Haryana Abhitak News 15/01/26

स्कूलों में 17 जनवरी तक बढ़ा शीतकालीन अवकाश: डीसी
झज्जर, 15 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर की स्थिति को देखते हुए सभी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश को 17 जनवरी (शनिवार) तक बढ़ा दिया गया है। डीसी ने विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी अपील की कि वे ठंड के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

झज्जर: जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स आये मीडिया के सामने।
प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जांच की मांग की।
विधायक कुलदीप वत्स को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी।
कानपुर के बदमाश रामचन्द्र यादव ने दी धमकी।
फोन पर भद्दी गालियों का किया इस्तेमाल।
बदमाश रामचंद्र यादव पर पहले भी दर्ज हैं कई संगीन आपराधिक मामले।
जेल में बंद सन्त रामपाल की प्रशंसा करने से नाराज है बदमाश रामचंद्र यादव।
कुलदीप वत्स ने पिछले दिनों गिरावड गांव में आयोजित सन्त रामपाल को किसान मसीहा सम्मान देने वाले कार्यक्रम में की थी शिरकत।
सन्त रामपाल की तरफ से किसानो को पम्प सैट करवाये थे मुहैया।
कुलदीप वत्स ने पुलिस को भी दी है जानकारी।
कुलदीप वत्स ने कहा- पुलिस को बदमाश के खिलाफ एफआईआर करने के लिए दी शिकायत।
वत्स बोले- हरियाणा के कई नेताओं को भी दे चुका है रामचंद्र यादव नाम का ये बदमाश धमकी।
सभी को करनी चाहिये शिकायत।
कुलदीप वत्स बोले- न तो धमकियों से डरूंगा और ना झुकूंगा।
समाज के लिए अच्छा काम करने वाले सन्त रामपाल की आगे भी करूँगा प्रशंसा।
बरसाती पानी की निकासी के लिए सन्त रामपाल ने बादली हलके के किसानों को दिए थे करीब 4-5 करोड़ रुपये के पम्पसेट।

सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी (पित्त की थैली का ऑपरेशन) की सर्जरी करते हुए विशेषज्ञों की टीम

नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में लेप्रोस्कोपिक से पित्त की थैली की सर्जरी सीएमओ
स्वास्थ्य सेवाओं में नियमित रूप से मिल रही है निःशुल्क सुविधा

बहादुरगढ़, 15 जनवरी, अभीतक: सीएमओ डॉ मंजू कादियान ने बताया कि नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में वीरवार को लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी (पित्त की थैली का ऑपरेशन) का सफलतापूर्वक किया गया। यह सर्जरी डॉ. अंकित, डॉ. दीपक एवं डॉ. विजय की विशेषज्ञ टीम द्वारा पूर्णतः सुरक्षित ढंग से संपन्न की गई। यह ऑपरेशन 60 वर्षीय बहादुरगढ़ निवासी महिला मरीज का किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। सर्जरी के उपरांत मरीज की स्थिति संतोषजनक है तथा वह चिकित्सकीय निगरानी में स्वस्थ है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ ही अब सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध हो गई है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि यह सर्जरी सिविल अस्पताल में पूर्णतः निःशुल्क की जा रही है, जबकि निजी अस्पतालों में इसी प्रकार की सर्जरी पर न्यूनतम लगभग 50 हजार रुपये तक का व्यय आता है। डॉ मंजू कादियान ने बताया कि हरियाणा सरकार निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर रही है ताकि नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले। सरकार के प्रयासों को धरातल पर साकार करने का संकल्प सभी डॉक्टर ने लिया है। नागरिक अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ देवेंद्र मेघा ने बताया कि निकट भविष्य में सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में लेप्रोस्कोपिक अपेंडेक्टॉमी (अपेंडिक्स का ऑपरेशन) की सुविधा भी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। इस पहल से न केवल मरीजों को उन्नत एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ अपने ही शहर में उपलब्ध होंगी, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को भी अत्याधुनिक सर्जरी का लाभ बिना किसी आर्थिक बोझ के मिल सकेगा। सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ भविष्य में भी जनहित में ऐसी स्वास्थ्य सेवाएँ निरंतर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सहकारिता के प्रचार प्रसार में मुख्य कड़ी हरको फैड – बीरेंद्र सिंह, एआर सीएस
झज्जर, 15 जनवरी, अभीतक: दी देवरखाना एम पैक्स के प्रांगण में हरको फैड पंचकुला के तत्वाधान में एक किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिला झज्जर में नियुक्त हरको फैड शिक्षा अनुदेशक एस एन कौशिक ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बताया कि हरको फैड, सहकारिता विभाग में कार्यरत सभी सहकारी संस्थाओं की कार्ययोजनाओं व गति विधियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार का कार्य करती है। आज के इस किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि उपस्थित किसानों को उन्नत कृषि तकनीक व सरकार की किसान हितैषी योजना फार्मर्स रजिस्ट्रेशन बारे, सी एम पैक्स गठन करने व समितियों के संचालन बारे व बैंकिग में मोबाइल के प्रयोग में रखने वाली सावधानियों से अवगत करवाया जा सके। श्री बिरेंदर सिंह, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां झज्जर व बहादुरगढ़ ने इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सहकारिता विभाग के मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सभी सहकार बंधुओं तक पहुंचाने के लिए डाक्टर अरविन्द शर्मा जी निरंतर नई दिशा प्रदान की जा रही है, जिसमे पैक्सों का कम्प्यूट्रीकरण, सी एम पैक्स के साथ साथ अन्य समितियों कै गठन, इनकी कार्य प्रणाली व सहकारिता से विकास एवं स्मृद्धि पर विषय पर प्रकाश डाला और समय पर ऋण अदायगी करके ब्याज में छूट योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। कृषि विभाग से श्री जितेन्द्र ए डी ओ बादली द्वारा वर्तमान में बोई गई मुख्यतः फसल गेहूं व सरसों में होने वाली बिमारियों व उनसे बचाव के उपाय बताएं और उपस्थित किसानों के प्रश्नों के उत्तर दिए। इस अवसर पर पंचायत विभाग से एस ई पी ओ श्री मुकेश पाराशर ने वर्तमान में आम जन के लिए के लिए सभी सरकारी योजनाओं से अवगत कराया। उपस्थित सहकार बंधुओं का धान की पराली न जलाने के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में गेहूं कटाई के उपरांत भी नालवाध्फांस न जलाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सी बी शाखा देवर खाना प्रबंधक राजेश कुमार, विजय बाल्यान, एम पैक्स प्रबंधक, नारायण प्रधान पैक्स प्रबंधक कमेटी, राजकुमार प्रधान, रामभक्त पूर्व सरपंच, अशोक कुमार पूर्व सरपंच, वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि, मंजीत, भगत सिंह व सकैड़ो किसानों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत विजय बाल्यान एम पैक्स प्रबंधक देवर खाना द्वारा सभी का शिक्षा आभार व्यक्त करते कार्यक्रम का समापन किया।

हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत पुलिस लाइन झज्जर में पुलिस कर्मचारियों ने किया सूर्य नमस्कार
योग विशेषज्ञ ने बताए इसके स्वास्थ्य लाभ

झज्जर, 15 जनवरी, अभीतक: झज्जर पुलिस लाइन में हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत सोमवार को एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आचार्य बलदेव, योग स्पेशलिस्ट (आयुष विभाग, झज्जर) ने पुलिस कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करवाया और इसके शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी दी।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से महर्षि दयानंद जयंती 12 फरवरी तक चलाया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत हरियाणा योग एवं आयुष विभाग के प्रशिक्षक विभिन्न विभागों में जाकर सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस लाइन झज्जर में भी पुलिस कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार के 12 आसनों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान आचार्य बलदेव ने बताया कि सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास जीवनशैली को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। इसे उगते सूर्य की ओर मुख करके किया जाता है। सूर्य नमस्कार में कुल 12 मुद्राएं होती हैं, जिनमें प्रमुख रूप से प्रणामासन, हस्त उत्तानासन, हस्तपादासन, अश्व संचालनासन, दंडासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन और पर्वतासन शामिल हैं।उन्होंने बताया कि इन आसनों के नियमित अभ्यास से मांसपेशियां और जोड़ मजबूत होते हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, वजन नियंत्रित रहता है और पाचन शक्ति में सुधार होता है। साथ ही यह मानसिक संतुलन बनाए रखने, अच्छी नींद लाने और महिलाओं के मासिक धर्म चक्र को नियमित करने में भी सहायक है।

झज्जर पुलिस की टीम ने युवाओं को नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
बहादुरगढ़, 15 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में बहादुरगढ़ में नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। नशामुक्ति टीम के निरीक्षक सतीश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा छोटू राम नगर, लाइनपार बहादुरगढ़ स्थित एक जिम में युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान आयोजित किया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सतीश कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ ही नशा पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है, जिससे हर वर्ष कई अनमोल जानें चली जाती हैं।निरीक्षक सतीश कुमार ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाएं। टीम के सदस्यों ने युवाओं को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि जिम, खेलकूद और अन्य शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगा सकते हैं। इस अभियान के समापन पर युवाओं ने नशा न करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करने की शपथ ली।

आसौदा चैकी का उद्घाटन, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी नशे के खिलाफ सख्त चेतावनी’
नई पुलिस चैकी से आसौदा सहित कई गांवों को मिलेगी सुरक्षा की मजबूती’

बहादुरगढ, 15 जनवरी, अभीतक: आज आसौदा गांव में पुलिस चैकी का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने पुलिस कमिश्नर का जोरदार स्वागत किया। उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान गांव के लोगों ने डीसीपी मुख्यालय जसलीन कौर को पुष्पगुच्छ भेट किए और पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने आसौदा पुलिस चैकी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप निरीक्षक संदेश कुमार को आसौदा चैकी का प्रभारी नियुक्त किया गया। नई चैकी के अंतर्गत आसौदा, निलोठी, जसौर खेड़ी गांवों को शामिल किया गया है।पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने कहा कि चैकी खुलने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने में काफी सहायता मिलेगी। अब ग्रामीणों को छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। स्थानीय लोगों ने भी चैकी खुलने पर खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने नशे के खिलाफ सख्त संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है, तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की और कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के भविष्य को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे समाज को नुकसान पहुंचाता है। कार्यक्रम का समापन पुलिस और जनता के सहयोग से क्षेत्र को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान प्रधान अत्रे पूर्व सरपंच, दयानंद चैयरमैन, महेन्द्र प्रधान, जय सिंह, उदय सिंह सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

मोबाइल फोन और मोटर चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 15 जनवरी, अभीतक: मोबाइल फोन व मोटर चोरी के मामले में पुलिस ने गहनता से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना बेरी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव दुबलधन निवासी सुमित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 11 जनवरी 2026 को वह अपने प्लॉट पर गया, जहां से उसका एक मोबाइल फोन और पानी की मोटर चोरी मिली। इसके बाद जब वह चारा लेने के लिए खेत में गया तो वहां से भी ट्यूबवेल की मोटर चोरी पाई गई। जिस शिकायत के आधार पर थाना बेरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान थाना बेरी में तैनात सिपाही देवेंद्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए गांव के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशवीर, आशीष और परमजीत के रूप में हुई है।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की और उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी यशवीर को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया, जबकि अन्य दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

अधिकारियों की बैठक में पीएम सूर्य घर बिजली योजना की समीक्षा करते एसडीएम आईएएस अंकित कुमार चैकसे।

पीएम सूर्य घर योजना को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक करें अधिकारी: एसडीएम
एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे ने अधिकारियों की बैठक में की पीएम सूर्य घर बिजली योजना की समीक्षा

झज्जर, 15 जनवरी, अभीतक: एसडीएम आईएएस अंकित कुमार चैकसे ने कहा कि नागरिकों को निर्बाध रुप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर बिजली योजना प्रभावी रूप से लागू की जा रही है। विभागीय अधिकारी योजना को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक करें ताकि उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिल सके।
एसडीएम गुरुवार को अधिकारियों की बैठक में पीएम सूर्य घर बिजली योजना की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योजना के व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए, ग्राम सभाओं के माध्यम से गांवों को पीएम सूर्यघर योजना से जोड़ा जाए। एसडीएम ने कहा कि गांवों में सरकार द्वारा योजना के माध्यम से प्रति कनैक्शन सम्बन्धित ग्राम पंचायतों को नियामानुसार विकास कार्यो के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने निगम अधिकारियों को योजना की नियमित मॉनिटरिंग के साथ साथ गांवों में विशेष जागरूकता कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए,जिससे ग्रामीणों को योजना का लाभ प्रदान किया जा सके। कैंपो में योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को बिजली बचत के साथ साथ मिलने वाली सब्सिडी से अवगत कराया जाए।
’यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम बादली डा रमन गुप्ता,सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट,बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता यशवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता झज्जर प्रदीप कुमार,कार्यकारी अभियंता बहादुरगढ़ सचिन कुमार, कार्यकारी अभियंता बेरी प्रदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी झज्जर।
गांव धांधलान में किसानों की एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनाती विभाग की टीम

जिला के किसान जल्द बनवाएं एग्रीस्टैक फार्मर आईडी : डीसी
फार्मर आईडी को लेकर जिला के सभी गांवो में आयोजित किए जा रहे शिविर,फॉर्मर आईडी बना रही टीमें
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने किसानों से एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनवाने का किया आह्वान

झज्जर, 15 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि एग्री स्टैक फार्मर आईडी प्रत्येक किसान के लिए जरूरी है,इस आईडी के बनने के बाद ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा,इसके लिए विभागीय टीमें गांवों में कैम्प लगाकर न केवल किसानों को जागरूक कर रही हैं, साथ ही फॉर्मर आईडी बनाने का कार्य जारी है। किसान अपने गांवों में यह आईडी जल्द से जल्द बनवाकर टीमों का सहयोग करें। दूसरे किसानों को भी आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करें। भविष्य में योजनाओं का लाभ एग्री स्टैक आईडी से ही मिलेगा। यह आईडी प्रत्येक किसान के लिए जरूरी है। डीसी ने कहा कि अधिकारी गांवों में एग्रीस्टैक आईडी जनरेट कराएं,साथ ही किसान भी रूचि के साथ आईडी बनवाएं। साथ ही अधिकारी फार्मर आईडी कार्य की नियमित मानिटिरिंग करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फार्मर आईडी से इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
डीसी ने कहा कि फार्मर आईडी बनाने का मुख्य मकसद किसानों की पहचान को सुरक्षित करने और उन्हें सरकारी सेवाओं के लाभ तक पहुंच प्रदान करना है। प्रत्येक किसान की एग्री स्टैक फार्मर आईडी हो,इसके लिए अधिकारी मिशन मोड में कार्य करें। उन्होंने बताया कि भविष्य में बैंक ऋण, पीएम किसान सम्मान निधि, क्षतिपूर्ति, खाद व बीज के अलावा कृषि अनुदान आधारित योजनाओं का लाभ आदि एग्री स्टैक फार्मर आईडी के माध्यम से दी जाएगी।
इन दस्तावेजों से बनेगी किसानों की फार्मर आईडी’
डीसी ने बताया कि एग्रीस्टैक आईडी बनवाने के लिए किसानों को मोबाईल नंबर से लिंक आधार कार्ड, पिछली फसल के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण की प्रति या जमीन से जुड़ी फर्द साथ लाना जरूरी है। एग्रीस्टैक आईडी के लिए किसान स्वयं भी पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से जल्द से जल्द फॉर्मर आईडी बनवाने का आह्वान किया है।

एसडीएम अभिनव सिवाच ने किया लघु सचिवालय का औचक निरीक्षण
कर्मचारियों को समयबद्ध उपस्थिति और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

बहादुरगढ़, 15 जनवरी, अभीतक:एसडीएम अभिनव सिवाच (आईएएस) ने गुरुवार को बहादुरगढ़ स्थित लघु सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय पर अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित करें। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर अनावश्यक देरी या उदासीनता पाई गई तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अभिनव सिवाच ने लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सेवाएं सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क एवं नियमों के अनुरूप ही प्रदान की जाएं तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एसडीएम अभिनव सिवाच ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि लघु सचिवालय से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान में उन्हें कोई कठिनाई आती है तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और प्रभावी निपटारा किया जाएगा।

झज्जर लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

समाधान शिविर से प्रशासनदृजनता के बीच विश्वास मजबूत: डीसी
हर शिकायत का समयबद्ध व स्थायी समाधान प्राथमिकता: विभागाध्यक्ष

झज्जर, 15 जनवरी, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर के दौरान उपायुक्त ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला स्तरीय समाधान शिविर में कुल 6 शिकायतें पंजीकृत की गईं। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जो शिकायतें दोबारा खुली हैं, उनके कारणों की गहनता से जांच कर गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागाध्यक्ष स्वयं ऐसी शिकायतों पर संज्ञान लें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए समाधान करवाएं, ताकि वही शिकायत पुनः न खुले। उपायुक्त ने कहा कि आमजन प्रशासन पर विश्वास करके अपनी समस्याएं लेकर समाधान शिविर में आते हैं, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर लोगों की छोटी से छोटी समस्या का भी समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर को केवल औपचारिकता न मानते हुए इसे जनसेवा का सशक्त माध्यम समझें और हर शिकायत का समयबद्ध व स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित दिन पर समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके साथ ही उपमण्डल स्तर पर बहादुरगढ़, बादली एवं बेरी में आयोजित समाधान शिविरों में भी आमजन की शिकायतें सुनी गईं। जिला स्तरीय समाधान शिविर में सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट, एसीपी अनिल कुमार, डीआरओ मनबीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी खुशी कौशल, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग सुमित कुमार, कष्ट निवारण कमेटी के सदस्य गौरव सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर को आईटीबीपी का नया डायरेक्टर जनरल बनाया गया है।’

अमर बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की स्मृति में सिंह द्वार का लोकार्पण
-विधायक डा. कृष्ण कुमार ने ग्राम माजरा में अमर शहीद को श्रद्धांजलि की अर्पित

रेवाड़ी, 15 जनवरी, अभीतक: ग्राम माजरा में गुरुवार को राष्ट्र के वीर सपूत अमर बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की पुण्य स्मृति में निर्मित सिंह द्वार का भव्य लोकार्पण विधायक डा. कृष्ण कुमार द्वारा किया गया। महामंडलेश्वर रामेश्वरदास महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह सिंह द्वार न केवल एक स्मारक है, बल्कि राष्ट्र प्रेम और बलिदान की जीवंत प्रेरणा है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव ने 2 अप्रैल 2025 को जामनगर में जैगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटना के दौरान राष्टड्ढ्र सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। वे भारतीय वायुसेना के साहसी अधिकारी थे। उनकी शहादत को चिरस्थायी स्मरण देने के उद्देश्य से सिंह द्वार ग्राम माजरा के सरपंच रविंदर यादव हाथी द्वारा ग्राम पंचायत और ग्रामवासियों के सहयोग से निर्मित कराया गया है, जो आने वाली पीढियों को देशभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों ने एक स्वर में शहीद के परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनकी स्मृति को सदैव जीवित रखने का संकल्प लिया। लोकार्पण समारोह में प्रमुख रूप से वीर सपूत अमर बलिदानी सिद्धार्थ के माता-पिता सुशील यादव, सुशीला देवी, बहन दिव्या, वेटरन राकेश, डा. नरेश, डा. दलवीर, विश्वदत्त, अशोक, शत्रुघ्न (एयर फोर्स वेटरन एसोसिएशन), सूबेदार रघुबीर सिंह, बलदेव सिंह, सरपंच रविंदर हाथी, जीतू चेयरमैन, यशु चेयरमैन, दिनेश यादव टीट, सुभाष यादव ढाणी शोभा, जीवनराम गर्ग, जगदीश प्रधान, कैप्टन राजेश, सोमदत्त, बुद्धि प्रकाश, निरीक्षक श्रीभगवान, हंसराज, सतबीर, एचएम राजेंद्र, कैप्टन नरेंद्र, थावर सिंह साहब, प्रमोद यादव, अजीत सिंह, शौरभ, सचिन इंजीनियर सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

रेवाड़ी में जिला प्रशासन के अधिकारियों और गौशाला संचालकों के साथ बैठक करते हुए हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, साथ हैं डीसी अभिषेक मीणा।

गौवंश की बेहतर व्यवस्था के लिए बनाया जाएगा गौ-अभ्यारण: श्रवण कुमार गर्ग
हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक
दूसरे राज्य से आने वाले गौवंश को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए प्रशासन
चेयरमैन का आह्वान- सबका हो प्रयास, सडकों पर न दिखे गौवंश

रेवाड़ी, 15 जनवरी, अभीतक: हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार और हरियाणा गौ सेवा आयोग गौवंश के सरंक्षण एवं सवंर्धन के लिए कृतसंकल्प है। कोई भी गौवंश सडक पर न घूमे इसके लिए सरकार व आयोग की ओर से व्यापक स्तर पर प्रयास करते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं हम सभी का यही प्रयास होना चाहिए कि सडकों पर गौवंश न दिखाई दें। गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग गुरुवार को रेवाड़ी पहुंचे और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय सभागार में बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रेवाड़ी जिला में पहुंचने पर डीसी अभिषेक मीणा ने चेयरमैन का स्वागत एवं अभिनंदन किया। आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि जिला की सडकों पर कोई गौवंश नहीं दिखना चाहिए। सडक पर घूम रहे गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाएं। अगर कोई पशु घायल है या उसके पुनर्वास की जरूरत है तो इसके लिए 1962 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें, ताकि गौवंश को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने बेसहारा गौवंश की टैगिंग, टीकाकरण, अनुदान प्राप्ति, दो रुपए प्रति यूनिट की रियायती बिजली सुविधा तथा विभिन्न पोर्टल योजनाओं में समय पर आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौवंश से प्राप्त उत्पादों की मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं को ई-रिक्शा प्रदान करने की सभी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, जल्द ही जरूरत के अनुसार सभी गौशालाओं में ई-रिक्शा उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। गौशालाओं के लिए रजिस्ट्री खर्चा जीरो कर दिया गया है और प्रॉपर्टी टैक्स से गौशालाओं को मुक्त किया गया है। चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि दूसरे प्रदेशों से आने वाले गौवंशों को रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त कदम उठाए। पुलिस विभाग पूरी सख्ती के साथ बाहर से आने वाले गौवंशों को रोकने की दिशा में कार्य करें। दूसरे राज्यों से आने वाले गौवंशों के वाहन की पूरी तरह से जांच पड़ताल कर ही जिला की सीमा में प्रवेश दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि काउ टास्क फोर्स की बैठक प्रत्येक माह सुनिश्चित की जाए और उसकी कार्यवाही गौ सेवा आयोग को भिजवाई जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से गौशालाओं की व्यवस्थाओं और उनमें बेसहारा गौवंश पुनर्वास अभियान की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही गौ सेवा आयोग की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से अवगत करवाते हुए उनकी अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
जिला के गांव कारौली में प्रस्तावित है गौ-अभ्यारण केंद्र
आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सभी जिलों में गौ-अभ्यारण केंद्र बनाने को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं, जहां गौवंश के रहने के लिए पर्याप्त जगह हो। इसी के तहत रेवाड़ी जिला के गांव कारौली की पंचायत की जमीन पर करीब 62 एकड़ में गौ- अभ्यारण केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है। इस दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। इसके बनने से रेवाड़ी जिला के काफी संख्या में खुले में घूम रहे गौवंश को इनमें रखा जा सकेगा।
गौशाला संचालकों से निरंतर बैठक कर ली जाती है जानकारी: डीसी
बैठक के दौरान डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में संचालित गौशालाओं में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर निरंतर संचालकों के साथ जिला प्रशासन द्वारा बैठक की जाती है। इसके अलावा सडकों पर घूम रहे गौवंश को पकडकर गौशालाओं में भी भिजवाने के लिए नगर परिषद कार्य कर रही है। उन्होंने चेयरमैन को आश्वस्त किया उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की भी गंभीरता से पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। इस अवसर पर गौशाला आयोग के वाइस चेयरमैन पूर्ण यादव, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक नसीब सिंह, डीडीपीओ एच.पी. बंसल, नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अंकित कुमार सहित अन्य अधिकारी और गौशालाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह आज रेवाड़ी में
गांव सीहा में खेजड़ी एवं अन्य स्वदेशी वृक्ष बचाओ जन चेतना अभियान में ग्रामीणों को करेंगे जागरूक

रेवाड़ी, 15 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार में उद्योग, वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह शुक्रवार, 16 जनवरी को जिला रेवाड़ी के गांव पाल्हावास, खेड़ा आलमपुर और सीहा में विभिन्न कार्यक्रमों बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह शुक्रवार, 16 जनवरी सुबह 11 बजे गांव पाल्हावास में हनुमान मंदिर में जागरण और भंडारा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। इसके उपरांत सुबह 11ः30 बजे गांव खेड़ा आलमपुर में स्वतंत्रता सेनानी स्व.लालचंद यादव की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ जनसुनवाई भी करेंगे। इसके बाद वन मंत्री दोपहर एक बजे गांव सीहा के बाबा राम स्वरूप दास आश्रम में वन विभाग द्वारा आयोजित खेजड़ी एवं अन्य स्वदेशी वृक्ष बचाओ जन चेतना अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे। जन चेतना अभियान कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक विनीत गर्ग की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री राव नरबीर सिंह जनसमस्याएं भी सुनेंगे।

डीसी अभिषेक मीणा।

अनाधिकृत ग्रामीण निर्माणों को नियमित कराने की अंतिम तिथि आज
हरियाणा सरकार की गांवों में अनाधिकृत निर्माणों के नियमितीकरण योजना का उठाएं लाभ: डीसी

रेवाड़ी, 15 जनवरी, अभीतक: ग्रामीण निवासियों को राहत प्रदान करने और नियोजित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, हरियाणा सरकार ने गांवों में अनाधिकृत निर्माणों के नियमितीकरण हेतु एक नीति शुरू की हुई है। यह नीति हरियाणा ग्राम साझा भूमि (विनियमन) अधिनियम, 1961 की धारा 5ए में संशोधन के बाद लागू की गई है। जिसके लिए नियमितीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने धारा 5ए में संशोधन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब ग्राम पंचायतों को राज्य सरकार की पूर्व स्वीकृति से गैर-कृषि योग्य शामलात देह भूमि को उन ग्रामीणों को बिक्री के माध्यम से हस्तांतरित करने का अधिकार देता है, जिन्होंने 31 मार्च, 2004 को या उससे पहले मकान बनाए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा नियमितीकरण निर्मित क्षेत्रफल के 25 प्रतिशत तक के मकानों और संबंधित खुले स्थानों पर लागू होगा, जो कुल मिलाकर 500 वर्ग गज से अधिक नहीं होना चाहिए। भूमि यातायात या सार्वजनिक उपयोगिताओं में बाधा नहीं डालनी चाहिए, या तालाबों, जल निकायों या रास्तों व फिरनी के लिए आरक्षित नहीं होनी चाहिए। बिक्री बाजार दर से कम दर पर नहीं की जाएगी, जिसका निर्धारण एक निर्धारित तरीके से किया जाएगा और इस निर्धारण के नियमों को जल्द से जल्द अधिसूचित किया जाएगा। डीसी ने उन घटनाओं पर चिंता व्यक्त की जहां नए प्रावधानों के तहत भूमि खरीदने की निवासियों की इच्छा के बावजूद, बेदखली याचिकाओं का कड़ा विरोध किया जाता है या इन अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए बलपूर्वक कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई एक कल्याणकारी राज्य के व्यापक जनहित में नहीं है और सभी संबंधित अधिकारियों से इस प्रावधान का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया। इसके अलावा, जब तक बाजार मूल्य निर्धारित करने के नियमों को आधिकारिक रूप से अधिसूचित नहीं किया जाता, तब तक संबंधित अधिकारियों को हरियाणा ग्राम साझा भूमि (विनियमन) अधिनियम, 1961 की धारा 5ए(1ए) के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत आने वाले मकानों को ध्वस्त करने से बचने की सलाह दी गई है। इस उपाय का उद्देश्य संबंधित व्यक्तियों को नियमितीकरण प्रक्रिया से लाभान्वित होने का अवसर प्रदान करना है। हरियाणा सरकार एक अधिक संगठित और सुनियोजित शहरी परिदृश्य बनाने और राज्य भर में अनधिकृत निर्माणों में रहने वाले असंख्य परिवारों के स्वामित्व के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

समाधान शिविर में आए लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार।

समाधान शिविर में हो रहा है जन समस्याओं का निदान: एसडीएम
गुरुवार को समाधान शिविर में एसडीएम सुरेश कुमार ने सुनी जन समस्याएं

रेवाड़ी, 15 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने का सशक्त माध्यम बने हुए हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समय पर निपटान हो। इसके लिए समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण कर नागरिकों को राहत पहुंचाई जा रही है। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में एसडीएम सुरेश कुमार ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से प्राथमिकता से निवारण करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में अवैध कब्जा, परिवार पहचान पत्र, बिजली, जल आपूर्ति, पेंशन, राशन कार्ड व पुलिस सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें आई। जिनका एसडीएम सुरेश कुमार ने मौके पर ही निवारण करवाया। वहीं लंबित शिकायतों का भी प्राथमिकता से समाधान करवाने के संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण व जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रातरू 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को एक स्थान पर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया जा सके।

संस्कारम स्कूल में एनसीसी कैंप के दौरान थल सेना दिवस का आयोजनय ब्रिगेडियर हरेंद्र सिंह बरन ने कैडेट्स में भरा जोश
झज्जर, 15 जनवरी, अभीतक: संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास के प्रांगण में 11 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे 10 दिवसीय एनसीसी कैंप में थल सेना दिवस का पर्व अत्यंत उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर रोहतक से ब्रिगेडियर हरेंद्र सिंह बरन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहाँ उन्होंने कैंप की गतिविधियों का निरीक्षण किया और कैडेट्स का मार्गदर्शन किया। इस दौरान उनके साथ एनसीसी रेवाड़ी के मॉर्निंग अफसर वीरेंद्र सिंह मोहन और सूबेदार मेजर राकेश कुमार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कैडेट्स को सैन्य अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक किया। कैंप की विशिष्टता के बारे में बताते हुए सैन्य अधिकारियों ने कहा कि यह शिविर केवल शारीरिक अभ्यास तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे कौशल विकास (ैापसस क्मअमसवचउमदज) और जनसेवा के उद्देश्यों से भी जोड़ा गया है। इसी कड़ी में कैंप के दौरान युवा आपदा मित्र स्कीम के तहत कैडेट्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपातकालीन स्थितियों जैसे प्राकृतिक आपदा, आगजनी या दुर्घटनाओं के समय प्राथमिक चिकित्सा और बचाव कार्यों के लिए तैयार करना है। ब्रिगेडियर हरेंद्र सिंह बरन ने अपने संबोधन में कहा कि स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से कैडेट्स आत्मनिर्भर बनेंगे, वहीं श्आपदा मित्रश् के रूप में प्रशिक्षित होकर वे समाज और देश के लिए एक रक्षक की भूमिका निभा सकेंगे। 11 जनवरी से शुरू हुए इस कैंप में कैडेट्स को कठिन सैन्य ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाए जा रहे हैं, जिसका समापन 20 जनवरी को होगा। विद्यालय प्रबंधन ने सैन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों से विद्यार्थियों में न केवल देशभक्ति का संचार होता है, बल्कि वे जीवन की हर चुनौती का सामना करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम बनते हैं। थल सेना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी कैडेट्स में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। इस अवसर पर संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने अपने संबोधन में सैन्य अधिकारियों का स्वागत करते हुए कैडेट्स को प्रेरित किया। डॉ. महिपाल ने कहा कि यह हमारे संस्थान के लिए गर्व का विषय है कि हमारे विद्यार्थी देश के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि एनसीसी न केवल युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए तैयार करती है, बल्कि उन्हें एक अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक भी बनाती है। डॉ. महिपाल ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कैंप में सिखाए जा रहे श्स्किल डेवलपमेंटश् और श्युवा आपदा मित्र स्कीमश् के गुरों को पूरी गंभीरता से सीखें ताकि भविष्य में किसी भी संकट के समय वे समाज की ढाल बनकर खड़े हो सकें।

राजकीय कन्या महाविद्यालय तिहाडा के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करते हुए एसडीएम बावल मनोज कुमार।

एसडीएम बावल ने रा. क. महाविद्यालय तिहाडा के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण
आगामी सत्र में महाविद्यालय को नई इमारत में किया जाएगा शिफ्ट

रेवाड़ी, 15 जनवरी, अभीतक: एसडीएम बावल मनोज कुमार ने राजकीय कन्या महाविद्यालय तिहाडा के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया तथा वहां चल रहे निर्माण कार्य बारे जानकारी ली। एसडीएम बावल मनोज कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि नवनिर्मित भवन में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 फरवरी से पहले राजकीय कन्या महाविद्यालय तिहाडा के भवन को दुरूस्त किया जाए, ताकि आगामी सत्र में महाविद्यालय को नई इमारत में शिफ्ट किया जा सके। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग बावल के उपमंडल अभियंता, हॉर्टिकल्चर बावल के उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग बावल के इलैक्टीकल डिवीजन के उपमंडल अभियंता, उपमंडल अभियंता डीएचबीवीएन, उपमंडल अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग सहित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बावल मौजूद रहे।

बावल में मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण करते एसडीएम बावल मनोज कुमार।

मेडिकल स्टोर का किया औचक निरीक्षण
एसडीएम बावल मनोज कुमार ने उपमंडल बावल में स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण किए। औचक निरीक्षण के दौरान औषधि नियंत्रण अधिकारी रेवाड़ी रजनीश धानीवाल भी मौजूद रहे। एसडीएम बावल मनोज कुमार ने निरीक्षण के दौरान जिन मेडिकल स्टोर पर ड्रग्स एक्ट की अनियमितता पाई गई उनके संचालकों को खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग की तरफ से नोटिस जारी करने के साथ इन मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस अथॉरिटी के माध्यम से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम मनोज कुमार ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भिवानी के दानवीर सेठ किरोड़ीमल की 144वी जयंती पर हार्दिक शुभकामनायें
भिवानी, 15 जनवरी, अभीतक: सेठ किरोड़ीमल ने यहां पहली बार अधिकाधिक मात्रा में स्कूल, काँलेज, पुस्तकालय, चिकित्सालय, बालमंदिर और बालसदन, भव्य मंदिर, धर्मशाला, कुआ-बावली और काँलोनियों का निर्माण कराया, कठिन संघर्ष, व्यावसायिक बुध्दि के कारण उन्होंने अकूत सम्पत्ति प्राप्त की और अन्त में उसे जनता के हित में ही, सेवा कार्यों में लगा दिया। उनकी यह अप्रतिम सेवा उन्हें महान दानवीरों की श्रेणी में रख दिया, उनकी सेवाएं क्या कभी भुलाई जा सकती है ? सेठ किरोड़ीमल जैसे महादानी, समाजसेवक, विलक्षण व्यवसायी कौन थे, कहाँ से आए, उनका जन्म कहा हुआ, यह जानना बहुत दिलचस्प है। सेठ जी का जन्म भिवानी (हरियाणा) के एक मध्यम वर्गीय परिवार में 15 जनवरी 1882 को हुआ था। कम आयु में ही उनमें कुछ कर गुजरने की खाहिस जागी। वे कलकत्ता आकर छोटे-मोटे व्यापार करते थे, जहां उनके भाग्य का सितारा चमका। प्रो. आर. के. पटेल के शब्दों में व्दितीय विश्वयुध्द के दौरान 1936 से 1942 तक सेठ किरोड़ीमल जी ने जापान एवं मित्र राष्ट्रो को युध्द की विभीषिका से कराहती जनता के लिए भारी मात्रा में खाद्यान्न दिया। उनकी दृष्टि में मानवता की सेवा ही सर्वोपरि थी। उनके हृदय में युध्द के पक्ष-विपक्ष का भेद नहीं था। मेरे पापा डाँ० बलदेव जब प्रोफेसर के.के तिवारी के आग्रह पर सेठ किरोड़ीमल के ऊपर एक लम्बा लेख रहे थे तब पं. लोचन प्रसाद पांडेय के बन्धु पं. मुरलीधर पांडेय ने उन्हें बतलाया था ष्भारत स्वतंत्र हुआ, जब अंग्रेज भारत छोड़कर विदेश जा रहे थे, तब हुकमरानों को कलकत्ता में एक यादगार पार्टी दी गयी थी उसके प्रबन्धक थे श्री किरोड़ीमल, इससे प्रसन्न होकर अधिकारियों ने उन्हें कम्पनी के व्यवसाय में कुछ परसेंट का लाभ तय कर दिया था, इससे उन्होंने प्रभूत राशि कमाई। कठिन संघर्ष, व्यवसायिक तीक्ष्ण बुध्दिमत्ता ने ही उन्हें रायगढ़ आने के लिए उत्प्रेरित किया था। यहाँ उनका कारोबार बढ़ा और दिन दूनी रात चैगुनी कमाई होने लगी। उन्हें यहां सबकुछ मिला, पर वे निःसंतान थे अस्तु अब उनका ध्यान परोपकार की ओर लगा। सेठ किरोड़ीमल ने परोपकार के लिए अनेक महती कार्य किये हैं। कुछ प्रमुख इस प्रकार है अविभाज्य मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री रविशंकर शुक्ल एवं सेठ पालूराम धनानिया की प्रेरणा से उन्होंने रायगढ़ में 7 मार्च 1946 को गौरीशंकर मंदिर का शिलान्यास पं. शुक्ल के हाथ करवाया था। 13 मार्च 1946 को उन्हीं के हाथों ष्सेठ किरोड़ीमल धर्मादा ट्रस्टष् की स्थापना कराई गई। रायगढ़ में ही नहीं उन्होंने देश के विभिन्न स्थानों जैसे दिल्ली, मथुरा, मेंहदीपुर, (राजस्थान), भिवानी (हरियाणा), पचमढ़ी, रायपुर, किरोड़ीमल नगर आदि नगरों में अनेक धर्मशाला एवं रैन बसेरा का निर्माण कराया जो कि उनके लोकापकारी कार्यों का जीवन्त उदाहरण है, देश का प्रसिद्ध झूला- मेला की शुरुआत भी उन्होंने गौरीशंकर मंदिर से की थी। यह संगमरमर पत्थर से निर्मित विशाल मंदिर है, इसका शिल्प पूर्णतया राजस्थानी है। इसके गर्भगृह के दीवालों पर सत्यम् के चित्र लोगों को पौराणिक गाथाओं की याद दिलाते हैं।रायगढ़ की बात चलती है तो मुझे सन् 1975 की याद आती है। उस समय हम लोग धर्मजयगढ़ में रहते थे और वही से जन्माष्टमी के दिन झूला मेला देखने के लिए सपरिवार रायगढ़ आये थे। उस समय पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ लग रहा था (आज भी झूलामेला में वही हाल रहता है)। झूलामेला देखने छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के अन्याय शहरों से लाखों श्रध्दालु आये हुए थे, आज भी भक्तों की संख्या लाखों में होती है और भीड़ इतनी रहती हैं, कि स्टेशन से लेकर मंदिर तक आने में कहीं भी पांव रखने की जगह नहीं रहती। मैं दो वर्ष पहले भी रायगढ़ आया था। पापा जी घर में नहीं थें। बीमार हालत में अकेले मम्मी ने मुझे के. जी. हास्पिटल रायगढ़ में भर्ती कराया था। यहीं मेरा निःशुल्क इलाज हुआ था। एक जुलाई 1947 को सेठ किरोड़ीमल ने महात्मा गांधी नेत्र चिकित्सालय का लोकार्पण राजर्षि पुरूषोत्तमदास टंडन से करवाया था, (वे पं. मुकुटधर पांडेय के मित्रों में थे) नेत्र चिकित्सालय के समीप ही असर्फी देवी महिला चिकित्सालय है सेठ किरोड़ीमल जी ने अपनी पत्नी के नाम से इसका निर्माण कराया था। इसका उद्घाटन भी पं. रविशंकर शुक्ल ने ही किया था। यह आधुनिक एक्सरे मशीनों से सर्वसुविधायुक्त अस्पताल था। यहाँ निःशुल्क इलाज किया जाता है। पहले अस्पताल का सारा खर्च ट्रस्ट व्दारा उठाया जाता था। शिक्षा के क्षेत्र में सेठ जी अत्यंत उदार एवं जागरूक थे। मेरे जीवन की एक घटना मुझे याद हैं, वह आर्दश बाल मंदिर से जुड़ा हुआ है, नवाकुवरों की शिक्षा के लिए इसे भी सेठ जी ने ही शुरु किया था। इसके एक प्रखंड में कथक नृत्य (ताडंव पक्ष) की शिक्षा पं. फिरतू महाराज यहाँ की बालिकाओं को वर्षों तक देते रहे। सन् 1975-76 की बात है पापा जी जब स्थानातरण में कोड़ातराई आए, तब उन्होंने अपना निवास रायगढ़ में रखा। उन्होंने स्कूल में दाखिला के लिए मुझे इसी बालमंदिर में लाये, वहाँ के वयोवृद्ध बोड़े, गुरुजी मेरा गठिला शरीर देखते ही, बिना कुछ जवाब सवाल के कह दिया, यह लड़का कमजोर है, यहाँ नहीं ले सकते, पिता जी दुखी हुए, बोले ष्बिना सवाल-जवाब के जांचे-परखे आपने ऐसा कैसे कह दिया? क्या आपको पहलवानी कराना है। स्काउट मास्टर के नाम से प्रसिद्ध बोड़े सर के मन में चाहे जो रहा हो, जो भी परिस्थिति रही हो, उन्होंने मुझे भर्ती नहीं किया। मुझे सरस्वती शिशु मंदिर में दाखिला मिला, नटवर हाईस्कूल से मैंने मैट्रिक और किरोड़ीमल विज्ञान कला महाविद्यालय से अपने बड़े भाई शरद के साथ हिन्दी में एम.ए तक की डिग्री ली। इस तरह मैं इस शहर से जुड़ा रहा। नटवर स्कूल रायगढ़ के सामने खेल का बड़ा मैदान था, जो अब कई प्रभावशील लोगों व्दारा काट छाट कर छोटा कर दिया गया है। खैर…, यह स्कूल और मैदान पंतगबाजी, जालीदार भवन भी सेठ जी की ही कृपा का फल हैं। रायगढ़ में आचार्य विनयमोहन शर्मा, कविवर रामेश्वर शुक्ल अंचल जैसे नामी-गरामी विव्दान प्राचार्य के रूप में कार्य कर चुके है। पं. प्रभुदयाल अग्निहोत्रि जैसे संस्कृत के महापंडित भी प्रोफेसरी कर चुके है। इस विद्यालय से पं. मुकुटधर पांडेय और जनकवि आनंदी सहाय शुक्ल से भी गहरा सम्पर्क रहा है। रायगढ़ के जिस कोने पर चले जाइये उनके यादगार के रूप में कई इमारतें सेठ किरोड़ीमल के नाम पर ही मिलेंगी। लेकिन छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार और उड़ीसा में तथा अन्यान्य जगहों पर सेठ किरोड़ीमल के नाम पर ईमारतें खड़ी हैं यदि पाँलिटेक्निक काँलेज रायगढ़ की चर्चा न की जाय तो इस लेख का उद्देश्य अधूरा रह. जायेगा। सेठ किरोड़ीमल ने रायगढ़ में मध्यप्रदेश के प्रथम पाँलिटेक्निक काँलेज का निर्माण कराया था, जो कि आकार में किसी छोटे मोटे विश्वविद्यालय का स्मरण कराता है। छत्तीसगढ़ – मध्यप्रदेश का पोलिटेक्निक कालेज होने की वजह से यहां अब तक लाखों इंजीनियर तैयार हो चुके हैं, यहाँ विश्व प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री डाँ० आर.जी. बुलदेव भी प्रथम प्राचार्य के रूप में सेवा दे चुके है। सेठ किरोड़ीमल ने इस काँलेज की स्थापना सन् 1955 में की थी। इसका उद्घाटन देश के प्रथम राष्ट्रपति डाँ०राजेंद्र प्रसाद ने किया था। समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार एवं पुरातत्ववेत्ता पं. लोचन प्रसाद पांडेय ने की थी। इसका परिसर पेड़-पौधों से घिरा हुआ है रंग -बिरंगे फूल पौधे इसकी शोभा बढ़ाते हैं। इसके तीन खंड है जिसमें शताधिक कमरे है और जहां मौखिक, प्रैक्टिकल के साथ प्रायः सभी विषयों की पढ़ाई होती हैं। पिछले 50-55 वर्षोँ में यहाँ लाखों इंजीनियर निकल चुके हैं, और देश के विभिन्न भागों में सेठ किरोड़ीमल का नाम राष्टव्यापी कर चुके हैं। इसी बिल्डिंग में एक आँडिटोरियम भी हैं, जिसमें शहर तथा दूसरे शहरों के कवि, लेखक एवं कलाकार शिरकत करते हैं। जनचेतना के अग्रदूत सेठ किरोड़ीमल ने सभी सुविधाओं से युक्त एक पुस्तकालय की भी स्थापना 1954-55 में की थी, इसका निर्माण नेत्र चिकित्सालय और बूजी -भवन (धर्मशाला) के बीच किया था। इस पुस्तकालय का परिवर्धन पालूराम धनानिया कामर्स काँलेज के प्राचार्य श्री नंदलाल शर्मा ने बड़ी निष्ठा से किया था, खेद है रख रखाव के अभाव में वह प्रायः सभी विषयों की पुस्तकों का विशाल ग्रंथालय भी दीमकों का आहार हो गया। धर्मशाला में ठहरने वाले यात्रियों के लिए ट्रस्ट की ओर से भोजन – पानी की व्यवस्था रहती थी, खेद है, इसका उपयोग व्यावसायिक परिसर के रूप में किया जा रहा है। सेठ जी व्दारा निर्मित काँलोनियों में वर्षों से काबिज में से कुछ लोग स्थाई रूप से कब्जा कर चुके हैं। आधुनिक रायगढ़ के इस महान शिल्पी का देह पतन 2 नवम्बर 1965 को हुआ था, पर यंश काया रुप से वे आज भी हमारे बीच जीवित है। ऐसे महान धर्मवलम्बी सेठ किरोड़ीमल का नाम समाज व्दारा क्या कभी भुलाया जा सकता है, रायगढ़ उनका सदैव ऋणी रहेगा।
बसन्त राघव
पंचवटी नगर, बोईरदादर, रायगढ़, छत्तीसगढ़

हिसार और हांसी जिलों में खेतों में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर किसान नेता सुरेश कोथ सहित किसानों के प्रतिनिधियों ने आज चंडीगढ़ में राज्यसभा सांसद किरण चैधरी से मुलाकात की। राज्यसभा सांसद किरण चैधरी ने किसानों की परेशानियों को गंभीरता से सुनते हुए स्थायी और प्रभावी समाधान पर विस्तृत विचार-विमर्श किया, ताकि खेत सुरक्षित रहें, फसल बचे और किसान को राहत मिले। उन्होंने कहा किसान हित सर्वोपरि है, समाधान हमारी प्राथमिकता।

सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान को रेवाड़ी के सैक्टर -4 के सीनियर सिटीजंस ने दिया जोरदार समर्थन’
सीनियर सिटीजन बुजुर्गों के लिए डेडीकेटेड रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्डएज होम,सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन, सम्पूर्ण निरू शुल्क मेडिकल सुविधाएं, यात्री किरायों में 70 फीसदी छूट, कार्यालयों व न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल व्यवस्था लागू करने आदि ज्वलंत मांगों पर सरकार को तुरंत करना चाहिए विचार
सीनियर सिटीजंस के मार्गदर्शन में युवा शक्ति की मेहनत से भारत जल्द बनेगा विकसित राष्ट्र: अशोक प्रधान लोक सेवा मंच’

रेवाड़ी, 15 जनवरी, अभीतक: जनहित में चलाए जा रहे श्मेगा मिशन- 26 जनसंपर्क अभियानश् के तहत स्थानीय सेक्टर- 4 में आयोजित जनसम्पर्क बैठक में वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों ने सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के लोक कल्याणकारी ज्वलंत मुद्दों का जोरदार समर्थन किया। सीनियर सिटीजंस ने लगातार बिगड़ते सामाजिक हालातों को लेकर सरकार से जनहित में उनके मुद्दों पर तत्काल विचार करने की जोरदार मांग बुलंद की। बैठक में सैक्टरवासी वरिष्ठ नागरिकों हरी राम, रामनिवास यादव, बिजेंद्र सिंह ने सभी आगंतुक सेवा मंच पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित मंच के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार व मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, डॉ. सुरेश कुमार आदि ने वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों का कुशलक्षेम पूछा और उनके वर्तमान सामाजिक हालातों को जाना। उपस्थित सीनियर सिटीजंस ने कहा कि कोरोना काल से पूर्व ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए यात्री टिकटों के मूल्यों में जो रियायती व्यवस्था सहज उपलब्ध थी, उसकी निरंतरता में सभी प्रकार की ट्रेनों समेत सरकारी- निजी बसों व हवाई यात्रा किरायों में वरिष्ठ नागरिकों को 70 फीसदी रियायत प्रदान किए जाने की सुलभ व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जानी चाहिए । उन्होंने आगे कहा कि सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच एवं उनके हर प्रकार के आवश्यक इलाज के सम्पूर्ण फ्री चिकित्सा खर्चो की गारंटी भी सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत सरकार को स्वयं लेनी चाहिए । साथ ही उन्होंने सीनियर सिटीजंस के जनहितकारी अन्य मुद्दों पर भी तत्काल विचार करने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि हमारा देश अपने वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों के मार्गदर्शन में युवाओं की कड़ी मेहनत से जल्द विकसित राष्ट्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र, समाज एवं परिवारों की समग्र उन्नति के लिए वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों की देखरेख और समुचित सम्मान करना सभी नागरिकों और जन कल्याणकारी राज्यों की सरकारों का पहला कर्त्तव्य बनता है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी व निजी कार्यालयों में श्सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉलश् व्यवस्था प्रभावी ढंग से तुरंत लागू किए जाने की जरूरत है जिससे कार्यवश वहां आने वाले सीनियर सिटीजंस बुजुर्गों के न्यायसंगत कार्य सम्मानजनक ढंग से प्राथमिकतापूर्वक तुरंत किए जाने सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने सरकार से जनहित में प्रदेशभर के वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों को इमरजेंसी में निःशुल्क देखभाल व चिकित्सा सेवाओं के लिए सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन सेवा, सीनियर सिटीजन डेडीकेटिड रेजिडेंशियल सेक्टर्स एवं फ्री ओल्ड एज होम्स, ट्रेनों-बसों व हवाई यात्रा किरायों में 70 फीसदी की रियायत, संपूर्ण फ्री मेडिकल सुरक्षा व्यवस्थाएं भी लागू करके तुरंत राहत पहुंचाने का पुरजोर अनुरोध किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों की सभी ज्वलंत मांगों के समर्थन में चलाए जा रहे जोरदार हस्ताक्षर अभियान के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी को ज्ञापन भिजवाने की बात कही। सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से जनहित में किये जा रहे ऐसे जनहितकारी प्रयासों का जोरदार समर्थन करते हुए उपस्थित वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों ने मंच के जनसम्पर्क अभियान की शानदार सफलता का आशीर्वाद भी दिया और सरकार से अपनी सभी मांगों पर तत्काल विचार करने का आग्रह किया। बैठक में सीनियर सिटीजंस राधेश्याम, बाबू बिजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, ईश्वर सिंह, हरी राम,सुरेश कुमार, जसवंत सिंह यादव, कैलाश चंद, सुरेंद्र कुमार, पृथ्वी सिंह, रामनिवास यादव आदि ने भी खुलकर अपने सुझाव एवं विचार व्यक्त किये।

कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस को लेकर दावा किया है कि वह भारत सरकार के लिए काम कर रहा है। इस संबंध में कनाडा की ग्लोबल न्यूज ने त्ब्डच् की गोपनीय रिपोर्ट के 3 पन्ने जारी किए हैं। इनमें कई जगह लॉरेंस गैंग के भारत सरकार से संबंधों का जिक्र किया गया है। त्ब्डच् की राष्ट्रीय सुरक्षा शाखा की तैयार की गई इस रिपोर्ट में लॉरेंस गैंग को हिंसक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन करार दिया गया है। जो कनाडा समेत कई देशों में बढ़ रहा है।

प्रदेश में चिकित्सकों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी रू आरती सिंह राव
राज्य में 64 दंत चिकित्सकों की भर्ती शीघ्र की जाएगी
हिसार के आजाद नगर में 50 बेड का अस्पताल के निर्माण को स्वीकृति

चंडीगढ़, 15 जनवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 64 दंत चिकित्सकों की भर्ती शीघ्र की जाएगी, जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस भर्ती से प्रदेश में दंत चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा तथा आम नागरिकों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों तथा सहायक स्टाफ की नियुक्ति के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और नवीनतम मशीनों की स्थापना की जा रही है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने हिसार के आजाद नगर में 50 बेड का अस्पताल ध्पॉलिक्लिनिक के निर्माण को भी स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि जहां भी आवश्यकता होगी वहां पर नए स्वास्थ्य संस्थान निर्मित किये जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में नागरिकों को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ये सभी कदम प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी तथा जन-हितैषी बनाने की दिशा में सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री चैधरी महेंद्र प्रताप सिंह के फरीदाबाद में सैनिक कॉलोनी स्थित आवास पर ईडी की रेड

सिंगर मासूम शर्मा के 19 गाने आपत्तिजनक करार
हरियाणा पुलिस की लिस्ट में 29 सिंगर!’

चंडीगढ़, 15 जनवरी, अभीतक: हरियाणा पुलिस द्वारा 67 गानों की एक सूची को आपत्तिजनक करार दिए जाने के बाद, जिसमें अराजकता का महिमामंडन और गैंगस्टरों का गुणगान किया गया था, 29 गायक पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जिन गानों पर आपत्ति जताई गई है, उनमें से 19 मासूम शर्मा के हैं। नरेंद्र भगाना और अमित सैनी रोहतकिया के छह-छह गाने हैंय आशु ट्विंकल के आठ गाने हैं, जबकि मनीषा शर्मा के सात गाने हैं। कोर्ट में गोली, जो कानून हीनता का बखान करता है, पिछले नौ महीनों में एक यूट्यूब चैनल पर 32 लाख बार देखा जा चुका है। इसके बोल बेहद ही बेबाक हैंरू “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान मखा जज के भी आवेंगे पसीने” (हम खुले कोर्ट में गोली चलाएंगे, मेरे प्यारे, जज भी पसीने से तर हो जाएंगे)। राहुल पुथी और आशु ट्विंकल द्वारा गाए गए इस गाने में गैंगस्टरों का महिमामंडन किया गया है और न्यायपालिका का भी मजाक उड़ाया गया है।

होमगार्ड पर चाकू से हमला करने वाला दोषी करार, 7 साल की कैद व 12500 जुर्माना’
रेवाड़ी, 15 जनवरी, अभीतक: रेलवे चैक पर ड्यूटी के दौरान मिली शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम के एक होमगार्ड जवान पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंकिता शर्मा की अदालत ने आरोपी विनोद कुमार निवासी मोहल्ला आजाद नगर, रेवाड़ी को दोषी करार देते हुए उसे 7 वर्ष की कैद और ₹12,500 जुर्माने की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 28 जून 2023 की है। प्रधान सिपाही सुधीर कुमार, स्टाफ चालक होमगार्ड अनिल कुमार और होमगार्ड विक्रम सिंह रेलवे चैक पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान नई आबादी निवासी अक्षय ने शिकायत दी कि मोहल्ला आजाद नगर निवासी विनोद कुमार शराब के नशे में उसके घर में झगड़ा और तोड़फोड़ कर रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम अक्षय को साथ लेकर मोहल्ला नई आबादी पहुंची, जहां विनोद कुमार और उसका साथी मोहित निवासी गांव आलमपुर (कोटकासिम, राजस्थान) नशे की हालत में हंगामा कर रहे थे। पुलिस द्वारा समझाने पर दोनों आरोपियों ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालते हुए पुलिस कर्मियों से झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपी विनोद कुमार घर के अंदर से चाकू लेकर आया और होमगार्ड जवान अनिल कुमार के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जवान को तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों आरोपी धक्का-मुक्की कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने थाना शहर में हत्या के प्रयास व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को 29 जून 2023 को गिरफ्तार किया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने अदालत में चार्जशीट पेश की। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य व गवाह प्रस्तुत किए। सभी पक्षों और साक्ष्यों पर विचार करने के बाद अदालत ने आरोपी विनोद कुमार को दोषी करार देते हुए 7 साल की कैद और ₹12,500 जुर्माने की सजा सुनाई है।

किसान की सोच ही प्रदेश की नीति तय करती है, कृषि बजट में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्री-बजट कंसल्टेशन बैठक में कृषि विशेषज्ञों, एफपीओ और प्रगतिशील किसानों से किया संवाद

हिसार 15 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के समग्र कृषि विकास, किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से वीरवार को चैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों पर बजट-पूर्व परामर्श बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कृषि विशेषज्ञों, प्रगतिशील किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े हितधारकों से आगामी बजट 2026-27 के लिए सुझाव लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं और जरूरतों को केंद्र में रखकर प्रभावी नीतियां तैयार कर रही है और कृषि क्षेत्र को बजट में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को जीवंत बनाए रखने में कृषि क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। असली भारत गांवों में बसता है और हरियाणा की पहचान दूध-दही, मेहनतकश किसानों और मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई है, इसलिए हरियाणा के आगामी बजट में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए विशेष ध्यान रखा जायेगा।
पिछले बजट में किसानों के 99 सुझाव शामिल किए
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बैठक उनके लिए भावनात्मक रूप से भी विशेष है, क्योंकि वे स्वयं किसान के बेटे हैं और खेती-बाड़ी की कठिनाइयों को नजदीक से समझते हैं। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान केवल अन्न उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सभ्यता का संवाहक भी है। मुख्यमंत्री ने पिछली बजट-पूर्व परामर्श बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि 9 जनवरी 2025 को आयोजित बैठक में किसानों और विशेषज्ञों द्वारा 161 बहुमूल्य सुझाव दिए गए थे, जिनमें से 99 महत्वपूर्ण सुझावों को बजट 2025-26 में शामिल किया गया। इन सुझावों के आधार पर सरकार ने कृषि क्षेत्र में कई ऐतिहासिक और व्यावहारिक निर्णय लिए।
नकली बीज रोकथाम के लिए सरकार ने बनाया कानून
मुख्यमंत्री ने कहा कि नकली बीज की रोकथाम के लिए सख्त कानून बनाने की दिशा में कदम उठाए गए है। मोरनी क्षेत्र के लिए विशेष कृषि एवं बागवानी कार्य योजना तैयार की गई, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं को और सशक्त किया गया तथा मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के अंतर्गत अनुदान राशि बढ़ाई गई, जिससे जल संरक्षण और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के सुझावों के अनुरूप सभी मंडियों के नवीनीकरण, सभी फसलों के लिए गेट पास प्रणाली लागू करने, प्रत्येक जिले में बीज परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना, नए उत्कृष्टता केंद्रों का निर्माण, सभी जिलों में बागवानी मिशन का विस्तार जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके अतिरिक्त पशुधन बीमा योजना के दायरे का विस्तार, सफेद झींगा उत्पादन की लागत कम करने के लिए सोलर तकनीक का उपयोग, मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना, दूध संग्रह केंद्रों की स्थापना, हर-हित स्टोर तथा नए वीटा बूथ स्थापित करने जैसी योजनाओं को भी प्रभावी रूप से लागू किया गया, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिली।
नई तकनीक और अनुसंधान से ही कृषि का भविष्य सुरक्षित
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कृषि वैज्ञानिकों का आह्वान करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक ऐसी तकनीकों पर अनुसंधान करें, जिनसे किसानों को कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त हो सके और किसान बदलते समय के साथ आगे बढ़ सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा नई तकनीक के साथ खेती करना चाहता है, इसलिए कृषि अनुसंधान को युवाओं की अपेक्षाओं के अनुरूप दिशा देना आवश्यक है। उन्होंने वैश्वीकरण के दौर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित आधुनिक कृषि तकनीकों को हरियाणा की कृषि व्यवस्था में अपनाने के लिए ठोस एवं व्यवहारिक योजनाएं तैयार करने पर जोर दिया।
कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए बजट में था 9200 करोड़ रुपये का प्रावधान
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 में कृषि एवं संबद्ध विभागों के लिए 9,296 करोड़ 68 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति और नीयत की सफलता तभी मानी जाएगी, जब योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्राप्त सुझाव और भी अधिक व्यावहारिक, गुणवत्तापूर्ण और दूरदर्शी हैं। उन्होंने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनने और उन्हें बजट प्रावधानों में सम्मिलित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कृषि क्षेत्र के विकास के लिए बजट में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने किसानों और हितधारकों से आग्रह किया कि वे आगामी 8 से 10 दिनों के भीतर अपने और सुझाव सरकार के चैटबॉट के माध्यम से साझा करें। उन्होंने कहा कि जब वे विधानसभा में बजट 2026-27 प्रस्तुत करेंगे, तो जिन हितधारकों के सुझाव बजट में शामिल किए जाएंगे, उन्हें बजट भाषण सुनने के लिए विशेष आमंत्रण भेजा जाएगा, ताकि वे स्वयं इस प्रक्रिया के साक्षी बन सकें। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल, विधायक श्री रणधीर पनिहार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, कृषि विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, पशुपालन विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय दहिया, कृषि विभाग के महानिदेशक श्री राजनारायण कौशिक,मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ राज नेहरू, श्री वीरेंद्र बड़खालसा, श्री सुनील शर्मा, मेयर परवीन पोपली, हिसार जिला प्रभारी जवाहर सैनी, सहित अन्य विभागों के अधिकारी और प्रगतिशील किसान मौजूद थे।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने लोकल फार वोकल के साथ लोकल फार ग्लोबल का नारा दिया: भानु प्रकाश छोटे व्यापारियों को बचाने के लिए ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाए सरकार: भानु प्रकाश
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का उद्देश्य व्यापारी का कल्याण सुनील सिंघी

जयपुर, 15 जनवरी, अभीतक: जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद 28 प्रांत से आए व्यापारी प्रतिनिधियों ने सांझा नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन ओम टावर होटल के मीटिंग हॉल में किया जिसमें सर्वसम्मति से लोकल फार वोकल के लिए व्यापारी स्वदेशी सम्मान को ज्यादा से ज्यादा प्राथमिकता देगा और लोगों को स्वदेशी सम्मान खरीदने के लिए प्रेरित करेगा स्वदेशी सामान का स्पेशल आऊट लुक भी लगाए जाएंगे साथ ही लोकल फॉर ग्लोबल के लिए व्यापार गांव से विदेश तक ले जाया जाए गांव में बनी वस्तुएं विदेश में जाकर बिके ऐसे प्रयास किए जाने चाहिए। गांव के कारीगरों को सभी प्रकार की सुविधा सरकार द्वारा करवाई जाए और उनके द्वारा निर्मित सामान को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर बेचने की व्यवस्था की जाए।ऑनलाइन व्यापार निरंतर बढ़ता जा रहा है बाकी बचे हुए व्यापार को बचाने के लिए आवश्यक है कि बाजारों में बैठे व्यापारियों के व्यापार को सरकार कानून बनाकर सुरक्षित रखें लघु एवं मध्यम व्यापारी एवं उद्योगपतियों को बाजार में मजबूती देने के लिए प्रदेश सरकार आगे आए लघु एवं मध्यम उद्योग तथा लघु एवं मध्यम बाजार देश की रीढ़ है इसे सुरक्षित रखने के लिए अधिक उपाय किए जाएं जीएसटी को सरल भाषा में लिखा जाए। मंडी टैक्स तथा इस पर लगने वाले सरकार तथा अन्य फीस को समाप्त कर केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर कृषि मंडी सेस की दरें निर्धारित करें इस पर लगने वाले सरकार कृषि कल्याण फीस और यूजर चार्ज या अन्य प्रकार के सेस नहीं लगाए जाएं एफएसएसएआई को लेकर बाजारों में काफी भ्रांतियां हैं कई बरसों से पुराने मानकों पर ही चल रहे हैं जबकि बदले हुए जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए नये मानक बनाए जाने चाहिए। पेस्टिसाइड्स का प्रयोग निर्धारित मात्रा में किया जाए प्रस्ताव को पारित किया इन सभी प्रस्ताव राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चैयरमैन सुनील सिंघी को सौंपा चैयरमैन सुनील सिंघी ने कहा व्यापारी कल्याण बोर्ड का उद्देश्य व्यापारियों का कल्याण है और वह पूरा प्रयास व्यापारी कल्याण के लिए हमेशा तात्पर्य है उन्होंने अब तक व्यापारी कल्याण बोर्ड द्वारा किए गए कार्यों का विस्तार से बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *