



सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चारों आरोपियों को भेजा जेल छीने गए पैसे और सामान बरामद
बहादुरगढ़, 16 जनवरी, अभीतक: उत्तर प्रदेश मूल की एक महिला के साथ गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर महिला से छीने गए करीब 4 हजार रुपये और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। वहीं, इस मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।यह वारदात 12 जनवरी की रात की है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला अपने फूफा के साथ देर रात बस से एमआईई क्षेत्र में उतरी थी। इसी दौरान पांच युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने महिला से रुपये और सामान छीना और फिर जबरन उसे हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे में ले गए। वहां आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी बिहार मूल के हैं। दो दिन की रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने आरोपियों से फरार आरोपी के बारे में पूछताछ की और लूटा गया सामान भी बरामद किया।सिटी थाना प्रभारी जमील अहमद ने बताया कि रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



बहादुरगढ़ में बुलेट पटाखा साइलेंसरों पर सख्त कार्रवाई, 65 मोटरसाइकिलों के साइलेंसर तोड़े गए
बहादुरगढ, 16 जनवरी, अभीतक: बहादुरगढ़ में यातायात नियमों के उल्लंघन पर यातायात पुलिस बहादुरगढ़ ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। आज थाना यातायात, बहादुरगढ़ के सामने विशेष अभियान चलाकर 65 बुलेट मोटरसाइकिलों के अवैध पटाखा साइलेंसर तुड़वाए गए। इन साइलेंसरों से होने वाला तेज शोर ध्वनि प्रदूषण फैलाने के साथ-साथ आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन रहा था।इस मौके पर श्री प्रदीप खत्री, एसीपी यातायात बहादुरगढ़ उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिलों में पटाखा साइलेंसर लगाकर तेज आवाज निकालना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। ऐसे वाहन चालकों के चालान काटे गए और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा नियम तोड़ने पर और भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें भारी जुर्माना व वाहन जब्ती तक शामिल है।एसीपी प्रदीप खत्री ने कहा कि युवाओं द्वारा शौक के नाम पर कानून तोड़ना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क सुरक्षा, शांति व्यवस्था और नागरिकों की सुविधा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।




एएसआई की ईमानदारी से लौटा महिला का खोया सोने का बाला
बहादुरगढ़, 16 जनवरी, अभीतक: शहर में पुलिस की ईमानदारी की सराहनीय मिसाल सामने आई है। एक कॉलोनी निवासी महिला किसी कार्य से सिटी थाना आई थी, जहां अनजाने में उसके कान का सोने का बाला गिर गया। घर पहुंचने पर जानकारी होने पर उसने काफी तलाश की, लेकिन बाला नहीं मिला। इसी दौरान थाना परिसर में तैनात एएसआई मुकेश को सोने का बाला मिला। उन्होंने पूरी ईमानदारी दिखाते हुए बाले के असली मालिक की तलाश की और जांच के बाद संबंधित महिला को आभूषण लौटा दिया। खोया हुआ बाला पाकर महिला ने राहत जताई और एएसआई मुकेश की ईमानदारी की प्रशंसा की।




दी बुपनिया एम पैक्स के प्रांगण में हरको फैड के तत्वाधान में एक किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया झज्जर, 16 जनवरी, अभीतक: शुक्रवार को दी बुपनिया एम पैक्स के प्रांगण में हरको फैड पंचकुला के तत्वाधान में एक किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिला झज्जर में नियुक्त हरको फैड शिक्षा अनुदेशक एस एन कौशिक ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बताया कि हरको फैड, सहकारिता विभाग में कार्यरत सभी सहकारी संस्थाओं की कार्ययोजनाओं व गति विधियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार का कार्य करती है। आज के इस किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि उपस्थित किसानों को उन्नत कृषि तकनीक व सरकार की किसान हितैषी योजना फार्मर्स रजिस्ट्रेशन बारे, सी एम पैक्स गठन करने जानकारी देना है । श्री सुरेन्द्र अहलावत वरिष्ठ लेखाकार एवं शाखा प्रबंधक बुपनिया द्वारा उपस्थित किसानों को मोबाइल बैंकिंग की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उसके उपयोग पर विकास डाला। बैंक द्वारा किसानों को दी गई ब्याज माफी एवं जे एल जी के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण में किसानों को उन्हें मौका देने का आह्वान किया। एम पैक्स से लिए गए ऋण की वसूली निर्धारित समय सीमा में वापिसी का निवेदन किया। कार्यक्रम में श्री बिरेंदर सिंह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां झज्जर व बहादुरगढ़ द्वारा सी एम पैक्स गठन, इसकी कार्य प्रणाली व सहकारिता से विकास एवं स्मृद्धि पर प्रकाश डाला। खासतौर पर युवाओं द्वारा समितियों का गठन करके स्वयं के रोजगार को उत्पन्न किया जा सकता है। समय पर ऋण अदायगी करके ब्याज में छूट योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। उपस्थित किसानों द्वारा कार्यक्रम में रूचि दिखाते हुए अपनी समस्याओं बारे अवगत कराया। किसानों द्वारा भविष्य में गेहूं कटाई के उपरांत भी नालवाध्फांस न जलाने की शपथ ली। इस अवसर बुपनिया एम पैक्स प्रबंधक प्रधान पैक्स प्रबंधक कमेटी, पैक्स स्टाफ, इन्स्पेक्टर सहकारी समितियां बहादुरगढ़ सहित 62 किसानों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में एस एन कौशिक शिक्षा अनुदेशक हरको फैड झज्जर द्वारा आभार व्यक्त करते कार्यक्रम का समापन किया।

जिले के मुख्य सडक मार्गों का होगा सेफटी ऑडिट: डीसी
प्रशासन का सडक दुर्घटना संभावित 74 स्थानों को एक्सीडेंट फ्री बनाने पर विशेष फोकस
ट्रैफिक नियमों की अनुपालना सडक सुरक्षा के लिए जरूरी, अवहेलना पर चालान करें – बोले डीसी
झज्जर, 16 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित सडक सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सडक हादसों को रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जमीनी स्तर पर रणनीति तैयार करते हुए ठोस व प्रभावी कदम उठाएं। बैठक में डीटीओ एवं सचिव क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण अंकित कुमार चैकसे ने बताया कि जिला में 41 स्थान ऐसे हैं जहां पर सडक दुर्घटना हुई हैं और 33 स्थान दुर्घटना संभावित चिन्हित किए गए हैं। डीसी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग जिला की मुख्य सडकों का सुरक्षा ऑडिट कराकर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि योजनाबद्घ तरीके से जरूरी उपाय किए जा सकें। उन्होंनें कहा कि इसके अतिरिक्त अगले 15 दिनों में 41 स्थानों, जहां पर सडक दुर्घटना हुई हैं और 33 स्थान जो सडक दुर्घटना संभावित माने गए हैं। इन सभी स्थानों पर सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए क्या क्या उपाय किए जा सक ते हैं। हर स्थान की अलग अलग रिपोर्ट दें। प्रशासन का लक्ष्य जीरो सडक दुर्घटना का होना चाहिए। सडक दुर्घटना में किसी भी नागरिक की असामायिक मौत सभी के लिए पीड़ादायक होती है। उन्होंने कहा कि सर्दी का मौसम है धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता कम होती है । यातायात नियमों की अनुपालना करवाने की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। सडकों पर रोड मार्किंग, कैट्स आई, रिफ्लेक्टर, साइनबोर्ड और चेतावनी संकेतक होने चाहिए। उन्होंने कहा कोहरे के मौसम से पहले भी निर्देश दिए गए थे। सभी मुख्य सडकों पर लाइटिंग और सेफ्टी डिवाइस की व्यवस्था पूरी हो जानी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
ट्रैफिक नियम तोडने वालों पर होगी सख्ती
डीसी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि ओवरस्पीड, मोबाइल फोन का प्रयोग, ड्रंकन ड्राइविंग, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग न करने जैसे नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से चालान किए जाएं। उन्होंने कहा कि जुर्माने के साथ-साथ चालकों को सडक सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना भी जरूरी है। एडीसी ने स्पष्ट किया कि सडक सुरक्षा प्रशासन के लिए शीर्ष प्राथमिकता है। फील्ड विजिट, स्कूल स्तर पर जागरूकता अभियान, दुर्घटना संभावित स्थानों पर त्वरित सुधार और सख्त प्रवर्तन के जरिए हादसों को न्यूनतम स्तर तक लाने की ठोस योजना बनाते हुए कार्य करें। बैठक में सुरक्षित स्कूल वाहन नीति को प्रभावी ढंग लागू करने के निर्दश दिए गए।
बैठक में शामिल अधिकारी
इस मौके पर डीसीपी जसलीन कौर, एसडीएम अंकित कुमार चैकसे आईएएस, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच आईएएस, एसडीएम बादली रमन गुप्ता, डीईओ रतिंद्र सिंह, एसीपी अखिल कुमार, डीडीपीओ निशा तंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




शिकायतकर्ता की संतुष्टि शासन- प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
झज्जर, 16 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि समाधान शिविर जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, इसलिए अधिकारियों को इसकी गंभीरता को समझते हुए हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना होगा। डीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित साप्ताहिक समाधान शिविर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीसी ने बैठक के दौरान प्राप्त शिकायतों की विभागों के अनुसार समीक्षा की और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान उपरांत एटीआर शीघ्र भेजी जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में अब तक 5503 नागरिकों से समस्याएं दर्ज कराई गई हैं,जिनमें से केवल 129 पैडिंग हैं,जिनका जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। डीसी ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निवारण करना है। इसलिए अधिकारियों को चाहिए कि वे शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए हर समस्या का समाधान जिम्मेदारी से करें। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे आईएएस, डीडीपीओ निशा तंवर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
डिजीटल दुनिया का प्रबंधन-सांझा करने से पहले सोचें विषय पर आज से लगेंगेे कानूनी जागरूकता शिविर
झज्जर, 16 जनवरी, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न संगठनों के सहयोग से डिजिटल दुनिया का प्रबंधन योजना के अंतर्गत गलत सूचना, फर्जी खबरों के प्रसार और डिजिटल लत्त के खिलाफ जागरूकता को लेकर शनिवार 17 जनवरी से 27 फरवरी तक विभिन्न गावों में कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जााएगा। इस दौरान पीएलवी ग्रामीणों विशेषकर विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी देेंगे। यह जानकारी सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने शुक्रवार को यहां दी। सीजेएम विशाल ने बताया कि 17 जनवरी को गांव अंबोली में आयोजित कानूनी जागरूकता शिविर में पीएलवी शिवधन, 19 जनवरी को गांव छुड़ानी में पीएलवी प्रेमवत्ती, 20 जनवरी को गांव सिलोठी में पीएलवी नीता देवी, 22 जनवरी को गांव खेड़ा थरू में पीएलवी सरोज देवी, 23 जनवरी को गांव बामनौला में पीएलवी नेहा रानी, 29 जनवरी को गांव गौरिया में पीएलवी नवीन कुमारी द्वारा ग्रामीणों को कानूनी जानकारी प्रदान की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि 2 फरवरी को गांव बिठला में आयोजित कानूनी जागरूकत्ता शिविर में पीएलवी शिवधन, 3 फरवरी को गांव कसार में पीएलवी प्रेमवत्ती, 23 फरवरी को गांव गोयला कलां में पीएलवी नीता देवी, 24 फरवरी को गांव रुडियावास में पीएलवी सरोज देवी, 26 फरवरी को गांव याकुबपुर में पीएलवी नेहा रानी तथा 27 फरवरी को गांव ढलानवास में पीएलवी नवीन कुमारी द्वारा ग्रामीणों व विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी प्रदान की जाएगी।




केवल लाईसेंसशुदा कॉलोनियों में ही प्लाट खरीद करें नागरिक: डीसी
गांव इशरहेड़ी में अवैध कॉलोनी काटने के मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई
बिना लाईसेंस अवैध कॉलोनी की जमीन की खरीद व बिक्री पर रोक
बहादुरगढ़, 16 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि गांव इशरहेड़ी में बगैर लाइसेंस व तय प्रक्रिया पूरी किए अवैध कॉलोनी काटे जाने के मामले में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि गांव इशरहेड़ी के किला नंबर 1096, 1097, 1098, 1099, 1100, 1101, 1102, 1103, 1104, 1105, 1106, 1107, 1108, 1109, 1110, 1111, 1112, 1113, 1114 और 1115 में सडक बनाकर और नक्शा दिखाकर उक्त खसरा नंबरों से जुड़े किसी भी प्रकार के सेल-डीड, एग्रीमेंट टू सेल, पावर ऑफ अटॉर्नी या फुल पेमेंट एग्रीमेंट को रजिस्टर्ड, एग्जीक्यूट करने पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है। डीटीपी कार्यालय के अनुसार उक्त मामले में न तो विभाग से कोई लाइसेंस, सीएलयू और न ही एनओसी प्राप्त की गई है। डीटीपी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को उक्त अवैध कॉलोनी में किसी भी प्रकार का बिजली कनेक्शन जारी न करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, हरियाणा स्टेट एन्फोर्समेंट ब्यूरो के थाना प्रभारी को उक्त साइट पर सख्त निगरानी रखने और किसी भी प्रकार के निर्माण या सडक नेटवर्क विकसित न होने देने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आमजन से अपील की है कि वे केवल सरकार द्वारा वैध एवं स्वीकृत कॉलोनियों में ही अपना मकान बनाने के लिए प्लाट खरीद सकते हैं। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध कॉलोनियों को गिराने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है।



सामाजिक तथा राष्ट्रीय सरोकारों में योगदान देने, श्रमदान समेत सामाजिक कार्यों में भाग लेने, नशाखोरी तथा अन्य व्यसनों से दूर रहने तथा डिजिटल टूल्स को सीखकर स्वयं को सशक्त बनाने का आह्वान दुबलधन, 16 जनवरी, अभीतक: सामाजिक तथा राष्ट्रीय सरोकारों में योगदान देने, श्रमदान समेत सामाजिक कार्यों में भाग लेने, नशाखोरी तथा अन्य व्यसनों से दूर रहने तथा डिजिटल टूल्स को सीखकर स्वयं को सशक्त बनाने का आह्वान आज राजकीय महाविद्यालय, दुबलधन (झज्जर) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर में आमंत्रित विशिष्ट वक्ताओं ने किया। आज इस एनएसएस शिविर का शुभारंभ कॉलेज परिसर में हुआ। राजकीय महाविद्यालय, दुबलधन के प्राचार्य डॉ. कर्मबीर गुलिया ने कहा कि यह सात दिवसीय शिविर विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा उन्होंने जानकारी दी कि यह शिविर 22 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। आज शिविर के प्रथम सत्र में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्राध्यापक तथा मोटिवेशनल स्पीकर सुनित मुखर्जी ने अपने प्रेरणादायी भाषण में कहा कि 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया जाता है विद्यार्थी गण एवं एनएसएस वॉलिंटियर्स डिजिटल टूल्स में पारंगत होकर उद्यमिता मानसिकता को अंगीकार कर, स्वरोजगार का रास्ता चुन सकते हैं। उन्होंने ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को विशेष रूप से एग्री-स्टार्टअप (कृषि क्षेत्र संबंधित), सोशल सर्विसेज सेक्टर स्टार्टअप, आयुष तथा स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के स्टार्टअप की जानकारी दी। साथ ही, क्रिएटिव कौशल से विशेष रूप से छात्राओं को गांव के स्तर पर ही विविध स्वरोजगार की जानकारी दी। इसी महाविद्यालय से शिक्षण कैरियर प्रारंभ करने वाले सुनित मुखर्जी ने अपने महाविद्यालय दिनों की यादों को सांझा किया। एमडीयू के राजनीति विज्ञान विभाग के सेवानिवृत प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, तथा एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक, एनएसएस राष्ट्रपति सम्मान अवार्जी प्रो. रणबीर सिंह गुलिया ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनएसएस से वॉलिंटियर्स को महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर श्रमदान को दैनिक जीवन का अंग बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वॉलिंटियर स्वच्छता का झंडाबरदार बने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करे। पेड़-पौधे बचेंगे तथा पृथ्वी बचेगी, यह आह्वान उन्होंने किया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से भी प्रेरणा लेने का परामर्श दिया। एनएसएस शिविर में विशेषज्ञों से सीखकर बेहतर बनने की बात प्रो. गुलिया ने कही। आज शिविर कार्यक्रम में मंच संचालन अंग्रेजी के प्राध्यापक तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रणदीप सिंह ने किया। शिविर समन्वयन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरला तथा डॉ रणदीप ने किया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण- डॉ सुमन कुंडू, डॉ मयंक, डॉ रेणू, डॉ सोमवीर, डॉ आशीष, डॉ राजेश, डॉ सुमन, डॉ सतेंद्र आदि उपस्थित रहे। गैर शिक्षक कर्मियों ने आयोजन सहयोग किया।





एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसान अग्रसर ,सभी किसानों की बनेगी फार्मर आईडी: डीसी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने एग्री स्टैक आईडी कार्य में लगी टीमों को दिये जरूरी निर्देश,बिना आईडी के नहीं रहे कोई किसान
बहादुरगढ़, 16 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि जिला में इन दिनों किसानों की एग्री स्टैक फार्मर आईडी बनाने का कार्य जोरों पर है। गांवों में आयोजित शिविरों में किसान आईडी बनवाने के लिए निरन्तर अग्रसर है। प्रत्येक किसान की फॉर्मर आईडी बने,इसको लेकर विभागीय टीमें तत्परता से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एग्री स्टैक आईडी पूरी तरह किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से जनरेट की जा रही हैं। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी ने कहा सरकार की डिजीटल पहल के चलते एग्री स्टैक फॉर्मर आईडी सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि जिला के सभी गांवों में संबंधित विभागों की टीमो द्वारा फॉर्मर आईडी बनाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एग्रीस्टैक हरियाणा फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत जिला झज्जर में किसानों के पंजीकरण कार्य को तय समय-सीमा में पूर्ण करना अनिवार्य है। ऐसे में सम्बंधित अधिकारी और कर्मचारी किसानों का पंजीकरण व्यक्तिगत रूप से सुनिश्चित करें। इसके अलावा ग्राम सचिव एवं सीपीएलओ मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए प्रतिदिन किसानों की आईडी के लिए पंजीकरण सुनिश्चित करेंगे। डीसी ने बताया कि एग्री स्टैक आईडी के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अलावा, विकास एवं पंचायत,हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, मत्स्य, बागवानी विभाग के चिन्हित अधिकारियों टीमें,सीपीएलओ की ड्यूटी लगाई गई हैं। उन्होंने बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे सभी गांवों में सरपंच के माध्यम से प्रतिदिन मुनादी कराते हुए फॉर्मर आईडी के लिए किसानों को प्रेरित करे। उन्होंने कृषि उपनिदेशक को एग्री स्टैक आईडी कार्य की मान्टिरिंग के निर्देश दिये।

स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देना शासन -प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों के साथ की सरकारी स्कूल भवनों की समीक्षात्मक बैठक, दिए जरूरी निर्देश
बहादुरगढ़, 16 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जिला के सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण देना जिला शासन -प्रशासन की प्राथमिकता है। स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारी सजगता से कार्य करें। डीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक में सरकारी स्कूलों में भवनों व अन्य सुविधाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल भवनों की नियमित जांच की जाए और जिन विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की कमी है, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। डीसी ने यह भी कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्कूलों में स्वच्छता, अनुशासन और विद्यार्थियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षा विभाग की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा, ताकि जिले के सभी सरकारी विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बन सकें। इससे पहले डीईओ रतिंद्र सिंह ने डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल का स्वागत करते हुए जिला के सरकारी स्कूलों की भौतिक स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला झज्जर में कुल 520 सरकारी विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनमें प्राथमिक, मिडिल, हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। डीईओ रतिंद्र कुमार ने बताया कि अधिकांश स्कूल भवनों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। डीसी ने कहा कि जिन स्कूलों में जहां कहीं भवन मरम्मत, अतिरिक्त कक्षाओं, शौचालयों या अन्य सुविधाओं की आवश्यकता है, वहां चरणबद्ध तरीके से कार्य पूरा किया जाए। जर्जर और कंडम घोषित हो चुके क्लास रूम में कक्षाएं ना लगें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्कूलों में लैब, पेयजल, बिजली व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए।
स्कूलों में सफाई व्यवस्था बनाए रखना जरूरी: डीसी
डीसी ने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि साफ-सुथरा वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य, अध्ययन और सर्वांगीण विकास से सीधे जुड़ा होता है। उन्होंने सभी स्कूल प्राचार्यों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विद्यालय परिसरों में नियमित सफाई, शौचालयों की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। डीसी ने कहा कि स्वच्छ स्कूल न केवल बीमारियों से बचाव में सहायक होते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्राचार्य स्वयं समय-समय पर निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने विद्यार्थियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और स्कूल स्तर पर नियमित स्वच्छता अभियान चलाने पर जोर दिया, ताकि स्वच्छ और स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, डीडीपीओ निशा तंवर, डीईईओ राजबाला, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुमित कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
झज्जर में 20 व 22 जनवरी को होगा फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों का भौतिक सत्यापन
झज्जर, 16 जनवरी, अभीतक: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियंता राजीव पाल ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम 2025-26 के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी कमेटी द्वारा 20 जनवरी को सुपरसीडर मशीन और 22 जनवरी को जीरोटिल, मल्चर, एमबी प्लोग इत्यादि का दूसरा सत्यापन निर्धारित तिथियों को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। संबंधित किसान अपनी मशीन लेकर झज्जर स्थित डावला रोड, एचपी गैस एजेंसी, रेलवे रोड, पर प्रातरू10 बजे पहुंचें। उन्होंने बताया कि किसान सत्यापन के समय अपने साथ आधार कार्ड की मूल प्रति, ट्रैक्टर की आरसी की मूल प्रति अपने साथ लाएं।




महाविद्यालय में मानसिक स्वस्थ रहने की जानकारी दी
झज्जर, 16 जनवरी, अभीतक: शुक्रवार राजकीय महाविद्यालय बिरोहड में प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) सतवीर सिंह के दिशा निर्देशन व प्रशासनिक अधिकारी डॉ० सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के विषय में अवगत कराया। आजकल महाविद्यालय के विद्यार्थियों में मानसिक अवसाद, चिड़चिड़ापन, अचानक क्रोधित होना तथा व्यवहार का अनियंत्रित होना, जैसी मानसिक समस्याएँ सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि अगर विद्यार्थियों असामान्य व्यवहार करता है, अलग-थलग रहता है, बहकी-बहकी बातें करता है तथा जीवन को त्यागने की सोचता है तो इस अवस्था में उस विद्यार्थी को अपने माता-पिता, अध्यापकगण या मित्रों को अपनी समस्या के बारे में बताना चाहिए। माता-पिता या अध्यापकगण विद्यार्थी के मानसिक अवसाद को दूर कर सकते हैं। यदि अवसाद गंभीर होता है तो उन्हें एक मनोचिकित्सक की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थी को नकारात्मक विचारों एवं मोबाइल फोन के अत्यधिक प्रयोग से बचना चाहिए। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ० पवित्रा ने बताया कि मनुष्य जीवन बडा ही अनमोल है। इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम के अंत में डॉ० पवित्रा देवी ने बताया कि हिन्दी विभाग के अन्तर्गत होने वाले सरस्वती महोत्सव से संबंधित विभिन्न प्रतियोगितायों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया। उन्होंने को बताया कि 19 जनवरी को सरस्वती महोत्सव से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई जाएगी इसलिए इसमें विद्यार्थी बढ-चढकर भाग ले। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ० पवित्रा देवी ने सबका धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में डॉ० राजपाल, डॉ० मोनिका, डॉ० रीना व विद्यार्थियों ने भाग लिया।



100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत के तहत आज साल्हावास, टांडाहेडी में लोगों को किया जागरूक
झज्जर, 16 जनवरी, अभीतक: शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, महिला एवं बाल विकास विभाग, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी तथा एम डी डी आफ इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में झज्जर जिले के साल्हावास, टांडाहेडी गांव मे कानूनी जागरूकता प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसके तहत बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया।इसमें बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया गया। सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता पुनम ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है या उसको बढ़ावा देता है या उसमें सहायता करता है तो 112 नम्बर व 181नम्बर पर फोन करके सुचित करें। सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप ने कहा कि बाल विवाह करवाने वाले को 1 साल की सजा व 2 लाख जुर्माना भी लग सकता है या दोनों भी हो सकते हैं। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी राजबाला ने कहा कि बाल विवाह रूपी बुराई को जड़ से खत्म करना जरूरी है, तभी लड़कियों के सपने साकार होंगै। सुपरवाइजर सरिता ने कहा कि बाल विवाह होने से लड़कियों का बचपन भी उनसे छीन जाता तथा जल्द शादी से लड़किया शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर हो जाती है,ऐसे में बाल विवाह के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है तभी लड़कियां अपने बचपन को अपने इच्छा अनुसार जी पाएगी। इस अवसर पर एम डी डी आफ इंडिया संस्था से जिला समन्वयक मनोज कुमार, संदीप जांगड़ा, पुनम के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व गांव की महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।






संस्कारम पब्लिक स्कूल में एचएसडीआरएफ टीम ने सिखाए आत्म-रक्षा के गुर, 8 बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर ने की शिरकत
झज्जर, 16 जनवरी, अभीतक: संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास में आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी स्किल डेवलपमेंट कैंप और युवा आपदा मित्र योजना शिविर के पाँचवें दिन आज एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर 8 बटालियन एनसीसी रेवाड़ी के कमांडिंग ऑफिसर वीरेंद्र मोहन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। उनके साथ सूबेदार मेजर राकेश और अन्य सैन्य अधिकारी भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्कारम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने कहा कि एनसीसी और आपदा मित्र जैसे शिविर विद्यार्थियों में न केवल अनुशासन और साहस पैदा करते हैं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक भी बनाते हैं। उन्होंने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना ही असली बहादुरी है और ऐसे प्रशिक्षण शिविरों से प्राप्त ज्ञान जीवन भर उनके काम आएगा। उन्होंने एचएसडीआरएफ टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के व्यावहारिक कौशल युवाओं को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए तत्पर रखते हैं। इसी कड़ी में रेवाड़ी डीडीएमए की जिला परियोजना अधिकारी मीनाक्षी ने भी कैडेट्स का मार्गदर्शन किया। उन्होंने आपदा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि युवा आपदा मित्र योजना के तहत प्रशिक्षित ये कैडेट भविष्य में समाज के लिए सुरक्षा कवच का काम करेंगे और किसी भी आपदा के समय सबसे पहले मदद पहुँचाने में सक्षम होंगे। आज के सत्र की सबसे मुख्य विशेषता हरियाणा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, रेवाड़ी की टीम का आगमन रहा। इंस्पेक्टर सुखदीप के नेतृत्व में आई इस टीम में हेड कांस्टेबल सत्यजीत, ईएचसी संजय, ईएचसी राजकुमार और ईएचसी अनिल कुमार जैसे अनुभवी प्रशिक्षक शामिल थे। इन विशेषज्ञों ने एनसीसी कैडेट्स को आत्म-रक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया और विस्तार से बताया कि भूकंप या आगजनी जैसी किसी भी आपात स्थिति में घबराए बिना किस तरह सूझबूझ से राहत कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान हवलदार गिरदावर, रोहताश, किशन सिंह, तेजेंद्र, सरवन, सूबेदार मीर सिंह, सुंदर सिंह, सोमबीर सिंह और नायक सूबेदार प्रदीप सिंह सहित एनसीसी जीसीआई, एएनओ और सीटीओ भी उपस्थित रहे। एनसीसी ट्रेनिंग छब्व् सदा सेवन और ठभ्ड सुरेंद्र ने आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि कल से कैडेट्स के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आगाज होगा, जिसमें एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और रस्साकशी जैसी स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।



इनेलो युवा सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, भूपेंद्र नफे सिंह राठी ने बेरी स्टेडियम का किया निरीक्षण
बहादुरगढ, 16 जनवरी, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के युवा सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 19 जनवरी को जिला झज्जर के बेरी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इनेलो के युवा सम्मेलन के मद्देनजर शुक्रवार को पार्टी के युवा नेता एवं सम्मेलन प्रभारी भूपेंद्र नफे सिंह राठी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूपेंद्र नफे सिंह राठी ने मंच एवं बैठक व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि सम्मेलन में आने वाले युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी की युवा विंग के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। राठी ने कहा कि यह युवा सम्मेलन प्रदेश के युवाओं की आवाज बनेगा और युवाओं को उनके अधिकारों, रोजगार, शिक्षा व भविष्य से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से एकजुट करने का कार्य करेगा। भूपेंद्र नफे सिंह राठी ने कहा कि इनेलो सदैव युवाओं की भागीदारी और नेतृत्व को प्राथमिकता देती रही है। यह सम्मेलन युवाओं में नई ऊर्जा, जोश और राजनीतिक चेतना का संचार करेगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में युवाओं से सम्मेलन में पहुंचने की अपील भी की। निरीक्षण के दौरान युवा विंग के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला शहरी अध्यक्ष रामनिवास सैनी, युवा जिलाध्यक्ष अमरजीत कादयान, अमित गुलिया, जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट विपिन प्रधान ओमवीर धनखड़, राजपाल सुहाग, रविन्द्र मलिक, पवन धनखड़, सुनील कड़ौधा, सोनू मदाना, पवन धौड़, देवेंद्र दहिया, विक्की आदि मौजूद थे।
भिवानी: एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर आमजन को है बड़ी आस, आमजन ने दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन लगातार 9वीं बार पेश करेंगी केंद्रीय बजट 2026-27 को
शिक्षा व स्वास्थ्य पर अधिक खर्च किए जाने की केंद्रीय बजट में आम लोगों ने की मांग
आमजन का कहना रू शिक्षा व स्वास्थ्य में अधिक बजट देने से प्राईवेट व पब्लिक सैक्टर में बढ़ेगा कंपीटिशन, अर्थव्यवस्था के लिए होगा बेहतर
रोजगार व कृषि के क्षेत्र में बजट में हो बेहतरीन व्यवस्था तो देश की होगी उन्नति रू आमजन
छोटे व्यापारियों को कर में मिले राहत, जीएसटी सरलीकरण को एक कदम आगे बढ़ाए, ऑनलाईन व्यापार से छोटे व्यापारियों को मिले सुरक्षा, बजट में हो प्रावधान: व्यापारी
कामगार महिलाओं व गृहणियों ने कहा कि स्माल स्टार्टअप करने वाली महिलाओं को मिले प्रोत्साहन, बजट में हो व्यवस्था
रोजमर्रा के वस्तुओं के दाम आमजन की पहुंच में रहे, ऐसा हो बजट : महिलाएं





भाजपा सरकार किसान, मजदूर के बाद अब मिडिल क्लॉस की भी बन गई है दुश्मन: अभय सिंह चैटाला
भाजपा सरकार ने पहले सर्कल रेट में भी बढ़ोतरी की थी अब ईडीसी बढ़ने से बेतहाशा बढ़ जाएंगे प्रॉपर्टी के दाम
ईडीसी रेट नियंत्रण के लिए एक सलाहकार भी नियुक्त करेंगे, मतलब साफ है कि ईडीसी की आड़ में एक और आरएसएस के बंदे को भारी भरकम तनख्वाह, सरकारी मकान, सरकारी स्टाफ और सरकारी गाड़ी देकर किया जाएगा एडजस्ट
चंडीगढ़, 16 जनवरी, अभीतक: हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा ईडीसी (एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज) के रेट बढ़ाए जाने पर इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे पहले भाजपा सरकार ने सर्कल रेट में भी बढ़ोतरी की थी अब ईडीसी बढ़ने से प्रॉपर्टी के दाम बेतहाशा बढ़ जाएंगे। पहले ही इतनी महंगाई है कि ज्यादातर लोगों का घर चलाना मुश्किल है ईडीसी बढ़ने के बाद तो घर बनाने का सपना अब सपना ही रह जाएगा। अभय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के 46 शहरों में ईडीसी में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है जिसको हर साल बढ़ाया भी जाएगा। बढ़ी हुई फीस रिहायशी, इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और कंबाइन यूज वाले सभी प्रोजेक्ट पर लागू होगी। साथ ही रेट नियंत्रण के लिए एक सलाहकार भी नियुक्त करेंगे मतलब साफ है कि ईडीसी की आड़ में एक और आरएसएस के बंदे को भारी भरकम तनख्वाह, सरकारी मकान, सरकारी स्टाफ और सरकारी गाड़ी देकर एडजस्ट किया जाएगा। ईडीसी बढने के बाद अब तो हरियाणा की 90 फीसदी जनता यह सोचना ही छोड़ देगी कि हरियाणा में उनका भी कोई घर या दुकान होगी। ईडीसी वह फीस है, जो राज्य सरकार डेवलपर्स से प्रोजेक्ट क्षेत्र में सडकें, जल आपूर्ति, बिजली और सीवरेज नेटवर्क के नाम पर लेती है। बिल्डर इस अतिरिक्त लागत को ग्रहाकों पर डाल देते हैं। ईडीसी लेने के बाद भी शहरों और कस्बों के हालात बद से बदतर हैं जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। सडकें टूटी पड़ी हैं, पीने के लिए साफ पानी नहीं है, बिजली के बिल 5 गुणा बढ़ा दिए हैं और सीवरेज के हालात खराब हैं। भाजपा सरकार किसान, मजदूर के बाद अब मिडल क्लॉस की भी दुश्मन बन गई है।




खेजड़ी वृक्ष दक्षिण हरियाणा की पहचान और आस्था का प्रतीक : राव नरबीर सिंह
मोबाइल से दें निमंत्रण, कागज के कार्ड का चलन करें बंद
पंचायतें लगाएं प्लास्टिक पॉलीथिन पर पूर्णत प्रतिबंध
गांव सीहा में आयोजित खेजड़ी एवं अन्य स्वदेशी वृक्ष बचाओ जन चेतना यात्रा के समापन समारोह में वन तथा उद्योग एवं वाणिज मंत्री राव नरबीर सिंह ने ग्रामीणों को किया जागरूक
रेवाड़ी, 16 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के वन तथा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को जिला के गांव सीहा के बाबा रामस्वरूप दास आश्रम में आयोजित खेजड़ी एवं अन्य स्वदेशी वृक्ष बचाओ जन चेतना यात्रा के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री राव नरबीर सिंह का सीहा सहित आसपास के ग्रामीणों ने भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेजड़ी(जाटी) वृक्ष दक्षिण हरियाणा की पहचान और आस्था का प्रतीक है। यह वृक्ष हमारी संस्कृति और परम्परा से भी जुड़ा हुआ है। वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि खेजड़ी सहित अन्य स्वदेशी वृक्षों ने सदियों से इस क्षेत्र को जीवन दिया है और कठिन परिस्थितियों में भी हरियाली बनाए रखी है। आज हमारा भी दायित्व है कि हम इन वृक्षों को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखें। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार खेजड़ी सहित अन्य पुराने और विरासत वृक्षों को हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन योजना में शामिल कर उन्हें पेंशन दिलवाने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। इस योजना का उद्देश्य लोगों को पुराने पेड़ों की सुरक्षा और देखभाल के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे पेड़ों को काटने की बजाय उन्हें संजोकर रखें। उन्होंने भिवानी जिला के गांव झुंपा से शुरू की गई खेजड़ी एवं अन्य स्वदेशी वृक्ष बचाओ जन चेतना यात्रा जो कि भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेन्द्रगढ़ और रेवाड़ी के 175 गांवों से होकर यहां पहुंची है की सराहना करते हुए यात्रा के संयोजक कमल सिंह यादव की प्रशंसा की। पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए बिना सतत विकास संभव नहीं है और इसके लिए हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल युग है और हमें परंपराओं को पर्यावरण के अनुकूल बनाना चाहिए। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि विवाह, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में कागज के कार्ड के निमंत्रण देने की पुरानी परंपरा को बंद कर मोबाइल और डिजिटल माध्यमों से निमंत्रण देने की शुरुआत करें। इससे कागज की बचत होगी, पेड़ों की कटाई रुकेगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बदलाव बड़े परिणाम लेकर आते हैं। मंत्री ने सभी पंचायतों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने गांवों में प्लास्टिक की पॉलीथिन पर पूर्णतरू प्रतिबंध लगाने के लिए पंचायतें आयोजित करें और सामूहिक निर्णय लें। प्लास्टिक पॉलीथिन पर्यावरण, पशुओं और मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है। यदि गांव स्तर पर सख्ती से पॉलीथिन का प्रयोग बंद किया जाए तो इसका व्यापक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों और आमजन से अपील की कि वे अपने गांवों को प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लें और खेजड़ी जैसे वृक्षों की रक्षा के लिए आगे आएं। इस अवसर पर उन्होंने सरपंच सरिता की ओर से गांव के विकास के लिए रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक विनीत गर्ग, डीसी अभिषेक मीणा, दक्षिणी परिमंडल के वन संरक्षक सुभाष यादव, महंत नरोतम दास और दीपदास विशेष रूप से ग्रामीण मौजूद रहे।
अरावली की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि अरावली दुनिया की सबसे पुरानी पर्वतमालाओं में से एक है और इससे हमारा इतिहास, पर्यावरण और भविष्य गहराई से जुड़ा हुआ है। अरावली भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जलवायु संतुलन में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा सरकार ऐसा कोई भी कार्य नहीं होने देगी जिससे अरावली को नुकसान पहुंचे। अरावली की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके संरक्षण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।




हर नागरिक कम से कम दो पेड़ अवश्य लगाए: वन मंत्री
वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हर नागरिक को कम से कम दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ता औद्योगीकरण और शहरीकरण तभी सार्थक होगा, जब हम प्रकृति के संतुलन को बनाए रखेंगे। पेड़-पौधे न केवल हमें शुद्ध हवा देते हैं बल्कि भावी पीढियों के सुरक्षित भविष्य की भी गारंटी हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। जब गांव, पंचायत और आम नागरिक मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे तभी वास्तविक परिवर्तन आएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने, पुराने वृक्षों की रक्षा करने और बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का आह्वान किया।
वीबी जी राम-जी कानून से श्रमिकों को मिली 125 दिन की रोजगार गारंटी
मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का विकसित भारत जी राम-जी कानून श्रमिक हितों की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस कानून के लागू होने से श्रमिकों को वर्ष में 125 दिन की सुनिश्चित रोजगार गारंटी प्राप्त हुई है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निगरानी तंत्र, ऑनलाइन पंजीकरण और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था भी लागू की है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और वीबी जी राम-जी कानून उसी दिशा में एक निर्णायक पहल है।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर सीहा जगदीश यादव, सरिता यादव सरपंच, अशोक यादव सरपंच मसीत, देशरार सरपंच कवाली, धर्मेन्द्र पार्षद बावल, हरिन्द्र यादव निजी प्रवक्ता, बिक्रम पांडे सीहा, विशेष सहायक भ्रम यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



ग्राम पंचायतों में शेड्यूल अनुसार लगेगी विशेष ग्राम सभाएं : सीईओ
एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने दी जानकारी
रेवाड़ी, 16 जनवरी, अभीतक: एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने बताया कि जिला रेवाड़ी में 17 जनवरी से 31 जनवरी तक पांच चरणों में जिला की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं के लाभार्थियों की सूची को रखा जाएगा।
इस दिन लगेगी ग्राम पंचायतों में सभाएं
सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने बताया कि 17 जनवरी को जिला के खंड बावल में गांव अलावलपुर, आनंदपुर,आराम नगर, आसलवास, आसरा का माजरा, बधराना, बालावास, बनीपुर, भैरामपुर भडंगी, बेरवाल, बिदावास, बिशनपुर, चांदूवास, चिरहाड़ा व डियोढई गांवों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, वहीं खंड डहीना में गांव आलियावास, औलांत, बास, भटेड़ा, बिटौड़ी, भोतवास अहीर, भोहका, बुडौली, डहीना, दखौरा, देहलावास व ढ़ाणी जैरावत खडं धारूहेड़ा के गांव आकेड़ा, अलावलपुर, आसियाकी टप्पा जड़थल, बगथला, बखापुर, बालियर कलां, बालियर खुर्द, भटसाना, बुढ़ला, बोलनी, ढ़ाकिया, डूंगरवास व धवाना खड़ जाटूसाना के गांव आसियाकी गोरावास, बाबडौली, बालधन कलां, बालधन खुर्द, बेरली कलां, बेरली खुर्द, बिहारीपुर, भोतवास भोंदू, बोडिया कमालपुर, चांदनवास, चैकी नंबर-1, चैकी नंबर-2, ढोकिया, गाधला, गोपालपुर गाजी व गुरावड़ा, खंड खोल के गांव अहरोद, बलवाड़ी, बासदूधा, बवाना गुर्जर, भालखी, भांडौर, चीता डूंगरा, चिमनावास, धामलावास, ढ़ाणी राधा, ढ़ाणी शोभा, ढ़ाणी सुंदरोज, ढ़ाणी सांतो व गोलियाका खंड नाहड़ के गांव अहमदपुर पड़तल, भालहा, बैहरमपुर, बास रत्नथल, बव्वा, भाकली-2, भाकली, भडंगी, भुरियावास, भुरथला, बिसौवा, छव्वा, गढ़ी, गुडियानी व गुगोढ़ तथा रेवाड़ी खंड के गांव अकबरपुर, बालावास अहीर, बालावास, जामापुर, बाम्बड़, बैरियावास, भगवानपुर, भाड़ावास, बूढ़पुर, भुरथल जाट, बिकानेर, बिठवाना, बुढाना, बुढ़ानी, चांदावास, छुरियावास, चिल्हड़ व डाबरी गांवों में ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। सीईओ राहुल मोदी ने बताया कि 18 जनवरी को जिला के खंड बावल के गांव धारण, धरचाना, दुल्हेड़ा कलां, दुल्हेड़ा खुर्द, गुर्जर माजरी, गुजरीवास, हरचंदपुर, ईब्राहिमपुर, जयसिंहपुर खेड़ा, जलालपुर, जलियावास, झाबुआ, कालरावास, कमालपुर व केशोपुर, खंड डहीना के गांव ढाणी ठेठराबाद, धवाना, दिदौली, फतेहपुरी टप्पा डहीना, गोठड़ा टप्पा डहीना, गुलाबपुरा, जैनाबाद, काहड़ी, कंवाली, खेड़ी, कुमरोधा, लिसान व लोहाना, खंड धारूहेड़ा फदनी, गढ़ी, गढ़ी अलावलपुर, घटाल मैहनियावास, जैतपुर इस्तमुरार, जोनावास, जोनियावास, कापड़ीवास, कसौला, कसौली, काठूवास, खलियवास व खरखड़ा, खंड जाटूसाना के गांव हालूहेड़ा, हांसावास, जाटूसाना, जीवड़ा, कन्हौरा, कन्हौरी, करावरा मानकपुर, कतोपुरी बुजुर्ग, खेड़ा आलमपुर, खुशपुरा, लाला, मालियाकी, माढिया खुर्द, मस्तापुर, मोहदीपुर व मुरलीपुर, खोल खंड के गांव गोपालपुर उर्फ प्राणपुरा, गोठड़ा टप्पा खोरी, गुमिना, हर्जीपुर, खालेटा, खोल, खोरी, कोलाना, कुंड, कुंडल, मैलियावास, माजरा मुस्थल भालखी, मामडिया अहीर, व मामडिया असामपुर, खंड नाहड़ के गांव गुजरवास, जाहिदपुर टप्पा कोसली, जखाला, झाल, झाडौदा, झौलरी, जुड्डड्ढी, कान्हडवास, कारौली, खुर्शीदनगर, कोसली, लिलोढ़, लुखी व लुलाअहीर, खंड रेवाड़ी के गांव ढालियाकी, देवलावास, ढालियावास, ढोहकी, फिदेड़ी, गंगायचा अहीर, गंगायचा जाट, गुरकावास, गिंदोखर, गोकलगढ़, गोकलपुर, हांसाका, हसैनपुर, व जाट सैरवास गांवों में ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी। 24 जनवरी को जिला के खंड बावल के गांव खण्डौडा, खरखड़ी, खटियावास, खेड़ा मुरार, खेड़ी दालूसिंह, खिजुरी, खुर्मपुर, किशनपुर, मंगलेश्वर, मोहम्मदपुर, मोहनपुर, नैचाना, नांगल शहबाजपुर, नांगल तेजु व नांगल उगरा, खंड डहीना के गांव मंदौला, मसीत, मौतला कलां, मौतला खुर्द, मुंदी, नागल, नांगल मुंदी, निमोठ, रामपुरी, रालियावास, श्रीनगर, सीहा व उंचा, खंड धारूहेड़ा के गांव खटावली, खेड़ी मोतला, खिजुरी, लाधूवास गुुजर, लालपुर, लोधाना, महेश्वरी, मालाहेड़ा, मालपुरा, मसानी, मुकंदपुर बसई, नंदरामपुर बास व निगानियावास तथा खंड जाटूसाना के गांव मुसेपुर, नैनसुखपुरा, नांगल पठानी, नागलिया रणमोख, पहराजवास, पाल्हावास, परखोतमपुर, राजावास रसौली, रोहड़ाई, रोझूवास, शादीपुर सिहास, सुमोखड़ा व टहना दिपालपुर, खंड नाहड़ के गांव मुमताजपुर, मुंढडा, नाहड़, नठेड़ा, नया गांव, नेहरूगढ़, रतनथल, सहादतनगर, शादीपुर, श्याम नगर, सुधराना, सुर्खपुर टप्पा कोसली, सुरेहली, टूमना व उष्मापुर, खंड रेवाड़ी के गांव जांटी, जाटूवास, काकोडिया, कालाका, कालूवास, कमालपुर, करनावास, कोनसीवास, खलीलपुरी, खरगवास, खरसानकी, किशनगढ़, कुंभावास, लाधूवास अहीर, लाखनौर, लिसाना व माजरी गुरदास गांवों में ग्राम सभा लगेंगी। 25 जनवरी को जिला के खंड बावल के गांव नंगली परसापुर, नरसिंहपुर गढ़ी, ओढी, पनवार, पातुहेड़ा, पावती, प्रागपुरा, रघुनाथपुरा, रायपुर, राजगढ़, रामसिंह, रानौली, रानसी माजरी व रसियावास खंड धारूहेड़ा के गांव निखरी, पंचगांव, पांचैर, पीथनवास, राजपुरा, आलमगिरपुर, रालियावास, रसगण, साल्हावास, संगवाड़ी, सांपली, सुनारिया, ततारपुर इस्तमुरार व ततारपुर खालसा तथा खंड रेवाड़ी के गांव मजरा सहरोज, माढिया कलां, मीरपुर, मुंढला, नंगली गोधा, नारायणपुर, नयागांव पदैयावास, राजपुरा खलसा, रामगढ़, रामपुरा, सहारनवास व ठोठवाल वहीं 31 जनवरी को जिला के खंड बावल के गांव रूध, साबन, सैदपुर उर्फ जैतपुर, सांझरपुर, शहबाजपुर, शेखपुर, सुबासेड़ी, सुलखा, सुठाना, सुठानी, टांकडी, टीकला, व तिहाड़ा गांवों में ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी।

सर्दी से बचाव के लिए जारी एडवाइजरी की करें पालना: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने की ठंड व शीतलहर से बचने के लिए एहतियात बरतने की अपील
रेवाड़ी, 16 जनवरी, अभीतक: जिला में ठंड व शीतलहर से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें, इस सम्बन्ध में हरियाणा राज्य राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। बचाव सम्बन्धी जानकारी देते हुए डीसी अभिषेक मीणा ने लोगों से सावधानी बरतते हुए शीतलहर आपदा से बचाव का आह्वान किया है। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि शीतलहर के समय यथासंभव घर के अंदर ही रहे, ठंडी हवा से बचने के लिये कम से कम यात्रा करें। रेडियो व अन्य मीडिया से मौसम की जानकारी लेते रहें। बुजुर्ग और बच्चों का ठीक से देखभाल करें एवं ऐसे पड़ोसी जो अकेले रहते हैं विशेषकर बुजुर्ग लोगों का हाल चाल पूछते रहें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि आपातकालीन आपूर्ति आसानी से उपलब्ध हो। एक परत वाले कपड़े की जगह ढीली फिटिंग वाले परतदार हल्के कपड़े, हवा रोधित सूती का बाहरी आवरण तथा गर्म ऊनी भीतरी कपड़े पहने। शरीर की गर्मी बनाए रखने के लिये टोपी एवं जलरोधी जूतों का प्रयोग करें। सिर को ढके क्योंकि सिर के ऊपरी सतह से शरीर की गर्मी की हानि होती है और अपने फेफड़ों की सुरक्षा के लिये अपना मुंह ढक कर रखें। गर्म तरल पदार्थ नियमित रूप से पिएं, इससे ठंड से लड़ने के लिये शरीर की गर्मी बनी रहेगी। डीसी ने कहा कि शरीर में ऊष्मा के प्रवाह को बनाए रखने के लिये पौष्टिक आहार एवं निर्जलीकरण से बचने के लिए शराब आदि का सेवन ना करें। शीतदंश होने पर चिकित्सक की सलाह ले जैसे संवेदनशून्य सफेद अथवा पीले पड़े हाथ और पैरो की उंगलियां, कान की लौ तथा नाक की ऊपरी सतह इत्यादि। हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान सामान्य से कम) होने जैसे अनियंत्रित कांपना, बोलने में दिक्कत, अनिद्रा, मांसपेशियों में अकडन, सांस लेने में दिक्कत इत्यादि पर चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
डीसी अभिषेक मीणा।

समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का शीघ्र करें निपटान: एडीसी
एडीसी राहुल मोदी ने की समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा
रेवाड़ी, 16 जनवरी, अभीतक: एडीसी राहुल मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को लंबित न रखते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें और समाधान करवाकर समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट अपडेट करना सुनिश्चित करें। एडीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में विभागाध्यक्षों के साथ समाधान प्रकोष्ठ पर आई शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रहे थे। एडीसी राहुल मोदी ने समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुरानी सभी लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायत पोर्टलों की प्रतिदिन निगरानी रखते हुए प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही शिकायत के समाधान उपरांत एटीआर अवश्य अपलोड करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रि-ओपन शिकायतों की उचित कार्रवाई करें ताकि कोई भी शिकायत दोबारा न आए। एडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से जिला और उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। समाधान शिविर के साथ ही जनसेवा के लिए सरकार के ऑनलाइन पोर्टल का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है और लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। एडीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री आमजन से जुड़ी योजनाओं व सेवारत पोर्टल की स्वयं मॉनिटरिंग करते हैं, ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने में सक्रियता बरतें। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं को दे रही आर्थिक राहत: लक्ष्मण सिंह यादव
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने गांव कापड़ीवास में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बारे ग्रामीणों को किया जागरूक
योजना के तहत सरकार दे रही सब्सिडी, जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को दी जा रही जानकारी
रेवाड़ी, 16 जनवरी, अभीतक: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और म्हारा गांव जगमग गांव योजना के प्रचार-प्रसार तथा आमजन को इसके लाभों से अवगत कराने के उद्देश्य से गांव कापड़ीवास में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव ने की। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत प्रदान करती है, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर मुफ्त बिजली प्राप्त करने और सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ उठाने की पूरी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि योजना की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने ग्रामीणों को इस योजना को अपनाने और समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान डीएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता पी.के. चैहान द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में और इससे मिलने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। उपभोक्ताओं, डीएचबीवीएन अधिकारियों और सोलर वेंडर्स के बीच सीधा संवाद हुआ, जिसमें योजना से जुड़ी प्रक्रिया, सब्सिडी, सोलर रूफटॉप स्थापना और बिजली बिल में होने वाली बचत को लेकर चर्चा की गई। योजना का लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थियों द्वारा कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सोलर रूफटॉप सिस्टम से उन्हें बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने योजना के लाभों को विस्तार से समझाया और अधिक से अधिक लोगों से इस योजना को अपनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता धर्मेंद्र सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्राम पंचायतों में लगेगी विशेष ग्राम सभाएं: सीईओ
एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने ग्राम सचिवों को दिए आवश्यक निर्देश
रेवाड़ी, 16 जनवरी, अभीतक: एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बाल भवन रेवाड़ी में ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए सभी बीडीपीओ एवं ग्राम सचिवों की बैठक आयोजित की गई। एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने व उनकी बारे में जानकारी देने के लिए ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं के लाभार्थियों की सूची को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अपात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ न ले पाए, बल्कि पात्र व्यक्ति को ही योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए जिला की 364 ग्राम पंचायतों में 17 जनवरी से 31 जनवरी तक पांच चरणों में ग्राम सभाएं होंगी। उन्होंने बताया कि जिला में 17, 18, 24, 25 व 31 जनवरी को शेड्यूल अनुसार ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं को आयोजन होगा। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं आपूर्ति, पशुपालन और अन्य सहित प्रमुख विभागों के कर्मचारी भी यहां अनिवार्य रूप से मौजूद होंगे। एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम सभाओं के दौरान ग्राम पंचायतों में वर्ष 2024-25 व वर्ष 2025-26 के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और उनके माध्यम से कराए गए विकास कार्यों जानकारी भी रखी जाए साथ ही ग्राम सभाओं की रिपोर्ट भी भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने विभाग के कर्मचारियों को ग्राम पंचायतों में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे ग्राम सभाओं की मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें तथा ग्राम सभाओं की फोटो व वीडियो भी करवाएं ताकि इसकी सूचना पोर्टल पर भी अपलोड की जा सके। उन्होंने गांवों में ग्राम सभा बारे मुनादी करवाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर डीडीपीओ एच.पी. बंसल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू बाला, सभी बीडीपीओ, पीओ डीआरडीए अर्जुन लाल गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विकसित राष्ट्र बनाने में औद्योगिक क्रांति की रहेगी अहम भूमिका: राव नरबीर सिंह
आईएमटी बनने से पाल्हावास और आसपास के गांवों में खुलेंगे विकास के द्वार
गांव खेड़ा आलमपुर में स्वतंत्रता सेनानी स्व.लालचंद यादव की प्रतिमा का किया अनावरण
गांव पाल्हावास में धार्मिक कार्यक्रम में विशेष रूप से हुए शामिल
रेवाड़ी, 16 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने में औद्योगिक क्रांति की अहम भूमिका रहेगी। औद्योगीकरण से जहां रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे वहीं आर्थिक सशक्तिकरण को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पाल्हावास और आसपास के गांवों में प्रस्तावित आईएमटी (इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप) के बनने से क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा। उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह शुक्रवार को रेवाड़ी जिला के गांव खेड़ा आलमपुर में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी स्व. लालचंद यादव की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत ही आज हम खुले वातावरण में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरुषों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव खेड़ा आलमपुर में स्वतंत्रता सेनानी स्व.लालचंद यादव की प्रतिमा का अनावरण क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गांव और ग्रामीण क्षेत्र विकास की मुख्य धुरी हैं। हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आईएमटी बनने से न केवल औद्योगिक विकास होगा, बल्कि सडक, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी विस्तार होगा। इससे क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियों का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे कि जनहित के कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और जनता के सहयोग से ही प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है और हरियाणा को एक आदर्श एवं विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जाएगा।
आने वाले बजट में सभी वर्गों का रखा गया है ध्यान: उद्योग मंत्री
उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आने वाले बजट को लेकर प्रदेश के सभी वर्गों के हितों का विशेष ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लगातार किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, कर्मचारियों, उद्यमियों और सामाजिक संगठनों से संवाद कर रहे हैं ताकि बजट पूरी तरह विकासपरक और जनहितैषी हो। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं होगा बल्कि हरियाणा के भविष्य की दिशा तय करने वाला बजट साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट उद्देश्य है कि हरियाणा का विकास संतुलित और समावेशी हो, जिसमें समाज का कोई भी वर्ग खुद को उपेक्षित महसूस न करे। व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतियां बनाई जाएंगी, जिससे प्रदेश में निवेश बढ़े और रोजगार के अवसर सृजित हों। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाला बजट हरियाणा की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और प्रदेश को प्रगति के नए पथ पर ले जाएगा।
पाल्हावास में हनुमान मंदिर में माथा टेका और धार्मिक कार्यक्रम में हुए शामिल
प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने पाल्हावास गांव पहुंचकर हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेका। इसके बाद उन्होंने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। राव नरबीर सिंह ने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं व मांगें सुनीं। ग्रामीणों ने मंदिर में टीन शेड बनाने सहित गांव में विकास कार्यों से जुड़ी विभिन्न मांगें रखीं। मंत्री राव नरबीर सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। इस अवसर पर मुकेश कापड़ीवास, अभिमन्यु राव, टीसी राव सहित आसपास के गांवों के पंच सरपंच और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी के श्संगठन पर्वश् के अंतर्गत राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा।
निर्वाचन की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी 2026 तक पूर्ण होगी।’
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा मुख्यालय में पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़, अकाली नेता चरणजीत सिंह बराड़, मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी ओंकार सिंह और रिपजीत सिंह बराड़ भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एस. रवनीत सिंह बिट्टू, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, भाजपा मीडिया सेल के प्रमुख विनीत जोशी भी उपस्थित थे।’
निर्वांचन आयोग’
निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पुडुचेरी, गोवा, लक्षद्वीप, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समय-सीमा बढ़ा दी है’
अधिसूचना के अनुसार’
’दावों और आपत्तियों को दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 19 जनवरी, 2026 कर दी गई है

आईटीआई में युवा सप्ताह का समापन, युवाओं को पुरस्कार राशि चेक में देकर किया सम्मानित
दुनिया की नज़र भारत के युवाओं पर टिकी हुई है: अशोक भारद्वाज
भिवानी, 16 जनवरी, अभीतक: स्थानीय आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र भिवानी द्वारा 12 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित युवा सप्ताह का समापन “स्वामी विवेकानंद को जानो और युवा शक्ति” विषय पर भाषण प्रतियोगिता के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन समारोह में युवाओं के उत्साह, आत्मविश्वास और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली। समापन समारोह के दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में उन सर्वश्रेष्ठ युवाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन, उनके विचारों और युवा शक्ति की भूमिका पर विशेष फोकस किया। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों को अपने भाषणों में प्रमुखता से रखा, जिससे कार्यक्रम का वातावरण प्रेरणादायी बन गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में मुख्य वक्ता के रूप में भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने शिरकत की। उन्होंने उपस्थित युवाओं, शिक्षकों एवं पुरस्कार विजेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज केवल भारत की युवा शक्ति पर ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की नजर भारत के युवाओं पर टिकी हुई है। भारत का युवा आज देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। तभी एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति व माय युवा भारत केंद्र भिवानी द्वारा जारी राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन 19 जनवरी को यूथ हॉस्टल स्थित विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थल पर किया जाएगा। समापन समारोह कार्यक्रम में जीआई इंचार्ज वेदप्रकाश, जीआई कुलदीपक, जीआई वीरेंद्र कुमार, विशेष अतिथि के रूप में विजेंद्र पहलवान, समाजसेवी सुरेश सैनी, वरिंद्र कुमार, सुभाष, विकास कुमार, अशोक कौशिक प्रोजेक्ट मैनेजर भिवानी जॉन, जेपी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
दिल्ली: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, सभी ने देखा है कि आज महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में भाजपा और हमारे गठबंधन सहयोगियों के साथ महायुति ने शानदार सफलता हासिल की है। यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए के प्रति स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। कुछ दिन पहले केरल नगर निगम चुनावों में तिरुवनंतपुरम में पहली बार हमने बहुमत हासिल किया। आज देश के, एशिया के सबसे बड़े नगर निगम बीएमसी चुनावों में जो अभूतपूर्व सफलता भाजपा-एनडीए-महायुति को मिली है, उसके लिए हम महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद करते हैं।
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में इमरजेंसी लगाई: ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज’
लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला- पंजाब में आप सरकार इमरजेंसी जैसा माहौल बना रही – अनिल विज’
विभिन्न विभागों की कार्रवाई से प्रेस की आजादी को कुचला और लोकतंत्र का गला घांेटा जा रहा: विज’
पंजाब की आप पार्टी की सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आत्मा आ गई है? – विज’
कुरूक्षेत्र के कांग्रेस अधिवेशन पर विज ने कहा- टूटी-फूटी कांग्रेस अपने टुकडों को जोडने की कोशिश कर रही है’
चण्डीगढ, 16 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को आडे हाथों लिया और कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में इमरजेंसी लगा दी है और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। श्री विज ने आज एक्स पर (पहले टवीट) पर लिखा कि जिस प्रकार से पंजाब में ‘पंजाब केसरी’ एक निष्पक्ष समाचार पत्र समूह तथा इससे जुड़े संस्थानों पर पंजाब सरकार द्वारा भिन्न – भिन्न विभागों के माध्यम से बिना किसी आधार और बिना निर्धारित तरीकों द्वारा नाजायज हमला बोल कर परेशान किया जा रहा है उससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा इमरजेंसी लगा दी गई है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। सनद रहे कि गत दिवस पंजाब केसरी ग्रुप द्वारा पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चन्द कटारिया को एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब सरकार किसी बाहरी उद्देश्य से पंजाब केसरी समूह और उससे जुड़ी संस्थाओं को विशेष रूप से निशाना बना रही है, जिसका उद्देश्य प्रेस को भयभीत करना प्रतीत होता है। श्री विज ने इस हालिया घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र का मूल स्तंभ है और किसी भी प्रकार का दबाव, भय या प्रताड़ना अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि किसी मीडिया संस्थान को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जाना गलत है। उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी समूह एक प्रतिष्ठित समाचार संस्थान है, जिसने कठिन परिस्थितियों में भी निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल कायम की है। उन्होंने स्मरण कराया कि स्व. लाला जगत नारायण और स्व. रमेश चंद्र जैसे महान पत्रकारों ने देश और समाज के लिए अपने प्राणों तक की आहुति दी, और उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह समूह दशकों से जनहित में कार्य कर रहा है।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यदि किसी भी राज्य में अलग-अलग विभागों द्वारा एक ही समय में बार-बार कार्रवाई की जाती है और उससे यह संदेश जाता है कि मीडिया को डराने या उसकी आवाज दबाने का प्रयास हो रहा है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून अपना काम करे, लेकिन उसका दुरुपयोग किसी को डराने या चुप कराने के लिए नहीं होना चाहिए। श्री विज ने कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई और प्रेस की स्वतंत्रता के बीच एक स्पष्ट रेखा होनी चाहिए। यदि किसी संस्था के विरुद्ध कोई तथ्यात्मक या कानूनी विषय है, तो उसकी जांच नियमों के तहत होनी चाहिए, न कि ऐसे तरीके से जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रश्नचिह्न लगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी माहौल में विशेष रूप से यह जरूरी हो जाता है कि मीडिया स्वतंत्र, निर्भीक और निष्पक्ष रूप से अपना कार्य कर सके, क्योंकि जनता तक सही जानकारी पहुँचाना मीडिया की जिम्मेदारी है और लोकतंत्र की मजबूती उसी पर निर्भर करती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस गंभीर विषय को लेकर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि प्रेस की स्वतंत्रता, गरिमा और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें बदल सकती हैं, लेकिन स्वतंत्र मीडिया का सम्मान हमेशा बना रहना चाहिए। मीडिया कर्मियों द्वारा पंजाब केसरी समूह के संबंध में किए गए टवीट के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि पंजाब में निष्पक्ष समाचार-पत्र समूह पर जिस प्रकार से पंजाब की सरकार प्रहार कर रही है, और बिना कायदे व कानूनों के छापे मार रही है और उससे ऐसा प्रतीत होता है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की आत्मा आ गई है क्योंकि इंदिरा गांधी ने भी यही किया था और इंदिरा गांधी ने भी अपने कार्यकाल में समाचार-पत्रों पर प्रतिबंध लगा दिए थे। उस समय अखबारें आधी-आधी छपा करती थी और इमरजेंसी लग गई थी। इसलिए पंजाब में भी ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इमरजेंसी लग गई है। इसी प्रकार, कुरूक्षेत्र में कांग्रेस अधिवेशन के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ये टूटी-फूटी कांग्रेस है, और अपने टुकडों को जोडने की कोशिश कर रहे हैं।
जर्नलिस्ट क्लब ने की पंजाब केसरी पर सरकार की अनैतिक कार्यवाही की निंदा’
भिवानी, 16 जनवरी, अभीतक: पंजाब की आप पार्टी की सरकार द्वारा अग्रणी हिंदी दैनिक पंजाब केसरी पर की गई अनैतिक और कायदे-कानून को ताक पर रख कर की गई कार्यवाही की जर्नलिस्ट क्लब भिवानी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। क्लब के प्रधान ईश्वर धामु ने इस कार्यवाही को प्रैस की आजादी पर हमला कहा है। उन्होंने कहा है कि भगवंत मान सरकार की अखबार पर किए गए हमले ने इमरजेंसी की याद दिला दी। जिस तरह से पुलिसकर्मी और विभागीय अधिकारी दीवार फांद की पंजाब केसरी प्रेस में दाखिल हुए और प्रेस में काम कर रहे कर्मचारियों से मारपीट की वो घोर निंदनीय और अनैतिक है। उन्होने कहा कि यह पत्रकारिता का अपमान है। धामु ने कहा कि जिस सरकार ने भी पत्रकारों पर हमले किए है, उस सरकार का पतन हुआ है। ऐसी कार्यवाही से लगता है कि पंजाब में आप सरकार का जनाधार खिसकता जा रहा है। उन्होने सवाल किया है कि प्रजातंत्र को बचाने की हा बात पर दुहाई देने वाले आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अब चुपी साधे क्यों हैं? पंजाब सरकार ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी है। इससे साबित होता है कि मान सरकार का प्रजातंत्र में कोई विश्वास नहीं है। सरकार मीडिया पर हमला करके आम आदमी की आवाज को दबाना चाहती है। यह आप पार्टी की सरकार की तानाशाही प्रवृति को दर्शाती है। जर्नलिस्ट क्लब भिवानी सदैव पत्रकारिता की गरिमा के साथ खड़ा है। क्लब की ओर से एक निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।