अभियंता कार्यालय, झज्जर में अपने ट्रैक्टर सहित उपस्थित होने का आह्वान किया है, ताकि भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जा सके।

बेरी में बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आज
बेरी, 19 मार्च, अभीतक: बिजली निगम डिवीजन बेरी के उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए 20 मार्च शुक्रवार को बिजली अदालत और उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक की आयोजित की जाएगी। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि बैठक उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएनएल) के बेरी कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में बिजली उपभोक्ताओं की बिजली बिल, कनेक्शन, लोड संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा और उनका मौके पर ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोई उपभोक्ता फैंसले से संतुष्ट नहीं है तो वह अपनी शिकायत अध्यक्ष अभियंता झज्जर के समक्ष रख सकता है।

बादली में रिश्वत लेते सुनील पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, सहयोगी नंबरदार को भी विजिलेंस ने पकड़ा
जमीन इंतकाल करने की एवज में मांगे थे 10 हजार रुपए

बादली, 19 मार्च, अभीतक: विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरानी तहसील कार्यालय से सुनील पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोपहर को हुई इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। आरोपी पटवारी जमीन से जुड़े काम के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

जनगणना के प्रशिक्षण कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए डीसी अभिषेक मीणा। जनगणना के फील्ड ट्रेनर्स के साथ डीसी अभिषेक मीणा व अन्य अधिकारी।

जनगणना राष्ट्रीय दायित्व का बेहद महत्वपूर्ण कार्य: डीसी
आगामी जनगणना के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

रेवाड़ी, 19 मार्च, अभीतक: जनगणना का कार्य राष्ट्रीय दायित्व का बेहद महत्वपूर्ण कार्य होता है, इसलिए इसका प्रशिक्षण पूरी गंभीरता से लेना जरूरी है। ये विचार जिला जनगणना अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को आयोजित तीन दिवसीय जनगणना के लिए फील्ड ट्रेनर्स की प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। डीसी अभिषेक मीणा ने फील्ड ट्रेनर्स को प्रेरित करते हुए कहा कि जनगणना महज आंकड़ों का खेल नहीं है, अपितु यह देश की विकास परियोजनाओं तथा नीति निर्माण का आधार होता है। इसलिए जनगणना संबंधी हर ट्रेनिंग बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। प्रशिक्षण को जितनी गंभीरता से पूरा किया जाएगा, फील्ड ट्रेनर्स द्वारा उतने आत्मविश्वास के साथ ही प्रगणकों तथा सुपरवाइजर्स को ट्रेनिंग दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय ट्रेनिंग में मास्टर ट्रेनर्स तथा फील्ड ट्रेनर्स सभी शंकाओं पर रचनात्मक विमर्श करें। डीसी ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान एकत्रित की गई जानकारी का कहीं किसी रूप में दुरुपयोग नहीं हो सकता, क्योंकि यह जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रखी जाती है। उन्होंने फील्ड ट्रेनर्स से कहा कि जनगणना के नाम पर होने वाले संभावित फ्रॉड को रोकने के लिए आम जनता को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। इस अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा ने फील्ड ट्रेनर्स को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। इस प्रशिक्षण कार्य के दौरान जनगणना कार्य के जिला नोडल अधिकारी एवं नगराधीश जितेंद्र कुमार ने जनगणना कार्य में प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। जनगणना विभाग के संयुक्त निदेशक लक्ष्मण सिंह रावत ने ट्रेनिंग के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के उपनिदेशक अमित पंवार, डिप्टी डीईओ अरविंद यादव, जनगणना के असिस्टेंट डिविजनल इंचार्ज सतीश कुमार, मास्टर ट्रेनर डॉक्टर सुनील कुमार सहित जिला कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार, प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहडिया, ट्रेनिंग के नोडल अधिकारी अमित कुमार भी उपस्थित रहे।

आस्था कुंज-बाल देखरेख संस्थान का निरीक्षण करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।
बावल उपमंडल पर स्थापित बाल भवन में व्यवस्थाओं का जायजा लेते डीसी अभिषेक मीणा।

बाल देखभाल संस्थाओं का डीसी ने किया औचक निरीक्षण
डीसी अभिषेक मीणा ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रेवाड़ी, 19 मार्च, अभीतक: जिला बाल कल्याण परिषद के चेयरमैन एवं डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित आस्था कुंज एवं बाल देखरेख संस्थान रेवाड़ी तथा ओपन शेल्टर होम बावल का निरीक्षण किया। डीसी ने निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्टाफ सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने निरीक्षण के दौरान संस्थाओं में रह रहे बच्चों की आवास, भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। डीसी ने जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बच्चों को दी जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया और परिषद की कार्य प्रणाली की प्रशंसा की। उन्होंने इस अवसर पर बाल देखरेख संस्थान में रह रहे बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। डीसी ने स्टाफ सदस्यों से कहा कि वे बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि वे किसी प्रकार की कमी महसूस न करें। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ उनकी स्वास्थ्य जांच भी समय पर सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान डीसी अभिषेक मीणा ने बावल उपमंडल के बाल भवन में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी, कम्प्यूटर, सिलाई व ब्यूटी प्रशिक्षण केंद्र सहित समस्त परिसर की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के उप-निदेशक अमित पंवार, जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, जिला बाल संरक्षण इकाई सामाजिक कार्यकर्ता अन्नु, सदस्य बाल कल्याण समिति बलजीत व नीतू चैधरी, अधिक्षिका बाल गृह मुग्धा यादव, विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण मैनेजर धर्मबीर, कौशल्या देवी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

झज्जर ब्रेकिंग

राज्यसभा चुनाव के बाद झज्जर में मीडिया के सामने आए बादली विधायक कुलदीप वत्स
राज्यसभा में कांग्रेस विधायकों की वोट क्रॉसिंग को बताया बड़े आकाओं का खेल
कहा: जरूरी नहीं की पैसे से ही खरीदी गई हो कांग्रेस विधायक की वोट, बड़े आकाओ के इशारे पर हुआ खेल
राहुल गांधी से की मांग, दिल्ली में बड़े पदों पर आसीन होकर बैठे कांग्रेस के ऐसे बड़े चेहरे पर करें कार्यवाही
भ्रष्ट, चापलूस और गद्दार नेताओं की वजह से पहले राज गया और अब हो गई राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग
हुड्डा साहब को वोट क्रॉसिंग करने वाले सभी विधायकों का पता, पांचवें विधायक का भी जल्द से जल्द हो नाम उजागर
कुलदीप वत्स बोले, देश की किसी ताकत और नोट में कुलदीप वत्स को खरीदने की हिम्मत नहीं
हुड्डा साहब को बताया पिता समान, कहा मरते दम तक रहेंगे हुड्डा साहब के साथ
पार्टी हाई कमान को दिया 5 मई का अल्टीमेटम, 5 मई के बाद नई ऊर्जा के साथ राजनीति में उतरेंगे कुलदीप वत्स
कांग्रेस विधायक बोले, कुलदीप वत्स करता है खुलकर बैटिंग और मारता है सिक्सर

रेणुका नांदल, एसडीएम बेरी।’

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करें अधिकारी: एसडीएम’
बेरी में आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने सुनी समस्याएं’

बेरी, 19 मार्च, अभीतक: उपमंडल प्रशासन द्वारा गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने नागरिकों की शिकायत सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान लगभग आधा दर्जन शिकायतें दर्ज की गई। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान तय समय-सीमा में किया जाए और कार्यवाही की रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य है कि नागरिकों की समस्याओं का निवारण उनके घर द्वार के समीप ही त्वरित गति से हो। एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ किया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर पशुपालन विभाग से एसडीओ डॉ ऋषिपाल, लोक निर्माण विभाग से जेई अनिल कुमार, पब्लिक हेल्थ से जेई प्रवीण कुमार, राकेश कुमार व विवेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

बेरी सिथत माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में गुरुवार प्रथम नवरात्र को पूजा अर्चना करते हुए एसडीएम रेणुका नांदल।

माता भीमेश्वरी देवी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के पुख्ता प्रबंध: सीईओ’
माता भीमेश्वरी देवी श्राइन बोर्ड की सीईओ एवं एसडीएम रेणुका नांदल ने गुरुवार को प्रथम नवरात्रि को बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की
मुख्य मेला को लेकर मेला परिसर में चल रही तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश’

बेरी, 19 मार्च, अभीतक: धर्मनगरी बेरी में गुरुवार को चैत्र नवरात्र के शुरुआत के साथ ही दूरदराज से आए श्रद्धालु देवी दर्शन के लिए उमड़े। मेले के चलते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के दिशा निर्देशन में आवश्यक तैयारियां की गई हैं। गुरुवार की अलसुबह प्रथम नवरात्रि को माता भीमेश्वरी देवी श्राइन बोर्ड की सीईओ एवं एसडीएम रेणुका नांदल ने देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कुलदीप वशिष्ठ ने विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराते हुए मंदिर से जुड़ी जानकारी दी। एसडीएम रेणुका नांदल ने बेरी क्षेत्रवासियों को नव संवत्सर 2083 और नवरात्रि पर्व की शुभकामनाए देते हुए कहा कि माता भीमेश्वरी देवी एक सिद्ध पीठ है और यहां देश-प्रदेश से श्रद्धालु माता दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं को निर्बाध रूप से देवी के दर्शन हों,इसके लिए प्रशासन सजग है।
24 से 26 मार्च तक लगेगा मुख्य मेला
इस दौरान एसडीएम रेणुका नांदल ने देवी मेला को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। इस बार मुख्य मेला 24 से 26 मार्च तक लगेगा। एसडीएम ने कहा कि माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में प्रत्येक श्रद्धालु को व्यवस्था अनुरूप माता के दर्शन हो सकें, इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मेला में आने वाले हर व्यक्ति को पेयजल, समुचित पार्किंग व्यवस्था, टोकन सिस्टम से माता के दर्शन हों। उन्होंने कहा कि मेला को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं, जिसके चलते संबंधित विभागों के अधिकारी तैयारियों को पूरा करने में लगे हुए हैं। मेले की व्यवस्था संभाल रही माता भीमेश्वरी देवी श्राइन बोर्ड की सीईओ ने बताया कि दूरदराज से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुगमता से माता के दर्शन हो,इसके लिए जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी पर पहले भी अपराधिक मामले दर्ज
बहादुरगढ़, 19 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ ने बताया कि मनजीत निवासी बराही रोड बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर अपनी मोटरसाइकिल को पार्किंग करके ऑफिस चला गया था। ऑफिस से वापिस आया तो वहा पर मेरी मोटरसाइकिल नहीं मिली। जिसको कोई नाम पता नहीं मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपीयो के खिलाफ थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित निवासी गढ़ी सापला के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी पर पहले भी तीन आपराधिक मामले दर्ज है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख 30 हजार रूपए की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
थाना सदर पुलिस ने रेर कला गांव निवासी एक व्यक्ति से उसके बेटे व भांजे को कनाडा भेजने के नाम पर 4 लाख 30 हजार रूपए की ठगी के मामले में बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करनाल के तरावड़ी निवासी बंटी सिंह के रूप में हुई है।

आज 19 मार्च को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड द्वारा पंचकूला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मीटिंग की गई।
विभाग का मकसद था व्यापारियों के कल्याण की सरकारी योजनाओं के बारे जानकारी देना।
सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जो व्यापारी भाईयों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। जानकारी कि अभाव में उन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते।
उनकी योजनाओं पर व्यापार मंडल के प्रधान श्री अनिल थापर व जनरल सेकरट्री श्री रवि बंसल ने अपने सुझाव भी दिए जो उन्होंने विभागीय उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
दोबारा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग रखी जाएगी ताकि सभी बारीकियों को समझा जा सके और आप तक उन जानकारियों को साँझा कर सकें।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष व सेकर्टरी के साथ साथ व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी
श्री राज मित्तल, श्री राकेश गर्ग, श्री राजेश गुप्ता एवम श्री दीपकृष्ण चैहान मौजूद थे।
व्यापार मंडल, सदा आप के हित में’
अनिल थापर
प्रेसिडेंट व्यापार मंडल ( पंचकूला)

समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुनते हुए एसडीएम सुरेश कुमार व साथ में स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला।

समाधान शिविर में एसडीएम सुरेश कुमार ने सुनी जन समस्याएं
जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर का लाभ उठाएं नागरिक

रेवाड़ी, 19 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा जनसेवा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने का सशक्त माध्यम बने हुए हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समय पर निपटान हो। इसके लिए समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण कर नागरिकों को राहत पहुंचाई जा रही है। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम सुरेश कुमार ने लघु सचिवालय सभागार में आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से प्राथमिकता से निवारण करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनका व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं का निवारण करवाया गया। एसडीएम सुरेश कुमार ने समाधान शिविर में काम के बदले वेतन न मिलने की शिकायत पर असिस्टेंट लेबर कमीश्नर को जांच कर वेतन दिलवाने के निर्देश दिए। गांव दौलतपुर में सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण सडक पर दूषित पानी फैला हुआ है जिसकी शिकायत पर एसडीएम ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सीवरेज की साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। शहर के मॉडल टाउन स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में लाइट खराब होने की शिकायत पर एसडीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को पार्क में लाइट दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जिससे उपस्थित लोगों ने संतोष व्यक्त किया। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) स्टेट कोऑर्डिनेटर डा. सतीश खोला ने परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों को सुना और मौके पर ही कई शिकायतों का समाधान करवाया। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण व जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को एक स्थान पर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया जा सके। इस अवसर पर नगराधीश जितेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

एसबी-89 स्कीम के तहत उपलब्ध कराए गए ट्रैक्टरों का 20 मार्च को किया जाएगा भौतिक सत्यापन
रेवाड़ी, 19 मार्च, अभीतक: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा अनुसूचित जाति के किसानों को एसबी-89 स्कीम वर्ष 2025-26 के तहत ट्रैक्टरों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाएं गए थे, जिनका जिला स्तरीय कमेटी द्वारा शुक्रवार 20 मार्च को भौतिक सत्यापन किया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियंता रेवाड़ी दिनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के किसानों को एसबी-89 स्कीम के तहत ट्रैक्टरों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। ऑनलाईन ड्रॉ के माध्यम से चयनित किसानों द्वारा ट्रैक्टर के बिल विभागीय पोर्टल पर अपलोड करवा दिए गए है, उन किसानों के ट्रैक्टर का भौतिक सत्यापन उपमंडल अधिकारी (ना.) रेवाड़ी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी द्वारा 20 मार्च को प्रातः 11 बजे किसान भवन, अनाज मंडी रेवाड़ी में किया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने चयनित किसानों से आह्वान किया कि वे निर्धारित स्थान पर अपने ट्रैक्टर का भौतिक सत्यापन करवाने के लिए समय पर पहुंचे।

रेवाड़ी स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार।

जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी: डा. कृष्ण कुमार
बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने सुनीं जन समस्याएं

बावल, 19 मार्च, अभीतक: बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने गुरुवार को अपने रेवाड़ी कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही समाधान करवाया। इस मौके पर विधायक ने सभी नागरिकों को नव संवत ओर नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने जनसुनवाई करते हुए कहा कि अधिकारी आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करवाएं, ताकि उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार अंतोदय की भावना से बिना भेदभाव के तेजी से विकास कार्य करवा रही है और जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर पात्र लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।
विधायक ने कहा कि बावल विधानसभा क्षेत्र में हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। बावल क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जहां सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं। आमजन इन शिविरों के माध्यम से भी समस्याओं का निवारण करवा सकते है। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बाल संरक्षण एवं किशोर न्याय को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण एवं संवेदनशीलता कार्यशाला का हुआ आयोजन
रेवाड़ी, 19 मार्च, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा गुरुवार को एडीआर सेंटर रेवाड़ी के सभागार में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 तथा पॉक्सो अधिनियम, 2012 विषयों पर एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण-सह-संवेदनशीलता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा के कुशल मार्गदर्शन, निर्देशन एवं नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न हितधारकों को विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक, प्रशिक्षित एवं संवेदनशील बनाना था। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित वर्मा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा हेतु सभी संबंधित विभागों का समन्वित, उत्तरदायी एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पोक्सो अधिनियम, 2012 के अंतर्गत मामलों की जांच प्रक्रिया, बाल पीड़ितों के साथ बाल-अनुकूल व्यवहार, साक्ष्य संकलन की विधि, न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान अपनाई जाने वाली संवेदनशील कार्यवाही तथा पीड़ितों को उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के अंतर्गत कानून के संघर्ष में आए बालकों सीआईसीएल एवं देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों (सीएनसीपी) की पहचान, आयु सत्यापन की प्रक्रिया, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुतिकरण, डायवर्जन प्रक्रिया तथा बाल अधिकारों के संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए पुलिस विभाग, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बीच प्रभावी सहयोग को अत्यंत आवश्यक बताया गया, ताकि बाल संरक्षण से जुड़े मामलों का त्वरित, संवेदनशील एवं न्यायोचित निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन के रूप में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट रेवाड़ी के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश लोकेश गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी-सह-प्रधान न्यायाधीश, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड, रेवाड़ी अर्चना ने विषयों पर गहन, व्यावहारिक एवं मार्गदर्शक जानकारी प्रदान की। डीएसपी मुख्यालय रेवाड़ी रविंद्र तथा डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाल मामलों में विधिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन करते हुए मानवीय एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया जाए। कार्यक्रम में विधिक सहायता अधिवक्ता, पुलिस अधिकारी, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड एवं चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य, एलएसयूसी व एलएसयूएम के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में प्रतिभागियों के साथ एक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उनके प्रश्नों का समाधान करते हुए व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा कर उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को बाल संरक्षण के प्रति जागरूक, उत्तरदायी एवं प्रतिबद्ध रहने के संदेश के साथ किया गया।

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने दो आरोपियों को रिश्वत मांगने व लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरूण कुमार, संचालक कॉमन सर्विस सेंटर, जिला नूंह तथा गिराज, निवासी वार्ड नंबर 4, पुन्हाना, जिला नूंह के रूप में हुई

गुरूग्राम, 19 मार्च, अभीतक: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), गुरुग्राम की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दिनांक 18 मार्च 2026 को दो आरोपियों को रिश्वत मांगने व लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरूण कुमार, संचालक कॉमन सर्विस सेंटर, जिला नूंह तथा गिराज, निवासी वार्ड नंबर 4, पुन्हाना, जिला नूंह के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए व भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी गुरुग्राम को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पति के निधन के उपरांत उसने गांव चाहलका स्थित सीएससी सेंटर के माध्यम से हरियाणा सरकार की दीन दयाल परिवार सुरक्षा योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज सरकारी पोर्टल पर अपलोड करवाए थे। आरोप है कि उक्त योजना के तहत 5 लाख रुपये की सहायता राशि जारी करवाने के एवज में आरोपियों ने पहले 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की, जिसे बाद में बातचीत के पश्चात 50 हजार रुपये पर तय किया गया। शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को रिश्वत की तय राशि के साथ आरोपियों के पास भेजा। जैसे ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बड़कल चैक से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से पूरी रिश्वत राशि भी बरामद कर ली गई।
जनहित में संदेश
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी किसी भी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 एवं 1800-180-2022 पर दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

हथियार के बल पर ट्रक ड्राइवर से पैसे छीनने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
बादली, 19 मार्च, अभीतक: पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना बादली के क्षेत्र से मार्च 2025 में ट्रक ड्राइवरों से पैसे छीनने के मामले में थाना की पुलिस टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि सतीश निवासी बादशाहपुर पचगाई जिला बुलंदशहर यु.पी. ने शिकायत देते हुए बताया कि मेरे पास बाइस टायरी गाडी है और मेरे पास राकेश निवासी उत्तर प्रदेश व हबीब निवासी राजस्थान बतौर ड्राईवर कार्य करते हैं।हम तीनो मेरी गाडी मे आंध्रप्रदेश कैरीमनगर से ग्रेनाइट पत्थर भरकर चंडीगढ के लिये चले थे। आज हम बादली के बुपनिया गांव के पास केएमपी पर पहुचे तो हमारी गाडी खराब हो गई। जो मैने दोनो ड्राईवरो को कैबीन मे सुला दिया और मै खुद गाडी के ब्ंइपद मे ही बैठ गया। रात के करीब 1 बजे 3 नौजवान लडके मोटरसाइकिल पर सवार होकर रॉन्ग साइड से आए और केबिन की खिड़की खोलकर केबिन में घुस गए।जिनमें से दो लड़कों ने मेरे व राकेश की कनपटी पर पिस्तौल लगा दिया और गाडी मे रखे पचास हजार रूपये और तीनो के मोबाईल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त डॉक्टर राजश्री सिंह ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात उप निरीक्षक जयकरण की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में राकेश निवासी सोनीपत को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अवैध देसी रिवाल्वर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 19 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए सीआईए झज्जर की टीम ने थाना शहर झज्जर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध देशी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि सीआईए झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली की आतिश निवासी बखेता जिला रोहतक झज्जर छोटा बाईपास सुरखपुर रोड पर किसी के इंतजार में अवैध हथियार लिए हुए खड़ा है।जिस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम सुर्खपुर रोड छोटा बाईपास के पास पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। जिसको संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी रिवाल्वर बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई।अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना शहर झज्जर में शस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

नशा मुक्ति टीम ने जसौर खेड़ी के ग्रामीणों को डायल 112, सड़क सुरक्षा व नशा मुक्ति के बारे जागरूक किया
बहादुरगढ़, 19 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उप निरीक्षक सत्य प्रकाश के नेतृत्व में उनकी टीम ने जसौर खेडी के नागरिकों को सड़क सुरक्षा, डायल 112 एवं नशा मुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया।कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक सत्य प्रकाश ने वहां उपस्थित ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज के लिए भी घातक सिद्ध होता है।इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा का पालन करने और नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर नशा मुक्त जीवन अपनाने और यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया। आगे उन्होंने आपातकालीन स्थिति में डायल 112 का प्रयोग करें।

आर्य समाज स्थापना सप्ताह- श्रद्धा और उत्साह से भरपूर
झज्जर, 19 मार्च, अभीतक: वीरवार को आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा (हरियाणा) और आर्य युवा समाज के स्थापना सप्ताह के अंतर्गत आर्य समाज के 152 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में सातवीं कक्षा की छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पंकज वालिया द्वारा इसकी शुरुआत की गई। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों का जोश काबिले तारीफ रहा। इस प्रकार के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को अध्यात्म से जोड़ना और समाज को वैदिक संस्कृति से परिचित कराना है। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर समाज के विकास और उन्नति का संकल्प लिया। इसी दिन अर्थात् नव संवत्सर की एकादशी को आर्य समाज की स्थापना की गई थी।

नवरात्रों में पूजा अर्चना करने से समाज में आती है सुख-समृद्धि: डॉ राजेश भाटिया
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हुई नवरात्रों की शुरुआत

फरीदाबाद, 19 मार्च, अभीतक: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में नवरात्रि पर्व की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ की गई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया और दिन चढ़ते-चढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या भी निरंतर बढ़ती गई। मंदिर प्रबंधन कमेटी द्वारा नवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए मंदिर में विशेष प्रबंध किए। प्रथम नवरात्रे पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा व् उनकी धर्मपत्नी चंचल वोहरा दवा्रा मां की ज्योत प्रचण्ड की गई। इस दौरान मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने उनका मंदिर प्रांगण में आने पर स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान डाॅ राजेश भाटिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नवरात्रों का विशेष महत्व है, हिन्दु धर्म के लोग इन नौ दिनों को पूरे श्रद्धा के साथ मनाते है। उन्होंने कहा कि नवरात्रों में मां की पूजा अर्चना करने से मनुष्य के सभी दुख-दर्द दूर होते है और समाज में सुख-समृद्धि का आवागमन होता है। उन्होंने कहा कि मंदिर में नवरात्रों को लेकर विशेष तैयारियां की गई है, मन्दिर मे स्थाई गुफा भी पूरी तरह से तैयार है जिसमे पिंडी रुप मे मातारानी के दर्शन होंगे व् पूरे नौ दिन माता के सभी स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी वहीं कीर्तन इत्यादि के माध्यम से मां का गुणगान किया जाएगा। डाॅ भाटिया ने कहा कि मंदिर प्रबंधन कमेटी के सभी सदस्यों ने नवरात्रों की तैयारियों में अपना पूरा सहयोग किया है, जिसके लिए वह उनका आभार जताते है। इस मौके पर मन्दिर के प्रधान डाॅ राजेश भाटिया की धर्म पत्नी जनक भाटिया, जान्हवी भाटिया, अर्चना नरूला, शैला कपूर, बन्सी लाल कुकरेजा, रिंकल भाटिया, प्रेम बब्बर, भरत कपूर, अमित नरूला, सचिन भाटिया, आशिष अरोड़ा, रविन्द्र गुलाटी व डाॅ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापकों में निशी अदलक्खा, सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, नेहा चैहान, रेखा जोहरा, रेखा वनवास, सुनीता गगर, नीतू भाटिया, मोनिका मुदगील, श्वेता कौर, मान्या रतड़ा, इन्दु देसवाल, नीलम सचदेवा, कुमारी प्रशंसा, कुमारी हर्षिता, रजनी खस, सीमा भाटिया, नीतू रहेजा, विकास शर्मा, अशोक बैंसला व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गिलाकोर विद्यालय में देशी धुन पर थिरका बेल्जियम पर्यटक दल
विद्यार्थियों को निःशुल्क बांटी स्टेशनरी

जोधपुर, 19 मार्च, अभीतक: चामू क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिलाकोर स्थित स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राउमावि प्रांगण में गुरुवार को शैक्षिक भ्रमण पर आए बेल्जियम देश के 30 विदेशी मेहमानों का विद्यालय परिवार द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। प्राध्यापक शैतानाराम विश्नोई ने बताया कि बेल्जियन टूर ऑपरेटर डोमिनिक विनेल एवं जय इंडिया वॉयज के आशीष मित्तल तथा द थार ओएसिस रिसोर्ट व कैंप गुमानपुरा के सहयोग से बेल्जियम देश से आए 30 मेहमानों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति में राजस्थानी व विदेशी गानों की मिश्रित धुनों पर विद्यार्थियों के साथ झूमकर नृत्य किया। सैलानियों ने विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्टेशनरी सामान सहित अन्य आकर्षक गिफ्ट आइटम विद्यार्थियों को निःशुल्क भेंट किए। उन्होंने विद्यालय एवं कक्षा-कक्ष का अवलोकन कर कुछ समय विद्यार्थियों के साथ विचार-विमर्श किया और एक दूसरे देश की संस्कृति एवं कला का आदान-प्रदान किया। युवा उद्यमी जसवंतसिंह देवड़ा ने बताया कि पर्यटक दल द्वारा राजस्थान भ्रमण के दौरान स्थानीय विद्यालयों में शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए स्टेशनरी, खेलकूद इत्यादि सामान निःशुल्क वितरण किये जाते हैं। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह मीणाएवं विद्यालय स्टाफ ने विदेशी सैलानियों, जय इंडिया वोयेज कम्पनी तथा थार ओएसिस रिजॉर्ट एवं कैंप गुमानपुरा का हार्दिक आभार प्रकट किया। इस मौके पर ओम प्रकाश, किशोर कुमार, बाबू सिंह राजपुरोहित, देवी लाल सोनी, रावल सिंह, भगवानसिंह राठौड़, रूपा राम, भैरा राम बरबड़, रमेश बामनिया, खुशाल, नरेंद्र, समु कँवर, गजेंद्र सिंह सहित विद्यालय स्टाफ, गणमान्य व्यक्ति एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सादुलपुर, 19 मार्च, अभीतक: गागड़वास गांव का वीर सपूत सचिन पूनियाँ देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गया। जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुःखद खबर के गांव में पहुंचते ही हर घर में सन्नाटा छा गया और हर आंख नम हो गई। सचिन पूनियाँ ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, लेकिन साथ ही अपार दुख भी दे गई। ग्रामीणों के अनुसार सचिन पूनियाँ मिलनसार, बहादुर और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत थे। उनके बलिदान की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव के लोग भी इस क्षति को अपना व्यक्तिगत नुकसान मान रहे हैं। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है और उनकी शहादत को सलाम कर रहा है। गांव में गमगीन माहौल के बीच लोग वीर सपूत की अंतिम विदाई की तैयारी कर रहे हैं। सचिन पूनियाँ का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। भारतीय सेना की 14वीं बटालियन राजपुताना राईफल के माध्यम से राष्ट्र सेवा कर रहे गांव- गागड़वास, सादुलपुर के वीर सपूत सचिन की शहादत का समाचार अत्यंत कष्टदायी है। अगस्त, 2025 में उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा में सचिन सहित राजस्थान के 5 जवान लापता हो गए थे। लगातार सर्च ऑपरेशन के बावजूद इन जवानों की पार्थिव देह नहीं मिली पाई। अब आधिकारिक तौर पर इन्हें शहीद का दर्जा देकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत दिव्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *